मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आज सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा ने की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस कार्यक्रम में भरत भूषण एसएचओ कांगड़ा को रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। एसएचओ भारत भूषण ने विद्यार्थियाें को सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के विषय में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाओं से बचाव, सड़क यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा ने रोड सेफ्टी के अंतर्गत की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने रिसोर्स पर्सन भरत भूषण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र सोनी, डॉ भगवान दास, प्रो. विजय, प्रो. पवन, डॉ प्रीति वाला, डॉ. अश्विनी शर्मा, प्रोफ़ेसर श्रुति, डॉ. स्नेह, प्रो. लेखराज, रोड सेफ्टी के प्रभारी प्रोफ़ेसर सतपाल एवं विद्यार्थी कोविड-19 एसओपी की पालना करते हुए उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट सभी वर्गों के लिए राहत प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आयु सीमा 60 वर्ष की गई है तथा उज्जवला और ग्रहणी सुविधा योजना के तहत अब 3 नि:शुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो कि हिमाचल की ग्रहणी के लिए राहत की बात है। पशुपाल के क्षेत्र में 469 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है तथा पहाड़ी गाय के संरक्षण हेतु उत्कृष्ट फार्म स्थापित किए जाने की बात कही है तथा कृषि के क्षेत्रमें 583 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, किसानों-बागवानाें की सुविधा हेतु प्रदेश में एक और फूल की मंडी स्थापित करना जो कि कृषि के क्षेत्र के लिए राहत प्रदान करने वाला है। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु साइबर थाना खोलने तथा राज्य सरकार के सभी जिला मुख्यालय में कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ जल शक्ति क्षेत्र के लिए 2022- 23 में 2770 कराेड़ रुपए का बजट का प्रावधान किया गया है, जो कि आमजन के लिए राहत प्रदान करने वाला है। गांव को और सुदृढ़ करने के लिए 1000 में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रावधान किया गया है, जो कि मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिम केयर कार्ड रिन्यू करने की अवधि 3 साल होगी तथा हिम केयर कार्ड का अब वर्षभर पंजीकरण होता रहेग, जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी लाभ प्राप्त होगा। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाना तथा अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग द्वारा लिया गया लोन की वन टाइम सेटेलमेंट तथा ब्याज में माफी राहत पहुंचाने वाला है। कुल मिलाकर इस बजट में प्रदेश में सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल के वरिष्ठ नेता, देश के युवा सेवा एवं खेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की विपरीत परिस्थितियों में किए गए संघर्ष व कड़ी मेहनत से बने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कोरोना काल के बाद हुए दो मैचों ने क्षेत्र के पर्यटन करोबार व रोजगार में नई जान डाल दी है। इस पर बात करते हुए देहरा से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि एक दूरदर्शी नेता की सोच कैसे हजारों लोगों को प्रभावित करती है तथा कैसे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाती है। इसका उदाहरण अनुराग ठाकुर द्वारा बनवाया गया धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम है। डॉ सुकृत ने कहा कि मैच के दौरान एक बड़े कारोबारी ने उनसे कहा कि टूरिस्म में जो एक साल में कारोबार होता है, वह यह दो मैच दो दिन में दे गए। वहीं, एक-दूसरे होटल कारोबारी ने कहा कि अब तीन महीने उन्हें कारोबार की परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर निरंतर हिमाचल प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है, जिससे प्रदेश के युवाओं को सही दिशा मिल रही है और एक अच्छे प्रदेश के साथ अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। डॉ सुकृत ने कहा कि वह इन दो मैचों को धर्मशाला लाने व इनके सफल आयोजन के लिए बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल का क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद करते हैं। सुकृत ने कहा कि वह जानते हैं कि इतने बड़े दो मैच दो दिन में करवाना आसान नहीं होता, लेकिन अरुण धूमल के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।
विनायक ठाकुर । देहरा बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देकर प्रदेश में संस्कृत-भारती संगठन की चिर-प्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। अतः संगठन के प्रान्त-अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीनिवास पाण्डेय की अगवाई में सभी कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का हृदय से आभार प्रकट किया तथा प्रागपुर बाजार में आयोजित विजयोत्सव में संस्कृत श्लोकों व गीतों के माध्यम से प्रसन्नता को प्रकट किया। संगठन के देहरा जिला मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग करने वाले संस्कृत-समर्थक सामाजिकों का भी कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रांत-विद्यालय-प्रमुख डॉ. सत्यदेव, सह-शिक्षणप्रमुख डॉ. मनीष जुगरान, जिला सहमंत्री केवल, शिक्षणप्रमुख डॉ. प्रदीप, संपर्क प्रमुख डॉ. दीप कुमार, डॉ. मुकेशशर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा, डॉ. भूपेंद्र, मनोज्ञा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सर्वोदय स्कूल देहरा में शुक्रवार को कक्षा नवमी ओर दसवीं के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस सेशन का आयोजन स्कूल परिसर में ही किया गया। गाइडेंस सेशन की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य पुष्पिंदर चौहान ने की। वहीं, दिशा-निर्देश सत्र में देहरा के जाने-माने युवा पत्रकार विनायक ठाकुर ने पत्रकारिता विषय पर बच्चों को जागरुकत किया। वहीं, दसवीं कक्षा के उपरांत छात्रों को कोन से विषयों का चयन कैसे करना चाहिए, इसके बारे में विचार, विमर्श किया गया। अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पुष्पिंदर चौहान ने युवा पत्रकार विनायक ठाकुर का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया एवं छात्रों को उनके भविष्य से संबंधित विशेष जानकारी साझा करने पर धन्यवाद किया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ठाकुरद्वारा के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापक विवेक कुमार शर्मा के पुत्र अर्चित सरोच ने नौवीं कक्षा की ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने अभिभावकों तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अर्चित के दादा प्रीतम चंद शिक्षा विभाग में वीपीओ तथा दादी सोमा देवी सीएसटी रिटायर हैं। अर्चित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा-दादी को दिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के तहत टिकरी गांव में पुलिस थाना लंबागांव ने पंचरूखी के ब्याडा गांव के दो व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस थाना लंबागांव के थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद एसआई की टीम कर्म चंद के नेतृत्व में गस्त करने के लिए टंबर की तरफ जा रही थी, तो टिकरी गांव के त्रखान नाले के साथ यह दोनों व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखते ही यह दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिसे देखकर पुलिस की टीम को उन पर शक हुआ। जब इन दोनों की तलाशी ली, तो इन व्यक्तियों से 696 ग्राम चरस बरामद की। दोनों की पहचान मेहर सिंह और प्रवीण कुमार निवासी पंचरूखी के ब्याडा गांव के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते भड़ोली नाला में एक 18 वर्षीय युवक से पुलिस ने 41.22 ग्राम चरस बरामद की है। ज्वालामुखी पुलिस भड़ोली नाला के समीप गश्त पर थी, इस दौरान इस युवक से मौके पर चरस बरामद की गई है। युवक जिला चम्बा का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
जसवां:परागपुर. कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा शांतला की ओर से ग्राम पंचायत शांतला के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग शिविर नाबार्ड के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान राहुल कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। इस दौरान शांतला शाखा के प्रबंधक राकेश कुमार ने लोगों को बैंकिंग योजना, डिजिटल लेनदेन एवं साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना एवं बैंक की अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। शिविर के दौरान नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोतीराम, बलदेव सिंह ,कांता देवी ,विजय कुमारी सविता कुमारी आदि उपस्थित रहे।
धर्मशाला, 03 मार्च- सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओ.पी. शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक 05 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार, कमरा नम्बर- 823 में होनी निश्चित हुई है। बैठक की अध्यक्षता डॉ. निधि जिन्दल करेंगीं। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें ताकि जनहित के मुद्दों पर सदस्यों के साथ चर्चा की जा सके।
Dharamshala: On the First Day of Tibetan Losar (Tibetan New Year), Central Tibetan Administration’s Sikyong Penpa Tsering, Kalons, Speaker Khenpo Sonam Tenphel, Deputy Speaker Dolma Tsering, Parliamentarians and staff along with the monks of Namgyal Monastery gathered at Tsuglagkhang to celebrate the Tsetor, a ceremony that was practised since second Dalai Lama. The ritual observance began with a prayer service followed by an offering of the mandala to His Holiness the Dalai Lama’s throne from the heads of CTA’s three pillars. His Holiness the Dalai Lama also greeted Tibetans on 2149th Tibetan New Year (Losar) from his residence in Dharamshala.
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत टम्बर के पास एक निजी गाड़ी से 111 बोतलें अवैध शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार डीएसपी बी .डी.भाटिया को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। डीएसपी भाटिया के दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस थाना लंबागांव और पुलिस चौकी चड़ियार की मदद से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाती निजी गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें 111 बोतलें शराब बरामद की। इसकी पुष्टि डीएसपी बी. डी. भाटिया ने की।
विधानसभा सत्र में वीरवार को फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि विपक्ष के विधायकों के काम रोके जा रहे हैं। सरकार को चुने हुए और गैर चुने हुए का फर्क समझ आना चाहिए। चुने हुए प्रतिनिधियों की उपेक्षा कर गलत परंपरा बनाई जा रही हैं। विदित रहे कि भवानी पठानिया पहली बार विधायक बने है। कुछ माह पूर्व हुए उपचुनाव में वे फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे जो उनके पिता स्व सुजान सिंह पठानिया की पारम्परिक सीट रही है। सियसत में आने से पहले भवानी लम्बे समय तक कॉर्पोरेट सेक्टर ने अपनी सेवाएं देते रहे है।
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में पांच साल अपनी सेवाएं देने के बाद देशराज भारद्वाज बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। देशराज भारद्वाज पहले भारतीय सेना की आसाम रेजिमेंट में भी 30 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशराज भारद्वाज आसाम रेजिमेंट में बतौर सूबेदार तैनात थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने बेहतर सेवाएं भारतीय सेना को दी हैं। 30 साल तक भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उनको कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक खुंडिया में क्लर्क के रूप में नौकरी करने का मौका मिला था, जिसको बखूबी निभाते हुए उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में पांच साल तक बेहतरीन कार्य किया। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक खुंडिया के सारे स्टाफ ने उनको विदाई पार्टी देकर, पुष्पमाला पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मान के विदा किया।
देहरा. उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत करियाडा के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ नाग मन्दिर परिसर में गत रात शिवरात्रि महापर्व को लेकर आयोजित हुए विशाल जागरण की रात इस बार निम्बूआ व रुनझुनुआ पहाड़ी गाने से देश प्रदेश में सुर्खियां बटोर चुके गांव पाईसा के उभरते हिमचाली गायक मोहित गर्ग के नाम रही। रात करीब 9 बजे मोहित गर्ग ने गणेश वंदना के बाद पहाड़ी के साथ -साथ पंजाबी,हिन्दी व हरियाणवी भाषा में भेटों की ऐसी झड़ीलगाई की वहां खचाखच भरे पन्डाल में बैठे तमाम भक्त उसकी गायकी के मुरीद हो गए। इससे पहले धर्मशाला के पहाड़ी लोक गायक धीरज शर्मा ने गणेश वंदनाव बीर बजंरगी की भेटों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात हिमाचली गायक मोहित गर्ग ने 'कलम दबात हथ तेरे की चगें मेरे लेख लिखियो', 'सुण वो पहाडी भक्ता जांदां है कुण दिया रस्ता' , 'मेले जाणा कालका दे' , 'मेरा भोला है भन्डारी' सहित भेटों पर ऐसा समा बाधां की कार्यक्रम मे बतौर चीफ गेस्ट पहुचे एसडीएम ने भी उसकी गायकी को सलाम करने लगे।मोहित गर्ग की 'भोले दी बारात चली गज बज के' व 'चिमटे दी झन्कार बाबा तेरे चिमटे दी' भेंट पर तो पन्डाल में बैठे भक्त बेकाबू होकर थिरकने शुरु हो गए। इस मौके पर एसडीएम धनबीर सिंह ठाकुर ने सभी क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
देहरा. दी ठोर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति सचिव प्रवीण पठानिया ने जानकारी देते हुए कहा कि सभा का वार्षिक साधारण अधिवेशन 13 मार्च 2022 दिन रविवार को सुबह 11बजे होना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि उचित समय पर पधार कर इस अधिवेशन में भाग ले। अधिवेशन में वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 के आंकड़े बारे जानकारी व विचार-विमर्श तथा अन्य मुद्दों पर अध्यक्ष की स्वीकृति उपरांत चर्चा व विचार विमर्श किया जाएगा।
जसवां:परागपुर जसवां परागपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा के नेतृत्व में समस्त जसवां परागपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से हिमाचल के तमाम पत्रकारों को अन्य राज्यों की तर्ज़ पर सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों व फील्ड में कार्य कर रहे तमाम पत्रकारों को एक समान फ़्री बस सुविधा, पेंशन, स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। प्रेस कल्ब अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर न्यूज़ रिपोर्टिंग करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को सरकार की ओर से सुविधा और सरंक्षण लाज़िमी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। एक पत्रकार जो ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों से खबरें संजोकर और फिर उन्हें अपनी कलम से शब्दों के रूप में ढालकर लोगों तक पहुंचाता है लेकिन सरकार की तरफ से उसे कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जसवां परागपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग के साथ-साथ सरकार से बजट में पत्रकारों का भी ध्यान रखने की बात कही है। वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर पत्रकारों को दी जानी वाली सुविधाओं का प्रावधान हिमाचल में भी इसी बजट सत्र में करने की घोषणा करें।
उपायुक्त का रेडक्रॉस गतिविधियों से लोगों को जोड़ने पर बल फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी उपमंडलों में एकीकृत चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। उपायुक्त आज जिला रेडक्रॉस सोसायटी की आम वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। डॉ.निपुण जिंदल ने रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया है। उन्होंने सोसायटी के स्थाई आय सृजन के संासधन विकसित करने के लिए नवीन प्रयोग एवं प्रयास करने पर जोर दिया और इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा निर्धन, बीमार, असहाय और अक्षम व्यक्तियों को उनके इलाज के लिए निःशुल्क औषधियां, ऑपरेशन के लिए सहायता एवं नकद सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी ने 215 लोगों की मदद पर 8.71 लाख रुपए व्यय किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रयास भवन, धर्मशाला में फिजियोथैरेपी यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा गठिया, मस्तिष्क पक्षाघात, लकवा, मांसपेशियों का इलाज, रीड़ की हड्डी में विकृति तथा कठोरता और पीठ की दर्द इत्यादि बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में इस यूनिट में 533 लोगों का उपचार किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला कांगड़ा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र नूरपुर में इस अवधि के दौरान 217 व्यक्तियों को नशे से मुक्त करवाने में सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 350 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी जूनियर रेडक्रास/यूथ रेडक्रास गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा। जिसके लिए आगामी बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से अब ऑनलाइन रेडक्रॉस की सदस्यता ली जा सकती है तथा दान राशि भी ऑलाइन रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होंने सदस्यों से ग्रामीण स्तर तक लोगों को रेडक्रास द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों से अवगत करवाने का आग्रह किया ताकि अधिक संख्या में लोग लाभान्वित हो सकें। रेडक्रॉस की नई कार्यकारिणी कमेटी का किया गठन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया और सोसायटी की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रेडका्रॅस सोसायटी के आजीवन सदस्यों एवं अन्य सदस्यों ने सोसायटी की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने एवं लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने व आय सृजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर एडीसी राहुल कुमार, आईएएस प्रोबेशनर गुरसिमर सिंह, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, सीएमओ डॉ.गुरदर्शन गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव ओपी शर्मा, रेडक्रास सोसायटी के पैट्रन सदस्य, आजीवन सदस्य उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर रणवीर सिंह निक्का जो कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के महामंत्री थे। नवंबर 2020 से पार्टी की जिला की किसी भी बैठक में आज तक भाग नहीं लिया। इस की सूचना प्रदेश कार्यालय में जिला की तरफ से भेजी गई। पार्टी के संविधान अनुसार पार्टी का कोई भी पदाधिकारी जो निरंतर बिना सूचना दिए तीन बैठकों में भाग नहीं लेता है, तो उसके स्थान पर पार्टी किसी कार्यकर्ता की नियुक्ति कर देती है तथा संबंधित पदाधिकारी पदमुक्त हो जाता है। इस पर राजेश काका को प्रदेश उच्च कमान से सलाह मशविरा करके जिला महामंत्री की नियुक्ति दी गई है तथा रणवीर सिंह निक्का को स्वयं पार्टी का जिला महामंत्री कहना उचित नहीं है। अब वह इस पद से पदमुक्त हैं। यदि उन्होंने यह कहना जारी रखा, तो पार्टी संविधान अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन कर योगी रणजीत सिंह ने आध्यात्मिक क्षेत्र में विश्व का पहला कीर्तिमान स्थापित किया है। इसकी घोषणा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के भारतीय अध्यक्ष डॉ. आलोक ने बुधवार को की। योगी रणजीत सिंह पहले भी योग के नाम 59 विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में त्रिगर्त दिव्य योग समिति पुराना कांगड़ा संस्थापक योगी रणजीत सिंह ने लगातार 25 घण्टे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जो कि अपने आप में साधारण जनता के लिए असंभव कार्य जिसे योगी ने करके दिखाया। कुशाल असित ने बताया कि योगी रणजीत ने प्रातः सात बजे मंगलवार को रुद्र अभिषेक करने के बाद नौ बजे हवन प्रारंभ किया और लगातार 25 घंटे महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए हवन किया, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार प्रातः दस बजे डाली गई। यज्ञ में कांगड़ा शहर के सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालीं।यज्ञ में 51 किलो औषधीय हवन सामग्री व 11 किलो गाय का घी डाला गया। जिससे आस-पास के क्षेत्र का शुद्धिकरण हुआ और विश्व शांति की प्रार्थना हुई। सुमन वर्मा, पार्षद कांगड़ा, रोमेश असित व जोगिंद्र गुलेरिया ने योगी रणजीत सिंह के प्रयासों की सराहना की और कांगड़ा का नाम विश्व पटल पर चमकाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि लगातार 25 घंटे बैठना और मंत्र जोर जोर से बोलना यह अद्भुत है। सच में योग की शक्ति और शिव के आशीर्वाद से ही संभव है। सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा में पुराना कांगड़ा से सुमन वर्मा, रविन्द्र व निता, राकेश व कंचन, राज कुमार व मुकेश रानी, ई.सुमन व अनिता, रोमेश व चंद्रकला, कुशाल व चंचला, अनिल व विनिता, अजय व राखी, रामस्वरूप व सुषमा, लविंदर शर्मा, लवली, जोगिंदर व प्रेम लता, कविता, अश्वनी शर्मा, योगी रणजीत व रेणु ने सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। यह पूजा पंडित शिवम शर्मा ने बेहतर तरीके से करवाई। जागृति महिला मंडल ने दिन को व रात्रि को जय मां भजन मंडली पुराना कांगड़ा ने भजन कीर्तन से भक्ति मय मौहाल बनाए रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक, अमित, प्रांशुल, आंचल व गणेश आदि का स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यूरोलाॅजी में पीजीआई चंडीगढ़ एवं आईजीएमसी शिमला में दे चुके हैं सेवाएं मनोज कुमार। कांगड़ा जाने-माने प्रख्यात यूरोलाॅजिस्ट डाॅ पीके पुरी ने अब फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डाॅ पुरी ने एमएस की डिग्री आईजीएमसी से एवं एमसीएच की डिग्री पीजीआई चंडीगढ़ से हासिल की। डाॅ. पुरी आईजीएम शिमला में यूरोलाॅजी विभाग के हैड ऑफ डिपार्टमेंट रह चुके हैं। इसके अलावा मेडिकल काॅलेज चंबा में प्रिंसीपल के पद पर भी विराजमान रहे। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाओं के बारे में डाॅ पीके पुरी ने कहा कि यूरोलाॅजी के क्षेत्र में उन्हें 21 वर्षों का अनुभव प्राप्त है और इसका फायदा वह क्षेत्र के लोगों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज के स्पेशलिस्ट मौजूद हैं और आज के दौर में आपके स्वास्थ्य की बेहतरीन देखभाल एक मल्टीस्पेशयलिटी अस्पताल में ही हो सकती है। डाॅ पुरी ने कहा कि उनका फोर्टिस कांगड़ा में ज्वाइन करने का एक मुख्य कारण यहां की क्वालिटी सर्विसेज है। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमोन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में यह धारणा है कि फोर्टिस कांगड़ा एक महंगा अस्पताल है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है और इसका प्रमाण यहां से स्वास्थ्य लाभ हासिल कर चुके मरीजों से मिलता है। यहां की क्वालिटी ऑफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है। साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। फोर्टिस कांगड़ा के एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा मरीजों को विश्वस्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और हम इसमें खरा उतरने के हरसंभव प्रयास करते हैं।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल व रेलवे पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अंतर्गत नजदीक रेलवे किलोमीटर 110/5 के पास एक अज्ञात प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, जिसकी आयु 50 से 55 के करीब होगी। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला रवींद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक, डाकघर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार तथा डाक निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार डाकघर लघु बचत योजना के अंतर्गत खोले गए सभी खातों के साथ ग्राहकों को पैन कार्ड तथा मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी बचत बैंक खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे अपने बचत बैंक खाते को चालू रखने के लिए तथा भविष्य में डाकघर बचत बैंक की सुविधाओं को प्राप्त करते रहने के लिए सभी खातों के साथ अपने पैन कार्ड तथा मोबाइल नंबर शीघ्र लिंक करवा लें। उन्होंने बताया कि क्योंकि भारत सरकार द्वारा डाकघर लघु बचत बैंक की सभी योजनाओं में जमाराशि पर अन्य वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। इसलिए नजदीकी डाकघर से संपर्क कर सीवीएस के अंतर्गत नयी सुविधाओं एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, जन सुरक्षा योजनाओं तथा भारतीय डाक भुगतान बैंक की डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं।
मनाेज कुमार । कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आज निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विद्यार्थियों में जागृति पैदा करना है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने निबंध लेखन में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाएं, सड़क सुरक्षा नियम एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों का उल्लेख किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा चार पहिया वाहन सीट बेल्ट लगाकर और दाे पहिया वाहन हेलमेट लगाकर चलाने का संदेश भी दिया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. विजय कुमार एवं प्रो. श्रुति शर्मा रहे। इस कार्यक्रम में डॉ प्रीति वाला, प्रो. लेखराज, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी प्रो. सतपाल एवं विद्यार्थी कोविड-19 एसओपी की पालना करते हुए उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा दौलतपुर के विनय चड्ढा का एमबीबीएस में चयन हुआ है और वह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा से एमबीबीएस करेगा। इससे पहले विनय आईजीएमसी शिमला से बीडीएस कर रहा था। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा के बेटे विनय ने नीट परीक्षा में 519 अंक हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। विनय ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से जमा दो तक शिक्षा ग्रहण की है। विनय की इस उपलब्धि से शिक्षक रहे दादा हेमराज चड्ढा गदगद हैं। माता रीना ने बताया कि विनय शुरू से ही मेहनतशील रहा है और डाक्टर बनना इसका सपना था।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की जमानाबाद शाखा जमानाबाद में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन शाखा प्रबंधक संजय गर्ग व अमित कुमार ने किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन बीमा ज्योति और अटल पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए तरीके बताएं। उन्होंने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि फाेन कॉल पर किसी काे भी अपने बैंक संबंधी काेई जानकारी न दें और न ही अपने एटीएम का ओटीपी किसी के साथ शेयर करें। उन्होंने बताया कि आज का दौर डिजिटल का दौर चला हुआ है, जिससे ऑनलाइन ठगी के मामले भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं। इस शिविर में कई स्थानीय लाेगाें ने भाग लिया।
राजेश कतनौरिय। जवाली हां पूरे देश में शिवरात्रि का महापर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, भरमाड़ के साई दरबार में शिवरात्रि का महापर्व भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया दरबार को सुंदर फूलों से सजाया गया भकतो के जयकारों के साथ दरबार गूंज उठा बाबा के दरबार का यह दृश्य देख कर हर कोई आत्मविभोर था सुबह बाबा की आरती करने के पश्चात बाबा का मंगल स्नान करवाया गया और अभिषेक किया गया। तत्पश्चात बाबा की अखंड धूनी में हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन आरंभ हुआ कशिश, अभिषेक, और राजेश के भजनों ने भोले दी बरात चली, गौरा नी तेरा लाड़ा, मैं साई बाबा दे लड़ लिया व मेरे घर के आगे साईनाथ तेरा मंदिर बन जाए आदि मनमोहक भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर नाचने पर मजबूर कर दिया बाबा के दरबार के प्रांगण में बाबा की पालकी शोभायात्रा भी निकाली गई। सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना जारी रहा बाबा के दरबार में सोलन शिमला शाहपुर चंडीगढ़ के भक्त पहुंचे और बाबा का प्रसाद ग्रहण करके आशीर्वाद लिया। साई दरबार की कमेटी के प्रधान कमल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है।
प्रतिमा राणा: पालमपुर पालमपुर ब्लॉक की मीटिंग पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में रोटरी भवन पालमपुर में संपन्न हुई, जिसमें पालमपुर ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 3 मार्च शिमला विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गईl पालमपुर ब्लॉक से भारी संख्या में बहुत से कर्मचारी शिमला को कल से ही निकलना शुरू हो जाएंगे। राजीव शर्मा ने कर्मचारियों को संबाेधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन सरकारों के लिए मुद्दा हो सकता है, परंतु कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे की लाठी तथा जरूरत है l कर्मचारियों के पास अब संघर्ष के इलाबा कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। क्योंकि 800 और 1000 पेंशन से रिटायरमेंट के बाद परिवार का खर्च बुढ़ापे में चलाना मुश्किल है और दिन-प्रतिदिन शेयर मार्केट लुढ़कने से कर्मचारियों का पैसा डूब रहा है तथा उस पैसे से प्राइवेट कंपनियां मौज कर रही हैं। संगठन के सभी लोग शांतिपूर्वक तरीके से विधानसभा घेराव में भाग लेंगे तथा हम मुख़्यमंत्री से निवेदन करते हैं कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को इस बजट सत्र में बहाल किया जाए, ताकि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को भूखे न मरना पड़े और दर-दर की ठोकरें न खानी पड़े।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा में शिवरात्रि के महापर्व पर मंदिर में किए जा रहे हवन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हवन में आहुतियां भी डाली। यह हवन हरिपुर मेन चौक पर स्थित शिव मंदिर में किया गया था। मंदिर में स्थानीय पंचायत प्रधान सहित भारी संख्या में आए स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान और अन्य लोगों ने डॉ. राजेश शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद डॉ राजेश शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, उन्होंने हवन में भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ, राजेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिपुर की जनता ने मुझे यहां बुलाकर जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मैंने यहां आकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और हवन में भी भाग लिया। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि मैंने भगवान से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि आज उत्साह और आनंद का माहौल है। कोरोना के कारण दो वर्ष से सही तरीके से लोग शिवरात्रि का पर्व नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस बार भोले के भक्तों में खासा जोश है। चारों तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है। शिव भक्ति में सभी भक्त डूबे हुए हैं। बता दें कि हिमाचल में आज महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में आज सुबह से भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में लोग लंबी लंबी लाइनों में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। पूरा हिमाचल प्रदेश भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अक्षैणा में किया शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवरात्रि का यह पर्व लोगों की भगवान शिव में अटूट आस्था एवं अपार श्रद्धा का पर्व है। यह पर्व व्यक्तिगत बुराइयों एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर लोगों में प्रेम, विश्वास एवं सहिष्णुता की भावना को बल देता है। परमार आज सुलह विधानसभा क्षेत्र के ननाओं में एक से तीन मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेला अक्षैणा महादेव मंदिर में शिवरात्रि समारोह के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र के विकास में पूरे समर्पण की भावना से कार्य कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र के लिए अनेक परियोजनाएं लाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में बड़ी परियोजनाएं लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मंदिरों के सौन्दर्यकरण पर दिया जा रहा बल परमार ने कहा कि हिमाचल सरकार मंदिरों के सौन्दर्यकरण और उनमें विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है, जो समाज में समरसता और मेल-जोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। साथ ही हमारी समृद्व संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर्व को और बेहतर बनाने के लिए हम सब को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष ने अक्षैणा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गौरी शंकर मंदिर अक्षैणा के प्रधान आत्मा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ननाओ लवलीन परमार, उप प्रधान राम परमार, महिला मंडल प्रधान ननाओ तृप्ता परमार, सुधा राणा, रक्षा परमार, सीमा परमार, शंकुतला परमार, मधु परमार, राज कुमार, संजीव गौतम, मण्डलाध्यक्ष देशराज, एसएचओ भवारना संजीव गौतम व नरेश जरयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में कान, नाक व गले की हर बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. आशीष कदम अपने हुनर से नाक, कान व गले की हर चुनौती को पार करने में दक्ष हैं। डाॅ आशीष ने बताया कि एंडोस्काॅपी तकनीक फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है और इस तकनीक का लाभ क्षेत्रीय लोग उठा सकते हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में टाॅन्सिलस और एडनाॅइड का उपचार, गले के कैंसर की स्क्रीनिंग, कान का दर्द, कान का अत्याधिक बहना, निगलने में समस्या, सायनस की समस्या, स्कलबेस सर्जरी, एलर्जी का इलाज, कान के फटे पर्दे का इंडोस्कोपी विधि से उपचार, कान, नाक व गले के सभी रोगों का उपचार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कान, नाक व गले की किसी भी बीमारी से पीड़ित मरीज अपना निरीक्षण करवाकर सही व सफल उपचार करवा सकते हैं। डाॅ आशीष ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा में कान, नाक व गले के हर तरह के रोगों का अत्याधुनिक उपचार संभव है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर घुग्गर कालीबाड़ी मंदिर में होली कमेटी की बैठक अध्यक्ष राजिंदर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तय किया गया कि होली मेला 10 तारीख को झंडा रसम के साथ शुरू होगा। 14 तारीख को गणपति जी की झांकी निकाली जाएगी। 15 को एक झांकी, 16 को दो झांकिया होगी और 17 को महामाई की खूबसूरत झांकी निकाली जाएगी और 18 तारीख होली का समापन होगा। इस मौके पर अनूप शर्मा, अरुण शर्मा सुभाष कुमार, संतोष काका, राकेश पुरोहित, नरेश कुमार, राजेश डिंपू, संजीव बॉबी, दविंद्र डोहरु, चमन कुमार शशि चौहान, अनिल शर्मा, सुनील सोनू, अजय नाग, अनिल नाग, विकास, विवेक, अतुल नाग, पप्पु पाधा, शशि पाधा, दीप नाग व विजय कुमार सहित होली कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई की आगामी मासिक बैठक का आयोजन 5 मार्च रविवार काे ज्वालामुखी के बौहण में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इस बात की जानकारी देते हुए संघ की देहरा इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि बैठक के इस अवसर पर वर्तमान सरकार द्वारा पेंशनर्स को दिए गए विशेष लाभों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करना एवं पेंशनर्स को आने वाली अन्य समस्याओं के बारे विचार-विमर्श करना विशेष रहेगा। सुरेंद्र वर्मा ने पेंशनर्स संघ की देहरा इकाई के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को बैठक के इस अवसर पर उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर रैत शिक्षा खंड के दो अध्यापक ओम प्रकाश केंद्र मुख्य शिक्षक केंद्र सलावना व पवन धीमान मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला अंनसुई से सेवानिवृत्त हुए हैं। पवन धीमान ने कुल 26 वर्ष 6 महीने शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी। ओम प्रकाश ने कुल सेवा 33 वर्ष 10 महीने शिक्षा विभाग में सेवाएं दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश पठानिया, प्रीतम ठाकुर ने दोनों अध्यापको को शुभकामनाएं दी। प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित विदाई समारोह में शिक्षक संघ द्वारा दोनों अध्यापकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खंड प्रधान राजीव शर्मा और महासचिव पंकज मनकोटिया ने दोनों अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक का देश निर्माण में बहुमूल्य योगदान रहता है और शिक्षक संघ ने दोनों अध्यापकों के योगदान को खूब सराहा। इस अवसर पर बीआरसीसी सुनील धीमान, केंद्र मुख्य शिक्षक अरविंद धीमान, विजय कुमार, मिंटो देवी, निशा कुमारी, उर्मिला देवी, जगीर सिंह व सतनाम कौर और अलग सेंटर के अध्यापक शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोह में वोकेशनल विषय टूरिज़्म में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियाें को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें स्थानीय निजी ट्रेवल एजेंसी और होमस्टे को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में 9वीं से 12वीं तक के लगभग 70 छात्र व छात्राओं में भाग लिया। स्थानीय ट्रेवल एजेंसी इंडियन माउंटेन डायरीज की टीम ने विद्यार्थीओं को कैंपिंग, लीडरशिप डेवलोपमेन्ट ट्रेकिंग एकपमेंट के बारे में प्रशिक्षण दिया। होटल व फ्लाइट बुकिंग सहित ट्रेवल पैकेज के बारे में प्रशिक्षण दिया। ट्रेवल ट्रेल व इंडियन माउंटेन डायरीज की टीम ने मोरछ में विद्यार्थीओं को रोक क्लाइबमिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण दिया। साथ में हर विद्यार्थी को सभी एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव दिया। गगन होमस्टे में विद्यार्थियाें को होमस्टे के बारे में बताते हुए पर्यटकों का किस तरह से स्वागत व व्यवहार किया जाना चाहिए। इसके बारे में टिप्स बताए गए। स्थानीय निवासी टूरिज़्म प्रोफेसनल तरसेम जरियाल ने बताया कि बोह वैली में पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विकसित हो रहा है। युवाओं को कई तरह का रोजगार मिल सकता हैं। ग्रामीण पर्यटन के तौर पर इस क्षेत्र में देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना सकता हैं। इंडियन मौउटेंन डायरीज ट्रेवल एजेंसी की सहायक निदेशक दर्शना जरियाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों का उत्साह बढ़ा है। साथ मे कई नई तरीके के साथ गुर भी इन्हें सिखाए गए। माउंटेनरिंग इंस्टिट्यूट मैक्लोडगंज में कार्यरत राजेश राणा ने बच्चों को एडवेंचर का प्रशिक्षण दिया। वोकेशनल प्रशिक्षक पूनम शर्मा व स्कूल प्रिंसिपल निशा डोगरा ने बताया कि विद्यार्थीओं ने बड़े उत्साह से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया हैं और बेहद खूबसूरत तरीक़े के साथ गुर सीखे।
सुनील समियाल। धर्मशाला तिब्बती वाटर टाईगर वर्ष-2149, तिब्बती नव वर्ष के अवसर पर तिब्बती मुख्य मंदिर मैक्लोडगंज 3 मार्च से खुल जाएगा। इस दौरान कोविड-19 मामलों को देखते हुए मंदिर आने वाले आगंतुक कोविड नियमों का पालन करते हुए मंदिर परिसर में आ सकेंगे। यह जानकारी देते हुए थेखचेन चोयलिंग चैरिटेबल सोसायटी ने बताया कि मंदिर आने वाले आगंतुकों को मंदिर परिसर में आपकी यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना तथा मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ को सैनिटाइज करना आवश्यक होगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपायुक्त, डा. निपुण जिंदल ने पालमपुर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस भवन के निर्माण से ज्यादा से ज्यादा रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। आज उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने पालमपुर सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोगियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी सरकारी अस्पतालों में रोगी कल्याण समितियों का गठन भी किया गया है। रोगी कल्याण समितियों के माध्यम से रोगियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नियमित तौर पर कदम उठाएं जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में गरीब तथा जरूरतमंद रोगियों के लिए दवाइयां तथा आवश्यक टैस्ट नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त, डा. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में उपचाराधीन रोगियों तथा उनके तीमारदारों के बैठने की भी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। बायो मेडिकल कचरा के उचित निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाएं जाएं। इसके लिए जिला के सभी चिकित्सा संस्थानों, पशु औषधालयों तथा आयुर्वेदिक विभाग के चिकित्सा संस्थानों में बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन के लिए पहले से ही दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बीएमओ डा. जयदेश राणा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के निर्माण को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी डा. अमित गुलेरिया और एमएस विनय महाजन भी मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विकास खंड भवारना की ग्राम पंचायत अरला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जागृति ग्राम संगठन कस्टम हायरिंग सेंटर का शुभारंभ सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी संकल्प गौतम ने किया। संकल्प गौतम ने बताया कि इस सेंटर के लिए जागृति ग्राम संगठन को विभाग की तरफ से चार लाख रुपए का अनुदान कृषि उपकरणों के खरीद हेतु मुहैया करवाया गया है। इसमें पावर बीडर, ब्रश कटर, बीट थ्रेशर, पैड़ी थ्रेशर, स्प्रे पंप जैसे कृषि उपकरण खरीद किए गए हैं। संगठन द्वारा इन उपकरणों को ग्रामीण महिलाओं/किसानों को सस्ती दरों पर किराए पर दिया जाएगा और यहां से अर्जित आय को महिलाओं के उत्थान हेतु व्यय किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ ने महिलाओं को एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के फायदे बताए। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत अरला सुनीता देवी, उपप्रधान विजय कुमार, एलएसईओ रमा सूद, ग्राम संगठन के प्रधान पुण्य देवी, सचिव पूनम कुमारी, एलवीटीसी भवारना ममता वर्मा, सुमन, शशि बाला, गुड्डी देवी सहित आठ स्वयं सहायता समूह के लगभग 60 सदस्य ने भाग लिया।
मनीष ठाकुर : इंदाैरा शिव मंदिर काठगढ़ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व का शुभारंभ एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम द्वारा किया गया। उनके शिव मंदिर पहुंचने पर शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने सभा के पदाधिकारियों व मंदिर के महंत कालिदास ने भव्य स्वागत कर शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया। वहीं, हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों की मंदिर में लगी लंबी-लंबी कतारों और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। एसडीएम ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती के समक्ष दीव प्रजवलित कर शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ करते हुए मंदिर प्रबंधन व श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। काठगढ़ मंदिर में तीन दिवसीय शिवरात्रि मेले के दौरान काठगढ़ मेधावी प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को मंदिर प्रबंधन की तरफ से एसडीएम इंदौरा ने छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसड़ीएम ने मेले को सफल बनाने के लिए काठगढ़ मेले के दाैरान समस्त विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश जारी किए। खासकर कानून व्यवस्था और ट्रैफिक समस्या पर खास ध्यान देने पर बल दिया, ताकि मेले में उमड़ने वाली लाखों कि तादाद में भीड़ को नियंत्रित ओर भोले बाबा के दर्शनों में कोई समस्या पेश ने आए। वहीं, शिव मंदिर में जगह-जगह लगे भंडारे और मेले में लगे झूले और हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों की मौजूदगी काठगढ़ शिवरात्रि पर्व को ओर अधिक भव्य बना रही थी। वहीं, देश सेवा युवा क्लब के सदस्यों ने मेले के दौरान अपनी सेवाएं देते हुए सैंकड़ो युवा मेले के सफल आयोजन के लिए दिन-रात शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं। इस अवसर पर काठगढ़ मेला अधिकारी नायब तहसीलदार इंदौरा मदन कुमार, काठगढ़ पंचायत के प्रधान जगमोहन सिंह, लंबरदार युद्धवीर सिंह, सुभाष शर्मा, जोगिंदर शर्मा, गोपाल कृष्ण, प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा, राजिंदर पटाका, रमेश पठानिया, रमेश शर्मा, थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा सहित दर्ज़नों गणमान्य लोग मेले के शुभारंभ पर उपस्थित रहे। शिव मंदिर काठगढ़ के मुख्य पुजारी महंत कालिदास ने महा शिवरात्रि पर्व एसडीएम इंदौरा की उपस्थिति में शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा को मेले के सफल आयोजन हेतु 1 लाख 51 हज़ार रुपए की राशि का चेक भेंट किया गया।
राज्यपाल ने आज कांगड़ा जिले के सीएसआईआर-हिमालय जैव-संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि विश्व ने इस दिन सीवी रमन के वैज्ञानिक आविष्कार को मान्यता प्रदान की थी। उनके द्वारा दिए गए रमन इफैक्ट पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि विज्ञान जीवन का एक अभिन्न अंग है और कई वैज्ञानिक आविष्कार हमारे पूर्वजों के विचारों से प्रेरित हैं। हमारी मानसिक सोच की कमी कहीं न कहीं हमें सोचने पर मजबूर कर देती है कि यह आज का ही शोध है। हमारे ऋषि-मुनियों का शोध आज भी प्रासंगिक है और दुनिया में इसे अब स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के अग्रणी संगठन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला है। इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण है। उन्होंने सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के साथ-साथ हिमाचल और अन्य पहाड़ी लोगों के लिए प्रासंगिक प्रौद्योगिकी के विकास और प्रसार के लिए कार्यरत है। सीएसआईआर-आईएचबीटी में अनुसंधान कार्य समाज के हित में किया जा रहा है और अधिकांश शोध कृषक कल्याण के लिए समर्पित हैं। वैज्ञानिक खोज से समाज को लाभ होना चाहिए और यही हर वैज्ञानिक का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक संजय कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि संस्थान राष्ट्रहित में कार्य करना निरंतर जारी रखेगा। संस्थान का उद्देश्य सामाजिक, औद्योगिक और पर्यावरणीय लाभ के लिए हिमालयी जैव संसाधनों के उपयोग के माध्यम से जैव अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान के पास इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एग्रोटेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी, डायटेटिक्स एवं न्यूट्रिशन टेक्नोलॉजी और पर्यावरण प्रौद्योगिकी सहित पांच प्रमुख तकनीकी प्लेटफार्म हैं। एससीआईमैगो इंटरनेशनल ने देश के 37 सीएसआईआर संस्थानों में सीएसआईआर-आईएचबीटी को 9वें स्थान पर और नेचर रेंकिंग इण्डेक्स-2020 द्वारा सीएसआईआर को देश में शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-आईएचबीटी ने जून 2015 से 62 तकनीक विकसित की है और पिछले छह वर्षों के दौरान कुल 481 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षरित किए हैं। राज्यपाल ने संस्थान के नए प्रयोगशाला ब्लॉक की आधारशिला रखी। उन्होंने परिसर में एक यलो बेल का पौधरोपण भी किया। इसके पश्चात उन्होंने ट्यूलिप गार्डन का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर किसानों को बीज, औषधीय पौधे और पौधों की उन्नत किस्मों का भी वितरण किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एनएनएन शर्मा ने भारत के वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार ने जहां देश की कार्यकुशल छवि को सक्षम बनाया है, वहीं दूसरी ओर नए भारत के निर्माण में इस का अहम योगदान है। उन्होंने छात्रों तथा विज्ञान विभाग के अध्यापकों की अल्प समय में हासिल उपलब्धियों की सराहना की। महाविद्यालय में विज्ञान कक्षों का सफल आरंभ तथा विभिन्न सुविधाओं से लैस प्रयोगशालाओं का निर्माण छात्रों को रचनात्मक तथा प्रायोगिक ज्ञानार्जन हेतु अहम योगदान दे रहा है। विभाग के अध्यक्ष डाक्टर सुरेंद्र सोनी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाक्टर सीवी रमन के योगदान को प्रेरणा बताया तथा छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने वैज्ञानिक ज्ञान के क्षेत्र को विस्तृत करें तथा राष्ट्र विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रोफेसर श्रुति शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों में ऊर्जा भरी। छात्रों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर भगवान दास ,डाक्टर प्रीति, प्रयोगशाला सहायक योगेश्वर एवं ओमकार चंद विशेष रूप से उपस्थित रहें।
राजकीय उच्च विद्यालय टिप में आज तीसरा शिक्षा संवाद मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें सभी बच्चों के माता-पिता ने भाग लिया। इसमें बच्चों के एफए फाइव के रिजल्ट को बात की। मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य ने आगामी सत्र 2022-23 में कक्षा छठी से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने हेतु, बच्चों के लिए स्टूडेंट्स डायरी शुरू करने हेतु तथा बच्चों को रोज पानी की बोतल और लंच बॉक्स लाने हेतु प्रेरित किया, जिसे सभा ने सहर्ष स्वीकार किया। इस शिक्षा संवाद में बिशंबर दास, प्रधान स्कूल प्रबंधन समिति, विक्रम राणा, संदीप राणा, अनिता कुमारी, रेणू बाला, राकेश कुमार, रशमा राणा आदि मौजूद रहे
मनोज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत रजियाणा खास में रविवार को पवन काजल 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के धरना रोष प्रदर्शन पर पाबंदी लगाकर कर्मचारियों से अन्याय व तानाशाही का प्रमाण दिया है। लोकतंत्र में समाज के हर वर्ग को अपने हक व न्याय की लड़ाई लडऩे का अधिकार है। ऐसे में कर्मचारी वर्ग पर यह तुगलकी फरमान थोप कर भाजपा सरकार ने दर्शा दिया कि वह सत्ता के नशे में चूर है। काजल ने कहा प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। पहले सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन विसंगतियां दूर करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अब सरकार अपनी फजीहत को छिपाने के लिए समाज के हर वर्ग पर दबाव बना रही है। ग्राम पंचायत रजियाणा खास में ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रही है। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में शुरू विकास कार्यों को पूरा करने में अड़ंगे अटकाए जा रहे हैं। उन्होंने गांव के चार महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत की। इस मौके पर पंचायत के बाशिंदों ने विधायक काजल को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान राजीव कुमार, रंजू ,राज कुमार, बार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, सुनीता देवी, ममता भंडारी प्रधान कुल्थी, नवल कुमार उप प्रधान तकीपुर, रतन मल्होत्रा, प्रेमलता, संतोष कुमारी, जसवंत भंडारी, रविंद्र कुमार, त्रिलोक चंद, राम चंद, हेम राज, सरदार गुरदियाल सिंह, गुरदेव, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, नरेश सलारिया, प्रकाश चंद, सीमा देवी, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, विपन राणा, पुष्पा देवी, कुंता देवी, नीलम कुमारी,अनीता कुमारी, भी उपस्थित रहे।
" यह सत्य है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देहरा वासियों को पक्ष में बिठाया। बीते चार वर्ष में लगभग 400 करोड़ रुपये की सौगातें देहरा विधानसभा क्षेत्र को मिली है। पिछले 70 वर्ष देहरा के इतिहास में देहरा को इतनी सौगातें कभी नहीं मिली। " ये कहना है देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह का। फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया के साथ विशेष साक्षात्कार में होशियार सिंह ने क्षेत्र के विकास का सारा श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ - साथ देहरा की जनता को दिया। होशियार सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें जिताया, उन पर विश्वास जताया और उन्होंने भी हर अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास किया। उन्होंने कभी भी विरोध की राजनीति नहीं की, केवल विकास की राजनीति की है। इस दौरान चाहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मसला हो, पांग डेम विस्थापितों का मुद्दा या भविष्य की राजनीति को लेकर उनकी योजना, होशियार सिंह ने सभी प्रश्नों पर खुलकर अपनी बात रखी। पेश है बातचीत के मुख्य अंश ... माना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने में विलंब हुआ विधायक होशियार सिंह ने वार्तालाप में माना कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में कहीं न कहीं विलंब हुआ है, परन्तु इसका जिम्मेदार उन्होंने पिछली सरकार को ठहराया। उन्होंने कहा की पिछले 5 वर्ष में जो कैम्पा फंड जमा करना था वो उन्होंने नहीं किया, इसी के साथ 5 साल फारेस्ट क्लीयरेंस के लिए चले गये। विधायक ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए बहुत प्रयत्न किए और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी इसके लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार आई, उसके उपरांत जो पैसा भरना था वो भरा भी गया, लेकिन फिर जमीन की समस्या आ गई। पहले उक्त जमीन हायर शिक्षा के नाम थी फिर उसे सीयू के नाम किया गया। होशियार सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्व हैं जिन्होंने इसे रोकने का कार्य किया गया। पर अब सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। विधायक ने कहा उनके पास भी हाई कोर्ट का एक निर्णय है जिसमें यह साफ है कि बिना धर्मशाला की लेंड क्लियरेंस के देहरा में कार्य शुरू किया जाए, पर वाइस चांसलर ने इन ऑर्डर को इम्प्लीमेंट नही किया। अब वह हाई कोर्ट में अगले महीने वायस चांसलर के खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट खिलाफ लगाने जा रहे हैं, जिसकी पार्टी वह खुद होंगे। सीयू प्रशासन जानबूझ कर सभी को गुमराह कर रहा हैं जो कदापि बर्दाश्त नहीं है। पोंग विस्थापितों के मामले में दोनों सरकारें फेल- होशियार सिंह पोंग विस्थापितों के सवाल पर विधायक ने कहा कि सच यही है कि दोनों सरकारें इस मामले पर फेल हो गई। कोई सी भी सरकार इनके लिए उचित रणनीति नहीं बना पाई। विधानसभा में उन्होंने बार - बार इस प्रश्न को उठाया। सरकारों ने पांग डेम विस्थापितों को दर-दर भटकने के लिए छोड़ा। 1970 का जो एग्रीमेंट था उसकी धज्जियां उड़ा दी गई और किसी भी सरकार ने पांग डेम विस्थापितों के बारे में नहीं सोचा। होशियार सिंह कहते है कि " लगभग पांच लाख डेम विस्थापित हैं, कौन सा विधायक या मंत्री उनके लिए खड़ा हुआ सिर्फ अकेला यह इंडिपेंडेंट एमएलए कितनी लड़ाई लड़ेगा।" होशियार सिंह कहते है कि कई लोग ताना मारते है की बाल मुंडवाए है। हाँ, हमने बाल मुंडवाए, अपने दादा, पड़ दादाओं के लिए जिन्होंने कुर्बानियां दी, जिनके कारण पंजाब हरियाणा,राजस्थान हरा भरा हुआ। होशियार सिंह ने इस विषय पर मंत्री बिक्रम ठाकुर, सरवीन चौधरी और राकेश पठानिया सहित सांसद पर भी सवाल उठाये और पूछा कि किसने कितनी बार ये मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रदेश में रिफ्यूजी बन गए और किसी ने यह मुद्दा नहीं उठाया। मैं मुद्दा उठता हूँ तो कोई साथ नहीं देता। अफसर डरते हैं कि हिमाचल एक छोटा राज्य और राजस्थान एक बड़ा प्रदेश है। पोंग डेम विस्थापितों की जमीन लूटी गई है। यह प्रदेश सरकारों की विफलता है। मंत्री बनने की चाहत पर बोले होशियार सिंह यूँ तो होशियार सिंह निर्दलीय विधायक है लेकिन मुख्यमंत्री जयराम के प्रति उनकी विशेष निष्ठा दिखती रही है। माना जाता है कि मुमकिन हुआ तो वे भाजपा में शामिल हो सकते है। भविष्य में मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा के सवाल पर विधायक होशियार सिंह ने कहा कि वह अपने कार्य और जनता में विश्वास रखते हैं। वह अपने आप को एमएलए कम और सेवक ज्यादा मानते हैं। वह केवल जनता की सेवा करने के लिए आये हैं और पूरे भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्हें न मंत्री बनने का शोक है और न इस कुर्सी का, बस जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। जो जनता बोलेगी वहीं होगा, जनता कहेगी कि चुनाव मत लड़ो तो वह नहीं लड़ेंगे। बेहसरा मवेशियों के सवाल पर ये बोले विधायक कुछ समय पहले विधायक होशियार सिंह ने दो टूक चेतावनी दी थी कि देहरा में सड़क पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों के बारे में कोई समाधान नहीं हुआ तो एक महीने में इन्हें इक्कठा करके डीसी कार्यालय कांगड़ा छोड़ आएंगे। इस सवाल पर होशियार सिंह ने कहा कि बनखंडी से देहरा अब बेसहारा पशुओं की आबादी कम हो चुकी है। नेशनल हाइवे पर यह पशु बैठे रहते थे, इन्हें गौसदनो में भेज दिया गया था। परन्तु सवाल यह है कि स्थिति सामान्य होने के उपरांत इतने ज्यादा मवेशी सड़को पर फिर कैसे आ गए, क्या कोई इन्हें अन्य राज्यों से देहरा में छोड़ कर चला जाता है। जब तक इन पर बंदिशें नहीं लगाई जाएंगी, तब तक हम कुछ नहीं कर पाएंगे। हम जितने मवेशी पहुँचा सकते थे ,वह गौसदनो में पहुंचा दिए गए।
सुनिल समियाल। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दूसरे दिन हुए T-20 मैच के दौरान दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। वन-टू-वन हुए दो मैच के दौरान हिमाचल के व्यापारियों से लेकर होटिलियर्स को काफी फायदा मिला है। आपको बता दें कि ये 2019 के बाद पहला ऐसा मौका है, जब HPCA के स्टेडियम में मैच सफल हो सकें हो। 2017 के बाद इस स्टेडियम में दो टीमें भिड़ी है। लोगों का मानना है कि धर्मशाला जैसे खूबसूरत स्टेडियम में मैच देखना उत्साह भरा है। क्योंकि इस छोटे स्टेडियम से मैच देखने में अलग मजा है। साथ ही लोगों में क्रिकेटर को देखने का भी काफी उत्साह रहा। लोगों ने माना कि स्टेडियम में हर तरफ से अच्छी व्यस्था की गई और आने-जाने के लिए जिस तरह के निर्देश थे, उनकी मदद से किसी को भी काेई दिक्कत पेश नहीं आई। यहां कुछ लोगों ने ये भी कहा की हिमाचल के इस स्टेडियम को बार-बार ऐसे मैच मिलने चाहिए। आईपीएल को लेकर लोगों में उत्साह है। उनका कहना है कि यदि इस स्टेडियम को मैच मिलते हैं, तो इससे लोगों के व्यवसाय में काफी तरक्की होगी और हिमाचल आगे बढ़ता जाएगा।
- 19.50 लाख से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला नेरटी के अतिरिक्त भवन का किया उद्घाटन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने सरवीन चौधरी नेरटी में 19.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला नेरटी के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के मूलभूत ढांचे को विकसित करने पर बल दिया गया है। सरकार ने राज्य के ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों को घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरवीन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए लम्बा सफर तय करना पड़ता था लेकिन आज विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के समीप बुनियादी एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में नये स्कूल व कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में नये कालेज खोले गये हैं और आज लड़कियां उच्च शिक्षा के मामले में अधिकांश संस्थानों में लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा है और युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं क्षमता का सदुपयोग कर एवं उनमें अनुशासन की भावना का विकास कर सुदृढ़ समाज, विकसित प्रदेश व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संजय कुमार जांवला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सरवीन चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत रजोल में नया 33 के वी विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है जिसको बनाने में लगभग 3.50 करोड़ की लागत आई है। आने वाले कुछ दिनों में ग्राम पंचायत नेरटी व इसके साथ लगती सभी पंचायतों को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रजोल के साथ जोड़ा जाएगा जिस पर 15 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। गांव नेरटी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अपग्रेड किया जाएगा जिस पर पांच लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने नादौन में सक्रियता बढ़ा दी है। विधानसभा क्षेत्र नादौन के चिल्लियां में आम आदमी पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया और सदस्यता अभियान चलाया। इस पर जानकारी देते हुए पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी और ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने कहा कि पार्टी ने रविवार के दिन घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया तथा दिल्ली मॉडल पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम से खुश हैं तथा हिमाचल प्रदेश में भी बदलाव चाहते हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विकास, उपाध्यक्ष सेठी कुमार, संगठन मंत्री मनोज, मुल्खराज, अनिल इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धर्मशाला से करीब 20 किलोमीटर दूर और धौलीधार की तलहटी में बसे खनियारा गांव में स्थित महादेव मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था है। अघंजर महादेव के नाम से मशहूर इस प्राचीन मंदिर में शिव भक्तों की टोलियां निरंतर पहुंचती हैं। इस स्थान पर 500 वर्षों से बाबा श्री गंगा भारती जी महाराज का अखंड धूणा जल रहा है। माना जाता है कि इस स्थान पर ही बाबा ने तपस्या की थी। यूँ तो इस मंदिर में साल भर श्रद्धालु आते रहते हैं, लेकिन विशेषकर सावन माह और शिवरात्रि पर्व पर यहाँ अधिक भीड़ देखने को मिलती है। माना जाता है कि मंदिर की स्थापना महाभारतकालीन है। दंत कथाओं के मुताबिक खनियारा गांव में महाभारत के बराह पर्व में अर्जुन ने भगवान शिव से जहां पशुपति अस्त्र प्राप्त किया था। इस स्थान पर ही पांडु पुत्र अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने भोले की उपासना करने को कहा। अर्जुन ने इसी स्थान पर बैठकर घोर तप करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया और उनसे दिव्य शक्तियां प्राप्त कीं। कहा जाता है कि भोले नाथ कैलाश पर्वत के लिए इसी रास्ते से होकर जाया करते थे और अर्जुन की तपस्या से खुश होकर भोले नाथ ने उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया और दिव्य शक्तियां प्रदान करके अर्जुन को शक्तिशाली बना दिया। चट्टान के नीचे मौजूद है प्राचीन शिवलिंग : मंदिर की बगल में बहने वाली मांझी खड्ड के पास एक चट्टान के नीचे प्राचीन शिवलिंग भी मौजूद है, जिसे गुप्तेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां पर मेला लगता है और श्रद्धालु दूरदराज क्षेत्रों से यहां पर पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने आते हैं। धौलाधार की पहाड़ियों से घिरा यह मंदिर दूर से मनमोहक प्रतीत होता है। मंदिर परिसर में देवी दुर्गा व हनुमान की मूर्तियां और शिवलिंग स्थापित किए गए हैं, जहां पर आकर लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व साधु-संतों के लिए लंगर व ठहरने की भी व्यवस्था है। इसके लिए एक सराय का निर्माण भी मंदिर के पास करवाया गया है। पांडवों ने की थी स्थापना : बराह पर्व के दौरान अज्ञातवास के वक्त अर्जुन ने तत्कालीन जंगल और आज के खनियारा गांव में पशुपति अस्त्र प्राप्त करने के लिए गुप्तेश्वर महादेव की स्थापना की थी। तदोपरान्त अर्जुन ने राज पाट भोगने के बाद वन पर्व के समय हिमालय पर्वत की यात्रा करते हुए इसी स्थान पर दोबारा गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन किए और तब इसी स्थान पर पांडवों ने दोबारा भगवान महादेव का अघंजर नाम से मंदिर तैयार किया। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक अघंजर महादेव का मतलब है पाप को नष्ट करने वाला, आघन का अर्थ है पाप और अंजर का अर्थ होता है नष्ट हो जाना। पांडवों ने महाभारत के युद्ध में अपने गुरुओं, भाइयों और पूर्वजों का संहार किया था और पांडव इसी पाप से मुक्त होना चाहते थे। इस स्थान पर उस वक्त अर्जुन के कहने पर महादेव के एक और मंदिर की स्थापना की गई इसे अघंजर महादेव का नाम दिया। इस वजह से इस मंदिर का निर्माण हुआ था। इस मंदिर के साथ यहां के एक गुफा में गुप्तेश्वर महादेव के भी दर्शन होते हैं, जिसका वर्णन 300 वर्ष पुराने शिलालेखों में मिलता है। बाबा गंगा भारती जी का इतिहास : प्राचीन ऐतिहासिक अघंजर महादेव का इतिहास बाबा गंगा भारती जी, महाराजा रणजीत सिंह और पांडु पुत्र धनुर्धर अर्जुन से जुड़ा है। इस मंदिर के संदर्भ में विभिन्न दंत कथाएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि महाराजा रणजीत सिंह उदर रोग से ग्रस्त थे। एक दिन जब महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी पीड़ा बाबा गंगा भारती जी को बताई और उन्होंने उनका इलाज किया, जिससे महाराजा पूरी तरह से ठीक हो गए। कहा जाता है कि बाबा ने यहां पर पानी की तीन चूलियां पिलाकर महाराजा का उदर रोग ठीक किया था। इससे खुश होकर महाराजा रणजीत सिंह ने बाबा जी को अपना दुशाला भेंट किया। बाबा गंगा भारती ने इस दुशाले को अपने हवन कुंड में डाल दिया। इस पर महाराजा रणजीत सिंह हैरान हुए और थोड़ी ही देर बाद बाबा ने सैकड़ों दुशाले उस धूणे से एक जैसे निकाल दिए और कहा कि इनमें पहचान कर अपना दुशाला उठा लो। बाबा का यह चमत्कार देखकर महाराजा रणजीत सिंह अचंभित रह गए और बाबा जी की शरण में गिर गए। इसके बाद महाराजा रणजीत सिंह ने कुछ भूमि बाबा जी को मंदिर बनवाने के लिए दे दी। यह भी कहा जाता है कि इसी स्थान पर बाबा गंगा भारती जी ने जीवित समाधि ली थी। मंदिर परिसर में ही बाबा जी का समाधि स्थल भी मौजूद है।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हुए तीसरे टी-20 मैच के दौरान श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका फील्डिंग करते चोटिल हो गए। बायो बबल के नियमानुसार ,अविलम्ब ग्रीन कॉरिडोर बनाकर, कांगड़ा पुलिस के स्कोर्ट द्वारा रात 11 बजे श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लाया गया। डॉक्टर राजेश शर्मा, निदेशक श्री बालाजी हॉस्पिटल के निर्देशानुसार, डॉक्टर प्रतीक रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में एक्स-रे टेक्नीशियन समेत अन्य स्टाफ का तुरंत रेपिड कोविड टेस्ट कराया गया और इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख डॉक्टर चार्ल्स मिंज को अविलंब दी गई। श्रीलंका क्रिकेट के कप्तान दासुन शनाका के एक्स-रे रिपोर्ट को डॉक्टर प्रतीक ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के आधिकारिक चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप को दी। रिपोर्ट के अनुसार दासुन के दाएं हाथ की छोटी अंंगुली में लीनियर फ्रैक्चर पाया गया, जो चिंता की बात नहीं है। आवश्यक उपचार कर 72 घंटे के आराम की सलाह दी गई। श्री बालाजी हॉस्पिटल के निदेशक ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कांगड़ा जनपद के लिए गर्व का विषय है। हमने 'अतिथि देवो भव के सिद्धांतों का पालन करते हुए, श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान का सफल इलाज किया।
नरेंद्र। लंबागांव पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पूरे देश मे 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पूरे देश मे 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। इस अभियान के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र आलमपुर साई में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों को पहली खुराख पिलाई, जंहा लोगों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को यह खुराक पिलाई। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित आंगनबाड़ी व आशा वर्करों ने अपना सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को जो बच्चे बूथों तक नहीं पहुंच पाए उन्हें अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर यह खुराक पिलाई जाएगी।


















































