अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 15 मार्च को होने वाले भारत-श्रीलंका के मैच से एक माह पूर्व मैदान को तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए 15 फरवरी तक मैदान की पिच सहित आउट फील्ड को तैयार करने को टारगेट रखा गया है। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने अपने ग्राउंड स्टाफ को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए विशेष सुझाव दिए हैं। इसके लिए मैदान कोपवेलियन साइड से पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि वहां से फील्ड में कोई प्रवेश न सके। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने भी अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के चलते पिच क्यूरेटर को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए कहा था। बता दें की धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कुल नौ पिच है। मैदान में पिच और आउटफील्ड के अलावा सभी स्टैंडों में कुर्सियों की मरम्मत के साथ मैच से पहले पेंट काम को करवाएगा। इसके अलावा फ्लड लाइट की भी जांच की जाएगी।
पुलिस थाना पंचरूखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दयोग्रां में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पुलिस उपअधीक्षक पालमपुर, थाना प्रभारी पंचरूखी और पालमपूर के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर कपूर ने पुलिस अधिकारियों से यह आग्रह किया कि लगभग 50 लाख रुपए की चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्र के आसपास की जनता में एक भय सा बना हुआ है। पुलिस इस चोरी में सम्मिलित लोगों को तुरंत गिरफ्तार करके बेनकाब करे। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के संबंधित प्रधानों और प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे बैठक करें। जो भी बाहर से कोई अनजान व्यक्ति आता है उस पर पूरी नजर रखी जाए। इससे पहले भाजपा नेता त्रिलोक कपूर दयोग्रां गांव में चोरी से पीड़ित परिवारों के घर में भी गए, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शास्त्री, दयोग्रां के उप प्रधान रकेश कुमार, वूथ अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, डॉ शांति स्वरूप, तानपो अवस्थी, शुभम भंगालिया सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी मोटर लिमिटेड, अहमदाबाद, ने पुरूष आवेदकों के लिए प्रोडक्शन ब्रांच में 100 पद अधिसूचित किये हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल और डाई मेेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपेटर, सीओई(ऑटोमोबाइल), टैªक्टर मैकेनिक और पेंटर) के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं 50 प्रतिशत और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने वर्ष 2015 से 2020 में आईटीआई पास की हुई है तथा युवा जिनकी आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है,, वहीं इन पदों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 20100/-रुपये प्रतिमाह तथा अन्य कटौतियों के बाद 14925/-रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को त्यौहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, ईपीएफ खाना खाने के लिए कैन्टीन व रहने के लिए हॉस्टल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 07 जनवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई दाड़ी, धर्मशाला में उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतू उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8799736906 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे।
शाहपुर क्षेत्र में पुलों व सड़कों के निमार्ण पर खर्च होगें 9.20 करोड़: सरवीन चौधरी धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में पुलों व सड़कों के निमार्ण पर 9.20 करोड रुपये व्यय किये जा रहे हैं। सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझग्रां-लदवाड़ा के कुठेहड के वार्ड नम्बर तीन में सात लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से आस-पास के गांवों के लोगों को सामाजिक, धार्मिक कार्योें को करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाहपुर हलके में समग्र और संतुलित विकास किया जा रहा सुनिश्चित सरवीन ने कहा कि शाहपुर हलके में समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित बनाया गया है तथा करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सड़कों के विस्तार तथा सुधार पर विशेष बल दिया गया है। स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना से महिलाएं हो रही लाभान्वित सरवीन ने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना आरंभ की गई है, जिसमें 65 वर्ष से 69 वर्ष तक की आयु की सभी पात्र वरिष्ठ महिलाओं को बिना आय सीमा के 1000 रुपए की दर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। इस योजना से लगभग 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी और 55 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण लिंक रोड बद बस्ती धनोटू की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रिटेनिंग वाल व कटिंग का कार्य प्रगति पर है। 35 लाख रुपये की लागत से (एएमपी के अंतर्गत) रजोल धनोटू सड़क में तारकोल बिछाई गई है जिसका इसका कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि हार कुठेहड सड़क पर पुलियों और नालिओं के निर्माण पर दो लाख रुपये व्यय किये जाएंगे जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के अन्तर्गत मकरोटी से भैरों सड़क व पुल निर्माण पर 464 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एनएच-154 से धनोटू बद बस्ती सड़क निर्माण 399 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे। जिसकी डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि गांव कुठेहड गांव में 2.50 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा इसी गांव में 12 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 200 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का सुधार होगा जिससे दो टयूबवेल, चार टैंक, पम्पिग मशीनरी तथा पाईप लाईन बिछाई जाएगी। उन्होंने वाटिका बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये तथा मशीनरी लगाने के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त छः महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये। इनसेट ------------------------ सरवीन ने सुनी जन समस्याएं इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने कुठेहड में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण विभाग विवेक कालिया, एसडीओ जल शक्ति अनिल शर्मा, जेई ऋषभ, जेई देवव्रत, सीडीपीओ अशोक शर्मा, चेयरमैन विजय चौधरी, प्रधान कुठेड़ अछरी देवी, उपप्रधान योग राज चड्ढा, प्रधान कुठमा रवि कुमार, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, प्रधान डडम्ब अंजू बाला, बीडीसी रंजीत, प्रधान मकरोटी कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंचायत सदस्य सरिता, कमलेश, संजय, सतीश, राकेश मनु, जोगिन्दर चौधरी, अश्वनी चौधरी, कैप्टन अमर चौधरी, शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
13 जनवरी को प्रागपुर बाजार में पारम्परिक रूप से शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का आगाज होगा। प्रागपुर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी दी। एसडीएम ने मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि प्रागपुर में होने वाला राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला न केवल प्रागपुर अपितु पूरे प्रदेश की शोभा बड़ाने वाला कार्यक्रम है, अतः इसके संचालन और सूव्यवस्था में कोई भी कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी को परम्परा के अनुरूप परागपुर में लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी के कार्यक्रम सरकार द्वारा कोरोना संबंधित आदेशों के अनुरूपी ही किए जाएंगे। इस अवसर पर टैंट व्यवस्था व सजावट, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं स्वागत व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेवारियां सुनिश्चि की गई। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार, बीएमओ डाडासीबा डाॅ. सुभाष ठाकुर, उपमंडल भूसंरक्षण अधिकारी ज्योतिरंजन कालिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर जीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत प्रागपुर मदन गोपाल, एडीओ कृषि एमएम शर्मा, निरीक्षक खाद्य आपूर्ती विभाग प्रागपुर लवनीत डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड मंजीत सिंह, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग संजीव राणा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित गुलेरिया, बागवानी विस्तार अधिकारी वन्दना शर्मा, सुदेश कुमारी, सत्या सूद, रूपिन्द्र डैनी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
धौलाधार की पहाड़ियों में बर्फवारी होने से बढ़ी ठंड पूरी कांगड़ा घाटी में ठंड हुई प्रचंड धर्मशाला(सुनील समियाल )। मौसम के करवट बदलने से धौलाधार की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से समूची कांगड़ा घाटी प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गई है। मौसम के इस मिजाज से खासकर मैक्लॉडगंज और साथ लगते क्षेत्रों धर्मकोट, नड्डी, भागसूनाग और धर्मशाला में जोरदार ठंड पड़ने से एक बार फिर से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। धौलाधार पर्वत श्रृंखला के दो पर्यटक स्थलों त्रियुंड व बिलिंग ने एक बार फिर से बर्फ की चादर ओढ़ी है। मंगलवार सुबह से ही धौलाधार में बर्फबारी का सिलसिला शुरू है। इस दौरान कांगड़ा जिला के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है। सोमवार रात से खराब हुए मौसम के कारण जिला की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इस दौरान धौलाधार की पहाड़ियों सहित अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड, पालमपुर, छोटा बंगाल और बीड़ बिलिंग में हल्की बर्फबारी दर्ज हुई। इसके अलावा निचले क्षेत्रों में शीतलहर चलने के कारण ठंड का माहौल रहा। धौलाधार में हलकी हिमपात हुई है और हिमपात से धौलाधार चमकने लगा है। शीतलहर के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन महसूस की जा रही है। इसके साथ स्थनीय ट्रैकर सचिन पठानिय ने बताया कि त्रियुंड में बर्फ़बारी होने के कारण वंहा घूमने गए पर्यटकों को भी सचिन द्वारा वापिस सुरक्षित लाया गया है। इनसेट ------------------------------ मौसम ख़राब होने पर त्रियुंड नहीं जा पाएंगे पर्यटक सर्दियों की दस्तक के साथ ही ट्रेकिंग क्षेत्र त्रियुंड के लिए पुलिस प्रशासन ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब मौसम ख़राब होने पर किसी भी ट्रेकर या पर्यटक को त्रियुंड जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा ने कहा कि यह आदेश लोगों की जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं। त्रियुंड क्षेत्र में पर्यटकों के रास्ता भटक जाने, गिर जाने अथवा लापता हो जाने की काफी घटनाएं ध्यान में आई हैं। उन्होंने बताया कि गलू चैक पोस्ट से आगे भूगोलिक स्थिति काफी दुर्गम है, यह पहाड़ी व जंगल का क्षेत्र है, जहां पर बर्फ़बारी और बारिश के मौसम में अक्सर फिसलन रहती है । हिमपात के दौरान कई बार जंगली जानवर पहाड़ी से नीचे आकर त्रियुंड के रास्ते में आ जाते हैं, जो पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ इसी तरह सर्दियों में जंगली जानवरों द्वारा त्रियुंड क्षेत्र में जगली जानवरों के हमले की अंशका बनी रहती है। हिमपात के दौरान कई बार जंगली जानवर पहाड़ी से नीचे आकर त्रियुंड के रास्ते में आ जाते हैं, जो पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकता है।
रक्कड़ महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्रों के दिन की शुरुआत योगाभ्यास और प्राणायाम के साथ हुई। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल डोगरा ने स्वयंसेवकों को जानकारी देते हुए योगा के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रभारी प्रो० नमिता सेखड़ी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व औऱ चरित्र के विकास के साथ साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक किया। ततपश्चात स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। दिन की थीम के अनुसार स्वयंसेवकों ने विभिन्न माध्यमों जैसे कि भाषण, गीत, कविता इत्यादि के द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के समीप सुप्रसिद्ध स्वस्थानी माता के मंदिर परिसर को संवारा। इस दौरान परिसर में उगी हुई कंटीली झाड़ियों की कटाई व रास्ते की साफ़-सफ़ाई की। तीसरे दिन के मुख्यातिथि सहआचार्य कु० सुषमा संवाद कौशल पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए स्वयंसेवियों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल डोगरा, एन एस एस प्रभारी प्रो० नमिता सेखड़ी सहित डॉ मीना कुमारी उपस्थित थे।
पुलिस थाना रक्कड़ द्वारा गश्त के दौरान लिंक रोड़ घिरथोली में पैदल चल रहे राहगीर घिरथोली डा० निहारी तहसील रक्कड़ के निवासी से 7 बोतल शराब देसी मार्का पहाड़ी संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
देशभर में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सोमवार को हिमाचल प्रदेश के तहत उपमंडल जयसिंहपुर में सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वेक्सिंनेशन अभियान शुरू किया गया। जिसका आगाज जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र रवि धीमान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया। वेक्सिंनेशन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय में सुबह के समय ही वेक्सिंनेशन लगाने के लिए 15 से 18 वर्ष के बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चों ने कहा कि वेक्सिंनेशन लगने के बाद यह अपने आपको अब कोरोनावायरस से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को विद्यालय में सभी 15 से 18 वर्ष के छात्रों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाले ज्वालामुखी अस्पताल के अस्थाई सफाई कर्मचारी को अब जयराम सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने 1 जनवरी 2022 को अपनी नौकरी खो दी, वह 6 महीने से अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और 12 साल की सेवा के बाद वे अब कहीं नहीं हैं। अब ठेकेदार नए कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इसका विरोध करने के लिए इन सफाई कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ काले झंडे सहित ज्वालामुखी अस्पताल में बाहर बैठकर रोष व्यक्त किया है। अस्थायी सफाई कर्मचारियों में से एक नरेश कुमार ने कहा कि वह सरकार ओर स्वास्थ्य विभाग के इस कृत से बिल्कुल खुश नहीं हैं और उनका सिस्टम में कोई विश्वास नहीं बचा है। अब न्याय मिलने तक हड़ताल करेंगे और साथ ही उन सभी अस्थायी कर्मचारी द्वारा एक अर्जी लेबर कोर्ट में भी दी जाएगी। ज्वालामुखी में यह मुद्दा पिछले 6 महीने से है और आम आदमी पार्टी इन लोगों की मदद के लिए आगे आई है।
बैंक मित्र यूनियन कांगड़ा-चम्बा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन के प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि बैंक मित्रों की बिना बताए आईडी बन्द कर दी जाती है जो कि सरासर गलत है वहीं इनका आरोप है कि प्रोवाइडर कम्पनी द्वारा इन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। प्रधान ने बताया कि 8 सालों में 3 ऐमोआयु साइन करवा लिए गए जो की सीधे तौर पर गलत है। बैंक कम्पनी द्वारा 2014 से बैंक बीसी उनका शोषण किया जा रहा है। बैंक मित्र यूनियन द्वारा अपनी नवनियुक्त कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें प्रवीण कुमार को प्रधान, उप-प्रधान बबिता, रमन कुमार, सचिव- शिव गुलेरिया, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य-सुरिन्दर सिंह, विपन कुमार, देवराज, निशा, विजय मोहन मनोनीत किये गए है।
सोमवार को धर्मशाला के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी द्वारा रोज़गार के इच्छुक पुरुष आवेदकों को सूचना जारी की गई कि HRVS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी मोटर लिमिटेड, अहमदाबाद ने पुरुष आवेदकों के लिए प्रोडक्शन ब्रांच में 100 पद अधिसूचित किए हैं इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 50% के साथ और आईटीआई में 60% अंक सहित इन ट्रेड्स में (फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, मशीनिस्ट, ट्रेड इलेक्ट्रीशियन, टूल्स और डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर ) जिन आवेदकों ने वर्ष 2015 से 2020 में आईटीआई पास की है और वह युवा जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष है इन पदों हेतु वेतनमान रुपए 20100 प्रतिमाह व् अन्य कटौतियों के बाद रुपए 14925 दिया जाएगा। इसमें त्योहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, ईपीएफ, खाना खाने के लिए कैंटीन व रहने के लिए हॉस्टल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अतः सभी युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 7 जनवरी 2022 को सुबह 10:30 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई दाढ़ी, धर्मशाला में उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो जाए। अधिक जानकारी के लिए आप दूरभाष नंबर 8799736906 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इस भेंट के लिए संबंध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। यह रोजगार सूचना लोक हित में जारी की जा रही है।
शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस स्वयंसेवियों का एक दिवसीय कैंप का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में 21 दिसम्बर को किया था। इस कैंप का उद्देश्य प्रीआरडी कैंप के लिए स्वयंसेवियों का चयन करना था। इस कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वालामुखी की स्वयंसेवी निराली चौधरी का चयन प्रीआरडी कैंप के लिए हुआ था। निराली चौधरी ने प्रीआरडी कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेड़ा जिला ऊना में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भाग लिया। अब इसका चयन 26 जनवरी को रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय एनएसएस प्रेड के लिए हो गया है। स्कूल प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने एनएसएस पीओ अजय कुमार, नीलम कुमारी और निराली के माता पिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और निराली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाना देहरा की संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी के तहत पड़ती ग्राम पंचायत कस्बा जागीर में रविवार सुबह 4 बजे एक मामला सामने आया है, जिसमें घर के आंगन में महिला बेहोश अवस्था में पाई गई जिसके सिर व शरीर में चोटें आई हैं। पंचायत प्रधान नरेश कुमार कस्बा जागीर ने जानकारी देते हुये बताया कि रविवार सुबह 4 बजे के करीब स्थानीय गाँव की महिला त्रिशला कुमारी धर्मपत्नी अशोक कुमार की सुबह 4 बजे के करीब चिल्लाने की आवाजें आने लगी तो स्थानीय लोग महिला के घर पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि महिला घायल अवस्था में अपने घर के आंगन में बेहोश अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया जिसे वहां पर प्रथम चिकित्सा उपचार दिया गया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर पर अकेली थी व उसके दो बच्चे हैं, वह दोनों नौकरी करते हैं और पति भी घर से बाहर लुधियाना नौकरी करते हैं। महिला के साथ हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है और पुलिस इस पर जानकारी जुटा रही है। उधर इस संबंध में चौकी प्रभारी संसारपुर टैरेस संजीव कुमार ने बताया पुलिस मौके पर गई थी व वहीं मामले की जांच की जा रही है। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि महिला सुबह घायल अवस्था में घर के आंगन में पड़ी थी जिसके सिर पर चोटें आई हैं। जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक चिकित्सा के लिए डाडासीबा अस्पताल पहुंचाया व अब महिला को टांडा रैफर किया गया है। अभी महिला ने यही बताया है कि उसे कुछ भी याद नहीं है। महिला के ब्यान के बाद ही मामले का पता चलेगा व पुलिस की जांच जारी है।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि संयुक्त शिक्षा निर्देशक डॉ आशिथ मिश्रा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम राजकीय महाविद्यालय जवालाजी के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी, प्राचार्य डॉ अनिल डोगरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा और एनएसएस प्रभारी नमिता सेखड़ी द्वारा सरस्वती मां को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सयुंक्त शिक्षा निर्देशक डॉ आशिथ मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें वर्तमान समय में मेहनत करनी चाहिए तभी हमारा भविष्य अच्छा हो सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करते हुए अपनी आंतरिक अभिव्यक्क्तियों को सार्थक मंच प्रदान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया। कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक हिंदी आचार्य मीना कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य अंग्रेजी प्रो० सुषमा कुमारी, वाणिज्य संकाय के सहायक आचार्य प्रो० रजनीश शर्मा और अधीक्षक सत्यकाम शर्मा भी उपस्थित रहे।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल संगठनात्मक जिला देहरा के प्रागपुर प्राखंड में गीता जयंती समारोह व बैठक संगठन के सह मंत्री जिला देहरा तिरलोक चंद शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने की। इस मौके पर पवन बजरंगी ने जहां संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वही मौजूदा सामाजिक हालात पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति पर मुगलों, अंग्रेजों के जमाने से ही प्रहार होते आऐ हैं, जो आज भी बदस्तूर जारी है। अंग्रेजी हुकूमत ने लोगों को अपनी सभ्यता व संस्कृति से दूर करने हेतु बहुत षड्यंत्र रचे और हमारी शिक्षा पद्धति को प्रभावित किया यही कारण रहा है कि आज हमारी भावी पिढीयां अपने धर्म संस्कृति से दूर हो जाती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्राखंड अध्यक्ष तिलक राज, प्राखंड विशेष संपर्क प्रमुख सुभाष सुभाष चंद, उपाध्यक्ष अरूण डोगरा, अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते ख़बली में शनिवार को पुलिस गश्त एवम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान गाँव मरयाली डाकघर ख़बली निवासी व्यक्ति के कब्जे से 9 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस बार फिर राजकीय उच्च पाठशाला तयामल के नवमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र वरुण कुमार ने अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दरअसल वरुण कुमार का साइंस मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। यह मॉडल वरुण ने अपने साइंस अध्यापक कपिल देव के मार्गदर्शन से तैयार किया है। बता दें कि इस मॉडल को बनाने के लिए विद्यार्थी को सरकार की ओर से 10 हजार रुपए दिए गए थे। इस उपलब्धि के लिए छात्र वरुण कुमार को स्कूल में मुख्य अध्यापक व समस्त स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया।
डाडासीबा बाज़ार में व्यापर मंडल के प्रधान राजिंदर सिंह गोगा, व्यापार मंडल के उपप्रधान सूरज वर्मा व व्यापार मंडल के सचिव सुनील शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से नववर्ष के आगमन पर हलवा बांटकर नए साल का जश्न मनाया गया। इस मौके पर कृष्ण दत्त शर्मा, रितेश शर्मा, सतीश कुमार, रमेश धीमान, रजत सूद ,आकाश, कुलभूषण डोगरा, नवीन मेहता, राकेश, महिंद्र वालिया, संजीव कुमार, गुरमीत, प्रेम मैहरा, राजीव मन्हास, रविंद्र सोनी, सुनील गुरपाल, संदीप कुमार, अजय सोनी आदि उपस्थित रहे।
डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुरजिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में नववर्ष बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया l इस अवसर पर कक्षा एलकेजी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों द्वारा अपनी भागीदारी निभाई। विद्यार्थियों ने अनेक प्रतियोगिताओं जैसे बैलून डेकोरेशन, न्यू ईयर कैप, कार्ड मेकिंग में भाग लियाl साथ ही उन्होंने पारिवारिक महत्व पर निबंध व फैमिली ट्री पोस्टर्स भी बनाए l इस अवसर पर विद्यालय में एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई छात्रों ने भाग लिया व आकर्षक बधाई कार्ड बनाएl डीएवी के समस्त उच्च अधिकारियों आर्यरत्न डॉ.पूनम सूरी पद्मश्री अवार्डी, डॉ वी सिंह, पी सोफत, डॉ.बीसी जोशन, वीके यादव, प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को नववर्ष की बधाई दी व अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना कीl साथ ही विद्यार्थियों को उनके निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
जसवां-परागपुर। तहसील डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत तयामल के करीब 55 प्रतिशत अक्षम 35 वर्षीय सन्नी कुमार पुत्र सतपाल सिह ने पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का डंका बजाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि बीत दिनों धर्मशाला में हुए पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सन्नी कुमार (35) गांव तयामल तहसील डाडासीबा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सन्नी ने शॉटपुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, बेंच प्रेस में सिल्वर, 100 मीटर व्हीलचेयर रेस में सिल्वर तथा 200 मीटर व्हील चेयर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। सन्नी 55 प्रतिशत दिव्यांग है। उसकी आय का कोई भी साधन नहीं है उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं तथा माता आंगनवाड़ी सहायिका है। इस दौरान अपने गांव पहुंचने पर जसवां-परागपुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरिंदर सिंह मनकोटिया, युवा नेता सोनू नरयाल सहित अन्य ने उसका भव्य स्वागत कर परिजनों को बधाई दी है।
ज्वालामुखी। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हाजिरी लगाई और मां ज्वालामुखी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। खन्ना अकसर हिमाचल प्रदेश के देव स्थानों में माथा टेकने के लिए आते हैं। उनकी दुर्गा पूजा में बड़ी आस्था और श्रद्धा है। उनके साथ ओबीसी आयोग के अध्यक्ष राम लोक धनोटिया जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा महामंत्री एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय भाजपा नेता सुनील गुप्ता व अन्य कई लोग उपस्थित थे। इस दौरान मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला भाजपा की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
डाडासीबा। सड़क सुरक्षा, नशा निरोधक तथा साइबर क्राइम से सुरक्षा के अभियान के तहत वीरवार को राजकीय उत्कृष्ट कॉलेज कोटला बेहड में विशेष जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस प्रभारी संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का सुचारू रूप से पालन, नशे से दूर रहने और उससे बचाव तथा साइबर क्राइम से अपने आप को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन अपने खुद की सुरक्षा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। संजीव कुमार ने साइबर सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि का जरूरत के हिसाब से और उचित इस्तेमाल किया जाए तथा किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री का प्रचार न करें। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या राजेंद्रा भारद्वाज, दिनेश शर्मा, विजय कुमारी, मीना, राजेंद्र सपेहिया शिक्षक व रूपलाल मौजूद रहे।
जयसिंहपुर। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्राचार्या द्वारा नामित अध्यक्ष पद के लिए रिजुल, उपाध्यक्ष शिखा, सचिव अंशु राणा, संयुक्त सचिव आंचल को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही साथ अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा शपथ दिलाई गई। प्राचार्या ने कहा कि केंद्रीय छात्र परिषद की महाविद्यालय में अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुरजीत राणा, डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. औंकार चंद, प्रो. नविता देवी, प्रो. सुमिल सूद, तृप्ता देवी, रणजीत कुमार, मुकेश कुमार, गगन के एवं विद्यार्थियों में पंकज, शिक्षा, तरुण, लक्ष्मी, अमन, मोनिका, नेहा, स्वाति, रूचि, आयुष आदि उपस्थित रहे।
जिला काँगड़ा हिमाचल प्रदेश में कार्यरत विभिन्न विभागों एवं बोर्ड के कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त काँगड़ा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि RPGMC अस्पताल में कोविड-19 के लिए तैनात नर्सिंग स्टाफ को न ही वेतन और न ही कोविड-19 इंसेंटिव मिलें है। उन्होंने कहा कि इनकी नौकरी की भी सुरक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जो सरकार नीति बना रही है, उन्हें उसमें शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने मांग की कि शिक्षा विभाग में लम्बे समय से कार्यरत व्यवसायिक शिक्षकों एवं कम्प्यूटर शिक्षकों को भी नीति में शामिल किया जाए।
आईओएल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल लिमिटेड इंडस्ट्री ने इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 12 छात्रों का चयन किया है। प्रिंसिपल संजीव गौतम ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह नियमित प्लेसमेंट ड्राइव का हिस्सा है और वर्ष 2022 में डिप्लोमा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए फायदेमंद है। ऋषव, अजय, अनमोल कुमार, अनमोल सैनी, मनीष, श्रेय, हरमन, नितिन, भारत, विनोद, दीपांशु, अक्षु को कंपनी ने 2.40 लाख प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज के साथ चुना है।
डाडासीबा। राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में बुधवार को जल संरक्षण पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देहरा महाविद्यालय से अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र तथा इको क्लब के संयुक्त सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या राजेन्द्रा भारद्वाज उपस्थित रहीं। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वयंसेवी सुखदीप सूद, नेहा मेहरा और राजेश भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की इको क्लब इकाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्यातिथि व मुख्य वक्ता को नेहरू युवा केंद्र ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यवक्ता ने वर्षा के जल को सरक्षित कैसे करें इस विषय पर प्रकाश डाला। जिसके लिए विभिन्न उपायों को अपनाने का सुझाव दिया। इसी के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक कार्यों में भी जल को संरक्षित करने का सुझाव दिया। इसी के साथ एक पेंटिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, इसमें प्रथम कृतिका द्वितीय अदिती तृतीय निशा रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. रामपाल, प्रो. शालू, प्रो. संजीव कुमार ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
ज्वालामुखी। ज्वालाजी कॉलेज में 5वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से की गई, इसमें एनएसएस इकाई, रोवर एंड रेंजर्स इकाई के स्वयंसेवकों सहित लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी डॉ. जसपाल सिंह राणा ने किया। इस प्रतियोगिता में गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक व संकाय के मध्य रस्साकशी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक में प्रथम साक्षी, द्वितीय तनुजा और तृतीय दीक्षा रही। भाला फेंक में प्रथम तनुजा, द्वितीय प्रिया, तृतीय साक्षी। ऊंची कूद में प्रथम रितु, द्वितीय कीर्ति राणा, तृतीय पलक। लंबी कूद में प्रथम रितु, द्वितीय प्रिया जसवाल, तृतीय कविता रही। 100 मीटर दौड़ में प्रथम निकिता, द्वितीय प्रिया, तृतीय सीया रही। पुरुष वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक जग्गी, वित्तीय फारुख डोगरा तृतीय निखिल गौतम। भाला फेंक में प्रथम कृष, द्वितीय अभिषेक जग्गी, तृतीय साहिल व ऊंची कूद में प्रथम अभिषेक जग्गी, द्वितीय निखिल गौतम, तृतीय अभिषेक रहा। लंबी कूद में प्रथम अंकित वालिया, द्वितीय नितिन, तृतीय स्थान साहिल सिंह ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम अभय, द्वितीय अनुज ,तृतीय आसिफ रहे ।इस प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट रितु बीए प्रथम वर्ष व सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट अभिषेक जग्गी बीए द्वितीय वर्ष रहे।
धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश जूनियर अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यअतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विश्व चक्षु पुरी एवं धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नेहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप पर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला के प्रधानाचार्य संजय मोगु एवं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवीर चंदेल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के क्वार्टर फाइनल मैच में पुरुष एकल वर्ग में कांगड़ा के दिव्यांश दुग्गल ने सिरमौर के रक्षित कुमार को हराकर, हमीरपुर के शिवांश ने शिमला के समक्ष ढालता को हराकर, मंडी के रतन सिंह ने बिलासपुर के प्रणव चंदेल को हराकर तथा सिरमौर के हर्षित नौटियाल ने शिमला के पार्थिव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। महिला एकल मुकाबले में कांगड़ा की भारती ने मंडी की परीक्षा को हराकर, कांगड़ा की अक्षिता चौधरी ने हमीरपुर की रितिका को हराकर, कांगड़ा की ज्योतिषका ने शिमला की पाखी मंवल को हराकर, सिरमौर की तेजस्विनी ठाकुर ने कांगड़ा की याजवी बलूनी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिला बैडमिंटन संघ के प्रेस सचिव विलास हंस ने बताया कि 30 दिसंबर 12:00 बजे इस प्रतियोगिता का समापन कैबिनेट मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीन चौधरी के सौजन्य से किया जाएगा तथा इस प्रतियोगिता में रहे विजेता एवं उप विजेताओं को मुख्यअतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ज्वालामुखी। ठंड में बेसहारा लोग कभी फुटपाथ तो कभी दुकानों के बाहर अपनी रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इन लोगों के लिए अब राहत की खबर यह है कि ज्वालामुखी में पुलिस थाने के नजदीक पहले जहां नप कार्यालय चल रहा था वहां बेसहारा लोगों के लिए सहारा बना गया है। नगर परिषद व पुलिस के सहयोग से शहर में घूम रहे बेसहारा लोगों को इकट्ठा करके इन लोगों को रेन बसेरा में ठहराया जा रहा है। इसके साथ इनके खाने का प्रबंध भी किया गया है। इसके अलावा किसी के बीमार होने की स्थिति में इन लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध होंगी। बता दें कि रात में यहां पर नगर परिषद का कर्मचारी तैनात होगा। नगर परिषद प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें यहां ठहराया जाएगा व उनका रिकार्ड रखा जाएगा।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की गई। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा मिश्रा मुख्याथिति के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धन देव शर्मा ने विगत 6 दिन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में सुकन्या, ईशिता, अजली, भारती, रिया, दीक्षा और प्रतीक्षा ने आकर्षित नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह में स्वयंसेवी अभिषेक, तरुण और कनिका ने सात दिवसीय शिविर में बीते समय का अनुभव प्रस्तुत किए। मुख्यअतिथि ने अपने सम्बोधन में सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी और उनके कार्यों को सराहना की। उन्होंने कहा कि शिविर के सभी दिवस के कार्य सफल रहे। इस कार्यक्रम में डॉ सुरजीत सिंह राणा, डॉ संजीव, प्रोफ संजीव शर्मा, प्रोफ सुमीक्षल, प्रोफ नविता, णजीत, तृपता, मुकेश इत्यादि मौजूद रहे।
ज्वालामुखी। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया, इसमें ग्राम पंचायत बंग, लगडू, हरदीदपुर, कुफरू के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके दौरान राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा जो लोग पहले से ही विभाग द्वारा पंजीकृत हैं उनके बच्चों की छात्रवृत्ति के 20 फार्म भरे गए और 15 नए लोगों को पंजीकृत किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी आयोग प्रदेश के चैयरमेन राम लोक धनोटियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान राम लोक ने पंचायत बग, लड्डू, हरदीपपुर के प्रधान, उप प्रधान, पंचायत सदस्यों का धन्यवाद किया।
देहरा। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के संसारपुर टैरेस में लगभग 27 कनाल भूमि में हिमाचल पथ परिवहन निगम का आधुनिक बस डिपो बनकर तैयार होगा। बुधवार को परिवहन व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने संसारपुर टैरेस में बस डिपो का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कुल 30 बस डिपो थे और संसारपुर टैरेस में प्रदेश का 31वां बस डिपो खोलने का कार्य शुरू है। उन्होंने कहा कि लगभग 27 कनाल भूमि में बनने वाले इस बस डिपो को आधुनिक बस डिपो के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां बस डिपो के साथ-साथ कार्यशाला और आधुनिक बस अड्डे का भी निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल क्षेत्र में बस सेवाओं का विस्तार होगा अपितु क्षेत्र का विकास होने के साथ लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में 25 बसें इस डिपो से चलेंगी और पूर्व में चले रूटों को ही यहां से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा संसारपुर टैरेस में मॉडल आईटीआई, जनडौर में पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोटला बेहड़ में पशु पॉलिक्लिनिक और राजकीय महाविद्यालय, डाडासीबा में 50 बिस्तरीय अस्पताल, संयुक्त कार्यालय भवन, राजकीय महाविद्यालय और विश्राम गृह, कूनहा में फार्मेसी कॉलेज, जैसे अनेकों कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह परमार, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, डीएम हमीरपुर अवतार सिंह, आरएम देहरा कुशल गौतम, एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुशील शर्मा, रतन चंद, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चैधरी, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में 3 जनवरी से देश में 15-18 साल के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा तो वंही 10 जनवरी से 60 साल से अधिक उम्र के ऐसे बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी जो दूसरी गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित हैं। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि बच्चों के लिए अभी देश में सिर्फ भारत बायोटेक और आईसीएमआर की ओर से निर्मित कोवैक्सीन ही उपलब्ध होगी। इसके अलावा, हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और को-मॉरबिडिटी वाले बुजुर्गों को वह बूस्टर डोज के तौर पर वही टीका लगाया जाएगा, जिसकी दो खुराक वह पहले ले चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में घोषणा की कि 15-18 साल के बच्चों को 3 जनवरी से करोना का टीका दिया जाएगा। वहीं, हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ को-मॉरबिडिटी वाले वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा है कि बुजुर्गों के लिए यह खुराक उनके डॉक्टरों के परामर्श पर उपलब्ध होगी। सरकार ने यह फैसला देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार के बीच लिया है। सरकारी सूत्र का कहना है कि कोविन एप में उन लोगों का डाटा अपने आप अपडेट होकर दिखने लगेगा, जो तीसरी डोज के पात्र होंगे। उनका कहना है कि इस संबंध में सरकार पात्र लोगों की संख्या तैयार कर रही है। इस पर जल्द ही घोषणा हो सकती है। बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु के अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित नागरिकों के लिए, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन खुराक का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।
जयसिंहपुर। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, विशेष अतिथि के रूप में तहसील कल्याण अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धन देव शर्मा कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में सुकन्या, ईशिता, अजली, भारती, रिया, दीक्षा और प्रतीक्षा ने आकर्षित नृत्य प्रस्तुत किए। स्वयंसेवी विशाल डाढ़वाल, अंजली और मोनिका ने गाना गाकर दर्शकों को मोहित किया। समारोह में स्वयंसेवी अभिषेक, तरुण और कनिका ने सात दिवसीय शिविर में बीते समय का अनुभव प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में सभी स्वयंसेवियों को बधाई दी और उनके कार्यों को सराहना की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में तहसील कल्याण अधिकारी ने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस कार्यक्रम में डॉ. सुरजीत सिंह राणा, डॉ. संजीव, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुमीक्षल, नविता, रणजीत, तृप्ता व मुकेश आदि मौजूद रहे।
ज्वालामुखी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लाहडू में वित्तिय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग शिविर बैंक प्रबंधक रविंद्र राणा की अध्यक्षता में लगाया गया। इस कैंप में ब्लॉक समिति सदस्य एवं देहरा ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह व छिलगा पंचायत के प्रधान बिक्रम सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। इस दौरान खुंडियां शाखा के प्रबंधक रविंदर राणा ने लोगों को वित्तिय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रविंद्र राणा ने बताया कि बैंक द्वारा किसी भी खाताधारक को कोई कॉल या मैसेज नहीं भेजा जाता है। अगर किसी खाताधारक को कहीं से भी कोई कॉल बैंक प्रबंधक के नाम से आती है और वह व्यक्ति आपसे आपका एटीएम पिन या खाता नंबर पूछता है तो उसे अपना एटीएम पिन या आधार नंबर न बताएं। ऐसा करने पर आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि आजकल साइबर ठगी के मामले बहुत बढ़ गए हैं। इस अवसर पर नीलम कुमारी, संजीव कुमार, जीवन लाल, राज कुमारी, अनु बाला, राजीव कुमार, चांद रानी, अविनाश चंद आदि उपस्थित थे।
ज्वालामुखी। खुंडिया तहसील की बड़ोग लाहड़ (महादेव ) सीनियर सेकेंडरी स्कूल का राष्ट्र भाग्य विधाता लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण इन दिनों कड़कती ठंड में स्कूल के खुले मैदान में पढऩे को मजबूर हैं। इस भवन निर्माण के लिए 86.64 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। शिक्षा विभाग ने 47 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दिए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने 47 लाख रुपये में से अभी तक केवल 31 लाख 54 हजार रुपये खर्च करके केवल ढांचा तैयार करके काम अधूरा छोड़ दिया है। जबकि लोक निर्माण विभाग के पास 47 लाख में से भी अभी तक 15 लाख 46 हजार रुपये बाकी बचे हैं। लोक निर्माण विभाग उल्टा शिक्षा विभाग को कोस रहा है कि विभाग ने उन्हें बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। स्वीकृत राशि 86,64,724 रुपये में से अब केवल 39,65,000 रुपये बाकी बचे हैं। महादेव पंचायत प्रधान अनू देवी, उपप्रधान लेखराज, पूर्व पंचायत प्रधान लता देवी व कुशल सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य संजय राणा, बलवीर सिंह, जगदीश चंद, प्रकाश चंद आदि ने स्थानीय विधायक एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से मांग की है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह का कहना है कि स्कूल के भवन निर्माण में शिक्षा विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। क्योंकि शिक्षा विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पास 47 लाख रुपये जमा कर दिए हैं उनमें से भी अभी तक लोक निर्माण विभाग के पास 15 लाख 46000 हजार रुपये बचे हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देहरा दिनेश धीमान का कहना है कि कोरोना के कारण काम में देरी हुई है और जल्द ही इस कार्य को चालू कर दिया जाएगा। ज्वालाजी के विधायक एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला का कहना है कि इन लापरवाह अधिकारियों की बदौलत ही सरकार बदनाम हो रही है क्योंकि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इन लापरवाह अधिकारियों से इस मामले में जवाब तलबी की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर सख्त करवाई की जाएगी।
नूरपुर। एसएफआई के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरी इकाई ने बुधवार को स्वधीनता जनवाद समाजवाद का झंडा फयराया और साथ में जय भीम मूवी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल होने वाले हैं पर समाज के अभी भी कुछ गांवों, शहरों में पढऩे वाले छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए ठोकरें खा रहे हैं। एसएफआई देहरी इकाई के अध्यक्ष निखिल ने बताया कि बुधवार को एसएफआई इकाई देहरी ने 52वां स्थापना दिवस मनाया।
दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अधवानी बलारडू ने मां ज्वाला आईटीआई घुरकाल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन करवाया। इसमें डिजिटल बैंकिंग, बैंक में बचत खाता या अन्य सम्बंधित खाते कैसे खोले जाते हैं से संबंधित जानकारी और बैंक की विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर कौशल विकास निगम एवं आईटीआई मां ज्वाला के निदेशक मुनीष शर्मा, शाखा प्रबंधक विनय वहल, बैंक स्टाफ अंकुश कुमार व राकेश कुमार आईटीआई के अध्यापक व अन्य स्टाफ तथा आईटीआई केछात्र मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मझीन में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन प्रधानाचार्य संजय धीमान द्वारा किया गया। यह कैंप 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक स्कूल प्रांगण व बाग गांव में चला। एनएसएस प्रभारी व्यास देव व मीरा देवी ने बताया कि 7 दिनों में स्वयंसेवको ने स्कूल प्रांगण की सफाई के साथ-साथ, जल स्रोतों की सफाई व लोगों को कोविड-19 के बचाव के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के एसएमसी प्रधान कुलदीप धीमान भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की व बच्चों को भविष्य में प्लास्टिक से बनाए गए उपकरणों के उपयोग ना करने की सलाह दी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विपिन पटियाल सुशील सैनी, कुलदीप कुमार, विजय डोगरा, केशव डोगरा, सुनील कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, रविंदर धीमान, जयचंद, दीपमाला, मीनाक्षी, निर्मल, मोनिका, नीलम आदि सभी ने सहयोग दिया।
स्माइल फाउंडेशन खुन्डिया ने एक बार फिर अपने इलाके के सबसे जरूरतमन्द परिवार की मदद की। संस्था ने तहसील खुन्डिया पंचायत बारी कलां में गुरप्यारी देवी पत्नी ज्ञान चंद को 11 हजार की आर्थिक मदद पहुंचाई है। महिला पिछले 5 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रही है और टांडा मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगाने के बाद अब उनका डायलासिस आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। परिवार इतना निर्धन है कि उनके लिए शिमला जाना-आना मुश्किल है। वंही महिला के पति ज्ञान चंद खुद हार्ट की बिमारी से झूझ रहे हैं। इलाके की समाजसेवी संस्था स्माइल फाउंडेशन को जब इस जरूरतमन्द परिवार के बारे में पता चला तो स्माइल फाउंडेशन खुन्डिया के सदस्य अभिषेक राणा, पंकज राणा, रिंकू शर्मा और रॉकी राणा ने उनके घर जाकर उन्हें 11000 हज़ार रुपये का चेक भेंट किया। इस दौरान स्माइल फाउंडेशन के सदस्य अश्वनी राणा ने सरकार व प्रशासन से इस जरूरतमन्द परिवार की मदद करने की अपील की है।
सपड़ी-सुराणी सड़क पर कंक्रीट कार्य होने के कारण 29 दिसम्बर से 20 जनवरी तक यह सड़क बंद रहेगी बन्द रहेगी। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता रघुवीर सिंह और कनिष्ठ अभियंता नितेश कुमार ने बताया कि सड़क बन्द होने के कारण वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और सहयोग करें ताकि सड़क को जल्द से जल्द बनाया जा सके।
कला एवम साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की देहरा इकाई का गठन कांगड़ा के विभाग संयोजक डॉ जनमेजय गुलेरिया की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुलदीप सिंह को इकाई के संयोजक पद का दायित्व दिया गया। मुलखराज सेवानिवृत्त कला अध्यापक को अध्यक्ष, पवन कुमार नरोत्रा को उपाध्यक्ष, शशिकांत को मंत्री, विवेक राणा को सह मंत्री, रमन शर्मा को कोषाध्यक्ष व अंकुश संदल को प्रचार-प्रसार प्रमुख का दायित्व दिया गया। विभाग संयोजक डॉ जनमेजय गुलेरिया ने अपने संबोधन में बताया कि संस्कार भारती भारत की प्राचीन कलाओं का सरंक्षण व आधुनिक कलाओं का संवर्धन करती है। उन्होंने संस्कार भारती के उद्देश्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रकाश भी डाला और नवनिर्मित कार्यकारिणी को बधाई दी। प्रान्त महामंत्री विजय आचार्य ने भी इकाई के गठन पर संयोजको को विशेष रूप से बधाई दी व शुभकामनाएं दी।
जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने गाँव स्वाणा में अपना 137वां कांग्रेस दिवस मनाया। इस समारोह मे बतौर मुख्यथिति कर्मचाारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम में पूरा योगदान रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी अपनी कुर्बानियां दी है। वही सुरेंद्र सिह मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान नीतियां देश हित, जनहित तथा समाज में असहिष्णुता है।
धर्मशाला के इंदौर स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश जूनियर अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश राज्य मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी राकेश शर्मा द्वारा किया गया तथा युगल मुकाबलों का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया द्वारा किया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केके शर्मा, महासचिव रजिंदर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों से लगभग 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा यह प्रतियोगिता 3 दिन तक धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को किया जाएगा और जो इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहेंगे उनको हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ एवं कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
देहरा: ग्राम पंचायत नंगल चौक की ग्राम सभा में पंचायत प्रधान अनीता राणा की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत नंगल चौक के लगते गांवों में किन्नर समुदाय को बधाई राशि निर्धारित होनी चाहिए। ग्राम सभा में सभी सदस्यों द्वारा चर्चा के बाद प्रस्ताव पर समर्थन करते हुये बधाई राशि निर्धारित की गई। ग्राम पंचायत नंगल चौक उपप्रधान रवि बरिंदर नाथ ने बताया कि किन्नर समुदाय के लिए गरीब परिवार की तरफ से बधाई राशि 1100 रूपये व सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी के लिए बधाई राशि 3100 रूपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा कोई भी राशि देय नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नंगल चौक में प्रस्ताव पारित कर के प्रस्ताव की प्रति खंड विकास अधिकारी परागपुर, उपायुक्त कांगडा, पुलिस अधीक्षक कांगडा, पुलिस थाना देहरा व पुलिस चौकी डाडा सीबा भी भेजी गई है व अगर किन्नर समुदाय इससे ज्यादा राशि की मांग ग्राम पंचायत नंगल चौक के अंतर्गत पडते गांवों में करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पंचायत नंगल चौक या पुलिस चौकी डाडा सीबा में की जा सकती है।
देहरा: भारत के खेल व युवा मामले मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से गांवों से देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे। यह बात जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कही। उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ मंगलवार को कोटला बेहड स्कूल के प्रांगण में किया। इस दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों में चरणबद तरीके से खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, वालीबाॅल, फुटबाॅल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए लगभग 2100 टीमों का पंजीकरण किया गया है। साथ ही इस बार लड़कियां भी खेल महाकुंभ में बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। गांवों में हर वर्ग के खेलों से जुड़ने के कारण एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि इस स्पर्धाओं के विजेताओं को लगभग 50 लाख रुपये के ईनाम दिए जाएंगे तथा हजारों प्रतिभागियों को टी-शट्र्स व अन्य सामग्री भी दी जाएगी। महाकुंभ के दौरान प्रतिभागियों को सभी आवश्यक सुविधाए प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने सभी खिलाडियों से अनुशासन एवं उच्च खेल भावना के साथ इस आयोजन में भाग लेने की अपील भी की। इस अवसर पर सांसद खेल महाकुंभ के सह संयोजक नरेंद्र अत्री ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत करके केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों युवाओं के जुड़ने से इस खेल महाकुंभ के बहुत ही उत्साहजनक परिणाम सामने आएंगे तथा आने वाले समय में यहां से कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे जोकि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी अपना अलग ही महत्व है। इनसे बच्चों-युवाओं में अनुशासन एवं खेल की भावना विकसित होती है तथा देश आगे बढ़ता है। आज की वालीबॉल प्रतिस्पर्धा में संसारपुर टेरेस और कोटला बेहड़ की टीमों में भाग लिया। इसमें संसारपुर टेरेस की टीम विजय घोषित की गई। इस अवसर पर खेल महाकुंभ के सह संयोजक नरेंद्र अत्री, अनुपम लखनपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चौधरी, तहसीलदार जसवा अंकित शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
देश में कोरोना का खतरनाक वेरिएंटओमीक्रोन तेज़ी से बढ़ रह है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में भी ओमीक्रोन का एक मामला सामने आया है। इसी के चलते कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला, मंडी और कांगड़ा में अब जीनोम सीक्वेंसिंग लैब खोली जाएंगी। केंद्र सरकार ने राज्य के आईजीएमसी, मंडी और टांडा अस्पताल में में लैब खोलने का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लैब कब तक खुलेंगी। इस लैब को खोलने में दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है। देश भर में ओमिक्रॉन संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हिमाचल में यह सुविधा नहीं है। यहां सैंपल लेने के बाद जांच के लिए केंद्र की नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) लैब दिल्ली भेजे जा रहे हैं। वहां से रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। ऐसे में अगर प्रदेश में यह लैब खुल जाती है तो इससे काफी लाभ होगा। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि लैब खुलने से टेस्ट रिपोर्ट जल्द मिल पाएगी।
नगर परिषद देहरा के तहत स्थित डीएफओ ऑफिस समीप वार्ड नम्बर 7 में एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा उक्त स्थान पर टहल रहे युवक तन्मय वैद्य को टक्कर मार दी। जिस पर उसके पिता ने पुलिस थाना देहरा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर करवा दिया है। बताया जा रहा है उक्त युवक घायल हो गया है जिसका इलाज किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी की रोवर रेंजर इकाई और एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत एक दिवसीय स्वच्छता शिविर लगाया। जिसमें रोवर रेंजर इकाई के 30 स्वयंसेवी और एनएसएस के 65 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के कमरे और परिसर में पड़े कागज, प्लास्टिक को एकत्रित करके कूड़ेदान में डाला तथा अन्य छात्रों को महाविद्यालय परिसर, घर, गाँव और देश को स्वच्छ रखने के लिए पोस्टर व नारे लगाकर जागरूक किया गया। इस अभियान में एनएसएस प्रभारी प्रो.यश पाल, रोवर लीडर प्रो.कुलदीप कुमार, रेंजर लीडर डॉ सरिता कुमारी, डॉ सीमा शर्मा तथा एनएसएस प्रेसिडेंट निखिल तथा मोनिका सहित सभी छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी ने एनएसएस और रोवर रेंजर इकाई के इस कार्य को प्रोत्साहित किया।


















































