निकटवर्ती पंचायत भरोली-जदीद में मंगलवार को पंचायत प्रधान अनीश धीमान की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया | इस दौरान रास्तों की साफ-सफाई कर उन्हें संवारने के अतिरिक्त घरों व रास्तों के इर्द-गिर्द उगे हुए घास व झाड़ियों को काटा गया | पंचायत प्रधान अनीश धीमान ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पंचायत द्वारा आगामी एक सप्ताह तक सफाई अभियान चलाया जाएगा| उन्होंने गांव के युवाओं से सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान में सहयोग करते हुए गांव को स्वच्छ रखने में पंचायत का सहयोग करने की अपील की | इस अभियान में प्रधान अनीश धीमान, उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा सहित वार्ड सदस्य व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे |
जसवां-पारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते रक्कड़ थाना के तहत पड़ते कलोहा के समीप एनएच पर मंगलवार को बाइक और एक गाड़ी में आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक चालक पिंकू उम्र 35 सुपुत्र शमशेर सिंह निवासी कुहना तहसील रक्कड़ को हल्की चोटें आई हैं । बताया जा रहा है कि गाड़ी नंबर एचपी 53बी 5109 जोकि हरिद्वार से बैजनाथ की तरफ जा रही थी वही रकड़ की ओर से बाइक नंबर पीबी10 एचपी 1648 आ रही थी जो कि कलोहा के समीप आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के कारण कोई भी पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है। बरहाल बाइक चालक पिंकू को उपचार हेतु देहरा अस्पताल जाया गया है इस संदर्भ में थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बाबत कोई भी मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ है ।
विधानसभा देहरा में मंगलवार को देव भूमि क्षत्रिय संगठन देहरा द्वारा एसडीएम धनबीर सिंह ठाकुर को ज्ञापननुमा पत्र सौंपा गया जिसमें स्वर्ण आयोग गठन की मांग की गई है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन देहरा के अध्यक्ष अंकुश राजपूत ने कहा कि देव भूमि क्षत्रीय संगठन हि० प्र० सरकार के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग कर रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अन्य जाति आयोग के तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। जिस प्रकार अन्य आयोग कार्यरत है उसी प्रकार से सवर्ण आयोग का गठन किया जाए अगर अन्य जाति, संस्थाओं के लिए भी आयोग बनाए गए वहीं आयोग भी कार्य कर रहे है तो सवर्ण के लिए बनाए जाने वाले इस आयोग के गठन में किसी प्राकर की देरी या विलम्भ क्यो? यह आयोग सिर्फ सवर्ण के अधिकारों की रक्षा को बनाए जाने वाला आयोग है और इस से किसी अन्य जाति वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन नहीं हैं। अतः हमारा आपसे विनम्र अनुरोध है कि जल्द से जल्द इस आयोग का गठन कर सवर्णों की मांग को पुरा किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष अंकुश स्पेहिया, रमन शर्मा, विनायक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
ब्लाक खन्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दयाल नैहरनपुखर स्थित वार्ड नंबर एक मे विराजमान "प्राचीन शिव बाडी मन्दिर" का लाखो रुपये की लगात से जीणोद्धार का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरु हो गया। वही इससे पहले स्थानिय पचायत प्रधान ममता देवी द्वारा उक्त टायलिग का निर्माण कार्य शुरु करवाने से पहले विधिवत ढंग से लोगो की मौजूदगी मे भूमि पूजन किया गया मौके पर पँचायत उप प्रधान अजय कुमार वार्ड सदस्य के अलावा ब्लॉक समिति सदस्य रंजना धीमान भी मौजूद रही। जानकारी देते हुए ब्लाक समिति सदस्य रंजना धीमान ने बताया कि यहां मन्दिर मे आने वाले तमाम श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मन्दिर प्रांगण मे टायलिग व करीब 100 मीटर रास्ता पक्का करके इसे साथ लगते सम्पर्क सडक से जोडा जाएगा । ब्लाक समिति सदस्य रंजना धीमान ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए 75 हजार रुपये सरकार व अन्य राशी स्थानिय तमाम गाँव वासी मिलकर अपने जेबी खर्चे से सहयोग दे रहे है जो कि स्थानिय तमाम ग्रामीणो का बहुत ही सराहनीय कदम है वहीं इस नेक कार्य के लिए ब्लाक समिति सदस्य रजना धीमान ने अपने क्षेत्र वासियो व सरकार का तहेदिल से अभार व्यक्त किया है ।
ई वेस्ट जागरुकता अभियान के तहत डीसी कांगड़ा व एडीसी कांगड़ा के साथ हिमालयन साइबर सिक्योर्टि कंपनी के डायरेक्टर प्रभाकरण, रमन शर्मा, पंकज कुमार, राहुल मैहता, निशेष शर्मा, सुदेश कुमार प्रदूषण बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार नड्डा भी उपस्थित रहे। बता दें कि ई वेस्ट जागरुकता अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक धर्मशाला में चलाया जाऐगा जिसमें लोगों को जो इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल ई वेस्ट है, उसको बाहर ना फैंक कर हिमालयन साईबर सिक्योरिटी कंपनी जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है उसको दिया जाए। ताकि तय तरीके द्वारा इसका निपटान किया जाऐ ताकि वातावरण दूषित ना हो।
देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज़ाद टैक्सी ऑपरेटर यूनियन प्रागपुर ने नायब तहसीलदार देहरा सुरिन्दर कुमार के माध्यम से एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र की प्राइवेट गाड़ियां सवारियां ढोने का कार्य धड़ल्ले से कर रही है व इन्हें पकड़े जाने पर इनका पंजीकरण रद्द करवाने हेतु ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग की गई। आजाद टैक्सी ऑपरेटर यूनियन प्रागपुर ने शिकायत पत्र में कहा है कि इससे पहले भी वे कई बार इन निजी गाड़ियों को टैक्सी प्रयोग की शिकायत स्थानीय प्रशासन से कर चुके हैं, परंतु कोई भी ठोस कार्यवाही इनके विरूद्ध अमल में नही लाई गई है। उक्त निजी गाड़ियां स्टैंडों पर सरेआम खड़ी रहती हैं और वह गाड़ियां अवैध रूप से सवारियां उठाने का काम धड़ल्ले से करती हैं, जिससे उनका टैक्सी का व्यवसाय बिल्कुल खत्म हो चुका है। उन्होंने मांग की है कि जो टैक्सी प्रयोग में निजी गाड़ियां हो रही है इनके लिए बस स्टैंड पर छापेमारी करके इन गाड़ियों को बस स्टैंडों से हटाया जाए।आज़ाद टैक्सी ऑपरेटर ने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि उनके व उनके परिवार की रोजी रोटी के बारे में सोचा जाए। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा है कि भविष्य में अगर स्थानीय प्रशासन की तरफ से उक्त विषय पर कोई ठोस निर्णय नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें इस विषय पर कोई ठोस कदम उठाना पड़ सकता है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत देर रात पुलिस ने गंजु दा बाग में नाके के दौरान दो युवकों से हीरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। दोनो युवक मोटरसाइकिल अपाचे पर सवार होकर ज्वालामुखी से कथोग की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है दोनों युवक ज्वालामुखी विधानसभा से ही सम्बन्ध रखते है । पुलिस ने नाके पर दौराने तलाशी में 2.06 ग्राम चिट्टा मौके पर बरामद किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनो युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच जारी है।
डाक एवं रेलवे डाक सेवा पेंशनर्ज संघ जिला कांगड़ा का चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन कार्यवाहक जिला प्रधान जगदीश लाल शर्मा की अध्यक्षता में जगत सेवा सदन ज्वालामुखी में संपन्न हुआ। जिसमें अग्रणी कर्मचारियों के नेता हरभजन सिंह गुलेरिया परिमंडल सचिव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अधिवेशन में कांगड़ा जिला के अतिरिक्त अन्य जिलों ऊना व चम्बा से भारी संख्या में पेंशनर्ज ने भाग लेकर व अपने संगठन की एकता का परिचय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा मुख्य अतिथि को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया। बैठक के उपरांत दिवंगत हुए पेंशनर्ज कर्मचारियों अमर सिंह सैनी, विजय कुमार, गुरो राम, प्रताप सिंह, रमेश, के.एस भूरिया, विपन दास सूद, हरपाल, रण सिंह, वीर चंद शर्मा, सुभाष काचडू उप डाकपाल तथा बोह घाटी शाहपुर, सांगला घाटी किन्नौर में बादल फटने के कारण आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मिक शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की गई तथा 80 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनर्ज को सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में पेंशनर्स को संबोधित करते हुए एमएस गुलेरिया, बलवंत धीमान, केके शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, प्रकाश बंधु, देवी चंद, अश्वनी शर्मा, हाकम सिंह आदि ने केंद्रीय सरकार की डाक पेंशनर्स के प्रति संवेदनहीनता, उदासीनता, आदिभाव रवैये की कड़ी आलोचना की व मांग की कि डाक पेंशनर्ज की ज्वलंत समस्याओं जैसे वर्ष 2016 से पूर्व व उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में असमानता को दूर करना, स्वास्थ्य के अधिकार के अंतर्गत चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति या कैशलेस उपचार सुविधा, धर्मशाला में केंद्रीय सरकार हेल्थ स्कीम के अंतर्गत डिस्पेंसरी खोलना, अतिरिक्त पेंशन पात्रता हेतु आय 65 से 70 की जाए। पेंशन को आयकर मुक्त तथा 2 वर्ष में यात्रा रियायत सुविधा प्रदान की जाए।
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग कार्य निरीक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव चामुंडा हाल बैजनाथ में संपन्न हुए । घनश्याम शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व कर्मचारी कल्याण संघ चुनाव के मुख्यअतिथि एवं अध्यक्ष रहे । चुनाव अधिकारी राजकुमार अध्यक्ष राजकीय अध्यापक संघ तथा चुनाव पर्यवेक्षक करमचंद महासचिव राजकीय अध्यापक संघ रहे। कार्यकारणी के हर पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में संघ की नई प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा भी की गई जिसमें प्रदेश चेयरमैन पवन ठाकुर मंडल चंबा, प्रदेश प्रधान राजेंद्र भंगालिया मंडल बैजनाथ, प्रदेश महामंत्री सुनील ठाकुर मंडल मंडी, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान दर्शन सिंह ठाकुर मंडल कुल्लू, प्रदेश संगठन सचिव प्रीतम ठाकुर मंडल देहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष करण मंडल पालमपुर, प्रदेश सचिव अजय कटोच मण्डल भवारना, प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रेम पराशर मंडल धर्मपुर, प्रदेश संयुक्त सचिव विजय शर्मा,मंडल पालमपुर सर्वसम्मति से चुने गए।
देहरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2022 के चुनावों में देहरा में कांग्रेस का ही विधायक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरा में पिछले 25 वर्षों से विपक्ष का ही विधायक बन रहा है जिससे देहरा विकास की डगर पर बुरी तरह पिछड़ चुका है। क्योंकि 2022 में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसलिए विधायक भी कांग्रेस यानि रूलिंग पार्टी का ही होगा तो ही देहरा एक बार फिर विकास में रफ्तार पकड़ेगा। हरिओम शर्मा ने कहा कि देहरा शहर की आर्किटेक्चरल प्लानिंग होनी चाहिए तथा देहरा के मिनी सचिवालय की तर्ज पर सभी कार्यालय एक या दो भवनों में हो तथा पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध हो, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्य को सरकार जानबूझकर पीछे कर रही है ताकि चुनावों के निकट एक बार फिर शिलान्यास का ढोंग रचाया जा सके। महंगाई कुशासन बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं तथा 2022 में इसका बदला लेंगे। हिमाचल में कांग्रेस सरकार और देहरा में कांग्रेस का विधायक बनने पर देहरा को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा तथा देहरा शहर की आर्किटेक्चरल प्लानिंग करके इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव इंद्रजीत शर्मा, जिला प्रवक्ता सपन सूट, केवल वालिया, मुकेश वालिया, विजय बंटा, निखिल भारद्वाज, रिंपी ठाकुर, सलाम दीन, मदन डोगरा इत्यादि उपस्थित रहे।
संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने युवक से 24 बोतल शराब बरामद कर मामला दर्ज किया। सुबह करीब 9.30 बजे संसारपुर टैरेस चौकी प्रभारी एएसआई संजीव कुमार व उनकी टीम मुकेश कुमार व राजेश कुमार जब गश्त पर थे तो संसारपुर टैरेस से चिन्तपूर्णी सडक पर झुरनी मोड के समीप एक युवक बोरी में भरकर शराब ले जा रहा था व पुलिस को देखकर हडबडा गया। पुलिस ने युवक को हडबडाते देख जब युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो बोरे में 24 बोतल देसी शराब मार्का संतरा की बरामद हुई जिसका युवक को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुनेहत निवासी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया ।
कैप्टन संजय पराशर ने जसवां-परागपुर क्षेत्र में निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण को भी महाअभियान बना दिया है और अब तक पंद्रह पंचायतों में 30,000 सैनिटरी पैड महिलाओं व किशोरियों को बांटे जा चुके हैं। इसके लिए पराशर ने महिला विंग की एक विशेष टीम बनाई है, जोकि महिला मंडलों और पंचायतों में जाकर इस कार्य में लगी हुई हैं। इसके अलावा पराशर द्वारा लगाए जा रहे मेडीकल कैंपों में भी सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पराशर के इस अभियान का कई पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत योग्य कदम बताया है। सोनिका व संजय पराशर ने परागपुर के जन औषधि केन्द्र के उद्घघाटन अवसर पर यह घोषणा की थी कि निकटवर्ती गांवों में महिलाओं व किशोरियों को सैनिटरी पैड दिए जाएंगे। अब इस मुहिम का विस्तार करके जसवां-परागपुर क्षेत्र की पंद्रह पंचायतों तक कर दिया गया है और कुछ समय बाद क्षेत्र की तीस पंचायतों में इस कार्य का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब तक भड़ोली जदीद, रक्कड़, कड़ोआ, स्वाणा, रिड़ी कुठेड़ा, डाडासीबा, पपलोथर, मूंही, गंगोट, सेहरी, कटोह टिक्कर, बाड़ी और चौली आदि पंचायतों में सैनिटरी पैड दिए जा रहे हैं। रक्कड़ पंचायत प्रधान जीवन लता, बीडीसी सदस्य अनुज शर्मा, पूनणी के उपप्रधान तिलक राज, चौली की पूर्व प्रधान ममता कटवाल और वार्ड पंच कुलदीप ने बताया कि संजय पराशर सामाजिक सरोकारों को बेहतर तरीके से निभा रहे हैं और अब सैनिटरी पैड का निशुल्क वितरण करके उन्होंने जसवां-परागपुर क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया है। कोरोनाकाल में वैसे भी सैनिटरी पैड खरीदने में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन पराशर की टीम द्वारा घर-द्वार पर ही यह सुविधा उपलब्ध करवाना सच में प्रशंसनीय कदम है। वहीं, पराशर की महिलरा विंग टीम की सदस्य रीना कुमारी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म में स्वयं को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सभी महिलाओं को इसका प्रयोग करना चाहिए। गंदा कपडा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है। महिलाओं को उन्होंने निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण किया जा रहा है और पंचायतों के प्रत्येक वार्ड तक फ्री सैनिटरी पैड वितरण का लक्ष्य रखा गया है। कैप्टन संजय ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी सोनिका पराशर के सुझाव पर यह कार्य शुरू किया है और इस वर्ष के अंत तक एक लाख सैनिटरी पैड का वितरण पूरे क्षेत्र में निशुल्क किया जाएगा।
देहरा: एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने नगर परिषद देहरा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई और अपनी शुभकामनाए देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर नगर के नियोजित विकास में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन विकास कार्यों में उन्हें पूर्ण सहयोग करेगी ताकि देहरा प्रदेश के आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित हो सके। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने वार्ड न. 7 के सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड न. 5 के रविंद्र कुमार, वार्ड न. 3 के सत्यपाल कौंडल तथा वार्ड न. 4 के नरेश सूद को नगर परिषद के लिए मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है। जिनमें से वार्ड न. 3 के सत्यपाल कौंडल और वार्ड न. 4 के नरेश सूद ने आज मनोनीत पार्षद के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देहरा हितेश कुमार, कनिष्ट अभियंता नगर परिषद राजेश कुमार, पार्षद वार्ड न. 6 सुनीता कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
चिंतपूर्णी सदन भवन के साथ भरवाईं और मोईन गांव को जाने वाले रास्ते का काम शुरू हो गया है। बता दे की पिछले कल चिंतपूर्णी सदन भवन में डीसी ऊना राघव शर्मा द्वारा बुलाई गई मीटिंग में डीएसपी सृष्टि पांडे ने इस सड़क के बारे में मुद्दा उठाया था उनका कहना था श्रावण अष्टमी मेले के मद्देनजर इस रास्ते को ठीक करवाना अति आवश्यक है। क्योंकि इस रास्ते से चिंतपूर्णी आने वाले ट्रैफिक को वनवे करके वापिस भेजा जाएगा रास्ते की दुर्दशा काफी खराब है दोपहिया चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है या कोई अनहोनी घटना घट सकती है। डीसी ऊना राघव शर्मा द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्ती के साथ निर्देश जारी करने के बाद काम शुरू हो गया। काम शुरू होने पर गंगोट पंचायत की प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, पूर्व प्रधान राकेश समनोल, राजेश पराशर, मदनलाल, अनिल शर्मा ,अमन शर्मा आदि ने डीसी ऊना राघव शर्मा का धन्यवाद किया है। वही एन एस कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुलकर्णी ने बताया कि सड़क के इस हिस्से के काम को 2 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत कलोहा समीपवर्ती पड़ते सिकरा द भरोह स्थित शराब के ठेके से शराब चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों की माने तो हजारों रुपये की शराब की चोरी उक्त शराब के ठेके से हुई है । जानाकरी मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सेल्समेन व अन्य के बयान कलमबद्ध किये हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार चोर ने चोरी बड़ी ही शातिरदारी से की है। शराब के ठेके के बाहर लगे कैमरे को भी किसी चीज से ढक दिया गया था, उसके उपरांत चोरी को अंजाम दिया गया है। यही नहीं शराब ठेके के लगे शटर के साथ ताले को भी तोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार एनएच नादौन-ऊना से सटे इस शराब के ठेके में चोरी की रात कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी ने चिरन्जी लाल शर्मा ने कहा कि सिकरा दा भरो मे चल रहे ठेके से शराब चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। वहां से कितनी शराब चोरी हुई है इसके लिए वहां तैनात सेलसमैन से टोटल स्टाक की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविंदर रवि आजकल देहरा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन की मूल इकाईयों जैसे कि ग्राम केंद्र व बूथ स्तर की कमेटियों की बैठकें ले रहे है। बैठकों की जानकारी देते हुए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि यह संगठन की नियमियत बैठकें हैं। इसी कड़ी में पूर्व विधायक रविंदर रवि ने देहरा विधानसभा के गुलेर, बिलासपुर, सकरी, नंदपुर और लुदरेट में पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। सकरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविंदर रवि ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अब 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दे। रविंदर रवि ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए यह बैठकें की जा रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ ले पाएं। रवि ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 15 अगस्त को देहरा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगें। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, जिला महामंत्री जगदीप डडवाल, मंडल महामंत्री रमेश चौधरी, रणजीत गुलेरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सर्वदर्शन, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सकरी में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई । जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया गया और यह चुनाव मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया, जिसमें कुल 55 अभिभावकों ने मत का प्रयोग किया। एसएमसी प्रधान पद के लिए रजनीश शर्मा और निशा ठाकुर ने दावेदारी जताई। जिसमें वोटिंग के दौरान निशा निशा ठाकुर को 16 वोट मिले जबकि 1 वोट रद्द हुआ तथा रजनीश शर्मा को 38 वोट मिले जिन्हें विजयी घोषित किया गया। एसएमसी की नई कार्यकारिणी में सोनिका देवी, सुमन देवी, मनजीत कौर, सुमन लता, सीतादेवी, त्रिलोक सिंह, सुनीता कुमारी, अर्चना देवी, सुदर्शन कुमार, निशा ठाकुर, अनीता देवी, शांति देवी, मीना कुमारी, आशा कुमारी, रितेश गुलेरिया, विक्रम सिंह तथा शुभकरण सिंह को सदस्य चुना गया। बैठक में प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा प्रवक्ता रजिंदर गुलेरिया, निर्माण सिंह, संदीप कुमार, मिलाप चंद, ग्राम पंचायत सकरी प्रधान रोमन भक्कल, ब्लॉक समिति सदस्य मनजीत जंजुआ आदि उपस्थित रहेे।
विकास खण्ड परागपुर की पंचायत परागपुर में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल परागपुर की एसएमसी का चुनाव प्रधानाचार्य वंदना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से सुनील चौहान को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त रीना रानी संजीव कुमार, सरोज कुमारी,पूनम, रेखा देवी,सीमा देवी,बेबी,नीता,सोनू,सावित्री देवी,प्रवीण, मीनाक्षी एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने सभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन मे वंदना शर्मा ने कहा कि सर्वसमति से एसएमसी चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। जिसमें हार निवासी सुनील चौहान को प्रधान मनोनीत किया गया है। वंदना शर्मा ने कहा विद्यालय की जितनी भी समस्या हैं पूरी टीम मिलकर उसपर कार्य करेगी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं गूगल मीट और गूगल क्लास पर ऑनलाइन माध्यम से लेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन रहते हुए वैब कैमरे में अपना चेहरा और परीक्षा देती बार अपनी उत्तर पुस्तिका को भी साफ-साफ दिखाना होगा। वहीं इंटरनेट दिक्कत समस्या होने पर छात्र अपने नजदीकी संस्थान में परीक्षा दे सकेगा। इसके लिए छात्र को 10 दिन पहले बोर्ड को बताया होगा। बोर्ड 17 अगस्त से दूसरे और चौथे सेमेस्टर की लीट और पैट ऑनलाइन माध्यम से करवाएगा। ऑनलाइन माध्यम से होने वाली इन परीक्षाओं में छात्र किसी प्रकार की कोई नकल का सहारा न ले सके, इसके लिए छात्रों को अपनी परीक्षाएं गूगल मीट या गूगल क्लास के माध्यम से देनी होंगी। संबंधित छात्रों को ऑनलाइन जुड़ने के लिए करीब 10 मिनट पहले आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा। सुबह और सायंकाल दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा के लिए संबंधित छात्रों को पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र मुहैया करवाया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन रहते हुए ही परीक्षा देनी होगी। परीक्षा समाप्त होने पर अभ्यर्थी को गूगल मीट या गूगल क्लास के माध्यम से उत्तर पुस्तिका को संबंधित संस्थान को स्कैन करके भेजना होगा।
विकास खण्ड परागपुर की पंचायत सियूल में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियूल की एसएमसी का चुनाव रामदास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से शिवराज को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त विपिन शर्मा, रुपिंदर शर्मा, अशोक शर्मा, रामदास शर्मा, पत्रकार प्रवीण शर्मा, दविंदर सिंह, तरलोक सिंह, मोनिका, मीनाक्षी, रीता देवी, एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं, इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार मास्टर रामदस विपिन शर्मा ने सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार नवगठित एसएमसी के सदस्य तथा स्कूल का स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
टोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन से जहाँ हर एक भारतवासी खुश है। सोशल मीडिया में भी बधाईयों का तांता लगा है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग के कोच प्रिंस पठानिया ने रेसलिंग में रवि देहरिया के शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल भारत की झोली में डालने के लिए बधाई दी है। वंही, अंतरराष्ट्रीय कोच प्रिंस पठानिया ने बताया कि हमारे भारत देश उच्च दर्जे के रेसलर खिलाड़ी है। जिनमें विश्व के पटल पर उम्दा प्रदर्शन करने की काबिलियत है। प्रिंस पठानिया ने बताया कि अकेले हिमाचल में रेसलिंग की रुचि रखने वाले हजारों युवा है। परन्तु सुविधयों के अभाव में कही न कही वो पीछे रह जाते है। केंद्र में हाल ही में नवनियुक्त खेल मंत्री अनुराग ठाकर खुद एक युवा है उन्होंने खेल मंत्री से हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग के कोचिंग सेंटर खोलने की बात कही है।
उपमंडल देहरा में स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान की कार्य योजना के बारे में उपमंडल अधिकारी देहरा धनवीर ठाकुर ने कहा कि उपमंडल में 9 से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए निर्देश दिए हैं। अभियान उपमंडल के तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर गठित कमेटियों के माध्यम से भी चलाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर संबंधित विभागों के कार्यालय अध्यक्ष भी सफाई अभियान में सक्रिय रुप से निगरानी व प्रतिदिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट सुनिश्चित बनाएंगे। एसडीएम ने कहा कि इस अभियान का शुभारंभ 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे होगा। स्वच्छता अभियान सप्ताह भर कूड़ा कचरा उन्मूलन श्रमदान कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र, वन एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश जारी किए हैं कि पुलिस विभाग, लोक निर्माण, जल शक्ति तथा विद्युत व वन विभाग भी विशेष रूप से इस अभियान के सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।
कोरोना के खिलाफ दूसरे की जिंदगी बचते हुए खुद मौत के मुँह में गए उपमंडल देहरा के अन्तर्गत गांव करियाडा के 22 वर्षीय शहीद सैनिक अमन शर्मा के नाम पर स्थानीय मिडल स्कूल व शहीद सैनिक का गेटद्वार बनाकर कुन्दलीहार करियाडा किए जाने की मांग उठने लगी है। ग्राम सुधार सभा करियाडा के चैयरमैन एवम रिटायर कर्नल ठाकुर हेमराज सिंह, रिटायर ओडनरी कैप्टन किशन चन्द रमेश चन्द शर्मा, रिटायर प्रदेश पुलिस थानेदार बाबू राम शर्मा राम पाल, निरजन दास, देश राज सतपाल, संजीव कुमार आदि ने एक बैठक के दौरान प्रदेश जयराम ठाकुर सरकार से मांग उठाते हुए कहा कि 22 वर्षीय सैनिक अमन शर्मा चेनई तमिलनाडू मे बतौर एयरफोर्स मेडिकल असिस्टेंट अपनी सेवाएं देकर कोरोना मरीज़ों के उपचार मे जुटा हुआ था। इस दौरान अमन शर्मा ने मरीज़ों का उपचार करते वक्त ऑन डयूटी दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि अमन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव थे। उनकी मृत्यु के बाद किये गए मेडिकल टेस्ट में यह बात सामने आई। वही स्थानिय ग्रामीणो ने कहा है कि पहले बीएसएफ में तैनात अपने पति को खो चुकी सरोज कुमारी ने अब अपना बेटा भी खो दिया है। लिहाजा अब अमन शर्मा के नाम पर यहां एक गेट द्बार राजकीय मिडल स्कूल कुन्दली हार करियाडा सड़क पर रखा जाए तभी शहीद सैनिक को सच्ची श्रधांजलि मिलेगी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोविड अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालना के साथ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान पालमपुर में पूर्ण हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परेड़ एवं शिक्षण संस्थानों के छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। कार्यक्रम के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाने के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि प्रातः 09.30 बजे से स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करने के उपरांत प्रातः 11 बजे गांधी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड़ का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह में स्कूल और कॉलेज के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा। परेड़ में पुलिस के अतिरिक्त एनसीसी और एनएसएस के छात्र भाग लेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि शहीद के परिजनों द्वारा अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व ही परमवीरचक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया जायेगा। बैठक में नगर निगम की मेयर पूनम बाली, डीएसपी गुरबचन सिंह, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुलिस थाना देहरा की पुलिस चौकी डाडा सीबा के तहत ग्राम पंचायत बठरा मे किराने की दुकान की आड़ मे लालपरी का कारोबार करने वाले व्यक्ति से बुधवार देर रात करीब 9 बजे डाडा सीबा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई किशोर चंद, ने 5250 एमएल देसी शराब सहित पकडा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात डाडा सीबा पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस ने शक के आधार पर दूकान की तालाशी ली। तलाशी के दौरान दूकानदार के पास से 5250 एमएल देसी शराब की बरामद हुई व पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब ना दे सका। जिसके बाद डाडा सीबा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति निवासी बहना, डाकघर अप्पर घलौर में एक बैग लेकर जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 6 बोतल देसी शराब मार्का संतरा, कुल 4500 एमएल देसी शराब बरामद की गयी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है।
ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत गाहलियां, डाकघर घलौर में एक युवती की सांप के काटने से मौत होने का मामला सामने आया है। जिसमें उक्त युवती को बीती रात समय 12:05 बजे बिस्तर पर सोते हुए साँप ने काट लिया था, जिसके बाद उसके परिजन लगभग 02:30 बजे रात को उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा ले आये। इलाज के दौरान समय 05:30 बजे करीब सुबह उक्त युवती की मौत हो गई है। युवती की पहचान शिवानी(16) पुत्री शुभकर्ण निवासी गाहलियां, डाकघर घलौर के रूप में हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस को परिजनों द्वारा दिए बयानो के अनुसार युवती की मृत्यु सांप के काटने से हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई है।
उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) ज्वालामुखी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 9 अगस्त से 16 अगस्त, 2021 तक श्रवण अष्टमी नवरात्र मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नगर पंचायत ज्वालामुखी की परिधि में हथियार, गोलाबारूद तथा विस्फोटक सामग्री साथ रखने एवं उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। श्रवण अष्टमी नवरात्र मेले के दौरान 8 अगस्त से 17 अगस्त, 2021 तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना खुण्डिया व पुलिस चौकी मझीन के अंतर्गत देर रात प्रभारी पुलिस चौकी टांडा ने पुलिस चौकी मझीन को सूचना दी कि शिवन्या(5) पुत्री बलदेव सिंह निवासी त्रयाबलू, डाकघर मझीन, त० खुण्डिया को आरपीजीएमसी टाण्डा में सांप के काटने के बाद मृत पाया गया। इस संबंध में पुलिस चौकी मझीन में मृत शिवन्या के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। सभी बयानों के अनुसार शिवन्या की मौत सांप के काटने से हुई है, जिसमें कोई शक शुदा जाहिर नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह टांडा में रखा गया है। जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम कार्यालय देहरा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए धनबीर ठाकुर ने बताया कि 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बलिदानी भुवनेश डोगरा मैदान में कोविड प्रोटोकॉल के तहत धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन बलिदानी वीरों की याद में देहरा में पूर्ण उत्साह से तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी एवं विद्यार्थियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालयों एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया। बैठक में डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष सुनिता कुमारी, प्रधान व्यावार मंडल देहरा मलकियत सिंह परमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजिंदर बग्गा, एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार, खाद्य आपूर्ति निरिक्षक लवनीत डोगरा एवं संजय कुमार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व प्रतिनिधि सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी तथा स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मिशन की शुरुआत पहली अगस्त से कर दी गई है। जिसके पहले दिन लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा 4 अगस्त बुुुधवार को राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नेहा मैहरा द्वारा ग्राम पंचायत डाडासीबा में साफ सफाई करवाई गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ ग्राम पंचायत रैल में पौधरोपण किया गय। जिसमें नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के साथ और स्थानीय निवासियों को एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी राजेश, नेहा मेहरा, सुखदीप सूद, इंदु राणा, समरजीत, मुकेश कुमार, रमन, अमर सिंह व पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने भी अपना योगदान दिया।
डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम व लगन का शानदार परिचय दिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की 10वींकी परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया। इस बार दसवीं की परीक्षा में 115 बच्चों ने परीक्षा दी और सभी बच्चों ने 70 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें 15 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। सार्थक कपिल ने 95.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए, प्रज्ञा सोनी और आकृति ने 94 .67 फ़ीसदी, कनिष्का शर्मा ने 94.17, मुस्कान ठाकुर ने 93.50 फीसदी और अक्षित जैन ने 93 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए। शार्दुल और सूर्यांश चौधरी ने 92.67 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए, अंशिका ने 92. 50 फ़ीसदी अंक और नंदिनी ने 92.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने स्कूल व प्रधानाचार्य का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन वाइस चेयरमैन ओपी सौंधी, एआरओ वीके यादव व प्रबन्धक नमित शर्मा न प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को उनके सराहनीय प्रबंधात्मक तथा ज्ञानवर्धक प्रयासो के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत आने वाली पंचायत पीहडी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में इस सत्र की पहली आम सभा का आयोजन किया गया इस आमसभा में नई स्कूल प्रबंधक कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुनील कुमार को कमेटी प्रधान चुना गया इसके अलावा अभिभावकों में सरला सरला देवी, राकेश कुमार, ममता देवी, आशा देवी, कृष्णा कुमारी, शालू देवी, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार आदि को सदस्य चुना गया स्कूल के कार्यवाहक मुख्याध्यापक राकेश राणा जानकारी देते हुए बताया कि इस आम सभा मे पंचायत प्रधान कैप्टन विक्रम सिंह, स्थानीय वार्ड मेंबर रूप सिंह,कश्मीर सिंह पठानिया,शुरम सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्कड़ निकटवर्ती गांव सदवा में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम पहले की भांति इस बार भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कहा कि अदिति ने 95.2 प्रतिशत लेकर अपना शानदार दबदबा बनाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि सुशांत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा और आरुषी शर्मा ने 94 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया। इसी प्रकार स्कूल दस बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक पांच बच्चों ने 80 प्रतिशत अंक और 13 बच्चों ने 70 अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस दौरान होनहार बच्चों की इस शानदार सफलता को लेकर स्कूल की मैनेजमेंट व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अध्यापकों व अभिभावकों बच्चों को बधाई दी।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र मझीन की फकेड पंचायत के गाँव भरनाला के लोग आज भी पक्की सड़क से वंचित है। भारी बरसात के दिनों में सड़क की हालत इतनी दयनीय हो जाती है कि मरीजों के लिए पालकी ही एक मात्र विकल्प रह जाता है। अभी हाल ही में इसी गाँव से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें गांव के कुछ लोग एक मरीज को पालकी में रखकर लगभग 4 किलोमीटर दूर पक्की सड़क तक पहुंचा रहे हैं जो कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ रहा है। बताया जा रहा है उक्त रोगी का नाम ग्रिबू राम है और वह केंसर रोग से पीड़ित है जिसका टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले उसकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। उस इलाके के लोगों को उसे एक पालकी से उठाना पड़ा और वे बारिश में करीब चार से पांच किलोमीटर पैदल चल पड़े। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इस गांव के लोगों को सरकार और सरकारी अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं है कि वे इसे पक्का बनाने में उनकी मदद करेंगे। कुछ ग्रामीण अपना घर छोड़कर गांव के बाहर बस गए हैं। मेडिकल इमरजेंसी में पालकी गांव की इकलौती एम्बुलेंस है। लेकिन पालकी को कम से कम चार वयस्क व्यक्तियों की आवश्यकता होती है जो हर समय संभव नहीं है। इस गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर बार बेहतर की उम्मीद में स्थानीय वाशिंदे वोट डालते हैं। लेकिन हर समय वे ठगा और असहाय महसूस करते हैं। एक कच्ची सड़क है जो इस गांव को जोड़ती है लेकिन कोई भी अधिकारी चाहे निर्वाचित हो या चुने हुए, इस सड़क की समय-समय पर मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाते। गांव के लोगों नरायान दास, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, प्रीतम चंद, रूमला देवी, महिंद्र सिंह, लरजा राम, किरन देवी, स्वरूप राम, सतीश कुमार, सुनीता देवी, हेमराज, धर्म चंद, जगदेव चंद, कोशल्या देवी, रेशमा देवी, आदि का कहना है कि पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए 4किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है।बरसात के दिनों में सड़क कि हालत इतनी खराब हो जाती है कि गाड़ी तो दूर की बात पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। वंही ग्रामीणों से मिलने विधानसभा ज्वालामुखी के युवा विंग प्रधान आम आदमी पार्टी से विकास पहुंचे हुए थे। विकास ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या गंभीर है और इनके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। अधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा जाएगा, जिससे कि गांव तक पक्की सड़क पहुंच पाए।
देहरा : तुतड़ु से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरवाडा सड़क निर्माण हेतु 3,11,46,040 रूपए की धनराशि स्वीकृत
उप-प्रधान ढलियारा वीरेंद्र मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री, हिमाचल प्रदेश ने अपने विधान सभा क्षेत्र जसवां परागपुर के साथ लगते विधानसभा क्षेत्र देहरा की ग्राम पंचायत ढलियारा में तुतड़ु से ( वाया भरमोरिया चौधरी बस्ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरवाडा) तक सड़क के निर्माण हेतु मुबलिक 3,11,46,040/- रु० की धनराशि स्वीकृत की है। उप-प्रधान वीरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि इस सड़क का निर्माण करने की माँग स्थानीय निवासियों द्वारा आज़ादी के समय से लेकर चल रही थी जिसे उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा पूर्ण किया गया है। इसके लिए समस्त जनता उनकी हृदय से आभारी है। इस क्षेत्र की वर्षों से लम्भित इस माँग को पूरा करने के लिए स्थानीय जनता ने मात्र कुछ महीने पहले ही उद्योग एवम परिवाहन मंत्री से निवेदन किया था जिसे उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा किया है। वीरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि इस जनहित के कार्य के लिए इस क्षेत्र की जनता एक बार पुनः हृदय की गहराइयों से मंत्री महोदय का आभार प्रकट करते है।
देवभूमि हिम कला मंच शिमला व सरकाघाट के प्रयास से "हिम प्राउड अवार्ड 2021" आयोजन मंच पिछले क़ई वर्षों से कला व संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए किया जा रहा है। इनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाते है। इस बार सरकाघाट में सरकाघाट के मंच के सहयोग से "हिम प्राउड अवार्ड 2021' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य व योग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। नृत्य में अन्वेशा कंसल पहले, दीक्षित आर्य दूसरे व महक शर्मा तीसरे स्थान पर रही। वहीं योग में दिशा डोगरा ने प्रथम, कृति दूसरा स्थान हासिल किया। प्राउड अवार्ड में ममता भारद्वाज सा रे गा मा पा पंजाबी फेम स्टार सिंगर, अशोक पठानिया चेयरमैन गृहणी, स्वयं संघ इन्दौरा काँगड़ा से पूर्णिमा जम्वाल हमीरपुर, रबर डॉल निधि डोगरा, श्याम अनुज हिमाचली मुंड, अन्वेशा कंसल को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में सरकाघाट के एसडीएम राहुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की व कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस कार्यक्रम में दीप लाल भारद्वाज, जगदीश सनवाल उर्फ जगू मामा, दुर्गादास राव, संजय जम्वाल, सिंगर राजेश डोगरा, लता पठानिया, कुसुम जस्सी, चेतन चेयरमैन स्टार ग्रुप रोहड़ू, सिंगर पुजा धीमान, चेतना सिंगर रंजना रंजू, संगीत गुरु मनोज कुमार,समाज सेविका पवन बाला, रमेश भसरा, नेहा मिश्रा, कराटे में मोहित रणा, विपिन सकलानी, गरिमा ठाकुर, रिटायर मुख्याध्यापक प्रेम सिंह, लेखिका अनु ठाकुर, प्रीति शर्मा, बीडीसी मेम्बर मनीषा शर्मा, समाज सेविका अंजना को भी उनके द्वारा किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। डांस के जज के रूप में सागर प्रिंस व गरिमा योग में शशि जोगी व चेतन ने अपनी भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में नए उभरते हुए बच्चो को आगे आने का मौका दिया। मंच संचालन में आँचल मंडयाल, किशन ठाकुर, पवन, विनायक ठाकुर ने खूब वाहवाही बटोरी।
उपमंडल देहरा के तहत ढलियारा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन व नवीनीकरण प्रधानाचार्य मिलाप चन्द धीमान की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में पूर्वगठित समिति के सदस्यों के स्थान पर नए सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज कुमार को प्रधान, विवेक ठाकुर को उपप्रधान तथा अन्य कमेटी सदस्यों का चयन किया गया। इस सभा में वीरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, जाकिर हुसैन, विक्रम, प्रियंका, मधु, कंचन वाला आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
जिला कोषाधिकारी वीवी गिरि ने पैंशनरों व फैमिली पैंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने बारे दुविधा को दूर करते हुए बताया कि सभी पैंशनर्ज व फैमिली पैंशनर्ज अपने जीवन प्रमाण पत्र निकटवर्ती कोष कार्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा उन्हें स्वीकार कर लिया जाएगा। यह जानकारी जिला कांगड़ा पैंशनर्ज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरसी कौंडल ने दी।
जसवां-परागपुर क्षेत्र की टिप्परी पंचायत के दो वार्ड के 80 परिवारों की 500 से ज्यादा आबादी को अब सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही टिप्परी व चन्नौर जाने वाले राहगीर भी इस संपर्क मार्ग से होकर आ-जा सकेंगे। कैप्टन संजय पराशर ने जेसीबी मशीन से इस सड़क का जीर्णोद्वार कर दिया है। लंबे समय से लगभग खड्ड बन चुकी यह सड़क वाहनों के चलने-फिरने लायक नहीं थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे और वाहन चलाना खतरे से कम नहीं था। इस बारे में ग्रामीण किसी भी स्तर पर सहायता न मिलने से असहाय व निराश महसूस कर रहे थे। गांववासी सर्वजीत सिंह ने कुछ समय पहले कैप्टन संजय से संपर्क साधा और वार्ड नम्बर दो व तीन में सड़क की खस्ताहाल के बारे में उन्हें अवगत करवाया। संजय ने खुद मौके पर सड़क की हालत देखी तो अपने खर्च से जेसीबी मशीन से मार्ग बनाने का निर्णय लिया। सोमवार सुबह से जेसीबी मशीन ने सड़क निकालने का कार्य शुरू कर दिया, जोकि दो दिन तक चलेगा। गांववसियों सुरेश कुमार, सतपाल, गुरनाम सिंह, राज कुमार, कर्म चंद, सुभाष, सुखदेव, कांता देवी और सुषमा देवी ने बताया कि इस सड़क की जीर्ण-शीर्ण अवस्था से ग्रामीण बेहद परेशान थे। सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। बरसात के मौसम में तो पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा था। ऐसे में संजय पराशर को इस समस्या के बारे में बताया गया तो उन्होंने बिना किसी देरी के काम शुरू करवा दिया। सड़क बनने से टपियाल बस्ती, महाशय बस्ती और सुंडयाल बस्ती के वासियों को फायदा होगा। इन गांववासियों ने कैप्टन संजय का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को बखूवी निभा रहे हैं और क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में खड़े होकर हर किसी की मदद को तत्पर रहते हैं। वहीं, कैप्टन संजय ने कहा कि अगर उनके संसाधनों से क्षेत्रवासियों की कोई मदद होती है तो इसके लिए वह हमेशा सहर्ष योगदान देते रहेंगे। सनद रहे कि पराशर इससे पहले भी जसवां-परागपुर क्षेत्र के कई गांवों में इस तरह के कार्यों में अपना सहयोग दे चुके हैं। पिछले माह वह चौली पंचायत के बरियाल बेहड़ा में सड़क ठीक करवा चुके हैं तो कलोहा, स्वाणा और बठरा में भी खेल मैदान बनवा चुके हैं। शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र में पराशर ने पिछले समय में उल्लेखनीय योगदान दिया है। टीम पराशर ने रक्कड़ पंचायत में महिलाओं को दिए निशुल्क सैनेटरी पैड : संजय पराशर की महिला विंग की टीम ने सोमवार को रक्कड़ पंचायत में महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए। कार्यकर्ता रीना देवी ने एक सौ से ज्यादा महिलाआओं को पैड भेंट किए। रीना ने कोरोना महामारी के दौर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को माहवरी के समय स्वच्छता बनाए रखने के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र की सात पंचायतों रक्कड़, चौली, रिड़ी कुठेड़ा, नंगल चौक, स्यूलखड्ड, मूंही और स्वाणा में 6438 महिलाओं को 12876 सैनेटरी पैड बांटे जा चुके हैं।
पत्रकारों को अमेरिका और कनाडा के नंबरों से फोन कॉल कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त का झंडा न फहराने देने की धमकी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी धमकी भरा कॉल आया है और झंडा ना फहराने की धमकी दी गई है। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पुलिस के दम पर झंडा नही फहराने देगे ऐसी बात कही गई है। वही पुलिस द्वारा पहले से ही इस धमकी भरे फ़ोन कॉल आने पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। यह एफआईआर गुरपखवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज की गई है, जिसके नाम से कॉल के दौरान रिकॉर्ड किया गया मैसेज सुनाया गया था। पंजाब में अस्थिरता लाने की असफल कोशिश के बाद हिमाचल प्रदेश की ओर रुख करने वाले खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने पहले ही मोर्चा खोल दिया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार द्वारा प्रशासन को इस धमकी भरे फ़ोन कॉल की जानकारी दे दी गई है।
कोरोना संक्रमण के साये में सोमवार को पूरे प्रदेश सहित कांगड़ा जिला के स्कूल भी विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं, स्कूल प्रशासन द्वारा सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार एक दिन पूर्व स्कूलों को सैनिटाइज करवाया गया है। सोमवार सुबह विद्यार्थियों को सैनेटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया गया, साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। वहीं विद्यार्थियों को कक्षाओं में उचित दूरी के साथ अलग-अलग कमरों में बिठाया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉ गणेश दत्त शर्मा के अनुसार स्कूल में 10वीं, 11वीं व 12वीं के 321 में से 178 के करीब विद्यार्थी पहुंचे थे। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार के अनुसार 2 अगस्त से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं उन्होंने कहा कि इस दौरान कॉविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का ध्यान रखा जा रहा है ताकि संक्रमण का खतरा पैदा ना हो। वही इस मौके पर स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने भी अपने भाव सांझा किए। विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद उन्हें स्कूल में आकर अच्छा लग रहा है, उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कोविड-19 को लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही है और स्कूल में सामाजिक दूरी का भी उचित ध्यान रखा जा रहा है।
चौकी प्रभारी डाडा सीबा किशोर चंद ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया कि प्राय देखने में आया है कि प्राइवेट व सरकारी बसों के चालक व परिचालक अपनी बसों को डाडा सीबा पुल, सड़क किनारे व डाडा सीबा बस स्टॉप पर अनाधिकृत रूप से खड़ा कर देते हैं जिस कारण यातायात के आगमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा किसी अप्रिय घटना के होने का अंदेशा बना रहता है और बस स्टैंड के साथ स्कूल, कॉलेज व तहसील भवन है इसलिए आप उन सभी बस चालकों, परिचालकों को निर्देश दिया जाता है कि कोई भी बस चालक डाडा सीबा बस स्टॉपेज या पुल पर कोई भी बस या वाहन को पार्क ना करें, उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित करें।
पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस प्रभारी एएसआई संजीव कुमार व उनकी टीम ने पंजाब के युवकों को संसारपुर टैरेस में सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जब एएसआई संजीव कुमार अपनी टीम राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार व कस्तूरी लाल सहित गश्त पर थे तब उन्होंने संसारपुर टैरेस से फतेहपुर सडक पर पेखा के समीप पंजाब के चार युवकों को गाडी के दरवाजे खुले रखकर शराब पीकर हुडदंग मचाते हुए देखा। एएसआई संजीव कुमार द्वारा पूछे जाने पर वो युवक पुलिस से उलझने लगे व गाडी के दरवाजे बंद करके वहां से भाग गये। हालांकि मौके से भागे युवकों को पुलिस ने कुछ दूरी पर पंजाब में पकड लिया। चारों गुरदासपुर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर रात को उनका मेडिकल करवाया गया। वहीं चारों युवकों को एसडीएम देहरा के समक्ष पेश किया जायेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जमा दो के परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में 72 बच्चे बैठे थे और सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस स्ट्रीम में वत्सला, निखिल डोगरा, दर्शिका सिंह और सैजल, जबकि कॉमर्स में जिया एवं कामना ने 95.4% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य ने सभी बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत उद्यान विभाग ने पंचरुखी के मौलीचक गांव में फल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष, त्रिलोक कपूर ने मौसमी का पौधा रोपित किया। उन्होंने यहां उपस्थित किसानों और बागवानों से हिमाचल सरकार की महत्वकांशी शिवा परियोजना पर विस्तार से चर्चा की और परियोजना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले सभी किसानों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि उद्यान, जलशक्ति और ग्रामीण विकास के अनुरूप फलदार पौधे रोपित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से निःशुल्क पौधे, बाड़बंदी और सिंचाई इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समूह में लगभग 1111 फलदार पौधे 25 कनाल भूमि में रोपित किये जाएंगे और आने वाले समय मे इस क्षेत्र के किसानों को इनका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर विषय वाद विशेषज्ञ बैजनाथ, विषय वाद विशेषज्ञ मशरूम, उद्यान विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित किसान और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डाडासीबा में जसवां-प्रागपुर के ब्लाक काग्रेंस कमेटी के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की रविवार को पूर्व कामगार एवम कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जगबीर सिंह गग्गी, महिला अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शर्मा, एससी अध्यक्ष संजीव शर्मा, ओबीसीअध्यक्ष कैप्टन सोमराज, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, कुशल सपेहिया, दलजीत, कंवर, आदि कार्यकर्ता विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक रणनिति तैयार की गयी। मौजूद तमाम पार्टी पदाधिकारियों को यह दिशा निर्देश जारी किए गए कि डोर टू डोर लोगों को प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी व कांग्रेस की जनहित नीतियों के बारे में विस्तार से जागरुक करेगें। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा के शासनकाल मे देशभर की आम जनता को अंग्रेज़ों से भी ज्यादा लूटा गया है। मोदी व जयराम सरकार के कार्यकाल में तेल, पेट्रोल, डीज़ल, सरसों तेल आदि तमाम खाद्य पदार्थों के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुके है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया है। मनकोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार की यह तमाम जनविरोधी नीतिया लोगों के समक्ष रखी जाएगी।
पंचायत भरोली जदीद में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोली जदीद की एसएमसी का चुनाव स्कूल प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से राजीव कुमार को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया तथा इसके अतिरिक्त सोनल शर्मा, मंजू देवी, राजकुमारी, प्रदीप कुमारी, रजनी शर्मा, पूजा देवी, सीमा देवी, अंजना, अनुरीत शर्मा, ललिता शर्मा, आत्मा देवी, किरण कुमारी, कुलदीप, सुषमा देवी व राजकुमारी एसएमसी के सदस्य मनोनीत किए गए। वहीं इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रभारी भीम सिंह ने सभा को सम्बोधित भी किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, नवगठित एसएमसी के सदस्य तथा स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
66/11 के.वी. सबस्टेशन में जरूरी मरम्मत रखरखाव कार्य हेतु दिनांक 2 अगस्त को विद्युत सप्लाई सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। जिसके तहत सभी 11 केवीफीडर स्यूलखड्ड, कस्बा कोटला, इण्डस्ट्रीयल एरिया फेज-1 व 2 दीपक इन्टरनैशनल, गोयल फरनेस, प्रीमीयर एल्कोबैव शंकर बोर्ड गणेश, इत्यादि बन्द रहेंगे। सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गयी है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत गुम्मर पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में पूर्व विधायक संजय रतन ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक चौहान, गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी, उम्मर पंचायत प्रधान चंचला देवी, उपप्रधान वकील चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य रामकृष्ण गोगी, रिटायर्ड एक्सईएन चमब्याल, रिटायर्ड एपीआरओ लालचंद राणा, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह, दीप कुमार, पंडित श्याम सुन्दर, युवा कांग्रेस महासचिव करण राणा, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, मनोज कुमार लकी, अनंत कुमार, मनीष कुमार, नरेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















































