विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान संघ ने गेट मीटिंग, इकाई अध्यक्ष डॉ. जसपाल राणा की अध्यक्षता में की। उन्होंने कहा कि केंद्रित कार्यकारिणी के दिशा निर्देशानुसार, एक दिन की भूख हड़ताल के बाद अब गेट मीटिंग व धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी कॉलेजों में किया जा रहा है। उतर पुस्तिका मूल्यांकन, बहिष्कार के 15 दिन हो चुके है, पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है। स्थानीय इकाई सचिव प्रो. यश पाल ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करना, एमफिल और पीएचडी की इंक्रिमेंट को बहाल करना, अनुबंध पिरीयड को रेगुलर सेवा लाभ में शामिल करना, प्रिन्सिपल पद की डीपीसी को बनाना और महाविद्यालय में प्रोफ़ेसर पद का सृजन करना आदि शामिल है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आया, तो वे आने वाले दिनों में क्रमिक भूख हड़ताल व सड़कों पर भी उतर सकते हैं। क्योंकि हिमाचल को छोड़कर बाक़ी सभी राज्यों में ये लाभ दिये जा चुके हैं। इस दौरान डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. शैलजा सूद, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. आरती गुप्ता, प्रो. मुक्ता मणि सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहकर हड़ताल में भाग लिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालाजी के अंतर्गत पड़ते नादौन से ज्वालामुखी रोड (डोली) पर पुलिस द्वारा गाड़ियों की चेकिंग के दौरान नादौन की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी जिसका (एचपी-01K-7276) मारुति अल्टो आई, जिसके चालक ने पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग करता देख गाड़ी पीछे मोड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस को शक होने पर उसे रोका गया। चैकिंग के दौरान पुलिस काे कार के अंदर 506 ग्राम चरस बरामद हुई। उक्त आरोपी की पहचान योगराज (28) सुपुत्र सेस राम निवासी गांव छलेरा डॉ. चनान तह. बंजार जिला कुल्लू व के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ज्वालाजी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का दूसरा दिन पूर्ण फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दूसरे दिन 'सम-वेदना' पुस्तक का विमोचन अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, स्टूडेंट्स फॉर सेवा की राष्ट्रीय संयोजक मुस्कान आनंद तथा पुस्तक के संपादकों द्वारा किया गया। इस पुस्तक में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में चलाए गए सेवा कार्य अभियानों के दौरान के संस्मरणों का संकलन किया गया है। बैठक के दूसरे दिन अभाविप के मुखपत्र छात्रशक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद विशेषांक का विमोचन भी किया गया। 'शोध' आयाम द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में आयोजित ज्ञात-अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण की विवरणिका का विमोचन भी किया गया। अभाविप बंगाल के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए ज्ञात अज्ञात हुतात्मा सर्वेक्षण के अंतर्गत बांग्ला भाषा में स्वतंत्रता संग्राम पर पुस्तक ‘आहुतिर महतप्राण’ का विमोचन भी किया गया। साथ ही अभाविप द्वारा 'एक गांव, एक तिरंगा' अभियान की समीक्षा की गई। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के दूसरे दिन विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा हुई तथा संगठन द्वारा आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के उपरांत आगामी लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। कल के दिन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष अनिल सहस्त्रबुद्धे कार्यकर्ताओं का सम्बोधन करेंगे एवं कार्यकारी परिषद में 4 प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि आज बैठक में देशभर से आए कार्यकर्ताओं ने समसामयिक विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। शनिवार विमोचित हुई समवेदना पुस्तक अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कोरोना में अनथक सेवा अभियानों का सजीव दस्तावेज है। यह पुस्तक आने वाले समय में युवाओं के लिए प्रेरणास्पद साबित होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपए से बढ़ाकर 883 रुपए प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लगभग 5 हजार गृह रक्षक लाभान्वित होंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि गृह रक्षक जवान प्रतिमाह 20,258 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्राप्त कर रहे थे और इस बढ़ोतरी के उपरांत अब उन्हें 26,492 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इस तरह उनके मानदेय में प्रतिमाह 6,234 रुपए की वृद्धि सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के उपरांत इनके मानदेय पर प्रदेश सरकार प्रतिमाह 3 करोड़ रुपए और प्रतिवर्ष 34 करोड़ रुपए व्यय करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें पूर्व में ही लागू कर चुकी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट शिक्षा खंड धुंदन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में युवा संसद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग से सेवानिवृत्त सीड टेस्टिंग ऑफिसर राजेश्वर कंवर ने की। इन प्रतियोगिताओं में 12 पाठशालाओं से आए 299 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। युवा सांसदों ने संसद में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खूब बहसबाजी की और संसद में होने वाली पूर्ण कार्यप्रणाली से लोगों को रू-ब-रू करवाया।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने हासिल किया और तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के प्रतिभागी रहे। राजेश्वर कंवर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विजय प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी और देश के भविष्य के कर्णधारों द्वारा ऐसी प्रस्तुति की खूब प्रशंसा की। विद्यालय के संयोजक सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केसी शर्मा ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के अहम सक्रिय सदस्य केसी शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान अनारकली, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटौला में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर द्वारा वो दिन योजना के अन्तर्गत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने की। समारोह में स्वास्थ्य तथा आयुर्वेदा विभाग से डॉ. किरण ठाकुर तथा डॉ. राकेश यादव ने मासिक धर्म के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, वन्दना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं तथा बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों व कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समारोह में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी तथा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर कुमारी पल्लवी, द्वितीय स्थान पर नितिन तथा तीसरे स्थान पर कुमारी प्रिया रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी ईशा काशव द्वितीय स्थान पर रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की ने शनिवार को एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया। इस शिविर में विद्यालय के एनएसएस के 70 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण एवं क्रीडा क्षेत्र की स्वच्छता की। विद्यालय के क्रीडा क्षेत्र में विविध क्रीड़ा के लिए बने अलग-अलग प्रांगण में कोर्ट, फील्ड को संवारने का काम किया। इस अवसर पर प्रभारी दिनेश ठाकुर एवं प्रभारी हेमलता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिससे कि बच्चों में सामुदायिक स्वच्छता एवं देखभाल की भावना प्रबल होती है। चंडी विद्यालय के छात्र समय-समय पर प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में यह विद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने इस वर्ष खंड स्तर पर आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 33 छात्र-छात्राओं ने प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार व सुमन बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने इन सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर व वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत मटौर में बोले विधायक मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कहा राजकीय डिग्री कॉलेज मटौर के भवन निर्माण में देरी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज के भवन की आधारशिला रखी है, लेकिन हैरानी इस बात की कि भाजपा सरकार चार वर्ष तक इंतजार करने बाद इसका निर्माण कार्य अभी हाल ही में शुरू करवाया गया है, जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कई बार सवाल लगाए। काजल ने कहा नया भवन बनने के बाद कॉलेज में साइंस विषय की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 800 छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिल सके। काजल शनिवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटौर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा डबल इंजन भाजपा की सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में पूर्णता नाकाम रही है और इन दोनों मुद्दों के साथ जिला कांगड़ा की विकास में अनदेखी को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी चुनाव में समर्थन जुटाएगी। उन्होंने बीजेपी को ओबीसी विरोधी करार देते हुए कहा कि ओबीसी नेता चौधरी हरिराम की याद में मटौर में बनाए गए चिल्ड्रन पार्क की दुर्दशा से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार इस वर्ग के विकास के लिए हितैषी है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर चौधरी हरी राम पार्क को बेहतर पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। काजल ने गांव के खेल मैदान में बैठने के लिए बनाई दर्शक दीर्घा का शुभारंभ भी किया। विधायक निधि से इसके निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने गांव के 13 महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए राशि के अधिकार पत्र भी जारी किए। प्रधान निर्मल सिंह, संजीव कुमार उप प्रधान, वार्ड पंच अश्वनी, सीमा देवी, किरण, कुशल, मनोज कुमारी, सुमन, सुमन देवी, प्रधान महिला मंडल राधा, सुलक्षणा, स्वर्णलता, किरण बाला, पूनम देवी, सुनीता, अनीता पत्रा, कमला देवी, मंदों देवी, विक्रमा देवी, सुमनलता,रजनी देवी, पुष्पा देवी व प्रेम बरसोला भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कागड़ा जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू गांव ठाकुरद्वार में पहुंचे व महिला मंडल बहनों से आशीर्वाद लिया। महिला मंडलों को संबाेधित करते हुए कहा कि मुझे महिला मंडलों व जनता का बिना लालच जन आशीर्वाद मिल रहा है। 10 वर्षाें के विधायक की न कोई दिशा है न ही कोई दशा। उन्हाेंने कहा कि विधायक काजल अपने दायरे के मजदार में अपनी नैया डूबती हुई देख रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जब से मैंने कांगड़ा हल्के में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता कह रही है कि 10 वर्ष का विधायक ने एक बार भी गांव के अंदर जनता के साथ संपर्क नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठाकुरद्वारा पंचायत में जल ऊन शक्ति विभाग का जई दफ्तर खोल दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत 8 करोड़ का काम गांव ठाकुरद्वारा, गाहलियां, डाका पलेरा, रानीताल व भंगवार 8 करोड़ रुपए का काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। रानीताल में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन लाेगाें के लिए काम कर रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गांव को गांव से जोड़ने के पुलों का निर्माण किया जा रहा है। हर घर में पानी पहुंचाया जा रहा है। सीधे खातों में जनता को पैसा दिया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की डबल इंजन की सरकार है।
आज नाहन विकासखंड की नेहलीधीडा व धगेड़ा, शिलाई के कूंहट-नाया, पांवटा साहिब के शमाह बम्टा, संगड़ाह के गेलियो (मेला) नौहराधार के पुनरधार, राजगढ़ के भानत व दाहन और पच्छाद में जहर और मनगढ़ में कलाकारों ने सरकारी योजनाएं बताईं। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षोंे के लिए बनाया जाएगा।
आज नाहन विकासखंड की नेहलीधीडा व धगेड़ा, शिलाई के कूंहट-नाया, पांवटा साहिब के शमाह बम्टा, संगड़ाह के गेलियो (मेला) नौहराधार के पुनरधार, राजगढ़ के भानत व दाहन और पच्छाद में जहर और मनगढ़ में कलाकारों ने सरकारी योजनाएं बताईं। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षोंे के लिए बनाया जाएगा।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुखराम चौधरी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों व उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारियों के साथ पांवटा साहिब से शिलाई-गुम्मा के लिए निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का मुआयना किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की, ताकि इस निर्माण कार्य से किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े और साथ ही यह मार्ग आमजन के लिए और अधिक सुविधाजनक बन सके। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को जनता की मांग के अनुरूप बेहतर बना कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी तथा उनका निराकरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, अध्यक्ष युवा मोर्चा पांवटा साहिब राहुल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय दो दिवसीय अंडर-15 चैस टूर्नामेंट का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट चैस एसोसिएशन के सौजन्य से जिला शतरंज संघ कुल्लू द्वारा 11 और 12 जून को कुल्लू में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 200 खिलाडिय़ों के भाग लेने का अनुमान है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, वे 2 जून तक गूगल फॉर्म भर दें। राज्य शतरंज संघ के प्रधान अरुण कंबोज और सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में लडकों और लड़कियों के प्रत्येक वर्ग से पहले दो स्थानों के खिलाडिय़ों को चेन्नई में शतरंज का ओल्पिंयड देखने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त सरकारी स्कूल के एक लड़के और एक लड़की को भी चेन्नई जाने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं लगेगा और चयनित खिलाडिय़ों को चेन्नई में आने जाने और रहने की व्यवस्था भी आल इंडिया चैस फैडरेशन द्वारा की जाएगी और इसका कोई भी शुल्क खिलाडिय़ों से नहीं लिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इस टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर शुमेरु ठाकुर से 7018481081 पर संपर्क कर सकते हंै। इसके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट से ही अंडर-15 नेशनल टूर्नामेंट के लिए भी दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर लमलेहड पंचायत के अप्पर दत्तल के 15 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। गांव के लोगों ने कहा कि आज तक हम कांग्रेस के साथ चलते रहे, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य था न तो आज तक हमारी समस्याओं को सुना गया और न ही हमारे बारे में कुछ सोचा। जब चुनाव आते हैं, तब हमारी सुध लेते हैं और हमारे लोगों को बरगला कर बोतल ले लेते हैं, लेकिन फिर 5 वर्ष उनके दर्शन नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग भी पढ़-लिख गए हैं और समझदार हो गए हैं, अब इनके झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। भाजपा ज्वाइन करने वालों में अप्पर दत्तल के कैलाशां देवी, कृष्णा देवी, संजोगक्ता देवी, निर्मला देवी, मधुबाला, अंजू कुमारी, इंदु चौधरी, पूजा देवी, शेष राम, देशराज, स्वरूप चंद, पवना देवी, अभिषेक, राहुल, अतुल व मिशूल आदि ने कहा कि आज हमने जयराम ठाकुर की योजनाओं, कार्यक्रम और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज यहां ग्राम सेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
नालियों के पानी की उचित निकासी के लिए कदम उठाने के दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मानसून सीजन में आपदाओं से निपटने के लिए जिला तथा उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण भी उपमंडल स्तर पर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही होमगार्ड तथा वालंटियर्स की टीमें भी गठित की गई हैं, जो कि आपदा के दौरान त्वरित प्रभाव से कार्य करेंगी। शनिवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय परिसर में मानसून सीजन में आपदा से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानसून सीजन के दौरान प्रभवितों को फौरी राहत तुरंत उपलब्ध करवाने तथा पुनर्वास के कार्यों को त्वरित प्रभाव से पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतें ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आपदा प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से सके। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नियमित तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए गए हैं, ताकि आम जनमानस पहले से ही मौसम को लेकर पहले से अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, आईपीएच तथा विद्युत विभाग को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जेसीबी मशीनें और आवश्यक उपकरण भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए सड़कों में पानी की निकासी इत्यादि की भी उचित व्यवस्था करने, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नालों तथा गंदे पानी की निकासी के लिए निर्मित नालियों की भी उचित सफाई की जाए, ताकि पानी का प्रवाह सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई तथा पानी की क्लोरीनेश किया जाए, ताकि लोगों को शुद्व पेयजल उपलब्ध हो सके और जलजनित रोगों से भी बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दो माह का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर बिलंब नहीं किया जाए। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित सभी उपमंडलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा की कई महिला नेत्रियों सहित एसपी मंडी भी विशेष रूप से लेंगी भाग सुनील कुमार। सरकाघाट भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर मंडल का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार को किसान भवन ध्वाली में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सुबह 10-00 बजे दीप प्रज्वलित करके करेंगे, जबकि इस ऐतिहासिक 7 सत्रों वाले इस शिविर में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कई महिला नेताओं सहित एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री विशेष तौर पर शामिल होंगी। धर्मपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि पहले सत्र में समाज के प्रति महिलाओं का योगदान दूसरे सत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। तीसरे सत्र में एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री नशा निवारण को लेकर महिलाओं को विस्तार से व्याख्यान देगी। चौथे सत्र में जैम पोर्टल की प्रदेश प्रभारी संतोष सैनी उपस्थित महिलाओं को जेम पोर्टल पर विस्तार से जानकारी देंगी। पांचवें सत्र में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सचिव एवं जुबलाईन एवं जस्टिस बोर्ड सदस्य जिला पार्षद वंदना गुलेरिया महिलाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई महिला उत्थान की कई योजनाओं के बारे से अवगत करवाएगी। छठे सत्र में जिला सुंदर नगर भाजपा अध्यक्ष अंजू शर्मा सोशल मीडिया को लेकर जानकारी देंग़ी। कार्यक्रम के अंतिम सातवें सत्र में धर्मपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। धर्मपुर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर महिला मोर्चा सदस्यों ने पूरी त्यारियां कर ली है। उन्होंने बताया कि इसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों, महिला मंडलों के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर करेगी। उन्होंने इस विशाल सम्मेलन में तमाम मातृशक्ति को भाग लेने का आग्रह किया है।
कोरोना काल की प्रशासनिक बंदिशों के कारण दो वर्ष के लम्बे अंतराल तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विराम लगा रहा। इस वर्ष छिंज मेले, भंडारे व जागरण जनता को फिर एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कंडी रोड चौक तथा नाग मन्दिर सकरैह में वार्षिक भण्डारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। नाग मंदिर सकरैह में रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन भी होगा जिसमें गायक अमित मितु और अरविंद महामाई का गुणगान करेंगे साथ ही हिमाचल के नंबर वन झांकी कलाकार टिंकू विहान और साथी मनोहारी झांकियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों का मनोरंजन करेंगे। ये जानकारी नाग मंदिर सकरैह के सेवक सुरिंदर कुमार काका ने दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। यह इंटरव्यू वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा आयोजित करवाया गया। वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया लिमिटेड में आईटीआई ट्रेड के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट के 05 पास आउट तथा सुजुकी मोटर गुजरात के टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, एमएमबी के 15 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर लिखित के साथ मौखिक परीक्षा भी करवाई गई। इसमें जिला भर के वाइब्रेकॉ स्टिक कंपनी में मात्र 05 और सुजुकी मोटर गुजरात में 15 ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आईटीआई शाहपुर के समूह अनुदेशक नरेंद्र ने बताया कि आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित वाइब्रेकॉ स्टिक में अभ्यर्थियों को 8 घंटे के फ्रेशर को पीएफ और ईएसआई को काटकर 12,300 रुपए और सुजुकी मोटर गुजरात में 8 घंटे के पीएफ ईएसआई को काटकर 14,924 सीटीसी मासिक सैलरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों कम्पनी में सब्सिडाइज कैंटीन तथा और भी रियायती दरों पर सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ-साथ औद्योगिक संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वाइब्रेकॉ स्टिक लिमिटेड चयनित अभ्यर्थी इसी महीने की 29 तारीख और सुजुकी मोटर गुजरात की कंपनी में अगले महीने की 5 तारीख को कंपनी में ज्वाइन करेंगे। वाइब्रेकॉ स्टिक कंपनी से आए एचआर नासिर खारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को वर्दी की सुविधा तथा और भी रियायती दरों पर सुविधाएं दी जाएगी। सुजुकी मोटर गुजरात की तरफ से आए हुए एचआर के देवेंद्र पाल ने बताया कि कंपनी में चयनित अभ्यर्थियों को सब्सिडाइज दरों पर सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान की तरफ से राजकुमार, आशीष शर्मा, रवि कुमार, सीतांशु उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में गत दिवस ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100, अखंड शिक्षा ज्योति-मेरे स्कूल से निकले मोती योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवाई योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के बारे में जागरूक किया।इस अवसर ग्राम पंचायत गुलहाड़ी की प्रधान कमलेश कुमारी, बीडीसी सदस्य मधु ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से सप्तक कला मंच कंडाघाट के कलाकारों ने विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत शडय़ाणा और भारती में शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर और नारायणी में, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत बीशा और सैंज तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बनोह-खरड़हट्टी और मान में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरम्भ की है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 18 नई गतिविधियां शामिल की गई है। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजग़ार अपनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना में कृषि, बागवानी व संबंधित क्षेत्रों, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल, पर्यटन, नेटवर्किंग विकास जैसे कार्यों के लिए प्रशिक्षण व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीशा के प्रधान धर्म चंद, ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देविन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत बनासर के प्रधान संतोष, ग्राम पंचायत नारायणी के प्रधान सीरी राम, ग्राम पंचायत शडय़ाणा की प्रधान आशा, ग्राम पंचायत प्रधान भारती मीना राम, ग्राम पंचायत बीशा उप प्रधान हेमन्त कुमार, ग्राम पंचायत सैंज उप प्रधान विनोद कुमार, ग्राम पंचायत नारायणी उप प्रधान घनश्याम, ग्राम पंचायत शडय़ाणा उप प्रधान हरदेव सिंह, ग्राम पंचायत भारती के उपप्रधान हेमंत कुमार, पंचायत सचिव भारती रेखा, वार्ड पंच बनासर भजन सिंह, वार्ड सदस्य शडय़ाणा सुरेंद्र कुमार, बाबू राम, रमेश चंद, निर्मला कुमारी, शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य भारती खेम चंद, सोहन लाल, प्रवीन कुमारी, हेमा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रिवालसर झील परिसर की साफ-सफाई की तथा विद्यालय परिसर में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की। रिवालसर बाजार में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस एनएसएस के विशेष शिविर में 95 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को अल्पाहार दिया गया।
नाडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा वेबीनार करवाया। इस दौरान130 के करीब ऑनलाइन जुड़े व पांच स्थानों पर ऑफलाइन आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पर्यावरण बचाव कार्यकर्ता डॉक्टर अंजन कालिया व हाई कोर्ट की अधिवक्ता रीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. हंस राज ने वेबीनार में कहा कि डेजीगनेटिड स्मोकिंग एरिया उनके लिए खतरा है जो धूम्रपान नहीं करते। वर्तमान में ये क्षेत्र कोविड संक्रमण के रूप में कार्य कर सकते हैं। डॉ. अंजन कालिया ने बताया युवाओं को धूम्रपान से दूर रखना एक चुनौती है। साथ ही इसके साथ जिन पैकेटों में यह तंबाकू उत्पाद बिकता है वो प्रयोग होने के बाद पर्यावरण को भारी नुक्सान पहुंचाते हैं। अधिवक्ता रीता ने बताया कि कोटपा संशोधन 2003 आने के बाद काफी सुधार हुआ, परन्तु अब कोटपा अधिनियम 2020 समय की मांग बन चुका है और सरकार को इसे लाने सख्त रवैया अपनाना चाहिए। इसके साथ कोटपा संशोधन 2020 में कुछ मुख्य बिंदुओं की मांग आज का युवा कर रहा है। समाज को सदृढ़ बनाने के लिए इसमें बदलाब बहुत जरूरी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मैसर्ज़ कोसमो फैराईटस प्राईवेट लिमिटेड, मैसजर् शिवालिक एग्रो प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु, मैसजर् शिवाथेने लिनोपैक परवाणु, मैसजर् मिलीनियम इलैक्टॉनिक परवाणू, आरएस पॉलीमर्ज परवाणु, मैसजर् ग्रराईडवेल नोरटन लिमिटेड, बरोटीवाला तथा मैसजर् माईक्रोटेक बालाजी पॉवरट्रानिकस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु में विभिन्न प्रकार के 196 पद पर भर्ती की जा रही है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इन 196 पदों के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा कैंपस इंटरव्यू प्रथम जून, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94188-18977, 70180-23273 तथा 70181-14170 पर संपर्क कर सकते हैं।
मेरा रंग दे बसंती चोला’ की स्वरलहरियों से गूंजा नगरोटा बगवां शिवांशु शुक्ला। नगरोटा बगवां आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से समूचे प्रदेश में चलाए जा रहे बदलाव मार्च तथा जन संवाद को लोगों भारी समर्थन मिल रहा है। आज कांगड़ा ज़िला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में बदलाव मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जुटे लोग इस बात की ओर इशारा करते हैं कि सही मायने में अब पूरा हिमाचल भाजपा तथा कांग्रेस की जन विरोधी कार्य प्रणाली से ऊब चुका है और अब यहां बदलाव चाहता है। आज के इस बदलाव मार्च में समूचे विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के हर बूथ के लोगों ने शिरकत की। इस मार्च के दौरान जहां युवा तथा वद्धिजीवी वर्ग ने लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। वहीं, इस मार्च में भारी संख्या के साथ शामिल हो नारी शक्ति ने प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिए। नगरोटा बगवां में खुला 'आप' कार्यालय का शुभारंभ बदलाव मार्च शुरू होने से पहले नगरोटा बगवां में आम आदमी पार्टी के विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता राजन ढींगरा ने भीम सिंह की अरदास के साथ किया। डॉ. नरेश बरमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बदलाव मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू करके नगरोटा बाज़ार से होते हुए नारदा-शारदा मंदिर तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि यहां भाजपा विधायक अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में नगरोटा बगवां के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं और नगरोटा बगवां सामुदायिक भवन में पिछले चार वर्ष लगा ताला उनकी निष्क्रियता की जीती-जागती मिसाल है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय जिस तरह से रैलियाें में लोगों का हज़ूम उमड़ रहा है, बदलाव सामने दिखाई दे रहा है। उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टियों के प्रति निकल कर सामने आते आक्रोश के कारण अब हिमाचल में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों पार्टियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्हाेंने कहा कि आज के इस सफल एवं शानदार बदलाव मार्च में पूरी नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित डॉ. नरेश बरमानी, राजन ढींगरा, भीम सिंह, उमाकांत डोगरा, अमन गुलेरिया, सरोज देवी, बिमला देवी, नीलम चौधरी तथा अरुण कुमार ने अपनी हाज़िरी लगाते हुए लोगों को पूरे देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन चुके अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल बारे बताया।
देव भूमि स्वर्ण संगठन देव भूमि क्षत्रीय संगठन व देव भूमि जनहित पार्टी द्वारा नेरचौक में शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की जयंती के उपलक्ष्य में एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस बैठक में देव भूमि जनहित पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश रावत मनीष मंडहोत्रा, बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ ठुरी राजपूत सरकाघाट मंडल अध्यक्ष सुरजीत, रिवालसर इकाई से चेत राम ठाकुर, पिंटू, रजत शर्मा, करण, लेख राज, संजीव अजय शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कर्यकताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को पृथ्वीराज चौहान के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने दुश्मनों के आगे घुटने नहीं टेके थे। दर-दर भटकते रहे भूख लगने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने मकसद से पीछे नहीं हटे थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत खोली में आज (शनिवार काे) सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा की अध्यक्षता नविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण दल सुरेश कुमार व रविंद्र कुमार द्वारा सामाजिक अंकेक्षण प्रतिवेदन पेश किया गया। सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा जो प्रतिवेदन पेश किया गया, जिसमें पहली अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की ग्राम सभा में चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत द्वारा 55 कार्य किए गए हैं, जिसमें कुल 17,537 मानव दिवस प्रदान किए गए हैं, जो की बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस विषय में ग्राम पंचायत खोली के प्रधान केवल कुमार ने बताया कि पंचायत में जो भी कार्य होते हैं, वह जनता के सहयोग से वह ग्राम पंचायत के शासन व प्रशासन के तालमेल से पूर्ण किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह जनता का सहयोग मिलता रहा, तो हम जिला स्तर पर लक्ष्य को भेजने की कोशिश करेंगे। अंकेक्षण दल द्वारा बताया गया कि इस अवधि के दौरान कुल 60,50,236 रुपए खर्च किए गए हैं जिसमें 35,55,251 रुपए का मजदूरी भुगतान व 24,94,925 रुपए की सामग्री का भुगतान किया गया है। इस ग्राम सभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार, पंचायत के उपप्रधान वार्ड सदस्य पंचायत सचिव तथा आशा कार्यकर्ता सहित कई लाेग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है और आज क्रमिक अनशन का 12वां दिन है। वहीं, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगीला राम राव ने मंडी के सेरी चाननी में बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पेपर लीक मामले की निंदा की। रंगीला राम राव ने कहा कि नकल माफिया प्रदेश मे ंसरकारी नौकरी देने के लिए सक्रिय हुआ है। इस संदर्भ में युवा कांग्रेस के अनशन में हम साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए इस पेपर को लीक किया है हमारे कांग्रेस के समय मे ऐसी वारदातें सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक के प्रकरण से प्रदेश के युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। रंगीला राम राव ने कहा कि सीबीआई में यह मामला गया है, परंतु हमे सीबीआई की जांच इसमे नहीं चाहिए। क्योंकि सीबीआई पर केंद्र सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा कि इस पेपर लीक प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज व जज से करवाई जाएं, ताकि दुध का दुध पानी का पानी प्रदेश की जनता के सामने आए।
मनोज कुमार। कांगड़ा माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार सुबह देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने परिवार सहित मां के दर शीश नवाया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी। इस दौरान उपमंडलाधिकारी एवं मंदिर सहायक आयुक्त कांगड़ा नवीन तंवर, मंदिर अधिकारी भुवनेश शर्मा भी मोजूद रहे। मंदिर प्रशासन ने उन्हें मां की चुनरी व तस्वीर देकर सम्मानित भी किया।
अजय सूर्या । बल्ह नेरचौक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बल्ह विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरी, कोठी और गुरकोठा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। जिसमें जनता ने बताया कि वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कामों से असंतुष्ट हैं और अब वह प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। इस मौके पर बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अब आम जनता जाग चुकी है और वह बदलाव लाना चाहती है। लोगों के इस प्यार और स्नेह से हमें बहुत खुशी मिल रही है और जिससे हमारा दिन-प्रतिदिन साहस बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान बहुत से लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अभियान में बल्ह मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्य कर्ता शामिल रहे।
सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.एचके चौधरी ने कहा कि बेहतरीन और प्रभावी पत्रिकाओं में गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र प्रकाशित करने वाले पीएचडी शोधार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान करेगा। शनिवार सुबह पीएचडी शोधार्थियों के साथ बातचीत करते हुए कुलपति ने यह घोषणा की। कुलपति ने शोधार्थियों के साथ लंबी बातचीत की और सुबह का नाश्ता उनके साथ किया। उन्होंने शोधार्थियों से कृषि विश्वविद्यालय में अपने अविश्वसनीय सीखने के अनुभव को बढ़ाने के लिए उच्च जोश और उत्साह के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उनके नवोन्मेषी विचारों को रखने के लिए कहा ताकि विश्वविद्यालय उन्हें अपने संबंधित विभागों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद कर सके। कुलपति ने कहा कि युवा शोधार्थियों में देश और मानवता के कल्याण के लिए नवीन विचारों और अनुसंधान के लिए अपार क्षमता और ऊर्जा है। प्रो. चौधरी ने सलाह दी कि आपको सभी को एक साथ नए परिणामों की ओर ले जाने वाले अनछुए रास्तों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम हिमालय की गोद में रहते हैं जो हमारी ताकत है। हमें इस अनूठे वातावरण का उपयोग करने और ऐसे परिणामों के साथ आने की जरूरत है जो पूरी मानवता को लाभान्वित करें। हमारी विशाल चुनौतियां विशाल विविधता और विशाल जैव-संसाधनों की इस भूमि में शोध से अद्वितीय और विश्व स्तर के परिणामों के लिए महान अवसर प्रदान करती हैं। कुलपति ने शोधार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन के इस प्रमुख समय को लीक से हटकर सोचने के लिए उपयोग करें और स्वीकृत शोध विषय से कहीं अधिक करें। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने बहुत ही सक्षम शिक्षकों के साथ उच्च गुणवत्ता वाली प्रयोगशालाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान किया है और दुनिया भर के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों को कर्मचारियों और छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है, ताकि उन्हें सफल शोध के लिए मार्गदर्शन किया जा सके। उन्होंने उन्हें अत्याधुनिक विश्व स्तरीय अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए पीएचडी शोधार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और उन्हें अपने लक्ष्य से कभी भी न चूकने और पूर्ण समर्पण, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ इसे प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय से सभी तरह की मदद और समर्थन का वादा किया ताकि शोधार्थियों से सर्वश्रेष्ठ को बाहर लाया जा सके और उनके विचारों और कौशल को तराशा जा सके ताकि वे पुखराज या हीरे की तरह चमकें। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि वे अपने नए विचारों को अपने सलाहकारों के साथ साझा करें। इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी 158 पीएचडी शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक इंटरैक्टिव कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। अधिकांश विद्वानों ने हाल के दिनों में नई सुविधाओं को जोडऩे के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया और अनुसंधान परीक्षणों के दौरान नए सॉफ्टवेयर के उपयोग और श्रम समस्या को हल करने के लिए प्रशिक्षण का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शोध को केवल नौकरी पाने पर केंद्रित नहीं होना चाहिए। शीर्ष शोध संस्थानों के साथ छात्र विनिमय कार्यक्रम होने चाहिए और अधिक सम्मेलन आयोजित करने आदि का सुझाव दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व डॉ. सुरेश कुमार, डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज ने बताया कि 1978 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शोध निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित और अन्य डीन, निदेशक, संबधित प्राध्यापक और छात्रावास वार्डन भी बैठक में शामिल हुए।
राजकीय दलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से की चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राजकीय दलीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन यादगार क्षण बन गया, जब प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उनकी कक्षा में आकर उनसे बातचीत की। विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव विशेष था। राज्यपाल स्कूल की कक्षा 9-ए में प्रातः ठीक 10 बजकर 5 मिनट पर पहुंचे। कक्षा की दो विज्ञान शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। 53 विद्यार्थियों की इस कक्षा में बच्चे उत्साहित थे और प्रश्नों के उत्तर देने और सवाल पूछने के लिए आतुर दीखे। बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य बनने का बहुत बड़ा साधन पुस्तकें हैं, जो हमेशा हमारे पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को पढ़ने की आदत भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह आदत बचपन से होगी, तो ज्ञान बढ़ता जाएगा और विषय का ज्ञान भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विषय को समझने के लिए अलग-अलग पुस्तकें पढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन पुस्तकों में ज्ञान का भण्डार छीपा है। देश में हिन्दी के ऐसे कई महान उपन्यासकार, कहानीकारी, कवि इत्यादि हुए हैं जिन्हें पढ़ने से हमारा जीवन समृद्ध होता है। उन लोगों के जीवन का हम अनुसरण कर सकते हैं। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से पूछा कि ज्ञान और विज्ञान में क्या अंतर है। समाचार पत्र हम क्यों पढ़ते हैं। समाचार पत्र पढ़ने क्यों जरूरी है। उन्होंने पूछा कि किस-किस के घर में महापुरूषों की पुस्तकें हैं। इसके बाद, राज्यपाल ने हर विद्यार्थी को स्वयं लाई महापुरूषों की पुस्तकें भेंट की तथा कहा कि वे इन्हें पढ़ें और पढ़ने के बाद अपने अनुभव को चिट्ठी के माध्यम से उन्हें राजभवन भेंजे। उन्होंने कहा कि वे जीवन में पढ़ने की आदत बना लें। इस मौके पर, विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से प्रश्न पूछे। विज्ञान अध्यापिका निशा ठाकुर और सीमा शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। बाद में राज्यपाल ने स्कूल के शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विद्यार्थियों के साथ उनकी बातचीत की प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘पढ़ेंगे तो टीकेंगे’ के उद्देश्य को लेकर उन्होंने बच्चों को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए और प्रयास करें। बच्चों को दिशा देने की जरूरत है। वह कुशाग्र हैं, लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सामने उदहारण बनें रहे, ताकि उनमें नैतिक मूल्य भी बनें रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य दीशा शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके पंचम दिवस में कथा व्यास साध्वी सुश्री त्रिपदा भारती जी ने पंच प्रकृति संग्यक देवियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पांचों देवियां सृष्टि को व्यवस्थित करती हैं और इन्हीं में एक हैं श्री राधा जी। राधा जो भक्ति व प्रेम की प्रतिमूर्ति है और उनका चरित्र हमें प्रभु की शास्वत भक्ति का संदेश देता हैं, जो हमारे जीवन का एक मात्र लक्ष्य है, किंतु आज हम अपना लक्ष्य भूल कर इस नश्वर संसार में व्यर्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी कारण हम अपने जीवन में आनंद नहीं प्राप्त कर पाते। इसीलिए महापुरुषों ने कहा जीवन की पूर्णता प्रभु भक्ति में ही है। इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने मा दुर्गा की कथा में निहित आध्यात्मिक रहस्य संगत के समक्ष रखे। उन्होंने कहा मा दुर्गा ने दुर्गम का वध किया, तभी वे दुर्गा कहलाई। दुर्गम हमारे अंदर के दुर्गुणों का प्रतीक है। जिन्हें मां समाप्त कर सकती है। गुरु कृपा से जब हमे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होगी, तब मां का प्राकट्य हमारे अन्तःकरण में होगा और हमारे अवगुणों का अंत भी तभी संभव होगा। इसके अलावा साध्वी ने आज के युवा वर्ग को जागृत करते हुआ कहा समाज को बदलने के लिए युवाओं को अपनी श्रेठ भूमिकाएं निभाने की आवश्यकता है, किंतु आज का युवा वर्ग पथभ्रष्ट हो चुका है। आज के युवा की पहचान चरित्र हीनता नशा इत्यादि हो गई है। आज स्वामी विवेकानंद के विचारों की लड़ाई वीडियो गेम खेलने वाली पीढ़ी से है। हम सभी जानते हैं कि संपूर्ण विश्व में से भारत एक युवा शक्ति से संपन्न देश है। अगर हमारी युवा वर्ग जागृति हो जाए, तो हम अपने राष्ट्र को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं और यह जागृति अध्यात्म के बिना संभव नहीं है। दीप प्रज्वलन की रस्म आरएस बाली (राष्ट्रीय महामंत्री एआईसीसी), डीएस ठाकुर (डलहौजी विधानसभा, भाजपा जिला चंबा अध्यक्ष व मार्केट कमेटी चेंयरमेन), वेद शर्मा ( अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण बोर्ड), राकेश कथूरिया (जिला समवाददाता दिव्य हिमाचल) दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी हरिशानंद, स्वामी गुरुदेवानंद, वीपी शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त कथा में सुमधुर भजनों का गायन किया व कथा का समापन मां की मंगल आरती से साथ किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में चार जिलों लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर के बीज आयाम प्रमुखों का दो दिवसीय प्रशिसक्षण शिविर 26 और 27 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी भारतीय किसान संघ मंडी के सचिव नंद लाल ने दी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय बीज आयाम प्रमुख कृष्ण मुरारी ने किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुंदर नगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने कहा कि कृषि बीज के रखरखाव हेतु जानकारी दी। इस कार्यशाला मे भारतीय किसान संघ मंडी के प्रधान टेक चन्द व भारतीय किसान संघ प्रदेश संगठन मंत्री हरी राम भी उपस्थित थे।
नेरचौक बल्ह। अजय सूर्या आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बल्ह की कार्यकारिणी के द्वारा मंडलाध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए हुए पार्टी प्रभारी प्रशांत कुमार के स्वागत और उनके विचारों को सुनने के लिए इस इस बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन कल्याण नीतियों व कार्यप्रणाली को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कदम से कदम मिला कर चलना होगा, जिससे आने बाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रदेश जनता की सेवा करने का अवसर मिल सके। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
अजय सूर्या। रिवालसर शिक्षा खंड रिवालसर के अंतर्गत मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति के लिए विभिन्न स्कूलों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला समलौन, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला खखरियाना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार गलू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोह राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रिवालसर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरध्वार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपडू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घौड, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कपाहड़ा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रियूर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुर्गापुर गैहरी ,राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सेरला खाबू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला छज्जवाण खाबू-1, राजकीय प्राथमिक पाठशाला छज्जवाण खाबू-2, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरब्यास, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरध्वार, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोठी गैहरी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गंभर खड्ड-2 व राजकीय प्राथमिक पाठशाला गजनोहा में आवेदनकर्ता के मूल प्रपत्र का सत्यापन 3 जून को किए जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सध्याणी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सदेहडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला डहणू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चहडी, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला गुरु कोठा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लेदा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरवासरा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसवाण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनौलू, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दसेहडा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार राजकीय प्राथमिक पाठशाला हलयातर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखेहडू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कठयाहूं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला छंगेहड, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चहडी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धार गलू, राजकीय माध्यमिक पाठशाला छंगेहड, राजकीय माध्यमिक पाठशाला डहणू, राजकीय माध्यमिक पाठशाला थीना 4 जून को सुबह 10:00 बजे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किए जाएंगे। यह जानकारी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रिवालसर ने दी।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं-हमीरपुर नेशनल हाईवे में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कार विपरीत दिशा में जाकर ट्रक से टकरा गयी और कार चालक की मौके पर मौत हो गयी। कार चालक की पहचान कमलेश चंद्र निवासी भरेटा, सदर, हमीरपुर के रूप में हुई हैं। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कमलेश बद्दी में नौकरी करता था और घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग करते हुए अचानक उसे नींद आ गई और इससे वजह से वह सामने से आ रहे ट्रक में विपरीत दिशा से जाकर टकरा गया हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। बिलासपुर पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है और कारणों की जांच कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ समाजिक संस्था जनहित की आवाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दूलो राम ने कहा की संस्था समाज सेवा के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित की आवाज संस्था 5 जून को बैजनाथ में अपना आठवां वार्षिक समारोह मनाने जा रही है। इससे पहले भी उतराला होली सड़क मार्ग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था तथा इसके लिए जन आंदोलन भी किया था। पूर्व विधायक ने कहा कि जब देओल में भारी भू-स्खलन हुआ था, तो संस्था ने वहां पर पौधारोपण किया था, जिसे काफी हद तक भूमि कटाव रुक गया है। इस मौके पर संस्था के स्थानीय अध्यक्ष तिलक राज डोगरा, महासचिव कुलदीप ठाकुर, सर्व दयाल चौधरी, डॉ. मुल्क राज, विनोद सूद, पवन कुमार, अजय राजपूत, निर्मल कपूर, कमल कपूर, संजय कपूर तथा भारी संख्या में संस्था के वैसे भी मौजूद थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कांगड़ा व चंबा त्रिदेव सम्मेलन (चंबी) शाहपुर में आज भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। भाजपा युवा मोर्चा अमन राणा ने बताया कि इस सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के बीच अलग जोश का संचार किया। अमन राणा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में एसएमसी अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बजट सत्र में हुई वेतनमान में बढ़ोतरी के आभार हेतु मिला। प्रदेश के 2555 अध्यापको की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एसएमसी अध्यापको को नियमित करने का आग्रह किया। बहुत जल्द एसएमसी अध्यापको के भविष्य को जय राम ठाकुर सुरक्षित करेंगे।
14 वें वितयोग के कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के दिए निर्देश रैत, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, फतेहपुर विकास खंडों की समीक्षा बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक औषधीय पौधों की नर्सरी विकसित की जाएगी इस के लिए सभी विकास खंड अधिकारियों को नर्सरी स्थापित करने के लिए दस जून तक का समय दिया गया है। शुक्रवार को रैत विकास खंड कार्यालय के सभागार में रैत, नगरोटा सूरियां, इंदौरा तथा फतेहपुर विकास खंडों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अमृत सरोवर के तहत चल रहे कार्यों को भी 30 जून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में अमृत सरोवर के तहत बेहतरीन कार्य हो रहा है, जिला में अस्सी के करीब कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि 14 वें वितयोग के तहत चल रहे विकास कार्यों 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ विकास कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पंचायत में लंबित विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी विकास खंड अधिकारियों को इन कार्यों को पूरा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनमानस को लाभांवित किया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचवटी पार्कों के निर्माण की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जाए, ताकि बच्चों तथा बुर्जुगों को टहलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के सुचारू क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा के लिए नियमित तौर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायत सचिवों तथा तकनीकी सहायकों को आपसी समन्वय के साथ पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विकास खंडों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए नियमित तौर पर जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इससे पहले परियोजना अधिकारी सोनू गोयल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रैत, नगरोटा सूरियां, इंदौरा तथा फतेहपुर विकास खंडों में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौढ सहित विकास खंड अधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के जोखिम और भेद्यता को कम करने के लिए समयबद्ध तैयारी तथा समय पर क्षेत्र विशेष के लोगों को सतर्क करना अत्यन्त आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज अटल सदन कुल्लू में कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम जेयूएआरई (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फॉर रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) के शुभारम्भ के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला में राज्य के लिए एक प्रेरक और आदर्श कार्यक्रम आरंभ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को आपदा के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव और राहत के लिए प्रबन्धन को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठी पहल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जेयूएआरई कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्कूल के विद्यार्थियों को सामुदायिक जोखिम, मानचित्र तैयार करने और आपदा के समय पर नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला के 206 स्कूलों के छात्र एक साथ आपदा प्रबंधन पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्हाेंने विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों के शमन और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ब्यास कुंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इसके अतिरिक्त ब्यास ऋषि की 60 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थापित होने के पश्चात यह प्रतिमा आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। फाउंडेशन द्वारा मनाली के प्रसिद्ध हडिंबा मंदिर में लाइट एंड साउंड शो का प्रावधान भी किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में हंस फाउंडेशन चैरिटेबल अस्पताल का भूमि पूजन करने के पश्चात कही। मुख्यमंत्री ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकुहल में लगभग 15.19 करोड़ की लागत वाली छह विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिसमें 6.48 करोड़ की लागत से तहसील मनाली में मनाली, नसोगी और अन्य गांवों के समूह के लिए जलापूर्ति योजना के संवर्धन कार्य, गांव बाशिंग के लिए 84 लाख की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना का संवर्धन कार्य, गांव डोभी व शिम के लिए 75 लाख से बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्य, 3.13 करोड़ से आईएसबीटी पतलीकुहल, 1.52 करोड़ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर के लिए विज्ञान प्रयोगशाला और कटराई में 2.47 करोड़ से लोक निर्माण विभाग के मनाली मंडल के आवासीय कवार्टर शामिल हैं। इस अवसर पर पतलीकुहल में लोगों को सम्बोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हंस फाउंडेशन पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन ने कुछ वर्ष पहले उत्तराखंड त्रास्दी के दौरान 500 करोड़ का योगदान दिया था। फाउंडेशन द्वारा प्रदेश को 15 मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रदान किए गए हैं, जो मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 60 बिस्तरों की क्षमता का यह अस्पताल निर्मित होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की परीक्षा की घड़ी में लोगों ने सरकार को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने प्रदेश के लोगों को भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में विकास निर्बाध गति से जारी रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों ने यह सुनिश्चित किया कि भाजपा एक बार फिर अपने-अपने राज्यों में पुनः सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा अपना अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी, क्योंकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि फाउंडेशन नागरिक अस्पताल कुल्लू में एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवाएगी और प्रदेश सरकार यह सुविधा प्रदान करने के लिए फाउंडेशन को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे का सौन्दर्यकरण भी किया जाएगा ताकि पर्यटक भारी संख्या में इस दर्रे की ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि सोलंग घाटी में कार पार्किंग और रास्ते के किनारे सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इसका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। उन्हांेने विधानसभा क्षेत्र के दो माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालयों, बवेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकुहल में बिस्तरों क्षमता बढ़ाकर 30 बिस्तर करने और निर्वाचन क्षेत्र में तीन नवनिर्मित पंचायतों में तीन पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया जा रहा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क्षेत्र के लोगों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनेक प्रमुख विभाग होंगे। अस्पताल में चार ऑपरेशन थियेटर और 125 कर्मचारी होंगे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की योजना पर भी कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पतलीकुहल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के लिए हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गरीब मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कुंज लाल और दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी ठाकुर छवीन्द्र ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पंचायत वेटरनरी सहायक संघ ने 26 मई को प्रदेश मंत्रीमंडल द्वारा 221 रिक्त पदों के साथ 286 मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत जो डिस्पेंसरी थी, उन्हें अपग्रेड करके सभी 507 पीवीए को जो अनुबंध पर लाने का निर्णय लिया है, उसमें पीवीए समुदाय को आंशिक रूप में लाभ मिला है। इसके लिए संघ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा और महामंत्री यशपाल हैटा का विशेष तौर पर आभार प्रकट करता है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने स्पष्ट किया है कि उनके सभी 507 पीवीए को एकमुश्त नियमित करने और जूनियर बेच के 350 पीवीए को तथा उसके बाद वाले पीवीए को भी नियमित करवाने की लड़ाई संग जारी रखेगा। संघ की प्रदेशाध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अपने साथियों के साथ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के साथ मुख्यमंत्री व मंत्री तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त तथा मुख्य सचिव के समक्ष 26/4 /2018 के मंत्रिमंडल के निर्णय तथा उसके बाद वित्त विभाग की एडवाइजरी, जिसमें अनुबंध का कार्यकाल पूरा करने के बाद सभी 507 पीवीए को नियमित करने का उल्लेख था। संबंधी सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे तथा उन्होंने नियमित करने का भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसी कानूनी अड़चन के बावजूद यह संभव नहीं हो पाया। प्रदेशअध्यक्ष संधिरा तेगटा ठाकुर ने उल्लेख किया है कि वह सभी तथ्यों को लेकर भारतीय मजदूर के सहयोग से पुन: इस केस की पूरी पैरवी करके सभी 507 पीवीए को नियमित करवाने में कामयाव होगी। उन्होंने आगे कहा कि 221 रिक्त पदों पर नियुक्तियों का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष 286 पदों की नियुक्ति का कार्य जून माह में पूरा कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने आज राजभवन में भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता का अपार भंडार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अनेक ऐसे स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और ब्रिटेन दोनों ही विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय से कार्य कर विचारों और ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति सही मायने में हमारा खजाना है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने उन्हें राज्य में प्रचलित प्राकृतिक खेती से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने उप उच्चायुक्त को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से सप्तक कला मंच कंडाघाट के कलाकारों ने विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी और रणों में, शिव शक्ति कला मंच कोठी ने विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गनोल और गड़खल सनावर में, अक्षिता लोक नृत्य कला मंच ने विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत महीं और सकोड़ी तथा पर्वतीय कला मंच दाड़वा के कलाकारों ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ और बलेरा में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरंभ की है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में शामिल न हो सके प्रदेश के लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर 03 वर्ष की गई है तथा नए परिवारों को पंजीकरण अब पूरे वर्ष होता रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना के तहत पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, अधरंग, तपेदिक एवं किडनी की गंभीर बीमारियों शामिल की गई हैं। विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को प्रति माह 03 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो कि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कक्ड़हट्टी के प्रधान रोशन लाल, ग्राम पंचायत रणों के उप प्रधान यतिन कुमार, ग्राम पंचायत गनोल के प्रधान संतोष, उप प्रधान रणदीप, ग्राम पंचायत गड़खल के प्रधान मोना, उप प्रधान विपिन गुप्ता, पंचायत सचिव कक्ड़हट्टी सुंदर सिंह, पंचायत सचिव गणोल पूनम ठाकुर, वार्ड सदस्य कक्ड़हट्टी अजय कुमार, शारदा, उपासना, कमलेश, वार्ड सदस्य रणों विनीता, देवदत शर्मा, सुषमा देवी, गुलाब देई, गीताराम व बीडीसी सदस्य गड़खल मधु ठाकुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर विधानसभा जसवां-परागपुर में ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के उपप्रधान व समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने जसवां परागपुर की लड]कियों की शादी में शगुन दिया व धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया। इसके साथ कुछ जरुरतमंद घरों में राशन भी मुहैया करवाया। वहीं, इसके साथ-साथ उन्होंने जसवां परागपुर के 40 बच्चों को किताबें भी बांटी व युवाओं को खेलने के लिए वो हर जगह खेल का मैदान बनवाकर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं था, जिस पर मुकेश ठाकुर ने जेसीबी से खेल का मैदान तैयार करवाया, जिसमें गांव के युवा शाम को खेलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके गांवों में जरूरतमंद बच्चों को पिछले वर्ष से समाजसेवी मुकेश ठाकुर ही किताबें दे रहे हैं। जसवां परागपुर के लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोग भी उनके इस सराहनीय कदम की सराहना कर रहे हैं ।
गगन शर्मा। नाहन सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से लोक संस्कृति कलामंच के कलाकारों ने आज जिला सिरमौर की ग्राम पंचाायत जामना, शारली मानपुर, बाउनल व घनोग प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी गीत संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से गुडिया हेल्पलाईन, शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 की जानकारी लोगों तक पहंुचाई। कलाकारों ने लोगों को बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें किसी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरंभ की गई है। 24 घंटे क्रियाशील इस हेल्पलाइन पर सहायता मांगने पर पुलिस ज़रूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंचती है। 26 जनवरी, 2018 को आरंभ इस हेल्पलाइन में 6800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निष्पादन हो चुका है। कलाकारों ने बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐ पके तहत महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से शक्ति बटन ऐप भी आरंभ की गई है। इस ऐप को मोबाइल पर श्गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का श्लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। शक्ति बटन की विशेषता यह है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। इसके अतिरिक्त होशियार सिंह हेल्पलाइन 1090 के द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और वन माफिया, खनन माफिया तथा ड्रग माफिया से कड़ाई से निपटने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 आरम्भ की गई है। इस हेल्पलाइन की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जा रही है। इस हेल्पलाइन पर वन, खनन व नशे जैसी अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कुल 3300 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकतम का निष्पादन किया जा चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विद्युत उपमंडल-1 के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि धर्मशाला में हो रहे समर फेस्टिवल, प्रधानमंत्री के धर्मशाला में प्रस्तावित कार्यक्रम और महामहिम राष्ट्रपति के प्रवास के कारण शहर में विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए कालापुल उपमंडल में 33/11 केवी यार्ड और धर्मशाला शहर के इससे जुड़े 11 केवी फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के कारण धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार, आईपीएच कम्पलेक्स, एमसी कार्यालय, यात्री निवास, क्षेत्रीय अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायालय परिसर, टेलिफोन एक्सचैंज, एसपी कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाइन, राम नगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक श्यामनगर, पुलिस लाइन, इक जोत कालोनी, चीलगाड़ी, हाऊसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी, चैलियां, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह का कुछ क्षेत्र, स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाइन, सिविल बाजार, फोरेसिंक लैब, माइक्रोवेव, टेलिफोन एक्सचैंज नरघोटा, टी एस्टेट, पैट्रोल पम्प (मान फिलिंग), गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कालोनी, सर्किट हाऊस, ऑफिसर कॉलोनी चीलगाड़ी, मैक्लोडगंज का कुछ क्षेत्र, संजय मार्ग के साथ लगते क्षेत्रों में 30 मई, 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।


















































