बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के बाद अपने बच्चों के साथ मुंबई से हिमाचल प्रदेश की वादियों में पहुंच गई हैं। शिल्पा धर्मशाला में वेकेशनका आनंद ले रही हैं। उन्होंने वेकेशन की कुछ वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर डाली है। वहीं एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर डालकर वेकेशन के बारे में बताया है।'धड़कन गर्ल' शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। छुट्टी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी में वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो ब्लैक कलर की जैकेट और बूट पहने नजर आ रही हैं। जिसमें वो सर्दी को भगाने के लिए आग का सहारा लेते दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी में उनके बेटे वियान और बेटी समीशा की भाई दूज की मस्ती को किया साझा। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी धौलाधार की वादियों की तलहटी में स्थित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज यानी मिनी ल्हासा पहुंच गई हैं। उन्होंने होटल तिब्बत किचन में पति राज कुंद्रा के साथ दोपहर का भोजन किया। होटल तिब्बत किचन में वह करीब ढाई घंटे तक ठहरी। दोपहर के भोजन के दौरान उन्हें एक होटल के बाहर देखते ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। उनकी एक झलक पाने को होटल के बाहर उनके प्रशंसकों की खासी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है बालीवुड अभिनेत्री स्वजन के साथ मैक्लोडगंज घूमने आई हैं और करीब दो से तीन दिन तक यहीं रहेंगी।
विद्युत उपमंडल दाडलाघाट के अंतर्गत अनुभाग दाड़लाघाट,ग्याणा, चंडी, धुंदन,नवगांव व भराडीघाट में 9 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता तृप्त राज शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल 132 केवी चमाकडी पुल में बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 9:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को सोमवार 8 नवम्बर को विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अर्की से विजयी संजय अवस्थी जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर और फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था और 2 नवम्बर को परिणाम निकला था।
प्रदेश में जिस प्रकार से एक बार फिर से करोना की वैश्विक महामारी से लोग ग्रसित हो रहे हैं, उन सभी को अपने यू-ट्यूब चैनल "राम प्रकाश सर" के माध्यम से माइंड आपरेशन अकादमी के एमडी राम प्रकाश ठाकुर न केवल नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने में निरन्तर प्रयत्नशील हैं बल्कि उनमें एक नई सोच का संचार भी करते नज़र आ रहे है। राम प्रकाश ठाकुर का कहना है कि जिस प्रकार से करोना की वैश्विक महामारी के भयावह दौर से लोग बिना डरे बाहर आए हैं, ठीक उसी प्रकार से यह मुश्किलों का दौर भी निकल जायेगा। उनका मानना है कि अगर हमारे जीवन में इस तरह से किसी भी प्रकार की मुश्किलें आएं तो हमें उनका डर कर नहीं बल्कि डट कर सामना करना चाहिए। जीवन में बड़े लक्ष्य को पाने के लिए हमें अपनी सोच भी बड़ी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शाम को सोने से पहले मेडिटेशन करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सुबह उठते ही मेडिटेशन करना चाहिए और उसके बाद हमें अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। राम प्रकाश ने कहा कि मेडिटेशन को हमें अपनी जिंदगी का एक अहम अंग बनाना चाहिए क्योंकि मेडिटेशन के माध्यम से हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में जो भी होता है वो अच्छे के लिए नहीं बल्कि बहुत अच्छे के लिए होता है और हमें अपने मन के कर्म का फल जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस प्रकार की भी मुश्किलें आए, उनका सामना डट कर करना चाहिए।
धरोहर गांव प्रागपुर के नजदीक हार बाग पुली के शिव जगन्नाथ मन्दिर में कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। स्थानीय कथावाचक पंडित सुमित शास्त्री ने भागवत कथा महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि कई जन्मों के पुण्य कर्मों के फलस्वरूप ही सत्संग की प्राप्ति होती है। भागवत कथा के समान मृत्युलोक में पापपुंज का नाश करने वाला कोई दूसरा पवित्र साधन नहीं है, इसका श्रवण मन को शांति व जीवन में क्रांति पैदा करता है। मृत्यु को मंगलमय बनाने के लिए हमें भागवत की शरण लेनी चाहिए। शास्त्री ने आगे वर्णन करते हुए बताया कि पांच प्रकार के महापापी मदिरापान, ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी गुरु स्त्री गमन व विश्वासघात करने वाले भागवत कथा के श्रवण से पवित्र हों जाते हैं। कलश यात्रा के अवसर पर मन्दिर प्रबंधक दिनेश कौल, जयसी राम, विष्णदास, कृष्ण गोपाल, राजेंद्र दास, स्मग्ना देवी व ऊषा देवी ने भाग लिया।
कुनिहार के सिविल हॉस्पिटल में पिछले काफी समय से बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे खोखले नजर आते है। अस्पताल की अधिकतर सुविधाएं वेंटिलेटर पर है। मरीज़ों को टेस्ट करवाने के लिए बाजार का रुख करना पड़ता है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बवजूद भी तकनीशियन नही है। वही शनिवार रात्रि को भी हॉस्पिटल में आपातकाल में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा कोई कीटनाशक खाने का मामला सामने आया है, जिसे चिकित्सक द्वारा शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया। आपातकाल में 108 व ऑक्सीजन की मरीज़ को सख्त जरूरत थी, परन्तु हॉस्पिटल में 108 उपलब्ध न होने के कारण मरीज़ को देर रत करीब 3 बजे निजी वाहन से शिमला ले जना पड़ा। वंही युवक को सायरी के पास 108 एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी। युवक के जीजा महेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार अस्पताल में 108 की सुविधा न होने के कारण मरीज़ को निजी वाहन में बिना ऑक्सीजन सुविधा के अपने जोखिम पर ले जाना पड़ा, जिसके चलते समय पर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण मरीज़ को अपनी जान गवांनी पड़ी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की करीब 8 से 10 पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में 108 जैसी महत्वपूर्ण सुविधा सरकार को देनी चाहिए, ताकि आपातकाल में मरीजो की जान बचाई जा सके। वंही बीएमओ अर्की राधा शर्मा ने कहा कि कुनिहार अस्पताल में सुविधाओं की कुछ कमी है जो हमारे संज्ञान में है,bसफाई कर्मचारी यंहा से प्रमोट हो गए है जिनकी जगह अभी कोई सफाई कर्मचारी नही आया है। सीएमओ सोलन को इस विषय से अवगत करवाया जा चुका है। 108 सुविधा अर्की व चण्डी से ही कुनिहार व आसपास के क्षेत्रों को उपलब्ध रहती है।
राजधानी शिमला सहित धर्मशाला और मनाली की हवा दिवाली पर कम दूषित हुई है। बीते वर्ष के मुकाबले प्रदेश के कई शहरों में इस बार प्रदूषण का स्तर कम रहा है। हालंकि बद्दी, नालागढ़ और ऊना में इस बार भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इन तीनों शहरों में प्रदूषण की मात्रा बीते वर्ष की अपेक्षा और अधिक बढ़ी है। शनिवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स को शून्य से 50 तक अच्छा माना जाता है। 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक सीमित, 201 से 300 तक घटिया, 301 से 400 तक बहुत घटिया और 401 से अधिक मात्रा को खतरनाक माना जाता है। इस वर्ष दिवाली के अवसर पर राजधानी शिमला सहित परवाणू, धर्मशाला, डमटाल, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, कालाअंब और मनाली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बीते वर्ष की दिवाली के मुकाबले बेहतर रहा है।
प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती से शिक्षकों के करीब 1300 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता हटते ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लिखित परीक्षा लेने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पद भरने की संस्तुति भेज दी है। आयोग को जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन जारी करने के निदेश दिए गए है। गौरतलब है कि इस सीधी भर्ती के तहत जेबीटी, टीजीटी नॉन मेडिकल, शास्त्री, शारीरिक और कला शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरने का फैसला लिया है। वंही इस कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को 2640 पद आवंटित किए गए हैं। इनमें शारीरिक शिक्षकों के 870, कला शिक्षकों के 820, जेबीटी के 810, टीजीटी नॉन मेडिकल के 87 और शास्त्री के 53 पद आवंटित किए गए हैं। कुल 2640 पदों में से आधे पद बैचवाइज और शेष आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया बीते दिनों ही शुरू हो गई है। अब बैचवाइज काउंसलिंग का जिला शिक्षा अधिकारी शेड्यूल जारी करेंगे। सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने संस्तुति हमीरपुर आयोग को भेज दी है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इन शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी।
राजगढ़ उपमंडल में 08 नवम्बर को 17 स्थानों पर पात्र लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज़ दी जाएगी। यह जानकारी एसडीएम एवं उपमंडलीय कोविड टास्क फोर्स कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन ने दी। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल राजगढ़, पंचायत घर बोहल टालिया, पंचायत घर दाहन, राजकीय प्राथमिक स्कूल रूगबखौटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फगू, राजकीय प्राथमिक स्कूल नेरीकोटली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन, धामला, कोटी पधोग व डिम्बर, हेल्थ वैलनेस संटर टपरोली, स्वास्थ्य उपकेंद्र धाली, पंचायत घर कुडूलवाना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला बांगी, आंगनबाडी केंद्र टाली भुज्जल, राजकीय प्राथमिक स्कूल माटल बखोग व ग्राम पंचायत काथलीभरण में कोरोना रोधी टीके लगाए जाएंगे। एसडीएम ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपनी पंचायत में कोविड-19 की दूसरी डोज के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। इसके अलावा जिन स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं उन स्कूलों से संबंधित अध्यापक वैक्सीनेशन वेरिफिकेशन के कार्य भी करेंगे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को भी पात्र लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
विकासात्मक परियोजनाओं सम्बंधी लक्ष्यों को समयबद्ध प्राप्त किया जाएः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य सरकार के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर कई मुद्दों पर गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों जैसे जेओए आईटी, जेबीटी, पीटीआई, एनटीटी आदि की भर्ती सम्बन्धी मुद्दों का समाधान करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि करूणामूलक आधार पर होने वाली भर्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि इससे न केवल मृतक के परिजनों को लाभ होगा बल्कि जरूरतमंदों को रोजगार भी मिलेगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि एनजीटी में विचाराधीन होने के कारण लंबित सभी विकास परियोजनाओं के कार्य में भी तेजी लाई जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जा सके। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से विभिन्न विभागों से संबंधित परियोजनाओं में देरी नहीं हो रही है क्योंकि लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे लागत भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में भी संकोच नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, पीएमजीएसवाई के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए भी कहा ताकि परियोजनाओं की प्रगति में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में विभिन्न सड़कों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में किसी भी तरह की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को सम्बन्धित विभागों के लम्बित मुद्दों की पहचान करने के भी निर्देश दिए ताकि इनका शीघ्र निवारण किया जा सके। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रशासनिक सचिव राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और जेसी शर्मा, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, रजनीश और सुभाशीष पांडा, सचिव देवेश कुमार, अक्षय सूद, अजय शर्मा, विकास लाबरू, सी पालरासू, राजीव शर्मा और एसएस गुलेरिया भी बैठक में उपस्थित थे।
सरस्वती विद्या मंदिर करसोग की पूर्व छात्रा दीक्षिता व इशिता शर्मा को नीट की परीक्षा उतीर्ण करने पर विद्यालय परिवार व विद्यालय प्रबधंन समिति के सदस्यो ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधाकृष्ण ने भी इशिता शर्मा व दीक्षिता सहित उनके माता पिता को भी बधाई व शुभकामनाये दी है। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्कृत आचार्य विशालमणी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर गुरूकुल की तरह शिक्षा के साथ-साथ संस्कार पक्ष व सर्वागीण विकास के लिये माना जाता है तथा यहाँ शिष्यो को उच्तम शिक्षा दी जाती है।
शहीदो के परिवार से उनकी प्रतिमाओं को बदलने के एवज में लाख रुपए की मांग न केवल बेहद शर्मनाक है बल्कि जयराम ठाकुर सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शता है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कही। प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने साथ ही ये एलान भी किया कि पार्टी के कार्यकर्ता 100-100 रुपए देंगे ताकि, वो रकम जयराम ठाकुर सरकार को शहीद स्मारकों को बदलने के लिए दी जा सके। उन्होंने कहा कि यहाँ बात पैसे की नही है बल्कि उस दिवालिया सोच की जो अपने शहीदों का सम्मान नही कर सकती। उन्होंने आगे कहा कि एक जहां देश के प्रधानमंत्री सीमा पर जवानों पर मनोबल बढ़ा रहे, वहीं प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार वीर सैनिकों की शहादत का अपमान कर रही है। हिमाचल की वीर भूमि भाजपा सरकार के इस कृत्य को कभी माफ नही करेगी। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पेंशनर्स, टीचर्स, किसानों और अलग अलग विभागों को देने के पैसे नही है और अब शहीदों के लिए भी हाथ खड़े करने वाली सरकार उपचुनावों के नतीजे से कुछ नही सीखी है। चुनाव परिणाम बताने के लिए काफी है प्रदेश की जनता अब शहीदों का अपमान बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यकर्ताओं से मिले पैसे को मुख्यमंत्री को चेक या ड्राफ्ट द्वारा सौंपा जाएगा।
अंतराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं आर्कषण का मुख्य केंद्र होंगी। इसमें इस वर्ष पुरुष वर्ग के लिए कुश्ती तथा पुरुष व महिला वर्ग के लिए वालीबाल, कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्रीरेणुकाजी विकास बोर्ड राम कुमार गौतम ने बताया कि सभी इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण जिला युवा सेवाएं व खेल विभाग नाहन जिला सिरमौर के कार्यालय में 08 से 10 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक करवा सकते हैं। दंगल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण 14 नवंबर को प्रातः 11 बजे तक कुश्ती स्थल पर ही किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कुश्ती विजेता को 31 हजार व उपविजेता को 15 हजार, बैडमिंटन विजेता को 5100 व उप-विजेता को 3100 रूपये, वालीबाल विजेता टीम को 51 हजार व उप-विजेता को 31 हजार रुपये तथा कबड्डी की विजेता टीम को 51 हजार व उप-विजेता को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी दी जाएगी।
शिमला के जुन्गा में बीती रात आगजनी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आगजनी की ये घटना मकान के भीतर पूजा स्थल (मंदिर) में ज्योत से आग पकड़ने से हुई है। मकान में आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड माल रोड और छोटा शिमला से टेंडर जुन्गा के लिए रवाना हुए। हालांकि फायर विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन मकान को जलने से नहीं बचा सके। आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आगजनी की इस घटना में सुनील गुप्ता का चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान की सूचना नही है।
हमीरपुर जिले में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में चल रही गाड़ियों में टक्कर हो गई। हादसे में 2 पुलिस कर्मियों समेत 4 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार समीरपुर से दिल्ली जाते समय हमीरपुर के हीरानगर में सड़क पर अचानक एक जानवर के आने से यह टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की गाड़ी के पीछे काफिले की करीब एक दर्जन गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया और इसे बचाते समय तीन गाड़िया टकरा गईं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री के वाहन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है। अभाविप के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से विद्यार्थी परिषद विभिन्न प्रकार के माध्यमों से क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने के लिए आंदोलन कर रही है और विभिन्न मंचों से भी परिषद ने इस मांग को उठाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी नहीं है की प्रदेश के सारे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए शिमला को तरजीह दे सकें। उसकी वजह से दूरदराज क्षेत्रों के बहुत सारे विद्यार्थी शिमला दूर होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। वहीं अगर पीजी कक्षाओं में सीटों की बात करें तो सीमित सीटें होने की वजह से भी बहुत सारे छात्र शिमला में दाखिला नहीं ले पाते हैं जिस कारण मजबूरी में छात्रों को या तो निजी विश्वविद्यालयों में भारी भरकम फीस देकर दाखिला लेना पड़ता है या फिर प्रदेश से बाहर पढ़ाई करने जाना पड़ता है। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि क्लस्टर विश्वविद्यालय को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाया जाए। यदि क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाता है तो प्रदेश में निचले क्षेत्रों के लगभग 6 जिलों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा तथा बहुत सारे विद्यार्थी प्रदेश विश्वविद्यालय नजदीक बनने पर अपनी उच्च स्तरीय पढ़ाई का स्वप्न साकार भी कर सकेंगे। इसके आलावा परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विश्वविद्यालय को चलाने के लिए निर्धारित मानदंड और मानक, सुविधाएं व प्रावधान है उसी तरह से क्लस्टर विश्वविद्यालय में भी सभी तरह के नियम लागू करने की भी मांग की है।
आम आदमी पार्टी 1 नवंबर को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के सफाई कर्मचारी के पक्ष में भूख हड़ताल पर थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में 9 सफाई कर्मचारी हैं और उन्हें कुछ महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है, उनके पास नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं है। आम आदमी पार्टी एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर थी। इस दौरान उनके द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया और जनता के द्वारा उन्हें लगभग 400 हस्ताक्षर सफाई कर्मचारी के पक्ष में मिले थे। उन्होंने शनिवार को ज्वालामुखी में सीएम को नोटिस और सिग्नेचर पोस्टर दिया। युवा विंग अध्यक्ष ज्वालामुखी विकास धीमान ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर ने हमें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को देखेंगे और इस मुद्दे को फिर से शुरू करेंगे और भूख हड़ताल की कोई बात नहीं है। पूर्व प्रधान सियोरपाई और संगठन मंत्री महिला विंग सोमा देवी ने कहा कि हमें अपने सीएम पर भरोसा है और वह जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लेंगे। कपूर कार्यकारी अध्यक्ष, सीता राम एससी विंग अध्यक्ष, अनिल चौधरी संगठन मंत्री ओबीसी विंग, संजीव चौधरी उपाध्यक्ष युवा विंग, प्रवीण कुमारी सचिव और परीक्षा सूद उपाध्यक्ष महिला विंग सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस मुद्दे का समाधान नहीं किया तो पार्टी भूख हड़ताल पर जाएगी।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैया दूज आज देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भैया दूज को भातृ द्वितीया भी कहते है। इस त्योहार का भाई-बहन के प्रगाढ़ संबंध में विशेष महत्व है। भैया दूज पर बहनें भाइयों के दीर्घायु व् स्वस्थ होने की मंगल कामना करती है। मान्यता है कि इस दिन बहन यमुना ने अपने भाई यम से वर मांगा था कि जो भाई इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद अपनी बहन के घर भोजन करेगा उसको मृत्यु का भय नही रहेगा। भगवान सूर्य देव की पत्नी का नाम छाया था। यमराज और यमुना उनके पुत्र और पुत्री थे। यमुना हमेशा अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करती थी, लेकिन व्यस्तता का हवाला देते हुए यमराज हमेशा उनके निवेदन को विनम्रतापूर्वक टाल देते थे। एक दिन देवी यमुना ने भाई यम को भोजन के लिए राजी कर लिया। बहन यमुना के आमंत्रण पर भाई यम ने सोचा कि मैं लोगों के प्राण लेने वाला हूं इसलिए मुझे कोई भी अपने घर आमंत्रित नहीं करता है। मेरी बहन मुझे बड़े आदरभाव से आमंत्रित कर रही हैं इसलिए मुझे बहन के घर भोजन करने के लिए जाना चाहिए। यमराज ने बहन यमुना के घर रवाना होने से पहले उन्होंने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। जैसे ही यमराज बहन यमुना के घर पहुंचे यमुना बहुत खुश हुई। यमुना ने स्नान कर भाई यमराज को भोजन परोसा। बहन यमुना के आदर-सत्कार और स्नेह से प्रसन्न होकर यमदेव ने उससे वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा कि इस दिन जो बहन अपने भाई को अपने घर पर भोजन करवाए और सत्कार करे, उसको आपका भय ना रहे। यमराज ने तथास्तु कहा। इस तरह उस दिन से भाईदूज के पर्व की शुरूआत हुई। भाई दूज की पूजन विधि इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भाई को घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करें। सुबह जल्दी उठें, नहाएं और इसके बाद नए या नए कपड़े पहनें जिससे पूजा की व्यवस्था हो। शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान करना चाहिए। पूजा की शुरुआत भगवान गणेश का आह्वान करने से करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेकर देवताओं से प्रार्थना करने के बाद अपने भाई को उत्तर-पश्चिम की ओर मुंह करके दूसरी चौकी पर बैठाना चाहिए। अब, अपने भाई को रूमाल से अपना सिर ढँक दें। अब अपने भाई के माथे पर टीका लगाएं और उन्हें नारियल दें। फिर आरती करें, अक्षत को अपने सिर पर रखें, और उन्हें मिठाई खिलाकर अनुष्ठान का समापन करें। भाई को एक पाट पर बैठाकर तिलक करें। इसके साथ भाई की लंबी आयु, आरोग्य और सुखी जीवन की कामना करें। भाई की आरती उतारें और भोजन करवाएं। भाई दूज मंत्र: भाई दूज के दिन टीका करते समय बहन को भाई के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 06 नवम्बर को 15 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 06 नवम्बर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, ई.एस.आई. मालवा कोटन, डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुरा, उप स्वास्थ्य केंद्र किल्लोड, उप स्वास्थ्य केंद्र मिस्रवाला, उप स्वास्थ्य केंद्र सैनवाला, उप स्वास्थ्य केन्द्र धौलाकुंआ, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भ्रातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है। a
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जिला कांगड़ा के टण्डन क्लब में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित टीकाकरण केन्द्र का दौरा कर कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। यह टीकाकरण केन्द्र जिला में टीकाकरण अभियान आरम्भ होने के समय से ही कार्य कर रहा हैै। इस केन्द्र ने 37 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण कर जिला कांगड़ा में वैक्सीन की अधिकतम खुराक देने की उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कांगड़ा में अब तक 19.39 लाख खुराकें लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में ढील न बरतें और इस घातक संक्रमण के विरूद्ध एकजुट होकर सभी निर्धारित मापदण्डों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सामाजिक दूरी अपनाने और सार्वजनिक स्थलों में भीड़ भाड़ से बचने जैसे साधारण नियमों का पालन करना चाहिए तथा बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना और स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता देनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि नवम्बर माह के अन्त तक प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने कोरोना टीकाकरण की पहली डोज में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है और प्रदेश दूसरी डोज में भी इस स्थान को कायम रखेगा। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल और मलाणा जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के निवासियों को हवाई मार्ग द्वारा पहुॅचाई गई खुराक और अपनी देवी-दवताओं की अनुमति से वैक्सीनेशन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस कठिन दौर में भी राज्य के विकास और कल्याण के कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कांगड़ा स्थित पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी.एस.बाली, जिनका हाल ही में निधन हुआ है, के आवास पर गए और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश के लिए जीएस बाली की सेवाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका एक गतिशील व्यक्त्वि था और वे प्रमुख समाज सेवी थे, जिन्होंने न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र बल्कि प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया। मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा के निकट सोहारा स्थित विधायक पवन काजल के घर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक अरूण मेहरा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, स्थानीय नेता, कांगड़ा के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक के स्कूल ऑफ एग्रीक्लचर मे कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. आरके अभिलाषी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा वाईस चांसलर प्रो. एचएस बन्याल ने इसकी सराहना करते हुए इसके फायदे बताए। इस आयोजन मे प्रवक्ता डा. रितिका सिंह ने कृषि स्नातक मे प्रवेश करने के लिए कृषि स्कूल अभिलाषी यूनिवर्सिटी के बारे मे परिचय दिया और आईसीएआर के जरिए व सीधे प्रवेश लेने के माध्यम और महत्व बताए। उन्होंने कृषि स्नातक करने के उपरांत छात्रों के सरकारी और निजी कंपनियों मे प्लेसमेंट, जैसे बैकिंग सेक्टर, एफसीआई और आत्मा प्रोजेक्ट आदि मे जाने के रास्ते भी बताए। उन्होंने कृषि से संबधित व्यवसायों जैसेमुज्षरूम कल्टीवेशन, मच्छली पालन, दुग्ध उत्पादन और ऑर्गेनिक फार्मिग आदि करने के तरीके और उसके फायदे भी बताए। कार्यक्रम के दौरान विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डीआर ठाकुर, विभागाध्यक्ष डा. अजय कुमार गौतम और कृषि संकाय के सभी छात्र, स्टाफ सदस्य और छात्रों के अभिभावक शामिल रहे।
सच्चाई और ईमानदारी के साथ खेल को खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में डिफेंडर फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही । तीन दिवसीय इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करीब डेढ़ दर्जन खिलाड़ी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजन कर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतियोगिता का प्रथम मैच का प्रसारण भी देखा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तीन शक्तिपीठों श्री ज्वालाजी, श्री ब्रजेश्वरी और श्री चामुण्डा जी से आरती के सीधा प्रसारण का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने मन्दिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने ज्वालाजी न्यास परिसर में स्थापित संत आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन भी किए। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि जिला कांगड़ा के तीन शक्तिपीठों से आरतियों के प्रतिदिन सीधे प्रसारण से श्रद्धालुओं और भक्तों को घर बैठे पूजा और आरती के माध्यम से माता के दर्शन करने और शीश नवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। कांगड़ा के उपायुक्त डा. निपुण जिन्दल ने इन शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि श्री ज्वालामुखी मन्दिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में सांय 8.30 से 9 बजे जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बजे ब्रजेश्वरी मन्दिर की आरती शीतकाल में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में प्रातः 5 बजे से 6 बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी। इसी प्रकार श्री चामुण्डा मन्दिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन प्रातः 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में सांय 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में सांय 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा।
अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रांसजेंडर मानवाधिकार कार्यकर्ता धनंजय चौहान उमंग फाउंडेशन के वेबीनार में 7 नवंबर को " ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मानवाधिकार और चुनौतियां" विषय पर चर्चा करेंगी। वह चंडीगढ़ में रहती हैं और अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मानवाधिकार संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। वह गूगल मीट पर वेबीनार के प्रतिभागी युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगी। उमंग फाउंडेशन के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उमंग फाउंडेशन मानवाधिकारों पर जागरूकता के लिए साप्ताहिक वेबीनार कर रहा है। उसी कड़ी में यह आठवां कार्यक्रम होगा। वेबीनार में मुकेश कुमार ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त धनंजय चौहान भारत के ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने नीदरलैंड्स, फ्रांस, जर्मनी, इटली, थाईलैंड, और ग्रीस आदि देशों में सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता के तौर पर अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं और उनके ऊपर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी बनी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान टंडन क्लब कांगड़ा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा जिला कांगड़ा में कोविड-19 वैक्सीनेशन की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। अभी तक जिला कांगड़ा में लगभग शतप्रतिशत लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की प्रथम खुराक लगाई जा चुकी है तथा 65% लाभार्थियों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री द्वारा वैक्सीनेशन स्थल पर किए गए इंतजाम पर संतुष्टि व्यक्त की गई तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने 30 नवंबर तक सभी लाभार्थियों को दोनों टीकाकरण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और हिमाचल प्रदेश देश में पहला राज्य होगा जो शत प्रतिशत टीकाकरण संपूर्ण करेगा। इस दौरान मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल शर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता उपस्थित रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पांच नवंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 6 से 9 नवंबर तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजधानी शिमला और आसपास भागों में आज मौसम साफ बना है। आज शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.9, कल्पा 0.1, धर्मशाला 12, ऊना 10.2, नाहन 10.2, केलांग माइनस 3.5, पालमपुर 8.5, सोलन 5.7, मनाली 2.8, कांगड़ा 9.1, मंडी 7.4, बिलासपुर 9.5, हमीरपुर 7.2, चंबा 6.6, डलहौजी 8.3, कुफरी 6.8, जुब्बड़हट्टी 11 और पांवटा-साहिब में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, सुंदरनगर 27.2, बिलासपुर 28, कांगड़ा 26.4, मंडी 26.4, हमीरपुर 25.3, नाहन 25, सोलन 24.6, चंबा 23.5, भुंतर 23.6, धर्मशाला 20.8, शिमला 18, कल्पा 14.5, डलहौजी 12.4 और केलांग में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
किन्नौर जिला में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 9, 10 व 11 को पुलिस ग्राउंड रिकांग पिओ में होगा। यह जानकारी आज यहां पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रत्न ने दी। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर के पुलिस ग्राऊंड रिकांग पिओ में 9 नवम्बर, 2021 प्रातः 7 बजे महिला अभ्यर्थी, 10 तथा 11 नवम्बर को पुरूष तथा चालक अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर से पुलिस विभाग में कुल 16 आरक्षी पदों के लिए 1537 आनलाईन आवेदन पत्र हुए थे जिसमें महिला अभ्यर्थियों के 498 आवेदन, पुरूष अभ्यर्थियों के 971 व चालक पद के लिए 26 ऑनलाईन आवदेन पत्र प्राप्त हुए हैं। अशोक रत्न ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण वाले दिन अपने साथ एडमिड कार्ड, प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साईज फोटो अवश्य लाने होंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए उनके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एस.एम.एस. के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 नवम्बर से 09 दिसम्बर, 2021 तक सोलन जिला के 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति) के सभी 105 मतदान केन्द्रों पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान ने दी। डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि 10 नवम्बर, 2021 से 09 दिसम्बर, 2021 तक आयोजित किए जाने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में कसौली विधानसभा क्षेत्र में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे तथा मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए अर्हता तिथि प्रथम जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 02 जनवरी, 2003 से प्रथम जनवरी, 2004 के मध्य जन्मे नागरिक सम्बन्धित मतदान केन्द्र की सूची में अपना नाम सम्मिलित करवा सकते हैं। डॉ. संजीव धीमान ने कहा कि 10 नवम्बर, 2021 से 09 दिसम्बर, 2021 तक की अवधि में कसौली विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि में अभिहित अधिकारी मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए फार्म 7 तथा 8 भी इसी अवधि में प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली के कार्यालय सहित सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में फोटोयुक्त मतदाता सूची का निरीक्षण किया जा सकता है। डॉ. संजीव धीमान ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह 10 नवम्बर, 2021 से 09 दिसम्बर, 2021 तक मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें। त्रुटि निवारण एवं दावे तथा आक्षेप, सम्बन्धित अभिहित अधिकारियों अथवा बूथ स्तर के अधिकारियों के समक्ष 09 दिसम्बर, 2021 की सांय 05.00 बजे तक प्रस्तुत करें ताकि 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखा जा सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में पांच और दस रुपये कम किए है, वहीं हिमाचल सरकार ने वैट की दरों में पेट्रोल और डीज़ल पर छूट दे कर पेट्रोल 12 और डीज़ल 17 रु तक कम किया है। यह पेट्रोल और डीज़ल के दामों को नियंत्रण में लाने का केंद्र और प्रदेश सरकार का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह एक निर्णायक निर्णय है जिससे जनता को बड़ी राहत पहुंचेगी। रबी सीजन से ठीक पहले ईंधन उपभोक्ताओं, खासकर हमारे किसानों के लिए एक बड़ी राहत। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल आज जनता की जीवन की मूल आवश्यकता है, इस कटौती से जनता को बड़ा लाभ होने जा रहा है। डीज़ल के दामों में गिरावट से महंगाई पर लगाम लगेगी, परिवहन लागत भी जल्द नीचे की ओर आएगी जिससे घरेलू वस्तुओं के दामों में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनता को आ रही सभी समस्याओं को भली भांति समझती है और समय समय पर सभी समस्याओं का समाधान भी निकालती है।
सोलन के रमणीक एवं धार्मिक स्थल जटोली में आज स्थानीय निवासियों ने देश के सुप्रसिद्ध शिवधाम केदारनाथ में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित अधोसंरचना के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ-साथ बाबा केदारनाथ के लाईव दर्शन किए। उपस्थित सभी जन ने इस अवसर पर वर्चउल माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सारगर्भित विचार भी सुने। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य व्यक्तियों ने तदोपरान्त जटोली महादेव मन्दिर के दर्शन किए और मन्दिर के इतिहास एवं यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि देव भूमि हिमाचल की जनता ने इन उपचुनावों में भाजपा का गुरूर तोड़कर सत्ता के मठाधीशों को दिन में तारे दिखा दिए हैं, जिसका असर यह हुआ है कि केंद्र सरकार अब पेट्रोल व डीजल के आए दिन बढ़ रहे दामो तक कटौती करने में मजबूर हो गई है। प्रेस को जारी बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता जब आईना दिखाती है तो बड़ी बड़ी शक्तियां धरातल पर आ जाती हैं और सत्ता का घमंड में चूर चूर हो जाता है। इन उपचुनावों में हिमाचल की जनता ने 4-0 से जो झटका भाजपा को दिया है, उसका राष्ट्रीय स्तर पर असर दिखना शुरू हो गया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि देश की जनता को अच्छे दिनों के सब्जबाग दिखाने के बाद जिस तरह सत्ता के नशे में चूर होकर आम आदमी के हितों की बलि देना शुरू किया था और आए दिन रसोई गैस ,पेट्रोल, डीजल व खाद्यान्न पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम आदमी को महंगाई की चक्की में ने निचोड़ डाला था, उस पर जनता का गुस्सा इन चुनावों में भाजपा पर फूटा है और भाजपा में नीचे से ऊपर तक हड़कंप मच गया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल में मिले जोरदार झटके के बाद मोदी सरकार ने आनन-फानन में पेट्रोल व डीजल के दामों में कुछ कमी की है। अगर देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में वहां की जनता ने भी भाजपा का गुरूर तोड़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रखा है तो देशवासियों को निश्चित रूप से महंगाई के प्रकोप से निजात मिलेगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से हिमाचल की जनता को त्रस्त थी ही, आम भाजपा कार्यकर्ता ने भी महंगाई का दंश महसूस करते हुए इन उपचुनावों में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों में साम, दाम , दंड भेद और क्षेत्रवाद सहित तमाम हथकंडे अपना कर देख लिए लेकिन हिमाचल की प्रबुद्ध जनता ने अपने वोट की ताकत से भाजपा की चूल्हें ला कर रख दी हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फ़िर शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची है। प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर अपने मकान छराबड़ा में पहुंची है। प्रियंका वाड्रा अपने बेटे और बेटी के साथ शिमला स्थित छराबड़ा अपने घर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि वे करीब 5-6 दिन तक यहां रुकेंगी। बता दें कि इससे पहले सोनिया और राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार छराबड़ा पहुंचा था।
इन दिनों विकास कार्य मात्र सोशल मीडिया पर ही हो रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो डालकर काफी वाहवाही हो रही है लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। मंड क्षेत्र में कई सड़के वर्षो से खस्ताहाल है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा के उपाध्यक्ष एवं ठाकुरद्वारा पँचायत के उपप्रधान राणा प्रताप ने ठाकुरद्वारा में एक प्रेसवार्ता में कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा मंड क्षेत्र खासकर ठाकुरद्वारा गाँव के लोगों के साथ पक्षपात रखकर विकास कार्यो को करवाया जा रहा है। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि ठाकुरद्वारा बस अड्डे से लेकर मलकाना तक मौजूदा सरकार द्वारा सड़क रिपेयर करने के लिए इस चार वर्षों में एक पत्थर तक नही डाला गया है। करीब पंद्रह वर्ष पहले हुए सड़क निर्माण से लेकर आज तक इस सड़क की ओर सरकार ने कोई भी ध्यान नही दिया और यह सड़क ठाकुरद्वारा गाँव से होकर गुजरती है और सड़क वर्षो से एक खड्ड के रूप में दिखती है। अगर ठाकुरद्वारा से मलकाना को जाना हो तो राहगीर को ऐसे लगता है जैसे वो सड़क नही बल्कि किसी खड्ड से होकर ठाकुरद्वारा आ रहे है । वही सड़क में गड्डे होने के कारण गंदा पानी घरों के आगे खड़ा रहता है जिससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।उन्होंने मौजूदा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ महीने पहले मिलवां टू बरोटा रोड पर भी तारकोल डाली गई और विधायक ने काफी वाहवाही लूटी पर इस सड़क निर्माण में भी ठाकुरद्वारा के साथ पक्षपात किया और टांडा मोड़ से लेकर ठाकुरद्वारा तक विभाग ने एक किलोमीटर तक सड़क पर तारकोल ही नही डाली ओर ठाकुरद्वारा- मलकाना रोड़ के साथ टांडा मोड़ टू ठाकुरद्वारा तक सड़क को खस्ताहाल ही रहने दिया गया है। इस बात से सरेआम साबित होता है कि मौजूदा विधायक द्वारा विकास को लेकर ठाकुरद्वारा पँचायत से पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने विधायक पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि जिस जनता ने अपना कीमती वोट देकर आपको विधायक और पेंशन धारक बनाया है उनसे पक्षपात न करते हुए हर क्षेत्र को विकास के मामले में एक नजर से देखें।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने युवा लेखिका कुमारी कुदरत कुकरेजा द्वारा लिखित Enkindling Your Inner Light" और "छोटा सफर लम्बी उड़ान" का विमोचन किया। कुदरत कुकरेजा ने हाई स्कूल लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल से 2018 मे पूरा किया और वर्तमान में एमबीबीएस कर रही हैं। उन्होंने कम उम्र में ही लिखना शुरू कर दिया था, वे दर्शनशास्र, कविता, विज्ञान और अध्यात्म में गहरी रुचि लेती हैं। उनका लक्ष्य युवाओ को डिप्रेशन मुक्त और नशा मुक्त करने की ओर है। वह आठ पुस्तकों की लेखिका हैं, प्रेरक वक्ता और एक जीवन कोच हैं। उन्होंने युवाओं को तनाव मुक्त बनाने के लिए कोरोना के दौर में कई मोटिवेशनल वेबिनार ऑनलाइन किए हैं। दीपावली के इस शुभ दिन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा उनके आवास पर अपनी नई प्रकाशित पुस्तकें, "Enkindling Your Inner Light" और "छोटा सफर लम्बी उड़ान" का विमोचन किया। युवाओं के लिए उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप दूर नहीं कर सकते क्योंकि संपूर्ण ब्रह्मांड आपके भीतर है।" उनका मुख्य ध्यान दुनिया भर में शांति, खुशी और इच्छा शक्ति की दृष्टि को व्यापक बनाने की ओर है। इस अवसर पर उनकी माता निशा कुकरेजा, शिक्षाविद डॉ मामराज पुंडीर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क़ुदरत कुकरेजा के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।
राजधानी शिमला में 3 महीने में आदमखोर तेंदुआ फिर से एक 5 साल के छोटे बच्चे को घर के बाहर से उठा ले गया। मामला दीवाली की रात शिमला के बीचोंबीच डाउन डेल कॉलोनी का है जहाँ पटाखों के शोर के बीच तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे सर्च अभियान चलाया गया लेकिन सुबह तक कोई सुराग नही लगा। सुबह भी वन विभाग और पुलिस ने लालपानी बायपास से होते हुए डाउन डेल कॉलोनी के साथ लगते घने जंगल मे सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
राजगढ़ उपमंडल में 5 नवम्बर को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए 11 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी एसडीएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय कोविड टास्क फोर्स कमेटी राजगढ़ सुरेन्द्र मोहन ने दी। उन्होंने बताया कि 5 नवम्बर को सिविल अस्पताल राजगढ़, पबियाना, आंगनवाड़ी केंद्र में नेरीकोटली, पंचायत घर करगाणू, राजकीय प्राथमिक स्कूल धनेच, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन, आंगनवाड़ी केंद्र पालू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू, राजकीय प्राथमिक स्कूल नेहरटी, आंगनबाड़ी केंद्र देवठी मजगांव और ग्राम पंचायत शलाना में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। एसडीएम ने संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि सभी पात्र व्यक्ति इन निर्धारित केंद्रों पर जाकर कोविड वैक्सीन के दूसरी डोज लगवाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने से वंचित न रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा नगर पंचायत राजगढ में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ मिलकर महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत में चल रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत किया गया। शिविर में विशेष रूप से उपस्थित न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विशेष रूप से महिलाओं को कानूनी जागरूकता तथा कानून के विभिन्न पहलुओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है। इस शिविर में महिला अधिवक्ता रुखसार, सयैद व प्रीती राणा मुख्य वक्ता के रूप से मौजूद रही। शिविर में महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों जिनमें घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट, महिला संरक्षण अधिनियम व महिलाओं को शोषण से बचाने हेतु अनेक जानकारियां प्रदान की गई। शिविर में उपस्थित महिलाओं द्वारा मौके पर अनेक प्रश्न व समस्याओं बारे भी वाद किया गया। इस शिविर में राजगढ खण्ड की सभी महिला ग्राम पंचायत प्रधानों, नगर पंचायत की अध्यक्ष व पंचायत समिति की सदस्यो ने भाग लिया।
करियर अकादमी नाहन एवं सोलन के छात्रों ने एक बार फिर से अकादमी का नाम रोशन किया है। अकादमी के विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में हर वर्ष की तरह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि करियर अकादमी के 20 छात्रों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में करियर अकादमी के मेडिकल के छात्र नितिन चावला ने 720 में से 643 अंक लेकर अकादमी का नाम रोशन किया है इसके अलावा गौतम अग्रवाल ने 641, सिमरन ने 634, पूजा ने 605, मोहद अमन ने 599, निशांत ने 572, ताशवी ने 561, डिंकी ने 553, सृष्टि ने 552, अवंतिका ने 526, दीपांशु ने 517, शिवांश ने 516, रोहित ने 491, आयुष ने 479, राजेश्वरी ने 438, कविता ने 436, गौरव ने 300, अंक हासिल कर अकादमी का नाम चमका दिया है। इन सभी छात्रों को सम्भवतः कॉउंसलिंग के बाद अपनी श्रेणी में एमबीबीएस के लिए कॉलेज में प्रवेश मिलेगा उल्लेखनीय है इस वर्ष करियर अकादमी नाहन ने सोलन में भी अपनी ब्रांच बीएल सेंट्रल स्कूल मॉल रोड में शुरू की है। पहले ही वर्ष में सोलन ब्रांच के 8 बच्चो को एमबीबीएस की सीट मिलेगी। बीएल सेंट्रल स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका बक्शी ने करियर अकादमी के डायरेक्टर वीना बक्शी, मनोज राठी और ललित राठी को हार्दिक बधाई दी है। वंही अगले वर्ष के लिए भी करियर एकेडमी ने कमर कस ली है और अपना ‘Dropper Batch’ 9 नवंबर से शुरू कर रहा है। क्लास रूम स्टडी मे कोविड-19 से सम्बंधित सभी प्रकार के अनुदेशों का पालन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि कैरियर अकादमी पिछलें साल की तरह इस साल भी ऑल इंडिया टेस्ट NEET-2022 शुरू कर रहा है। अकादमी के समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी व वीना बक्शी ने सभी छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हम इन उपचुनावों में जन मत को स्वीकार करते है और सभी चारों जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा की इन चुनावों में परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, भाजपा अपने स्तर पर इन चुनावों की समीक्षा एवं आत्ममंथन करेगी। समीक्षा के दौरान जो भी कमियां सामने आएगी उनको सुधारा जाएगा। भाजपा 2022 में जीत हासिल कर सके, इसलिए सभी कमियों को सुधारकर हम आगे बढ़ेगे। कश्यप ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहेली बार इतने कम अंतर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए है। सभी विधानसभा क्षेत्रों का क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा की आने वाले समय मे संगठन व पार्टी स्तर पर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसकी समीक्षा कर विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाएगी।
एक नबम्बर को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इस वर्ष की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट यूजी का परिणाम घोषित किया। इस परीक्षा परिणाम में हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं स्थित कोचिंग व शिक्षण संस्थान मिनर्वा स्टडी सर्कल तथा मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इतिहास रच दिया है। मिनर्वा संस्थान के कुल 27 अभ्यार्थियों ने इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा में 500 से अधिक अंक हासिल किये है । आरक्षित श्रेणी के 11 अन्य विद्यार्थियों ने 450 से अधिक अंक हासिल किए है। मिनर्वा संस्थान के विद्यार्थियों धु्रव शर्मा ने 655, आलोक गौतम ने 607, सृजन शर्मा ने 584, अर्शिता ने 575, अंजली पटियाल ने 565, मनीष कुमार ने 565, अमृता ठाकुर ने 563, सूर्यांश ने 563, गौरव ने 563, ईवानी गुलेरिया ने 560, हर्शित ने मिश्रा 560, दिव्याँशी ने शर्मा 558, सिया तुली ने 558, दिया शर्मा ने 537, कशिश ठाकुर ने 535, आकांक्षा ने 535, निधि वर्मा ने 534, राघवेन्द्र भारद्वाज ने 533, एंजेल ठाकुर ने 531, शशांक रूडकी ने 522, मोनिका ठाकुर ने 519, नेहा चन्देल ने 518, आकांक्षा ने 514, शिवानी ने 503, आंचल ने 503, ईशा ने 500, इशिता ने 500, सुपर्ण ने 498 व दिक्षित ने 498 अंक प्राप्त कर अनारक्षित श्रेणी में सरकारी मेडिकल काॅलेज से एमबीबीएस में दाखिला पाने की अपनी सम्भावना को बरकरार रखा है। इस परीक्षा परिणाम से जहाँ एक ओर संस्थान में खुशी का माहौल है, वहीं सभी विद्यार्थियों के घर पर भी उत्सव का वातावरण बना हुआ है। इस उपलब्धि पर मिनर्वा वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व मिनर्वा स्टडी सर्कल के संयोजक व संस्थापक प्रवेश चन्देल तथा मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चन्देल ने इन सभी अभ्यार्थियों व इनके परिवारजनों को बधाई दी है। चन्देल ने बताया कि इस वर्ष से मिनर्वा स्टडी सर्कल बच्चों को इस परीक्षा में और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देने के लिए नगद पुरस्कार प्रोत्साहन योजना शुरू कर रहा है, जिसके तहत नीट की परीक्षा में मिनर्वा संस्थान का जो भी विद्यार्थी हिमाचल में प्रथम स्थान ग्रहण करेगा, उसको संस्थान एक लाख रूपये, दूसरे स्थान वाले को 90 हजार, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 80 हजार व चैथे स्थान पर 70 हजार, पाचँवा स्थान ग्रहण करने वाले को 60 हजार, छटे स्थान के लिए 50 हजार, सातवें स्थान वाले को 40 हजार, आठवाँ स्थान ग्रहण करने वाले को 30 हजार, नौवां स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार और दसवें स्थान से लेकर 20वीं स्टेट रैंक तक के विद्यार्थी को 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाऐगा।
फोरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक जांच व शारीरिक दक्षता की परीक्षा पास कर ली है, उनके लिए अब लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है। आने वाली 7 नवंबर को यह परीक्षा करवाई जाएगी तथा इसके लिए राधा स्वामी सत्संग भवन परौर पामलपुर स्थान निश्चित किया गया है। इसके लिए वन विभाग की ओर से अपनी वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224959 और 228029 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसमें 7507 पुरुष व 653 महिला उम्मीदवारों ने मैदान की परीक्षा पास की है। धर्मशाला सर्किल के तहत 8160 ही मैदान में शारीरिक दक्षता की परीक्षा को पार करके लिखित परीक्षा की श्रेणी में पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कण्डाघाट में एक दिवसीय महिला जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनल के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने की। कपिल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 03 लाख रुप से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति, महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या बच्चों को निःशुल्क कानूनी प्रदान करने का प्रावधान है ताकि धन के अभाव या अन्य किसी लाचारी के कारण ज़रूरतमंदों को न्याय से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में समानता के उद्देश्य से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। समाज में व्याप्त असमानता को दूर करने के लिए महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना होगा तभी हम समाज में समानता का भाव पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सशकत बनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005, नालसा ऐप विधिक सेवा डोर टू डोर अभियान, पोस्को अधिनियम तथा आऊटरीच अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कपिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत इन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमो का मुख्य उददेश्य जन-जन विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों को जानकारी के माध्यम से विधिक सेवा संस्थानों की कार्यप्रणाली से अवगत करवाना तथा निःशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला सेवा विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा अधिक्ताओं, पैरा लीगल वालंटियरों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वयं सेवी संस्थाओं, मीडिया तथा अन्य के सहयोग से 14 नवम्बर तक विधिक जागरूकता एवं अन्य आऊटरीच गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इससे पूर्व अधिवक्ता दोषी नेगी ने महिलाओं को स्वास्थ्य का अधिकार, भू्रण हत्या, गर्भाधारण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में महिलाओं को गिरफ्तार करने से पूर्व तथा गिरफ्तारी के पश्चात के अधिकारों के बारे में भी बताया गया। अधिवक्ता श्वेता शर्मा ने दहेज उन्मूलन अधिनियम तथा भरण-पोषण अधिनियम के बारे में महिलाओं में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मही की प्रधान अंजू कौंडल, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाएं, महिला मण्डल तथा विभिन्न स्वयंसेवी समूह की लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन के सपरून स्थित 132/33 विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता स्तरोन्नत करने के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 3 नवम्बर को सोलन जिला के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 3 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 12.00 बजे तक पूर्ण सोलन शहर, कसौली, धर्मपुर तथा कण्डाघाट क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना कल अर्थात 2 नवम्बर को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में स्थापित मतगणना केन्द्र में की जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज अर्की में मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उपरान्त दी। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतगणना कार्य के लिए सभी प्रबन्ध पूरे कर लिए गए हैं तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रातः 8.00 बजे आरम्भ होगी। उन्होंने कहा कि मतणगना के लिए 26 राउन्ड में आयोजित किए जाएंगे। मतगणना कार्य के लिए 6 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक तथा एक मतगणना सूक्ष्म पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन में 30 अक्तूबर को हुए मतदान में 64.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 91884 मतदाताओं में से 59701 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 30437 पुरूषों तथा 29264 महिलाओं मत डाला। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के समय एवं उसके उपरान्त कोविड-19 नियम पालन का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।
धर्मशाला जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा स्वर्णित जयंती के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय मांउटेन बाइकिंग प्रतियोगिता व साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को अतिरिक्त उपायुक्त, राहुल कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतियोगिता 42 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की दूरी तय करके जोकि खेल परिसर से स्लेट गोदाम-शालिंग गांव-झियोल-जिया से होते खेल परिसर धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन समारोह इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
नैहरनपुखर के निकटवर्ती गाँव चलाली स्थित नेशनल हाईवे पर सड़क के किनारे चल रहे एमएस ट्रैडिग कम्पनी नामक बिजली के शोरूम में आग लगने से करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर रख हो गया। इस बात की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे मिली। दरअसल रास्ते से जा रहे राहगीर ने शोरूम से धुआं उठता देखा तो इस हादसे की जानकारी तुरन्त शोरूम के मालिक उर्मिल कुमार सुपुत्र राजेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंचे शौरुम मालिक अर्मिल कुमार ने देहरा पुलिस व अग्निशमन केन्द्र देहरा को सूचित किया। करीब चार घन्टे की कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया गया। उर्मिल कुमार ने बताया कि दीपावली त्योहार को लेकर शोरूम में कई तरह का इलैक्ट्रीशन का सामान मौजूद था। अर्मिल कुमार ने बताया कि इस हादसे मे न केवल शोरूम के भीतर रखा समान खराब हुआ है बल्कि शोरूम की इमारत को भी इस दौरान काफी क्षति पहुची है।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने 1 अक्तूबर से चल रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतिम दिन प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र तथा स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.यश पाल ने बताया की इस कार्यक्रम के अंतर्गत नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक तथा स्वच्छता के लिये रैली, स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरुक किया गया। पूरे अभियान में स्वयंसेवियों ने लगभग 80 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित किया। इसके साथ एनएसएस इकाई ने सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दिवाली के लिये लोगों से आवाहन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्या डा.सीमा शर्मा ने स्वयंसेवियों की सेवा एवं स्वच्छता भावना की प्रशंसा की तथा समाज के प्रति उनके प्रेरणादायी प्रयास को सराहा। एनएसएस प्रेज़िडेंट निखिल तथा मोनिका सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
सोमवार को एनएसयूआई हरिपुर की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित भटी की अध्यक्षता में हरिपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए व दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में नवगठित एनएसयूआई कार्यकारिणी की सूची एनएसयूआई सचिव नंदिता कुमारी ने पढ़कर सुनाई। नवगठित कार्यकारिणी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बधाई दी तथा अपनी-अपनी जिम्मेवारी को अच्छे व शांतिपूर्वक तरीके से निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित भटी ने कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया। बैठक में जिला एनएसयूआई सचिव रूहानी इस बैठक में बतौर औबजरवर उपस्थित रहीं। हरिओम शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई का पूरा ध्यान रखें तथा अध्यापकों की कमी से पढ़ाई में आ रही बाधा को सैलफस्टडी द्वारा पूरी करे। बैठक में चाहत, पूनम, अनुराधा, शैलू, अमनप्रीत, अभिषेक, कशिश, श्रेया चौधरी, विकास, अतुल, अंकित, निखिल, माही, आर्यन, साहिल, दीपक, करण, लखविंदर, रोहित, सौरभ, अमन इत्यादि उपस्थित रहे।
चम्बापतन स्थित गांव फेरा ब्यास नदी के बीच डूबे दो मासूम छात्रों की तलाश में जुटी 16 सदस्यों की एनडीआरएफ टीम व देहरा पुलिस द्वारा 36 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद सोमवार को एक बच्चे की डैड बॉडी ढूँढ़ निकालने में सफलता हाथ लगी है, जबकि उसके साथ डूबे अन्य दूसरे छात्र की डैड बाडी को ढूँढ़ने का सर्च अभियान अभी चल रहा है। एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर, डीएसपी अकिंत शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्तिथि का जायज़ा लिया। नदी के बीच डूबे दोनों युवक गरली स्कूल के ग्यारवीं के छात्र बताए जा रहे है। बताते चले शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव कठियाडा का 16 वर्षीय अंशुल जस्वाल सुपुत्र वीरेंद्र कुमार घर से स्कूटी पर यह कहकर निकला था कि वह अपने अधार कार्ड को अपडेट करवाएगा लेकिन दोस्तों के साथ वह डूबकी लगाने हेतु ब्यास नदी चले गए। इस दौरान आयुष अंशुल जस्वाल नहाने के लिए नदी मे कूद गए लेकिन पानी का बहाव तेज़ होने के चलते वह नदी में दुब गए। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सोमवार को नदी के बीच डूबे गरली के आयूश सुपुत्र राजपाल की डैड बाडी निकाल ली गई है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।


















































