कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा ज्वालामुखी में आज विमल शर्मा को ब्लॉक देहरा सेक्टर 4 ज्वालामुखी से निर्विरोध सर्वसम्मति से बैंक का डैलीगेट चुना गया। विमल शर्मा ज्वालामुखी मंदिर सहकारी सभा के प्रधान और देहरा फ्रेंड्स बस सर्विस सोसायटी के चेयरमैन हैं और वर्तमान में नगर परिषद ज्वालामुखी के पार्षद हैं। उन्हें आज समर्थकों ने हार पहनाकर सम्मानित किया और बधाई दी। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में निर्वाचन अधिकारी अतिरिक्त बैंक मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने पर बैंक का डैलीगेट बनने का प्रमाण पत्र दिया और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ अंब सहकारी सभा से सूबेदार प्रेम सिंह, फकलोह सहकारी सभा से प्रीतम चंद, दरंग सहकारी सभा से बलवंत सिंह, कोहाला सहकारी सभा से प्रीतम सिंह, कमलोटा सहकारी सभा से शमशेर सिंह, कुटियारा सहकारी सभा से सतीश वालिया, माता अष्टभुजा मंदिर सोसाइटी से गुलजार सिंह परमार, कथोग सहकारी सभा से मानसिंह, करियाडा सहकारी सभा से सुरेंद्र सिंह ठाकुर और देहरा फ्रेंड्स बस सर्विस सोसायटी से योगराज उपस्थित रहे। इस मौके पर विमल शर्मा ने कहा कि वह सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और बैंक की तरक्की और सहकारी सभाओं के उत्थान के लिए काम करेंगे l
विद्युत उपमंडल मझीन के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को विभाग ने सूचित किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने सितंबर माह के बिजली बिलों का भुगतान अब तक नही किया है, वह अपने बिलों का भुगतान 15 अक्टूबर से पहले कर दें और जो उपभोक्ता दर्शाई गई तिथि तक बिजली बिलों का भुगतान नही करते हैं, उनके विद्युत कनेक्शनों को बिना किसी अन्य सूचना के काट दिया जाएगा। सहायक अभियंता विद्युत उपमंड़ल मझीन रिदिमा चौधरी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते ख़बली में देर शाम पुलिस नाकाबंदी एवम गश्त के दौरान स्कूटी नंबर HP 40D-7284 पर सवार एक व्यक्ति से 115 ग्राम चरस पकड़ने की जानकारी प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है क़ि स्कूटी चालक कांगड़ा से देहरा की तरफ आ रहा था। जिसने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। देहरा पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया, पर वह आगे जाकर कुछ दूरी पर रुका और उसने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर समीप ही झाड़ियों में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति द्वारा फेंके गए लिफाफे की जब चेकिंग की गई तो उसमें चरस पाई गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उक्त युवक कांगड़ा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डाडासीबा पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्यामल के गांव सुभाषपुर में पानी गर्म वाली रोड राड़ से बिजली का करंट लगने पर 56 वर्षिय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका की पहचान सुरेंद्रा कुमारी पत्नी पूर्ण चन्द के रुप मे हुई है। हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर छानबीन शुरु कर दी है। यह मामला गुरुवार का है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्रा कुमारी घर में पानी गर्म कर रही थी तो उसे बिजली का करंट लग गया। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। काफी देर के बाद लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतिका के परिजनों व पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक महिला के पांच बच्चे हैं। मृतिका का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। पंचायत तयामल प्रधान रंजना रानी ने बताया महिला घर में अकेली थी। यह हादसा पानी गर्म करने के लिए बिजली की रोड लगाने के चलते पेश आया है। इस संबंध में पुलिस चौकी डाडा सीबा के प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि शुक्रवार को महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां परागपुर के अध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया ने बीजेपी सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांट कर युवाओं से घंघोर पाप और छल कपट किया है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जेई के पदों पर प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई हैं। यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा व गहरा आघात है। जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार आगामी 30 अक्टूबर को हो रहे उप-चुनावों में बीजेपी को भुगतना पड़ेगा क्योंकि भाजपा सरकार ने उन लोगों के साथ धोखा किया है, जिन्होंने उन्हें सत्ता दिलवाई और अब वही लोग भाजपा से सत्ता छीनने को उतावले हैं। मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में जिस प्रकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। क्योंकि अभी हाल ही में जिन पदों पर प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई हैं। वह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने कहा कि पौने चार वर्षों में केवल कागजी घोषणाएं हुई हैं और आज हालत यह हैं कि प्रदेश में बागवान, किसान, नौजवान व कर्मचारी हर वर्ग परेशान है। वहीं सरकार ऐश परस्ती में मस्त है। इंवेस्टरज मीट नॉटकी साबित हुई है। मनकोटिया ने कहा कि खनन माफिया, ड्रग माफिया, वन माफिया सब जगह खुलेआम सरकार की छत्रछाया में अपने पांव जमा चुका है।
देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में डाक विभाग द्वारा आज़ादी में योगदान देने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु देहरा डाक मण्डल कार्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आज़ादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्थानीय स्वतन्त्रता सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर स्मरण व सम्मानित करना था।कार्यक्रम में डाडासीबा के पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम जो कि प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी होने के साथ-साथ महान पहाड़ी कवि व साहित्यकार थे, गाँव बनेड़ डाक घर सिउल तहसील डाडासीबा के उधम सिंह जिन्होंने वर्ष 1942 में आज़ाद हिन्द फ़ौज में शामिल होकर आज़ादी में योगदान दिए व दौलतपुर अधीन कांगड़ा के ईश्वर दास को उनकी वीरता के लिए याद किया गया। इस दौरान अधीक्षक देहरा डाक मण्डल आर के चौधरी द्वारा फोटोयुक्त माई स्टैम्प व अन्य भेंट इन स्वतन्त्रता सेनानियों के परिवार से उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्मान सहित प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों के परिवार से उपस्थित प्रतिनिधियों में विनोद शर्मा, रवि शर्मा, जरनैल सिंह व कमल चड्डा ने उनके योगदान के बारें में बताया। आरके चौधरी ने बताया भारतीय डाक विभाग द्वारा अमृत महोत्सव के चलते स्वतन्त्रता सेनानियों पर माई स्टैम्प जारी की जा रही है तथा इसी मुहिम के तहत देहरा डाक मण्डल द्वारा स्थानीय स्वतन्त्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया है।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष अमित कपूर ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों, उपाध्यक्ष हरिओम, एससी विंग के अध्यक्ष सीताराम, युवा विंग के संगठन मंत्री अनिल चौधरी और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अनीता सूद के साथ अस्पताल परिसर का दौरा किया। उन्हें जानकारी मिली थी कि अस्पताल परिसर से जो शॉटर्कट सीढ़ियां हैं, वह तोड़ दी गई हैं। इन सीढ़ियों को तोड़े जाने से मरीजों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर से बस स्टॉप की तरफ मुख्य गेट से होकर जाने में काफी लंबा चक्कर पड़ता है। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी ने अमित कपूर को बताया कि यह प्रोजेक्ट सरकार की तरफ से है और इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है। इस बारे में आम आदमी पार्टी कि यह मांग है कि सबसे पहले अस्पताल परिसर से बस स्टॉप की तरफ एक शॉर्टकट रास्ता बनाया जाए और बाद में अस्पताल भवन का निर्माण किया जाए। क्योंकि भवन निर्माण क़ी अवधि महीनों से सालों के बीच हो सकती है और मरीजों व उनके तीमारदारों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। अमित कपूर ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में जो आवासीय परिसर बनाया गया है जिसे बनाने में करोड़ों रुपया लगा है वह भी सफेद हाथी साबित हो रहा है। जिसका वर्तमान समय में कोई उपयोग नहीं है। इस बारे में खण्ड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉक्टर पवन से बात की गई। उन्होंने बताया की अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है वहीं प्रोजेक्ट सरकार की तरफ से है और इसका नक्शा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया है । जब इस बारे में एसडीओ पीडब्ल्यूडी ज्वालामुखी हुकुम चन्द से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है अस्थाई तोर पर इन सीढ़ियों को तोड़ा गया है। अस्पताल निर्माण के उपरांत ही इन सीढ़ियों को आवश्यकतानुसार फिर से बना दिया जाएगा।
विश्वप्रसिद्ध ज्वालामुखी के दरबार में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहुंचे और विधि पूर्वक माता की पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर अधिकारियों ने उन्हें माता का सिरोपा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। बताया जा रहा है प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर फतेहपुर की ओर जा रहे थे वहीं माता के मंदिर में उन्होंने शीश नवाया साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान दीपक शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस कांगड़ा महासचिव नीरज शर्मा, महामंत्री सादिक मोहम्मद इत्यादि उपस्थित रहे।
हिमाचल में लगातार भारी बारिश के बाद काँगड़ा बायपास के निकट भूस्खलन की वजह से आवाजाही बंद कर दी गई है। भारी भूस्खलन होने से कई जगहों पर मलबा भी गिरा है साथ ही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पानी के झरने सीधे सड़क पर गिर रहे थे। भूस्खलन के दौरान कार सवार भी चपेट में आ गया। ज्वालामुखी निवासी व्यक्ति की कार पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो एक मरीज को लेकर सिटी अस्पताल कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। गाड़ी के चालक सुरिंदर पाल ने बताया कि ज्वालामुखी से आते समय कांगड़ा बाईपास के नीचे मूसलाधार बारिश से सड़क पर पत्थर गिर रहे थे। भूस्खलन के कारण पीछे मलबा गिरने से सड़क बाधित हो गई थी। गाड़ी पीछे नहीं कर सकता था तथा आगे मलबा व पत्थर लगातार सड़क पर आ रहे थे। पहाड़ी से पानी के झरने सीधे सड़क पर गिर रहे थे। बहुत कोशिश करने के बाद भी गाड़ी के शीशे पर तेज गति से पत्थर आ गिरा, जिससे शीशा टूट गया है। लेकिन बमुश्किल जान बची है। प्रशासन ने सुबह भूस्खलन के बाद आवाजाही बंद कर दी है।
ग्राम पंचायत गुम्मर के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 20 साल से अपनी मेहनत लगन से सेवाएं दे रहीं ड्राइंग शिक्षिका रीता रानी गुरुवार को सेवानिवृत हुईं । गुम्मर पाठशाला के हर बच्चे को अपना बच्चा समझ के इन्होंने हर बच्चे के भविष्य को संवारा है। स्थानीय ग्राम पँचायत प्रधान शिमला देवी ने इस अवसर पर पाठशाला के कार्यक्रम में भाग लिया और रीता रानी का पाठशाला के प्रति अपना अहम योगदान देने के लिए तहे दिल से आभार प्रकट किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं इनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना भी की है।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती पँचायत सिहोरपाई की पूर्व प्रधान सोमा देवी पू ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान दीप चंद हरिओम, उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी और विकास धीमान, अध्यक्ष युवा विंग ज्वालामुखी भी वहां मौजूद रहे। पूर्व प्रधान सोमा देवी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं क्योंकि उनकी नीतियां आम आदमी को सीधा लाभ देती हैं और वह हमेशा आम आदमी के लिए काम करती हैं। वहीं हरिओम ने कहा कि लोग महंगाई से राहत चाहते हैं लेकिन सरकार आम आदमी को राहत देने को तैयार नहीं है। यूथ विंग के अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में कोई उम्मीद नहीं मिल रही है। हमारी सरकार को व्यवसायियों के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि वे रोजगार और कर राजस्व भी प्रदान करते हैं। लेकिन बदले में सरकार उनकी मदद करने में विफल है।
भारतीय सेना ने एक और पहल करते हुए 1965 व 1971 युध्द मे देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सैनिको के आश्रितो को जन्म दिन पर उपहार दे कर सम्मानित किया गया। देश इन परिवारों के जख्म तो नही भर सकता लेकिन सेना ने उन के जन्म दिवस पर उपहार दे कर उन्हे सम्मानित कर थोडा सुकून जरूर दिया है। इल्मी देवी पत्नी स्वर्गीय सिपाही भाग सिंह, सेना मेडल (1965 युद्ध), सत्या देवी पत्नी स्वर्गीय नायक गुलाब सिंह (1971 युद्ध), जै देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रह्म चन्द, (1965 युद्ध) को आज सेना ने इन के जन्म दिवस पर घर जा कर सम्मानित किया। खुंडिया के रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने बताया कि सेना द्वारा इस पहल से इलाके की वीर नारियों की पहचान के साथ नौजवानों मे सेना मे भर्ती होने के लिए और प्रेरित किया है। इस नेक कदम के लिए पूर्व सैनिक संगठन खुडिया के सदस्यों व इलाका वासियों ने भारतीय सेना व स्टेशन हेडक्वार्टर पालमपुर का धन्यवाद किया है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा में 1 अक्टूबर को अमरावती कंवर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट देहरा गोपीपुर द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकरी ट्रस्ट के अध्यक्ष कंवर रोशन लाल ने दी । उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इस अभियान मे ज्यादा से ज्यादा योगदान करें।
चंगर क्षेत्र तहसील खुंडिया की पंचायत पिहडी गलोटी, बड़ोग लाहड़ व जरुन्डी पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो बर्षों से कोरोना काल में एक निजी बस सर्विस देहरा से बलाहरा लोगों को बेहतर सुविधा दे रही है और यह बस हमेशा लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती रही है जबकि हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग की बस भी देहरा से बलाहरा भी उसी रूट पर चलती है। दोंनो बसें एक ही समय पर चलती हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बार बार विभाग से आग्रह किया कि सरकारी बस को देहरा से खुंडिया वाया मौर टिक्कर होकर चलाया जाए परन्तु विभाग ने उनकी मांग को अभी तक अनसुना ही किया है। लोगों का कहना है कि सरकारी बस खाली ही आती है और जाती है। पिहड़ी गलोटी के प्रधान विक्रम सिंह, उपप्रधान सुरजीत कुमार, अवतार सिंह, राज कुमार, सरला देवी, अंकुश कुमार, अनिता कुमारी, रणबीर सिंह, बलदेव सिंह, रमेश चंद आदि लोगों ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि निगम की बस को खुंडिया से मौर, टिक्कर गलोटी, बलाहरा होकर चलाया जाए ताकि लोगों को अन्य रूट पर भी सुविधा मिल सके।
शिक्षा विभाग द्वारा खुंडिया के स्कूलों के खाते एचडीएफसी बैंक में खोलने के आदेशों का प्राथमिक अध्यापक संघ खुंडिया ने कड़ा विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष भीम सिंह राणा का कहना है कि खुंडिया शिक्षा खण्ड खुलने से पहले सभी स्कूलों के एस एम सी खाते यूको बैंक में ही खोले गए थे। लेकिन खुंडिया में अब नया शिक्षा खण्ड बनने के बाद यह खाते एच डी एफ सी बैंक में खोले गए हैं जोकि न्यायोचित नहीं हैं। जबकि एच डी एफ सी बैंक की शाखा केवल देहरा में ही है जोकि खुंडिया से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। प्राथमिक अध्यापक संघ खुंडिया ने शिक्षा विभाग से इन आदेशों को रद्द करने का आग्रह किया है कि एचडीएफसी बैंक की बजाए यूको बैंक किया जाए। ताकि चंगर क्षेत्र के समस्त स्कूलों को आसानी से अपने ही क्षेत्र में बैंक सुविधा मिल सके ।
फोर्टिस कांगड़ा ने रोटरी क्लब कांगड़ा के साथ विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर नगरपालिका मैदान कांगड़ा से लेकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा तक पैदल मार्च कर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर अमन सोलोमन, प्रशासनिक प्रबंधक गगन शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अनिल कायस्था, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ सय्यद अहमद एवं डाॅ निखिल ने ह्रदय रोगों एवं उनसे बचाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रातः काल की सैर बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा हैल्दी डाइट लेना आवश्यक है। इस पैदल मार्च में एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, रोटरी क्लब के प्रजिडेंट जीवनज्योति कोहली, सेक्रेटरी विशाल शर्मा, प्रसांत वसिन, देवेंद्र कोहली, राजीव धवन, सुनील डोगरा, डाॅ संगीत वर्मा, इंद्रदीप सचदेवा एवं अश्वनी गुलेरिया ने भाग लिया। डाॅ सय्यद ने बताया कि अगर किसी को दिल के दौरे के बहुत से लक्ष्ण महसूस होते है तो इन लक्ष्णों को पहचान कर जल्द से जल्द डाॅक्टरी परामर्श लेना जरुरी है। व्यक्ति यदि ह्रदय रोगी उपचार के लिए डाॅक्टरी परामर्श लेने में देरी करेगा तो यह उतना ही अधिक घातक होता जाएगा। साथ ही डाॅ निखिल ने कहा कि दिल के गंभीर रोगों से बचने के लिए समय-समय पर अपने दिल की जांच करवाएं। वंही फोर्टिस के कार्डियोलाॅजिस्ट्स ने कहा कि दिल की बीमारी से बचने एवं उसकी रोकथाम का एकमात्र उपाय समय पर इसकी जांच करवाना है। इसी के मद्देनजर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा ने विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य पर एक हार्ट पैकेज लांच किया है, जिसमें दिल की संपूर्ण जांच बहुत किफायती दर पर उपलब्ध होगी।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य मार्ग की सीढ़ियों पर लगभग 10 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जा रहा है जिसका मंगलवार को विधिवत शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर दानी सज्जन देवेंद्र कुमार निवासी जींद हरियाणा के सुपुत्र तरुण ने पूजा अर्चना में भाग लिया। इस मौके पर जिलाधीश कांगड़ा कार्यालय से आए केएसीएफ राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मंदिर शमशेर सिंह, मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता मंदिर जितेंद्र शर्मा, मुख्य पुजारी ज्वालामुखी मंदिर करुणेश शर्मा, मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य जेपी दत्त, एस के शर्मा, प्रशांत शर्मा, शशि पाल चौधरी, देशराज भारती, सौरव शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हुकुमचंद चौधरी, कनिष्ठ अभियंता ठेकेदार ज्ञानेश्वर दत्त व अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी गणमान्य लोगों ने कहा कि मां ज्वालामुखी के दरबार में दानी सज्जनों की कोई कमी नहीं है। लाखों के काम दानी सज्जनों द्वारा यहां करवाए जा रहे हैं उन्हीं में से एक माता के मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य मंदिर के द्वार तक सेंड का निर्माण किया जा रहा है ताकि यात्री वर्षा तूफान और तपती गर्मी में परेशान ना हो और उन्हें सुविधा मिल सके। दानी सज्जन ने मां के दरबार में आने वाले भक्तों के लिए यहां पर इस आधुनिक किस्म के शेड का निर्माण करने की पेशकश की थी जिसे मंदिर प्रशासन ने स्वीकार किया था और निर्माण सामग्री भी मंदिर में आ गई है और आज से ही इस कार्य का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ताकि नवरात्रों से पूर्व ही यह काम मुकम्मल हो सके। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी तहसीलदार निर्मल सिंह ठाकुर ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि माता के दानी सज्जन ऐसे पुनीत कार्य करवा रहे हैं जिसका श्रद्धालुओं को बहुत लाभ मिलेगा। सहायक अभियंता मंदिर शमशेर सिंह व कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि नवरात्रों से पूर्व ही यह काम मुकम्मल हो जाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके l
आशा कार्यकर्ताओं को साढे 18 हजार रुपये वेतन या स्थाई पॉलिसी से न जोडा तो हिमाचल भर की तमाम आशा कार्यकर्ताए अगामी 29 नम्बर को प्रदेश की राजधानी शिमला मे महा आंदोलन करने के लिए बेबस होना पडेगा। मंगलवार को यह बात गरली मे पहुंची नव-निर्वाचित आशा कार्यकर्ता संघ की महामंत्री शशिलता ने कही। संघ की महामंत्री शशिलता ने कहा कि हिमाचल भर की तमाम आशा कार्यकर्ताए कोरोना संक्रमण जैसी खतरनाक बिमारी से निपटने के लिए अपनी व अपने परिवार को जान को जोखिम मे डाल कर लगातार 24 घण्टे सेवा मे जुटी हुई है।जबकि आशा कार्यकर्ताओं की इस कुर्बानी को प्रदेश भाजपा सरकार भली भातिं जानती हैं लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को मात्र 2 हजार रुपये वेतन देकर उनका सरेआम सरकार शोषण कर रही है जिसे हिमाचल भर की तमाम आशा कार्यकर्ता सहन नहीं करेगी। वही संघ की प्रदेश महामंत्री शशिलता ने सरकार से चार मांगे रखी हैं कि न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए किया जाए, पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए, आंगनवाड़ी वर्कर व मिड डे मील वर्कर के लिए नियमितीकरण की नीति बनाई जाए व बोर्डो व निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाए। शशिलता ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की स्थाई पॉलिसी बनाई जाए और इन्हे स्वास्थ्य विभाग में 40 परसेन्ट कोटा देकर उन्हें नियुक्ति प्रदान की जाए।
शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों अनुसार मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद में बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर अभिभावकों को हर पाठशाला के बारे में जानकारी दी गई और अभिभावकों के साथ उनके बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी सांझा की गई।स्कूल प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने बताया की आज शिक्षा संवाद पर अभिभावकों को कई प्रकार की जानकारियां दी गई। अभिभावकों को उनके बच्चों द्वारा फर्स्ट टर्मिनल में प्राप्त किए गए अंक बताएं गए। अभिभावकों को प्रधानाचार्या ने बच्चों की मोबाइल पर हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा और कहा कि वे अपने बच्चों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाए। इस शिक्षक संवाद को सफल बनाने में अध्यापक अश्वनी दत्त, तिलक राज, विकास धीमान, अशोक कुमार, अजय कुमार, बाली ठाकुर, रेखा पॉल, नीलम, अंकिता, संगीता, रंजना, आरती, निशा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटी में शनिवार को करियाना व मनियारी की दुकान में दस हजार की चोरी के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार घाटी विल्वां में ममता ठाकुर की दुकान में सामान सप्लाई करने आया व युवक सुनील कुमार निवासी संसारपुर टैरेस ने बडी चालाकी से शनिवार को दस हजार रूपये निकाल लिए जिसकी भनक दुकान मालिक को नहीं लगी। वहीं दुकान से रूपये चोरी होने के बाद जब सब ढूंढने पर दुकान मालिक को रूपये नहीं मिले तो दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई जिसमें शनिवार को युवक दुकान में चोरी करता हुआ पाया गया जिसकी शिकायत मंगलवार को ममता ठाकुर ने संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी में की। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संसारपुर टैरेस चौकी इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ जाते वक़्त रक्कड़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा हाल ही में जेई सिविल के पदों पर बाहरी प्रदेशों के 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर प्रदेश के युवाओं को ठगने का आरोप लगाया। राणा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर बाहरी लोगों को नियुक्तियां नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के जरिये सरकार ने बहुत बड़ा घोटाला किया है तथा पूर्व में भी भाजपा सरकारों ने इस तरह की गलत नियुक्तियों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मायूस किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अतिरिक्त भाजपा के क़द्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी इन नियुक्तियों का विरोध किया है। राणा ने कहा कि दिन प्रतिदिन डीजल, पैट्रोल, सरसों तेल, घरेलू गैस इत्यादि के दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं तथा डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों की मार आम जनमानस को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश में विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होने पर कहा कि इन उपचुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा तथा कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर बंपर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर विधायक राजिंद्र राणा के साथ पंचायत कौलापुर के उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर, पंचायत रक्कड़ के उपप्रधान सुनील ठाकुर(सन्नी), पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर(भुट्टू), राजीव शर्मा, समीर, ऋषि कपूर, प्यार चन्द, ईशान, सुनील,पम्मू, पंकज, अभिषेक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा गत दिनों कैबिनेट बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ 24x7 घंटे आपातकालीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 10 नए पद सृजित कर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई। इस सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवी एवं स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व प्रान्त संयोजक देशबंधु, भाजपा मंडल जसवां-परागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा, बीडीसी परागपुर की अध्यक्ष रेणु जामला, जिला परिषद सदस्य अश्विनी ठाकुर, पंचायत प्रधान जीवनलता, पंचायत कुहना के प्रधान रामपाल, पूर्व प्रधान रत्नसिंह राठौर, राजेश, मनोज सहित अन्य लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, संगठन मंत्री पवन राणा का रक्कड़ सीएचसी में इमरजेंसी सुविधाओं हेतु आभार जताया है। गौरतलब है कि सीएचसी से संबंधित जनहित की मांगों के कारण देशबंधु जामला को जुलाई माह में सीएचसी रक्कड़ के प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठना पड़ा था | वहीं सीएचसी रक्कड़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु, प्रदेश सरकार ने कुल दस पदों की नोटीफिकेशन भी जारी कर दी है। जिसमें दो मेडिकल ऑफिसर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड सिस्टर, तीन स्टाफ़ नर्स और चतुर्थ श्रेणी के तीन पद भरने की मंजूरी दे दी है।
हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन केे बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आशा कार्यकर्ता संघ प्रदेश सचिव सुमन वाला की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, प्रदेश उप महामंत्री देवी दत्त तनवर, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र भगालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश राणा, भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेलाराम चंदेल मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष मंगतराम नेगी ने किया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिता कुमारी सोलन, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा चंबा, उपाध्यक्ष कल्पना रंधावा धर्मशाला, चंपा राम मंडी, पुष्पा मानटा शिमला, सुदेश कुमारी ऊना, सुमन इंदौरा व कमलेश चंबा, जबकि कांगडा (गरली ) की शशिलता महामंत्री कांगड़ा , सचिव पूजा हमीरपुर, किरण फतेहपुर, अनीता चंबा, दया ठाकुर नालागढ़, ओमलता शिमला, सुनीता मंडी, कोषाध्यक्ष मीना कांगड़ा, प्रेस सचिव सोमा ऊना, कार्यालय सचिव बिना धीमान बिलासपुर, क्षेत्रीय सचिव मधु हमीरपुर, सुनीता थूरल, बबीता चंबा, कार्यकारिणी सदस्य सरला राणा कांगड़ा, गुरचरणी नालागढ़, पवना बैजनाथ, चरणजीत नालागढ़, आरती गगां नालागढ़, बीना गोपालपुर, आरती चंबा, डिंपल चंबा, बीमपीं कांगड़ा व नीलम नूरपुर को चुना गया।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण तथा रख-रखाव को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। बिक्रम ठाकुर सोमवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के दोदू ब्राहमणा में 6.28 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पीर सलूही-रक्कड वाया सीटपाक सड़क पर पुल सहित लगभग 6 किमी की सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से यहां के लगभग तीन हज़ार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने विभाग को शीघ्र कार्य का शुभारंभ करने के निर्देश दिए। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने केे लिये व्यय हो रहे 75 करोड़ : बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कि भौगोलिक परिस्थियों को देखते हुए मुख्यतः सड़कें ही आवागमन का मुख्य और सरल साधन है और प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सड़कों, पुलों के निर्माण तथा आवश्यक रख-रखाव पर 4,502 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों से छूटी बस्तियों और गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 75 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास लक्ष्य : उद्योग मंत्री ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और इस हेतू वह निरंतर प्रयासरत हैं। जिसके तहत जण्डौर में पॉलटेक्निक कॉलेज, संसारपुर टैरेस में मॉडल आईटीआई, कूहना में फार्मेसी कॉलेज, सदवां में भव्य नेचर पार्क, डाडासीबा व रक्कड़ में संयुक्त कार्यालय भवन, डाडासीबा अस्पताल का स्तरोन्नयन, डाडासीबा में विश्राम गृह, चनौर में औद्योगिक क्षेत्र जैसे अनेकों कार्य आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में संभव हो पाए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि करोड़ो की लागत से हो रहे विकास कार्य दर्शाते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार किस प्रकार क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर है। उन्होंने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह करते हुए उनके बारे में विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार आम आदमी की सरकार और प्रदेश का हर व्यक्ति इस सरकार से जुड़ाव महसूस करता है। उन्होंने कहा इसी जुड़ाव के चलते प्रदेश में वंचित रह चुके लोग और क्षेत्रों के लिए सरकार खुले मन से कार्य कर रही है। जिसका उदाहरण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा विस्तृत विकास है। उद्योग मंत्री ने समस्याओं का किया निपटारा : इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने दोदू ब्राहमणा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, मण्डलाध्यक्ष विनोद कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत जखोटा में गुरेहड युवा क्लब के युवाओं द्वारा अंडर 20 कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया जिसके फाइनल मुकाबले में भुम्पल टीम विजेता रही। साथ ही बेला (नादौन) की टीम उपविजेता घोषित हुई। टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले में ग्राम पंचायत जखोटा के युवा प्रधान सुमित राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीं विशेष तौर पर जोगिंदर सिंह (वॉर्ड मेंबर), कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, बहादुर सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, सुमन कुमार मौजूद रहे। प्रधान सुमित राणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ईनाम बांटे व बधाई दी, साथ में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा क्लब मेम्बर अभय राणा, रिशु, अक्षय राणा, मनीष कुमार, जतिन, नवू, लड्डू(आर्यन), अंकु, आदित्य(दितू), पम्मु, मन्नी, अंशुल, सूरज, साहिल, मिंटू भी उपस्थित रहे।
पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत टिपरी मे लालपरी का कारोबार करने वाले दिनेश कुमार को शुक्रवार देर रात डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने 7500 एमएल देसी शराब के साथ पकडा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात डाडासीबा पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस ने शक के आधार पर दिनेश कुमार कि तलाशी ली और उससे 7500 एमएल देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब ना दे सका जिसके बाद डाडासीबा पुलिस ने दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं डाडासीबा चौकी प्रभारी किशोर चंद ने कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कारवाही आगे भी जारी रहेगी ।
जयराम सरकार का हिमाचलियों से ज्यादा गैर हिमाचली लोगों को नौकरी देना हिमाचली बच्चों के साथ कुठाराघात है। यह बात पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर व पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कही। मनकोटिया ने कहा कि एक तो प्रदेश में बेरोजगारी है ऊपर से नौकरी दी तो वह भी गैर हिमाचली लोगों को, यह तो हिमाचली लोगों के साथ अन्याय हैं, वोट तो लेंगे हिमाचली लोगों से और नौकरी देनी है गैर हिमाचली लोगों को। मनकोटिया ने जयराम सरकार व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछा है कि क्या हिमाचल के युवा इतने भी योग्य नहीं दिख रहे भाजपा सरकार को कि उनको अपने प्रदेश में नौकरी भी मिल सके।
ससांरपुर टैरस पुलिस चौकी के अन्तर्गत गांव बनूडी पौंग झील मे 40 वर्षीय युवक का पानी मे डूबने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। मामला बीते कल देर सांय का बताया जा रहा है। बनूडी पौंग झील के बीच डूबा व्यक्ति जिला कांगडा उपमन्डल के फतेहपुर गांव मानगढ़ का बताया जा रहा है और व्यक्ति का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपने दोस्तों संग घूमने आया था कि अचानक उसका पैर फिसलने से वह झील के गहरे पानी मे गिर गया और देखते ही देखते गहरे पानी मे समां गया। वही इस हादसे की सूचना जैसे ही क्षेत्र मे पता चली तो स्थानिय लोगो ने इस बारे में पँचायत प्रतिनिधियो व पुलिस चौकी ससांरपुर टैरस को बताया। ससांरपुर टैरस पुलिस को जानकारी मिलते ही वह वहां पहुच गए और झील के चारों ओर खोज की गई लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा भी शनिवार को करीब 8 घण्टे तक वहां राकेश कुमार की तलाश मे डटे रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक झील मे डूबे राकेश कुमार का कोई अता पता पुलिस के हाथ नहीं लगा था। खैर राकेश कुमार यहां पानी मे कैसे डूबा यह बात पुख्ता तौर पर पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगी। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पौंग झील मे डूबे उक्त व्यक्ति की तालाश जारी है, गौताखोर टीम भी बुलाई जा रही है ।
ग्राम पंचायत घियोरी मे शनिवार 25 सितंबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधान पुनम कुमारी धीमान की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश के पूर्व जलशक्ति मंत्री रहे रविन्द्र सिंह रवि ने इस दौरान बतौर मुख्यतिथि शिरकत की, जबकि महिला मोर्चा से नीलम राणा, युवा भाजपा नेता रणजीत गुलेरिया आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे। वही इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदेश के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम यहां एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। इस मौके पर आए पूर्व जिला परिषद घियोरी पँचायत प्रधान पुनम कुमारी धीमान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व के कारण ही देश और प्रदेश निरन्तर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी विकट परिस्थियों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आरम्भ कर गरीबों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर अन्न योजना के तहत दर्जनो लाभार्थियों को राशन के विशेष बैग वितरित किए।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा में दी गई भूमि के सीमांकन का कार्य प्रशासन द्वारा प्रारंभ करवा दिया गया है। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार देहरा सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी तेज गति से इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम होने की वजह से आ रही दिक्कतों के बावजूद भी प्रशासन पूरी तनमयता से सीमांकन के कार्य के लिए मैदान में डटा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को दी गई भूमि के लगभग 35 प्रतिशत हिस्से में सिमांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल द्वारा दिए गए निर्धारित समय के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाए, जिसके लिए नायब तहसीलदार सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है।
प्रदेश सरकार आम जनमानस को बहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कृतसंकल्पित है। इस हेतु रक्कड़ की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रक्कड़ अस्पताल को 24 घंटे क्रियाशील करने की अनुमति प्रदान कर दी है। रक्कड़ में नागरिक अभिनंदन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृड़ करने हेतु वह निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में रक्कड़ अस्पताल को 24 घंटे करना, डाडासीबा में 50 बिस्तरीय अस्पताल बनाना, डाडासीबा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, ऑटो एनालाईजर, कोटला और पीर सलूही में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा और विधानसभा क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने के कार्य उन्होंने किए हैं। बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ में पठानकोट से दियोटसिद्ध व रक्कड़ से धर्मशाला बसों को हरि झंडी दिखाकर उनका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पठानकोट से दियोटसिद्ध बस जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के टैरेस, कोटला, चिन्तपूर्णी, चलाली, परागपुर, रक्कड़, चपलाह से होते हुए दियोटसिद्ध को जाएगी। उद्योग मंत्री ने कुहना में उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे शिवा परियोजना के तहत विशेष पौधारोपन किया। उन्होंने बताया कि शिवा परियोजना के अंतर्गत उद्यान विकास खंड परागपुर के अधीन चम्बा खास और कुहना में दो कलस्टर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा इन कलस्टर में 11 हजार फलदार पौधों को लगाया जाएगा, जिनमें से एक का शुभारंभ आज यहां उनके द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की वजह से जो भूमि अनउपयोगी थी, उसमें पौधारोपण कर क्षेत्र के लगभग 40 किसानों को लाभ होगा और वह आर्थिक तौर पर समृद्ध बनेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार द्वारा ऐसे अनेकों प्रयास किए जा रहे है। इसके बाद उद्योग मंत्री ने सेहरी में लगभग 12.50 लाख की लागत से बने पशु औषधालय का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के उपचार के लिए भी जयराम सरकार गांवों में औषधालय खोलकर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधाानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 705.10 लाख की लागत से बनने वाली भरवाईं से कलोहा सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्णता की ओर है। बिक्रम ठाकुर ने रक्कड़ और सेहरी में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् उपाध्यक्ष सनेह परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, उप निदेशक उद्यान विभाग डाॅ. कमलशील नेगी, जिला समन्वयक उद्यान विभाग डाॅ. संजय गुप्ता, विषयवार विशेषज्ञ डाॅ. जी.एस गोमरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, अनिल चैधरी, आर.एम देहरा कुशल कुमार, कुलविंदर पठानिया, रूपिंदर डैनी, सुशील शर्मा, अनिता सपहिया, सत्या सूद, सुदेश कुमारी सहित बड़ी मात्रा में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस समारोह का आयोजन किया गया और प्रथम वर्ष के नव स्वयंसेवियों का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने बताया कि सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल द्वारा परिसर में पौधारोपण करके इस समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह स्थल की दीवारों पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक गतिविधियों को दर्शाते हुए नारा लेखन के चार्ट और पोस्टर लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नेम राज ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वरूप उद्देश्य और गतिविधियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ स्वयंसेवियों ने इस कार्यक्रम में विविधरंगी जैसे मौलिक कविता पाठ, शेरो शायरी, वक्तव्य ,लघु नाटिका, समूह गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गीत,पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुतियां देकर बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने बहुमूल्य विचारों को स्वयंसेवियों के साथ सांझा किया उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल लक्ष्य जीवन मूल्य की उपयोगिता और संस्कारों के महत्व को गांधी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में समझाया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का अर्थ केवल साफ सफाई नहीं है अपितु आज के संदर्भ में इसके मायने विशाल हैं और अर्थ विस्तृत हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना इसका मुख्य उद्देश्य है। मंच संचालन स्वयंसेवियों निकिता शर्मा, प्रिया शर्मा और शिवानी ने किया ।संपूर्ण आयोजन वरिष्ठ समाजसेवियों की रचनात्मक और मौलिक कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा नवान्गुतकों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा।
"खुद ही को ही कर बुलंद इतना की खुदा भी तुझसे पूछे बता तेरी रजा क्या है।" कुछ इसी कहावत को तहसील हरिपुर के तहत ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के शिव शक्ति युवा क्लब ने चरितार्थ कर दिखाया है। शिव शक्ति युवा क्लब सामाजिक सरोकार के कार्यों मैं सराहनीय भूमिका निभा रहा है। क्लब के प्रधान बाबू राम तथा उप प्रधान गुरदीप डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया की दानी सज्जनों तथा युवाओं के आपसी सहयोग द्वारा एकत्रित धनराशि से युवा क्लब प्रथम चरण में ग्राम पंचायत भटेहड़ बासा के वार्ड एक व दो में अँधेरी जगहों पर आठ फ्लड लाइट्स लगवाने जा रहा है। जिसके ऊपर लगभग पंद्रह हज़ार रुपये खर्च हुए हैं। युवाओं द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। युवा क्लब के प्रधान बाबू राम ने बताया की गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए युवाओं द्वारा ये निर्णय लिया गया है। ऐसा करने से गांव की अँधेरी जगहों में लाइट्स लग जाने पर महिलाएं बजुर्ग तथा बच्चे तथा आम जनमानस सुरक्षित महसूस करेगा। क्लब इस से पहले गांव में बावड़ियों को दूषित होने से बचाने के लिए खुद के खर्चे पर बावड़ियों के ऊपर हैंडपंप भी लगवा चूका है तथा, करोना काल में क्लब द्वारा फ्री मास्क वितरण के साथ साथ सेनेटिज़ेशन अभियान भी कर चूका है तथा समय-समय पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला तथा जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के तत्वाधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी कर चुका है। युवा क्लब के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने सरकार से तथा ज़िलाधीश काँगड़ा से मांग की है की क्लब के पास अपना भवन बनाने के लिए ज़मीन नहीं है इसलिए उन्हें ज़मीन तथा भवन बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाये।
युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव काँगड़ा-चम्बा लोकसभा बिक्रम ठाकुर ने कहा की अगर सरकार जल्द खुंडिया कॉलेज के रिक्त चल रहे पदों को नहीं भरती है तो मजबूरन उन्हें सड़को पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की जब से हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से चंगर क्षेत्र से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही रिक्त पदों को नहीं भरा तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी का छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करना कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द खुंडिया कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जाए ।
वीरवार को सुबह के समय चिंतपूर्णी पुराना बस स्टैंड में केमिस्ट की शॉप चलाने वाले एक दुकानदार और श्रद्धालु के बीच प्रतिबंधित दवाइयों को लेकर बहस हो गई, जिसके पश्चात काफी संख्या में चिंतपूर्णी के दुकानदार इकट्ठा हो गए और मौके पर पहुंची चिंतपूर्णी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और मामला देहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण देहरा पुलिस को सूचित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब मोगा से आए युवक ने जो कि खुद को मीडिया कर्मी बता रहा था ने एक मेडिकल स्टोर के दवा विक्रेता पर आरोप लगाया कि उसने उसे प्रतिबंधित दवाइयां प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर दी जिससे दवाइयों की दुकान पर बैठे लड़के और श्रदालु युवक व उसके साथ आई उसकी मां की बहस हो गई। वंही इस दौरान दवाई विक्रेता व श्रद्धालुओ में आपसी बहस को देखकर बाकी के दुकानदार भी मौके पर इकठ्ठा हो गए और दोनों पक्षों में काफी देर बहस होती रही। मेडिकल स्टोर पर बैठे दुकानदार का आरोप था कि श्रदालु प्रतिबंधित दवाइयां अपने साथ लेकर आए हैं। उनकी दुकान से श्रद्धालु युवक ने सिर्फ एक दर्द का पत्ता लिया है। काफी देर तक माहौल गर्मागर्म रहा जिसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने मामला शांत करवाया और मौके पर आई देहरा पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। वंही डी एस पी देहरा अंकित शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा हुकमनामा दिया गया है और प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में पता लगाने के लिए ड्रग कंट्रोलर की मदद ली जा रही है ताकि पता चल सके कि श्रद्धालु युवक ये दवाइयां अपने साथ लाया था या मेडिकल स्टोर से खरीदी थी।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्रचार्य डॉ अनिल डोगरा की अध्यक्षता में प्रज्ञा दिवस मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने जिदंगी के जनून को विद्यार्थियों और प्रध्यापक के साथ साझा किए। जिसमें पढ़ाई के साथ साथ माता पिता की सेवा, बुजुर्गों का मान सम्मान, समय का महत्व, भारत को आगे बढ़ाना और अपने जीवन के अमूल्य अनुभव साझा किए। मंच की संचालक प्रोफेसर मीना ने भी बच्चों को बजुर्गों के प्रति जागरूक किया। वहीं बच्चों द्वारा बरिष्ठ नागरिकों के प्रति मान सम्मान में अपने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्रोफेसर रजनीश, प्रोफेसर सुषमा, प्रोफेसर मीना, प्रोफेसर नमिता, स्त्रदिन, वरिष्ठ बुजुर्ग में ठेकेदार प्रकाश चन्द, एसएमसी प्रधान ज्योति, पूर्व प्रधान रत्न सिंह राठौर, पूर्व प्रधान उपेन्द्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रिसिंपल प्रकाश ठाकुर, सेवानिवृत्त पीटीआई कश्मीर सिंह, महिंदर सिंह, शेर सिंह मौजूद रहे।a
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते कथोग में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने अपने घर के बंद कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान लेखराज (35) पुत्र सुखदेव निवासी दरेकलाहड़, डाकघर कथोग के रूप में हुई है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची ज्वालामुखी पुलिस ने उक्त स्थान का मुआयना किया और मृतक के शरीर को कब्जे में ले लिया। मृतक व्यक्ति की पत्नी व परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किये जा रहे है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा में भेज दिया गया है तथा पुलिस ने 174 सीआरपीसी के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी की वूमेन गृवेंसेज़ रिड्रेसल सैल सदस्य प्रोफ़ेसर आरती गुप्ता द्वारा सेल्फ फाइनेंस के विद्यार्थियों को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत अवेयरनेस लेक्चर दिया । इस लेक्चर का आयोजन डॉ सीमा शर्मा एवं प्रोफ़ेसर नीलम शर्मा के द्वारा किया गया । इस अवेयरनेस लेक्चर का मुख्य उद्देश्य नये विद्यार्थियों को महिला अधिकारों एवं सुरक्षा के विषय में जागृत करना था। इस लेक्चर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्त्री सुरक्षा संबंधी एप्स के बारे में बताया गया तथा साथ ही लड़कियों को मोबाइल के सदुपयोग, आत्मसम्मान की रक्षा एवं अपनी सुरक्षा की विषय में भी बताया गया। इस अवसर पर लगभग 70 विद्यार्थी एवं प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
प्रदेश में सत्तासीन जयराम सरकार द्वारा हाल ही में 24 अगस्त को सम्पन्न हुई कैबिनेट बैठक के दौरान सीएचसी रक्कड़ में 24×7 आपातकालीन सुविधाएं प्रदान करने पर शुक्रवार को रक्कड़ में मुख्यमंत्री व उद्योग एवं परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें तहसील रक्कड़ की विभिन्न पंचायतों के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए जसवां-परागपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के लोगों की सुविधा हेतु उनकी लंबे अरसे से लंबित मांग पर उद्योग मंत्री द्वारा दो सरकारी बसों का शुभारंभ करेंगे तथा इससे क्षेत्र की लगभग 25 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। इन बस सुविधाओं में एक बस पठानकोट से दियोटसिद्ध वाया चपलाह, भरोली-जदीद, शांतला, बंगाणा होते हुए दियोटसिद्ध के लिए रवाना होंगी तथा दूसरी बस सेवा की शुरुआत रक्कड़ से धर्मशाला रुट पर शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि तहसील रक्कड़ के लोगों को जिला मुख्यालय धर्मशाला में अपने जरूरी कार्यों को निपटाने हेतु पहुंचने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता था तथा अब इस रूट पर सरकारी बस मुहैया होने से उन्हें सुविधा मिलेगी।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि स्थानीय निवासी व रिश्ते में लगते जेठ ने देर रात उसके घर मे घुसकर जबरदस्ती करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत त० खुंडिया की निवासी बताई जा रही है। वंही उक्त महिला के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ मामला थाना में दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कि टीम मौके पर भेजी गई है। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ 452,376 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
थाना देहरा की पुलिस चौकी डाडा सीबा के तहत ग्राम पंचायत अपर वलभाल मे किराने की दुकान की आड़ मे लालपरी का कारोबार करने वाले आरोपी से मंगलवार देर रात डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने 12 बोतल देसी शराब के साथ पकडा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात डाडा सीबा पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस ने शक के आधार पर दुकान की तलाशी ली तो उसके पास 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई व पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके उपरांत डाडासीबा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं डाडा सीबा चौकी प्रभारी किशोर चंद ने कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कारवाही आगे भी जारी रहेगी।
बीङ-बिलिंग के विख्यात अस्तित्व कैम्प्स ऐंड रिज़ोर्ट्स में 22 सितंबर को आर्ट-इको 2021, कला परियोजना सम्पन्न हुई। यह अंतर्राष्ट्रीय परियोजना श्रेयांसि इंटरनेशनल कला और संस्कृति संगठन (भारत) और सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम (रूस) का संयुक्त प्रयास है। इसका उद्देश्य भारत की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत, संस्कृति और स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देना है। यह कला और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण और पारिस्थितिक पहलुओं के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, बिहार, पंजाब, कर्नाटक से आए कलाकारों ने सुंदर स्थानीय परिदृश्यों के साथ दिलचस्प स्थानों की पेंटिंग और फोटोग्राफी की। स्थानीय कलाकारों ने भी इसमें भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। अस्तित्व शिविर और रिज़ॉर्ट के मालिक गौरव भाटिया ने बताया कि कलाकारों के लिए स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा, पैराग्लाइडिंग, स्थानीय दर्शनीय स्थल और जंगल की सैर, चाय बागान की यात्रा और चाय चखने के सत्र और स्थानीय हिमाचल वाइन परीक्षण सत्र आयोजित किए गए। कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने प्रत्येक स्थान पर एक बार में बाहरी प्रतिभागियों की संख्या कम कर दी है। आर्ट कैम्प में अंकुर राणा, समीर, श्रेयांसि, विपिन परमार, श्रद्धा, गीतांजली, योगेश प्रसाद गोयल, विश्रुति दवे सिद्धार्थ नायर, संगीतकार शैल और सलिल के अलावा टैटू आर्टिस्ट श्वेता ठाकुर ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा में दी गई भूमि के सीमांकन का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नायब तहसीलदार देहरा सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में राजस्व और वन विभाग के कर्मचारी तेज गति से इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। बरसात का मौसम होने की वजह से आ रही दिक्कतों के बावजूद भी प्रशासन पूरी तनमयता से सीमांकन के कार्य के लिए मैदान में डटा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को दी गई भूमि के लगभग 35 प्रतिशत हिस्से में सिमांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उनका प्रयास है कि उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल द्वारा दिए गए निर्धारित समय के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाए, जिसके लिए नायब तहसीलदार सुरिंद्र कुमार की देख-रेख में पूरी टीम निरंतर कार्य कर रही है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दातेड़ में बुधवार को खुला दरबार का आयोजन कर जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला ने ग्राम पंचायत टिप्परी, जारूंडी, सियालकड़, दातेड़, मझीण व फकेड़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने छः ग्राम पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधि एवं बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आम जनमानस के कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को उनके निवारण का मार्ग प्रश्सत करने के निर्देश दिए। ध्वाला ने कहा कि प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों के आधार पर कार्य कर रही है। इसी कारण आम जनमानस का हित ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी गरीब या असहाय परिवार सरकारी सुविधाओं और लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने का काम पंचायत प्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी करें। समय से जनता की समस्याओं के निवारण हेतु प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को आरंभ किया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना जनता के लिए रामबाण सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से लगभग 1.70 लाख शिकायतें पूरे प्रदेश में प्राप्त हुई हैं, जिनमें से लगभग 1.50 लाख का समाधान किया जा चुका है। साथ ही लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निवारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी इसके प्रति सजग रहें। इस अवसर पर सभी पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्वालामुखी के अध्यक्ष कैप्टन दीपक चौहान की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ज्वालामुखी धनबीर सिंह ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को गत दिनाँक 25.08.2021 को परस राम निवासी छरुडु वीपीओ सोबाग,तहसील एवं जिला कुल्लू को हत्या की घटना के संबंध में एक ज्ञापन सौंप मामले की निष्पक्ष जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गयी। कांग्रेस कमेटी ज्वालामुखी के सदस्यों ने कहा कि जहां भाजपा के लोगों ने पूर्व पंचायत प्रधान पर हमला किया था और पूर्व सैनिक परस राम और उनकी पत्नी यूम देवी की बेरहमी से पिटाई के कारण घायल हो गए जिस कारण उनकी पत्नी, मौत के बिस्तर पर है और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि परिवार अनुसूचित जाति जनजाति श्रेणी से संबंधित है और इस घटना में उन प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया था जो अब मृतक की पत्नी यूम देवी पर मामले को शांत करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। यूम देवी ने आशंका जताई है कि प्रभावशाली लोगों के मामले में शामिल होने के कारण छेड़छाड़ की जा रही है। उनके मामले को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, कि कम से कम घटना में शामिल लोगों के नामों का खुलासा न करें और इस तरह से दोषियों को बाहर निकालने के लिए किसी तरह का समझौता करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सीधा दबाव है। इस चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा खुद यूम देवी ने एचपीसीसी अध्यक्ष को किया,जो उन्हें अस्पताल में देखने गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मांग है कि न्यायिक जांच के गठन के बिना मुफ्त और किराए की जांच संभव नहीं है। इसलिए उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक न्यायिक जांच की जा सकती है, ताकि शोक संतप्त परिवार को न्याय प्रदान किया जा सके और इस घटना के असली अपराधियों पर मामला दर्ज किया जाए। यह भी ध्यान देने योग्य है कि श्री पारस राम परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे और उनके दो बेटे और पत्नी हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी इस पीड़ित परिवार के सदस्यों में से एक को सरकारी नौकरी की मांग करती है ताकि पीड़ित परिवार को कुछ वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। इस दौरान महासचिव नीरज शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिव गोस्वामी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा, शहरी युवा अध्यक्ष अंकुश सूद, पार्षद विमल शर्मा, मनु माल्टा, मेला राम, प्रदीप मनकोटिया, मोनू देवी इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती पुलिस चोंकी मझीन के तहत चोंकी गाँव की एक 21 वर्षिय युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की जानकारी प्रकाश में आई है। मृतिका की पहचान इन्दु बाला पत्नी अजय कुमार गांव चौकी, डाकघर भंटावां, तहसील खुण्डियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है इस युवती ने फंन्दा लगा लिया जिसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल सुजानपुर ले गए जहां पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर महिला व महिला पुलिस से शव का निरीक्षण करवाकर जोनल अस्पताल हमीरपुर में रखा गया व बयान भी कलमबद्ध किये गए। बताया जा रहा है कि उक्त मृतिका की शादी दो वर्ष पहले ही हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ खुंडिया प्यार चन्द ने बताया कि उक्त महिला ने अपने मकान के उपर वाले कमरे में लोहे के गाडर में दुपटे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। मृतका का पोस्टमार्टम जोनल अस्पताल हमीरपुर में करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई।
कोरोना काल में टैक्सी ऑपरेटर्स का काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपना जीवन यापन करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आजाद टेक्सी ऑपरेटर यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल भाटिया ने सरकार से पिछले दो सालों का टोकन टैक्स और पैसेंजर टैक्स माफ करने की मांग उठाई है।देहरा में पत्रकार वार्ता के दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल भाटिया ने कहा कि कोरोना काल में टैक्सी गाड़ियां 2 साल से पूर्ण रूप से खड़ी हैं और कोई भी काम टैक्सी गाड़ियों ने नहीं किया है। इसलिए टैक्सी गाड़ियों का 2 साल का टोकन टैक्स और पैसेंजर टैक्स माफ किया जाए।उन्होंने कहा कि करोना काल में सभी टेक्सी गाड़ियां पूर्ण रूप से खड़ी रही हैं इसलिए सरकार द्वारा कम से कम 5 साल टैक्सी का परमिट बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मांग कि है कि नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद चालान की दरें बहुत अधिक मात्रा में बढ़ चुकी हैं। सरकार द्वारा जुर्माने की राशि को कम किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि गाड़ियों के लिए टैक्सी स्टैंडों का निर्माण किया जाए और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
राम लोक घनोटिया हिमाचल ओवीसी कमीशन के चैयरमैंन बनने पर बधाई देने पहुंचे क्षत्रिय घृत वाहती चाहगं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, सचिव हुकम चन्द गुलेरी, महासभा के उपप्रधान विजय चमोत्रा, सलाहकार विजय चौधरी, सदस्य रजनीश चौधरी, नीलम चौघरी, जिला वीजेपी मोर्चा के ओवीसी अध्यक्ष बिहारी लाल खट्टा, चन्दूलाल चौधरी व अन्य क्ई गणमान्य ओबीसी के सदस्य ने चैयरमैन राम लोक घनोटिया को ओबीसी की मांगो का मांगपत्र सौंपा और हिमाचल में ओबीसी के साथ हो रहे भेदभाव के बारे अवगत करवाया।उन्होंने रामलोक धनोटिया से मांग की कि वह सरकार से जल्द शिक्षण संस्थानों और नौकरियों संविघान के 93वे संशोघन के अनुसार 27% आरक्षण की आधिसूचना जारी करने वारे उचित कदम उठाऐ।
ग्राम पंचायत डोहग पलोटी के सहयोग से "सेवा सप्ताह" के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। इसमें 90 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिसमें बुजुर्गों के लिए शाल, टोपी व छडी और उसके उपरान्त उनसे पौधरोपण करवाया गया। इस दौरान 109 वर्षीय अमी चन्द डढवाल सुपुत्र टगगर सिंह निवासी गाँव गरां को सम्मानित किया गया। इस दोरान ग्राम पंचायत प्रधान पूनम परमार व गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
पालमपुर के विधायक ने वूल फ़ेडरेशन में आउट्सोर्स पर कार्यरत Sheep Shearers से मुलाक़ात की। मंगलवार को Sheep Shearers की हड़ताल का दूसरा दिन था। इनकी सरकार से लंबित माँग थी कि कमिशन बेसड से बदल कर उन्हें अनुबंध पर लाया जाए। आशीष बुटेल ने बताया की इस माँग को कई बार विधानसभा में भी उनके द्वारा उठाया गया है। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा सत्र में भी यह बात उठायी गयी थी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पर भी यह माँग उठी थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरभद्र सिंह और बृज बिहारी लाल बुटेल का धन्यवाद किया की उनके प्रयासों से तीन Sheep Shearers को उस समय अनुबंध पर लिया गया जो की नियमित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भेड़पालकों के लिए इनके द्वारा कतराई की सुविधा दी जाती है। जब भेड़पालक जंगलो में जाते हैं तब भेड़ों की कतराई करने के लिए यह sheep shearers अपनी जान जोखिम में डाल कर जंगलों में जा कर सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सन 2019 में भी शीप Shearers अपनी माँग को लेकर हड़ताल पर गए थे और पंद्रह दिन बाद हड़ताल सरकार के आश्वासन पर समाप्त की गयी थी उस दौरान भी बहुत से भेड़पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आशीष बुटेल ने कहा की पालमपुर और आस पास के क्षेत्रों में सैंकड़ों भेड़पालक ऊन की कतराई के लिए sheep shearers पर ही निर्भर हैं। यह sheep shearers अनुभवी तो हैं ही और इनके पास कतराई की तकनीकी जानकारी भी पूर्ण रूप से है। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी भी वूल फ़ेडरेशन के कार्यालय में आए थे और sheep shearers ने उनके समक्ष अपनी बात रखी थी। मुख्यमंत्री ने भी उनकी माँग को पूर्ण करने का भरोसा दिया था। आशीष बुटेल ने मुख्यमंत्री से अपील की कि भेड़पालकों का हित देखते हुए जल्द से जल्द बाक़ी बचे बारह शीप shearers को अनुबंध पर सरकार लाए।


















































