डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित कई पदों के लिए दस्तावेज मूल्यांकन और टाइपिंग टेस्ट की तिथियां अधिसूचित कर दी है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (पोस्ट कोड 206) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथि 6 जून को सुबह 10:00 बजे निर्धारित की गई है। स्टोरकीपर-सह-क्लर्क (पोस्ट कोड 207) और लाइब्रेरी असिस्टेंट (पोस्ट कोड 214) के लिए टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तिथि क्रमश: 7 जून को सुबह 10 :00 बजे और 11:30 बजे निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 204) और ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 202) के लिए दस्तावेज़ मूल्यांकन क्रमश: 8 जून को सुबह 10:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे होगा। तकनीकी सहायक ग्रेड-ढ्ढ फील्ड (पोस्ट कोड 205) के पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज 8 जून को दोपहर में 3.30 बजे चेक किए जाएंगें। फील्ड सहायक (पोस्ट कोड 208) और केयरटेकर (पोस्ट कोड 217) के पदों के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेज मूल्यांकन क्रमश: 9 जून को सुबह 10 : 00 बजे और दोपहर 3:00 बजे को किए जाएगें। जबकि जूनियर तकनीशियन प्रयोगशाला (पोस्ट कोड 209) के दस्तावेज मूल्यांकन 10 जून को सुबह 10:00 बजे होंगें। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
भारतीय डाक विभाग द्वारा पंचायत भवन वंडु में 6 जून को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारीअधीक्षक, डाकघर, धर्मशाला ने दी। उन्होंने बताया कि इस कैंप में डाक विभाग से सम्बन्धित सभी योजनाओं जैसे डाकघर की विभिन्न जमा योजनाओं, आईपीपीबी की सुविधाएं, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली, डाकघर की विभिन्न बीमा सुविधाओं, आधार कार्ड बनाना और आधार कार्ड में त्रुटियों को सही करने के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस कैम्प का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए उप डाकपाल, पंचरूखी से दूरभाष 01894-253965 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में मनाया जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा कांगड़ा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे कि स्कूल, विद्यालय, यूनिवर्सिटी, वृद्धाश्रम, मंदिर, दिव्यांग स्कूल तथा अन्य संस्थानों में भी कुशल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मई के महीने से योग करवाया जा रहा है, जिसमें 21345 लोग जुड़े हुए हैं। जिला कांगड़ा के समस्त आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों द्वारा रोगानुसार विभिन्न प्रकार के योगासनों की जानकारी रोगियों को दी जा रही है। इसके द्वारा आम लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी भी दी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक आगामी हमीरपुर जिला के बड़ू स्थित बासी पैलेस में 6 और 7 जून को होने वाली है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि ऊना से भाजपा के 15 सदस्यों की टीम इस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि 6 जून को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कोर ग्रुप बैठक होगी, जबकि 7 जून को पांच सत्रों में कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न होगी। हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की अहम बैठक होने वाली है। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी जबकि कार्यकर्ताओं को भी इस बैठक के ही तहत चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला के 15 सदस्यीय दल में प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 जून को हमीरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 6 जून को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर अभिभावकों को बच्चों की प्रगति रिपोर्ट, पढ़ाई में आ रही बाधाओं, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने अभिभावकों से कहा कि बह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा। इस मौके पर एसएमसी के सदस्य और स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ने शनिवार को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में नागरिक अधिकार संरक्षण-1955 और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने की। इस अवसर पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी सरकार ने कई नियम-अधिनियम बनाए हैं। इस अवसर पर विधायक ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के 38 लाभार्थियों को डेढ-डेढ लाख रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने अनुवर्ती योजना के तहत 94 महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। इससे पहले जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने विधायक का स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों को नागरिक अधिकार संरक्षण-1955 और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाया। उन्होंने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर के दौरान तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाहा ने भी विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचेंगी तथा सभी पात्र लोग इनका भरपूर लाभ उठा सकेंगे। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज के राउंड-3 का उदघाटन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों-बागवानों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महाक्विज का तीसरा राउंड 18 जून तक चलेगा। महाक्विज के पहले राउंड में महिला सशक्तिकरण, दूसरे राउंड में उद्योग और तीसरे चरण में किसान-बागवानों के उत्थान पर फोकस किया जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जीडीपी में आज भी कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 13.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों में आज भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने साढे चार वर्षों के दौरान क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।
जिला किन्नौर आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ जिला का प्रतिनिधिमंडल महासंघ अध्यक्ष कमल किशोर की अध्यक्षता में सांसद प्रतिभा सिंह से मिला तथा अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। महासंघ ने मांग पत्र में बताया कि जिला किन्नौर में विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा जनजातीय क्षेत्र होने के कारण कर्मचारियों को 25 प्रतिशत जनजातीय वेतन वृद्धि भत्ता दिया जाता है, परन्तु जनजातीय क्षेत्रों के कुछ विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों को जनजातीय वेतन वृद्धि भत्ता नहीं दिया जा रहा है जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता है उन्हें वेतन के लिए दो-तीन माह का इंतजार करना पड़ता है जिससे कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सांसद प्रतिभा सिंह से कर्मचारियों को जनजातीय वेतन वृद्धि भत्ता दिए जाने के नियम को लागू करने व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन दिए जाने की मांग की है।
विकास खंड परागपुर में दैनिक वेतन भोगी आधार पर चालक का पद भरा जाना है। खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थी 10/06/2022 सायं 5 बजे तक अपना आवेदन खंड विकास कार्यालय परागपुर में सादे कागज पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास हल्की/भारी/यात्री वाहन चलाने का वैध ड्राईविंग लाईसेंस होना चाहिए। प्रार्थी की आयु प्रथम जनवरी को 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उक्त पद के लिए अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र भी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी खंड विकास कार्यालय परागपुर में संपर्क कर सकता है।
उपमंडल देहरा के अन्तर्गत पड़ती पंचायत खैरियां के स्थानीय निवासी एवं उक्त पंयायत के उपप्रधान जसबीर गुलेरिया को द स्टेट ट्रांसपोर्ट डिवेलपमेंट एंड रोड सेफ्टी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। काउंसिल द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसमें जसबीर गुलेरिया का नाम भी शामिल है। जसबीर गुलेरिया द्वारा इस उपलब्धि के लिए प्रदेश में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनको इस ओहदे से नवाजने के लिए धन्यवाद सहित शुक्रगुजार है, साथ ही वह काउंसिल द्वारा दी गयी इस नियुक्ति का हर सम्भव तरीके से निर्वाहन करेंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ की स्थानीय इकाई के द्वारा 12वें दिन भी आंदोलन को जारी रखा गया। लगातार 11 दिन तक गेट मीटिंग और डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक के बाद आज 12वें दिन फिर से भूख हड़ताल शुरू की गई। यह भूख हड़ताल 9 जून तक जारी रहेगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार एवं सचिव संदीप कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार के द्वारा जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। गौरतलब रहे कि महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के शिक्षकों का वेतन यूजीसी ही पूरे देश के लिए तय करती है, जो कि पूरे देश भर में 2017 से लागू किया जा चुका है, लेकिन हिमाचल ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सरकार के द्वारा उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश भर के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक पिछले 2 सप्ताह से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के प्राध्यापक फिर से भूख हड़ताल पर बैठे और साथ में परिक्षाओं का संचालन भी भूखे पेट किया। इस मोके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान गांव चाखड़ के ग्रामीणों को रैली के माध्यम से जागरूक किया। कुछ छात्रों स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया और विद्यायल परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। सभी छात्रों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। टीजीटी मेडिकल अध्यापक मलकीत सिंह ने पर्यावरण को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान खेमराज, अभिभावक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने छात्रों व शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समस्त अध्यापक, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।
-- 3 साल से लंबित मांगों को पूरा करने के बारे दिया नोटिस -- 22 जून को जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन जैसे जैसे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे कई संगठन अपनी मांगों को लेकर आगे आ रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को केसीसी बैंक रिटायर्ड एम्प्लॉईज़ संगठन द्वारा अपनी 3 वर्षों से लंबित मांगों के बारे में उपायुक्त कांगड़ा, एसपी कांगड़ा, बैंक के अध्यक्ष, बैंक के प्रबंध निदेशक को 15 दिनों का नोटिस दिया। यह नोटिस संगठन के अध्यक्ष सुमेर चंद राणा, महासचिव संतोष गोयल व् अतिरिक्त महासचिव अश्वनी दीक्षित की अध्यक्षता में दिया गया। केसीसी बैंक रिटायर्ड एम्प्लॉईज़ संगठन के तीनों नेताओं ने प्रेस को एक सयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बैंक मैनेजमेंट ने क़ानूनी रूप से बनाए गए पेंशन ट्रस्ट की अपने कुप्रबंधन के कारण समय पर समीक्षा नहीं की व् 1 अप्रैल 2010 को बिना कारण बताए गैर क़ानूनी ढंग से कर्मचारियों को मासिक अंशदान बंद कर दिया। 1 अप्रैल 2010 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को 31 मार्च 2015 तक कोई पेंशन नहीं दी गई। इसके बाद बैंक में एक प्राइवेट पार्टीसिपेटी पेंशन पॉलिसी को लागु कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 22 वर्षों तक ओल्ड पेंशन में कंट्रीब्यूशन दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को बैंक के सेवारत कर्मचारियों के समान मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश की सहकारी सभाओं के पंजीयक ने बैंक के एक पूर्व प्रबंध निर्देशक को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया है, परन्तु इनके खिलाफ आगे कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। संगठन के तीनो नेताओं ने कहा कि बैंक के एक और पूर्व प्रबंद निदेशक ने उस समय के नॉमिनेटेड बार्ड ऑफ़ डायरेक्टर के साथ मिल कर षड्यंत्रपूर्वक अपनी शक्तियों का दुरुपयुयग करते हुए बैंक के करोड़ों रूपए का ऋण दे दिया जिसके लिए बैंक के अधिकारियों ने असहमति जताई थी। यही नहीं नाबार्ड के दिशा निर्देशों का भी सरे आम उलंघन किया गया। उन्होंने कहा कि विधित रहे, बैंक प्रबंधक अपनी वार्षिक लेखा बंदी के समय बैंक के रिसेर्वे फण्ड से होने वाली आय को अपने लाभ हानि में सम्मिलित करते है, इसके उपर आयकर देते है व् रिज़र्व फण्ड की वृद्धि को रोकते है तथा सेवा निवृत कर्मचारियों के हक देने में आनाकानी करते है। अब संगठन ने फैसला किया है कि 22 जून 2022 को 12:15 मिनट पर दोपहर अपने परिवार के सदस्यों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए एक जुलुस की शकल में जन जन को बताते हुए जिलाधीश कार्यालय जायेंगे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला पुजारिया में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विधायक अर्की संजय अवस्थी शामिल हुए। उन्होंने देव श्री गण कोटला पुजारिया मंदिर में शीश नवाया। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे है। इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे है। वहीं विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जहां लोगों ने क्षेत्र में आए दिन हो रही पानी की समस्या बारे विधायक को अवगत करवाया। इसके हल के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने जालपा मन्दिर से कोटला तक एम्बुलेंस सड़क बनाने की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हूं। क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से एक लाख महिला मंडल को देने की घोषणा। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर में शौचालय बनवाने के लिए राशि देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,लाला शंकर,मोहन सिंह ठाकुर, ऋषि देव शर्मा,अनिल गुप्ता, प्रेम गौतम, बालक राम शर्मा, कमलेश, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, ललित गौतम, देवीरूप शर्मा, रत्न लाल, मनोज गौतम, मदन, राजू पंडित, राम चन्द, हेतराम, मीरा, बिमला युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
पंचायत दोदु ब्राह्मणा के 11 परिवारों ने एक अनोखी मिसाल की है। अब ये परिवार सरकारी डिपो से राशन नहीं लेकर केंद्रीय सरकार का सहयोग करेंगे। शनिवार को दोदु ब्राह्मणा के स्थानीय निवासी मीनाक्षी शर्मा, मुनीश, विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रवि कांत शर्मा, रमेश चंद शर्मा, रमन कुमार, संतोष कुमारी, अनिल कुमार शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, शुभ शर्मा द्वारा केंद्र सरकार के सहयोग में एक बहुत बड़ी पहल की है। इन सभी परिवारों ने फैसला लिया है की अब यह डिपो से राशन नहीं लेंगे।
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पावंटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मंत्रालय में 106 परिवारों को मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत निशुलक गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने बताया कि जिनको मुफ्त गैस सिलेंडर प्राप्त हुए है उन्हें इस वित्त वर्ष में दो अतिरिक्त रिफिल सरकार की तरफ से मुफ्त में दिए जाएंगे। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 5964 परिवारों को नि:शुलक गैस कनेशन वितरित किये जा चुके है। पांवटा साहिब में यमुना तट पर 0.6 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 20 लाख की लागत से बने यमुना वन विहार पार्क का निर्माण किया गया है। आज इस पार्क में हरी यमुना संस्था द्वारा कृष्ण भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की नदियों को साफ रखना हम सभी की जि़म्मेदारी है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने नदियों को स्वच्छ रखने में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उन्होंने यमुना वन विहार पार्क के लिए 10 लाख की अतिरिक्त राशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क के रख रखाव के लिए एक माली नियुक्त किया जाएगा तथा उस माली के रहने के लिए एक कमरे का भी निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा कि एक ट्यूबवेल भी स्थापित किया जाएगा जिससे पार्क में पीने के पानी तथा सिंचाई की व्यवस्था हो पाएगी। उन्होंने पार्क में अतिरिक्त लाइटों की शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बसकिराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट नि:शुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न पैरा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा गोरखूवाला खोड़ोवालाबूड़ में जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर निराकरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अध्यक्षभारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, डीएफओ वनविभाग कुनाल अंग्रिश, अध्यक्ष चौम्बर ऑफ कॉमर्स सतीश गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पावंटा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा स्थित अमर शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज शहीद स्थल पर पत्नी रजनी देवी व माता रुकमणी सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद सोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहां की देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। सोहन सिंह की शहादत क्षेत्र और पूरे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने शहीद परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की एवं देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की। भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शहीद सोहन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की शहीद सिपाही सोहन सिंह 6वीं डोगरा रेजीमेंट मे तैनात थे। 2015 में ऑपरेशन राइनो के अंतर्गत ऑपरेशन इफाजत -1 के तहत मणिपुर में तैनात थे, 04 जून 2015 को सिपाही सोहन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना, उपाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सवर्णजीत, सह-सचिव गुरदीप, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, मिडिया प्रभारी दिपू ठुंडू व नरेश कुमार, वरिष्ठ सदस्य नारायण बीरसांटा, निर्मल सिंह, चमेल नेगी, दीपचंद, विजेंदर, सतीश, जगदीश, मामचंद, सुरेन्द्र, दिपक, कपिल जगत सिंह, सुरेश कुमार और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच 90 दिन में पूरी कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश में खनन, शराब व नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया। सुखविंदर सुक्खू व प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायकों ने अभी तक पेपर लीकेज मामले में सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी न होने को लेकर जयराम सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। ज्ञापन सौंपने के बाद सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की पेपर लीक सरकार चल रही है। पेपर लीक होना पिछले साढ़े चार साल में चलन बन गया है। लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक ने सरकार की लचर कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। जयराम सरकार की नाक तले पुलिस के पास से पेपर लीक हो गया। हरियाणा, चंडीगढ़ व आसपास के दलालों ने लाखों रुपए में लगभग 2000 युवाओं को पेपर बेचा। पेपर बेचने वाले अभी तक गिरफ्त में नहीं आये हैं। इससे पहले 2019 में भी पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो चुका है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती का प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आये दिन पेपर लीक हो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि राज्यपाल महोदय से मांग की है कि सरकार को निर्देश देकर सीबीआई जांच की अधिसूचना जल्द जारी करवाएं। पेपर लीक मामले की जांच 90 दिन में पूरी हो। 15 अगस्त तक जारी पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। सीबीआई जांच समयबद्ध तरीके से होने पर ही पेपर लीक के मास्टरमाइंड सामने लाये जा सकते हैं। सरकार को पेपर लीक, पेपर चोरी, पेपर बेचने इत्यादि के मामलों में कड़ी से कड़ी सजा व बड़ा जुर्माना लगाने के लिए सख्त कानून बनाने के निर्देश जारी करें। इससे पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े लोगों में खौफ पैदा होगा। पेपर बेचने व लीक करने वालों के लिए आजीवन कारावास का प्रावधान किया जाए। पेपर लीकेज में शामिल पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त हों। इनसे पेपर लीक के कारण हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई भी करें। भाजपा सरकार में प्रदेश में खनन, शराब व नशा तस्करी माफिया खूब पनपा है। प्रदेश सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। खनन माफिया प्रदेश की खनिज संपदा का अवैध दोहन कर रहा है। अवैध खनन से खड्डों, नदियों व नालों का सीना छलनी कर दिया है। इसलिए राज्यपाल से विनम्र निवेदन किया है कि पेपर लीक, खनन, शराब व नशा माफिया से देवभूमि को बचाने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाएं। चैन की नींद सोई हुई सरकार को जगाने का काम करें ताकि लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बच सके। इस दौरान उनके साथ पूर्व मन्त्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, लखविंदर राणा, सतपाल रायज़ादा, संजय अवस्थी, पूर्व विधायक सोहन लाल , कांग्रेस नेता नरेश चौहान, विनीत गौतम, महेन्द्र चौहान , सुरेन्द्र चौहान, अरुण शर्मा, हिमाचल यूवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, एवं एसयूआई अध्यक्ष छत्तर ठाकुर, जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रितेश कपरेट, सुशीला नेगी, महासचिव अनीता वर्मा, पार्षद राकेश चौहान, यशपाल तनैइक, राज कुमारी सोनी, प्रदीप वर्मा, गितांजली भागड़ा, कुसूम वर्मा, कमला वर्मा, अनजेश वोरा, तनू चौहान, बलोक अध्यक्ष राम कर्षण शानडिल विकास सिंगा, कुलदीप औकटा, रोहित शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शेकटू, धर्म पाल ठाकुर, संजय भारद्वाज, राकेश नेगी ,शुबरा जिनटा ,महेश ठाकुर, नितिन देशटा, चंद्र महाजन, सिमरन नेगी आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में अवर सचिव प्रारंभिक शिक्षा बिक्रम ललित गौतम को अपना मांगपत्र सौंपा। तत्पश्चात शिक्षा निदेशक प्रारंभिक पंकज ललित से शिक्षा निदेशालय में मिला। निदेशक महोदय को हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के विज्ञान अध्यापकों से जुड़ी हुई समस्याओं से अवगत करवाया तथा विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें मुख्य मांगे प्रायोगिक भत्ता 150 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करना, विभिन्न शिक्षकों से उनके सर्टिफिकेट की वेरिफिकेशन के लिए लिए जाने वाले शुल्क की अधिसूचना को वापस लेना, 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर विज्ञान अध्यापकों को 2 विशेष वेतन वृद्धियां प्रदान करना, 2008 में अनुबंध पर नियुक्त हुए शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ प्रदान करना, विभिन्न जिलों में विज्ञान भवन निर्मित करवाना आदि मांगें शामिल रहीं। उन्होंने इस विषय पर कहा कि जो भी उचित कार्यवाही उनके करने की होगी अवश्य करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत के कार्यालय में अपना मांग पत्र दिया, जिसमें टीजीटी से मुख्य अध्यापक पदोन्नति के बारे में उच्च शिक्षा निदेशक महोदय से मांग की गई कि मुख्य अध्यापक पदोन्नति सूची को माननीय उच्च न्यायालय के नीलम कौशल बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार के पक्ष में 26 जुलाई 2010 को जो फैसला आया है उसको ध्यान में रखते हुए पदोन्नति सूची अति शीघ्र जारी की जाए। क्योंकि प्रदेश में लगभग 350 पाठशालाएं बिना मुख्य अध्यापक से चल रही हैं यदि इन पाठशालाओं को मुख्याध्यापक मिलते हैं तो पाठशाला में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलेगा और टीजीटी वर्ग को भी पदोन्नति का अवसर मिलेगा। टीजीटी से लेक्चरर पद पर होने वाली पदोन्नति सूची को अभिलंब जारी किया जाए। क्योंकि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति सूची का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें यह पदोन्नति मिलती है तो यह उनके लिए बहुत बड़ी राहत होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र ठाकुर के साथ प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार एवं जिला बिलासपुर के अध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित रहे।
आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली सियुका में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राणा राम द्वारा की गई। इस शिक्षा संवाद में पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के सभी अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर पाठशाला से संबंधित व बच्चों के पठन-पाठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई। बच्चों की शिक्षा की बेहतरी व बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर किस प्रकार बेहतर ढंग से कार्य किया जा सकता है। इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पाठशाला के प्रभारी देश राज व अध्यापक नेक राज द्वारा अभिभावकों को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शिक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माता-पिता की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। सभी माता-पिता को नए मूल्यांकन पैटर्न और कैलेंडर से अवगत करवाया गया। मूल्यांकन की ग्रेडिंग प्रणाली, सीखने के स्तर तथा परिणामों की रिपोर्ट साझा की गई ।
आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर शहर में रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों के पर्यावरण बचाओ के नारे, सेव ट्री सेव लाइफ के स्लोगन से बाईपास गूंज उठा। स्कूल की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण रैली ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर स्कूल के 115 बच्चों ने जहां इस अभियान में चार चांद लगाए वहीं लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब हो गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों का तैयार किया नुक्कड़ नाटक रहा। नन्हे मुन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पर नुक्कड़ नाटक से ऐसी प्रस्तुति दी, जिससे आसपास के लोग पर्यावरण सरक्षण के प्रति प्रेरित तो हुए साथ ही सभी ने बच्चों की खूब सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण संदेश ने लोगों के दिल जीत लिए। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की प्रकृति हमेशा बिना स्वार्थ और प्रेम सहित अपनी सारी अमूल्य सुख संपदाएं मानव जीवन के लिए न्यौछावर करती रही है। इंसानों ने भी उतनी ही शिद्दत से इसकी हिफ़ाजत की है। लेकिन आज लोग भौतिक संसाधनों को पाने की भूख में इतने मशगुल हो गए है कि ये अमूल्य संपदाएं नष्ट हो रही है। हमें इस पर गौर करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, नदियां, झरने, पर्यटन स्थल संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहे है। हिमाचल अन्य राज्यों की तरह प्रदुषण, पर्यावरण के शोषण से अछूता नहीं है। शहर में रैली निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया की बच्चों ने शहर में रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने की जो अपील की, आशा करते है बच्चों का यह प्रयास सार्थक होगा। उधर, लोगों ने कहा कि आउटडोर में इस तरह का नुक्कड़ नाटक स्कूल के बच्चों की ओर से पेश करना काबिले तारीफ है। सबसे मनमोहक नुक्कड़ नाटक में सभी बच्चों के अलग-अलग किरदार रहे।
आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर शहर में रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों के पर्यावरण बचाओ के नारे, सेव ट्री सेव लाइफ के स्लोगन से बाईपास गूंज उठा। स्कूल की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण रैली ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर स्कूल के 115 बच्चों ने जहां इस अभियान में चार चांद लगाए वहीं लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब हो गए। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों का तैयार किया नुक्कड़ नाटक रहा। नन्हे मुन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पर नुक्कड़ नाटक से ऐसी प्रस्तुति दी, जिससे आसपास के लोग पर्यावरण सरक्षण के प्रति प्रेरित तो हुए साथ ही सभी ने बच्चों की खूब सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण संदेश ने लोगों के दिल जीत लिए। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की प्रकृति हमेशा बिना स्वार्थ और प्रेम सहित अपनी सारी अमूल्य सुख संपदाएं मानव जीवन के लिए न्यौछावर करती रही है। इंसानों ने भी उतनी ही शिद्दत से इसकी हिफ़ाजत की है। लेकिन आज लोग भौतिक संसाधनों को पाने की भूख में इतने मशगुल हो गए है कि ये अमूल्य संपदाएं नष्ट हो रही है। हमें इस पर गौर करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, नदियां, झरने, पर्यटन स्थल संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहे है। हिमाचल अन्य राज्यों की तरह प्रदुषण, पर्यावरण के शोषण से अछूता नहीं है। शहर में रैली निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया की बच्चों ने शहर में रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने की जो अपील की, आशा करते है बच्चों का यह प्रयास सार्थक होगा। उधर, लोगों ने कहा कि आउटडोर में इस तरह का नुक्कड़ नाटक स्कूल के बच्चों की ओर से पेश करना काबिले तारीफ है। सबसे मनमोहक नुक्कड़ नाटक में सभी बच्चों के अलग-अलग किरदार रहे।
जिला स्तरीय पराशर मेला 14 से 16 जून तक होगा। यह जानकारी एसडीएम मंडी सदर रितिका जिंदल ने शनिवार को इस संबंध में डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने बताया कि मेले में पराशर के समीपवर्ती पंचायतों के महिला मंडलों, स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसडीएम ने सभी विभागों को मेले के सफल आयोजन के लिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को पराशर तक की सड़क को ठीक करने तथा पराशर, कमांद और कटौला स्थित विश्राम गृहों को संबंधित विभागों द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने जल शक्ति, विद्युत, ग्रामीण विकास तथा पुलिस विभागों को भी मेले के दौरान बेहतर पेयजल, विद्युत, सफाई व कानून-व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान एक एंबुलेंस मेला स्थल पर रखने के निर्देश भी दिए। रितिका जिंदल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला भाषा अधिकारी तथा बाल विकास विभाग को इस संबंध में उपयुक्त कदम उठाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। बैठक में तहसीलदार सदर गणेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी प्रियंका सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी जिले में पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। कोई भी दुकानदार, विक्रेता, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता, फेरीवाले, रेहड़ी वाले सहित कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के एक बार उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक (सिंगल यूज प्लास्टिक) के सामान को न बेच सकेंगे न ही उपयोग करेंगे। जिला दंडाधिकारी ने गैर-बायो डिग्रेडेबल कचरा (नियंत्रण) अधिनियम, 1995 की धारा 3-ए की उप-धारा (1) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं तथा यह पहली जुलाई से पूर्ण रूप से लागू हो जाएंगे। अरिंदम चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थों के कारण होने वाले प्रदूषण से बचाव की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कचरा बीनने वालों और घरों से प्लास्टिक बैग सहित प्लास्टिक कचरा, शहरी स्थानीय निकायों के संग्रह केंद्रों में इसके संग्रह और जमा के लिए 25 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करता है।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शनिवार को प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर के सुबह सामूहिक भूख हड़ताल की। कॉलेज प्राध्यापकों ने 12 मई से मूल्यांकन कार्य को बंद कर रखा हुआ है तथा 23 मई से 3 जून तक अपनी मांगों के समर्थन में 1 घंटे के धरना प्रदर्शन में जुटे रहे। स्थानीय कॉलेज की एचजीसीटीए इकाई के अध्यक्ष डॉ. एमएस मिश्रा तथा सचिव डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य एचजीसीटीए इकाई के आह्वान पर आज कॉलेज में सभी प्राध्यापकों ने 10:00 बजे से 5:00 बजे तक सामूहिक रूप में भूख हड़ताल रखी और धरना दिया। प्राध्यापक अपनी मांगों को शांतिप्रिय तरीके से मनवाने के लिए सरकार से निरंतर निवेदन कर रहे हैं। अपनी मांगों में यूजीसी के सातवें वेतनमान को यथाशीघ्र लागू करना, 2014 से बंद की गई एमफिल और पीएचडी की वेतन वृद्धियों को बहाल करना, महाविद्यालय में रिक्त पड़े प्रिंसिपल्स के पदों को यथाशीघ्र भरना तथा अनुबंध आधार से नियमित हुए शिक्षकों को नोशनल बेनिफिट प्रदान करना आदि अनेक मांगे हैं जिन्हें सरकार से पूरा करने की मांग की जा रही है। इकाई अध्यक्ष डॉ. मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय इकाई के मार्गदर्शन में यह सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक का जो सामूहिक भूख हड़ताल और धरने का कार्यक्रम है यह निरंतर 9 जून तक जारी रहेगा । यदि सरकार ने तब भी हमारी मांगों पर गौर नहीं किया तो पुन: केंद्रीय इकाई के आह्वान पर जो भी आगे की रणनीति तय की जाएगी हमीरपुर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उसी रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे । जब तक प्राध्यापकों की सभी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
-- 23 जून को भी किया गया गया था विरोध प्रदर्शन -- मांगे न मानी गई तो तीव्र होगा आंदोलन - डॉ विक्रम वत्स शनिवार को राजकीय महाविद्यालय प्राध्यपक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश व्यापी आवाहन पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला इकाई द्वारा एक दिवसीय भूक हड़ताल की गई। इससे पहले भी 23 मई को राजकीय महाविद्यालय प्राध्यपक संघ विरोध प्रदर्शन कर चूका है। शनिवार की यह भूख हड़ताल इकाई अध्यक्ष डॉ विक्रम वत्स और महासचिव डॉ रंजीत ठाकुर के नेतृत्व में की गई। स्थानीय इकाई अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में बताया कि सम्पूर्ण देश के सभी राज्यों व् केंद्र शासित प्रदेशों में मात्र हिमाचल प्रदेश ही एक ऐसा राज्य है जहाँ यूजीसी वेतन मान को अभी तक लागु करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी राजकीय महाविद्यालय प्राध्यपक संघ की ओर से समय समय पर सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया, लेकिन पिछले 6 वर्षों से लंबित इस मांग को राज्य सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है। अतः अब मज़बूर हो कर हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय प्राध्यपक संघ एक दिवसीय भूख हड़ताल की ओर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही यूजीसी के सातवें वेतनमान को हिमाचल में लागु न किया गया तो आने वाले समय में इस आंदोलन को और ज्यादा तीव्र किया जाएगा। इसके साथ ही नियुक्तियों की तिथि से वरिष्ठता लाभ व् एमफील और पिएचडी की रुकी हुई वेतन वृद्धि को शीघ्र बहाल करने के बारे में भी सरकार को चेताया गया। इस सांकेतिक भूक हड़ताल में डॉ विनोद शर्मा, प्रो सलिल सागर, प्रो रजनीश देवान, डॉ अजय चौधरी, डॉ बिना मनकोटिया, डॉ हर्षा राणा, प्रो सोनिका, प्रो सरिता, डॉ सोनम, डॉ माधवी पराशर, प्रो रीता ठाकुर, डॉ भरत बरोगी, डॉ विवेक, डॉ राजेश शर्मा, डॉ गौरव महाजन, डॉ अजय, प्रो निशेष, प्रो सचिन, प्रो बालकराम, प्रो सन्देश और प्रो कुमार कैलाश सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यपक गण मौजूद रहे।
अंग्रेजी विभाग शूलिनी विश्वविद्यालय के साहित्य समाज बेलेट्रिस्टिक ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अंशकालिक अभिनेत्री और फिल्म-निर्माता सुश्री सू ग्राहम के साथ एक दिलचस्प सत्र आयोजित किया। सू ग्राहम को संयोगवश पता चला कि उनकी परदादी उन्नीसवीं सदी के अंत में पटियाला शाही घराने के भीतरी घेरे में थीं। मामले की आगे की जांच और शोध से पता चला कि उनके परिवार और पटियाला के तत्कालीन महाराजा राजेंद्र सिंह के बीच घनिष्ठ संबंध थे। सच्चाई में गहराई तक जाने के दृढ़ संकल्प के साथ, पिछले कुछ वर्षों में ग्राहम उस अवधि के इतिहास पर अभिलेखागार और अन्य उपलब्ध सामग्री की खोज कर रही हैं। उनके प्रयासों की परिणति उनके निष्कर्षों पर आधारित एक फिल्म के रूप में हुई। शूलिनी के अंग्रेजी विभाग के साथ उनका सत्र एक मनोरंजक सत्र था। प्रोफेसर मंजू जैदका, जिन्होंने शिमला के इतिहास के स्कैंडल पॉइंट प्रकरण पर आधारित एक उपन्यास भी लिखा है, ने आमंत्रित वक्ता के साथ नोट्स की तुलना की और शोधकर्ता पर एक ऐतिहासिक खोज के प्रभाव, पुरानी यादों की भावना और इसके साथ पहचान पर चर्चा की। अन्य पैनलिस्टों के साथ प्रोफेसर तेजनाथ धर, डॉ. पूर्णिमा बाली, सम्राट शर्मा और नवरीत साही भी चर्चा में शामिल हुए। सू ग्राहम, जिनका जन्म भारत में हुआ था, की हिमालय लौटने की तीव्र इच्छा है और पहले उस इलाके का अनुभव करना है जिसमें उनकी परदादी गुजरे समय में रहती थीं। उन्होंने अतीत के अपने अन्वेषणों को आगे बढ़ाते हुए शूलिनी विश्वविद्यालय से मिलने और वहां के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। वह अपने भारतीय अनुभवों का दस्तावेजीकरण करने के लिए वहां एक फिल्म की शूटिंग भी कर सकती है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में चंपावत निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की प्रगति के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में आने वाले वर्षों में उत्तराखंड तीव्र गति से विकास सुनिश्चित करेगा।
मंडी में 8 जून को राज्य स्तरीय शिक्षा संवाद एवं लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले इस समारोह के मुख्यातिथि होंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह जानकारी समारोह के आयोजन पर चर्चा को लेकर मंडी में बुलाई एक उच्चस्तरीय बैठक के उपरांत दी। बैठक में शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, नगर निगम पार्षद, शिक्षा विभाग मंडी के उच्च और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, डाइट मंडी के प्रिंसिपल एवं वल्लभ कॉलेज के प्रतिनिधियों सहित अन्य शिक्षाविद और अधिकारी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस राज्यस्तरीय समारोह में जहां मंडी और आसपास के जिलों के लैपटॉप वितरण स्कीम के लाभार्थी मेधावी बच्चों समेत अन्य विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक पड्डल मैदान में माजूद रहेंगे, वहीं प्रदेशभर के लाभार्थी विद्यार्थी, शिक्षाविद और अभिभावक वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना के संकट काल के चलते प्रदेश में पिछले दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हो पाया है, अब इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे । प्रदेशभर में 20 हजार बच्चों को ये लैपटॉप दिए जा रहे हैं। इससे जहां बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत होगी, उनकी देखा देखी अन्य बच्चों में भी पढ़ाई में और अच्छा करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समारोह में प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ शिक्षा संवाद भी करेंगे। इससे बच्चों को बहुत प्रोत्साहन मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला में हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सवाल उठाने पर उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे डाले। नेता प्रतिपक्ष मुकेश एवं कांग्रेस के नेता किसानों के पास जाएं और उनसे पूछे कि उन्हें क्या मिला है। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल आलोचना करना है, कांग्रेस विपक्ष में है इसलिए हर बात में नेगटिव सोचना कांग्रेस की आदत हो गई है।
सारथी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलन में चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम में माल रोड सोलन में औषधीय और सुगंधित, फलदार पौधे बांटे गए। इसका शुभारंभ राजीव कुमार आयुक्त नगर निगम सोलन ने किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र सकलानी, डॉ. साहिबी, उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम चौधरी मुख्य सलाहकार व अन्य लोग मौजूद रहे।
Himachal Pradesh University has invited applications for the Post Graduate Course (MA) in Defense and Strategic Studies on merit basis. The registration for admission to the course has been started in supersession of the admission notice dated 26.05.2022 for the session 2022-23 and the last date of admission will be 11.06.2022.The department has a limited 30 seats, of which 10 seats are subsidized and 20 seats unsubsidised. For more details, one can visit the university website or call on 8054689367 (Dr. Ashok Kumar) 9857370007 (Binesh Bhatia) on his mobile.
उपमंडल के अंतर्गत लोअर लंबागांव वार्ड नं छ:(पंडेहड़) से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। युवा कलाकर हिमांशु कई प्रतियोगिताओं में शामिल हो कर इनाम भी जीत चुका है। इस कलाकार के कई स्केच सोशल मीडिया पर अक्सर देखे जा सकते हैं। Himanshi Bhatti Arts के नाम से उनका पेज भी है। खास बात ये है की उन्होंने इस के लिए कोई प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर आर्ट की जानकारी लेकर इस मुकाम को हासिल किया है।
ड्रोन से ऐतिहासिक तालाब में दवाई का छिड़काव करने की तैयारी कृषि विभाग डिप्टी डायरेक्टर के अनुसार तालाब में एलिगेटर बीड्स को खत्म करने हेतु प्रयोग में लाए जा रहे ड्रोन से दवाई छिड़कने का हिमाचल में पहला मामला हो सकता है।
विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून 2022 को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्ज एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे। इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने जिला की सभी इकाइयों व पेंशनरों से इस समारोह में भाग लेने का आग्रह किया है।
महाराणा प्रताप एक निडर और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध किया और हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में सच्ची बहादुरी का प्रदर्शन किया। यह बात देव भूमि स्वर्ण संगठन के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ़ ठुरी राजपूत ने आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अवसर पर कही। राकेश कुमार उर्फ़ ठुरी राजपूत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक थे जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है और आने वाली कई सदियों तक उनकी वीरता को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कई हस्तियों ने देश के लिए अमूल्य बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन भी समाज को कई शिक्षाएं देता है और हम सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से इतिहास से जुड़ने का मौका मिलता है। जिसके माध्यम से गुमनाम नायकों के प्रयासों को उजागर किया जा रहा है। देव भूमि स्वर्ण संगठन के बल्ह मंडल अध्यक्ष ठुरी राजपूत ने कहा कि आरक्षण एक ऐसा कीड़ा है जो सवर्ण समाज को दिनों दिन खाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारे मात्र अपने वोट बैंक की ओर ध्यान करती है ना कि सामान्य जनता पर। हमने सरकार के समक्ष सवर्ण आयोग बनाने की मांग रखी थी लेकिन सरकार ने झूठी नोटिफिकेशन निकाल सवर्ण समाज के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर चेत राम ठाकुर ने कहा कि आरक्षण हर वर्ग को कमजोर कर रहा है व ये सिर्फ जरुरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुनीश मंढोत्रा, तारा चंद, सुरेश रावत, अजय शर्मा, रजत शर्मा, पिंटू और संजीव के साथ कई देवभूमि जनहित पार्टी के कारकर्ता शामिल रहे।
राजपूत यूथ कल्ब सनौर द्वारा दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पठानकोट रही विजेता। युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया | नवदीप कटोच बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिन्होंने युद्ध क्लब को 11000 रुपए की राशि प्रदान की ,वह दूसरे मुख्य अतिथि कुणाल पठानिया ने 7100 रुपए क्लब को प्रदान किये। वह युवकों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी व एसे ही टूर्नामेंट समय-समय पर करवाने की सलाह दी ताकि युवाओं का जोश बना रहे | जीतने वाली टीम को 11000 का इनाम दिया और रनरअप रही टीम को 7100 इनाम प्रदान किया गया | क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुख्य रूप से पृथ्वी सलारिया, अनिल कटोच, आशिव कटोच, सोनी कटोच, अक्षय कटोच, द्वारा करवाया गया था। रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में क्लब द्वारा युवाओं के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था। इस उपलक्ष पर बलजीत महाल प्रधान इंदौरा प्रेस क्लब भानु पराशर अमित शर्मा वह अन्य कई लोग मौजूद रहे वह युवाओं का जोश बढ़ाया।
अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्म उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि युवा खेलों की ओर अग्रसर हो और नशे से दूर रहें। नशे से यह विचार आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्म उत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं के उद्घाटन अवसर पर इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शिमला समर फेस्टिवल की इस कड़ी के अंतर्गत वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कराटे, शूटिंग, ताइक्वांडो, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया की विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया की इन प्रतियोगिताओं में शिमला शहर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 43 स्कूलों के लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 जून को समाप्त होंगे। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन को निखारने व उन में अनुशासन की भावना पैदा करने तथा समुचित विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश करुणामूलक संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के 308 दिन पुरे हाे गए हैं। ये हड़ताल काली बाड़ी के पास स्थित वर्षा शालिका में चली हुई है। करुणामूलक संघ ने सरकार को दी आमरण अनशन की चेतावनी दे दी है। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि सरकार जल्द करुणामूलक के क्लास-C के मामलों हेतु निर्णय लें। अन्यथा आने वाले दिनों में अगर सरकार ने क्लास-C की भर्ती हेतु कोई निर्णय नहीं लिया, तो संघ दिल दहला देने वाले कदम की तरफ रुख करने से भी गुरेज नही करेगा। मतलब आमरण अनशन की तरफ जाने से भी पीछे नही हटेगा और अगर सरकार क्लास-C के लिए अगर सरकार आगामी कैबिनेट में करुणामूलक संघ के हित फैसला ले लेती है तो आने वाले समय में संघ धन्यवाद रैली से सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का धन्यवाद करेगा। यह है मुख्य मांगे :- समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े क्लास-C के करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नोकरियों के केसों को जो 7मार्च ,2019 की पॉलिसी में आ रहे हैं, उनको वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाएं, जिसमे 5% कोटे की शर्त को हटाकर नियुक्तियाँ दी जाए। योग्यता के अनुसार भी आश्रितों को बिना शर्त के सभी श्रेणीयो में क्लास-C मेंनौकरी दी जाऐ।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने द्ब॥क्च शूलिनी की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर प्रो. अतुल खोसला, कुलपति, शूलिनी विश्वविद्यालय और श्री मनीष आनंद, सीईओ, आईएचयूबी दिव्य संपर्क द्वारा हस्ताक्षर किए गए। एक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र है, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और रुड़की की एक संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य साइबर-भौतिक प्रणालियों (सीपीएस) में एक अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र बनाना और अनुवाद संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देने, मुख्य दक्षताओं को बढ़ाने, क्षमता निर्माण और राष्ट्रीय रणनीतिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण द्वारा अगली पीढ़ी की डिजिटल प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और सेवाओं के लिए स्रोत बनना है। अनुवाद संबंधी अनुसंधान को बढ़ावा देने, मुख्य दक्षताओं को बढ़ाने, क्षमता निर्माण द्वारा डिजिटल इंडिया में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनने की भी योजना है। समझौते का उद्देश्य शूलिनी विश्वविद्यालय और आईएचयूबी दिव्य संपर्क के अनुबंध को औपचारिक रूप देना है ताकि सीपीएस से संबंधित नवाचार और साझेदारी की संभावनाओं की जांच के लिए घटनाओं और नेटवर्क सुविधा पर सहयोग किया जा सके। दिव्य संपर्क पहले रुपये जारी करेगा। शूलिनी विश्वविद्यालय में आईएचयूबी शूलिनी की स्थापना के लिए 20 लाख। यह सीपीएस, नए जमाने की प्रौद्योगिकियों में उद्यमिता विकास और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देने और व्यापक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सक्रिय करने के उद्देश्य से दीर्घकालिक रणनीतिक गठबंधनों की स्थापना पर अधिक जोर देने के लिए है। शूलिनी विभिन्न मुद्दों पर सहयोग करने के तरीकों की तलाश करेगी, जैसे उद्योग-संबंधित चुनौतियों की पहचान करना और आवश्यकतानुसार इनपुट प्रदान करना। क्षेत्र में सीपीएस डोमेन में स्टार्टअप की पहचान करना और उन्हें आईएचयूबी दिव्य संपर्क में इनक्यूबेशन और फंडिंग के लिए संदर्भित करना; पहाड़ी राज्यों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में शूलिनी विश्वविद्यालय और अन्य छात्रों के लिए भव्य नवाचार चुनौतियों की योजना बनाना और संयुक्त रूप से संचालन करना; और सीपीएस डोमेन में काम कर रहे क्षेत्र में स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें आईएचयूबी दिव्य संपर्क में इनक्यूबेशन और फंडिंग के लिए रेफर करना। यह क्षेत्र में उत्पाद निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्रोत्साहित करेगा, साथ ही सेमिनार, पाठ्यक्रम और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभा विकास सुनिश्चित करेगा। इस वर्चुअल साइनिंग इवेंट में संरक्षक प्रो. आशीष खोसला, समन्वयक डॉ. दीपक कुमार और आईएचयूबी शूलिनी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लोकसभा बठिंडा पंजाब के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जगसीर सिंह मिरपुर का जसवां परागपुर के संसारपुर टैरस में पहुंचने पर कांग्रेस के युवा अध्यक्ष शुभम नांगला व युवा कांग्रेस के साथियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस ठाकुर, सुरेंंद्र सिंह मनकोटिया के हाथ मजबत करने के लिए रणनीति बनाई।
महाराणा प्रताप एक निडर और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध किया और हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में सच्ची बहादुरी का प्रदर्शन किया। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठियार में राजपूत कल्याण सभा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक हैं, जिन्होंने पीढिय़ों को प्रेरित किया है और आने वाले कई सदियों तक उनकी वीरता को स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त नेता देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने पिछले साढ़े चार साल में चहुंमुखी विकास किया है। केन्द्र और राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने मिशन रिपीट को सफल बनाया है और हिमाचल प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों के भारी समर्थन से भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के पठियार में महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के माध्यमिक विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपूत कल्याण सभा के प्रयासों की सराहना की और पाठशाला को 51 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने सरकार की ओर से पाठशाला को हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। जय राम ठाकुर ने समारोह में वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कई हस्तियों ने देश के लिए अमूल्य बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन भी समाज को कई शिक्षाएं देता है और हम सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से इतिहास से जुडऩे का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से गुमनाम नायकों के प्रयासों को उजागर किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और विधायक अरुण मेहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, राजपूत कल्याण सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, सभा के अध्यक्ष के.एस. चम्बियाल, अन्य पदाधिकारी व सदस्य, पाठशाला के प्रधानाचार्य पंजाब सिंह व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
पीहड़ी पंचायत के अधीन आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में स्कूल को संवारने के लिए अध्यापकों ने 10000 रुपए जुटाए हैं। मुख्यध्यापक ओमकार दत्त शर्मा के प्रयासों द्वारा स्कूल में साल दर साल दाखिले तो बढ़ ही रहे हैं इसके साथ कुछ लोग दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। लोगों स्कूल को दस हजार रुपए की राशि दी है। इससे पहले भी महेंद्र सिंह ने बच्चों के लिए वाटर कूलर दान दिया था और सूरम सिंह ने 5100 सो रुपए दान दिए थे। राकेश राणा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई का माहौल बहुत अच्छा है पिछले वर्ष हमारे विद्यालय की दो छात्राएं मेरिट लिस्ट में आई थी और एक छात्रा कुमारी कोमल को साइंस कंपटीशन में भाग लेने पर दस हजार रुपए की स्कॉलरशिप भी मिली है। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुनील कुमार ने सभी दानकर्ताओं का आभार जताया है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बाबा जती दास कमेटी को 51 हजार रुपए अपनी ओर से भेंट किए।गुरुवार को ग्राम पंचायत बस्सी की जती दास कमेटी द्वारा विशाल भंडारे एवं महा दंगल का आयोजन किया। इसमें समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुकेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अगर कोई बेसहारा परिवार है, जिसका कोई नहीं उसकी जानकारी मुझे साझा करें, मैं उसकी मदद करूंगा पालन करुगा। क्षेत्र के युवाओं के प्रोत्साहन के लिए खेल के सामान अवसर पर युवाओं ने समाजसेवी से मांग की की उनको खेलने के लिए मैदान नहीं है, तो उन्हाेंने कहा कि वह अपनी जेबखर्च से युवाओं को मैदान बनाकर देंगे। इसके लिए जसवां-परागपुर विधानसभा की काेई भी पंचायत के युवा उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सतीश सपेहिया, सुरम चंद, राजेश कुमार, अंकुश, गोल्डी, रोकी व सन्नी एवं समस्त कमेटी सदस्याें ने समाजसेवी का आभार व्यक्त भी किया।
भाजपा किसान मोर्चा बल्ह मंडल ने की मीटिंग की। यह मीटिंग विश्रामगृह में किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम लाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधायक इंदर सिंह गांधी भी मौजूद रहे। बल्ह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा,उपाध्यक्ष ठमेशवर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री भगवान चंद शमा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष किरण कुमार शर्मा, किसान मोर्चा बल्ह मंडल महामंत्री अमर चंद ठाकुर, रूपलाल चौधरी, जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा नेत्र नायक मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र के आठ वर्ष के कार्यकाल पर चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता नेत्र नायक ने केंद्र की नीतियों के बारे में बताया।
उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पहंची बतौर मुख्यातिथि मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को निजात दिलवाने के लिए गुरुवार को प्रेस क्लब हमीरपुर ने गांधी चौक पर छबील लगाई। इस दौरान लोगों को तरबूज भी बांटा गया। आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक तथा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंची। उन्होंने तरबूज काटकर छबील की विधिवत शुरुआत की। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से विधिवत छबील का आयोजन हुआ तथा सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर बाद 2:00 बजे तक चला। इस दौरान गांधी चौक से गुजरने वाले हजारों लोगों ने जहां छबील का मीठा पानी पिया। वहीं, तरबूज भी खाया। प्रेस क्लब हमीरपुर में पूर्व नियोजित योजना के तहत है। इस कार्यक्रम का संचालन किया। हमीरपुर में बीते दो दिनों से पारा बहुत गर्म हो गया है और हमीरपुर जिला का मौजूदा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है, जिसके चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। हमीरपुर में पारा 35 डिग्री के पार होने पर हमीरपुर प्रेस क्लब ने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। हमीरपुर प्रेस क्लब द्वारा गांधी चौक पर ठंडे पानी और तरबूज की छबील लगाई गई, जिसमें लोगों को ठंडा पानी पिलाया और तरबूज बांटा गया। छबील का शुभारंभ डीसी हमीरपुर देव श्वेता बनिक ने किया। इस मौके पर एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा भी विशेष रुप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर हमीरपुर की उपायुक्त देवश्वेता बनीक ने प्रेस क्लब हमीरपुर द्वारा तरबूज और ठंडे पानी की छबील लगाने का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा छबील लगाने की जो पहल की गई है, वह सराहनीय है, क्योंकि हमीरपुर में गर्मी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। जिसके चलते हमीरपुर प्रेस क्लब में पानी की छवि लगाने का जो निर्णय लिया है, काबिले तारीफ है। छबील का आयोजन करने पर उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनीक प्रेस क्लब को बधाई दी है। प्रेस क्लब हमीरपुर के प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि गर्मी से राहत दिलवाने के लिए प्रेस क्लब द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने इसमें अपनी अहम भूमिका अदा की। उन्होंने कहा की लोगों को इस तरह के पूर्व कारी काम करते रहना चाहिए। आगामी समय में भी प्रेस क्लब द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार चौकी व समरहिल चौकी में यह मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश उच्च न्यायलय के आदेशों के बाद पुलिस ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और पोस्टर बैनर के अलावा वॉल राइटिंग करने पर यह मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला छोटा शिमला थाना में दर्ज हुआ है। विकास नगर कार पार्किंग के समीप स्वरस्वती विद्या मंदिर स्कूल परिसर के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के होर्डिंग, पोस्टर लगे हुए थे। छात्र संगठनों ने यहां पर वॉल राइटिंग भी की थी। एबीवीपी का पिछले सप्ताह यहां पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन यहां पर आयोजित किया गया था। इसके लिए वॉलराइटिंग की गई थी। वॉल राइटिंग व होर्डिंग लगाने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने ऐसा करने पर एबीवीपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा मामला लक्कड़ बाजार चौकी में दर्ज हुआ है। पुलिस की टीम ने संजौली कॉलेज के पास सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई के पोस्टर लगाने को लेकर मामला दर्ज किया है। तीसरा मामला समरहिल चौकी में दर्ज हुआ है। एचपीयू कैंपस, चौड़ा मैदान में वॉल पेंटिंग और अवैध रूप से पोस्टर लगाने को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है। तीनों छात्र संगठनों को नामजद किया गया है। हालांकि ये होर्डिंग व वॉल राइटिंग काफी समय पहले की है। पुलिस ने अब इनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरौरी हरिपुर द्वारा अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस विकास खंड सोलन की पट्टाबरौरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून को मनाया जाएगा। इस संबंध में अध्यक्ष पटाबरौरी हरिपुर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन डीडी कश्यप ने बताया कि इस दौरान मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष आत्मा शर्मा होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता केडी शर्मा मुख्य सलाहकार राज्य पेंशनर्स एवं जिला अध्यक्ष पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन करेंगे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली की 32 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाने से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी ने अनुसार महिला की तबीयत बिगड़ने पर महिला के परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा में ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि मृतक का पति सास व ससुर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने पति, सास व ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस केस दर्ज कर के मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां के बयान के ऊपर पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त महिला के पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है।


















































