रविवार को ग्राम पंचायत आंजी के गाँव मौरि, सुमति, कथयाला में विधायक मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने सृष्टि महिला मंडल के नेतृत्व में विधायक कर्नल डॉ धनी राम शांडिल का भव्य स्वागत किया। बाद में स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष एक एम्बुलेंस रोड दयोघाट से मौरि तक को पका करने की मांग रखी, दूसरी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए मांग रखी, तीसरी एक लिंक रोड बनाने की मांग रखी। वहीं अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा करवाये जा रहे कार्यों को बताया। वहीं बड़ती मंहगाई, बेरोजगारी से भी अवगत करवाया और लोगों की मांगों को विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया। वहीं विधायक ने मंच से ही सारी मांगों को स्वीकार करते हुए लिंक रोड को पका करने के लिए दो लाख, महिला मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख और लिंक रोड निर्माण के लिए एक लाख देने कि घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में पीने के पानी की कमी को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। महिला शक्ति से किरन मेहता, जिला कॉंग्रेस के महासचिव हेम राज ठाकुर, पंचायत प्रधान कविता, ममता, उषा, भारत भूषण, यशवंत, निश्चल कुमार, सुरिन्दर ठाकुर, सृष्टि महिला मंडल के सदस्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के बड़ोग गांव में दो भालू के बच्चे एक टैंक में फंस गए जिन्हें वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। रविवार की सुबह चंडी ब्लॉक से वन खंड अधिकारी सत्यदेव शुक्ला को सूचना मिली की चंडी बड़ोग में दो भालू के बच्चे एक टैंक के बीच में फंस गए हैं और बाहर मादा भालू ने भयावह वातावरण बना रखा है। खंड अधिकारी दानोघाट सत्यदेव शुक्ला ने वन मंडल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता को सूचित किया तथा एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह को भी इस घटना की तुरंत सूचना की। एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में एक टीम चंडी को रवाना हुई। उधर शिमला से वन्य प्राणी रेस्क्यू टीम जिसमें 2 डॉक्टर तथा तीन वन खंड अधिकारी विनय कुमार की अगुवाई में चंडी पहुंची।वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि टैंक में लगभग डेढ़ फुट पानी के मध्य भालू के बच्चे चीखें मार रहे थे और बाहर मादा भालू रेस्क्यू टीम के कार्य में बाधा डाल रही थी। वह भय के कारण टैंक के समीप नहीं जा पा रहे थे। अंततः, उन्होंने जोखिम उठाते हुए एक सीढ़ी जैसे कैसे टैंक में डाली और दोनों भालू के बच्चे सीढ़ी को लांघकर एकदम बाहर निकले और अपनी मां के साथ जंगल में चले गए। वन मंडल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन का राज्य स्तरीय अधिवेशन रविवार को संजौली में हुआ। प्रदेश के 12 जिलों से आए हुए पदाधिकारियों ने इस अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए रवि कुमार दलित ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल प्रदेश दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गंभीर है। प्रदेश के अंदर दलितों के साथ लगातार जातिवाद छुआछूत और उनकी हत्याएं हो रही है। सरकारें पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है और विपक्ष में बैठी हुई कांग्रेस पार्टी भी दलितों की आवाज उठाने में असमर्थ है। रवि कुमार ने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे प्रदेश में दलितों के अधिकार संविधान की रक्षा एट्रोसिटी के अधिकारों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा जिसमें जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार कर जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के अंदर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली पानी और कूड़े के बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और शिमला शहर में कूड़े के बिलों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने एक ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को दिया था जिसको लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है और अब भीम आर्मी भारत एकता मिशन जल्द ही नगर निगम शिमला का घेराव भी करेगा। रवि कुमार दलित ने कहा कि प्रदेश में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सभी जातियों में गरीब लोगों के अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाएगी और जो सरकारें लगातार गरीब और दलितों का शोषण कर रही है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कुल्लू में विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा समय समय पर नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में लगातार विशेष अन्वेषण शाखा की टीम अलग अलग जगह पर रेड करके, नाकाबंदी करके, आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी के दौरान पिछले कल देर रात विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा बंजार इलाके में औचक नाकाबंदी की गयी थी। इस नाका बंदी के दौरान बंजार क्षेत्र के गूशेनी नामक स्थान पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है। आरोपी की पहचान देवी राम पुत्र पुर्ण चंद गाँव मशियार, तहसील बंजार ज़िला कुल्लू, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।
शिमला में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह विकास में विश्वास रखते है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के सभी चुने हुए जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान व अन्य सदस्यों के साथ साथ लोगों का उन्हें विकास कार्यो में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के उदासीन आश्रम बनुटी में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज उनका यह चुनाव क्षेत्र विकास के मामलें में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बोलता भी है और दिखता भी है। विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने यहां विकास कार्यो महिला मंडल, युवक मंडल के निर्माण कार्य हेतु 12 लाख की विधायक निधि भी स्वीकार की। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,शिमला जिला परिषद की सदस्य प्रभा वर्मा,चंद्र शेखर शर्मा,दवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, जीत सिंह ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, मोहन ठाकुर, प्रेम ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, अनूप कुमार, नरेंद्र कुमार, सरोज शर्मा, निधि, चंद्र कांता, रंजना रुहाल, चंद्रा बत्ती, ऊषा, राहुल कश्यप, जगदीश, नरेंद्र ठाकुर, ऊषा ठाकुर, संजय ठाकुर, विनय ठाकुर, नरेंद्र शर्मा केअतिरिक्त 22 पंचायतों के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
जिला किन्नौर में न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ जिला के तीनो खण्डो का पुनर्गठन करेगा। यह जानकारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट ने रिकांगपिओ में बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे पहले 29 सितम्बर को निचार खंड का पुनर्गठन किया जाएगा जिसमें हर विभाग के कर्मचारियों को मौका दिया जायेगा, जो इस पेंशन बहाली के लिए तन मन धन से साथ दे, उन्होंने प्रत्येक विभाग के कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपने हक के लिए आगे आए व संगठन का साथ दें। बिष्ट ने कहा कि महासंघ द्वारा अभी चार सालो से पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए बहुत प्रयास किया गया है। इसी कारण हमें एम आर व डी.सी.आर.जी. प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि महासंघ का मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन को बहाल करने का है जबकि सरकार अपने वादे से मुकर रही है क्योंकि 18 दिसंबर 2018 को धर्मशाला के तपोवन में एन पी एस के कर्मचारियों से मुख्य्मंत्री ने वादा किया था कि पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए महीने के अंदर कमेटी बनाई जाएगी, उस के बाद भी कई बार मिले परन्तु अभी चार साल बीत जाने पर भी हमें झूठे आश्वासन मिलते रहे, परन्तु अब कर्मचारी चुप नही बैठेंगे तथा अगर सरकार विधानसभा चुनाव से पहले पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो लाखो कर्मचारी सड़को पर उतरकर जन आंदोलन करेंगे।
कुल्लू में बुनकर सेवा व डिजाइन रिसोर्स केन्द्र की स्थापना की जाएगी जो राज्य के खूबसूरत हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके निर्यात के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज कुल्लू के अटल सदन में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा व समर्पण अभियान के अंतर्गत हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के साथ एक संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पीयूष गोयल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हस्तशिल्प की अपार संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने कहा कि यदि इस केन्द्र के लिए पहले से तैयार कोई भवन उपलब्ध है तो इसका संचालन तुरन्त आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजाइनिंग, गुणवत्ता, पैकेजिंग तथा विपणन को आधुनिक बनाने पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों के बढि़या दाम मिले। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश के उत्पादों का बड़े शहरों के अलावा कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों तथा पांच सितारा होटलों में जिलावार प्रदर्शनियां आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि इनकी ब्रैण्डिग राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो। उन्होंने बुनकरों से कहा कि वे अपना टेªडमार्क प्राप्त करें जिसके लिए केन्द्र सरकार ने पंजीकरण शुल्क 80 फीसदी कम कर दिया है। केन्द्र सरकार ने हस्तशिल्प वस्तुओं के प्रोत्साहन के लिए एक समिति का गठन भी किया है जो इनकी गुणवत्ता, डिजाईन व विपणन को बेहतर बनाने के सुझाव सरकार को देगी। उन्होंने इसी प्रकार की समिति हिमाचल प्रदेश में गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सौ फीसदी पात्र आबादी को कोरोना की पहली डोज प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज प्रदेश के 47 प्रतिशत लोगों को प्रदान की जा चुकी है और नवम्बर अंत तक सौ फीसदी आबादी को दोनों डोज देने के लिए भी प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। प्रदेश के लिए बुनकर सेवा व डिजाईन रिसोर्स केन्द्र प्रदान करने की उनकी मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ अटल टनल, रोहतांग का दौरा किया। केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने बुनकरों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर हथकरघा व हस्तशिल्प पर एक लघु वृतचित्र भी दिखाया गया जिसमें जिला में इस क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख किया गया है।
शिमला: प्रदेश कांग्रेस 28 सितंबर को प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों में प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियों के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी। इस बात की प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की सरकारी नौकरियों में भेदभाव कर जिस प्रकार प्रदेश से बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नही बैठेगी। हिमराल ने कहा कि अभी हाल ही में जेई के पदों पर प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां की गई है, वह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम ने लेह से मनाली तक 472 किमी सबसे तेज एकल साइकिलिंग अभियान में नया गिनीज रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने लेह से मनाली पहुंचने में रोहतांग दर्रे से होते हुए 34 घण्टे 32 मिनट का समय लगाया। उन्होंने अपने ही साथी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू का रिकॉर्ड तोड़ा है। भरत पन्नू ने 35 घण्टे 32 मिनट का समय लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। मनाली पहुंचने पर एसडीएम मनाली डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपाद श्रीराम का मनाली पहुंचने पर स्वागत किया और समय दर्ज किया। लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीराम लेह से 25 सितंबर को सुबह चार बजे चले और 26 सितंबर 2021 को शाम लगभग सवा तीन बजे मनाली पहुंच गए।अपने अनुभव सांझा करते हुए लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम ने बताया कि दर्रों में रात का समय सफर करना चुनोती था। उन्होंने बताया कि बारालाचा दर्रे में तापमान माईनस पर था लेकिन हिम्मत से काम करते हुए सफलता पाई। उन्होंने कहा कि मनाली लेह मार्ग हालांकि अधिकतर जगह चकाचक हो गया है लेकिन सरचू भरतपुर सिटी, व रोहतांग मढ़ी के बीच खराब सड़क के कारण समय अधिक लगा है। इससे पहले रिकॉर्ड बनाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्शन में ही यह सफलता पाने में सफल रहा हु। इस दौरान मनाली एसडीएम व डीएसपी संजीव कुमार ने लेफ्टिनेंट श्रीपाद श्रीराम का स्वागत किया और रिकॉर्ड बनाने पर उन्हें बधाई दी।
शिमला: भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक कल 27 सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए शिमला पहुंच गए है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, प्यार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा एवं ज़िला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर मे किया गया।भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का स्वागत ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता , मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिर्किट हाउस में किया गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक कल प्रातः 11 बजे शुरू होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
सीपीआईएम का दो दिवसीय 17वां सम्मेलन कुल्लू में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में डॉ.ओंकार शाद को राज्य सचिव चुना गया। इसके साथ ही 7 सदस्यीय राज्य सचिवमंडल का भी गठन किया गया। जिसमें डॉ.ओंकार शाद के अलावा राकेश सिंघा, डॉ.कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉ.कुलदीप सिंह तँवर, प्रेम गौतम, कुशाल भारद्वाज, संजय चौहान शामिल हैं। राज्य सम्मेलन में 30 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन भी किया गया। जिसमें डॉ.ओंकार शाद सचिव, राकेश सिंघा, डॉ.कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह तँवर, प्रेम गौतम, कुशाल भारद्वाज, संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, भूपेन्द्र सिंह, सत्यवान पुण्डीर, देवक़ीनन्द, जगत राम, रविन्द्र, नारायण सिंह, राजेन्द्र चौहान, विश्वनाथ शर्मा, जयवंती, संतोष कपूर, होत्तम सोंखला, अशोक कटोच, राजेन्द्र ठाकुर, मोहित वर्मा, जोगिंदर सिंह, मोहिंद्र राणा, विजय शर्मा, केके राणा, सुदेश कुमारी, फालमा चौहान, नरेन्द्र, सतपाल शामिल हैं। कमेटी में स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर राम सिंह को शामिल किया गया। कंट्रोल कमीशन में जगमोहन ठाकुर को अध्यक्ष और डॉ. रीना सिंह व प्रताप राणा को सदस्य बनाया गया। सम्मेलन में पार्टी के 23वें महासम्मेलन के लिए 4 सदस्यों का चयन किया जिनमें राकेश सिंघा, डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह तँवर, प्रेम गौतम महासम्मेलन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। किसी सदस्य के न जाने पर उनके स्थान पर फालमा चौहान को भेजा जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश की राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई। संगठन को मज़बूत बनाने के लिए प्रदेश भर से शामिल हुए 195 पार्टी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। सम्मेलन में 8 प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध, नई शिक्षा नीति के विरोध, बेरोज़गारी के खिलाफ, निजीकरण और मौद्रीकरण के विरोध में प्रस्ताव पारित करने के साथ-साथ महिलाओं के मुद्दों, दलितों की समस्याओं और मांगों, कृषि, बागवानी, एवं पशुपालन के मुद्दों, भूमि अधिग्रहण कानून, 2013(पुनर्स्थापना, पुनर्वास व 4 गुना मुआवज़ा) को प्रदेश में लागू करवाने पर भी प्रस्ताव पारित किए गए।
ओबीसी सूची से जाति का नाम हटाए जाने पर प्रदेश का गंघर्व समुदाय काफी क्षुब्ध है। इसी बाबत गंधर्व कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश के एक के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष विद्यानंद सरैक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तूरी, हासी और ढाकी जाति को ओबीसी से हटाए जाने बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। परिषद के प्रेस सचिव रमेश सरैक ने बताया कि सीएम जयराम ने उन्हें इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया है। रमेश सरैक ने बताया कि उनके साथ एक बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। इनका कहना है कि गंधर्व अर्थात तूरी, हासी और ढाकी जाति प्रदेश में सबसे अल्पसंख्यक श्रेणी में आती है। सबसे अहम बात यह है कि इनके द्वारा देव संस्कृति और देव परंपराओं को सदियों से निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जाति के अनेक ऐसे परिवार है जोकि आज भी देवताओं की जमीन पर काश्त करके रोजी रोटी कमा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा 1993 में जारी सूची में तूरी, हैसी और ढाकी जाति का नाम शामिल थे। जिसकी सूची सीएम को भी दी गई है। ओबीसी के आधार पर इस जाति वर्ग के अनेक लोगों द्वारा वर्ष 2000 और 2005 में पंचायत चुनाव भी लड़ा गया था। वर्ष 2014 तक ओबीसी सूची में इस जाति का जिक्र किया गया था परंतु अक्समात इन जातियों को ओबीसी सूची से हटाया गया जोकि इन जातियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है । बता दें कि इन जाति वर्ग की ऐसी स्थिति हो गई है कि इनको न ही स्वर्ण और न ही अनुसूचित जाति श्रेणी में माना जाता है। रमेश सरैक का कहना है कि गंधर्व समुदाय का प्रदेश की संस्कृति के संवर्धन व संरक्षण में अहम भूमिका निभाई जा रही है और प्रदेश में आदिकाल से गाए जाने वाले लोकगीतों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों व देव पंरपराओं का संजोए रखा है। इनका कहना है कि गंधर्व समुदाय का नाम ओबीसी की सूची से किस रिपोर्ट के आधार पर काटा गया है इसकी जांच होनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष भूषण, हेतराम गंधर्व, रामदयाल सैनी, महासचिव बेलीराम, अतर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, रमेश गंधर्व सहित गंधर्व कल्याण परिषद के अन्य सदस्य शामिल थे।
दी कुर्गन लैंड लूजर सोसाइटी मांगू के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। सोसायटी के महासचिव कुलदीप पुरी ने बताया कि चुनाव में कुल 5 वार्ड बनाए गए थे, जिसमे एक नंबर वार्ड से रत्नचंद, दो नंबर वार्ड से जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 3 से दिलीप कुमार, वार्ड नंबर चार से मदनलाल व वार्ड नंबर 5 से करमचंद विजय घोषित किए गए। इसमे रतन चंद को प्रधान पद तथा उपप्रधान पद के लिए मदनलाल को चुना गया व कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार तथा जनरल सचिव पद पर जितेंद्र कुमार और सदस्य करमचंद को बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान रत्न चंद ने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों का उन्हें प्रधान बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर निष्ठा व मेहनत से कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार से सोलर फेंसिंग लगाने के लिए 80% अनुदान राशि स्वीकृत की जाए तथा 20% राशि अम्बुजा सीमेंट कंपनी से स्वीकृत की जाए। वहीं अम्बुजा सीमेंट कम्पनी को अपने किए वायदे के तहत गरीब लेंड लूजर को आवश्यक मदद करने का आग्रह भी किया गया। लोगों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस कोरोना काल में किसानों की मदद की जाए तथा निजी स्कूलों की कोरोना काल मे फीस माफी की जाए। बैठक में गांव बरायली, बुडम, स्तोटी, स्यार, सुल्ली, नोणी, बागा, खाता, पछीवर, जाबलु, चल्यावन सहित ग्राम पंचायत दाड़ला, रौडी (धार) व बरायली के लोगों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में चौक के समीप दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर अम्बुजा चोक व शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया। दुकानदारों ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने आसपास, अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करें। ताकि पूरे क्षेत्र की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा सके। इस मौके पर अनिल गुप्ता, राम चंद शर्मा, नरेश ठाकुर, रामू भैया, रितिक, मोहित, राकेश, नितीश, जतिन ठाकुर सहित अन्य दुकानदारों ने अपना सहयोग दिया।
राजकीय महाविद्यालय पझौता में अभिभावक अध्यापक संघ की पहली आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में सत्र 2021-22 के लिए कार्यकारिणी गठित की गई। इस नवगठित कार्यकारिणी में चंद्रशेखर को प्रधान, जयप्रकाश को उपप्रधान, उषा ठाकुर को सहसचिव, सतपाल वर्मा को कोषाध्यक्ष व सुभाष ठाकुर को मुख्य सलाहकार के रूप में चुना गया। महाविद्यालय के हिंदी के सहायक आचार्य डॉक्टर संतोष ठाकुर का सचिव पद पर चयन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीसी कश्यप द्वारा किया गया। इसके अलावा नीता राम, गीता देवी, अमिता मेहता, प्रकाश शर्मा व हीरा छेत्री को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीसी कश्यप ने इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सिरमौर के इस ऐतिहासिक क्षेत्र में वर्ष 2017 में प्रारंभ इस महाविद्यालय के विकास में अभिभावक अध्यापक संघ महती भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने में संघ महाविद्यालय प्रशासन के साथ अपेक्षित सहयोग करेगा।
NPS कर्मचारी महासंघ धर्मपुर, कसौली, सुबाथू, परमाणु ब्लॉक के चुनावी बैठक BRC कार्यालय धर्मपुर में सम्पन्न हुईं। चुनावों में सर्वसहमति से इस ब्लॉक से अध्य्क्ष सुनील शर्मा, अध्य्क्ष महिला विंग चंचल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कुमार, महासचिव अश्वनी गौतम, कोषाध्यक्ष चरण दास, उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप सिंह, प्रेस सचिवमनीष कुमार को चुना गया। उपरोक्त चुनाव ज़िला कार्यकारिणी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक सरोप सिंह और पवन ठाकुर की देख रेख में सम्पन्न किये गए। इस बैठक में ब्लॉक के सभी विभागों के लगभग 80 सदस्यों ने भाग लिया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्य्क्ष ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार से पेंशन बहाली की मांग की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष व समाजसेवी रविन्द्र सिंह डोगरा ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को घेरा है। रविवार को जंगलबैरी पीएचसी पहुंच कर उन्होंने कहा कि जंगलबैरी अस्पताल जिला हमीरपुर में एक ऐसा अस्पताल है जिसका क्षेत्रफल जिले के किसी भी अस्पताल से सबसे ज्यादा है। रविन्द्र सिंह डोगरा ने कहा के वर्ष 2018- 2019 - 2020 के रिकार्ड को जब उन्होंने जांचा तो पता लगा कि प्रति वर्ष बीस हजार से ज्यादा ओपीडी यहाँ तीन सालों में हुई और 500 से जादा इंनडोर मरीजों को यहाँ सुविधा दी गई है। इस हिसाब से जंगलबैरी अस्पताल को सरकार द्वारा अपग्रेड किया जाना चाहिए पर अफसोस की बात है कि भाजपा- कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने इस बारे में कोई ध्यान ही नहीं दिया। डोगरा ने कहा भारी संख्या में मरीजों के आने के बावजूद भी जंगलबैरी अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा का जंगलबैरी अस्पताल आज जर्जर हालत में है और लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार से जंगलबैरी अस्पताल को बड़ा अस्पताल बनाने की मांग की है। डोगरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार इस विषय पर अगले तीन महीनों में कोई कदम नहीं उठाती है तो वह अपनी ओर से धन की व्यवस्था कर एंबुलेंस आदि की व्यवस्था क्षेत्र के लोगों के लिए करेंगे।
अर्की : फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी गौतम एंटरटेनमेंट ने अपनी नई एलबम सिला ए वफ़ा लांच कर दी है । ज्ञात रहे कि इस वीडियो को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर जगत गौतम शर्मा हिमाचल की अर्की तहसील के रमणीक व ऐतिहासिक स्थल बाड़ी धार के रहने वाले है। साथ ही टी सीरीज कम्पनी के चैनल पर चल रहे इस गाने में हिंदुस्तान की प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम व आज़म अली मुकर्रम ने अपनी आवाज़ दी है । अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम एंटरटेनमेंट के निदेशक जगत गौतम ने बताया कि इस गाने को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है । गौतम ने बताया कि इस वीडियो के निर्माण में उनके सहयोगी अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल से मिलकर नई प्रतिभाओं को मौका प्रदान करने के लिए टी सीरीज कम्पनी से मिलकर के एक मंच बनाया है। जिसके चलते पहली एलबम सिला ये वफ़ा का एक वीडियो का लॉन्च किया गया ह। जिसमे हिमाचल की नई प्रतिभाओं को लांच किया गया है।
नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि जिला में ग्राम पंचायत बगड़ विकास खण्ड नाहन में प्रधान पद के लिए, ग्राम पंचायत सनौरा विकास खण्ड राजगढ़ में उप-प्रधान पद के लिए तथा ग्राम पंचायत हरिपुर खोल व मिश्रवाला विकास खंड पांवटा साहिब में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव 1 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक करवाया जाना निश्चित किया गया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए बताया कि इन ग्राम पंचायतों के लिए कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब या इस प्रकृति के अन्य पदार्थ मतदान क्षेत्र के भीतर, उस मतदान क्षेत्र में, किसी चुनाव में मतदान की समाप्ति के लिए नियत घण्टे के साथ समाप्त होने वाली 48 घण्टे की अवधि के दौरान मतगणना सम्पन्न होने तक किसी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राइवेट स्थान में बेचने, देने या वितरित नहीं करेगा।
नाहन : जिला सिरमौर के विकास खण्ड नाहन, राजगढ़ और पांवटा साहिब की 4 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव संचालित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार विकास खण्ड नाहन की ग्राम पंचायत बगड़ के वार्ड न0 1 जैन्चा माझाई में राजकीय प्राथमिक पाठशाला जैन्चा माझाई कमरा न0 1 को सामान्य, वार्ड न0 2 दीद बगड़ 1 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दीद बगड़ कमरा न0 1 को संवेदनशील, वार्ड न0 3 चमयाणा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दीद बगड़ कमरा न0 2 को सामान्य, वार्ड न0 4 दीद बगड़ 2 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगड़ कमरा न0 3 को सामान्य और वार्ड न0 5 दीद बगड़ 3 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बगड़ कमरा न0 4 को सामान्य अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार, विकास खण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत शाया सनौरा के वार्ड न0 1 धामला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा कमरा न0 1 को संवेदनशील, वार्ड न0 2 नोहरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा कमरा न0 2 को संवेदनशील, वार्ड न0 3 सनौरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा कमरा न0 3 को संवेदनशील, वार्ड न0 4 शाया में राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहड़ी कमरा न0 1 को संवेदनशील तथा वार्ड न0 5 रोहड़ी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहड़ी कमरा न0 2 को संवेदनशील अधिसूचित किया गया है। विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के वार्ड न0 5 हरिपुर-1 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिपुर कमरा न0 1 को संवेदनशील और ग्राम पंचायत मिश्रवाला के वार्ड न0 2 मिश्रवाला-2 में सामुदायिक भवन मिश्रवाला को सामान्य अधिसूचित किया गया है।
नाहन : मैसर्ज बीई फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब और पायनियर एम्ब्रॉइडरीएस लिमिटेड काला अम्ब द्वारा 30 सितम्बर को जिला रोज़गार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 150 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बीई फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब को 50 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन 50 अभ्यर्थियों में 10 फ्रेशर की आवश्यकता है जिनकी योग्यता आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल (फ्रेशर) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, 40 रिक्तियों के लिए 2 से 8 वर्ष अनुभव होना अनिवार्य है। कंपनी को केवल यूएसएफडीए इंजेक्टेबल एक्सपीरियंस वाले अभ्यर्थी ही चाहिए जिसके लिए योग्यता एमएससी, एम.फार्मा, बीएससी, बी.फार्मा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पायनियर एम्ब्रॉइडरीएस लिमिटेड काला अम्ब को आईटीआई, आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास कुल 100 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को मासिक 9500 रुपए से 12000 रूपए तक दिया जायेगा। उन्होंने इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपने बायोडाटा की कॉपी लेकर आने का आग्रह किया है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं और मास्क का उपयोग करें।
नाहन: जिला दण्डाधिकारी सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए उपचुनावों को लेकर जारी निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक करवाया जाना निश्चित किया गया है। इस कड़ी में जिला सिरमौर में ग्राम पंचायत बगड़ विकास खण्ड नाहन में प्रधान पद के लिए, ग्राम पंचायत सनौरा विकास खण्ड राजगढ़ में उप-प्रधान पद के लिए तथा ग्राम पंचायत हरिपुर खोल व मिश्रवाला विकास खंड पांवटा साहिब में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव होना निश्चित है। उन्होंने बताया कि उप-चुनाव के दृष्टिगत सार्वजनिक सुरक्षा एवं शांति बनाये रखने हेतु धारा 144 भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत आदेश जारी किये गए हैं। जिनके अनुसार ग्राम पंचायत बगड़, सनौरा, हरिपुर खोल व मिश्रवाला की सीमाओं के भीतर कोई भी व्यक्ति 1अक्टूबर को आयोजित पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार का अग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार अपने साथ लेकर नहीं चलेगा। यह आदेश कानून व्यवस्था बनाये रखने वाले सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा।
शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्या, प्यार सिंह कंवर एवं प्रवक्ता बलदेव तोमर ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में नदियों का स्मरण करने की परंपरा पर बात की, प्राकृतिक खेती, लोकल फ़ॉर वोकल एवं हथकरघा के साथ-साथ कई मुद्दों पर केंद्रित रहा। जिस प्रकार से देश मे डिजिटल लेन देन बड़ा और गरीबों के खाते में सीधा पैसा जाना शुरू हुआ है इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि आजकल एक विशेष ई-ऑक्शन, ई-नीलामी चल रही है जिसमें पीएम मोदी को मिले उपहारों की बोली लगेगी, इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वो ‘नमामि गंगे’ अभियान के लिये ही समर्पित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को खादी को लेकर बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की चोन्जिन एन्गमो का नाम लिया गया, यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह नाम प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिन पहले सियाचिन के दुर्गम इलाके में 8 दिव्यांग जनों की टीम ने जो कमाल कर दिखाया है उस संदर्भ में लिया।
15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर, 2021 तक आयोजित किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरे में देव परम्पराओं के निर्वहन को लेकर शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष दशहरा समिति गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला के देवी-देवताओं के समस्त कारकूनों के साथ अटल सदन कुल्लू में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कोविड के बीच दशहरे के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। अपने संबोधन में गोविंद ठाकुर ने कहा कि दशहरा में जिला के सभी भागों से देवी-देवता भाग लेंगे और सप्ताहभर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं का महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और वैज्ञानिकों ने अक्तूबर माह के दौरान तीसरी लहर की आशंका जताई है, जिसके चलते कोविड नियमों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक गतिविधियां नहीं हो पाएंगी और न ही कलाकेन्द्र सजेगा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि दशहरे के आयोजन को लेकर अभी 27 सितम्बर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष बैठक करेंगे और स्थिति के अनुसार तथा देव समाज से जुड़े लोगों के सुझावों के अनुरूप जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बुद्धिजीवी लोग, देवता कारदार संघ, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, नगर निकाय व आम लोग सभी से दशहरा उत्सव मनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला देवास्था का बड़ा केन्द्र है और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना उनका नैतिक दायित्व है। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, दिनेश सेन, प्रताप ठाकुर, जोग राम, बड़ी संख्या में देव समाज के प्रतिनिधियों सहित समस्त विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत टिपरी मे लालपरी का कारोबार करने वाले दिनेश कुमार को शुक्रवार देर रात डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने 7500 एमएल देसी शराब के साथ पकडा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात डाडासीबा पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस ने शक के आधार पर दिनेश कुमार कि तलाशी ली और उससे 7500 एमएल देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब ना दे सका जिसके बाद डाडासीबा पुलिस ने दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं डाडासीबा चौकी प्रभारी किशोर चंद ने कहा कि नशा बेचने वालों पर पुलिस की कारवाही आगे भी जारी रहेगी ।
जयराम सरकार का हिमाचलियों से ज्यादा गैर हिमाचली लोगों को नौकरी देना हिमाचली बच्चों के साथ कुठाराघात है। यह बात पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर व पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कही। मनकोटिया ने कहा कि एक तो प्रदेश में बेरोजगारी है ऊपर से नौकरी दी तो वह भी गैर हिमाचली लोगों को, यह तो हिमाचली लोगों के साथ अन्याय हैं, वोट तो लेंगे हिमाचली लोगों से और नौकरी देनी है गैर हिमाचली लोगों को। मनकोटिया ने जयराम सरकार व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछा है कि क्या हिमाचल के युवा इतने भी योग्य नहीं दिख रहे भाजपा सरकार को कि उनको अपने प्रदेश में नौकरी भी मिल सके।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरयाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी।
ससांरपुर टैरस पुलिस चौकी के अन्तर्गत गांव बनूडी पौंग झील मे 40 वर्षीय युवक का पानी मे डूबने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। मामला बीते कल देर सांय का बताया जा रहा है। बनूडी पौंग झील के बीच डूबा व्यक्ति जिला कांगडा उपमन्डल के फतेहपुर गांव मानगढ़ का बताया जा रहा है और व्यक्ति का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपने दोस्तों संग घूमने आया था कि अचानक उसका पैर फिसलने से वह झील के गहरे पानी मे गिर गया और देखते ही देखते गहरे पानी मे समां गया। वही इस हादसे की सूचना जैसे ही क्षेत्र मे पता चली तो स्थानिय लोगो ने इस बारे में पँचायत प्रतिनिधियो व पुलिस चौकी ससांरपुर टैरस को बताया। ससांरपुर टैरस पुलिस को जानकारी मिलते ही वह वहां पहुच गए और झील के चारों ओर खोज की गई लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा भी शनिवार को करीब 8 घण्टे तक वहां राकेश कुमार की तलाश मे डटे रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक झील मे डूबे राकेश कुमार का कोई अता पता पुलिस के हाथ नहीं लगा था। खैर राकेश कुमार यहां पानी मे कैसे डूबा यह बात पुख्ता तौर पर पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगी। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पौंग झील मे डूबे उक्त व्यक्ति की तालाश जारी है, गौताखोर टीम भी बुलाई जा रही है ।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट तथा नवगठित ग्राम पंचायत रौड़ी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त में राशन के बैग वितरित किए गए। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत प्रधान बंसी राम व भाजपा अर्की मंडल किसान मोर्चा के प्रधान जगदीश्वर शुक्ला तथा ग्राम पंचायत रौड़ी में पंचायत प्रधान रीना शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये दोनों कार्यक्रम उचित मूल्य की दुकान पर आयोजित किए गए। किसान मोर्चा के अर्की मंडल के प्रधान जगदीश शुक्ला ने बताया कि गरीब परिवारों के पात्र व्यक्तियों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत अभी शुरुआती तौर पर लगभग 50 राशन के बैग मुफ्त में बांटे गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रौड़ी में भी आज इस योजना के अंतर्गत लगभग 35 राशन बैग मुफ्त में बांटे गए।इस प्रकार दोनों पंचायतों में सामान के साथ गरीब लोगों को सम्मान भी दिया गया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पंचायत उपप्रधान हेम राज ठाकुर ने सरकार द्वारा खंड विकास कार्यालय की कोरी घोषणा व सामुदायिक चिकित्सालय का उद्घाटन केवल मात्र पट्टिकाओं पर ही करने हेतु सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है। हेमराज ठाकुर ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग तीन-चार वर्षों से तैयार होकर धूल फांक रहा है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन पट्टिका लगाकर उसका उद्घाटन तो कर दिया लेकिन यह कैसा उद्घाटन हुआ कि दो-तीन माह बीत जाने के बाद अभी तक वहां स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं, जबकि यह 32 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां दो-दो सीमेंट उद्योग होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन एकदम उपयुक्त उपचार न मिलने के कारण लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कनस्वाला पारनू सड़क की दयनीय दशा पर भी लोगों के रोष से अवगत करवाया है और विभाग से जल्द उसे ठीक करने का आग्रह किया है।
ग्राम पंचायत घियोरी मे शनिवार 25 सितंबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रधान पुनम कुमारी धीमान की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश के पूर्व जलशक्ति मंत्री रहे रविन्द्र सिंह रवि ने इस दौरान बतौर मुख्यतिथि शिरकत की, जबकि महिला मोर्चा से नीलम राणा, युवा भाजपा नेता रणजीत गुलेरिया आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे। वही इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा प्रदेश के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम यहां एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। इस मौके पर आए पूर्व जिला परिषद घियोरी पँचायत प्रधान पुनम कुमारी धीमान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व के कारण ही देश और प्रदेश निरन्तर उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी विकट परिस्थियों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आरम्भ कर गरीबों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर अन्न योजना के तहत दर्जनो लाभार्थियों को राशन के विशेष बैग वितरित किए।
ग्राम पंचायत चाखड़ मे उचित मूल्य की दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत चाखड के उप प्रधान मनसा राम ठाकुर ने लोगो को मुफ्त राशन वितरण किया।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष दिवाकर सेन,वार्ड सदस्य धर्म पाल, बीडीसी सदस्य बलवंत सिंह, बीजेपी कार्यकर्त्ता जीत राम, महेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में वार्षिक कैंपस जॉब फेस्टिवल "अवसर - 21" का आयोजन किया। इसमें टेक महिंद्रा, टाइम्स ऑफ इंडिया, एचडीबी फाइनेंस, स्किल लैप्स, शिपिंग कार्गो, ग्लोबल एजुकेशन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एस्पायर फॉक्स, इंडोस्विफ़्ट, वोन होटल, सुखजीत एग्रो, बजाज कैपिटल्स, रैडिसन होटल, जस्ट डायल जैसी प्रसिद्ध कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित आसपास के इलाके के अन्य छात्रों व प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से चले साक्षात्कार में सभी छात्रों को उनके शैक्षणिक और पारस्परिक स्किल के आधार पर चयनित किया गया। निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंपस जॉब फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य सभी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में एक्सपोजर के साथ-साथ नौकरी के अवसर प्रदान करना था। यह आयोजन छात्रों के लिए कंपनियों और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में जहां कई युवाओं की नौकरी चली गई, वहां आईईसी विश्वविद्यालय छात्रों को नौकरी के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने भविष्य में युवाओं को और अधिक बेहतर अवसर प्रदान करने की बात भी कही।
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र के चमियाना में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को राशन युक्त बैग भी वितरित किए। उन्होंने चंपा, मीरा, सोमवती, सेवती, इंदिरा, नीता ठाकुर, सीमा देवी, शीला देवी, यशोदा तथा विद्या देवी को राशनयुक्त बैग वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मिलने वाले अनाज को लेकर उनसे परस्पर संवाद कायम किया। लाभार्थियों ने इस अवसर पर प्राप्त अन्न के माध्यम से होने वाली सुविधा के संबंध में जानकारी दी। लाभार्थियों ने विभिन्न अन्य योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता तथा लाभों के संबंध में भी मंत्री महोदय को अवगत करवाया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का समान विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय ज्योति सेन जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण पूर्णचंद व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शिमला से आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हिमाचल प्रदेश के लाभार्थियों के साथ सम्वाद एवं अन्न उत्सव कार्यक्रम का जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया गया। जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों और उचित मूल्य की दुकानों पर भी कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। सोलन में नगर निगम हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को अनाज युक्त राशन बैग भी प्रदान किए। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पात्र वर्गों का मज़बूत संबल बनकर उभरी है। सोलन जिला में वर्तमान में 53547 परिवार योजना के दायरे में हैं। इन परिवारों के 227548 सदस्य प्रत्यक्ष तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। 316 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से इन परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट में गत वर्ष एवं इस वर्ष भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पीड़ित मानवता को आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध करवाने में सफल सिद्ध हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का दर्शन समग्र विकास तथा जन-जन के कल्याण पर केन्द्रित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इस दर्शन के अनुरूप आमजन को सहायता पहुंचाने के लिए सफल कार्य किया जा रहा है। अन्न उत्सव कार्यक्रम को सोलन विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत हाॅल कण्डाघाट तथा नगर निगम हाॅल सोलन में, कसौली विधानसभ क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर तथा नगर परिषद हाॅल परवाणू, अर्की विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार तथा सामुदायिक हाॅल अर्की, दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कार्यालय बद्दी तथा बीएड काॅलेज चण्डी एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन परिसर नालागढ़ तथा पंचायत हाॅल रामशहर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारित किया गया।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल राजेश कुमार ने जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों को सूचित किया है कि जिनके बच्चे कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा छठी में अपने बच्चों का ऑनलाईन आवेदन नवोदय विद्यालय की वैबसाईट व वैब लिंक के माध्यम से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर, 2021 है तथा परीक्षा 30 अप्रैल, 2022 को कुल्लू जिला के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जवाहन नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय के मोबाईल नम्बर 94185-38510 पर किसी भी कार्यदिवस में संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि रोगियों को पूर्ण उपचार प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है। डाॅ. सैजल आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ सैजल ने कहा कि फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मासिस्ट अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट का पदनाम मुख्य फार्मास्टि अधिकारी करने का मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इन पदनामों को बदलने के विषय में शीघ्र सकारात्मक पग उठाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने संघ से आग्रह किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी रोगियों को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, हिमकेयर तथा मुख्यमंत्री सहारा जैसी योजनाएं आमजन के लिए विशेष सहायक हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाआंे की उचित जानकारी मानवीय जीवन को बचाने में मददगार सिद्ध हो सकती है। आयुष मंत्री ने कहा कि संघ को प्रदेश सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित बनाना होगा कि 30 नवम्बर तक सभी प्रदेशवासियों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट और रोगियों के मध्य नियमित संवाद रहता है और इस परस्पर विचार-विमर्श के माध्यम से रोगियों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ दवा के उचित उपयोग की बेहतर जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने आशा जताई कि फार्मासिस्ट पूर्व की भान्ति समर्पण एवं लगन के साथ अपना कार्य करते रहेंगे। डाॅ. सैजल ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा महामंत्री नंदराम कश्यप, हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मास्टि संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महासचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानी ठाकुर, प्रेस सचिव प्यारे लाल सोनी सहित प्रदेशभर से आए फार्मासिस्ट इस अवसर पर उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदविस पर आज यहां फिट इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस मैराथन को सुभाष चंद्र बोस पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन ठोडो मैदान तक आयोजित की गई। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ भारत समर्थ भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विख्यात चितंक और लेखक थे जिन्होंने अन्तोदय को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक, नेहरू युवा केन्द्र के रतीराम, ज्योति कश्यप, रवीन्द्र, कमल नेगी सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 24 सितम्बर को विद्यालय खोलने के सम्बन्ध में जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार शिक्षा विभाग को सोलन जिला में 27 सितम्बर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय खोलने की अनुमति दी गई है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग ऐसी मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार करेगा जो कोविड-19 नियम पालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हो। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को सोलन जिला के परवाणू के प्रवास पर आ रहे हैं। सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे परवाणू में हिमाचल शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक विकास पर उद्योग जगत के हितधारकों, निवेशकों और व्यापारिक घरानों के संचालकों के साथ आज यहां आयोजित संवाद सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 से 26 सितम्बर, 2021 के सप्ताह को वाणिज्य सप्ताह के रूप में आयोजित किया जा रहा है ताकि देश भर में भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत को मनाया जा सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को निवेशकों के लिए उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार की पहल को सराहा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेशक मित्र पारिस्थितिक तंत्र है और निवेशकों के साथ बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित हैं। व्यापार में सुगमता की दिशा में भी हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार हिमाचल को देश के निवेश केन्द्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक घरानों और निवेशकों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाए रखे हैं। राज्य में निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण है जो यहां निवेशकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट आयोजित की जिसके परिणामस्वरूप करोड़ों रुपये का निवेश आकर्षित हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में शुरू की गई औद्योगिक विकास योजना को 2022 के बाद भी जारी रखा जाना चाहिए ताकि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने निवेशकों की सुविधा के लिए बेहतर निवेशक मित्र पर्यावरण और व्यापार में सुगमता के लिए की गई पहल के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रदेश के लिए चिकित्सा उपकरण पार्क स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। निवेशकों ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका यह भी कहना था कि राज्य में एपीआई निगरानी कोष्ठ स्थापित किया जाए। प्रदेश के कई निर्यातकों ने वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय मंत्री के साथ बातचीत की और अपने विचार साझा किए। सांसद सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा और निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति भी बैठक में उपस्थित थे।
सूचना एवं जन संपर्क तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला कुल्लू में गीत संगीत कला मंच व अनुष्का कला मंच नगवाईं के कलाकारों द्वारा विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है । कार्यक्रम के अंतिम दिन आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाहु और बाई धार दल तथा बंजार की घाट व थुआरी ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों तथा गीत.संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। गीत संगीत कला मंच के प्रधान रमेश कुमार ने जहां विधानसभा क्षेत्र आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाहु और बाई धार दल में लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजनाए , प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनाए , मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाए और बेटी है अनमोल योजना की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। उन्हें अंतर्जातीय विवाह योजनाए, हिमाचल मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजनाए, वृद्धावस्था पैंशन योजनाए, गुड़िया हेल्पलाईन तथा शक्ति ऐप बटनए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 के बारे मे भी लोगों को जानकारी प्रदान की तथा इन योजनाओं तथा सुविधाओं का लोगों से लाभ उठाने का आहवान किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए तथा उन्हें स्वयं भी तथा अपने बच्चों व परिवार को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को अच्छे से नाक पर मास्क लगानाए व्यक्तिगत स्वच्छता तथा अधिक भीड़.भाड़ वाले स्थानों पर न जाना तथा सेनेटाईजर व उचित सामाजिक दूरी का प्रयोग करने को भी जागरूक किया गया।
हर साल 24 सितंबर को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में एनएसएस इकाई द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने का प्रण लिया। साथ ही इसी साल महाविद्यालय में आए नए स्वयंसेवियों को विस्तारपूर्वक एनएसएस के बारे में बताया गया।1969 में 24 सितंबर को ही एनएसएस की शुरुआत देश में हुई थी। महाविद्यालय की प्रचार्या प्रोo निवेदिता पाठक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है तथा एनएसएस युवाओं को इस महावपूर्ण कार्य के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करता है। एनएसएस का मुख्य उद्देश्य ही छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। इसके साथ साथ महाविद्यालय में चल रहे पोषण माह के अंतर्गत एनएसएस व एनसीसी इकाइयों द्वारा छात्र छात्राओं को जंक फ़ूड के दुष्प्रणामों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें हेल्थी फ़ूड हैबिट्स अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर साहिल व मंजू चौहान ने ऑर्गेनिक फूड की उपयोगिता पर अपने विचार सांझा किए। एनएसएस अधिकारी डॉ जगदीप वर्मा व एनसीसी प्रभारी डॉ शशि किरण ने विद्यार्थीयो का मार्ग दर्शन करते हुए कहा की स्वस्थ शरीर ही मानव की असली पुंजी है और हमारा खान पान ही हमारे स्वास्थ्य को निर्धारित करने का कार्य करता है।
राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में पांच अलग अलग विषयों पर सात दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कालेज के स्वयंसेवियों ने कालेज परिसर की साफ सफाई की। कालेज की फुलवारी को संवारा गया। पौधरोपण कार्यक्रम में स्वयं सेवियों ने चौड़ी पतेदार और औषधीय पौधों का रोपण किया। पधर पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने स्वयंसेवियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने नशा को युवा पीढ़ी के लिए घातक बताया। स्वयंसेवियों से आहवान किया कि नशा निवारण के लिए समाज की भावी पीढ़ी को जागरूक करें। साइबर क्राइम केे बारे में भी उन्होंने स्वयंसेवियों को विस्तार पूर्वक जागरूक किया। वन्य जीव एवं जल संरक्षण अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने स्लोगन, पेंटिंग, राइटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
शनिवार को कुनिहार लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कुनिहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने की इस अवसर पर जिला मीडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के इतिहास के बारे में बताते हुए पंडित दीनदयाल के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी के पूर्व संस्थापकों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित और प्रदेश हित में कार्य करें। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य कौशल्या कंवर, उपप्रधान कोठी पंचायत व बूथ अध्यक्ष प्रीतम जॉनी, उपप्रधान हाटकोट रोहित जोशी, ग्राम केंद्र प्रभारी चेतराम तंवर , बूथ अध्यक्ष अभिनव जोशी, अनिल गर्ग, नवनीत शर्मा, आरपी जोशी, पूर्व जिला सचिव ओम प्रकाश भारद्वाज, श्यामानंद शर्मा, जगदीश चंदेल, ओम प्रकाश गर्ग, ठाकुर दत्त मेहता, राजेंद्र धीमान, अशोक तंवर, वार्ड मेंबर रक्षा शर्मा, विमला देवी, पूर्व बीडीसी सीमा महंत, देवेंद्र तंवर, गोपाल कृष्ण, युवक मंडल के प्रधान विकास कंवर ग्राम केंद्र प्रभारी हरजिंदर ठाकुर, गौरव शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुराह पंचायत में पंचायत चुनाव के चलते जिला चुनाव अधिकारी (पंचायत)/ उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की ओर से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार चुनाव के लिए निर्धारित मतदान तिथि से 48 घंटे पहले तक निरमंड विकास खंड की दुराह पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान 1 अक्टूबर 2021 को होना निश्चित है। इसके साथ ही 1अक्टूबर को ग्राम पंचायत दुराह में सार्वजनिक अवकाश का आदेश भी उपायुक्त द्वारा जारी किए गया है। इस दिन समस्त सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान व दुकानें पंचायत क्षेत्र में बंद रहेंगे। मतदान के दिन से 48 घंटे पहले कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार रैली, भीड़, सार्वजनिक सभा आदि से चुनावों के संबंध में आयोजित नहीं कर सकेगा। यदि कोई इस संबंध में नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर नियमानुसार कारवाही की जाएगी।
राजगढ़ क्षेत्र की दो महिला खिलाड़ियों का चयन नेपाल में होने वाली नेपाल महिला वॉलीबॉल लीग के लिए हुआ है । 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाली इस वॉलीबॉल लीग के लिए डिम्बर पंचायत की नाणु निवासी कप्तान सिंह की बेटी कुंजना ठाकुर व शिलांजी पंचायत की चाम्बीधार निवासी श्वेता ठाकुर पुत्री स्व0 रामस्वरूप का चयन हुआ है । नेपाल लीग में भाग लेने से पूर्व इन खिलाड़ियों ने एक माह तक चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और वीरवार को नेपाल के लिए हवाई जहाज से रवाना हुई। गौर रहे कि नेपाल वॉलीबॉल लीग में दस देशों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी और इस प्रतियोगिता के लिए हर देश से तीन तीन खिलाड़ी चयनित किए जाते है । यह राजगढ़ के लिए ही नही बल्कि जिला सिरमौर व पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि पूरे राष्ट्र से चयनित 3 महिला खिलाड़ियों में से दो राजगढ़ क्षेत्र से सम्बन्ध रखती है। भारत से तीसरी चयनित खिलाड़ी पंजाब से है। यह दोनों खिलाड़ी पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए देश विदेश में जा चुकी है। इन दोनों महिला खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच वन्दना ठाकुर को तथा अपने अभिभावकों को दिया। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वॉलीबॉल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वी राज ठाकुर, जिला सिरमौर फेडरेशन के महासचिव भाग सिंह, राजेन्द्र चौहान सहित सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को नेपाल लीग ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी (अर्की) में पिछले कल भारी बारिश होने से स्कूल के विज्ञान भवन की दीवारें भूस्खलन होने से क्षर्तिग्रस्त हो गई।जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह भवन करीब 6 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। इस स्थान पर पहाड़ी वाली जगह होने के कारण कटिंग की गई थी, उसके बाद भवन का निर्माण किया गया। भारी बारिश होने के चलते हुए भूस्खलन के कारण स्कूल के भवन की दीवारें जहां जर्जर हो गई है, वहीं खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई कमरों में मिट्टी घुस गई है। मौके पर पटवारी व पीडब्ल्यूडी के जेई, पंचायत प्रधान, एसएमसी के पदाधिकारी व स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। जेई व पटवारी ने घटनास्थल का जायजा लेकर बताया कि इसका करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल प्रशासन व एसएमसी के पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि यहाँ जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाई जाए व क्षर्तिग्रस्त हुए भवन का भी सुधार किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धामी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज महाविद्यालय धामी के विद्यार्थियों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के बाद प्रधानाचार्य के माध्यम से स्थानीय मांगों को लेकर एचआरटीसी विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि 16 मील से दाडलाघाट तक जल्द से जल्द बस की सुविधा दी जाए। जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इकाई अध्यक्ष दिवेश ने जानकारी देते हुए बताया की NH 205 घण्डल जूडिशल अकैडमी के समीप भारी बारिश के कारण रोड को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन उसका कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। रोड तकरीबन पिछले 15 दिनों से बंद है। दाडला, शालाघाट, अर्की के विद्यार्थियों को गलोग से सोलह मील तक 5 किलोमीटर तक का सफर रोजाना पैदल तय करना पड़ता है। जिस कारण विद्यार्थी कई बारी अपनी कक्षाओं के लिए समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया। सभी विद्यार्थियों की बात सुनने के बाद विद्यार्थी परिषद ने प्रधानाचार्य के माध्यम से एचआरटीसी विभाग प्रबंध निदेशक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी की वजह से लगभग 2 वर्ष बाद धामी महाविद्यालय को खोला गया हैं।


















































