राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न तरह की चित्रकारी और स्लोगन लिखे। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं उपेंद्र और राजीव डोगरा ने बच्चों को नशे से दूर रहने व अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। इस दौरान उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, विमल सागर, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, मैडम अंजलि, सेवादार सीमा देवी आदि मौजूद रहे।
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनखंडी में डॉ.कल्पना चावला साइंस क्लब और आर्य युवा समाज के तत्वधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पेंटिंग और नारालेखन भी किया गया। इसमें तंबाकू का नुक्सान बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा एवं साइंस क्लब समन्वयक नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया कि नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा तभी इसे खत्म किया जा सकता है।
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रधानमंत्री के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर हिमाचलियों को ठग गए हैं। उन्होंने एक बार फिर हिमाचलियों को झुनझुना थमाया है। प्रधानमंत्री का दौरा एक बार फिर प्रदेश वासियों को झुनझुना दे गया। केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल का जश्न मनाने आए थे लेकिन आज देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उसके लिए कोई बात नहीं की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आज पुलिस भर्ती के पेपर सरकार की नाक के नीचे 8-8 लाख में बेचे गए 75000 युवाओं के साथ खिलबाड़ किया गया अभी तक डीजीपी पर कोई करवाई नहीं की गई। जिन स्कीमों का प्रधानमंत्री जी ने जिक्र किया वो सब योजनाएं कांग्रेस पार्टी की सरकार की देन है। आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ हिमाचल में घूमने आते हैं।
मनाेज शर्मा। अर्की लक्ष्य कान्वेंट स्कूल मजयाट में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया तथा लक्ष्य बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ. कुसुम गुप्ता प्रधानाचार्या तथा कुमारी अंजली विज्ञान अध्यापिका ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन करवाया गया। जिसमें सभी छात्रों ने भाग लिया। डॉ. पीएल गुप्ता ने भी बीएड प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने के लिए कहा। स्कूल व बीएड कॉलेज के शिक्षकों मीनाक्षी शर्मा, रजनी, कल्पना शुक्ला, करूणा, रीमा, रीनू, अमर ज्योति, निशा पाठक व निशा शर्मा ने भी छात्रों के साथ इस दिवस को साझा किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश, शिमला के रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर के गरीब कल्याण सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे। इस मौके पर रिज मैदान से उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी की। उन्होंने आज के इस मौके पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया तथा उनके जीवन में इन योजनाओं से क्या बदलाव आया है। इसके बारे में बातचीत की। कांगड़ा में जिला स्तर पर लाभार्थियों से सीधा संवाद के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए कांगड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र में एक एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग धर्मशाला के कलाकारों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं को गाने के माध्यम से और नाटक रूप में लोगों को सुनाया व दिखाया गया। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर द्वारा यहां पर आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा और रहलु में अपनी प्रस्तुति देते हुए इस कार्यक्रम में एडीएम (ADM) कांगड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के ऊपर आधारित कार्यक्रम का आनंद लिया। कांगड़ा कृषि विज्ञान केंद्र में सीधे संवाद के इस कार्यक्रम में भाग लेने एडीएम कांगड़ा रोहित कुमार, एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉक्टर राहुल कटोच, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार व डॉक्टर संजय शर्मा सहित लाभार्थियों ने भाग लिया।
ज्ञान ज्योति शिक्षा महाविद्याालय राजोल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लेक्चर दिया। इस दौरान उन्होंने नशे के सेहत पर पडऩे वाले दुष्परिणों के बारे में बताया। महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने तंबाकू निषेध दिवस मनाने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन करने शरीर पर विभिन्न प्रकार के दुष्परिणाम पड़ते हैं। अत: हमें इससे दूर रहना चाहिए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियाें से तंबाकू दिवस के ऊपर पेंटिंग्स बनवाई गई तथा 270 बच्चों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर जूस बांटा गया। इसमें छात्रों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज भारत में तंबाकू सेवन एक बीमारी की तरह पनप चुका है। यह राष्ट्र विकास में एक प्रमुख बाधा के रूप में उभर कर सामने आया है। आज की पीढ़ी प्रतियोगिताओं खेलों में रुचि लेगी, तब वह इस प्रकार के बुरी आदतों से बची रहेगी। उन्होंने एसीएफ दाड़लाघाट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से संगीता शर्मा, हेमा शर्मा, कांता वर्मा, निशा देवी एवं उमा शर्मा उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पिछले दस महीने से अपनी फसलों की पैदावार को लेकर चिंतित ग्राम पंचायत ढूगियारी के ग्रामीणों को आखिर विधायक पवन काजल ने राहत पहुंचाई है। 12 जुलाई, 2021 को मांझी घाट में आए प्रलयकारी बाढ़ से दुगियारी पंचायत की सिंचाई कुहल तहस-नहस हो गई थी। किसानों को खेतों तक खड़का पानी न पहुंचने के चलते फसलों की पैदावार की चिंता सताने लगी थी। कई बार स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी लिखित सिंचाई कुहल की मरम्मत की मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब किसानों ने धान की रोपाई अपने खेतों में करनी है। ऐसे में बिना पानी के यह फसल लगाना संभव नहीं था। पंचायत प्रतिनिधियों की अगवाई में ग्रामीण विधायक पवन काजल से मिले और उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक काजल ने कहा कि इन सिंचाई कूहल की मरम्मत करवाने की मांग वो विधानसभा के सत्र में भी सरकार से कर चुके हैं और कई बार जिला प्रशासन को भी लिखित तौर पर इनकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक सिंचाई कूहल की मरम्मत का एस्टीमेट तक विभाग बनाने में नाकाम रहा है। काजल ने अपने निजी खर्च पर जेसीबी लगाकर लगातार चार दिन में कार्य कर मंगलवार को कूहल में पानी बहाल करवा कर किसानों को राहत पहुंचाई। इस कूहल में पानी बहाल होने से गांव की लगभग 300 कनाल भूमि में अब किसान अपनी फसल की पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा अस्थाई तौर पर सिंचाई कूहल को बहाल करवा दिया गया है और शीघ्र ही इसे कंक्रीट से पक्का करवाया जाएगा। ग्राम पंचायत ढुगियारी वार्ड पंच राजयंति देवी, कूहल के नव निर्माण खुदाई के काम के पूर्ण होने से लाभांवित ग्रामीण हंस राज, सैनो देवी, सुरिंदर कुमार, अजय कुमार, रिंकू कुमार, देव राज, संजय कुमार, रीना कुमारी, आशा देवी व जीवना देवी ने विधायक पवन काजल का आभार जताते हुए कहा कि दस महीने बाद उनके खेतों को सिंचाई के लिए पानी नसीब हुआ है। अब वो धान की फसल लगा सकेंगे। ग्रामीणों ने कहा शीघ्र ही गांववासी विधायक पवन काजल को सम्मानित करेंगे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल की अध्यक्षता में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दिवस पर विद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब इकाई ने प्रार्थना सभा से ही विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।नशे के दुष्प्रभाव पर एनसीसी कैडेट तनुजा ने भाषण दिया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने तंबाकू के सेवन के दुष्परिणामों को चित्रकला के माध्यम से बताया। धुंदन के स्थानीय बाजार से होकर एक बड़ी रैली निकली गई जिसमें सभी इकाई के छात्रों ने नशे के खिलाफ नारा देकर लोगों को नशे के परिणामों से अवगत करवाया।कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में अंतरराष्ट्री धूम्रपान निषेध दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय के सभी छात्रों ने विद्यालय प्रांगण से नवगांव गांव तक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाऊंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, प्रवक्ता हिन्दी भीम सिंह ठाकुर और प्रधानाचार्य रत्ती राम ने सभी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षक अमित कुमार और दीपकुमार की देखरेख में योगा और प्राणायाम का अभ्यास भी किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दावटी के शिवनगर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यातिथि का पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर शिवनगर व दाती स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले के मुख्याकर्षण कुश्ती और देवताओं की पूजा-अर्चना रही। देव रथों में गण कोटला, मढोड कराडाघाट और कोलका देवों की पूजा-अर्चना की गई। विधायक द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुति पर सम्मानित किया गया। विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को संबाेधित करते हुए मेले की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के मेले भाईचारे व प्रेम के प्रतीक होते हैं। ऐसे आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आगे आना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मेले का आयोजन किया जाना चाहिए। आज ऑनलाइन के समय में इस तरह के मेले के आयोजन हमारी संस्कृति और भाईचारे को बरकरार रखे हुए हैं। उन्होंने विधायक निधि से दाती ब्राह्मणा की सड़क के लिए एक लाख और दाती घुमारडू किचन मंदिर के लिए एक लाख, विधायक ऐच्छिक निधि से महिला मंडल लादी और दावटी को 21-21 हजार और 11 हजार मेला कमेटी दावटी, एसवीएम स्कूल और प्राथमिक स्कूल दावटी के बच्चों के लिए 2100-2100 देने की घोषणा की, जबकि प्रधान इंद्रा शर्मा ने अपनी ओर से 2200 रुपए भेंट किए। इस मेले के दौरान दंगल का आयोजन भी किया गया। जिसमें पंजाब के रवि रोहाना ने बड़ी माली व हरियाणा के मालिक ने छोटी माली अपने नाम की। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली के विजेता को 6100 व गुर्ज व छोटी वाली के उपविजेता को 3100 रुपए व गुर्ज देकर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, बीडीसी सदस्य दीपिका, घनागुघाट के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी, पूर्व प्रधान हरिराम कौंडल, सेवादल अध्यक्ष जेपी ठाकुर, युवा कांग्रेस अर्की कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, लेख राज शर्मा, लता देवी, हेम लता, लता देवी, रीता, बृज लाल शर्मा, धर्म पाल गर्ग, दलीप, रोशन वर्मा, कपिल ठाकुर, लच्छी राम, देश राज, मनसा राम, दीप राम, दिनेश कुमार, हीरालाल व मुकेश शर्मा सहित सैकड़ाें लाेग मौजूद रहे।
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम परियोजना के अंतर्गत कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान तंबाकू से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया। जन जागृति हेतु दाड़लाघाट परिक्षेत्र के करीब 42 गांव में कार्यक्रम करवाए गए। संघोई, खाली,खाता, कश्लोग, नवगांव, नौणी से होते हुए गांवों में आगे बढ़ा। स्वास्थ्य परियोजना के अंतर्गत विभीन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए गए। इसमें बच्चों ने तंबाकू के सेवन से होने वाली पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभाव को बताया। इस कार्यक्रम में में करीब 1500 से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओ, किशोरियों ने तंबाकू का सेवन न करने की शपथ उठाई। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने भी अपने विचार रखे। स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अजीत कुमार सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने भी तंबाकू के नुक्सान बताए। इस दौरान सखी बहन सुनीता देवी, सीता नेगी, नीलम ठाकुर और बिमला देवी ने अपना योगदान दिया।
अजय सूर्या। मंडी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण मंडी की बैठक 4 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें बस रूट परमिट स्थानांतरण, मोडीफिकेशन, परमिट का प्रतिस्थापन, ऑटो रिक्शा व स्कूल बसों से संबंधित आवेदनों पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मंडी कृष्ण चंद ने दी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से आग्रह किया कि वह अपने आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर 17 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रधानमंत्री के संबाेधन में बद्दी फार्मा हब और सोलन हस्तशिल्प के ज़िक्र से सोलन ज़िला वासियों में गर्व की अनुभूति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ के माध्यम से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की और केंद्र सरकार की 16 महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर सोलन का ज़िला स्तरीय समारोह नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन के हाॅल में आयोजित किया गया। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। यहां 500 से अधिक लोगों ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का लाईव आन्नद उठाया। ज़िला के कंडाघाट स्थित कृषि विज्ञाान केंद्र में भी आज के इस एतिहासिक कार्यक्रम को लाईव देखा गया। प्रधानमंत्री नेे जब अपने संबाेधन में सोलन जिला के ‘फार्मा हब- बद्दी’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि विश्व के 150 देशों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन निर्यात करने में बद्दी स्थित फार्मा उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, तो सभी ज़िला वासियों को विशेष गर्व की अनुभूति हुई। उन्होंने सोलन के हस्तशिल्प की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री के संबाेधन में सोलन जिला के जिक्र से लोग विशेष रूप से प्रसन्न दिखे। नालागढ़ में आयोजित लाईव समारोह में लोगोें ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद सथापित करने की प्रधानमंत्री की पहल को विशेष रूप से सराहा। लोगों का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा आमजन के साथ सीध संवाद जहां आम जन को विशिष्ट होने की अनुभूति करवाता है। वहीं, देश के जननायक के साथ संवाद जन-जन को स्फूर्ति और प्रेरणा प्रदान कर देश एवं प्रदेश हित में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व कृषि, पशु पालन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने लोगों को उनके विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नालागढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल, उपमंडलाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक पुलिस अधीक्षक अमित यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्प्ल, पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. बीबी गुप्ता, ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष विद्यारत्न चैधरी, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, क्षेत्रवासी, कण्डाघाट में उपमंडलाधिकारी डाॅ. विकास सूद, कृषि विज्ञान केन्द्र की डाॅ. सीमा ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए नाट्य दल चंगर कला मंच टीहरी के कलाकारों ने ग्राम पंचायत गगवाल और डाह कुलारा में सरकारी योजनाओं को बताया। इसके अलावा उन्होंने सूरजपुर, मोहटली,मंड मियानी, बसंतपुर, सूरजपुर, कठगढ़, कुड़सा, चनौर, तोकी, अटाहरा, डागला में भी जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों में जीवन, अशोक, अनिता, रेखा, ज्योति, रीतिका, अजय, पंकज, विशाल, अजू, कश्मीर सिंह आदि शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी की खबर से जहां आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, कांग्रेस व भाजपा इस मुद्दे को अपनी ढाल बनाने का पर्यास कर रहे हैं। इस बारे में बात करने पर परवानू के जाने माने समाजसेवी हरमेल धीमान ने कहा की भाजपा व कांग्रेस हिमाचल में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखला गयी है। बता दें की पूर्व में भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे समाज सेवी हरमेल धीमान भाजपा की नीतियों से नाराज होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। हरमेल ने कहा की हिमाचल मे आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता व भारी मात्रा दिन व दिन लोगों का जुड़ना भाजपा व कांग्रेस से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था न ही इसे रोकने का कोई अन्य उपाय इन्हें सूझ रहा था। हरमेल ने कहा की हिमाचल के पर भरी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आठ वर्ष पहले के झूठे केस मे फंसा कर सरकार पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा की अगर यह बात सच थी, तो उस समय सेंटर व प्रदेश में उनकी सरकारें थीं, तब कार्यवाही क्यों नहीं की गई। धीमाना ने बताया हाल ही में धर्मपुर जनता से संवाद कार्यक्रम के जरिये उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी सभी शंकाओं को दूर किया व भारी संख्या मे लोगों को सदस्यता दी, जबकि दोनों पार्टियों के नेता केवल अपने कार्यकर्ताओं की महफिल सजा कर उसे जन संवाद का नाम देकर जनता व पार्टी दोनों को गुमराह करते हैं। धीमान ने कहा की सरकार की इन नीतियों को जनता भली-भांति समझ चुकी है व ऐसी झूठी कार्यवाहियों से लोगों का विश्वास पार्टी में और बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की सरकार जितना ज़ोर हमारी पार्टी को रोकने में लगा रही है, उससे आधा भी जनता की सेवा या अपने प्रचार में लगाएं, तो शायद उपचुनाव जैसे परिणामों से बच सकती है। हरमेल ने कहा की जल्द इस झूठे मामले का सच भी जनता के सामने आएगा और जनता इसका जवाब उसी तरह देगी, जिस तरह पंजाब मे दिया है।
किशोर गुप्ता। चंबा उपमंडल के नकरोड़-चरडा- चांजू संपर्क मार्ग पर बाईक के गहरे नाले में जा गिरने से राइडर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूमी राम वासी गांव नाली पोस्ट ऑफिस चरडा के तौर पर की गई है। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। गत शाम नाली गांव का रूमी राम मोटरसाइकिल पर सवार होकर नकरोड़ से वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान कठवाड़ के नजदीक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे कंगेला नाले में जा गिरा। परिणाम स्वरूप मोटरसाइकिल राइडर रूमी राम की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी से टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में भादंसं की धारा 279 व 304 ए के तहत तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना को दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
उपमंडल देहरा के तहत पड़ते सुनहेत में सोमवार देर सायं बाइक सवार की मौत हो गई। यह बाइक सवार बांस के खोखे से टकरा गई। बाइक सवार चिंतपूर्णी से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक सुनहेत में बाइक बांस के खोखे से टकरा गई। इस बाइक पर दो व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से चालक की मौके पर मौत हो गई। राजविन्द्र सिंह (32) उर्फ तोतू सुपुत्र निर्मल सिंह वासी वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उसने बताया कि 30 मई को वह और उसका दोस्त बलराज उर्फ लाडी पुत्र देवराज गांव वजरोड तहसील व जिला होशियारपुर से माता चिंतपूर्णी में दर्शन के लिए आ रहे थे। तभी अचानक सुनहेत के पास बाइक उक्त दुकान से टकरा गई। बाइक को बलराज चला रहा था, जिसकी मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है।
संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकाल में प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रशिक्षण वर्ग 10 से 21 जून तक हमीरपुर में गांव टिप्पर तहसील गलोड़ में करवाया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक इस प्रशिक्षण वर्ग हेतु पूर्व पंजीयन कर रहे हैं। यह जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. सत्यदेव ने दी। उन्होंने बताया कि जिसने पूर्व मे प्रबोधन वर्ग, आवासीय वर्ग, नियमित रूप से साप्ताहिक सम्मेलन आदि में हिस्सा लिया है। वहीं भविष्य में संभाषण शिविर चलाने का इच्छुक हो वह इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकता है।
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के तहत रिज पर स्थापित मंच के पीछे वाला भाग चर्च व आस-पास के क्षेत्र को आज सायं 7 बजे तथा सम्पूर्ण रिज को रात्रि 10 बजे के बाद आवागमन के लिए पूर्णतय: बंद कर दिया जाएगा।
वन, खेल एव युवा मामले मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को नुरपुर में जन संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम के तहत गुरचाल, ममूह, गही, लंगोड आदि पंचायतों के वार्डों में मंत्री लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जनसंवाद के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि लोगों के खेतों व घर-घर तक पानी पहुंचाना उनका एकमात्र लक्ष्य हैं। इसके लिए 750 करोड़ से बनने वाली फिन्ना सिंह नहर का कार्य अंतिम चरण पर है। इसके अतिरिक्त पंचायतों में चैक डैम बनाए जा रहे हैं। नहर व चैक डैम बनने से किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंचेगा जिससे बागवान व किसानों की फसल अच्छी होगी और इलाके की तस्वीर भी बदलेगी। राकेश पठानिया ने कहा कि भविष्य में इस इलाके में सब्जी मंडी खोलने के प्रयास भी किए जाएंगे ताकि किसान घर के नजदीकी अपने फल व सब्जियां बेच सकें। पठानिया ने बताया कि नूरपुर को खेल नगरी में बदलने के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10 करोड से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का कार्य युद्ध स्तर पर है और साढ़े 7 करोड़ से बनने वाले सिंथेटिक ट्रेक का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 3 करोड़ व 13 लाख से बनने वाले शॉपिंग कंपलेक्स का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के साथ जोड़ने के लिए हर पंचायतों में ग्राउंड बनाए जाएंगे ताकि युवा नशे से दूर रहकर खेलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखा सके। गुरचाल पंचायत में 70 लाख से बनने वाले खेल के मैदान का निर्माण भी जोरों पर है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इलाके में सड़क स्वास्थ्य योजना व बिजली के कार्य भी जोरों पर है। बिजली की नई तारे लगाई जा रही है व छोटे ट्रांसफार्मर को हटाकर बड़े ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर सोमवार को विकास खंड बैजनाथ में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 जून को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे और बैजनाथ में एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद इन्दिरा गांधी स्टेडियम बैजनाथ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में मण्डल के अध्यक्ष भीखम कपूर, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, तहसीलदार बैजनाथ भावना वर्मा, डीएसपी बैजनाथ बी०डी० भाटिया, वीडीओ बैजनाथ जगतम्बा प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता विधुत विभाग एस के वर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के. के भारद्वाज, आर एम एच्आरटीसी नीतीश शर्मा, नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला सचिव प्रदीप दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला आगमन के दौरान जिला किन्नौर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के ऐततिहासिक रिज मैदान से केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न महतवकांक्षी योजनाओं के कुछ लाभार्थियों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभार्थियों तथा अन्य तक पहुंचाने के लिए रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए एक बड़ी एल.ई.डी स्क्रीन लगाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ में भी एक बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। यहां पर भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वानिधी योजना व एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एवं वैलनेस सैंटर व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जिले से संबंधित लाभार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सासंद, स्थानीय विधायक, जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पंचायत समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों सहित अन्य को भी आमंत्रित किया गया है।
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 महीनों की बात की जाए तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या मोदी का जादू लेकिन कुछ न कुछ तो है जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो थला पंचायत जो कि कांग्रेस की शत-प्रतिशत अपनी ही पंचायत मानी जाती थी। उसके 4 वार्ड पंच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। चारों वार्ड पंचों ने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री केयर फंड के तहत दी जा रही सेवाओं व सहायता को जिला प्रशासन के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया। जिला मंडी में कोरोना महामारी के दौरान 6 बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं, जिन्हें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार तथा एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने प्रधानमंत्री केयर की सहायता कीट भेंट की। इस अवसर पर पर अश्वनी कुमार ने बताया कि पीएम केयर में इन बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा ऋण की सहायता, शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएस केयर्स द्वारा, 23 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, बीमा के प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा, पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 20 हजार रुपए प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति, तकनीकी शिक्षा के लिए स्वानाथ छात्रवृत्ति इत्यादि प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण चंद तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी डीआर नायक उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सुजानपुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बैरी में जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि चाहे मन की बात हो या नारों की या फिर भाजपा के वायदों, जुमलों की समीक्षा करें, तो मोदी सरकार की नाकामियां ही फेरहिस्त बड़ी लंबी होगी।प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ अपनी बात सुनाते हैं। लोगों के मन की बात सुनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं। अच्छे दिन के बदले महंगे दिन दे दिए गए। आज महंगाई ने हिमाचल प्रदेश के घर घर मे आंखों में आंसू ला दिए हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों को बोझ के तले दबाकर जीवन बदहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज एक तरफ सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है, तो दूसरी तरफ भर्तियों को लेकर ऊलजलूल नियम बनाकर युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। हाल ही में मल्टी टास्क वर्कर्स की नौकरियों में सीमेंट की बोरी लेकर दौड़ लगाने वाले प्रावधान पर गुस्सा जाहिर करते हुए राणा ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार नौकरियां दे रही हैं या फिर जिस तरह से सेना में पिट्ठू की सज़ा दी जाती है, वैसी सज़ा दे रही है। उन्होंने कहा कि चरम पर पहुंची, बेरोजगारी के दौर में सेना भर्ती को लगातार सरकार नजरअंदाज कर चुकी है। पुलिस भर्ती के पेपर लीक घोटाले में सरकार व सिस्टम खुद कटघरे में खड़ा है। पिछले 4 वर्षाें से लगातार भर्तियों के नाम पर बेरोजगारों से अन्याय किया जा रहा है। राणा ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में लगे अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में पिछले 4 वर्षाें में हर भर्ती में पेपरों को लीक करके हजारों करोड़ों का काला कारोबार जारी है। सवाल यह उठता है कि काले कारोबार की काली कमाई में कौन-कौन हिस्सेदार व भागीदार है। अगर मामला बेनकाब हुआ तो सरकार में बैठे बड़े मगरमच्छ बेनकाब होंगे। सुजानपुर की ग्राम पंचायत बैरी में आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 14 महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टेंट देकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया, जबकि दो स्वयं सहायता समुहों को टेंट देकर समाज सेवा की प्रेरणा दी। इसी बीच राणा के समाज सेवा के जज्बे से प्रेरित होकर दर्जनों युवाओं ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लामबंद होकर बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। राणा ने सवाल खड़ा किया कि सरकार के 8 साला जश्न पर सरकार बताए कि यह जश्न बेरोजगारी और महंगाई के पक्ष में मनाया जा रहा है। सरकार की आम आदमी के लिए क्या उपलब्धि रही है और रही है तो चारों तरफ भ्रष्टाचार महंगाई व बेरोजगारी का बोल बाला क्यों है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की कोरी गप्पों व गपोड़संखों पर जनता को कोई भरोसा नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ करने के लिए आक्रोशित जनता तैयार बैठी है। बैरी ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल कुछ अरसा पहले क्षेत्र में पटवारी न होने की समस्या को लेकर विधायक राणा से मिला था। 10 दिनों के भीतर राणा ने जनता की समस्या को देखते हुए यहां पटवारी की तैनाती करवा दी है। बैरी क्षेत्र के लोगों ने इस तैनाती के लिए राणा का धन्यवाद किया है। राणा ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने वाले प्रतिनिधियों से जुड़ती है न कि कोरी गप्पें हांकने वाले गपोड़संखों से जुड़ती है।
बेस्ट मोदी रैली वीडियो को सोशल मीडिया टीम द्वारा किया जाएगा सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा के प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया विंग की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हिमाचल में आईटी और सोशल मीडिया के प्रदर्शन में सुधार के लिए कई सुझाव लिए। टंडन ने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया से भाजपा के कामकाज को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा इस क्षेत्र में काम कर रही है और हमें खुशी है कि हमने बूथ स्तर पर आईटी और सोशल मीडिया टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि 31 मई को रिज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में आईटी और सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाएंगे। आज सोशल मीडिया राय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आम जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सकारात्मक राय बनाई है। उन्होंने कहा कि हमने मोदी रैली के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं और हमें इसके लिए बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमने 43 वीडियो और 72 स्लाइड्स लॉन्च की हैं। बेस्ट मोदी रैली वीडियो को सोशल मीडिया टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पहले सोशल मीडिया की पहुंच की भविष्यवाणी की थी और यह मोदी की दूरदर्शिता है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में क्रांति ला दी है। बैठक में पुनीत शर्मा, अनिल डडवाल, रवि मेहता, कर्ण नंदा, प्यार सिंह कंवर, शुभंकर सूद व सुशील राठौर और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज इस माह की 31 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाए। उन्होंने पुलिस को वाहनों के सुचारू संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को इस मेगा आयोजन के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेरा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ में रविवार को एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन थाना परिसर में किया गया, जिसमें रक्कड़ के स्थानीय दुकानदारों सहित क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। पुलिस थाना रक्कड़ के एसएचओ द्वारा वहां मौजूद लोगों को ड्रग्स के सेहत पर बुरे प्रभाव के बारे में जागरुकत किया। वहीं, लोगों से आह्वान किया कि जनता ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें गाड़ी या दोपहिया वाहन चलाते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सब का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन इंटक की बैठक लंबागांव महासचिव सुशील कौल की अध्यक्षता में आलमपुर के ठाकुरद्वारा चौक पर संपन्न हुई, जिसमें आस-पास की 5 पंचायतों की महिला मजदूरों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इसमें कांग्रेस पार्टी के द्वारा मजदूरों के हित में चलाए जा रहे सभी कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों ने एकजुट होकर भाजपा का बहिष्कार करने के लिए शपथ ली। साथ ही इस बार मजदूरों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में मजदूरों के हित में आबाज उठाने वाले भाई सुशील कौल को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने व प्रदेश और केंद्र सरकार की वूथ में योजनाओं की समीक्षा करने उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर जी की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना के साथ महिलाओं को 50 प्रतिशत बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं द्वारा गरीबों को एक समान विकास की धारा और आत्मविश्वास के साथ जीने का एक रास्ता दिखाया है। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर क्षेत्र में विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 3000 से ज्यादा सोलर लाइट, कामगार कल्याण बोर्ड में 4000 मनरेगा दिहाड़ी दारों को पंजीकृत करना, लगभग 400 महिला मंडलों को महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में पेयजल के लिए टंकी, सुख-दुख के उपयोग के लिए 10 गद्दे प्रति महिला मंडल, सहकारिता की दृष्टि से 50 सहकारी समितियों का गठन करके 1100 किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर सीएसआईआर के माध्यम से मुफ्त बीज उपलब्ध करवाना, 100 युवक मंडल को पंजीकृत करके स्पोर्ट्स किट देकर निराश युवाओं को खेल के मैदान तक लाना, सैलून के क्षेत्र पर काम करने वाले 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को सैलून किट देकर प्रोत्साहन देना जैसे अनेकों नए प्रयास पालमपुर में जो किए हैं, उसकी विस्तृत जानकारी व प्रधानमंत्री के मन की बात की जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई। इस अवसर पर कपूर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जन वासियों से यह आग्रह किया कि जिस तरह पूरा देश और प्रदेश डबल इंजन की सरकार विश्व के विश्वास के साथ जुड़कर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार पालमपुर इस बार आने वाले चुनाव में पूरी कसर को दोगुना करके जयराम ठाकुर के नेतृत्व को और मजबूत करें। इस अवसर पर वूथ के संबंधित दर्जनों से भी ज्यादा कांग्रेस परिवार के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रसन्न होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कपूर ने पार्टी में शामिल की गई सभी लोगों का पार्टी पटका डालकर स्वागत किया। इस मौके पर बैठक में बूथ अध्यक्ष मूलराज, प्रदीप कुमार, बूथ पालक शांति स्वरूप शर्मा, ग्राम केंद्र प्रभारी संजय कुमार, बीएलए करमचंद, बदेहड पंचायत के उपप्रधान अनवर शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशोक राणा, पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, महिला मंडल प्रधान अर्चना शर्मा, रेनू देवी, लज्जा देवी, मंजू, सुषमा देवी, भाजपा नेता देवकीनंदन, किशन लाल, ओमकार चौधरी, अमरचंद व अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दी जागृति महिला कृषि विपणन सहकारी सभा दाड़लाघाट के सौजन्य से नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा निवारण व घरेलू हिंसा से उत्पन्न पारिवारिक विघटन और 'बेटी है अनमोल' पर संस्था की सीईओ नीलम व बीओडी सीमा, स्नेह लता व सोमा आदि समाजसेवियों ने सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे रूपी जहर से दिन प्रतिदिन समाज खोखला होता जा रहा है। अकसर किशोर एवं युवा इसकी चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। इस जागरूकता अभियान से बच्चों ने बहुत सी जानकारियां प्राप्त की और नशा न करने का भी प्रण लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा, साक्षी, उमा, किरण, जया व पूर्ण चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जहां एक और देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करते हैं। वहीं, सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन कर उभरते हैं। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में बैडमिंटन खिलाड़ी भूपिंद्र शर्मा को शहरवासियों की और से सम्मानित करने के उपरांत उपस्थित जन समूह से वार्तालाप कर रहे थे। भूपिंद्र शर्मा कसौली विधानसभा से संबंध रखते हैं और उन्होंने हाल ही में आयोजित चतुर्थ मास्टर्स राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। डॉ. सैजल ने कहा कि भूपिंद्र शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल प्रदेश अपितु कसौली विधानसभा क्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूपिंद्र शर्मा भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहेंगे। उन्होंने इस अवसर पर परवाणू क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के उभरते हुए खिलाड़ियों, डिसकस थ्रो खिलाड़ी कुंजना पाठक तथा शॉटपुट खिलाड़ी कुशाग्र पाठक से मुलाकात भी की। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों का सिरमौर बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर जहां सुविधा युक्त खेल मैदान निर्मित किए जा रह हैं। वहीं, विभिन्न खेलों के लिए उपलब्ध अधोसंरचना को स्तरोन्न्त किया जा रहा है। प्रदेश में खिलाड़ियों को निर्धारित नीति अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि खिलाड़ी जन-जन के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। खिलाड़ियों का अनुशासन एवं प्रतिबद्धता युवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला के ड्रीमलैड होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी, दूरदर्शन नेशनल और दूरदर्शन न्यूज के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर, 2014 को इसका पहला अंक प्रसारित होने के बाद से यह कार्यक्रम देश के लोगों के पसंदीदा कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम को देश की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है। इसके पश्चात जय राम ठाकुर ने शहर के जाखू वार्ड का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का हिस्सा बनने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। केंद्र में एनडीए सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मेगा इवेन्ट को सफल बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के समारोह के लिए हॉलीलॉज जाकर सांसद प्रतिभा सिंह को भी निमंत्रण दिया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा नेता सुरेन्द्र ठाकुर, दीपक और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व वर्तमान में रोहडू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने आज अपने 5 दिवसीय रोहड़ू दोहरे के तहत ग्राम पंचायत ब्रासली के बलसा का दौरा किया। स्थानीय ग्रामवासियों, महिला मंडल की महिलाओं व मंदिर कमेटी ने विधायक का ढ़ोल-नागाड़ो व फूल की मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने यहां पर जनसमस्याओं को सुना व हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आए दिन भाजपा की जयराम सरकार रोहडू से कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले राजनीतिक द्वेष के चलते कर रही है। हाल में मंत्री के हाल में ही दौरे के बाद नगर परिषद रोहडू से कार्यकारी अधिकारी का तबादला किया गया है, जो कि पूर्ण रूप से राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है, अनेक विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं, उनको भरना दूर उल्टे आए दिन धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक के साथ मोतमीन मंदिर कमेटी बलसा शिव सिंह ठाकुर, मोतमीन शलोनू देवता, कलम सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ब्रासली सोनिका लता, पंचायत समिति सदस्य गंगा सरणी, उपप्रधान ग्राम पंचायत करालश राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गीता नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किरण दत्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय ठाकुर, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी महासचिव दलीप ठाकुर, यशपाल राठौर, उपाध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहडू भगत सिंह ठाकुर, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहडू ललित ठाकुर, सचिव कांग्रेस मंडल रोहडू हरी ठाकुर, मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य, समस्त पंचायत के महिला मंडल की प्रधान व समस्त पंचायत के लाेग मौजूद थे।
परिवार के पालन-पोषण में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करने वाली प्रदेश की कर्मठ महिलाएं अब यहां की आर्थिकी में योगदान देने के लिए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। उनके इन हौसलों को उड़ान देने में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान कर उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं को आजीविका एवं स्वरोजगार सम्बन्धी गतिविधियां शुरू करने व उद्यमिता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट अनुमान प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बने महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को आजीविका सम्बन्धी गतिविधियां शुरू करने व उद्यमिता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त परिक्रमा राशि (रिवॉल्विंग फंड) प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाया जा सके। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लाखों महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उनका पंजीकरण प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किया जायेगा। विशेष बात यह कि इन बीमा योजनाओं के वार्षिक प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार वहन करेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों के मानदेय में बढोतरी कर उन्हें योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम संगठनों से जुड़े लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25,000 रूपये प्रति समूह अतिरिक्त परिक्रमा राशि (रिवॉल्विंग फंड) प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शामिल किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों कृषि सखी, पशु सखी, कृषि उद्योग सखी, वित्त सखी, बैंक सखी आदि का मानदेय 350 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर रूपये 500 प्रतिदिन किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रेणी-1 जिलों क्रमश: शिमला, मंडी, कांगड़ा तथा ऊना की तरह श्रेणी-2 जिलों (अन्य 8 जिलों) में भी अतिरिक्त ब्याज उपदान प्रदान किया जाएगा, ताकि इन जिलों में भी स्वयं सहायता समूहों को 4 प्रतिशत की दर से बैंकों से ऋण उपलव्ध करवाया जा सके। भारत सरकार द्वारा श्रेणी-2 जिलों में ब्याज उपदान देने के बाद जो भी अतिरिक्त ब्याज उपदान देय होगा, उसे प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून को विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत 11 केवी कंडाघाट और चंबाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 4 जून को प्रात: 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट, कथेड़, हाउसिंग बोर्ड, बसाल, सूर्या किरण, बावरा, कालाघाट, डांगरी, पट्टी कोलियन, धरोट, आंजी, सलामना, बेर की सेर, समर हॉल, सलोगड़ा, हाट, मनसर, ब्रयूरी एवं आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय तथा तिथि को बदला जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने रविवार को ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में लगभग पांच लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। काजल ने कहा महिला मंडल भवन निर्माण को जहां भी क्षेत्र में जगह उपलब्ध होगी, वह विधायक निधि से पांच लाख रुपए की राशि महिला मंडल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत करेंगे। अपने कार्यकाल में वह लगभग 80 महिला मंडल भवनों का निर्माण करवा चुके हैं। काजल ने कहा महिला शक्ति के उत्थान के लिए वह विधायक बनने के पहले दिन से ही प्रयासरत है। और बतौर विधायक पिछले 9 वर्ष से हर महिला मंडल को एक वर्ष में दो बार दस-दस हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर रहे हैं। जब वो पहली बार विधायक बने तो क्षेत्र में पंजीकृत महिला मंडल की संख्या 72 थी, जो अब बढ़कर 360 हो चुकी है। काजल ने कहा मौजूदा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के 9 महिला मंडलों को 10 -10 हजार रुपए की राशि के प्राधिकार पत्र भी जारी किए। काजल नहीं पैदल मार्च कर गांव में घर-घर जाकर जन समर्थन भी मांगा। पंचायत प्रधान सपना देवी, नितिन कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच रमना देवी, लक्की, निशा देवी , विकास, प्रताप, रमना, प्रधान महिला मंडल सरोज कुमारी, बबिता, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, नीलम वर्मा, सपना देवी, गीता देवी, सरोज कुमारी, सुदर्शन कुमार, कैप्टन मदन लाल, गिरधारी लाल, अशोक कुमार, प्रशोतम लाल, कमल कुमार, सतीश कुमार, प्रकाश भाटिया, चत्तर सिंह, करतार सिंह, महिन्द्र सिंह, जगदीश चंद, ओंकार सिंह, सूबेदार नन्द लाल, राजिन्द्र वर्मा, संजय शास्त्री, जसराज सैनी, देश राज, अमर सिंह, सुरेश सैनी, सुभाष चंद, मदन सैनी, निर्मल सिंह, बाबू राम, रमेश कौंडल, सुभाष व वीनू शर्मा भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने 31 मई को शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के मध्यनज़र उक्त दिन शिमला शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में छात्रों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सदस्य विवेक कश्यप ने कहा है कि 31 मई को शिमला के रिज़ मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से जनता भारी परेशानी में है। सबसे ज़्यादा परेशान स्कूली छात्र व उनके अभिभावक हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में घण्टों जाम लग रहा है। इस से जनता को भारी असुविधा हो रही है। रैली के दिन 31 मई को यह असुविधा और ज़्यादा बढ़ेगी। इसलिये शिमला जिला उपायुक्त को 31 मई को शहर में जाम की संभावना व अन्य दिक्कतों के मध्यनज़र सार्वजनिक अवकाश घोषित कर देना चाहिए। शिमला शहर के पांच बड़े निजी स्कूल पहले ही इस दिन अवकाश की घोषणा कर चुके हैं। इसी तर्ज़ पर शिमला शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में उपायुक्त शिमला को सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी करने चाहिए ताकि 31 मई को छात्रों व अभिभावकों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। पिछली मर्तबा भी जब प्रधानमंत्री शिमला आये थे तो छात्रों व अभिभावकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसलिए जिला प्रशासन शिमला को पिछले अनुभव से सबक लेते हुए 31 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करनी चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में विभाग कांगड़ा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग श्रीचामुंडा मंदिर के जालंधर सराय में संपन्न हुआ। इस समापन अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पवन मिश्रा व प्रांत संघ कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, प्रांत प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ये वर्ग विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। विभाग कांगड़ा के इस अभ्यास वर्ग में 6 संगठनात्मक जिला कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नूरपूर, चंबा तथा बनीखेत से लगभग 100 शिक्षक पदाधिकरियों ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग में उद्घाटन सत्र और समापन सत्र के अलावा 8 सत्रों में विभिन्न विषयों- अभ्यास वर्ग की सार्थकता' संघ यात्रा, संगठन परिचय, कार्यकर्ता निर्माण, प्रवास, सदस्यता व हिंदुत्व इत्यादि विषयों पर प्रांत व जिला पदाधिकारियों अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को वौद्धिक दिया गया। कार्यक्रम का अंतिम सत्र प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद ने स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव को लिया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समूचे भारत वर्ष में पहली अगस्त 2022 को देश के सभी 3 लाख स्कूलों में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंली स्वरूप मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम को मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिला में प्रशिक्षण समिति, प्रकाशन समिति तथा सामग्री वितरण समिति, कोष समिति व लेखा जोखा इत्यादि समितियां बनाई जा रही हैं। समापन अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत कार्यवाह अशोक कुमार रहे। प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार ने अभ्यास वर्ग की प्रतिवेदना प्रस्तुत की। प्रान्त महामंत्री डॉ माम राज पुंडीर ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ, शैक्षिक कार्यक्रमों के अलावा सामाजिक सरोकार व शिक्षा, छात्र व राष्ट्र हित में तन मन व समर्पण भाव से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है। महासंघ के कार्यकर्ता को कर्तव्य निष्ठा से राष्ट्र हित में निःस्वार्थ भाव से कर्म करना है। हमारा संगठन दूसरों से अलग है। हम शिक्षक हित से पहले राष्ट्र हित, शिक्षा हित और छात्र हित में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ माम् राज पुंडीर, प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रान्त उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, प्रान्त प्रकोष्ठ प्रमुख अजय आचार्य, विरेंदर चड्डा, अशोक कुमार, नरेश कुमार , विभाग कांगड़ा संगठन प्रमुख डॉ जोगिन्द्र सिंह सहित सभी संगठनात्मक ज़िलों के अध्यक्ष , ज़िला मंत्री तथा संगठन मंत्री भी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके षष्ठम दिवस में कथा व्यास साध्वी त्रिपदा भारती ने मां पार्वती के जन्म की कथा को संगत के समुख बड़े रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा जब जब धरती पर पाप अधर्म अत्याचार बढ़ता है, तो तब तब वो शक्ति इस धरा धाम पर अवतरित होती है। और धर्म की पुनः स्थापना करती है। मां पार्वती जी के जन्म पर राजा हिमवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं और एक बहुत बड़े उत्सव का आयोजन करते हैं। ये कथा हमे प्रेरणा देती है कि जब किसी घर में देवी स्वरूप कन्या का जन्म हो तो हमें निराश नहीं, अपितु प्रसन्न होना चाहिए। वास्तव में पुत्र और पुत्री में कोई भेद नहीं है। इसके अतिरिक्त साध्वी ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को उठाते हुए मानव को जागृत करते हुए कहा यह प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। इसका दोहन करके हम अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। ईश्वर ने हमे जीवन जीने के लिए ये हवा पानी फल अनाज इत्यादि दिए हैं। अगर हम लालच के वशीभूत हो कर इन प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे जीवन पर संकट के बादल छा जाएंगे। इसीलिए हमे अपने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इसके साथ साथ जितना हो सके पानी का सद्पयोग करना चाहिए, उसे यूं ही व्यर्थ नही बहाना चाहिए। इसके साथ साथ साध्वी ने बताया की आज सर्वश्री आशुतोष महाराज न केवल संरक्षण परिकल्प के अंतर्गत वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जनमानस को जागृत कर रहे हैं। अपितु गौवंश के संरक्षण व संवर्ध के लिए भी संस्थान कटि वध है। साध्वी ने कहा कि अगर हम श्रेष्ठ भारत का निर्माण चाहते हैं, तो हमे अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना होगा और हमारी संस्कृति अध्यात्म प्रदान संस्कृति है। अध्यात्म से अभिप्राय उस ईश्वर का साक्षातकार करना है, जो एक पूर्ण गुरु के बिना असंभव है। दीप प्रज्वलन की रस्म अशोक (सह प्रांत कार्यवाह हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), सरवीन चौधरी (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश), पवन काजल (विधायक कांगड़ा), विशाल नहरीया (विधायक धर्मशाला) ने किया। इसके अतरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन किया व कथा का समापन मा की मंगल आरती के साथ किया गया।
सरबत दा भला के आदर्श वाक्य पर चलने वाले छात्रों के नेतृत्व वाले स्वैच्छिक संगठन सचखंड फाउंडेशन ने शनिवार को शूलिनी विश्वविद्यालय परिसर में पुरुषों के लिए एक अनूठी पीरियड कैंप अनुभव कार्यशाला का आयोजन किया। अजियात नाम की वर्कशॉप में मेंस्ट्रुअल कैंप सिमुलेटर का इस्तेमाल किया गया जो मानव त्वचा की सतह से जुड़ता है और पीरियड्स के दौरान ऐंठन के समान दर्द पैदा करने के लिए विद्युत संकेतों का उपयोग करता है। इस मशीन से पुरुषों को वास्तविक अनुभव दिया कि एक महिला को पीरियड्स के दौरान कैसा महसूस होता है। सचखंड फाउंडेशन के रविजोत और गुरजोत नई दिल्ली स्थित फाउंडेशन के प्रमुख स्वयंसेवक थे, जिसे दो लड़कों ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान बनाया था। फाउंडेशन को वर्तमान में 2000 से अधिक स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त है। फाउंडेशन ने द रेड टैबू क्लब के साथ सहयोग द्वारा यह वर्कशॉप आयोजित की, जिसका नेतृत्व शूलिनी विश्वविद्यालय से गुंजन, अनुष्का, मृणालिनी और कनिष्क ने किया और वर्तमान में इसका नेतृत्व डॉ. नितिका और डॉ. प्राची कर रहे हैं। ऐंठन के दर्द का अनुभव करने के लिए 80 से अधिक शूलिनियों ने इस में भाग लिया। यह जीवन भर के अनुभव में एक बार था जब एक महिला अपने मासिक धर्म के दिनों में कैसा महसूस करती है। यश ने कहा कि एक छात्र जिसने कार्यशाला में ऐंठन के कारण होने वाले दर्द का अनुभव किया। निदेशक ई-लर्निंग, डॉ आशू खोसला ने कहा कि शिविर ने उन पुरुष छात्रों को एक मूल्यवान अनुभव प्रदान किया, जिन्हें पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द के प्रति संवेदनशील बनाया गया था। शूलिनी विश्वविद्यालय में एक सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी उद्घाटन किया गया और विभिन्न लड़कियों के छात्रावासों और शौचालयों में ऐसी और मशीनें लगाए जाएंगी।
शुक्रिया मां कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को ऐसा सम्मान दिया की मौजूद दर्शक भाव विभोर हो गए। मौका था आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में चल रहे कार्यक्रम मां तुझे सलाम का। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी मां को सम्मान तो दिया साथ ही मां और बच्चे के अनूठे और अनमोल रिश्ते का शानदार सन्देश भी दिया। कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अलग-अलग भागों में विभाजित कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब सोलन सिटी की प्रेजीडेंट शिविका गुप्ता, बाल मुकुंद अपैक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति बिंदल और अंतराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविका गुप्ता ने इस मौके उपस्थित मदर्स को अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की बात कही। कहा की अच्छे संस्कार और अच्छा समाज एक अच्छी मां ही हमें दे सकती है। जीनियस ग्लोबल स्कूल बच्चों को अच्छे संस्कार और मां जैसा प्यार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। स्वाति बिंदल और शिविका ने स्कूल के प्रयासों की सराहाना की। कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर सहजता से करवाने के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि ने इस सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सत्या गांधी, राजकुमारी गुप्ता, मृदुला शर्मा और प्रोतिमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जबकि पूजा चौधरी, बबली वर्मा, बेबी रॉय और मृदुला ने जज की भूमिका निभाई। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मां तुझे सलाम थीम पर आधारित कार्यक्रम में पांच प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका सभी ने लुत्फ लिया। नौनिहालों ने मां तुझे सलाम के थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खासतौर पर बच्चों ने बेटा और बेटी को लेकर समाज के विचार लोगों के सामने रखे। यह स्किट इतना बेहतरीन रहा कि मौजूद लोग भावुक हो गए। साथ बच्चों ने लुका-छुपी, किन्नोरी नाटी, मां पर समर्पित गाने पर डांस भी किया गया। इसका भी लोगों ने जमकर लुत्फ लिया। इस अवसर पर स्कूल ने माताओं को सम्मानित किया। सभी के लिए कुछ खास प्रतियोगिताएं जैसे बॉलीवुड क्वीन, परफेक्ट मोमेन्ट, फैशन शो, जीनियस सुपर डांस मां, मोस्ट टैलेंटेड जीनियस माँ आदि में सब ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई मजेदार खेलों का भी विशेष इंतजाम किया, जिसमें सभी को अपना हुनर दिखने का भरपूर मौका मिला और सब ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में फ्लावर अरेंजमेंट में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर बबीता, दूसरे स्थान पर मीनू चौहान रही। जूनियर वर्ग में सुरुचि मित्तल और अदिति ने पहला, आरती ने दूसरा और हर्षा और रैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉलीवुड क्वीन में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर संध्या, दूसरे स्थान पर चांदनी और तीसरे स्थान पर अंजू ने कब्जा किया। जूनियर वर्ग में ज्योति ने पहला, नेहा ने दूसरा और शिवानी गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। केटवॉक में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर रूचिका दूसरे स्थान पर किरण और तीसरे स्थान पर अल्का रही। जूनियर वर्ग में ज्योति पहले इशप्रीत और गीतांजली दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं। सुपर डांसर मां का खिताब आरती-ज्योति के नाम... सुपर डांसर मां का खिताब सीनियर वर्ग में आरती और जूनियर वर्ग में ज्योति के नाम रहा। अलका और गीतांजली ने दूसरा और शालू, उमा, अंजू और अदिति न तीसरा स्थान हासिल किया।फोटोजेनिक कम्पीटिशन में सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर शीतल, दूसरे स्थान पर अल्का। जूनियर वर्ग में ज्योति पहले, रंजू दूसरे और नोरबू तीसरे स्थान पर रहीं।
मुनीष ठाकुर। भरमौर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्व-शासन को स्थापित और विकसित करने उत्तम प्रावधान बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है। पंचायतों को सुदृढ़ बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 5 दिन बाद शनिवार को समाप्त हो गया। इसकी अध्यक्षता पंचायती राज के निदेशक रविंद्र कुमार ने की। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 से 28 मई तक पंचायती राज विभाग द्वारा बैजनाथ में रखा गया था। इसमें जिला चंबा के अंतर्गत भरमौर, पांगी तीसा, चंबा ब्लॉक प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सहायक, सचिव सहित सलाई अध्यापिका उपस्थित रही। ग्राम पंचायत होली के प्रधान देवी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज के निदेशक रविंद्र कुमार द्वारा पंचायती राज विभाग की महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के दौरान प्रदान कारवाई गई। प्रधान देवी सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी ब्लॉक के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सहायक, सचिव को मनरेगा, पंचायत राज अधिनियम व नियम, समाज में महिला मंडलों की भूमिका व ग्राम सभा की बैठकों के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कारवाई गई।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की नई बसों की खेप कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू से मालगाड़ी पर सवार होकर सोलन जिला के बद्दी में पहुंच गई हैं।हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम द्वारा 195 नई बसों काऑर्डर दिया था, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। 145 ऑर्डिनरी व 50 डीलक्स बसें हैं।बसों को निरीक्षण के बाद डिपुओं में आबंटित किया जाएगा। बता दें कि निगम ने 195 नई बसों का ऑर्डर दिया था, जिनमें से अब तक 70 बसें आ गई हैं, 125 और आनी बाकी हैं। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बस में सेंसर लगे है। चलती बस के पुर्जे खराब होने पर सेंसर द्वारा चालक को निर्देश दे दिया जाएगा। वहीं प्रदूषण और सुरक्षा मानकों को लेकर इनमें विशेष प्रावधान है। इनमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सुरक्षा की दृष्टि से सामान छत पर रखने की व्यवस्था नहीं है बल्कि डिक्की की व्यवस्था की गई है।
पालमपुर : सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र जाबेज राजू का संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात कलेमसन विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ चयन हुआ है। राजू को अमेरिका सरकार की तरफ से लगभग 20 लाख रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप आने वाले 6 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा, जिससे भविष्य में मानव जाति में आ रही कैंसर की समस्या से निजात पाने में भी सहायता मिलेगी। राजू ने बताया कि उनका उद्देश्य एवं सपना भविष्य में अपने भारत देश के लिए नोबल पुरस्कार लाना है। बताते चलें कि राजू ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश से की है। इसके पश्चात उन्होंने आईसीएआर की राष्ट्रीय परीक्षा उतीर्ण कर कृषि विवि पालमपुर में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश प्राप्त किया। हाल ही में राजू ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की। जाबेज राजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, अपने गुरुजनों डॉ बी सुब्रमण्यम, डॉ एस दयाकर एवं अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. प्रेमचंद शर्मा को दिया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एचके चौधरी से प्रेरित होकर राजू ने विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई एवं शोध कार्य करने का निर्णय लिया और साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. आर एस चंदेल का हर संभव सहायता के लिए धन्यवाद किया।
कार्यक्रम संयोजक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की छात्राएं साहिबा ठाकुर एवं सुमन साहनी ने बताया कि मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर 30 मई को वेबीनार करवाया जा रहा है। इस वेबीनार को वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्री वास्तव संबोधित करेंगे। वह मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। मानवाधिकारों के विषय पर उमंग फाउंडेशन का यह लगातार 37वां साप्ताहिक वेबीनार होगा।
आरती शर्मा। श्रीनैना देवीजी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनैना देवी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गाड़ियां आमने-सामने टकर हाे गई। हालांकि टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी भी श्रद्धालुओं को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस को सूचित करने की बजाए श्रद्धालुओं ने आपस में ही मामला निपटा लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा आजादी के 75 वर्षाें में सभी सरकारों ने विकास का प्रयत्न किया है। पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी अधिक से अधिक हो सकता है, वह भारत में किया, बहुत विकास हुआ है। इसके बाद भी बढ़ती आबादी तथा कुछ और कारणों से अभी गरीबी और पिछड़ापन है। सभी जगह सब सुविधाएं नहीं है। उन्होंने कहा भारत में कुल 5 लाख मंदिर है। मंदिरों की आय भारत सरकार की आय से भी कई गुणा अधिक है। भारत के सभी मंदिरों की कुल अर्थ व्यवस्था 3 लाख करोड़ की है। नकद धन के साथ सोने का दान भी बहुत अधिक होता है। 2021 में तिरूपति मंदिर में 3 हजार करोड़ नकद और 6 हजार करोड़ का सोना दान में आया था। दक्षिण के कुछ मंदिरों में सदियों से पड़ा हुआ सोना बंद तालों में रखा है, किन्हीं कारणों से खोला तक नहीं गया। शांता कुमार ने कहा कुछ मंदिर अपनी आय का जनता के लिए बढ़िया उपयोग करते है। एक मंदिर विश्वविद्यालय चला रहा है, कुछ और भी जन कल्याण के काम कर रहे हैं, परंतु सभी मंदिर ऐसा नहीं कर रहे। मंदिरों में धन और संपत्ति भी देश की है। यदि कुछ मंदिर जन कल्याण का काम कर सकते हैं, तो बाकी मंदिरों को भी ऐसा करने के लिए सरकार को प्रेरित करना चाहिए और आवश्यकता हो तो कानून भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा भारत में कम से कम 100 ऐसे बड़े मंदिर है, जो भारत सरकार के एम्स की तरह के बड़े हस्पताल चला सकते हैं। बाकी सभी मंदिर जन कल्याण के छोटे काम कर सकते हैं। सरकार इस पर विचार करे। देश के 100 बड़े मंदिरों को एम्स की तरह के 100 अस्पताल, जिनमें गरीबों का ईलाज मुफ्त हो चलाने के लिए बाध्य किया जाए, बाकी देश के प्रत्येक मंदिर की आय के अनुसार छोटी या बड़ी गौशाला चलाएं। इस निर्णय से पूरे देश को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और पूरे देश में सड़क पर कोई गाय आवारा नजर नहीं आएगी। गाय को माता मानने वालों को शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। इन दो अति महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ खर्च नहीं करना पड़ेगा।
अलाेक। कुल्लू पुलिस थाना केलांग में दूरभाष द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जाहलमा आदि के क्षेत्र से कुछ लोगों द्वारा गाय व बैलों की खरीद की जा रही है, जो कि इन पशुओं को क्रूरता पूर्वक गाड़ियों को भर कर बाहरी राज्यों को ले जाते हैं। संबंधित सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रबंधक अधिकारी पुलिस थाना केलांग द्वारा नाकाबंदी की गई और रात करीब 01:50 बजे शक्श नाला केलांग के पास स्टिंगरी की ओर जाने वाली दो गाड़ियों को रोका गया, तो उनमें मौजूद व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर संताेषजनक जवाब न दे पाने पर, पुलिस ने दोनों गाड़ियों (HP42 6687 व HP66A 4222) की तलाशी ली, तो इन गाड़ियों में क्रमशः 09 पशु (06 गाय व 03 बैल) तथा 10 पशु (06 गाय व 04 बैल) ठूंस कर परिवहन करना पाए गए। संबंधित व्यक्तियों क्रमशः लोबजंग टशी निवासी, डाकघर पदुम जिला कारगिल, नवांग सोनम निवासी पदुम जिला कारगिल व रिगजिन निवासी करु जिला कारगिल ने पूछने पर बताया कि यह उक्त पशुओं को पदुम कारगिल ले जा रहे थे। संबंधित व्यक्तियों द्वारा पशुओं के विरुद्ध क्रूरता कर परिवहन करने की दशा में पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना केलांग में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पीति द्वारा गुप्त सूचना प्रदान करने वाले व्यक्तियों का धन्यवाद किया गया व समाज में लोगों को अपराध के विरुद्ध नजदीकी पुलिस थाना को सूचनायें भविष्य में भी प्रदान करने का आग्रह किया गया है।


















































