सोलन की ग्राम पंचायत शामती और सपरुन में शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कालुझंडा और बरोटीवाला में अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत झाजा और नगाली तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत करलोग और सेवड़ा चण्डी में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, आयुष्मान भारत योजना, हिमकेयर योजना, गुडिया हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन, अंतर्जातीय विवाह योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजनाओं की विस्तार से जनाकरी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिवशक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में सरकार की विभिन्न योजनाओं को समूह गीत विकास की राह पर क्षतिज की और हिमाचल और लघु नाटिका गुरु चेला के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कालुझण्डा कल्पना, ग्राम पंचायत प्रधान बरोटीवाला हंस राज केंथ, ग्राम पंचायत प्रधान शामती लता, उप प्रधान राकेश मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान सपरुन रेनु, वार्ड सदस्य कालुझण्डा सुनीता, तारा देवी, संतोष, वार्ड सदस्य शामती शकुंतला, मनोज, चुन्नी लाल, ललिता, कमलेश, वार्ड सदस्य सपरुन मीरा देवी, सुषमा, हरीश, अनुराधा, माया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वन रक्षक राजेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजेश कुमार ने आज स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वन रक्षक राजेश कुमार ऊना जिला के उप-मंडल बंगाणा के अन्तर्गत सैली बीट में वन अग्नि को नियंत्रित करते हुए गंभीर रूप से झुलस गए थे। वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अधीक्षक डाकघर सपरुन रत्न चंद शर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग, सोलन मंडल में इंसेंटिव पर डाक जीवन बीमा के विस्तार के लिए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर के आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी पास व आयु सीमा डायरेक्ट एजेंट के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष है व फील्ड ऑफिसर के लिए 50 से 65 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार/प्रत्याशी अपने दस्तावेजों के साथ डाकघर के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 16 जून, 2022 तक अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। इस सम्बन्ध में सोलन मंडल की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी किसी भी नजदीकी डाकघर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223850, 01792-225293, 70185-77705 पर सम्पर्क करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, मैक्लोडगंज व अभिषेक कटोच ने बताया कि 33 केवी तोतारानी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों नड्डी, तोतारानी, स्ट्राबेरी, दियोल, डल लेक, भागसू नाग, धर्मकोट और चांदमारी में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण 26 मई को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 24 से 26 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि मां शूलिनी मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलों में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए हंै। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को मेले के दौरान कूड़े कचरे को एकत्र करके उठाए जाने की व्यवस्था पुख्ता एवं प्रभावी बनाने को कहा ताकि मेले में स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें। उन्होंने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में इस बार गौवंश पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा। बैठक में मेले के दौरान डॉग शो, फ्लावर शो, पेट शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रकाशन एवं प्रसार, स्टेज ग्राउंड में बैठने की व्यवस्था, क्राफ्ट मेला, प्राथमिकता सहायता आदि प्रबंधों के लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने विशेष प्लान के मुताबिक कार्य करेगी तथा मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, खेल-कूद, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि माता शूलिनी के आशीर्वाद से यह मेला सम्पन्न होगा। सोलन के विधायक डॉ. धनी राम शांडिल ने भी मेले के सफल आयोजन के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए एनसीसी, एनएसएस और स्वयं सेवकों की सहायता ली जाए। इस अवसर पर विधायक सोलन डॉ. धनी राम शांडिल, हि.प्र. खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मी धर सूद, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडलाध्यक्ष मदन ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, एसडीएम सोलन विवेक शर्मा, एसडीएम अर्की केशव राम, एसडीएम कंडाघाट डॉ. विकास सूद, संयुक्त आयुक्त नगर निगम डॉ. प्रियंका चंद्रा सहित मेला समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज शहीद मेजर सुधीर वालिया की जयंती पर पालमपुर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कपूर ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पालमपुर के ही सपुत मेजर सुधीर वालिया, जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर आर्मी के जवानों व प्रशासन और उनके परिवार द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने प्रतिमा को पालमपुर के प्रमुख स्थान पर स्थापित करने के लिए जयराम ठाकुर की सरकार और पालमपुर प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आने वाली युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा मिलेगी कि सुधीर वालिया का बलिदान इस भारत भूमि के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्हाेंने कहा कि जिस चौक पर प्रतिमा स्थापित है, उसको सुधीर वालिया के नाम से रखने पर लोगों द्वारा उठाई जा रही मांग पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि मैंने एसडीएम पालमपुर को कहा है कि वह जल्द इसकी प्रपोजल बनाकर डीसी कांगड़ा को भेजे और जल्द ही इस चौक का सुधीर वालिया चौक के नाम पर नामकरण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर शहीद मेजर सुधीर वालिया के परिजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने दोनों राजनीतिक पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए कांगड़ा में बाकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता दोनों पार्टियों की नीतियों से दुखी हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। इसके लिए जनता तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को ही देख रही है। प्रदेश में शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। अत: जनता अब दिल्ली के मॉडल को अपनाना चाहती है और उसी तरह से प्रदेश में भी विकास भी चाहती है। पुलिस भर्ती पेपर लीकेज के बाद अब कालेज तक के पेपर लीक होने का मामला प्रकाश में आया है। इससे भाजपा की कार्यप्रणाली को भलीभांति ही समझा जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष खूबे राम दुग्गल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओक ओवर में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बीएससी नर्सिंग में स्वाकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा ली गई बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों मे स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग सरकाघाट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम वर्ष के रिजल्ट में अंकिता कुमारी व नेहा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, परखी ठाकुर ने दूसरा स्थान लिया। इसी तरह से अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष के परिणाम में अर्पणा ने पहला स्थान, कनुप्रिया ने दूसरा और शैलजा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणामों में मोनिका ने पहला, दीपिका शर्मा ने दूसरा व तनु शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वाकर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधक अतुल शर्मा व अनूप बन्याल ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए कॉलेज के प्रिंसीपल सभी अध्यापिकाओं और छात्राओं को बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा शिक्षा खंड अर्की तथा धुंदन के गोद लिए 49 विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने हेतु एक पीएमआईसी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी ने की। बैठक में फाउंडेशन से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत आरती सोनी ने विभिन्न पाठशालाओं में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। अंबुजा द्वारा मांगू में तैयार की गए मिनी साइंस सेंटर के बारे में भी सभी को अवगत कराया गया तथा प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एसीएफ द्वारा आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण बारे चर्चा की गई, जिसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए। बैठक में बच्चों को खेल कूद तथा पुस्तकों के प्रति रुझान पैदा करने की बात कही गई, ताकि बच्चे निरंतर व्यस्त रहे। उनका ध्यान नशे जैसी दुष्प्रवृत्ति की ओर न जा पाए। पुस्तकालय को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों में पढ़ने की क्षमता का विकास हो सके। सभी ने एसीएफ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस माैके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजीव गौतम, शिक्षा खंड धुंदन के बीईओ बृजलाल पंवर, बीआरसी लच्छीराम और नरेंद्र, सीएचटी दाड़ला कुलदीप, संतराम, नंद लाल, विजय गुप्ता, रामलाल, रूप दत्त, कपिल गुप्ता, ओम प्रकाश, हिमेश, रेखा व अनीता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तहत पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने ग्राम पंचायत नवगांव में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान समूह गीत और लघु नाटिका द्वारा जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्बालंवन योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर उपप्रधान चुन्नी लाल,दल प्रमुख नितिन तोमर,विमल शर्मा,निशा, किरण, रोशन गोड, राजेश, राजू, सतीश, आशीष, चमन लाल,ललित, राजेश गुप्ता, अंकू, रोहित, बाबू राम, चमन, नरेंद्र, राजू, बृजलाल, रानी, शशि आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा को 21 मई नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम एडू क्लाउड लीडरशिप अवार्ड दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष तक निःस्वार्थ भाव से सेवा तथा योगदान के लिए भारत के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्ण तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार के चेयरमैन द्वारा स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशकगण ने कहा कि यह स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानाचार्या अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
पीएनबी आरसेटी के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान©U धर्मशाला द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए ड्रेस डिजाइनिंग और ब्यूटी पार्लर का 30-30 दिन, मुर्गी पालन का 10 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को रहने, खाने-पीने, यूनिफॉर्म, ट्रेनिंग आदि संस्थान द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक एवं युवतियां नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला के दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर अथवा निदेशक के मोबाइल नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता विद्युत चड़ी, जितेंद्र प्रकाश ने बताया कि चड़ी उपमंडल में 11 केवी चड़ी लाईनों का कार्य किया जाना है, जिसके कारण इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांवों चड़ी, डडियाला, थरोट, रक्कड़ का बाग, डढंब, भटेच्छ, ठारू, टुन्डू, ललेटा व मैटी इत्यादि गांवों में 26 मई को प्रातः 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 के अशवनी कुमार ने बताया कि 11 केवी मंदल फीडर में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मंदल मसरेहड़, बडवाल, त्रैंबलू, हरनेड, घीणा खुर्द, ढगवार, खटरेह, मनेड, अप्पर बगली, कोहाला व मटौर के साथ लगते क्षेत्रों में 27 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर व कर्म चंद भारती ने इस उपमंडल के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल देय तय तिथि से पहले जमा करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि समय पर बिल अदा न करने की स्थिति में तय नियमों के अनुसार विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए उपभोक्ता बिल की अदायगी की तय तिथि से पहले-पहले इस कार्यालय में आकर ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का संदेश अपने मोबाइल से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर का पंजीकरण इस कार्यालय में आकर करवा सकते हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल नम्बर का पंजीकरण बोर्ड की वैबसाइट एचपीएसईबीएल डॉट.कॉम से स्वयं भी कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला निवासी विलास हंस 4 जून से शुरू होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम पंचकूला में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाएंगे। 2009 से लेकर लगातार छोटी-सी उम्र में राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभा रहे हैं। विलास हंस ने पेशे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है एवं वर्तमान में शिक्षक हैं। इससे अतिरिक्त पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभा चुके हैं, जिसमें 2018 इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ सीरीज, 2019 में खेलो इंडिया यूथ गेम पुणे महाराष्ट्र, सैयद मोदी बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल सीरीज लखनऊ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। विलास हंस ने इसका श्रेय हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ एवं जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ को दिया। क्योंकि इन्हीं के सहयोग से 2016 में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्रेड-2 परीक्षा को पास किया था और तब से लेकर अब तक विलास हंस राष्ट्रीय राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक शिमला, हिमाचल प्रदेश में 27-29 मई को सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि परिसर में होने जा रही है। देश भर के विभिन्न प्रांतों से 468 प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे जिसमें प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद नेपाल से भी प्रतिनिधि बैठक में सम्मिलित होंगे। यह बैठक 40 वर्षों के बाद हिमाचल में आयोजित होने जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक 25 मई को आयोजित होगी। इसमें कार्यसमिति के सदस्य समाज से सम-सामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे। 26 मई को एक नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित होंगे एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में 26 मई को आयाम-कार्य-गतिविधि बैठक भी रहेगी, जिसमें विद्यार्थी परिषद के सभी आयामों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा एवं आगामी समय में उनके कार्य की दिशा सुनिश्चित की जाएगी। यह बैठक विद्यार्थी परिषद के कार्य की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहती है। गत एक वर्ष में किये गए कार्यों की समीक्षा एवं अभाविप के 75वे वर्ष के कार्यों की योजना इसी बैठक में की जाएगी। बैठक में चार प्रस्ताव भी प्रतिनिधियों के समक्ष रखे जाएंगे और उनपर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एक आवाह्न भी बैठक में किया जाएगा। यह चारों प्रस्ताव आने वाले एक वर्ष में, शिक्षण परिसरों में अभाविप की सक्रियता को दिशानिर्देशित करेंगे। प्रस्तावों के निमित्त प्रस्ताव समिति ने 23 मई को बैठक कर, प्रस्तावों की रूपरेखा सुनिश्चित की है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक एक ऐसे विशेष समय में होने जा रही है, जब देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा अभाविप के 75वें वर्ष का शुभारंभ होने पर किए जाने वाले कार्यों की योजना भी बनाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अनिल सहस्त्रबुद्धे जी का स्वावलंबी भारत में युवाओं का योगदान विषय पर उद्द्बोधन रहेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सदैव से ही युवाओं के हर क्षेत्र में स्वावलंबी होने की पक्षधर रही है। अभविप का मानना है कि युवा को नौकरी प्राप्त करने की मानसिकता को छोड़कर रोजग़ार के अवसर प्रदान करने वाला बनना चाहिए।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति सस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसके प्रथम दिवस में कथा व्यास साध्वी त्रिपदा भारती ने कथा के माहात्म्य से संगत को परिचित करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मधु-कैटव वध का प्रसंग सुनाते हुए उसमें गूढ़ तथ्यों को उजागर किया। उन्होंने कहा ये मधु-कैटव हमारे भीतर की दो वृतियां राग और द्वेष का प्रतीक हैं, जिनके कारण आज मानव अशांत व परेशान है और इनसे मुक्ति केवल अध्यात्म ज्ञान से ही संभव है, जो एक तत्ववेता सदगुरु ही हमें प्रदान कर सकता है। दीप प्रज्वलन की रस्म को ओम प्रकाश (सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,हिमाचल प्रदेश) ने किया इसके अतिरिक्त विशेष अतिथि वेद शर्मा (अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल ), नीतू धमीर, नवनीत शर्मा, पवन सूद, नरेंद्र त्रेहन, जितेंद्र सोंधी, कमल शर्मा, वासु, राकेश कथूरिया व दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी हरिशानंद स्वामी गुरुदेवानंद, वीपी शर्मा इसके अतिरक्त सुमधुर भजनों का गायन किया गया व कथा का समापन मां भगवती की पावन आरती के साथ किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत गंदड़ के वार्ड-5 मे ओम प्रकाश की भैंस जो कि अप्रैल माह में गाैशाला मे आग लगने से जल गई थी। प्रशासन की तरफ से 30 हजार रुपयए की आर्थिक मदद की गई। ओम प्रकाश ने माननीय विधायक रविंदर रवि धीमान जी व ग्राम पंचायत के प्रधान बिंदा कटोच का बहुत-बहुत आभ व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें से भाजपा सरकार युवाओं के बीच विश्वसनीयता खो चुकी हैं। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के अंतर्गत जुब्बल में ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश प्रदर्शन को संबाेधित करते हुए कही। उन्होंने कि सरकार CBI जांच से महज लीपा-पोथी करना चाहती हैं। उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की से करवाने की मांग की हैं। नेगी निगम भंडारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं की फौज बढ़ती जा रही हैं। देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्ष के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में ज़ारी एक आंकड़े के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हर तीसरा ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं जबकि पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में बेरोजगार युवा वर्ग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाएगा। युकां ने जुब्बल बाज़ार में प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने 2021 के उप चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाया हैं और अब हिमाचल की जनता ने भी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं। इस दौरान उनके साथ जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, जिला युवा कांग्रेस शिमला के अध्यक्ष राविन्दर ठाकुर (टीनू), जिला परिषद सदस्य़ कुशल मुंगता, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर व सचिन कंवर सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
विनायक ठाकुर।देहरा चुनाव के बाद पिछले दो महीनों में 10 रुपए प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल का रेट बढ़ाकर अब 9.50 रुपए रेट कम करना बीजेपी सरकार का नया पैंतरा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राजेश शर्मा ने कहा कि हकीकत यह है कि बीजेपी के राज में तेल के इस खेल में आमजन सबसे ज्यादा लूटा है। सरकार ने अकेले तेल के खेल में 27 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। तेल के कारण हर चीज की महंगाई सातवें आसमान पर पहुंची है। आम जनता की जेब पर तेल के इस खेल ने मोदी राज में सबसे ज्यादा डाका डाला है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि चुनावों के एकदम बाद करीब एक रुपए रोज प्रति लीटर तेल की कीमतें बढ़ाकर बीजेपी ने जनता को महंगाई का मीठा जहर धीरे-धीरे दिया है और अब दानवीर बनते हुए यह प्रचारित किया जाने लगा है कि बीजेपी ने तेल का रेट 9.50 रुपए कम करके देश की जनता पर बहुत बड़ा एहसान किया है, जबकि हकीकत यह है कि बढ़े हुए रेट के मुकाबले अभी भी तेल के रेट का लेवल पिछले दो महीनों की अपेक्षा ज्यादा है। राजेश शर्मा ने कहा कि तेल के इस खेल को आम जनता को समझना जरूरी है। 2014 से पहले यूपीए के राज में एक्साईज ड्यूटी पेट्रोल पर 9 रुपए 48 पैसे व डीजल पर 3 रुपए व 56 पैसे हुआ करती थी लेकिन मोदी राज में तेल के नाम पर मची लूट में एक्साईज ड्यूटी को लगातार बढ़ाकर पेट्रोल पर 27 रुपए 90 पैसे व डीजल पर 21 रुपए 90 पैसे तक पहुंचा दिया गया। बीजेपी सरकार आंकड़ों के मायाजाल में उलझाकर रेट कमी को बड़ी उपलब्धि बताकर ढिंढोरा पीटने लगी है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि एक्साईज ड्यूटी के नाम पर वसूला गया 27 लाख करोड़ रुपया सरकारी खजाने का नहीं है, बल्कि यह पैसा आमजन की जेब से गया है। उन्होंने कहा कि मोटे तौर पर इसे यूं समझा जाए कि एक रुपए की एक्साईज ड्यूटी कम होने पर 59 पैसे के करीब केंद्र सरकार का हिस्सा बनता है जबकि 41 पैसे के करीब राज्य सरकार का हिस्सा बनता है। ऐसे में सेंट्रल एक्साईज ड्यूटी कम होने पर स्वत: ही राज्यों को 41 पैसे कम करने होंगे। जबकि स्पेशल एडिशनल सेस का करीब 68 फीसदी हिस्सा अभी भी केंद्र के हिस्से में ही रहता है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि अभी तक हल्ला यह मचाया जाता था कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल महंगा होने के कारण तेल पर महंगाई बढ़ रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि भारी-भरकम टैक्स के माध्यम से सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका मारने की खुली छूट पेट्रोल कंपनियों को दे रखी थी और आम आदमी की जेब को भी सरकार ने अपनी आमदनी का जरिया बना रखा है। उन्होंने कहा कि अभी भी करीब 9.50 रुपए सेंट्रल एक्साईज घटाने के बाद सरकार 19 रुपए प्रति लीटर के करीब एक्साईज ड्यूटी वसूल रही है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के रेट कम करने का यह नाटक भी सरकार ने जनता के आक्रोश व कांग्रेस के दबाव को देखते हुए किया है। लेकिन अगर बीजेपी सरकार के पुराने रवैये का अध्ययन किया जाए, तो यह निश्चित है कि चुनाव होने के तुरंत बाद सरकार फिर डीजल-पेट्रोल के दामों पर एक्साईज ड्यूटी बढ़ाकर फिर खुली लूट शुरू कर देगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के 41 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योगा ओलंपियाड के दौरान उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एडीपीईओ सुनील कपिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ओलंपियाड के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता अजय शर्मा, पीईटी सुनील कुमार और शशि कुमार शामिल रहे। एडीपीईओ सुनील कपिल ने बताया कि जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड के विजेता बच्चों को राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य विजय गौतम ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसीएफ राजेश धीमान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर।देहरा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला कांगड़ा के तत्वाधान में तहसील देहरा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसारपुर टैरेस में तीन दिवसीय कैंप 21 से 23 मई तक प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का विधिवत समापन समारोह में स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को अच्छे कामों के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डीओसी स्काउट्स कांगड़ा तरसेम पटियाल ने जानकारी देते हुए बताया की इस कैंप में तहसील देहरा के 55 स्कूलों के करीब 600 स्काउट्स/गाइड्स भाग लेने पहुंचे थे, जिनको विभिन्न परीक्षाओं को पास करके अपने प्रथम और द्वितीय सोपान के लक्ष्य को हासिल किया और राष्ट्रपति स्काउट बनने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस कैंप के समापन समारोह में मुख्यातिथि को भारत स्काउट्स गाइड्स जिला कांगड़ा एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य का कैंप के बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस उपलक्ष्य पर जिला कमीश्नर विपन पटियाल, हरबंत सिंह, निर्मला जसवाल, अशोक अत्री, सतीश, आकाश सिंह व विजय धीमान आदि अधिकारियों ने तीन दिनों तक इस कैंप में सभी नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण दिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर थला पंचायत के उआरना के एक दर्जन परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। गांव के लोगों ने कहा कि आज तक हम कांग्रेस के साथ चलते रहे, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य था न तो आज तक हमारी समस्याओं को सुना गया और न ही हमारे बारे में कुछ सोचा। जब चुनाव आते हैं, तब हमारी सुध लेते हैं और हमारे लोगों को बरगला कर बोतल ले लेते हैं, लेकिन फिर 5 वर्ष उनके दर्शन नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग भी पढ़-लिख गए हैं और समझदार हो गए हैं, अब इनके झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। गांव के लोगों ने कहा कि आज हमने जयराम ठाकुर की योजनाएं, कार्यक्रम और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
बिना मिट्टी के सिर्फ पानी से,बीमारी व कीटाणु रहित होने के साथ पर्यावरण हितैषी प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय के सब्जी व पुष्प विज्ञान विभाग में सोमवार को मीडिया विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को हाइड्रापोनिक और हाईटेक नर्सरी के बारे में जानकारी दी गई। विजिट के दौरान कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने भी मीडिया कर्मियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बताया कि हाइड्रापोनिक ऐसी विधि है, जिसमें मिट्टी का प्रयोग नहीं करते हुए केवल पानी की मदद से खेती की जाती है। आने वाले भविष्य में इसका काफी उपयोग किया जाएगा। क्योंकि यह बीमारी व कीटाणु रहित होने के साथ पर्यावरण हितैषी है, जहां पर भूमि की उपजाऊ क्षमता कम, खेती योग्य कम भूमि और वर्षा अधिक होती है, वहां पर यह काफी उपयोगी है। उन्होंने बताया कि हाइड्रापोनिक खेती में किसान छोटे-छोटे यूनिट लगा कर ताजा सब्जियों को प्राप्त कर सकते है। ऐसा करने से उनका समय और धन भी बचेगा और किसी भी वातावरण में फसल को तैयार किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विभाग हाइड्रापोनिक खेती में बांसों की उपयोगिता को देखते हुए कार्य करें। इससे किसानों को कम लागत पर इसे तैयार करने में मदद मिलेगी। इस तकनीक में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशिक्षण शिविरों को लगाएगा। सब्जी व पुष्प विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर चौधरी ने बताया कि उनके विभाग से 149 विद्यार्थी स्नातकोत्तर और 50 विद्यार्थी पीएचडी कर चुके हैं। वर्तमान में 32 विद्यार्थी स्नातकोत्तर और 17 पीएचडी कर रहे है। किसानों के लिए 38 वैराईटियों को विभाग द्वारा जारी किया गया है। 20 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट विभाग में चल रहें है। प्राइवेट कंपनियों के 12 हाइब्रिड विभाग ने परीक्षण किए हैं। हाइड्रापोनिक यूनिट इंजार्च डा. संजय शर्मा ने इस दौरान हाइड्रापोनिक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेती की इस तकनीक में कीटाणु और बीमारियों का असर फसल पर काफी कम रहता है। फसल बहुत तेजी से पैदा होती है और किसान एक वर्ष में कई बार इसे प्राप्त कर सकता है। फास्ट फूड इडस्ट्री में प्रयुक्त होने वाली सब्जियों को इसमें प्रमुखता से तैयार कर सकते है। तुलसी, धनिया,लेटयूज, पालक, मिर्च, पुदीना, खीरा आदि को किसान हाइड्रापोनिक खेती से प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डा.डी.के. वत्स, शोध निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, सूचना एवम जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक डा.हृदय पाल सिंह और अन्य वैज्ञानिक इस दौरान मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा डाका-पलेरा पंचायत के गांव टल्ला में पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवा रही है और देश वह प्रदेश विकास की ऊंचाइयों के शिखर को छू रहा है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि रमेश बराड़ के जिला परिषद अध्यक्ष बनने से चंगर क्षेत्र को मान-सम्मान मिला है और वह विकास करवाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं तथा हम दोनों मिलकर विकास कर रहे हैं, जिसके लिए बराड़ बधाई के पात्र हैं। लोगों को संबोधित करते हुए काकू ने कहा कि टल्ला गांव से जलाड़ी को जोड़ने वाले बनेर खड्ड पर बन रहे पुल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्द ही जलाड़ी से टल्ला के बीच 4 किलो मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसे सीधा दौलतपुर से ये गाव जुड़ जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण के लिए फारेस्ट क्लेरेन्स मिल चुकी है और सरकार से पैसा भी मंजूर हो चुका है। काकू ने कहा कि टल्ला से बिनगल्लू नगाल तक कि सड़क की फारेस्ट क्लेरेन्स व पैसे मिल चुका है और सर्वे कर डीपीआर बनाई जा रही है। गलोथर माता मंदिर की सड़क निर्माण की विभाग द्वारा डीपीआर बना कर भेज जा चुकी है। बोहड़क्वालु से पठियार तक सड़क को चकाचक किया जा रहा है। हर घर जल नल योजना के तहत बोहड़क्वालु और टल्ला तक पानी पहुंचाया जाएगा। राजल-नंदरूल गांव में पानी पीने की योजना के निर्माण की स्वीकृति हेतु सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। गाहलियां, रानीताल, राजियाना व ठाकुरद्वारा पंचायतों में हर घर नल जल योजना के तहत आठ करोड़ की योजना का निर्माण कार्य जारी है। आने वाले समय मे लोगों को राहत मिलेगी। रानीताल में जलशक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोल दिया गया है और ठाकुरद्वारा में कनिष्ठ अभियंता का कार्यालय खुल गया है, जिससे जनता को राहत मिल रही है। इस अवसर पर उनके साथ बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पलेरा के प्रधान सुरजीत, समीरपुर के प्रधान सुभाष कुमार, रोशन लाल सिहोत्रा, रज्जियाना के प्रधान राजेश कुमार, ठाकुरद्वारा के प्रधान प्रकाश चंद व उपप्रधान परवीन कुमार समिति सदस्य शेर सिंह स्थनीय जनता व महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के साथ लगते जंगल में भयंकर आग लगने से समय रहते उपमंडलाधिकारी, पाठशाला प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बचाया जान-माल एवं संपत्ति का नुकसान। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की रात्रि 10:57 पर उन्हें पाठशाला के चौकीदार धनीराम का फोन आया और सूचना मिली की पाठशाला के साथ लगते जंगल में भीषण आग लगी हुई है। प्रधानाचार्य ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन राजेंद्र को दी, जिन से पता चला कि उन्हें इस बाबत सूचना स्थानीय लोगों से भी मिल चुकी है और उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर इस अग्निकांड की सूचना उपमंडल अधिकारी नागरिक केशव राम को भी तुरंत दूरभाष पर दी और इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपमंडल अधिकारी नागरिक ने आगे टीम को एक्टिवेट किया। फायर ब्रिगेड की टीम में सोमराज वर्मा वनरक्षक, प्रेमलाल फायरमैन, टेकचंद वन कर्मचारी, खेमराज गृहरक्षक, धर्मेंद्र कुमार गृह रक्षक और पाठशाला के चौकीदार धनीराम ने पूरी मुस्तैदी से रात्रि 2:00 बजे तक आग पर काबू पाया और इस प्रकार जान-माल और पाठशाला की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया। गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी का भवन सरकारी जंगल के साथ लगता है और जंगल में आग की वजह से पाठशाला को भारी नुकसान हो सकता है। अत: वह विभाग एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि पाठशाला में फायर लाइन बिछाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और पाठशाला की जान-माल और संपत्ति के नुकसान को बचाया जा सके।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में स्वच्छता से संबंधित एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने की। इस बैठक में सभी सदस्यों द्वारा की गई चर्चा में पाया गया कि स्थानीय लोग स्वच्छता के बारे में सजग नहीं रह गए हैं। शिव मंदिर नाले में व अन्य स्थानों पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करते हैं, तब भी कुछ लोग सफाई कर्मचारियों को कूड़ा न देकर नाले में फेंक देते हैं, जो सर्वथा असहनीय और नियमों के विरुद्ध है। बैठक में निर्णय लिया कि सभी लोग पूर्ववत कूड़ा सफाई कर्मचारियों को ही देंगे सभी लोग इस पंचायत को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग देंगे, यदि कोई भी व्यक्ति सफाई कर्मचारियों को कूड़ा न देकर सड़क में या नालियों में फेंकता हुआ पाया गया, तो उसे पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा के तहत ₹1000 तक जुर्माना किया जाएगा। बैठक में पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उप प्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य नीमचंद, कांता देवी ,मस्तराम, महेश, पिंकी, उमेश, विमला, अनुराधा, ललित गौतम, अमरदेव, शारदा, सचिव धनीराम, मीरा व पवन इत्यादि ने भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान संबंधित मांगे ना पूरी होने पर पूरा दिन अनशन पर रही।इस दौरान सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा 2 बजे से 5 बजे तक की शिफ्ट में होने वाले परीक्षा के बावजूद प्राध्यापक ड्यूटी के साथ-साथ अनशन पर रहे। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश तथा सचिव संदीप ने बताया कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा न करने की वजह से वह रोष में है तथा अपने रोष को प्रदर्शित करने के लिए यह भूख हड़ताल की गई है। हालांकि इस दौरान बच्चों के पेपर नियमित होते रहे। स्थानीय इकाई सदस्यों में डॉ विश्वज्योति, रवि अजय के द्वारा बताया गया कि उनकी मांगे पूरी न होने के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना को सहना पड़ रहा है। स्थानीय इकाई के द्वारा बताया गया कि एचजीसीटीए के निर्देशों के अनुसार कल से 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एक घंटा धरने का अनुसरण किया जाएगा।
फस्र्ट वर्डिक्ट । सिरमौर हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी किसी से छिपी नहीं है। शिक्षकों की इसी कमी से निजात दिलाएगा 20 फीट लंबा और एक फीट चौड़ा एक ऐसा पेन जो स्कूल में बच्चों की क्लास लेगा। सिरमौर जिले की नाहन विधानसभा के दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय नौरंगाबाद स्कूल के मुख्याध्यापक एवं विज्ञान के शिक्षक डॉ. संजीव अत्री ने एक ऐसा ही पेन तैयार किया है। लोहे और लकड़ी से तैयार स्याही वाले 41 किलोग्राम वजनी इन पेन में साउंड सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कोई शिक्षक यदि अगले दिन अवकाश करने वाला है तो एक दिन पहले ही उससे बच्चों को पढ़ाई जाने वाली विषयवस्तु (चैप्टर) तैयार करवाकर पेन में डिलीवर कर दी जाएगी। अगले दिन बच्चों को पेन के समीप बिठाकर छुट्टी पर गए शिक्षक की आवाज में पढ़ाकर सेंसर अपना काम शुरू कर देगा। पेन के ढक्कन वाले हिस्से पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसका नियंत्रण स्कूल प्रबंधन के पास रहेगा। कार्यालय में बैठकर स्कूल प्रबंधन परिसर में बच्चों पर नजर रख सकेगा और साउंड सेंसर के जरिए बच्चों का नाम भी पुकारा जा सकेगा। यह पेन रात के समय रोशनी भी बिखेरेगा। इस स्कूल में पीईटी नहीं है तो स्कूल में प्रार्थना सभा भी पेन करवाएगा। खाली पीरियड में पेन बच्चों को कहानी सुनाएगा। इस पेन से बच्चे गीत भी सुन सकते हैं। एक तरह से यह खोज शिक्षकों की कमी से निपटने में सहायक होगी। मुख्याध्यापक डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर 31 मई को पेन स्थापित किया जाएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए ऐसा पेन तैयार किया गया है। यह पेन स्कूल में किसी भी शिक्षक के अनुपस्थित होने पर उस शिक्षक का विषय पढ़ा सकता है। गौर हो कि यह वही स्कूल है, जहां मिनी सिनेमाघर तैयार किया गया है। पिछले साल इस स्कूल में बच्चों की संख्या 64 थी। इस बार यहां 115 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल में की जा रही नई खोजों से बच्चों की इस स्कूल में रुचि बढ़ती जा रही है। मुख्याध्यापक ने बताया कि पेन तैयार करने में 45,000 रुपए लागत आई है। इस पेन को बिजली या सौर ऊर्जा से चार्ज किया जा सकेगा। इसे तीन हिस्सों में बनाया है। पहला ढक्कन, दूसरा बीच का हिस्सा और तीसरे हिस्से में आठ इंच लंबी इसकी निब है, जिससे लिखा भी जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों को, एमफिल/पीएचडी की इंक्रिमेंट्स को लागू करना, कांट्रैक्ट पिरीयड को सेवा काल से जोड़ना तथा अन्य मांगों को पूरा करने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल की। इकाई प्रधान डॉ. जसपाल राणा, सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलम्ब लागू करने का आग्रह किया। संघ का कहना है कि विवि और कॉलेज आचार्यों को छोड़ कर अन्य सभी कर्मचारियों को 2016 से देय वेतनमान दे दिया गया है, परन्तु अभी तक प्रदेश में यूजीसी का सातवाँ वेतनमान नहीं दिया है,जबकि देश के सभी राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा और 24 मई से कॉलेज परिसर में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक हर रोज़ माँग को लेकर धरना देंगे। इस दौरान डा. सीमा शर्मा, प्रो. डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. शैलजा सूद, डा. शिवानी शर्मा, डा. आरती शर्मा , प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर हड़ताल मैं हिस्सा लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा जुब्बल कोटखाई मंडल की बैठक आज जुब्बल में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने की व बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा प्रत्याशी नीलम सरेक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरूण फालटा उपस्थित रहे इस बैठक में 31 तारीख को शिमला में मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें विधानसभा जुब्बल कोटखाई से हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी के अभिवादन के लिए 31 मई को शिमला जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुआ है, वे जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, उस समय विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। इस वर्ष जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड सड़कों को पक्का करने का काम भाजपा सरकार ने किया है, जिसके लिए मंडल भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
विधानसभा जसवां परागपुर में ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने सोमवार को मचकुंड महादेव में क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारोह में शिरकत की और क्रिकेट टीम के सदस्यों को अपनी ओर से ₹11000 राशि भेंट की इसके अलावा जसवां परागपुर की लड़कियाें की शादी में शगुन के तौर पांच हजार एक सौ रूपये दिए व धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया। वहीं उन्होंने जरूरतमंद लड़कियाें को सिलाई मशीन भी बांटी। इसके साथ कुछ जरुरतमंद घरों में राशन भी मुहैया करवाया। साथ ही उन्होंने जसवां परागपुर के कई बच्चों को किताबें भी बांटी व युवाओं को खेलने के लिए वे हर जगह खेल का मैदान बनवाकर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं था, जिस पर मुकेश ठाकुर ने जेसीबी से खेल का मैदान तैयार करवाया, जिसमें गांव के युवा शाम को खेलते हैं। जसवां परागपुर के लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी उनके इस सराहनीय कदम की सराहना कर रहे हैं।
नेहरन पुखर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन आचार्य सुमित भारद्वाज ने भागवत विस्तार की कथा वर्णन करते हुए कहा जिस समय वेदव्यास 17 पुराणों की रचना कर चुके थे। एक वेद के चार भाग कर चुके थे फिर भी उनके मन को संतुष्टि न हुई तब नारद का आगमन होता है। नारद वेदव्यास को चार श्लोक प्रदान करते हैं। जिसको चतुश्लोकी भागवत कहा जाता है। वेदव्यास ने चतुश्लोकी भागवत का विस्तार 18000 श्लोकों में जिसमें भगवान और भक्तों के चरित्र हैं। उसके बाद व्यास ने सृष्टि के विस्तार की कथा का वर्णन किया, जिसमें मनु महाराज की 5 संतानें तीन बेटियां तथा दो बेटा हुए। ब्यास ने उन बेटियों मंजली बेटी देवहूति का परम पावन चरित्र श्रवण करवाया, जिनके पुत्र कपिल भगवान हुए उनका का चरित्र श्रवण करवाया, जो कि ज्ञान के अवतार हैं। ब्यास ने बताया भागवत के श्लोकों की ध्वनि मात्र से वातावरण पवित्र हो जाता है , ये कथा कल्पवृक्ष के समान मनुष्यों के मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। पापी हो या धर्मी हो सभी का उद्धार करती है, भागवत इसका श्रवण जीवन में शांति प्रदान करता है और मन की शुद्धि का सत्संग से बढ़कर और कोई साधन नहीं।
रोहित। दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र में विकास की आड़ में चेहतों को लाभ दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हर घर जल नल में नियमों की अनदेखी की जा रही है और घर मे नल तो लगाए जा रहे हैं, परंतु उनमें जल की व्यवस्था चिंतनीय विषय है। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नियमों की ताक पर धरातल पर कई जगह पाइपलाइन बिछाई गई है, जो पूरे तरीके से भूमिगत नहीं गई है, जो आम जनता के पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियमानुसार क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता के पैसे का सदुपयोग करें और जनता को राहत दें। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने हेतु नियमों को दरकिनार कर कार्य किए जा रहे हैं और जनता की आंखों में विकास की धूल झोंकी जा रही है। गगरेट विस क्षेत्र में खनन माफिया सिर चढ़कर बोल रहा है और नियमों-कानूनों को रौंदता हुआ रोजाना मुख्य मार्ग पर ओवरलोड-मोडिफाइड टिप्पर गुजर रहे हैं, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में जो खनन माफिया हावी है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
-मांगे ना मानी, तो तीव्र होगा आंदोलन -छः वर्षों से लंबित है मांग - डॉ विक्रम वत्स पुरे प्रदेश में सोमवार को राजकीय महाविधालय प्राध्यपक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश व्यापी आवाहन पर भूख हड़ताल की गई। इसी के तहत धर्मशाला राजकीय महाविद्यायल इकाई द्वारा भी इकाई अध्यक्ष डॉ विक्रम वत्स और महासचिव डॉ रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में भूख हड़ताल की गई। स्थानीय इकाई अध्यक्ष डॉ विक्रम वत्स ने कहा कि सम्पूर्ण देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मात्र हिमाचल प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहाँ युजीसी वेतनमान को अभी तक लागु नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राजकीय महाविधालय प्राध्यापक संघ की ओर से समय समय पर विनम्र आग्रह किया गया लेकिन पिछले छः वर्षों से लंबित इस मांग को राज्य सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। अतः अब मजबूर होकर हिमाचल प्रदेश महाविधालय प्राध्यपक संघ इस एक दिवसीय भूख हड़ताल की ओर अग्रसर हुआ है और शीघ्र यूजीसी के सातवें वेतनमान को हिमचाल प्रदेश में लागु न किया गया तो आने वाले समय में इस आंदोलन (संघर्ष) को और तीव्र किया जायेगा। इसके साथ ही नियुक्ति की तिथि से वरिष्टता लाभ व एम् फिल, पिएचडी की रुकी हुई वेतनवृद्धि को शीघ्र बहाल करने के बारे में भी चेताया गया। इस सांकेतिक भूख हड़ताल में महाविधालय के समस्त प्राध्यपक मौजूद रहे। इस सांकेतिक भूक हड़ताल में डॉ विनोद शर्मा, प्रो सलिल सागर, प्रो रजनीश देवान, डॉ अजय चौधरी, डॉ बिना मनकोटिया, डॉ हर्षा राणा, प्रो सोनिका, प्रो सरिता, डॉ सोनम, डॉ माधवी पराशर, प्रो रीता ठाकुर, डॉ भरत बरोगी, डॉ विवेक, डॉ राजेश शर्मा, डॉ गौरव महाजन, डॉ अजय, प्रो निशेष, प्रो सचिन, प्रो बालकराम, प्रो सन्देश और प्रो कुमार कैलाश मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने आज कांगड़ा के नदरूल गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां वार्ड-3 व 4 में ग्रामिणों की समस्याओं को सुना व कई समस्याओं का मौके पर ही निपटान कर दिया। ग्रामिणों ने रमेश बराड़ को बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पानी की किल्लत हो रही है, जिसका कारण पाइपों का जगह-जगह टूटना व ब्लॉकेज होना है। जिसको लेकर रमेश बराड़ ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि इन पाइपों को जल्द से जल्द बदला जाए, जिससे यहां के ग्रामिणों पानी को लेकर को हो रही दिक्कत से निजात मिल सके। वहीं, रमेश बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक इस योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। अब प्रदेश के किसी भी नागरिक को पीने के पानी के लिए कहीं भी दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्री जल जीवन मिशन के तहत संचालित हो रही हर घर नल योजना ताकी हर घर नल से जल पहुंच सके। पानी के लिए किसी को भटकना न पड़े। दुर्गम पहाड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी साफ मिले और घर की महिलाओं को पानी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाए। इस मौके पर रमेश बराड़ के साथ सोहन लाल, रविंद्र कुमार, करनैल सिंह, राजेश कुमार, सुदेश कुमार, कैप्टन देश राज, कमलेश कुमार, रूप चंद खैरा, प्रताप चंद खैरा, हरीश चंद खैरा, मदन लाल, गुरजीत सिंह, मनोहर लाल, राम कुमार, रवी कुमार व मनीष कुमार खैरा उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में युकां का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। सोमवार को युकां जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु के नेतृत्व में युकां पदाधिकारियों ने डीसी कार्यालय के बाहर काले पटटे बांध कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजीपी को पद से हटाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि पिछले सात दिन से युकां पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने हेतू संघर्षरत है, लेकिन इस दौरान न तो सरकार और न ही प्रशासन की ओर से युकां की सुध लेना गवारा नहीं समझा गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जयराम सरकार युवा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में विभाग व सरकार की मिलीभगत हो सकती है। शायद इसलिए सरकार डीजीपी को पद से नहीं हटा रही। पंकज कुमार ने कहा कि कभी जेओएआईटी का भी पेपर लीक हुआ। दो वर्ष पहले भी पुलिस का पेपर लीक हुआ था, उस दौरान भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया और पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। युकां जिलाध्यक्ष ने मांग उठाई कि पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उधर, युकां के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कटोच ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। हर साल कोई न कोई पेपर लीक होने के मामले उजागर हो रहे हैं, लेकिन सरकार अधिकारियों को बचाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि युकां ने युवा हित में आवाज उठाई है तथा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करे। अन्यथा युकां प्रदेश भर में इससे भी उग्र आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। इस अवसर पर युकां के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप हमीरपुर पहुंचे और होटल बस्सी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को उनकी 50वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। कश्यप ने कहा कि पार्टी और समाज के उत्थान के लिए तहे दिल से काम करने वाले ऐसे महान नेता का आशीर्वाद प्राप्त करना हमेशा खुशी की बात होती है। एक मुख्यमंत्री के रूप में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राज्य के विकास के लिए चमत्कार किया है। धूमल को सड़कों वाला मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है, उनके कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हिमाचल में सबसे अधिक सड़कों का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी एकता के लिए जानी जाती है और आज हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने भी धूमल से मुलाकात की और उनकी 50वीं वर्षगांठ पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी एकता के साथ हिमाचल में मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है।
नरेंद्र डाेगरा। पंचरूखी पंचरूखी का प्रतिनिधिमंडल किसान नेता मंजित डोगरा की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन बोर्ड सदस्य अनुराधा शर्मा को एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवने को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस रेल जो कि पठानकोट से चलने वाली रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रोकना आवश्यक है। क्योंकि पालमपुर क्षेत्र और चंगरधार का महत्वपूर्ण स्टेशन है। बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान, मजदूर वर्ग और फौज के जबान रेल में पठानकोट का सफ़र करते हैं। अत: आपसे निवेदन है कि आम जनमानस का ध्यान रखते हुए एक्सप्रेस रेल को पंचरूखी रेलवे स्टेशन पर रुकवाने के आदेश जारी करवाए। इस अवसर पर किसान नेता मंजित डोगरा, ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, रंजीत सिंह, राज कुमार व उपेंद्र कटोच मौजूद रहे।
विधायक पवन काजल ने किया पांच लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार पुली का शुभारंभ मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने रविवार को ग्राम पंचायत खोली के सिंबल खोला में लगभग पांच लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार पुली का शुभारंभ किया। पुली के निर्माण से गांव के लगभग 40 परिवारों को यातायात की सुविधा मिलेगी। काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा आए दिन हो रही सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से बेरोजगार युवाओं का सरकार से विश्वास उठा है। उन्होंने पुलिस पेपर लीक मामले में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा साढ़े 4 वर्षों तक डबल इंजन सरकार होने के बावजूद हिमाचल का विकास करवाने में नाकाम रही बीजेपी के नेता अब आए दिन हिमाचल के दौरे कर प्रदेश की जनता के साथ झूठे और भ्रमित करने वाले भाषण देकर कर जनता को गुमराह करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित 69 नेशनल हाई-वे और फोर लेन बारे स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। काजल ने कहा खोली पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पेयजल योजना के लिए दो करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। नई पेयजल योजना के अंतर्गत सिंबल खोला में भी एक बड़ा वाटर स्टोरेज टैंक बनेगा, जिससे ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। गांव में 25 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है, दो महीने के भीतर इस पुल का शुभारंभ कर ग्रामीणों की चिर लंबित मांग को पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल कुमार, उपप्रधान विजेंद्र, सोनू वार्ड पंच, करतार चंद, वेसी राम, बलदेव कुमार, प्यारे लाल, यशविंद्र सिंह, चंचला देवी, कमला देवी व मंगला देवी भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ ग्राम पंचायत चढ़ियार के टांची स्थित विश्राम गृह में चढ़ियार जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस बैठक में पूर्व विधायक किशोरी लाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी बैजनाथ में आगामी विधानसभा में जीत की ओर अग्रसर है और कांग्रेस का कार्यकर्ता संपूर्ण चुनाव क्षेत्र में मजबूत और सुदृढ़ है। इस बार बैजनाथ विधानसभा की प्रबुद्ध जनता मौजूदा सरकार की जनवीरोधी नीतियों से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बढ़ चढ़कर साथ देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का इस देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा की 2022 में कांग्रेस पार्टी फिर सत्ता में वापसी करेगी, ताकि हिमाचल प्रदेश और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र फिर एक बार विकास की राह पर अग्रसर हो। इस मौके पर वीरेंद्र जमवाल, संसार सिंह राणा, रमेश परिहार, पृथी करोटी, विनोद बरवाल, मलकीयत चंद, प्रितम चंद, गुलाब राज, निर्मल राणा, शशी राणा, समीर राणा, गुलबत्तान, विनोद बरवाल, मलकियत, गुरदेव, जोगिंदर, जनक सिंह, कैप्टन ओम प्रकाश, हरीश, सतीश, जमना गोयल, लता कपूर, गीता देवी, रीना देवी, सोमा देवी व नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत लंबागांव में मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा बच्चों के लिए फन गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें चमच नींबू रेस, सूई दाघा, गुबारे फोड़ना व म्यूजिकल चेयर करवाई गई। जिसने 4 वर्ष से 14 वर्षाें तक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बतौर मुख्याथिति पुलिस विभाग से एएसआई लंबागांव कर्म चंद और उनके साथी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चों को समानित किया और उन्होंने बच्चों को अपने विचारों से संबोधित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मोटिवेशन फिटनेस क्लब का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम मे लंबागांव बीडीसी सदस्य अनिता सूद भी उपस्थित रही। इस आयोजन में क्लब के प्रधान विकास राणा, उप प्रधान वैभव सूद, सचिव अंकुर शेरिया और सदस्य अनुज शर्मा, साहिल मेहरा, योगेश्वर सूद, ईशान, कार्तिक, हर्षुल, विक्की, अबू, अंशुल सूद, अमन, सनी, सोनू व राकेश सोनी आदि उपस्थित रहे। वहीं, मोटीवेशन फिटनेस क्लब के प्रधान विकास राणा के साथ उनके मेंबर्स ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और बताया कि ये क्लब ऐसी गतिविधियों को करवाता रहता है।
मनीष ठाकुर। इंदाैर कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत गांव मंड मियानी, बरोटा, पराल बसंतपुर मलकाना, ठाकुरद्वारा में रविवार को बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी के समर्थन की अपील की और भाजपा की देश और प्रदेश सरकारों को जम कर कोसा, कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और लोगों की समस्यायों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस माैके पर मंजीत सिंह मलेंद्र राजन प्रताप राणा रविंदर रिंकू रणधीर सिंह कुणाल पठानिया, अनूप कटोच रिंकू सहोता, राशपाल, नीरज, दीपक ठाकुर डॉ विशाल, सतीश कुमार, हरीश, जुगल किशोर व तारा चंद इत्यादि उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर परिसर काठगढ़ में काठगढ़ मंदिर संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें सभी हिंदू संगठनों तथा शिव सेना प्रमुखों ने भाग लिया।बैठक में प्रमुख तौर पर हिमाचल, पंजाब सीमा पर लगे टोल एंट्री वैरियर, जिसमें पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से एंट्री फीस ली जाती है, जिससे सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचती है। इसलिए इस वैरियर को शिव मंदिर से शिफ्ट करके इंदौरा की तरफ किया जाए। गौरतलब है कि इस संदर्भ में प्राचीन मंदिर सुधार सभा व अन्य धार्मिक संगठन पिछले दिनों मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को इंदौरा आगमन पर ज्ञापन सौंप चुके हैं। उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आज की बैठक में पांच सदस्यीय कोर कमेटी, 21 सदस्यीय कमेटी का गठन करने की साथ-साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 मई रविवार को टोल वैरियर पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा, उस दिन आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते समनोली मोड़ के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर 80 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें व्यक्ति की मौत की सूचना प्रकाश में आई है। रविवार देर साएं अरुण शर्मा पुत्र स्व. किशोरी लाल निवासी वार्ड-3 व तहसील डाडासीबा जो की गाड़ी(एचपी 36D - 6497) से अपने घर की ओर जा रहा था, तो समनोली मोड़ के पास गाड़ी के आगे अचानक जंगली जानवर आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर ढांक से करीब 80 फुट नीचे जाकर गिरी, जिससे गाड़ी चालक अरुण शर्मा की मौत हो गई। मौका पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अरुण शर्मा उपरोक्त की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा लेकर जाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले की पुष्टि देहरा थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते गांव डोल, डाकघर कथोग की एक 44 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है की उक्त व्यक्ति को इलाज हेतु ज्वालामुखी अस्पताल लेकर जाया गया, जहां व्यक्ति को चिकित्सको द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस सीएच ज्वालामुख पहुंची व उन्होंने पाया कि राजीव कुमार सपुत्र रोशन लाल की सांप के काटने से मौत हुई थी। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए तथा मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सीएच देहरा में रखा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा के अधीन नगर पंचायत जवाली में पंजपीरी छिंज मेला का आयोजन बसंतपुर में किया गया, जिसमें नगर पंचायत जवाली के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष संजय सहित कमेटी पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। छिंज मेला में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए। बड़ी माली का मुकाबला लबप्रित पहलवान व सन्नी पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। बाद में मेला कमेटी ने दोनों पहलवानों को पांच मिनट का समय दिया तथा बाद में बराबरी पर छुड़वा दिया गया। विजेता व उपविजेता पहलवानों को आकर्षक नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राजिंदर राजू ने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं। मेलों के आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मानसिक व शारीरिक विकास होता है। राजिंदर राजू ने मेला कमेटी को 5100 रुपए नकद दिया। राजिंदर राजू को मेला कमेटी द्वारा शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविन्द्र कपिला, मनु शर्मा, कमल सिंह, संजय कुमार, बलदेव राज, विक्कू, पिंकू व अंकुर भड़वाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ के पदाधिकारी आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले तथा उन्हें मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने नए वेतनमान व अन्य मांगों पर चर्चा करके कहा कि जल्द ही नए वेतनमान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के प्राध्यापकों को जारी कर दिए जाएंगे। यह बात सही है कि यूजीसी पे स्केल्स के लिए महाविद्यालय के अध्यापक वर्ग काफी समय से संघर्षरत हैं, लेकिन भूख-हड़ताल के द्वारा हम सबसे उच्च शिक्षित वर्ग होने के नाते समाज में कोई अच्छा संदेश नहीं देंगे। इससे पहले भी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का विरोध किया गया था, तब ये उत्तर पुस्तिकाएं यूनिवर्सिटी ने अपने स्तर पर मूल्यांकन के लिए मंगवा ली थी, जिसका जिसका प्रभाव शिक्षकों की छवि पर भी पड़ता है। यूजीसी पे स्केल में सबसे बड़ी बाधा पंजाब सरकार के द्वारा यूजीसी पे स्केल को डीलिंक करना और हिमाचल सरकार के द्वारा पंजाब सरकार को अनुसरण करना है, लेकिन अब सैद्धांतिक रूप से हिमाचल सरकार पंजाब सरकार का अनुसरण न करने पर सहमत हो गई है और उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में सरकार इस विषय पर सकारात्मक फैसला लेगी। हम सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और इस संदर्भ में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के साथ सकारात्मक वार्ता के परिणाम मुख्यमंत्री के हाल ही में आए बयान से पता भी चल रहे हैं और हम यह उम्मीद करते हैं की यूजीसी पे स्केल व अन्य सभी मुद्दों को हम वार्ता के द्वारा सुलझाने में सफल होंगे। हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने सयुंक्त बयान जारी किया कि हिमाचल प्रदेश सरकार शीघ्र ही यूजीसी सातवें वेतन आयोग को जारी कर दिया जाए। इसके लिए सरकार का पक्ष सकारात्मक है। हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक संघ सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए हमेशा सकारात्मक रूप से प्रयासरत है। साथ ही शैक्षिक संघ प्रदेश के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से आग्रह करता है कि महाविद्यालय शैक्षिक संघ के प्रयासों के साथ जुड़कर शिक्षा जगत में सकारात्मकता लाएं।


















































