काँगड़ा : केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन 12वीं कक्षा की मनस्वी ने किया। कार्यक्र्म के आरंभ में चंद्र प्रकाश मीना, स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी) ने समाज मे शिक्षक की भूमिका के विषय मे बताते हुए कहा कि शिक्षक का समाज के निर्माण में अत्यंत महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कविता, विचार, भाषण तथा शायरी के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में आठवीं कक्षा की जानवी ठाकुर ने विचार, 12वीं कक्षा की अनन्या तथा 11वीं कक्षा के आयुष शर्मा ने भाषण, छठी कक्षा की नियति ने गीत, आठवीं कक्षा की वंशिका मिन्हास ने शायरी के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की है। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने अभिनय प्रदर्शन के माध्यम से अपने शिक्षकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कक्षा 10 तथा 12 के विद्यार्थियों ने भी एक वीडियो के माध्यम से कोविड महामारी के दौर में भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने तथा नई-नई तकनीकों के इस्तेमाल करने के लिए अध्यापकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में स्नातकोत्तर शिक्षक (अंग्रेजी) नरेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते राजोल में रविवार देर शाम ज्वालामुखी ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर से 95 बोतल देसी शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रजोल निवासी व्यक्ति के घर से यह शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी जीत सिंह ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते लोअर घलोर पंजलेहड़ वार्ड नम्बर 4 में पँचायत समिति सदस्य अधवानी-घलोड़ा आरती राणा द्वारा महिला मण्डल की सदस्यों के साथ मिली एवम उनकी तमाम समस्याओं को सुना वहीं उनका निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पँचायत समिति सदस्य आरती राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा बहुत सी नीतियां महिला मंडलों के लिए बनी है। आरती राणा ने कहा कि महिला मंडल की तमाम सदस्य को जो भी समस्या आ रही है वह उनसे सीधा संपर्क कर सकती हैं और समस्याओं का जल्द से जल्द से निपटारा भी किया जाएगा।
कैप्टन संजय पराशर ने कहा है कि आज वो जो कुछ भी हैं, उसके पीछे उनके शिक्षकों का ही सबसे बड़ा योगदान रहा है। रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, परागपुर के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पराशर ने कहा कि शिक्षक ही हमें जीवन के कठिन संघर्षों के रास्तों पर चलने के लिए तैयार करते हैं। जीवन और अपने परिवेश को सुंदर और उपयोगी बनाने का मार्ग के पथ-प्रदर्शक भी शिक्षक ही हाेते हैं। वही हमारे जीवन को सजाते व संवारते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दृष्टि में जीवन को सही अर्थों में जीने और इस संसार को खूबसूरत बनाने की कला सिखाने वाले शिक्षक ही वरेण्य हैं, सम्माननीय है। इस अवसर पर कैप्टन संजय ने जसवां-परागपुर क्षेत्र के 372 शिक्षकों को भी सम्मानित किया। पराशर ने कहा कि शिक्षक का ज्ञान जीवन को उज्जवलित करता है तो आज शिक्षकों को दिया जा रहा सम्मान सही मायनों में उन्हें गर्वित कर रहा है। उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अपने गुरूओं का आभार जताते हुए कहा कि गुरू-शिष्य परंपरा भारती की सनातन संस्कृति का अहम और पवित्र हिस्सा रही है। शिक्षक उस माली के समान होते हैं, जो एक ही बागीचे को अलग-अलग रूप-रंग के फूलाें को सजा देते हैं। इतना ही नहीं शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों में राष्ट्र चरित्र का भी निर्माण करते हैं। कहा कि गुरू की महिमा का वर्णन करना बहुत मुश्किल काम है। गुरू बिना ज्ञान नहीं मिलता है क्योंकि शिक्षक ही जीवन में अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाते हैं और जीवन को जीने की राह दिखाते हैं। शिक्षक दिवस को मनाने का भी उद्देश्य शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है। संजय ने कहा कि शिक्षक का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है और सच यही है कि आज वह जिस मुकाम पर भी पहुंचे है, अपने गुरूजनों की बदौलत ही यह सब संभव हो पाया है। बड़ी बात यह भी रही कि कैप्टन संजय ने शिक्षकों को सम्मानित करने से पहले उनके चरण भी छुए। वहीं, एसवीएम के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संजय पराशर द्वारा शिक्षकों के सम्मान के लिए पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन करना शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए भी गर्व की बात है। कार्यक्रम में पहुंचे सलेटी से सेवानिववृत शिक्षक बिशन लाल, सेहरी से बालक राम, हार बाग से नानक शर्मा और परागपुर से जगन्नाथ शर्मा ने कहा कि पराशर सामाजिक सरोकारों के लिए लंबे समय से काफी कुछ कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग को लेकर साथ चलते हैं। शिक्षकों के लिए ऐसा सम्मान समारोह इस क्षेत्र में पहली बार हुआ है और इसके लिए वे भी पराशर की सोच व विजन काे सलाम करते हैं। कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष खेमराज शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन गुरचरण सिंह, कैप्टन संजय की धर्मपत्नी सोनिका पराशर, संस्कृत विद्या पीठ ब्लाहर से शिक्षक मुकेश शर्मा और एसवीएम कटोहड़ खुर्द की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाने के लिए, सीएसआईआर-आईएचबीटी रिसर्च स्कॉलर्स ने शिक्षक दिवस के अवसर पर "छात्र संगोष्ठी श्रृंखला 2021-5वें संस्करण" का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता माननीय डीजी सीएसआईआर, डॉ शेखर सी मंडे ने संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार और मुख्य वक्ता डॉ आशीष के लेले, निदेशक सीएसआईआर-एनसीएल, पुणे की गरिमामय उपस्थिति में की। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ संजय कुमार ने दिन के महत्व पर प्रकाश डाला और वर्तमान परिदृश्य में "वैज्ञानिक नवाचार और डिजिटल परिवर्तन: ब्रिजिंग इंटरडिसिप्लिनरी परिप्रेक्ष्य" पर संगोष्ठी विषय के गतिशील परिवर्तन और प्रासंगिकता का उल्लेख किया। यह छात्रों के लाभ के लिए छात्रों द्वारा आयोजित समारोह था। समारोह में सीएसआईआर-आईएचबीटी के पूर्व छात्रों द्वारा विश्व स्तर पर किए गए विभिन्न कार्यों ने उल्लेखनीय प्रभाव डाला। इस वर्ष यूनिवर्सिटी ऑफ ल्यूवेन, बेल्जियम, इंस्टीट्यूट ऑफ बायोऑर्गेनिक केमिस्ट्री, पोलिश एकेडमी साइंस, पोलैंड, टी रिसर्च इंस्टीट्यूट, केन्या, श्रीलंका के चाय अनुसंधान संस्थान, सीएसआईआर-आईआईआईएम, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, शूलिनी विश्वविद्यालय, पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार,रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, पश्चिम बंगाल, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज, नागालैंड सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से मौखिक, ई-पोस्टर, स्वर, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सहित विभिन्न आयोजनों में जबरदस्त प्रतिभागिता की। इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से एमएस टीम और यूट्यूब चैनल के माध्यम से वैश्विक उपस्थिति के साथ व्यापक रूप से प्रसारित किया गया।
पालमपुर की साहित्यकार कमलेश सूद की दो पुस्तको "मेरी अधूरी कहानी" (कहानी संग्रह) और "कहाँ हो तुम" (लघु कथा संग्रह) का विमोचन रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार द्वारा रोटरी भवन पालमपुर में किया गया। लघु कथा संग्रह लिखने वाली हिमाचल की दूसरी व कांगड़ा की प्रथम महिला साहित्यकार है। केंद्रीय विद्यालय में 32 वर्ष अध्यापन उपरांत सेवानिवृत हुई कमलेश सूद की रचनाएं इससे पूर्व भी कई समाचारपत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। वहीं आकाशवाणी से कविता पाठ के साथ साथ पुस्तक परिचर्चा में भाग ले चुकी कमलेश सूद की लेखन में बचपन से ही रुचि रही है तथा उनको कई संस्थाए उनकी उपलब्धि पर कई बार सम्मानित भी कर चुकी है। अखिल भारतीय सेवी संस्थान द्वारा प्रयागराज में मानद उपाधि द्वारा अलंकृत एवं सम्मानित कमलेश सूद अनेको कवि गोष्ठियों में भाग ले चुकी है। उनकी अब तक 11 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है जिसमे काव्य संग्रहो में आखिर कब तक, बसन्त से खिलखिलाते रहना, क्षणिका संग्रहो में हवाओ के रुख मोड़ दो, छू लेने दो आकाश को, रिश्तो की डोरी, उगता सूरज अर्श की ओर व लघु कथा संग्रह में कहा हो तुम शामिल है। हिमाचल प्रदेश के भाषा संस्कृति विभाग की पत्रिका विपाशा के अतिरिक्त कई समाचारपत्रों में उनकी पुस्तकों की समीक्षा छप चुकी है। वही कमलेश सूद लेखन के अतिरिक्त समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए रोटरी व अन्य संस्थओं के साथ मिलकर जनसेवा में भी आगे रहती है।
शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 14 शिक्षक अपने बेहतरीन कार्य के लिए पांच सितंबर को शिमला में प्रदेश राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर एवम शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा सम्मानित किए गए। उन्हीं में से एक राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिहरी के जेबीटी अध्यापक राजेंद्र राणा भी शामिल हैं। 2015 व 2016 में उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन चलाया और स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने में स्कूल स्टाफ का में सहयोग लिया। राणा ने बताया कि उनमें खेल भावना है और उनके स्कूल के बच्चे हमेशा खेलों में अव्वल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की लड़कियां 2011 से 2018 तक लगातार वॉलीबाल चैंपियन रही हैं। स्कूल के कई विद्यार्थी स्टेट व नेशनल तक खेल चुके हैं। उन्होंने नेशनल पैरालंपिक में भी भाग लिया था और सिल्वर विजेता निषाद के साथ थे। उन्होंने बताया कि इस समय प्री नर्सरी को मिलाकर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 150 है। कोरोना काल में जेबीटी अध्यापक राजेंद्र राणा ने ज्वालामुखी कोविड सेंटर में अपनी सेवाएं दी हैं और स्कूल में किचन गार्डन भी बनाया। कई तरह के फूलों की प्रजातियां उगाईं।
देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना को लेकर सी. यू. संघर्ष मोर्चा का पुनर्गठन किया गया है। एच. पी. एम. सी. के पूर्व निदेशक विवेक पठानिया को मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। करनैल पटियाल को संघर्ष मोर्चा का संयोजक बनाया गया। जोगिंद्र धीमान को महासचिव, पवन बजरंगी को प्रवक्ता, केवल वालिया को उपाध्यक्ष, विजय बंटा को संघर्ष मोर्चा का सलाहकार नियुक्त किया गया है। विवेक पठानिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सी.यू. का मामला लटका पड़ा है और शिलान्यास के 3 वर्ष के बाद भी सी. यू. के .यू. नाम की एक भी ईंट देहरा में नहीं लगा पाई है। विवेक पठानिया ने कहा है कि सी.यू. प्रशासन और सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर इस विषय को हल करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर संघर्ष मोर्चा शीघ्र ही सी. यू. के वी.सी., मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेगा।
ज्वालामुखी :भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के वर्तमान अध्यक्ष अजय राणा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें अंकुश चौधरी अधवानी एवं अजय राणा छिलगा को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। कुल 43 सदस्य युवा मोर्चा की इस टीम में 2 मंडल महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष - अंकित कुमार, राजीव कुमार चौधरी, अनूप कुमार, रजनीश चौधरी, अक्षय कुमार 4 सचिव- वरुण कुमार, रोहित, सचिन राणा,आशीष कुमार, 2 सह सचिव अरविंद चौधरी, अभिलाष राणा, कार्यालय सचिव आशुतोष कुमार,आईटी सेल प्रमुख बलराज सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, प्रवक्ता अभिषेक शर्मा एवं 26 कार्यकारिणी सदस्य जिसमें विपिन कुमार रमेश चंद रजनीश राणा अभिलाष पटियाल रितिक चौधरी मनीष कुमार साहिल राणा रणजीत ठाकुर अनिकेत राणा विजय कुमार वरुण शर्मा प्रवीण कुमार इत्यादि सम्मिलित किए गए हैं। इसमें जातियों एवं क्षेत्रीय समीकरणों का मिलाजुला समावेश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के सब नवनियुक्त सदस्यों द्वारा हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रमेश चंद धवाला का भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा का भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी का भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सचिव नितिन ठाकुर जी का भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा सचिव अश्विनी कुमार टिप का नवीन दायित्व के लिए धन्यवाद किया। मंडल अध्यक्ष अजय राणा ने मीडिया बंधुओं से बात करते हुए बताया कि जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी की समस्त टीम 1 बूथ 20 यूथ का कार्यक्रम चलाएगी।
डाडा सीबा के चेयरमैन क्लब मेंबर दिलवाग सिंह को पिछले 20 सालों से एलआईसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दिलवाग सिंह ने पिछले 20 सालों से अपनी मेहनत और बलबूते पर देहरा शाखा में प्रथम स्थान हासिल करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार भी प्रथम एमडीआरटी क्वालीफाई करने पर चेयरमैन क्लब मेंबर दिलवाग सिंह को सम्मानित किया गया। शाखा में प्रथम स्थान हासिल करने पर शाखा प्रबंधक अतुल गुप्ता ,सहायक शाखा प्रबंधक रमेश राणा ,विकास अधिकारी, नवदीप कुमार ने सम्मानित किया है।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में अध्यापक अभिभावक समिति का सत्र 2021-22 के लिए शनिवार को कॉलेज प्रिंसीपल राजेंद्रा भारद्वाज की अध्यक्षता में सर्वसहमति से गठन किया गया। इसमें पिंकी देवी को पीटीए कमेटी प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं रंजीत सिंह को उपप्रधान, सुरजीत कुमार को जॉइंट सक्रेटरी और प्रोफेसर रामपाल को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त वजीर चंद, दलवीर सिंह, सोनू, अंजना देवी व राजकुमारी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेंद्रा भारद्वाज, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर रामपाल, जेओए(आईटी) रामदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत दयाल नैहरनपुखर की 18 वर्षीय युवती ने बरवाडा डाकघर घियोरी के युवक के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह इसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में ढलियारा खड्ड की तरफ ले गया तथा वहां इसके साथ छेड़खानी की। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पी०पी० सिंह मेट आईपीएच डिपार्टमेंट, सेक्शन बनखंडी, सबडिवीजन हरिपुर, डिवीजन देहरा जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई कि जब यह व अक्षय कुमार बरवाड़ा में सरकारी नलका लगा रहे थे तो बरवाड़ा के निवासी ने इन्हें नलका लगाने से रोका तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत मानगढ़ तहसील देहरा निवासी ने टांडा में पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि दिनांक 02-09-21 की शाम जब देशराज, बलदेव, सिकंदर व इन्द्रजीत दरकाटा में एनएच 503 किनारे खड़े थे तो रानीताल की तरफ से एक गाड़ी जिसका नम्बर एचपी40सी 0519 आई, जिसे सुशील चन्द पुत्र मेहर चंद निवासी डुगियारी डाकघर दंगल तहसील व जिला कांगड़ा चला रहा था। इस कार ने इन्हें टक्कर मारी दी। बताया जा रहा है कि टक्कर में इन्हें काफी चोटें लगी हैं। चोटिल हुए व्यक्तियों को उपचार हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।
खुंडिया तहसील के अंतर्गत पड़ते गाँव पलियार(घरना) के अंकित राणा सुपुत्र संजय कुमार का चयन भारतीय सैन्य अकेडमी के लिए हुआ है। बताया जा रहा है कि अंकित राणा के दादा कैप्टन बाबूराम भी सेना मे सेवारत थे। अंकित के पिता देहरादून मे मेकैनिक है व माता गृहणी है। इनकी पढ़ाई अपने पिता के साथ रहते देहरादून मे हुई है। अंकित 12 सितंबर से प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी आई एम ए देहरादून मे ट्रेनिंग करेंगे। पूर्व सैनिक लीग खुडिया के मुखिया रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि अंकित की इस उपलब्धि से समस्त इलाके का नाम रोशन हुआ है व नौजवानों मे सेना में बतौर अधिकारी सेवा के लिए प्रेरित किया है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक महिला शिकायतकर्ता ने ज्वालामुखी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी लापता है। वह गत दिनाँक 27.08.2021 को घर से ये बताकर गयी थी कि वो नादौन जा रही है। देर शाम तक उक्त युवती घर न लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर पर लगातार पिछले एक हफ्ते से उसे तलाश किया व रिश्तेदारों से भी संपर्क साधा, परंतु उक्त युवती का कोई अता-पता नहीं लग पाया है। हफ्ताभर से नाबालिग बेटी के गायब होने के बाद भी उसका जब कोई सुराग हाथ नही लगा तो अब परिजनों ने इसकी शिकायत थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है, साथ ही पुलिस से युवती को ढूढने की मदद मांगी है। इस सबन्ध में शिकायत आने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार बेटी कभी भी इस तरह से बिना बताकर कहीं भी नही जाती है और यदि कभी लेट भी हो जाए तो वह तुरंत उन्हें इसकी सूचना देती है, लेकिन इस बार ऐसा नही हुआ है। बेटी की माता के अनुसार उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया है कि कोई उनकी बेटी को ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जसवां परागपुर की ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए ग्राम पंचायतों में युवाओं को खेलने के लिए क्रिकेट किटे वितरीत कर रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को किताबें भी मुहैया करवा रहे है। बता दें कि आज वीरवार को मुकेश ठाकुर ने नंगल चौक, रोडी़ कोडी़ व बठरा में गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए किताबें वितरित कर क्षेत्र में मिसाल पेश की है। इतना ही नहीं क्षेत्र में गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी गई है तथा आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है।
किसान सभा रियासत डाडा सीबा स्थित स्यूलखड्ड का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सपेहिया की अध्यक्षता में गुरुवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल से गैरमुरासी किसानों की समस्या के संबंध में मिला। किसान सभा रियासत डाडा सीबा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह स्पेहिया ने बताया जिलाधीश कांगड़ा ने किसानों की समस्या के समाधान करने का पूर्णतः आश्वासन भी दिया है। इस दौरान सभा के सचिव विरेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, अजीत सिंह ,रक्षपाल सिंह व मलकीत सिंह मौजूद रहे।
उपमंडल आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर देहरा उपमंडल में औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बृजनंदन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा का कार्यक्रम देहरा उपमंडल में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को प्रदेश मेडिसिनल प्लांट बोर्ड द्वारा संचालित किया गया जिसमें 50 से अधिक लोगों को निशुल्क औषधीय पौधे वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उपमंडल में औषधीय पौधों की खेती से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि उपमंडल देहरा औषधीय खेती में पूरे प्रदेश में एक रोल माॅडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से यहां इस दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया था और आज लगभग 100 किसान और लगभग 25 हैक्टेयर भूमि पर औषधीय पौधों की खेती देहरा उपमंडल में की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हेतु उपयोग में लाई गई भूमि में अधिकत्म भूमि वह है जिसका लोग आवारा पशुओं के भय से उपयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का श्रेय नोडल अधिकारी डाॅ. सुनिल कुमार को जाता है, जो निरंतर किसानों को कार्य के प्रोत्साहन के लिए लगे हैं। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. अंजलि शर्मा ने औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, किसानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राज्य मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. अनीश भाटिया और डाॅ. शिव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पंचायत बणी में एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेक्टर चालक कलोहा से पानी का टैंक भरवाकर बणी की तरफ जा रहा था, वहीं बणी-सदवां मार्ग के मध्य ही एक मन्दिर के समीप ही ट्रेक्टर से गिर गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार उर्फ पैनू (47) पुत्र जैमल सिंह गांव मटू उमरां डाकघर बणी तहसील रक्कड़ के रूप में हुई है। व्यक्ति को देहरा अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बणी से सदवां सड़क में ट्रैक्टर नम्बर एचपी36-3807 से सड़क पर गिरने से उक्त व्यक्ति की मृत्यु गई है। अधिक जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर ने बताया कि सुनील कुमार के घर में उसकी मां एवम उसका बड़ा भाई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।पोस्टमॉर्टम हेतु मृतक का शव देहरा अस्पताल ले जाया गया है।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश जहाँ एक और अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, लोगों के सरल जीवन और सादगी, अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों इत्यादी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है, वहीं कांगड़ा चाय के बगीचे व काँगड़ा पेय उत्पाद इसे और ख्याति दिलाते हैं। भारतीय डाक विभाग डाक परिमंडल शिमला की चीफ पोस्टमास्टर जनरल मौर-शरिंग में एक उल्लेखनीय पग उठाते हुए यह निर्णय लिया कि क्यों न डाक विभाग भी अपने विशेष डाक आवरण (Special Cover) पर जिला कांगड़ा के इस अमूल्य उत्पाद को स्थान दे। इसी लक्ष्य को कार्यान्वित करते हुए आज दिनांक पालमपुर में डाक परिमंडल शिमला की चीफ पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजिंदर सिंह ठाकुर चेयरमैन पालमपुर को-ऑपरेटिव टी फैक्ट्री लिमिटेड में विशेष अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थति दर्ज की। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध टिकट-संग्रहकर्ता मधु सूदन गुरुग सहित स्थानीय डाक टिकट संग्रहकली व अन्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया गया। तदोपरांत रामतीर्थ शर्मा अधीक्षक डाकघर धर्मशाला द्वारा मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए उनका सम्मान किया गया तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए काँगड़ा चाय के बारे में तथा डाक विभाग द्वारा विशेष डाक आवरण जारी करने के प्रायोजन बारे विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन पालमपुर को ओ-ऑपरेटिव टी फैक्ट्री लिमिटेड ने भी उपस्थित मेहमानों को अपने उत्पादों से अवगत करवाते हुए डाक विभाग की इस उल्लेखनीय पहल वारे चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल महोदय सहित डाक मंडल धर्मशाला के अधिकारियों का आभार जताया। इसके बाद चीफ पोस्टमॉस्टर ने विशेष अतिथि के सहयोग से 'काँगडा चाय पर एक विशेष डाक आवर्ण को डिजिटली जारी किया। इसके उपरांत पालमपुर में ही चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल द्वारा एक डाक मेले का आयोजन किया गया जिसमे बचत बैंक, पी.एल.आई./आर. पी. एल.आई.बी.डी. व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इत्यादी विभिन्न योजनाओं में धर्मशाला डाक मंडल द्वारा किए गये व्यवसाय की समीक्षा की और निर्धारित समय के भीतर तय लक्ष्य को हासिल करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया।
कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा ज़िला में पहुंचते ही राजनीतिक हल चल शुरू हो गई है। भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा 2022 के चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीँ जल्द ही जिला कांगड़ा की फतेहपुर सीट पर उपचुनाव भी होना है जिसके चलते भी खन्ना का ये दौरा महत्वपूर्ण है। कांगड़ा दौरे पर खन्ना कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। 15 विधानसभा सीटों वाले जिला कांगड़ा को फ़तेह किये बिना किसी भी राजनीतिक दल के लिए शिमल की गद्दी दूर ही रहती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि भाजपा 2022 से पहले जिला कांगड़ा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस दौरान भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संगठनात्मक ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्वर्गीय उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना से हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा पहुंचते ही राजनीतिक हल चल तेज हो गई है, भाजपा प्रभारी ने ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्वर्गीय उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया । इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की। 2022 के चुनावों की दृष्टि से भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तन विचार विमर्श से को संगठन और भी सुदृढ़ बनाने मे पुरजोर कोशिश की जा रही है।
पालमपुर : भाकृअनुप-आईवीआरआई, क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर द्वारा "पशुधन क्षेत्र के सतत विकास के लिए पशु चिकित्सा अनुसंधान में प्रगति" पर 21 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन बुधवार से आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. हरेंद्र कुमार चौधरी, कुलपति सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर ने किया। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र के साथ-साथ देश में पशुपालन की समस्याओं पर प्रकाश डालते आयुर्वेद द्वारा पशुओं की भलाई के लिए प्राचीन काल में प्रचलित पशु चिकित्सा परंपराओं का वर्णन किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की गद्दी बकरियों के संपूर्ण मांस प्रोफाइल का अध्ययन करने और आवारा पशुओं की आबादी से निपटने के लिए सेक्स्ड सीमेन तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी जो समय की मांग है और कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान, पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. सुदेश राडोत्रा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने डॉ. त्रिवेणी दत्त, निदेशक, आईसीएआर-आईवीआरआई, बरेली (यूपी) को उनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व संयुक्त निदेशक विस्तार शिक्षा आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर डॉ. हरिंदर कुमार आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर की उपलब्धियों के बारे में बताया और क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ. अमरेश चंद्रा, निदेशक भाकृअनुप-भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी, डॉ. ए. साहू, निदेशक राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र, बीकानेर, राजस्थान और डॉ. अनिल कुमार निदेशक, केंद्रीय कृषि महिला संस्थान भुवनेश्वर, ओडिशा ने इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उद्घाटन में निदेशक अनुसंधान सीएसके एचपीएयू, पालमपुर और सह-पाठ्यक्रम निदेशक, डॉ रिंकू शर्मा, डॉ देवी गोपीनाथ, डॉ गौरी जैरथ और डॉ अजयता रियाल ने भाग लिया। अंत में डॉ. रिंकू शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, आईवीआरआई, क्षेत्रीय स्टेशन, पालमपुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।बारामूला, जम्मू-कश्मीर संघ शासित प्रदेश समेत 150 से अधिक शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने पंजीकरण कराया है और पशुधन क्षेत्र के क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करके लाभान्वित होंगे। कार्यशाला में भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों और विशेषज्ञताओं और विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ वक्ता व्याख्यान देंगे।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीते दिवस 26 वर्षीय व्यक्ति की ज़हर निगलने से मौत हो गई। दरसल मृतक अपने घर से नगरोटा वाह चौक अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया था, जहां पर मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद वह अचानक जमीन पर चक्कर खाकर गिर गया। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त युवक को इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज में पुष्टि पाई गई कि उक्त युवक ने कोई जहरीली दवाई पी है। इसके बाढ़ डॉक्टरों ने युवक को आगामी इलाज हेतू आरपीजीएमसी टाण्डा रैफर कर दिया था। वंही देर रात आरपीजीएमसी टाण्डा में इलाज के दौरान उक्त युवक मृत्यु हो गयी है। व्यक्ति की पहचान मुनीश उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।
जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैल में 16 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया गया। लगभग 5 लाख रूपये का सामान जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी, रैल, लंडियारा, कस्बा जागीर और सियूल से संबंध रखने वाले 16 महिला मंडलों को उद्योग मंत्री ने भेंट स्वरूप प्रदान किया। इसमें सारा सामान महिला मंडलों की मांग के अनुसार था, जिसमे गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि शामिल थे। मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें। महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं किसी एनजीओ या स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकर महिलाओं को उनकी योग्यता की अनुसार उचित स्थान देने क़े लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 से 10 तक 10-देहरा व 11-जसवां परागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र की मतदाता सूचियों का सत्यापन संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में 1 जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके जिन युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनके मत बनाने का कार्य, मतदाता सूची से मृतक व स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने का कार्य तथा सूची से सभी प्रकार की विसंगतियों को दूर करने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं का विवरण एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि इस दौरान सभी सूची में अपनी जानकारी का सत्यापन कर लें और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में हिंदी पखवाड़ा समारोह की विधिवत शुरुवात की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। हिंदी विभाग के समस्त शिक्षकों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर वंदना की। प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पखवाड़ा समारोह के दौरान पंद्रह दिनों तक विद्यालय में छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों के लिए हिंदी में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हिंदी पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य हिंदी का व्यावहारिक व कार्यालय कामकाज में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना है ताकि हिंदी के प्रचार प्रसार को उन्मुक्त गति मिल सकें। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के समस्त बच्चें बोलचाल में ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का प्रयोग करें और अपने परिवेश में लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करें।
ग्राम पंचायत गुम्मर के प्रधान शिमला देवी पिछले 18 साल से एलआईसी में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पँचायत में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ शिमला देवी ने 18 साल से अपनी मेहनत और अपने डेवलपमेंट अफसर सुशील कुमार के सहयोग के बलबूते पर हिमाचल प्रदेश एवम अपनी देहरा शाखा में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इस बार भी प्रथम शक्तिवीर बनके शाखा में प्रथम स्थान हासिल करने पर ब्रांच मैनेजर अतुल गुप्ता और डेवेलपमेंट अफसर सुशील कुमार ने उन्हें सम्मानित किया है। प्रधान शिमला देवी ने कहा है जिस मेहनत और लगन से वह एलआईसी में काम करती आ रही हैं उसी मेहनत से ग्राम पँचायत गुम्मर में भी काम करेंगी।
शिमला: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल 2 सितंबर को कांगड़ा प्रवास पर रहने वाले है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना कल प्रातः 11 बजे धर्मशाला मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत भाजपा प्रभारी धर्मशाला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करंगे। शाम को अविनाश राय खन्ना एक बूथ स्तर की बैठक में भाग लेंगे जिसके बाद वो धर्मशाला के विधायक, नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। यह सभी बैठकें पार्टी के दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाली है, धीरे धीरे भाजपा 2022 का रोड मैप तैयार कर रही है। 3 सितंबर को भाजपा प्रभारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक सत्र को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा समस्त नेतृत्व टोक्यो पैरालंपिक -2020 में गए पैरा एथलीटस का मनोबल लगातार बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भारत ने कुल 10 पदक जीते है जिसमे से 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रोंज है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्टार्स प्रोजेक्ट के संचालन और मूल्यांकन हेतु धर्मशाला में आयोजित वर्कशाप में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चांदमारी के टीजीटी अध्यापक संजय चौधरी व स्वयमसेवी दानी सज्जनों आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट फ़ोन वितरित किये गए। संजय चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर व आसपास के प्राथमिक और उच्च पाठशालाओं में जरूरतमंद बच्चों को सैमसंग कम्पनी के 28 नए मोबाइल फोन दान किये। इसके कार्य के लिए शिक्षा मंत्री ने संजय चौधरी के प्रयासों की सरहाना की। उन्होंने अध्यापक संजय के प्रयासों को आदर्श मान कर अन्य जगह भी इस तरह के प्रयासों की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती पँचायत नलेटी में मंगलवार को क्षेत्र की कुछ पंचायत के प्रधान व उप प्रधान द्वारा एक बैठक का आयोजन किया। इसमें विभिन्न पंचायतों में होने वाले विकास कार्य के ऊपर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। बैठक की अध्यक्षता दयाल पंचायत के उप-प्रधान अजय कुमार जफ्फा ने की। बताया जा रहा है कि बैठक में नजदीकी पंचायतों के लगभग 8 प्रधान-उप प्रधान ने हिस्सा लिया साथ ही तमाम विकास कार्य एवं गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। पँचायत में सभी लोगों के कार्य बिना भेदभाव से करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही अजय कुमार जफ्फा ने बताया कि हर महीने इस बैठक का आयोजन अलग-अलग पंचायतों में किया जाएगा। बैठक में पंचायतों की तमाम समस्याओं के बारे में भी जिक्र किया गया। जिसका निपटारा जल्द ही कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान धजाग दलजीत डडवाल( डिंपल), ग्राम पंचायत बढहूँ प्रधान दलजीत सिंह, बड़ा पंचायत प्रधान वीरेंद्र, नलेटी पँचायत प्रधान अंकुश शर्मा, उपप्रधान दयाल अजय कुमार जफा, चुधरेड पंचायत विनोद कुमार, संदीप कुमार नलेटी पंचायत, विनोद (बाबू) हार पंचायत मौजूद रहें।
पालमपुर: गौसदन नागणी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शिरकत की। गौसदन बनने के उपरांत पहली बार आयोजित कार्यक्रम में भजन कीर्तन में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने उपस्थित लोगों को कृष्ण जनाष्टमी के महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुलाह हलके को बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिये नागणी में गौसदन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस गौसदन में लगभग 100 पशुओं को रखने की सुविधा है। उन्होंने कहा कि नागणी में ही काऊ सेंचुरी के लिये लगभग 100 कनाल भूमि पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि काऊ सेंचुरी के लिए 4 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस काऊ सेंचुरी में लगभग 1000 पशु रखने की व्यवस्था होगी, जिससे सुलाह और आसपास के विधान सभा क्षेत्रों के भी लावारिस पशुओं को आश्रय प्राप्त होगा। उन्होंने गौसदन के संचालन में कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहयोग के बिना इस तरह के कार्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अवसर पर गौसदन के लिये सहयोग देने वाली संस्थाओं और लोगों को समानित भी किया।
दी कृषि सहकारी सभा समिति सचिव दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 सितंबर को होगा। सभा में नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 7 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी और नामांकन फार्म सभा कार्यालय में पंजिकरण अधिकारी के पास जमा होगा। उसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे उसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी सभा के सचिव दिनेश कुमार द्वारा दी गयी।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के आउटसोर्स कर्मचारियों का शिष्टमंडल मजदूर संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मिला। शिष्टमंडल ने पूर्व विधायक के ध्यानार्थ लाया कि कृषि विश्वविद्यालय में ठेकेदारी प्रथा के चलते दिल्ली की "साईनाथ कंपनी" आउटसोर्स कर्मचारियों का बुरी तरह शोषण कर रही है। इनका आरोप है कि यह कंपनी ना तो समय पर ईपीएफ सुविधा और ना ही वेतन का भुगतान करती है उल्टा सो सो रुपये इनके वेतन से मनमाने ढंग से काट लिए जाते है। इन कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि कृषि विद्यालय भी हमारे साथ हो रहे इस प्रकार के घोर अन्याय के विरुद्ध मुख दर्शक नजारा देखता है । इनका रोष पूर्वक कहना है कि उल्टा जब इस तरह कंपनी के मनमाने ढंग के विरुद्ध आवाज उठाई तो उसके जुर्म में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कंपनी के प्रभाव में आकर अध्यक्ष मुकेश कुमार को नौकरी से निकाल दिया। इन आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि वे 15 -20 वर्षो से कृषि विद्यालय के अलग-अलग विभागों में सेवा दे रहे हैं ऐसे में जिस तरह तेलंगाना उच्च न्यायालय के मान्य न्यायाधीश डॉक्टर रामा चंद्र राओ ने दलील दी है कि आउट सोर्स प्रथा को वास्तविक सेवा पात्रता से बचने के लिए एक छल और दिखावा बताते हुए सरकार को वर्ष 2020 से ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए थे। ऐसे में प्रदेश सरकार भी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक ऐसी नीति बनाए जिससे कि इस तरह की तानाशाही कंपनी से छुटकारा पाया जा सके। पूर्व विधायक ने कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि इन कर्मचारियों के हक हकूको की आवाज को किसी निजी कम्पनी के दबाव में न आकर इनके पक्ष को भी सुना जाए न की एक तरफ ठेकेदारी प्रथा का प्रभाव और दूसरी तरफ मुकेश कुमार को निकालने की लताड मानवाधिकार के विरुद्ध है।
गरली के अन्तर्गत चल रहे बालिका आश्रम मे विगत करीब तीन महीने पहले रात को अचानक गेट फांद कर भागी बेसहारा लडकी का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि रविवार देर सांय अचानक उक्त आश्रम मे जीवन यापन कर रही एक और 17 वर्षीय लडकी की अचानक किसी चीज का सेवन करने के बाद इतनी सेहत बिगड़ गई कि उसे तुरन्त देहरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहा उसकी नाजुक स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने टान्डा रैफर किया है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उक्त लडकी ने ऐसी कोन सी वस्तु का सेवन किया है यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी परन्तु मामला गम्भीर है। इस मामले की सच्चाई मौके पर पहुंची पुलिस की जांच या उक्त लडकी के ब्यानो बाद ही खुल पाएगी परन्तु सुत्रो की बात माने तो उक्त लडकी की हालत नाजुक है। लिहाजा ब्यान देने के लायक नही है। जिससे उसकी अचानक सेहत इतनी बिगड गई कि उसे टान्डा मेडिकल कांगड़ा भेजना पडा। बताया जा रहा है कि उक्त लडकी अभी करीब एक महीना पहले ही गरली आश्रम मे पहुंच कर अपना जीवन यापन कर रही थी गत करीब तीन महीने पहले भी यहां से लडकी रात को गेट फांद कर भाग गई थी और रक्कड पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए करीब भागने से दो घन्टे बाद ही ढूँढ़ निकाला था। इस बारे जब डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उक्त लडकी अभी ब्यान देने की स्थिति मे नही है उक्त लडकी को होश आने के बाद ही सब तय हो पाएगा कि आखिरकार उक्त लडकी की तबियत अचानक कैसे बिगड़ी।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते थाना हरिपुर के तहत गढ़ के सामने पुरानी समाधि समीप जलरियां की तरफ डैम के पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान का जायजा लिया साथ ही उन्होंने पाया कि एक महिला जिसकी उम्र 50-55 साल लग रही है उसका शव डैम में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला के शरीर पर कमीज रंग फूलदार हरे-जामुनी व गाजरी रंग व दोनों कानों में वालियां पीली धातुनमा तथा गले में लाल रंग की डोरी में ओम का लोकेट लगा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि महिला का शव करीब 10/15 दिन पहले की प्रतीत हो रही है व गल चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि काँगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू व मण्डी स्थित समस्त थाना, चोंकी के माध्यम से डैडवाडी की फोटो सहित सूचित कर दिया गया है वहीं डैडवाडी पहचान हेतु 72 घण्टे के लिए अस्पताल देहरा के डैड हाऊस में रखी गई।
सीएसआईआर हिमालय जैवसम्पदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आई एच बी टी), पालमपुर में शनिवार को कृषि विभाग, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश सरकार को केसर एवं हींग के बीज व पौध का वितरण किया गया। डॉ संजय कुमार निदेशक, हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा शनिवार को केसर के बीज की पहली खेप (840 किलोग्राम केसर कोर्म) व 3250 हींग के पौधे कृषि विभाग के अधिकारियों को वितरण के लिए सौंपे गए। यह बीज एवं पौध सामग्री हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के गैर-पारंपरिक क्षेत्रों के लिए सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वकांशी 'कृषि से संपन्नता योजना के अंतर्गत आई एच बी टी संस्थान व कृषि विभाग इस वर्ष 1 हेक्टेयर क्षेत्र को केसर व 3 हेक्टयर क्षेत्र हींग की खेती के अंतर्गत लाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इस वर्ष किन्नौर जिले में केसर की खेती 0.24 हैक्टर क्षेत्रफल और हींग की खेती 0.5 हैक्टर क्षेत्रफल में की जाएगी। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में केसर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पंपोर और किश्तवाड़ जिलों में उगाया जाता है जिसका वार्षिक उत्पादन 6-7 टन तक पहुंच जाता है जो कि भारत में 100 टन की वार्षिक मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी प्रकार देश में प्रति वर्ष 1542 टन से अधिक शुद्ध हींग की खपत होती है तथा देश में प्रतिवर्ष 942 करोड़ रूपये से अधिक हींग के आयात पर खर्च किए जाते हैं। भारत में हींग की आपूर्ति के लिए अफगानिस्तान, उज्वेकिस्तान तथा ईरान प्रमुख देश हैं। देश में हींग का आयात मुख्यतः (कुल आयात का 90 प्रतिशत) अफ़गानिस्तान से किया जाता है। अतः प्रदेश सरकार का कृषि विभाग, सीएसआईआर हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के साथ मिलकर केसर व हींग की खेती के पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुछ चिन्हित क्षेत्रों में जिनकी जलवायु केसर व हींग के लिये उपयुक्त हो सकती है वहाँ पर पायलट योजना के अंतर्गत कुछ किसानों द्वारा संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग अधिकारियों की देख रेख में ही खेती कारवाई जा रही है जो की भारत को कैंसर व हींग के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की और एक कदम है। निदेशक ने आगे कहा कि गत माह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, हिमाचल सरकार, वीरेंद्र कंवर द्वारा संस्थान का दौरा किया गया व हींग और केसर परियोजनाओं के अंतर्गत आई एच बी टी पालमपुर द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली व विज्ञानियों द्वारा कोविड-19 महामारी के बावजूद इन परियोजनाओं के लिए किये गए कार्यों की सराहना की गई। डॉ राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं केसर परियोजना समन्वयक (पीआई) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गैर पारंपरिक क्षेत्रों संस्थान द्वारा केसर की खेती का प्रयास किया जा रहे हैं। किसानों एवं कृषि अधिकारियों को इसकी खेती के तरीके एवं उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं बीज उपलब्ध किया जा रहा है। जिला किन्नौर के अलावा जिला चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला एवं लाहौल स्पीति के कुछ चयनित इलाक़ों में भी इस वर्ष केसर की एक हेकटेयर क्षेत्र में खेती की जाएगी। केसर प्राचीन काल से भारतीय व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण मसाला फसल है जो औषधीय गुणों से भी भरपूर है। केसर की गुणवत्ता एवं इसकी कीमत तीन मार्कर कंपाउंड्स जैसे क्रोसिन (रंग के लिए जिम्मेदार), पिकोक्रोसीन (स्वाद के लिए जिम्मेदार) एवं सैफ्रानाल (सुगंध के लिए जिम्मेदार) की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ड़ा अशोक कुमार प्रधान विज्ञानी एवं हींग परियोजना समन्वयक ने बताया की हींग (फेरुला एसाफोईटिडा) एपिएसी (गाजर) कुल का एक बहुवर्षीय पौधा है जो मूलतः ईरान व अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाकों में जंगली रूप में पाया जाता है। भारत में हींग का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है, वहीं इसके औषधीय गुण भी हैं तथा आयुर्वेद के अनेक ग्रन्थों में भी इसके औषधीय उपयोग वर्णित है। हींग एक कोमलतने वाला पौधा है जोकि 2 मीटर तक ऊँचा होता है तथा इसके पत्ते विछेदित होते हैं। इसकी जड़ों से रिसने वाले वानस्पतिक दूध (ओलियोगमराल / रस / शुद्ध हींग) को शुष्क कर के हींग के रूप में प्रयोग किया जाता है। सीएसआईआर हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (जाईएचबीटी), पालमपुर द्वारा वर्ष 2018 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, नई दिल्ली के माध्यम से हींग के बीजों का आयात ईरान से किया गया। बीज के माध्यम से तैयार किए गए हींग के पौधों का उच्च तुंगता केंद्र, रिबलिंग जिला लाहौल-स्पीति में रोपण किया गया तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर परीक्षण के तौर पर पौधे लगाए गए डॉ आर के पुरथी निदेशक कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गत सप्ताह सीएसआईआर आई एच बी टी पालमपुर का दौरा किया गया व इन परियोजनाओं के अंतर्गत किये कार्यों की समीक्षा व सराहना की। उनके अनुसार कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार व सीएसआईआर-आई एच बी टी पालमपुर मिलकर किसानों की आजीविका में सुधार करने में मदद करेंगे और केसर व हींग के आयात को कम करके भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।
फ़िल्म हीरो अरशद वारसी ने रविवार को ठाकुरद्वारा में हिमालयन टी फैक्ट्री में विजिट किया और कांगड़ा टी के बारे में जानकारी ली। हिमालयन टी फैक्ट्री के मालिक राजीव सूद ने उन्हें कांगड़ा की चाय भेट करते हुए।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवम स्वर्ण मोर्चा की एक बैठक प्रदेश मुख्यसलाहकार रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में देहरा स्थित रहन बसेरा में सम्पन्न हुई। बैठक में रूमित ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि क्षत्रिय संगठन, मदन ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि सवर्ण मोर्चा, दीपक चौहान, रविंद्र सिंह नेगी, उमेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सतीश कमल, रिपुल परमार, अंकुर पठानिया, राजीव ठाकुर, राहुल राणा उपस्थित रहे।बैठक में रूमित ठाकुर ने कहा कि सरकार और जनता की ओर से चुने गए नुमाइंदे सवर्ण समाज विरोधी नीतियों को बनाने में सरकार का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे नेताओं का आने वाले समय में हमारा समाज अपने गांवों में आना निषेध कर देगा। हर गांव में ऐसे बोर्ड टंगे मिलेंगे, यहां नेताओं का आना वर्जित होगा। कहा कि सरकार सवर्ण आयोग बनाने के लिए तारीख पर तारीख दे रही है, लेकिन इस पर कार्य नहीं कर रही। अगर ऐसा ही रहा तो 2022 के चुनाव में सवर्ण समाज ऐसे नेताओं का खुल कर विरोध करेगा। साथ ही कहा कि यह नेता स्वर्ण समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही कार्यक्रम के उपरांत देहरा विधानसभा क्षेत्र से यश पठानिया, करतार सिंह पठानिया, राजेन्द्र सिंह, कश्मीर सिंह गुलेरिया को प्रदेश कार्यकारिणी में सलाहकार के ओहदे से नवाजा गया वहीं ज्वालामुखी कार्यकारिणी की घोषणा भी गयी जिसमें सुमित ठाकुर को ज्वालामुखी विधानसभा अध्यक्ष, मुकुल शर्मा संगठन मंत्री, वीरेंद्र ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर अंकुश राजपूत, रमन शर्मा, सतविंदर गुलेरिया, सुमित ठाकुर, राजन शर्मा, यश पठानिया, पुष्पिंदर चौहान, विनोद राणा,जगरूप सिंह गुलेरिया सहित अन्य व्यक्ति पहुँचे।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज अपने परिवार और प्रशासन के अधिकारियों साथ गरली स्थित बालिका आश्रम में रह रही बच्चियों के बीच अपना जन्मदिन बहुत साधारण ढंग से मनाया। बिक्रम ठाकुर ने बालिका आश्रम की बच्चियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व में भी बालिका आश्रम की कईं बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने गोद लिया है। जिसमें तीन बच्चियां अभी नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भविषय में भी सरकार द्वारा हर सुविधा उपलब्ध करवाने के अलावा वह प्रतिभावान बच्चियों को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने आश्रम में कार्य कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि इस आश्रम से कोई भी बच्ची शिक्षा, खेल-कूद या अन्य किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है, तो वह उनका पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वह उनके ध्यान में हर वह सम्भव कार्य लाएँ जो सरकार इस बालिका कल्याण आश्रम के लिए कर सकती है, उसे भी प्रमुखता से किया जाएगा। इस अवसर पर बालिका आश्रम में रह रही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्च्यिों को प्रोत्साहन के लिए 11 हजार की राशि भेंट करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही सरकार बेटियों को हर अवसर उपलब्ध करवाने के साथ उनके उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। बच्चियों ने इस अवसर पर अपने हाथ से बनाए हुए उपहार और फूल उद्योग मंत्री को भेंट किए। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह बच्चियां किसी वजह से अपने परिवारों से दूर हैं, लेकिन बालिका आश्रम के संचसलक, प्रशासन एवं समाज उनके परिवार की भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि यह बच्चियां अपने जीवन में कभी परिवार की कमी न महसूस करें, इसलिए पूर्ण समाज इन्हें परिवार की तरह रखे और इनके उत्थान के लिए सहयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने बालिका आश्रम में रह रही बच्चियों को उनकी जरूरत के अनुरूप विभिन्न उपहास भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविषय की कामना की। इसके बाद उद्योग मंत्री ने सदवां में 10वीं की बोर्ड परिक्षा में मेरिट में आई परागपुर की भूमि सूद को पढ़ाई के लिए लैपटाॅप भेंट किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि क्षेत्र की बेटियां अपने पैरों पर खड़े हों और ज्यादा से ज्यादा कौशल प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियों को उज्जलव भविषय देने के लिए वह हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सदैव तैयार हैं। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, जिला परियोजना अधिकारी रणजीत सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर जीत सिंह, डीसीपीयू राजेश शर्मा, अध्यक्षा बाल विकास आयोग चमेली मेहरा, सदस्य जिला बाल विकास आयोग आकाशदीप जरयाल, इंस्ट्रक्टर बालिका आश्रम ईशू डोगरा, सहित बालिका आश्रम की बच्चियां उपस्थित रहीं।
पालमपुर: बाल विकास परियोजना भवारना के तहत "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" कार्यक्रम की ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी की बैठक एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2020-21 की कार्रवाई प्रस्तुत की गई। एसडीएम ने बैठक में लिंग अनुपात में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भवारना विकास खण्ड में लिंग अनुपात 935 प्रति हजार है, जबकि विकास खण्ड भवारना की ग्राम पंचयत देहण, द्रोगणु, कंडी, मलाहु, लमलेहड़, द्रंग, लाहला, चन्दपुर, अरला, जिया, ढराटी, कल्यारकर, बगोड़ा, परोर और फरेड़ में लिंग अनुपात कम होना चिंता का विषय है। उन्होंने पंचयात प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास तथा शिक्षा विभाग के समन्वय से जन जागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। गुलेरिया ने बताया कि बेटी है अनमोल योजना में सरकार ने बीपीएल परिवार में जन्मी बेटियों को 12 हजार के स्थान पर 21 हजार रुपये की राशि मुहैया करवाई जायेगी। बीपीएल परिवार की बेटीयों की शादी के लिए शगुन योजना में विकास खण्ड भवारना में 31 बेटियों को 31 हजार प्रति बेटी उपलब्ध करवाने के लिये प्रस्ताव स्वीकृत किये गए हैं। बैठक में ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य बीएमओ गोपालपुर डॉ मीनाक्षी गुप्ता, सीडीपीओ अनिल कौल, बीइइओ पालमपुर सुभाश चंद, बीइइओ भवारना रमेश कुमार उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन के दिन से गुग्गा नवमीं की पूजा आरंभ हो गई है। हर गांव-गांव में जाकर कई मंडलियां ने गुग्गा जाहर पीर को डोल नगाढ़ों, ढमरू, थाली बजा कर पूजना शुरू कर दिया है। जिला कागडा़ में गुग्गा जाहिर पीर की मंडलियों से भी चहल-पहल भरा माहौल रहा। गाँव के दुकानों व घरों में जाकर कई मंडली ने गुग्गा जाहिर पीर की कथा सुनाई। गौर हो प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के साथ ही गुग्गा नवमीं का आरंभ हो जाता है तथा यह नौ दिन गुग्गा जाहर पीर की पूजा के लिए विशेष माने जाते हैं। कई मंडली इन दिनों में गुग्गा का गुणगान करती हैं तथा इन दिनों में उन्हें लोगों से जो भी दान स्वरूप प्राप्त होता है, उसे मंडलियों के सदस्य आपस में बांटते हैं तथा उसमें से कुछ अंश गुग्गा के मंदिरों में चढ़ाते हैं। जिला कागडा़ में गत दिवस गुग्गा जाहिर पीर का गुणगान कर रही मंडली गुरनवाड़ के सुदर्शन कुमार ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन से गुग्गा नवमीं का आरंभ होता है तथा रक्षाबंधन से लेकर नौ दिनों तक गुग्गा जाहर पीर को पूजा जाता है। गुग्गा नवमीं पर गुग्गा जाहर पीर को विशेष रूप से पूजा जाता है। नवमी के अवसर पर प्राचीन समय से ही जाहर पीर को पूजा जाता आ रहा हैं। इस अवसर पर मंडली सदस्यों परमजीत सिंह ,राकेश कुमार ,राज कुमार ,विजय कुमार व रवि वताया डाडा सीबा क्षेत्र के सभी दुकानों व घरों में जाकर गुग्गा जाहर पीर का गुणगान किया।
प्रत्येक नागरिक को जीवन रक्षा का अधिकार प्रदान करने के व्यापक मिशन में अग्रणी रहने वाली जीवीके ई एमआरआई 108 आपातकालीन सेवा कोविड-19 के मुश्किल वक्त में प्रदेश वासियों के लिए आशा और विश्वास की एक सच्ची साथी बनी हुई है। यह सेवा प्रदेश वासियों के लिए मुश्किल दौर में निसंदेह एक वरदान सिद्ध हुई है। वही इसी कड़ी के तहत डाडा सीबा सिविल अस्पताल मे तैनात आपातकालीन 108 व 102 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस नगरोटा बागवां के कर्मचारियों को सीएमओ कांगड़ा कार्यलय मे सम्मानित किया गया जिसमें परविंदर सिंह ,दिनेश कुमार, सतवीर सिंह, सुदर्शन कुमार और सुरजीत कुमार को स्वच्छता अभियान" मेरी एंबुलेंस स्वच्छ एंबुलेंस" के तहत अपनी एंबुलेंस को सभी समीकरणों के तहत जैसे कि एंबुलेंस की स्वच्छता सभी उपकरणों का सही तरीके का रखरखाव तथा सभी दस्तावेजों को समय अनुसार भरने के लिए उनके अच्छे से देखरेख करने के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता जिला कांगड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीवीके इएमआरआई के स्टेट हेड मेहुल सुकुमार और जिला प्रभारी विकास दिओलिया भी मौजूद रहे।
किसान सभा रियासत डाडा सीबा स्थित सयूल खडड की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सपेहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में किसानों ने मांग की है कि भारत सरकार द्वारा किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के बारे में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है जिसके लिए सभा में मांग रखी गई की सरकार किसान सभा रियासत डाडा सीबा सथित सयुल खडड जो कि एक पंजीकृत सभा है इसमें भी कुछ लोगों को इस कमेटी के में लिया जाए। दूसरी मांग सभा ने किसान निधि योजना के बारे में कि जिसमें आम किसानों की भांति गैर मरूसी किसानों को भी इस योजना का लाभ मिल सके सब ने सरकार से मांग की कि मक्की की फसल पर लग रहे कीड़े के लिए उचित दवाई का प्रबंध किया जाए ताकि किसानों को इस बीमारी से निजात मिल सके किसान सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के स्वर्ग सिधार जाने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी इस मौके पर सचिव वीरेंद्र कुमार, रामस्वरूप शर्मा, रतन चंद ,मनोज कुमार ,अजीत सिंह, मलकीत सिंह व चौधरी राम दास आदि सम्मिलित रहे।
उपमंडल देहरा के तहत मेन बाजार बढल ठोर में पिछले काफी सालों से बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा हो जाता है और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में पानी दुकानों में घुस जाता है पानी के साथ दुकान में रखा हुआ सामान खराब हो रहा है। दुकानदारों ने बताया की थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क तालाब व कीचड़ का रूप धारण कर लेती है। जिससे बहुत दुर्गंध फैलती है दुकानों में कोई भी आ जा नहीं सकता। बसों में सवारी ना चढ़ सकती हैं और ना ही उतर सकती हैं। पिछले कुछ साल पहले जिलाधीश कांगड़ा खुद मौके पर आए और उन्होंने विभाग को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाए। परंतु 4 साल बाद भी कुछ भी नहीं हुआ वर्ष 2018 में दुकानदारों ने चक्का जाम किया तो भी आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला। आज फिर स्थानीय दुकानदार इस पुरानी समस्या को लेकर जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल को एक अर्जी के माध्यम से अपील कि है कि समस्या का हल किया। स्थानीय दुकानदारों सतीश सपेहिया, पुनीत शर्मा, अजय राणा, जाफर अली, मौज दीन, शुभम कौडल, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, रामनाथ शर्मा ,अभिषेक शर्मा, हेमा, विजय ठाकुर ,जोगेंद्र व नरेश कुमार ने बताया हमारी इस समस्या का समाधान 20 दिनों के अंदर -अंदर नहीं हुआ तो हम दोबारा चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग देहरा व एसडीएम देहरा और डीसी कांगड़ा की होगी कृपया करके हमारी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। क्या कहते हैं अधिकारी सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया लोग जहां कहे विभाग वहां पर पानी ले जाने के लिए तैयार हैं लोग बताएं कि पानी की निकासी कहां करनी है जहां हम पानी निकालने का प्रयास करते हैं वहां से स्थानीय लोग मना कर देते हैं विभाग सब कुछ करने के लिए तैयार है स्थानीय लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुलह विधानसभा क्षेत्र के चंबी के पास शुक्रवार दोपहर बाद एचआरटीसी की एक बस बेकाबू होकर सड़क से बाहर चली गई। हादसे में घायल 10 यात्रियों को नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हिमाचल संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड़ के बच्चों ने फिर से अपने विद्यालय का नाम हिमाचल में रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा ज्योति ने राज्यस्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत गीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्यस्तरीय कनिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में छात्रा आरजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के बच्चों में अंशिका 6वीं, कामिनी 7वीं, विशाल 8वीं, आरजू 8वीं, दिव्यांशी 10वीं, नेहा 11वीं, ज्योति 11वीं इन बच्चों ने श्लोकोच्चारण तथा संस्कृतगीत प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें जिला स्तर पर वरिष्ठ वर्ग की गीत प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम स्थान पर रही थी। कनिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आरजू प्रथम स्थान पर रही थी तथा वरिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पायल द्वितीय स्थान पर रही थी। इसके साथ ही नेहा, विशाल, कामिनी ने भी अपने प्रथम प्रयास में ही जिला स्तर के परिणामों में प्रथम दस छात्रों में अच्छी जगह बनाई थी। अंशिका तथा दिव्यांशी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया था। प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वाले बच्चों का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। जिसमें अब ज्योति तथा आरजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
पालमपुर: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में वीरवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेड रिबन क्लब, पूर्व छात्र संघ और महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। सिविल अस्पताल पालमपुर से आई टीम ने युवाओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी नवेदिता परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कौंडल ने किया। उन्होंने बताया कि रक्त देने से जल्द ही शरीर उस कमी को पूरा कर सकता है। हम 56 दिनों के बाद फिर से रक्तदान कर सकते है। शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। एनसीसी के दीप कुमार व रेणु डोगरा, एनएसएस के धर्मवीर व आशु फुल्ल, रेड रिबन के सदस्यों गौतम, रिशान्त नरयाल, अभिषेक, अनीश, भारती, पूर्व छात्र संघ के नीतिन जम्वाल,चमन कपूर, रजत कपूर, राकेश, अनुज का इस शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीन में लोक निर्माण विभाग उपमण्डल कार्यालय का उद्घाटन राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद ध्वाला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थियों में सड़के ही आवागमन का मुख्य और सरल साधन हैं, और सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल मझीण कार्यालय खुलने से मझीण उपतहसील के अन्तर्गत आने वाले सभी गाँवों की जनसंख्या लाभन्वित होगी तथा चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस उपमण्डल के अधीन 150 किलोमीटर के लगभग कच्ची तथा पक्की सड़के है। हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में सड़कों का सुदृड़ जाल बिछाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सड़कों और पुलों के निर्माण तथा सड़कों के विस्तार पर 4,502 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। सड़कों से छूटी बस्तियों और गांवों को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों से जोड़ने के लिये 75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ध्वाला ने इसके बाद फ़केड़ में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। इस अवसर पर अधिकतम जनसमस्याओं का मौक़े पर निपटारा करते हुए उन्होंने शेष के समयबद्ध निवारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश धिमान, मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, उपाध्यक्ष विजय मेहता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग हुक्कम चंद, राहुल जंजिया, प्रधान ग्राम पंचायत मझीन प्रेमलत्ता सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


















































