पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत बीती रात पुलिस ने टिहरी स्पड़यालू में नाकेबंदी के दौरान में एक टेम्पो ट्रेवल्स जिसका न० HP29C-8877 से 200 पेटी शराब यानि कुल 2400 बोतल मार्का संतरा बरामद की है। पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि खुंडिया पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान उक्त टेम्पो चालक को पकड़ा है। उक्त टेम्पो का परमिट सही नहीं पाया गया जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ज्वालामुखी की पंचायत जखोटा में बुधवार को स्थानीय विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद् धवाला ने पंचायत जखौटा के प्रधान सुमित राणा की उपस्थिति में साडे 4 लाख की लागत से बने सैनिक भवन का उदघाटन किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी देहरा चतर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मान चंद राणा, महामंत्री विमल चौधरी, भाजपा नेता विजय मैहता, रामस्वरूप शास्त्री, जिला आईटी संयोजक सुशील राणा एवं मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अनिल धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन किशोर चंद, कैप्टन विचित्र सिंह व अन्य पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। इस नवनिर्मित भवन में शौचालय बनाने के लिए विधायक रमेश धवाला ने एक लाख रुपए स्वीकृत किए जबकि खंड विकास अधिकारी चतर सिंह ने दो लाख रुपए इस भवन के शेष बचे निर्माण कार्यों को करने के लिए स्वीकृत किए। विधायक रमेश धवला ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए व गांव के अन्य लोगों की सुविधा के लिए यह सैनिक भवन यहां पर बनाया गया है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार जनहित में ऐसे कई निर्णय ले रही हैं। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन के सरकार ने विकास के कई आयाम प्रस्तुत किए हैं। ज्वालामुखी के चंगर् और बलीहार क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में पहले योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान किया जाता है और उसके बाद उनका शिलान्यास किया जाता है। जबकि कांग्रेस पार्टी बिना बजट के शिलान्यास करके लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की सड़कों का निर्माण कार्य हो रहा है। कई नई पेयजल और अन्य परियोजनाओं का विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव और उत्थान हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व विकास हुए हैं। इन सब का श्रेय प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को जाता है।
देश और प्रदेश में चल रही कोरोना की तीसरी लहर ने कहर मचाना शुरू कर दिया है और सरकार भी जनता को इससे बचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है जिसमे मास्क लगाकर रखना, आपस मे समाजिक दूरी बनाए रखना और भीड़ वाली जगह पर न जाना और अधिक जरूरी काम से ही घरों से निकलने के लिए जनता से आग्रह किया गया है। वही ठाकुरद्वारा पुलिस अपने क्षेत्र में निरंतर लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग कोरोना की तीसरी लहर को हलके में लेते हुए सरकार के आदेशों की सरेआम उलंघना करते दिख रहे है। जिनके खिलाफ आज ठाकुरद्वारा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। जानकारी देते हुए थानां प्रभारी इन्दौरा सुरिंदर सिंह धीमन ने बताया कि आज पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रूप सिंह ने अपनी पुलिस की टीम को साथ लेकर पूरे क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया और अधिकतर लोग सरकार के आदेशों का पालना करते दिखे। इस कार्यवाही के दौरान बिना मास्क लगाकर क्षेत्र में घूम रहे लगभग 50 लोगो के चालान काटकर मोके पर हजारो रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देहरा हरिओम शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव इंद्रजीत शर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष जोगिंदरा चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव पवन कुमार व ब्लॉक कांग्रेस महासचिव देशराज ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से आग्रह किया है कि इस समय देहरा ब्लॉक कांग्रेस के कई फ्रंटल संगठनों प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के पद रिक्त हैं। उन्हें संबंधित प्रदेश अध्यक्षों को इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश जारी करें ताकि देहरा कांग्रेस की मजबूती के लिए इन संगठनों को लामबंद किया जा सके। इसी के साथ यह भी आग्रह किया जाता है की देहरा ब्लॉक कांग्रेस के इंटेलेक्चुअल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ सतीश कुमार निवासी ग्राम पंचायत महेवा डाकघर व तहसील हरिपुर जिला कांगड़ा को नियुक्ति दी जाए।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर एफपीओ डॉक्टर आरएस मनहास एसएफएसी द्वारा भारत सरकार की 10 हज़ार एफपीओ की स्कीम के तहत ,देहरा ब्लॉक में एक एफपीओ, देहरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया गया। वंही इस दौरान देहरा ब्लॉक के प्रगतिशील किसानों को चुनकर एपीओ की मैनेजमेंट कमेटी का भी गठन किया गया। बता दें कि इस एफपीओ द्वारा देहरा ब्लॉक के सभी किसान अपने उत्पादों का बेहतर विपणन कर सकते हैं, जिससे किसानों को उनके उत्पादन का बेहतर बाजार मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। इस संगठन के माध्यम से भारत सरकार की भिन्न-भिन्न कृषि योजनाओं ,तकनीकी ज्ञान व आर्थिक मदद किसानों को मिल सकेगी। इस अवसर पर आयुष विभाग के उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी बृज नंदन शर्मा ने उपस्थित होकर अपनी सुभ कामनाएं दीं। इस बैठक में ताराचंद, नरेंद्र शर्मा, विजय राणा, विनय दयालप्रीत, प्रीतम चंद, देवराज संजीव कुमार, रमा देवी, अनिल कुमार जगदीश राम, विपिन कुमार, रविंद्र कुमार, पूजा देवी, डाक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर धीरज, डॉक्टर संजीव एवं सहारा संस्था घलौर के संस्थापक अनूप वशिष्ठ उपस्थित रहे।
कलाकड़ (कोना) थुरल गांव के कश्मीर सिंह डोगरा ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय कमलेश कुमारी की याद में देहरा ब्लॉक की पंचायत के पिहड़ी ग्लोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पीने के पानी की टैंकी के लिए 20,000 रुपये दान दिए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद बस्सी, एसएमसी प्रधान विजय कुमार, प्रवक्ता राकेश राणा तथा समस्त स्कूल स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने कश्मीर सिंह डोगरा का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पिहड़ी ग्लोटी पंचायत को अति पिछड़ी पंचायत का दर्जा प्राप्त है। यह पंचायत आज भी भूगोलिक परिस्थितियों में विकास में बहुत ही पिछड़ी हुई पंचायत है।
ग्राम पंचायत मनियाडा ने आवारा पशुओं को मुक्त करवाने के लिए त्रिलोक कपूर का आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों ने कहा कि मनियाडा पंचायत के कस्बा जुगाड़ के किसान पिछले काफी समय से आवारा पशुओं से बहुत दुखी थे, किसानों का कहना था कि उनकी फसल को यह जानवर पूरी तरह तबाह कर देते हैं। पवन सूत ने कहा कि बहुत कोशिश करने के बावजूद भी उन्हें आवारा पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही थी। इसी के चलते पंचायत मनियाडा के लोगों ने हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर के सामने इस समस्या को रखा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रशासन को इन आवारा पशुओं से किसानों को निजात देने के लिए आदेश दिए और उस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 12 आवारा गायों को साईं अटारिया ग्राम सेवा सुधार सदन इंदौरा और चार आवारा बैलो को खजीयां सपरोला स्थित गो सदनों में भेज दिया।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ती तहसील खुंडिया के तहत छिलगा पँचायत में आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। आपको बता दें विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त पँचायत के निवासी सुनील कोमल एवम मस्त राम को आईपीएच विभाग द्वारा बिना नल लगाए ही पानी के बिल हाथ में थमा दिए और खास बात तो यह रही कि 1/12/21 को कटा बिल दो दिन पहले विभागीय अधिकारी हाथों में थमा गए। उपरोक्त व्यक्तियों का आरोप है कि आईपीएच विभाग द्वारा नल के कनेक्शन तो लगाए नहीं, बिल किस बात के दे दिए । उन्होंने विभागीय अधिकारी की इस कार्यप्रणाली पर भारी रोष व्यक्ति करते हुए उच्चाधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संघठनात्मक जिला देहरा के महामंत्री संजय राणा ने भी आईपीएच विभाग की इस कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में यह तक कह डाला कि उपरोक्त व्यक्ति बिना मतलब के बिल नहीं देंगे। अगर नल की सुविधा उनके पास है ही नहीं तो किस बात का बिल। वहीं उन्होंने कहा कि विभाग ने कई लोगों को पाईपे तो दी परन्तु नल लगाना विभाग भुल गया। लोगों को तब हैरानी हुई जब उनको पानी का बिल आया। जब इस संदर्भ में एसडीओ जल शक्ति विभाग देशराज से बात की गई उन्होंने कहा कि जिनके बिल आए हैं साथ ही जिन्हें आपत्ति है वो विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करें अगर ऐसी कोई समस्या है तो विभाग उसे तुरन्त ठीक करेगा।
आयुष विभाग उपमंडल देहरा द्वारा मंगलवार को बहुविशेषज्ञ आयुर्वैदिक चिकित्सा शिविर ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र मझीन में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 380 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इसमें डॉक्टर बीरबल ठाकुर, शल्य चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार काय चिकित्सा, डॉक्टर नवदीप नाक कान गला रोग, डॉक्टर भूपेंदर सिंह काय विशेषज्ञ, डॉक्टर सुनील मर्म, विशेषज्ञ डॉक्टर किरण, डॉक्टर शगुन, डॉक्टर पल्लवी ने अपनी उपस्थिति दी। इस शिविर का उद्घाटन रमेश चंद धवाला उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड ने किया। इस शिविर में उपनिदेशक आयुर्वेद कांगड़ा ज़ोन, डॉक्टर कुलदीप बरवाल और ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर अंजली शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपमंडल आयुर्वैदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ बृज नन्दन शर्मा ने बताया कि विभाग के इस शिविर में लोगो को स्वास्थ्य सुविधा के साथ, औषधीय खेती से सम्बन्धित जानकारी भी दी गई। इस विषय में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एफपीओ (फार्मर्स प्रोड्यूस आर्गेनाइजेशन) डॉक्टर आरएस मिन्हास ने विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने की सलाह दी। आयुष विभाग द्वारा अनुमोदित स्वयं सहायता समूह द्वारा प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस शिविर में कोविड प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन किया गया है।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल संगठनात्मक जिला देहरा के प्रागपुर प्राखंड में बजरंग दल की बैठक संगठन के सह मंत्री जिला देहरा तिरलोक चंद शर्मा की विशेष उपस्थिति में सदाशिव मंदिर परिसर कुहना में संम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने की ओर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया की बजरंग दल हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन है जो विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा है और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार का सदस्य है। इसका मूल मंत्र है सेवा सुरक्षा संस्कार व इसी उद्देश्य हेतु बजरंग दल में युवाओं को सेवाभाव से समर्पित होकर हिन्दू सनातन संस्कृति की सुरक्षा के लिए, संस्कारयुक्त साकारात्मक तौर पर प्रेरित किया जाता है, अपने धार्मिक मूल्यों की रक्षा हेतु ही बजरंग दल की स्थापना हुई थी। उन्होंने बताया कि आज हिन्दुत्व का डंका विश्वभर में गूंज रहा है। उसमें बजरंग दल की अग्रणी भूमिका रही है। गौरक्षा व अन्य तमाम हिन्दू धर्म के सरोकार वाले विषयों को सरकार व प्रशासन के समक्ष ज़ोरदार तरीके से बुलंद आवाज़ में उठाकर उसे हल करवाने का प्रयास बजरंग दल के स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जारी है, हिन्दू धर्म के प्रति समर्पित यह संगठन देवभक्ति के साथ-2 देशभक्ति के लिए भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करता है। राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर पाऐ है यह करोड़ों हिन्दुओं के संघर्षों वह बलिदानों का परिणाम है। इसमें भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज सरहद पर हमारे वीर जवानों द्वारा देश की रक्षा की जा रही है लेकिन देश के भीतर के शत्रुओं व दिमकों नशा माफियाओं, गौतस्करों को मिटाने का दायित्व कौन निभाऐ। इसलिए बजरंग दल की मौजूदा स्थिति में भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे तमाम विषयों के लिए भी हमें मजबूती से एकजुट होकर संघर्षरत रहना होगा। युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं का बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्राखंड अध्यक्ष तिलक राज, देहरा प्राखंड उपाध्यक्ष मदनलाल, उपाध्यक्ष प्रागपुर अरूण डोगरा, रमेशचंद, गोविंदलाल, ऋतिक, रिशव, योगेश भाटिया, अशीश राणा, शशि शर्मा, राजकुमार, मनजीत, पंकज, रमन, अभय, अरविंद, अंशुल, आदर्श, हरीश उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन में विस्तार करने हेतु प्राखंड व खंड स्तर पर दायित्वों की घोषणाएं भी की है। जिसमें अशीष राणा जिला बजरंग दल सह संयोजक, शशि शर्मा गौऊरक्षा प्रमुख प्राखंड प्रागपुर, गोविंदलाल सह सत्संग प्रमुख प्रागपुर, पंकज ठाकुर उपाध्यक्ष प्रागपुर प्राखंड तमाम नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुगम और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। वर्तमान वित्त वर्ष में प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए 3016 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। मंत्री सरवीन चौधरी ने यह बात शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के क्यारी में 28.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शाहपुर हल्के में भी सुगम स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक सुधार तथा विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को पंचायत स्तर तक सुदृढ़ करने के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा, आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता, अस्पतालों को स्तरोन्नत करने के अलावा नये एवं भव्य भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने क्यारी में सात महिला मंडलों तथा चड़ी में तीन महिला मंडलों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाला हिमाचल प्रदेश को देश का पहला राज्य होने का गौरव प्राप्त हुआ है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि अब 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के सभी बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रगति पर है। उनहोंने लोगों से आग्रह किया कि भीड-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें और यदि मजबूरन जाना पड़े तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने संसारी माता मंदिर के किचन शैड के लिए 1.50 लाख, एससी बस्ती सामुदायिक भवन के कार्य को पूर्ण करने के लिए एक लाख तथा सामुदायिक भवन चड़ी की ऊपरी मंजिल के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह मिनी सचिवालय के केबिनेट हॉल, धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने एडीसी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस दौरान कोविड महामारी के दृष्टिगत मतदाता दिवस मनाए जाने के सम्बन्ध में सुझावों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन उपेन्द्र नाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय शांडिल, मनमिन्द्र सिंह, निर्वाचन कानूनगो महेश्वर सिंह, प्रियकुंश सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
धर्मशाला (सुनील समियाल)। पर्यटक नगरी त्रियुंड में बर्फबारी के बाद धौलाधार की पहाड़ियां धूप से चांदी की तरह खिलीहुई है। धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों दिन से रही त्रियुंड और धौलाधार में बर्फबारी और बारिश के बाद मंगलवार को दिन का मौसम साफ हो गया। इससे बर्फ से लदी पहाड़ियां धूप खिलने के बाद चमकने लगी। मौसम होने के बाद पर्यटक और स्थानीय लोगों बाहर निकले और धूप में बर्फ का आनंद लिया। मैक्लोडगंज और जिला कांगड़ा के आस-पास के क्षेत्र में भी लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। बता दें कि पुरे कांगड़ा जिला में पिछले कुछ दिनों तक बर्फबारी और बारिश हुई इसके चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। जिसके चलते पर्यटक स्थल नड्डी और मैक्लोडगंज में यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन अब मंगलवार सुबह से मौसम साफ हो गया है। पर्यटन नगरी धर्मशाला समेत अन्य इलाकों में पर्यटक भी बर्फ का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दिल्ली और चंडीगढ़ में संबंधित विभागीय अधिकारियों से बैठकें कर रहे विधायक सीयू निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे धर्मशाला के जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण को लेकर विधायक विशाल नैहरिया ने दिल्ली और चंडीगढ़ में डेरा जमा लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक ने दिल्ली और चंडीगढ़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इस दौरान विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जदरांगल में सीयू भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की। साथ ही वस्तुस्थिति के साथ अधिकारियों को अवगत भी करवाया। इसी कड़ी में सोमवार को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक डॉ घनश्याम तिवारी के साथ बैठक की। बैठक में जदरांगल में सीयू की भूमि के जियोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक डॉ घनश्याम तिवारी ने जदरांगल में जियोलॉजिकल सर्वे के कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे जानकारी दी। इससे पूर्व नैहरिया ने धर्मशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जदरांगल में मौके पर जाकर सीयू की भूमि का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निपटारे के निर्देश जारी किए। इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में सीयू की स्थापना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की गयी हैं। इसी आधार पर अब मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जदरांगल में केंद्रीय विवि की स्थापना को लेकर चर्चा की जाएगी, जबकि 13 जनवरी को पुन: केंद्रीय विशवविधालय वीसी परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूर्व में जारी निर्देशों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी। दस साल से लटके कार्य को निपटान मेरा लक्ष्य : नैहरिया नैहरिया ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मामला पिछले दस साल से फंसा है। इससे न केवल युवाओं को समस्या झेलनी पड़ी है। बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिकी के साथ अन्य कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल केंद्रीय विवि पर भरपूर राजनीति हुई है। लेकिन, अब इस पर राजनीति नहीं, इस पर कार्य हो रहा है। इसके लिए दिन-रात प्रयास जारी हैं।
कांग्रेस की कदावर नेत्री- मंडी सांसद प्रतिभा सिंह एवम शिमला के विधायक विक्रमदित्य सिंह सोमवार को विश्वविख्यात ज्वालामुखी मन्दिर पहुंचे। वहीं माता के दरबार में हाजरी भर कर शीश नवाया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मां ज्वालामुखी के दर्शन व विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। बताया जा रहा है कि विक्रमदित्या सिंह एवम सांसद प्रतिभा सिंह की मांं ज्वालामुखी के प्रति गहरी आस्था है। ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने उनका माता ज्वालामुखी की नगरी में पहुंचने पर स्वागत किया। आपको बता दें कि हाल ही में हिमाचल में हुए उपचुनावों में प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से विजयी होकर आयी है और साथ ही इलेक्शन जीतने के उपरांत आज उन्होंने पहली बात माता ज्वाला के दरबार में हाजरी लगाई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मन्दिर में आकर वह दिल से बहुत खुश है वहीं कहा कि माता का आशीर्वाद पाना उनके लिये सौभाग्य की बात है। साथ ही कहा कि माता के आशीर्वाद से यह चुनाव जीते हैं और माता का धन्यवाद करने एवम आशीर्वाद लेने ही आज मन्दिर में आये है। इस दौरान ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा बांटू, पार्षद मनु माल्टा, सर्वेश रत्न इत्यादि गणमान्य मौजूद रहे।
जयसिंहपुर : (नरेंदर डोगरा) आशापुरी मंदिर कमेटी अपर लंबागांव की मासिक बैठक रविवार को जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से 80 साल पुराने मंदिर के पुनर उत्थान के लिए हरसंभव सहायता की विधायक से मांग की। विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वे हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए उन्हें अपनी जेब से भी धन मुहैया करवाना पड़ा तो वे देंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर के साथ एक भव्य सामुदायिक भवन भी बनाया जाएगा। मंदिर और यहां बनाए जाने वाले सामुदायिक भवन के लिए जो भी पैसा खर्च होगा, वह मुहैया करवाएंगे। उन्होंने कमेटी की सदस्यता भी ग्रहण की और कमेटी को अपनी और से 51 हजार रुपये का चेक भी दिया। इस मौके पर जांगल के प्रधान करुण मेहरा, जयसिंहपुर के जिला पार्षद संजीव ठाकुर के अतिरिक्त कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य सुनीता शर्मा, ठाकुर शेर सिंह, अनूप शर्मा, विनोद भारती, डॉ. देशराज चौधरी, मान सिंह, प्रीतम कंठवाल, मिलाप चंद, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश थलवाल और अन्य मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निुपण जिंदल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वन अधिकार कानून 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वन अधिकार कानून के तहत एसडीएलसी बैजनाथ, पालमपुर, धर्मशाला, जयसिंहपुर में लंबित दावों को आगामी तीन महीनोें के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वन अधिकार कानून के तहत समय रहते जो लोग फार्म नहीं भर पा रहे है उन के लिए पंचायत स्तर पर मार्गदर्शिका भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि सही तौर पर फार्म भरकर जमा करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि एनएच से संबंधित एफआरए के सभी मामले निपटा दिए गए हैं। बैठक में घूमंतु पशु चराई के लिए ग्राम सभाओं के दावों के साथ साथ बड़ा भंगाल के सामुदायिक दावों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर एडीएम रोहित राठौर, डीएफओ डॉ.संजीव शर्मा, जिला परिषद सदस्य वाघनी धर्मशाला रविन्द्र कुमार, श्रेष्ठा नवी, पंकु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि युद्ध स्मारक तथा युद्ध संग्रहालय के सौंदर्यीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त आज युद्ध संग्रहालय के सभागार में युद्व स्मारक एवं संग्रहालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। डॉ.निपुण जिंदल ने बताया कि युद्ध संग्रहालय नूरपुर का 0.88 हेक्टेयर भूमि का एफसीए की पहली स्टेज की अनुमति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि युद्ध संग्रहालय के फर्स्ट फलोर की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही इसका कार्य आंरभ कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि युद्ध संग्रहालय में सोविनयर शॉप का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया तथा शेष कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युद्ध संग्रहालय में वाहनों के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थान चिहिन्त करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों का दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उपायुक्त ने कहा कि देश और विदेश से युद्व स्मारक तथा युद्व संग्रहालय को देखने के लिए हजारों पर्यटक यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध संग्रहालय सेना के युद्धों और संघर्षों की शिक्षा एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी चीजों के संग्रह, संरक्षण, व्याख्या और सैन्य साजोसामान की प्रदर्शनी करने वाला संस्थान होगा। इसे एक ऐसी जगह के तौर पर विकसित किया जा रहा है जहां लोग सैनिकों और राष्ट्र की सुरक्षा में किए गए उनके असाधारण प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे। डॉ.जिंदल ने कहा कि युद्व संग्रहालय में युवाओं तथा आम जनमानस के लिए सेना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी मिलेंगी। इसमें सेना के युद्वों और संघर्षों की शिक्षा एवं देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक महत्व की चीजों के संग्रह, संरक्षण और सैन्य साजोसमान की झलक भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि युद्व संग्रहालय में सैन्य हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा इसके साथ ही विभिन्न युद्वों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि धर्मशाला के युद्ध संग्रहालय को हिमाचल के भव्य संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक की साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी इसके साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त ने युद्ध संग्रहालय से सम्बन्धित शेष बचे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान उपायुक्त ने शहीद स्मारक का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके सौन्दर्यीकरण को लेकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इससे पहले उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग कर्नल केएस चाहल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए युद्व संग्रहालय में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा लंबित कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, अधिशाषी अभिंयता लोक निर्माण विभाग सुशील डढ़वाल सहित युद्ध संग्रहालय समिति के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
धर्मशाला। कोविड से निपटने के लिए जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला में सभी बाजारों को रात सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं इसमें ढाबों इत्यादि को रात दस बजे तक खुले रखने के आदेश किए गए हैं जबकि मेडिसन की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में रविवार को सभी बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी संस्थानों, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, आवासीय विद्यालयों को 26 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं इसमें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के साथ नर्सिंग तथा मेडिकल कालेज खुले रहेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं में फाइव डे वीक की व्यवस्था भी लागू की गई है इसके अतिरिक्त कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे जबकि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों में यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।आदेशा के अनुसार लंगर, धाम, सामूहिक किचन पर पूर्णतय रोक रहेगी। खेल शैक्षणिक मनोरंजन तथा सांस्कृतिक व राजनीतिकक गतिविधियों के लिए इंडोर में पचास फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी तथा आउटडोर में क्षमता के पचास फीसदी या अधिकतम तीन सौ लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी। इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, सभी उपमंडलाधिकारियों, कार्यकारी दंडाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने आदेश भी दिए गए हैं।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी के प्रागंण में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से कोसरी में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें लंबागांव खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल युवक मंडल कोसरी द्वारा 8 जनवरी से 9 जनवरी 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित करवाई गई। इसमें रसाकशी, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, दौड़ के साथ बॉलीबाल प्रतियोगीता भी करवाई गई। इसमें मुख्य अतिथि लंबागांव ब्लॉक के समिति चेयरमैन कुलवंत राणा ने बॉलीबाल विजेता को टीम के साथ अन्य वीजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफि दे कर सम्मानित किया। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल के प्रधान विनोद टंडन ने उन प्रतिभागियों को जिन्होंने जीत हासिल की है उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी।
हिमाचल प्रदेश टीचर एजुकेटर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक एवं नई कार्यकारिणी के गठन हेतु कार्यक्रम गीता भवन ज्वालामुखी में जनरल हाउस के रूप में संपन्न हुआ जिसका उद्देश्य प्रांत स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव तथा वार्षिक योजना तय करना रहा। जनरल हाउस की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर साहब टोबा ने की तथा चुनाव पर्यवेक्षक हरीश चौधरी प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल रहे और उन्होंने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करवाएं जिसमें डॉ राजकुमार धीमान अध्यक्ष, डॉक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा महासचिव, डॉ अनामिका शर्मा वाइस प्रेसिडेंट, डॉ शिवाली राणा संयुक्त सचिव, डॉ प्रशांत प्रेस सचिव, डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष, विजय कुमार आईटी और सोशल मीडिया प्रमुख, कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ परस नाथ शर्मा तय किए गए एवं एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार डॉ शशिकांत शर्मा बनाए गए l
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत आते पुलिस थाना इंदौरा व पुलिस थाना डमटाल में रविवार को पुलिस द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई व् लोगों के चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया | मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि आज इंदौरा बाजार में लोगों को बिना मास्क घूमने के लिए 81 लोगों के चालान काटे गए जिससे कि आज 37,300 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि लगातार दो दिन तक पुलिस की टीम द्वारा लोगों को निर्देश दिए गए थे कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें किंतु कुछ लोग अब भी इसे हल्के में ले रहे हैं। इस कारण लोगों के चालान काट कर जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में लोगों को जागृत किया गया व् 16 उल्लंघन कर्ताओं के चालान काटकर ₹8000 जुर्माना वसूला गया। लोगों को सार्वजनिक जगहों पर आने जाने पर मास्क लगाने के बारे में जागरूक किया गया। बिना मास्क सार्वजनिक जगह पर घूमने फिरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारी का दौरा किया। इस अवसर पर वह ग्राम पंचायत नारी में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसके तहत 152 लाख की लागत से नारी खड्ड पर पुल का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी के नारी खड्ड पर पुल का निर्माण हो जिससे क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ महिने पूर्व उन्होंने इस पुल का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया और बहुत जल्द वह इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बरनाली से अप्पर नारी वाया लोअर नारी सड़क पर बनने वाला यह पुल औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 95 लाख की लागत से बनने वाली नारी सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत ही लगभग 50 करोड़ रूपये के विकास कार्य हो रहे हैं। जिनमें कईं सड़कों के निर्माण और सुधारिकरण के कार्य शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर अधिकत्म समस्याओं का मौके पर निपटारा कर शेष के समयद्ध निवारण हेतु विभागों के निर्देश दिए।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया विभाग मंडल जयसिंहपुर की बैठक संयोजक अभिजीत राणा की अध्यक्षता में हुई । कार्यकारिणी के नवगठन के उपरांत पहली मासिक बैठक शनिवार दिनांक 8 जनवरी को लोअर लंम्बागांव के चिनमय भवन में सम्पन्न हुई, जिसमें सोशल मीडिया विभाग से सम्बन्धित अगामी पार्टी कार्यों हेतु चर्चा की गई। इस बैठक में सोशल मीडिया जिला संयोजक हैप्पी, किसान मोर्चा मंडल जयसिहंपुर के अध्यक्ष नवीन कटोच, सोशल मीडिया के मण्डल जयसिंहपुर व पालमपुर के प्रभारी मनसा राम भंगालिया, सोशल मीडिया के ही बैजनाथ व सुलह मंडल के प्रभारी राजीव राणा, जिला कार्यकारणी सदस्य राकेश कपूर, मंडल सह-संयोजक मुनीष सुग्गा व सदस्य के रूप में साहिल सिपहिया, हरिदास, अतुल वर्मा, असीम भंडारी, अनिल कुमार बैठक में मौजूद रहे।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चोंकी रानीताल द्वारा बीती रात को रानीताल में ही एक 28 वर्षीय व्यक्ति से 5.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि स्टेट नारकोटिक सेल कांगड़ा एवम रानीताल पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पालमपुर का निवासी है। शनिवार देर रात 28 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद कर पुलिस ने नशे के सौदागर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले की छानबीन रानीताल पुलिस चोंकी के एएसआई जगदीश चन्द कर रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त अपराधी की गाड़ी भी जब्त कर ली है और साथ ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
नवम्बर महीने में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच हर एक विधानसभा में अलग-अलग समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसी बीच देहरा विधानसभा में भी तमाम लोग ने अपनी किस्मत आजमाने की कवायद में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। देहरा विधानसभा के कदावर कांग्रेस नेता हरिओम शर्मा इन दिनों अपनी विधानसभा के तहत जगह-जगह जाकर डोर टू डोर प्रचार में लगे हुए हैं और वह बीते 4 वर्ष से देहरा में कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए प्रयासरत हैं और इन दिनों हरिओम शर्मा देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते तमाम इलाकों में कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए आम तौर पर नजर आ रहे हैं। हरिओम शर्मा का कहना है कि इस बार देहरा की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि कांग्रेस के विधायक को ही यहां से भारी बहुमत के साथ जिताया जाएगा। मैं और मेरी पूरी टीम कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। शर्मा का कहना है कि हर दिन अलग- अलग गाँव में जाकर लोगो को कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाई जा रही नीतियों के साथ अवगत भी किया जा रहा है। हरिओम शर्मा का कहना है कि उपचुनावों के परिणामो से यह साफ हो गया है कि हिमाचल की जनता कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल की सत्ता पर लाने वाली है और देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने मन बना लिया है कि वो इस बार देहरा से कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाकर भेजेगी ताकि देहरा के विकास को पुनः पटरी पर लाया जा सके क्योकिं पूर्व में इस गलती का लोगो ने खामियाजा भुगता है ।आपको बता दें हरिओम शर्मा बीते 4 सालों से देहरा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
शनिवार दोपहर बाद मुसलाधार बारिश के चलते अचानक दौपहर करीब तीन बजे डाडा सीबा मे लगे बिजली ट्रास्फार्मर से धुआं निकलने के कारण करीब तीन घण्टे तक इलाके भर की बती गुल रही जिससे पूरा इलाका बिजली ना होने के कारण अंधेरे में डूब गया। ऊपर से भारी बारिश का मौसम और बिजली का ना होना दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया। डाडा सीबा के दुकानदारों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने के बाद ही इलाके की बिजली गुल हो जाती है। यह नई बात नहीं है, पिछले दो दिन पहले भी बारिश में दो घंटे बिजली गुल हो गई और आज शनिवार को तीन बजे के बाद बिजली बंद होने से दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों, कृष्ण दत्त शर्मा, प्रवीन मैहता, रमेश कुमार, अजय सोनी, रितेश शर्मा, कुशल मेहरा, विजय सोनी, राजेंद्र फौजी, सूरज वर्मा, राजेंद्र सिंह गोगा व मोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थोड़ी सी बारिश होने से ही इलाके में बिजली गुल हो जाती है। विभाग को अपने इस कार्यप्रणाली को सुधारना चाहिए। उधर, इस संबंध में अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह राणा देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया आज दोपहर के बाद आसमानी बिजली गिरने से डाडा सीबा सब स्टेशन मे बड़े ट्रांसफॉर्मर में धुआं निकल गया। शीघ्र ही मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली बहाल की जाएगी।
आरएनटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालामुखी में लगे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वालामुखी सबडिवीजन के डीएसपी चंद्रपाल सिंह रहे। प्रोग्राम अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि इस कैंप में 11 लड़कियां और 19 लड़कों ने भाग लिया और 7 दिनों में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मैडम मनु चौधरी विद्यालय के एमडी रमेश चंद और प्रिंसिपल ओ.पी. वशिष्ठ ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल सिंह ने इस शिविर में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों को समाज सेवा और राष्ट्रप्रेम की बातें बताई। उन्होंने छात्रों से नशे जैसी बुराइयों से बचने और समाजसेवी कार्यों में रुचि लेने के लिए आवाहन किया। उन्होंने छात्रों से खेलकूद में और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी अनुरोध किया ताकि उनका मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को इस मौके पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया l
पैरा सपोस्ट चैंपियनशिप मे शानदार डकां बजाने बाले गांव त्यामल के 35 वर्षीय अक्षम सन्नी कुमार पुत्र सतपाल सिह के बुलन्द होंसले को देखते हुए पूर्व कामगार एवं कर्मचाारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया शनिवार को उक्त खिलाडी के घर पहुंचे व उन्होने उसे अपनी जेबी खर्चे से सपोर्ट किट देकर सम्मानित किया और इस दौरान सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने सन्नी कुमार की पीठ थपथपाते हुए उसे बधाई दी। बताते चलें कि ग्राम पंचायत त्यामल के करीब 55% अक्षम 35 वर्षीय सन्नी कुमार स्पुत्र सतपाल सिह ने विगत दिनो धर्मशाला में संपन्न हुई प्रदेश पैरासपोटस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सनी ने शॉटपुट में स्वर्ण डिस्कस थ्रो में स्वर्ण बेंच प्रेस में सिलवर, 100 मीटर व्हील चेयर रेस में सिलवर तथा 200 मीटर व्हील चेयर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। सन्नी कुमार 55 परसेंट अपाहिज है तथा उसकी आय का कोई भी साधन नहीं है। उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं तथा माता आंगनवाड़ी सहायिका है। सन्नी के माता-पिता ने बताया कि उसने इन खेलों के लिए नामांकन ही तैयारी की थी। उसके पास तो स्पोर्ट्स किट तक नहीं है। माता-पिता तथा गांव वालों को अपने बेटे की इस असाधारण सफलता पर गर्व है। सनी के माता-पिता को आशा है कि उनके बेटे को उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था हो तो वह नई बुलंदियों को छू सकता है। इस दौरान अपने गाँव पहुंचने पर जसवां:परागपुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरिन्दर सिंह मनकोटिया, आदि ने सन्नी कुमार के हौसले को दाद देते हुए परिजनों को बधाई दी। सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने कहा की सन्नी कुमार की इस उपलब्धि से समस्त जसवां:परागपुर के लिए गौरवपूर्ण बात है।
जसवां:परागपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना रक्कड़ के अन्तर्गत पड़ते गांव व डाकघर अलोह, तहसील रक्कड़ में एक 43 वर्षीय महिला ने अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है उक्त महिला के परिजन उपचार हेतु उसे बंगाणा स्थित अस्पताल में ले गए जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उक्त महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उस महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की पहचान मीनाक्षी(43) पत्नी विजय कुमार निवासी गांव व डाकघर अलोह तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
इंदौरा (मुनीश ठाकुर ) धौलाधार की पहाड़ियों पर सोमवार देर रात से जारी हल्की बर्फबारी और मैदानों में बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। ताजा हिमपात और बारिश के चलते समूची कांगड़ा घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। हालांकि यह बारिश चंगर क्षेत्र के किसानों के वरदान से कम नहीं है. क्योंकि चंगर क्षेत्र के लोग अपनी अच्छी फसल के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। इसकी वजह यह भी है कि चंगर क्षेत्र में सिंचाई के साधन नहीं हैं. मौजूदा बारिश को कृषि विभाग के अधिकारी भी फसल के लिए सर्वोत्तम मान रहे हैं, क्योंकि यह वह समय है जब बारिश का पानी पौधों से होकर जड़ों तक पहुंचता है और इस समय पानी की पौध को ज्यादा आवश्यकता रहती है। इनसेट ------------------------------ कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश का दौर बुधवार सुबह भी जारी रहा. सुबह शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई और दिनभर हल्की बौछारें गिरती रहीं. वहीं धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात जारी रहा. जिससे दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं. शहरी क्षेत्रों में भी बारिश के चलते कम भीड़ दिखी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ज्यादातर घरों में रह रहे हैं या फिर दुकानों के बाहर अलाव जला सेकते नजर आए, ताकि ठंड से बचा जा सके. बाजारों में पसरा सनाटा, दुकानदार अपनी दुकानों के आगे आग जलाकर शीतलहर से पा रहे राहत। तीन दिनों से रूक रूककर बारिश का दौर जारी रहने के चलते अधिकतर लोग अपने घरों, दफ्तरों व दुकानों में दुवके रहे। मंड क्षेत्र के मुख्य बाजार ठाकुरद्वारा में लगातार तीन दिनों से सनाटा पसरा हुआ है और दुकानों में न के बरावर ही ग्राहक देखने को मिल रहे है।ठंड ओर शीतलहर के इस मौसम में तमाम दुकानदार अपनी दुकानों के आगे आग जलाकर शीतलहर से बचने के साथ साथ ग्राहकों का इंतजार करते भी दिखे । वही वारिश के चलते ठाकुरद्वारा बाजार की पचास प्रतिशत दुकाने बंद रही। इस दौरान मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अलाव के सहारे दिन काटा। यहाँ लोग इस वारिश को फसलों के लिए लाभदायक बता रहे है तो अब तीन दिन से लगातार हो रही वारिस ने किसानों की चिंता को ओर भी बढ़ा दिया है। कई कनक के खेतो में एक एक फुट तक पानी भर गया है जिससे कनक की फसल के बर्वाद होने के पूरे पूरे आसार बन रहे है। किसानों का कहना है कि यदि इससे अधिक वारिश होती है तो यह नुकसान दायक भी हो सकती है । बही यहाँ मंड क्षेत्र में बिरान भूमि यहाँ सिर्फ बारिश के पानी पर ही कनक की फसल निर्भर है उनके लिए यह संजीबनी सावित हो सकती है
जोधामल सरायें में संपन्न हुई धर्मशाला व्यापर मंडल की बैठक धर्मशाला व्यापार मंडल चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक शिव दत्त गुप्ता जी की अध्यक्षता में जोधामल सरायें में संपन्न हुई जिसमें चुनाव समिति के सदस्य कमल शर्मा, त्रिलोक चंद सूद, सत्यपाल सूद व अतुल भारद्वाज उपस्थित रहे। इसके दौरान बैठक में चुनाव संबंधी विस्तृत में चर्चा की गई। चर्चा के बाद शिव दत्त गुप्ता ने बताया कि चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 जनवरी को जोधामल सराय में संपन्न होंगे। जिसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं ,सभी उम्मीदवारों को लगभग एक सप्ताह तक व्यापारी भाइयों को आरही समस्याओं व अपना मनीफिस्टो, विचारों को व्यापारी मतदाता बंधुओं के साथ साँझा करनें का अवसर प्रदान किया गया था। मतदान सुबह 9:00 बजे से आरंभ होकर 2:00 बजे तक चलेगा। इसके साथ 3 बजे के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। जिसमें सबसे पहले कोषाध्यक्ष पद उसके बाद सचिव तथा अंत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार की मतगणना की जाएगी। मतगणना पूर्ण होने के पश्चात अंत में सभी उम्मीदवारों का परिणाम एक साथ घोषित किया जायेगा। शिव दत्त गुप्ता ने बताया कि चुनावों में निर्वाचित हुए उम्मीदवारों के साथ चुनाव समिति बाद में बैठक तय करेगी। जिसमें व्यापार मंडल धर्मशाला की कार्यकारणी के गठन व विस्तार को लेकर चर्चा करेगी। व्यापार मंडल की कार्यकारणी के गठन के बाद सभी सदस्यों व चुने हुए प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई जायेगी।
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 लाख से निर्मित्त छतरुं ग्राम पंचायत सिहुंवा सम्पर्क सड़क का उदघाटन करने केे उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में सड़क निर्माण, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तार को विशेष प्राथमिकता दे रही है। पर्वतीय राज्य में सड़कें ग्रामीण आर्थिकी व विकास की भाग्य रेखायें हैं और सरकार सड़कों की स्थिति के सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है। सरवीण ने कहा अर्थव्यवस्था के विकास में हिमाचल जैसे पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परस्थितियों वाले राज्य की यातायात में महत्वपूर्ण भूमिका है। रेलवे हवाई यातायात के सीमित साधनों के कारण यहां सड़कों का महत्व और भी बढ़ जाता है। प्रदेश की प्रगति में सड़कों की भूमिका के मद्देनज़र पिछले 4 वर्षों में सड़कों व पुलों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में सड़कों की कुल लंबाई 38,790 किलोमीटर है। सड़क सुविधा से जोड़े हुए कुल गांव की संख्या 10,508 हो गई है तथा 2278 पुल निर्मित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के 878 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 5408 किलोमीटर सड़के निर्मित हो गई हैं। आरआईडीएफ और नाबार्ड के अंतर्गत 68 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और 498 किलोमीटर सड़कें निर्मित की गई हैं। केंद्रीय सड़क अवसरंचना कोष के अंतर्गत 28 पुलों का निर्माण तथा 65,800 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया गया है। इस अवधि में 3108 किलोमीटर लंबी सड़कें निर्मित की गई। 321 गांव सड़क सुविधा से जोड़े गए और 240 पुलों का निर्माण किया गया तथा 5384 किलोमीटर सड़कें पक्की की गई जबकि 3734 किलोमीटर सड़कों पर क्रॉस ड्रेनेज की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इस वर्ग की निर्धन बेटियों के विवाह के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शगुन नामक योजना आरंभ की गई है जिसके तहत गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए 31 हजार की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। सरवीन ने कहा कि इस योजना पर चालू वित्त वर्ष के दौरान 50 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उप योजना के तहत हरिजन बस्ती छतरी में 20 लाख की लागत से इंटरलॉक टाईलें बिछाई गई है। शेष बचे कार्य में दस लाख की लागत से इंटरलॉक टाईले बिछाई जाएगी जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। उन्होंने कहा 25 केवीए ट्रांसफार्मर फरगेड गाँव में लगाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 15 लाख रुपये होगी। गाँव राख और भरनोली में एक किलोमीटर 3 फेस एलटी लाइन बनाई गई है जिस पर 11 लाख रुपये व्यय होंगे। सरवीण ने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना सिहुन्वा-भरनोली के सुधारीकरणएवम विस्तारीकरण योजना के योजना के अंतर्गत एससीएसपी में 198.17 लाख व्यय किये जा रहे हैँ जिसके अंतर्गत 5 भण्डारण टैंक व 14 हजार लीटर व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 53 एमएल डी का बनाया जा रहा है जिससे सिहुंवा भरनोली गांव को फायदा होगा । उन्होंने सिहुवां में सामुदायिक भवन की ऊपरी मंजिल बनाने के लिए 5 लाख तथा चिल्ड्रन पार्क बनाने के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सिहुंवा में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. मोरारी लाल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत, पार्षद आजाद, पार्षद शुभम, बीडीसी सदस्य मधु सिंह, राकेश मनु, एसएचओ त्रिलोचन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिमाचल एकता मंच द्वारा जमलू महिला मंडल छानी कटराई की महिलाओं को कोरोना काल में दी गई सेवाओं के लिए समानित किया गया। गौर है कि हिमाचल एकता मंच द्वारा अभी तक पूरे प्रदेश में कोरोना योद्धाओ को समानित किया जा रहा है। जिसमे डॉक्टर, पुलिस कर्मी, पत्रकार समाजसेवक विभाग केअधिकारी, आंगनबाड़ी, आशावर्कर, महिला मंडल, युवक मंडल, समाजिक संस्था, समाजसेवी सभी को सम्मानित किया जा रहा है। मंच के चैयरमेन दीप लाल भारद्वाज ने कहा कि मंच आगे भी ये अभियान जारी रखेगा। जिसके लिए उन्होंने बेटियां फाउंडेशन लाइट ऑफ नेशन का भी धन्यवाद किया।
इंदौरा (मुनीश ठाकुर)। नारकोटिक्स सैल की टीम ने एक घर मे दविश देकर एक युवक को नशे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली के गगवाल गाँव में रेलबे धुससी से मात्र कुछ ही दूरी पर बने घर में एक युवक अपने घर में नशा बेचने का कारोबार करता है अगर उसके घर में रेड की जाए तो पुलिस को एक बड़ी सफलता मिल सकती है। जिस पर कार्यवाही करते हुए आज देर बाद दोपहर नारकोटिक्स सैल के प्रभारी हामिद मुहम्मद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की अगुवाही में टीम ने गाँव गगवाल में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी और बकराड़वा पँचायत के पूर्व उपप्रधान व एक अन्य अन्य ग्रामवासी को साथ लेकर घर में तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान घर से 7.70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान प्रभात लाल उर्फ लक्की पुत्र रेशम सिंह निवासी गगवाल डाकघर बसंतपुर तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।पुलिस नेआरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है
ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए प्रचार और विज्ञापन वाली सरकारें बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार केवल प्रचार वाली सरकारें रह गई हैं। धरातल पर लोगों को आधारभूत सुविधाएं लोगों तक पंहुचाने में नाकाम रही है। केंद्र की गलत नीतियों से आज देश का हर वर्ग आहात हुआ है। गरीब वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है, वहीं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार रास्ते मे ही हांफ गई है। हालत ऐसी हो गई है कि स्कूलों मे बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं, अस्पतालों में इलाज के लिए डाक्टर नहीं, जनमंच द्वारा अधिकारियों को प्रताडि़त करना ही सरकार की मंशा रही है। भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश में विकास को लेकर जीरो और प्रचार मे हीरो हैं लेकिन अब जनता इनकी बातों मे नहीं आएगी जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में भाजपा को दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी इसका जनता अभी से मूड बना चुकी है।
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत पंचायत रोडी़ कोडी़ में 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के कमरे मे पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र प्यार चंद, पंचायत रोडी़ कोडी़, तहसील डाडासीबा के रुप मे हुई है। विपन कुमार ने फन्दा लगाकर जान क्यो दी इस बात का खुलासा खैर पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन बताया जा रहा है कि विपन कुमार गुरुवार रात अपने कमरे में टीवी लगा कर सो गया था। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी और कमरे में टीवी चल रहा था तो सुबह किसी ने देखा कि कमरे की खिड़की खुली है जिस पर पैर तले जमीन खिसक गई। विपन कुमार पंखे से लटका था और दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी और विपन कुमार ने पंखे के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार विपन कुमार ट्रैक्टर ड्राइवर था और ड्राइवरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है जिनमे एक बच्चे की उम्र 4 साल और दूसरे की 3 साल है। उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें सुबह विपन कुमार के छोटे भाई का फोन आया था कि मेरे बड़े भाई ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मैंने तुरंत डाडा सीबा पुलिस चौकी को सूचित किया और मौके पर डाडा सीबा पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और डैड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। पुलिस उक्त मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
गायक प्रिया शेखावत का दूसरा हिमाचली गाना जनवरी माह में रिलीज होगा। तेरा हस्सा गीत मुम्बई में रहने वाली प्रिया ने गाया है और इसमें हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले मॉडल श्याम भी नजर आएंगे। मूल रूप से कांगड़ा की रहने वाली प्रिया का पहला गाना मिठियां मिठियां गल्लां आ चुका है और अब उनका दूसरा हिमाचली गाना रिलीज होने को है। उन्होंने बताया कि वे 20 वर्षों से मुम्बई में रहे रही हैं और इन वर्षों में वे 3 फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिता दुर्गा दास कौशल आर्मी में थे और उसके ससुर नरेंद्र सिंह शेखावत आर्मी में कर्नल थे।
ज्वालामुखी सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का मामला चर्चा में है। 12 साल की सेवा के बाद उनके पास कार्य करने का कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें उम्मीद की किरण दे रही है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया है और उन्होंने एक दिन ज्वालामुखी में भूख हड़ताल की थी। आम आदमी पार्टी पिछले 4-5 महीने से इन लोगों का समर्थन कर रही है। इस संबंध में उन्होंने ज्वालामुखी के नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक रमेश धवाला को ज्ञापननुमा पत्र दिया। विकास धीमान अध्यक्ष ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र आम आदमी पार्टी ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय भूमि पर अपना दावा जताने और गलवान घाटी में चीन द्वारा कथित तौर पर झंडा फहराये जाने की खबरों पर भारत सरकार को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि देशवासी हकीकत से परिचित हो सकें। यह बात कांग्रेसी नेता सुरिन्दर मनकोटिया ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का शौर्य बेमिसाल है और भारतीय सैनिकों के पराक्रम के चलते हमारे देश की सीमाएं महफूज हैं लेकिन जिस तरह चीन पिछले लंबे समय से लगातार भारतीय भूमि पर दावा जताने और सीमाओं का अतिक्रमण करने की कोशिशों में जुटा है, उसके लिए भारत सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन के दावे पर सफाई देने के लिए भारत सरकार का कोई मंत्री आगे नहीं आया है और उल्टा विपक्ष पर चीन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाकर भारत सरकार पल्ला झाड़ रही है। मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरहदें भी चीन की सीमाओं के साथ सटी हैं और सीमाओं पर चीन की लगातार उकसावे वाली कार्रवाईयों के चलते हिमाचल की जनता भी आशंकित है। बीजेपी सरकार इस मामले पर सच बताने की बजाय इधर-उधर के बेतुके तर्क एक एजेंडे के तहत दे रही है। मनकोटिया ने कहा कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी के ट्विट पर बौखलाई सरकार ने अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्ष को ही आरोपित करने मे जुट गई है। इस पूरे मामले में केंद्रीय नेतृत्व की कमजोरी साफ झलकती है।
स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह 9 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंर्तगत क्षयरोग उनमूलन के लिए क्षय रोग पर्यवेक्षक अनिल राणा, स्वास्थय शिक्षक लीला शर्मा की टीम ज्वालामुखी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों मेें जाकर प्रधान उपप्रधान सचिव वार्ड पंच बीडीसी सदस्य को 75वां आजादी अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जागरुक करेगी। कथोग पंचायत भवन मेें स्वास्थय विभाग की टीम ने जनप्रतिनिधियों को जागरुक करते हुए उन्हे बताया कि अपने पंचायत में क्षयरोग से पीडित ईलाज ले रहे मरीजों की सूची की जानकारी रखें और इन मरीजों को प्रोत्साहित करते हुए क्षय रोग के सफल ईलाज की जानकारियां दें। मरीजों को यह जानकारी भी दें कि सामाजिक कुरितियों से बाहर निकल कर जागरुक बने और अपना सफल ईलाज करवाऐं इस रोग की जांच व ईलाज पूर्ण रुप से प्रत्येक सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। जनप्रतिनिधियों को स्वास्थय क्षयरोग पर्यवेक्षक अनिल राणा ने यह भी जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति जिसमें टीबी के लक्ष्ण हैं। उस व्यक्ति को अस्पताल में जांच के लिए प्रेरित करते हुए यदि क्षय रोग पाया जाता है तो उस जनप्रतिनिधि को पांच सौ रुपए सरकार द्वारा दिए जाएगें। इसके अलावा क्षय रोग से पीडित रोगी को ईलाज के दौरान पोषण योजना के तहत हर महीने पांच सौ रुपए दिए जाते हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि या कोई भी गांव का व्यक्ति यदि क्षयरोग पीडित के सफल ईलाज के लिए अस्पताल द्वारा दी गई दवाई को नियमित खिलाते हुए ठिक करवाने तक अपनी जिम्मेदारी निभाता है तो सरकार द्वारा एक हजार की राशी उसे दी जाएगी। कोई भी पंचायत हैल्थ सैनिटेशन कमेटी के माध्यम से चाहे तो क्षयरोग के रोगियों को पंचायत की ओर से पोषण योजना के अलावा सहायता भी कर सकते हैं। सरकार का उदेश्य केवल मात्र इतना है कि टीबी हारेगा और देश जीतेगा। 75वां आजादी अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भविष्य में जो पंचायतें क्षयरोग मुक्त होंगी उनको सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बबली देवी पत्नी कृष्ण कुमार जीजल निवासी डाकघर अधवानी, त० व थाना ज्वालामुखी जोकि देहरा में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उपरोक्त महिला के घर की पिछली दीवार पर आज पाकिस्तान के गुब्बारे पाए गए हैं। जिसमें "आई लव पाकिस्तान" भी लिखा पाया गया है। जिसकी सूचना स्वयं बबली देवी ने स्थानीय पुलिस को दी है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शरारती तत्वों द्वारा पवन शर्मा पुत्र हरिया राम, सुशील कुमार पुत्र बेली राम व हरीश सपुत्र चुहडू राम, गांव व डाकघर सुंधगल के कुल 5 घास के लगाए कुन्नू जलाकर राख कर दिए व स्थानीय बीडीसी द्वारा लगाए 2 सरकारी बेंच तोड़ने का नुकसान किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना ज्वालमुखी पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शिकायतकर्त्ता हरीश कुमार सपुत्र चुहडू राम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ही गांव सुधांगल के अंकित कुमार ने उसके तीन घास के कुन्नू जलाकर राख किये व इसके अलावा 2 अन्य पड़ोसियों के घास के कुन्नू जलाए व 2 सरकारी सीमेंट के बेंच उपरोक्त व्यक्ति द्वारा तोड़े गए व उन्हें उपरोक्त व्यक्ति द्वारा आर्थिक नुकसान पहुँचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
गरली, परागपुर, ढलियारा, नलेटी, बीहण, चनौर, चामुक्खा, कलोहा, डाडासिबा के वीरेंद्र कुमार, बिशंबर नाथ, विनय शर्मा, करमचंद, सुरेश कुमार, दीवान चंद, राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रूपलाल व करतार सिंह आदि लोगों का एक बडा प्रतिनिधिमंडल गुरुवार दौपहर बाद शिमला मे प्रदेश उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मिला और उन्हे रात्रि बस सुविधा के लिए एक मांग पत्र सौपते हुए जल्दी कारवाई की बात कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश उद्योग एवं परिवहन मंत्री को अपना दुखडा बताते हुए कहा कि हम सभी शिमला सब्जी मंडी लोअर बाजार आदि इलाको में काम करते हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि उपरोक्त स्थान के लिए यानि गृह क्षेत्र हेतु रात्रि बस सुविधा के लिए कोई भी सरकारी बस की नहीं है। लिहाज़ा जब भी हमे रात को कलोहा गरली परागपुर नैैहरनपुखर डाडासिबा आदि के लिए जाना हो तो हमे नादौन तक ही बस सुविधा मिलती है। वहा से अपने घर तक महंगे दामो मे रात को टैक्सी करनी पढती है। इस दौरान उक्त लोगो ने परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से शिमला से डाडा सीबा वाया परागपुर के लिए रात को 8:45 से 9:30 बजे तक सरकारी बस चलाने की मांग इसमें शामिल रहे ।
जयसिंहपुर : (नरेंद्र डोगरा) राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में कोविड-19 से बचाव के लिए संस्थान के प्राचार्या मीना गुलेरिया की निगरानी में विशेष टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस 'टीकाकरण शिविर' का संचालन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र लंबागांव से आयी एक मेडिकल टीम ने किया। इस टीकाकरण शिविर में संस्थान के 15 से 18 आयु वर्ग के अन्तर्गत आने वाले कुल 95 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। उपरोक्त 'टीकाकरण शिविर का समन्वय संगीता शर्मा व्याख्याता (गणित) द्वारा किया गया। इस विशेष टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए संस्थान के प्राचार्या द्वारा बीएमओ थुरल के.एल. कपूर और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र लंबागांव से आई मेडिकल टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया।
धर्मशाला। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कांगड़ा में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट कोरोना-19 से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में रात 10 बजे सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फयू रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला में ‘‘नो मास्क-नो सर्विस’’ पॉलिसी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्फयू के दौरान छूट वाली श्रेणी के लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति या वाहन को आवाजाही को अनुमति नही होगी। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल इत्यादि में इंडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी। सभी तरह के सार्वजनिक, धार्मिक, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 50 फीसदी आक्युपेंसी के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इंडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों में लंगर का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी एक क्लस्टर में कोविड के मामले पाये जाने पर कनटेनमैंट जोन बनाने तथा कोविड दिशा निर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कान्टेक्ट टेªसिंग सुनिश्चित की जाएगी। इन श्रेणियों को मिलेगी रात्रि कर्फयू से छूट डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि आवश्यक वस्तएं जैसे दूध, सब्जियों की सप्लाई वाली गाड़ियों, फायर, एंबुलेस, शव वाहन आदि को कर्फयू से छूट दी गई है। उन्होनंे कहा कि निजी अस्पताल, फार्मेसी ओर स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्माण इकाईयों तथा इसके परिवहन में लगे वाहनों तथा खाद्य प्रसंकरण इकाईयों को भी रात्रि कर्फयू मे छूट प्राप्त होगी। आपात स्थिति में अस्पताल जाने वाले व्यक्ति, पैट्रोल पम्प, एलपीजी गैस स्टेशन, तेल एजेंसिंया, गोदाम तथा इनकी ट्रांस्पोर्टेशन, पुलिस, मिल्ट्री, पैरा मिल्ट्री व अन्य सुरक्षा बल जो राज्य तथा केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत हों, डियूटी के दौरान निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में कार्यरत व्यक्तियों सहित स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी/आपातकालीन डियूटी पर तैनात व्यक्ति, कोविड-19 से सम्बन्धित डयूटी में लगे सरकारी तथा अर्ध सरकारी कर्मचारियों को छूट, मान्यता प्राप्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संवाददाता और समाचार पत्र की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल व्यक्ति व वाहन, डियूटी के दौरान बिजली, पानी, नगरपालिका और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में शामिल अधिकारी, दूरसंचार ऑपरेटर और उनकी नामित एजेंसियां, एफसीआई और राज्य के खाद्य डिपूओं पर राशन की लोडिंग और अनलोडिंग, एटीएम, शवदाह, श्मशान, कब्रिस्तान, ताबूत बनाने वालों सहित अंतिम संस्कार, दाह संस्कार, दफन, कब्रिस्तान और सम्बन्धित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को छूट होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा, समस्त उपमंडलाधिकारी कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा एवं आम जनता द्वारा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चिित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51-60 के तहत कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। जिला दंडाधिकारी डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा प्रबधन अधिनियम 2005 की धारा 28 और 34 क तहत उपमंडल स्तरीय निरीक्षण कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित उपमंडल मजिस्टेªट इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे और पुलिस उप अधीक्षक, खंड विकास अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी इस कमेटी के सदसय होंगे।
धर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रदीप कुमार ने आज यहां जानकारी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ज़िला में कोई भी व्यक्ति निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता है तो उसके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी वाहन के टैक्सी के रूप में प्रयोग पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर, 2021 के बाद से अब तक कांगड़ा जिला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़नदस्ता) द्वारा 58 निजी वाहनों का चालान किया गया है और उनसे 3,21,000 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किया गया है।
जयसिंहपुर : (नरेंदर) उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी के प्रागंण में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सोजन्य से कोसरी में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लंबागांव खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल युवक मंडल कोसरी द्वारा 8 जनवरी से 9 जनवरी 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रसाकशी, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, दौड़ के साथ वाॅलीबॉल प्रतियोगीता करवाई जाएगी। वॉलीबाल विजेता को 3100 रूपए और ट्रॉफि दे कर सम्मानित किया जाएगा। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल के प्रधान विनोद टंडन ने युवावर्ग से अपील की है कि इस प्रतियोगीता मे बढ़चढ़ कर हिस्सा और भागेदारी सुनिश्चित् करे।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए 07 जनवरी, 2022 को 182 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त, राहुल कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी चिकित्सा ब्लॉकों के स्कूलों में यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भवारना ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा, राजकीय उच्च विद्यालय भवारना, राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा, राजकीय उच्च विद्यालय राजनाली, राजकीय उच्च विद्यालय जुंग्गा देवी, राजकीय उच्च विद्यालय बाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू जमूला और रावमापा मुन्दही, डाडासीबा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय रोरी-कोरी, राजकीय उच्च विद्यालय सुरला, राजकीय उच्च विद्यालय नियार, राजकीय उच्च विद्यालय शांतला, राजकीय उच्च विद्यालय पूनणी, राजकीय उच्च विद्यालय अमरोह प्रागपुर, राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर सेरी, रावमापा कूहना, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब सलेतर, राजकीय उच्च विद्यालय बन्दोल, राजकीय उच्च विद्यालय चामुखा, राजकीय उच्च विद्यालय घाटी बिलवां, राजकीय उच्च विद्यालय घोरलधार, राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा, वरशिप पब्लिक स्कूल चौखट, बाबा श्याम गिरि मार्डन स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन, स्नो वाइट इन्टरनैशनल और हिमाचल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी प्रकार फतेहपुर ब्लॉक के तहत रावमापा समलेट, रावमापा देंलारथ, रावमापा हौरी देवी, रावमापा मिझग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय गुरियाल, झखबाड़, आदर्श भारती पब्लिक स्कूल, श्री सिद्धि विनायक विद्या मंदिर स्कूल, दी माउंट्रिल कान्वेंट स्कूल कांगड़ा, सनराईज पब्लिक हाई स्कूल, गोल्डन पर्ल्स कान्वेंट स्कूल, आस्था पब्लिक स्कूल और नैशनल विक्टर पब्लिक हाई स्कूल, गंगथ ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय खज्जियां, रावमापा मंगवाल, रावमापा कोपरा, रावमापा जाच्छ, रावमापा कोट पलाहड़ी, रावमापा कुखेर, राजकीय उच्च विद्यालय डन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय हड्डल, सदवां पब्लिक स्कूल, आईटी नेकस्ट जनरेशन स्कूल सुल्याली, नूरपुर और कैप्टन बीएस पठानिया मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, गोपालपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला, राजकीय उच्च विद्यालय चौकी (पालमपुर), राजकीय उच्च विद्यालय दियोग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय द्रमण, राजकीय उच्च विद्यालय गोपालपुर राजकीय उच्च विद्यालय खजरूंह, राजकीय उच्च विद्यालय जण्डोर, शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक हाई स्कूल, पालमपुर पब्लिक स्कूल, न्यू मॉड्रन पब्लिक स्कूल, सनराईज व्यू पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, विशुद्धा इंटरनैशनल स्कूल, अमर नाथ एसडी पब्लिक स्कूल, न्यू डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल, एन.के.एस.डी.पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल मोहारला, आशा धर पब्लिक हाई स्कूल भवाना, केलेस्टल पब्लिक हाई स्कूल और शक्ति मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदौरा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय वैण इन्दौरियां, राजकीय उच्च विद्यालय भापू, राजकीय उच्च विद्यालय छन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय गगवाल, पब्लिक मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल, शिवशक्ति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल और मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर, ज्वालामुखी ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लंघा, राजकीय उच्च विद्यालय मेवा, राजकीय उच्च विद्यालय नौशेरा, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब-पठियार, राजकीय उच्च विद्यालय पुखरू, रावमापा पलिहार, राजकीय उच्च विद्यालय वग्गी, राजकीय उच्च विद्यालय भातल खुर्द, राजकीय उच्च विद्यालय डलोह, राजकीय उच्च विद्यालय डोल, राजकीय उच्च विद्यालय जम्मन मैरा, राजकीय उच्च विद्यालय जुझपुर, रावमापा कन्या देहरा, रावमापा डोला करयाना, रावमापा घीण, के स्कॉलरज़ पब्लिक स्कूल मूहल, लुरेटे ग्लोबल स्कूल कथोग, महात्मा गांधी मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल और क्रेबराल पब्लिक स्कूल, महाकाल ब्लॉक के तहत रावमापा लनूद, रावमापा लोहारड़ी, रावमापा मकोल, राजकीय उच्च विद्यालय बैठ झिकली, राजकीय उच्च विद्यालय धनोग, विशन पब्लिक स्कूल, हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सिक्स सैंस पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट बिलिंग व्यू पब्लिक हाई स्कूल, हिम साईं ज्योति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, एन.डी.मैमोरियाल पब्लिक स्कूल और गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल, नगरोटा बगवां ब्लॉक के तहत रावमापा सदूं बड़ग्रां, रावमापा तंगरोटी, रावमापा कस्बा नरवाणा, रावमापा मस्सल, रावमापा खनेड, रावमापा कण्डी, रावमापा सरोत्री, रावमापा पलाह छकलू, स्वर्ण पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आधुनिक पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक हाई स्कूल, रवि यूनीक पब्लिक हाई स्कूल, सरस्वती विश्व भारती पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, भारती पब्लिक हाई स्कूल और भारती हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत रावमापा सिद्धपुर घाड़, रावमापा पधर, रावमापा सियूल, रावमापा सपेल, रावमापा कन्या ज्वाली, रावमापा खानपुर, रावमापा मसरूर, रावमापा नदौली, रावमापा त्रिलोकपुर, फोरवैल पब्लिक स्कूल, न्यू लाईट पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक स्कूल, रामेश्वर शिव मॉडल स्कूल, लॉवरैंस पब्लिक स्कूल गुलेर और डिवाइन स्कॉलरज कान्वेंट स्कूल, शाहपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय करेरी खास, राजकीय उच्च विद्यालय सदूं, रावमापा कलियारा, रावमापा कनोल, रावमापा सेवां, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड, राजकीय उच्च विद्यालय भितलू, राजकीय उच्च विद्यालय छतेहड़, भारत मॉडल पब्लि स्कूल, विश्व भारती पब्लिक हाई स्कूल, सेकॉलर पब्लिक हाई स्कूल, शिवालिक इंटरनैशनल स्कूल कैंट रोड़, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, विजयशील आदर्श विद्यालय, प्रोगोन मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल और टॉग-लेन स्कूल, थुरल ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय हलेड़, रावमापा कूना, रावमापा संघोल, राजकीय उच्च विद्यालय बलयाड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय बदायंू, चामुण्डा पब्लिक स्कूल और विकास पब्लिक हाई स्कूल सोले बनेहड़, तियारा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जलाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय कुल्थी, राजकीय उच्च विद्यालय जोगीपुर, राजकीय उच्च विद्यालय कण्ड, रावमापा खरेट, रावमापा कटोहड़ रंतैल, रावमापा पासू, रावमापा रजियाण बंद, राजकीय उच्च विद्यालय बण्दल, लिट्ल ऐंजल हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक हाई स्कूल, शिवा पब्लिक हाई स्कूल, ग्रीन हिल पब्लिक हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक स्कूल, तारा भवानी पब्लिक हाई स्कूल, नव रश्मिी पब्लिक हाई स्कूल और बी.जी. मॉडल पब्लिक स्कूल में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत गंगोट चिंतापूर्णी बस स्टैंड में बुधवार सुबह लगभग 1 बजे एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने 33 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मामला चिंतापूर्णी बस स्टैंड का है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान हैप्पी(33) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हैपी मंगलवार रात चिंतापूर्णी बस स्टैंड एमआरसी फ़ूड हब कर्मचारियों के कमरों की गैलरी के बीच में सोया था जिसपर मौका पाते ही हमलावर विजय कुमार सुपुत्र संत लाल ने हैप्पी के सिर पर एक पत्थर से तीन बार वार कर दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने वहां मौजूद चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किये हैं, वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गयी है। सूचना के अनुसार हत्यारा मौके से गायब था, जिसे देहरा पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्यारा विजय कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उसे शक था कि हैप्पी का उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध है। जिस कारण हैपी व विजय कुमार में कहासुनी और बहसबाजी भी हुई थी। एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी/देहरा चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने तफ़्तीष करते हुए फोरेंसिक टीम को भी धर्मशाला घटनास्थल पर बुलाया है। हत्यारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु टांडा लेकर जाया जा रहा है।


















































