सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव 14 जून को जसवां-परागपुर के डाडासीबा में मनाया जाएगा। यह जानकारी एससी एसटी ओबीसी जन कल्याण महासभा जसवां- परागपुर के अध्यक्ष अशोक मेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव बड़े ही उत्साहपूर्ण एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम डाडासीबा बस स्टैंड कॉलेज रोड पर मनाया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया है कि इस कार्यक्रम में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 14 जून को प्रात: गुरु का गुणगान किया जाएगा। वहीं 12 बजे के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते परागपुर के समीप टयालु में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। साथ में 1100 रुपए भी बरामद किए गए। उनके खिलाफ खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
करीब समय साढ़े बजे तहसील कोटखाई के जलटाहर नियर एपल क्राउन होटल के समीप एक एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में एक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार नसीम अहमद नामक व्यक्ति एनएच पर काम कर रहा था। तभी खड़ा पत्थर की ओर जाने वाले टैंपो ट्रैवलर ने उसको टक्कर मार दी। इस कारण 37 वर्षीय नसीम अहमद की मौत हो गई। मृतक यूपी का रहने वाला था। उसकी डेड बॉडी को पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई लाया गया है। टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर को गुम्मा के समीप पकड़ लिया गया।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पुलिस ने बरोटी में गश्त के दौरान यशपाल पुत्र फकीरचंद वासी बकलेहड़ डाकघर बिलासपुर तहसील हरिपुर के कब्जे से 5250 एमएल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने बताया की मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं हरिपुर थाना के तहत एक ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया। उसका 5000 रुपए का चालान काटा गया है।
रोहड़ू में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने देखा कि नदी के किनारे एकत्र हुए कूड़े पर मृतक की लाश पड़ी हुई है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
भाजपा मंडल बैजनाथ अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बैजनाथ में हुई। यह मीटिंग मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम चंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा से अनुसूचित जाति मोर्चा को मिले हुए 8 बिंदुओं पर करणीय कार्यों के प्रति चर्चा हुई। वह जल्द ही इसे पूरा करने प्रति विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी, भाजपा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भीखम कपूर, संगठनात्मक जिला अध्यक्ष मदन लाल सहित मंडल बैजनाथ के सभी भाजपा मोर्चा के पदाधिकारी व जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के कबीर मंदिर धरोड़ में महिला मंडल और स्पोर्ट शिवा सोसायटी टिकरी धुमारनु धरोड़ में जलस्रोतों की सफाई की गई। महिला मंडल और वार्ड के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि हमें अपने क्षेत्र के सभी जल स्त्रोतों को साफ- सुथरा रखना चाहिए। आजकल पानी दूषित होने से कई बीमारियां चली हुई हैं। इसमें टायफायड, उल्टी-दस्त और बुखार आदि आम हैं। वहीं पेट की बीमारियां भी दूषित जल पीने से होती हैं। यही कारण आज यहां जलस्रोतों की सफाई की गई।
बुधवार को लाहुल स्पीति कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह से मुलाकात की और नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को लाहुल स्पीति आने का न्यौता भी दिया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में लाहुल स्पीति कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, स्पीति ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, लाहुल स्पीति कांग्रेस महासचिव संजय कटोच सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। लाहुल स्पीति कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञाल्छन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से विशेष मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को जल्द से जल्द लाहुल स्पीति का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया, जिसे प्रतिभा सिंह ने स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्दी लाओ स्पीति के दौरे पर पहुंचेंगी। ज्ञाल्छन ठाकुर ने बताया कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसमें हाल ही में राजेस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर बनाई गई कमेटियों को और ताकतवर बनाने के लिए मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन करने के आदेश दिए गए। ज्ञाल्छन ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा कड़े निर्देश जारी करते हुए हुए कहा गया कि पार्टी की बैठकों मेंअनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को कारन बताओ नोटिस जारी कर उन्हें भार मुक्त करने का भी आदेश दिया गया ताकि एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी जगह पर पार्टी की जिम्मेदारी दी जा सके।
दो जून को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सोलनप्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल दो जून को दिन साढ़े तीन बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित 12वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मेलन-2022 के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के गण के सेर स्थित माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान का दौरा किया और इस मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति में गहन दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव योग आश्रम स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए एक प्रमुख आकर्षण साबित होगा। उन्होंने कहा कि वनस्पति विहार, भारत माता मंदिर आदि कार्य पूरा होने पर यह पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र होंगे। उन्होंने कहा कि परिसर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। जय राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संस्थान के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसर में माधव गौशाला का भी दौरा किया और गौ पूजा की। योग भारती हिमाचल के संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। माधव सृष्टि बहुआयामी संस्थान के महासचिव रविन्द्र ठाकुर, गुरदीप सैनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुल्ली में 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। वर्तमान कार्यकाल में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपै्रल, 2022 से 1700 रुपए मासिक वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना एक अप्रैल 2021 से लागू की है। इस योजना के तहत 31000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है । योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में 5308 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 45 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए। ऐसी लड़कियां जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा आजीविका कमाने में असमर्थ हैं, उनके विवाह के लिए मुख्य मंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 51000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत उत्तम चंद, उपप्रधान सुभाष चंद, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, महिला मण्डल की प्रधान विक्रमा देवी, कांता देवी, मुंशी राम, उज्ज्वल विनोद, पंचायत प्रधान घरोह तिलक शर्मा, कर्मठ नेता राकेश मनु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग से आज राजिन्दर कुमार चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर सेवानिवृत्ति के उपरान्त राजिन्दर कुमार के स्वस्थ व खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा विभाग को दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर ने भी सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र कुमार के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को सांझा किया। इस अवसर पर विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता, उपनिदेशक (तकनीकी) उत्तम चन्द कौंडल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया। इस अवसर पर लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रैली भी निकाली। यह रैली स्कूल प्रांगण से धुन्दन बाजार से होते हुए नागरिक चिकित्सालय तक गई। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने प्रार्थना सभा में बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद, हेमलता, किरण शर्मा, जया शर्मा, सुनीता, हरेंद्र वर्मा, सत्या देवी, प्रोमिला, वंदना, नंदिता और स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा भी बच्चो के साथ रहे।
संगीत की दुनिया में दाड़लाघाट के साथ लगते गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले उभरते हुए गायक कलाकार भारती व लकी का दूसरा भजन "अपनी ज्योति का कर दो उजाला" रिलीज हो गया। गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी ने अपनी सुरीली आवाज से इस भजन को सजाया है, जबकि भजन को मास्टर सुरेश ने संगीतबद्ध किया है। जबकि बलदेवराज ने इस भजन को लिखा है। गांव चंडी कश्लोग के रहने वाले भारती व लकी के कलाकारों ने कहा कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारती व लकी ने बताया कि ये दूसरा मौका है जो उन्हें "अपनी ज्योति का कर दो उजाला" का भजन में कार्य करने का मौका मिला।
बैजनाथ विधानसभा में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह मीटिंग पार्टी कार्यालय पंडौल रोड होटल ताज में पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। किशोरी लाल ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। किशोरी लाल ने कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से आम वर्ग के निजी हकों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।किशोरी लाल ने कहा कि पिछले कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का जश्न मनाने शिमला पहुँचे थे । किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी से जो उम्मीद प्रदेश की जनता को थी उस पर नरेंद्र मोदी ने कोई भी ऐसी घोषणा जनहित के लिए नहीं कि जिससे कि आम वर्ग को कोई लाभ पहुंच सके। किशोरी लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने सबोंधन में मात्र जुमलेबाजी फेंक कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी चुनाव में मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक युंका अध्यक्ष रविन्दर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संसार राणा, मोहिंदर , गोपाल दास, त्रिलोक राणा, चन्द्रा देवी, चमेल सिंह प्रकाश कपूर, बलि कपूर, देश राज, अमितशर्मा , लाल चन्द, कृष्ण कुमार, भामा देवी, शंकुतला देवी, ओंकार कटोच, राजन सूद के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
हिमाचल के मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ की करेंगे शिलान्या और उद्घाटन। रामपुर भाजपा ने 3 जून को मुख्यमंत्री के दौरे को ले कर तैयारियां शुरू की जोरो पर। हिमकोफेड के अध्यक्ष कॉल नेगी ने बताया रामपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे 42 करोड़ के विभिन्न उद्घाटन और 78 करोड़ के शिलान्यास। कॉल नेगी ने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में रामपुर विधानसभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोगो को मिला है सरकारी योजनाओं का लाभ। हिमाचल के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर 3 जून को रामपुर का दौरा कर करीब 121 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्य मंत्री के दौरे को लेकर रामपुर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हंै। हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी ने बताया मुख्य मंत्री 3 जून को रामपुर के पाट बंगला मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान मुख्य मंत्री 42 करोड़ की विभिन्न तैयार योजनाओ का उद्घाटन करेंगे उन्होंने बताया वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 75 हजार मतदाता संख्या वाले रामपुर विधान सभा हल्के में 45 हजार से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का किसी न किसी रूप में लाभ ले चुके है। उन्होंने बताया मुख्य मंत्री से रामपुर दौरे के दौरान रामपुर में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को बिठाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा रामपुर व आसपास का क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। क्षेत्र में सतलुज बेसिन पर देश की सब से बड़ी भूमिगत 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी सहित तीन जल विद्युत परियोजनाएं हैं।
फतेहपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत बतराहन के चमोली गाँव में पांच पांडव और पीर बाबा जी का विशाल दंगल 5 जून रविवार को संपन्न होगा, चमोली में दंगल वाले दिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के दरबार में माथा टेकने आएंगे जिसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन नामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अपना अखाड़े में दमखम दिखाएंगे, दंगल कमेटी के आयोजक दर्शन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कमेटी की तरफ से सभी को आमंत्रित किया है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत लखदाता पीर पातशाह में दो दिवसीय छिंज मेला हरसर का आयोजन 2 जून को धूमधाम से होगा। मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार को हरसर मेला कमेटी की बैठक ध्यान सिंह मेला कमेटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई और मेले के सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार की गई। ध्यान सिंह का कहना है कि छिंज मेला में प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा मुख्यातिथि होंगे। मेले में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, राजस्थान इत्यादि के नामी-गिरामी पहलवान कुश्ती में भाग लेंगे। विदेशी पहलवान भी दंगल का हिस्सा बनेंगे जिन्हे ईरान से विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। बड़ी माली के पहलवानों को एक लाख रुपए का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर देव राज, रविन्द्र कुटलैहडिया, अजय जंडोरिया, बलजीत कुमार, शविन्दर सिंह, विजय कुमार, करतार सिंह, मुन्ना इत्यादि मौजूद रहे।
चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में स्नातकोत्तर अंतिम सत्र के पांच विद्यार्थियों का चयन मदर डेयरी में कैंपस प्लैसमेंट के तहत हुआ है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने मदर डेयरी में चयनित पांचों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कृषि विज्ञान महाविद्यालय के वैशाली राणा, शैफाली राणा, सचिन शर्मा, रोहन कश्यप और पंकज सांख्यान अब मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजीटेबल लिमिटेड की सफल बिजनेस यूनिट में कार्य करेंगें। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के ही तीन अन्य छात्रों को वेंटिग लिस्ट में रखा गया है। चयनित पांचों विद्यार्थियों को सलाना पांच लाख व भत्तों के रूप में पैकेज मिलेगा।
"जितना दम है सारा लगा दो, कुछ लोगों को मैं जगाता हूँ, कुछ लोगों को तुम जगा दो", यह उदगार विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने राजपूत कल्याण संगठन सुलह द्वारा महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में अक्षैणा में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। परमार ने महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के लिये आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐसे महापुरषों को याद करने और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के होते हैं तथा इन कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी अगली पीढ़ी को ऐसे महान पुरुषों को जानने का अवसर प्राप्त होता है। परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। उन्होंने समाज को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेने का संकल्प लेने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुष हमेशा सर्वसमाज के होते हैं और लोग उन्हें अनुसरण कर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुष जातियों और धर्म के लिये नहीं बल्कि समाज के लिये योगदान, वीरता, शौर्य, पराक्रम और कुर्बानियों के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष की पहचान दुनियाभर में शक्तिशाली राष्ट्र की बनी है और भारत वासियों का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के प्रयास से भारत को नई पहचान प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके लिये भी राजनीति केवल जनसेवा का माध्यम है और वे गरीब, असहाय तथा जरूरतमन्दों की सहायता के लिये हमेशा कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, तनु भारती, कार्यक्रम के संयोजक प्रताप पठानिया, रमेश परिहार, संजीव धरवाल, एसपी पटियाल, बीना श्रीवास्तव, रागिनी रुकवाल, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी और कुसुम लता चौधरी, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र राणा, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता सहित संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
माक्र्सवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेजा। माक्र्सवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक कटोच ने बताया कि पार्टी ने बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। इस दौरान सतपाल सिंह , जगदीश जग्गी, केवल कुमार, रविन्द्र कुमार जिला कमेटी सदस्य बालकृष्ण, कश्मीर सिंह, चतर सिंह व धनवीर के अलावा कुंता देवी आदि मौजूद रहे।
सरकार के लिए समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आये दिन कई कर्मचारी संगठन धरने पर बैठ रहे है तो कई संगठन गेट मीटिंगों के माध्यम से सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की बात कह रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति सोलन द्वारा धर्मशाला में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन भोगी व अनुबन्ध कर्मचारियों ने धर्मशाल में सुषमा रोहिला की अध्यक्षता में अपनी मांगे उठाई। इसमें सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करना और नियमितीकरण की मांग मुख्य रूप से शामिल है। यह कर्मचारी वन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं जैसे हिमाचल प्रदेश इको सिस्टम कलाईमेट प्रूफिंग प्रोजैक्ट धर्मशाला, एकीकृत विकास परियोजना धर्मशाला व जाईका धर्मशाला में 1990 से कार्यरत है। यह कर्मचारी हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन समिति सोलन द्वारा कार्यरत है। सभी कर्मचारी बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सामूहिक तौर पर इकट्ठा हुए और साथ ही सरकार के समक्ष अपनी मांगो को भी रखा गया। सुषमा रोहिला ने बताया कि प्रबंधन समिति द्वारा करीब 500 कर्मचारी कार्यरत है जो 2017 से अपनी मांगो को पूरा करने की मांग कर रहे है। इस बार पुरे प्रदेश के कर्मचारी 5 जून को सोलन में एकत्रित होंगे और सरकार के समक्ष जोरदार तरीकें से अपनी मांगों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना जाता तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
फतेहपुर विधानसभा सभा के तहत ग्राम पंचायत बतराहन के चमोली गांव में पांच पांडव और पीर बाबा जी का विशाल दंगल 5 जून रविवार को होगा। चमोली में दंगल वाले दिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के दरबार में माथा टेकने आएंगे।इसमें झंडा रस्म के साथ ही मेले वाले दिन नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल कमेटी के आयोजक दर्शन शर्मा ने बताया कि कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को अखिल भारतीय वामपंथी पार्टियों के आवाहन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की करसोग कमेटी ने करसोग तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति को एसडीएम करसोग सुरेंद्र ठाकुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने लिखा है कि बेहिसाब बढ़ती महंगाई लोगों पर अभूतपूर्व बोझ डाल रही है। करोड़ों लोग मंहगाई से पीडि़त हैं और बढ़ती भूख की पीड़ा के साथ गहरी गरीबी में धकेले जा रहे हैं। अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ती बेरोजगारी के साथ यह मंहगाई लोगों की दुख-तकलीफों को और बढ़ा रही है। पिछले वर्ष के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 70 प्रतिशत, सब्जियों में 20 प्रतिशत, खाना पकाने के तेल में 23 प्रतिशत और अनाज की कीमतों में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इन परिस्थितियों में वामपंथी दलों की मांग है कि केंद्र सरकार को सभी पेट्रोलियम उत्पादों पर सभी उपकर/अधिभार तुरंत वापस लेने चाहिएं और कीमतों में बढ़ोतरी, विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से गेहूं की आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए। वामपंथी दलों ने देश भर में अपनी सभी इकाइयों को 25-31 मई के बीच महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ इस एकजुट और संगठित राष्ट्रव्यापी संघर्ष के लिए तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया है।
रेडक्रॉस मेले के आयोजन को लेकर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में तैयारियां पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि जून माह में 27 से लेकर 29 अगस्त तक रेडक्रॉस मेला आयोजित होना प्रस्तावित है। मेले में मुख्य अतिथि किसे बुलाया जाना है, इस पर भी जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर महिलाओं के लिए बनाए जा रहे एकीकृत पुनर्वास केंद्र को भी मुख्य अतिथि द्वारा शुभारंभ करने का प्रस्ताव है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा। ढालपुर मैदान में मनाए जा रहे इस मेले के स्टॉल को लेकर भी चर्चा की गई। विभागों और विद्यालयों को इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए। इस संबंध में एसडीएम कुल्लू की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। मेले के लिए मंच आदि की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। इस मौके पर स्मारिका का विमोचन करना भी प्रस्तावित है। उपायुक्त ने सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में इस संबंध में कमेटी बनाने की लेकर सहमति जताई। कहा कि इस मेले में रक्तदान शिविर, बेबी शो, म्यूजिकल चेयर रेस, रंगोली-मेहंदी प्रतियोगिता, मटका फोड़, रस्साकस्सी, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता भी करवाई जानी है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, एनसीसी द्वारा एयरो मॉडलिंग, फ्लावर शो सहित तंबोला आदि कार्यक्रम करवाने को लेकर बैठक में सहमति जताई गई। शतरंज प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकाथन आदि करवाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
गांव फरना में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू चलो गांव के तहत लोगों से रू-व-रू हुए। इस दौरान उन्होंने फरना महिला मंडल को विधायक पेंशन से दस हजार रुपए का चैक दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी खूब निशाना साधा। वहीं जयराम ठाकुर ने प्रदेश का दिल खोलकर विकास करवाया है। लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं जो लाभदायक सिद्ध हो रही हैं।
डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर में आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने कहा कि डीएवी संस्था की नींव महर्षि दयानंद जी ने रखी थी। आर्य समाज की लहर हिंदुओं को अंधविश्वासों व भ्रष्ट आचरण से मुक्त कराने के लिए तथा वैदिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए शुरू की गई थी। इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा डीएवी की स्थापना में योगदान देने वाली महान विभूतियों जैसे लाला लाजपतराय, पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी, महात्मा हंसराज के चित्र बनाकर महर्षि दयानंद जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। छात्रों ने नारा लेखन पोस्टर मेकिंग तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने सभी को बधाई दी।
युवाओं ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आर्मी भर्ती रैली जल्द से जल्द करवाने की मांग उठाई। युवाओं ने कहा कि गत 2 वर्षों से आर्मी भर्ती की परीक्षा एवं भर्ती रैली की कोई भी प्रक्रिया नहीं की जा रही है। इस कारण युवाओं की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि इस संदर्भ में उचित कदम उठाए जाएं और जिन युवाओं की आयु सीमा इस भर्ती परीक्षा न होने के कारण निकल चुकी है, उनको आयु सीमा में छूट दी जाए। सभी युवाओं के भविष्य को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
जय मां काली युवा क्लब आलमपुर द्वारा 11 जून 2022 को बस अड्डा आलमपुर स्थित काली माता मंदिर में दसवां विशाल भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजक अविनाश ने बताया कि हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार इशांत भारद्वाज और शिवांश भारद्वाज महामाई का जागरण करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अमृतसर पंजाब से कलाकार विशेष रूप से यहां आएंगे जिनके द्वारा मंदिर में सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी।
बद्दी विश्वविद्यालय एडमिशन प्रॉस्पेक्ट्स लांच करने जा रहा है। इसमें अर्न व्हाइल यू लर्न प्रोग्राम सबसे अहम होगा। ईकोनोमिक्स टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार स्कूल ऑफ फार्मेसी उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना गया है और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिमाह 9000 रुपए छात्रवृत्ति दूसरे वर्ष से मिलेगी। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय के पास छात्रवृत्ति और शुल्क रियायत भी है, जिसमें कि एसी-एसटी और बीपीएल छात्रों को फीस में रियायत मिलेगी। इसके अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए फीस में 50 प्रतिशत रखी गई है। बद्दी विश्वविद्यालय में फार्मेसी, इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, फिजियोथेरैपी और साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। बद्दी विश्वविद्यालय एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र में स्थित है और चंडीगढ़ से मात्र आधे घंटे की दूरी पर है, जिससे कि छात्रों को प्रदेश में भी रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त देश के महानगरों मे प्रबंधन के सबसे उत्कृष्ट 6 लाख का पैकेज, फार्मेसी 8 लाख और कंप्यूटर सांइस में 10 लाख का पैकेज मिला। इसके अलावा बद्दी विश्वविद्यालय में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सम्पूर्ण विकास का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसमें कि क्रिकेट अकादमी के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, रक्तदान शिविर, योगा क्लब, टेक्नोफेस्ट, प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। प्रतिभाशाली छात्रों को पाठयक्रम के अतिरिक्त आइडिया फैक्टरी के अंतर्गत कई प्रोजेक्ट मिले है जिसमें कि छात्रों को औद्योगिक विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर प्रदान हुआ है जिसमें कि सौर वाहन और रोड सेफ्टी जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
जिला के पंडोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुहा देवी में मंगलवार की रात को युवक कर्ण ने चाकू मारकर 65 वर्षीय गुसाईं नाम बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना मंगलवार साढ़े आठ बजे घटी है। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम एसएचओ मंडी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या करने के लिए इस्तेमाल किए चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। लोगों ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव का था और पत्थर तोडऩे का कार्य करता था। मृतक ने शादी नहीं की थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने योग्यता के आधार पर रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमए) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश सूचना दिनांक 26.05.2022 के अधिक्रमण में पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 11.06.2022 होगी। विभाग के पास 30 सीटें सीमित हैं, जिसमें 10 सीटों पर सब्सिडी दी जाती है और 20 सीटें बिना सब्सिडी वाली हैं। अधिक जानकारी के लिए, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते है या 8054689367 (डॉ अशोक कुमार) 9857370007 (बिनेश भाटिया) को उनके मोबाइल पर कॉल कर सकते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट।शिमला हिमाचल में धीरे-धीरे अपने सियासी कदम बढ़ा रही आम आदमी पार्टी की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती दिखाई दे रही है। पहले पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड ने पार्टी द्वारा सरकार चलाने की क्षमता पर सवाल खड़े किये और अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल के प्रभारी सत्येंदर जैन की गिरफ्तारी ने पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है। स्वच्छ छवि और मज़बूत प्रशासन की तस्वीर लेकर आगे बढ़ने वाली आम आदमी पार्टी पर ये भ्रस्टाचार का ये काला धब्बा लग चूका है । इस मसले के चलते आप को पहले से घेर रही भाजपा और कांग्रेस के प्रहार अब और और तेज हो गए है। भाजपा और कांग्रेस आप को भ्रष्टाचारी सरकार बता रहे है। विरोधी नेता सवाल पूछ रहे है की ईमानदारी का राग अलापने वाले केजरीवाल बताएं कि वे सतिंदर जैन को कब बर्खास्त करेंगे, कितनी देर में करेंगे और अभी तक वे चुप क्यों हैं? विपक्षी दलों के हमले तेज़ है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता इस गिरफ्तारी को राजनीतिक षड्यंत्र का नाम दे रहे है। आप के तमाम नेता सत्येंद्र जैन को बेकसूर और आरोपों को फर्जी बता रहे हैं। आप नेताओं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक 18 घंटे पहले एक स्क्रिप्ट के तहत आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि भाजपा में डर है। भाजपा में हिमाचल प्रदेश में हार का डर है इसी के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के चलते यह कार्रवाई की है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा आम आदमी पार्टी किसी भी राजनीतिक षड़यंत्र से नहीं डरती है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ईडी बुला चुकी है। बीच में कई साल ईडी ने बुलाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं, अब फिर शुरू कर दिया, क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। आरोप लगे है तो छवि धूमिल भी होगी ही और ये संकेत पार्टी के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं है। दरअसल पंजाब में आप को मिली शानदार जीत के बाद पडोसी राज्य हिमाचल में भी पार्टी मजबूत होती दिख रही थी, लेकिन पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदिहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के बाद पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हुए है। जैसे पंजाब में पार्टी द्वारा बेहतर करने का इम्पैक्ट हिमाचल में दिखा था, वैसा ही नेगेटिव इम्पैक्ट भी हिमाचल में दिखा है और अब हिमाचल के प्रभारी सत्येंदर जैन की गिरफ्तारी ने भी पार्टी की स्वच्छ छवि पर सवाल खड़े कर दिए है। ऐसी स्थिति पार्टी पार्टी अगर जल्द कुछ बेहतर न करे तो हिमाचल चुनाव में आप की स्थिति खराब हो सकती है।
जनता को अनेक उम्मीदें थी पर कुछ नहीं मिला चुनावों से पहले हर बाद मोदी आते हैं सपने बेचने फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगा है। उनके दौरे से लोगों को अनेक सौगातें मिलने की उम्मीदें थी, लेकिन वह झुनझुना थमाकर निकल लिए। चुनावों से पहले मोदी हर बाद सपने बेचते आते हैं। प्रदेश की भोली-भाली जनता भाजपा और मोदी को अब भलीभांति समझ चुकी है और उनके झांसे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी भी अबकी बार प्रदेश की भाजपा सरकार को नहींं बचा पाएंगे। जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता ने प्रदेश सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नशाखोरी चरम पर है। सरकार इन मुख्य मुद्दों का हल निकालने मेंं नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने भी महंगाई व बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहींं उठाया। पेट्रो पदार्थों व रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें आसमान पर हैं। नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद से ही जनहित के मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। बकौल सुक्खू, मोदी हिमाचल को हमेशा अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन आठ साल के शासन में कुछ नहीं दिया। प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज की बेहद जरूरत है। उस तरफ मोदी ने कभी नहीं सोचा। चुनावों से ठीक पहले आकर वह शब्दों का मायाजाल फैलाकर लोगों को उसमें फांसने की कोशिश करते हैं। हिमाचल में अब उनकी जुमलेबाजी चलने वाली नहींं है। प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम पहाड़ों की रानी शिमला के रिज मैदान पर रखा गया। जब यह कार्यक्रम रखा गया तब यह निश्चित रूप से चर्चा थी कि मौसम कैसा रहेगा? कैसे यह कार्यक्रम सफल होगा? निश्चित रूप से आज कार्यक्रम हुआ तो हम सब को बहुत बेहतर लगा। भगवान ने मौसम को खुशगवार रखा। वहीं लगातार कुछ समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस प्रकार से स्वयं इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रहे थे, व्यवस्थाओं को देख रहे थे, और प्रदेश भाजपा का संगठन व कार्यकर्ता जिस प्रकार से इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थे, आज जब प्रधानमंत्री शिमला पहुंचे तो निश्चित रूप से सबकी मेहनत सफल हो गई। एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है जिसे हमेशा प्रदेश में याद किया जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने 8 साल पूरे होने पर कार्यक्रम करने के लिए शिमला को चुना, ये गर्व का विषय है। सबकी मेहनत से रिज पर रैली सफल हुई, आलम ये था कि जगह कम पड़ गई और बहुत लोग तो पहुंच ही नही पाए। हमें भी व्यवस्था के लिए लगाया गया था। सब सुबह जल्दी घर से निकले, समय पर पहुंचे और अपनी- अपनी ड्यूटी को संभाला। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सब जोश से लबरेज थे। जब सुबह 7:30 और 8:00 वहां हम पहुंचे तो लगा कि लोग कितने आएंगे और कुछ ही समय में लोगों का जो सैलाब आया, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कुछ समय पहले ही हर ब्लॉक को भर दिया और रिज पूरी तरह से फुल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना जलवा है, उन्हें जनता सुनने आती है, उन्हें देखने आती है और प्रधानमंत्री भी विनम्र होकर के जिस प्रकार गाड़ी से उतर गए, रोड शो किया, देव भूमि को प्रणाम किया, देव भूमि के साथ अपने नाते को मजबूत करने का काम किया, यह अपने आप में अद्भुत है। यह जलवा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो हर रैली को ऐतिहासिक बना देता है। निश्चित रूप से कार्यकर्ता के रूप में हम सबके लिए लिए संतोष का विषय भी है कि केंद्र सरकार ने आठ वर्ष पूर्ण करने का कार्यक्रम शिमला में किया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सरकार और संगठन दोनों ने मजबूती के साथ काम किया। कार्यकर्ताओं की लगन मेहनत देखते ही बनती थी। लगातार दिन रात एक कर शिमला सजाया गया। इस सफल कार्यक्रम के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू को श्रेय है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व संगठन की मेहनत को भी बहुत बड़ा श्रेय जाता है। हमारे शिमला से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निकल कर के आए, आम जनता निकलकर कर आई। हमारे कसुम्पटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग निकल कर के आए। घर- घर निमंत्रण दिए गए थे, यह अपने आप में सफलता को दर्शाता है और निश्चित रूप से जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया, यह अपने आप में हम सब कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह देने वाला है। वहीं मुख्यमंत्री के लिए तो यह भाजपा परिवार के सबसे बड़े नेता की शाबाशी है जो आने वाले समय में मिशन रिपीट करवाने में हम सब को मदद करेगा। बतौर कार्यकर्ता मुझे प्रसन्नता है कि मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में व्यवस्था का हिस्सा बनी और ऐतिहासिक कार्यक्रम की गवाही बनी। पीएम मोदी ने पूछा - क्या दीपक आज भी पैदल जाता है? हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अनाडेल मैदान में मंगलवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने उनसे जाखू हनुमान मंदिर जाने के लिए पूछा। इस पर मोदी ने भारद्वाज से दीपक शर्मा के बारे में पूछ लिया। मोदी ने पूछा कि दीपक क्या आज भी जाखू मंदिर पैदल जाता हैं? (मोदी ने दीपक भोजनालय के मालिक दीपक शर्मा के बारे में पूछा। दरअसल, हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहते नरेंद्र मोदी और तत्कालीन शिमला मंडल अध्यक्ष दीपक रिज मैदान से करीब एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर पैदल जाखू मंदिर पहुंचते थे। तब मंदिर पहुंचने के लिए सड़क का ही विकल्प था। हालाँकि अब मंदिर पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा भी है।
चंबा में गहरे नाले में गिरी मोटर साइकिल, राइडर की मौत फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं बीते 24 घंटों में प्रदेश में कई सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, तो कई घायल हो गए। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 103 के पास नसवाल में एक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम में भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और बस का ड्राइवर दोनों अपनी सीटों में बुरी तरह से फंस गए थे। सबसे पहले स्थानीय लोगों द्वारा बस के ड्राइवर को निकालकर स्थानीय अस्पताल भेज गया, लेकिन ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह से ट्रक में फंसा हुआ था, जिसे निकालने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद ड्राइवर को ट्रक के केबिन को काटकर बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। बस का चालक के गंभीर रूप से घायल होने के कारण इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के रामपुर में सोमवार देर रात तकलेच-देवठी सड़क पर दो पिकअप गाड़ियां खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तकलेच-देवठी सड़क पर दो पिकअप गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां खाई में गिर गई। इस हादसे में गांव राक्षी निवासी हरीश, गांव छट्टी निवासी अंकुश, गांव जुआ निवासी बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव अनु निवासी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टरों ने खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे खनेरी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिला चंबा के नकरोड़-चरडा-चांजू संपर्क मार्ग पर मोटरसाइकिल के गहरे नाले में जा गिरने से राइडर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूमी राम वासी गांव नाली पोस्ट ऑफिस चरडा के तौर पर की गई है। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत शाम नाली गांव का रूमी राम मोटरसाइकिल पर सवार होकर नकरोड़ से वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान कठवाड़ के नजदीक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरे कंगेला नाले में जा गिरा और राइडर की मौत हो गई। मोटरसाइकिल गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी से टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी हेड क्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को दुर्घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।
राजेश कतनौरिया। जवाली आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि प्रदेश में अपनी हार को नजदीक देखते हुए भाजपा ने बौखलाहट में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता 'सत्येंद्र जैन' पर ED का सहारा लेकर एक और झूठा केस करके गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि ED द्वारा पिछले चार वर्षाें से चलाए जा रहे झूठे केसों में कुछ हाथ नहीं लगा था। इसलिए पिछले केस में कुछ भी हासिल न होने पर व कोर्ट की फटकार के बाद ED द्वारा पिछले महीने झूठे केस खुद ही वापस ले लिए थे, जिसका जिक्र समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए सब को पता चला था, लेकिन भाजपा के खेमे में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए बौखलाहट इस कदर मची है कि ED के माध्यम से एक और झूठा केस लेकर आ गए हैं। सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विस्तार व हिमाचल में पार्टी की तय सरकार बनाने में मुख्य सूत्रधार है।
उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में आज मटौर-शिमला और मंडी-पठानकोट फोरलेन निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण, पेड़ों तथा मकानों व भवनों इत्यादि की गणना तथा आकलन का कार्य शीघ्र पूण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। मंगलवार को धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के लिए वन अधिकारी अधिनियम एफआरए के तहत लम्बित मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण कर हाई-वे अथॉरिटी के अधिकारियों को सौंप दिये गए हैं। इसके साथ ही फोरलेन निर्माण की जद में आने वाले भवनों की लागत का मूल्याकंन प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को फोरलेन से जुड़ी सभी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मटौर शिमला फोेरलेन के तीन पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिले में 54 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, मंडी-पठानकोट फोरलेन के तहत पांच पैकेज और सब पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 124 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। उपायुक्त ने कहा कि मंडी-पठानकोट तथा मटौर-शिमला फोरलेन निर्माण के तहत नुरपुर, ज्वाली, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर, ज्वालाजी व देहरा उपमंडलों की भूमि चयनित की गई है। उन्होंने कहा कि फोरलन से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करें, ताकि फोरलेन निर्माण कार्य की दिशा में उचित कदम उठाए जा सकें। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित मंडी पठानकोट तथा मटौर शिमला फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित थे।
जाते-जाते हिमाचलियों के खाते में 200 करोड़ डाल गए और कांग्रेसी कहते हैं मोदी ने कुछ नहीं दिया एक मिनट में हिमाचलियों के खाते में पीएम किसान निधि के पैसे फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज कल हाल हिमाचल कांग्रेस का हाल है उस अबोध बच्चे की तरह है, जो चॉकलेट को ही दुनिया की सबसे अमूल्य चीज़ मानता है। क्योंकि उसे सिर्फ़ अपने स्वाद का ज्ञान है, बाक़ी दुनिया से उसे क्या लेना-देना। कांग्रेस के ये नेता उस किसी भी चीज़ को महत्व नहीं देते, जिसमें उन्हें स्वाद न मिलता हो। कहने का मतलब है कि उन्हें सिर्फ अपने लाभ से मतलब है। कांग्रेस के इस 'भोलूपन' का कारण उसके अतीत में ही छुपा है। आगे उसे हम तफ़सील से बताएंगे। आप स्व. इंदिरा गांधी के बेटे स्व. राजीव गांधी को याद करिए। जब वह प्रधानमंत्री थे, तो खुले मंच से कहते थे कि हम दिल्ली से 100 पैसा देते हैं, तो लोगों तक बमुश्किल 15 पैसे पहुंचते हैं। यानि 85 पैसे सिस्टम में बैठे इनके ही लोग खा जाते थे, लेकिन इमसें सुधार करने के बजाय कांग्रेस ने इसे अपनी संस्कृति मान लिया। कहने का मतलब यह है कि कांग्रेसी तब तक किसी सरकारी काम या योजना को सफल नहीं मानते, जब तक कि उसकी 85 प्रतिशत राशि घूम फिरकर उनके पास ना आ जाए। इसलिए, कांग्रेसियों को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई चीजें दिख नहीं रही। क्योंकि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं से उनकी अपनी जेबें नहीं भर रही हैं। न इन्हें एम्स दिख रहा है, न केंद्र के पैसों से बने मेडिकल कॉलेज, न उनमें बन रहे ट्रॉमा सेंटर, न रोहतांग टनल, न ही हज़ारों करोड़ के रोपवेज़ और न हीं हजारों हज़ार करोड़ के नेशनल हाईवेज। पहले के इन कामों को छोड़िए, आज पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता के खातों में भारी भरकम रकम डाली, लेकिन कांग्रेसी नेता चिल्ला-चिल्ला करके कह रहे हैं कि मोदी जी ने कुछ दिया ही नहीं। आज हिमाचल प्रदेश के 10 लाख परिवारों के खाते में सीधे 200 करोड़ किसान सम्मान निधि के रूप में डाल गए। आप शून्य गिनने की जहमत न उठाइए। यह हम बता दे रहे हैं कुल 200 करोड़ रुपए दिए गए। देश के 10.50 करोड़ परिवारों के खाते में कुल 21 हज़ार करोड़ शिमला के कार्यक्रम स्थल से ट्रांस्फर किए। इनमें हिमाचल के 10 लाख किसान परिवार भी शामिल हैं, मगर 85-15 के फेर में फंसी कांग्रेस को यह बात नहीं समझ आ रही हैं। एक मिनट में हिमाचल के हर किसान परिवार के खाते में भले ही 200 करोड़ रुपए पहुंच गए हों, लेकिन कांग्रेसियों को यह नहीं नज़र आएगा। क्योंकि जब तक 100 में से 85 उन्हें नहीं मिल जाते, तब तक उन्हें लगता ही नहीं कि काम हुआ है। अगर 200 करोड़ रुपए में से 170 करोड़ रुपए इनके खातों में पहुंचे होते, तब ये जरूर कहते कि हां, मोदी सरकार वाकई काम कर रही है। कांग्रेस 85-15 का आंकड़ा भूल जाए, वक्त बदल गया है। अब वक्त बदल गया है। कांग्रेस की सरकार जैसा नहीं है कि केंद्र से लेकर राज्यों तक लूट मची रहे। अब शिमला के रिज मैदान से 21 हज़ार करोड़ और देश की जनता को दिए जाते हैं और यह पूरी की पूरी रकम सीधे उनके खाते में पहुंचती है। कहीं कोई लीकेज नहीं, कहीं कोई कमीशन नहीं। इसीलिए आज हर कांग्रेसी नेता हाहाकार कर रहा है। रो रहा है कि हिमाचल को कुछ नहीं दिया। वे चाहते हैं कि यह राग छेड़कर सत्ता में आएं और फिर वही 100 में से 85 गायब करने के दिन आएं, लेकिन अब तो ऐसा होने से रहा।
मंडी जिले में वर्ष 2022-23 के लिए बैंकों द्वारा प्रस्तावित 3950 करोड़ रुपए के ऋण वितरण लक्ष्य को अनुमोदित किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के समस्त बैंकों द्वारा तैयार वार्षिक ऋण योजना वर्ष 2022-23 की विधिवत घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 में जिला में बैंकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता एवं गैर प्राथमिकता क्षेत्र में कुल 3950 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जाएगा, जो पिछले वर्ष के निर्धारित लक्ष्य 3650 करोड़ रूपए के मुकाबले 822 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इसमें कृषि क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपए, उद्योग में 1150 करोड़ रुपए, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए, गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 800 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंकों द्वारा तैयार ऋण योजना से स्वरोजगार लगाने ओर अन्य कार्यों को लेकर जनता को बहुत लाभ होगा। जिला अग्रणी प्रबंधक सुरेश कुमार बोध ने कहा कि ये लक्ष्य नाबार्ड द्वारा प्रस्तावित पोटेंशियल लिक्विड प्लान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक आरके शर्मा भी उपस्थित रहे।
नगर परिषद सुजानपुर के सभी 9 वार्डों की निर्वाचन नामावली 2022 तैयार हो गई है। उक्त जानकारी एसडीएम सुजानपुर हरीश गज्जू ने दी। उन्होंने बताया कि आम लोगों के निरीक्षण के लिए नामावली नगर परिषद और तहसील कार्यालय सुजानपुर में रखी गई है। अगर किसी व्यक्ति का कोई दावा या आपेक्ष हो तो वह 4 जून से 13 जून तक इसे पुनरीक्षण अधिकारी और तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के युवा अक्ष बाघला ने विश्व डिजिटल पटल पर एक मुकाम हासिल करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। केरला में मुंबई के जाने-माने मैगज़ीन हाउस 'एक्ज़िबिट प्रोडक्शंस' द्वारा केरला टूरिज्म की मेजवानी में आयोजित हुए 'इन्फ्लुएंसर एक्स-2022 अवार्ड' समारोह में अक्ष बाघला ने इंडियन म्यूजिक सेंसेशन ऑफ द ईयर अवार्ड हासिल किया है। इस समारोह में 100 डिजिटल इन्फ्लुएंसर को भिन्न-भन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अभिनय हेतु पुरुस्कृत किया गया, जिसमें पालमपुर के अक्ष बाघला ने यह अवार्ड लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्व स्तरीय वेब क्षेत्र में एक्ज़िविट प्रोडक्शन हाउस मुंबई इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग डिवीजनों में से एक है, जिसने एक वर्ष से भी कम समय में विश्व में सबसे बड़ा नाम बनाया है। बता दें अक्ष बाघला के इस समय पूरे डिजिटल पटल पर करीब 19 करोड़ व्यूर्ज हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम में वाइरल हुए 'चांद वालियां' गाने के मैश-अप में अक्ष बाघला को 30 मिलियन व्यूज़ मिले थे। अक्ष बाघला के यूट्यूब पर 30 लाख सबसक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोवर्स हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अक्ष बाघला ने अपनी इस सफलता पर कहा कि ये अवार्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सब लोगों का है, जिन्होंने मुझे आज तक स्पोर्ट किया है। मैं अपने समर्थकों को 'विंग्स' बुलाता हूं तथा आज यह पुरस्कार उनके नाम है। मेरे समर्थक मेरी एक फैमिली है। आगे भी मैं ऐसी ही मेहनत करता जाऊंगा और अपने विंग्स के साथ उड़ता जाऊंगा।
शिमला पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेही बोल मंडी वासियों को खूब भाए। मंडीवासियों ने सीधा उनका लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम के लिए मंडी के सेरी मंच और सुंदरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई थी। इसके अतिरिक्त अन्य चैनलों पर लोगों ने प्रधानमंत्री की स्पीच सुनी। इस दौरान मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हिमाचल सरकार और खासतौर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की बार बार पीठ थपथपाई है। स्पष्ट है भाजपा प्रदेश में अगला चुनाव सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ेगी और प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। मंडी के सेरी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, जवाहर ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी, मिल्क फैडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष दलीप ठाकुर, नगर निगम की महापौर दिपाली जसवाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, नगर निगम पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष युवराज बोध आदि मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा सफल रहा। आज गरीब कल्याण योजना से हिमाचल व भारत के पात्र जनता से जुड़ कर सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री भारत की जनता के मसीहा हैं। हिमाचल को जो आज अपना स्नेह व अपनापन व गौरव दिया है। इसकी भारत वर्ष में काेई मिशाल नहीं है। यहा बात कांगड़ा के पूर्व विधायक एवं नेता चाैधरी सुरेंद्र काकू ने जारी बयान में कही। उन्हाेंने कहा कि मेरा भी राजनीतिक समय में काफी अनुभव है, लेकिन पीएम माेदी और सीएम जयराम ठाकुर की बात ही अलग है। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवताओं, वीरों व मेहनतकश कर्मचारियों जैसी जनता में आकर अपनी उपस्थिति देना गौरव की बात है। भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल को चुना व जनहित योजनाओं को पिटारा लाभार्थियों से जुड़ कर खोला ऐसा पहले कभी नहीं हुआ व विश्व के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे से प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की दिल खोल के पीठ थपथपाई व प्रशंसा की। उन्हाेंने कहा कि मैंने आज तक नहीं देखा और न ही सुना की प्रधानमंत्री हिंदोस्तान व विश्व से जुड़े थे, लेकिन छोटे से पहाड़ी राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम की काम व सरकार की दिल खोल कर प्रशंसा कर रहे थे, लेकिन विरोधियों को अब विरोध का परहेज करना चाहिए व प्रदेश को आगे ले जाने के लिए ठाकुर जयराम सरकार को सहयोग देना चाहिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छौग टाली में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों में भाषण, चित्रकारी, नारा लेखन आदि की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें चारों सदनों लक्ष्मीबाई, रविन्द्र नाथ टैगोर, शहीद भगत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद ने भाग लिया। नारा लेखन में लक्ष्मीबाई सदन की तनुजा प्रथम रही। विवेकानंद सदन की हिमानी ठाकुर ने दूसरा स्थान लिया तथा टेगोर सदन की सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन का लविश प्रथम, विवेकानंद सदन का हर्षित सेकेंड तथा भगत सिंह सदन की अस्मिता तीसरे स्थान पर रही। चित्रकारी प्रतियोगित में भगत सिंह सदन का रौनक प्रथम, विवेकानंद सदन की कनोका सेकेंड तथा टैगोर सदन की स्मृद्धि तृतीय रही। कनिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन के आदित्य प्रथम, भगत सिंह सदन की रीना सेकेंड, तथा टैगोर सदन की दिव्यांशी तृतीय रही। भाषण प्रतियोगीता के कनिष्ठ वर्ग में पलक प्रथम, आरिशी द्वितीय तथा नूतन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण की वरिष्ठ वर्ग में शितू, कंचन तथा विभूति ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक रामानंद सागर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र ने सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता मोहन लाल तोमर, भूपेन्द्र चौहान, शिक्षक सुरेश चौहान, राज उनियल, दलिप शर्मा, कृतिका केंद्र मुख्य अध्यापिका आरती चौहान व राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
अजय सूर्या । मंडी जिला मंडी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,72,843 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 1,58,215 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में डाली जा रही है। यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित कलाकारों ने आज सुंदरनगर विकास खंड के जरल तथा बरतों, सदर के डवाहण व कसाण, बल्ह के लोहारा व खांदला, गोहर के बासा व देलग, धर्मपुर के सिद्वपुर व सकलाना, करसोग के खडकन व भडारनू, सराज के गतू व काकड़ाधार बालीचौकी के काउ व गुराण, गोपालपुर मसेरल व पटड़ीघाट तथा द्रंग रोपा व टिक्कन में आयोजित कार्यक्रमों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.55 लाख घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था, इनमें से अब तक 2.34 लाख से ज्यादा घरेलू नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एंड वैलनेस सैंटर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की।इस अवसर पर डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह दिवस पूरे विश्व में 1988 से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाले नुक्सान के बारे में बताना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ भी उठाई। इस अवसर पर भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई। वहीं भाषण में मृदुल ने पहला, आदित्या ने दूसरा तथा रूपाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में तनिषा ने पहला, अभिषेक ने दूसरा तथा आदर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. दिनेश ठाकुर तथा प्राधानाचार्य मधू वैध ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार वितरित किए।
मनाेज शर्मा. दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य राजीव गौतम की अध्यक्षता में तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला नारा, लेखन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एनएसएस, एनसीसी तथा इको क्लब के विद्यार्थियों ने एक विशाल रैली निकालकर नशा निवारण के लिए समाज को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में एसीएफ दाड़ला का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हिमाचल में अच्छे कार्यों के लिए जयराम ठाकुर सरकार की सराहना की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार काे) शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 'गरीब कल्याण सम्मेलन' को संबोधित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम देश के राज्यों की राजधानी, जिला मुख्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों में भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता की 11वीं किस्त भी जारी की।प्रधानमंत्री ने देशभर के पीएम-किसान सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने लद्दाख के ताशी टडुंप, बिहार की ललिता देवी, पश्चिम त्रिपुरा के पंकज शानी, कर्नाटक के कलबुर्गी की संतोषी, गुजरात के मैहसाणा के अरविंद के वर्चुअल माध्यम से और शिमला के रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की समादेवी से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर हिमाचल में उपस्थित होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने पीएम-किसान योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों को उनके बैंक खाते में पैसे मिलने पर किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिमला से देशभर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के अन्तर्गत आर्थिक लाभ जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने 130 करोड़ नागरिकों की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अफसोस व्यक्त किया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय इसे व्यवस्था का अनिवार्य हिस्सा मान लिया जाता था। सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने के बजाय इसके सामने झुक गई थी। उस समय देश इस बात का साक्षी था कि जरूरतमंद लोगों तक पहंुचने से पहले योजनाओं का पैसा लूट लिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज जन-धन, आधार और मोबाइल की त्रिमूर्ति के कारण पैसा सीधे लाभार्थियों के जन-धन बैंक खातों तक पहंुच रहा है। पहले रसोईघर में धुंआ झेलने की मजबूरी थी, लेकिन आज उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत एलपीजी सिलेंडर की सुविधा है। पहले खुले में शौच की शर्म थी, परंतु आज गरीबों के पास शौचालय का सम्मान है। पहले उपचार के लिए पैसे जुटाने की लाचारी थी। आज हर गरीब के पास आयुष्मान भारत का सहारा है। पहले तीन तलाक का डर था और अब अपने अधिकारों के लिए लड़ने की हिम्मत है। नरेंद्र मोदी ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्योें की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण की पहली और दूसरी खुराक देने में प्रथम स्थान हासिल कर देश के अन्य राज्यों का पथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल उनकी कर्मभूमि भी रही है, क्योंकि वर्षों तक उन्होंने राज्य में कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए हिमाचल सरकार के अच्छे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के बद्दी क्षेत्र ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों में हिमाचल के हर परिवार का महत्त्वपूर्ण योगदान है और भाजपा सरकार में चार दशकों के विलम्ब के बाद वन रैंक वन पेंशन को क्रियान्वित किया गया और पूर्व सैनिकों को एरियर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से हिमाचल के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए गरीब कल्याण सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला का चुनाव करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदारतापूर्ण सहयोग से हिमाचल प्रदेश लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह के कारण ही राज्य को पिछले साढ़े चार वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की केंद्रीय योजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का विशेष दर्जा बहाल हुआ है, जिससे अब प्रदेश को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में 90ः10 के अनुपात में वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ही राज्य को पिछले कुछ माह के दौरान 800 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता प्राप्त हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तथा हमीरपुर, नाहन और चंबा में चिकित्सा महाविद्यालय खोले गए हैं, जो केवल केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता के फलस्वरूप संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया, जिसे प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति से सुशोभित किया था। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिसमें से 28,197 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की ग्राउंडब्रेकिंग 27 दिसम्बर, 2021 को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वयं की थी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री ने 11000 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय महत्व वाली विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रदेश में मेडिकल डिवाईस पार्क स्थापित करने के लिए भी स्वीकृृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्थापित होने वाले इस पार्क में 5000 करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा इससे राज्य के 10 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा की सरकार बनी है और उसी प्रकार वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में पूर्ण विश्वास है। इससे पूर्व, अनाडेल हेलिपेड पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शिमला पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सीटीओ से लेकर माल रोड तक रोड शो में भी भाग लिया और हजारों लोगों ने उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, विधायक, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शिमला से तथा मंत्री और विधायक अपने जिलों से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
अनूप। सुजानपुर पीएचसी चबूतरा में मंगलवार को वर्ल्ड नो टोबैको-डे के अवसर पर लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बताया गया। पीएससी चबूतरा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित ठाकुर ने मौजूद लोगों को तंबाकू से होने वाले शरीर को नुकसान बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू एक जानलेवा नशा है। उन्होंने कहा कि हमें तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। तंबाकू के सेवन से मुंह में कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है। मुंह के कैंसर से मौत भी हो सकती है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


















































