डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत ग्राम पंचायत लोअर वलभाल में बुधवार सुबह विचित्र सिंह निवासी लोअर वलभाल के घर में किराएदार प्रेम सिंह, दविंदर सिंह गांव हरोली जिला ऊना पिछले 4 महीनों से इनके घर में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब खाना बनाना लगे तो खाली हुए पुराने सिलेंडर को बदल कर जब नया सिलेंडर लगाकर उसे जलाया तो सिलेंडर ने रेगुलेटर के पास आग पकड़ ली। इस कारण अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तभी पड़ोसियों ने सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंक दिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के साथ ही डाडा सीबा पुलिस भी मौके पर अपनी टीम सहित पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पंचायत प्रधान मोनिका राणा ने बताया सूचना मिलते ही पीडि़त परिवार के घर जाकर जायजा लिया है। इसमें कोई नुक्सान नहीं हुआ है। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही फोन पर सूचना मिली अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग व पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया फिलहाल कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है छानबीन की जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति जिसका आयोजन हमीरपुर के वासी पैलेस में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सकारात्मक एवं उज्ज्वल विचारों सहित आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि उपलब्धियां हमें आगे बढ़ने में सहायक बनाती है, लेकिन जीत के लिए चुनाव ही नहीं, बल्कि जीवन में भी लक्ष्य को अर्जित करने के लिए दृढ़ संकल्प की जररूत होती है। जयराम ने कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि साफ मन और संगठन को आगे रखकर बढ़ने की प्रवर्ति से ही भाजपा के कार्यकर्त्ता का मूलभाव बनता है। उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों के अनुरूप कार्य कर जीत में मदद मिलेगी। उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से सीख लेकर संगठन प्रथम, राष्ट्र सेकंड एवं अपने आपको अंतिम में रख कर जीवन मे आत्मसाध कर कार्य करने का प्रण लेना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के निर्माण में बहुत से कार्यकर्त्ताओं ने जीवन न्योछावर कर दिया, लेकिन संगठन बने और बढ़े इस निमित लगातार चलते गए और बढ़ते गए, लेकिन विचार को जीवंत रखा। जयराम ने कहा हम खुशनसीब कार्यकर्त्ता हैं, जिन्होंने वर्तमान में भाजपा के इस गौरवशाली पल को जिया है और साक्षी बनाया है। जयराम ने कहा कि मोदी जी के सपने का भारत निर्माण करने में हिमाचल प्रदेश की एक निर्णायक भूमिका है, जिसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने अनुच्छेद-370 समाप्त कर, राममंदिर का निर्माण कर, ट्रिपल तलाक़ समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं, हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं का 50 फीसदी बस किराया व ग्रामीण क्षेत्र में फ्री पानी की व्यवस्था कर प्रदेश के उस वर्ग को लाभ देने का काम किया है, जिसका इस प्रदेश के निर्माण में एक सार्थक रोल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने सर्वजन हिताय के नियम अनुसार आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा के वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के 72 लाख लोगों के सहयोग से रिवाज बदलने में सफल होगी एवं वर्ष 2022 में मिशन रिपीट करने में सफल होगी। जयराम ने उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संगठन द्वारा तय ज़िम्मेदारी के अनुरूप काम करने का संकल्प लेकर इस कार्यसमिति से अपने अपने मंडल में जाकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम मे लगने का प्रण लेना होगा।
मंडी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला खेल परिषद 1.10 करोड़ रुपए व्यय कर रही है। खेलों के बढ़ावे पर वर्ष 2021-22 में 72 लाख रुपये खर्चे गए हैं, जबकि इस साल 48 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने यह जानकारी जिला खेल परिषद मंडी की मंगलवार को आयोजित बैठक के बाद दी। उपायुक्त ने बताया कि साल 2021-22 में जिला खेल परिषद मंडी को 1 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, वहीं वर्ष 2022-23 में 52.75 लाख रुपये आय अर्जित हुई है । पड्डल मैदान में जिला खेल परिषद ने दुकानें किराए पर आबंटित की हैं, जिनसे इस वर्ष 3.85 लाख रुपये की आय हुई है। उन्होंने बताया कि खेल कल्याण योजना के तहत मंडी जिले में 11 खिलाडिय़ों को डाइट मनी 2-2 हजार प्रति माह व खेल उपकरण हेतु 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में अब तक 3.30 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अरिंदम चौधरी ने कहा कि शिवरात्रि मेला के पश्चात पड्डल ग्राउंड की मरम्मत के लिए जिला खेल विभाग को एडवांस में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि मैदान को खेलने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। उन्होंने जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को पड्डल में बने पार्किंग स्थल की सुरक्षा हेतु गेट लगाने तथा खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए शौचालय बनाने हेतु उपयुक्त भूमि की तलाश के निर्देश दिए। बैठक जिला खेल परिषद मंडी के सदस्य सचिव एवं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने खेल परिषद के वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने क्रमवार मदों का अनुमोदन किया। बैठक में सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी हरी चन्द, राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर सुनील सेन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हैड कांस्टेबल ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस ने युवक से 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने टीटीआर बाईपास पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान स्कूटी पर दो युवक आए जिन्होंने हेल्मेट पहने हुए थे। पुलिस ने उसको रोककर कागजात मांगे तो स्कूटी के पीछे बैठा हुआ युवक मौका पाते ही चंडीगढ़ की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया और शक आधार पर तलाशी ली तो उसके पास सिग्रेट के अंदर मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कपिल कुमार वासी सलोगड़ा जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा को विश्व की सबसे मजबूत पार्टी के रूप में देख रहे हैं। आज हमारी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी का संघर्ष देखा है और एक बार हम गठबंधन में चुनाव लड़ते थे, लेकिन आज हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हमेशा एक सीखने वाला अनुभव होता है और इससे पूरे भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। हम हिमाचल में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेंगे और हमारे पास केवल एक मिशन है, जो मिशन रिपीट है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा सांसद हरियाणा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय भाटिया ने हमीरपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दे पर एक सत्र लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठन है और हमें इसे आने वाले समय में और मजबूत करना है। हम पार्टी और चुनावों के प्रबंधन के लिए योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से काम करते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंच पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में बूथ स्तर पर शानदार काम कर रही है और बूथ स्तर पर हमारा संगठित ढांचा है। अधिवेशन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमर धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महासचिव पवन राणा, महासचिव त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों को गर्मी व बरसात में होने वाले मौसमी रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेक्टर जनित और जल जनित रोगों से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने और इनसे बचाव को समय रहते एहतियाती कदम उठाने को कहा है। उन्होंने संबंधित विभागों सेे इसके लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उपायुक्त राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के कार्यान्वयन और जल जनित रोगों से बचाव व जन जागरूकता को जरूरी कदम उठाने पर चर्चा के लिए आयोजित संबंधित विभागों की समन्वय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अरिंदम चौधरी ने मंडी जोनल अस्पताल के सभागार में मंगलवार को हुई इस बैठक में कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, गैस्ट्रोएन्टराइटिस और दूषित भोजन व जल के सेवन से हेपेटाइटिस-ए जैसी घातक बीमारियों का खतरा रहता है। इनसे बचाव को समय रहते कदम उठाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, नगर निगम मंडी के आयुक्त सचिव एचएस राणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह, सभी बीएमओ व एसएमओ, शिक्षा, कल्याण, आयुर्वेद, बाल विकास परियोजना जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन प्राचीन बाड़ूबाड़ा मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बागा सुरेश कुमार ने की।इस अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर व प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की प्रदेश में भारतीय मजदूर संघ में जोड़ने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मजदूरों के लिए कार्य कर रही भारतीय मजदूर संघ बागा सीमेंट कंपनी में मजदूर सबंधित यूनियन भारतीय मजदूर संघ की यूनियन पंजीकृत हुई। इसमें प्रदेश के महामंत्री यशपाल हेट्टा के साथ वहां बनाए गए पदाधिकारियो को पद सौंप कर यूनियन का झंडा लगाया व कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जिसमें 457 से ज्यादा लोगों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता हासिल की। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मौके पर प्रबंधन वर्ग को चेताया की कर्मचारियों की लंबित मांगों का ज्ञापन जल्द उन्हें सौंपा जाएगा और पक्षीय वार्ता से मसले को हल किया जाएगा। अगर प्रबंधन वर्ग की तरफ से सकारात्मक पहल नहीं होगी, तो वहां भयंकर आंदोलन भी हो सकता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशपाल हेट्टा, पूर्व अध्यक्ष भामस एवं राजपत्रित कर्मचारी संघ सुरेंद्र ठाकुर, संघ बागा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री सुनील व कोषाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य श्रमिकों ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पिछले वर्ष ऑनलाइन हुई। जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें कुमारी दीक्षा ने जिला स्तर पर पारम्परिक लोक गीत में तीसरा, प्रियंका शर्मा व गायत्री ने लोक नृत्य में अव्वल प्रदर्शन कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, प्रवक्ता सुमन बट्टू और सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार,जेपी मिश्रा, धनी राम, धर्म दत्त, विजय, प्रवीण मुकेश, मदन लाल, नीरज, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुमन, अनीता कौंडल, मंजू, संतोष, अंजना, सुषमा, रेखा, वीना, नीलम ठाकुर, डॉक्टर अनीता,जागृति, किरण, रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मे जहां केवल और केवल महिलाओं को ही बस किराये मे 50% की छूट दी गई है, लेकिन समाजसेवी व ठाकुर ट्रैवल बस के प्रबंधक मुकेश ठाकुर ने ने दरियादिल दिखाते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी 50% किराये की छूट देने का ऐलान कर दिया है और यह सुविधा 11 जून से तुरंत प्रभाव से जारी कर दी है। जी हां बात कर रहे हैं जिला कांगड़ा भर के विभिन्न क्षेत्राें में अपने रुट पर दौड़ने वाली ठाकुर बस सर्विस की। उक्त बस के मालिक मुकेश ठाकुर ने मंगलवार को ऐलान किया है। 11 जून से सवारियों से आधा किराया लिया जाएगा। इतना ही नहीं ठाकुर बसों में कोई भी पत्रकार बिना किराए दिए सफर कर सकेंगे, जो कि इस बढ़ती महंगाई में निजी बस ऑपरेटर की एक बड़ी नई पहल है, जबकि प्रदेश सरकार को भी उक्त निजी बस ऑपरेटरों से सीख लेनी होगी। वहीं, बस में सफर करने वाली तमाम सवारियों ने खूब राहत की सांस ली। जाहिर सी बात है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे मे बस किराए में महिलाओं और पुरुषों को एक सामान सुविधा मुहैया करवाने पर सरकार से निराश पुरुषों को भी बड़ी राहत मिली है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत में शिकायतकर्ता भारती देवी पत्नी सुनील दत्त निवासी मापो, डाकघर मेहन्दू बाग तहसील पच्छाद जिला सिरमौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह किराए का कमरा लेकर पीएनबी बैंक ज्वालामुखी के साथ ही रहती है। बीती रात जब वह अपने कमरे में सोए हुए थे तो साथ लगते दूसरे कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उसके 1,90,000 के गहने जिसमें सोना चांदी के आभूषण को चुराकर फरार हो गया। वहीं मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल सिंह ने करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल देहरा के तहत आने वाले प्राथमिक शिक्षा खंड देहरा व प्राथमिक शिक्षा खंड कांगड़ा के स्कूलों में जिन आवेदकों ने पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है, उनके मूल दस्तावेजों की जांच 20-21 जून, 2022, प्राथमिक शिक्षा खण्ड रक्कड़ के स्कूलों के आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जांच 22-23 जून एवं प्राथमिक शिक्षा खंड डाडासीबा के स्कूलों के आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जांच 24-25 जून को की जाएंगी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच एसडीएम देहरा के कार्यालय में निर्धारित तिथियों में प्रात:10 बजे से सांय 5 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने खंड की तिथि के अनुसार अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रात: 10 बजे उपमंडलाधिकारी (नागरिक) देहरा के कार्यालय में उपस्थित हों।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज यहां सोलन के वरिष्ठ नागरिक रमेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘दोस्ती का शतक’ का विमोचन किया। उपायुक्त ने लेखक रमेश कुमार के प्रयासो की सराहना करते हुए आशा जताई कि उनकी यह पुस्तक न केवल बुजुर्गों अपितु नई पीढ़ी के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि एक वरिष्ठ नागरिक द्वारा इस तरह की पुस्तक की रचना करना एक प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में दोस्ती के कई रूपों का व्याख्यान किया गया है। लेखक ने इस पुस्तक में अपने जीवन से दोस्ती के अनुभव साझा किए हैं। लेखक रमेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अपने जीवन की इस प्रथम पुस्तक को मैंने अपने दोस्त फ्रांसिस ज़ेवियर को समर्पित किया है। इस अवसर पर ओल्ड ऐज हेल्पलाईन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ओबराय, सचिव बीएन कोरला, उपाध्यक्ष रमेश कुमार, डॉ. राय, एसएन कपूर व प्रो. आरके पठानिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डाडा सीबा से ढलियारा मार्ग में गांव कनोल के पास सड़क के बींचो बीच लोक निर्माण विभाग द्वारा एक कुल का निर्माण पिछले काफी समय पहले किया गया था और उस कुल पर एक लोहे का जाला लगाया गया था। पिछले काफी समय से यह लोहे का जाला झुकने के कारण वाहन चालकों के परेशानी का सबब बन गया है इस झुके हुए जाले के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने आज तक इस और ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द ही इस सड़क के बींचो बीच झुके हुए जाले को ठीक करवाया जाए, ताकि वाहन चालक चोटिल होने से बच सकें । उधर इस संबंध में सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार देहरा से बात की गई तो उन्होंने बताया शीघ्र ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और झुके हुए जाले को तुरंत ठीक करवाया जाएगा।
आईटीआई नेहरनपुखर में एक बार फिर से युवाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आगामी 15 ओर 16 जून को श्री राम रिंग पिस्टन लिमिटेड राजेस्थान द्वारा कैंपस इंटरव्यू द्वारा युवाओ का चयन किया जाएगा।एच.आर विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें फिटर, टर्नर,मोटर मकैनिक,ऑटोमोबाइल,वायरमैन,एलेक्ट्रेशन,फाउंड्री मैन का कोर्स पूरा कर चुके बचे जिनकी उम्र 18 से 30 साल के बीच पात्र होंगे,उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित युवाओ को 15905/- रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।केम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 15 और 16 जून को अपने प्रमाण पत्र लेकर सुबह 10बजे नेहरनपुखर आईटीआई केम्पस में पहुँच जाए।इधर प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि युवाओ के चयन की प्रक्रिया इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी और निजी आईटीआई से पास हुए बचे इसमे भाग ले सकेंगे।अधिक जानकारी के लिए हमे दूरभाष 9418479816 पर सम्पर्क कर सकते है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने सभी नेताओं एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। आज देश में 1375 विधायक, 302 लोकसभा सदस्य 100 राज्यसभा के सांसद भाजपा के हैं। 157 एमएलसी तथा पंचायती व नगर निकायों में सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश मंे एक मजबूत संगठन स्थापित करने में सफल हुआ है। ग्राम केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए के सम्मेलनों में केंद्रीय नेता आ रहे हैं। लगातार भाजपा विभिन्न स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। वहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं व मोदी के हिमाचल से स्नेह के कारण हिमाचल को करोड़ों की योजनाओं का लाभ मिला है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को सशक्त प्रदेश बनाने मंे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सुरेष कश्यप ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के आम जनमानस को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज कोरोना के टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश अव्वल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से गरीब लोगों खासकर महिलाओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का सौभाग्य है कि डबल इंजन होने से विकास की गति कई गुना बढ़ गई है। जहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लाभ मिल रहा है। वहीं, जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का लाभ भी हिमाचल को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण स्थान होने का लाभ भी हिमाचल को मिल रहा है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूर्णरूप से तैयार है। हिमाचल की जनता भाजपा के साथ है तथा इस बार तथाकथित रिवाज को बदलते हुए भाजपा चार राज्यों में मिशन रिपीट की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी अपने मिशन रिपीट के लक्ष्य को प्राप्त करेगी और एक बार फिर हिमाचल में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, सभी मंत्री, विधायक, सांसद, 2017 के प्रत्याशी, प्रदेशी के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, प्रकोष्ठाें के संयोजक तथा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का सही अर्थ समझना चाहिए। हमारी सरकार गरीबों की सेवा करते हुए गरीब कल्याण के एजेंडे पर काम करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे देश के गरीब पुरुषों और महिलाओं की सही स्थिति को देखते हुए अधिकतम योजनाएं बनाई हैं। हम कतार में सबसे आखिर में खड़े लोगों के लिए नीतियां बनाते हैं। हम अंत्योदय की नीति पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है और हम अपने नेताओं के काम पर अपनी सरकार को जरूर दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारे संगठन की रीढ़ हैं और आइए हम अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाएं। हमारी सरकारों ने हिमाचल में अधिक से अधिक परिवारों को लाभ दिया है, यह समय उनसे मिलने का है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है और आयुष्मान भारत ने हमारे नागरिकों को व्यापक स्वास्थ्य देखभाल दी है।हमें हर घर जाना है, हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता अनुसार सभी जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला व राधा सूद ने बताया कि 56 राजकीय प्राथमिक पाठशाओं और 8 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 21 जून, 2022 से आरंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूल दस्तावेजों की जांच उपमंडलाधिकारी (नागरिक), धर्मशाला की अध्यक्षता में खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बगली (बाल), राप्रापा घना, राप्रापा कन्या धर्मशाला, राप्रापा धार, राप्रापा कुसुम्भर, राप्रापा सुधेड़, राप्रापा दाड़ी, राप्रापा बड़ोल, राप्रापा होडल, राप्रापा गढ़, राप्रापा फतेहपुर, राप्रापा फरसेटगंज, राप्रापा भागसूनाग के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 21 जून, 2022 को, राप्रापा घनियारा (कन्या), राप्रापा घनियारा (बाल), राप्रापा चकवन, राप्रापा सोकनी दा कोट, राप्रापा खड़ोता, राप्रापा घरोह, राप्रापा भित्तलू, राप्रापा मैटी, राप्रापा गढ़ और राप्रापा लांझणी के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 22 जून, 2022 को, राप्रापा झियोल, राप्रापा बरवाला व राप्रापा कोतवाली बाजार आदि में दस्तावेजाें की जांज की जाएगी। इसके साथ ही राप्रापा टीका खास, राप्रापा जोगीवाड़ा, राप्रापा गमरू, राप्रापा मंत के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 23 जून, 2022 को, राप्रापा चेतड़ू, राप्रापा अप्पर मनेड, राप्रापा मनेड, राप्रापा सलांगड़ी, राप्रापा सुक्खूघाट, राप्रापा मंदल, राप्रापा छेंटी, राप्रापा टीका ठंबा, राप्रापा नड्डी, राप्रापा सुक्कड़, राप्रापा ढगवार, राप्रापा भटेहड़, राप्रापा पासू, राप्रापा बरनेट, राप्रापा गतडी के अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 24 जून, 2022 को, राप्रापा सिद्धबाड़ी, राप्रापा सिद्धपुर, राप्रापा रसां, राप्रापा रक्कड़, राप्रापा चतेहड़, राप्रापा कनेड, राप्रापा टंग नरवाणा, राप्रापा अंदराड़, राप्रापा कस्बा-11, राप्रापा तंगरोटी खास और राप्रापा स्लेट गोदाम के अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून, 2022 को, राप्रापा सकोह, राप्रापा जटेहड़ और राजकीय माध्यमिक पाठशाला हीरू मेक्लोडगंज में भी अभ्यर्थियाें के मूल दस्तावेज चेक किए जाएंगे। वहीं, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला नर्सरी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढगवार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला तंगरोटी खास, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चांदमारी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला गतडी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिआड़ा तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुधेड़ के 28 जून, 2022 को अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी दशाई गई तिथियाें को अपने मूल दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हों।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में होगा पांच दिवसीय रोवर्स और रेंजर्स का राष्ट्रीय कार्निवल जुलाई महीने की एक से 5 तारीख तक भारत रोवर्स और रेंजर्स इकाई द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है इस के संदर्भ में रोवर और रेंजर्स की हिमाचल प्रदेश की इकाई द्वारा आज एक दिवसीय चर्चा व विमर्श किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 रोवर्स रेंजर्स, जिसमें 350 भारतीय व 50 विदेशी रोवर्स रेंजर्स अपनी भागीदारी देंगे। इस एक दिवसीय चर्चा के विषय में रोवर्स के राज्य आयुक्त डॉ राजेंद्र शर्मा बुलबुल की राज्य आयुक्त निशा गुलेरिया गाइड राज आयुक्त व शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर रेखा कपूर भारत रोवर्स रेंजर्स के राज्य सचिव डॉ राजकुमार भारत रोवर रेंजर हिमाचल के मुख्यालय से किरण ठाकुर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की रेंजर्स लीडर प्रो. रिता ठाकुर व रोवर्स लीडर प्रो. कुमार कैलाश व अन्य हिमाचल प्रदेश की रोवर्स रेंजर्स व स्काउट एंड गाइड के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
--10 जून को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे राष्ट्रपति --16-17 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री --पहली बार धर्मशाला के सर्किट हाउस में रुकेंगे प्रधानमंत्री धर्मशाला में आगामी 10 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिरकत करने जा रहे है, वहीं 16-17 जून को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी धर्मशाला दौरे पर होंगे। प्रदेश में इससे पहले शायद ही ऐसा हुआ हो कि एक सप्ताह के भीतर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शिरकत की हो। राष्ट्रपति 10 जून को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री 16 और 17 जून को होने वाली मुख्य सचिवों की बैठक में शिरकत करेंगे। इन दौरों से पहले धर्मशाला को सवारने और सभी व्यस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्य आरम्भ हो चुके है। सभी व्यस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह महाविधालय सभागार में आयोजित होना है और मुख्य सचिवों की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन रास्तों से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जाएंगे उन रास्तों को चकाचक किया जा रहा है। सडकों की मरम्मत से लेकर, सड़कों में डायरेक्शन एरो और अन्य कार्य किये जा रहे है। सड़कों में सफ़ेद लाइनों को लगाया जा रहा है। आम लोगों के गुजरने के लिए अलग साइन जबकि वीआईपी गाडिय़ों के गुजरने के लिए अलग साईन लगाए जा रहे हैं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। सड़कों की व्यस्था के साथ साथ अन्य व्यस्थाएं जैसे बिजली, पानी और अन्य मुलभुत सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। सभी व्यस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे है। दौरे से पहले महाविद्यालय सभागार और सर्किट हाउस की भी काया पलट : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरे से पहले महाविधालय सभागार और सर्किट हाउस की भी काया पलट कर दी गयी है। इन दोनों स्थानों को पूरी तरह से सवारा जा रहा है। दोनों स्थानों को जाने वाली सड़कों के साथ साथ इन दोनों इमारतों को भी बहुत अच्छे ढंग से सवारा गया है। जहाँ करीब 1000 लोगों से ऊपर की बैठने की व्यस्था वाले महाविद्यालय सभागार में एसी लगाना, पानी और शौचालय की व्यस्था को दुरुस्त किया गया है वहीं सर्किट हाउस को भी रंग रोगन के साथ बहुत अच्छे ढंग से सवारा गया है। पहली बार धर्मशाला के सर्किट हाउस में रुकेंगे प्रधानमंत्री : प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो धर्मशाला के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री 16 जून की रात को सर्किट हाउस धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के दौरे से पहले सर्किट हाउस में एसपीजी ने कड़े सुरक्षा के इंतज़ाम किए है और जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सर्किट हाउस को पूरी तरह से सवारने के साथ साथ सुरक्षा के मध्यनज़र भी कड़े इंतज़ाम किए गया है। बगैर जिला प्रशासन की इजाजत के सर्किट हाउस में किसी भी मेहमान का रुकना वर्जित है।
राज सोनी । करसोग डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग मैं बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को नशे के प्रति जागरूक करना था। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने नशे के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उपस्थित छात्रों को उनके स्कूल समाज व देश के प्रति कर्तव्य के प्रति भी जागरूक किया तथा सभी से आह्वान भी किया कि सभी छात्र नशे से दूर ही नहीं रहेंगे। अपितू लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर से सवाल जवाब के माध्यम से स्वयं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवक्ता हिंदी विद्यासागर ने किया। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान ने डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर का धन्यवाद किया तथा सभी बच्चों को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया।
धर्मशाला के मैक्लोडगंज बायपास पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना सामने आयी है। एक पानी का टैंकर खाई में गिर गया, इस हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान पवन कुमार, निवासी गैहरा, तहसील भरमौर, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक पवन कुमार पानी का टैंकर लेकर मैक्लोड़गंज से धर्मशाला की ओर आ रहा था। इस दौरान अपेक्स अस्पताल के नजदीक मैक्लोडगंज बाईपास रोड पर टेंकर सड़क से नीचे ढांक में जा गिरा। धर्मशाला एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मैक्लोडगंज बायपास के समीप एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे चालक कि मौत हो गई है। चालक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पंचरुखी थाना के अंतर्गत पंचरूखी तीनबड़ मार्ग पर लोअर भुआणा के पास हिमाचल पथ परिवहन की बस और ऑल्टो की जोरदार टक्कर हो गई। एचआरटीसी की बस तीनबड़ से पालमपुर की तरफ जा रही थी बस चालक ने बताया कि तीखे मोड़ पर सड़क के साथ झाडिय़ां होने के कारण कार का पता नहीं चला और टक्कर हो गई। आल्टो कार के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। इसमें गाड़ी तो क्षतिग्रस्त हुई है मगर किसी को चोट नहीं आई है।
Name:- Banti Kumar Bank :- UCO Bank Branch:- UHAL A/C No:- 14260110057216 IFSC :- UCBA0001426 अनूप। सुजानपुर हमीरपुर जिला के समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा वैसे तो हर तरहं से लोगों के काम आते हैं पर इस बार वह फंड रेजर की भूमिका निभा रहे हैं। रविंद्र सिंह डोगरा ने सुजानपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली खनौली पंचायत के युवक बंटी कुमार के ईलाज के लिए 30-40 लाख रुपए इकट्ठा करने का बीड़ा उठाया है। गौरतलब है कि बंटी कुमार के चेहरे पर दुर्घटना वश अचानक गोली लग गई थी, जिस कारण उनके दांत, जबड़ा, आंख और नाक तथा कान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके इलाज के लिए बंटी कुमार 2 महीने पहले रविंद्र सिंह डोगरा से मिले थे, जिसके बाद डोगरा ने पीजीआई के डॉक्टरों व कुछ अन्य सर्जरी विशेषज्ञों से बात की, तो डॉक्टरों का कहना था कि बंटी कुमार की सभी क्षतिग्रस्त भागों को कृत्रिम रूप से नया बनाया जा सकता है और बंटी का चेहरा पहले जैसा हो सकता है पर इस काम में कम से कम 30-40 लाख का खर्च आएगा। रविंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि उनके पास इतने रुपए बंटी को देने के लिए नहीं थे। इसलिए उन्होंने बंटी कुमार के लिए जनमानस के सहयोग से इलाज के पैसे जमा करने की सोची और बंटी कुमार का नया खाता यूको बैंक ऊहल शाखा में खुलवा कर एटीएम बंटी कुमार को दे दिया है। अब रविंद्र सिंह डोगरा जगह-जगह लोगों से अपील करके बंटी के इलाज के लिए पैसे इकट्ठा कर फंड रेजर की भूमिका निभा रहे हैं। डोगरा ने प्रदेश के सभी लोगों से बंटी के इलाज में सहयोग करने की भावुक अपील की है। अरविंदर डोगरा ने बताया कि इच्छुक दानी सज्जन बंटी कुमार की मदद के लिए कैसे उसके अकाउंट नंबर में डाल सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि राज्य सभा चुनाव के लिए पार्टियों को अपने विधायकों को संभाल कर रखना पड़ रहा है। बाड़बंदी हो रही है। विधायक छिपाकर, संभाल कर रखे जा रहे हैं। उन्हें डर है कि किसी लालच में इनका वोट कहीं और न चला जाए। इतना ही नहीं एक पार्टी के नेता ने बड़े गर्व से कहा कि कुछ भी करो हम विरोधी पक्ष में सेंधमारी करके दिखाएंगे। कुछ अति धनवान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। वे तभी जितेंगे यदि कुछ पार्टियों के विधायक उनके साथ आएंगे। उन्होंने कहा पिछले वर्ष राजस्थान में दलबदल का खेल हो रहा था, तो वहां मुख्यमंत्री ने ब्यान दिया था कि अब विधायकों का मूल्य करोड़ों में चला गया है । शान्ता कुमार ने कहा 75 वर्ष के बाद यदि लाखों लोगों के प्रतिनिधि भेड़ बकरियों की तरह बिक सकते हो और विकने से बचाने के लिए उन्हें संभालना पड़े तो देश के लिए इससे बड़ी शर्म की कोई बात नहीं हो सकती। देश में भयंकर भ्रष्टाचार का यही सबसे बड़ा कारण है। लाखों लोगों का विश्वास लेकर जीते हुए जन प्रतिनिधि जिन्हें सरकारी सुविधा और लाखों में वेतन मिलता है यदि इस प्रकार विकते दिखाई दे तो नीचे के देश के लोग ईमानदार नहीं रह सकते। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया के महा भ्रष्ट देशों में शामिल है। राम-कृष्ण का भारत विश्व गरु की बात करने वाले ऐसे नेताओं के कारण कितना नीचे पहुंच गया है यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा देश की गरीबी का भी सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। विकास हुआ, योजनाएं भी बनीं परंतु भ्रष्टाचार के कारण योजनाएं ठीक प्रकार से लागू नहीं हुईं। 75 वर्ष की आज़ादी और 8 वर्ष के मोदी के शानदार शासनकाल के बाद भी ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भी भारत विश्व के सबसे अधिक गरीब 127 देशों में नीचे 117 क्रमांक पर है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा है कि 19 करोड़ 40 लाख लोग रात को लगभग भूखे पेट सोते हैं। शांता कुमार ने कहा यदि अधिक खुशहाल देश होता। देश में भ्रष्टाचार न होता तो आज भारत दुनिया का सबसे भ्रष्टाचार भारत का सबसे बड़ा शत्रु है और इसको बढ़ाने ऊपर के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों की है। की सबसे अधिक जिम्मेदारी उन्होंने कहा विधायकों की विकी और दलबदल रोकने के लिए कठोर कानून बनना चाहिए।
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जेके ठाकुर व महासचिव राम लाल ठाकुर ने बताया कि आज उपायुक्त कृतिका कुल्हारी को 70सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें महासंघ के साथ जल्द मीटिंग करने का आग्रह किया गया। जेके ठाकुर ने कहा है कि पिछली बैठक 13 सितंबर 2021 को जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ सम्पन्न हुई थी इसमें अधिकांश मुद्दों पर चर्चा हुई थी, किंतु अधिकारिओं के ढुलमुल रवैया अपनाने की वजह से बहुत कम मुद्दों का समाधान हुआ है। इस पर महासंघ नाराजगी ब्यक्त करता है अधिकांश मुद्दों को फिर से समाधान हेतु मांग पत्र में डाला गया है। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागाध्यक्ष अधीनस्थ स्टाफ को जेसीसी बैठक में भेजते हैं जो मांग के निदान के लिए सक्षम नहीं होते। इस से मांगों का निपटारा नहीं होता। जेके ठाकुर ने कहा है कि अधिकांश विभागों को मान्यता प्राप्त जिला संघठनो से बैठक करने को कहा था, ताकि विभागीय समस्यओं का निपटारा हो सके। अभी भी बहुत से विभाग है जिन के कार्यालयों में बैठक हेतु मांग पत्र दिए गए हैं। बार-बार आग्रह पर भी अधिकारी व्यस्तता का बहाना बनाकर बैठक बैठक नहीं कर रहे हैं। ऐसे विभागों के विभागाध्यक्षों के प्रति बैठक में खूब हंगामा होने के आसार हैं। जेके ठाकुर ने कहा है कि मांग पत्र में महासंघ ने स्पष्ट रूप से विभागाध्यक्षों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारी जो चर्चा हेतु सक्षम नहीं है। बैठक को मात्र औपचारिकता समझता है बैठक में मान्य नहीं होगा। अब बैठक में कितने विभागाध्यक्ष उपस्थित होते हैं ये समय बताएगा, किन्तु इतना तय है कि गैर जिम्मेदाराना अधिकारियों के प्रति बैठक में महासंघ कड़ा रुख अपनाएगा। यह तय है बैठक के हंगामे पूर्ण होने की संभावना बढ़ गई है। मांग पत्र सौपने के लिए जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव रामलाल ठाकुर जिला कोषाध्यक परमिंदर शर्मा शहरी इकाईके अध्यक्ष किशन सिंह जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर,व सचिब अमरचंद, सलाहकार हरबंस लाल राजेश कुमार, सुनील ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी देशराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कार्तिक ने हिंदी तो दीपक ने पहाड़ी गाने गाकर बांधा समा फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन ग्रीष्मोत्सव-2022 की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बॉलीवुड और पहाड़ी गानों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राज्यस्तानी वेशभूषा में डांस कर सभी कर मन मोह लिया। संस्कृत संध्या में मुख्यातिथि के रूप में साईं संजीवनी अस्पताल के एमडी डॉ संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी संगीता अग्रवाल मौजूद रही। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम करवाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन करवाने बहुत मुश्किल है। ये रहे स्टार कलाकार संस्कृतिक संध्या में पहले सोलन के जाने-माने कलाकार कार्तिक काशव ने अपनी गायकी से समा बांधा। उनके स्टेच पर आते ही माहौल बन गया। उन्होंने वालीवुड का इन दिनों लोकप्रिय गाना हवाएं से शरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाकर ऑडियंस का भरपूर मंनोरजंन किया। उन्होंने राता लमियां-लमियां, रश्के कमर और ढोलना जैसे गाने गाकार सभी का मन मो लिया। वहीं, अभी कार्तिक के गानों का नशा पूरी तरह से उतरा भी नही था कि संगड़ाह के रहने वाले गायक दीपक चौहान ने एक के बाद पहाड़ी गाने गाकर एक बार फिर से ऑडियंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने लोकप्रिय पहाड़ी गाना रोज का ड्रामा से शुरु किया। इसके बाद उन्होंने पाता-पानों रा, धारो पांदे लागे, लछी- लछी लोग गलांदे, जैसे सुपर हिट गाने गाए। जिसका लोगों ने खूब लुत्फ लिया। क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर के गायक दीपक चोहान ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षाें में कोरोना महामारी के कारण वह इस आयोजन को नहीं कर पाए थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
विनायक ठाकुर। देहरा नगर परिषद् देहरा कार्यालय में पहली जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित होने जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल देहरा के प्रधान मलकीत सिंह परमार, सुरेश कुमार, नरेश सूद, रमन शर्मा, रविंद्र, अजय, नील कमल एवं प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला से आए हुए पदाधिकारी अंशुल कुमार व नगर परिषद् के पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिसकी जानकारी देते हुए अंशुल कुमार ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रभावी रूप से पहली जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित किया जा रहा है अंशुल कुमार ने बताया कि 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक युक्त ईयर बड, प्लास्टिक के झंडे,कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडीया, पॉलिस्टेलिन की सजावटी सामग्री, प्लास्टिक की कप प्लेट गिलास कांटे, चमच, चाकू, स्ट्रो, जेसी कटलरी,गिफ्ट पेपर, निमंत्रण कार्ड, गुबारो की डंडीया,सिगरेट पैक, 100 माइक्रोन से कम मोटे प्लास्टिक से बने बेनरो पर रोक रहेगी।
फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू चमन शर्मा।आनी उपमंडल मुख्यालय आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर शवाड में एक तीन मंजिला 6 कमरों के मकान में सोमवार शाम 4 बजे अचानक आग लग गई। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की सूचना तुरंत आनी स्थित फायर सर्विसेज को दी गई। गनीमत रही कि फायर बिग्रेड की छोटी गाड़ी शवाड में ही मौजूद थी, जिसने आनी से बड़ी गाड़ी आने तक आग और कुछ हद तक काबू पा लिया था और एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। फायर स्टेशन आनी के इंचार्ज सूर्य प्रकाश नेगी ने बताया कि आग शवाड निवासी प्यारे चंद पुत्र कृष्ण चंद के मकान में लगी। मकान में में चमन लाल और वीर सिंह की दुकान थी। जिनमें गता, कबाड़, सिलाई के धागे आदि रखे हुए थे, लेकिन फायर सर्विसेज के जवानों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग को बुझाकर साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार दलीप शर्मा ने बताया कि नुकसान हुआ है,राजस्व विभाग मौके की रिपोर्ट तैयार करने के बाद ही मुआवजा दिया जाएगा।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा जहां कई गांवों के लोग इन दिनो पानी की बूंद-बूद को तरस रहे हैं, तो वहीं, डाडासीबा के नजदीक पंचायत लोअर बलभाल बस स्टैंड दुकानों के साथ स्कूल को जाने वाले संपर्क सड़क किनारे जलशक्ति विभाग की मेन पाइप लाइन लीकेज होकर पीने का पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि इस संपर्क सड़क से विभाग के कर्मचारी भी गुजर रहे हैं, परंतु किसी ने भी इस लीकेज पानी की मेंन पेयजल पाईप को ठीक करने की हिम्मत नहीं दिखाई। दुःखद बात तो यह है कि जलशक्ति विभाग तमाम ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद कितनी कीमती है। इस बारे हर किसी को जागरुक भी कर रहे हैं, परंतु यहां विभाग को कोन समझाए की पानी सड़क किनारे बहने से उक्त सड़क भी काफी खराब हो रही है। स्थानीय दुकानदारों लंबरदार बलवंत सिंह, राजकुमार, सीमा देवी, बालक राम, सुरजीत कुमार व सौरभ ने बताया है कि यह जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन पिछले 15 दिनों से लीकेज है लेकिन विभाग के कर्मचारियों को कई बार इस लीकेज को ठीक करने के लिए कहा गया, परंतु उन्होंने आज तक इस लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। यहां आते-जाते राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है जैसे ही गाड़ियां सड़क से पानी में गुजरती हैं, ताे गाड़ियों के टायरों से निकलते गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़े गंदे कर रहे हैं। उन्होंने आज फिर जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया जाता है। शीघ्र ही इस लीकेज पाइपलाइन को ठीक किया जाए। इस संदर्भ में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग डाडासीबा राकेश कुमार से बात की गई, ताे उन्होंने बताया कि मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है। अगर यहां पर पाइप लाइन लीकेज है, तो इसे जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर ठीक करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
सुझाव और विचारों से होगी एक बेहतर राजनीति की शुरुवात: शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किया गया संवाद प्रोग्राम धाम पर चर्चा नादौन विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सपड़ोह पंचायित के सामने लाहड़ में हुआ, जिसमें भारी मात्रा में पंचायित के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस संवाद में लोगों ने नादौन विधानसभा की समस्याओं, सरकार से अपनी अपेक्षाओं और राजनीति में बदलाव लाने के ऊपर अपने कई विचार रखें। इस दौरान नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने कहा कि लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनसे बातचीत करने की यह हिमाचल में एक नई पहल हुई है जो आने वाले समय में एक नई उर्जात्मक एवं ईमानदार राजनीति की मज़बूत नींव साबित होगी। हिमाचल बनने से लेकर अब तक नादौन में कभी भी भाजपा और कांग्रेस ने लोगों से सीधा संवाद नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस अपने आलीशन महलों में मखमली कुर्सी पर बैठकर लोगों के लिए नीतियां बनाती आईं हैं, जो कि हिमाचल वासियों को भृष्टाचार और त्रासदी के अलावा और कुछ नहीं दे सकी। केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है, जो लोगों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं एवं उनके विचार सुन रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस संवाद में भारी मात्रा में हिस्सा लिया। आम लोगों के विचारों से ही हिमाचल में एक नई सरकार बनेगी जिसकी अध्यक्षता हिमाचल की जनता स्वयं करेगी एवं एक ईमानदार शासन की शुरुआत करेगी। इस मौके पर नादौन से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विजय शर्मा, विकास डोगरा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रिशव, साहिल, किशोरी लाल, विकास, राजिंदर, कुलदीप, बलबीर, निखिल, प्रवीण, दिलबाग, अभिनव तथा शशि पाल मौजूद रहे।
2 व्यक्ति के पास बरामद की चरस और एमडीएमए अलाेक। लाहौल स्पीति जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही है ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक लाहौल स्पीति की ठंडी वादियों में घूमने सुनने का आनंद ले रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ लो हर स्थिति में भी अब रेप पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस थाना केलांग की निरीक्षण दल ने गश्त पर था। बीती रात जब यह दल जिस्पा के समीप पहुंचा तो लाउड स्पीकर की ध्वनि सुनाई दी जो कि भागा नदी के किनारे की ओर से आ रही थी। रात्रि के समय में इतनी तीव्र ध्वनि सुनाई देने पर लगे हुये लाउड स्पीकर की जांच हेतु जब यह दल भागा नदी की ओर गया, तो जिस्पा वैली कैम्प के परिसर में खुले स्थान पर DJ पर गीत संगीत चला हुआ मिला जिसमें काफी लोग नृत्य कर रहे थे। नियमानुसार प्रतिबन्धित समय में खुले स्थान पर उच्च प्रबल ध्वनि का संगीत बजाना कानूनी जुर्म होने की सूरत में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबिश दी, जो पुलिस की कार्यवाही देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने भाग रहे लोगों को काबू कर पूछताछ की, तो इनके पास संदिग्ध वस्तुओं के होने का उचित शक होने पर इनके सामान की तलाशी ली, तो आयुष्मान निवासी कटक, उड़ीसा के पास 13.26 ग्राम मादक पदार्थ चरस व आदित्य नारायण निवासी खंडागिरी, उड़ीसा के पास 16.49 ग्राम मादक पदार्थ चरस तथा 1.99 ग्राम मनोप्रभावी पदार्थ MDMA मिला। सम्बन्धित दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मादक दवाओं व नशीले पदार्थों का अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज किया गया, जबकि स्थानीय कैंप मालिक द्वारा प्रतिबंधित समय में उच्च प्रबल ध्वनि का संगीत चलाने के जुर्म में HP Instruments (Control of Noise) Act की संबंधित धारा के अंतर्गत अभियोगों को पंजीकृत कर बरामद मादक दवाएं व मनोप्रभावी पदार्थों व लाउड स्पीकर उपकरणों को जब्त कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पिति ने जिला की स्थानीय प्रबुद्ध जनता से अपील की है कि जिला के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले व्यक्तियों व मादक पदार्थ या मनोप्रभावी पदार्थों का सेवन/ कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना जिला पुलिस के साथ सांझा करें, जिससे ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करके जिला के युवाओं को मादक व मनोप्रभावी पदार्थों के नशा से बचाया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान सदैव गोपनीय रखी जाएगी। एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों नशा तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राजेश कतनौरिया। जवाली जवाली पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी अनुसार सूचना मिली कि पिकअप बलैरो (एचपी 54ए-5907) में शराब की अवैध खेप जा रही है, जिसके चलते पुलिस ने बनाड़ा में पिकअप को रोका तथा तलाशी लेने पर 46 पेटी नागपुरी संतरा मार्का बरामद हुआ। पिकअप का चालक कोई भी बिल या कागजात नहीं दिखा सका, जिस पर पुलिस ने पिकअप व शराब को जब्त कर लिया तथा चालक विक्रम निवासी ढन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि जवाली पुलिस ने अवैध शराब की 46 पेटी बरामद की है तथा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला पालमपुर खेल प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न प्रतिमा राणा। पालमपुर खेल प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला पालमपुर की बैठक सोमवार को प्रदेश संयोजक आकाश दीप जरयाल की अध्यक्षता में वूल फेडरेशन परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में युवाओं में नशे के बढ़ते प्रभाव को कैसे कम करके युवाओं को खेलों से कैसे जोड़ा जाए और इस पर मंथन किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि 25 जून को पालमपुर जिला खेल प्रकोष्ठ के सभी मंडलों के 1000 युवाओं के साथ नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाए। इस आयोजन में समाज के प्रमुख लोगों व संस्थाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करवाते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ाई का संकल्प लिया गया। आकाशदीप जरियाल ने कहा कि युवाओं को आज के हालात में व्यस्त रखा जाना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें खेल के साथ जोड़ा जाना जरूरी है। साथ ही सुबह शाम युवा दौड़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे समाज भी स्वस्थ होगा और युवाओं की ऊर्जा भी सही जगह लगेगी। बैठक में खेल प्रकोष्ठ के जिला पालमपुर के संयोजक राकेश भट्ट समेत सभी मंडलों के मंडल संयोजक, जिला के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
अजय सूर्या। मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू व जिला प्रशासन मंडी के सौजन्य से सेरी मंच मंडी पर आपदा प्रबंधन कार्यक्रम ‘जुआरे’ (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फार रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) का आयोजन किया गया। रविवार सायं हुए इस कार्यक्रम में जिला कुल्लू के प्रशिक्षित विद्यार्थियों तथा मंडी जिले के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस बारे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में नाटक मंचन के जरिए लोगों को जागरूक किया गया कि आपदा जोखिम की समस्या के समाधान में जन समुदाय को शामिल करके आपदा को किस तरह कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘जुआरे’ कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। इसका उद्देश्य आम लोगों को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा के बारे में जागरूक करना और आपदा के समय बचाव व राहत के लिए किए जाने वाले प्रबंधों बारे प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में लोगों ने काफी अधिक संख्या में भाग लिया तथा कार्यक्रम की खूब सराहना की।
अजय सूर्या । रिवालसर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर की अध्यक्षता में इस वर्ष का पहला अध्यापक अभिभावक शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार कार्यकारिणी के समस्त सदस्य विजय कुमार, अजय शर्मा व सुभाष वर्मा आदि तथा लगभग 100 के करीब अभिभावक उपस्थित रहे। इस शिक्षा संवाद में बच्चों की गुणात्मक शिक्षा के ऊपर सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। सभी अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों की पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को प्रधानाचार्य के समक्ष रखा। प्रधानाचार्य जी ने सभी अभिभावकों का इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम में स्वागत किया तथा अभिभावकों की सभी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनका निपटारा किया तथा बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों में करवाने का आश्वासन दिया। इस शिक्षा संवाद कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पाल टीजीटी नॉन मेडिकल द्वारा किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की गुणवत्ता शिक्षा हेतु प्रतिज्ञा ली।
नगर परिषद मैदान में चल रही पांचवी आल इंडिया फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। इसमें अंडर 16 के खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं। मध्य प्रदेश, गाजियाबाद, लखनऊ, दिल्ली कुल 4 टीमें भाग ले रही हंै। पहले दिन के लखनऊ व गाजियाबाद के बीच मैच खेला गया जिसमें लखनऊ टीम विजेता रही। वहीं गाजियाबाद टीम की छवि 44 रन, लखनऊ की टीम से सुधांशु महेश्वरी मैन ऑफ द मैच 32 रन दो विकेट लेकर अपनी टीम को विजयी बनाया। वहीं आज दूसरे दिन के पहले मैच एमपी वर्सेज दिल्ली के बीच खेला गया। एमपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाएं, जिसमें संतोष ने नाबाद 127 रन बनाए, आकाश शर्मा ने तीन विकेट लिए। इसकेजवाब में दिल्ली ने 70 रन बना कर ऑल आउट हो गईं। इसमें मध्य प्रदेश की टीम 150 रन से विजयी रही। वहीं दूसरे मैच एम पी व गाजियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116रन बनाए जिसमें आदित्य कॉल ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम पी ने 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर मैक्स जीत लिया। पांचवीं आल इंडिया फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच के आयोजक कर्ता संदीप दुग्गल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी इस नगर परिषद मैदान में मैच करवाए जा रहे हैं। दसमें स्थानीय कोच नरेंदर चौहान का महत्व पूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि इन मैचों का लाईव प्रसारण यू ट्यूब पर जीरो स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोच अनिल , अशोक, मुकेश, हरजिंदर भारद्वाज, अंपायर मुनाजिर अली, अनिल, जय कृष्ण सैनी कैमरा मैन इस फ्रेंडशिप क्रिकेट मैच में अपना योगदान दे रहे हंै। वहीं 8 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट लोक निर्माण विभाग उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाला पिपलूघाट बाया काकड़ा-दाड़लाघाट मार्ग मुरम्मत कार्य हेतू लगभग छह दिन तक बंद रहेगा। हालांकि आपात सेवाओं हेतू आवागमन के लिए छूट रहेगी। जानकारी देते हुए उपमंडल के सहायक अभियंता बलिराम कश्यप ने बताया कि मार्ग टारिंग कार्य के चलते सात जून से बारह जून तक यह मार्ग बंद किया जा रहा है। उनका कहना था कि टारिंग कार्य हेतू प्रातः साढ़े आठ बजे से सायं साढ़े सात बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होेंने लोगों से असुविधा हेतू खेद व्यक्त करते हुए सहयोग का आग्रह किया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में सामुदायिक अस्पताल के स्टाफ के पदों का सरकार द्वारा सृजन करने पर जिला सोलन के भाजपा महासचिव राकेश गौतम ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दाड़ला की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में सामुदायिक अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 8 पद सृजित कर दिए गए हैं। बहुत शीघ्र दाड़लाघाट का सामुदायिक अस्पताल कार्य करना शुरू कर देगा। गौरतलब है कि इस सामुदायिक अस्पताल का मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन पहले ही कर दिया गया है, लेकिन इसे चलाने के लिए वांछित पदों का सृजन नहीं किया जा सका था, जिसे कैबिनेट में अब मंजूरी मिल गई है और बहुत जल्द लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजकीय महाविद्यालय महासंघ का आंदोलन शिक्षकों द्वारा 13वें दिन भी जारी रहा। यह आंदोलन का 13वां दिन तथा भूख हड़ताल का दूसरा दिन था। संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार व सचिव संदीप कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने के कारण बुद्धिजीवियों के वर्ग को ऐसा करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूजीसी का वेतनमान प्राध्यापकों का अधिकार है तथा सरकार इस मामले पर संवेदनशील होकर जल्द निर्णय ले। अन्यथा यह आंदोलन उग्र हो जाएगा। भूख हड़ताल के साथ-साथ प्राध्यापक एग्जाम ड्यूटी भी दे रहे हैं तथा अपने कर्तव्य का पालन भी कर रहे हैं। इसलिए यह अत्यधिक जरूरी है कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाए। अगर शिक्षा के स्तर को उच्च रखना है, तो प्राध्यापकों को मानसिक प्रताड़ना नहीं देनी होगी। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी शामिल रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर ने की। सर्वप्रथम प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने शिक्षा संवाद में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया तथा इस शिक्षा संवाद में विभाग की तरफ से दिए गए सभी बिंदुओं को सबके समक्ष रखा तथा उन पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों में बढ़ रही नशे की लत बारे चिंता प्रकट की तथा सभी अविभावकों को इस बारे सचेत किया। इस अवसर पर प्रेम भगत, मेहर चंद, अनिल, गीता राम, त्रिलोक चंद, नरेंद्र हांडा, राजेंद्र, ममता, सरिता, मीना, नीलम नड्डा, लता, कविता, वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, जेपी मिश्रा, धनी राम, धर्म दत्त, विजय, प्रवीण, मुकेश, मदन लाल, नीरज, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुमन, अनीता कौंडल, मंजू, संतोष, अंजना, सुषमा, रेखा, वीना, नीलम ठाकुर, डॉ अनीता, जागृति, किरण व रंजना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना जैविक किसान मेले का आयोजन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टौनी देवी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की एवं विधिवत किसान मेले का शुभारंभ किया। यहां पहुंचे मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री का विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों, महिला शक्ति ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए परंपरागत कृषि विकास योजना जैविक किसान मेले के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया गया। विभाग की और से निःशुल्क बीज वितरण भी किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं कृषि विभाग की ओर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान हमारे देश की रीड की हड्डी है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए उनके लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे पर आए थे। प्रदेश की राजधानी शिमला से उन्होंने देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि के अंतर्गत मिलने वाले निधि को जारी किया, जिससे देश के 10 करोड़ लोगों को उनकी सम्मान निधि उनके खातों में डाली गई। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसानों को सीधा पैसा उनके खाते में पहुंच रखा है। यह केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि आज प्रत्येक योजना का सीधा लाभ देश के आम नागरिक को पहुंच रहा है।उन्होंने किसान वर्ग से आह्वान किया कि परंपरागत खेती जैविक खेती को अपनाएं और कृषि को बढ़ावा देते हुए रोजगार के अवसर पैदा करें।
चार दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टोनी देवी मंदिर परिसर में 3 से 6जून तक आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की शिविर में भाग ले रहे बच्चों का मार्गदर्शन किया। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि 3 जून से 6 जून तक यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के करीब 360 और उच्च विद्यालय के करीब 80 छात्रों ने भाग लिया 5 दिनों तक चले इस भारत स्काउट एंड गाइड शिविर में बच्चों को उनके शारीरिक भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर उन्हें जानकारियां दी गई इस दौरान जागरूकता रैलियां पर्यावरण बचाओ हिमाचल बचाओ अभियान का नारा देकर लोगों को जागृत किया गया इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री को भारत स्काउट एंड गाइड सेवर में भाग ले रहे छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई उनके द्वारा 5 दिनों तक इस आयोजित कैंप में क्या-क्या कार्य किए गए उनकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई बताते चलें कि 3 जून को भारत स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ जिला शिक्षा उपनदेशक विशंभर दास द्वारा किया गया था वहीं सोमवार को विधिवत इसका समापन हुआ है अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने से शारीरिक मानसिक एवं भौतिक विकास होता है समाज सेवा की भावना बढ़ती है अब किसी भी परिस्थिति में पहुंचे आप अपने आप में आत्मनिर्भर होना सीखते हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई पूरे देश और प्रदेश में इस दिन को युद्ध स्तर पर मनाया जाता है उन्होंने कहा कि पॉलिथीन मुक्त हिमाचल बनाने की पहल जब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने की थी और उस समय हिमाचल देश का पहला राज्य बना था जिसने पॉलिथीन मुक्त एक प्रदेश बनाया था ऐसे में पर्यावरण को बचाना है तभी आप और हम बच सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर सम्पूर्ण विश्व के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं प्रारंभिक विद्यालय छोगटाली ने संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर नारा लेखन, चित्रकारी एवं भाषण प्रतियोगिता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर प्रोजेक्ट के माध्यम से एक डॉक्यूमेंट्री भी विद्यार्थियों को दिखाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवेश की सफाई के साथ-साथ गांव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रैली भी आयोजित की। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक सुरेश चौहान ने बदलते परिवेश में पर्यावरण संरक्षण की आवश्कता पर अपने विचार रखे, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर ने भाषण प्रतियोगिता का संचालन किया, जबकि संजय कुमार विज्ञान शिक्षक ने चित्रकारी एवं नारा लेखन का निरीक्षण किया। टैगोर सदन प्रभारी भूपेंद्र चौहान, लक्ष्मीबाई सदन प्रभारी एकता धीमान, विवेकानंद सदन प्रभारी सुरेश चौहान एवम ललिता, भगत सिंह सदन प्रभारी रामा नंद सागर एवं बरीक्षा के अतिरिक्त वरिष्ठ प्रवक्ता मोहन लाल तोमर, राजू राम उनियाल, शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या प्रारंभिक मुख्याध्यापिका आरती चौहान बुनियादी शिक्षक राजेंद्र चौहान आदि ने विद्यार्थियों की भागीदारी की भरपूर प्रशंशा की। प्रारंभिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा सामूहिक रूप से इस दिवस को मनाया जाना इस समारोह की खासियत रही। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने विद्यार्थियों का आह्वान किया की पर्यावरण दिवस को केवल औपचारिक समारोह न मना कर इसे दैनिक गतिविधियों में व्यवहारिक रूप से अपनाने की आवश्कता हैं। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अनुशी प्रथम, लविश एवं रिया ने द्वितीय और आश्विन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा, सेजल व शितू धीमान द्वितीय तथा विभूति ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन व चित्रकारी के परिणाम समाचार लिखे जाने तक घोषित नहीं हो पाए थे।
आज आम आदमी पार्टी बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने लुहाखर पंचायत का दौरा किया। जिसमें सैकड़ों लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों से लुहाखर पंचायत के लोगों को जागरूक किया गया। लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को समझा और आम आदमी पार्टी की सराहना की गई। लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां जो है वो लोक हित के लिए जरूरी है। इसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें दिलीप सिंह पंत, दिलीप सिंह ठाकुर, ताराचंद भाटिया, श्यामलाल, राजकुमार, चमन ठाकुर, धनदेव और पवन आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अटल शिक्षा नगर, कालू झंडा स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की इस वर्ष की थीम (केवल एक पृथ्वी) के मद्देनजर, विश्वधरोहर कालका शिमला रेलवे (केएसआर)के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत आईईसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कालका रेलवे स्टेशन पर पौधा-रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक किया। प्रकृति को नुकसान से बचाने के लिए आईईसी विश्वविद्यालय और कालका शिमला रेलवे सोसायटी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण करने का प्रण लिया और एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत भीकी जिसके तहत मानसून की शुरुआत के साथ कई और स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण किया जाएगा। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद ने आधुनिक समय में ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए पानी और अन्य संसाधनों का उचित प्रबंध करने का संदेश दिया।
एक बार दें, मौका कांगड़ा को बनाउंगा मॉडल कांगड़ा मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर घर-घर में गांव-गांव में जन आशीर्वाद माताओं से बुजुर्गों से नौजवानों से भगवान रूपी बच्चों से गांव कच्छियारी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू माताओं बहनों के बीच पहुंचे। पूर्व विधायक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि में अपनी पेंशन से माताओं बहनों के महिला मंडलों प्रोत्साहन राशि दे रहा हूं में विधायक पेंशन से जनता के लिए काम कर रहा हूं में माताओं से बादा करता हूं। अगर मुझे एक बार मौका मिला, तो मैं विधायक की तनखाह से भी जनता की सेवा करूंगा। यह मेरा कांगड़ा की जनता से वायदा है। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं अपनी पेंशन से कच्छियारी की महिला मंडलों को दस दस हजार रुपए के बैंक चेक दे रहा हूं, ताकि हमारी बहनों का उत्थान हो सके क्षेत्र का उत्थान हो विकास ही हमारा यही लक्ष्य है की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को नया माडल विकास क्षेत्र बनाऊंगा। कांगड़ा के विधायक से विधानसभा क्षेत्र में किसी को एक रुपया नहीं मिला। 28 करोड़ रुपए 10 वर्षाें में विधायक निधि मिली जनता को कोई हिस्सा नहीं मिला। उन्हाेंने कहा कि बेरोजगारो को पहले रोजगार दिलाउंगा। गरीब आदमी को उसका हक दिलाउंगा। करोड़ों की कोठियां नहीं बनाउंगा। वर्तमान विधायक करोड़ों की कोठियों के करोड़ों के होटल के करोड़ों की जमीनों के मालिक है। समय आने पर इसका पर्दाफाश करेंगे। गरीबों का छीना हुआ पैसा वापस दिलाउंगा, मुझे जन आशीर्वाद दीजिए, ताकि मैं करोड़पति के खिलाफ लड़ाई लड़ सकूं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्यालय राजोल में पर्यावरण सप्ताह के रूप में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मैकिग प्रतियोगिता मे भाग लिया।इसमे छात्र-छात्राओ ने पर्यावरण को कैसे बचाया जाए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से व इसका असर मानव समाज पर कैसे पड़ता है। यह सब छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया यह प्रतियोगिता महाविद्यालय के शिक्षकों के मध्य हुई। इसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थानों का चयन महाविद्यालय ज्ञान ज्योती शिक्षा की प्राचार्या विजेयता चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता सदनों में करवाई गई थी। इसमें प्रथम स्थान पर शिवाजी द्वितीय स्थान, अशोका और विवेकानंद व तृतीय स्थान पर कनिष्का सदन रहा। इस प्रतियोगिता मे कॉलेज की प्राचार्या विजेयता चौधरी के साथ कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा सरकाघाट पंकज पंडित सुनील कुमार। सरकाघाट हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम को मिल रही अभूतपूर्व सफलता को देख भाजपा -कांग्रेस दोनो पार्टियों की नींद उड़ी हुई है। सरकाघाट विधानसभा के बतैल में आयोजित कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ‘आप’ को मिल रहे अपार जनसमर्थन से ज़ाहिर हो गया है कि अब इन दोनों दलों के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी जनसंवाद के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर रही है। वहीं, प्रदेश की भाजपा सरकार 'आप' के दिन-प्रतिदिन बढ़ते ग्राफ़ से डर कर जनता को बरगलाने के लिए मोदी सहित अन्य नेताओं के कार्यक्रम आयोजित करने में लगी है। यह पहली सरकार है, जो प्रदेश में रोजगार की नीलामी करती है। कोरोना जैसे इसी काल में भ्रष्टाचार लूट को बढ़ावा देती है। अब साढ़े चार वर्ष नाकाम रहने के बाद लोगों के बीच अंतिम दौर में सीएम करोड़ो की घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता ने भी अब मन बना लिया और इस सरकार की जाने की तैयारी है। पंकज पंडित ने सरकाघाट विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसान सभा को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निशाना बनाया गया है। इस सरकार का मंत्री ही अपने ही अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ विधानसभा का विकास रोकने का प्रयास करता हो उस विधानसभा में भाजपा किस मुंह से वोट मांगेगी, जो विधायक लगातार तीन बार से इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे ही यहां के स्कूलों को न ही अध्यापक दे पाए और न ही अस्पताल के डॉक्टर। कोई भी नया संस्थान खोलने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं, जबकि रोजगार उनके साथ के विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बांटे गए। अपनी नाकामी छुपाने को मंत्री को दोषी ठहराते हैं, लेकिन मंत्री और विधायक कि दुश्मनी की कीमत सरकाघाट की जनता को चुकानी पड़ती है। जन संवाद में प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा व बेरोजगारी के बदतर हालात पर जमकर लोगों ने आकोश निकाला और प्रदेश सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताया।
- ड्रोन पॉलिसी और हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को भी मिली हरी झंडी हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। पिछली कैबिनेट बैठक की तरह ही इस बार भी कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े कई पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की है। अग्निशमन विभाग में 129, खनन विभाग में 60, शिक्षा विभाग में 47, स्वास्थ्य विभाग में 35, पशुपालन विभाग में 5 और जल शक्ति विभाग में एक नया पद सृजित हुआ है। साथ ही ड्रोन पॉलिसी को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। चुनावी साल में कैबिनेट ने विभिन्न क्षेत्रों की कई मांगों को भी हरी झंडी दिखाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 12 पटवार सर्कल खोले जाएंगे। कैबिनेट में बस अड्डा बाबा बरोह के निर्माण के लिए कांगड़ा जिला की बरोह तहसील के मौजा दनोआ में 00-46-08 हेक्टेयर वन भूमि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पक्ष में 99 वर्ष की लीज आधार पर देने का निर्णय लिया गया है। कानून-व्यवस्था संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए रेलवे पुलिस स्टेशन शिमला के अंतर्गत सोलन जिले के टकसाल में राजकीय रेलवे पुलिस की सीमा चौकी परवाणू को फिर से खोलने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त निर्णय लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक कामगार अब 75 घंटों के बजाय 125 घंटे तक ओवरटाइम कर सकेंगे। यह ओवरटाइम की सुविधा 3 महीने के दौरान प्राप्त होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने आज 35 कोड को क्लब करके चार कोड बनाए हैं। प्रदेश में बढ़ते अवैध खनन के मामलों के बीच कैबिनेट में अवैध खनन की निगरानी के लिए उद्योग विभाग में खनन निरीक्षक के 12 पद, सहायक खनन निरीक्षक के 24 पद और खनन रक्षक के 24 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा मंडी जिला के धर्मपुर स्थित जल शक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता, यांत्रिकी का एक पद सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। खुलेंगी नई अग्निशमन चौकियां, 129 पद सृजित : कैबिनेट ने मंडी जिला के निहरी और कुल्लू जिला के जरी स्थित धौंकड़ा में नई अग्निशमन चौकियां खोलने तथा लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर और चंबा जिला के किलाड़ में दो नए उप अग्निशमन केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने शिमला जिले के चौपाल, सिरमौर जिला के शिलाई और लाहौल-स्पीति जिले के केलांग स्थित तीन अग्निशमन चौकियों को स्तरोन्नत कर उप अग्निशमन केंद्र बनाने व विभिन्न श्रेणियों के 129 पद सृजित कर भरने सहित इन केंद्रो के प्रभावी प्रबंधन के लिए 16 वाहनों को भी स्वीकृति प्रदान की। नए पशु औषधालय खुलेंगे, 5 पद सृजित कैबिनेट ने मंडी जिले की नगर परिषद सुंदरनगर के बाड़ी में नया पशु औषधालय स्थापित करने और यहां विभिन्न श्रेणियों के दो पदों को सृजित कर भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मंडी जिले की बालीचौकी तहसील के अंतर्गत पशु औषधालय थाची को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों के सृजन व भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्कूलों को किया स्तरोन्नत, 47 नए पद सृजित : कैबिनेट ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च पाठशाला बरोट को स्तरोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने, मण्डी जिला के द्रंग क्षेत्र में स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सकरयार, सरकाघाट क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलखर और सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला मण्डी खड़ाना को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने तथा सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक पाठशाला धड़ीक डिंगरी को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों पलाहीधार और घैणीध को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने और मंडी जिला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काण्ढी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने और इन विद्यालयों में 11 पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त जिला सिरमौर के नौहराधार में नव स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 16 पद सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई है। अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई, 35 पद सृजित : कैबिनेट ने कांगड़ा जिला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां की बिस्तर क्षमता छह से बढ़ाकर 50 बिस्तर कर स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 27 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया है। साथ ही सोलन जिले के दाड़लाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने व इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों को भरने का भी निर्णय लिया। कैबिनेट ने कांगड़ा जिला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का भी निर्णय लिया। ये पटवार सर्कल बनेंगे : कैबिनेट बैठक में सिरमौर जिला की नाहन तहसील में त्रिलोकपुर, मोगीनन्द और बरमापापड़ी पटवार वृत्तों का पुनर्गठन कर पांच नए पटवार वृत्त पालियों, अम्बवारा सैनवाला, कालाअम्ब, देवनी और नागल सुकेती के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में कांगड़ा जिला की उप-तहसील रे के हटली और मलहान्टा के मौजूदा पटवार वृतों का पुनर्गठन कर नया पटवार वृत्त नंगल बनाने के अतिरिक्त पटवार वृत्त मलहान्टा में पटवार वृत्त अग्हार के दो मुहाल शामिल करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।


















































