भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने जिस प्रकार से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बारे में टिपणी की है वह निंदनीय है। सुरेश कश्यप ने कहा कि अल्का लांबा अपनी ही काल्पनिक दुनिया में रहती है और समाज मे किस प्रकार के कार्य चल रहे है उसके बारे में ज्ञान नहीं रखती। चार दिवारी में बैठ कर पूरे हिमाचल प्रदेश के बारे में टिप्पणी करना ठीक नही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता को भाजपा के शीर्ष नेतृव और हिमाचल की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कश्यप ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार युवाओं के लिए बढ़ चढ़ कर काम कर रही है जिससे युवाओं को नौकरी के अवसर भी मिल रहे है और युवा शक्ति को स्वरोजगार के भी अनेकों अवसर प्राप्त हो रहे है। आज हिमाचल के युवा रोजगार लेने वाला नहीं पर रोजगार देने वाला बन रहा है। आज हिमाचल पूरे देश में एक उदाहरण बन रहा है, जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है। कांग्रेस को हिमाचल में विकास होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश ने नशे को रोकने के लिए कई नीतियां बनाई है जिससे नशे पर लगाम लगी है। आज से पहले नशे के सौदागरो को संरक्षण प्राप्त होता था पर आज इन लोगों पर सीधी कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में नशे पर अंकुश लगाने के लिए बहु आयामी रणनीति अपनाकर राज्य को ‘ड्रग फ्री स्टेट’ बनाने लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहल करते हुए हिमाचल के सभी पड़ोसी राज्यों को नशे के खिलाफ एकजुट किया था। इसके लिए साल 2019 में चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों और जम्मू कश्मीर, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ व दिल्ली के उच्चाधिकारियों के साथ इस मसले पर गहन चर्चा की थी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जयराम सरकार पहली सरकार है जिसने उत्तर भारत के चार राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बनाई। नशे की इस गंभीर समस्या से निपनटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया। जयराम सरकार में पुलिस ना केवल नशा तस्करों को दबोच रही है, बल्कि नशा बेचकर संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति भी सीज की जा रही है। प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 19 विभिन्न मामलों में 11.37 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच और फ्रीज़ की गई, जिसमें जिला कुल्लू में 15 मामलों में 3.79 करोड़ रुपये की सम्पत्ति व जिला कांगड़ा के दो मामलों में 7.29 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच तथा जिला बिलासपुर के एक मामले में 18.31 लाख रुपये व जिला शिमला के एक मामले में 10.67 लाख रुपये के बैंक डिपोटिज फ्रीज़ किए गए हैं।
वीरवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ज़िला रामपुर के कार्यकर्ताओं ने नितेश शर्मा सहमंत्री विहीप ज़िला रामपुर के नेतृत्व में उपमंडलाधिकारी रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल, उपायुक्त शिमला और पुलिस अधीक्षक शिमला को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में सरकार और प्रशासन से धर्मांतरण कांड में पकड़े गए ईसाई मिशनरी के 3 लोगों को नव संशोधित धर्मांतरण कानून के तहत धाराओं के तहत चार्जशीट बना कर कड़ी सजा दिलाई जाए। विहीप ने ये चेतावनी दी है कि ये मामला हिंदुओ की भावनाओ से जुड़ा है और इन लोगो ने हमारी भावनाओ को आहत किया हैं ।जल्द से जल्द इस विषय मे प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही अमल में न लायी गयी तो विश्व हिंदू परिषद स्थानीय हिन्दू समाज के सहयोग से आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर विनोद संगठन मंत्री विहीप ज़िला रामपुर, विष्णुशर्मा नगर अध्यक्ष विहीप, बालकृष्ण शर्मा प्रचार प्रसार प्रमुख विहीप ज़िला रामपुर, अनूप शर्मा बजरंग दल प्रखंड संयोजक रामपुर, चंद्र गौतम, कुशल सोनी और विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला कच्ची घाटी में गुरुवार शाम को एक 8 मंज़िला भवन भर भराकर गिर गया। इस 8 मंजिला भवन के गिरने से आस-पास के दर्जन भर अन्य भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। दर्शन कॉटेज नामक इस भवन में फ्लैट बनाकर बेचे गए थे। इस भवन की चपेट में आने से दूसरी दो मंजिला बिल्डिंग भी गिर गई है जबकि साथ लगते दर्जन भर भवनों को भी खतरा है। बता दें कि शिमला में 4 मंजिला से अधिक भवन बनाने की मंजूरी नहीं है। अब तो एनजीटी ने अढ़ाई मंजिल से अधिक इमारत बनाने पर रोक लगा दी है। फिलहाल भवनों को खाली करवा दिया गया है। इस बिल्डिंग को भी खाली कर दिया गया था जिस कारण से बड़ा हादसा और जानी नुकसान टल गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने गुरुवार को उप-चुनाव के तहत मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्णय अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथवा अन्य माध्यमों पर विज्ञापनों एवं पेड न्यूज का पूर्वालोकन, जांच, पुष्टि व प्रमाणीकरण समिति द्वारा किया जाना आवश्यक है ताकि प्रचार परम्परा में गलत आचरण को रोका जा सके। उन्होनें कहा कि उम्मीदवारों व राजनितिक दलों द्वारा अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं सोशल मीडिया में किए जाने वाले प्रचार प्रसार के नियमित समीक्षा एवं व्यय का आंकलन समिति द्वारा किया जाना आवश्यक है, जिसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में सभी प्रचार माध्यमों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने विज्ञापनों को समिति के प्रमाणीकरण के बाद ही इलेक्ट्रॉनिक अथवा प्रेस में छापने की अपील की। उन्होंने इस संबंध में सम्पूर्ण व्यय ब्यौरा समय-समय पर समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा ताकि पर्यवेक्षकों को जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।
चुनावी सरगर्मी के चलते मंडी लोकसभा सीट से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश करने का फैसला ले लिया है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भंडारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बैठक बुलाई है। जिसमे वे मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले किन्नौर जिला से नेगी निगम भंडारी संबंध रखते हैं। उधर, प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी।
बीती रात कोटखाई से लगभग 2 किलोमीटर दूर पान्दली रोड पर एक दर्दनाक सडक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 बजे विनय आयु 30 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय रमेश चौहान, गांव पान्दली अपनी कार नंबर Hp14A0947 से कोकूनाला से अपने घर आ रहा था। पान्दली रोड़ में ज़ीरो पॉइंट से लगभग 50 मीटर आगे हादसे का शिकार हो गया, जिसमे विनय की मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई है।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र, अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए चुनाव समिति कांग्रेस हाईकमान के पास तीन-तीन नामों का पैनल भेजेगी। बैठक के पश्चात चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक इसे लेकर जाएंगे। चुनाव समिति की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम टल गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कमेटी के आठ सदस्य भी बुलाए गए हैं। बता दें कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस ने अभी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है।
अब शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। इस भर्ती में देरी की मुख्य वजह उपचुनाव माने जा रहे है , जिसके चलते ये नियुक्तियां एक माह आगे सरक गई हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर तक नियुक्तियां नहीं दे सकेगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं। शिक्षा सचिव ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के उच्च और शिक्षा निदेशालय को निर्देश बीते दिनों जारी कर दिए हैं। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल बैठक में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 8000 पद भरने का निर्णय लिया गया है। वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। विधवा या पति से अलग रहने वाली महिला को तीन नंबर मिलेंगे। स्कूल को भूमि देने वाले परिवार के सदस्य को तीन नंबर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल कोटे के आवेदक को तीन नंबर मिलेंगे। बेरोजगार परिवार के सदस्य को भी तीन नंबर मिलेंगे। जिस गांव या पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसे संबंधित स्कूल सहित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पां किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास सादे कागज पर चार हजार पदों के लिए आवेदन करना होगा। शेष चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री की अनुशंसा वाले आवेदनों की सत्यता को भी एसडीएम की कमेटी जांचेगी। स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना इनका काम होगा।
बीजेपी के प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल में नशा भेजते हैं। इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने नशे पर अंकुश लगाने में हिमाचल सरकार के नाकाम रहने के आरोप को भी महज लफ्फाजी बताया है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हिमाचल में ड्रग्स भेजने के संगीन आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने अल्का लांबा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के संगीन आरोप के लिए वो तुरंत माफी मांगें। उन्होंने ने कहा कि उन्हें सबसे पहले कांग्रेस शासित राज्यों विशेष तौर पर पंजाब की ओर देखना चाहिए। पंजाब में नशे से युवा पीढ़ी किस हद तक तबाह हो चुकी है ये बात किसी से छिपी नहीं है। ये वही कांग्रेस शासित राज्य है जिसे लोग उड़ता पंजाब के नाम से संबोधित करते हैं। क्या अल्का लांबा ये कहना चाहती हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से हिमाचल में नशा सप्लाई किया जाता है। तोमर ने अल्का लांबा को बिन पेंदी का लोटा करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास बोलने के लिए हिमाचल से संबंधित कोई मुद्दा नहीं था, इसलिए वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इधर-उधर की बातें कर रहीं थी। अल्का लांबा केवल दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल आई हुई थीं और हिमाचल की वादियों से इतना मदहोश हो गईं कि बहकी-बहकी बातें करने लगीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपने बयान में पद, गरिमा और कानून तक की फिक्र नहीं रही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में नशे पर अंकुश लगाने के लिए बहु आयामी रणनीति अपनाकर राज्य को ‘ड्रग फ्री स्टेट’ बनाने लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहल करते हुए हिमाचल के सभी पड़ोसी राज्यों को नशे के खिलाफ एकजुट किया था। इसके लिए साल 2019 में चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों और जम्मू कश्मीर, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ व दिल्ली के उच्चाधिकारियों के साथ इस मसले पर गहन चर्चा की थी। भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम सरकार पहली सरकार है जिसने उत्तर भारत के चार राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बनाई। नशे की इस गंभीर समस्या से निपनटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया। जयराम सरकार में पुलिस ना केवल नशा तस्करों को दबोच रही है, बल्कि नशा बेचकर संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति भी सीज की जा रही है। प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 19 विभिन्न मामलों में 11.37 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच और फ्रीज़ की गई, जिसमें जिला कुल्लू में 15 मामलों में 3.79 करोड़ रुपये की सम्पत्ति व जिला कांगड़ा में दो मामलों में 7.29 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच तथा जिला बिलासपुर के एक मामले में 18.31 लाख रुपये व जिला शिमला के एक मामले में 10.67 लाख रुपये के बैंक डिपोटिज फ्रीज़ किए गए हैं। भाजपा प्रवक्ता तोमर ने कहा कि जयराम सरकार में नशा तस्करों के ज्यादा मामले पकड़े जा रहे हैं। इसका मतलब सीधा है कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ ज्यादा सख्त औऱ मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस शासित राज्य में भी यदि कार्रवाई ज्यादा होती तो हिमाचल में भी कम मामले सामने आते। हिमाचल की पुलिस तो उनके राज्यों के नशा तस्करों पर भी लगाम लगा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार सुनिश्चित देख कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यश्र राठौर की कमजोरी को देखते हुए अब दिल्ली से उनके नेताओं को यहां बेबुनियाद बयानबाजी के लिए बुला रहे हैं।
जाइका इंडिया द्वारा राज्यों में जापान सरकार की मदद से चलाई जा रही वानिकी और एन.आर.एम. परियोजनाओं की समीक्षा के लिए 27 से 29 सितम्बर, 2021 तक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 12वीं परियोजना निदेशक की बैठक आयोजित की गई। इस वीडियो कॉनफेरेन्स का संचालन जाइका इंडिया कार्यालय के मुख्य विकास विशेषज्ञ विनीत सरीन ने किया। इस वर्चुअल बैठक में देश के विभिन्न राज्यों में जापान सरकार की मदद से चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। मुख्य रूप से सतत् आजीविका और अंतर क्षेत्रीय अभिसरण पर सभी राज्यों में किए गए कार्यक्रमों पर राज्य के परियोजना निदेशकों द्वारा प्रस्तुति दी गई। प्रदेश के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका) नागेश कुमार गुलेरिया ने हिमाचल प्रदेश में आजीविका संवर्धन पर किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। जाइका इंडिया ने प्रदेश में वानिकी परियोजना के अन्तर्गत किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल में क्षेत्रीय विशेष आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि स्थानीय निवासी लाभान्वित हो सकें। इसके अतिरिक्त जाइका परियोजना द्वारा वन विभाग के साथ मिलकर किए जा रहे अभिसरण से जल भड़ारण योजना के तहत टैंक, जल भड़ारण संरचना, चेक डैम इत्यादि का निर्माण, एचपीएसआरएलएम के मौजूदा विपणन ढांचे का उपयोग, परियोजना क्षेत्र में कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों में अधिकतम लाभ अर्जित करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों व अनुसंधान संस्थानों से सहयोग एवं वनों से अत्याधिक दोहन तथा अन्य कई कारणों से जड़ी-बूटियों के अपघटन की रोकथाम की दिशा में हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबधन एवं आजीविका सुधार परियोजना के अतंर्गत पी.एम.यू. स्तर पर जड़ी-बूटी प्रकोष्ठ के गठन की भी सराहना की गई। नागेश गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रगतिशील नेतृत्व और वन मंत्री राकेश पठानिया के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में जाइका परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है ताकि प्रदेश के वनों के सुधार के साथ-साथ वनों पर आश्रित समुदायों को आमदनी का एक अतिरिक्त साधन उपलब्ध हो सके। मुख्य परियोजना निदेशक (जाइका) ने परियोजना की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप-निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के संचालन के दौरान निर्वाचन अभियान के प्रसंग में पैम्फलेटों, पोस्टरों आदि के मुद्रण और प्रकाशन के संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 127-ए के उपबन्धों की अनुपालना सुनिश्चित की जानी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा 127-ए की उपधारा 1 तथा 2 के अनुसरण में प्रत्येक मुद्रक का यह वैधानिक दायित्व बनता है कि वे इस प्रकार के दस्तावेजों के मुद्रण के तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की चार प्रतियों सहित अनुबन्ध ‘ए’ और ‘बी’ पर सूचना संबंधित जिला मैजिस्ट्रेट को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
हिमाचल में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। इसके साथ ही उपचुनाव शेड्यूल भी जारी हो चुका है। लोकसभा-विधानसभा की चार सीटों के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होना है। उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ स्वर्गीय राजा वीरभद्र के विधानसभा क्षेत्र अर्की का उप चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीँ अर्की विस् क्षेत्र से दिवाकर देव शर्मा प्रबल दावेदार माने का रहे हैं। यही नहीं अर्की से युवाओं की पहले पसंद भी दीवाकर देव शर्मा बन रहे हैं। उपचुनाव तिथि घोषित होने के बाद अर्की विधानसभा उपचुनाव में टिकट को लेकर सरगर्मीयां तेज हो गई हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग को लेकर नगर निगम शिमला के वार्ड नम्बर 7 के कांग्रेस पार्षद व अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा ने दावेदारी की है। वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी दिवाकरदेव शर्मा पर विश्चास जता रही है। दिवाकर देव शर्मा का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है, तो वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करँगे। बता दें कि दिवाकर देव शर्मा पिछले 20 सालों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्ययालय में बतौर अधिवक्ता है, इसके साथ ही मज्याठ वार्ड के पार्षद हैं। पार्षद रहते हुए 4 सालों में वार्ड में बहुत से विकास कार्यों को अंजाम दिया है। दिवाकर देव शर्मा अर्की के स्थायी निवासी हैं, और बडोग पंचायत के धार ब्रह्मणा पंजपिपलू गावँ के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त पहले युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। वहीं मौजूदा समय मे प्रदेश कांग्रेस लीगल कमेटी सेल और जिला सचिव पद पर सेवाएं दे रहे है। इन्होंने अर्की विस् क्षेत्र भी कई मुद्दों पर आवाज उठाई है।
शिमला : बीजेपी के प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल में नशा भेजते हैं। इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने नशे पर अंकुश लगाने में हिमाचल सरकार के नाकाम रहने के आरोप को भी महज लफ्फाजी बताया है। तोमर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हिमाचल में ड्रग्स भेजने के संगीन आरोप लगाए हैं। तोमर ने अल्का लांबा को बिन पेंदी का लोटा करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास बोलने के लिए हिमाचल से संबंधित कोई मुद्दा नहीं था, इसलिए वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इधर-उधर की बातें कर रहीं थी। अल्का लांबा केवल दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल आई हुई थीं और हिमाचल की वादियों से इतना मदहोश हो गईं कि बहकी-बहकी बातें करने लगीं। ऐसा उसलिए क्योंकि उन्हें अपने बयान में पद, गरिमा और कानून तक की फिक्र नहीं रही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में नशे पर अंकुश लगाने के लिए बहु आयामी रणनीति अपनाकर राज्य को ‘ड्रग फ्री स्टेट’ बनाने लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहल करते हुए हिमाचल के सभी पड़ोसी राज्यों को नशे के खिलाफ एकजुट किया था। इसके लिए साल 2019 में चंडीगढ़ में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों और जम्मू कश्मीर, केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ व दिल्ली के उच्चाधिकारियों के साथ इस मसले पर गहन चर्चा की थी। भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम सरकार पहली सरकार है जिसने उत्तर भारत के चार राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त रणनीति बनाई। नशे की इस गंभीर समस्या से निपनटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन किया। जयराम सरकार में पुलिस ना केवल नशा तस्करों को दबोच रही है, बल्कि नशा बेचकर संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति भी सीज की जा रही है। प्रदेश में पिछले एक वर्ष में 19 विभिन्न मामलों में 11.37 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच और फ्रीज़ की गई, जिसमें जिला कुल्लू में 15 मामलों में 3.79 करोड़ रुपये की सम्पत्ति व जिला कांगड़ा में दो मामलों में 7.29 करोड़ रुपये की सम्पत्ति अटैच तथा जिला बिलासपुर के एक मामले में 18.31 लाख रुपये व जिला शिमला के एक मामले में 10.67 लाख रुपये के बैंक डिपोटिज फ्रीज़ किए गए हैं। भाजपा प्रवक्ता तोमर ने कहा कि जयराम सरकार में नशा तस्करों के ज्यादा मामले पकड़े जा रहे हैं। इसका मतलब सीधा है कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ ज्यादा सख्त औऱ मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस शासित राज्य में भी यदि कार्रवाई ज्यादा होती तो हिमाचल में भी कम मामले सामने आते। हिमाचल की पुलिस तो उनके राज्यों के नशा तस्करों पर भी लगाम लगा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार सुनिश्चित देख कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यश्र राठौर की कमजोरी को देखते हुए अब उन्हें दिल्ली से उनके नेताओं को यहां बेबुनियाद बयानबाजी के लिए बुला रहे हैं।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के लोगों से नशे के विरूद्ध अभियान में सक्रियता से भाग लेने और इसमें योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी के अमृत महोत्सव में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। राज्यपाल मंगलवार देर सायं शिमला के पीटरहाॅॅफ में सम्मान और सलाम फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कोविड महामारी के इस कठिन दौर में भी समर्पण भाव व कत्र्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि यदि हमें नशे के स्रोत के बारे में पता है तो हमें इसके विरूद्ध आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी भावी पीढ़ी नशीलें पदार्थों का शिकार हो रही है। उन्हें इस बुराई से बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां के लोगों में आतिथ्य सत्कार और सम्मान की भावना सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज वीर नारियों को सम्मानित करके हिमाचल के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हर्ष का विषय है कि गैर-सरकारी संगठन भी हिमाचल प्रदेश के वीरों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मानित करने में गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने वास्तविक नायकों को सम्मानित करने के लिए सम्मान और सलाम फाउंडेशन के पदाधिकारियों को उनकी निःस्वार्थ पहल के लिए बधाई दी। इससे पूर्व फाउंडेशन के हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार झा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सम्मान और सलाम फाउडेशन के मुख्य संरक्षक एसके शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने टूटीकंडी स्तिथ बाल आश्रम एवं शिशु ग्रह में एक फल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया। यह आश्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आता है। उन्होंने आश्रम के बच्चों के साथ घुल-मिल कर बात-चीत की और बच्चों से व्यक्तिगत परिचय किया। इस आश्रम में कुल 84 बच्चे है। अविनाश राय खन्ना के बच्चों के साथ आत्मयता के साथ बात की जिससे बच्चे प्रसन्न हुए और अपनी बात भी अविनाश के समक्ष रखी। भाजपा प्रभारी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ अपने जीवन के पलों को सांझा किया और पूर्व राष्ट्रीपति अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी एवं विक्रम बत्रा की कहानियों को सांझा किया। जल संरक्षण के विषय पर बच्चों से विस्तृत बात चीत की। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी को लेकर होगा। हमें पानी को बचना है, आश्रम के बच्चों ने भी प्रभारी अविनाश राय खन्ना से पानी बचने के तरीकों पर अनपे विचार व्यक्त करे। उन्होंने कहा कि यहाँ के बच्चों में बड़ी क्षमता है , बच्चों की सोचने का दृष्टिकोण भी अद्भुत है । इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास बोर्ड की उपाध्यक्षा पायल वैद्य, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल एवं आहुतोष वैद्य उपस्थित रहे।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने राजकीय महाविद्यालय संजौली में बाहरी राज्यों को नौकरी देने पर धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।यह धरना प्रदर्शन प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा व रजत सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार ने ऐसी कौन सी उपलब्धि हासिल कर ली है कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश में 10 लाख बेरोजगार युवाओं के होते हुए बाहरी लोगों को नौकरियों में रखा जा रहा है। एनएसयूआई ने सरकार को चेताया है कि अगर यह नियुक्तियां रद्द नहीं हुई तो एनएसयूआई प्रदेश भर में इस चीज का विरोध प्रकट कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को प्रदेश में उगाया गया गेहूं और चावल डिपुओं में अब सस्ते दामों में मिलेगा। सरकार अब प्रदेश के किसानों से ही गेहूं और धान की सीधी खरीद करेगी। इसके बाद गेहूं की पिसाई और धान की थ्रेसिंग कर डिपुओं में उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार किसानों से 19.50 रुपये प्रतिकिलो धान की खरीद अक्तूबर से शुरू कर देगी। प्रदेश में इस समय 3 लाख मीट्रिक टन धान और गेहूं की पैदावार हो रही है। डिपो में इस समय 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल की आवश्यकता है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अभी पंजाब, हरियाणा से गेहूं और चावल खरीदता है। इसके बाद इसे सब्सिडी पर हिमाचल प्रदेश को देता है। उपभोक्ताओं को आटा देने के लिए प्रदेश सरकार गेहूं की पिसाई करती है। राशन डिपुओं में अभी उपभोक्ताओं को करीब 9 रुपये किलो आटा और 10 रुपये किलो चावल दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आने वाली गाड़ी का किराया और लोड-अनलोड का खर्च बचेगा। प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा गेहूं और धान होता है।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को दूसरे दिन विद्यार्थियों की हाजिरी सात फीसदी बढ़ी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के 54.85 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाई। मंगलवार को सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए कक्षाएं लगाई गईं। विद्यार्थियों को स्कूलों में उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए अलग-अलग डेस्क पर बैठाया गया। विद्यार्थियों के आने-जाने और लंच का समय भी अलग-अलग रहा। विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया। विद्यालय में फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहा। लंच के समय भी बच्चों को अध्यापकों की देखरेख में अलग-अलग समय पर लंच करवाया गया। गोरतलब है कि वीरवार से नवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में आएंगे। सरकार ने सप्ताह के पहले तीन दिनों में 10वीं-12वीं और शेष तीन दिनों में नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया है। सोमवार को करीब सवा माह बाद विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूलों में पहले दिन दसवीं और 12वीं कक्षा के 47.82 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी भरी थी। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 60.99 फीसदी और मंडी जिले में सबसे कम 36.46 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। मंगलवार को सिरमौर जिला में सबसे अधिक 72.10 फीसदी और कुल्लू जिला में सबसे कम 35.62 फीसदी विद्यार्थी आए।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जनता या चुनाव अधिकारियों के संपर्क में आने वाले हर प्रत्याशी, चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट, काउंटिंग एजेंट या चालक के लिए दोनों डोज लगवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सिर्फ दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व संबंधित जिला प्रशासन पर होगी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के दौरान प्रचार के लिए किसी भी तरह के मोटर साइकिल या साइकिल या अन्य वाहन के रोड शो पर रोक लगा दी है। स्पष्ट किया गया है कि नामांकन से पहले या उसके बाद भी किसी तरह का जुलूस या जनसभा नहीं की जा सकेगी। नामांकन के दौरान रिटर्निंग अफसर के कार्यालय 100 मीटर के दायरे में सिर्फ तीन वाहनों को आने की अनुमति होगी। जिनमें क्षमता के पचास फीसदी ही सवारी बैठ सकेंगी। बंद कमरे में होने वाली किसी सभा में क्षमता के तीस प्रतिशत या फिर अधिकतम दो 200 लोग शामिल हो सकेंगे। शामिल होने वाले सभी लोगों के नाम एक रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। स्टार प्रचारक के आने पर खुले में होने वाली सभा में क्षमता के 50 फीसदी या फिर एक हजार तक लोग और अन्य समय में पचास फीसदी या फिर अधिकतम 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। अगर कोई प्रत्याशी या राजनीतिक दल दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करेगा तो उसे अगली बार किसी रैली, बैठक आदि की कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। इसी तरह अगर कोई स्टार प्रचारक उल्लंघन करता है, तो उसे किसी अन्य जगह प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वाधान में राज्य सदस्यता वृद्धि समन्वयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 सितंबर से 30 सितंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई में हो रहा है, जिसमें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश के चार युवक शामिल होंगे। इनमें शिमला के हरीश शर्मा, कांगड़ा के कर्ण ठाकुर, मंडी के अंकुश ठाकुर एवम हमीरपुर के विशाल ढटवालिया इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में हिमाचल के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। डॉक्टर राज कुमार, राज्य सचिव भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में कब–बुलबुल, स्काउट एवं गाइड, रोवर–रेंजर की सदस्यता को बढ़ावा देना है, ताकि स्काउटिंग के कार्यक्रमो द्वारा अधिक से अधिक युवाओं का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाज के लिए उत्तरदायी नागरिक बनाया जा सके। डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त एवम उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय के सभी अधिकारियों ने चारों प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी है।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से उनके निवास स्थान राज भवन में भेंट की। अविनाश राय खन्ना ने अपनी पुस्तिका सामाजिक चिंतन का अंग्रेज़ी अनुवाद राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को भेंट किया। इस बैठक में अनेकों विषयों पर चर्चा की गई, अविनाश राय खन्ना ने अपने रेड कोर्स के अनुभवों को राज्यपाल से सांझा किया। अविनाश राय खन्ना ने बताया की कोविड के समय जिस प्रकार से समाज ने जन कल्याण के लिए काम किया, उसका एक रिकॉर्ड दर्ज होने चाहिए और यह पुस्तक उसी कार्य की एक प्रस्तुति है।
हिमाचल में उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीख घोषित कर दी है। ये उपचुनाव 30 अक्तूबर को होंगे। इसी के चलते भाजपा की चुनावों के लेकर पीटरहॉफ शिमला में बैठक शुरू हो गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन इस बैठक में उपस्थित है। वंही ,भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए है, भाजपा इस घोषणा की काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रही है। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक ऐसा राजनीत दल है जो पूरे समय काम करता है। भाजपा इन उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक हो जाएगी और हमारे सभी प्रत्याशीयों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें जाएंगे, केंद्रीय संसदीय बोर्ड दिल्ली आए प्रत्याशीयों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा को भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के अनेकों कार्य किए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के सशक्त नेतृत्व भाजपा मंडी लोक सभा, जुब्बल कोटखाई, फतेहपुर एवं अर्की का उपचुनाव जीतेगी।
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जिलों में हर साल करीब डेढ़ लाख टन धान की पैदावार होती है। इसमें हिमाचल प्रदेश की खपत से 54 हजार टन धान सरप्लस होता है। पिछले साल की खरीद ऑफलाइन ही थी, लेकिन इस बार पहली बार ऑनलाइन खरीद की जाएगी। किसानों को उनकी फसल की कीमत सीधे खाते में पहुंचाने के लिए पहली बार ऑनलाइन पोर्टल की मदद से धान की खरीद की जाएगी। कृषि विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है, जिसमें किसान पंजीकरण कराएगा और अपनी जमीन का ब्योरा दर्ज करेगा। इसके बाद किसान नजदीकी बिक्री केंद्र पर जाकर अपनी फसल को उचित मूल्य पर बेच सकेगा। इस बिक्री के बाद सीधे उसके बैंक खाते में पैसे आएंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और फूड कोरऑप्रेशन ऑफ इंडिया कांगड़ा के फतेहपुर, सिरमौर के पांवटा साहिब, सोलन के नालागढ़ और ऊना में स्थित खरीद केंद्रों पर खरीद करेंगे। अक्तूबर के तीसरे हफ्ते से खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रों को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है और इस महीने के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। विभाग की इस कवायद से बिचौलियों का खेल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले बिचौलिए फसल खरीदकर उसे आगे बेचते थे, लेकिन अब किसान ही अपनी फसल को बेच सकेगा।
चुनाव आयोग ने हिमाचल समेत तमाम राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये चुनाव 30 अक्टूबर को होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर ये उपचुनाव होंगे। मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए ये चुनाव होंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए 8 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकते हैं। 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 30 अक्तूबर (सोमवार को होगा) और मतगणना 2 नवंबर को होगी।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने सरकार के कुछ संगठनों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कई संगठनों का काम सिर्फ सरकार की चमचागिरी वह पब्लिसिटी करना मात्र रह गया है। वीरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षकों को गुमराह करने के लिए दूसरे क्रियाशील संगठनों के द्वारा समय-समय पर सरकार को दिए गए अल्टीमेटम व प्रयास के द्वारा करवाए गए निर्णय का श्रेय लेने के लिए सबसे आगे खड़े हो जाते हैं। वीरेंद्र चौहान द्वारा जारी किए गए प्रेस ब्यान में सरकार से शिक्षकों से सभी ज्वलंत मुद्दों को भी जल्द पूरा करने की मांग की है। चौहान ने कहा कि वास्तव में शिक्षकों के सभी मुद्दों का हल तब तक नहीं हो सकता जब तक शिक्षकों के लिए अलग से जेसीसी का प्रावधान न हो। उन्होंने कहा कि संघ लगातार 9 सालों से शिक्षकों के लिए अलग से जेसीसी की बैठक करवाने की मांग कर रहा है। सरकार को शिक्षकों को भी जेसीसी के वर्तमान प्रारूप में प्रतिनिधित्व देना चाहिए, जिससे शिक्षक और शिक्षार्थी हित की बात भी की जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शिक्षक और शिक्षार्थी हित में अपनी बात रखने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। संघ शिक्षकों के ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को हल करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार शिक्षकों के लिए जेसीसी जैसा फ्रंट तैयार नहीं करती तब तक हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ चैन की सांस नहीं लेगा और सरकार का लगातार घेराव करता रहेगा l इस दिशा में जल्द ही संघ सरकार को अल्टीमेटम देने वाला है जिसमें सचिवालय के घेराव की बात कही जाएगी l
शिमला के ढली दोहरी में अज्ञात व्यक्ति गाय का नवजात बच्चा छोड़ कर फरार हो गया। दरसल सुबह 6 बजे वन विभाग की चेक पोस्ट ड्यूटी पर आये वन रक्षक नेहर सिंह ने बच्चे को देखा। उन्होंने इस बात की सूचना समाजिक कार्यकर्त्ता उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य को दी । उनके प्रयासों से भैंस के बच्चे को दूध की व्यवस्था की गई। विनोद योगाचार्य ने इस बारे में पुलिस थाना ढली को सूचित किया और पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजा है। साथ ही उन्होंने पुलिस से पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अतर्गत मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। जानकारी के मुताबिक मशोबरा के सामाजिक कार्यकर्त्ता अरुण शर्मा ने इस नवजात बच्चे की जिम्मेवारी ली है। गौरतलब है कि अरुण शर्मा अनेक बेसहारा गायों के रहने के लिए गौशाला व अन्य खाने-पीने कि व्यवस्था करते है।
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रदेश के युवाओं के हित का हनन करने वाली सरकार पर करार दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में युवाओं का सरकारी नौकरियों की तरफ रुझान है और वे रात -दिन कड़ी मेहनत से इस की तैयारियों में जुटे रहते है। परन्तु जब नौकरी मिलने की बात आती है तो प्रदेश सरकार अपने बाहरी राज्यों के सगे सम्बन्धियों को नियुक्त कर देती है, जो की सरे आम प्रदेश के युवाओं के साथ ना-इंसाफ़ी है। परन्तु प्रदेश कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ भाजपा के इस व्यवहार का बहिष्कार करती है। प्रवक्ता ने कहा की 28 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के दिशा-निर्देश में कांगेस पार्टी सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के साथ किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा युवाओं में हीन भावना पैदा कर रही है और उनके मनोबल को दिन प्रति दिन गिरा रही है। आज प्रदेश में बेरोज़गारी के कारण युवा जो समाज के प्रति तथा अपने जीवन के प्रति गलत कदम उठा रहा है, भाजपा की इस तरह की कार्य निति का ही परिणाम है। प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेस भाजपा को इस तरह से युवाओं के हितों का हनन नहीं करने देगी और युवाओं का हर प्रकार से सहयोग करेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। जिसके चलते 1अक्तूबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है। वहीं उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। धर्मशाला में आठ, शाहपुर में पांच और कांगड़ा में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य है। केलांग में न्यूनतम तापमान 9.1 और ऊना में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल देखने को मिल रहे है।
अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 15 से 21 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्सव के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए समय-समय पर जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले व त्योहार हमारी संस्कृति के द्योतक हैं। इनका संरक्षण एवं सवंर्धन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में समय-समय पर विभिन्न कदम उठाए गए हैं। कुल्लू दशहरा की प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व में एक अलग पहचान है। यह हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी ने सम्पूर्ण विश्व को प्रभावित किया है। इससे सामान्य जन-जीवन ही नहीं बल्कि विभिन्न गतिविधियों, मेलों, त्योहरों और अन्य आयोजनों को भी प्रभावित किया है।शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव आयोजन सम्बन्धी जिला स्तरीय समिति तथा जिला कारदार संघ के साथ आयोजित बैठकों की जानकारी दी। उन्होंने उत्सव के आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा उत्सव में आने के लिए सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान परंपरागत ढंग से आयोजित होंगे लेकिन इस वर्ष मेले में सांस्कृतिक तथा व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। मेले के शुभारम्भ अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेेकर जबकि समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि भाषा एवं संस्कृति विभाग मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जिला प्रशासन कुल्लू को प्रदान करेगा। विधायक सुरेन्द्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, महासचिव कारदार संघ नारायण चैहान, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति आर.डी धीमान, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरूदेव शर्मा, निदेशक भाषा एवं संस्कृति डाॅ. पंकज ललित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की जिला बैठक प्रांत संगठन मंत्री नीरज दनोरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दीप प्रज्वलन करके इस बैठक का शुभारंभ किया गया। इस बैठक में विभाग संगठन मंत्री विनोद, विभाग मंत्री अनीता, जिला अध्यक्ष सुरेश मैहता, जिला सत्संग प्रमुख पूर्वदेव शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला सयोजिका कनिका, मातृ शक्ति जिला सयोजिका इंदिरा, जिला सहमंत्री नितेश, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा और प्रखंड के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सबसे पहले इस बैठक में राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना सम्पूर्ण जीवन के वेद, गंगा, गो व राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित करने वाले राष्ट्र ऋषि हिन्दू ह्रदय सम्राट श्रद्धय अशोक सिंघल की जयंती पर 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ में सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में कार्य की परिस्थिति के बारे में जाना और सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का बोध करवाया। आज हमारे देश में कई तरह का संकट है। सीमावर्ती क्षेत्र पर तो हमारे देश की सेना सक्षम है हर तरह का जवाब देने के लिए पर आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे देश के अंदर के कुछ लोगों से है जो आज लव जिहाद, फेरीवाले, धर्मांतरण हमारे सामने बहुत गम्भीर समस्या है इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकते है आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई सभी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्षेत्र में पूर्णतया इन सब बातों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।
शिमला के चौपाल में नेरूवा से लगभग 25 किलोमीटर दूर रोहाणा (मीनस) के पास एक पिकअप गाड़ी नंबर HR 58B 2522 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। गाड़ी सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे जा गिरी है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह गाड़ी विकासनगर से रोहडू टमाटर व प्याज़ लेकर जा रही थी। इस गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। व्यक्तियों की पहचान भूरा पुत्र सतपाल गांव बरथाकायस्थ तहसील व जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व् सोनू पुत्र मदन गांव पठेड तहसील व जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकरी के अनुसार दोनों व्यक्ति बिल्कुल सुरक्षित है जिन्हें इस हादसे के दौरान हल्की चोंटे आई है। वंही, गाड़ी में लदा टमाटर व प्याज़ में से टमाटर बुरी तरह नष्ट हो गया है।
जन जन तक सुविधाएं पहुंचाने में जुटी जयराम सरकार अब कठिनाई भरे इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल कर दवाएं और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रोन पॉलिसी को और लचीला बनाने व सरकारों व लोगों को इसके प्रयोग को बढ़ाने की बात कहने के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में एक बैठक की है। बैठक के बाद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसमे उन राज्यों से भी संपर्क साधा जाएगा, जहां पर ड्रोन का किसी तरह की सेवा के लिए सफल उपयोग किया गया है। प्लान में उन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिनमें ड्रोन की सेवाएं ली जा सकती हैं। चूंकि हिमाचल में पहले ही मुश्किल रास्तों और क्षेत्रों की भरमार है। ऐसे में इन क्षेत्रों में दवा, राशन के अलावा आपदा के समय किसी भी तरह की सप्लाई, कृषि व बागवानी में इस्तेमाल होने वाले छिड़काव के अलावा पीडब्ल्यूडी जैसे महकमों में सर्वे के लिए ड्रोन के प्रयोग की संभावनाओं की एक रिपोर्ट बनाई जाएगी। लोगों की जिंदगी की मुश्किलों को ड्रोन की मदद से आसान बनाने का प्रयास कर।
विद्यार्थियों के लिए सोमवार से फिर स्कूल खुल गए हैं। गत दिनों कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार सप्ताह के पहले दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलेंगे। विद्यार्थियों और स्कूल के तमाम स्टाफ को कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत स्कूल आना होगा। स्कूलों में प्रवेश से पहले परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यार्थियों की प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सभी को मास्क पहनना जरूरी होगा। विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षा अनुसार अलग-अलग रखा गया है। कक्षाओं में एक बेंच छोड़कर विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक साथ बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। वहीं, आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं जारी रहेंगी।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन का राज्य स्तरीय अधिवेशन रविवार को संजौली में हुआ। प्रदेश के 12 जिलों से आए हुए पदाधिकारियों ने इस अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए रवि कुमार दलित ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल प्रदेश दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गंभीर है। प्रदेश के अंदर दलितों के साथ लगातार जातिवाद छुआछूत और उनकी हत्याएं हो रही है। सरकारें पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है और विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस पार्टी भी दलितों की आवाज उठाने में असमर्थ है। रवि कुमार ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे प्रदेश में दलितों के अधिकार संविधान की रक्षा एट्रोसिटी के अधिकारों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा जिसमें जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार कर जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के अंदर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली पानी और कूड़े के बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और शिमला शहर में कूड़े के बिलों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को दिया था जिसको लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है और अब भीम आर्मी भारत एकता मिशन जल्द ही नगर निगम शिमला का घेराव भी करेगा। रवि कुमार दलित ने कहा कि प्रदेश में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सभी जातियों में गरीब लोगों के अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाएगी और जो सरकारें लगातार गरीब और दलितों का शोषण कर रही है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिमला में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह विकास में विश्वास रखते है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के सभी चुने हुए जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान व अन्य सदस्यों के साथ साथ लोगों का उन्हें विकास कार्यो में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के उदासीन आश्रम बनुटी में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज उनका यह चुनाव क्षेत्र विकास के मामलें में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बोलता भी है और दिखता भी है। विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने यहां विकास कार्यो महिला मंडल, युवक मंडल के निर्माण कार्य हेतु 12 लाख की विधायक निधि भी स्वीकार की। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,शिमला जिला परिषद की सदस्य प्रभा वर्मा,चंद्र शेखर शर्मा,दवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, जीत सिंह ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, मोहन ठाकुर, प्रेम ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, अनूप कुमार, नरेंद्र कुमार, सरोज शर्मा, निधि, चंद्र कांता, रंजना रुहाल, चंद्रा बत्ती, ऊषा, राहुल कश्यप, जगदीश, नरेंद्र ठाकुर, ऊषा ठाकुर, संजय ठाकुर, विनय ठाकुर, नरेंद्र शर्मा केअतिरिक्त 22 पंचायतों के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
शिमला: प्रदेश कांग्रेस 28 सितंबर को प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों में प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियों के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी। इस बात की प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की सरकारी नौकरियों में भेदभाव कर जिस प्रकार प्रदेश से बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नही बैठेगी। हिमराल ने कहा कि अभी हाल ही में जेई के पदों पर प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई है, वह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
शिमला: भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक कल 27 सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए शिमला पहुंच गए है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, प्यार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा एवं ज़िला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर मे किया गया।भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का स्वागत ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता , मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिर्किट हाउस में किया गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक कल प्रातः 11 बजे शुरू होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्या, प्यार सिंह कंवर एवं प्रवक्ता बलदेव तोमर ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में नदियों का स्मरण करने की परंपरा पर बात की, प्राकृतिक खेती, लोकल फ़ॉर वोकल एवं हथकरघा के साथ-साथ कई मुद्दों पर केंद्रित रहा। जिस प्रकार से देश मे डिजिटल लेन देन बड़ा और गरीबों के खाते में सीधा पैसा जाना शुरू हुआ है इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि आजकल एक विशेष ई-ऑक्शन, ई-नीलामी चल रही है जिसमें पीएम मोदी को मिले उपहारों की बोली लगेगी, इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वो ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिये ही समर्पित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को खादी को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की चोन्जिन एन्गमो का नाम लिया गया, यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह नाम प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिन पहले सियाचिन के दुर्गम इलाके में 8 दिव्यांग जनों की टीम ने जो कमाल कर दिखाया है उस संदर्भ में लिया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरयाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र के चमियाना में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को राशन युक्त बैग भी वितरित किए। उन्होंने चंपा, मीरा, सोमवती, सेवती, इंदिरा, नीता ठाकुर, सीमा देवी, शीला देवी, यशोदा तथा विद्या देवी को राशनयुक्त बैग वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मिलने वाले अनाज को लेकर उनसे परस्पर संवाद कायम किया। लाभार्थियों ने इस अवसर पर प्राप्त अन्न के माध्यम से होने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी दी। लाभार्थियों ने विभिन्न अन्य योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता तथा लाभों के संबंध में भी मंत्री महोदय को अवगत करवाया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का समान विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय ज्योति सेन जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण पूर्णचंद व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक विकास पर उद्योग जगत के हितधारकों, निवेशकों और व्यापारिक घरानों के संचालकों के साथ आज यहां आयोजित संवाद सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 से 26 सितम्बर, 2021 के सप्ताह को वाणिज्य सप्ताह के रूप में आयोजित किया जा रहा है ताकि देश भर में भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत को मनाया जा सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को निवेशकों के लिए उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार की पहल को सराहा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेशक मित्र पारिस्थितिक तंत्र है और निवेशकों के साथ बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित हैं। व्यापार में सुगमता की दिशा में भी हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार हिमाचल को देश के निवेश केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक घरानों और निवेशकों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाए रखे हैं। राज्य में निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण है जो यहां निवेशकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट आयोजित की जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये का निवेश आकर्षित हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में शुरू की गई औद्योगिक विकास योजना को 2022 के बाद भी जारी रखा जाना चाहिए ताकि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने निवेशकों की सुविधा के लिए बेहतर निवेशक मित्र पर्यावरण और व्यापार में सुगमता के लिए की गई पहल के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। निवेशकों ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका यह भी कहना था कि राज्य में एपीआई निगरानी कोष्ठ स्थापित किया जाए। प्रदेश के कई निर्यातकों ने वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय मंत्री के साथ बातचीत की और अपने विचार साझा किए। सांसद सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति भी बैठक में उपस्थित थे।
सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से इस माह में ही जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग की है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि महासंघ पिछले लगभग 4 वर्षो से अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से 2 वर्ष करने की गुहार लगा रहा है लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले है। सूबे के सभी अनुबंध कर्मचारियों व उनके परिवारजनों को पूरा विश्वास था कि मुख्यमंत्री जयराम 15 अगस्त को अनुबंध कार्यकाल कम करने की घोषणा करेंगे, लेकिन इस बार भी अनुबंध कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लगी। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी का कहना है कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सितंबर से पहले उनकी अनुबंध अवधि 2 वर्ष की मांग को पूरा कर दिया जायेगा। संघ का कहना है कि अब यदि 30 सितम्बर से पहले जेसीसी की बैठक नहीं बुलाई गयी तो वे स्वयं को ठगा सा महसूस करंगे। उनका कहना है कि कर्मचारी वर्ग के एक बड़े समूह की 4 वर्षों से लंबित मांग तथा अपने ही चुनावी वायदे की इस तरह बार-बार अनदेखी करने से अनुबंध कर्मचारियों में खासा रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि वर्तमान सरकार के सत्तासीन होने के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों का 3 वर्ष का अनुबंध पूरा होने वाला है और अधिकांश कर्मचारियों के 2 वर्ष 6 महीने पूरे होने वाले हैं। इसी के चलते महासंघ ने मांग की है कि जेसीसी की बैठक इसी महीने बुलाई जाए और अनुबंध कर्मचारियों की पिछले 4 वर्षो से लगातार उठ रही मांग को पूरा किया जाए ताकि अधिकांश कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने का फायदा मिल सके। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि JCC की बैठक अगले महीने करके उसमें यदि अनुबंध अवधि को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर भी दिया जाता है तो इस घोषणा का लाभ इन कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। क्योंकि अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने 30 सितंबर और 31 मार्च की तिथियां निर्धारित कर रखी हैं। इस प्रकार यह घोषणा अनुबंध कर्मचारियों के साथ किया गया एक भद्दा मजाक साबित होगी।
किसानों को फूल बेचने के लिए अब सिर्फ परवाणू फूल मंडी तक जाना पड़ेगा और खरीदार भी वहीं पहुंचेंगे। प्रदेश के पांच जिलों सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर और किन्नौर के किसानों को परवाणू की फूल मंडी में फूल बेचने की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार ने करीब 75 लाख की राशि से फूल मंडी विकसित की है। इस फूल मंडी में दस दुकानें और फूलों की नीलामी के लिए ऑक्शन यार्ड तैयार हो चुका है। मंडी का काम पूरी होते ही इसका उद्घाटन किया जाएगा है। अभी तक प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को अपने स्तर पर पड़ोसी राज्यों की मंडियों या बाजारों में फूल बेचने के लिए भटकना पड़ता था। एक अनुमान के अनुसार पिछले साल कोरोना काल में हिमाचल के फूल उत्पादक को 200 करोड़ की मार पड़ी थी। पुष्प उत्पादक अपने फूल बेचने को बाहरी राज्यों में खुद बाजार तलाशते रहे हैं। करोड़ों के फूल कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए परवाणू में पहली फूल मंडी विकसित की जा रही है ताकि यह कारोबार प्रदेश के बाहर न जाए। इससे फूल उत्पादकों और सरकार को अच्छी आय होगी।
योजनाओं के नाम बदलने में व्यस्त मुख्यमंत्री को ही आने वाले दिनों में बदल देगी भाजपा। ये कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का। रत्नेश गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सक्रिय होने के बाद से ही भाजपा में सरगर्मियां बढ़ गई है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के दौरे और मुख्यमंत्री की लगातार हो रही दिल्ली दरबार में हाजिरी इसी तरफ इशारा करती है। उन्होंने इस कवायद पर तंज कसते हुए कहा कि उधर मुख्यमंत्री हर योजना के आगे मुख्यमंत्री जोड़ रहे है और इधर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके नाम के आगे पूर्व जोड़ने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कैबिनेट ने तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के नाम बदलने को भी मंजूरी दी है। बैठक में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना का नाम परिवर्तित कर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना करने, हिमाचल हेल्थकेयर योजना का नाम परिवर्तित कर मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना हिमकेयर रखने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा सहारा योजना का नाम परिवर्तित कर मुख्यमंत्री सहारा योजना करने को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा इन नामों को बदलने से न तो मुख्यमंत्री को कोई सुविधा होगी और न ही कोई सहारा मिलेगा। प्रदेश प्रभारी ने आगे कहा कि नाम बदलने को विकास समझने वाली भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता समझ गई है।
हिमाचल सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 43 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए अंतर जिला तबादलों की निर्धारित अवधि को कम करने की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। 25 हजार जेबीटी और 18 हजार सीएंडवी शिक्षक अब गृह जिलों में तबादले करवा सकेंगे। सरकार ने तबादलों पर लगाई 13 वर्ष की शर्त घटाकर अब 5 वर्ष कर दी है। सीएंडवी और जेबीटी का जिला कैडर है। सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति करते समय पांच जिलों का विकल्प दिया था। गृह जिले में वापसी के लिए सरकार ने पहली नियुक्ति वाले स्कूल में न्यूनतम 13 साल सेवाएं देने की शर्त रखी थी। इस शर्त के चलते जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को अपने गृह जिलों में वापसी के लिए लंबा वनवास भुगतना पड़ता था। शिक्षक संगठन 13 वर्ष की अवधि को घटाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने अंतर जिला तबादलों की अवधि को घटाकर शिक्षकों को बड़ी राहत दे दी है। संघ के आग्रह पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने 14 सितंबर को शिक्षा सचिव से बैठक कर इस मांग को हरी झंडी दे दी।
बीती कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने को लेकर मंज़ूरी दे दी है। प्रदेश में 27 सितम्बर से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। सप्ताह में पहले 3 दिन 10वीं तथा 12वीं कक्षा के बच्चे स्कूल आएंगे तथा स्प्ताह के आखिरी तीन दिन 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा। हालंकि, आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई व पेपर ऑनलाइन माध्यम से ही करवाए जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम को 27 सितंबर से प्रदेश स्कूलों में विद्यार्थियों के आने के लिए एसओपी जारी कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल के प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। स्कूलों में विद्यार्थियों का लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच छोड़कर विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक साथ बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। विद्यालय में प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को जिला में बन रहे राजस्व सदनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि विभाग को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को बरसात के दिनों में हो रही क्षति के संदर्भ में लोगों को तुरन्त फौरी राहत प्रदान करने के निर्देश दिए तथा इसका पूरा आकलन कर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के अंतर्गत आ रही विभिन्न शिकायतों को तय सीमा के भीतर निपटारा करने के आदेश दिए अन्यथा कोताही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमिहीनों को 3 बिस्वा और 2 बिस्वा भूमि प्रदान करने के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए है उन पर आगामी कार्यवाही करते हुए लंबित मामलों का 15 दिन के भीतर निपटारा किया जाए ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत की जाने वाली वसूली को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ताकि गलत खातों में जमा राशि वापिस सरकार को जमा हो सके। उन्होंने अधिकारियों को जनमंच, ई-समाधान एवं अन्य माध्यमों से मिल रही समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए ताकि जिला के आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा राजस्व अपील, सड़क किनारे नियंत्रण अधिनियम, सीमांकन, राजस्व प्रविष्टियों में सुधार, अतिक्रमण, परिवर्तन व बंटवारा आदि के अधिकतर मामलों का निपटारा किया जा चुका है तथा लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिला के समस्त राजस्व अधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को एफआरए में विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तृत से अवगत करवाया। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) सचिन कंवल, जिला राजस्व अधिकारी शिमला संतराम, समस्त उपमण्डलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अंतर्गत पूजा कला मंच के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत टनहोग सांगटी व गिर्ब, भगवती सांस्कृतिक मण्डल शंठा के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत धार चांदना व बावत, हिम आधार लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोटि तथा जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत नोगली व शिंगला में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का गीत-संगीत व लोक नाट्य के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को जिनकी वार्षिक आय 35 हजार रुपये से कम हो, जिनके नाम राजस्व रिकाॅर्ड में मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। कलाकारों ने बताया कि नशे को छोड़ हम न केवल अपना बल्कि समाज और प्रदेश का उद्धार करते हैं। नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो गया है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत रहकर हम शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे देश व प्रदेश की उन्नति होगी। इस अवसर पर कलाकारों ने उपस्थित लोगों को सही तरीके से मास्क लगाने, हाथों को सैनेटाइज करने या निरंतर धोने, दो गज की दूरी के नियम को अपनाने, आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने, अनावश्यक रूप से भीड़ न जुटाने तथा कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीन अवश्यक लगवाने के प्रति जानकारी व संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत टनहोग के प्रधान राहुल कश्यप, ग्राम पंचायत गिर्ब के प्रधान सुरेश कुमार व वार्ड सदस्य प्रेम ठाकुर, ग्राम पंचायत संधु के उप-प्रधान प्रदीप सूद, ग्राम पंचायत नोगली की प्रधान रक्षा देवी, ग्राम पंचायत शिंगला के प्रधान राज कुमार गौतम, ग्राम पंचायत कोटि के प्रधान रमेश शर्मा, ग्राम पंचायत बावत के प्रधान अमित शर्मा तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
शिमला: वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भाजयुमो शिमला मंडल द्वारा खलीनी में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सहजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़ के भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे भाजपा के सभी मोर्चे पूरे प्रदेश भर में सेवा ही समर्पण अभियान कर अंतर्गत अनेकों सेवा कार्य चला रहे है। मंत्री पीयूष गोयल का जैसे ही हिमाचल का कार्यक्रम बना उन्होंने तय किया कि मैने स्वयं सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाग लेना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे जीवन को देश के लिए समर्पण कर एक नई मिसाल कायम की है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में हज़ारों कार्यक्रम इस सेवा अभियान के अंतर्गत चल रहे है और पूरे में देश लाखों कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए है। करोड़ो की संख्या में आम जनता इन सेवा कार्यों से जुड़े है जिससे सभी ज़रुतमंदो को बड़ा लाभ हो रहा है। रक्तदान से कई जाने बचाई जा सकती है इसलिए इस दान को महादान कहा जाता है। मंत्री ने अपने बीजेपी की पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कहा की मैंने भी अपने जीवन में अनेक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और बंधुओं को इस पवित्र कार्य के लिए बधाई भी दी।
शिमला के शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कता हुआ सड़क से नीचे गिर गया तथा जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे जो घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आईजीएमसी पहुंचाया गया है। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


















































