प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी खासा उत्साह है। रविवार को विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में बैठकें की। विधायक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला जुट गया है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा मंडल धर्मशाला पदाधिकारी धर्मशाला के हर घर तक निमंत्रण पत्र पहुंचाएंगे, जबकि युवा मोर्चा धर्मशाला को शहर सजाने का जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा मंडल धर्मशाला का नॉर्बुलिंका में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से प्रतिदिन मंडल के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा ही है, और दूरभाष के माध्यम से धर्मशाला की जनता को रोड शो के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। रोड शो में आने वाली जनता को किसी प्रकार से कोई समस्या न हो। इसके लिए भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं को जिम्मेबारी सौंपी गई है, जो धर्मशाला आने वाले सभी लोगों की सुविधा के लिए होंगे। रविवार को विधायक ने नगर निगम वार्ड नम्बर 01, 02 और 03 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मैक्लोडगंज में बैठक की। इसके अलावा नगर निगम वार्ड 04, 05 और 06 की बैठक गीता भवन, वार्ड नम्बर 07 की जोधामल सरायं, वार्ड नम्बर 08 और 09 की पिंगलेश्वर मंदिर, वार्ड नम्बर 10, 11 और 12 गोरखा भवन श्यामनगर, वार्ड नम्बर 13 और 14 शनि मंदिर दाड़ी, वार्ड नम्बर-15 इंदरुनाग मंदिर खनियारा, वार्ड नम्बर 16 और 17 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चणेई माता मंदिर में बैठक की। बैठक में सांसद किशन कपूर, महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चन्द गलोटिया सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद और भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के आदर्श और विचार पूर्ण मानव समाज के हित व कल्याण के लिए थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं समाज को जोड़ने वाली हैं और आज अधिक प्रासंगिक है। राज्यपाल आज कांगड़ा जिला के इंदौरा उपमंडल में भदरोआ स्थित डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम में श्रीगुरु रविदास निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एमकेएम वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल के छात्रावास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा है कि धर्म की जब-जब ग्लानि होती है, तब तक किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज जब गलत रास्ते पर चलता है तो ऐसे अवतारी पुरुष जन्म लेते हैं, जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संतों की सीख सब लोगों व समाज के लिए होती है। वह जो आचरण करते हैं, उस पर किसी विशिष्ट समुदाय का अधिकार नहीं होता, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए उनके विचार होते हैं। राज्यपाल ने डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल के माध्यम से शिक्षा का जो कार्य उनके माध्यम से किया जा रहा है वह सराहनीय है। इससे पहले, राज्यपाल ने संत रविदास मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर, श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि जी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। इंदौरा की विधायक रीता धीमान, हिमाचल प्रदेश श्रीगुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष प्रकाश भाटिया, सचिव जीसी भड़ालिया, डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम भदरोआ के सचिव केसी दओल, हिमाचल प्रदेश श्रीगुरु रविदास महासभा की नूरपुर इकाई के अध्यक्ष हरबंस नांगला, डॉ. बीआर अम्बेडकर सोसाइटी नूरपुर के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, जिला के प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
अनूप ,सुजानपुर जंदडू पंचायत में बिना पुलिस वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन के व्यापार कर रहे प्रवासियों को वहां के पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने अपना रजिस्ट्रेशन स्थानीय थाना में करने को कहा है। सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रवासी बिना पुलिस रजिस्ट्रेशन के गांव में आकर व्यापार कर रहे थे। जब उनसे पुलिस वेरिफिकेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पास वेरिफिकेशन नहीं है। उन्होंने पंचायत में व्यापार करने के लिए आने वाले प्रवासियों को चेताया कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के अपना व्यापार पंचायत में ना करेँ तथा अपना पुलिस वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी फार्मेसी तथा डी फार्मेसी कोर्स के 30 छात्र व अध्यापकों ने ऐक्सेंट फॉर्मास्यूटिकल व डायग्नाेलॉजिस्टक कंपनी का आज (रविवार काे) दौरा किया। छात्रों ने टेबलेट सेक्शन, लीक्युड सेक्शन, कैप्सयूल सेक्शन, गुणवत्ता नियंत्रण सेक्शन व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के सर्वगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि छात्रों को समय-समय पर व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल होता रहे। इसी क्रम में उनके द्वारा इस दौरे का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने एक्सेंट फार्मास्यूटिकल वह डायग्नोस्टिक कंपनी के प्रबंधक नीरज कुमार बॉयलर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की प्रबंधक संचालक नीशा धनखड़ व उप निदेशक आदिल हुसैन का इस दौरे को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक सोलन जिला के चायल गुरुद्वारा मन्दिर परिसर में 19 जून 2022 को 11 बजे संगठन जिला अध्यक्ष के डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमे सोलन जिला के समस्त पदाधिकारी तथा जिले के तमाम सब यूनिट के सभी कार्यकारणी सदस्य भाग लेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप व महा सचिव जगदीश पंवर ने कुनिहार में प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया को दी। प्रेस नोट में कहा गया है, कि के डी शर्मा ने सभी जिला कार्यकारणी सदस्यों तथा समस्त जिला यूनिटों के कार्यकारणी के सदस्यों से आग्रह किया है, कि बैठक स्थल पर ठीक 11 बजे अवश्य पहुंचे व अपने विचार व समस्या बैठक में रखें। उसी दिन चायल यूनिट द्वारा अपना स्थापना दिवस समारोह भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां यूनिट कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर शहर के प्रमुख व्यवसायी मुस्ताक अहमद को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत ने बताया कि कोर कमेटी के सहमति से जिला बिलासपुर शहर के प्रमुख व्यवसायी मुस्ताक अहमद को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि मुस्ताक अहमद कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव जरूरी है।
प्रतिष्ठित आर्डर ऑफ मेरिट में भी पाया प्रेज़िडेंट ब्रॉन्ज मेडल बताओर लेफ्टिनेंट अरुणाचल में देंगे सेवाएं सुनील कुमार। सरकाघाट सरकाघाट की पपलोग पंचायत के कराड़ी गांव के केतन पटियाल ने अपने स्वर्गीय दादा की राह पर चल कर उनका सपना साकार किया है। दादा सेना के भूतपूर्व कैप्टन थे, अब पोता लेफ्टिनेंट बनाकर पास आऊट हुआ है। गत दिन देहरादून में हुई भव्य पासिंग आउट परेड में इनके पिता अशोक पटियाल और माता प्रोमिला पटियाल ने केतन के कंधाें पर स्टार लगा कर सुशोभित किया। केतन पटियाल ने वर्ष 2018 में अखिल भारतीय स्तर की एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की और उसके बाद वे तीन वर्षीय सेना के डिग्री कोर्स पास करने के लिए सेना अकादमी खड़गवासला गए जहां इन्होंने ग्रेजुएशन दूसरा स्थान हासिल कर पूरी की। खड़गवासला में डिग्री पास करने के बाद इन्हें आईएमए देहरादून में एक वर्ष के सैन्य अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया और इन्होंने इस प्रशिक्षण में 377 जेंटलमैन कैडेट्स की पासिंग आऊट परेड में दौरान केतन पटियाल को ऑर्डर ऑफ़ मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करके लेफ़्टिनेंट जनरल द्वारा विशेष रूप से प्रेसिडेंट ब्रांज मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मिल्ट्री स्टडी अकादमी में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए जम्मू-कश्मीर मेडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। केतन पटियाल के दादा स्व. अच्छर सिंह पटियाल भी भारतीय सेना की मेडिकल कोर में कैप्टन रहे हैं और इनका चचेरा भाई ऋषव पटियाल भी इलाहबाद में सेना की सिग्नल कोर में मेजर हैं। केतन पटियाल की प्रारंभिक से लेकर मैट्रिक एक तक की शिक्षा सरकाघाट के निज़ी विद्यालय हिमालियन पब्लिक स्कूल में हुई, जहां वे पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक प्रथम स्थान पर आते रहे। जमा एक की पढ़ाई सरकारी स्कूल सरकाघाट में हुई, जबकि जमा दो की शिक्षा हिमाल्य पब्लिक स्कूल सरकाघाट में मेरिट में स्थान बनाते हुए पूरी की l स्कूल की शिक्षा दौरान केतन ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल प्राप्त किए। केतन पटियाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। समूचे क्षेत्र में केतन की इस उपलब्धि पर गर्व केतन की माता प्रोमिला पटियाल प्रशिक्षित सीसे स्कूल पपलोग में कला स्नातक अधयापक हैं और पिता अशोक पटियाल निज़ी व्यवसाय करते हैं। केतन पटियाल की अगली नियुक्ति फ़र्स्ट लाईट मराठा इंफेंट्री रेजीमेंट अरुणाचल में हुई है। केतन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने सभी गुरुजनों को दिया है। केतन के सैन्य अधिकारी बनने पर पपलोग पंचायत प्रधान सरस्वती देवी उपप्रधान शिव सकलानी पूर्व प्रधान पवन ठाकुर ताया रमेश पटियाल ताई रीता पटियाल ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर ग्राम पंचायत दिओग्रां पंचायत की ढिंड बस्ती के लोगों का कहना है कि 25 वर्ष पहले बनी सड़क की सुध आज तक किसी ने नहीं ली थी। लाेग कई बार स्थानीय विधायक और विभाग से गुहार लगाते रहे, लेकिन न विभाग और न ही विधायक ने हमारे दुःख को समझा, लेकिन उसके बाद जब भाजपा प्रदेश महामंत्री और वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर के साथ पंचायत का प्रतिनिधि मंडल मिला और उनको अपनी व्यथा सुनाई, तो उन्होंने शीघ्र ही विभाग को इस सड़क को पक्की करने के आदेश दिए और सिर्फ आदेश ही नहीं हुए, बल्कि बहुत कम समय में इस सड़क को पक्की करने का कार्य भी संपन्न हो गया। गांव के लोगों ने कहा कि हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि पालमपुर में कोई ऐसा नेता भी है, जो लोगों के दुःख-दर्द को समझता है और जैसा कि कपूर बारे में कहा जाता है। वैसी ही कार्यशैली के साथ वह लोगों की समस्याओं को हल भी करते हैं और इसी को लेकर आज गांव के लोगों ने त्रिलोक कपूर का धन्यवाद करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर गांव के लोगों ने गांव व पंचायत की विभिन्न समस्याओं से त्रिलोक कपूर को अवगत करवाया, जिसमें अधिकतर समस्याओं का कपूर द्वारा मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। लोगों को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आज तक इस गांव के लोग पक्की सड़क से वंचित रहे, जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पूरे देश में सड़कों का जो जाल बिछाया जा रहा है, उससे पूरी दुनिया प्रभावित है। आज चाइना के बॉर्डर तक हाईवे बनकर तैयार हो गए हैं। कपूर कहा कि सड़क तो पक्की हो गई। गांव के लोगों ने पानी की समस्या से भी मुझे अवगत करवाया था। मैं गांव के लोगों को बधाई देना चाहता हूं कि यहां पर 16 लाख रुपए की लागत से एक ओवर हेड टैंक का निर्माण हो चुका है और बहुत ही जल्द एक ट्यूबल लगाने का कार्य भी संपन्न होगा, जिससे पंचायत के लोगों को पानी की समस्या से दुःखी नहीं होना पड़ेगा। कपूर ने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधनी शिमला के बेरियर में सड़क पर एक सूखा पेड़ आ गिरा। जिसकी चपेट में सड़क से गुजर रही दो गाड़ियां आ गई। पेड़ के गिरने से गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। एक गाड़ी पर्यटकों की थी और चार पर्यटक उसमें सवार थे, जिन्हें हल्की छोटे आई है। पर्यटक शिमला की ओर आ रहे थे और अचानक एक सूखा पेड़ आ गिरा और गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक ओर गाड़ी पर भी पेड़ गिरा, लेकिन उसमें सवार लोगों को चोट नहीं आई। कुछ देर के लिए यातायात भी ठप्प हो गया। वहीं लोगों ने पेड़ को सड़क से हटा दिया और यातायात बहाल हो गया है।
21 लाख से निर्मित होगा राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेच का भवन मनीष ठाकुर। भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत लेच में आज 2 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्मित विकासात्मक कार्यों के विधिवत उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने ग्राम पंचायत लेेच को रावी नदी पर 2 करोड़ 57 लाख से नाबार्ड के अंतर्गत निर्मित जीप योग्य पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा 21 लाख से निर्मित होने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेच के भवन व मुख्य सड़क गैहरा से गांव सिधुंआ तक लाडा से स्वीकृत 9 लाख रुपए से जीप योग्य डेढ किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया, जिसके लिए विधायक जियालाल कपूर ने समस्त ग्राम पंचायत लेच की जनता को बधाई दी। कार्यक्रम के आरंभ में पिछले सप्ताह गैहरा में हुई सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले लोगों कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रावी नदी पर जीप योग्य पुल के निर्माण होने से ग्राम पंचायत लेच की समस्त जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लेच के गांव सिंधुआ में 95 प्रतिशत लोग सिख समुदाय के हैं। गांव सिंधुआ के लोगों की गांव को संपर्क सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग लंबे समय से है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव लेच में राजकीय माध्यमिक पाठशाला लेच के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए 21 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा सुविधा घर द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भरमौर विधानसभा को दिए जिम में से सर्वप्रथम जिम ग्राम पंचायत लेच में खोलने का आश्वासन दिया। विधायक जियालाल कपूर ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतम का मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान विधायक जियालाल कपूर ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के उत्थान के लिए सहारा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना व हिमकेयर व आयुष्मान जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं चलाई है। कार्यक्रम में भरमौर व गैर जनजातीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागीय अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गैहरा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शिमला देवी, प्रधान ग्राम पंचायत लेच सुनीता भूषण, प्रधान ग्राम पंचायत भरमौर अनिल कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन, डीपीओ समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग तेज सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग गोविंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक चौहान ने प्रेस के जारी बयान में कहा की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी शामिल होने वाले दीपक खोला, कैप्टन रमेश राणा, लाल सिंह राणा, अमर सिंह व कैप्टन रणजीत सिंह का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा की जल्द ही ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जिमेदारिया सौंप दी जायेंगी उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
सुनील कुमार। सरकाघाट भारतीय सेना अकादमी देहरादून में आज भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 377 जेंटलमैन कैडेट्स जिन मे विदेशी कैडेट्स भी शामिल है, ने परेड में हिस्सा लिया। इसी परेड में सरकाघाट के भी दो युवक, जेंटलमैन कैडेट उत्कर्ष गौतम और जेंटलमैन कैडेट केतन पाटयाल भी शामिल थे, जिनको परेड के बाद भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट रैंक दे कर कमीशन दिया गया। ट्रेडिशन के मुताबिक ये रैंक उनके माता-पिता ने यंग ऑफिसर्स के कंधों पर सुसोभित किया। लेफ्टिनेंट उत्कर्ष गौतम गांव फतेहपुर, सरकाघाट के रहने वाले हैं और ये तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, जिन्हें देश की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनके पिता कर्नल उमेश शर्मा ने 35 वर्ष तक सेना में कार्यारत रहे हुए, देश की सेवा में अपना योगदान दिया। कर्नल उमेश शर्मा ने जीएसएसएस सरकाघाट में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उत्कर्ष के दादा जी भी, भारतीय वायु सेना मैं कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद लगभग 26 साल तक सकाघाट कोर्ट्स मैं एक जाने- माने वकील रहे। लेफ्टिनेंट उत्कर्ष गौतम ने अपने पिता जी के साथ रहते हुए, देश के भिन- भिन स्कूलों से पढ़ाई की और 12 कक्षा के बाद जुलाई 2018 को नेशनल डिफेंस अकादमी, पुणे ज्वाइन किया। पुणे में तीन वर्ष के ट्रेनिंग के बाद जून 2021 को पास आउट होने के बाद भारतीय सेना अकादमी, देहरादून में एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। आज 11 जून 2022 को इनको मेहनत का फल मिला और लेफ्टिनेंट का रैंक प्राप्त किया। लेफ्टीनेंट उत्कर्ष गौतम के माता एक हाउस मेकर है। इनकी एक बड़ी बहन एमबीबीएस डाक्टर है और वो अब अमेरिका में उच्च शिक्षा ले रही हैं और एक इंजीनियर है। उम्मीद है कि इन युवाओं से प्रेरणा लेते हुऐ, आने वाले समय मैं सरकाघाट से और भी युवक भारतीय सेना में कमीशन लेंगे और हमारे सरकाघाट का नाम रोशन करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट/दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने दौलतपुर चौक में मीडिया को संबाेधित करते हुए कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में चहेतों को लाभ देने हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास की आड़ में गली-मोहल्ले के नेताओं की निजी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में वैकल्पिक मार्ग एक बड़ी समस्या है। कहीं तो वैकल्पिक मार्ग है ही नहीं और जहां है वहां पानी का छिड़काव नहीं, जिससे दोपहिया वाहनों के लिए उड़ती धूल एक जटिल पहेली है। उन्होंने कहा कि भद्रकाली दौलतपुर मार्ग पर लंबा समय बीत जाने से वाहनचालकों को समस्या आ रही है और रेलवे स्टेशन से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र में हो रहे कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है, जो जनता के पैसे की बर्बादी है। गगरेट विस क्षेत्र में लकड़ी माफिया, खनन माफिया, नशा माफिया फलफूल रहा है और माफिया बेरोक-टोक चांदी कूट रहा है और आम जनता को अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन माफिया के होंसले इतने बुलंद है सायं डलते ही सक्रिय हो जाते हैं और उक्त सामग्री पंजाब में बेच रहे हैं।
पंकज सिंगता। धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सचिन शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में आगमन और रोड शो ऐतिहासिक होगा। सचिन शर्मा ने कहा है कि इस रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला भर से एकत्रित होंगे। उन्हाेंने कहा कि इस रोड शो में कांगड़ा जिला मैं बसने वाले सभी समुदायों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी दर्शाया जाएगा। सचिन शर्मा ने कहा है कि रोड शो को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में बहुत उत्साह है और कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारियां दी गई है, उनको वह बखूबी से निभाने के लिए प्रयासरत हैं।
अल्बर्टा यूनिवर्सिटी कनाडा से डीडीएस की डिग्री प्राप्त की ममता भनोट । ऊना देहलां गांव की बेटी डॉ. मनदीप कौर अटवाल ने कनाडा में अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए डीडीएस की डिग्री प्राप्त की है। मूलत: ऊना जिला के देहलां गांव से संबंधित डॉ. मनदीप कौर पुत्री सरदार भाग सिंह अटवाल ने गांव से अपनी प्रारंभिक शिक्षा अर्जित करने के बाद हिमाचल से बीडीएस की डिग्री हासिल की थी। इसमें भी डॉ.मनदीप कौर अटवाल ने लगातार चार साल टाप किया था तथा तीन गोल्ड मेडल हासिल किए थे। इसके बाद वह शादी करके कनाडा चली गई, जहां पर उसने अपनी शिक्षा को जारी रखा। डॉ.मनदीप कौर अटवाल ने अल्बर्टा यूनिवर्सिटी आफ कनाडा से डीडीएस की डिग्री प्राप्त की तथा कनाड़ा में डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया। डॉ. मनदीप कौर अटवाल के पिता सरदार भाग सिंह शूगर मिल नवां शहर से सेवानिवृत निरीक्षक है तथा जनहित मोर्चा ऊना के सलाहकार के रूप में सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय है। सरदार भाग सिंह अटवाल ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर हर्ष जताया है तथा इसे परिवार व ऊना जिला के लिए गर्व की बात करार दिया है। उधर, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, चेयरमैन हरिओम गुप्ता, बलविंद्र गोल्डी, राजकुमार पठानिया व अन्य पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर पुरे परिवार को बधाई दी है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्रदेश में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे टिकटार्थी अपना अपना दमखम दिखाने के लिए लोगों से जनसंपर्क साधना शुरू हो गए हैं और जनता जनार्दन के घर दरबार पहुंच उनका हाल चाल पूछना शुरू कर गए हैं। विधानसभा सभा इंदाैरा के भूतपूर्व विधायक स्व. देसराज जो कि इंदाैरा से 4 बार विधायक रहे, जिनकी शालीनता वाले व्यवहार के कारण इंदाैरा की जनता आज भी उनको याद करती है और उनकी तारीफ करती नहीं थकती। वहीं, उनके बड़े बेटे निर्मल प्रसाद में भी लाेग स्व. देस राज की छवि को देख रही है। निर्मल प्रसाद ने पिछली बार भी चुनाव लड़ने के लिए हुंकार भरी थी, लेकिन सीनियर नेतृत्व की बात मानते हुए उन्होंने विधायक रीता धीमान को चुनाव लड़ने का मौका दिया व अमित शाह की रैली में मंच पर उन्होंने रीता धीमान को बहन बोलते हुए यहां तक कह दिया कि रीता धीमान की जीत उनके पिता को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। वहीं, भाजपा के एक कार्यकर्ता जो कि पूर्व में एक ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने बताया कि उस समय विधायक रीता धीमान को लोगों ने भरपूर मत देकर उनको जीत दर्ज करवाई, लेकिन राजनीति की गर्मी तब अपनों को कहां पहचानती हैं और वही हुआ विधायक बनने के बाद रीता धीमान ने भी निर्मल प्रसाद को धन्यवाद करना, तो दूर उनसे मिलना भी उचित न समझा और जब पंचायती चुनाव आए, तब भाजपा संगठन को अपनी छवि अच्छी बताने के लिए वह निर्मल प्रसाद से मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आपसी रिश्ते ठीक होना एक सपना ही बन कर रह गया था। अब पुराने भाजपा के मंडल कार्यकर्ता व पुराने प्रधान उपप्रधान, बीडीसी ओर आम जनता ने निर्मल प्रसाद से मिल कर उनको चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है कि आप इस बार चुनाव लड़ें ओर जो राजनीति का स्तर हर रोज गिर रहा है, उसको संभाले, ताकि जनता को उनका हक ईमानदारी से मिलता रहे। वहीं, आम जनता ने कहा कि अगर आप विधायक बनते हैं, तो आप भी अपने पिता की तर्ज पर ही काम करना और जनता जनार्दन की सेवा करना। जनता जनार्दन का जो फैसला होगा, उसी के आधार पर चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे, बाकी पार्टी के हक में सेवा करना कार्यकर्ता का परम धर्म है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत बठरा के वार्ड-2 में पिछले 5 दिनों से स्थानीय बाशिंदे पानी की किल्लत सह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी-कभार पानी आ रहा है, तो कुछ लोग जबरदस्ती मेन लाइन तोड़ कर पानी भर रहे हैं। स्थानीय बाशिंदों में अभी धीमान ने बताया इस संदर्भ में आईपीएच विभाग को भी सूचित किया गया, परंतु विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई भी त्वरित कारवाई इस पर नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कोई भी मेन पाईप लाइन से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। गांव बठरा में पानी की दिक्कत इतनी है कि लोगों को घरेलू उपयोग के लिए बाहर से पानी टैंक मंगवाने पड़ रहे हैं। बीते 5 दिनों से तो पानी की दिक्कत सर चढ़ कर बोल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बठरा में मजबूरन लोगों को वाटर टैंक मंगवाने पड़ रहे है। इस समस्या का कारण क्या है, उसे जल्द जनता के सामने आनी चाहिए, जो पानी नहीं आ रहा क्यों प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है और कब तक प्रशासन इस पर कुछ कार्य करेगा। नल में पानी ही नहीं आएगा, तो जल शक्ति विभाग पानी का बिल क्यों ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार जल जीवन मिशन के तहत नल लगाने की बात कह रही है, परंतु उन नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार डाडासीबा ने बताया की मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है की ग्रामीणों को मेन पाइप लाइन टूटने की वजह से पानी नहीं आ रहा है। शीघ्र ही कर्मचारियों को भेजकर टूटी हुई लाइन को ठीक करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।
विनायक ठाकुर । देहरा कांग्रेस के अध्यक्ष कौन हैं, क्या हैं, कितने कार्यकारी अध्यक्ष हैं यह विषय न बीजेपी के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का है, न ही उनकी पार्टी का है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने बिखरते कुनबे को संभालें। क्योंकि इस कुनबे में कोई उन्हें मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं है तो कोई मुखिया मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस की चिंता छोड़ अपने परिवार व पार्टी की चिंता करें। यह बात कांग्रेसी नेता एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि इधर-उधर की बातें करने की बजाय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीरो विकास व चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार पर जनता को सफाई दें। जिस प्रदेश में 20 हजार करोड़ की फर्जी डिग्रियां बिकी हों, जिस प्रदेश में भ्रष्टाचार की तमाम सीमाओं को लांघते हुए कोविड-19 काल को कमाई का जरिया बनाया गया हो। जिस प्रदेश में भर्तियों की बोली लगाकर प्रदेश को शर्मसार व दागदार किया हो, उस प्रदेश में लोकतंत्र का राजधर्म ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं देता है। अभी भी बीजेपी की साख और लाज बचानी है, तो बीजेपी को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। नैतिकता के आधार पर बीजेपी खुद बाहर का रास्ता देखे। अन्यथा प्रदेश की जनता व युवा वर्ग का गुस्सा आने वाले चुनावों में बीजेपी को घर का रास्ता दिखा देगा। सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि सत्ता न बाजार है, न कोई सियासी चमत्कार है। सत्ता सिर्फ सेवा साधना का जरिया है, लेकिन बीजेपी ने इसको सुख साधन के साथ-साथ कमाई का अड्डा बना डाला है, जो कि खेदजनक ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है।
विनायक ठाकुर।देहरा गर्मियों के भीषण दिन शुरू हो चुके हैं। वहीं, लोगों को इस गर्मी में विभिन्न समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में सबसे बड़ी दिक्कत पानी की ही देखी जाती है। वहीं, इस समस्या से कहीं ने निजात दिलाने का कार्य कर रहे हैं। ढलियारा वार्ड से युवा जिला परिषद ईशान शर्मा घर-घर जाकर जरूरमंदाें को पानी के टैंक की निःशुल्क सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। इस तपती ओर कड़कती धूप में ईशान शर्मा ने यह मोर्चा खुद संभाला हुआ है। शनिवार सुबह जिला परिषद ईशान शर्मा ने ब्लॉक परागपुर की दयाल पंचायत के वार्ड-1 में जरूरतमंदों को पानी का टैंक मुहैया करवाया। यही नहीं वितरण के समय खुद उक्त मोर्चा उन्होंने संभाला यही नहीं यह क्रम लगभग बीते एक महीने से चल रहा है। इसके लिए ईशान शर्मा ने हेल्पलाइन भी जारी की है, जिससे लोग उनसे संपर्क भी कर रहे हैं। अभी तक हजारों लोगों की मदद कर चुके ईशान शर्मा ने कहा कि गर्मी की वजह से पानी की किल्लत बहुत ज्यादा है। लोगों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े। इसलिए यह छोटी-सी पहल उनके द्वारा की जा रही है। ढलियारा वार्ड के तहत विभिन्न पंचायत जिनमें दयाल, बीहन, बढ़ल व हार इत्यादि में ईशान शर्मा खुद पानी का टैंक लेकर जा रहे हैं। लोगों ने इनकी इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे, उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है। आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है, जो समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है, जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें। पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहे हैं, वह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ मांगे भी रखीं, जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 12,50 लाख रुपए भी स्वीकृति किए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा, ऊषा, दवेंद्र, बीडीसी सीता शर्मा, रीता भारद्वाज, आशा वर्मा, प्रेम शर्मा व किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल, पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे, उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है। आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है, जो समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है, जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें। पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहे हैं, वह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ मांगे भी रखीं, जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 12,50 लाख रुपए भी स्वीकृति किए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा, ऊषा, दवेंद्र, बीडीसी सीता शर्मा, रीता भारद्वाज, आशा वर्मा, प्रेम शर्मा व किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल, पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सेंट पॉल विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंर्तगत शैक्षणिक सत्र 2018-2019 व 2019-2020 के 22 छात्र-छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा भवाला में लैपटॉप वितरित किए गए। इसमें विद्यालय के दसवीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए गए। इसमें वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को लेपटाप वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित भी किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड विरेंद्र पाल सिंह ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके अभिभावकों तथा विद्यालय अध्यापकों को भी बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला थिंक द बिग गैर सरकारी संस्था कोटखाई ने हिमाचल सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में सूखे की मार झेल रहे सूबे के बागबानों पर कार्टन (खाली डिब्बे) के दाम बढ़ने से दोहरी मार पड़ गई है। इस वक्त लोगों को सेब की फसल को भीषण गर्मी से बचाना मुश्किल हो रहा है और साथ ही में सेब और गुठलीदार फलों के कार्टन की कीमतों का बढ़ना चिंता का विषय बन गया है।गुठलीदार फलों के कार्टन में बीते साल के मुकाबले करीब पांच रुपए तक वृद्धि हुई है। कार्टन के रेट बढ़ने से बागबानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। कार्टन पर जीएसटी की दरों में छह फीसदी की बढ़ोतरी से दाम बढ़े हैं। 12 से बढ़कर जीएसटी 18 फीसदी हो गया है। कार्टन के रेट बढ़ने से बागबानों को नुकसान हो रहा है। कारण यह भी बताया जा रहा है कि स्टार्च, क्राफ्ट पेपर, स्टीचिंग वायर, स्टेपिंग रोल सहित मैन पावर, स्पेयर पार्टस और मेंटेनेंस में बीते वर्ष के मुकाबले 50 से सौ फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जिससे कार्टन के रेट बढ़े हैं। कहा जा रहा है कि कार्टन तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाला क्राफ्ट पेपर दो वर्षाें में 23 से बढ़ कर 52 रुपए प्रति किलो हो गया है। थिंक द बिग एन जी ओ कोटखाई के सभी सदस्यों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है और अध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने कहा है कि सरकार बागबानों के लिए कार्टन पर जीएसटी या तो माफ करें या फिर न्यूनतम 6 फीसदी तय करें। उन्होंने कहा है कि जिस तरह मौसम बहुत गर्म हो चुका है और बागबान अपने सेब की गुणवत्ता खोने से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सूखे की मार झेल रहे बागबानों को राहत देने के लिए सरकार को कार्टन पर सबसिडी देने की घोषणा करनी चाहिए।
मनोज कुमार। कांगड़ा केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण साध्वी निरंजन ज्योति आज अपने तीन दिवसीय जिला कांगड़ा के दौरे पर पहुंची। गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर द्वारा पुष्प भेंट करके उनका यहां पहुंचने पर अभिवादन किया गया। इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत तरीके से माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आए हुए श्रद्धालुओं से बातचीत की। मंदिर पहुंचने पर एसडीएम कांगड़ा तथा मंदिर प्रशासन द्वारा उनका माता की मूर्ति देकर अभिवादन किया गया। मंदिर पुजारी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री को मंदिर इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने कहा कि यहां पहुंचने पर उन्हें अद्भुत सुकून प्राप्त हुआ है और मंदिर की बनावट व कलाकृति अपने आप में अद्भुत है, जो किसी भी व्यक्ति को स्वता ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके उपरांत उन्होंने बनखंडी स्थित मां बगलामुखी माता के दर्शन किए। यहां पर भी मंदिर पुजारी द्वारा उनसे विधिवत तरीके से माता की पूजा-अर्चना करवाई गई।
कपिल शर्मा। नोहराधार सिरमौर जिला के नौहराधार के एक आश्रम से जेसीबी मशीन के ब्रेक्रर चोरी मामले के आरोपी को पुलिस ने कुल्लू से गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। बता दें कि एक जून को दिनेश चौहान ने पुलिस चौकी नौहराधार मे शिकायत दर्ज की थी। अपनी जेसीबी मशीन अखरोट फार्म स्थित आर्य समाज आश्रम में काम करने के लिए भेजी थी। उक्त आश्रम से 24 वर्षीय युवक ने 5 लाख 20 हजार की लागत की मशीन की ब्रेकर को चुरा लिया गया। पुलिस द्वारा मामले को सुलझाने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें मुख्यता नोहराधार के हेड कांस्टेबल रंजय ठाकुर, हेड कांस्टेबल राजेंद्र जस्टा व थानेश्वर ठाकुर द्वारा उक्त मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है और मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी 24 वर्षीय निवासी गांव शिल्ली भंगाड़ी को भुंतर, जिला कुल्लू से ब्रेकर सहित गिरफ्तार कर लिया है। साथ में जिस पिकअप में ब्रेकर को ले गए, उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी शुद्धा ब्रेकर को बरामद किया गया। एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल व डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
23 जून को होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में शिमला से 1017 त्रिदेव लेंगे भाग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा शिमला मंडल कार्यकारिणी की बैठक पंचायत भवन शिमला में मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और चेयरमैन गणेश दत्त भी मौजूद थे। इस अवसर पर शिमला नगर निगम, समरहिल से सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा भाजपा में शामिल हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब वामपंथी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिली प्रेरणा से हो रहा है। हम शैली शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 जून को सोलन में होगा, जिसमें शिमला जिला के 1017 त्रिदेव भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करेंगे। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त पार्टी के रूप में काम किया है और अब हम दुनिया की सबसे व्यवस्थित पार्टी हैं। आज हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर काम करती है और यही हमारी जीत का राज है। हम आने वाले किसी भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, चाहे नगर निगम शिमला हो या हिमाचल विधानसभा चुनाव। इस बैठक में भाजपा की प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भाजपा प्रदेश सचिव विरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव तयारग में जयराम सरकार द्वारा बजट में दिए गए निर्णय के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ करने, गांव में पानी के बिल की छूट तथा 125 यूनिट तक कोई भी बिल न आने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस कदम की सराहना की तथा उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर अनीता देवी, रंजना देवी, कमला देवी, राजकुमारी, स्नेह लता, मधुबाला, रेनू बाला, रेखा देवी, वंदना, अनिता देवी, बिना देवी, अनीता मनकोटिया, रीता देवी सुजीत सिंह, महेंद्र सिंह, रवि सिंह, महिंद्र सिंह, विनोद कुमार, सरदारी लाल, रजनीश व दिलबाग आदि उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । नूरपुर नूरपुर में बाल युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने ऊपर ली रेट पंचायत के गांव में हरिजन बस्ती के लिए 3 लाख, जबकि पंडित मोहल्ला के लिए 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। पठानिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों में नए पुल सड़क व इसके रखरखाव के लिए 454 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त इस वर्ष सड़कों पुलों पर 18 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अपने प्रवास के दौरान और पर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ और करोड़ रुपए की सौगात जनता को दी गई है। उन्होंने बताया कि हर गांव बस्ती को बेहतर सड़क से जोड़ना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सड़कों के निर्माण तथा सुधारी करण के लिए करोड़ों रुपए कर रही है ताकि जनता को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पानी, बिजली आदि की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पश्चात वन मंत्री ने लोहार पुरा पंचायत की 27 जरूरतमंद महिलाओं को मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के तहत प्रतिवर्ष मुफ्त में मिलने वाले दो रसोई गैस सिलेंडर की जगह 3 सिलेंडर दिए जा रहे हैं। पठानिया ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का समाधान मौके पर ही कर दिया। उन्होंने से समस्याओं को त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीएफओ सुमन, वीडियो श्याम सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, रेंज ऑफिसर शशी पाल, जल शक्ति विभाग से एसडीओ देवेंद्र राणा, खाद्य आपूर्ति निरीक्षण मनोज मेहरा, बीडीसी सदस्य सरोज बाला, ग्राम पंचायत रीट के प्रधान कांता देवी, लोहार पुरा पंचायत के उप प्रधान जोगिंदर सिंह व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अजय सूर्या । रिवालसर परिवहन मंत्री की घोषणा के बावजूद भी त्रिफालघाट मंडी वाया डहणू ,टांडा सोयरा बस सेवा नहीं चल पाई। परिवहन विभाग द्वारा 13 वर्ष पहले परिवहन मंत्री महेंद्र सिंह ने इस बस को हरी झंडी दी थी। लगातार 13 साल से यह बस उपरोक्त्त रूट पर दौड़ती रहीं, मगर पिछले पांच महीने से परिवहन विभाग डिपो सरकाघाट ने इस बस सेवा को बंद करके क्षेत्र की पांच पंचायतों की जनता से धोखा किया है। इतना ही नहीं सरकाघाट डिपो के तालिबानी फरमानों से उपरोक्त रुट पर चलने वाली मंडी सरकाघाट बस सेवा को भी बंद कर दिया है। इस क्षेत्र की रत्ती, सोयरा, बाल्ट, डहणू व सिधयानी पंचायतों की जनता उपरोक्त बसों के बंद होने से परेशान हैं। बसों को इस रूट में चलाए जाने के लिए बल्ह के विधायक इंद्र गांधी, मंडलीय प्रबंधक मंडी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी, अध्यक्ष जिला परिषद मंडी पाल वर्मा से भी क्षेत्र की जनता बार-बार बसों की समस्या व उसके समाधान को लेकर मिल चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो पाया। गत 16 अप्रैल, 2022 को रिवालसर में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से उपरोक्त बसों को दोबारा चलाने को लेकर मिले थे। परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत इन बसों को चलाने के आदेश जारी किए थे, मगर विभागीय अधिकारियों ने मंत्री के आदेशों पर अमल करने के बजाए ठंडे बस्ते में डाल दिया। क्षेत्र के लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री से पुनः उपरोक्त दोनों बसों को चलाने की मांग की है।
भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने मंडी जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डिवेलपमेंट प्लानिंग 2020-21 के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। मंडी को जिला कौशल विकास योजना में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस अवार्ड के लिए पूरे देश के चुने गए श्रेष्ठ 30 जिलों में हिमाचल से केवल मंडी जिले का नाम चयनित हुआ था। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने यह अवार्ड सौंपा। इस समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे। वहीं, उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दिशानिर्देशों के अनुरूप जिले में अभिनव योजना के माध्यम से कौशल विकास परितंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है।
कांगड़ा के लंज के तहत आने वाले गांव बासी में शनिदेव कमेटी ने ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। इस दौरान उन्होंने छबील तो लगाई ही साथ में आते-जाते राहगीरों को फल फ्रूट भी बांटा। चिल चिल्लाती धूप में आयोजक तपती सड़क पर हर आने-जाने वाले राहगीर को पानी पिला रहे थे। जो भी वाहन वहां से गुजरा आयोजकों ने उसे रोककर ठंड मीठा जल पिलाया। वहीं आयोजकों ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में किसी को शीतल जल पिलाना बहुत पुण्य का कार्य है। आयोजकों में किशोरी लाल, जनक राज, हरबंस लाल, कुलवीर सिंह, सुभाष कुमार, अनिल कुमार, जीवन सिंह, कमल किशोर, मनोज कुमार, बलविंद्र सिंह, अजय कुमार, रेणू वाला, रेणू देवी, कांता देवी, मानसी, नैनसी, निशुल, अर्पण और मोनू आदि शामिल रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (शुक्रवार काे) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर स्वर्ण पदक और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो हमारे व्यक्तित्व के समग्र विकास और हमारी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। हिमाचल प्रदेश ने एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है और जिसका श्रेय इस पहाड़ी राज्य के शिक्षकों को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों की सुविधा के लिए शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का अपना परिसर होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का ध्येय स्वरोजगार और नवीन शिक्षा प्रदान करना रहा है, जिसके रिणामस्वरूप 400 से अधिक छात्र पदक और डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि इन वर्षों में विश्वविद्यालय ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यवहारिक होना चाहिए, इससे जिम्मेदारी की भावना आती है, जो समाज में ज्ञान और एकता का मार्ग प्रशस्त करती है और एक मजबूत और श्रेष्ठ राष्ट्र के लिए राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने अभूतपूर्व विकास का, जो श्रेय हासिल किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ विश्व नेता के रूप में उभरे हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीखने की प्रवृत्ति और इच्छा कभी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि यह कभी न खत्म होने वाली और सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश में सफलतापूर्वक शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में भी देश में अग्रणी राज्य रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पीएचडी उपाधियां प्रदान कीं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शोध पर विशेष ध्यान देते हुए छात्रों को रोजगारन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. एच.एस. बेदी, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद के सदस्य, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिष्ठाता अध्ययन, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। धर्मशाला पहुंचने पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज हिमाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ग्राउंड धर्मशाला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, धर्मशाला नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर प्रधानमंत्री मोदी की धर्मशाला में रोड शो के लिए संगठनात्मक जिला पालमपुर तैयार है। उक्त शब्द विधानसभा के अध्यक्ष एवं रोड शो के प्रभारी विपिन सिंह परमार ने पालमपुर में संगठनात्मक जिला पालमपुर के भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला पालमपुर की बैठक के उपरांत एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। परमार बताया कि धर्मशाला में दुनिया के नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला आगमन पर उनके भव्य स्वागत के लिए धर्मशाला में एक रोड शो का आयोजन सुनिश्चित किया गया है और आज आयोजन को भव्य बनाने के लिए संगठनात्मक जिला पालमपुर की एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक जिला पालमपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक हजार की संख्या में कार्यकर्ता मोदी के स्वागत के लिए धर्मशाला जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल के लिए बहुत गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल से उनका विशेष प्यार है और उसी तरह हिमाचल के लोग भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं, उनके दौरे को लेकर हमेशा की तरह इस बार भी लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान, संगठनात्मक जिला पालमपुर के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा, संगठनात्मक जिला पालमपुर से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला के महामंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्य और चारों मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांग जिसमें 5,10 व 15 प्रतिशत भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना आदि व सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पंजाब पे स्केल की बहाली पर प्रदेश बिजली बोर्ड का धन्यवाद करते हुए सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के महामंत्री चंद्र सिंह मंडल के प्रयासों का भी हार्दिक धन्यवाद किया। प्रेम केशव ने बताया कि विद्युत बोर्ड मैनेजमेंट से उन 48 श्रेणियों में बहुत सी विसंगतियों जिन बारे विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन द्वारा उठाया गया था। इस पर सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में सुखराम नड्डा, कमल ठाकुर, जगत ठाकुर, बालक राम, ग्यारु राम, धनीराम, जगन्नाथ, प्रेम सिंह, परसराम, रणजीत सिंह, छोटू राम, किशोर चंद, सुहारू राम, फुल्लू राम, राम लाल, दिलाराम व ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के आह्वान पर संपूर्ण भारत मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में सीमेंट महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान श्रमिकों ने अंबुजा सीमेंट के मैन गेट पर टेंट लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुराना सीमेंट वेतन समझौता 31 मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है और 01 अप्रैल 2022 से नया समझौता लागू हो चुका है, लेकिन तीन माह पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सीमेंट निर्माता संघ ने वार्ता के लिए तिथि सुनिश्चित नहीं की। इसी संदर्भ में पूरे भारत में 08 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया और यदि सीमेंट निर्माता संघ ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तथा सीमेंट उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की पीड़ा और परेशानी को नजरअंदाज किया, तो शीघ्र ही काली पट्टी, टूल डाउन, धरना प्रदर्शन और कार्य रोको अभियान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमेंट उद्योगों में ठेका श्रमिकों की संख्या 80 प्रतिशत हो गई है और वेज बोर्ड केवल 20 प्रतिशत ही बचा है। सीमेंट उद्योग एक शोषण और अन्याय का अड्डा बन चुका है। संपूर्ण भारत में सीमेंट उद्योग के श्रमिक अनेक प्रकार से पीड़ित हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए आने वाले समय मे सीमेंट उद्योगों में अशांति का वातावरण बना रहेगा, जब तक वेतन समझौता नही होता। धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, उपाध्यक्ष टेक चंद, सचिव राकेश महाजन, कमल भट्टी व कोषाध्यक्ष रुवेश सहित लगभग 450 श्रमिकों ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स राज्य सतरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 4 स्काउटस एंड 4 गाइड्स जसविंदर, जाग्रति, महिमा, हिमांशी, आकर्ष, विपिन, जतिन ठाकुर व पुष्कर का राज्य स्तरीय पैट्रॉल लीडर्स जम्बूरी शिविर के लिए चयन हुआ है, जो कि राज्य प्रशिक्षण संस्थान रीवाल्सर जिला मंडी में 10 से 15 जून तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन, सुरेंदर कुमार ऐडीपीओ सोलन, कल्पना डीओसी (गाइड्स) व महेंद्र पॉल डीओसी ( स्काउट्स) ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान किरण लेखा जोशी एवं गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व जिला सोलन से आशीष स्कॉउट मास्टर भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित स्काउट्स एंड गाइड्स भाग लेंगे। साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व समस्त अध्यापक वर्ग ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार विकास खंड सोलन की पट्टाबरावरी पंचायत के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में 15 जून बुधवार को होने वाले पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबरावरी हरिपुर के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन बारे इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक बारे जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है समारोह के सफल आयोजन के लिए आज हर पहलू पर चर्चा कर सभी कार्यकारणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्यातिथि पेंशनर्ज कल्याण संगठन के राज्य अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता राज्य कार्यकारणी के सलाहकार व जिला सोलन के संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगे। इकाई ने सभी पेंशनरों से इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेम चंद, जगदीश शर्मा, शीलादेवी, बिशनदास व नेकराम कौंडल आदि मौजूद रहे।
अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टरों से एक लाख 18 हजार व क्रेशरों से 20 हजार वसूला जुर्माना गगन शर्मा। पांवटा साहिब उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने आज रामपुर घाट, मानपुर देवड़ा व गोजर में अवैध खनन के मामलों के सम्बन्ध में वन मंडल अधिकारी व खनन विभाग के अधिकारियों सहित सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विषय में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा जिन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, उनकी टीम के साथ जांच की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पाया, जिनके मौके पर ही चालान किए गए। इस दौरान टीम ने मानपुर मे तीन व रामपुरघाट मे चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े व मौके पर वाहन चालकों व मालिकों से जुर्माना वसूला तथा सिंहपुरा क्षेत्र मे माईनिंग विभाग की टीम ने बिना एम-फार्म खनन कर रहे ट्रैक्टर से 5000 जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों से एक लाख 18 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस के अतिरिक्त क्रेशरों का भी निरीक्षण किया गया तथा दो क्रेशरों में भी अनियमितता पाई गई, जिसे देखते हुए उनसे बीस हजार का जुर्माना वसूला गया। विवेक महाजन ने कहा कि भविष्य मे भी नियमित रूप से इस प्रकार की संयुक्त कारवाई जारी रहेगी।
अजय सूर्या। रिवालसर तीन दिवसीय रिवालसर खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मे सिध्यानी व दसेहड़ा स्कूली छात्रा खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खो-खो प्रतियोगिता में दसेहड़ा स्कूल की टीम ने सिध्यानी स्कूल की टीम को पछाड़ कर खिताब पर कब्जा किया। बालीवॉल मुकाबले में दसेहड़ा स्कूल की टीम ने कोठी स्कूल की टीम को धूल चटाई। कब्बडी के मैच में कड़े मुकाबले में छजवान्न ख़ाबु स्कूल की टीम ने लेदा स्कूल की टीम को हराया। बैडमिंटन में यूनिटी स्कूल की टीम ने दसेहड़ा स्कूल की टीम को हराया। योगा में गुरुकोठा स्कूल को पहला व सिध्यानी स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। चैस में सिध्यानी ने चौकी चंद्रहारन को पटकनी दी। मार्चपास्ट में सिध्यानी स्कूल की टीम प्रथम व दसेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिध्यानी ने समूह गान, सोलो सॉन्ग, गिद्धा प्रतियोगिता में बाजी मार कर पहला स्थान पर काबिज हुई, भाषण प्रतियोगिता में गुरुकोठा टीम ने जीत दर्ज की। एकल गान में गुरुकोठा ने बरसवान की टीम को पटखनी दी। प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह में विद्युत बोर्ड की निदेशक एवं लोअर वार्ड रिवालसर से जिला परिषद सदस्य परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा ने शिरकत करते हुए विजेता टीमो को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रियंता शर्मा ने इस मौके पर कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी व स्कूल स्टाफ बधाई देते हुए स्कूल की मांगों को भविष्य में चरणबद्ध तरिके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम कोहली शर्मा, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष विजय कुमार, पंचायत प्रधान सुनीता व जितेंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के संदर्भ में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार पर उमंग फाउंडेशन 12 जून को वेबिनार करेगा। इसका उद्देश्य अभिव्यक्ति की आजादी के बारे में युवाओं में जागरूकता लाना है।हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एडवोकेट वीर बहादुर वर्मा कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता होंगे। मानवाधिकार जागरूकता पर फाउंडेशन का यह 38वां साप्ताहिक वेबीनार होगा। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया गूगल मीट होने वाले साप्ताहिक वेबीनार में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेते हैं और विशेषज्ञ वक्ता से प्रश्न भी करते हैं। उन्होंने कहा कि एक टीवी डिबेट में भाजपा की तत्कालीन राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के बारे में कुछ टिप्पणियां की थी, जिसे एक समुदाय ने विवाद का विषय बना दिया। जबकि उसी टीवी डिबेट में अन्य पैनलिस्ट बार-बार भगवान शिव शिव के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा था। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 19 में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार पर भी चर्चा शुरू हो गई है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या एक समुदाय के सदस्यों को दूसरों की तुलना में कम मौलिक अधिकार प्राप्त हैं? हाई कोर्ट के एडवोकेट वीर बहादुर वर्मा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार और नूपुर शर्मा की टिप्पणी से उठे विवाद पर अपना व्याख्यान देंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा कुलपति कार्यालय के बाहर रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा एनएसयूआई के छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया था, उसके विरोद्ध में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानचार्य को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय में चल रही धांधलियों की जांच करने की भी मांग की। एनएसयूआई ने कहा यदि रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को बर्खास्त नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही एनएसयूआई ने प्रति कुलपति के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमे रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने की मांग की गई।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर अमर शहीद लांस नायक कमांडो विवेक कुमार की याद में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में छवील वीर नारी प्रियंका (शालू) व बेटे विंवाश ने अपने पिता शहीद की यादगार में लोगों को शितल जल पिलाया। वीर नारी प्रियंका ने कहा कि मेरा फौजी अमरे रहे और कहा कि आगे भी शहीद को याद किया जाएगा। उन्होंने कहां शहीद की यादगार में कोसरी गांव में बालीवॉल खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वहीं, शहीद की पत्नी वीर नारी प्रियंका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल कोसरी के सदस्यों का सहयोग देने के धन्यवाद दिया व युवक मंडल प्रधान विनोद टंडन ने आगे के लिए भी सहयोग देने के लिए वचनबद्ध रहने के लिए कहा और सरदार वल्लभ भाई पटेल कोसरी के सदस्यों से अपील की शहीदों के परिजनों का मान-सम्मान करते रहने के लिए कहा।
भूतपूर्व सैनिक बल कल्याण समिति का राज्य स्तरीय चुनाव डिप्टी कमांडेंट बीएस नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा बल कैंपस तारादेवी में संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व महा निरीक्षक किरपा राम नेगी को मुख्य पैटर्न एसएस हारटा को सलाहकार रिटायर्ड आईजी पीएस पापटा को अध्यक्ष कलीराम चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमी चंद् ठाकुर और रघुवीर सिंह को उपाध्यक्ष ठाकुरदास देस्टा को महासचिव रणवीर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद ठाकुर को सचिव चुना गया जबकि डीएन शर्मा, ज्वाला प्रसाद, योगराज शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर, आर एल एस नेगी, जगतराम साधराम, लेखराज मेहता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज हिमाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय प्रवास पर धर्मशाला पहुंचे। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ग्राउंड धर्मशाला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, धर्मशाला नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पपाहन के वार्ड-1 में आज निर्जला एकादशी के दिन आज युवा वर्ग द्वारा ठंडे पानी की छबील लगा कर पुण्य किया रहा है। युवाओं ने भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर व फल खिला कर पूण्य कमाया। युवाओं ने आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों ने ठंडा मीठा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई। पपाहन के युवाओं ने लगभग एक हजार लीटर ठंडा मीठा पानी लोंगो को पिलाया गया व मीठे पानी की छबीलें लगाई गई। वहीं, इस मौके पर अभिषेक चौधरी, पंचायत सदस्य रवि कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, निपुन कुमार, अतुल कुमार, सोनु कुमार, बलवीर कुमार और अभी कुमार सहित कई युवा मौजूद रहे और अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी। इस मौके पर युवा वर्ग के प्रधान अभिषेक चौधरी ने बताया कि हर वर्ष पानी की छबील लगाते हैं, लेकिन काेरोना के चलते दो वर्ष बाद पानी की छबील लगाई गई, जिसमें युवाओं ने अपना पूरा सहयोग दिया।
गगन शर्मा। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में आज छोटे बच्चों के लिए समर क्रश पार्टी का आयोजन किया गया था, जो पहले से ही ग्रीष्मकालीन गतिविधियों के लिए अत्यधिक उत्साहित थे। स्टाइलिश एक्सेसरीज़ जैसे कि धूप का चश्मा, टोपी सहित रंगीन पोशाकों में सभी बच्चे आकर्षक लग रहे थे। पूरे परिसर को गुब्बारों, रंग-बिरंगी छतरियों और पक्षियों और जानवरों के सुंदर खिलौनों के साथ सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए वाटरपूल की भी व्यवस्था की गई थी। पार्टी के दौरान छोटे बच्चों ने बैक टू बैक बैलून रेस, लेमन रेस सहित कई खेलों का आनंद लिया। नन्हे-मुन्नों ने स्वादिष्ट स्नैक्स, चॉकलेट कुकीज फ्रूट केक और घर से लाए गए पेय पदार्थों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने बॉलीवुड के खूबसूरत पार्टी गानों पर डांस का भी लुत्फ उठाया। यह सभी के लिए एक सुपर कूल मस्ती भरा दिन था। पार्टी का उद्देश्य शिक्षार्थियों को भरपूर मनोरंजन के साथ अनुकूलता, सहयोग, समन्वय, बंधन और एकजुटता के महत्व को महसूस कराना था।
अजय सूर्या। मंडी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने गत सायं मंडी, टांडू व पधर स्कूल में संवाद युवा मंडल के कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें छात्रों को कौशल विकास निगम के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न व्यवसायों की जानकारी दी। यह जानकारी प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक शिवेंदु चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि कलाकारों ने विद्यार्थियों को अल्प अवधि के कार्सों की भी जानकारी दी।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुंडियां महाविद्यालय इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकाई सचिव जानकारी देते हुए कहा कि मां ज्वाला की पावन धरती जहां कन्याओं को देवी मां के रूप में पूजा जाता है तथा नारी शक्ति को मां ज्वाला के रूप में देखा जाता है। ऐसे मां ज्वालाजी शक्तिपीठ के क्षेत्र में स्थित खुंडियां की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी सभी के समक्ष आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस मामले की कड़ी निंदा करती है। इकाई सचिव तनीषा ने जानकारी देते हुए कहा की खुंडियां महाविद्यालय से परीक्षा देकर घर जाते हुए छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस छेड़छाड़ से छात्रा पूर्ण रूप से सहमी हुई है। छात्रा घर से अकेले परीक्षा देने के लिए भी नहीं निकल पा रही है। पिछले लगभग दो हफ्तों से छात्रा के परिजनों के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है, परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई पुलिस प्रशासन के द्वारा पिछले दो हफ्तों में नहीं हुई है, इसे मध्य नजर रखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खुंडियां महाविद्यालय इकाई के द्वारा खुंडिया थाना एएसआई को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें यह मांग रखी गई की छात्रा को न्याय दिलाने हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना की रोकथाम के लिए खुंडियां महाविद्यालय के रास्ते में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना सामने ना आए तथा महाविद्यालय पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विश्व हिंदू परिषद जिला नरपतगंज प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एसडीम इंदौर का मिलकर एक ज्ञापन सौंप। विहिप द्वारा दिए गए ज्ञापन में इस आई मिशनरियों द्वारा अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाए जाने के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा अवगत करवाया गया। इस विषय पर विहिप के जिला अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ और विभाग मंत्री सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि विकासखंड इंदौरा के अधीन पड़ते पंचायत एमपुर में रविवार को जब इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था और सनातन धर्म के जागरूक युवाओं द्वारा थाना इंदौर में इसकी सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। वहां पर बसते धर्मांतरण कर चुके लोगों ने माना कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों से ईसाई धर्म अपना लिया है, परंतु यह लोग अभी तक अनुसूचित जाति के लाभ ले रहे हैं, जो कि एक कानूनन अपराध है। प्रतिनिधि मंडल एसडीम इंदौरा को बताया कि अभी हमारे जागरूक कार्यकर्ताओं को इन पर लोगों ने झूठा आरोप लगाना शुरू कर दिया है, जिनका ताजा उदाहरण कल घंडरा में हमारे युवा साथी के खिलाफ पत्र सौंपा गया है, जो सरासर निराधार है। इस मौके पर जिला प्रमुख धर्म प्रसार करना सरासर जिला सुरक्षा प्रमुख सौरभ मना राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा नवदीप कटोच उपस्थित रहे। वहीं, इस विषय पर एसडीएम से बात की गई, तो विहिप का एक प्रतिनिधिमंडल आज ज्ञापन देने आया था, जिस पर छानबीन करने के लिए पुलिस को मार्क कर दिया गया है। वहीं मामले की छानबीन करने के बाद रिपोर्ट उपायुक्त कांगड़ा को प्रेषित कर दी जाएगी।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के बलाहर(परागपुर) स्थित वेद व्यास परिसर में प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने बतौर निर्देशक पदभार ग्रहण कर लिया है। जानकारी देते हुए कंप्यूटर विषय के प्राध्यापक अमित वालिया ने बताया कि प्रो.पाठक पूर्व में भी इस परिसर में ज्योतिष विषय के विभागाध्यक्ष के रूप में करीब 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। पूर्व में ही प्रो. एमएम पाठक क्षेत्र के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर (सुप्रसिद्ध ज्योतिषी) के रूप में भी लोकप्रिय रहे हैं। इनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों में भी संस्कृत व ज्योतिष के क्षेत्र में संस्थान का नाम चमका रहे हैं।


















































