भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन बलदेव राज चौधरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और चुनावी जंग लडऩे के लिए भी तैयार हो गए। इस संबंध में बलदेव राज चौधरी ने कहा कि आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों के क्षेत्र में मॉडल बनाया है। इनकी नीतियां काफी कारगर हैं। इन्हीं के चलते उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अगर मुझे विस क्षेत्र जवाली से टिकट दिया तो यह सीट जीतकर आप की झोली में डालूंगा।
थाना डमटाल के अंतर्गत आते पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे के रांची मोड़ पर दोपहर को प्याज से भरा हुआ ट्रक पलट गया। यह ट्रक पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहा था। रांची मोड़ पर ट्रक ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते हुए एक लेन से दूसरी लेन पर जा गिरा। इस कारण सामने से आ रही एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है और चालक जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों ट्रक चालक और स्कूटी सवार को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पठानकोट ले गए।
ग्राम पंचायत बागा में दंगल कमेटी मांगल (बागा) ने कुश्ती दंगल करवाया। इसका शुभारंभ समाजसेवी समत्याड़ी मांगल से हरिराम राम ठाकुर ने किया। इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस महादंगल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल की अंतिम कुश्ती प्रीत पाल फगवाड़ा व टीटो जॉर्जियन के बीच हुई। बड़ी माली में प्रीतपाल फगवाड़ा ने टीटो जॉर्जियन को पटखनी देकर जीत दर्ज करवाई। बड़ी माली के विजेता को 1 लाख एक हजार व गुर्ज दिया गया। इसी तरह से छोटी माली के उपविजेता को 61 हजार रुपए व गुर्ज दिया गया। छोटी माली में विकास खन्ना ने विकास जीरकपुर को पटखनी दी। इसमें विजेता 61 हजार रुपए व दूसरे स्थान पर आने वाले को 41 हजार रुपए दिए। हिमाचल केसरी का खिताब विकास के नाम रहा। विकास को 25 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, राजेंद्र रावत,रोशन वर्मा सहित बागा, मांगल व कंधर पंचायतों से आए लोग मौजूद रहे।
शिमला के रहने वाले पीयूष शर्मा ने हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में 27-30 अप्रैल 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए व्हीलचेयर श्रेणी में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता। वह लगातार दो बार पैरा टेबल टेनिस में पदक जीतने वाले राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के 3 पैरा टेबल टेनिस खिलाडिय़ों की कुल भागीदारी रही। पीयूष एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्हीलचेयर टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं, जो शिमला से हैं। वह न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए भी खेलते हैं। पिछले वर्ष उन्होंने कांस्य पदक जीता था और पैरा टेबल टेनिस के अपने व्हीलचेयर श्रेणी में भारत को फिर से तीसरे स्थान पर बनाए रखा है। पीयूष ने शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल स शिक्षा और एनआईटी हमीरपुर से प्रौद्योगिकी में स्नातक और फिर प्लाक्षा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर फेलोशिप की है। वर्तमान में वह बैंगलोर में बीसीजी के साथ एक प्रौद्योगिकी सलाहकार के रूप में काम करते हैं। उनका मत है कि जीवन में बाधाएं ही चुनौतियों को और भी रोचक बनाती हैं।पीयूष बताते हैं कि बुनियादी ढांचे और समर्थन की कमी के कारण भारत में पैरा स्पोट्र्स खेलना कितना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से राज्य में पैरा स्पोट्र्स के उत्थान पर ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक पैरा एथलीटों को पहाड़ों की कठोरता से बाहर निकलने में सक्षम बनाया जा सके। पीयूष ने कहा कि मेरा मकसद स्पोट्र्स कोटे से कोई नौकरी नहीं पाना है। मैं पैरा स्पोट्र्स खेलता हूं, क्योंकि मैं इसके लिए काफी जुनूनी हूं। मैं अपने बेहद व्यस्त काम और कई अन्य पहलों के साथ भी दो पदक जीतने में कामयाब रहा। मैं अपने मुख्यमंत्री से केवल यह अनुरोध करता हूं कि कृपया कम से कम मेरे पैरा टेबल टेनिस खेल के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले स्पोट्र्स व्हीलचेयर, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले टेबल टेनिस उपकरण और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के प्रायोजन के लिए मुझे समर्थन दिया जाए। उन्होंने अनुराग ठाकुर से भी अनुरोध किया है कि उनकी मांग पर विचार किया जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार की और ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष विजय बनियाल ने संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी में 28 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह द्वारा उनके नाम की शिलान्यास पट्टिका तोडऩे वालों पर भोरंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने बताया कि प्रयोगशाला भवन का नींव पत्थर वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह से रखा था। पट्टिका को तोडऩे में कुछ अवांछित तत्वों के साथ-साथ भाजपा से संबंधित लोग भी शामिल हैं। इसमें सीधे तौर पर शिक्षा विभाग और लोक निर्माण एवं स्थानीय विधायक की भूमिका संदिग्ध रही है। जार ने एफआईआर में सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने का बड़ा आरोप लगाया गया है।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के सदस्यों ने ग्राम पंचायत नेरी के खगल गांव में स्थापित मंदिर में धूमधाम के साथ परशुराम की जयंती को मनाया। इस मौके पर गांव की महिलाओं ने सुबह-सुबह मंदिर के प्रांगण में भजन किया। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने सभी ग्राम वासियों को भगवान परशुराम जयंती की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म की सभी परंपराओं को जीवंत रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्टून चैनलों पर सनातन धर्म के देवी-देवताओं के सीरियल बनाना निंदनीय हैं। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की मांग की। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, कैप्टन बलदेव शर्मा, कैप्टन विजय शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, अशोक शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
कोर्ट में केस जाने के कारण फंसे अब बेरोजगार शिक्षकों ने संयुक्त मोर्चा संग लड़ाई लडऩे का लिया निर्णय है। इस संबंध में रविवार को स्टेट लेवल मीटिंग भी की गई। इसमें बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों और ड्राइंग मास्टरों की भर्ती सरकार ने एक साथ घोषणा की थी। इसमें ड्राइंग मास्टरों की भर्ती पूरी हो चुकी है और सरकार बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार वर्ष में शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा है। हैरान करने वाली बात है कि हम लगातार साढ़े वर्ष से सरकार से मिलते रहे। इस बाबत उन्होंने सीएम को भी अवगत करवाया। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार शारीरिक शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। कइयों की उम्र अब तो 45 से भी पार हो चुकी है। ऐसे में उन्हें चार-पांच साल भी नहीं मिलेंगे। हम बार-बार सरकार से यही मांग करते आए हैं कि शारीरिक शिक्षा को पहली कक्षा से अनिवार्य किया जाए। मगर यह तब होगा जब सरकार पहली से शारीरिक शिक्षा अनिवार्य किया जाए। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से आए बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने कहा कि 4 मई को बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के हक में सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखें। वहीं बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि अगर 4 मई को हमारे पक्ष में फैसला नहीं आता है तो वह संयुक्त मोर्चा बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩे का फैसला कर चुके हैं। इस मौके संजीव कुमार, सुनील कुमार, संजय नरेश अनिल धीमान सचिन राणा, अरुण, विपिन, विशाल अशोक, देशराज, विकास, पितांबर राकेश, रूद्रमणि, हंसराज, विनोद, अशोक चंदेल, पवन ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, संतोष कुमार, राहुल, अरुण, नरेश, अनिल ठाकुर, प्रदीप, अजय, शशि, संदीप, जयप्रकाश, राजेंद्र, राजेश और सतपाल मौजूद रहे।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता करवाई। इसमें चिनार, देवदार, ओक और टीक सदन के प्रतिभागी शमिल रहे। कनिष्ठ वर्ग के चारों सदनों में से एक-एक प्रतिभागी ने भाग लिया। ओक सदन से कनिष्ठ वर्ग की अग्रिमा को प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि टीक सदन की गार्गी दूसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ-साथ वरिष्ठ वर्ग का प्रथम पुरस्कार चिनार सदन के निखार सुनेजा ने प्राप्त किया, जबकि प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर टीक सदन की वृंदा भसीन रहीं। अंतर्सदनीय अंग्रेजी काव्य वाचन प्रतियोगिता का ओवरआल खिताब टीक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर चिनार सदन तथा ओक सदन को तीसरे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई और विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हैड टीचर देवेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और भीतरी भय को दूर करने के लिए यह अवसर उनके लिए सुनहरी होता है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने अप्रैल, 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 497 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है, जो एक माह में अब तक का सर्वाधिक है। जीएसटी संग्रह 426 करोड़ रुपए से बढ़कर 497 करोड़ रुपए गया है।इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में विभाग ने कुल 4390 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण किया जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपए अधिक है। प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने जीएसटी संग्रह में सुधार के लिए क्षमता और राजस्व वृद्धि के लिए एक परियोजना की परिकल्पना की है। इस परियोजना का उद्देश्य मुख्य रूप से विभाग के आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कर अधिकारियों के सतत क्षमता निर्माण के लिए जीएसटी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। विभागीय पुनर्गठन के कार्यान्वयन को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर अधिकारियों के सहयोग से आने वाले वित्तीय वर्ष में जीएसटी राजस्व संग्रह में और वृद्धि की उम्मीद है। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग रिटर्न फाइलिंग में सुधार और तेजी से जांच, जीएसटी ऑडिट समय पर पूरा करना और विभाग के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहा है। विभाग ने गत वर्ष रोड चैकिंग अभियान के तहत लगभग 2.5 लाख रुपए बिल सत्यापन के विपरीत इसमें और वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। विभाग टैक्स हाट कार्यक्रम के तहत हितधारकों के मुद्दों के समयबद्ध निवारण के साथ स्वैच्छिक अनुपालन में सुधार के लिए भी प्रतिबद्ध है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने अप्रैल, 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 497 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है, जो एक माह में अब तक का सर्वाधिक है। जीएसटी संग्रह 426 करोड़ रुपए से बढ़कर 497 करोड़ रुपए गया है।इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में विभाग ने कुल 4390 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण किया जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपए अधिक है। प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने जीएसटी संग्रह में सुधार के लिए क्षमता और राजस्व वृद्धि के लिए एक परियोजना की परिकल्पना की है। इस परियोजना का उद्देश्य मुख्य रूप से विभाग के आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कर अधिकारियों के सतत क्षमता निर्माण के लिए जीएसटी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। विभागीय पुनर्गठन के कार्यान्वयन को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर अधिकारियों के सहयोग से आने वाले वित्तीय वर्ष में जीएसटी राजस्व संग्रह में और वृद्धि की उम्मीद है। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग रिटर्न फाइलिंग में सुधार और तेजी से जांच, जीएसटी ऑडिट समय पर पूरा करना और विभाग के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहा है। विभाग ने गत वर्ष रोड चैकिंग अभियान के तहत लगभग 2.5 लाख रुपए बिल सत्यापन के विपरीत इसमें और वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। विभाग टैक्स हाट कार्यक्रम के तहत हितधारकों के मुद्दों के समयबद्ध निवारण के साथ स्वैच्छिक अनुपालन में सुधार के लिए भी प्रतिबद्ध है।
कपिल शर्मा। सिरमौर युवा कर्मठ ईमानदार HAS खण्ड विकास अधिकारी विनित ठाकुर ने संगड़ाह ब्लॉक का कार्यभार संभालते ही एक माह में 25 ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया और पूरे ब्लॉक के लिए ये भी खुशी की बात है कि ज़िला सिरमौर में संगड़ाह ब्लॉक ने विकास के कार्यों में व रिपोटिंग करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इसके लिए पूरे संगड़ाह क्षेत्र में युवा विकास खंड अधिकारी विनित ठाकुर की काफ़ी तारीफ की जा रही है। पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। खंड विकास संगड़ाह में लगभग 15 महीनो से पद खाली चल रहा था। बीडीओ के पद भार ग्रहण करते ही यहां पर विकास के कार्यों को काफी गति मिली है, जिसके परिणाम स्वरूप संगड़ाह ब्लॉक ने जिला सिरमौर में विकास कार्यों की रिर्पोटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं, जिसका श्रेय युवा कर्मठ ईमानदार खंड विकास अधिकारी विनित ठाकुर और उनकी पूरी टीम को जाता है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर जयराम सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए नई-नई योजनाएं दी हैं। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने ग्राम पंचायत लाहला के वार्ड गदियाडा में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय राम सरकार ने जहां महिलाओं के लिए सरकारी बस में किराया घटाकर आधा किया है, हिमाचल प्रदेश की समूची जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का तोहफा दिया, वृद्धा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करके लोगों को जीवन यापन करने के लिए बहुत बड़ी मदद की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल को माफ करके भी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े दर्द को समझ कर लोगों के दिलों में अपने लिए बहुत बड़ी जगह बनाई है। इसी तरह हिम केयर योजना, ग्रहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर हर व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का काम किया है। आज कपूर ने लाहला पंचायत के गदियाड़ा बूथ में लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर, धरोट स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिलवाने, धरोट- गदियाडा बस शीघ्र चलवाने, अधूरे पड़े लिंक रोड कार्य को पूरा करवाने और वेटरनरी डिस्पेंसरी को भी सरकार से जल्द स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पानी की समस्या का समाधान भी इस वर्ष के अंत तक कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान अरुणा देवी, बी एल ए पूर्ण चंद, कार्यकर्ता अमरनाथ, निक्का, जोगिंदर, मदन चौधरी, रविकांत शर्मा, शोभाराम, धर्मचंद, सरवन कुमार, किशोरी चौधरी, रमा कपूर, सरला देवी, संजय कुमार, विनोद शर्मा, रकेश कुमार, अनूप कुमार व परश राम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत त्रिलोक कपूर ने दादी माता मंदिर में माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया।
शैक्षिक महासंघ ने सीएम काे भेजी अपनी मांगाें की प्रतिलिपी फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीच राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने अपनी मांगाें की प्रेस विज्ञप्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काे भेजी है। इसमें उन्हाेंने बताया है कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवाएं दे रहे 45 हजार से ज्यादा सी एंड वी और जेबीटी अध्यापकों के लिए ट्रांसफर नीति बनाकर बहुत बड़ी राहत दी थी, जिससे शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अध्यापक और अध्यापिका ओं अपने जिला में ट्रांसफर करने का शुभ अवसर प्रदान हो सके, परंतु आज यह नीति शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश शिक्षा महासंघ ने एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री से मिलवाया था, जिसमें 3 वर्ष से ज्यादा समय पूरा कर चुके शिक्षकों को नियमितीकरण नहीं होने के कारण आपसे एक नीति में संशोधन का आग्रह किया था। उसके बाद यह विषय कैबिनेट में लाया गया, परंतु फिर कार्मिक विभाग से परामर्श हेतु इसे कार्मिक विभाग को भेजा दे दिया गया। इस प्रक्रिया में 4 महीने लग गए और कार्मिक विभाग द्वारा 13 अप्रैल को जारी आदेश से 7 जिलों में जो शिक्षक नियमित हो गए थे, उनके नियमितीकरण काे रद्द कर दिया जाएगा और उनकी नई जिला में जॉइनिंग फ्रेस मानी जाएगी, यह शिक्षक पहले ही 3 वर्ष से ज्यादा सेवाएं दे चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि पूर्व शिक्षा सचिव द्वारा की गई गलतियों का खामियाजा हमारे शिक्षक साथी भुगत रहे हैं। यह मुद्दा दो बार विशेष कैबिनेट में जा चुका है, हमने शिक्षा मंत्री, मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्यसचिव शिक्षा सचिव से बार-बार आग्रह किया है कि इनकी नियमितीकरण में बाधा इनकी वरिष्ठता आ रही है। आपसे निवेदन है कि ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन कर इनकी वरिष्ठता 2 वर्ष पूरे कर चुके सभी शिक्षकों को नियमित किया जाए तथा इनको जनवरी 2022 से पूरे लाभ दिए जाएं। आज हालात यह है कि इन से एत वर्ष बाद लगे अध्यापक इनसे पहले रेगुलर हो चुके हैं और इनकी वरिष्ठता इनसे पहले हो चुकी है। उन्हाेंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बहुत सहज है और समय-समय पर समस्याओं का निवारण किया है। हिमाचल प्रदेश में डाइट के माध्यमों से जेबीटी की ट्रेनिंग करवाई जाती है, परंतु 2022 से इन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो पाई, जिसकी वजह से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों में काफी रोष है हैरानी की बात यह है कि सरकार की छवि को खराब करने का काम कुछ सरकारी संस्थाओं में तैनात शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने इसे कोर्ट तक ले जाने का काम किया है। अतः आपसे निवेदन है कि इन शिक्षकों को नियुक्ति देकर रात प्रदान करें।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ पीटीएफ रक्कड़ इकाई की कार्यकारिणी राजकीय प्राथमिक पाठशाला में गठित की गई, जिसमें शिवकुमार शर्मा को प्रधान पवन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम दीपक शर्मा महासचिव और सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस इकाई को अगले 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
बोले-भाई-भतीजाबाद के चलते केवल बाहरी लोगों को दी तवज्जों मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज से प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार ने स्थानीय विधायका कमलेश कुमारी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 4 वर्षों में उन्होंने केवल अपना ही विकास करवाया है। इलाके का नहीं। भाई-भतीजावाद के चलते स्थानीय लोगों की अनदेखी करके बाहरी लोगों को तवज्जो दी है। उन्होंने कहा विधायक व उनके पति ने अपनी बेटी की पांच दिवसीय शाही शादी कर यह साबित कर दिया है कि वह अब आम आदमी नहीं रहे हैं। आज अपने घर द्वार पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान सुरेश कुमार ने यह ग्राम पंचायत भौंखर के गांव टीहरा में कही। पदयात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि भोरंज में गत 4 वर्षों में कोई भी विकास विकास नहीं हुआ। महज पुराने कार्यों पर अपने नाम के बोर्ड व पट्टिकाएं चिपकाई हैं। भरेड़ी स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को तोड़कर अपना नाम चिपकाना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करके कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय खुद को लेना चाह रही हंै। सुरेश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह के नाम की पट्टिकाएं उखाडऩे का कार्य पिछली सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी किया था और उसका खामियाजा वह घर बैठकर भुगत रहे हैं। यही हालत भोरंज में भी भाजपा की होने वाली है। क्योंकि वीरभद्र सिंह राजनेता के साथ-साथ साक्षात युगपुरुष थे। अत: उनके कार्यों से छेड़छाड़ करना भाजपा के लिए विनाशकारी साबित होगा। सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसे कई कार्य भोरंज में हैं, जिनके ऊपर भाजपा की विधायक अपने नाम के बोर्ड चिपकाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर उनके साथ भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनियाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री किशोरी लाल, चमन लाल शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र लाल, ब्लॉक अनुसूचित जाति अध्यक्ष डॉ. दीपचंद, अन्य पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पंचायती राज महामंत्री राजकुमार, मूलराज, विनोद कुमार,जगदेव चंद ठाकुर, उत्तम चंद, कै. प्रेमचंद शर्मा, सूबेदार रामनाथ, दलेल सिंह ठाकुर, जय सिंह, बलवंत सिंह, बीना देवी, माया देवी आदि शामिल थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा शिमला रिज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर स्व. सुरेश गौतम की याद में अर्धसैनिक बलों को समर्पित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी संगठन द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह रक्तदान शिविर राज्य स्तरीय शिमला में किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेश के विभिन्न कोनों से कर्मचारियों ने 100 यूनिट रक्तदान किया। हालांकि बहुत सारे कर्मचारी बिना रक्तदान किए वापस लौटे। क्योंकि आईजीएमसी से आई टीम द्वारा 100 यूनिट ब्लड ही लिया गया। प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि यहां लगभग 600 कर्मचारी ब्लड डोनेशन के लिए आए थे, लेकिन शिमला और प्रदेश के लगभग सभी ब्लड बैंक में ब्लड बहुत अधिक मात्रा में पड़ा है, जिस कारण सभी ब्लड बैंक द्वारा रक्त लेने से मना किया गया। संगठन द्वारा सभी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने आईजीएमसी से आए स्टाफ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कर्मचारी हमेशा सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहे हैं। हालांकि संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए बना है, जिसके लिए संगठन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ समाज के विभिन्न लोगों की आर्थिक सहायता करना, कोविड-19 के समय संगठन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2400000 की आर्थिक सहायता दी गई। विभिन्न ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए, कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम संगठन द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का हर एक कर्मचारी हमेशा सेवा भावना के साथ कार्य करता है, जिसके लिए पूरा संगठन एकजुट होकर करता है। इस मौके पर इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैद, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम, मुख्य प्रवक्ता नित्यानंद, अनिरुद्ध गुलेरिया, जावेद इकबाल, उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट, दीपक ओझा, सचिव निर्मल राज, अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, संगठन सचिव घनश्याम, आईटी सेल प्रभारी संदीप चंदेल, कानूनी सलाहकार विद्यासागर, रिटायर्ड प्रोफेसर कन्हैया लाल सैनी, डॉ ब्रह्मी, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, अलका गिल, चंबा के अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजिद्र मन्हास, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्धन, जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, जिला सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला किन्नौर के वीरेंद्र जिंटो, महासचिव मोती नेगी, जिला शिमला के महासचिव नारायण हिमराल, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, विनीत सोंगखला, राकेश रिंकू ठाकुर, अमरदेव, उत्तम ठाकुर, भवारना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप, पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा, देहा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, महिला विंग संगठन सचिव पूजा सभरवाल, जिला शिमला महिला विंग अध्यक्ष सुनीता मेहता, महिला विंग जिला मंडी अध्यक्ष मंजुला बर्मा, उर्मिला कुमारी, ममता, जिला सिरमौर से राजेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, चंद्रमणि, धर्म सिंह, देवराज, जिला लाहौल स्पीति से नीमराज, रिवालसर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण यादव, रजनीश ठाकुर, उमा चंद भंडारी व धर्मपाल इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्रामीणों ने रविवार को बैठक कर धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर ली है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है की धरना प्रदर्शन पिपलूघाट चौक की बजाए संबंधित विभागों के कार्यालयों के बाहर किया जाएगा। ग्राम पंचायत सूरजपुर के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस बैठक में लगभग 80 ग्रामीण मौजुद थे। पंचायत प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया की सरकार व विभाग द्वारा कई महीने बीत जाने पर भी जनता कि समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। पिछले धरने प्रदर्शन के दौरान भी विभाग द्वारा सिर्फ कोरे आश्वाशन ही दिए गए, जिसके ऊपर कोई कार्य होता हुआ नहीं दिख रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब धरना प्रदर्शन पिपलूघाट चौक पर न करके विभाग कार्यालय के आगे दिया जाएगा, ताकि सरकार व अधिकारियों की आंखे खुले। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन सबसे पहले जल शक्ति विभाग अर्की के मुख्यालय में 04 मई को 11 बजे दिया जाएगा। क्योंकि पंचायत के अंतर्गत हर वार्ड में पानी कि समस्या को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया था, लेकिन विभाग द्वारा लोगों कि समस्याओं को लेकर कोई कार्य पूर्ण नहीं किया है।
ग्राम पंचायत कोटली के गांव कोलका में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से सपोर्ट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव कोलका के लोगों की सिलाई मशीनों की मरम्मत सिंगर कंपनी के मुलाजिमों ने की। वहीं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई के प्रशिक्षकों व परीक्षार्थियों द्वारा सीलिंग फैन, इंडक्शन, प्रेस, मधानी, टेबल फैन इत्यादि इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मरम्मत भी की गई। इस मौके पर एलईडी टीवी व डिश की इंस्टॉलेशन की गई। उपप्रधान जय प्रकाश ने इसके लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का धन्यवाद किया। कैंप में लगभग 60 लोगों को लाभ मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटली के उप प्रधान जयप्रकाश, पंचायत सदस्य जगदीश ठाकुर, सवीता देवी,महिला मंडल प्रधान उमा देवी, अंबुजा आईटीआई से दलीप कुमार, मोहित शर्मा, संदीप अरोड़ा, सिंगर कंपनी के कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना इंदौरा पुलिस ने आज गश्त के दौरान शराब लाहन की बरामद। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि थाना इंदौरा के पुलिस गश्त पर थी। गश्त के दौरान महिला जो की दारू बेचने का धंधा करती है। महिला से 5000 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही डिस्ट्रॉय कर दिया गया। आरोपी महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी कुलदीप कुमार ग्राम बाई टांडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग ने अप्रैल, 2022 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत 497 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है, जो एक माह में अब तक का सर्वाधिक है जीएसटी संग्रह 426 करोड़ रुपये से बढ़कर 497 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में विभाग ने कुल 4390 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण किया जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपए अधिक है। प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने जीएसटी संग्रह में सुधार के लिए क्षमता और राजस्व वृद्धि के लिए एक परियोजना की परिकल्पना की है। इस परियोजना का उद्देश्य मुख्य रूप से विभाग के आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कर अधिकारियों के सतत क्षमता निर्माण के लिए जीएसटी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। विभागीय पुनर्गठन के कार्यान्वयन को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर अधिकारियों के सहयोग से आने वाले वित्तीय वर्ष में जीएसटी राजस्व संग्रह में और वृद्धि की उम्मीद है। प्रवक्ता ने बताया कि विभाग रिटर्न फाइलिंग में सुधार और तेजी से जांच, जीएसटी ऑडिट समय पर पूरा करना और विभाग के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर मुख्य रूप से ध्यान दे रहा है। विभाग ने गत वर्ष रोड चैकिंग अभियान के अन्तर्गत लगभग 2.5 लाख ईवे बिल सत्यापन के विपरीत इसमें और वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। विभाग टैक्स हाट कार्यक्रम के तहत हितधारकों के मुद्दों के समयबद्ध निवारण के साथ स्वैच्छिक अनुपालन में सुधार के लिए भी प्रतिबद्ध है।
बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को किया लाभान्वित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चाैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के माध्यम से यह सुनिश्चित बना रही है कि लड़कियाें को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हांे। सुखराम चाैधरी आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सुखराम चाैधरी ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वहीं, लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के एक समान अवसर प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर 'बेटी है अनमोल' योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी बालिकाओं के अभिभावकों को 21-21 हजार रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने यह राशि रब नूर पुत्री मनदीप कौर ग्राम भांग्ला, दिव्या पुत्री दर्शन सिंह ग्राम राजपुरा, हर्षिता पुत्री महेंद्र सिंह ग्राम राजपुरा तथा दीपाली पुत्री दविंदर सिंह ग्राम राजपुरा को यह एफडी प्रदान की। उन्होंने शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि सुषमा पुत्री लाजो देवी ग्राम धुंधली, गुरप्रीत कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कलां, जसवीर कौर पुत्री अमरजीत कौर ग्राम पलासी कला, दीक्षा पुत्री सुरजीत सिंह ग्राम ढांग उपरली, परमजीत कौर, कुलवीर कौर ग्राम दभोटा को एफडी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कन्यादान के लाभार्थियों मधु बाला, प्रियंका, अंजना, नीजो देवी तथा सविना को 51-51 हजार की राहत राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 10 पात्र लाभार्थियों को निशुल्क गैस कुनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर नवजात शिशुओं को ऊर्जा मंत्री के कर कमलों द्वारा अनपराशन तथा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म के तहत फल वितरित किए गए। सुखराम चाैधरी ने इस अवसर पर आम का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जल शक्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।
जिला पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने वाहनों 266 चालान काटे हैं। इनसे 50,000 हजार जुर्माना प्राप्त किया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 8, लापरवाही से वाहन चलाने पर 2, ओवर स्पीड के 2, बिना लाइसेंस के तीन, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 5, बिना हेलमेट बाइक चलाने के 41 और बिना सीट-बेल्ट गाड़ी चलाने पर पर पांच चालान काटे हैं। वहीं अन्य 149 चालान किए गए हैं।
जनमंच में 12 शिकायतें तथा 32 मांगे प्रस्तुत फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैाधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। सुखराम चैाधरी आज सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सुखराम चौधरी ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं, ताकि लोगों को उनके घर द्वार के समीप ही न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जनमंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने जनमंच में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं दौरा कर आम लोगों की समस्याओं को जाने तथा संवेदनशीलता के साथ उन समस्याओं का त्वरित हल निकालें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब बिजली का मीटर देने के लिए एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लिए 125 यूनट तक फ्री बिजली की गई है। सुखराम चैाधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश के पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। आज आयोजित जनमंच के लिए 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 09 का निपटारा मौके पर किया गया। जनमंच मंे 32 मांगे प्राप्त हुई, जिनमें से 16 का निपटारा कर किया गया। शेष शिकायतों तथा मांगों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया। जनमंच में 35 हिमाचली प्रमाण, 08 चरित्र प्रमाण पत्र, 33 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 26 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 59 एससी प्रमाण पत्र, 39 चरित्र प्रमाण पत्र, 38 लीगल हेयर प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। 25 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। 155 इंतकाल, 05 रजिस्ट्रियां की गई। इसके अतिरिक्त 82 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाए गए। जनमंच में कोविड-19 टीकाकरण भी किया गया। उन्हाेंने कहा कि आज के जनमंच में लगभग 1200 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी मांगे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए शीघ्र प्रेषित की जाएंगी। जनमंच के उपरांत ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जल शक्ति बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में स्तरोन्नत किए गए 17 विद्यालयों का शुभारंभ किया। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला से राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत किए गए विद्यालय सुरांगी, काऊ, कांढी, कोठडा और मझाण शामिल हैं, जबकि राजकीय माध्यमिक पाठशाला से राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत किए गए स्कूलों में झौट, शालागाड, बाहवा, रैंनगलू, कल्हणी और नारायणबन तथा राजकीय उच्च पाठशाला से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत किए गए स्कूलों में धरोटधार, माणी, सेरी-बटवाड़ा, बागी-भनवास, सुधराणी, लांबसाफड और चपलान्दीधार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी स्तरोन्नत विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को संबाेधित करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की पाठशाला आने-जाने की समस्या के समाधान के साथ-साथ उन्हें सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सभी स्तरोन्नत विद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त भवनों का निर्माण किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हर क्षेत्र का समान एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों में कई नवोन्मेष पहल की गई है। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में 50 राजकीय महाविद्यालयों, 50 विद्यालयों और 20 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सौर ऊर्जा पैनल सिस्टम स्थापित किए जाने का प्रावधान किया गया है। वन विभाग तथा आयुष विभाग के सहयोग से वर्ष 2022-23 में 200 राजकीय विद्यालयों तथा 50 राजकीय महाविद्यालयों में आयुष वाटिकाओं की स्थापना की जाएगी, जिनमें दुर्लभ औषधीय पौधों तथा जड़ी-बूटियों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को बाहरवीं तथा स्नातक के उपरान्त मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर 11वीं कक्षा में पढ़ रहे 100 मेधावी विद्यार्थियों को व्यवसायिक या तकनीकी कोर्स में प्रशिक्षण के लिए एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में शिमला से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. आरएन बत्ता, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा उपस्थित थे, जबकि सराज से वर्चुअल माध्यम से जिला परिषद सदस्य द्रोपदी देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष शेर सिंह व देवेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, महामंत्री भीष्म ठाकुर व टिक्कम राम, भाजपा नेता गुलजारी लाल, उपायुक्त अरिदंम चौधरी, संगठन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
एक व्यक्ति के सड़क के किनारे मृत होने का समाचार मिला है। इस संबंध में ज्ञान चंदे स्वीट इंडस्ट्रीज सैक्टर-1 परवाणू ने थाने में दी है। सूचना मिलने उप निरीक्षक शमीम अख्तर मुलाजिमों सहित मौके पर पहुंच और छानबीन की। पुलिस ने देखा कि स्वीट इंडस्ट्रीज के मेन गेट पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। मौके पर मौजूद सोमनाथ ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम गीता राम पुत्र स्व.जय सिंह है। वह गांव टकरोटा, डॉ. नयाग्राम तहसील कसौली जिला सोलन का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह ड्राइवरी करता था। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण बीमार होना बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यूपी वासी एक महिला उपचार के दौरान मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। उक्त महिला को उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया था। उक्त महिला की पहचान की पहचान वासी गांव गौरा मुदावरा तहसील एवं जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष हुई है। एएसआई शेर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी सोलन ने बताया कि इस संबंध में उसके पति ने बताया पिछले कल जब वह ड्यूटी से घर आया तो पत्नी बेहोश थी। मैंने उसे पानी भी पिलाया। इसके बाद वह सामान्य हो गई। मगर कुछ देर के बाद उसकी तबीयत फिर खराब हो गई। इसके बाद उसे सोलन अस्पताल में ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कथोग के दिव्यांश धीमान को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एन आई टी हमीरपुर में प्रथम पुरस्कार की राशि, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अब वह आईआईटी वाराणसी में 28 और 29 मई को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप में भाग लेगा। वहीं, घर पहुंचने पर पंचायत बदोली पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांश को सम्मानित किया। पंचायत के उप-प्रधान नितिन ने बताया कि दिव्यांश सातवीं कक्षा का छात्र है और उसकी विज्ञान में विशेष रुचि है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से ये सफलता हासिल की है। विज्ञान भारती हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्राेद्याेगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा सयुक्त रूप से स्कूली बच्चों में विज्ञान विषय में गहरी रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उसके इस प्रदर्शन से कथोग का नाम पूरे प्रदेश और राज्य में रोशन हुआ है। दिव्यांश के पिता राबमा पाठशाला बाल ज्वालामुखी में प्रवक्ता और माता गृहणी है।दिव्यांश के परिजन उसकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं और नेशनल में उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं। इस दौरान बदोली पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व वार्ड पंच कमलेश कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।
एक लाख और नए पात्र लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन फर्स्ट वर्डिक्ट। फतेहपुर सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमेटा में आयोजित 26वें जनमंच की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों जिसमें धमेटा, बरुणा, मनोह-सिहाल, बाड़ी, पोलियां, हड़वाल, नगाल, हाड़ा, फतेहपुर तथा जगनोली के लोगों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में करीब 1500 से अधिक कलोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सवा चार वर्षाें के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आय सीमा की बंदिश को समाप्त करते हुए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया है। वहीं, इसके तहत मिलने वाली राशि में भी समय-समय पर बढ़ोतरी की है। सरवीण चौधरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ही 2 लाख 21 हज़ार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है, जबकि चालू वित वर्ष में एक लाख और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर करीब 450 करोड़ खर्च किए जा रहे थे, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 1300 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि ज़िला कांगड़ा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 69 हज़ार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शामिल किया गया है। ज़िला में वर्तमान में एक लाख 36 हज़ार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर हर वर्ष 231 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। सरवीण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठाने से वंचित रहे प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 3 लाख 25 हज़ार परिवारों, जबकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 1 लाख 37 हज़ार परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन सहित तीन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने में काफी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में जनमंच के माध्यम से 55 हज़ार समस्याएं/ मांगें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत समस्याओं का निपटारा संबंधित विभागों द्वारा अब तक किया जा चुका है। इससे पहले, सामाजिक कल्याण मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर 'एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत' जामुन का पौधा भी रोपित किया गया। उन्होंने इस मौक़े पर स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 3 लाभार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम में आए 55 मामले इस दौरान जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 55 मामले/ मांगें प्राप्त हुई, जबकि प्री-जनमंच में 18 मामले प्राप्त हुए। कुल 73 मामलों में से 60 समस्याओं का निपटारा मौके पर कर दिया गया। शेष का निपटारा शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जनमंच दिवस पर स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयाेजन भी किया गया, िजसमें करीब 200 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। ये रहे मौजूद राज्यसभा के पूर्व सांसद कृपाल परमार, ओबीसी वित्त एवम विकास निगम के अध्यक्ष ओपी चौधरी, बीड़ीसी अध्यक्षा निशा शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, भाजपा नेता बलदेव ठाकुर, जगदेव ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन बाला, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौड़, डीएफओ (वन्य प्राणी) राहुल रोहाने एसडीएम अंकुश, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, तहसीलदार हरीश कुमार, बीडीओ रणविजय कटोच सहित जिला के अन्य विभागों के ज़िला अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
डीएवी भड़ोली स्कूल में 11वीं के छात्र छात्राओं ने बारहवीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं सुंदर कपड़ों में सज-धज कर पहुंचे हुए थे। इस छात्रों ने स्पीच भी दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल वीनस और यतिन को चुना गया। मिस्टर और मिस डीएवी दिव्यांश और अर्चिता को चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी आरूष और अंजू बाला को चुना गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा पहली मई को विश्व कामगार दिवस मनाया जाता है। इसे समाज के लिए कामगारों के त्याग और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसी दौरान नगर परिषद कार्यालय में मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपस्थित वार्ड पार्षदों व कार्यकारी अधिकारी द्वारा नगर परिषद की लेबर को समान्नित किया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की लेबर द्वारा शहर में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसके वे बधाई के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या होती है, तो वे मुझसे सीधे तौर पर संपर्क करके अपनी समस्या बता सकता है, उस समस्या का तुरंत निवारण किया जाएगा। अत: मैं आज पुन: सभी कर्मचारियों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं। रेणु शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पार्षद अशोक शर्मा, सुमन वर्मा, सौरभ चौधरी, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, मुनीश लांबा, किरण कुमार व रामाकांत आदि माैजूद रहे।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के तहत खुंडियां में जय पब्बू माता सेवा सदन द्वारा सिविल अस्पताल खुंडियां को एक टैक्सी गाड़ी को एम्बुलेंस के रूप में उपयोग करने के लिए दिया गया है। आपको बता दें पिछले 2 वर्षाें से खुंडियां अस्पताल से एंबुलेंस सेवा गायब है। इसमें इमरजेंसी केस में लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जरूरत के समय एम्बुलेंस को ज्वालाजी या फिर कहीं दूर से आना पड़ता है और कई मरीज अपनी जान तक गवां चुके हैं और प्रशासन को भी कई बार अगवत करवाया गया है, पर आज दिन तक खुंडियां अस्पताल एंबुलेंस सुविधा से वंचित हैं। इसमें खुंडियां की समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्य मस्त राम ने अपने पैसों से एक टैक्सी गाड़ी को किराये पर लेकर खु़ंजिया अस्पताल में लगाया है। जिससे जो भी एमरजेंसी केस हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की अति आवश्यकता रहती है। वह 9816555994, 9805485264, 9816525277 इन मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हर जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ले सकते हैं।
देवभूमी हिमाचल पावन और पवित्र मानी गई है। इसलिए ये देवी-देवताओं के प्रिय स्थानों में से एक है। हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोहरी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत ही अच्छे पर्यटन स्थान हैं, जिनकी सुंदरता पर्यटकों के मन को मोह लेती है। तभी तो हिमाचल को प्रकृति का खजाना भी कहा जाता है। आज भी हिमाचल की भूमी यहां के धार्मिक स्थानों की वजह से ही पूरे भारत वर्ष में माननीय है। इनमें से एक है जयसिंहपुर विधानसभा का मां आशापुरी मंदिर। रोपड़ी नागवन के सबसे ऊंचे धौलाधार शृंखला के शिखर पर पंचरुखी के पास चंगर की वादियों में एक पहाड़ की चोटी पर मां आशापुरी विराजमान हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए आते हैं, मां उनकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती हैं। कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक मां आशापुरी मंदिर का निर्माण पांडवों ने उस समय करवाया जब वे आज्ञातवास के दौरान हिमाचल प्रदेश आए थे। 16वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण कटोच वंशज के सुप्रसिद्ध राजा मान सिंह ने करवाया था। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों को यहां आकर स्वर्ग जैसे आनंद का अनुभव होता है। माता आशापुरी का यह मंदिर हमेशा से ही अपनी बेजोड़ कलाकृति के लिए हिमाचल प्रदेश में चर्चित मे रहा है। आशापूरी मंदिर एक ऐतिहासिक स्थान भी है, जिस वजह से इस मंदिर को पुरातत्व विभाग की देख-रेख में रखा गया है। मंदिर के अंदर मां तीन पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। मां आशापुरी को माता वैष्णो देवी का रुप माना जाता है। जिसके साथ ही यहां और देवी-देवताओं की भी पुरानी पत्थर से बन मंदिर के आस-पास बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में बारहवीं के छात्रों को विदाई दी। इस मौके पर एक भव्य समारोह करवाया गया। इस दौरान बारहवीं के सभी छात्र समारोह में शामिल हुए। सभी छात्र इस मौके पर सज-धजकर स्कूल पहुंचे हुए थे। इस दौरान छात्रों ने अपने अध्यापकों के साथ सामूहिक रूप तस्वीरें खिचवाईं। इसके बाद है व्बाय आर्यन बख्शी और हैड गर्ल अनन्य ने स्पीच दी जिस पर सभी ने तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। इस के बाद पीपीटी के माध्यम से खट्टी-मीठी यादों को तरोताजा कया। वहीं छात्रों को स्मृतिचिन्ह भी भेंट किए गए। हैड व्बाय आरव सेन और हैड गर्ल मिष्ठी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य मान संजय चौहान, हैड एलिमेंटरी डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ स्पोर्ट्स सुरेंद्र मेहता, हैड ऑफ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। चंदपुर स्पैडु पूल का ट्राइल अति उत्साह भरा क्षण। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने चंद्रपुर स्पैडु पूल के निरीक्षण के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति दी। कपूर ने पुल के निर्माण कार्य के लिए धन की स्वकृति देने पर जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया वहीं पूल के निर्माण के कार्य को युद्ध स्तर पर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करने के साथ साथ वही उनकी पीठ भी थपथपाई। प्रदेश महामंत्री कपूर ने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य में माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से लगभग 3 करोड पर खर्च हुए। कपूर ने कहा कि इस पुल का निर्माण को जल्द से जल्द करवाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था और आज उनके लिए जिंदगी का सबसे सुनहरा पल आया जब उन्होंने इस पुल से अपनी गाड़ी को क्रॉस किया। उन्होंने कहा कि यह पूल बनने से लगभग 5 पंचायतों चंद्पुर, स्पैडु, ननाहर, नैन और कंडबाड़ी को सीधा-सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि जल्दी से जल्दी इस पुल को माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद लेकर लोगों को समर्पित किया जाए। इस अवसर पर त्रिलोक कपूर ने पटारखी गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पिछड़ी और दूरदराज पंचायतों टिहरी और अलुहा में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका हल कर दिया। शेष समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और निकट भविष्य में यहां पर जो भी कार्य होने हैं, उनके बारे में लोगों से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश जारी किए ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कार्यक्रम 'विधायक चले गांव-गांव डगर-डगर' कार्यक्रम के तहत विधायक रमेश धवाला ने आज पंचायत टिहरी और अलुहा में पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत टिहरी के प्रधान विरेंद्र कुमार, उप प्रधान गुलेर सिंह ठाकुर, अलुहा पंचायत की प्रधान रीता देवी, उप प्रधान दिलीप सिंह, ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री, जोगिंदर कौशल, केहर सिंह ठाकुर, सरिता धीमान, देशराज पठानिया, सुरेंद्र सिंह व अन्य कई भाजपा नेता कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर विधायक रमेश धवाला का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक रमेश धवाला ने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं, जिसमें सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत कई पेयजल योजनाएं अपग्रेड की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा मजबूत किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में समाप्त हो रही है और अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है, यहां पर तीसरे विकल्प के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटेगी। इसलिए देश की सुरक्षा के लिए देश की खुशहाली तरक्की के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प लोगों के पास बचा है। उन्होंने टिहरी और अलुहा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया और प्रसंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों पंचायतों में बेहतरीन कार्य हुए हैं, जिसके लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को उन्होंने दिल से मुबारकबाद दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन श्रमिक एक राष्ट्र की अदृश्य रीढ़ होते हैं, क्योंकि एक राष्ट्र उनके कारण ही मजबूती से खड़ा हो पाता है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, हर वर्ष पहली मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। श्रमिकों के अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और उनकी उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आज साईं इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल के हेल्पिंग स्टाफ के प्रयासों को सराहने के लिए श्रम दिवस मनाया जात है। श्रम दिवस हमारे लिए एक अनुस्मारक है कि ये हमारे समाज के असली वास्तुकार हैं और वे उनके उचित सम्मान के पात्र हैं। हम अपने बच्चों में उसी गुण को विकसित करने का प्रयास करते हैं। स्कूल के बच्चों ने सम्मान स्वरूप उन्हें धन्यवाद देने के लिए हाथ से बने कार्ड और फूल भेंट किए। स्कूल के अध्यक्ष रमिंदर बाबा ने कहा कि हम सभी को मदद करने वाले कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण का सम्मान और करना चाहिए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति एस्टेट में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यकाल का विस्तृत विवरण है। इसका लोकार्पण हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय पहल हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों विशेषकर युवाओं में जागरूकता पैदा करने में दूरगामी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के गौरवशाली जीवन और प्रयासों के बारे में जानने के लिए सभी को संग्रहालय का भ्रमण करना चाहिए।
सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़कों के लिए बजट का प्रावधान करने का सुजानपुर भाजपा मंडल ने स्वागत किया है। भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा जिला हमीरपुर के लिए भी सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर महामंत्री अनिल शामा पवन शामा भाजपा नेता प्रकाश सडियाल सुजानपुर शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन मंडल उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता मीडिया सह प्रभारी राजेश्वर कटोच युवा भाजपा नेता आशीष महाजन सोनू भगवान एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिला एवं पूरे प्रदेश के लिए किसी न किसी रूप में योजनाओं का लाभ मिलता आया है। वर्तमान में भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 सड़कें केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वीकृत करवाई गई हैं इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु भी लाखों रुपए का प्रावधान उनके द्वारा किया गया है, जिसमें सड़क निर्माण पार्कों का निर्माण लोगों के जनहित के कार्यों को करवाने के लिए सांसद निधि जारी की गई है। वनोद ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने करीब 2 माह पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सीआरएफ योजना के तहत बत्तीस करोड़ कोर्ट चोरी सुजानपुर मार्ग के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाए हैं,जिसका निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला है इसके लिए भी केंद्रीय मंत्री बधाई के पात्र हैं भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भी धन्यवाद किया है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों का विरोध करते हुए कहा कि 8 अगस्त को मंडी के कन्सा चौक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जेबीटी औऱ सी एंड वी अध्यापकों के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के मंच से अंतर जिला स्थानांतरण नीति की घोषणा की थी, जिससे प्रदेश के 40 हजार शिक्षकों को अपने जिलो में वापिस आने का मौका मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर है। इस नीति से प्रदेश के हजारों शिक्षकों को अपने जिला में वापिस आने का मौका मिला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा तथा प्रान्त व जिले के सभी अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि जब पॉलिसी बनी तो तत्कालीन शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इसको कार्मिक विभाग को क्यो नही भेजा। उनकी इस गलती से आज हमारे शिक्षकों को 4 साल होने को है, परन्तु नियमित नहीं हो पाए। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि 29 जनवरी को यह विषय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा निदेशक के ध्यान में लाया गया था। हम कई बार इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान शिक्षा सचिव से मिल चुके हैं। यह विषय दो बार कैबिनेट में लाया गया है। परन्तु कार्मिक विभाग का रवैया कर्मचारियों के हित मे नही दिख रहा। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि 3 अप्रैल को हम मुख्यमंत्री के ध्यान में इस नीति को लाए थे और 7 तारीख की कैबिनेट में यह नीति लाई गई थी। हैरानी की बात है कि इस में सहमति बनी थी, कि इनको नियमित कर दिया जाएगा। 13 अप्रैल को कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर उसमे ट्रांसफर हुए जिलो से शिक्षको को फ्रेश माना जाएगा, जिससे शिक्षकों में रोष है। कार्मिक विभाग का दायित्व है कि किस प्रकार इन शिक्षको के हितों को सुरक्षित रखा जाए। हैरानी की बात है कि यह शिक्षक 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और हिमाचल सरकार की नीति के अनुसार 2 वर्षो के बाद नियमित होने होते है। इनसे एक वर्ष बाद वाले नियमित हो गए। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि जब कार्मिक विभाग ने नीति में संशोधन नही करना था, तो इसको कैबिनेट में क्यो ले गए। कैबिनेट के दिन हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षामंत्री, मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्यसचिव, प्रधान शिक्षा सचिव से मुलाकात कर अपना रोष दर्ज करवा दिया है। मुख्यमंत्री इन दिनों हिमाचल प्रदेश से बाहर है। उनके वापिस आने पर हम उनको स्थिति से अवगत करवाएंगे। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आने से पहले इस विषय को हल किया जाएगा। अन्यथा हम मुख्यमंत्री दरबार में इस विषय को लेकर उन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे, जिनकी गलती से आज हमारे अध्यापक दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
डॉक्टर आपके द्वार मुहिम के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह-जगह नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसी कड़ी के तहत श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम ने देहरा के धवाला गांव में एक मेडिकल कैंप लगाया। बालाजी हॉस्पिटल अब तक 61 नि:शुल्क मेडिकल लगा चुका है। इसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी दीं। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते। ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मण्डल (एसोचैम) द्वारा ऊर्जा विभाग के सहयोग तथा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के लिए लघु और दीर्घावधि (2030 तक) के लिए राज्य ऊर्जा दक्षता कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अन्तर्गत पहली हितधारक कार्यशाला का आयोजन आज ऊर्जा विभाग, शिमला में किया गया। निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा ने कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए कहा कि कार्य योजना में उन क्षेत्रों का पता लगाया जाना चाहिए, जिनमें सभी हितधारक विभाग काम कर रहे हैं और ऊर्जा दक्षता को लागू करने के लिए पहल कर रहे हैं। इस कार्यशाला में स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति- 2021 के सफल कार्यान्वयन, हिमाचल प्रदेश विद्युत वाहन नीति, पीएटी योजना के सफल कार्यान्वयन, ईसीबीसी के कार्यान्वयन, सरकारी भवनों के एनर्जी ऑडिट, हाइड्रोजन ईंधन उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में इस बात पर भी विशेष बल दिया गया कि ऊर्जा दक्षता के लिए राज्य में नीतियों और उनके प्रभाव को सूचीबद्ध कर कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। इनके प्रभाव का भी विश्लेषण कर राज्य के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे तथा ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया। परियोजना समन्वयक आशीष कुदल और विपुल शारदानन्दन ने एसोचैम की ओर से सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रदेश के लिए राज्य ऊर्जा दक्षता कार्य योजना को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। ऊर्जा विभाग के मुख्य अभियंता खेम सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता मनोज चौधरी, एसोचैम के जोनल लीडर बलकार सिंह ने हितधारक विभागों को कार्य योजना में सहयोग प्रदान करने और सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में विभिन्न हितधारक विभागों के 30 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एसोचैम ने कार्य योजना में शामिल किए जाने वाले हितधारकों के इनपुट और सुझावों के लिए स्थापना रिपोर्ट और सर्वे प्रस्तुत किया।
हाल ही में घोषित हुए सीएसआइआर नेट और गेट की परीक्षाओं में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने अपना डंका बजाया है । बताते चलें कि सीएसआईआर नेट की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा किया जाता है और महाविद्यालय में जीव विज्ञान के छात्रों ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाविद्यालय में एमएससी जीव-विज्ञान के छात्र रहे अभिलाष ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही अंकिता ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ तथा लाइफ साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी में गेट तथा एचपी सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अंकिता का पीएचडी में पंजीकरण पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ है। विशेष बातचीत में अंकिता ने बताया कि उसका लक्ष्य कैंसर का इलाज ढूंढना है। महाविद्यालय की छात्रा रही प्रतिभा कौंडल ने भी गेट परीक्षा लाइफ साइंस से उत्तीर्ण की है और वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी से पीएचडी कर रही है और इसी महाविद्यालय की छात्रा अर्शिया सूद ने भी गेट परीक्षा में महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगाए हैं। वर्तमान में अर्शिया सूद इसी महाविद्यालय में असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने इन सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का लक्ष्य हमेशा से ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना रहा है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इस महाविद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन का शुभारम्भ किया और उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन देश के नागरिकों को त्वरित न्याय प्रदान करने के प्रयासों के प्रभावी समन्वय के लिए आयोजित किया जाता है। एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान कार्यपालिका और न्यायपालिका इस दिशा में प्रयासों के तालमेल के लिए साझा आधार खोजने के तरीकों पर चर्चा करते हैं। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक, प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा और प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के सामग्री घटक व प्रशासनिक व्यय के अन्तर्गत प्रदेश को वर्ष 2022-23 के लिए 316.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि प्राप्त होने से मनरेगा के कार्यों में गति आएगी और लम्बित देनदारियों का निपटारा भी किया जा सकेगा( वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा के अन्तर्गत बेहतर कार्य किया जा रहा है और ग्रामीण विकास तथा आर्थिकी के उत्थान में यह उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर कोरोना काल में मनरेगा ग्रामीण आर्थिकी के लिए सम्बल बनी है और इसके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अन्तर्गत 330 लाख कार्य दिवसों के विरूद्ध 336.10 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए तथा 988.95 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई। इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में 343 लाख लक्षित कार्य दिवसों के विपरीत 370.87 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए तथा 1091.31 करोड़ की धनराशि व्यय की गई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 में मनरेगा के अन्तर्गत 6.36 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। वर्ष 2021-22 में 7.07 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 75 हजार 814 कार्य पूर्ण किए गए तथा वर्ष 2021-22 में 80 हजार 957 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
पुलिस थाना सोलन में पीजीआई चंडीगढ़ से मिली सूचना के मुताबिक खाल्टू वासी एक महिला गिर कर जख्मी हो गई थी। उसे उसे इलाज के लिए सोलन अस्पताल से चंडीगढ़ रैफर किया गया था। मगर जख्मों का ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके पार्थिव शरीर को अब वापस सोलन लाया जा रहा है। उसके पति ने बताया कि वह पशुओं को घास लाने के लिए छत पर गई थी। जैसे ही उसने छत पर रखा घास खींचा तो उसका पैर फिसल गया।
पुलिस थाने में जमीन की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजय अरोड़ा पुत्र कश्मीरी लाल वासी कोठी-342, सैक्टर-2 पंचकूला हरियाणा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसने प्रवीण दीवान पुत्र योगेन्द्र दीवान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैसर्ज हिमालयन वेजी फ्रूट वासी हाउस नं-1536, सैक्टर-33 बी चंडीगढ़ से मोहल कोटी स्थित जमीन को कुल 2 करोड़ 63 लाख 80 हजार में खरीदने का एग्रीमेंट किया था। आरोपी को 39,80,000 रुपए एडवांस भी दिए थे। परंतु उसने उसके नाम संपत्ति रजिस्टर नहीं करवाई है। उसने हेराफेरी कर प्रॉपर्टी का नाम बदल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गत 2 दशकों से क्योरटेक ग्रुप प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ विश्व स्तर की दवाओं के निर्माण में लगा हुआ है। ग्रुप की शानदार उपलब्धियों पर प्रसिद्ध मूनस्टार कंपनी की और से क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला को आज एक सादा समारोह के दौरान मूनस्टार कंपनी के निर्देशकों परवीन चौधरी, मोहिंदर चौधरी, गोपालराम व नीलेश चौधरी ने सूरत गुजरात से आकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहिंदर चौधरी ने बताया कि 2015 में मूनस्टार कंपनी ने अपने निर्माण की शुरुआत क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के नेतृत्व में शुरू की थी। आज यह ग्रुप राष्ट्रीय स्तर पर जा पहुंचा है। उन्होंने सुमित सिंगला का धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने कहा कि देश भर में गुजरात फार्मा कंपनियों का हब माना जाता है और गुजरात की लगभग सभी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ क्योरटेक ग्रुप का नाम जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मून स्टार कंपनी के साथ उनका सफर 2015 में शुरू हुआ और आपसी सहयोग से यह कंपनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अवार्ड समारोह के दौरान सुमित सिंगला ने कहा कि क्योरटेक ग्रुप हमेशा मून स्टार कंपनी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलती रहेगी।
थाना धर्मपुर के अतिरिक्त प्रभारी एएसआई ओम प्रकाश ने वाहनों की चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। तभी चंडीगढ़ की ओर आने वाली गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। चालक की पहचान संदीप कुमार पुत्र रोशन लाल वासी अहमदपुर तहसील एवं जिला सिरसा के रूप के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया है।
जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में विभिन्न क्षेत्रों से आए आज बच्चों नवोदय की परिक्षा दी। इस परिक्षा में इतने बच्चों ने नवोदय दी। वही विद्यालय के प्राधनाचार्य अनिल आचार्य ने बताया कि 167 बच्चों ने लंबागांव मे परिक्षा दी जिसमें 88 लड़कें और 79 लड़कियों ने परिक्षा दी। प्राधनाचार्य अनिल आचार्य ने कहां कि सुबह निधारित समय के अनुसार 11:30 बजे से परिक्षा शुरू हुई और 1:30 बजे तक समाप्त हो गई। परिक्षा देने आए हुए सभी बच्चों ने कोविड के नियमो का पालन करते हुए मास्क लगाए थे।
चौधरी कांप्लेक्स दाड़लाघाट में हिमाचल मोटर चालक संघ द्वारा एक सम्मेलन करवाया गया। इस सम्मेलन की थीम चालक चलता है तो देश चलता है चालक थमता है तो देश भी थम जाता है रही। इस दौरान विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की प्रथम महिला चालक सीमा ठाकुर व हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पूर्व प्रधान शंकर सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान अकस्मात दिवंगत हुए दो चालकों गगन एवं गोपाल को श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मिक शांति हेतु मौन भी रखा गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। वहीं संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि अनहोनी होने पर 25-30 हजार रुपए का मुआवजा देकर चालकों के साथ भद्दा मजाक किया जाता है। पूर्व परिवहन एवं मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार देश में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए विशेष इंस्टीच्यूट बनाए गए हैं, उसी तरह से चालकों के लिए भी बनाया जाए। मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने कहा कि चालकों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और वैधानिक सुरक्षा मिलना अति आवश्यक है। उन्होंनेे चालकों संघ के पंजीकरण करवाने हेतु भी हामी भरी। उन्होंने कहा जैसे ही आप का संविधान तैयार हो जाता है आप का रजिस्ट्रेशन करवा दिया जाएगा। इस दौरान जय कृष्ण शर्मा, श्यामलाल संधु, नरेंद्र कुमार,चालक संघ के संस्थापक सत्यम, महासचिव सत्यपाल शर्मा हिमाचल परिवहन निगम की प्रथम महिला चालक सीमा ठाकुर, नीलम शर्मा, मीना शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़ला के प्रधान बंसी राम, उप प्रधान हेमराज ठाकुर, कुलवंत सिंह,शंकर सिंह, जय कृष्ण शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ऋषि देव शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।


















































