भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार 26 मई 2022 को अपने सफल 8 साल पूरे करेगी। केंद्र में भाजपा के इस गौरवशाली शासन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को एक मान दिलवाया है, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में हमारा देश और पार्टी महाशक्ति बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 135 करोड़ की आबादी वाले देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त में टीकाकरण एक ऐतिहासिक निर्णय है, मोदी जी के इस निर्णय के कारण, भारत दुनिया भर में प्रति 10 लाख टीकाकरण में अग्रणी रहा है और बहुत जल्दी हम लगभग सभी को टीका लगाने के लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे। केंद्र सरकार ने जुलाई और अगस्त में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए आयुष्मान भारत सीएपीएफ स्वास्थ्य देखभाल योजना, ग्राम उजाला योजना, पीएम गतिशक्ति, रेल कौशल विकास योजना, पीएम-दक्षिण योजना, आरबीआई की खुदरा प्रत्यक्ष योजना, एकीकृत लोकपाल योजना शुरू की हैं, 7,000 से अधिक गांवों में 4जी नेटवर्क कुछ प्रमुख योजनाएं हैं जो भारत को नए भारत बनने की ओर अग्रसर करवा रही है। हमारी जयराम ठाकुर सरकार ने हिमकेयर योजना भी दि है जिसके तहत 4.62 लाख परिवारों ने अपना पंजीकरण कराया है, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कवर देती है, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री 1 बीघा योजना, सौर सिंचाई योजनाएं का जनता अधिकतम लाभ उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 51,365 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2021-22 में 49,131 करोड़ का बजट पेश किया था, 2022-23 के बजट में गरीबों और सामाजिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया गया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी, 125 यूनिट तक के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से जीरो बिल मिलेगा, जिससे 11.5 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा, जिन्हें लगभग 250 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी परिवारों से पानी का बिल नहीं लिया जाएगा, जिससे जनता को 30 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। यह सभी घोषणाएं मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर की थी। यह स्पष्ट है कि हमारी सरकार सर्व हित समाज की नीतियों पर काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और दुनिया भर में हमारे देश की छवि खराब की है। जब से मोदी जी ने प्रधान मंत्री का पद संभाला है, उन्होंने देश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है, भाजपा के पिछले 8 वर्षों के शासन में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।
धौलाधार कान्वेंट स्कूल भवारना के बच्चे खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए चुने गए। राजस्थान राज्य गैलरी पे टू एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर भारत के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री केनेतृत्व के तहत भारत सरकार ने केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री के माध्यम से स्वदेशी/ पारंपरिक मार्शल आर्ट जैसे, मलखम और गतका को पुनर्जीवित करने के लिए एक परियोजना शुरू की है। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भारतीय कलारिपयट्टू फेडरेशन के महासचिव कुलधारा सोमन और सीईओ विशाल सिंह ने किया। खेलो इंडिया में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व धौलाधार कान्वेंट स्कूल के आठ बच्चे मान्या, तनवी, अनामिका, शिवांग, शिवांश, ऐश्वर्या, हर्षिल और रॉनिश करेंगे। स्कूल के संस्थापक रमेश चंद मेहरा व् प्रधानाचार्य अनुपम मेहरा ने सभी बच्चों को बधाई दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने आज कसौली उपमण्डल के धर्मपुर में सम्पर्क मार्ग धर्मपुर-आंजी थड़ी का शिलान्यास किया। डॉ. सैजल ने गांव आंजी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 करोड़ 9 लाख 76 हजार रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग से गांव रडो पैन्द, आंजी, बशौरी और थड़ी के लगभग 2 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कसौली उपमण्डल में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कुनेक्शन के साथ तीन रिफिल भी प्रदान किए जा रहे हंै। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़रूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में हिमकेयर योजना कारगर सिद्ध हुई है। महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना के तहत जिला में लगभग 22 हजार पंजीकृत रोगियों को 12 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब हिमकेयर योजना का पंजीकरण पूरे वर्ष किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हिमकेयर कार्ड की वैधता तीन वर्ष की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके इसके लिए सभी वर्गों के लिए आयु सीमा 60 वर्ष की गई है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आहवान किया कि वे बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में आवश्यक ज्ञान दें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में अपनी रूची बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सम्पर्क मार्ग धर्मपुर-आंजी थड़ी समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. सैजल ने विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कोटला के कादों गांव में 10 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को अक्षय तृतीय, भगवान परशुराम जयंती तथा ब्रिजेशवर देवता की जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति आंजी के मोहन कौशल और सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सैजल ने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। भाजपा मण्डलाध्यक्ष कसौली कपूर सिंह वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव कश्यप, अध्यक्ष जिला सहकारी संघ सोलन सुंदरम ठाकुर, बीडीसी कसौली उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत कोटला अनिता शर्मा, उप प्रधान लीला दत्त, गुलहाड़ी पंचायत के उप प्रधान दिनेश गोवर्धन, ग्राम विकास समिति आंजी के प्रधान मोहन कौशल, नेक राम, ओम प्रकाश, कल्पना ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा तथा भाजायुमो के विभिन्न पदाधिकारी, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता एम.एल. शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा चालक के पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तारीख को अधिसूचित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा चालक (अनुबंध आधार पर, पोस्ट कोड 212) और चालक (दैनिक वेतन आधार, पोस्ट कोड 213) के पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन क्रमश: 7 मई और 8 मई को सुबह 10: 30 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 4 मई को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 4 मइ को प्रात: 11.50 बजे गेबरियल रोड सैक्टर-2, परवाणू में पीआईए सदन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11:55 बजे टरमिनल सेब मंडी, परवाणू में विभिन्न विभागों की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
एक पिकअप के पलटने से एक महिला के जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में गांव जाबली के अशोक ने पुलिस को बताया कि वह एक ढाबा चलाता है। उसने कहा कि सुबह के समय परवाणु की ओर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर लेन की बाईं तरफ नाली में पलट गई। इसमें पेंट लोड किया हुआ था। वहीं इस हादसे में एक महिला भी पिकअप की चपेट में आ गई। उक्त महिला फैक्टरी में ड्य़ूटी के लिए जा रही थी। बड़ी मशक्कत से उस महिला को बाहर निकाला गया। चालक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील छतरी में 14.09 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसमें ग्राम पंचायत गतू और छतरी में 13.04 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं के लोकार्पण और 1.05 करोड़ की 2 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मेला मैदान चपलांदी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए छतरी में महाविद्यालय खोलने, माध्यमिक पाठशाला वोहल सैंज को उच्च पाठशाला, माध्यमिक पाठशाला बगड़ाथाच को उच्च पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला गतू गलू को माध्यमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला रूमणी को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोनत करने और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जरेहड़ व ग्राम पंचायत गतू के बेठवां में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने, थुनाची के स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काकड़ाधार में पशु औषधालय खोलने, मैहरीधार में वन निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने तथा चपलांदी में नई राहें-नई मंजिल के अन्तर्गत निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत काकड़ाधार में 80 लाख रुपये की सेरी बागा जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण से गांव नेहरा, कांढल, भझौणी तथा गांव चावग के लोगों को पर्याप्त पेयजलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत छतरी में 79 लाख रुपये की बेठवां बहाव सिंचाई योजना तथा 1.97 करोड़ रुपये की छतरी से कोहीधार बहाव सिंचाई योजना के लोकार्पण और 67 लाख की लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना ब्रयोगी, गिनी निहरी तथा करगानू बगडैहन से पर्याप्त जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। कृषि उत्पादों की पैदावार में बढ़ोतरी होने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि 3.07 करोड़ की लागत से राणा बाग से बिहानी सेरी सड़क तथा 4.91 करोड़ की लागत से छतरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण होने से क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने 38 लाख की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चपलांदीधार के भवन का भी शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 1.50 करोड़ की लागत से निर्मित छतरी विश्रामगृह के अतिरिक्त भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में स्थित ऐतिहासिक मिंधल माता के इतिहास को संजोए रखने के लिए माता मेरी माता मिंधला दी रानी भजन मंगलवार को य-ूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस भजन को हिल्स एकेडमी भद्रम में रिलीज किया गया है। भजन के निर्देशक सीएल ठाकुर ने बताया कि पांगी घाटी के मिंधल माता का इतिहास संजोए रखने के लिए इस भजन को गाया गया है। उन्होंने बताया कि इस भजन को वीरू राणा द्वारा नरेंद्र म्यूजिकल ग्रुप स्टूडियो सरोल में गाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीरू राणा पांगी के एक छोटे से गांव में मिंधल के रहने वाले हैं। और मौजूदा समय में एक पत्रकार है। मिंधल माता के प्रति काफी श्रद्धा रखते हैं। इससे पहले भी वह कई बार मिंधल माता के दरबार में जगराता कर चुके हैं। इस भजन के माध्यम से वीरू राणा द्वारा मां के भक्तों को यह बताया गया है कि मां मिंन्धलवासनी कैसे प्रकट हुई है और मिंधल गांव आत तक क्यों शाप से मुक्त नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि मिंदर गांव में एक बैल से की जा रही खेतीबाड़ी के बारे में भी इस भजन के माध्यम से बताया गया है। वीरू राणा बचपन से ही एक कलाकार बनना चाहता था लेकिन परिस्थितियों की वजह से नहीं बन पाए। आज के समय में वीरू राणा द्वारा अपना एक वेव पोर्टल चलाते है। साथ ही वीरू राणा के वेब पोर्टल को हाल ही में गूगल द्वारा मीडिया पार्टनर में लिया गया है। वहीं यूएसए की एक नामी कंपनी इजॉइक द्वारा वीरू राणा के वेब पोर्टल को मोनेटाइज वेब पार्टनर बनाया गया है और यह प्रदेश का पहला वेब पोर्टल है जोकि इजॉइक व गुगल जैसी नामी कंपनियों का मीडिया पार्टनर है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के सम्मान हेतु पांच मई को चौड़ा मैदान में अभिनदंन समारोह करवाया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रभारी के साथ सहयोगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू व गुरकीरत सिंह इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,राजेन्द्र राणा, विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस महामंत्री संगठन रजनीश किमटा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौड़ा मैदान में होने वाली यह रैली प्रदेश में चुनाव का आगाज होगा, इसलिए इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह समारोह वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रतिभा सिंह के लिए पार्टी की एकता का एक संदेश भी होगा और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिवस भी होगा। किमटा ने सभी कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
हिमाचल के कांगड़ा में जब से आम आदमी पार्टी ने सफल रैली का आयोजन किया है तब से ना जाने भाजपा के नेताओं का कांगड़ा से बड़ा लगाव हो गया है। माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर यहां पर लगातार डेरा डाले हुए हैं। सुनने में आया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांगड़ा और चंबा का दौरा करने आ रहे हैं। सरकार को शीतकालीन सत्र में कांगड़ा की याद नहीं आई न जाने क्यों चुनावी फसल देखते हुए अब कटाई के लिए पूरे जोर-शोर से जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबी ग्राउंड में आने वाले थे लेकिन चंबी ग्राउंड में भीड़ जुट पाने के चलते उन्हें शाहपुर के एक मैदान में ही अपना कार्यक्रम करना पड़ा और इस कार्यक्रम में सिर्फ सरकारी लोगों का ही जमावड़ा रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा जुमलेबाजी के लिए जाने जाती है और बड़े बड़े भाषण दिए जा रहे थे लेकिन कार्यक्रम से महिलाओं ने किनारा कर उनकी पोल खोल डाली। महिलाओं ने कार्यक्रम से किनारा करते हुए मुख्यमंत्री जयराम से पूछा कि हमारे बच्चों को रोजगार कब मिलेगा भाषण नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें रोजगार चाहिए, शिक्षा चाहिए, स्वास्थ्य चाहिए लेकिन भाषण नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि साढे 4 साल में भाजपा सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया है, अब लोगों ने मन बना दिया है कि वे ऐसी जुमलेबाजी सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेगी। इससे पहले बल्ह के विधायक को भी युवाओं के सवालों का सामना करना पड़ा और विधायक को मंच छोड़कर भगना पड़ा। शाहपुर में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने खुलकर सरकार की पोल खोली है उससे साफ है कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। पंकज पंडित ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल मुख्यमंत्री का अपने गृह क्षेत्र से ज्यादा लगाव जुड़ गया है। सिराज विधानसभा क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही उत्सव मनाया जा रहा है, कोई खेल उत्सव है तो कोई महिला मंडल के कार्यक्रम है उसमें अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर महीने 3 से 4 बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जो पहले कई कई दिनों बाद हुआ करता था। उन्होंने कहा कि जिस तरह की खेल उत्सवों का आयोजन सराज विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है, उसी तरह का आयोजन प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में किया जाना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अब अपनी जमीन खिसकने का डर सता रहा है इसलिए अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं । उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ रहा है उससे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आभास हो गया है कि उनकी हार निश्चित है और उनके घर द्वार तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश के किसी भी कोने में चाहे पीएम मोदी की रैली करें या फिर झूठी घोषणाएं करें लेकिन प्रदेश की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ रहा है, उससे हिमाचल में आम आदमी पार्टी पहला विकल्प लोगों के लिए बन रही है।
श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा द्वारा चलायी जा रही मुहिम "डॉक्टर आपके द्वार" के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक मंगलवार के दिन देहरा के पंचायत मानगढ़ पहुंचे। श्री बालाजी हॉस्पिटल नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं और लोगों को बीमारियों के लिए जागरूक भी किया जा रहा है जिससे समय रहते ही इलाज किया जा सके। मंगलवार के दिन देहरा के पंचायत मानगढ़ पहुंचे श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 63 नि:शुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। डॉ राजेश शर्मा का कहना है आगे भी निःशुल्क कम्पों के जरिये वो लोगों की सेवा करते रहेंगे। जिससे लोगों को अपने घर द्वार पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कांगड़ा बाईपास के समीप 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने असहाय और शक्तिहीन की रक्षा के लिए भगवान परशुराम को परशु प्रदान किया था और उसके बाद उनका नामकरण परशुराम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से भगवान परशुराम का गहरा नाता है क्योंकि सिरमौर जिले की रेणुका झील भगवान परशुराम की मां माता रेणुका को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रेणुका में रेणुका मेला आयोजित किया जाता है, जो मां और बेटे के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के अवतार थे। जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की भी बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं और महाभारत का युद्ध संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री ने इस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से इस भवन निर्माण के लिए उदारता से योगदान करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील छतरी में 14.09 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए, इसमें ग्राम पंचायत गतू और छतरी में 13.04 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं के लोकार्पण और 1.05 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मेला मैदान चपलांदी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए छतरी में महाविद्यालय खोलने, माध्यमिक पाठशाला वोहल सैंज को उच्च पाठशाला, माध्यमिक पाठशाला बगड़ाथाच को उच्च पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला गतू गलू को माध्यमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला रूमणी को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोनत करने और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जरेहड़ व ग्राम पंचायत गतू के बेठवां में स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने, थुनाची के स्वास्थ्य उप-केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काकड़ाधार में पशु औषधालय खोलने, मैहरीधार में वन निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने तथा चपलांदी में नई राहें-नई मंजिल के अन्तर्गत निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत काकड़ाधार में 80 लाख रुपये की सेरी बागा जलापूर्ति योजना के पुनर्निर्माण से गांव नेहरा, कान्ढल, भझौणी तथा गांव चावग के लोगों को पर्याप्त पेयजलापूर्ति की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत छतरी में 79 लाख रुपये की बेठवां बहाव सिंचाई योजना तथा 1.97 करोड़ रुपये की छतरी से कोहीधार बहाव सिंचाई योजना के लोकार्पण और 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना ब्रयोगी, गिनी निहरी तथा करगानू बगडैहन से पर्याप्त जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। कृषि उत्पादों की पैदावार में बढ़ोत्तरी होने से क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि 3.07 करोड़ रुपये की लागत से राणा बाग से बिहानी सेरी सड़क तथा 4.91 करोड़ रुपये की लागत से छतरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण होने से क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी हुई है। उन्होंने 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चपलांदीधार के भवन का भी शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छतरी विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्याे की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बगड़ाथाच, झरेड़, गतू तथा ग्राम पंचायत छतरी में 1896 लाख की विभिन्न पेयजल योजनाओं तथा ग्राम पंचायत बरयोगी, काकड़ाधार, छतरी और बुंग रैल चौक में 1629 लाख की पेयजल योजनाओं का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैै। इन विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कर इनका लोकार्पण किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को व्यापक स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए ग्रामीण उत्थान जरूरी है इसलिए ग्रामीणों के आर्थिक सुधार और सामाजिक बदलाव के लिए राज्य में गत चार वर्षो के दौरान अनेक विकासात्मक योजनाएं लागू की गई हैं।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत 200 लाभार्थियों को गृह निर्माण हेतू स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सेरी से राणा बाग सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम पंचायत गतू के प्रधान संगत राम धीमान ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में परशुराम जयंती तथा ईद के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा भारती ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में महर्षि भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। उन्हीं को याद करने के लिए हर साल पूरे भारतवर्ष में वैशाख माह की अक्षय तृतीय शुक्ल को महर्षि परशुराम जयंती मनाई जाती है। इसी के साथ-साथ ईद पर भी नोवी कक्षा के छात्र उदय ने अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्र ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार रमजान के महीने के खत्म होने के बाद आता है। इस दिन लोग प्रातकाल जल्दी उठकर नए कपड़े पहनकर सुबह ईद की नमाज पढ़ने जाते हैं और एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारा बढ़ाते हैं। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
मंगलवार हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से धर्मशाला सर्किट हाउस में नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग के संबंध में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मजबूती के साथ अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार सालों से प्रदेश के हर कोने से वरिष्ठता की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण प्रदेश के लगभग 70 हजार कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है जब प्रदेश सरकार ने हर कर्मचारी वर्ग की मांगों को सुना है, तो फिर उनकी मांगों को क्यों अनसुना किया जा रहा है? हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने के वायदे को पूरा करे। सरकार कर्मचारी के सेवा की गणना उनके नियमितीकरण से कर रही है,न कि उनकी प्रथम नियुक्ति से। कमीशन और बैच के आधार पर नियुक्त यह कर्मचारी सभी नियमों और सेवा शर्तों को पूरा करके नियुक्त हुए हैं। इसलिए इनकी सर्विसेज को प्रोमोशन और अन्य सेवालाभों के लिए नियुक्ति की तिथि से गिना जाए, न कि नियमितीकरण की तिथि से। कर्मचारियों ने कहा कि उनका चयन भर्ती एवम पदोनती नियमों के अनुसार हुआ है इसलिए उनके अनुबंध की सेवा को उनके कुल सेवा काल में जोड़ा जाना तर्क संगत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मांग को 50 से अधिक बार उठाया जा चुका है। मुख्यमंत्री खुद भी कह चुके हैं कि आपकी यह मांग जायज है। जेसीसी की बैठक में भी इस मांग पर कमेटी गठन की बात कही गयी,लेकिन उसपर भी कोई कमेटी नही बनी। जेसीसी में अधिकांश मांगो पर कार्यवाही हुई है, लेकिन वरिष्ठता के लिए कमेटी के गठन तक नही हुआ है जिससे कर्मचारियों में निराशा है। नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता ना मिलने से वरिष्ठता लिस्ट में विसंगतियां आई हैं। जिन्हें डेट ऑफ अपॉइंटमेंट से वरिष्ठता देकर ही दूर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुना और उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
ब्राह्मण कल्याण परिषद मंडल जयसिंहपुर द्वारा परशुराम समुदायिक भवन सकोह में परशुराम की जयंती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की । जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने हिमाचली टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भगवान परशुराम जयंती की सभी को बधाई दी। वही ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रधान जगदीश प्रसाद ने कहा की भगवान परशुराम की जयंती हम अपने संस्कारों को जागरूक करने के लिए श्रमिक रूप से मानते हैं, ताकि लोगों को अपने पिछले संस्कारों पर कायम रहे। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान एसडीयम पवन शर्मा, देश राज शर्मा, अनिश सुगा के साथ अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला हमीरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर जाकर मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा और उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिला परिषद केडर अधिकारी व कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान अशोक कुमार न बताया कि जिला परिषद कैडर में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारियों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ जोड़ा जाए। उस में विलय किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत करीब 5000 अधिकारी कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से विभाग में विलय की राह देख रहे हैं। इस कैडर के अधीन पंचायत सचिव तकनीकी सहायक कनिष्ठ अभियंता सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता लेखापाल कर्मचारी सभी आते हैं। बहुत लंबे अंतराल के बाद नियमितीकरण होने पर जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थायी सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं व वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे। जबकि जिला परिषद कैडर में सभी कर्मचारी अधिकारी पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास विभाग का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग द्वारा जिला परिषद कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की वित्तीय लाभ देने से इंकार कर दिया गया है। जिला परिषद कैडर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते हैं, जबकि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों का वेतन हिमाचल प्रदेश सरकार की ग्रांट इसी हेड से जारी किया जाता है। इतनी लंबी सेवाओं के बावजूद भी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य बखूबी निभाने के उपरांत भी यदि हमें सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं लिया जाता है, तो हमारे लिए बहुत ही दुखद बात है। इसलिए जिला परिषद कैडर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए क्योंकि 1984 अधिसूचना से पंचायत समिति के तहत काम कर रहे पंचायत सचिवों को ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में नियुक्ति की दिनांक से विलय किया गया था। इस अधिसूचना की तर्ज पर समस्त जिला परिषद कैडर के कार्य कर्मचारी अधिकारियों को पूर्व की समस्त सेवा विधि व वरिष्ठता को यथावत रखते हुए पंचायती राज अथवा ग्रामीण विकास विभाग की नियुक्ति की दिनांक विलय करने की अनुकंपा करें। समस्त कर्मचारी आपके जीवन भर आभारी रहेंगे। इस मौके पर संघ की ओर से मनोहर लाल अश्विनी कुमार कृष्ण चंद्र विजय कुमार राजीव कुमार राजीव कुमार दिनेश कुमार योगीरज के साथ-साथ संघ के दर्जनों सदस्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल की तमाम बातें एवं उनके द्वारा दी गई जानकारी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उन्होंने जो मांग पत्र उन्हें सौंपा है। उस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा एवं किसी भी कर्मचारी का शोषण न हो।
दाड़लाघाट शिव मंदिर में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण समाज ने संयुक्त रुप से परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश सचिव जयदेव सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने क्षत्रिय संगठन तथा सवर्ण समाज के लोगों से कहा की वे एकजुट होकर अपनी संस्कृति व अपने धर्म की रक्षा करें क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व हमारी संस्कृति व हमारे धर्म पर अभद्र टिप्पणी कर देते हैं, जो सर्वथा असहनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी धर्म या संप्रदाय पर आक्षेप करना नहीं है क्योंकि यह सभी एक ही स्थान पर पहुंचने के अलग-अलग रास्ते है। अतः एक- दूसरे धर्म संप्रदाय का सम्मान करते हुए हम आगे बढ़ेंगे, तो हमारी संस्कृति और अधिक सम्मानजनक स्थिति को प्राप्त करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जय देव सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर, अरुण गौतम, चमन शर्मा, राजीव भट्टी, दिनेश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, हरीश शर्मा, राकेश शर्मा, हरीश कुमार, भूपेंद्र सेन, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, बलदेव राज ठाकुर, पंकज चौधरी, बलदेव कंवर, जीवन शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
कई महीनों से सूखे की मार झेल रहे किसानों तथा भीषण गर्मी के प्रकोप को सहन करते लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे हुई रिमझिम बारिश के साथ ओले गिरने से जहां लोगों को सूरज की तपन से राहत मिली, वहीं किसानों को अगली फसल की बीजाई का रास्ता भी साफ होने लगा है। हालांकि अभी तक हुई वर्षा बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन जिस तरह से मौसम ने अंगड़ाई ली है उससे लगता है के किसानों को कुछ ना कुछ राहत इस वर्षा से जरूर मिलेगी। जिन किसानों ने गेंहू की फसल की कटाई नहीं की है। उन्हें फसल के खराब हो जाने का डर सता रहा है, तो कई किसानों की कटी कटाई फसल खेतों में पड़ी-पड़ी सडऩे का भी डर सता रहा है। स्थानीय किसानों में योगेश, उमेश, सुनील, संजू, उदित, सचिन, हर्ष दुशांत, जीतराम, रूप राम कामेश्वर ईश्वर दत्त आदि किसानों का कहना है कि अधिकतर किसानों ने फसल काट ली है। इस बारिश से राहत मिली है।
पालमपुर उपमंडल से 10 किलोमीटर दूर परौर का सरकारी स्कूल किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है। आप केवल स्कूल का बोर्ड पढ़कर ही पता लगा सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिक पाठशाला है। देखने में किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है। बेहतर शिक्षा और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के कारण दूर-दूर से बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं जिससे कई निजी और सरकारी स्कूलों से इस विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक है। बात हो रही है सुलाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर की। जो देखने में ही आदर्श विद्यालय लगता है। शिक्षा का स्तर भी इतना उच्च है कि प्री-नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छोटे-छोटे बच्चे लगभग 10 किलोमीटर दूरी से शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। परौर,भट्टू, अरला, नॉटी, द्रंग, सुलाह, खरौठ, पनापर, अक्षैणा के 265 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों की तरह यहां के बच्चे भी गाडिय़ों से स्कूल पहुंचते हैं। बच्चों को शिक्षा विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम में डिजिटल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दी जा रही है। बैठने के लिए बहुत अच्छे डेस्क, कॉल्स रूम में मैटिंग इस विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। बच्चों को पीने के लिए ठंडा आरओ का पानी उपलब्ध है। परिसर और कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां के अध्यापको की कड़ी मेहनत, विद्यालय एसएमसी के कुशल प्रबंधन और इलाके के लोगों के विश्वास से यह विद्यालय पूरे प्रदेश के लिए मॉडल संस्थान के रूप में सामने आया है। बच्चों की संख्या के अभाव में प्रदेश में जहां प्राथमिक संस्थान बन्द होने की कगार पर है, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहली से पांचवीं तक 180 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और प्री-प्राइमरी सेक्शन में भी इस विद्यालय में 85 से अधिक बच्चें हैं जो आपने आप में सभी के मिसाल हैं। विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार का कहना है राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर की पहचान आदर्श संस्थान के रूप में है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों में उत्तम शिक्षा का विश्वास उत्पन किया है। इसके परिणाम स्वरूप यहां बच्चों की संख्या लगभग 300 के करीब है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस संस्थान के बारे जानकारी दी गई है और उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों, एसएमसी कमेटी तथा बच्चों के अभिवावकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में एक और स्मार्ट क्लास रूम आरम्भ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 कमरों के लिए साढ़े लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को प्रदेश में आदर्श बनाने के लिए सरकार का हर सम्भव सहयोग उपलब्ध होगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय परौर के सीएचटी स्वर्ण सिंह गुलेरिया ने कहा कि पिछले वर्ष पहली से पांचवीं तक 314 और और प्री नर्सरी में 108 शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, जो परौर के आसपास के 10 किलामीटर के विभिन्न गांवों से यहां स्कूल गाडिय़ों से आते थे। गाडिय़ों का किराया बढऩे से थोड़ी संख्या में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि ज्ञानोदय स्वर्णिम जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय के लिये सरकार की ओर से साढ़े 15 लाख, आधारशिला परियोजना में साढ़े 12 लाख, इसके अतिरिक्त खेल सामग्री के उन्नयन एवं विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने में बढ़ावा देने के लिए भी साढ़े 4 लाख की सहायता उपलब्ध हुई है।
मंगलवार अक्षय तृतीया के दिन समाज सुधार ब्राह्मण सभा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम जयंती को बड़े धूम धाम से मनाया। ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने रामपुर बाजार स्थित ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में परशुराम कथा का पाठ और क्षेत्र में बन रही सूखे की परिस्थित से निकलने के लिए वर्षा हेतु विशेष हवन का आयोजन किया। तत्पश्चात ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने अध्यक्ष नंदलाल शर्मा की अगुवाई में रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन (SDM रामपुर) को 2 व्हील चेयर्स भेंट की। इसके बाद सदस्यों ने खनेरी हॉस्पिटल में उपचाराधीन मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा से अध्यक्ष नंदलाल के इलावा, राजू कश्मीरी, विनय शर्मा, अंजली कुमार गोस्वामी, बली भद्र शर्मा, तन्मय शर्मा, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
डाडा सीबा अस्पताल में उद्योगमंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के प्रयासों से करीब 10 महीने पहले 15 लाख की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन तो लग गई मगर काफी अरसा बीत जाने पर भी अल्ट्रासाउंड मशीन पर विभाग ने स्थायी तौर पर रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा है। लिहाजा हर रोज उपमंडल भर के दर्जनों मरीज अल्ट्रासाउंड टैस्ट के लिए वापस ही लौट रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने डाडा सीबा अस्पताल में गत जुलाई 2021 के महीने मे 15 लाख की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया था। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीने पहले लोगों की मांग पर ज्वालामुखी से डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते के एक दिन बुधवार को यहां आते थे। मगर पछले 5 महीनों से लगातार रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों में से विक्रम कवंर, मनोज कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, कुशल सपेहिया, सुचिता कवंर, रेखा, अजय व सुशांत ने सरकार से इस पोस्ट को भरने की मांग की है। इस संबंध में बीएमओ सुभाष ठाकुर डाडा सीबा ने बताया कि जो रेडियोलॉजिस्ट यहां आते थे, वह बिलासपुर चले गए हैं। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया ने डाडा सीबा अस्पताल में स्थापितअल्ट्रासाउंड मशीन पर स्थायी तौर पर रेडियोलॉजिस्ट न तैनात करने पर हैरानी जताई है। सुरेंद्र सिह मनकोटिया ने कहा कि यह डाडासीबा अस्पताल में मरीजो के साथ हो रही अनदेखी ठीक नहीं है।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अंब में जिला देहरा और ऊना से 302 ग्राम केंद्र प्रमुखों के ग्राम केंद्र प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव हैं और जैसे-जैसे नींव की ताकत बढ़ती है, पार्टी मजबूत होती जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन वाली सरकार है, जो असाधारण काम कर रही है। जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है, वहां हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सारी योजना को जमीनी स्तर पर ले जाकर उनकी प्रधानमंत्री की योजनाओं को बढ़ावा दिया है। जहां हमारे प्रधान मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना दी, वहीं हमारे मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों को कवर करते की लिए हिम केयर योजना दी। हिमाचल सरकार ने राज्य के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच, प्राकृतिक खेती कुशल किसान और सहारा योजना भी दी है।
कुनिहार पँचायत के गांव उपरली बेहली दानों देव मन्दिर में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जिसमें परम श्रद्धेय आचार्य राम प्रकाश बृंदावन वाले अपनी मधुर वाणी से कृष्ण लीलाओं का गुणगान कर रहे हैं। कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य राम प्रकाश ने मानव जीवन में अन्न और समय के महत्व पर प्रकाश डाला की ये दोनों जीवन के पर्याय है। हमें जीवन में कभी भी अन्न के एक भी कण को व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि अन्न का अपमान मतलब ब्रह्मा का अपमान होता है। इसी तरह से जीवन का हर क्षण अनमोल है और सांसारिक सुखों के साथ साथ मनुष्य को ईश्वर भक्ति जरूर करनी चाहिए तभी वो जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर आयोजक सदस्य जोगिंद्र कंवर ने बताया की श्रोताओं द्वारा कथा पुराण का भरपूर आनंद लिया जा रहा है और कथा के उपरांत भक्तों को भंडारे का प्रावधान भी किया गया है। इस अवसर पर सभी ग्रामवासी व सेवादार मौजूद रहे।
जसूर-जवाली रोड पर बूहल खडड मैरा पुल एक टिप्पर पलट गया। यह घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। यह टिप्पर ढसोली गांव से मिट्टी लेकर जवाली की ओर जा रहा था। अचानक ही बाऊंड्री वाल के साथ लगते पुल में गिर गया। ड्राइवर जसवंत सिंह ने बताया कि टिप्पर का मेन पटा टूटने से ही यह पलटा है। उसने बताया कि बुसकाड़ा वासी शिवकुमार ने मैरा फाटक के पास लिफ्ट ली। उक्त व्यक्ति भनेई पेट्रोल पंप का कारिंदा है। डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही गाड़ी का पटा टूट गया। ड्राइवर को बाजू में चोट आई मगर दूसरे व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद जख्मी को नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही जवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सारी घटना का जायजा लिया।
राज्यसभा सांसद और पूर्व अध्यक्ष भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा डॉ सिकंद्रर कुमार का ठियोग निर्वाचन क्षेत्र के चैला होली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिकंदर कुमार ने ठियोग में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा जिला पदाधिकारियों और एक बूथ स्तरीय बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है, जो साल भर 365 दिन काम करती है। बूथ स्तर पर हमारा मजबूत संगठनात्मक ढांचा है और यही हमारी मुख्य ताकत है। उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल के अधिकांश हिस्सों का दौरा किया है और मैंने कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा है। मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर ने राज्य का समग्र विकास किया है। जनता हमारी सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 6,35,375 हितग्राहियों को 280 करोड़ रुपए की तीन माह की पेंशन हस्तांतरित की है। यह हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और कोई भी निर्णय लेने पर उसकी मंशा पर सवाल नहीं उठा सकता है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि उन्होंने देश की विकास प्रक्रिया में 60 करोड़ लोगों को लाया है, जो स्वतंत्रता के बाद से अन्यथा इससे वंचित थे और इस लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाने में मदद की। 60 करोड़ लोग ऐसे थे, जिनके पास बैंक खाता नहीं था, उनके पास बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। इसने देश को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित किया है और विकास को बाधित किया है। कांग्रेस पार्टी पर उनके साथ-साथ उनके सहयोगियों पर, 2जी, बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सहित कई घोटालों का आरोप लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र सिंचाई, कॉमनवेथ खेल, कोयला घोटाले और बहुत से घोटाले चर्चा में रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव तिलक राज और जिलाध्यक्ष अजय श्याम भी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत संगड़ाह के प्रधान नीलम ठाकुर अपने सहयोगी के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए । भारतीय जनता पार्टी के तीन बार रहे पूर्व प्रत्याशी बलवीर सिंह चौहान की अपनी ही पंचायत शामरा से भाजपा कार्यकर्ता सुदामा, यशपाल, रूपराम, शरणपाल, विद्याभूषण लाल, दासचेतराम, राजेंद्र सिंह रविदास आदि कांग्रेस में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर पीपीसी मेंबर यशपाल ठाकुर, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कोली समाज जिला कांगड़ा इकाई का महासम्मेलन 8 मई को होगा। यह महासम्मेलन प्रात: 11:00 बजे मिलन बैंक्विट हॉल पंचरुखी में करवाया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कश्यप करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. मिल्खी राम गोमा बतौर मुख्यातिथि शिकरत करेंगे। वहीं बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी तथा पूर्व विधायक यादविंदर गोमा बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी का 7 सदस्य डेलीगेशन ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा लेगा तथा पूरे जिला से 500 के लगभग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी करवाया जाएगाा।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा केअधीन आती पंचायत मंड घंडरा में आसमानी बिजली गिरने से सात भैंसों की मौत हो गई। यह घटना सुबह 9 बजे के करीब घटी। आसमान से गिरने वाली इस आफत ने गुज्जर परिवार रोशन दीन पुत्र मूसा निवासी बसंतपुर के ऊपर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है। पीड़ित परिवार अपनी इन गाभिन भैसों को चराने के लिए मंड घंड़रा में लाए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार मरने वाली भैंसों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी त्यौरा सर्कल के परमजीत पठानिया भी मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। इस मौके पर मंड मियानी के प्रधान काशिमदीन, पूर्व बक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुरीद हुसैन, महिला मोर्चे की प्रधान सृष्टा ठाकुर, सनोर के उपप्रधान जसविंदर चंदेल ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया ।
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के तत्वाधान में 4 जून को प्रात: 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष उपमंडल विधिक साक्षरता समिति नालागढ़ ने दी।
विद्युत उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं से विभाग ने 7 मई तक अपने लंबित बिजली के बिल भुगतान करने को कहा है। एसडीओ गोपाल भाटिया ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता उक्त तिथि तक अपने बिलों का भुगतान करें नहीं, तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हार में पुलिस ने गश्त के दौरान अप्पर प्रागपुर में 12 बोतल देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस नशा तस्करों की धर-पकड़ के लिए गश्त पर थी और सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टि देहरा थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है। उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डाडासीबा से वाया कलोहा, सलेटी, तुतडू, बंगाणा होते हुए बद्दी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय क्षेत्र के लोगों को प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से उक्त रूट पर बस चलने की आस बंधी है। उक्त रूट पर एचआरटीसी की बस चलाने की मांग जसवां परागपुर क्षेत्र के बुद्धिजीवी व अन्य लोग कर रहे हैं। लोगों की मानें तो परिवहन निगम की बस अगर उक्त रूट पर चलाई जाती है तो जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्र कलोहा, सलेटी एवं तुतडू से बंगाणा जाने वाले लोगों, राहगीरों और विद्यार्थियों के लिए काफी सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि सलेटी-तुतडू सड़क कांगड़ा जिला को ऊना जिला से जोड़ती है। गौरतलब है कि जसवां परागपुर क्षेत्र से कई युवा व अन्य लोग बद्दी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में कार्य, व्यापार और शिक्षा ग्रहण करते हैं। वहीं इस बस के चलने से विकास खण्ड परागपुर के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस बारे क्षेत्रवासियों ने प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मांग की है कि डाडासीबा से बद्दी के लिए परागपुर, कलोहा, सलेटी, सिद्ध पुनणी, तुतडू, बंगाणा होते हुए परिवहन निगम की बस चलाई जाए। ताकि ग्रामीण इलाकों में भी परिवहन निगम की सीधी बस सर्विस का लोगों को लाभ मिल सके।
बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कंदराल से उप प्रधान रविन्दर राव की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने जल शक्ति अधिशाषी अभियंता को पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर राव ने कहा कि कंदराल के वार्ड-तीन व चार में पिछले चार महीनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग कई बार इस समस्या के संबंध में बता चुके हैं। हरेड़ पंचायत के वार्ड नं पांच में भी पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द से जल्द वाटर टैंक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य गायत्री कटोच, वार्ड सदस्य रजनी कटोच, अरविंद कटोच, मघर सिंह कटोच, सुरेन्द्र कटोच, अनिल भट्ट, सपना कटोच, अश्वनी कुमार, उदय कुमार, सुमन कटोच, सुकन्या कटोच, कमलेश कटोच, आशा कटोच और लक्ष्मी कटोच आदि मौजूद रहीं।
किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि जल संकट का सबसे बड़ा कारण जल के विज्ञान की अनदेखी तथा भारत सरकार द्वारा जल स्रोतों के प्रबंधन को लेकर बनाए गए कानूनों और नियमों की अवहेलना है। अंडर ग्राउंड वाटर एक्ट 2005 की जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा कई वर्षों से अवहेलना की जा रही है। कानून के अनुसार 200 मीटर की दूरी के अंदर दूसरा हैंडपंप नहीं लगाया जा सकता, मगर यथार्थ स्थिति कुछ और ही बयान करती है। अगर हम मंडल पालमपुर की बात करें तो लगभग 1500 सरकारी तथा सैकड़ों नलकूप हैंडपंप निजी लगाए जा चुके हैं, जिनसे इस क्षेत्र के अंडरग्राउंड वाटर की क्षमता के कई गुना ज्यादा पानी प्रतिदिन निकाला जा रहा है। यही कारण है कि आसपास के तमाम प्राकृतिक जल स्रोत सूखते जा रहे हैं। नदी-नालों में पानी कम होता जा रहा है। मिट्टी में लगातार नमी कम होती जा रही है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि यह जरूरी हो जाता है की अंडर ग्राउंड वाटर एक्ट 2005 को सख्ती से लागू किया जाए।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निष्पादन एजेसियों को सभी परियोजनाएं समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की तथा समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2591 किलोमीटर लम्बे 19 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिसमें से 1025 किलोमीटर की मरम्मत एवं विकास कार्य हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। विश्व बैंक पोषित ग्रीन हाइवे के तहत स्वीकृत 213 किलोमीटर केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, 784 किलोमीटर एन.एच.ए.आई. के तहत तथा 569 किलोमीटर का मरम्मत व विकास कार्य बी.आर.ओ. द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग को सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलों के निर्माण, भूस्खलन से प्रभावित सड़कों पर निर्माण कार्य, चट्टान स्थिरीकरण, रॉक फॉल शमन तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिमला-मटौर सड़क पर शिमला से घंडल, ब्रह्मपुखर से कन्दरौर पुल वाया घाघस और हमीरपुर से नादौन तक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। मुख्य सचिव ने पठानकोट-चक्की-मंडी सड़क पर नूरपुर के समीप खुशीनगर और मंडी के समीप खलियार, चंडीगढ़-मंडी-मनाली सड़क पर बिंद्रावणी से जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह तक सड़क के मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राम सुभग सिंह ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए ताकि आपसी समन्वय से निर्णय कर कार्यों में और तेजी लाई जा सके। बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण भरत खेड़ा, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, एन.एच.ए.आई., केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, वन, हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्त एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेश के लोगों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को बधाई दी है। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि यह त्यौहार देश में शांति, एकता तथा भाईचारे को सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार पवित्र रमजान के महीने के अंत में उत्साह एवं खुशहाली लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार अच्छाई का संदेश देता है।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह से आज यहां जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ आरट्रैक, लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल, एवीएसएम, वीएसएम ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के संबंध में एक मीटिंग हुई। यह मीटिंग कैच द रेन कार्यक्रम के तहत जिले में बनने वाले 75 अमृत सरोवर की पहचान करने के संबंध में हुई। इस मौके पर डीसी ने कहा कि जिला शिमला में बनने वाले सभी 75 अमृत सरोवर की पहचान की जा चुकी है, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर 15 अगस्त से पहले पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिला में कैच द रेनÓ कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी जगहों में प्राथमिकता के आधार पर 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत इसे आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा गया है। इन अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन अथवा किसी शहीद के परिजन द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, डीएफओ शिमला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मैदान मेंराज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपए की तीन माह की पेंशन हस्तांतरित की। उन्होंने हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर 75 लाभार्थियों को पेंशन वितरित की। उन्होंने कहा कि अप्रैल, मई और जून माह की बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र लोगों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को अब तीन माह की पेंशन वर्ष में चार बार सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम निर्णय वृद्धजनों के कल्याण को समर्पित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में चालू वित्तीय वर्ष में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रदेश के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 21.81 करोड़ रुपए व्यय कर 1.36 लाख परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने, शाहपुर में अग्निश्मन केन्द्र खोलने, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बी.बी.ए. और बी.सी.ए. की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह तथा रजोल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लपियाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़का को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।्र उन्होंने हिमाचल के संस्थापक एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शाहपुर मैदान से जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 90 करोड की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.41 करोड़ की लागत से निर्मित शाहपुर बस अड्डे, कैंट नाला पर 1.10 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 1.79 करोड़ लागत के उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र, 4.83 करोड़ से स्तरोन्नत चम्बी-भनालाखास-स्को सड़क तथा 55 करोड़ की लागत से निर्मित 33/132 केवी विद्युत उपकेंद्र चम्बी स्थित सुहरी का लोकार्पण किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मंडल शाहपुर तथा सहायक अभियन्ता उपमंडल दाडिऩी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ से निर्मित होने वाले 33 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र रजौल, 1.31 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली अनाज मंडी शाहपुर स्थित चम्बी, 38 लाख से निर्मित होने वाले आदर्श पुलिस स्टेशन शाहपुर के भवन, तहसील शाहपुर में 8.92 करोड़ से निर्मित होने वाली सरांकनी कूहल, शाहपुर तहसील में बांदी, कलयारा, नागनपट्ट और सल्ली, कुठारना, भलेट, दुल्ली, काकड़ा, सुकर गांव के लिए 4.55 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना भडोदर कूहल तथा 4.54 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33/11 के.वी. उपकेन्द्र दाडिऩी की आधारशिला रखी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह तथा रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्रभूषण नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर ‘‘कैच द रेन’’ कार्यक्रम के तहत जिले में बनने वाले 75 अमृत सरोवर की पहचान करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में बनने वाले सभी 75 अमृत सरोवर की पहचान की जा चुकी है, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर 15 अगस्त से पहले पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि जिला में ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी जगहों में प्राथमिकता के आधार पर 75 अमृत सरोवर बनाए जायेंगे, ताकि प्राकृतिक जल स्त्रोतों को रिचार्ज कर भू-जल के स्तर को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत इसे आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा गया है। इन अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन अथवा किसी शहीद के परिजन द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने जिला के संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अमृत सरोवरों के नए स्ट्रक्चर बनाए जाएं और वहां तिरंगा फहराने की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजय भगवती, डीएफओ शिमला एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के तत्वाधान में 4 मई को प्रात: 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। यह जानकारी अध्यक्ष उपमंडल विधिक साक्षरता समिति नालागढ़ ने दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया इस शिविर को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
राजधानी में आने वाले पर्यटकों को अब मोटर बाइक किराए पर लेकर घूमने की सुविधा शुरू की गई है। पर्यटक अब अपने मनमर्जी के स्थानों पर घूम सकते हैं। ्रपर्यटन से जुड़े नौजवान उधामियों ने पर्यटकों को अपनि सुविधा अनुसार तथा अपनी च्वाइस के अनुसार मोटर बाइक किराए देने की सुविधा शुरू की है। इन मोटर बाइक उद्यामियों को बाइक किराए पर देने के लिए हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किए गए हैं। इन्हें विभाग द्वारा पंजीकृत किया गया है। इनके द्वारा किराए पर देने वाले मोटर बाइक्स को भी ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा सरकार की रेंट ए बाइक स्कीम के अंतर्गत रजिस्टर किया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नई दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा रही हैं, सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हिमाचल की राजनीति में व्यस्त हैं। देवभूमि में जैन स्वयं राजनीतिक अनैतिक पर्यटक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि हम उन्हें सलाह देते हैं कि हिमाचल की राजनीति के बजाय दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा चलाई जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार की जमीनी हकीकत काफी दयनीय है। बच्चों और बुजूर्गो की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली "तथाकथित विश्व स्तरीय" स्वास्थ्य सेवाओं का पर्दाफाश किया है। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों द्वारा गलत दवा दिए जाने से कई बच्चों की मौत भी हो चुकी है। दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश से जांच कराने और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की है। यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री भी सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं जाते हैं, वे सरकारी अस्पतालों के बजाय निजी अस्पतालों को तरजीह देते हैं। जहां आम आदमी पार्टी को स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करना चाहिए, वे विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सहयोगी दीपक मदान ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन पर 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया। दीपक ने दावा किया कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली नगर निगम चुनाव का टिकट जारी करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह समाचार सम्मानित प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ था। भाजपा सवाल करती है, क्या वह दावेदारों को टिकट जारी करने के लिए हिमाचल में भी पैसे मांगेंगे? कश्यप ने दावा किया कि दिल्ली में आप दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम और अन्य विभागों में भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसके मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आप पंजाब में अपनी भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन का प्रचार कर रही है, जबकि दिल्ली में यह बंद पड़ी है। कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनके प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पहले ही ऐसा कर चुके हैं, कल सोशल मीडिया प्रभारी ने भी देश विरोधी मांगों को ट्वीट किया और बाद में पार्टी से उन्होंने निष्कासित कर दिया गया। देवभूमि के लोग ऐसी राष्ट्रविरोधी पार्टी के पक्ष में नहीं हैं और उनको हिमाचल में जमने नहीं देगे।
एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने का समाचार मिला है। वह इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में धर्मपुर थाना में सूचना मिली। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि 29 अप्रैल को उसका बेटा स्कूटी पर गया और कुम्हारहट्टी फ्लाई ओवर पर आकर बड़े भाई को वीडियोकॉल की। उसमें उसने खुद को जहर पीते हुए दिखाया है। उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले गए मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अखिल पुत्र देवी राम वासी छलाह डाकघर देवठी मंझगांव जिला सिरमौर ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि एक मई को वह कसौली चौक पर बाइक सहित खड़ा था। उसके पीछे एक जिप्सी खड़ी थी। उसका चालक विकास कुमार लगातार हार्न बजा रहा था। जब उसने उसे ऐसा करने के लिए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
मुख्य आरक्षी राजेश अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना कुनिहार कर्मचारियों सहित कुनिहार अर्की रोड गांव विरन में रात के समय गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुनिहार की तरफ एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखा। उसने हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ था। वह पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अस्सी ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोहर लाल पुत्र स्व. जयूणू राम गांव मन्जयाट डाकघर मन्जयाट, तहसील अर्की जिला सोलन जिला सोलन के रूप में हुई है।
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 03 पदों पर बैचवाइज भर्ती की जा रही है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन दीवान चंदेल ने दी। दीवान चंदेल ने कहा कि उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में 25 मई, 2022 को प्रात: 11 बजे से काउंसलिंग होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को सूचना पत्र के माध्यम से दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार श्रम एवं रोजगार निदेशालय शिमला के कार्यालय द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया हो तो उम्मीदवार अपना नाम 20 मई तक कार्यालय को भिजवा सकते हैं। उप निदेशक ने कहा कि दृष्टिबाधित का एक पद, बहरा और सुनने में मुश्किल का एक पद तथा ओएच, ओए, ओएल, ओएएल, बीएल, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक (बशर्ते उम्मीदवार लिखने में सक्षम हो), बौनापन, एसिड अटैक पीडि़त और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का 01 पद पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को बैठना, खड़ा होना, पढऩा-लिखना, देखना, अंगुलियों का जोड़-तोड़, चलना, संवाद करना, सुनना जैसी शारीरिक सक्षमता होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को काउंसलिंग के समय में अपनी शैक्षणिक योग्यता, बोयोडाटा फॉर्म, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचल प्रमाण पत्र, मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, दस जमा दो उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, कला और शिल्प में डिप्लोमा, एक वैकल्पिक विषय के रूप में ललित कला, दृश्य कला के साथ कला स्नातक प्रमाण पत्र, ललित कला, दृश्य कला (पेंटिंग और मूर्तिकला) में मास्टर डिग्री (व्यावसायिक योग्यता), श्रेणी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य है।
कांग्रेस में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी सदस्य बनने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में स्वागत होगा। चार मई को सुबह 10 बजे सुक्खू परवाणु बैरियर पहुंचेंगे। उसके बाद 11:30 बजे सोलन और तदोपरांत 12:30 बजे वे शिमला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। सुक्खू अब 5 मई को अपना कार्यभार संभालेंगे। 5 मई को सुबह 11 बजे चौड़ा मैदान में कांग्रेस की रैली होगी। इसके उपरांत वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस कार्यालय में सुक्खू अपना कार्यभार संभालेंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 4 मई को 11 के.वी. शामती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण प्रात: 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक घरसी, सनहोल, दलयार, कुंदला, आरजे पॉलीमर उद्योग एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है।


















































