कसौली : ग्राम पंचायत प्रधान संगठन विकास खंड धर्मपुर इकाई द्वारा SDM कसौली के माध्यम से ग्रामीण विकास एव पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान संगठन द्वारा मांग की गयी कि स्टाफ न होने के कारण ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही है जिसकी वजह से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस विषय पर दो मुख्य मांगे रखी गई और आशा जताई गई कि इन्हें शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की बात कही गई। 1. पंचायतों में तकनीकी सहायक (TA) एवं ग्राम रोजगार सेवक (GRS) की भारी कमी होने के कारण TA व GRS को पांच-पांच पंचायतें दी गई है। बड़ी मुश्किल से यह कर्मचारी 1 महीने में 4 दिन ही एक पंचायत को समय दे पाते हैं जिसकी वजह से लोगों को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल रहा है। अन्य विकास कार्य भी नहीं चल पा रहे हैं। बहुत सी पंचायतों में सचिवों की भी कमी है और एक सचिव को तीन-तीन पंचायतें दी गई है जिस कारण विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं वह सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर जनता को नहीं मिल पा रहा है। 2. ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को जो मानदेय दिया जाता है वह बहुत ही कम वह अपमानजनक है। पंचायत जनप्रतिनिधियों को सुबह शाम दिन रात जनता की छोटी-छोटी समस्याओं और छोटे छोटे कार्यों का समाधान करना होता है। वही विकास कार्यों की जिम्मेदारी भी जनप्रतिनिधियों की होती है। एक पंचायत प्रतिनिधि 15 से 20 घंटे प्रतिदिन जनहित में कार्य करते हैं लेकिन जब मान सम्मान (मानदेय) की बात आती है तब अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं, जो दुख का विषय है। जिस देश व प्रदेश में अन्य जनप्रतिनिधि जैसे विधायक, सांसदों को सरकार द्वारा लाखों रुपए प्रतिमाह सैलरी/भत्तों के रूप में दिए जाते हैं व पद पर ना रहने पर भी वह पेंशन भोगी रहते हैं। इसी तर्ज पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य का भी मानदेय बढ़ाया जाए वह पेंशन की व्यवस्था की जाए ताकि वह जनता की सेवा के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सके। हम आशा करते हैं कि हमारे स्टाफ में सचिव TA व GRS की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा व जन प्रतिनिधियों के मानदेय को बढ़ाकर सम्मानजनक किया जाएगा ताकि आम जनता को रोजगार व सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
ग्राम पंचायत खेरियाँ के सहयोग से "सेवा सप्ताह" के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें 90 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिसमें बुजुर्गों के लिए शाल, टोपी व छडी और उसके उपरान्त उनसे पौधरोपण करवाया गया। इस दौरान भाग सिंह, राज कुमार शर्मा, हरिया राम, रत्न वाहड़ी, जय किशन, चिंरजी लाल, दिलसो देवी, व्यासा देवी, वीमा देवी, शीला देवी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दोरान ग्राम पंचायत प्रधान रेणू देवी, उप प्रधान जसबीर सिंह गुलेरिया, पंचायत सदस्य राज चावला, स्वीटी देवी, रितु देवी व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
आम आदमी पार्टी के युवा अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि नूरपुर में पार्टी की तिरंगा यात्रा सफल रही। आम आदमी पार्टी हिमाचल में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश अपने जलविद्युत संसाधनों में अत्यंत समृद्ध है। राज्य में राष्ट्रीय क्षमता का लगभग पच्चीस प्रतिशत है। राज्य की कुल जलविद्युत क्षमता में से अब तक 10,519 मेगावाट का दोहन किया गया है, जिसमें से केवल 7.6% हिमाचल प्रदेश सरकार के नियंत्रण में है, जबकि शेष का उपयोग केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वह 200 यूनिट फ्री में देंगे। यह लोगों के लिए राहत की बात होगी। लोग सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं क्योंकि कोविड- 19 ने लोगों के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर हमला किया है। विकास धीमान ने कहा कि पार्टी ने सभी समितियां बनाई हैं। पार्टी बूथ स्तर पर काम कर रही है। लोग आम आदमी पार्टी को अपनी पसंद मान रहे हैं।
07 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक चलने वाले आश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में 06 अक्तूबर 2021 से 17 अक्तूबर 2021 तक किसी भी प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। धनबीर ठाकुर ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
देहरा उपमंडल में राज्य स्तरीय अन्न उत्सव को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 25 सितम्बर 2021 को राज्य स्तरीय अन्न उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस हेतु 25 सितम्बर को सभी उचित मूल्य की दुकानों में टीवी या एलईडी लगवाई जाएगी और हर केंद्र पर 25 लाभार्थियों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जहां वह प्रधानमंत्री के संदेश को सुनेंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल में अन्य निश्चित स्थानों में भी एलईडी के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर लाभार्थियों को मुख्यातिथि के माध्यम से 10 किलों खाद्यान से भरे थैले भी वितरित किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि अन्न उत्सव के तहत सभी उचित मूल्य की दुकानों को निर्धारित नीला रंग किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते देश में कोई भी गरीब परिवार भोजन से वंचित न रहे इस हेतु भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की। देश में इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को लाभ देने का लक्ष्य भारत सरकार ने निर्घारित किया है। इसके तहत 80 करोड़ गरीब परिवारों को नवम्बर 2021 तक लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा।
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम के दो दिवसीय परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा छात्रों को नए युग के रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए आधुनिक कोर्सेज का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत दो पाठयक्रम चलाए जायेंगे, जिसमें पहला सोशल मीडिया प्रबंधन और दूसरा एकाउंट्स एग्जीक्यूटिव शामिल है। इस काउंसलिंग सेशन में फाइनल वर्ष के छात्रों को जागरूक किया गया, जिसमें लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ० बलवंत सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से सरकार की ओर से प्रायोजित ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।फोकल स्किल की ओर से जितेंदर सिंह ने बताया कि एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क रहेगा। एक निश्चित अवधि के प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोज़गार पूरक बनाना है। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य सह आचार्य डॉ० दिनेश, अमन वालिया, प्रवीण, शिवानी गुप्ता, संजय एवम कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शिकायतकर्ता डॉ० सुरभि शर्मा सपुत्री बृज भूषण शर्मा निवासी वार्ड नं० 1,राजगढ़,त० देहरा। जोकि मौजूदा समय मे मेडिकल अफसर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में तैनात हैं। थाना में किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बाहरी मुलक में नौकरी के सम्बंध में आनलाईन माध्यम से shine.com में अपना रिज्यूम अपडेट किया गया था। जो मुझे किसी अज्ञात/जाली कंसलटैंसी द्वारा जॉब लेटर दिया गया व उसके बारे में पता करने पर वह जॉब लेटर अवैध व झूठा पाया गया। कंसलटैंसी द्वारा शिकायतकर्ता से वर्क परमिट,मैडिकल वीजा हवाई टिकटो आदि के लिये लगभग 6.5 -6.8 लाख रुपये ठगा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र सकरी में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवक के घर से अचानक लापता होने पर मामला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका बेटा 18 सितंबर को घर से बिना बताए अचानक लापता हो गया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए थाना से टीमें गठित कर दी हैं, जो कि युवक की तलाश में जुट गई हैं। वहीं शिकायत मिलने के उपरांत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को शाहपुर के तहत पड़ते गाँव लेर से ट्रेस किया गया है । हरिपुर पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
सोमवार को व्यापार मंडल डाडा सीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह, उप प्रधान सूरज वर्मा, सचिव सुनील शर्मा द्वारा एसडीएम धनवीर सिंह ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि डाडा सीबा ग्राउंड में 25 सितंबर से ट्रेड फेयर मेला लगने की तैयारी चल रही हैं। यह मेला लगभग एक महीने तक चलेगा जो कि छोटे व्यापारी और स्थानीय लोगों के हित में नहीं है ,क्योंकि पिछले दो वर्षों से करोना कॉल की मार झेल रहे डाडा सीबा के स्थानीय छोटे दुकानदार ही प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि साथ लगते 20 गांवों के 350 के करीब छोटे दुकानदार भी प्रभावित होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। यह ट्रेड फेयर इसी वर्ष फरवरी 2021 में भी लगा हुआ था। साल में दो बार ट्रेड फेयर मेला लगेगा तो छोटे दुकानदारों के खाने के लाले पड़ जाएंगे करोना काल में इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में करोना फैलना का डर है। इस ट्रेड फेयर में बाहरी राज्यों से लोग दुकान लगाने आते हैं, जो कि इस करोना काल में सही नहीं है। इस ट्रेड फेयर को लगाने वाले संचालक ना तो अपने दुकानदारों के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था करते हैं और ना ही गंदगी उठाने की व्यवस्था करते है। जिससे स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ाई जाती है। जैसा कि इस वक्त प्रदेश में स्कूल बंद है, बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध है, पारंपरिक मेले भी बंद हैं। तो ट्रेड फेयर मेला कैसे उचित हो सकता है। पिछले वर्ष व इस वर्ष फरवरी माह में भी यह ट्रेड फेयर यहां लगा था जिसमें स्वच्छता नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई गई थी। ग्राउंड के चारों तरफ गंदगी और खाली बोतलों का भंडार इकट्ठा हो गया था , जिसे बाद में यहां पर कसरत व दौड़ लगाने वाले युवा साथियों ने साफ सुथरा बनाया। ट्रेड फेयर से सरकार को राजस्व की भारी हानि होती है क्योंकि यह लोग बिना जी एस टी के सामान बेचते हैं। इनके पास कोई पक्का बिल नहीं होता है। अधिकतर सामान चाइना मेड होता है, जिसकी कोई सही गुणवत्ता नहीं होती और जिससे ग्राहक भी ठगे जाते हैं। क्योंकि उन्हें सही सामान की जानकारी नहीं होती हैं। जिलाधीश कांगड़, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा ,उप जिला अधिकारी देहरा से व्यापार मंडल डाडा सीबा अनुरोध करता है कि ट्रेड फेयर मेला को रोका जाए।
एनएसयूआई की बैठक राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में सोमवार को आयोजित कि गई ,जिसमें देहरा युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में कॉलेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं बारे में चर्चा की गई व कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देते हुए बताया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बस पास की सुविधाएं महाविद्यालय में ही प्रदान की जाए। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बारिश व तपती धूप से बचने के लिए बैठने की सुविधा व खिलाड़ियों को खेल सामग्री मुहैया करवाई जाए। एनएसयूआई सदस्यों ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो ,एनएसयूआई संगठन सड़कों पर उतर कर उग्र पदर्शन करेगी। बैठक में कृतिका, प्रकुल,विनोद, ऋषव,रोहित,रितिक,नितीश, अंकुश,कार्तिक इत्यादि उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा तय 18 व 19 सितम्बर की बूथ स्तर की बैठकों के तहत ग्राम केंद्र आइमा के बूथ नंबर 30 और 31 की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित पन्ना प्रमुखों को उनके पन्ने सौंपे गए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा और समर्पण अभियान को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की इस अभियान के दौरान 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जयंती का कार्यक्रम एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के कार्यक्रम प्रमुख रूप से रहेंगे। इस बैठक में ग्राम केंद्र प्रभारी मनोज शर्मा, बूथ पालक संजय वालिया, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र राणा व अरविंद शर्मा मौजूद रहे।
तहसील कल्याण विभाग रक्कड़ द्वारा शनिवार को सेवा संकल्प सप्ताह के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम 'बढ़ती उम्र का उल्लास' का आयोजन शिवमंदिर बणी में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों ने संगीत, कविताएँ, चुटकले इत्यादि सांझा किए। इस दौरान रशपाल द्वारा भजन-संगीत करवाया गया तथा राजेंद्र ने कविता व चुटकले सुनाए। इसके अलावा संजीव द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया तो वहीं वरिष्ठ महिलाओं ने भी गीत-संगीत कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी(रक्कड़) पूनम शर्मा, कनिष्ठ सहायक विक्रांत, ग्राम पंचायत बणी की प्रधान बिंदु ठाकुर, पूर्व प्रधान ध्यान सिंह, बहादुर सिंह, राजेंद्र राणा, पूर्ण सिंह, करनैल ठाकुर, अशोक कुमार, सुभाष व हेमराज सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते बगलामुखी माता मंदिर में घर से पैसे मांगने निकली 17 वर्ष व 9 वर्ष की 2 नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गई थीं। जानकारी के मुताबिक यह लड़कियां बगलामुखी मन्दिर के बाहर श्रद्धालुओं से पैसे मांगने के लिए निकली थी, जिसके उपरांत वह उक्त स्थान से गायब हो गई। लड़कियों के परिजनों इस बात की जानकरी रानीताल चोंकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मात्र 13 घण्टे में ही लड़कियों को बड़ी ही मुस्तेदी के साथ ढूंढ निकाला और उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे फुटेज माध्यम से पता चला कि वह दोनों नाबालिग लड़कियां किसी वाहन में बैठकर गई हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों लड़कियों को देहरा के हनुमान चौक में किसी बस से उतरते हुए पकड़ लिया व दोनों युवतियों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है
पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ते जम्बल में रविवार सुबह एक 34 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव ठेडू के वार्ड नंबर 3 में एक व्यक्ति जिसकी पहचान सुभाष चंद्र सुपुत्र रचन चंद की अचानक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं कि उक्त व्यक्ति का शव उसके घर के समीप स्थित मंदिर के पास मिला है। मृतक के माता-पिता नहीं है और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर पर मृतक अकेला ही था। स्थानीय लोगों ने शव को प्रातः उक्त शिव मंदिर के करीब रास्ते में पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना डाडासीबा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डाडा सीबा पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा व्यक्ति को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से डाडा सीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नंगल चौक में हेयरड्रेसर की दुकान करता था। चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया मृत्यु कैसे हुई है इस बारे में छानबीन की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी-देहरा चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पालमपुर में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन भी बढ़ती उम्र के वृद्धजनों में काफी हर्षोउल्लास देखने को मिला। उपमण्डल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ बनिता शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान उमा देवी और उपप्रधान संतोष कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें वृद्धजनों ने गीत संगीत और शतरंज खेल कर भी अपना मनोरंजन किया। तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर मंजुल ठाकुर ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ज्वाली विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोठीबंडा के अमनी गांव में बारिश के चलते एक स्लेटपोश मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बलदेव सिंह पुत्र मोती राम का पुश्तैनी मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। मकान के गिरने से अंदर रखा सामान मलबे में दब गया जिससे काफी ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मनप्रीत कौर व स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। प्रधान मनप्रीत कौर ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए अभी इस संधर्भ में पटवारी द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
डाक विभाग देहरा द्वारा विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नारा लेखन, पोस्टर डिजाइन और सुलेख प्रतियोगिताएं शामिल हैं। विजेता रहने वालों को हिमाचल परिमंडल में प्रथम स्थान पर दस हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर सात हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले को पांच हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। डाक अधीक्षक देहरा आरके चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। एक भारत के सभी नागरिकों के लिए और दूसरा डाक विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों के लिए। ग्रामीण डीके सेवक स्टाफ के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां कंपीटिशन पोस्ट कार्ड प्रतिभागी नजदीकी डाकघर से 10 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रविष्टियों को 2 अक्टूबर शाम पांच बजे तक मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल, कुसुम्पटी शिमला-171009 पर भेज सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां विषय डाकघर द्वारा अपना नाम, पता मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर कंपीटिशन पोस्ट कार्ड के खाली स्थान पर पता भाग के बायीं और लिखकर भेजें। प्रतियोगिताओं का विषय नारा लेखन स्पर्धा में 'विश्व गुरु भारत' पर कंपीटिशन पोस्ट कार्ड पर 50 शब्दों में हिंदी और इंग्लिश में भेज सकेंगे। पोस्टर डिजाइन स्पर्धा में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत" विषय है। पेंटेड कंपटीशन स्पर्धा में पोस्ट कार्ड पर "हम भारतीयों के बहुत ऋणी हैं, जिन्होंने हमें गिनना सिखाया जिसके बिना कोई भी सार्थक वैज्ञानिक खोज नहीं की जा सकती थी। " अल्बर्ट आइंस्टीन हिंदी और इंग्लिश में लिखकर भेजेंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी डाक विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
21 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11केवी बढल फीडर पर वृक्षों की टहनियों की कटाई और जरूरी रखरखाव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह पटियाल विद्युत उपमंडल ढलियारा ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के गांव नंगल चौक, बतवाड़,श्यामनगर ,रोड़ी रोड़ी, लोअर वलभाल, जंबल बस्सी, ढौंटा ,वह, चनौर, कारू सवाना, पनियामल, तयामल, कनोल, दोदरा, गुलागड़ा और फरेर इत्यादि गांवो की बिजली बंद रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत बीती रात नाहलिया तहसील खुंडिया के निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। व्यक्ति ने बताया कि उसके ही नजदीकी गांव चलोल के एक निवासी ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते हुए उस पर दराट से हमला कर दिया,जिससे की वह घायल हो गया है। वहीं उसकी बाजू में गहरी चोट आई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती पँचायत जखोटा में एचपीएसएचआईवीऐ प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान सुमित राणा, पंचायत सदस्य जोगिंदर, पिंयूंगला देवी, उर्मिला देवी और पूर्व प्रधान अजित राणा, पूर्व प्रधान सरिता तथा साथ में उद्यान विभाग के अधिकारी डॉ जोगिंदर सिंह गोमरा द्वारा पूरे उत्साहपूर्ण तरीके से किया गया। वहीं प्रधान सुमित राणा ने समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों तथा सभी आयोजकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जखोटा पँचायत के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत एक महिला ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने स्थानीय युवक पर छेड़खानी के आरोप लगाए है । महिला की उम्र लगभग 32 वर्षीय बताई जा रही है।महिला ने पुलिस थाना देहरा में आकर शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उक्त युवक ने उसके साथ छेड़खानी की है।वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देहरा में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीता सिपहिया प्रागपुर मंडल के अध्यक्ष सत्या सूद देहरा मंडल के अध्यक्ष रवीना चौधरी ज्वालाजी मंडल के अध्यक्ष सुलोचना देवी जिला परिषद वाइस चेयरमैन स्नेह लता परमार, नगर पंचायत देहरा की चेयरमैन सुनीता, सुदेश कुमारी उपाध्यक्ष राजपूत नीलम राणा जिला महामंत्री भावना शर्मा जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीव शर्मा और मंडल अध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह और भारतीय जनता पार्टी अनेक पदाधिकारियों ने देहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों पर जाकर राशन वितरित किया।
बीजेपी सरकार का जनमंच जो पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कर्मचारियों की झंडमंच साबित हो रहा था, अब यह जनमंच शिकायत करने वाले नागरिकों को जलील करने का जरिया साबित हो रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी पूर्व विधायक संजय रत्न ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडी के करसोग में सरकार के आला मंत्री ने शिकायतकर्ता से तू-तड़ाक करते हुए जलील किया है उससे यह साबित हो गया है कि सत्ता का अहंकार बीजेपी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। उधर दूसरी ओर बिलासपुर के जुखाला मे माइनिंग को लेकर उग्र हुए माहौल ने साबित कर दिया है कि अब जनमंच आम नागरिकों के लिए भी आफत का सबब बनने लगे हैं। संजय रत्न ने सवाल खड़ा किया है कि जब जनता की बात ही नहीं सुननी है तो जनमंच का क्या औचित्य है। संजय रत्न ने कहा कि जनमंच में आई शिकायतों पर गौर की जाए तो साफ पता चलता है कि सरकार की मनमानी से आम जनता दुखी है। हार के खौफ से उप चुनाव का मैदान छोड़कर भागी बीजेपी के लिए जनमंच व रैलियां करवाने के लिए कोई कोविड-19 का खौफ नहीं है लेकिन जब उप चुनाव की बात सामने आई तो उस पर कोविड-19 का बहाना लगा दिया। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ व जानबूझ रही है, 2022 का इंतजार कर रही है। अन्य प्रदेशों में स्थिति जो मर्जी हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता को न सत्ता के अहम से डराया जा सकता है, न सरकार की चालाकियों व चालबाजियों में फंसाया जा सकता है। जनता सरकार को चलता करने का पूरा मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनावों में इस सरकार का जाना व कांग्रेस का आना तय है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात ज्वालामुखी पुलिस ने बोहन में नाके के दौरान एक 20 वर्ष युवक जो कि नाहरपुर,डाकघर पताड़कलां, त० करतारपुर, जिला जालंधर,पंजाब से तलाशी के दौरान में 3.57 ग्राम हीरोइन(चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर उपरोक्त युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक के खुलाफ़ मामला दर्ज मर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा की जमीन की निशानदेही को लेकर जो कार्य लम्बित पड़ा था उसको लेकर देहरा में उपायुक्त तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने एसडीएम देहरा, जिला वन अधिकारी देहरा, बीडीओ, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा नायब तहसीलदार के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय को लेकर जो कार्य योजना बनाई गई थी उसके तहत निशानदेही का कार्य 30 सितम्बर, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि 81 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की तथा 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नाम स्थानातंरित हुई है। उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए जदरांगल में 75 हेक्टेयर वन भूमि चयनित की गई है उसकी विस्तृत जियोलोजिकल सर्वे के लिए 25 सितम्बर, 2021 को जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम पहुंचेगी।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते कथोग, सकड्यालू, बदोली के तमाम युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने तमाम युवाओं का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया हैं। इस दौरान राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, विशाल चौधरी, अंकित चौधरी, रोहित चौधरी, शशि पाल, रजनीश चौधरी, विकास चौधरी, अमन चौधरी, साहिल चौधरी ने विधिवत तौर से कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले समस्त युवाओं के लिए पूर्व विधायक संजय रत्न ने खुशी जताई है ।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टिहरी के बिल पटिया से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरकर पंचायत हिरण में लैंडिंग करने से दोनों पंचायतों में पर्यटन को पंख लगेंगे यहां पर देश-विदेश से लोग आएंगे और लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। पंचायत समिति सदस्य आरती राणा ने जारी प्रेस बयान में बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के सफल परीक्षण के बाद लोगों को उम्मीदें बनने लगी है कि शीघ्र ही यहां पर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे क्षेत्र की तरक्की होगी और लोग खुशहाल होंगे उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक ज्वालामुखी रमेश धवला पर्यटन विभाग के अधिकारी रवि धीमान व अन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया है जिनके प्रयासों से ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही पैराग्लाइडिंग की जाएगी और युवाओं को यहां पर पैराग्लाइडिंग के जरिए आसमान में उड़ने का मौका मिलेगा लोगों में इसके लिए बड़ा उत्साह देखा जा रहा है l
हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार बबली ने मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और मां ज्वालामुखी की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता रजनीश धवाला, जिला भाजपा महामंत्री एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विजय मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री व प्रदेश और जिला के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया की श्रमिक परिवारों के कल्याण के लिए जो बजट रखा जाता था उसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने तीन गुना बढ़ा दिया है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान को गति प्रदान की जा सके उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महसूस किया है की श्रमिक परिवारों को ना केवल उच्च शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार व अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की भी नितांत आवश्यकता है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है। उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील व दूरदर्शी नेतृत्व में भी हिमाचल प्रदेश के श्रमिकों के परिवारों के कल्याण के लिए उनके बच्चों के शिक्षा के लिए ,उनके परिवार के बच्चों की विवाह के लिए, उनके स्वास्थ्य के लिए, उनके रोजगार के लिए, कई बहुआयामी योजनाएं शुरू की गई है। जिसके तहत इन श्रमिक परिवारों को मौके पर जाकरआर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ज्वालामुखी में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के श्रमिक परिवारों को जो भी संभव हो आर्थिक मदद दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग 19 सिंतबर रविवार 2021 रविवार को जिला कांगड़ा के सीएस फार्म हाउस पर रखी गई है ,इस सम्मेलन में प्रदेश भर से अध्यापक संघ के पदाधिकारी जुटेगें और अपने हकों की आवाज बुंलद करेगें। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के राज्य मीडिया प्रभारी शशी कान्त गौतम ने जारी एक प्रेससवार्ता में दी। अध्यापक संघ के राज्य मीडिया प्रभारी शशी कान्त गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में समस्त संघ जल्द ही एक बैठक करेगा। जिस में संघ अपने हितों के लिए कई मांगे रखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से आग्रह किया जाएगा कि जेसीसी की बैठक जोकि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए उनके ज्वलंत मुद्दों के समाधान हेतु सरकार के द्वारा निर्धारित की जाती है, उसमें हिमाचल प्रदेश के 80,000 से अधिक शिक्षकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है और ना ही शिक्षक एवं शिक्षार्थी हित के मुद्दों को चर्चा में लाया जाता है। यदि सरकार वास्तव में संपूर्ण ढाई लाख कर्मचारियों की हितेषी होने का दावा करती है तो 80,000 से अधिक शिक्षकों के लिए संयुक्त समन्वय समिति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और उन्हें भी इस संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में आमंत्रित किया जाना चाहिए। समिति के लिए एक निश्चित कार्यकाल रखा जाए और इसे एक संवैधानिक संस्था बनाया जाए ताकि कर्मचारियों के सभी मुद्दों का समाधान हो सके। इस बैठक में विशेष रूप से राज्य संरक्षक सरोज मेहता, राज्य चेयरमैन सचिन जसवाल, राज्य उपाध्यक्ष गोविन्दर पठानिया मौजूद रहेंगे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते नेहरन पुखर बाजार स्थित कर्नल मेहर दास आजाद हिंद फौज के सेनानी की विराजमान प्रतिमा की एनसीसी कैडेट्स ने साफ-सफाई कर स्वछता अभियान चलाया प्रतिमा के आस पास उगी घास गिरी हुई गंदगी को साफ किया वहीं प्रतिमा को पानी के साथ साफ भी किया गया। वहीं युवाओं के इस कार्य की क्षेत्र भर में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। बता दें पिछले कई महीनों से उक्त प्रतिमा की नहीं कोई साफ सफाई की गयी थी परन्तु एनसीसी कैडेट्स के उक्त जवानों ने पूरे क्षेत्रवासियों के लिए एक मिसाल पेश कर दी है। ।इस संदर्भ में वहां मौजूद ढलियारा यूनिट के एनसीसी अंडर ऑफिसर आशिम ने बताया कि हमारे देश की आजादी के लिए कर्नल मेहर दास जी ने बहुत ही अहम एवम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है वहीं ढलियारा यूनिट के केडेट्स ने नेहरन पुखर में विराजमान उक्त प्रतिमा की साफ-सफाई की है। इस दौरान ढलियारा यूनिट से आइसीपीएल पायल ,सीपीएल रितिका ,कैडेट निधि, कैडेट रितिक ,कैडेट नागिन्दर , कैडेट अभिकेत, कैडेट तमना ,कैडेट कोमल , कैडेट शिवम, कैडेट अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ खंड डाडा सीबा की बैठक वाइस प्रिंसिपल केशव सिंह की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में संपन्न हुई खंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिपहिया ने न्यू पेंशन स्कीम कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थाई नीति आउटसोर्सिंस कर्मचारियों के लिए भी स्थाई नीति बनाना, अनुबंध काल 3 वर्ष से घटा कर दो वर्ष करना, नियमितीकरण के बाद 2 साल का प्रोबेशन पीरियड खत्म करना,अनुबंध कर्मियों को जोइनिंग तिथि से भी वरिष्ठता लाभ देना, टी जी टी वर्ग का प्रमोट होने पर पिछला लाभ खत्म ना करना, शास्त्री तथा एल टी को टीजी वर्ग में लाने के लिए बीएड की शर्तों को खत्म करना और नौवीं व दसवी कक्षा में कला विषय अनिवार्य होना जैसे विषयों पर अपने विचार बैठक में रखे। इस बैठक में महासचिव सुनील कुमार कोषाध्यक्ष अमित प्रेमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सपेहिया, संरक्षक पवन कुमार, दलीप कुमार, सदस्य हरवंश रांगड़ा ,अवतार सिंह ,संजीव संधू, मुकेश सिंह ,रजनीश कौडल, अश्विनी कुमार, त्रिशला कुमारी, सरोज शर्मा ,अमिता कुमारी व अंजना कुमारी तथा लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।
काँगड़ा: पीएम मोदी के शुभ जन्मदिन अवसर पर कांग्रेस युवा ने किया "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" का प्रदर्शन
शुक्रवार को पालमपुर विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" विधानसभा युवा अध्यक्ष अनुराग नरयाल की अध्यक्षता में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा प्रभारी प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। PWD रेस्ट हाउस से लेकर सुभाष चौक तक रोष रैली निकाली गई। इसके बाद युवा कांग्रेस साथियों ने एक अलग तरीके से अपना रोष प्रकट किया। वर्तमान समय में बेरोजगारी की दर निरंतर देश प्रदेश में बढ़ती जा रही है, युवा वर्ग हताश रास बैठा है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के साथ व युवाओं के साथ मिलकर गले में तख्तियां डालकर बाज़ार में चाय बेची व इस अवसर पर अनुराग नरयाल ने कहा की 2013 मे लोक सभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। अच्छे उच्च शिक्षा होने के बावजूद भी युवा बर्ग बेरोजगार बैठे हैं।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत खैरियां में शुक्रवार को बाल संरक्षण कमेटी का गठन किया गया। वहीं स्थानीय महिलाओं को संतुलित आहार पोषण माह के बारे में जानकारी दी। विभाग की तरफ से बबली देवी पर्यवेक्षक देहरा ने अपने विचार समस्त महिलाओं के साथ सांझा किए। बैठक में प्रधान ग्राम पंचायत खेरियाँ रेणु देवी, उपप्रधान जसवीर गुलेरिया पंचायत सदस्य मतविंदर सिंह बग्गा ,पंचायत सदस्यों राजकुमारी ने इस कार्यक्रम पूरे उत्साहपूर्वक तरीके से हिस्सा लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और सशक्त महिला योजना केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
एनपीएसईए खंड देहरा का एक प्रतिनिधिमंडल हरिपुर जिला परिषद संजय धीमान से मिला। वहीं प्रतिनिधिमंड ने जिला परिषद हरिपुर संजय धीमान के साथ पुरानी पेंशन बहाली पर विशेष रूप से चर्चा की। जिला परिषद् सदस्य संजय धीमान ने पुरानी पेंशन बहाली का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हर उस आम आदमी का अधिकार है, जो सरकारी नौकरी में जाना चाहता है। वहीं पेंशन से उक्त व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए उन्होंने आग्रह किया है कि शीघ्र पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करने में कोई विलम्भ न करें । यह लोगो के हक का सवाल है। एनपीएसईए एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बनियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने से सम्बंधित सरकार बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। सरकार ने इतने वर्ष बीत जाने के उपरांत भी अभी तक 2009 की नोटिफिकेशन को लागू करना मुनासिफ नहीं समझा। जिसमें कि अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान मृत्यु को प्राप्त हो जाता है, तो उसके परिवार को पेंशन मिले। इस मौके पर देवेंद्र, विवेक, विजय सिंह, बिंदु गुलेरिया, अंचल गुलेरिया, आरती शर्मा, अमिता रानी, रंजीता, विजय कुमार, रणजीत सिंह, संजू, अक्षय, राजीव, अशोक कुमार उपस्थित रहे।
उपमण्डल देहरा और ज्वालामुखी में 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप मनाए जाने को लेकर गुरूवार को एसडीएम कार्यालय ज्वालामुखी में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम धनबीर ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य चेकअप से लेकर बढ़ती उम्र का उल्लास और उनकी सफलता की कहानियों को समाज के साथ सांझा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस से सेवा सप्ताह की शुरूआत की जाएगी। स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ हेल्थ टॉक, योगा सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को हरिपुर के वरिष्ठ नागरिक मंच, देहरा में नागरिक अस्पताल, डाडासीबा में नागरिक अस्पताल, रक्कड, प्रागपुर, ज्वालामुखी, खुंडिया में वरिष्ठ नागरिको का हेल्थ चेकअप किया जाएगा एवं 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें तहसील स्तर पर कविता पाठ, गीत संगीत तथा नृत्य पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही जीवन के खुशहाल पलों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। 19 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ओल्ड ऐज होम तथा वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क करके उनको शुभकामनाएं संदेश भेंट किए जाएंगे। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें बच्चे अपने दादा-दादी का आशीर्वाद लेंगे। 21 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें नब्बे वर्ष से उपर सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया जाएगा तथा उनके हाथों से पौधरोपण भी करवाया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमे वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के जीवन सफलता और प्रेरणादायक कहानियों को सांझा किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सेवा सप्ताह के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाया जा सके।
हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की प्रतिनिधि पूनम कुमारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजानिक अवकाश करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वास्तुदेव के पुत्र भगवान विश्वकर्मा को विश्व का सर्वप्रथम इंजीनियर वास्तुकार माना जाता है। सूर्य के कन्या राशी में प्रवेश को विश्वकर्मा के जन्म से जोड़ा जाता है। वंही विश्व मे इंद्रपुरी, द्वारिका हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका, जगनाथपुरी सहित शंकर का त्रिशूल व भगवान विष्णु के सुदर्शन का निर्माण भी भगवान विष्वकर्मा ने किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के आने से देश मे आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है। राम मंदिर निर्माण के बाद इसमें और सुधार हुया है। ऐसे में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजानिक अवकाश किया जाए।
गुलेर के स्थानीय निवासी एडवोकेट शिवेंद्र सोनी की अध्यक्षता में एक युवक मण्डल एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार से मिला। उन्होंने एक पत्र थाना प्रभारी हरिपुर को सौंपा, जिसमें युवक मण्डल ने लिखित रूप से कहा कि आय दिन आस-पास के क्षेत्रों में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्रों में डर का माहौल बन रहा है। वहीं शिवेंद्र सोनी ने कहा कि उनकी पूरी टीम पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार है, साथ में सुशील कुमार थाना प्रभारी हरिपुर के द्वारा उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इन बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने का हरसंभव प्रसाय किया जाएगा।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की तहसील खुंडिया की लगभग 22 पंचयतों के लोगों ने एचआरटीसी विभाग के प्रति गहरा व्यक्त रोष किया हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश रुट बंद पड़े हैं ,देहरा डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली वाया खुंडिया, बारी, पुदवा पिछले दो साल से बन्द पड़ी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चंगर क्षेत्र मे जितने भी रुट बन्द पड़े हैं उनको जल्द बहाल किया जाये। किसान मोर्चा देहरा महामंत्री संजय राणा जिला सचिव युवा मोर्चा अश्वनी राणा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा महामंत्री अजय राणा ,अंकुश चोधरी,लगडु.प्रधान लता देवी, हरदीपपुर प्रधान संजु शर्मा, पुखरू.प्रधान कुशल ठाकुर, डोला प्रधान ललिता चौहान, थिल प्रधान. सुनील कुमार, बारी कला सतबीर सिंह, पीहडी प्रधान विक्रम सिंह, नाहलियाँ प्रधान कमलजीत सिह,सलिहार प्रधान लवनीश नाथ,सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा. महामंत्री संजय राणा आदि लोगों ने सरकार से बंद पड़े रूटों को चलाने की मांग की है।
काँगड़ा: ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की हिरण पंचायत में आज पैरागलाईडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि आज चार पैरागलाईडर्स ने ग्राम पंचायत सुरानी और फकेड़ की काली धार से उड़ान भरी और ग्राम पंचायत हिरन और दरीण में लैंडिंग की। उन्होंने कहा कि पैरागलाईडर्स द्वारा भरी गई यह उड़ान सफल व सुरक्षित मानी गई एवं वह लम्बे समय से प्रयासरत थे कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। जिससे क्षेत्र के युवाओं का रोजगार के साथ पर्यटन के नए आयाम विकसित हो सकें। इस अवसर पर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ़ माउंटेनरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स के संयुक्त निदेशक डाॅ सुरिंद्र ठाकुर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी हमीरपुर रवि धीमान, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी धर्मशाला संजय शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हिरन हरि सिंह सहित पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत 17 से 23 सितंबर तक बुजुर्ग सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। तहसील कल्याण अधिकारी पूनम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 17 सितंबर को स्वास्थ्य जागरूकता के तहत बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच तथा योगा जैसी गतिविधियां शामिल रहेगी। 18 सितंबर को बढ़ती उम्र का उल्लास कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों से कविता ,भाषण आदि गतिविधियां करवाई जाएग। जिससे कि उनके चेहरे पर मुस्कान तथा उनका उत्साहवर्धन हो। इसी तरह 19 सितंबर को सेवा संकल्प के तहत वृद्ध आश्रम व अन्य स्थानों का भ्रमण किया जाएगा और बुजुर्गों से मुलाकात की जाएगी। 20 सितंबर को आशीर्वाद दिवस के तहत सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स के तहत सेल्फी खींची जाएगी ,जिसे सोशल मीडिया में सभी के समक्ष रखा जाएग। 21 सितंबर को विशिष्ट नागरिक सम्मान दिवस के तहत वरिष्ठ नागरिकों जो 90 साल के ऊपर की आयु के हैं ,उनका सम्मान किया जाएगा और पौधारोपण जैसी गतिविधियों को उनके माध्यम से करवाया जाएगा। 22 सितंबर को संवाद दिवस के चलते बुजुर्गों की समस्याओं को सुना जाएगा और आपसी चर्चा होगी | इसी प्रकार 23 सितंबर को प्रज्ञता दिवस के उपलक्ष्य पर बुजुर्गों की सफलता की कहानियों को सांझा कर प्रदेश के बारे में उनके विचार जाने जाएंगे |
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बुत की दयनीय हालत पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता शांता कुमार दुःखी हो उठे है। बीते मंगलवार को उन्हें नेहरू चौक से गुजरते हुए जब बुत की स्थिति दिखी तो वह द्रवित हो उठे। उन्हें अपना बचपन याद हो आया जब बैजनाथ में वर्ष 1942 में पंडित नेहरू को देखा था। लिहाजा घर आकर उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक अमित गुलेरिया को पत्र लिख कर अपनी बचपन की याद के बारे में बताते हुए नेहरू चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री के बुत को दुरस्त करने का आग्रह किया। इसके लिए जहाँ एक लाख की धनराशि देने को कहा वहीं नए सिरे से इसे लगाने को कहा। इस कार्य में अगर और भी धनराशि लगती है तो उसे भी देने की हामी शांता कुमार ने भरी। उन्होंने प्रशासन से कहा कि वीएमआरटी में जैसे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई है। उसी तर्ज़ पर या जैसे प्रशासन चाहता है वैसे प्रतिमा को स्थापित कर सकता है। शांता कुमार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल से भी यह पता करवाया है कि पंडित नेहरू पालमपुर में उनके घर कब आये थे। बुटेल ने उन्हें बताया कि अप्रैल माह में पंडित नेहरू पालमपुर में उनके घर आये थे जब कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंज बिहारी लाल बुटेल थे ।
सेवा सप्ताह आयोजन को लेकर एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। एसडीएम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह 17 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज मे आदर-सत्कार की भावना को बल प्रदान करना और उनकी आजीवन सेवाओं को उनके अनुभवो को समाज में प्रसारित करना है। जिससे भावी पीढ़ी अपने बजुर्गों के प्रति आदर सत्कार का भाव पैदा हो सके और साथ ही वरिष्ठ नागरिक भी अपने आप को एक सम्मान जनक स्थिति में पा सके। उन्होंने बताया कि 17 सिंतबर को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीएचसी गोपालपुर और सीएचसी भवारना में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाएगा। 18 सिंतबर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। 19 सिंतबर को सेवा संकल्प दिवस मनाया जाएगा। इसमें उपमंडल प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के रहन सहन व सुविधाओं को जांचेगा। 20 सिंतबर को आशीर्वाद दिवस पर पंचायत स्तर पर लोगों को अपने घरों में बृद्धिजनों के प्रति मान- संम्मान व आदर सत्कार के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सिंतबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सिंतबर को संवाद दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को आपदाओं के प्रति सुझावों व अनुभवों को शमिल किया जाएगा और 23 सिंतबर को प्रज्ञता दिवस मनाया जाएगा। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी पालमपुर मंजुल ठाकुर, सीडीपीओ पंचरुखी रेनू शर्मा, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी बनिता शर्मा, सुभाष चन्द , दूलो राम, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
डिग्री कॉलेज रक्कड़ में हिंदी दिवस के उपलक्षय पर कॉलेज प्राचार्य डॉ० अनिल डोगरा की अध्यक्षता एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर की गई | इस दौरान छात्र - छात्राओं द्वारा हिंदी विषय के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की गईं | इस मौके पर कामाक्षी, आरती, अनामिका, रिया, दीपिका, अदितिका, तनवी, वैशाली, अम्बिका, मोना, नेहा, रितिका, स्नेहा, अभिषेक, शिखा, अनिरुद्ध, साहिल व तान्या ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार रखे | कॉलेज प्राचार्य डॉ० अनिल डोगरा व हिंदी विषय की प्रोफेसर डॉ० मीना ने बच्चों को हिंदी दिवस बारे जागरूक किया | इस मौके पर प्रोफेसर रजनीश शर्मा, प्रोफेसर सुषमा, प्रोफेसर नमिता, सतरदीन, सत्यकाम शर्मा व अन्य मौजूद रहे |
तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय रक्कड़ द्वारा नजदीकी ग्राम पंचायत नाहन नगरोटा में पंचायत प्रधान मोहित की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के सन्दर्भ में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत प्रधान द्वारा शिविर में उपस्थित सभी लोगों के स्वागत द्वारा की गई तथा तदोपरांत तहसील कल्याण अधिकारी(रक्कड़) पूनम शर्मा द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के बारे में विस्तार से उपस्थित ग्रामवासियों को जागरूक किया गया | इस दौरान उपस्थित लोगों को संविधान में कानून के अंतर्गत समाज के इस वर्ग के लिए सुरक्षा के प्रावधानों बारे तथा उन पर अत्याचार होने की स्थिति में कैसे कानून का सहारा लेने बारे जानकारी दी गई | इसके उपरांत तहसील वेलफेयर कार्यालय की ओर से विक्रांत (कनिष्ठ सहायक) द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति व अन्य लोगों के कल्याण हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक करवाया व योजनाओं का भरपूर लाभ लेने हेतु कहा | उन्होंने 70 वर्ष पूरी कर चुके तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को दूरभाष के माध्यम से कार्यालय में संपर्क कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने व अपनी समस्याओं का समाधान करवाने का आह्वान किया | इस शिविर के दौरान कोविड-19 के अंतर्गत सभी निर्देशों का पालन किया गया तथा शिविर में पंचायत के लगभग 132 लोगों ने भाग लिया | इस एक दिवसीय शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान मोहित, उपप्रधान सूरज राणा, पंचायत सचिव संजय कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी (रक्कड़) पूनम शर्मा, कनिष्ठ सहायक विक्रांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |
अपनी नाकामियों को छुपाने व संविधान को नजरअंदाज करके सेब, बरसात व त्योहारी सीजन की बहानेबाजी करके प्रदेश में उपचुनाव को रोकने की साजिश करने वाली भाजपा अगर प्रदेश की जनता के हितों की पैरवी नहीं कर पा रही है तो तत्काल गद्दी छोड़े। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश की जिस जनता ने बीजेपी को प्रचंड जनादेश देकर सत्ता सौंपी है, उसी सत्ता को अब बीजेपी ने जनता को सताने का जरिया बना डाला है। प्रदेश में मंडी संसदीय हल्के के साथ तीन विधानसभा क्षेत्र बिना प्रतिनिधित्व के विरान व सुनसान पड़े हैं। लेकिन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए संविधान को नजरअंदाज करके बीजेपी सरकार ने प्रदेश में उपचुनाव रोककर एक नई अति कर दी है। संजय रत्न ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए बीजेपी जहां एक ओर बरसात, सेब व त्योहारों के सीजन का बहाना लगाकर आधे हिमाचल को प्रतिनिधित्व विहीन करने की साजिश रचने में कामयाब हुई है। वहीं दूसरी ओर अपनी हार को भी कुछ ओर समय टालने में सफल हुई है। संजय रत्न ने कहा कि बीजेपी याद रखे कि अब प्रदेश की जनता सियासी तौर पर पहले से ज्यादा सजग व समझदार हो चुकी है। इसलिए बीजेपी का हर पैंतरा व एजेंडा प्रदेश की जनता की नजर में है। चुनाव आज हों या कल बीजेपी समझ चुकी है कि उपचुनावों में उसे बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा जो कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी बीजेपी को सीधा व स्पष्ट संकेत होगा। जनादेश के दम पर हासिल सत्ता की शक्तियों का दुरुपयोग करना प्रदेश में बीजेपी की सत्ता को समाप्त करने का कारण बनेगा। इतिहास गवाह है कि जब-जब किसी सत्ताधारी ने सत्ता शक्तियों के दम पर जनता का अहित किया है तो न वो सत्ताधारी बचा है, न ही उसकी शक्तियां बची हैं। संजय रत्न ने कहा कि यही गुनाह प्रचंड जनादेश के दम पर सत्ता हासिल करने वाली बीजपी लगातार कर रही है। जिसकी सजा प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी और जरूर देगी। संजय रत्न ने कहा कि दरअसल में लगातार चली अपनी नाकामियों के खौफ से जनता की नाराजगी का सामने करने से बीजेपी कतरा रही है और इसी मंशा से प्रदेश की करीब आधी आबादी को प्रतिनिधित्व विहीन करने का एजेंडा बीजेपी ने सेट किया है। जो कि लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन ही नहीं जनता के जनादेश का भी अपमान है।
डीएवी भड़ोली में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि हिंदी पखवाड़ा में काव्य पाठक, निबंध लेखन, नारा लेखन, आशु भाषण गतिविधियों का आयोजन कक्षावार छात्र छात्राओं के लिए किया गया। विद्यार्थियों ने कोरोना महामारी के बावजूद भी ऑनलाइन रहकर तरह- तरह की गतिविधियों में शिरकत की। प्राचार्य ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए पर मातृभाषा के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए। विद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यापकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । शुभारंभ पर हिंदी विभागाध्यक्षा रजनी बाला ने हिंदी के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है, जिसे हम अपने विचारों को अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। तत्पश्चात अध्यापकों द्वारा सवैये, लघु नाटिका, सामूहिक गीत प्रस्तुत किए गए। सानिध्या, आईना, साक्षी, प्रणव, मनस्वी, अक्षित, तनीषा, तनिष्क जमवाल, शेषा, आदर्श व कशिश आदि बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपी सोंधी, एआरओ वी के यादव व प्रबंधक नमित शर्मा ने प्राचार्य को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी।
महादेवा एसोसिएशन पालमपुर ने सौरभ वन विहार पालमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियो के 108 पौधों का रोपण किया तथा सभी सदस्यों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा एससीविब महाविद्यालय पालमपुर के पूर्व अधीक्षक बालकृष्ण कपूर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे तथा स्थानीय पंचायत थल्ला की प्रधान अंजू देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यअतिथि तथा स्थानीय प्रधान ने युवाओं के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें समाज के प्रति उत्तर दायित्व के निर्वाह हेतु प्रोत्साहित किया तथा नशों से अपने आप को दूर रखने तथा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में संलग्न रहने को कहा। मुख्य अतिथि ने महादेवा एसोसिएशन के प्रधान कार्तिक तथा अन्य पदाधिकारियों की सकारात्मक सोच हेतु प्रशंसा की तथा एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य की कामना की।
बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडा सीबा में हिंदी दिवस तथा शिक्षक दिवस श्रृंखला समारोह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य राजेंद्र भारद्वाज ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर तथा गुरु शिष्य परंपरा की आवश्यकता पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं जैसे भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, चार्ट मेकिंग, नारा लेखन, रंगोली, मेहंदी, प्रश्नोत्री, आदि का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल बीकॉम, दूसरा स्थान नेहा बीए प्रथम वर्ष और पल्लवी बीए द्वितीय वर्ष ने तथा तीसरा स्थान खुशी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। मंच का संचालन प्रोफेसर शालू ने किया और निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर जितेंद्र और प्रोफेसर रामपाल ने निभाई। कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय लिपिक रामदयाल ने विशेष योगदान दिया।
हिमाचल मीडिया कर्मियों की जनहित मांगों को लेकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जसवां परागपुर महासचिव अमित वालिया दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मिले। इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जार्नलिस्ट जसवां-परागपुर के महासचिव एवं प्रेस क्लब परागपुर के पूर्व अध्यक्ष अमित वालिया ने दिल्ली में केंद्रीय खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद मिलने की बधाई दी, तो हिमाचल भर के पत्रकारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे विस्तार से चर्चा की। अमित वालिया ने बतायां कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान भरोसा दिलवाया कि पत्रकारों की कोई भी समस्या होगी, जिसको प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।
ग्राम पंचायत कुहना के प्रधान पर महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने पर प्रधान रामपाल दूसरे दिन मीडिया से रूबरू हुए। प्रधान के समर्थन में सैकड़ों ग्राम बासी मौजूद रहे इन सभी ने कहा कि प्रधान रामपाल पर महिला द्वारा आरोप गलत लगाए गए हैं। इस मौके एक बुजुर्ग महिला रामप्यारी ने मीडिया को बताया कि में उस समय सड़क पर सैर कर रही थी। तब मेने देखा कि महिला अपने बेटो सहित प्रधान पर हमला कर रही थी। मौके पर महिला पूर्व प्रधानों व बार्ड पंचों ने यही कहा कि 15 वर्ष से प्रधान व उपप्रधान के पद पर रहते हुए जो आरोप लगाए है वह गलत है। उपप्रधान संजीव शर्मा (कुकी) ने कहा कि में भी प्रधान के साथ कार्य कर रहा हूँ परन्तु जो यह आरोप लगाए है यह गलत है। हम दोनों पक्षों की सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।


















































