विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उम्मर पंचायत के गांव बूणी गुंजरा की सुप्रिया चौधरी ने सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 26 अप्रैल को लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने माता-पिता का ही नहीं, बल्कि गांव का नाम प्रदेश में रोशन किया है। सुप्रिया चौधरी की पूरी पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। उसने अपनी जमा दाे की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 2016 में सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा 2017 में पास कर इस मुक़ाम को हासिल किया था। इसके बाद अक्तूबर,2017 से उसने अपनी साढ़े चार बर्ष की ट्रेनिंग पूर्वी कमान अस्पताल कोलकाता से मेरिट में पास की ओर स्थाई कमिशन हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में ख़ुशी का माहौल है। सुप्रिया चौधरी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व माता-पिता को देना चाहती है। अब वे अपनी सेवाएं मिलिट्री अस्पताल जबलपुर में प्रदान करेंगी। इनके पिता भी सेना से सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में अध्यापक है। इनकी माता भी प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका हैं।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपतहसील कार्यालय पंचरुखी का निरीक्षण किया और जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किये। इसके उपरांत उन्होंने अंबेडकर भवन पंचरुखी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान-जन आंदोलन पर आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता की। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी को अपने परिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने कम वजन वाले नवजात शिशु और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी व सतत समीक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूरक पोषाहार के लिए प्रोटीन युक्त आहार देने की बात कही। बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया के उपचार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप और एनीमिया से पीड़ित गर्भवती और धात्री की समय रहते पहचान और उपचार किया जाएगा और कुपोषित बच्चों का सही उपचार किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र में पूरक पोषण आहार के अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर निःशुल्क पौष्टिक आहार और कुपोषित महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों और पौष्टिक चीजों के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य खंड गोपालपुर द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच व आयु के अनुसार बच्चों की लंबाई और बजन जांच के लिये भी शिविर का आयोजन किया गया। बीएमओ गोपालपुर डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने भी महिलाओं को कुपोषण व अनीमिया के कारणों और इससे बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों व छिलके वाली दालों के सेवन और पौष्टिक भोजन का प्रयोग करने की सलाह दी ताकि उन्हें उनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। इसके उपरांत ज़िलाधीश ने जयसिंहपुर उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रेहड़ी-फड़ी वालों को अब नगर पालिका परिषद कार्यालय द्वारा लाइसेंस जारी करने से पूर्व उनका पुलिस द्वारा सत्यापन करवाना होगा। ये आदेश उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जारी किए हैं। ये आदेश आपराधिक घटनाओं को रोकने के तहत जारी किए हैं। उन्होंने ये आदेश कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद को जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में न्याय व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब को यह निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यकारी अधिकारी सड़कों के किनारे रेहडी-फडी तथा फल-सब्जियां व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लाईसेंस की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जिन रेहडी-फड़ी वालों को नगर पालिका परिषद कार्यालय द्वारा पूर्व में लाइसेंस जारी किए गए हैं, उन सभी का पुलिस द्वारा सत्यापन करवाया जाएगा।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के सभी जिलों में प्राथमिकता के आधार पर 75-75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं, ताकि प्राकृतिक जल स्त्रोतों को रिचार्ज कर भू-जल के स्तर को सुदृढ़ किया जा सके। मुुख्य सचिव प्रदेश में उत्पन्न सूखे की स्थिति व राज्य में चल रही विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य के सभी जिला उपायुक्तों ने भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत इसे आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा गया है। जिलों में बनाए जाने वाले इन अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त को क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन अथवा किसी शहीद के परिजन द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए सभी जिलों में अमृत सरोवरों के नए स्ट्रक्चर बनाए जाएं और वहां तिरंगा फहराने की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों, बावड़ियों आदि का जीर्णोंद्वार व साफ-सफाई और जिओ टेगिंग प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ताकि प्राकृतिक जल स्त्रोतों का संरक्षण किया जा सके। मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पेयजल योजनाओं को इंटरलिंक करने, पेयजल योजनाओं के स्त्रोतों को रिचार्ज करने के लिए आवश्यकतानुसार कदम उठाने और हैंडपंप इत्यादि के माध्यम से उचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं पर पशुओं के चारे की समस्या सामने आती है, तो उसके लिए भी तूड़ी इत्यादि की व्यवस्था करने के संबंध में योजना तैयार की जाए ताकि आवश्यकता होने पर चारे की शीघ्र व्यवस्था की जा सके। मुख्य सचिव ने सूखे से फसलों को हुए नुकसान की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का समयबद्ध बीमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 02 लाख महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाई जानी है और इस योजना के अन्तर्गत महिलाओं के बीमा प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत 10 मई तक महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। राम सुभग सिंह ने राज्य में बनाए जाने वाले आंगनवाड़ी भवनों व पोषण के सम्बन्ध में भी सभी जिला उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में अगले तीन माह में राज्य में 600 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जाना है। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि इन भवनों के निर्माण के लिए आगामी एक सप्ताह में निर्माण स्थल को लेवल कर भवन निर्माण के लिए तैयार किया जाए ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में प्रधान सचिव (वन) रजनीश, सचिव बागवानी अमिताभ अवस्थी, सचिव कृषि राकेश कंवर, पीसीसीएफ वन अजय श्रीवास्तव, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सभी उपायुक्त शामिल हुए।
केंद्रीय सूचना प्रसारण खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ दर्जन विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से लाखों रुपए जारी करते हुए यह बात कही है, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत से ऐसे स्थल हैं जो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि लिए हुए हैं। चरणबद्ध तरीके से उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।इसी के तहत सुजानपुर विधानसभा में सामुदायिक भवनों,बहुउद्देश्यीय भवनों, पंचवटी पार्कों, पक्के रास्तों, डँगों ,क्रेटों और पैराग्लाइडिंग साइट के निर्माण के लिए सांसद निधी से लाखों रुपए ज़ारी किए है उन्होंने बताया की टिहरा गांव में ऐतिहासिक तालाब के निकट पार्क निर्माण के लिए एक लाख रुपए। सुजानपुर शहर के निकट स्थित ऐतिहासिक रानी की गुफा के संवर्धन एवं सुधार के लिए एक लाख रुपए। मिहाड़पुरा में पार्क निर्माण के लिए एक लाख रुपए। दाड़ला ग्रामपंचायत के गांव भलेठ में नवनिर्मित पंचवती पार्क में बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपए। ग्राम पंचायत पनोह के गांव चौरी में लोकभवन के निकट बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपए। बीड़ बगेहड़ा के पंचवती पार्क के लिए विभिन्न वस्तुओं की खरीद के लिए एक लाख रुपए। टिहरा गांव में पैराग्लाइडिंग साइट पर भूमि समतल व क्रेट वायर निर्माण के लिए एक लाख रुपए। मनिहाल गांव में खेल मैदान निर्माण के लिए दो लाख रुपए। सिकंदर ग्राम पंचायत के ढांगू गांव में पंचवती पार्क के निर्माण के लिए दो लाख रुपए। भरनांग गांव में पार्क के चारों और पक्का पैदल पथ निर्माण के लिए दो लाख रुपए। बजरोल गांव में विनोद कुमार के घर से कश्मीर चंद के घर तक पक्के रास्ते व डंगे के निर्माण के लिए एक लाख रुपए। नारसी ग्राम पंचायत के हरसन गांव में ब्राह्मण बस्ती के समीप सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए। भेरड़ा ग्राम पंचायत के बगलु गांव में जोगिंदर सिंह के घर के निकट पक्के रास्ते और डंगे के निर्माण के लिए पचहत्तर हजार रुपए। चारियाँ दी धार ग्राम पंचायत के गांव बौडू में पार्क के चारों और पथ निर्माण के लिए एक लाख रुपए। पटनोंण ग्राम पंचायत के गांव धार में सुभाष चंद ठाकुर की गौशाला के निकट आरसीसी डंगेके निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए। लम्बरी ग्राम पंचायत के आंसला गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए तीन लाख रुपए। चमनेड ग्राम पंचायत में विपन कुमार की दुकान से लेकर पंचायत भवन तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण और पेवर टाइल लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये। सांसद निधि से उपरोक्त सभी निर्माण कार्य के लिए पैसा जारी कर दिया गया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हर वर्ष अप्रैल माह का आखिरी शनिवार पूरे विश्व में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में पालमपुर प्रक्षेत्र में सहायक निदेशक, पशु पालन, पालमपुर के सौजन्य से इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस बार का विषय 'पशु चिकित्सा के क्षेत्र को अधिक लचीला और मजबूत करने बारे' था । डॉ. सुजय शर्मा सहायक निदेशक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 'पशु चिकित्सा में लचीलापन' विषय पर अपने विचार साझा किए। समारोह के मुख्यीतिथि त्रिलोक कपूर, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन थे। मुख्यातिथि ने कहा कि पशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता के साथ लोग धीरे-धीरे पशु चिकित्सकों के महत्व को भी समझ रहे हैं। उन्होंने पशुओं के प्रति मन में प्रेम और दयाभाव रखने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर डॉ सौरभ शर्मा और डॉ शालमली ने इस बार के विषय पर उपस्थित चिकित्सकों से अपने विचार साझा किए। डॉ. संदीप मिश्रा, सहायक निदेशक ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान तनाव, बर्नाउट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में काफी वृद्धि हुई है। अतः पशु चिकित्सकों को भी अपने रोगियों की तरह व्यक्तिगत स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने की आवश्यकता है। डॉ. रवि प्रकाश, संयुक्त निदेशक ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पशुपालन का व्यवसाय न केवल गांव तक सीमित रहेगा, बल्कि शहरों तक भी पहुंचेग। ऐसे में पशु चिकित्सकों का कार्य और भी ज़रूरी हो जाएगा और यह उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी रहेगी कि पशु चिकित्सा एवं प्रबंधन के अलावा वह स्वस्थ दुग्ध, मीट और अंडा उत्पादन और पशुपालक व पशु के परस्पर स्वास्थ्य बिन्दुओं पर भी पशुपालकों को आवश्यक जानकारी मुहैया कराएं। इस अवसर पर डॉ नरेश कौशल, उप निदेशक डॉ विनय शर्मा, सहायक निदेशक भी उपस्थित रहे। डॉ. अजय कटवाल, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी ने मुख्यातिथि और आए हुए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 30 मई को शिमला स्मार्ट सिटी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वेबसाइट https://shimlasmartcity.com/ के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस वेबसाइट में पानी के बिल का गणक, भवन योजना अनुमोदन, पानी के बिल, गारबेज बिल अदायगी, पट्टा किराया भुगतान, सम्पत्ति कर अदायगी, बिजली के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन, सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन और कैनोपी के लिए अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से शिमला स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न घटकों के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और सेवाओं के एकीकरण करने के निर्देश दिए। शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक मनमोहन शर्मा, नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त व शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महा-प्रबन्धक अजीत भारद्वाज, महा-प्रबन्धक तकनीकी ब्रह्म प्रकाश और आईटी प्रबन्धक प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एम.कॉम के छात्रों में साक्षात्कार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. बलजीत सिंह पटियाल (प्राचार्य एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा) एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.राजीव शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विभाग की तरफ से मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत किया गया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण प्रो. राखी महाजन ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार एक कला है और इस कला का विकास एवं परिष्कार निरंतर अभ्यास से ही संभव है। विशेष व्याख्यान के पश्चात छात्रों का 3-3 के समूह में साक्षात्कार लिया गया। इस साक्षात्कार में कुल 30 छात्रों ने प्रतिभागिता की जिनमें एम.कॉम द्वितीय सत्र की छात्रा दीपांक्षी प्रथम, सौरव द्वितीय और गौरव राणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व में और भी निखार आ सके। इस अवसर पर मुख्यातिथि एवं विशिष्ट वक्ता के अतिरिक्त प्रो. राखी महाजन, प्रो. नितिका महाजन प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. चमन सिंह के अतिरिक्त एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एम.कॉम के छात्रों में साक्षात्कार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. बलजीत सिंह पटियाल (प्राचार्य एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा) एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.राजीव शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विभाग की तरफ से मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत किया गया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण प्रो. राखी महाजन ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार एक कला है और इस कला का विकास एवं परिष्कार निरंतर अभ्यास से ही संभव है। विशेष व्याख्यान के पश्चात छात्रों का 3-3 के समूह में साक्षात्कार लिया गया। इस साक्षात्कार में कुल 30 छात्रों ने प्रतिभागिता की जिनमें एम.कॉम द्वितीय सत्र की छात्रा दीपांक्षी प्रथम, सौरव द्वितीय और गौरव राणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व में और भी निखार आ सके। इस अवसर पर मुख्यातिथि एवं विशिष्ट वक्ता के अतिरिक्त प्रो. राखी महाजन, प्रो. नितिका महाजन प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. चमन सिंह के अतिरिक्त एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत री के जंगलों में शुक्रवार देर रातआग लग गई। सुजानपुर स्थित फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड इंचार्ज अमित कश्यप ने अपनी टीम को गाड़ी के साथ मौके पर भेजा। अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना लगभग 11 :15 बजे मिली। फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि री के जंगलों में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कर्मियों के साथ मौके पर भेजा, तथा लगभग 4 घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जंगलों के साथ लगते निकटवर्ती गांव सवाहल के कुछ घरों तक भी पहुंचने के करीब थी। 5-6 घर तो आग से कुछ ही दूरी पर थे। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा आग बुझाने में सफलता प्राप्त की।
शिमला : जयराम को प्रतिभा ने लाखाें वोटों से हराया, अध्यक्ष बनने के बाद अब बौखलाहट में भाजपा : मुंगटा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस मीडिया पेनेलिस्ट कौशल मुंगटा ने भाजपा की तरफ़ से लगातार आ रही बेतुकी बयानबाजी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मुंगटा का कहना है कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के नेता लगातार निराधार और बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं और हार के डर से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ व अनुभवी नेता है और भाजपा को भूलना नहीं चाहिए की जिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वो चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, उन्हें प्रतिभा सिंह पहले ही एक बार सवा लाख़ वोटों से हरा चुकी है। इस बार भी मुकाबला उन्ही प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस से होना है। मुंगटा का कहना है की चुनावों के मद्देनजर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं और लोक लुभावने वायदे किए जा रहे हैं, जिसका जमीन पर खास असर नहीं पड़ने वाला, जनता इस सरकार की सारी सच्चाई को जानती है कि कैसे चार वर्ष से महंगाई बेरोजगारी और अव्यवस्था ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है और कर्ज में डूबो दिया है। मुंगटा का कहना है की कांग्रेस की पूरी टीम एक साथ कार्य करेगी व भाजपा को सत्ता से बाहर खदेड़ने में जंता के सहयोग से सफल होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में पहली मई को 23वें जनमंच का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस बार जनमंच कार्यक्रम का आयोजन दभोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जनमंच में ग्राम पंचायत दभोेटा के अतिरिक्त ग्राम पंचायत माजरा, प्लासी कलां, ढान्ग निहली, भाटिया, भोगपुर, नवांग्राम व रेडू उपरला पंचायतों के लोगों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान आमजन को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकॉर्ड तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा व वृद्धावस्था पेंशन आदि प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। जनमंच की तैयारियों के दृष्टिगत आज उपमंडलाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने जनमंच स्थल का निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एकसीस बैंक, मैसजर ग्रुपी एसईबी इंडिया प्राईवेट लिमिटिड, मैसजर बीजेके सोलयुशनज प्राईवेट लिमिटिड में विभिन्न श्रेणियों में 125 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इन 125 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 मई, 2022 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के लिए योग्यता 12वीं ग्रेजुएट, आईटीआई इलेक्ट्रीकल एंड फिटर (अपरेंटिस) निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए 01792-227242, मोबाईल नंबर 70189-18595 तथा 78768-26291 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 3 मई को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दी थी।
पंजाब में अवैध रेत खनन पर एक्शन लेते हुए मान सरकार ने पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे पर कार्रवाई की गई है, इसके अलावा खनन मंत्री हरजोत ने मोहाली रोपण और पठानकोट के रेट खंडों की निशानदेही के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले मान सरकार ने मोहल्ले रोपड़ के खनन ऑफिसर को सस्पेंड किया था। इसके उपरांत अफसर पिछली सरकार में कांग्रेसी मंत्री का करीबी था, उसके सीएम ऑफिस तक सीधी पहुंच के भी चर्चे थे। वहीं उक्त ऑफिसर पर हुई खनन में संलिप्त होने की जाँच चल रही थी जाँच में बकायदा आरोप साबित होने पर ही यह कार्रवाई की गयी है इस पर कार्रवाई करते हुए आज पंजाब सरकार ने पठानकोट माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पठानकोट के अड्डा के पास पड़ती वन विभाग की जमीन पर एक कबाड़ी वाले ने कब्जा कर रखा था, जिसमें शुक्रवार को कबाड़ में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया और आसपास के 75 पेड़ जल गए और अन्य वन संपदा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसके चलते एक बडे़ क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हलांकि 5-6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने एयर फोर्स की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। वहीं, वन विभाग ने कबाड़ी वाले के खिलाफ सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान उस पर कार्रवाई और वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए पुलिस को लिखा गया है। इसके अलावा वन संपदा को हुए नुकसान की डैमेज रिपोर्ट काटी गई है। वन विभाग मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी में हैं। दरअसल शुक्रवार दोपहर को सरना अड्डा के पास कबाड़ के समान में आग लग गई, जिसके बाद तेज हवा से आग चारों तरफ फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस, दमकल विभाग व वन विभाग को इसकी सूचना दी। थाना सदर एसएचओ तरजिंदर सिंह और रेंज अफसर वरिंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने वन संपदा के हुए नुकसान की सुची तैयार की।
शूलिनी विश्वविद्यालय की बेलेट्रिस्टिक लिटरेचर सोसाइटी ने शगुना गहिलोट और प्रार्थना गहिलोटे द्वारा एक साथ रखी गई राजस्थानी कहानियों का संग्रह क्यूरियस टेल्स फ्रॉम द डेजर्ट पर एक सत्र का आयोजन किया। यह एक सूचनात्मक सत्र था जो भारत में थार रेगिस्तान के आसपास के क्षेत्र के कहानी-कहने, सीमाओं के पार कहानियों की परस्पर जुड़ाव और आम लोगों की कहानियों के लंबे इतिहास के बारे में थी। यह पुस्तक लोककथाओं के क्षेत्र में दूसरा प्रयास है जिसे गहिलोत बहनों ने शुरू किया है। पहला उद्यम हिमालय से जिज्ञासु किस्से था। उसी तरह, यह दूसरी पुस्तक उन लोगों के बारे में है, जो राजस्थान, गुजरात, सिंध और मुल्तान के शुष्क रेगिस्तान की क्षमाशील जलवायु और वातावरण में रहते हैं, सांस लेते हैं और फलते-फूलते हैं। विशाल थार न केवल अद्वितीय है, बल्कि भारतीय जलवायु के लिए महत्वपूर्ण है। शूलिनी विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के संकाय सदस्य सम्राट शर्मा और नीरज पिजार दोनों ने लेखकों के साथ बातचीत में भाग लिया। प्रो. तेजनाथ धर ने चर्चा में मूल्यवान अंतर्दृष्टि जोड़ी, और पूर्णिमा बाली, हेमंत शर्मा, नवरीत साही और साक्षी सुंदरम सहित अन्य संकाय सदस्यों ने विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत आते इंदौरा, चनौर,कंदरोड़ी, भप्पू , राजा खासा, मलोट व अन्य कई बाजारों में दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पालिथिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी इंदौरा के अंतर्गत कई स्थानों में पॉलिथीन के ढेर देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय बाजारों में जगह-जगह पड़े कचरे में अधिकतर पॉलिन के लिफाफे हैं। इससे एक तरफ तो वातावरण दूषित हो रहा है, वहीं पॉलिथीन खाने से बेसहारा पशु भी बीमार हो रहे हैं और कईयों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र में बेखौफ हो रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन भी कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है | हालांकि दुकानदार कुछ समय तक तो पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से रूटीन पकड़ लेते हैं, जब इस विषय पर अध्ययन शिक्षण अधिकारी मनोज मेहरा से बात की तो उन्होंने बताया की यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करता पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
अनूप। सुजानपुर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत विज्ञान भारती हिमाचल प्रांत और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थी विज्ञान मंथन' कार्यक्रम के अधीन आयोजित किया गया, जो कि एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम था। इसका आयोजन एनआईटी हमीरपुर और विज्ञान भारती हिमाचल द्वारा संयुक्त रूप से एनआईटी हमीरपुर के प्रेक्षागृह में किया गया। इसके मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर थे। इस कार्यक्रम में डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी आलमपुर के आठवीं कक्षा के दो छात्रों शाश्वत ठाकुर तथा सौरभ गुप्ता ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का कुशल प्रदर्शन किया। छात्रों के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें पुरस्कृत दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने अध्यापक वर्ग व छात्रों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
शूलिनी विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ (आईपीआर) ने हिमकोस्ट और भारतीय पेटेंट कार्यालय, भारत सरकार के सहयोग से पेटेंट और पूर्व खोज कला पर एक दिवसीय कार्यशाला करवाई। इसका ऑस्ट्रेलिया के प्रो. अनूप स्वरूप ने वर्चुअल मोड के माध्यम से कार्यशाला का उद्घाटन किया। शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो. पीके खोसला ने भारतीय पेटेंट कार्यालय, भारत सरकार (जीओआई) के दो सदस्यों और एक्सएलएससीओयूटी कंपनी के दो पेशेवरों के साथ दीप जलाकर कार्यशाला की शुरुआत की। आईपीआर सेल, शूलिनी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. कमल देव ने विभिन्न योजनाओं और उपायों के बारे में जानकारी साझा की, जिनका उपयोग सेल पेटेंट और अनुसंधान के लिए करता है। प्रो. पी.के. खोसला ने शोध के क्षेत्र में अपने सपनों और अपेक्षाओं के बारे में बताया। उनका मानना है कि एक छात्र, एक पेटेंट वह है, जिसकी ओर हम बढ़ रहे हैं और आने वाले वर्षों में हासिल करेंगे। प्रो. खोसला ने कार्यशाला के लिए समय निकालने के लिए अनूप स्वरूप को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पेटेंट की मूल बातें और आज की दुनिया में उनके महत्व के बारे में बात की जहां उद्यमी और यूनिकॉर्न दुनिया भर में कब्जा कर रहे हैं। कुलपति, प्रो. अतुल खोसला ने सभी प्रतिभागियों और संकाय सदस्यों को अपने ज्ञान और कहानियों से प्रेरित किया। उन्होंने संकाय और छात्रों को पेटेंट दाखिल करने और अपने विचारों की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया, अपने विचारों की रक्षा करना पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम होना चाहिए। उन्होंने आईपीआर सेल और टीम को 1000 से अधिक पेटेंट फाइल करने की उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी। नित्या त्यागी, आईपी कार्यालय, भारत में एक परीक्षक, ने प्रतिभागियों के साथ पूर्व कला खोजों के बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की। उसने विभिन्न मुफ्त सॉफ्टवेयर और वेबसाइटें पेश कीं जिनका उपयोग आविष्कार पर एक बुनियादी पूर्व कला खोज करने के लिए किया जा सकता है। आईपी कार्यालय से छवि गर्ग ने पूर्व और कला खोज पर अपना व्याख्यान दिया और खोज और इसकी आवश्यकता के बारे में चरण-दर-चरण प्रोटोकॉल भी समझाया। एक्सएल स्काऊट के प्रणव शर्मा ने कंपनी के सॉफ्टवेयर एक्सएल पैट के बारे में जानकारी दी, जो प्रायर आर्ट सर्च को पहले से कहीं अधिक आसान बनाने जा रहा है। सॉफ्टवेयर का उपयोग करना आसान है और पेटेंट फाइलिंग के भविष्य को बदल देगा। अब से, यह जानना कि क्या आपका आविष्कार या विचार किसी मूल्य का है, एक्सएल पैट के साथ एक क्लिक दूर होगा। इस अवसर पर, शूलिनी विश्वविद्यालय के शीर्ष पेटेंट फाइलरों को कुलाधिपति द्वारा एक प्रमाण पत्र और एक स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग के शीर्ष पेटेंट फाइलरों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
पांच-पांच कप्तानों वाली कांग्रेस की नई टीम में मुकेश अग्निहोत्री और कौल सिंह ठाकुर एक्स्ट्रा खिलाड़ी बन गए हैं। कांग्रेस नेताओं की ओर से बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने और सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने के बयान पर पलटवार करते हुए यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कही। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के हर कोई नेता इन दिनों भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की बात कर रहे हैं और सत्ता वापसी का सपना देख रहे हैं। राम कुमार ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर ही न्यायालय में मुकदमे चल रहे हों और जो खुद आरोपों से घिरे हुए हों उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। भाजपा नेता ने कहा कि घर में सताए इन नेताओं की आज कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में कुछ नेताओं की अहमियत खत्म हो चुकी है। यही वजह है कि जनता के बीच उनकी अहमियत बनाए रखने के लिए जबरन एक्स्ट्रा प्लेयर के तौर पर उन्हें टीम शामिल किया गया है ताकि कार्यकर्ताओं को धोखे में रखा जा सके। कौल सिंह ठाकुर वही नेता हैं, जो 2017 के चुनाव से रिटायरमेंट ले रहे हैं, जिनके बयान मीडिया में दर्ज हैं कि राजनीति में 75 की उम्र के बाद नेताओं को रिटायर हो जाना चाहिए। राम कुमार नेता ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर ने तो 2020 लोकसभा उपचुनाव में भी एक बार फिर राजनीति संन्यास लेने की बात कही थी, लेकिन बाद वह पलट गए। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह भी कौल सिंह को कितना पसंद करते थे यह बात। हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जानता है। राम ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री और कौल सिंह इन दिनों सत्ता में वापसी का माला जप रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री वही नेता हैं जो कहते हैं कि सरकार एक काम गिनाए जो उन्होंने किया हो। राम कुमार ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को नहीं पता कि 60 की उम्र से बुजुर्गों को पेंशन, मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान और हिमकेयर, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए सहारा, बीपीएल परिवार की बेटियों के लिए शगुन जैसी योजनाएं जयराम सरकार ने ही चलाई हैं।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर प्रदेश सरकार के 26 में जन मंच कार्यक्रम का आयोजन पहली मई को जयपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा के परिसर में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि इस जन्म आज कार्यक्रम में 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। इस दौरान धमेटा, बरुणा, मनो सियाल, बाड़ी, पोलिया, हटवाल, नगाल, फतेहपुर और जगनोली पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जन्म व मृत्यु और एसटी व ओबीसी तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोकप्रिय न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनमंच में शामिल पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। तहसीलदार सुरेश कुमार वीडियो एंड विजय कटोच लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण वशिष्ठ जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता महासचिव शर्मा वीडियो कार्यालय के अधीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्य विकलांगता आयुक्त ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की परीक्षा के मामले में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को कुल्लू के राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल रौशन लाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उनसे 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। यह कार्रवाई उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष और राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य प्रो. अजय श्रीवास्तव की शिकायत पर हुई है। गौरतलब है कि प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्य विकलांगता आयुक्त संजय गुप्ता को भेजी शिकायत में कहा गया था कि कुल्लू कॉलेज के प्रिंसिपल राज्य सरकार द्वारा 12 अप्रैल 2021 को जारी की गई दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी गाइडलाइंस को लागू नहीं कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार, हाईकोर्ट एवं राज्य सरकार के आदेशों का खुला उल्लंघन और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के साथ भेदभाव का मामला है। उन्होंने मामले की जांच कर प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में कहा गया था कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रिंसिपल ने दृष्टिबाधित एवं विकलांगता के कारण परीक्षा में लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए राइटर का कोई पैनल तैयार नहीं किया है। जबकि 12 अप्रैल 2021 की राज्य सरकार की गाइडलाइंस में स्पष्ट लिखा है कि हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक जब तक पैनल तैयार न हो जाए तब तक पुरानी गाइडलाइंस ही लागू की जाएंगी। पुरानी गाइडलाइंस में विद्यार्थी किसी भी शैक्षणिक योग्यता वाले व्यक्ति को परीक्षा में लिखने के लिए राइटर बना सकते हैं। प्रिंसिपल कुल्लू कॉलेज के बीए फाइनल के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को राइटर नहीं उपलब्ध करा रहे थे। वह विद्यार्थियों को एक क्लास जूनियर राइटर ढूंढ कर लाने का दबाव बना रहे थे। यही नहीं, प्रिंसिपल का यह भी कहना था कि सभी प्रश्नपत्रों में परीक्षार्थी एक ही राइटर का इस्तेमाल करें। उसे राइटर बदलने की छूट नहीं दी जा रही थी। जबकि यह कानूनन गलत है। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत अजय श्रीवास्तव की से की थी। अजय श्रीवास्तव ने राज्य विकलांगता आयुक्त से यह मांग भी की थी कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को इस बारे में कानून का पालन करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
मनीष ठाकुर। नूरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नूरपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को भाजपा मंडल ऊपर के अध्यक्ष उमेश चिब की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी और प्रदेश सचिव भवानी पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजयुमो सचिव भवानी बताने में युवा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। बूथ स्तर पर में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़ने व प्रदेश सरकार की नीतियों में योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। पंकज हैप्पी ने जून माह में प्रदेश में होने वाली युवा मोर्चा की रैली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में एक लाख युवाओं की रैली करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पुलिस थाना इंदौरा के तहत डाहकुलाहड़ा में दो सगे प्रवासी भाइयों का मर्डर हो गया था। हत्या के आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मध्य प्रदेश भेज दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने मर्डर के लिए प्रयोग किया हथिार भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी घनश्याम लोधी वासी सकरा तहसील पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश को शुक्रवारको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है आरोपी ने हथियार को दुकान के साथ लगते खेतों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुलिस थाना लंबागांव के तहत संधोल ग्राम पंचायत के खाल्टा गांव के एक व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई है। इस व्यक्ति साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। इस संबंध में घरवालों की शिकायत पर लंबागांव पुलिस ने खाल्टा गांव के रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और अमरजीत 15 अप्रैल को साथ लगते संधोल में मेला देखने गए हुए थे। वापसी पर दोनों ने हारसीपत्तन में ब्यास नदी के किनारे दोनों ने एक साथ शराब पी रखी थी। उसके बाद दोनों घर आ गए थे, लेकिन अमरजीत के सिर और शरीर पर चोटें लगी हुई थीं। 25 अप्रैल को उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर घरवाले अमरजीत को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से उसे पालमपुर रैफर कर दिया गया। पालमपुर अस्पताल में सिर की चोट को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टीएमसी से अमरजीत को चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहीं पर अमरजीत ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अमरजीत के छोटे भाई की पत्नी अनु ने 27 अप्रैल को आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इस मामले की पुष्टि बैजनाथ पुलिस के डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष समर चौहान, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा, सचिव खेमेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता संजय कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद एवं सर्व हितेंद्र कंवर, गोपाल लाल, देवी चंद, देस राज, राय सिंह, धनी राम, सुख राम, प्रेम सिंह, अनित कुमार, ऋषि लाल, संजीव कुमार, नवल किशोर, टेक चंद, विजय कुमार, यशपाल सुल्तानपुरी, सुशील कपरेट व दलीप शर्मा ने संयुक्त बयान में खेद प्रकट करते हुए कहा है कि गत दिवस परिवहन मंत्री के साथ हुई परिवहन मजदूर संघ की बैठक में भी एचआरटीसी कर्मचारियों फिर आश्वासन का झुनझुना दिखाकर निराशा ही हाथ लगी है। एचआरटीसी कर्मचारियों को इस बैठक से उम्मीद थी कि बैठक में परिवहन मंत्री छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा के साथ-साथ कर्मचारियों के लंबित पड़े देय वित्तीय देनदारियों की घोषणा करेंगे, परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हो सका, बल्कि परिवहन मंत्री का ब्यान पूर्व की भांति रटा-रटाया है। गिनने के लिए तो बहुत कुछ कहा गया है, परंतु न तो एचआरटीसी की आय में इजाफा हो रहा है और न ही एचआरटीसी के कर्मचारियों की देय देनदारिया समय पर दी जा रही है, बल्कि एचआरटीसी पर बोझ डालने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। पीस-मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने के लिए भी पूरे चार वर्ष लटकाकर रखा। अंत में उन्हें पुरानी नीति के अनुसार ही अनुबंध पर लाया गया, उसे भी अपनी उपलब्धि गिन रहे हैं, जिससे एचआरटीसी के कर्मचारियों में भारी रोष है। समन्वय समिति ने 7 अप्रैल को ही प्रबंध निदेशक के साथ हुई बैठक में स्पष्ट कर दिया था। उन्हाेंने स्पष्ट किया था कि कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशें एवं अन्य लंबित देय वित्तीय देनदारियों की अदायगी 15 दिनों के भीतर नहीं की जाती है। वहीं परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। अत: मुलाजिमाें काे आंदाेलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसलिए संयुक्त समन्वय समिति ने फैसला लिया है कि 8 मई को जिला बिलासपुर में एचआरटीसी के कर्मचारी एक जनरल हाउस मीटिंग करेंगे, जिसमें विचार-विमर्श कर कर्मचारियों के हक के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
पुलिस थाना लंबागांव के तहत संधोल ग्राम पंचायत के खाल्टा गांव के एक व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर पीजीआई में मौत हो गई। इस व्यक्ति साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। इस संबंध में घरवालों की शिकायत पर लंबागांव पुलिस ने खाल्टा गांव के रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और अमरजीत 15 अप्रैल को साथ लगते संधोल में मेला देखने गए हुए थे। वापसी पर दोनों ने हारसीपत्तन में ब्यास नदी के किनारे दोनों ने एक साथ शराब पी। उसके बाद दोनों घर आ गए थे, लेकिन अमरजीत के सिर और शरीर पर चोटें लगी हुई थीं। 25 अप्रैल को उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर घरवाले अमरजीत को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से उसे पालमपुर रेफर कर दिया गया। पालमपुर अस्पताल में सिर की चोट को देखते हुए उसे टीएमसी रेफर कर दिया गया। टीएमसी से अमरजीत को चंडीगढ़ भेज दिया गया वहीं पर अमरजीत ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अमरजीत के छोटे भाई की पत्नी अनु ने 27 अप्रैल को आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इस मामले की पुष्टि बैजनाथ पुलिस के डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा एलआईसी आईपीओ पब्लिक इश्यू एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंगों पर लिस्ट होगा और पब्लिक इश्यू की संभावित लिस्टिंग की तारीख 17 मई काे है। वरिष्ठ वित्तीय सालाहाकार सूनील डोगरा ने बताया यह अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम का पब्लिक इश्यूअरऑफरिंग (आईपीओ) अगले महीने प्राइमरी मार्केट में लांच होने जा रहा है। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एलआईसी आईपीओ सब्सक्रिप्शन 4 मई को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा। भारत सरकार ने एलआईसी आईपीओ मूल्य बैंड 902 से 949 रुपए प्रति निर्धारित किया है। भारत सरकार ने खुदरा और पात्र कर्मचारी श्रेणी के लिए 45 रुपए प्रति इक्विटी शेयर और पॉलिसी धारक श्रेणी को 60 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की छूट की भी घोषणा की है। हालांकि, केवल वही एलआईसी पॉलिसीधारक इस छूट के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने 13 अप्रैल को या उससे पहले अपनी पॉलिसी खरीदी थी। उन्होंने बताया अगर आपके पास एलआईसी की कोई ऐसी पॉलिसी है, जो किसी कारण से लैप्स हो गई है, तब भी आप आईपीओ में डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी ने आईपीओ को लेकर लोगों के सवालों को दूर करने का प्रयास किया है। उसमें बताया गया है कि पॉलिसी लैप्स हो जाने पर भी आईपीओ के लिए अप्लाई किया जा सकता है। एलआईसी के अनुसार, अगर कोई पॉलिसी मैच्योर नहीं हुई है या उसे सरेंडर नहीं किया गया है या बीमाधारक की मौत नहीं हुई है, तो पॉलिसीहोल्डर को रिजर्वेशन और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। नॉन पालिसी धारक अपने डी मेट अकॉउंट से बिना डिस्काउंट से आईपीओ ले सकते हैं। भारत सरकार का लक्ष्य अपने सार्वजनिक प्रस्ताव से 21,008 करोड़ रुपए जुटाना है, जो प्रकृति में 100 प्रतिशत ओएफएस (बिक्री के लिए प्रस्ताव) है। सुनील डोगरा ने बताया की एक आवेदक के लिए एक लॉट में 15 एलआईसी शेयर शामिल हैं। इस आईपीओ में एक लॉट में 15 शेयर होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 15 शेयर खरीदने होंगे। इस तरह हर उस इन्वेस्टर को इस आईपीओ में हिस्सा पाने के लिए कम से कम लगभग 14,235 रुपए लगाने होंगे। एक बोलीदाता को एलआईसी आईपीओ के न्यूनतम एक लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए आवेदन करने की अनुमति है। उन्होंने बताया केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को एलआईसी आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संस्था की बैठक 29 अप्रैल शुक्रवार को डाडासीबा के राधा कृष्ण मंदिर में लाजपत राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देस राज बडियालिया को अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्यक्ष , रुपिंदर शर्मा सचिव, सह सचिव शकुंतला देवी, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप तथा होशियार सिंह नंदलाल और गुरदास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में विभिन्न मसलों पर तथा जवानों को आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्था की अगली बैठक 20 मई को सुनिश्चित की गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशो का विरोध करते हुए कहा कि आठ अगस्त को मंडी के कन्सा चौक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जेबीटी औऱ सी एंड वी अध्यापकों के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के मंच से अंतर जिला स्थानांतरण नीति की घोषणा की थी। जिससे प्रदेश के 40 हजार शिक्षकों को जो अपने जिला से दूसरे जिला में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें अपने जिलों में वापस आने का मौका मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के शिक्षको में खुशी की लहर थी। इस नीति से प्रदेश के हजारों शिक्षक अपने जिला में वापस आने का मौका मिला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ,संगठन मंत्री विनोद सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा तथा प्रांत व जिला के सभी अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने कहा कि हैरानी की बात है कि जब पोलिसी बनी, तो तत्कालीन शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इसको कार्मिक विभाग को क्यों नहीं भेजी। आपकी इस गलती से आज हमारे शिक्षक 4 वर्ष होने को हैं, परंतु नियमित नहीं हो पाए। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि 29 जनवरी को यह विषय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा निदेशक के ध्यान में लाया था। हम कई बार इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव,प्रधान शिक्षा सचिव से मिल चुके हैं। यह विषय दो बार कैबिनेट में लाया गया है, परंतु कार्मिक विभाग का रवैया कर्मचारियों के हित मे नही दिख रहा। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि 3 अप्रैल में हम मुख्यमंत्री जी के ध्यान में इस नीति को लाये थे ओर 7 तारीख की कैबिनेट में यह नीति लाई गई। हैरानी की बात है कि इस मे सहमति बनी थी कि इनको नियमित कर दिया जाएगा और इनको वरिष्ठता खोनी पड़ेगी। 13 अप्रैल को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर उसमे ट्रांसफर हुए जिलों से शिक्षकों को फ्रेश माना जाएगा, जिससे शिक्षकों में रोष है। कार्मिक विभाग का दायित्व है कि किस प्रकार इन शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखा जाए। हैरानी की बात है कि यह शिक्षक 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और हिमाचल सरकार की नीति के अनुसार 2 वर्षों के बाद नियमित होने होते हैं। इनसे एक वर्ष बाद वाले नियमित हो गए। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि जब कार्मिक विभाग ने नीति में संशोधन नहीं करना था, तो इसको कैबिनेट में क्यों ले गए। कैबिनेट के दिन हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने शिक्षामंत्री, मुख्यसचिव, अतिरिक्त मुख्यसचिव, प्रधान शिक्षा सचिव से मुलाकात कर अपना रोष दर्ज करवा दिया है। मुख्यमंत्री आज कल हिमाचल प्रदेश से बाहर है। उनके वापस आने पर हम उनको स्थिति से अवगत करवाएंगे। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आने से पहले इस विषय को हल करें। अन्यथा हम मुख्यमंत्री दरवार में इस विषय को लेकर उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे, जिसकी गलती से आज हमारे अध्यापक दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर हैं।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने तिजेन्द्र सिंह कमल को रेणुका जी और मोहबत अलि को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगाी। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। नेगी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को पहले ही भंग कर दी गई थी। उन्होंने दोनों कार्यकारी अध्यक्षों को 15 दिनों के अन्दर नई कार्यकारिणी का गठन करने को कहा है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत के चंगर क्षेत्र की पिहडी पंचायत में राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के छात्र इतनी भीषण गर्मी में और असुरक्षित भवन की छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष स्कूल सुनील कुमार ने कहा कि स्कूल में वैसे भी कमरों का अभाव है। 2017 में इस स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा मिला, मगर आज तक कोई भी क्लास रूम नहीं मिले, जबकि लोक निर्माण विभाग के पास पैसा 2017 से पड़ा है और जो चार कमरे मिडिल स्कूल के हैं, उन्हें विभाग ने जल्द उसे जल्द उनका लेंटर बदलने के लिए कहा है। सुनील कुमार ने कहा कि इन चार कमरों में से केवल तीन कमरों में ही कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि हमारे बच्चों को एक अच्छा वह सुरक्षित एवं सुंदर माहौल पढ़ाई के लिए मिल सके।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया पेनेलिस्ट कौशल मुंगटा ने भाजपा की तरफ़ से लगातार आ रही बेतुकी बयानबाज़ी पर तीखा ज़ुबानी हमला बोला है मुंगटा का कहना है कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के नेता लगातार निराधार और बेतुकी ब्यानबाज़ी कर रहे हैं और हार के डर से बौखला गए हैं उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ व अनुभवी नेता है और भाजपा को भूलना नहीं चाहिए की जिन जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वो चुनाव लडना चाह रहे है उन्हें प्रतिभा सिंह पहले ही एक बार सवा लाख़ वोटों से हरा चुकी है, इस बार भी मुकाबला उन्ही प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस से होना है। मुंगटा का कहना है की चुनावों के मद्देनजर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही है और लोक लुभावने वादे किए जा रहे हैं जिसका जमीन पर खास असर नहीं पड़ने वाला, जनता इस सरकार की सारी सच्चाई को जानती है कि कैसे चार सालों से महंगाई बेरोजगारी और अव्यवस्था ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है और कर्ज में डूबो दिया है। मुंगटा का कहना है की कांग्रेस की पूरी टीम एक साथ कार्य करेगी व भाजपा को सत्ता से बाहर खदेड़ने में जनता के सहयोग से सफल होगी।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत लग के गांव स्वांता में वार्ड-1 के 5 परिबार विगत करीब एक माह से लगातार पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं, परेशानी से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में पानी का सकंट इस कद्र गहरा चुका है कि पानी के जुगाड़ हेतु लोग यहां-वहां घुम रहे हैं। वहीं मवेशियाें के लिए भी पानी का इंतजाम बड़ी मुश्किल से किया जा रहा है, जिससे हर कोई जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुआ नजर आ रहा है। लाेगाें का कहना है कि माना गर्मियां शुरू हाे गई हैं। उन्होंने बताया पहले जब सुबह पानी आता था, तो एक या दो बाल्टी ही पानी आता था, लेकिन पिछले एक महीने से पानी नहीं आया। स्थानीय ग्रामीणों रामकृष्ण, रेनू, मनोरमा देवी ,रामकली, रंजू वाला व मंजू बाला ने विभागीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि हमने पानी भरने के लिए टैंक बनाए थे। अगर यह टैंक हमने बारिश के पानी से नहीं भरे होते तो हमें अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता। विभाग को चाहिए शीघ्र ही पेयजल की सप्लाई बहाल की जाए, ताकी पानी के लिए भटकना ना पड़े। इस संबंध में पंचायत उप प्रधान सुरेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया इन परिवारों को पीने के पानी की दिक्कत है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। जल शक्ति विभाग को चाहिए शीघ्र ही इन्हें पानी की व्यवस्था की जाए और पानी क्यों नहीं आ रहा इस बारे भी बताया जाए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार डाडासीबा से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शीघ्र ही पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ब्लाक खन्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हार मिटां मे शुक्रवार को अचानक अपनी बुजुर्ग सगी मां की अर्थी को बेटी रीता देवी ने कन्धा देकर एक बेटे का फर्ज निभाते हुए हर किसी की आखें नम कर दी यहां तक कि बेटी रीता देवी ने अपनी मृतक बुजुर्ग मां विमला देवी की हर रस्म को पूरा करते हुए साबित कर दिया कि जिनके बेटे नही होते उनकी बेटियाँ भी हर कार्य को पूरा करने की हिम्मत रखती है रीता देवी मौजूदा समय मे ग्राम पंचायत हार मिटां की वार्ड पंच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विमला देवी के परिवार मे केवल एक विवाहिता बेटी रीता देवी ही थी और वह विगत लम्बे अर्से से अपने दामाद प्रीतम व बेटी रीता देवी के घर पर ही रह कर अपना जीवन यापन कर रही थी लम्बी बिमारी के चलते विमला देवी का देर रात अचानक निधन हो गया जब शुक्रवार सुबह अचानक विमला देवी को अंतिम सस्कार हेतु कालेश्वर महादेव स्थित ब्यास नदी मे ले जाने की बारी आई तो रीता देवी ने पहल दिखाते हुए अपनी मां की अर्थी को कन्धा देकर हर किसी को भावुक कर दिया।
लम्बे समय से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है. अब स्पष्ट हो चुका है कि धर्मशाला के जदरांगल और देहरा में विवि के कैंपस बनेंगे. दोनों के निर्माण के लिए सीयू प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. 19 मई तक निविदाएं भरी जाएंगी. दोनों कैंपस के निर्माण में करीब 476 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे. कैंपस बनाने में सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के बीच पहले ही एमओयू साइन हो चुका है, ऐसे में कैंपस के निर्माण में विभाग की अहम भूमिका रहेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंडर आवंटित होने की अवधि के बाद 30 माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा. देहरा में 115 और जदरांगल में 90 हेक्टेयर जमीन पर इसका निर्माण होगा. सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट से साथ हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार बुनियादी ढांचे के पूरा होने के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए परिदृश्य और बागवानी परियोजनाओं को बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार होगा. इसके अलावा उपकरण, फर्नीचर इत्यादि सहित सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एचवीएसी कार्यों आदि के लिए गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं और चेक लिस्ट स्थापित करके परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा.
लगातार बढ़ रही गर्मी से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है,वहीं किसानों की गोबी की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है। इस गर्मी के साथ किसानों के प्याज, लहसुन की फसल का भी काफी नुकसान हो गया है। ग्राम पंचायत चाखड के गांव असलू के किसान विजय कुमार ठाकुर, गीताराम, हरिसिंह, रोशनलाल, धर्मपाल, खेमराज, सुंदर राम, मनोज कुमार आदि किसानों ने बताया कि हमने 50 बीघा भूमि पर गोबी की फसल लगाई थी और हर साल हम इस जमीन में गोबी की फसल लगाते थे और पिछले साल हमने यहां से करीब 30 लाख रुपए का गोबी का बीज बेचा था और इस वर्ष भी अच्छा बीज होने की संभावना थी लेकिन मार्च महीने से ही गर्मी बड़ने के कारण हमारा करीब 40 लाख रुपए का गोबी बीज खराब हो गया साथ ही प्याज व लहसुन की फसल भी खराब हो गई। ग्राम पंचायत चाखड़ की प्रधान गुरदेई ने भी प्रदेश सरकार व कृषि विभाग से मांग की है कि यहां पर जो किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए। जिससे वह अपने हुए नुकसान की पूर्ति कर सकें।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जसूर के मच्छी भवन गांव में पांच गाैशालाओं में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। िमली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में एक गाैवंश के जलने का सूचना मिली है। पीड़ित ने बताया कि गाैशाला में घास, लकड़ी व तूड़ी रखी हुई थी, सब जलकर राख हाे गया है। स्थानीय लाेगाें और दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। माैके पर नूरपुर प्रशासन भी पहुंच गया और एसडीएम नूरपुर ने पीड़ित परिवारों को दी 5 -5 हजार की फौरी राहत के ताैर प्रदान की।
जिला सोलन में 8 मई को रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह मेला ‘बी हयुमेन काइंड’ थीम पर आधारित होगा। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फर इकबाल आज यहां मेले के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस मेले के दौरान निर्धारित थीम के तहत भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। स्कूल के बच्चों, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं द्वारा पुराना उपायुक्त कार्यालय से विश्राम गृह तक एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस मेले के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोगियों तथा कुष्ठ रोगियों को समिति द्वारा फल वितरित किए जाएंगे। ज़फर इकबाल ने कहा कि मेले में रेड क्रॉस के साथ नए सदस्य जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा । रेडक्रॉस मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय, गैर सरकारी संगठनों से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। रेडक्रॉस मेले के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिविर में आकर रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बनें ताकि, जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद की जा सके। बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, रेड क्रॉस समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
किन्नौर जिला के पूह उपमण्डल की मूरंग तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग के मैदान में 01 मई को जिले का 12वां जन-मंच का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जन-मंच की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल करेंगें। उपायुक्त ने बताया कि मूरंग में होने वाले जनमंच में 4 पंचायतों मूरंग, रिस्पा, ठंगी व चारंग से संबंधित लोगों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। उन्होंने इन पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि यदि उनकी कोई शिकायत है, तो वे ई-समाधान पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को भी अपनी शिकायत दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को पहचान कर उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित बनाना है ताकि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें तथा उनकी समस्याओं का घर-द्वार पर ही समाधान सुनिश्चित हो सके। आबिद हुसैन सादिक ने सभी विभागों को भी निर्देश दिए कि वे जनमंच की तैयारियों के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को चिन्हित कर उनका निवारण सुनिश्चित बनाएं, ताकि जनमंच के दौरान उनकी समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि जनमंच का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना है, जिनमें विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जनमंच के दौरान जिन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्हें ई-समाधान पोर्टल पर भी अपलोड किया जाना आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि आज चारंग व रिस्पा ग्राम पंचायतों में प्री-जनमंच गतिविधियां आयोजित की गई तथा 30 अप्रैल को मूरंग तथा ठंगी ग्राम पंचायतों में प्री जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच वाले दिन विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियों से संबंधित स्टाॅल लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित पोस्टर व प्रचार सामग्री उपलब्ध करवाने होगी, ताकि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर लाभान्वित हो सकें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला एकीकृत मिशन इंद्रधनुष 4.0 और कोविड टीकाकरण को लेकर आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एडीसी गंधर्वा राठौर ने की। एडीसी ने सभी विभागों तथा विशेष रूप से शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इस अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सीएमओ ने सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया तथा जिला कांगड़ा में कोविड-19 वैक्सीनेशन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों की जानकारी मांगी, ताकि स्कूलों में जाकर उनका 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रम कटोच ने एकीकृत मिशन इन्द्रधनुष 4.0 के बारे में बताया कि दो साल से छोटे बच्चे जो कि वीपीडी से छूटे हैं, उन्हें 02 मई, 2022 से इस अभियान के अंतर्गत कवर किया जाएगा। जिन के लिए स्पेशल कैंप उच्च जोखिम एरिया, घुमंतु जनसंख्या, ईंट के भट्ठे निर्माण कार्यस्थल जहां से स्वास्थ्य केंद्र पहुंच से दूर हों, शहरी स्लम आदि स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग, पुलिस, परिवहन व आयुर्वेदिक तथा जनसंचार विभाग की सहायता ली जाएगी।
पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हैड ब्बाय प्रणव शर्मा और हैड गर्ल शारण्या ठाकुर के भाषण से किया गया। जैसे ही छात्र हाल में इकट्ठे हुए उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों को उनके बचपन की खट्टी-मिट्ठी यादों की परदे पर झलक दिखलाई दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही स्कूल की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिह्न भेंट कर दी गई। विदाई समारोह में न केवल विद्यार्थी बल्कि अध्यापक गण भी इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए स्कूल में बिताए वर्षों को याद करते हुए भावुक हुए। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह, पाइनग्रोव स्कूल के हैड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रबंधक रेणु शर्मा, गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा तथा दिगंबर भट्ट, सोनिया कपूर, अनीता शर्मा, विरेंद्र चौहान, सिम्मी गुप्ता, अजेश राणा, उदय कटोच, कोमल, हरजोत कौर, पंकज वर्मा, त्रिदिब, राजेन्द्र ठाकुर, वर्षा लिहान्तु, नीरज कुमार, रविन्द्र कुमार, जतिंद्र वर्मा अक्षत, मीनू बरार, मनीशा व विक्रम कुमार मौजूद रहे। छात्रों को विदाई संदेश देते हुए पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक कैप्टन एजे सिंह ने कहा कि जिस तरह से छात्रों ने अपने स्कूल में अनुशासन को बनाए रखा, उसी तरह से आप जीवन में आगे चलकर अपनी मंजिल को प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहें। समारोह के पश्चात विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया जिसमें बारहवीं कक्षा के छात्रों ने लजीज पकवानों का आनंद लिया |
ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कथोग के दिव्यांश धीमान को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एनआईटी हमीरपुर में प्रथम पुरस्कार की राशि, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अब वह आईआईटी वाराणसी में 28 और 29 मई को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप में भाग लेगा। लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की प्रिंसिपल अंकिता शर्मा ने बताया कि दिव्यांश सातवीं कक्षा का छात्र है और उसकी विज्ञान में विशेष रुचि है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है जिनके मार्गदर्शन से ये सफलता हासिल की है। विज्ञान भारती हिमाचल प्रदेश एवं विज्ञान पर्द्योगिकी विभाग भारत सरकार सयुक्त रूप से स्कूली बच्चों में विज्ञान विषय में गहरी रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उसके इस प्रदर्शन से कथोग का नाम पूरे प्रदेश और राज्य में रोशन हुआ है। दिव्यांश के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला [बाल] ज्वालामुखी में प्रवक्ता और माता गृहणी है। दिव्यांश के परिजन उसकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे है और नेशनल में उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहे है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में सत्र 2021-22 में हिन्दी, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, इतिहास एवं गणित विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवागंतुक छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रोफेसर डीपी वर्मा ने मुख्यातिथि व नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए 1992 में स्थापित इस संस्थान की अब तक की संघर्ष-यात्रा व समाजसेवा में तत्पर कुछ भूतपूर्व छात्रों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में उक्त विषयों के समन्वयकों ने अपने विषय की खूबियों एवं संभावनाओं पर संक्षिप्त तथा सारगर्भित टिप्पणियों द्वारा विद्यार्थियों का मागदर्शन किया। हिन्दी विभाग से डॉ.पूनम कुमारी, राजनीति शास्त्र विभाग से डॉ.हेत राम, संस्कृत विभाग से डॉ.विपिन शर्मा, इतिहास विभाग से डॉ.राजकुमार तथा गणित विभाग से डॉ.विजयता पठानिया ने प्रतिनिधित्व किया। प्रत्येक ने क्रमशः अपने वक्तव्य में यह स्पष्ट किया कि प्रत्येक विषय अपने आप में विशिष्ट होता है, आवश्यकता है तो केवल अपनी अभिरूचि को पहचानकर तदनुसार उचित विषय चयन करने की। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने बताया कि हमारे जीवन में उपलब्धियों का उतना महत्व नहीं होता, जितना उन तक पहुंचाने वाले जीवन-संघर्ष का। इस संघर्ष में एक विद्यार्थी की जीवन-नैया पार लगाने वाला कोई शिक्षक ही होता है, इसीलिए उसके प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आग बढ़ना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन में सम्मान किसी पद से नहीं अपितु कार्य से मिलता है। इसीलिए अपने व्यवसाय का सम्मान करते हुए हमें अपने कर्म के प्रति निष्ठावान होना चाहिए, तभी हम बेहतर समाज-निर्माण के कारक बनेंगे। वाणिज्य विभाग से प्रो. कुलदीप कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य सभी का धन्यावाद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास संकाय के डॉ.राजकुमार ने किया। प्रस्तुत कार्यक्रम में पांच विषयों के द्वितीय सत्र के लगभग 200 विद्यार्थी तथा क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।
फतेहपुर 29 प्रदेश सरकार के 26वें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन पहली मई(रविवार) को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा के परिसर में किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार को स्थानीय बीडीओ ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में फतेहपुर विकास खंड की 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जनमंच में धमेटा, बरुणा, मनोह- सिहाल, बाड़ी, पोलियाँ, हड़वाल, नगाल, हाड़ा, फतेहपुर तथा जगनोली पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में जनमंच कार्यक्रम से पहले दो दिन प्री-जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा सुनिश्चित करेंगे। अंकुश शर्मा ने बताया कि इसके अलावा जनमंच दिवस के मौके पर इन पंचायतों के लोगों की शेष समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी व ओबीसी तथा दिव्यांगता प्रमाण -पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प भी लगाए जाएंगे, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नौकरी तथा न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच में शामिल पंचायतों के लोग प्री-जनमंच की अवधि में अपनी समस्यायों के बारे में अपनी पंचायत में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जनमंच में शामिल पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। इस मोके पर तहसीलदार हरीश कुमार, बीडीओ रणविजय कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण वशिष्ठ, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन लूना, एसएचओ अभिमन्यु शर्मा, बीडीओ कार्यालय के अधीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनती जा रही है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार और रि. बचन सिंह राणा सहित 9 नामी हस्तियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली सरकार में मंत्री व हिमाचल प्रदेश चुनाव इंचार्ज सत्येंद्र जैन ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में 'आप' के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार और भूतपूर्व सैनिक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक बचन सिंह राणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनपर आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य करने का विश्वास जताया। हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रदेश प्रभारी हैं। वे लेखक, समाजसेवी और मोटिवेटर भी हैं। वहीं, भूतपूर्व सैनिक बचन सिंह राणा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर और हिमाचल के इंचार्ज हैं। उनकी पत्नी ने साल 2019 में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर ये नामी हस्तियां आज 'आप' के साथ जुड़ रही हैं। हिमाचल के लोगों को भरोसा है कि उनके हितों की रक्षा केवल आम आदमी पार्टी की नीतियां कर सकती है। अब हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। यही वजह है कि लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। 8 मई को आयोजित होने वाली भव्य सभा में करीब एक हजार लोग पार्टी से जुड़ेंगे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार ने कहा कि हिमाचल को शिखर पर ले जाने और वहां कि मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने आम आदमी पार्टी की विचारधारा इमानदारी, इंसानियत और राष्ट्रभक्ति के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। जिस तरह दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है, उसी तरह हिमाचल में 6 माह के बाद वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे सशक्त पार्टी के रूप में प्रस्तुत करेंगे। केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए कार्यों को हिमाचल प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली नामी हस्तियों की सूची कर्नल(सेवानिवृत) मनीष कुमार- वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, हिमाचल इकाई के प्रभारी कर्नल, लेखक, समाजसेवी, मोटिवेटर। बचन सिंह राणा- भूतपूर्व सैनिक, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व हिमाचल के इंचार्ज डॉ. विजय विद्यार्थी- रविदास सभा के प्रदेश प्रवक्ता, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में छह साल के अध्यापन का तजुर्बा, समाजसेवी। राज कुमार- रिटायर्ड एसडीओ, कबीरपंथी सभा संयोजक और प्रदेशाध्यक्ष, कन्या फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य, प्रसिद्ध समाजसेवी। सुरेश धीमान- रिटायर्ड एसडीओ, धीमान सभा के प्रदेश संयोजक, अखिल भारतीय प्रगतिवादी धीमान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाजसेवी, पत्नि सुमन सुरेश दो बार जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी हैं।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में 1 मई को जनमंच का आयोजन किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। यह जानकारी आज यहां जनमंच के आयोजन से संबंधित आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम का आयोजन दभोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दभोटा के अतिरिक्त ग्राम पंचायत माजरा, प्लासीकलां, ढान्ग निहली, भाटिया, भोगपुर, नवांग्राम व रेडू उपरला पंचायतों के लोगों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। बैठक में समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल सके और पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंच सके। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे प्री-जनमंच में भाग लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर महेंद्र पाल गुर्जर ने जनमंच के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन को चयनित पंचायतों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी आरएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी ओम पाल डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राज कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई जोगिन्द्र शर्मा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अभिषेक कपिल, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन कोविड-19 वैक्सीनेशन, खसरा रूबेला और नियमित टीकाकरण के संदर्भ में आज यहां जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने की। कृतिका कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को एहतियात तौर पर कोविड शिल्ड की डोज केवल निजी स्वास्थ्य संस्थानों में ही निर्धारित धनराशि देकर लगाई जाएगी, जिसका वहन व्यक्ति द्वारा स्वयं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अब एहतियात तौर पर कोविड शिल्ड की डोज सरकारी स्वास्थ्य केंद्राें में न लगाकर केवल निजी स्वास्थ्य संस्थानों में ही लगवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों की कोविड वैक्सीनेशन से छूटे हुए बच्चों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि इस वर्ग में कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सहयोग की अपील भी की। बैठक के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के निगरानी समिति के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन और डॉ. मेघा प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य संस्थान मे जन्म लेने वाले सभी बच्चों को बीसीजी का टीका और पोलियो की अतिरिक्त खुराक (जीरो डोज) जन्म के समय दी जाती है। उन्होंने कहा कि यदि भूल वश कोई टीका छूट गया है, तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चिकित्सक से संपर्क कर टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी टीके उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय चिकित्सालयों पर निःशुल्क लगाए जाते हैं। बच्चों में बीसीजी का टीका, डीपीटी की तीन खुराकें, पोलियो की तीन खुराकें व खसरे का टीका नवजात शिशु के एक वर्ष की आयु से पूर्व लगवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मामूली खांसी, सर्दी, दस्त और बुखार की अवस्था मंे भी यह सभी टीके लगवाना सुरक्षित है। बैठक में गृह रक्षक समादेशक शिव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी तथा निजी स्वास्थ्य संस्थान से डॉ. एनके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गुवाहटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा असम की भौगोलिक स्थिति एक जैसी है तथा दोनों राज्यों की विकास संबंधी आवश्यकताएं भी एक समान हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का निमंत्रण भी दिया। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के मध्य राज्य के पारस्परिक हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


















































