लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों की1992 से चल रही समस्या का जल्द समाधान किया जाए। यह बात अर्की उपमंडल के ग्याना गांव में माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसायटी के संस्थापक परस राम ने गांव ग्याना में कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से लोगों की गाडिय़ां खड़ी हुई हंै व इनका साढ़े सात प्रतिशत प्रस्तावित कार्य डीसी सोलन द्वारा पेंडिंग है। उन्होंने मांग की कि सभा की खड़ी गाडिय़ों को जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। अंबुजा सीमेंट कंपनी में पिछले 30 वर्षों से चली आ रही समस्याओं के हल लिए बाघल विकास परिषद ने एक पत्र मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजा है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा अवैज्ञानिक तरीके से की जा रही ब्लास्टिंग से जल संसाधन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा उनको यथावत स्थिति में करवाया जाए। वहीं दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय जल्द से जल्द खोला जाए,जिसकी सरकार द्वारा घोषणा भी की गई है। परसराम ने कहा कि हमारे एरिया में कंपनी की वजह से जो प्रदूषण हो रहा है उसके लिए सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाए और लोगों का जो जानमाल का नुकसान हो रहा है उसका उचित मुवावजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित दी माइनिंग एरियाज लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा को लगभग छह हजार बीघा अधिकृत भूमि के आधार पर कार्य दिया जाए। इस सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं और पिछले 4 महीनों से खड़ी हैं, जिसका मुख्य कारण अभी तक कार्य का आबंटन न होना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से नियमित रोजगार दिया जाए, जिसका प्रावधान 16 जून 1992 में हुए समझौते में भी है। माइनिंग एरिया में अंबुजा द्वारा डीएवी स्कूल खोला जाए या ग्याना माध्यमिक विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड करके स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएं। माइनिंग एरिया में एक अच्छा अस्तपाल खोला जाए। अंबुजा ब्लास्टिंग की वजह से लोगों के घरों में दरारें आई हैं उन लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर माइनिंग एरिया की पांच पंचायतों के लैंड लूजर्स सोसाईटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पशुधन विकास के लिए बहुलवादी दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में सम्पन्न हो गया। देश के सोलह राज्यों के लगभग 200 प्रतिनिधियों को मुख्यातिथि कुलपति प्रो एचके चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम हिमालय में चुनौतियां पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों और हितधारकों के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने अविश्वसनीय और विविध पशु आनुवांशिक संसाधनों के लिए हिमालय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उन्हें नई तकनीकों के विस्तार के किसान से किसान मॉडल का अभ्यास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को समान ध्यान देना चाहिए। कुलपति ने कहा कि विस्तार विशेषज्ञों और श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर स्थानीय भाषा और बोलियों में अच्छी तरह से वाकिफ होना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी तकनीकी ज्ञान, स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण और स्थानीय वनस्पतियों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। सम्मेलन की कुछ सिफारिशों जैसे उद्यमिता को बढ़ावा देना, विस्तार शिक्षा के लिए नए और पारंपरिक दृष्टिकोण का मिश्रण, सफलता की कहानियों का महत्व, समूह दृष्टिकोण, मूल्य शृंखला, जर्म प्लाज्म का संरक्षण आदि पर चर्चा की गई। डॉ. जीसी नेगी कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के डीन डॉ. मंदीप शर्मा ने किसानों के लिए सरल और उपयोगी ज्ञान का महत्व और पशुधन पालन के बारे में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसानों को अच्छा लाभ दिलाने के लिए पशु उत्पादों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्य करने के लिए कहा। मुख्यातिथि ने दस विभिन्न श्रेणियों जैसे पोस्टर प्रस्तुति, मौखिक प्रस्तुति आदि में 20 वैज्ञानिकों को पुरस्कार भी प्रदान किए। दो प्रगतिशील किसान नगरोटा बगवां की वीना देवी और बिंद्राबन से अनिल जम्वाल को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने डा. देवेश, डा. मनोज, डा. राकेश और डा. संजय खुराना द्वारा लिखित एक पुस्तिका पशुपालन शब्दावली का भी विमोचन किया।
सोलन के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में सभी बच्चों के लिए गुड टच-बैड टच और पॉवर ऑफ सेइंग नो पर कार्यक्रम करवाया। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम को दो वर्गों में बाटा गया। पहले दिन दो अलग-अलग सेशन आयोजित हुए। पहले सेशन में तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों को व दूसरे सेशन में प्री-नर्सरी से केजी के बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही पॉवर ऑफ सेइंग नो की असल पॉवर के बारे में बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिकाओं ने ड्रामा व प्ले के जरिए बच्चों को तरीके समझाए। बच्चों को समझाया कि पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टॉप, पार्क, बस, कार, पार्टी या स्कूलों में कोई उन्हें टच करता है तो उसके टच की फीलिंग को समझना जरूरी है। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि बच्चे गुड और बैड टच का मतलब समझें। खासकर कोई भी किस नीयत के साथ उनके शरीर को टच कर रहा है। कुछ भी अटपटा लगने की स्थिति में ऐसे एक्सपीरियंस अपने माता-पिता से हर रोज जरूर शेयर करने चाहिए।
अर्की भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगड़ हिमाचल भवन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने युवाओं के लिए अर्की निर्वाचन क्षेत्र के दिग्गल व कुनिहार में खेल स्टेडियम व जिम बनाने के लिए दस्तावेज दिए। इस अवसर पर दिग्गल पंचायत के प्रधान पवन कुमार, बीडीसी मेंबर बंटी, जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, पूर्व सचिव ओम प्रकाश भारद्वाज, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विषय ठाकुर, अजीत कुमार, करतार, ओम प्रकाश गर्ग, श्यामानंद शांडिल, जगदीश चंदेल, धर्मपाल, प्रेम कुमार व राजेश आदि शामिल रहे।
प्रदेश सरकार राज्य में गुणात्मक और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर युवाओं को स्वावलंबन की राह पर अग्रसर कर रही है। हिमाचल सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कई नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत कुल 363 तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्रियाशील हैं। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 बहुतकनीकी संस्थान, 138 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एक मोटर ड्राइविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर स्कूल तथा निजी क्षेत्र में 9 इंजीनियरिंग कॉलेज, 16 फार्मेसी कॉलेज, 9 बहुतकनीकी संस्थान, 14 डी-फार्मेसी कॉलेज एवं 151 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। इन संस्थानों की क्षमता 58439 है। प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान रैहन में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग और सिविल इजीनयरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया है। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में अगले शैक्षणिक सत्र से जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कम्प्यूटर सांइस में बीटेक तथा सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम तथा राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रदेश में कुशल मानव संसाधन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जिला बिलासपुर के बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और शिमला जिला के कोटला ज्यूरी में महात्मा गांधी इजीनियरिंग कॉलेज अनुमोदित किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने मंडी जिला के करसोग और सिराज, कांगड़ा जिला के जन्दौर एवं सुलह तथा कुल्लू के दलाश में बहुतकनीकी संस्थान स्थापित करने के लिए अधिसूचना जारी की है। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला के सुलाह विधानसभा क्षेत्र में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय खोलने के लिए अधिसूचना जारी की है। शिमला जिला के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय प्रगतिनगर में डिग्री स्तर का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व्यवसाय (ट्रेड) वर्ष 2019 से चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने प्लम्बिग, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिकल मरम्मत जैसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को न्यूनतम संभावित दरों पर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। रोज लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर सेल शिमला को एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें शातिर ने शिकायतकर्ता को बिजली का नया मीटर लगाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने पीडि़त के मोबाइल में क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया। साथ ही बैंक संबंधी निजी जानकारी भी ले ली। इसके साथ ही उसने पीडि़त के अकाऊंट से 1,60,000 निकलवा लिए। मामले पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,30,000 रुपए पीडि़त के खाते में वापस करवा दिए।
धर्मशाला विधानसभा के मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तान के झंडे मिलने से प्रशासन सतर्क हो गया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। एसपी कांगड़ा, खुशाल शर्मा ने कहा कि हो सकता है कि यह घटना देर रात या सुबह हुई हो लेकिन अब विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए गए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है। हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा - एसडीएम धर्मशाला एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। यह हमारे लिए और अधिक सतर्कता के साथ काम करने के लिए एक वेक-अप कॉल की तरह है।
धर्मशाला विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने पर हिमाचल प्रदेश सरकार को और उसके खुफिया विभाग आड़े हाथ लेते हुए समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा ने इसे सरकार व खुफिया विभाग की लापरवाही और नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला में झंडे लगवा कर खालिस्तानी समर्थक पन्नू अपने मकसद में कामयाब हो गया है और सरकार मुंह ताकती रह गई। डोगरा ने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार गुरवंत सिंह पन्नू के हिमाचल में खालिस्तानी झंडे लहराने की बात को हलके में लेकर केवल जयराम ठाकुर और शिमला की सुरक्षा में लगी रही और खालिस्तानी अपना काम कांगड़ा में कर गए। उन्होंने बताया कि खालिस्तान समर्थकों ने 30 जुलाई 2021 में ही हिमाचल की तरफ रुख करने का संदेश दे दिया था जब उन्होंने हिमाचल को पंजाब का हिस्सा बताया और कहा था कि पंजाब को लेने के बाद हिमाचल को लेंगे। उसके बाद खालिस्तानी समर्थक पन्नू ने 25 मार्च 2022 को ईमेल के जरिए 29 अप्रैल को शिमला में झंडा फहराने की बात कही और फिर 10 अप्रैल को पन्नू ने अपने ई-मेल में साफ कहा था कि आम आदमी पार्टी की मंडी रैली में उसने खालिस्तानी झंडे हिमाचल भेजे हैं। बावजूद इसके सरकार नहीं जागी जिसका परिणाम यह हुआ की खालिस्तानी धर्मशाला में झंडे लगाकर चले गए और सरकार कछ नहीं कर सकी। उन्होंने कहा इसमें कोई दोराय नहीं कि पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है और पंजाब से नेताओं तथा अन्य लोगों का हिमाचल आना बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन जब खालिस्तानी समर्थक पन्नू कह रहा है कि वह रैलियों के बहाने हिमाचल में झंडे भेज रहा है तो भी मंडी और कांगड़ा की रैलियों के बाद हिमाचल पुलिस और सरकार चुस्त क्यों नहीं रही यह एक बड़ा सवाल है? डोगरा ने राज्य सरकार के साथ-साथ हिमाचल की जनता को भी चेताया है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते हिमाचल की शांति को भंग होने से रोकने के प्रयास सबको मिलकर करने चाहिए वरना कहीं हिमाचल का हाल भी पंजाब की तरह न हो जाए।
सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान तीसरी से पांचवी कक्षा ने कार्ड बनाए। वहीं दूसरी और कक्षा छठी कक्षा के छात्रों ने कहानी लेखन में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बना और कहानियां लिखकर मां के प्रति स्नेह को दर्शाया। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने विभिन्न पंचायतों में दिए गए धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की, जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों उप प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कार्यों में थोड़ा तेजी लाने बारे कहा गया। विधायक ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का विकास कार्यों में अहम भूमिका होती है। बैठक में संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोड़ा, सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव व तकनीकी सहायक व सहित उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला खंड विकास कार्यालय सोलन में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। यह बैठक विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक ने विभिन्न पंचायतों में दिए गए धनराशि और विभिन्न स्कीमों की समीक्षा की, जो पंचायतों में कार्य चल रहे हैं और जो किसी कारण से नहीं शुरू हो पाया, उस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपस्थित प्रधानों उप प्रधानों और खंड विकास अधिकारी को कार्यों में थोड़ा तेजी लाने बारे कहा गया। विधायक ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का विकास कार्यों में अहम भूमिका होती है। बैठक में संजीव ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी विजय शर्मा, राजेश आरोड़ा, सुमित ठाकुर, पंचायतों के सचिव, तकनीकी सहायक व सहित उपस्थित रहे।
01 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एकत्रित प्लास्टिक तथा पॉलिथिन के उचित निष्पादन के निर्देश नगर निकाय तथा विकास खंड अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बाबत धर्मशाला में उपायुक्त डॉ. निपुण ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर निकायों, विकास खंड अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायत स्तर तथा नगर निकायों पर एकत्रित पॉलिथिन तथा प्लास्टिक को लोक निर्माण विभाग तथा सीमेंट फैक्टरी को देने के आदेश दिए गए हैं, ताकि इसका सही उपयोग किया जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्लास्टिक तथा पॉलिथिन के निष्पादन की रिपोर्ट भी नियमित तौर पर भेजने को कहा गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक(एसयूपी) वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रभावी रूप से 01 जुलाई से प्रतिबंधित किया है। उपायुक्त ने बताया कि सभी उत्पादकों, स्टाकिस्टों, खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों, ई-कामर्स कम्पनियों, स्ट्रीट वेंडरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों (माल/मार्केट,प्लेस/शापिंग सेंटर/सिनेमा हाउस/पर्यटन स्थल/स्कूल/कालेजों/कार्यालय परिसरों/अस्पतालों और अन्य संस्थानों) और आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, स्टाकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग को रोकने के लिए भी पहले ही अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 30 जून तक उपरोक्त सिंगल यूज प्लास्टिक मद की शून्य सूची सुनिश्चिित करने के लिए संबंधित संस्थानों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जानी है।
फोन पर वर्कर की ओर से धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मलकीत सिंह पुत्र धरजीत सिंह वासी गौतम कांप्लेक्स सेकेंड फ्लोर कुर्ता शोघी वर्तमान वासी पर्व विलास रिसोर्ट ने मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि रजनीश शर्मा गांधी ग्राम कुम्हारहट्टी जिला सोलन में स्थित रिसार्ट पर्व विलास में कार्य करता है। छह मई को दोपहर को वह छुट्टी लेकर चला गया। मगर शाम को वह फोन पर कॉल कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खड़ी बस को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इस संबंध में नरेश ठाकुर पुत्र सही राम वासी गांव दाया डाकघर थाना तहसील शिलाई जिला सोलन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वह शिमला बस स्टैंड से सलोगड़ा के पास पहुंचा तो देखा एक लेन बंद थी। दूसरी चल रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने तेज रफ्तार से बस को टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान जरनैल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह वासी मकान नं. 586/18 वार्ड-13 देवीदास रोड कालका हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर 'आपका विधायक आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शनिवार को ग्राम पंचायत धबीरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मुलाक़ात की तथा उनका हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक किया तथा प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में भाजपा ने केवल अपने विकास को महत्व दिया है, जबकि लोगों का दर्द और दुःख से कोशों दूर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उत्तर पाई है। इस सरकार ने लोगों को महंगाई, बेरोजगारी की भट्टी मे झोंक कर भ्रष्टाचार को बढ़ाबा दिया है। आज प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और वहीं सरकार के नाक तले पेपर लीक कर युवाओं को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र के विकास में कांग्रेस सरकार का अहम योगदान रहा है। बड़सर मे जितनी भी बड़ी योजनाएं आई है। उन्हें मुख्यमंत्री रहते स्व. वीरभद्र सिंह की देन है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर भाजपा के नेताओं पर ताना कसते हुए कहा कि बड़सर में भाजपा के कार्यकर्ता चार वर्षाें से खुद को बंटा हुआ समझ रहे हैं, उन्हें यही समझ नहीं आ रहा कि बड़सर भाजपा मे उनका नेता कौन है। इसके पीछे भाजपा नेताओं की लंबी कतार है, जो खुद को बड़सर भाजपा का नेता साबित करने मे तो जुटी हुई है, लेकिन बड़सर के लिए प्रदेश मे भाजपा की सरकार होने के बाबजूद भी कोई योजना नहीं ला पाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षाें में बड़सर के विकास को लेकर उन्होंने जमीन से लेकर विधानसभा तक प्रयास किए हैं और उनके ये प्रयास कामयाव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब लद चुके हैं। आगामी चुनावों मे लोगों ने फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष विपन ढटवालिया, बलराम, ग्राम पंचायत प्रधान रवि कुमार, उपप्रधान रमेश चंद, पंचायत सदस्य व पंचायत के वद्धिजीवी लोग उपस्तिथ रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल भाजपा 8 मई को होटल पीटरहॉफ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा संबोधित करेंगे, जहां वह बैठक में आए प्रतिनिधियों को टिप्स देंगे। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता एवं सभी सात मोर्चा के मीडिया प्रभारी शामिल होंगे। एक सत्र को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा संबोधित करेंगे और समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला मीडिया के क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी होगी। यह चुनावी साल है और बीजेपी अपने अभियान में काफी आक्रामक होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रही एनटीटी अध्यापिकाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्री प्राइमरी स्कूलों में भर्ती न होने से ये अध्यापिकाएं काफी परेशान है। हिमाचल में राज्य सरकार ने 4000 से ज्यादा स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इनमें 700 स्कूल और जोड़े जा रहे हैं। अब तक 55,000 बच्चों का एनरोलमेंट यहां हो चुका है, लेकिन इन्हें संभालने और पढ़ाने के लिए टीचर की भर्ती अब तक नहीं हो पाई है। वर्तमान में सरकार ने जेबीटी को ही ये काम दे रखा है। प्री नर्सरी कक्षाएं अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भाग हैं। इसके बावजूद अब तक शिक्षकों की भर्ती के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान ने बजट भी दे रखा है, लेकिन भर्ती नीति फाइनल नहीं हो पा रही। एनटीटी अध्यापिकाएं इस देरी से काफी परेशान है और सरकार से नाराज भी हैं। एनटीटी प्रशिक्षित महासंघ का कहना है कि भर्ती में ये विलंब समझ से परे हैं। उनका कहना है कि काफी लंबे समय से वे इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, मगर सरकार द्वारा इसे लंबा खींचे जाने से वे काफी परशान है। संघ का कहना है कि पढ़ी-लिखी होने के बावजूद कई अध्यापिकाएं बेरोजगार है और आर्थिक तंगी झेल रही है। एनटीटी प्रशिक्षित महासंघ की महासचिव कल्पना शर्मा का कहना है कि इन महिलाओं ने नर्सरी अध्यापिका का प्रशिक्षण यह सोचकर प्राप्त किया था कि भविष्य में उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इनमें से अधिकतर महिला गरीब परिवार से संबंधित है और कुछ महिलाएं विधवा है। सभी महिलाओं ने मिलकर बार-बार हिमाचल सरकार से रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया हैं, लेकिन प्रदेश सरकार सुध लेने को तैयार नहीं। 1996 -97 में नर्सरी अध्यापिकाओं को प्राथमिक पाठशालाओं में लगाया गया था, परंतु उसके बाद से आजतक कोई नर्सरी अध्यापिका नहीं लगाई गई है। उनका कहना है कि सरकार को हमारी मांगें जल्द पूरी करनी होगी, अन्यथा आंदोलन उग्र रूप लेगा। एनटीटी और आंगनबाड़ी वर्कर, दोनों मांग रहे नियुक्ति- एनटीटी कर चुकी महिलाएं बीते लंबे समय से उन्हें ही इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर भी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दोनों ही संगठनों की ओर से विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किए गए थे। सरकार के अनुसार ये विलम्ब नीति न बन पाने के कारण हो रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के शिक्षा विभाग के अनुसार एनटीटी कोर्स की मान्यता को लेकर पूरे देश में दिक्कत आ रही है। इसलिए एनसीटीई के भर्ती नियमों में आजकल के हिसाब से कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इससे पहले राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने दिल्ली से एनटीटी के रिकाग्राइज्ड संस्थानों की सूची मांगी थी। जवाब के बाद ये उम्मीद दिखी है कि एनसीटीई के 2018 के भर्ती नियमों में बदलाव होगा। इसमें दो साल के एनटीटी डिप्लोमा की बात की गई है, जबकि एक साल की अवधि के कोर्स वाले भी राज्य में मौजूद हैं। ये है एनटीटी की मुख्य मांगे- - प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं को नियुक्त किया जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति आरएंडपी रूल्स बनाकर की जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति नियमित आधार पर की जाए। - आयु सीमा में छूट दी जाए। - योग्यता प्लस टू पास हो व नर्सरी का विशेष प्रमाण पत्र रखा जाए। - वार्ड ऑफ़ एक्स सर्विस मैन का कोटा दिया जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिकाओं की नियुक्ति बैच वाइज की जाए। - उच्च शिक्षा प्राप्त प्रार्थी को शिक्षा योग्यता के अनुसार प्राथमिकता दी जाए। - प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका की नियुक्ति बिना किसी शर्त के की जाए।
डीएवी भड़ोली स्कूल के बच्चों ने मातृ दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों से कहा कि बच्चे माता का कर्ज जीवनभर नहीं चुका सकते। मांही बच्चों की पहली गुरु होती है जो बच्चों को जीवनपर्यंत सही शिक्षा देती है। मातृ दिवस पर अंतरसदनीय पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता भी करवाई। इसमें छठी से नौवीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा छठी से पहले स्थान पर साजन्या, दूसरे स्थान पर वृंदा शर्मा और तीसरा स्थान शाइन भारद्वाज रहा। कक्षा सातवीं में रूहानी ने पहला, अंकिता ने दूसरा, श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त हासिल किया। कक्षा आठवीं में पारुल ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और आराध्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौंवी में अनादि ने पहला, रजत राज ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सुभाष और गांधी सदन के बच्चों ने मारी बाजी। कक्षा एकेजी से दूसरी के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में अपनी माताओं के साथ फोटो क्लिक किया। वहीं कक्षा तीसरी से पांचवीं के बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर मां के प्रति प्रेम को दर्शाया। इन गतिविधियों में नंदनी, पीयूष, कृतिका, आर्यन सक्षम, आराध्या, शिवांक, कनिष्क ईशित आदित्या, प्रियांशी आदर्श, आकर्षित, अर्शिता, हर्षित आदि प्रतिभागी रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1700 पदों को भरने के लिए फिटनेस टेस्ट के बाद 27 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इनमें 60454 पुरुष और 14653 महिला उम्मीदवार थीं, जिसका परिणाम 5 अप्रैल को जारी कर दिया गया था, परंतु 6 मई को यह सामने आता है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर पहले ही लीक हो चुका था, जिस कारण यह परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इस घटना को कड़ी निंदा करती है। जिला कांगड़ा के गगल पुलिस थाना में आईपीसी की धारा-420 और 120 बी के तहत पेपर लीक को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की जिस तरह से देखने में आ रहा है कि पुलिस प्रशासन ने अभी एक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जो की एक निंदनीय विषय है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी भी नाटियां डालने में व्यस्त हैं और इस विषय को लेकर जरा भी सख्त नहीं है। पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज हित के लिए कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते यह मांग करती है की जल्द से जल्द इस मामले पर कार्रवाई शुरू की जाए व जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनको कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी इस तरह के निंदनीय कार्य करने के बारे में न सोचे। इसी के साथ विद्यार्थी परिषद पुलिस प्रशासन से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इस परीक्षा को पुनः करवाया जाए। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने दी।
विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की उद्धघाटन पट्टिका को किन्ही अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इसका कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लिया है। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप ने जिला प्रशासन से इसकी जांच मांगी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह पट्टिका गंबर खड्ड पट्टाबरावरी उठाऊ पेयजल योजना की थी। इसका उद््घाटन स्व. स्व राजा वीरभद्र सिंह तथा पूर्व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने 24 मई 2016 को किया गया था। कुनिहार थाने में भी इसकी शिकायत की गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर ने जानकारी देते हुए बताया हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा में महिला सुरक्षा गार्ड की और आउटसोर्स आधार पर तैनाती की जानी प्रस्तावित है। महिलाएं जो सैनिक व पूर्व सैनिक की विधवाएं हैं, पत्नियां एवं बेटियां हों वो आवेदन के लिए पात्र हैं। महिला सुरक्षा गार्ड के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। मासिक वेतन 11,546/ रुपए तथा ईपीएफ देय होगा। इच्छुक पात्र महिलाएं एवं बेटियां हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर में स्क्रीनिंग हेतु दिनांक 12 मई सुबह 10:00 बजे डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड, 10वीं पास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बैंक खाता की पासबुक एवं पासबुक साइज 5 फोटो सहित पहुंच सकती हैं।
समर नेगी। रिकांगपिओ किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज विकास खंड कल्पा के रोघी ग्राम पंचायत कार्यालय के प्रागंण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों व कत्र्तव्यों के साथ-साथ कानूनी तौर पर साक्षर बनाना है। निशांत वर्मा ने अधिकतर मामलों को पंचायत स्तर, मध्यस्थता व लोक अदालत के माध्यम से निपटाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग अपने न्यायिक मामले अदालत में दर्ज कर सकते हैं जिसकी 14 मई को ही सुनवाई होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सौजन्य से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया की निःशुल्क कानूनी सहायता के अंतर्गत विभिन्न वर्गों में महिलाओं, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों व ऐसे व्यक्ति जिनकी सालाना आय सभी स्त्रोतों से तीन लाख से कम है को नियमानुसार मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। अपने वाद-विवाद के निपटारे के लिए न्यायालय नहीं जा पाते हैं। ऐसे व्यक्तियों के लिए प्राधिकरण विभिन योजनाओं द्वारा लाभ पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मोबाइल ऐप का आरंभ किया गया है, जिसके माध्यम से वह मुफ्त कानूनी सहायता के संदर्भ में अपनी याचिका दस्तावेजों सहित अपलोड कर सकते हैं। उन याचिकाओं की एक पैनल के माध्यम से समीक्षा की जाती है तथा पात्र व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता दिलवाई जाती है। उन्होंने कहा प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यक्तियों को न्याय दिलवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्राम वासियों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नशे की आदत से दूर रखें। क्योंकि आज युवा पीढ़ी नशे के दलदल मे डूबती जा रही है व युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति समाज में अनेकों बुराईयों को जन्म दे रही हैं। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। शिविर में रोघी ग्राम पंचायत की प्रधान रत्न मंजरी व पंचायत सदस्यों सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मांगू में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मदन लाल ने की। बैठक में शिक्षक व अभिभावकों ने कोरोना काल में शिक्षण संबंधी गतिविधियों पर पड़े प्रभाव के बारे में चर्चा की गई, जबकि बैठक में नई शिक्षा नीति से भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन समिति में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि बैठक में अन्य विद्यालय से संबंधित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदन लाल, मनोज, राकेश, हेमराज भट्टी व हीरा लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में जरूरी वस्तुएं दी हैं। फाउंडेशन के जिला कांगड़ा की जिला अध्यक्ष बबीता ओबराय, उपाध्यक्ष रीना पठानिया, महासचिव संगीता थापा, सचिव शीतल विष्ट, ब्लॉक उपाध्यक्ष शैलजा,ब्लॉक उपाध्यक्ष राधा ने गांव ढगवार में बेटी के विवाह के लिए सामान भेंट किया है। फाउंडेशन कीजिला अध्यक्ष बबीता ओबराय एवं जिला महासचिव संगीता थापा ने कहा कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस मौके पर सीमा थापा, सुरेखा जमवाल, शिवानी, अर्चना हाकिम, सपना शाही, प्रो. कुलवंत राणा एवं धर्मशाला के प्रमुख समाजसेवी राकेश चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान ढगवार पंचायत की प्रधान सुषमा एवं पुत्री के पिता भी मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया गया है। बच्चों को घरद्वार उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में आत्मनिर्भर किया गया है। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहण में लगभग 2 करोड़ से बने अतिरिक्त भवन तथा 13 लाख से एसएसए के तहत बने दो कमरों का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने इससे पहले देहण में ही 20 लाख से बने गृह रक्षक कार्यालय का लोकार्पण भी किया। परमार ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के साथ शिक्षण संस्थानों के भवनों को सुदृढ़ करने और छात्रों की सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने भवनों के स्थान पर नयें बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि छात्रों को बैठने के लिए बढ़िया स्थान उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के लिए परौर में पॉलीटेक्निक कॉलेज, अक्षैणा में फार्मेसी कॉलेज, रझूं में आईटीआई, दरंग, ढाटी व डूहक विद्यालयों और थुरल महाविद्यालय में साइंस कक्षायें आरंभ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुलाह हलके के सभी शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर हर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल भी उपलब्ध हो। उन्होंने देहण स्कूल के सुंदर भवन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि के देहण वासी भी गवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि देहण स्कूल में वोकेशनल विषय के रूप में ऑटोमोबाइल की कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। छात्रों की मांग पर कॉमर्स संकाय भी आरंभ किया गया है और विद्यालय को लैंग्वेज लैब भी दी गई है। उन्होंने स्कूल की चार दिवारी को धनराशि उपलब्ध करवाने, मंच के लिए अढ़ाई लाख तथा शौचालय के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की। इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य रीति धीमान ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कांगड़ा चंद्र भूषण नाग, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, देहण पंचायत की प्रधान सरिता देवी, उपप्रधान राकेश कुमार, चंद्र ठाकुर, विनोद चौहान, महिंदर राणा, राकेश गुलेरिया, पूर्व प्रधान त्रिलोक राणा, संजय सूद, निगम पार्षद नीलम मलिक, रागिनी रुकवाल, उपनिदेशक शिक्षा रेखा कपूर, डीएसपी सीआईडी विकास धीमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मनीष सहगल, एसडीओ पंकज व्यास, एसएमसी प्रधान पूजा सहित विद्यालय के अध्यापक, बच्चे और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर कामगार कल्याण बोर्ड लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बात शिक्षा के क्षेत्र की हो या फिर आवश्यक जरूरतमंद वस्तुओं को प्राप्त करने की। हर एक कमी को कामगार कल्याण बोर्ड ने पूरा किया है। ऐसे में पंजीकृत कामगार कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के साथ जुड़े और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा में आयोजित का कामागार कल्याण बोर्ड के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहीं। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कपिल मोहन के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधि गणमान्य लोग एवं लाभार्थी परिवार उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का कामगार कल्याण बोर्ड पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सैकड़ों परिवारों को इंडक्शन चूल्हा महिला शक्ति को बाइसिकल एवं अन्य जरूरतमंद उपयोगी वस्तुएं वितरित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर जो भी योजना चलाते हैं, उसका सीधा लाभ देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मिलता है। ऐसा अगर संभव हो पाया है, तो इसका सारा श्रेय केंद्र की मोदी सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। बात किसान सम्मान निधि की हो। बात प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत मिलने वाली तमाम सबसिडियों की हो। यह तभी संभव हो पाया है, जब देश का प्रत्येक नागरिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधा जुड़ा है। यशस्वी प्रधानमंत्री दिल्ली से एक अंगुली दबा कर योजनाओं से मिलने वाली सबसिडी लोगों के सीधे खातों में पहुंचाते हैं। पहले ऐसा नहीं होता था यह भाजपा नहीं खुद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने माना है। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में पहुंचने पर कुछ लोगों ने कहा कि साहब फार्म तो पहले भी बहुत भरते थे, लेकिन ना पैसे आते थे न सामान मिलता था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इसलिए होता था कि जब देश और प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब बीचोलिये योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचने नहीं देते थे। आज देश के आम नागरिक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य कोई नहीं है। कोई भी बीचोलिया नहीं है। इसलिए देश की चलाई गई हर योजना का सीधा लाभ प्रत्येक नागरिक को मिलता है। धूमल ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड समाज के निर्धन मजदूर वर्ग के लिए वरदान साबित हुआ है। यह तभी संभव हो पाया है, जब चलाई गई योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थी परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने प्रयास संस्था एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन पर काम कर रही प्रयास संस्था बेहतरीन कार्य कर रही है। कामगार कल्याण बोर्ड में लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है, विशेष शिविर संस्था द्वारा लगाकर लोगों को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। भाजपा सरकार शिक्षा वजीफा, वर्दी व सिलाई सब कुछ निःशुल्क उपलब्ध करवा रही है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें अच्छी सरकार बनाएं भाजपा की सरकार बनाएं।
थाना डमटाल के अंतर्गत आते बाईं अटारियां में तीन प्रवासी आग में झुलस गए। ये प्रवासी नजदीक ही एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे। वे रात को गैस बंद करना भूल गए। जब सुबह आग जलाने को उन्होंने लाइटर जलाया तो कमरे में फैली गैस आग पकड़ गई। इस कारण वे झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौरा अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेें पठानकोट के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही थाना डमटाल के पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे व तफ्तीश शुरू कर दी है। घायलों की पहचान किशन सुपुत्र योगेन्द्र वासी शिलकोरा जिला दरभंगा बिहार, राजा सुपुत्र सुरेश मुखिया वासी वेल शांडी, अर्जुन सुपुत्र विष्णु देव पासवान वासी वेल शांडि बिहार के रूप में हुई है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा हालांकि कोरोना के चलते अभी तक जनता की आर्थिक सीमा चरमराति हुई दिखाई दी है। अभी तक मध्य्वर्ती लोग ठीक ढंग से खड़े भी हो नहीं पाए की। वहीं, प्रदेश के ऐसे शिक्षा संस्थान केंद्र जो धांधली और लूट मचाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस पर तो सरकारें भी अभी तक मौन बैठी हुई है। इंदौरा का ऐसा मामला प्रकाश में आया है। विधानसभा इंदौरा के गांव मंगवाल में रहने वाली सोनाली के माता-पिता से इंद्रा मेमरिअल स्कूल जबरन फीस वसूली कर रहा है। बेटी सोनाली का कुछ समय पहले हार्ट का ऑपरेशन करावने से उसके माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसके चलते आज स्कूल की कुछ ज्यादा फीस होने से भरपाई नहीं कर पा रहे। सोनाली के माता-पिता ने जब स्कूल प्रशासन के पहुंच कर अपनी बात रखी, तो स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें बहुत खरी-खाेटी सुनाई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र में सैंज मेले के अवसर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए नई राहें, नई मंजिलें योजना के अंतर्गत कुल्लू जिला के सैंज क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, सैंज में संयुक्त कार्यालय भवन निर्मित करने तथा क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र सैंज की क्षमता 50 बिस्तरों तक करने की घोषणा की। उन्होंने 2.70 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सैंज तथा ग्राम पंचायत कोटला में ‘हर घर नल से जल’ योजना के अंतर्गत 2.07 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना लारजी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने सैंज में खण्ड प्राथमिक शिक्षा कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेले मनोरंजन का मुख्य साधन हैं। इस तरह के आयोजनों से न केवल समृद्ध परंपराओं तथा संस्कृति को संरक्षित करने में मदद मिलती है, बल्कि इससे हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत भी समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी संस्कृति पर हमेशा गर्व करना चाहिए। क्योंकि अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा समाज ही आगे बढ़ता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश के लोग केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना व उज्ज्वला योजना इत्यादि अनेक योजनाओं का प्रदेश के लाखों लोगों ने लाभ उठाया है। इसी प्रकार गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से राज्य के लगभग प्रत्येक परिवार को लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिनहान को उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय कनौन को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनिहार एवं काइशुधार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्थानीय देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आज मुख्यमंत्री ने सैंज में 2.70 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति मुख्यमंत्री के स्नेह के कारण ही क्षेत्र में डिग्री कॉलेज और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना संभव हो पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सैन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महन्त, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस निदेशक गुरदेव शर्मा अन्य सहित उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मेधावी छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी से बच्चे लाभान्वित होंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार महामंत्री मामराज पुंडीर संगठन मंत्री विनोद सूद एवं समस्त प्रांत कार्यकारिणी एवं समस्त जिला कार्यकारिणी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का आभार व्यक्त करता है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए स्कॉलरशिप की राशि में बढ़ोतरी की गई है। प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शशि शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले छात्रों को दी जाने वाली बोर्ड छात्रवृति राशि में 10000 से 25000 तक की बढ़ोतरी बोर्ड द्वारा की गई है। लिए गए निर्णय से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को एक अच्छी छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में बोर्ड की 118 की बैठक में जो निर्णय लिया गया ।उसमें इन मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति में अच्छा लाभ होगा। प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज प्रदेश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंगल गर्ल चाइल्ड को भी बोर्ड द्वारा डॉक्टर राधाकृष्ण छात्रवृत्ति के तहत कक्षा दसवीं एवं जमा दो के छात्रों को कॉरपस अमाउंट के अंतर्गत गठित ट्रस्ट के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पहले यह छात्रवृत्ति साधारण और शारीरिक रूप से विकलांग छात्रों को ही मिलती थी। बोर्ड द्वारा सरकारी एवम सम्बद्धता प्राप्त स्कूलों की जो अनुदान राशि प्रदान की जाती है उसमें भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है, जो पहले गवर्नमेंट और प्राइवेट एफिलेटेड स्कूल को 20000 रुपए की राशि व्यक्ति थी वह अब बढ़कर 50000 रुपए की राशि मिलेगी। यह जानकारी शशि शर्मा प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने दी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नाकामी है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे युवाओं को एन मौके पर प्रवेश परीक्षा पेपर लीक होने का हवाला देकर नौकरी से वंचित किया जा रहा है। काजल ने कहा प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में भी चहेतों को नौकरियां बांटने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। कांग्रेस सरकार आने पर इन भर्तियों की जांच करवा कर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाएगी। काजल ने कहा भाजपा बेरोजगारी और महंगाई पर लगाम कसने में पूर्णता नाकाम रही है और धर्म, क्षेत्रवाद के नाम पर जनता को बांटकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में ५० रुपए बढ़ोतरी करने से केंद्र सरकार ने गरीब जनता की जेब पर डाका मारा है। काजल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जिला कांगड़ा विरोधी करार देते हुए कहा कि धर्मशाला और कांगड़ा में नए कार्यालय खोलना तो दूर जो पूर्व सरकारों ने यहां पर सरकारी कार्यालय खोले थे। प्रदेश सरकार ने उन्हें भी धर्मशाला से दूसरे जिलों में शिफ्ट कर जनता से धोखा किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा गग्गल में मंजूर आईटी पार्क के निर्माण के लिए १२ करोड़ रुपए का बजट और भूमि होने के बावजूद मौजूदा सरकार उसका निर्माण कार्य शुरू करवाने में फिसड्डी रही है। आईटी पार्क बनने से क्षेत्र के लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलना है। काजल ने कहा वह १६ मई को कांगड़ा नगर स्थित वज्रेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने उपरांत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर रानी प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जयराम सरकार को पेपर लीक सरकार करार दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पहले पटवारी, जेओए आईटी अब प्रदेश की कानून व्यावस्था को देखने वाली पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया और सरेआम प्रदेश के नौजवान युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल हर घोटालें में मात्र एसआईटी गठित की जाती है, लेकिन उसका रिजल्ट कोई नही आता है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग केंद्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से भर्ती कर बिना पात्रता के हजारों लोगों को भर्ती किया गया हैं। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्य पदों पर बैठे नोमिनेटिड मुख्यमंत्री के ओएसडी ने अपनी पत्नी सहित 8 बच्चों को चोर दरवाजे से बिना मापदंडों को पुरे किए विश्वविद्यालय के माॅडल स्कूल में नौकरी दी गई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। नेगी निगम भंडारी ने मांग की है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से हुई भर्तीयों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की भाजपा की जिस भी प्रदेश में सरकारें हैं, उन प्रदेशों में इस तरह के घोटाले सरेआम हो रहें है। चाहे हरियाणा हो, यूपी हो व मध्य प्रदेश हो जहां पेपर लीेक करवा कर नौजवान युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कूल कैबिनेट द्वारा विषयगत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कक्षा एलकेजी से नर्सरी के लिए कार्ड मेकिंग, कक्षा पहली से दूसरी के लिए टेबल मेट सज्जा, कक्षा तीसरी से पांचवीं के लिए टेबल क्लॉथ सज्जा, कक्षा छठी से आठवीं के लिए भाषण प्रतियोगिता तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए खो-खो मैच तथा वॉलीबॉल मैचों का (सदनानुसार) तथा कक्षा प्री नर्सरी से दूसरी के लिए 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इन सह-पाठ्य क्रम गतिविधियों में विद्यालय के सभी बच्चों ने पूर्ण हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए शाबाशी दी तथा सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। खो-खो मैचाें में सीनियर व्बॉयज ऋग्वेद सदन से प्रथम, सामवेद सदन द्वितीय रहे। इसके साथ ही जूनियर व्बॉयज यजुर्वेद सदन प्रथम, ऋग्वेद सदन द्वितीय रहे। वहीं, जूनियर गर्ल्स में यजुर्वेद सदन प्रथम, अथर्ववेद सदन द्वितीय रहा। वॉलीबॉल मैच प्रतियोगिता में ऋग्वेद सदन प्रथम, अथर्ववेद द्वितीय स्थान पर रहा।
खन्ना ने पंजाब पुलिस पर उसके नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का "अपहरण" का आरोप फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। आम आदमी पार्टी विरोधियों से हिसाब चुकता करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आप जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, वे आलोचकों के लिए बिल्कुल भी खुले नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति जनता को उनका असली चेहरा दिखाने की कोशिश करता है, तो आप शत्रुतापूर्ण तरीके से रिएक्ट करती है, जो अनैतिक है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में डमी सरकार चला रहे हैं। यह घटना इसी आरोप की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों की एक टीम ने भाजपा नेता को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें बग्गा की गिरफ्तारी के बारे में सूचित नहीं किया गया था और पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। पंजाब पुलिस की टीम को बाद में स्थानीय पुलिस ने हरियाणा में रोका, जिसने बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। क्या यह संभव है कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को विश्वास में नहीं लिया हो? उन्होंने कहा कि 10-12 वाहनों में लगभग 50 पुलिसकर्मी बग्गा को उनके आवास से गिरफ्तार करने आए थे। क्या यह उचित है कि साइबर शिकायत के लिए इतनी बड़ी ताकत लगाई जाए? बग्गा कोई आतंकवादी नहीं, सामान्य नागरिक हालांकि पुलिस टीम को सड़क मार्ग से बग्गा को मोहाली ले जाते समय हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र के पास रोक लिया। यह पूछे जाने पर कि पंजाब पुलिस की टीम को क्यों रोका गया। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी सूचना थी कि बग्गा को उनके आवास से "जबरन" उठाया गया था। यह दिल्ली और पंजाब में आप सरकार की गलत मंशा को दर्शाता है। पंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की, जिसमें हरियाणा द्वारा अपने पुलिसकर्मियों को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया। याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। यह पूरी तरह से दिखाता है कि कैसे आम आदमी पार्टी पंजाब पुलिस को प्रभावित करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कोर्ट से ऊपर कुछ भी नहीं है। तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, ने बग्गा के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया कि दिल्ली के जनकपुरी में सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए। मेरे संज्ञान में आया है कि जब पुलिस के जवान बग्गा के घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला। जब उसके पिता ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस उसे दूसरे कमरे में ले गई और उसके चेहरे पर मुक्का मारा, यह उनकी बर्बर हरकत को दर्शाता है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बग्गा को पंजाब पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली से गिरफ्तार किया था। भाजपा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है, और कथित प्रक्रियात्मक खामियां हैं। खन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल सरकार की गुंडागर्दी और निरंकुश रवैये से बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं, हम रुकेंगे नहीं और किसी भी अन्याय का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने पंजाब पुलिस पर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा का "अपहरण" करने का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि केजरीवाल राज्य पुलिस के माध्यम से प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि अगर आप किसी का असली चेहरा देखना चाहते हैं तो उस शख्स को ताकत दें, केजरीवाल का असली चरित्र और चेहरा अब सामने आ गया है।
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में कैहरियां निवासी संजू देवी ने अपने पति स्व सुरजीत सिंह बिट्टू की याद में वाटरकूलर भेंट किया। स्कूल में पहुंचने पर मुख्याध्यापक सुखदेव जंवाल सहित स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संजू देवी ने कहा कि उन्होंने यह वाटरकूलर अपने पति स्व. सुरजीत सिंह बिट्टू की याद में भेंट किया है। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में पढ़ने वाले बच्चे ठंडा जल पी सकेंगे। मुख्याध्यापक सुखदेव जंवाल ने समाजसेविका संजू देवी सहित उनके साथ आए अन्य परिजनों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में अच्छी पढ़ाई होने के कारण इस बार बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। स्कूल में पढ़ाई के अलावा खेलकूद गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इस मौके पर हार पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीप सिंह, एमएस परमार, कल्याण सिंह, सरिता रानी, संगीता देवी, मीनाक्षी, प्रवीण कुमार, शिव कुमार, नरदेव सिंह, दर्शना देवी व सेवा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शामती में आज गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के अवसर पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल के कक्षा 1 से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित कविताओं का पाठन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एक की उर्वशी प्रथम, कृतिका राणा, द्वितीय रोनक व लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो की गुंजन प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 3 के मोहित प्रथम ,नक्ष द्वितीय ,काव्यान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 की सयुंकती नेगी व सोनाक्षी पुंडीर प्रथम, निवांशी द्वितीय व सौम्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 5 के योगेंद्र पुंडीर प्रथम व अंशु द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा 6 की रिया प्रथम, ओम प्रभा द्वितीय व हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सात की प्रिया भागनाल प्रथम, गरिमा द्वितीय व सुरजन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता पवार ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास होना चाहिए। इस अवसर पर टैगोर स्कूल की सभी अध्यापिका सारिका, रितु, भारती, हेमलता, रीमा, शीला, मौजूद थी व रेडियो हमारा 90.4 एफएम के अनिल भी मौजूद रहे।
अनूप। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बारी तहसील बमसन जहां सप्ताह भर पहले भीषण अग्निकांड में रोशन लाल पुत्र मुंशी राम के यहां प्रातः 5 बजे आरा मशीन व चक्की जल कर राख हो गई थी। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ था। गनीमत यह रही थी कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन परिवारिक सदस्यों की आरा मशीन एवं चक्की पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों एवं दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके। सरकार एवं प्रशासन की ओर से नियमानुसार राहत मिले, तमाम बातों को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा इस मौके पर प्रशासन की और से तहसीलदार, कानूनगो उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान रविंदर कुमार पूर्व उप प्रधान राजीव व महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे। पूर्व मख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हौसला देते हुए कहा कि इस विपदा की घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है।
11 मई तक भेजा पुलिस रिमांड पर आराेपी,मामले को लेकर एसआईटी की टीम की गठित शिवांशू शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में कांगड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को एसीजीएम कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट द्वारा आरोपियों को 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि मामले को लेकर एसआईटी टीम गठित कर दी गई है और इस टीम के सदस्य हिमाचल के साथ लगते अन्य राज्यों में छानबीन के लिए रवाना हो गए हैं। बताते चलें कि यह चारो आरोपी जिला कांगड़ा के ही रहने वाले हैं। इनमें से मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी देव भराड़ी सुल्याली तहसील नूरपुर, मनी चौधरी पुत्र वीरबल सिंह निवासी गांव खटियाड़ तहसील फतेहपुर व गौरव पुत्र विजय कुमार गांव- डाकघर भड़ियाड़ा तहसील व जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। इसी के साथ बिचौलिए में अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह गांव व डाकघर पस्सू शामिल हैं, जिसने परीक्षा से पहले ही परीक्षा के प्रश्नों को अभियर्थियों तक पहुंचा दिया था। वही इन तीनो अभियर्थियों ने 90 में से 70 अंक प्राप्त कर लिए थे लेकिन जब इन तीनों अभियर्थियों के दसवीं के परीक्षा परिणामो को देखा गया तो इन अभियर्थियों के 50 प्रतीशत से भी कम अंक थे। शक के आधार पर एसपी कांगड़ा ने जब सख्ती से इन अभियर्थियों से पूछताछ की तो इन्होंने सारा सच एसपी को बता दिया। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसआईटी टीम का गठन भी कर दिया है और इस टीम के सदस्य अन्य राज्यों में छानबीन के लिए भी रवाना हो चुके हैं, अब देखना यह होगा कि इस पेपर लीक के मामले में और किस-किस की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर हिमाचल में एक बार फिर पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मामला सामने आया है। इस पर कांगड़ा में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द भी कर दिया गया है। इस बीच कांग्रेस ने इस मुद्दे को आड़े हाथों लिया है। जसवां परागपुर विधानसभा से कांग्रेसी नेता एवम कामगार कल्याण बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने कहा कि जयराम सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, जो भर्तियां निकाली गई, वह अधर में लटकी हुई है। पुलिस भर्ती में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं को पेपर लीक से निराशा हाथ लगी है। यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से करवाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। एक लाख 87 हजार से ज्यादा युवाओं से 300-300 रुपये की फीस वसूली गई, लेकिन अब पेपर का लीक होना दुःखद है। वहीं, कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा की जसवां परागपुर में जहां भी जल जीवन के तहत नई पाइप लाइन बिछाई गई है, वह पाइप लाइन हर जगह जमीन में सामने दिखाई दे रही है। जमीन के अंदर पाइप लाइन को नहीं दबाया गया। उन्होंने सीधे ताैर पर आरोप लगाते हुए कहा इसमें घपला होने की बू आ रही है। इसकी जांच की जाए, वहीं उन्होंने कहा कि वह पहले ही कहते आ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियां हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यह डबल इंजन की सरकार हर तरफ फेल हो चुकी है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद जहां एक ओर सरकार की नाकामी फिर उजागर हुई है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के युवा बेरोजगारों से क्रूर मजाक हुआ है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकारी सिस्टम की इस नाकामी के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि सरकार बेरोजगारों को लेकर गंभीर ही नहीं है। 2019 की पुलिस भर्ती में भी इसी तरह की नाकामी देखने में आई थी, जिसको लेकर हजारों परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस बार पुलिस की भर्ती में प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चाओं के बीच भर्ती का प्रिंसिपल नेचुरल जस्टिस ही अपने मतलब व मकसद से भटक गया है। सरकार की नाकामी में पुलिस तंत्र का नॉन प्रोफेशनल रवैया भी सामने आया है, जो कि सिस्टम की खामियों व नाकामियों को उजागर कर रहा है। संजय रत्न ने कहा कि पुलिस भर्ती से संबंधित अर्की में सोशल मीडिया पर चैट लीक होने की चर्चाओं ने सरकार और सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है, जिसको देखकर लग रहा है कि या तो पुलिस तंत्र जानकर इस तरह के कारनामों को अंजाम दे रहा है या तो सरकार की ढीली पकड़ के बीच पुलिस तंत्र भर्ती प्रक्रिया को होने ही नहीं देना चाहता है। संजय रत्न ने कहा कि लाखों लोग कोविड-19 के संकट के बाद बेरोजगार हुए हैं, जबकि दूसरी ओर शिक्षित बेरोजगारों की फौज का आंकड़ा 11 लाख से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल और फ्लॉप रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और सिस्टम अगर 1300 पुलिस जवानों की इस भर्ती में खुद को नाकाम पा रही है, तो पुलिस भर्ती का टेस्ट किसी प्रोफेशनल एजेंसी से करवाया जाए, ताकि बार-बार बेरोजगारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। रत्न ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा व पंचकुला हरियाणा में इस पुलिस भर्ती के प्रश्न पत्र लीक होने की चर्चाएं हैं, जिस पर भी जांच होनी जरुरी है। संजय रत्न ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से करवाना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। वहीं उन्हाेंने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस पेपर लीक में जो भी आरोपी हैं, उन्हें सख्त से सख्त से सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसा फिर कभी न हो।
किन्नौर जिला में मूरंग थाने के तहत निर्माणाधीन टिडोऺग जल- विधुत परियोजना 150 मैगावाट में रोजाना की तरह सुरंग का कार्य करते समय शनिवार सुबह अचानक सुरंग में मलवा गिरने से 5 मजदूर मलबे में दब गए ,जबकि इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। बता दें की शनिवार सुबह अचानक निर्माणधीन सुरंग में मलबा गिर गया, इस मलबे की चपेट में 5 मजदूर आ गए , इसके बाद प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, बड़ी मुशकत के बाद टीम ने तीन लोगों को मलबे से बाहर निकला, जबकि इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने एडीएम पूह को मजिस्ट्रियल जांच कराने के दिये निर्देश है ।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। शनिवार को कुल्लू दौरे पर निकले जयराम ठाकुर ने अपना हेलीकॉपटर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के लिए मंडी में ही छोड़ दिया, जहाँ से पंडित सुखराम को सीएम के हेलीकॉपटर के माध्यम से दिल्ली शिफ्ट किया गया। शनिवार को पंडित सुखराम का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मंडी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंडित सुखराम का हाल जाना व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कुल्लू के लिए रवाना हो गए। बता दें कि पंडित सुखराम को बीती 4 मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। शनिवार को राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें दिल्ली ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने पंडित सुखराम सहित उनके परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि पंडित सुखराम की सेहत में सुधार हो रहा है जोकि अच्छी बात है। पंडित सुखराम प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और प्रदेश के विकास में उनका योगदान रहा है।
डाडासीबा में गुरुवार को मकान और पशुशाला में आग लग जाने से डाडा सीबा बाजार में गोलगप्पे की रेहडी़ लगाने बाला दिनेश कुमार का सारा सामान जल राख हो गया था इस परिवार को डाडा सीबा के व्यापारियों द्वारा 5600 रूपये आर्थिक सहायता दी गई इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, सचिव सुनील शर्मा, रितेश शर्मा ,गुरमीत सिंह, कृष्ण दत्त शर्मा ,वार्ड पंच कमल कुमार, सूरज वर्मा, राजेंद्र फौजी ,प्रवीण मेहता, रजत सूद, गुलशन चौहान व रमेश कुमार सहित अन्य व्यापारियों ने इस व्यापारी भाई की आर्थिक सहायता की गई।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी नंदिता गुप्ता ने कांगड़ा जिला के पालमपुर तथा रोपड़ी में अनाज भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इन केंद्रों का सुचारू संचालन करने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात धर्मशाला में जिला प्रशासन, कृषि मंडी उपज समिति, फूड कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी नंदिता गुप्ता ने कहा कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा किसानों को उत्पादों के भंडारण तथा विपणन की बेहतर सुविधाएं देने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। इसी दिशा में कांगड़ा जिला में भी फसल के भंडारण के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद केंद्रों के नजदीक ही भंडारण की भी उचित व्यवस्था के लिए आधारभूत सरंचना भी विकसित की जाए, ताकि परिवहन की लागत को कम किया जा सके। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन को खाद्य विभाग को सहयोग देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी सीजन में खरीफ फसल की खरीद से पहले कृषि उपज मंडी समिति, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा फूड कारपोरेशन आपसी समन्वय के साथ अनाज के भंडारण के लिए कार्य योजना तथा आधारभूत सरंचना विकसित करें इसके साथ ही भंडारण केंद्रों के लिए भी उपयुक्त साइट्स चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में गेहूं खरीद के इंतजामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस सीजन में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य कांगड़ा जिला के रियाली, ठाकुरद्वारा आरंभ किया गया है। किसानों द्वारा सही फसल सही दाम पोर्टल का भी उपयोग किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए इन केंद्रों पर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौर, फूड कारपोरेशन तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ज्वालामुखी दौरे से लोगों में आस जगी है। लोगों को उम्मीद है कि सीएम चंगर को कई तोहफे दे सकते हैं। 10 मई को सीएम का ज्वालामुखी का दौरा तय हो गया है। खुंडिया तहसील के लोगों को मुख्यमंत्री से 2018 में उनके द्वारा घोषित बस अड्डा, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम का सब डिपो, वर्कशॉप, मुख्यमंत्री लोक भवन, खुंडिया में विकास खंड कार्यालय, एसडीएम कार्यालय की आस है। चंगर के तहत प्रधान दलीप सिंह, उपप्रधान पवन कुमार, बलदेव सिंह, रमेश चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह महामंत्री प्रवीण कुमार, जिला किसान मोर्चा महामंत्री संजय राणा, पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, मीना राणा पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा, महामंत्री संजय राणा, पीहड़ी गलोटी प्रधान बिक्रम सिंह, उपप्रधान सुरजीत सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह लगड़ू, प्रधान लता देवी, हरदीपपुर प्रधान संजु शर्मा, पुखरू, प्रधान कुशल ठाकुर, डोला प्रधान ललिता चौहान, थिल प्रधान सुनील कुमार, बारी कला सतबीर सिंह, पीहड़ी प्रधान विक्रम सिंह, नाहालिया प्रधान कमलजीत सिंह, सलिहार प्रधान लवनीश नाथ, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा महामंत्री संजय राणा, जरूड़ी प्रधान सुषमा देवी, टिप प्रधान सुनीता देवी, बरोग लाहड़ प्रधान अनु देवी, घरना प्रधान दलीप सिंह, बग प्रधान सुती देवी, देहरू प्रधान आशा कुमारी ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री से मांग की है कि 10 मई को उनकी मांगों को जरूर पूरा करें।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत शर्मा ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह कठोर परिश्रम करने वाले परीक्षार्थियों के साथ घोर अन्याय है। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो साल से पुलिस की इस भर्ती के लिये करीब 70 हजार युवाओं ने कड़ी मेहनत की थी, जिस पर पानी फिर गया है। कई युवा तो ओवरऐज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ न करे। उन्होंने सरकार से पूछा कि जांच के आदेश कब दिए और पेपर लीक करने में मुख्य दोषी कौन है। उन क्या कार्रवाई हो रही है। जिन्होंने पेपर लीक किया उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। करवाई न हुई तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेगी।
“Le Fiestus”- The 3 day long Annual Fest of JUIT begins from Friday, 6th May,2022. Hundreds of students will participate in various events in a blended program of technology and cultural activities. The Fest will be filled with exciting games and fun events for everyone to enjoy .The primary attraction on the first day will be "Cultural Night," which will feature numerous singing and dancing performances put on by college students. “War of the Bands” followed by performances of “Madhyam Band” and “Ankita Arya DJ” will be the main attractions of Day-2. On the last day of the festival there will be stand-up comedy by “Nishant Suri” and a melodious performance by famous singer and songwriter “Maninder Buttar”. College Festivals like this provide a platform for students to showcase one’s unique talents,boosting social interaction and exchanging many ideas and concepts and are important in the holistic development of the personality of the students, providing a break from the monotonous routine of evaluation and academics.
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने मीडिया को संबाेधित करते हुए कहा की क्षेत्र में खनन माफिया राजनितिक सरंक्षण में फलफूल रहा है और अधिकारी पंगु होकर राजनीतिक आकाओं को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनन माफिया एवं लकड़ी माफिया लगातार जड़े मजबूत कर रहा और पर्यावरण के सौदर्यकरण पर बट्टा लगा रहा है, परंतु प्रशासन आंखें मुंध खड़ा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यदि विभाग मुस्तैद है, तो फिर अवैध खनन को कैसे अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूत्रों की माने तो किसी राजनीतिक व्यक्ति की पहुंच के चलते टिप्पर छोड़ दिए गए और अन्य लोगों के टिप्पर पकड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि रात्री के समय लकड़ी और भू-खनन का यह खेल आने वाले पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की बड़ी समस्या होने वाली है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार खनन पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो वहीं सत्ता के नशे में चुने हुए नुमाइंदों के सलाहकार उक्त नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और काली कमाई कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश में सुदृढ़ होती न्यूरोसर्जरी की सुविधाएं प्रदेश सरकार के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में न्यूरोसर्जन के पांच पद सृजित किए हैं और पांचों पदों पर न्यूरोसर्जन उपलब्ध हैं। डॉ जनक राज आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, डॉ. ज्ञान चंद सहायक आचार्य, डॉ. विनीत सहायक आचार्य, डॉ. विप्लव सहायक आचार्य व डॉ. अक्षित सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त आईजीएमसी में न्यूरोसर्जरी विभाग में वर्ष 2021 से स्नातकोत्तर प्रशिक्षण भी उपलब्ध है। वर्तमान में हमारे यहां पर दो प्रशिक्षु डॉक्टर न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई कर रहें हैं। डॉक्टर विक्रम द्वितीय वर्ष एमसीएच न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. नीति मोदी एमसीएच प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज टांडा में वर्तमान में तीन न्यूरोसर्जन कार्यरत हैं। डॉ. अमित जोशी आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, डॉक्टर मुकेश शर्मा सहायक आचार्य व डॉ. शरीश नलिन सहायक आचार्य के पद कर कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पहले कई लोगों को सिर या रीढ़ की हड्डी की चोट और अन्य बीमारियों के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। वर्तमान में इलाज के लिए अब प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त हिमाचल में 3 न्यूरोसर्जन निजी क्षेत्र में भी कार्यरत हैं।
अनूप । सुजानपुर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा शीघ्र हो। युवा वर्ग को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका मिल सके। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने देश के रक्षा मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार शीघ्र निर्देश जारी करें ताकि युवा वर्ग को राहत मिल सके। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक एम एस चौहान की ओर से पत्र प्राप्त हुआ था कि हमीरपुर जिला में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा जो होनी थी कोविड-19 के चलते स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद यह लिखित परीक्षा नहीं हो सकी। वर्तमान में हालात सामान्य हैं। ऐसे में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा करवाई जाए। अपने जारी पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से आग्रह किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने सेना में भर्ती होने के लिए भर्ती कार्यालय हमीरपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग एवं ग्राउंड टेस्ट लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पास कर रखा है। लिखित परीक्षा कोविड-19 के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब हालात सामान्य होने के बाद भी अभी तक लिखित परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है। समस्त अभ्यर्थियों व अभिभावकों का आग्रह है कि सेना भर्ती हेतु लिखित परीक्षा शीघ्र आयोजित करवाई जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे बच्चे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सके। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है कि उपरोक्त विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्क्रीनिंग व ग्राउंड टेस्ट पास अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा शीघ्र आयोजित करवाने हेतु समुचित आदेश देने की कृपा करें। चौकी हिमाचल प्रदेश का नौजवान सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर सके।


















































