काँगड़ा केंद्रीय महकारी बैंक समिति ने मुख्यमंत्री जयराम को ज्ञापन पत्र सौंपा। प्रतिलिपी महाकाशी मंत्री,अध्यक्ष कांगड़ा केंद्रीय महकारी बैंक समिति व महाकाशी मंत्री ने बताया कि जलवाहक अपने दैनिक आय से परेशान है उनका कहना है कि महंगाई के समय में इतने कम वेतन में अपना और अपने परिवार का खर्चा उठाने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रह है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 व उससे पहले नियुक्त सभी अंशकालिक जलवाहकों को 5 वर्षों से अधिक समय हो गया है। लेकिन उनकी आय में फिर भी कोई बदलाव नहीं आया है जो कि क़ाफी दुखदायक है। उन्होंने मंगा की है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2016 और पहले से नियुक्त सभी अशंकालिक जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाएं। इसके साथ ही जलवाहकों के लिए 3-2 की नीति बनाई जाए जिसमें 3 वर्ष अशंकाल और 2 वर्ष तक दैनिक भोगी नियमित किया जाए ताकि ये अपना और अपने परिवार का खर्चा आसानी से चला सकें।
पूर्व सैनिक संगठन खुंडिया द्वारा संचालित सैनिक अकादमी ने अपनी किट लांच की। अकादमी के इनचार्ज कर्नल एम एस राणा ने बताया कि इस अकादमी के संचालन से इलाके के नौजवानौ मे भारी जोश है व अकादमी में लगातार नौजवानौ की संख्या बढ रही है। इस में शारीरिक फिटनेस के साथ खेल, योग व आंखो का चेकअप भी करवा रहे है। अकादमी का उद्देश्य है कि नौजवानौ को सही ट्रेनिंग दे कर भर्ती योग्य बना सके। किट के लांच होने से नौजवानों मे और जोश देखने को मिला है। इस अवसर पर कैप्टन ओमप्रकाश, कैप्टन रमेश, रिटायर्ड सी पी ओ सुभाष राणा, सूबेदार दिलबाग, हवलदार राजेश व ट्रेनिंग टीम के सदस्य और ट्रेनिंग कर रहे कुछ युवक शामिल हुए। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य मे यह अकादमी इलाके के लिए बरदान साबित होगी।
खलेट में बाबा ब्रम्हचारी बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बोदा और खलेट में हुआ, जिसमें बोदा टीम ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबले में मुख्यथिति के तौर पर पार्षद इंदु बाला ने शिरकत की और विजेता टीम को 11 हजार रुपये की राशि व टॉफी प्रदान की। इस मौके पर इंदु ठाकुर ने मैदान में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेल का अत्यधिक महत्त्व है। इससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है, खेल के बिना विधार्थी की प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पता है, साथ ही खेल हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है। इसलिए सभी विधार्थीयो को खेल स्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर कल्याण पल्हानिया,अमन पल्हानिया, सन्नी, निखिल अनिकेत,अवनीत, नवीन, अभिषेक, अभिनव मौजूद रहे।
पूर्व सीपीएस एवं सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल को थप्पड़ मारने की घटना से कांगड़ा में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस निंदनीय घटना के बाद कांग्रेस आक्रामक है और भाजपा को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रही है। जबकि भाजपा ने सीधे तौर पर आरोप को खारिज कर दिया है। बीते दिनों इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें भवारना ब्लॉक की पंचायत रड़ा पंचायत में कुछ लोग पूर्व विधायक से हाथापाई कर रहे हैं तो एक युवक ने पीछे से पूर्व विधायक जगजीवन पाल को थप्पड़ मारा। इसके बाद कांग्रेस ने इस घटना का आरोप भाजपा पर मढ़ा। वहीँ पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा दिया। दरअसल रड़ा पंचायत में विस अध्यक्ष विपिन परमार ने बीत दिनों एक पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के लिए एक व्यक्ति ने अपनी जमीन दान दी थी। पर पंचायत प्रतिनिधियों समेत पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि जब पंचायत के पास अपनी जमीन है तो दूसरी जगह पर इसका शिलान्यास करने का क्या औचित्य है। सो पूर्व विधायक जगजीवन पाल धरने पर बैठ गए थे। तभी कुछ लोगों ने हाथापाई भी की और एक व्यक्ति ने पीछे से उन्हें थप्पड़ भी मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो सियासी तापमान तो बढ़ना ही था। कांग्रेस की तरफ से इस घटना को गुंडागर्दी करार देकर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये गए है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, सुधीर शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर सरकार को घेरा है। पार्टी ने जगजीवन पाल के समर्थन में जन आक्रोश रैली का भी आयोजन किया। आक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा,यादविंद्र गोमा, किशोरी लाल, पवन काजल, चंद्र कुमार, जगदीश सिपहिया, केवल सिंह पठानिया, अरुण राणा, अजय महाजन, सीताराम सैनी, दीपक शर्मा, संजय रत्न, गोकुल बुटेल, भवानी पठानिया, सुरेंद्र मनकोटिया सहित कई नेता मौजूद रहे। मेरा नाम जोड़कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा : परमार विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ धक्कामुक्की और मारपीट की घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक गांव के लोगों के आपसी विवाद में पूर्व विधायक का शामिल होना और यहां हुई लड़ाई में उनके नाम और भाजपा को शामिल करना इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पूर्व विधायक इस घटना से उनका नाम जोड़ कर सुर्खियों में आना चाह रहे हैं। पर घटना से उनका और भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। परमार ने कहा कि जगजीवन पाल के विरोध करने के तरीके को कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता। विपिन परमार की शह पर हुआ हमला : जगजीवन पाल पूर्व विधायक जगजीवन पाल ने धक्का मुक्की और मारपीट की घटना के बाद पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की शह पर ही उन पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपिन परमार ने घटनास्थल पर पूरे गुंडे इकट्ठा किए हुए थे। रड़ा पंचायत में बिना प्रधान और पंचों को सूचना दिए मनमर्जी से किसी अनुचित स्थान पर शिलान्यास कर दिया था। इसके विरोध में पंचायत प्रतिनिधि 200 के करीब लोगों के साथ इस मनमर्जी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से रोष जताने के लिए इकट्ठा हुए थे। उस दौरान जिला परिषद सदस्य संतोष कुमारी को घसीटा और उनके लड़के को भी मारा गया। जगजीवन पाल ने कहा कि "हमने सोचा कि विधानसभा अध्यक्ष बड़े सम्मानित पद पर बैठे हुए हैं। वह हमारी बात सुनने के लिए हमारे पास आएंगे। लेकिन हमारे पास आने के बजाय वह दूसरे ही रास्ते से निकल गए। उनके गुंडे वहां हॉकियां लेकर घूम रहे थे। "
जवालामुखी में एलआईसी एसबीए एवम डीओ सुशील कुमार एसबीए के अभिकर्ताओं का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह होटल किंग्स रीजेंसी में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे वरिष्ठ मण्डल प्रवन्धक तेनजिन यंगजोर, शाखा प्रबन्धक अतुल गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक रमेश राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें टीम के प्रथम 10 व अन्य सभी अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें गुम्मर पँचायत की प्रधान एवम चेयरमेन क्लब मेम्बर एलआईसी शिमला देवी को शाखा में कई वर्षो से अपना प्रथम स्थान बनाए रखने के लिए और मण्डल में भी अग्रणीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान शिमला देवी, केडी शर्मा, बीरबल, प्रेम लता, बिट्टू, हरवन्स, सीमा, छगन राम, अनिता, ममता, मीना, सुदेश वालिया, अरविंद शर्मा, राजीव, संदीप खट्टा आदि सभी अभिकर्ता मौजूद रहे।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की खूंडिया तहसील में रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में महापंचायत का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र की 26 पंचायतों में से 18 पंचायतों के प्रधान दो जिला पार्षद और 10 समिति सदस्यों ने भाग लिया और स्थानीय विधायक रमेश धवाला के समक्ष सभी उपस्थित लोगों ने अपनी मंशा जाहिर की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि शीघ्र ही क्षेत्र की पंचायतों के जनप्रतिनिधि शिमला जाएंगे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर खूंड़िया में एसडीएम कार्यालय खंड विकास अधिकारी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की जोरदार मांग करेंगे ताकि पिछड़े और दूरदराज क्षेत्र चंगर् इलाके की दशा और दिशा सुधर सके महापंचायत के आयोजन करता पूर्व समिति सदस्य एवं भाजपा नेता संजय राणा ने महापंचायत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की 22 पंचायतों के प्रस्ताव पारित कर उनके पास आ गए हैं जिसमें इलाके के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हमारे क्षेत्रों में विकास की गति थम गई है और चंगर् इलाके की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है लोगों का जीना दूभर हो गया है सड़कों पर गाड़ी लेकर चलना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुनासिब नहीं रहा है कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं परंतु सरकार व प्रशासन के कानों तक जू तक नहीं रेंग रही है संजय राणा ने बताया कि आज महापंचायत में स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला को अन्य भाजपा नेताओं को भी जनप्रतिनिधियों ने अपनी मंशा से अवगत करवा दिया है उन्होंने कहा कि महापंचायत में कुशल सिंह ठाकुर प्रधान पुखरू पंचायत ललिता देवी प्रधान डोला खरियाणा सुनीता प्रधान टिप लवनीश प्रधान सलीहार सूती देवी प्रधान बग्गी अंजना प्रधान ब्रोग लाहड सतवीर प्रधान बारी विक्रम सिंह प्रधान पिंहरी कमलजीत प्रधान नहालिया दिलीप सिंह प्रधान घरना क्षेत्र के गणमान्य लोगों में रणवीर सिंह बलदेव सिंह पृथ्वी सिंह हरभजन सिंह संजय राणा जगदीश चंद्र संजय कुमार व अन्य कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे सब ने अपनी मंशा से स्थानीय विधायक रमेश धवाला को भी अवगत करवा दिया है ताकि बे भी चंगर् इलाके की तरक्की के लिए उनका सहयोग करें मुख्यमंत्री के पास उनको ले जाकर उनकी पैरवी करें ताकि पिछड़े क्षेत्रों का भी कुछ उद्धार हो सके l
समाजसेवी संस्था लोक कल्याण कमेटी लुथान की एक मासिक बैठक का रविवार को आयोजन किया गया। कमेटी के सौजन्य से लुथान पंचायत के तीन निर्धन परिवारों को उनकी बीमारी के चलते उपचार हेतु 7500 रुपए की आर्थिक मदद की गयी। सबसे पहले कमेटी ने इन परिवारों से आए प्रार्थना पत्रों के आधार पर पात्रता सुनिश्चित करके आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि तीनों पीड़ित परिवार गांव सुधंगल के निवासी हैं। जिसमे सुशील शर्मा को 2500 रुपए, नरेश कुमार शर्मा को 2500 रुपए और किरण कुमारी को भी 2500 रुपए उनकी बीमारी के उपचार के लिए दिए गए है। यह राशि इन परिवारों को कमेटी अध्यक्षा सरोज कुमारी, महा सचिव सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, सदस्य प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, सीमा देवी और निर्मला देवी द्वारा सपुर्द की गई। कमेटी महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया की लोक कल्याण कमेटी लुथान पिछले 5 सालों से इलाके के निर्धन परिवारों को बीमारी के उपचार व उनकी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता करती आ रही है। कमेटी ने सभी दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया है जिनके सहयोग से जन सेवा का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है l
गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए हर पल मदद को तैयार कैप्टन संजय पराशर भारतीय समुद्री नाविकों के लिए भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि सीफरेर्रस उन्हें समुद्र के मसीहा की उपाधि देते रहे हैं। एक बार फिर पराशर ने साइप्रस में फंसे ग्यारह नाविकों की सकुशल वतन वापसी करवाई है। राजस्थान के उदयपुर से सांसद अर्जुन लाल मीणा ने भी पराशर के इस कार्य को लेकर उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इन नाविकों की वापसी के लिए सफल प्रयास किया। दरअसल साइप्रस के समीप समुद्री जहाज पर इन नाविकों का अपनी कंपनी से मूलभूत सुविधाओं को लेकर विवाद हो गया। कंपनी का मालिक नाविकों की बात बात सुनने को कतई तैयार नहीं था। बाद में बात इतनी बढ़ गई कि इन ग्यारह नाविकों को जहाज से उतर पड़ा, लेकिन जिस जगह पर नाविक रूके हुए थे, वहां ढंग की खाने व पीने की भी व्यवस्था नहीं थी। हालात दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रहे थे, लेकिन उनके पास देश वापस लौटने के लिए कोई विकल्प ही मौजूद नहीं था। ऐसे में राजस्थान के उदयपुर के सेंकड ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने अपने परिवार वालों को कैप्टन संजय से संपर्क करने को कहा। संजीव की पत्नी ने संजय से बात की और सहायता की गुहार लगाई। कैप्टन संजय ने विदेश मंत्रालय के साथ भारतीय दूतावास के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और नाविकों के परिजनों से लगातार संपर्क में रहे। सांसद अर्जुन सिंह मीणा भी संजय से इस मसले को लेकर बात करते रहे। संजय के प्रयासों के बाद ये नाविक हवाई जहाज से गणेश चतुर्थी के दिन वापस लौट आए। नाविकों के लौटने पर सांसद मीणा ने संजय को बधाई देते हुए कहा कि पराशर नाविकों के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और एक बार उन्होंने मदद को हाथ आगे बढ़ाकर इस नेक कार्य को अंजाम दिया। ये समुद्री नाविक यूपी के प्रतीक व अवधेश त्रिपाठी, उदयपुर के संजीव, बिहार के चंदन कुमार व ऋषभ राज, हरियाणा के योगेेश, तमिलनाडु के विजय सेखरन, महाराष्ट्र के सुनील, केरल के बिंदु थॅमस व सुमेश, पश्चिम बंगाल के महबूब जाहेदी से सबंध रखते हैं और अब अपने घरों को लौट रहे हैं। इन नाविकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि साइप्रस में खाने व पीने के अलावा ठहरने की भी व्यवस्था न के बराबर थी। वो जैसे तैसे समय व्यतीत कर रहे थे, लेकिन भविष्य पूरी तरह से अंधकारमय नजर आ रहा था। ऐसे में पराशर उनके लिए मसीहा बन गए और समय रहते उनकी मदद कर जिंदगी में बड़ा उपकार कर दिया। इसके लिए कैप्टन संजय पराशर के वे आजीवन ऋणी रहेंगे। ज्ञात रहे कि संजय पराशर ऐसे मामलों में पिछले कई वर्षों से समुद्री नाविकों के मददगार रहे हैं। अब तक उन्होंने 610 से ज्यादा मामलों में 2550 समुद्री नाविकों की प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से मदद की है। वहीं, कैप्टन संजय का कहना था कि उनकी वजह से अगर नाविकों का किसी प्रकार से भला होता है, इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है। बताया कि हिमाचल सीफेर्रस एसोसिशन भी नाविकों के लिए कार्य कर रही है और अगर किसी नाविक को कोई परेशानी पेश आती है ताे वह उनसे सीधा संपर्क कर सकता है।
रक्कड़ के तहत पड़ती पँचायत कुहना की महिला ने पँचायत प्रधान के खिलाफ छेडखानी का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना रक्कड मे शिकायत दर्ज करवाई है। हालाँकि पँचायत प्रधान द्वारा उक्त परिवार से मारपीट करने का वीडियो भी वायरल हो चुका है वायरल वीडियो मे पचायत प्रधान उक्त परिवार से मारपीट करता आम देखा जा रहा है जबकि उक्त मामले मे सच क्या है इसका पता पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा। कुहना निवासी महिला ने पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा की गत शुक्रवार की रात जब उसके दोनों बेटे बाहर कुत्तों को रोटी डाल रहे थे तो इस दौरान वहां साथ ही शराब के ठेके पर एक युवक ने नशे की हालत में मेरे दोनों बेटों पर बिन वजह जानलेवा हमला बोल दिया। उक्त महिला का आरोप है कि जब मे शौर सुनकर बाहर निकली तब उक्त हमलावर युवक वहां से भाग गया। साथ ही इसकी सूचना स्थानीय पँचायत के प्रधान को भी दी गई। जानकारी मिलते ही जैसे ही उक्त प्रधान मौके पर आया तो उसने सबसे पहले शराब के ठेके को बंद किया। इसी दौरान उक्त प्रधान ने उसके बेटों के साथ मारपीट व गाली गलौज करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है की जब वह अपने बच्चों के बचाव के लिए बीच में आई तो प्रधान ने उन्हें काफी थप्पड़ मारे तथा धक्का मुक्की भी हुई। महिला ने शिकायत पत्र के माध्यम से स्थानीय पँचायत प्रधान पर आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ छेड़खानी भी की है। आपको बता दें इस प्रकरण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उक्त वायरल वीडियो में भी प्रधान गाली गलौच ओर मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है साथ ही प्रधान द्वारा एक युवक के गले पर भी हाथ डाला गया है। वहीं इस संदर्भ में उक्त प्रधान से फोन के माध्यम से सम्पर्क साधना चाहा परन्तु उनसे बातचीत नहीं हो पाई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि महिला के शिकायत पर पुलिस ने उक्त प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पंचायत भटेहड़ के गांव चंदुआ के भेडी नामक स्थान पर रानीताल से 32 मील सड़क की पुली के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा हैं कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 50 साल की लग रही है वहिं यह पुरुष का शव है। एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव करीब 8/10 दिन पुराना है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गयी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर देहरा अस्पताल में शिनाख्त हेतु 72 घण्टे के लिए रखा जाएगा। बरहाल पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमर सिंह(47) सपुत्र रसीला राम निवासी चोड़न, डाकघर व त० ज्वालामुखी है जोकि गत दिनों एक सड़क हादसे में मौके पर बेसुध हो गया था। इसके बाद उसे इलाज हेतु परिजन एक निजी अस्पताल जालंधर में ले गए थे, सूचना के मुताबिक देर रात हादसे में घायल अमर सिंह की मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद उसके परिजन उसे पोस्टमार्टम हेतु शनिवार को सिविल अस्पताल देहरा ले गए थे, जहाँ से शव को लेकर अब आरपीजीएमसी टाण्डा रैफर कर दिया है। वहीं उपरोक्त मामले में मृतक का शनिवार को आरपीजीएमसी टाण्डा में पोस्टमार्टम कराया गया व पुलिस द्वारा कार्यवाही अमल में लाई गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि उक्त युवक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं ज्वालाजी के विधायक रमेश धवाला ने बारी कलां में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं को मौके पर ही निपटा दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव के लिए गाड़ी योग्य पक्का रास्ता बनाने के लिए बचनबद्ध है। सरकार के पास धन की कोई नहीं है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधि भी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विकास करवाएं । गलियों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री ही उपयोग में लाएं ताकि रास्ता लंबे समय के बाद भी न उखड़ सके और लोग उस प्रतिनिधि को सदा याद करते रहें। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सतवीर सिंह राणा, उपप्रधान अजय कुमार, ज्वालाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, उपाध्यक्ष विजय मेहता, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार, कैप्टन देश राज, नरेन्द्र कुमार, कैप्टन कर्म चंद, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य संजय राणा आदि उपस्थित थे ।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। विद्यार्थी सत्र 2021-22 के लिए 24 सितम्बर तक महाविद्यालय की वेबसाइट gcdhaliara.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।महाविद्यालय में वर्तमान में अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, एमबीए, एमकॉम,रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और पीजीडीसीए के कोर्स हैं। जिसकी मेरिट सूची 25 सितम्बर को जारी होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद सिंह पटियाल ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितम्बर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि जो विद्यार्थी स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे समय पर अपना प्रवेश फॉर्म भर दें और अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंदरोड़ी में 300 बीघा जमीन पर फार्मा उद्योग स्थापित होंगे। सरकारी स्तर पर भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 15 सितंबर को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली में निवेशकों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भी इस इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने की संभावना हैं। फार्मा उद्योग स्थापित होने से प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, सिरमौर में करीब 15 बीघा जमीन पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाने की तैयारी है।
पालमपुर बस स्टैंड बाई पास रोड के साथ लगे डंगे के नीचे नाले से व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सुबह कुछ लोगों को यह शव नाले के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में लिया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वंही, मौजूद लोगों का कहना है कि युवक चंबा जिले का रहने वाला है, और यहाँ नौकरी करता था। आशंका यह जताई जा रही है कि डंगे से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। गौरतलब है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
अगामी 12 सितंबर को 132 केवी 33 केवी 16/20 एम बी ए पावर ट्रांसफार्मर की 33 के बी केबल कनेक्शन 33 केवी पोटेंशियल ट्रांसफॉर्मर की स्थापना हेतु विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी जिसके तहत सभी 33 केवी फीडर डाडा सीबा, नादौन, हरिपुर, प्रागपुर, कांगड़ा व सभी 11 केवी फीडर कुंडली हार, खबरी ,देहरा, घूमर व ढलियारा को प्रागपुर बाधित करेंगे अतः सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है यह जानकारी शांति भूषण सहायक अभियंता 132केवी द्वारा दी गई है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिमला मटौर फोरलेन प्रभावितों के अधिकारों हेतु एक बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत डोहग देहरियां के पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ। जहां स्थानीय पंचायत के प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान अनीश कुमार, मानव अधिकार लोग बॉडी सदस्य करण सिंह राणा, गुम्मर पंचायत की प्रधान शिमला देवी समस्त ग्राम सदस्य जोकि फोरलेन प्रभावित है, इस बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में हिमाचल मानव अधिकार लोग बॉडी के अध्यक्ष राजेश पठानिया प्रभावितों के साथ उनकी समस्या एवं किस प्रकार उनकी जमीनों का उचित मुआवजा मिलेगा इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय प्रशासन एसडीएम ज्वालामुखी की ओर से एनएचएआई रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सदस्य भी इस बैठक में उपस्थित रहे। परंतु जनता के सवालों का कुछ प्रतिशत ही जवाब सरकारी महकमे द्वारा दिया गया। इस बैठक का सर्वप्रथम आयोजन 2013 भू अधिग्रहण अधिनियम को सरकार द्वारा मान्यता प्रदान करने व ज्वालामुखी के अवार्ड जल्द से जल्द किए जाएं जिसमें उचित मुआवजा राशि दी जाए,साथ ही सही समय में लोगों में इस राशि का आवंटन किया जाए।बैंकों द्वारा कर्ज तले लोगों को भी विभाग द्वारा कुछ राहत दी जाए। 2017 से 18 के फैक्टर 1 के अंतर्गत जो रेट दिया जा रहा है वह उचित नहीं है।संपत्ति एक है परंतु तीन बार कब और क्यों?लोगों ने कहा है कि सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों से भू मालिकों परेशान किए जा रही हैं।प्रभावितों की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द उचित दर 2013 भू अधिग्रहण के मुताबिक ही मुआबजा दिया जाए।इस बैठक में मौजूद समस्त फोरलेन प्रभावितों व लोग बॉडी में सरकार से प्रभावितों के लिए उनके अधिकारों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद ज्वालामुखी के पदाधिकारियों द्वारा डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पॉल सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ज्वालामुखी में फेरीवाले व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जो स्थानीय नही हैं, दिन प्रतिदिन देखे जा रहे हैं। जिससे सारे ज्वालामुखी क्षेत्र के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। आये दिन समाचार पत्रों व मीडिया द्वारा ज्ञात हो रहा है कि फेरीवाले लोग स्थानीय लोगों के घरों में चोरियां और बहन बेटियों को अपनी गलत पहचान बताकर लव जेहाद के नाम पर उनका शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहाँ तक कि स्थानीय लोगों ने इन लोगों को अपने घरों में किराए के कमरे दे रखे हैं। इनमें भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनके पास सत्यापित करने के लिए कोई भी प्रमाण नहीं है। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मांग की है कि ज्वालामुखी शहर के विभिन्न वार्डों में रह रहे ऐसे लोगों को चयनित किया जाए तथा वैधानिक अथवा कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों को भी डर रहेगा और यह क्षेत्रवासियों के लिए उचित होगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री कुलदीप राणा, परिषद के जिला कार्य अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष केजी कपूर, प्रखंड ज्वालामुखी अध्यक्ष हिमांशु भूषण दत्त व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपांशु, राजेश,अनिल बलवीर सिंह, अभय सूद, शुभम, मुकुल व सौरभ आदि लोग उपस्थित रहे।
पंजीकरण एवं लाइसेन्सिंग अधिकारी ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल ज्वालमुखी में दिनाक 13-09-2021 को ड्राविंग टेस्ट तथा वाहनों की पासिंग के लिए निर्धारित की गयी थी। लेकीन प्रशासनिक कारणों की वजह से दिनांक 13-09-2021 के ड्राविंग टेस्ट तथा वाहनों की पासिंग रद्द की जाती है।
देहरा कार्यालय में शुक्रवार को जेसीसी की गेट मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 14-09-2021 को मुख्य कार्यालय शिमला में जो जेसीसी द्वारा धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। उसमें ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी भाग लेने के लिए शिमला जाएंगे। इसमें परिवहन निगम के सभी कर्मचारियों की मुख्य मांगे जिनमें 2016 से 13% आई आर व जनवरी 2019 से 4%, 5% जुलाई 2019 से, 6% जुलाई 2021 से कुल दिए 15%, 33 महीनों का ओ०टी०ए०, पेंशन ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन लीव, कई प्रकार के एरियर जैसे 4-9-14 का 38% एरियर और वेतन विसंगतियां और 2006 से नए स्केल का एरियर और कई प्रकार के ड्यूस जो पेंडिंग पड़े हुए हैं। लगभग 500 करोड रुपए की देन दारियां बकाया है इसके बारे में चर्चा की गई।
देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह एसडीएम देहरा, नायब तहसीलदार सुरिंदर कुमार केंद्रीय विवि और वन विभाग के कर्मचारी मौका स्थल पर पहुंचे तथा चिन्हित भूमि का मुआयना किया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले वन विभाग और अन्य कर्मचारी संबंधित भूमि पर उगी झाड़ियों की कांटछांट करेंगे। निशानदेही की प्रक्रिया में राजस्व विभाग के करीब सात कर्मचारी और अधिकारी, वन विभाग के करीब आधा दर्जन कर्मी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। उधर, इस बारे में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शुक्रवार को चिन्हित भूमि पर निशानदेही प्रक्रिया शुरू हुई है। अभी मौके पर काफी झाड़ियां हैं, उन्हें काटा जाएगा।
पालमपुर: हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आज मशरूम दिवस का आयोजन खुम्ब विकास परियोजना कार्यालय पालमपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा रोहित राठौर ने शिरकत की। इस अवसर पर पांच दिनों तक चले खुम्ब प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज़िला के 40 किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया। एडीएम ने इस अवसर पर उद्यान विभाग के विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। एडीएम ने किसानों को मशरूम दिवस की बधाई दी और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसान अधिक दक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को सुदृढ़ करने के लिये कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इन योजनाओं को धरातल तक ले जाने का आह्वान किया और अधिक से अधिक लोगों को मशरूम उत्पादन की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। इससे पहले उपनिदेशक उद्यान धर्मशाला, कमलशील नेगी ने बताया कि जिला में लगभग 500 किसान खुम्ब उत्पादन से जुड़े हैं और इस वर्ष विभाग द्वारा 400 अतिरिक्त किसानों को प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को मशरूम दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे विश्व में मशरूम की लगभग 14000 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से लगभग मशरूम की 3000 प्रजातियां खाने योग्य नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 60 प्रजातियां की व्यवसायिक खेती की जाती है जिसमें मोर केला और गुच्छी ने पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई हुई है। इस अवसर पर डॉ नरोत्तम कौशल, डॉ अजय, डॉ संजय गुप्ता, डॉ जितेंद्र पॉल, डॉ दीपिका सूद, डॉ अनिल ठाकुर एवं किसान उपस्थित रहे।
ज्वालामुखी महिला कांग्रेस की बैठक पूर्व विधायक संजय रतन के निवास स्थान पर ज्वालामुखी ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष निर्मला राणा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पूर्व विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्यअतिथि रूप में शिरकत की। महिला कांग्रेस को पंचायत स्तर, बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए रणनीति बनाई गई और 2022 के विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में विकास के मुद्दों पर ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों की प्रधान, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच महिला कांग्रेस के सदस्यों ने अपने विचार रखे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत करना व ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को महिला कांग्रेस संगठन में जोड़ना उनका लक्ष्य है और हर बूथ पर महिला कांग्रेस की कमेटी गठित की जाएगी। पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रतन ने महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश-प्रदेश के उत्थान में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश की महिलाएं भाजपा के शासनकाल से दुखी हो चुकी हैं क्योंकि जब से देश और प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी है तब से गैस सिलेंडर, सब्जी, राशन व अन्य जरूरतमंद वस्तुएं भाजपा राज महंगी हो चुकी है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा, कमलेश कुमारी, अमर देवी, कविता देवी, सोनिया देवी, अनीता शर्मा, आशा देवी, सीमा देवी, मोनू, लता, तृप्ता शर्मा, प्रवीण शर्मा, चंद्रकांता, सपना कुमारी, रेखा जसवाल, राधा देवी, पवना देवी,सुषमा कुमारी, शशि बाला, सुनीता देवी, इंदु बाला, प्रवीणा देवी, आशा रानी, कृष्णा देवी, देवी, रीता देवी, कोशल्या देवी, संतोष कुमारी, अंजना, शाहीन काजल, किरण महाजन, नसीब कुमारी, रेशमा देवी, गीता देवी, स्वर्णा देवी, सूती देवी,कमलेश कुमारी, पुष्पा रानी, आशा शर्मा, रेशमा देवी,प्रियंका शर्मा, शारदा देवी, रीता शर्मा, सुषमा देवी, रक्षा देवी, सत्य देवी, कश्मीरी देवी, ममता, रजनीश कुमारी, निशा देवी, कंचन देवी, मीरा कुमारी, सुनीता देवी, अनीता, मोनिका, संतोष कुमारी, कौशल्या देवी, रीना देवी, कविता दत्ता, उषा, माया देवी, रीनादेवी, प्रेम लता, शालू ठाकुर, पुनया शर्मा, रीना गोस्वामी, रवीना, बनिता, राधिका जोशी आदि सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।
जसवां-परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते निचला कलोहा मेन रोड से वार्ड नंबर-2 चलारा सड़क बनाने हेतु लोगों ने भूमि दान की। यह दान पत्र तहसीलदार रक्कड अमित शर्मा ने मौके पर जाकर किए। इस अवसर पर भूमि दान करता अजीत पाल सिंह, किशोरी लाल, सुखदेव, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, अश्विनी कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत कलोहा सुमन लता, वार्ड पंच वार्ड नंबर-2 कृष्णा देवी, लंबरदार विपिन कुमार, पंकज कुमार,राहुल मेहता उपस्थित रहे। दान पत्र करवाने की प्रक्रिया को भाजपा युवा नेता रमन शर्मा ने पूरा करवाया। रमन शर्मा ने कहा कि इस सडक के निर्माण के बाद इस इलाके के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सभी भूमि दान कर्ताओं ने उद्योग एवम परिवाहन मंत्री विक्रम ठाकुर का धन्यवाद किया।
कारगिल युद्ध के समय से शेरशाह के नाम से मशहूर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उपमण्डल देहरा के तहत पड़ती सकरी पंचायत में तमाम वाशिंदों द्वारा शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौक़े पर सकरी ग्राम पंचायत प्रधान रोमन भकल,बीडीसी मनजीत सिंह ,संजय रंधावा,अजय धीमान,अजय कुमार,कमल राणा,शोभा सैनी, बिक्रम सिंह,सतपाल शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम युवा साथी मौजूद रहे। वहीं एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने कहा कि शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा जयंती के उप्लक्षय पर यह श्रद्धांजलि दी गयी है । शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा का बलिदान हम सब कभी नहीं भूल सकते हैं।
धरोहर गाँव परागपुर मे गुरुवार को प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल की नई ब्रांच खुल गयी है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में छात्रों को संगीत, नृत्य, एक्टिंग, गिटार, हारमोनियम, तबला व अन्य कई ऐसी कलाओं को सीखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यहां पर कलाओं को सिखाने के साथ-साथ अगर कोई गरीब है और उसके अंदर टैलेंट है तो उन छात्रों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। यह बात प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल के एम डी प्रिंस गर्ग ने कहीं। मीडिया से रूबरू होते हुए कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने कहा है कि वह खुद एक बहुत छोटे से घर से निकल कर यहां तक पहुंचे है साथ ही एक कलाकार को लाइफ में बहुत सी चीजें देखनी पड़ती है। हम जितना सहयोग कर पाएंगे उतना करने का पूर्णतः प्रयास करेंगे। प्रिंस गर्ग ने कहा कि यह बहुत अच्छा मौका है अगर आप भी कलाकार बनना चाहते हैं तो आए और सीखें और आगे बढ़े। प्रिंस गर्ग ने कहा है कि सिर्फ सिखाना ही हमारा मकसद नहीं है हम प्लेटफार्म भी देंगे। इस कोरोना के दौर में इनकी ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही है ।
कारगिल युद्ध के समय से शेरशाह के नाम से मशहूर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा परमवीर चक्र के जन्म दिवस के मौके पर मां भारती के शहीद वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम से प्रेरणा लेकर भारतीय सेना के रैंबो कहे जाने वाले अमर शहीद मेजर सुधीर वालिया अशोक चक्र की 15 वर्षीय भतीजी जैस्मीन वालिया ने वीरवार को अपने परिवार संघ कैप्टन विक्रम बत्रा के निवास स्थान पहुंच कर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता को खुद के द्वारा बनाया गया कैप्टन विक्रम बत्रा का रेखा चित्र फोटो फ्रेम कर भेंट किया तथा देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त बलिदानी को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जैस्मिन वालिया के साथ उनके पिता प्रवीण अहलूवालिया, अंकल प्रवेश कुमार, बहन ऋषिका वालिया और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरधारी लाल बत्रा तथा माता कमल कांता बत्रा उपस्थित रहे।
नंगल भाखड़ा मजदूर संघ (इंटक) सांझा मोर्चा के नंगल से आये हूए डैलीगेंटस के साथ प्रधान विजय ठाकुर पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी तलवाड़ा (मान्यता प्राप्त) के साथ कर्मचारी हितों के विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार विर्मश किया गया जिसमे पंजाब क्लैरीकल के पदोन्नत हुए वरिष्ठ सहायक तथा अधीक्षक की बी.बी.एम.बी. में एडजस्टमेंट हेतु मुख्य अभियन्ता भाखड़ा बॉध के साथ शीघ्र ही मीटिंग करने बारे तथा फील्ड स्टाफ की पदोन्नति, पैसको कर्मचारियों को मकान दिलाना डेली वेज कर्मचारियों को पका करने हेतु एवं ज्वाईट कमेटी बनाने बारे विचार किया गया तथा पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी की जल्द ही होने जा रही अध्यक्ष बी.बी.एम.बी. के साथ मीटिंग में भी इन मुद्दों को भी जोर शोर से उठाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी के प्रधान विजय ठाकुर, हुस्न लाल,महासचिव, राजीव शर्मा, पंरमिन्द्र सिंह,हरि सिंह और अन्य मैंबरों के अलावा नंगल भाखड़ा मजदूर संघ के उप प्रधान यशपाल, शिव चरण दास , संदीप गुलाटी, गुरपाल चन्द, तथा संतोष कुमार मौजुद थे ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूहना में हैंडवाश की उपयोगिता को लेकर एक जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य श्याम कुमार ने बताया कि हैंडवाश करने से मानव कई प्रकार की गम्भीर विमारियों से बचता है। साथ कि बीमारियों पर होने वाले खर्च को भी कम करता है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हाथ मे होने बाले बैक्टीरिया और वायरस को निर्मूल करने के लिए 20 से 30 सेकिंड का समय लगता है। इस सभी को मिनीमम 30 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए व यह आदत बच्चों को डालनी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रवक्ता दिलवाग, संजीव, संजय, महेंद्र सहित जगदेव परमार आशीष,कुलदीप, स्नेह, सुदेश कुमारी, राकेश शर्मा, रमेश सोनी, आँचल, सुषमा ने भी भाग लिया।
प्रागपुर ब्लॉक की सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरकारी केंद्र गरली में किया गया । जिसमें लगभग 30 कमेटी सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस शिविर में कमेटी सदस्यों को सहकारिता का इतिहास सरकारी प्रधान सहकारी विधान सरकारी लेखांकन सहकारी सभाओं के विकास में प्रबंधक कमेटियों की भूमिका व सभाओं की कार्यप्रणाली आदि विषय पर चर्चा की गई। इस शिविर में प्रागपुर जसवां पर सी एस रोडी़ कोड़ी सी एस जंबल सीएस ढलियारा कडो़आ, ढौंटा की प्रबंधक कमेटी में समिति सदस्यों ने भाग लिया।
मापतोल विभाग देहरा द्वारा ढलियारा में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते 10 सितंबर 2021 को घियोरी, कड़ोआ, चलाली, लम्बीपुखर, अप्पर बीहन के दुकानदार अपनी माप तोल की मशीनों इत्यादि को मोहरें लगवा सकते हैं। वही 13 सितंबर 2021 को बढ़ल ठौर के व्यापारी ओर 14 सितम्बर को बरवाड़ा, बीहन, नंगल बीहन, बढूं ढोंटा, कस्बा, बडॉ, सुकार 15 को नलसुहा चनोता, बगली, हार, मिटां, सूरजपुर, डेहपुखर, स्वारा व इलाके में सुनार का काम करने बाले,16 व 17 को ढलियारा के व्यापारी अपनी मापतोल मशीनों पर मोहरें लगवा सकते हैं। ये जानकारी माप तोल निरीक्षक नीरज भारती ने दी। उन्होंने कैम्प में आने वाले व्यापारियों से आग्रह भी किया है कि मास्क लगाकर ही आएं और वहां पर सामाजिक दूरी आदि नियमों का पालन करें ।
पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज भारत माता के महान सपूत परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा(1974-1999) को उनकी 47 जयंती पर नमन किया गया । इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य डा प्रदीप कौण्डल व उनके पिता गिरधारी लाल बत्रा व माता कमल कांता बत्रा व स्टाफ के अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता को एनसीसी केडिट्स ने एस्कॉर्ट किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्जवलित कर हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौण्डल ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा को उनके अनुकरणीय साहस और मातृ भूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भारत के इतिहास मे उनका नाम अमर रहेगा। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मातृ भूमि की सेवा के लिए सदा तत्पर पर रहना चाहिए। इस अवसर पर उनके माता-पिता और भाँजे ईशान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरधारी लाल बत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की वचपन की यादों व उनके बहादुरी के किस्सों को साझा किया। महाविद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
उपमण्डल ज्वालामुखी के तहत पड़ते खुंडियां के समीपवर्ती पड़ते गांव लंघा में बीते वर्ष की भांति इस बार भी 10 सितम्बर से गणेश उत्सव का आयोजन पूरे हर्षोउल्लास के साथ किया जाएगा। गायक अंशुल चमन ने बताया कि यह उत्सव गणेश चतुर्थी के उप्लक्षय पर 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा। वहीं 19 सितंबर को सुबह 8 बजे गणपति भगवान की विसर्जन यात्रा शुरु हो जाएगी। अशोक कुमार का कहना है कि गणेश उत्सव में हर रोज नए-नए कलाकार आकर गणपति के चरणों में हाजिरी लगाएंगे। इसी के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए अशोक, अंशुल, सुदर्शन, हिमांशु, अभिषेक सतीश, सनी, समु, अर्जुन और शुभम के द्वारा भी सुंदर-सुंदर भजनों के साथ व झांकियों सहित गुणगान किया जाएगा। इस अयोजन में सभी इलाकावासी परिवार सहित आमंत्रित किये गए हैं।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहरा के अंतर्गत बीहण में पेवर ब्लॉक के कार्य के चलते उक्त सड़क 10 दिन के लिए बंद रहेग। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहरा राजेंद्र कुमार बग्गा ने बताया कि ढलियारा से डाडा सीबा सड़क मार्ग पर बीहण बाजार में पेवर ब्लॉक का कार्य होना है। जिसके चलते 10 से 20 सितंबर तक मुख्य सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील की है।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया में ताइक्वांडो में हिमाचल मार्शल आर्ट्स द्वारा बच्चों की मार्शल कक्षा में छात्रों की सत प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं गुरुवार को खुन्डिया ग्राउंड में स्थानीय थाना के एसएचओ प्यार चन्द ने मुख्यतिथि रूप में शिरकत की। साथ ही उन्होंने 8 बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल कूद मे अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया है। एसएचओ प्यार चन्द ने कहा कि बच्चों को अगर किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी होती है तो वह हमेशा हर प्रकार से बच्चों की सेवा मे हाज़िर रहेंगे। उन्होंने हिमाचल मार्शल आर्ट्स के संचालक सुनील कुमार और मीना कुमारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
परमवीर चक्र से नवाजे गए शेरशाह के नाम से मशहूर पालमपुर के वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी पर जयंती पर आज पालमपुर में याद किया गया। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव सम्पर्क मनोज रत्न, भारत विकास परिषद के पालमपुर शाखा अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, शाखा सचिव नरेंद्र दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला पालमपुर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार मंगलानी, युवा मोर्चा के चंदन शर्मा, पूर्व प्रधान संजय कुमार, नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीते दिनों बिलासपुर में अपने से घर से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को हरिपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवती उत्तराखंड के रुद्रपुर से मिली है।बताया जा रहा है कि यह युवती कुछ दिन पहले अपने घर से कोई बहाना लगाकर चली गई थी और वाहन में लिफ्ट लेकर रुद्रपुर पहुंच चुकी थी। घर से लापता हुई इस लड़की के बारे में घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरिपुर पुलिस ने इस पूरे मामले में गहनता से जानकारी जुटाकर थाना की टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने बीते दिवस उक्त युवती को रुद्रपुर से बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि हरिपुर पुलिस ने लगभग 650 किलोमीटर दूर उक्त इलाके में जाकर इस कार्य को पूरा करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी यह लड़की घर से भाग खड़ी हुई थी जिसे उस समय भी पुलिस ने पकड़ कर परिजनों के हवाले किया था।
जिला कांगड़ा में युवा कांग्रेस के कर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक दौरान महामंत्री नीरज शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि पूर्व विधायक संजय रतन ने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरे ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में करोड़ों रुपए की लगत से विकास कार्य करवाएं। पूर्व विधायक संजय रतन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने के पानी, सड़कों व प्रशासनिक इकाइयों में कार्यालय के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू करवाकर जनता को समर्पित किए थे, जिसका विधानसभा क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजय रतन के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी बाबत पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओं की ज़िम्मेदारियाँ सुनिश्चित की जाएगी। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्व विधायक संजय रतन ने अपनी जीत की कमर कस ली है। उन्होने कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा। ज्वालामुखी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर बूथ, हर पंचायत में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व विधायक संजय रतन के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राज राणा, पूर्व जिला महासचिव विक्रमजीत सिंह, शहरी अध्यक्ष अंकुश सूद, महासचिव सदीक मोहम्मद, अनिल बलिया, मनीष चौधरी, प्रवीण कुमार,कबीर शर्मा, जुगेश चौधरी, प्रिंस शर्मा, अल्केश, रोहित, गौरव, इल्म दीन, अयूब खान, कपिल चौधरी, बलवंत चौधरी, सतीश कुमार,अभिषेक, रिंकू शर्मा, रविंद्र कुमार, विशाल राणा, आकाश शर्मा, रोहित कुमार काकू, अभिषेक राणा, बलविंदर, साहिल कुमार, प्रदीप, राकेश, सौरव, अजय, रोबिन आदि सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्येकर्ता मौजूद रहें।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवमं जवालाजी के विधायक रमेश धवाला ने आज खुंडिया में हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना " मुख्यमंत्री गृहणी योजना" के तहत क़रीब 100 गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर खुंडिया पंचायत प्रधान प्रताप सिंह राणा, उपप्रधान जगदीश चन्द,पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना राणा,रणवीर सिंह, किसान मोर्चा देहरा के महामंत्री एवमं पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य संजय राणा, HP गैस सर्विस खुंडिया के संचालक सुभाष राणा, तहसीलदार सुमन धीमान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान चंद राणा,मण्डल महामंत्री प्रवीण कुमार, मण्डल सचिव सरोज कुमारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक रमेश धवाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी कि हमारे गरीब परिवारों की महिलाएं धुंए में खाना बनाने में बड़ी परेशानी आती थी। इसलिए केंद्र सरकार ने माताओं बहनों की इसी समस्या को मद्देनजर रख कर निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए योजना आरंभ की है। जिसे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ग्रहणी गैस सुविधा योजना शुरू की तथा हजारों गरीब परिवारों को यह सुविधा दी गई है। धवाला ने कहा कि इस योजना के अनेक फायदे हैं एक ओर जंगल कटने से बच जाएंगे दूसरा माताओं बहनों को धुंए से राहत मिलेगीऔर पर्यावरण भी बचा रहेगा। इस अवसर पर धवाला ने खुंडिया के विकास के 10 लाख रुपये दिए।
हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा क्षेत्र के कर्मचारियों की बैठक आज सम्पन हुई। बैठक में परिवहन मजदूर संघ, चालक परिचालक यूनियन, तकनीकी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन ने कहा कि राज्य स्तरीय परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति द्वारा कर्मचारियों की मांगे पूरी ना होने के कारण 9 सितंबर से यूनिटों में गेट मीटिंग व 14 सितंबर को एचआरटीसी मुख्यालय शिमला पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसका पुरजोर समर्थन करते और एचआरटीसी देहरा क्षेत्र के कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होने के लिए 14 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया कि निगम प्रबंधन द्वारा संयुक्त समन्वय समिति द्वारा पूर्व में किए गए समझौतों पर अमल ना करना, जनवरी 2016 से 13% जीआर, डीए 2019 से 4%, 5% जुलाई 2019 से, 6% 2021 से कुल डी ए 15%, 33 महीनों का नाइट ओवर टाइम, पेंशन ग्रेच्युटी, लीव एन कैश मैंट,जीपीएफ कई प्रकार के एरियर आदि कर्मचारियों के 500 करोड़ के वित्तीय लाभ भुगतान देय हैं। जिससे कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों का वित्तीय बकाया राशि का भुगतान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वित्तीय मांगों के अतिरिक्त एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देना, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करना, पीस मील वर्करों को एकमुश्त अनुबंध पर लाना, चालकों का पूर्व की भांति 9880 रुपए का आरंभिक वेतन बहाल करना, परिचालकों को आरंभिक वेतनमान एवं एसीपी का लाभ देना, निगम में रिक्त पड़े पदों को भरना, वैट लीजिंग पर चल रही बसों को बंद करना, पेंशन के लिए प्रदेश सरकार को बजट का प्रावधान करना, पुरानी पेंशन को बहाल करना, परिवहन कर्मचारियों की सभी कैटागिरी की वेतन विसंगति को दूर करना, दिनांक 05-08-21 को दिए गए मांग पत्र पर कार्यवाही एवं वार्ता करना आदि अनेकों समस्याएं समाधान के इंतजार में खड़ी हैं परंतु निगम प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिस कारण कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।
आईटीआई डाडा सीबा में आजादी का अमृत महोत्सव 7 सितंबर मंगलवार को मनाया गया इस अवसर पर परीक्षार्थियों ने देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से गांव पदयाल (गुरनवाड़ )के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान को याद किया गया व निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें परीक्षार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने भी प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम व देश के आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।
दिल के दौरे के दौरान अगर तत्काल इलाज नहीं किया जाता है तो यह घातक हो सकता है। समय पर उपचार दिल के दौरे के घातक परिणामों को रोक सकता है। हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। रुकावट सबसे अधिक बार खराब कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमा होने के कारण होती है जो हृदय वाहिकाओं (कोरोनरी धमनी) में एक पट्टिका बनाते हैं। जब हृदय में रक्त का प्रवाह रुक जाता है तो वह क्षतिग्रस्त हो जाता है। समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर हृदय की क्षति को कम किया जा सकता है। इस विषय पर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सय्यद ने कहा कि ह्दयाघात के संकेतों को जल्दी पकड़ें, कुछ दिल के दौरे अचानक और तीव्र होते हैं, लेकिन ज्यादातर हल्के दर्द या बेचैनी के साथ धीरे-धीरे शुरू होते हैं। अपने शरीर पर ध्यान दें और तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए कॉल करें। आपकी छाती या बांह में दबाव, जकड़न, दर्द या निचोड़ या दर्द की अनुभूति जो आपकी गर्दन, जबड़े या पीठ या कंधे के ब्लेड के बीच फैल सकती है। जी मिचलाना, अपच, पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी या नाभि के ऊपर पेट दर्द आदि ह्दयाघात के लक्षणों में आते हैं। भारत में ज्यादातर लोग इसे गैस्ट्रिक या गैस समझते हैं, लेकिन वास्तव में यह दिल का दौरा है। तो कृपया किसी भी गैस्ट्रिक या गैस जैसी स्थिति के लिए अपने चिकित्सक से परामर्श लें और ईसीजी करवाएं। इसके अलावा सांस की कोई तकलीफ। यह आपका एकमात्र लक्षण हो सकता है या यह सीने में दर्द से पहले या साथ में हो सकता है। ठंडा पसीना, थकान, हल्का सिर दर्द या अचानक चक्कर आना। कुछ लोगों में हल्के लक्षण होते हैं, अन्य में अधिक गंभीर लक्षण होते हैं। कुछ दिल के दौरे अचानक आते हैं, लेकिन कई लोगों के पास चेतावनी के संकेत और लक्षण घंटे, दिन या सप्ताह पहले होते हैं। सबसे प्रारंभिक चेतावनी बार-बार सीने में दर्द या दबाव (एनजाइना) हो सकती है जो किसी भी गतिविधि (ऊपर चढ़ने, भारी काम या भावनात्मक तनाव और आराम या सबलिंगुअल नाइट्रोग्लिसरीन, सॉर्बिट्रेट से राहत) से उत्पन्न होती है। डाॅ सय्यद ने कहा कि दिल के दौरे के अन्य कारण कोरोनरी धमनी की ऐंठन हैं। कोरोनरी धमनी ऐंठन उन लोगों में बहुत आम है जो धूम्रपान करते हैं या कोकीन जैसी अवैध दवाओं का उपयोग करते हैं।कोविड-19 सहित कुछ संक्रमण आपके दिल को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप दिल का दौरा पड़ता है। दिल की स्थिति को जानने के लिए इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) हृदय की विद्युत गतिविधि का पता लगाती है। यह इस्केमिक हृदय रोग के कारण हृदय रोग के लक्षण दिखा सकता है। इकोकार्डियोग्राफी (ईको) दिल के दौरे के कारण दिल के दौरे का पता लगाने और दिल की मांसपेशियों की क्षति की डिग्री का आकलन करने के लिए बहुत उपयोगी है। कोरोनरी एंजियोग्राफी यह एक परीक्षण है जो आपके दिल की धमनियों के अंदर दिखाने के लिए डाई और विशेष एक्स-रे का उपयोग करता है। यह परीक्षण कोरोनरी धमनियों में रुकावट के स्तर और गंभीरता का पता लगाने में मदद करता है। दिल के दौरे के दौरान उपयुक्त समय की प्रतीक्षा न करें। जितनी जल्दी हो सके अस्पताल जाएं। अगर आपको रात में दिल का दौरा पड़ने के लक्षण हैं तो सुबह का इंतजार न करें। यदि आप प्रतीक्षा करते हैं तो उपयुक्त समय नहीं आ सकता है। गैर-पेशेवर लोगों के सुझावों के बहकावे में न आएं। हर मिनट मायने रखता है, चिकित्सकीय ध्यान देने में कभी देरी न करें। एम्बुलेंस के लिए कॉल करें और यह अस्पताल पहुंचने का सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है।
खुंडिया प्राथमिक शिक्षा खण्ड कार्यालय में स्टाफ न होने को लेकर अध्यापक संघ जिला कांगड़ा के महासचिव राजिंदर कुमार तथा देहरा खण्ड के उपाध्यक्ष भीम सिंह की अध्यक्षता में आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रा. खण्ड शिक्षा कार्यालय खुडियाँ में खाली पड़े पदों को दो सप्ताह के अंदर शीघ्रातिशीघ्र न भरा गया तो अध्यापक संघ उपनिदेशक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएगा। सरकार द्वारा अधीक्षक ग्रेड 2 के आदेश 25/08/2021 को खुडियाँ कार्यालय के लिए हुए हैं उन्होंने अभी तक खुंडिया कार्यालय में हाजिरी नहीं दी है । अगर वो खुंडिया में अपनी जॉइनिंग नहीं देना चाहते हैं तो उनकी जगह किसी दूसरे अधिकारी को जॉइनिंग ऑर्डर दिए जाएं। अध्यापक संघ देहरा खण्ड के उपाध्यक्ष भीम सिंह राणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो सप्ताह के भीतर खुंडिया शिक्षा खण्ड कार्यालय में पूरा स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया तो जिला कांगड़ा अध्यापक संघ उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा। इस अवसर पर गुरबख्श सिंह , दविंदर सिंह, संजय राणा, होशियार सिंह, पूर्ण चन्द, पंकज कुमार, सुरेश कुमार, विपन कुमार, मनोहर लाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।
अध्यापक संघ देहरा ने 2021 को राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए गये टिहरी के अध्यापक राजिंदर कुमार का अपने गृह क्षेत्र टिहरी में पँहुचने पर अध्यापक संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उनके गृह क्षेत्र टीहरी में खण्ड खुडियाँ खण्ड रक्कड़ के शिक्षकों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि टिहरी के अध्यापक राजिंदर कुमार को स्कूल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षक दिवस पर हिमाचल के राज्यपाल महामहिम राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर ने सम्मानित किया था। अध्यापक राजिंदर कुमार ने बताया कि उनके लिए यह क्षण बहुत ही सौभाग्य शाली है। वे छात्रों को मेहनत के साथ हर क्षेत्र में शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक तथा सामाजिक आदि गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। वे अपने जीवन में सेवानिवृत्त होने के बाद भी पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क, निस्वार्थ भाव से दिशा निर्देश देते रहेंगे।
कोविड टीकाकरण की पहली खुराक में शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कोरोना वारियर्स और लाभार्थियों के साथ वैक्सीन संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम में देहरा, ज्वालामुखी और जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्रों के 07 स्थानों पर लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संवाद सुना। देहरा विधानसभा के अंतर्गत लघु सचिवालय देहरा में लगभग 70 लोग, बीडीओ देहरा सभागार में लगभग 100 एवं ग्राम पंचायत बीण में लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय में लगभग 50 लोग एवं ज्वालाजी नयी पार्किंग में लगभग 150 लोग उपस्थित रहे। वहीं जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीडीओ कार्यालय परागपुर में लगभग 60 लोग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में लगभग 50 लोग उपस्थित रहे। ज्वालामुखी में विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश चंद ध्वाला एवं देहरा में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रमों में अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पंचायतीराज से जुड़े लोग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जसवां:परागपुर में इन दिनों अपनी समाजसेवा से लोगो को लाभान्वित कर रहे केप्टन संजय पराशर की समाजसेवा समस्त क्षेत्र में एक उदाहरण पेश कर रही है। यह बात ब्लॉक परागपुर के पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह टोहरा ने कही। टोहरा ने कहा कि संजय पराशर की समाजसेवा ने समस्त जसवां:परागपुर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपना नाम चमका रही है। गुरचरण सिंह टोहरा ने कहा संजय पराशर के सौजन्य से परागपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में लाखों रुपये की लागत से विज्ञान लेब निर्माण किया जा रहा है जिससे छात्रों को काफी मदद मिलेगी। यही नहीं संजय पराशर ने समस्त जसवां:परागपुर विधानसभा को मोतिया मुक्त करने का बीड़ा जो उठाया है वह बहुत ही सराहनीय पहल है। गुरचरण सिंह टोहरा ने कहा कि केप्टन संजय पराशर द्वारा समस्त क्षेत्र में जगह-जगह मेडिकल केम्प की सुविधा दी जा रही है जिसमें हजारों लोगों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। शिक्षक दिवस पर लगभग 372 अध्यापकों को सम्मानित किया जाना अपने आप में ही एक बहुत गौरवपूर्ण बात है। टोहरा ने कहा कि वीआर मेरीटाइम के प्रबन्ध निदेशक केप्टन संजय पराशर ने स्थानीय युवकों को रोजगार का भी अवसर दिया है। टोहरा ने कहा की देश की आन-बान शान हमारे रिटायर फौजी भाइयों को 26 जुलाई कारगिल दिवस पर जसवां:परागपुर के तहत पड़ते परागपुर, डाडा सीबा, शान्तला, रक्कड़, बणी में सम्मानित किया गया। एक ऐसा व्यक्ति जो हर वर्ग की इज्जत, मान सम्मान करता हो वह किसी वरदान से कम नहीं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूहना में "राष्ट्रनिर्माता शिक्षक समारोह-2021का आयोजन कोविड नियमानुसार किया गया। जिसमें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्राचार्या उर्मिल सागर को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या उर्मिल सागर ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नही बल्कि सभी शिक्षकों का सम्मान है। उन्होंने जो भी इस शैक्षिक जीवन मे प्राप्त किया है वह टीम वर्क से ही प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रवक्ता श्याम कुमार ने कहा कि जिस समाज मे शिक्षकों का सम्मान किया जाता है उस समाज को सभ्य समाज माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में रचनात्मक परिवर्तन आये है, उसमें शिक्षक की भूमिका अग्रणी रही है। इस अवसर पर जगदेव परमार ने कहा कि शिक्षक समाज को सिखाता भी है और समाज को सिखाता भी है। सीखने सिखाने की इसी श्रृंखला से समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम में सभी को जलपान व मिष्ठान भी वितरित किए गए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए बूथ स्तर की कमेटियों की कार्य निगरानी व कार्य आवंटन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शिमला ससंदीय क्षेत्र का प्रभार प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर को दिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर व कांग्रेस सचिव केशव नाईक को दिया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया व कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा को दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व कांग्रेस सचिव कमल पठानिया को दिया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।
पालमपुर: एसडीएम पालमपुर अमित गुलेरिया ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के उपमण्डल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाखर रवाना किया ल एसडीएम ने पहली से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पोषण अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की ताकि देश का हर नागरिक पोषित रहे। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह को प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के रूप में भी आयोजित किया जा रहा ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर सीडीपीओ अनिल कॉल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के अंतर्गत प्रागपुर विकास खण्ड की घियोरी पंचायत में पंजीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। पंचायत प्रधान पूनम कुमारी ने बताया कि घियोरी पंचायत में अगर किसी पात्र व्यक्ति ने 70 वर्ष की आयु पूरी कर ली है तो वह सभी पात्र है। साथ ही जो माहिएँ 65 से 69 वर्ष की आयु वर्ग में आती है और उन्हें अगर किसी भी प्रकार की पेंशन नही मिलती है तो वह सभी महिलाएं स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्र होगी। प्रधान पूनम कुमारी ने कहा कि ऐसे पात्र महिला पुरूष पंचायत कार्यालय में अपना पंजीकरण करवायें। पूनम कुमारी ने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पंहुचाने के लिए इस प्रकार के पंजीकरण शिविर समय-समय पर आयोजित करवाये जाएंगे।


















































