फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला के तारा हॉल स्कूल के समीप एक वर्षा शालिका के साथ कैथूलाइन की ओर जाने वाली सीढ़ियों में एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति नेपाली मूल का है, जिसकी पहचान परी राम बहादुर के रूप में हुई है। इसकी उम्र करीब 48 से 50 वर्ष के बीच में है। प्रथम दृष्टया परिराम की मृत्यु शराब के नशे में गिरने के कारण हुई मानी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक गांव में गत 08 जून को एक 18 वर्षीय घर से लापता है, जिसके बाद उसकी रिश्तेदारी व हर जगह तलाश कर ली है, परंतु उक्त युवती का कोई अता-पता नहीं चला है। घरवालों का शक है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी का किसी ने अपहरण किया है। पुलिस ने लापता युवती के पिता के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है।
मनीष ठाकुर।भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने आज भरमौर के गला कटाई में मंडलीय भंडारण और कनिष्ठ अभियंता के आवास की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और उन्होंने सड़क निर्माण के लिए लोगों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि भरमौर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भरमौर सीवरेज व्यवस्था की हालत दयनीय थी, उसके जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 19 करोड़ रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरमौर में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है और जल्द ही कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई 10 बसें और आ गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को चौबिया बाईपास सड़क मार्ग को तय सीमा के भीतर पूरा करने निर्देश दिए और जल्द ही इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा श्री मणिमहेश यात्रा 2 साल बाद इस वर्ष होगी। यात्रा में आए यात्रियों की सुविधा के लिए नया हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके पश्चात विधायक ने 47 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र हड़सर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र हड़सर के इस भवन के निर्माण से अब यहां के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त देखभाल के लिए सहारा योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थी को 3 हजार प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की बात भी कही। इसके अतिरिक्त कृषि और उद्यान विभाग को विभागीय योजना से अवगत कराने के लिए शिविरों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात उन्होंने श्री मणिमहेश यात्रा के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता भी की। श्री मणिमहेश यात्रा के लिए उचित प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इसी के साथ उन्होंने लाडा की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर निशांत ठाकुर, एसडीएम भरमौर आसीम सूद, वेटरनरी सहायक निदेशक राकेश भंगालिया, पुलिस उप अधीक्षक चंबा अभिमन्यु, डीएफओ भरमौर नरेंद्र ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति दिलेर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महाजन व सीडीपीओ सुभाष देवरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल में प्राध्यापकों द्वारा चल रही भूख हड़ताल के पांचवें दिन जयराम ठाकुर के आश्वासन पर 4 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष धरमवीर सिंह के साथ हुई बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया की यूजीसी के सातवें वेतनमान को शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा तथा अन्य मांगों पर भी सोच विचार करके उन्हें भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राध्यापकों से भूख हड़ताल को कुछ समय तक स्थगित करने का भी आग्रह किया राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में कल ही विक्रम सिंह ठाकुर उद्योग एवं परिवहन मंत्री हिमाचल सरकार ने स्थानीय इकाई के सदस्यों को आश्वस्त किया था कि आपकी मुख्य मांगों पर जल्दी ही कैबिनेट में बात की जाएगी और उन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में स्थानीय इकाई के इकाई अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज तथा महासचिव प्रोफेसर करण सिंह पठानिया के नेतृत्व में फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एवं विक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद प्रस्ताव पास किया। अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भरद्वाज एवं सचिव प्रो. करण सिंह पठानिया ने आगे वताया कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ हुई बातचीत के अनुसार यदि 4 जुलाई तक अन्य मांगे स्वीकार नहीं होती हैं, तो हमारी भूख हड़ताल आंदोलन दोबारा फिर से शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ सुल्तान सिंह जसवाल, डॉ. स्वदीप सूद, डॉ. गुलशन धीमान, डॉ. लीना शर्मा, प्रो.संजय शर्मा, प्रो. ब्रजेश्वर, प्रो. संजीव कुमार, प्रो.सुनीता, प्रो.कंचन, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रमन चौधरी, प्रो. अनिता कुमारी, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. श्याम कालिया, प्रो. रोहिणी राणा, प्रो. विकास, प्रो. पीतांबर, प्रो.वंदना राणा, डॉ. आरती, डॉ. शर्मिता, डॉ. लक्ष्मी, प्रो. निर्मल सिंह, प्रो. जगदीप, प्रो. संजीव प्रो. सुमना देवी, डॉ.अक्षय, डॉ. वनिता व प्रो. विनीत के साथ-साथ स्थानीय इकाई के महासचिव प्रो. करण सिंह पठानिया तथा अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा देहरा विधानसभा के लुदरेट पंचायत के निवासी हवलदार अजीत सिंह रिटायर्ड पिछले कल 8 जून को अपने किसी निजी काम के लिए हमीरपुर गए हुए थे, वहां अचानक उनकी तबीयत खराब होने की वजह से हमीरपुर सिविल अस्पताल में ले जाया गया, वहां पर उन को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार तथा गांव वालों का कहना है कि 56 वर्षीय अजीत एक बड़े ही मृदुभाषी, मेहनती और मिलनसार व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 5 बच्चे हैं। 8 जून रात को उनका पार्थिव शरीर हमीरपुर से एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव लाया गया तथा 9 जून को दोपहर लुदरेट गांव के श्मशान घाट में वहां के स्थानीय निवासी कर्नल मनीष की अगवाई में योल से एक जेसीओ और 3 जवानों के दस्ते ने रीथ चढ़ाकर सैन्य सम्मान के अंतिम बधाई दी। हवलदार अजीत कुमार सेना की 103 टीए सिखलाई में 18 साल सेवाएं देने के बाद 2004 में सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके पार्थिव देह को उनके बेटे सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हंसराज सलारिया, हेमराज , जगदेव, हवलदार बंटू तथा कैप्टन विनोद आदि स्थानीय निवासियों के अलावा आसपास के पहचान वाले तथा रिश्तेदारों की सैकड़ों लोगों की भीड़ ने नम आंखों के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि आज तक हम कांग्रेस के साथ चलते रहे, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य था। न तो आज तक हमारी समस्याओं को सुना गया और न ही हमारे बारे में कुछ सोचा। जब चुनाव आते हैं, तब हमारी सुध लेते हैं और हमारे लोगों को बरगला कर बोतल ले लेते हैं, लेकिन फिर 5 वर्षाें उनके दर्शन नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग भी पढ़-लिख गए हैं और समझदार हो गए हैं। अब इनके झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। भाजपा ज्वाइन करने वाले विजय राणा, आशीष कुमार, कुंदन, राहुल और मोहिंदर सिंह ने कहा कि आज हमने जयराम ठाकुर की योजनाओं, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
अनूप। सुजानपुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हवलदार पुरुषोत्तम सिंह और उनकी पत्नी लता देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। गुरुवार को इस सेवानिवृत्त परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के सामने भारतीय जनता पार्टी का पटका अपने गले में डाला है। भाजपा महिला मोर्चा सदस्य एवं वार्ड सदस्य किरण कुमारी की अगवाई में पुरुषोत्तम सिंह उनकी पत्नी लता देवी निवासी गांव पनियाला ग्राम पंचायत दई दा नोन ने अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा में शामिल हुए इस सेवानिवृत्त परिवार ने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेते हुए कहा की सौभाग्य की बात है कि आज वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजापा के सदस्य बने हैं और उससे भी बड़ी बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें जो भी दायित्व पार्टी की ओर से सौंपा जाएगा, उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। शामिल हुए परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पिपलू मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले पारंपरिक व आकर्षक रंग-ढंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले का अपना एक समृद्ध इतिहास है तथा जिला कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर के लोगों की भावनाएं भगवान नरसिंह के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 10 जून को मेले का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। पहले दिन चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर बल्लभ भाई कथीरिया, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। 10 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड (हारमनी ऑफ पाइंस) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मेले के दूसरे दिन 11 जून को उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं 11 जून को हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोक गायक करनैल राणा मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों को भी अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मेले के तीसरे दिन 12 जून को समापन अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वंदना योगी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक ऊना विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले के समापन समारोह में उपस्थित होंगे। मेले के समापन दिवस पर 12 जून को ममता भारद्वाज प्रमुख कलाकार होंगी। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में पशु मेला भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा तथा रस्साकसी व वॉलीबॉल की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इससे पहले उन्होंने बंगाणा में अधिकारियों के साथ पिपलू मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बैठक में एसडीएम योगराज धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक आज दूसरे दिन भी धर्मशाला में जारी रही। दूसरे दिन की शुरुआत में युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास और राष्ट्रिय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कार्यकारिणी को संबाेधित किया। बैठक में चर्चा होने वाले विभिन्न सेशन में ट्रेनिंग, प्रवकता चयन हेतु यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम, मीडिया और सोशल मीडिया का रोल जैसे विषयों पर अलग अलग एक्सपर्ट्स ने अपनी बात रखी। दो दिन से चल रही इस बैठक में विशेष तौर पर युवाओं को पार्टी विचारधारा की मुख्य धारा से जोड़ने के विभिन्न विषयों को प्रमुखता दी गई। इसके साथ आगामी महीनों में ‘इंडिया राइजिंग टेलेंट’ कार्यक्रम को पूरे देश में शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने प्रदेश में घटित पुलिस पेपर लीक घोटाले और सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के साथ किए जा रहे छल जैसे मुद्दों पर बात रखी। निगम भंडारी ने कहा कि पुलिस पेपर लीक घोटाले में हर युवा को न्याय दिलवाने तक सरकार के खिलाफ ये संघर्ष जारी रहेगा। बैठक के समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी ने की। उनके साथ राष्ट्रिय सचिव सुधीर शर्मा और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश युवा कांग्रेस की सक्रियता और विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में अच्छी संख्या में युवाओं को टिकट देने की बात फिर दोहराई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने बताया कि 2 दिन चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न मुद्दों के साथ संपर्क और संवाद के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, ‘हर बूथ पर पांच यूथ’ को मज़बूती प्रदान करने और युवाओं के हक़ की लड़ाई लड़ने पर गंभीर विमर्श किया गया। हिमाचल प्रदेश में लगातार घट रहे पेपर लीक मामलों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा के लिए कल हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी रखी गई है। इसमें राष्ट्रिय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
सर्किट हाउस की ओर वाहनों को जाने की नहीं होगी अनुमति बाधित रहेंगे कई मार्ग, पुलिस द्वारा की गई अल्टरनेट व्यस्था पंकज सिंगटा। धर्मशाला 10 जून 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने जा रहे है। इसके मध्यनजर 10 और 11 जून को भारत के प्रथम नागरिक की सुरक्षा के दृष्टिगत धर्मशाला शहर में यातायात व्यवस्था हेतु 9,10 व 11 जून के लिए कई परिवर्तन किए गए हैं। कांगड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार 09, 10 व 11 जून को शहीद स्मारक धर्मशाला से सर्किट हाउस-चीलगाड़ी मार्ग आम वाहनाें के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों के जिन वाहनों के लिए पास जारी किए गए हैं केवल वही वाहन एक निर्धारित समय तक उस मार्ग पर चल पाएंगे। इसी के साथ माता कुणाल पथरी मार्ग की तरफ आने वाले वाहनों को जवाहर नगर होते हुए को सकोह बाजार से कुनाल पत्थरी मंदिर संपर्क मार्ग द्वारा भेजा जाएगा। मान चाय फैक्ट्री व नगरोटा की तरफ जाने वाले वाहनों को कैंची मोड़ नजदीक मैक्सिमस मॉल से होते हुए नगरोटा की तरफ भेजा जाएगा। वाहनों का सर्किट हाउस की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी वाहन को सर्किट हाउस के नजदीक जाने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। जैसे शहीद स्मारक धर्मशाला से सर्किट हाउस चीलगड़ी मार्ग, शहीद स्मारक धर्मशाला से बीएड चौक, शाहिद स्मारक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, कैंची मोड़ नजदीक मैक्सिमम मॉल से सर्किट हाउस और चाय फैक्ट्री नगरोटा, गांधी चौक से रेडक्रॉस चौक होते हुए कचहरी अड्डा वाया केसीसी बैंक चौक से शहीद स्मारक मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। इसी के साथ राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान यातायात को कुछ स्थानों पर रोका जाएगा। इसमें गगल से आने वाले भारी वाहनों को होटल मिड-वे नजदीक चैतड़ू स्थित नाका पर रोका जाएगा, पालमपुर जाने वाले यातायात को चरान खड्ड चौक पर रोका जाएगा और मैकलोडगंज, कोतवाली बाजार, धर्मशाला व घरोह से आने वाले यातायात को गांधी चौक पर रोका जाएगा। यदि इस दौरान वाहनों का जमावड़ा अधिक हो जाता है तो इसके मध्यनजर भी व्यवस्था की गई है। धर्मशाला से गगल जाने वाले वाहनों को वाया घरोह, बनाेई व पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेजा जाएगा और गगल से धर्मशाला जाने वाले वाहनाें काे चैतडू़ चाैक व शीला मार्ग पर भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ पर आमजन का सहयोग अपेक्षित किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से निवेदन किया गया है कि कोई भी वाहन बिना अनुमति के सर्किट हाउस की ओर ना जाए, चील गाड़ी मार्ग पर रहने वाले स्थाई व अस्थाई निवासियों से निवेदन है कि कृपया अपने वाहन सर्किट हाउस की ओर न ले जाएं तथा अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करें। इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मशाला के समस्त निवासियों से निवेदन किया गया है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा न करें, बल्कि अपनी गाड़ियों को व्यक्तिगत पार्किंग या धर्मशाला के सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना सुनिश्चित करें, चील गाड़ी मार्ग पर कोई भी व्यक्ति अपना दुपहिया या चौपहिया वाहन खड़ा न करें। निर्देशों का पालन न करने की सूरत में उक्त वाहनाें को हटाने के लिए क्रेन का प्रयोग किया जाएगा। पुलिस द्वारा कहा गया कि यह मामला अति संवेदनशील व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सभी से निवेदन किया जाता है कि सभी इस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
करसोग की रहने वाली एक युवती को इंटरनेट पर हुई दोस्ती भारी पड़ी। युवती युवक के कहने पर जब उससे मिलने गई तो उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उक्त नाबालिगा शिमला जिला के कुमारसैन के एक युवक के साथ इंटरनेट पर हो गई। इसी पर युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही युवती उसके पास पहुंची तो उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई और सारी जानकारी परिजनों को दी। सइ संबंध में करसोग थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं इस बारे में डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मनाेज कुमार : दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में तीन दिवसीय आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया गया। इस मौके पर तीन दिवस आचार्य विकास वर्ग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न सोपानो, आयामों और कार्यकलापों पर गहनता से विचार-विमर्श व चर्चा की गई। वर्ग की अध्यक्षता हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन जिला अध्यक्ष मस्तराम ने की। आचार्य दीदियों को बीआरसी अर्की लच्छी राम, जिला उपाध्यक्ष सोलन रामचंद्र, योग व संस्कार केंद्र प्रमुख दाड़ला स्कूल सत्यवती के बहुमूल्य विचारों और मार्गदर्शन का भी साथ मिला। समापन अवसर पर महामंत्री हिमाचल शिक्षा समिति दिलाराम चौहान ने 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के संदर्भ में आचार्य दीदियों को विद्या भारती व हिमाचल शिक्षा समिति की नई रणनीतियों से अवगत करवाया तथा साथ ही आचार्य दीदियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करें। इस मौके पर दाड़लाघाट स्कूल के 07 सरस्वती विद्या मंदिरों के 50 आचार्य-दीदियों ने भाग लिया।
अध्यक्ष ने मनसिंबल में पंचायत घर और सामुदायिक भवन जनता को किया समर्पित 562 लाख से भाडल देवी, सुतरेहड़, मनसिम्बल, हैंझा और बोदा को मिलेगा पेयजल प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने ग्राम पंचायत मनसिम्बल में 12 लाख की लागत से बने पंचायत घर भवन और 12 लाख से ही निर्मित सामुदायिक भवन जनता को समर्पित किया। यहां लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सतत विकास और लोगों का उत्थान सरकार की विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास के लिए धन की किसी रूप में कमी नहीं है। उन्होंने मनसिम्बल पंचायत वासियों को नए पंचायत भवन और सामुदायिक भवन की बधाई दी और कहा कि सामुदायिक भवन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक समारोह के आयोजन में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन के निर्माण से भी पंचायत की बैठकों इत्यादि के लिए लाभदायिक होगा। उन्होंने पंचायत भवन के लिए जमीन दान देने वाले प्रीतम चंद और विक्रम चंद तथा सामुदायिक भवन के जमीन देने वाली आशा देवी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जमीन के अभाव में ऐसे लोगों के सामने आने से ही विकास कार्य मूर्त रूप ले पाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर तीनों परिवारों का धन्यवाद किया और विकास में उनके योगदान को सराहनीय बताया। उन्होंने विभागों को दोनों भवनों में दानवीरों के नाम भी अंकित करने दिशा-निर्देश भी जारी किए। परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण और समान विकास संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योजनाओं का निर्माण भविष्य की जरूरतों के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि लोगों को वर्षों तक लाभ मिलता रहे। परमार ने कहा कि गांव भाडल देवी, सुतरेहड़, मनसिम्बल, हैंझा और बोदा में पेयजल की कमी के स्थाई हल के लिए जल जीवन मिशन में 562 लाख की पेयजल योजना एक माह में आरंभ कर ट्यूबवेल से पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने पंचायत घर के प्रथम तल पर मीटिंग हाल का एस्टिमेट में बनी राशि पंचायतीराज विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाने की घोषणा की और सामुदायिक भवन के प्रथम तल के निर्माण के भी लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रदेश की कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, ग्राम पंचायत प्रधान अनिता गुलेरिया, उपप्रधान संजीव सैनी, प्रधान बंदना अवस्थी, प्रधान सोनिया बंटा, बीडीसी सदस्य अमित कुमार, बूथ अध्यक्ष रमेश शर्मा, मूल राज, वाम देव, रोशन रैना, विनोद कुमार, मुकेश मिश्रा, विक्रम जरयाल, बीडीओ सिकंदर, एसडीओ आंनद कटोच, देविंदर परमार और रिद्धिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के लोग तथा गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में बाबा सीता राम जग कमेटी की ओर भंडारे का आयाेजन दस जून को किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान अश्वनी चाचा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कमेटी की ओर भंडारा लगाया जा रहा है।, मगर कोरोनाकाल के दौरान लगभग दाे वर्षाें से भंडारे का आयाेजन नहीं करवाया गया है, लेकिन इस बार कमेटी ने भंडारा लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हाेंने बताया कि इस बार कमेटी की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, आयोजकों में से सुदर्शन कुमार, गिरधारी लाल, संजय गोरू, संतोष कुमार, गुरनाम व गगन आदि ने लोगों काे भंडारें में आने की अपील की है।
रंजीत सिंह। कुनिहार न्यू बस स्टैंड कुनिहार में 12 जून को 16 वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन आदर्श समिति कुनिहार के सौजन्य से करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष देवेंद्र तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष कोरोना अवधि के बाद यह जागरण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशिद्ध पंजाबी गायक निपुन सारंग, उत्तराखंड विकास नगर के गायक पंडित हरीश कौशिक व हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर चंबा महामाई के जागरण का अपनी मधुर आवाजों से गुणगान करेंगे। जागरण के दौरान योगेश जुमानियां आर्ट ग्रुप उत्तराखंड की आकर्षक झांकिया भी लोगों का मनोरंजन करेगी। जागरण में लक्की चांदला कुनिहार एंकर की भूमिका में होंगे। इस दिन ज्वालाजी से मां ज्वाला की पावन ज्योति लाई जाएगी, जिसका पूरे कुनिहार शहर में भृमण करवा कर शहर वासियों को ज्योति के दर्शन करवाए जाएंगे। समिति की बैठक में कोषाध्यक्ष हनी झांझी, राहुल मित्तल, लक्की झांझी, मंजूर कुरैशी, विजय धवन, सुमित झांझी, निखिल झांझी, रविंद्र चौधरी, हनी खुराना, हर्षित खुराना, हर्षित चौधरी, नवीन शर्मा व मनी झांझी आदि सदस्य मौजूद रहे।
उपमंडल शाहपुर के मल्टी टास्क वर्करों के मूल दस्तावेजों की 25 जून को होगी जांच फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा ने बताया कि नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 13 राजकीय प्राथमिक पाठशाओं, 03 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून को प्रातः 10 बजे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में की जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगणी, राप्रापा बूसल, राप्रापा खरट, राप्रापा सुराणी, राप्रापा बालूगलोआ, राप्रापा घीण, राप्रापा थाना, राप्रापा बलवाणा, राप्रापा रजियाणा-2, राप्रापा अप्पर रजियाणा, राप्रापा ठानपुरी, राप्रापा रजियाणा-1, राप्रापा गबला अंदराड़ और राजकीय माध्यमिक पाठशाला जगणी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सदरपुर के लिए जिन उम्मीदवारों ने पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है। उनके मूल दस्तावेजों की जांच 27 जून को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, नगरोटा बगवां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे की जाएगी। इसके अतिरिक्त उपमंडल शाहपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलोथर और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सलवाणा के पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के मूल दस्तावेजों की जांच 25 जून, 2022 को प्रातः 10 बजे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा के कार्यालय में की जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी दर्शाई गई तिथि को अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे संबंधित कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
सोलन की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा और उनके गुरु मीनाकेतन साहू ने शिमला में आयोजित तीन दिवसीय गीतांश उत्सव-3 ओपन श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर सोलन सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. मनीषा शर्मा ने प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में ओडिसी नृत्य के तहत भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और देशभर से आए बेहतरीन प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. मनीषा शर्मा ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शिमला में आयोजित गीतांश उत्सव-3 जो कि तृतीय अखिल भारतीय अन्तर विद्यालय एवं ओपन राष्ट्रीय नृत्य, संगीत, बहु भाषा ड्रामा, गायन, वादन, चित्रकला एवं उत्सव प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता है में ओपन श्रेणी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में देशभर के श्रेष्ठ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने अवगत करवाया कि वे सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल के संगीत विषय के अध्यापक एवं देश के प्रख्यात ओडिसी नर्तक मीनाकेतन साहू से नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने 35 वर्ष की आयु में नृत्य सीखना आरम्भ किया। डॉ. मनीषा शर्मा ने लगन, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर नृत्य सीखकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और यह सिद्ध किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसी प्रतियोगिता में कला के क्षेत्र में सोलन को नया आयाम देने वाले एवं देश के जाने माने नर्तक मीनाकेतन साहू से ओपन श्रेणी में ओडिसी नृत्य के अंतर्गत गंगा तरंग की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु-शिष्य की इस जोड़ी के प्रदर्शन ने जहां कला के फलक पर सोलन को स्थापित किया है, वहीं अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित किया है।
देव भूमि हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी का आम आदमी पार्टी हार्दिक स्वागत करती है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने धर्मशाला में कहा माननीय राष्ट्रपति महोदय इस दौरान प्रदेश के धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे लेकिन आम आदमी पार्टी उनके ध्यान में लाना चाहेगी कि जिस केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति शिरकत करने आ रहे हैं। उस दीक्षांत समारोह का आयोजन पूर्व की तरह आज भी उधार के भवन में किया जा रहा है , केरल से बेहतर शिक्षा मॉडल का दावा करने वाली भाजपा सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्तमान हालात खोलते हैं पिछले तेरह वर्षों से केंद्रीय विश्विद्यालय उधार के भवन में संचालित किया जा रहा है इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सरकारें रहीं लेकिन कोई भी सरकार केंद्रीय विश्विद्यालय को अपनी ज़मीन नहीं दिलवा पाई।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सेंट पॉल्ज विद्यालय में उच्चायुक्त कनाडा पैट्रिस देवर्ट तथा महावाणिज्यदूत कैमरोन मकाय का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यालय के भौगोलिक परिसर को देखते हुए प्रधानाचार्य रेपरेड वीरेंद्र माल सिंह के नेतृत्व में दूरगामी सोच को आगे रखा तथा उन्होंने विद्यालय के ऐतिहासिक परिचय का जाना और साथ ही विद्यालय की ऐतिहासिक स्मरणीय जानकारी को प्राप्त करके विद्यालय के सभी आगामी कार्य व्यवस्था को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य की प्रशंसा की और साथ ही अपने व्यक्तव्य में विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे और उन्नति को प्राप्त करके विद्यालय का नाम ऊंचाई पर पहुंचने की भी कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उच्चायुक्त कनाडा का आभार जताया तथा अपने व्यक्तव्य में उनके आने तथा समय निकालने के लिए भी उनका आभार जताया।
सोलन के ऐतिहासिक मैदान में चल रहा ग्रीष्मोत्सव-2022 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में किशन वर्मा, हिमांशी तनवंर और अजय भारद्वाज ने धूम मचा दी। तीनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सबसे किशन वर्मा ने स्टेच संभाला और पिंक प्लाजो गाना गाकर समा बांध दिया। उसके बाद ओसुमित्रा, चुटा लातों कांडे जैसे सुपरहिट गाने गाकर उन्होंने ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद हिमांशी तनवंर ने अपनी गायकी का रंग बिखेरा और बॉलीवुड गाना तितलिया वरगा गाकर सभी को वॉलीवुड की दुनिया में पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने ग्रीष्मोत्सव में पंजाबी गाने का तड़का लगाया। और लहंगा, इनलीगल वैपन जैसे गाने गाए। इसमें सभी दर्शक खूब झूमे। अभी हिमांशी के गानों का बुखार दर्शकों से उतरा ही नहीं था कि तभी अजय भारद्वाज मंंच पर पहुंच गए। उनकी एंट्री भी धमाकेदार हुर्ई। उन्होंने पहाड़ी और सूफी गानों से समा बांध दिया। सबसे पहले उन्होंने तू माने या ना माने, सोनिए जे तेरे नाल जेसे गानों से सभी का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी ताल छेड़ी और कराई दियां लंबाड़ा, शिल्पा शिमले वालिए जैसे गाने गाए। चौथी सांस्कृित संध्या में मुख्यतिथि के रूप में समाजसेवक तरसेम भारती ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने और कहा कि हिम फ्रेंड्स सोलन के इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप मै रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 डिस्ट्रिक्ट गवनर इलेक्ट वेद प्रकश काल्टा ने की हिम फ्रेंड क्लब पिछले कई सालो से मेले का आयोजन करवा रहा है जो बहुत हे सरहनीय है इस तरह के मेले से लोगो में भाई चारा व मेल-जोल बढ़ता है। क्लब के सदस्यों ने मुख्यतिथि का स्वागत किया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष विशाल वर्मा ने मुख्यतिथि के पहुंचने पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान विशाल वर्मा, अजय कंवर,संदीप बातरा, चन्दर भानु भंगरा, नमन गोयल सामंत बाली आशीष आजाद, प्रवीण, संजय जोशी, अनु कपूर, परवेश कंवर, भूपिंद्र मोहन ठाकुर, गगन सूरी अभिषिक व प्रेस सेक्रेटरी तोमर ठाकुर मौजूद रहे। क्लब के महासचिव अनिल चौहान ने बताया कि चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमांशी तनवंर, किशन वर्मा और अजय भारद्वाज ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। जबकि अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी है। मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी, परफ्यूम, क्रॉकरी, फैशन, फिटनेस, , शूज, कालीन, पर्दे, फर्नीचर, हैंडलूम, कपड़े, किचन वेयर, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें, कारपेट, हैंडलूम, टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम, साज सज्जा का पूरा सामान, क्रॉकरी सहित कई स्टालें लगी हैं। साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक, पर्स, अचार मुरब्बे आदि उचित मूल्य पर मिल रहे हैं।
दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई करें विधानसभा अध्यक्ष दोनों विधायकों ने जनता की भावनाओं से किया खिलवाड़ फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के तहत दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करें। राणा व होशियार सिंह ने जोगिंद्रनगर व देहरा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने राणा व होशियार सिंह को भाजपा के खिलाफ जनादेश देकर विधानसभा भेजा था। दोनों निर्दलीय विधायक अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन पर दल-बदल कानून लागू होता है। विधानसभा अध्यक्ष स्वत संज्ञान लेते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई करें। इन्हें अब विधानसभा सदस्य रहने का कोई अधिकार नहीं है। जनता ने इन्हें निर्दलीय चुनकर विधानसभा भेजा था। भाजपा में शामिल होने से पहले ये विधायक पद से इस्तीफा देते। सुक्खू ने कहा कि भाजपा का पत्ता विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ होने वाला है। दोनों विधायक डूबती नैया में सवार हुए हैं। अयोग्य घोषित किए जाने के आधार यदि एक निर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से किसी राजनीतिक दल की सदस्यता को छोड़ देता है। यदि कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है। यदि किसी सदस्य द्वारा सदन में पार्टी के पक्ष के विपरीत वोट किया जाता है। यदि कोई सदस्य स्वयं को वोटिंग से अलग रखता है। छह महीने बाद यदि कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है।
संयुक्त कार्यालय भवन में एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र मौजूद रहे। सर्वप्रथम तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर ने एनडीआरएफ की टीम का स्वागत किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों और अन्य कर्मचारियों को किसी भी आपदा से निपटने के बारे में बताया। एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेम नेगी के नेतृत्व में छात्रों व अन्य स्टाप को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के प्रधानाचार्य, स्कूल के प्रवक्ता रसायन विज्ञान, तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर व अन्य स्टाप इस मौके पर मौजूद रहे।
विधानसभा जयसिंहपुर शिक्षा खंड लंबागांव के तहत बुधवार को श्री निवासा रामानुजन छात्र योजना के तहत आज मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस दौरान लंबागांव, पंचरूखी, चड़ियार के क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र उपस्थित रहे। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों को दसवीं और वाहरवीं में अव्वल आने वाले उक्त छात्रों को लैपटॉप दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक रविंद्र धीमान ने अपने संम्बोधन कहां कि पिछले दो वर्षो से मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित नहीं किए गए थे। क्योंकि बीच में कोरोना काल में यह सब नहीं हो पाया था। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान, एस डी यम अपराजिता चंदेल कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय जयसिंहपुर के प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा के साथ विभिन्न स्कूलों के आए अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहे।
श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय भवारना में बुधवार को सत्र (2018-19) और (2019 -20) के मेधाबी छात्रों को लैपटॉप वितरित किये गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शिरकत की और मेधावियों को लैपटॉप वितरित किये। विधानसभा अध्यक्ष ने 511 लैपटॉप वितरित किये, इसमे 299 सुलाह विधानसभा क्षेत्र और 212 पालमपुर विधानसभा क्षेत्र सम्बंधित छात्रों को वितरित किये गए। इसमें सबसे अधिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय डरोह के 38 मेधावियों ने लैपटॉप प्राप्त किये। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेधावियों को लैपटॉप उपलब्ध करवाने लगभग 83 करोड़ रुपए खर्च किये गए हैं। इसमें दसवीं कक्षा के 4500, बारहवीं कक्षा के 4500 और स्नातक स्तर के 1000 मेधावियों को लैपटॉप वितरित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में 8412 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड जैसे संकट काल में जब सारी दुनिया थम गई थी ऐसी विकट परिस्थितियों में प्रदेश के विकास को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए ये ज़रूरी है कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए वक्त के साथ शिक्षा नीति में भी बदलाव किया जाता रहे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी समय की मांग और जरुरत के हिसाब से देश की शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के लिए देशभर में लागू की जा रही है। परमार ने कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना करने से ही श्रेष्ठता आती है और बिना चुनौती के जीवन नीरस होता है। उन्होंने कहा कि जो जीवन में चुनौती को स्वीकार करता वहीं जीवन में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नईं शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने का कार्य अब अध्यापकों के जिम्मे है और प्रदेश के अध्यापक इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा की जरूरतों और भारत के वैभव, इतिहास, परमपराओं और संस्कृति को पाठ्यक्रम में शामिल कर पूरे देश एक जैसी शिक्षा का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय भवारना की मुस्कान से वर्चुअल माध्यम संवाद किया। कार्यक्रम में सुलह मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, प्रधान भवारना वन्दना अवस्थी, प्रधान भड़गवार सोनिया बंटा, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बच्चें एवम अभिवावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 9 जून गुरुवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सहायक आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे पंडोह के समीप स्योल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाबदार में डाक्टरों के लिए निर्मित आवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा के भवन तथा उठाऊ सिंचाई योजना नगवांई का लोकार्पण करने के बाद वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट शनोर के भवन का उद्घाटन करने के उपरांत वे श्री देव गणपति मंदिर भटवाड़ी में देव दर्शन समारोह में भाग लेंगे। भटवाड़ी में उठाऊ पेजयल योजना भटवाड़ी-शाला-शाड़ा-ओडीधार-बाटा तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने के उपरांत वे भटवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा बुधवार को 565 मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए | उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थी व उनके शिक्षक सरकार के लिए प्राथमिकता है| विद्यार्थी देश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है| आज स्थानीय बचत भवन में राकेश पठानिया द्वारा नूरपुर तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ते विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए| इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र नुरपुर के 237 वह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के 279 विद्यार्थी उपस्थित रहे जिन्हें लैपटॉप बांटे गए| इसके अतिरिक्त 4 महाविद्यालयों के 49 विद्यार्थी उपस्थित थे जिन्हे वर्ष 2019 -20 के लिए लैपटॉप बांटे गए| इस मौके पर फतेहपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव ठाकुर उपस्थित रहे| पठानिया ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों के पास लैपटॉप फोन आवश्यक है| लैपटॉप मिलने से बच्चों को डिजिटल पढ़ाई में आसानी होगी वह सहायता मिलेगी, बच्चों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी इससे काफी मदद मिलेगी| इस उपलक्ष पर भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव ठाकुर, एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएफओ अनिल आहरी, वीडियो श्याम सिंह, अन्य अधिकारी, मेधावी बच्चों के माता-पिता, कॉलेज स्टॉफ, स्कूल स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
जन मानुष सेवा संगठन को लोगों की सेवा के लिए सीएमओ काँगड़ा द्वारा दिए गये दो आक्सीजन कंसीट्रेटर का लोकार्पण एसडीएम काँगड़ा नवीन तनवर द्वारा संगठन के वीरता स्थित सेवा केंद्र में किया गया। इस मौक़े पर पहुचें एसडीएम काँगड़ा ने कहां कि जिस तरह की सेवा जन मानुष संगठन द्वारा लोगों को दी जा रही है यह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहां कि उन्होंने कई तरह के लंगर लगते हुए देखे लेकिन आक्सीजन का लंगर जिस तरह से काँगड़ा में जन मानुष सेवा संगठन द्वारा लगाया गया यह काँगड़ा ज़िला के लिए सौभाग्य की बात है कि काँगड़ा में इस तरह का संगठन सेवा दे रहां है। उन्होंने कहां कि दिन रात इस सेवा में लगे संगठन का हर सदस्य इसके लिए सही मायने में प्रशंसा का हक़दार है। उन्होंने कहा कि 26 सदस्यों वाले इस संगठन के अच्छे तालमेल की बजह से आज क्षेत्र के बीमार लोगों को सेवा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठनो के कारण प्रशासन का दबाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि संगठन और अधिक कार्य करे इसके लिए हम हर कदम पर इनके साथ है और संगठन को प्रशासन से किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ती है तो हम उसके लिए हर क़दम पर इनके साथ है। इस मौक़े पर संगठन के अध्यक्ष पंकज ओबराय ने अपने सम्बोधन में कहां कि आज संस्था के पास एक वर्ष में क़रीब 25 आक्सीजन कंसीट्रेटर उपलब्ध है जिसमें से अधिकतर सेवा में रहते है और कई बार ज़रूरतमद को संगठन सेवा भी देता है। उन्होंने कहां कि अगर प्रशासन व क्षेत्र के लोगों का योगदान रहां तो संगठन 50 आक्सीजन कंसीट्रेटर सेवा के लिए रखेगा। उन्होंने कहां की संगठन के सदस्य की मेहनत के कारण आज संगठन इस मुक़ाम पर है कि लोगों को सेवा दे पा रहा है।
कांगड़ा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बढ़ती वारदातों पर बुधवार को 60 महिला मंडलों और सामाजिक सागठनों ने पालमपुर में रोष प्रदर्शन किया जिसमें लगभग 250 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने एक स्वर में घरेलू हिंसा के खिलाफ जबरदस्त नारे देते हुए न्याय के लिए गुहार लगाई। गौर तलब है कि हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़े दर्शाते हैं कि कांगडा जिला औरतों के लिए सबसे अधिक असुरक्षित है। हाल ही में घटी एक ऐसी ही घटना ने महिला मंडलों को घरेलू हिंसा के खिलाफ लामबंद होने के लिए मजबूर कर दिया। 9 अप्रैल को बैजनाथ में मलका देवी नाम की 45 वर्षीय महिला का शव बिनवा खड्ड से बरामद हुआ। गौरतलब है कि मलका अपने ससुराल (देहन) से ठीक एक महीने पहले 9 मार्च को अचानक गायब हो गयी थी। मलका के मायके तथा गाँव के आस पास (पड़ोस) के अनुसार मलका अपनी 21 साल की शादी में घरेलू हिंसा तथा पति द्वारा प्रताड़ना का शिकार थी। आज मलका देवी संदिग्ध परिस्थायों में गायब होने के चार महीने बाद मलका के परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। महिला मंडलों का कहना है कि इस मामले में मलका के गुमशुदा होने के बाद भवारना पुलिस थाने द्वारा उचित जाँच पड़ताल नहीं की गयी और ना हिं आज तक मलका के परिवार वालों के गहराई से बयान लिए गए हैं। महिला मंडलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ये बात रखी कि घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस और कोर्ट दोनों ही न्याय दिलाने से चूकते आये हैं, और संज्ञान लेने के बजाए हिंसा करने वालों को शय देने वाले बन जाते हैं। “बेटी बचाओ” आज एक जुमला मात्र बन के रह गया है, तभी तो आज कांगड़ा में बच्चों में लिंग अनुपात घटता जा रहा है, लड़कियों को पैदा ही नहीं होने दिया जाता। महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए 2005 में जारी महिला संरक्षण अधिनियम को 26 अक्तूबर, 2006 को कानून का रूप देकर लागू किया गया। इसमें महिलाओं से शारीरिक दुव्र्यवहार, उन्हें शारीरिक पीड़ा पहुंचाने, उनके जीवन या स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने या उनसे लैंगिक दुव्र्यवहार को अपराध माना गया है। कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट में बताया गया था कि विवाहित महिलाओं में लगभग 8 प्रतिशत महिलाएं यौन हिंसा तथा 41 प्रतिशत महिलाएं अन्य विभिन्न प्रकार की हिंसा तथा शारीरिक उत्पीडऩ की शिकार होती हैं। इन मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के साथ पुलिस कर्मियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर संवेदन शील बनाने का कार्य अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में SDM पालमपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। साथ ही महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की गयी है।
--सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से विद्यार्थी हो रहे है प्रोत्साहित : कपूर प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा को गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। यह बात विधायक जियालाल कपूर ने बुधवार को श्रीनिवासन रामानुज विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से लैपटॉप वितरित करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 73 मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार के तौर पर लैपटॉप दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना के तहत परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप दिए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक आसीम सूद, खंड परियोजना अधिकारी अरुणा चाढक, प्रधान ग्राम पंचायत भरमौर अनिल कुमार, बीपीओ मैहला रंजना शर्मा सहित शिक्षा खंड भरमौर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
--83 करोड़ रुपये किये गए है व्यय -- मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मण्डी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 20,000 मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पर 83 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने अपने जिलों से कार्यक्रम में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित नागरिक लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी देन है। विद्यार्थी सही कार्य के लिए तत्परता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि विद्यार्थियों के विचार शुद्ध और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के विजेता विद्यार्थियों का यह वर्ग अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने और अगली बार लैपटॉप जीतने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और कई मानकों में केरल को भी पीछे छोड़ दिया है, जो हम सभी के गर्व का विषय है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को गम्भीरता से नहीं लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करना उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लैपटॉप वितरण में कुछ विलम्ब हुआ, परन्तु अब प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के बदलाव से शिक्षा प्रणाली में भी बहुत परिवर्तन आया है और लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल जैसे आधुनिक उपकरण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मण्डी में नया राज्य विश्वविद्यालय खोला है जिससे मण्डी सहित निकटवर्ती जिलों के छात्रों को उनके घर-द्वार पर उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों को जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वेतनमान प्रदान किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के मेधावी विद्यार्थियों से भी संवाद किया। विद्यार्थियों ने लैपटॉप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी पढ़ाई में मददगार साबित होगा। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का सिग्नेचर सॉन्ग भी जारी किया। इस गीत की रचना एवं गायन डॉ.गोपाल कृष्ण, प्रो.सुरेंद्र शर्मा, डॉ सतीश ठाकुर और डॉ.हेम राज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर राज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र ‘शिक्षा के नए आयाम’ का भी प्रदर्शन किया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में राज्य के कुल बजट का लगभग 16 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को अधिक भविष्योन्मुख बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार ने अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं आरभ की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और ऑनलाइन कक्षाओं के लिए हर घर पाठशाला आरम्भ की गई। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षो के दौरान प्रदेश में अध्यापकों के 10 हजार से अधिक पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्षों के अंतराल के बाद मंडी में एक और राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। इस अवसर पर मंडी जिला के लगभग 2900 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधान सचिव, शिक्षा मनीष गर्ग ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी व प्रकाश राणा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, नगर निगम मंडी की महापौर रूपाली जसवाल, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ.डी.डी.शर्मा, पूर्व विधायक डी.डी.ठाकुर व कन्हैया लाल, उपायुक्त मण्डी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
चंगराडा के युवाओं ने मिलकर प्रचंड गर्मी को देखते हुए ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाई। युवाओं द्वारा बाजार में आनें वाले ग्राहकों के अलावा सड़क से गुजर रहे लोगों व वाहनों को रोककर उन्हें ठंडा-मीठा पानी पिलाया गया। नितिन, अखिल, बलदेव, सुमित, शाहलू, अंकू, अमरजीत, राजू, संजू, सौरव, हरदेव कुमार का कहना है कि प्रचंड गर्मी के मौसम में जल सेवा करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। गर्मी को देखते हुए जल की सेवा की गई है। गर्मी में सभी जीवों को पानी की अधिक जरूरत होती है। जल का संरक्षण करना बेहद जरूरी है।a
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को हमीरपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज के घर पहुंच कर उन को सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी दिवंगत धर्मपत्नी सीमा भारद्वाज की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में बुधवार को डीपोज़िट मोबेलाईजेशन ऐजेंट (डीएमए) के तहत सहकारी सभाओं को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश सहकारिता विभाग व सहकारी बैंक के सयुंक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाटा ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहकारी बैंकों की अहम भूमिका रहती है ऐसे में सहकारी सभाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है ताकि आर्थिक विकास के साथ साथ समाज की भी उन्नति हो सके। उन्होंने कहा कि पहले सहकारी सभाओं के माध्यम से कारोबार के लिए कुछ चुनिंदा विषयों पर ही कार्य किया जाता था परंतु वर्तमान में आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिए सहकारी सभाओं द्वारा किसी भी क्षेत्र में कारोबार किया जा सकता है जिसके लिए सहकारी बैंक के माध्यम से ऋण व अन्य लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सहकारी बैंक व सहकारी सभाओं को जोड़कर सहकारी क्षेत्र में विविधता लाना है ताकि रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
बुधवार को एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर ने अपने कार्यालय में कांगड़ा के प्रेस बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रेस बंधुओं से मिलकर कांगड़ा की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी लेना रहा। बैठक में कांगड़ा उपमंडल से संबंधित प्रमुख समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मंदिर से संबंधित सभी प्रकार के मुद्दे, ट्रैफिक से संबंधित सभी प्रकार के मुद्दे और वाहनों की पार्किंग की समस्या से संबंधित मुद्दे रहे। कांगड़ा शहर को किस प्रकार पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ किया जाए, इस पर चर्चा की गई। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि कांगड़ा शहर व वज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मिल सके इस पर जल्द कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा शहर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए इसके प्रत्येक बिंदु को देखा जाएगा और किस प्रकार कांगड़ा शहर को इस समस्या से निजात दिलाई जा सके, इस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा शहर में पार्किंग एरिया की कोई कमी नहीं है, यदि कहीं कमी होगी तो उसे जल्द पूरा किया जाएगा, साथ ही पार्किंग होते हुए भी यदि कोई अपना वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा प्रत्येक समस्या पर एक-एक करके उचित कार्यवाही की जाएगी।
डबल इंजन की सरकार में जनजातीय क्षेत्रों में विकास की रफ्तार दौड़ रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विकासात्मक सोच से आज जिला किन्नौर, लाहौल-स्पीति समेत पांगी और भरमौर क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। यह बात भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एंंव सदस्य जनजातीय सलाहकार परिषद संतोष राज नेगी ने जारी प्रेस ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों से आज किन्नौर को एफआरए यानी वन अधिकार कानून 2006 लागू हो पाया तथा प्रदेश की जयराम सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है। इसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों का तेजी के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम का आकार वर्ष 2018-19 में 567 करोड़ रुपये था जबकि वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने 846.49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त सीमा क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 25.95 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्से व 2.88 करोड़ रुपये राज्य के हिस्से के रूप में जबकि वर्ष 2021-22 के लिए 25 करोड़ रुपये केन्द्रीय हिस्से और 2.78 करोड़ रुपये का राज्य के अंश के रूप में प्रावधान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत परिवहन, सड़कों एवं पुलों और भवन निर्माण पर वर्ष 2018-19 के दौरान 127.69 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान था जबकि वर्ष 2021-22 के लिए 244.06 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है जिसके लिए पीएम मोदी, सीएम जयराम ठाकुर और वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह 20 सूत्रीय कार्यक्रम में भी जनजातीय क्षेत्रों का ख्याल रखा गया है जिसमे 2006 के प्रावधानों के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में निर्धारित 7095 लक्ष्यों के विरुद्ध 8669 जबकि वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित 6829 लक्ष्यों के मुकाबले 7509 लक्ष्यों की प्राप्ति हुई। वर्ष 2018-19 के दौरान जनजातीय क्षेत्र पांगी व भरमौर में टैलीमेडिसन की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया जिसके अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 200 लाख रुपये, 2019-20 में 174 लाख रुपये और 2020-21 में 193 लाख रुपये का प्रावधान किया गया। वर्ष 2021-22 में 84 लाख रुपये प्रस्तावित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बतया कि केंद्र सरकार ने 2018-19 के दौरान तीन नए एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल भरमौर, पांगी ओर लाहौल में खोलने की स्वीकृति प्रदान की, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2019-20 से आरम्भ कर किया दिया है। केंद्र सरकार से इन आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए अब तक 32 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य प्राध्यापक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में यूजीसी वेतनमान न मिलने के विरोध में तथा अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रहा। बुधवार को भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा। संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा सचिव संदीप कुमार ने कहा कि प्राध्यापक अपनी निष्ठा से अपना कार्य करते हैं, विद्यार्थियों का नुकसान ना हो इसलिए स्नातक स्तर की परीक्षाओं का संचालन भी कर रहे हैं। भीषण गर्मी में भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। यह निराशाजनक है, कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राध्यापकों द्वारा मूल्यांकन कार्य रुकने से बहुत से विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है, व जिसकी जिम्मेवारी सरकार को लेनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि 9 जून तक कॉलेजों में इसी तरह से रोज सुबह दस बजे से पांच बजे तक मांग के समर्थन में भूख हड़ताल होगी तथा दस जून से क्रमिक अनशन होगा। इस अवसर पर डॉ विश्वज्योति,अजय तथा रवि भी मौजूद रहे।
मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर आज उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थित में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी तैयारियां समय रहते शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. विकास सूद ने लोक निर्माण विभाग को समय रहते नालियों व नालों की सफाई व्यवस्था तथा सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र चिन्हित करने तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में पॉवर लाईट लगाने के निर्देश भी दिए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय रहते स्कूलों में स्थापित पीने के पानी की टंकियों को साफ करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि बरसात में आपात स्थिति की सूचना उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट के कार्यालय में तुरंत दें ताकि शीघ्र त्वरित कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एच.सी. शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कण्डाघाट संतोष कुमार, नगर पंचायत कण्डाघाट के कार्यकारी अधिकारी कण्डाघाट राजेश, लोक निर्माण विभाग कण्डाघाट के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, सहायक उप निरीक्षक इन्द्र प्रकाश एवं एरिफ कम्पनी के अंकित वर्मा उपस्थित थे।
खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रावा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ी बही और राजकीय प्राथमिक पाठशाला अप्पर खड़ी बही के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है, उनके मूल दस्तावेजों की जांच 29 जून, 2022 को उपमण्डलाधिकारी (नागरिक), शाहपुर की अध्यक्षता में खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में प्रातः 10 बजे की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 29 जून, 2022 को अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
--चालू वित्त वर्ष में शिक्षा पर व्यय होंगे 8412 करोड़ --650 लैपटॉप किए गए वितरित प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। शिक्षा के बेहतर विकास के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रूपये बजट का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। सरवीन चौधरी ने कहा कि युवाओं के विकास के लिए शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि छात्रों को न केवल गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले अपितु ऐसी व्यवसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाए जो रोजगारपरक हो। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बेहतर सुविधाएं एवं गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में श्रीरामानुजन छात्र डिजिटल योजना के अंतर्गत धर्मशाला, शाहपुर और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2018-19 तथा 2019-20 के 650 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क लैपटॉप उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सार्थक प्रयासों से राज्य में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया, उप निदेशक उच्च शिक्षा रेखा कपूर, प्रधानाचार्य सुमन पटियाल, शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरयाल उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने पर रोटरी क्लब कांगड़ा द्वारा सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया। इस दौरान रोटरी इंटरनेशनल क्लब कांगड़ा के प्रसिडेंट जीवन ज्योति कोहली सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के एम डी नीरज ठाकुर ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सिटी केयर हॉस्पिटल को रोटरी क्लब ने सम्मानित किया है। जिसके लिए वह अपनी पूरी टीम की तरफ से रोटरी क्लब को धन्यवाद करते है। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपनी पुरी टीम को मुबारक बाद दी जिनकी बदौलत सिटी केयर हॉस्पिटल बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोगियों को कम कीमत पर बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है, पिछले 2 साल से सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कांगड़ा की जनता को अपनी बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रोग के प्रति लोग लापरवाही न बरतें बल्कि तुरंत अपने चिकित्सक की राय ले, ताकि समय रहते रोग का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में आयुष्मान, हिमकेयर के कार्ड भी मान्य है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आखों की विशेषज्ञ, आर्थो स्पैशल लिस्ट, सर्जन विशेषज्ञ इत्यादि सहित बिना सर्जरी के गुर्दे की पथरी का इलाज, गुर्दे की पथरी का दूरबीन द्वारा इलाज, दूरबीन द्वारा यूरेटर की पथरी का इलाज, पेशाब की थैली का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, मूत्राशय की रसोली का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन भी किया जाता है। हॉस्पिटल में दूरबीन द्वारा महिलाओं के हर प्रकार के ऑपरेशन भी किए जाते है। वही अस्पताल में कोविड 19 का टीका करण की भी सुविधा उपलब्ध है।
शूलिनी यूनिवर्सिटी के वी-एम्पॉवर प्रोग्राम द्वारा "लाइफलॉन्ग लर्निंग ऑन ए एक्शन लर्निंग मोड" पर एक कोचिंग लर्निंग सेशन का आयोजन किया गया। सत्र के वक्ता डॉ विंस्टन जैकब, एमबीई, एक आईसीएफ मान्यता प्राप्त सलाहकार कोच थे। डॉ विंस्टन ने अपने व्याख्यान की शुरुआत शक्तिशाली टाइटैनिक के क्रॉनिकल के साथ की और इसमें क्या गलत हुआ कि इंसानों द्वारा वर्षों की मेहनत से बनाई गई टाइटैनिक डूब गयी। सभी वर्षों के दौरान एक्शन लर्निंग को समझना कोच विंस्टन को अनुसंधान में अपनी भूमिका निभाने और अपने सूत्र और थीसिस के साथ आने के लिए प्रेरित करता है। वह कहता है, "लर्निंग एल, पी प्लस क्यू के बराबर होता है, जिसे अनंत कारक तक बढ़ाया जाता है, जैसे कि आप अनंत बार प्रश्न को संबोधित करते और सवाल करते रहते हैं।"यह प्रश्न को आजीवन सीखने का उपकरण बनाता है।" एक्शन लर्निंग के तीन चरणों के बारे में बात करने के बाद, कोच विंस्टन ने सीखने, साझा करने और सीखने के दौरान देने के महत्व पर जोर देकर सत्र को समापत किया,और कहा की जैसा कि हमने सीखा है कि हमें हमेशा खुद को सुधारना जारी रखना चाहिए। प्रोफेसर रेजिनाल्ड विलियम रेवन्स ने स्थिति का विश्लेषण किया और एक्शन लर्निंग के लिए एक फॉर्मूला तैयार किया, यानी एल (लर्निंग) पी (प्रोग्राम नॉलेज) प्लस क्यू (अंतर्ज्ञानी, अभिनव प्रश्न और प्रश्न) के बराबर है। उन्होंने एक्शन लर्निंग के हस्तक्षेप का बीड़ा उठाया और इसे दुनिया भर में फैलाने में मदद की।
सयुक्त कार्यालय भवन में एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के ग्यारहवीं व बारवी के छात्र मौजूद रहे। सर्वप्रथम तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर ने एनडीआरएफ की टीम का स्वागत किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों और अन्य कर्मचारियों को किसी भी आपदा से किस प्रकार निपटना है और किस तरह लोगों की जान बचानी है, इसके बारे में बताया। एनडीआरएफ की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेम नेगी के नेतृत्त्व में छात्रों व अन्य स्टाफ को आपदा में किस तरह लोगों की जान बचानी है, इसके बारे में बताया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर के प्रधानाचार्य, स्कूल के प्रवक्ता रसायन विज्ञान, तहसील कल्याण अधिकारी जयसिंहपुर व अन्य स्टाफ इस मौके पर मौजूद रहे।
कानूनी विज्ञान संकाय, शूलिनी विश्वविद्यालय ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के भारतीय दिवाला पेशेवरों के संस्थान के सहयोग से भारतीय दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड(आईबीबीआई) के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। 'ग्रेजुएट इन्सॉल्वेंसी प्रोग्राम (जीआईपी) के विशेष संदर्भ के साथ दिवाला पेशे के बारे में जागरूकता कार्यक्रम' का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र-निर्माण प्रक्रिया में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है और भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे प्रमुख सुधारों से अवगत कराना, जिसमें प्रबंधन के उद्देश्य, गति और चपलता के साथ दिवाला शामिल है। प्रोफेसर नंदन शर्मा, एसोसिएट डीन, कानूनी विज्ञान संकाय, शूलिनी विश्वविद्यालय ने मेहमानों का स्वागत किया और दर्शकों को आईबीसी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। एलएलएम के छात्र विशाल वर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय ने आईबीसी की यात्रा और आवश्यकताओं के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने कंपनियों को संहिता में उल्लिखित प्रक्रिया के अनुसार परिसमापन में मदद की है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चंदर शेखर दिवाला व्यवसायी थे, उन्होंने सीए ने बढ़ते गैर-निष्पादित ऋणों की पृष्ठभूमि के खिलाफ दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के महत्व पर प्रकाश डाला, ताकि दिवाला समाधान के लिए एक समेकित ढांचा स्थापित किया जा सके। प्रभात बी, दिवाला व्यवसायी, कार्यक्रम के विशेष अतिथि ने कहा कि आईबीबीआई ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सेवा प्रदाता फिट और उचित व्यक्ति और तकनीकी रूप से सक्षम हैं, और नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरणा और व्यावसायिकता से परिचित है। दोनों वक्ताओं ने विश्वविद्यालय और संकाय के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया और दिवाला पेशे के मामले में सबसे जीवंत पेशेवरों में से एक बनने के लिए एक केस स्टडी के साथ अनुभव और ज्ञान साझा करके उनका मार्गदर्शन किया। विधि विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर चंदर मोहन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया, उन्होंने आईबीसी के बारे में अपने ज्ञान और शिक्षण अनुभव और समापन के दौरान इसके महत्व को साझा करके सत्र का समापन किया। पलक शर्मा सहायक प्रोफेसर, विधि जो जागरूकता कार्यक्रम की संयोजक भी थीं। उन्होंने इस जागरूकता कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि छात्र को अपने करियर में आगे बढ़ने का ऐसा अवसर दिया गया है।
जल रक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री से सर्किट हाउस मंडी में मिले तथा अपनी मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जल रक्षक लगभग 4 सालों से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं परंतु अभी भी उनकी उचित मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग है कि 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कॉन्ट्रैक्ट पर लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए और उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए। जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, चाहे करोना काल हो, बर्फबारी या बारिश में भी पानी के टैंक की सफाई व्यवस्था, पाइपलाइन मरम्मत, लोगों के घर-घर जाकर पानी पहुंचाना इत्यादि प्रमुख कार्य हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी मांगे विचारनिय है अति शीघ्र ही आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। जल रक्षकों ने सरकार से मांग की है कि आने वाली कैबिनेट में उनकी मांगों को पूरा किया जाए ताकि जल रक्षक अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। इस मौके पर जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, संगठन प्रभारी कमलेश, गौरव सेन, प्रीतम, हितेश, सुनील, लक्ष्मी दत्त, ललित आदि उपस्थित रहे।
रिवालसर बल्ह खण्ड की 14 वर्षीय छात्रओं की खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर सिध्यानी स्कूल में बल्ह के विधायक इन्द्र गांधी ने कहा कि बल्ह की रत्ती कलखर सड़क को डब्बल लेन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 24 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। सड़क मार्ग के डब्बल लेंन होने से मनाली से ऊना व पंजाब की ओर आने जाने वाले यात्रियों को भारी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि बल्ह क्षेत्र के सीनियर स्कूल सिध्यानी को प्रदेश सरकार द्वारा मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया है। सिध्यानी अस्पताल भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। अस्पताल भवन का निर्माण प्रगति पर है। सिद्वयानी पंचायत को गत साढ़े चार सालों में 23 लाख रुपये की धनराधि दी गई । जिसके ले लिए क्षेत्र की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों के लिए प्रदेश सरकार ने कोटा बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इस प्रतियोगिता में रिवालसर खण्ड के 17 हाई स्कूलों व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 170 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मार्च पास्ट प्रतियोगिता मुकाबले में 17 स्कूलों की मार्च पास्ट मुकाबले में सिध्यानी स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दसेहड़ा स्कूल की टीम उपविजेता रही। इन्द्र गांधी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्थानीय स्कूल की छात्राओं को 7100 रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कोहली शर्मा ,बल्ह भाजपा उपाध्यक्ष धमेशश्वर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता मस्त राम, ललित ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान सुनीता, स्कूल प्रबंधन प्रधान विजय कुमार सहित गणमान्य उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी ने राज्य की ठाकुर जय राम सरकार पर लैपटॉप वितरण समारोह को लेकर जोरदार सियासी प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल दौरान प्रदेश के चार शैक्षणिक सत्रों के हजारों मेधावी छात्रों को एक निश्चित योजना के तहत दिए जाने वाले लैपटॉप से वंचित रख उनके साथ घोर अन्याय किया है। चुनाव नजदीक आते देख अब केवल दो शैक्षणिक सत्रों 2018-19 और 2019-20 के करीब बीस हजार लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित करने के लिए भारी भरकम सरकारी खर्चे पर एक मेगा इवेंट का आयोजन कर झुठी वाहवाही लूटने की कवायद की जा रही है। जय राम सरकार का बेतुका और हास्यास्पद तर्क है कि कोविड संक्रमण के चलते मेधावियों को लैपटॉप वितरित नहीं किए जा सके। कांगड़ा जनपद से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और जिला कांगड़ा के नवनियुक्त पार्टी प्रभारी कल्याण भंडारी ने कहा कि वर्ष 2018-19 के मेधावियों को जून या जुलाई 2019 में लैपटॉप वितरित किए जा सकते थे।
ग्रीष्मोत्सव-2022 के तीसरी सास्कृतिक संध्या में श्रुति शर्मा और जम्मू के गायक ललित भारद्वाज ने खूब समां बांधा। वहीं स्थानीय कलाकार सोहन सिंह की प्रस्तुति ने अपने गानो से सभी को नाचने को मजबूर कर दिया। सोहन सिंह क्या हुआ तेरा वादा, तेरी झलक शर्फी, मोनिका ओ माई डार्लिंग और पहाड़ी गाने नाच मेरी घुंघरिए, नीरू चाले, लच्छी लच्छी, बाठना चाली गानों पर लोग अपने को नाचने से नहीं रोक पाए। अभी लोगों ने सोहन सिंह के गानों को एंजॉय किया ही था कि तभी स्टेच पर जम्मू के स्टार कलाकार ललित भारद्वाज की एंट्री हो गई। उन्होंने मेरिया जुगनी जी, नाम साढा चलदा, पीछे पीछे आई मेरा लौंग गवाचा, कुड़ी कढ़ के कालजा ले गई, दिल चोरी सडा हो गया, गुड़ नालो इश्क मीठा जैसे सुपर हिट गाने गाकर संमा बांध दिया। पहाड़ी गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड गानों की तरफ रूख किया और ताबड़तोड गाने शुरु कर दिए। उन्होंने हर किसी को नहीं मिलता प्यार, ये हवाएं राता लंबियां, लबिंया जैसे गाने गाए। अंत में श्रुति ने स्टेच संभाला और वॉलीवुड गाना आईये मेहरावां गाकर माहौल बना दिया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गाने गाएं। इसमें रात बाकी, ये दिल दिवाना, जिया जिया जिया रे, जैसे सुपरहिट गाने शामिल रहे। इसके बाद श्रति ने ग्रीष्मोत्सव में पहाड़ी तड़का लगाया और कुल्लू की शॉल और बाह्मणिये गाना, गोरा गोरा मुखड़ा तेरा देखियो, हाथ कटो पैनी दाचिये, पता पानो रा, इन्हा बडिय़ां जो तुड़का लाना, शिल्पा शिमले वालिये कर सभी को थिरकने मे पर मजबूर कर दिया। तीसरी सांस्कृित संध्या में मुख्यतिथि ने किया शुक्रिया वहीं तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यतिथि के रूप में जिला प्रोग्राम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम करवाने के लिए क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। और कहा कि उनके इस प्रयास से सोलन शहर के साथ-साथ प्रदेश के कलाकारों को भी एक प्लेटफार्म मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रकार के आयोजन करवाने बहुत मुश्किल है। इससे पहले क्लब के सदस्यों ने मुख्यतिथि को स्वागत किया। इस दोरान क्लब अध्यक्ष विशाल वर्मा ने मुख्यतिथि के पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त भी किया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर आशु ठाकुर, अनु बंसल, क्लब के प्रधान विशाल वर्मा, अजय कंवर,संदीप बातरा, चंदेर्भानु भंगरा, नमन गोयल सामंत बाली आशीष आज़ाद, प्रवीण , संजय जोशी , अनु कपूर, परवेश कंवर, भूपिंदर मोहन ठाकुर, गगन सूरी अभिषिक व प्रेस सेक्रेटरी तोमर ठाकुर मोजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में जहां आम आदमी पार्टी द्वारा ज़ोरों से चुनाव प्रचार चल रहा है वहीं आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एंव राज्य सभा सांसद और सह प्रभारी श्री संदीप पाठक द्वारा शिमला में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी हिमाचल के नवीन संगठन की घोषणा भी कर दी गई है। इसी क्रम में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल को ओबीसी विंग का राज्य संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने कहा कि मुझे आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश, ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव की जिम्म्ेदारी सौंपने के लिए पार्टी हाईकमान का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं हमेशा अपना काम पूरी ईमानदारी से करता रहूंगा और भविष्य में भी पार्टी के विकास और सफलता के लिए अथक प्रयास करता रहूंगा।
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा दो दिवसीय (8 व 9 जून ) राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का आयोजन करने जा रही है। यह बैठक कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी और राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू करेंगे। बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यगण, सभी प्रदेश अध्यक्ष गण शामिल होंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में एआईसीसी के नव संकल्प चिंतन शिविर में पास हुए सभी प्रस्तावों को लागू करने और नव संकल्प चिंतन शिविर की सभी कमेटियों द्वारा पारित सभी एजेंडों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक की शुरुवात कल से होगी, जिसमे सभी राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य गण और सभी प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी और राष्ट्रीय प्रभारी व एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू जी के नेतृत्व में बैठक में शामिल होंगे।
उपमंडल देहरा के अन्तर्गत स्थित इंडस्ट्री विभाग देहरा की प्रसार अधिकारी मंगलवार देर सायं अपने क्वार्टर में मृत पाई गई है। मृतका की पहचान अनिता कुमारी (46) पुत्री अशोक कुमार निवासी बेगपुर डाकघर धमाई तहसील दसुआ जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव देहरा अस्पताल भेजा गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। उक्त महिला की मौत कैसे हुई यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।


















































