मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के 8 छात्र एमबीबीएस में चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा, उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा व स्टाफ ने जेई व नीट में चयनित छात्रों को स्कूल में आमंत्रित कर सम्मानित किया। जीएवी की श्रेया सिंगला लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी में चयनित हुई है। श्रेया के पिता राजेश कांगड़ा में दुकानदार है व माता गीता सिंगला गृहणी है। आनंदिता को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा मिला है। अनंदिता के पिता इंद्रकुमार पंचायत ऑडिटर व माता बनीता गृहणी है। आर्यन का चयन भी टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ है व आर्यन की बहन अदिती स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर है। सिमरनजीत कौर को मेडिकल कॉलेज चंबा मिला है। सिमरन की माता लेक्चरर व पिता दुकानदार हैं। पलक, मिताली व वृति को भी चंबा मेडिकल कॉलेज मिला है। इसके अतिरिक्त नितिन को हमीरपुर मिला है।रक्षित का चयन आईआईटी मंडी व वैभव शर्मा का एनआईटी हमीरपुर में मैकेनिकल, संकल्प सैनी व अर्शिया को इलेक्ट्रिकल, आयुष चौधरी एमटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन दीपक को मैथमेटिक्स इंजीनियरिंग, प्रिंस को केमिकल, अंशुमन राणा को सिविल इंजीनियरिंग, राघव भारद्वाज को इंजीनियरिंग फिजिक्स में एनआईटी हमीरपुर मिला है। वैभव के पिता विजय शर्मा व संकल्प सैनी के पिता सुरिंदर सैनी जीएवी में कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीएवी के लिए यह सुनहरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे छात्र एमबीबीएस व आईआईटी एनआईटी में चयनित हुए हैं और जीएवी का नाम रोशन करेंगे।
रोपवे के बाद धर्मशाला में जल्द लोग उठाएंगे sky bus का लुफ्त सुनील समियाल। धर्मशाला धर्मशाला में लंबे इंतजार के बाद लोग स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रोपवे के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग जल्द ही sky bus का लुफ्त लेंगे। जल्द ही स्काई बस में सफर करने का लुत्फ उठा पाएंगे। इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने बकायदा प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार सिंह नेहरिया ने बताए कि इसी साल ही स्काई बस का काम भी शुरु हो जाएगा। अब स्काई-वे के निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। इस प्रोजैक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया जा चुका है। मेयर ने बताया कि स्काई बस की सुविधा देने वाला धर्मशाला देश का प्रथम शहर बन जाएगा। यह है योजना की प्रपोजल स्काई बस योजना के तहत जो प्रपोजल बनाया गया है, इसके आधार पर ट्रैक का निर्माण गग्गल से भागसूनाग व धर्मशाला से फतेहपुर होकर डाढ तक बनाया गया है। पहले चरण में 15 स्टेशन बनाए जाने की योजना बनाई गई है, जो मुख्य जगहों को शहर के साथ जोड़ेगा। प्रपोजल के अनुसार यह ट्रैक 15.4 किलोमीटर का रहेगा। दूसरे चरण में ट्रैक की लंबाई को बढ़ाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 11.8 किलोमीटर है, जो कि गग्गल एयरपोर्ट से जतेहड़ होते हुए गग्गल पहुंचेगा तथा दूसरी ओर सिद्धबाड़ी-तपोवन से होकर डाढ तक बढ़ाया जाएगा, जिसमें 2 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित टै्रक के मार्ग के अनुसार शहर के निर्माण की सरंचना व आसपास की सुंदर जगहों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां की स्थापना वर्ष 1936 में डाॅ. सरदार सिंह के नेतृत्व में की गई थी, जिसका प्रशासनिक नियंत्रण तत्कालीन पंजाब सरकार के कृषि विभाग के अधीन लायलपुर में था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है। भारत में यूरोपियन मधुमक्खी के आयात के लिए वर्ष 1930 से 1953 के दौरान विशेष प्रयास किए गए थे, परंतु समुचित ज्ञान के अभाव में ये प्रयास सफल नहीं हुए। भारत में वर्ष 1960 में एपिस मेलिफेरा को उत्पादित करने में सफलता मिली और इस अनुसंधान केंद्र में 1964 में इसे सफलतापूर्वक शुरू किया गया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इस अनुसंधान केंद्र के सफलतापूर्वक संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को और अधिक आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को विरासत केंद्र घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इसे विरासत घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में 2.64 लाख शहद उत्पादन इकाइयां हैं और भारत में लगभग 30 लाख मधुमक्खी काॅलोनियां हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान लगभग 1,25,000 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया गया। भारत शहद उत्पादन में विश्व में आठवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 2365 मधुमक्खी पालक हैं और प्रदेश में 5515.25 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शहद उत्पादन की अत्याधिक मांग है और इस दिशा में विभिन्न किस्में विकसित करने में अनुसंधान सहायक सिद्ध होगा। राज्यपाल ने प्रयोगशाला का भी दौरा किया और मधुमक्खी पालन की विधि में विशेष रूचि दिखाई। इससे पूर्व कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चाैधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, अनुसंधान और विस्तार कार्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया। स्थानीय विधायक अरूण कुमार मेहरा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू हुए महाविद्यालय के उपलक्ष्य पर प्रवेश द्वार पर खड़े होकर अध्यापकों और छात्रों का खुशी के साथ स्वागत किया तथा इकाई अध्यक्ष भाषी पंडित ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए यथासंभव प्रयास करती रहती हैं और आज एक नई ऊर्जा के साथ छात्रों का स्वागत व अभिनन्दन किया
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमण्डल हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी से कक्षा 9वीं से 12वीं की टर्म- II परीक्षा की डेट शीट में बदलाव को लेकर उनके कार्यालय में मिला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इन परीक्षाओं को कोविड काल की परिस्तितियोँ के चलते तथा शीतकालीन स्कूलों में छुटियों के कारण छात्र हित में अप्रैल में संचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही फीस जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। फीस जमा के लिए महासंघ के सुझाव पर बोर्ड ने 21 फरवरी तक समय सीमा बढ़ा दी। तथा टर्म परीक्षाओं के लिए बदलाव का भी आश्वाशन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ जोगिन्द्र सिंह विभाग प्रमुख,संदीप शर्मा प्रान्त सचिव बोर्ड मामले, ज़िला कांगड़ा संगठन मंत्री देश राज तथा धर्मशाला खण्ड के अध्यक्ष संजय नरूला जी शामिल हुए।
मनोज कुमार / काँगड़ा खोली गांंव में सातवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर अपना प्रदर्शन दिखाया। इस प्रतियोगिता को यूथ क्लब सिंबल खोली (खोली) द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कलेड गांव की क्रिकेट टीम नैना देवी क्लब विजेता रही। जबकि नगरोटा महाविद्यालय की क्रिकेट टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मूमेंटो दिए गए। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को ₹2100 व उपविजेता रही टीम को रुपए 1100 नगद दिए गए। आयोजको में सौरव, राहुल, साहिल, रजत, भुवनेश शामिल रहे। मुख्यातिथि के तौर पर श्याम वर्मा इस प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद रहे जिन्होंने अपनी तरफ से आयोजको को कुल 3100 रुपए नकद राशि दी। उनके साथ केवल प्रधान, अबू, मीतू, सुमंत वर्मा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
देश का बजट पेश किया जा चूका है और चार मार्च को प्रदेश का बजट भी पेश किया जाएगा। इस बजट से जनता को कई उम्मीदें है। हाल फिलहाल में सरकारी कर्मचारियों पर तो प्रदेश सरकार मेहरबान हुई ही है मगर अब बेरोजगारों, किसानों, बागवानों, युवाओं और आम जनता की निगाहें सरकार पर टिकी हुई है। केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रदेश में कई तरह की धारणाएं बन रही है, कांग्रेस इसे दिशाहीन बता रही है तो भाजपा इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी को ही दिशाहीन करार देती है। प्रदेश में बेरोज़गारी और महंगाई बढ़ रही है, कर्मचारी भी और राहत की उम्मीद में है और आम नागरिक भी बजट से उम्मीदें लगाए बैठा है। प्रदेश के कई बड़े मुद्दों और उद्योग और रोजगार सम्बंधित मुद्दों पर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने उद्योग, परिवहन, श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से विशेष बातचीत की। ठाकुर ने हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखी, साथ ही अपनी चिर परिचित शैली में विपक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। पेश है इस बातचीत के कुछ मुख्य अंश........... सवाल-केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और इसे केवल आंकड़ों का मायाजाल करार दे रहा है। विपक्ष का कहना है कि बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं मिला है और खासतौर पर बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी कई उम्मीदें थी, लेकिन इसका भी जिक्र तक नहीं हुआ, क्या कहना चाहेंगे ? जवाब-आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है और केंद्रीय बजट में हर वर्ग का एक सामान ध्यान रखा है। क्यूंकि यह केंद्रीय बजट था लाजमी है देश के उत्थान की ही बात की जाएगी, लेकिन मुझे लगता है विपक्ष के लोगों में ज्ञान का अभाव है तभी वे बहकी -बहकी बातें और अनावश्यक टिप्पणी कर रहे है। केंद्रीय बजट में किसान, रोजगार, विकास सहित अन्य सभी जरूरी कार्यों के लिए बजट पास किया गया। कांग्रेस भी काफी समय सत्ता में थी तब उन्होंने कौन से ऐसे कार्य करवाएं, जिसे जनता ने ऐतिहासिक माना। चुनौती की बात करें तो कांग्रेस के समय से ज्यादा आज देश के आगे कई चुनौतियां है, फर्क सिर्फ इतना है कि कांग्रेस ने उन चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया और विकास नहीं हो पाया। आज भाजपा सरकार के आगे उस समय से ज्यादा चुनौतियां है लेकिन मौजूदा सरकार उन विपदाओं और चुनौतियों से लड़कर देश के विकास के आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है। विपक्ष के लोग केवल राजनीति करना जानते है लोगों के मसलों से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता। मैं पूछना चाहता हूँ विपक्ष से कि यदि देश स्तर पर किसान को आर्थिक लाभ देने की बात की जा रही है तो क्या किसान हिमाचल के नहीं है, यदि युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही है तो क्या प्रदेश के युवा अन्य देश से आये है, मेरा आग्रह है विपक्ष के लोगों से की थोड़ा अपना ज्ञान बढ़ाए और फिर सरकार को घेरे। बजट में एक नया प्रोजेक्ट पर्वतमाला देने की बात की है जिसमे हिमाचल प्रदेश का नाम भी आया है। मेरा मानना है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई स्ट्रांग पॉइंट नहीं है। बल्क ड्रग पार्क की आप बात कर रहे है तो मैं कहना चाहूंगा कि यह बजट के स्पीच का हिस्सा नहीं है, बल्क ड्रग पार्क का कार्य पाइप लाइन में है, कुछ बाधा थी उसको भी दुरुस्तीकरण के लिए भेजा है और जल्द प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क बनेगा। सवाल-पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने की बात तो की जा रही है लेकिन अभी तक आर्डर पास नहीं हुए, क्या कारण है ? जवाब -पीसमील कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एचआरटीसी बसों को सड़क तक पहुँचाने के लिए ये कर्मचारी कार्य करते है। एचआरटीसी वर्कशॉप के हर छोटे बड़े कार्य को करने के लिए पीसमील कर्मचारियों की सहायता लेनी होती है। पीसमील कर्मचारियों को लेकर नीतिगत निर्णय लिया गया है और उसमें केवल नोटिफिकेशन होनी है, जो जल्द हो जाएगी। हम इस विषय में कार्य कर रहे है, निर्देश भी दिए जा चुके है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि अब तक भी हमने कर्मचारियों की आवाज़ सुनी है और हम आगे भी सुनेंगे और जो भी मसले होंगे उनको हल करने का प्रयास करेंगे और ये नोटिफिकेशन भी जल्द हो जाएगी। सवाल-एचआरटीसी के कर्मचारी कहते है कि समय पर वेतन न मिलना एक बड़ी समस्या है, यदि ऐसा है तो इसके पीछे क्या कारण है ? जवाब-देखिये कुछ समय पहले तक की हम बात करे तो हां यह समस्या थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता है, पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल रही है और इसके लिए हमने बहुत प्रयास किये है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए बाकायदा निर्देश दिए है और कई बदलाव सैलरी रिलीज़ प्रोसेस में की गई है। भाजपा सरकार कर्मचारी हितेषी सरकार है। कर्मचारियों द्वारा ही सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच पाती है इसीलिए हम पूरी कोशिश करते है कि कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन माहौल विकसित किया जाए और कर्मचारी पूरे दिल से कार्य करें। पूर्ण राज्यत्व दिवस के दिन भी कर्मचारियों की मांगें पूरी हुई थी और आगे भी होंगी। सवाल-इन्वेस्टर मीट की सेकंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है, कितने उद्योग स्थापित किये जा चुके है रोजगार के अवसर ढ़ाने की दिशा में क्या किया जा रहा है ? जवाब-पर्वतीय राज्यों में हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ पर इन्वेस्टर मीट हुई। फर्स्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद सेकंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई है और जब भी ब्रेकिंग सेरेमनी होती है उसमे कागज़ात से संबंधित कार्य होते है। इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना, उपकरणों को लाना ये सब उसके बाद की बात है और यह पूरी प्रक्रिया काफी लम्बी होती है। बहुत जल्द फर्स्ट ब्रेकिंग का रिव्यु भी होना है। इंवेस्टर्स मीट में 287 एमओयू साइन किए गए हैं। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में यह जमीनी स्तर पर जल्द आपको देखने को मिलेगा जिससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। सवाल- यह वर्ष चुनावी वर्ष है। कर्मचारी अभी भी असंतुष्ट है और ओपीएस बहाली की मांग कर रहे है। ओपीएस बहाली को लेकर आपकी क्या राय है? जवाब- ओपीएस का लाभ मिलना चाहिए। सभी को अपने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें यह भी समझना चाहिए कि सरकार की क्या मजबूरी है। हर मांग को एक झटके में पूरा नहीं किया जा सकता। सरकार कर्मचारियों के साथ है लेकिन कर्मचारियों को भी पता होगा कि यह मुद्दा भारत सरकार का है और यह मसला कहाँ कहाँ अटका है और कितने वर्षो से अटका है। जो राजनीतिक पार्टी कर्मचारियों की मांगों को लेकर हल्ला मचा रही है उनको पता होना चाहिए कि यह सब उनके कार्यकाल का किया धरा है। लेकिन मैं सभी कर्मचारियों से यह कहना चाहूंगा कि सरकार इन मुद्दों को लेकर गंभीर है और जल्द सरकार इसको लेकर सही निर्णय लेगी। सवाल- उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली लेकिन इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या रणनीति रहेगी, भाजपा के लिए राह मुश्किल सी प्रतीत हो रही है। जवाब- उपचुनाव के नतीजों से भाजपा का विश्वास डगमगाया नहीं है बल्कि और अधिक हम तैयार हुए है। भाजपा पार्टी के लोग समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। हमारी राह मुश्किल हो सकती है लेकिन मंजिल पर हम ही काबिज होंगे। प्रदेश की जनता हमारे साथ है। विपक्ष के पास गिनवाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है, न कोई मजबूत नेतृत्व है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठित और सशक्त हुई है और भाजपा सरकार शत प्रतिशत रिपीट करेगी।
भूगौलिक दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा आपदाओं से निपटने के लिए आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ करने में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य में एनडीआरफ पहली बटालियन कांगड़ा जिला के नुरपुर में स्थापित हुई है और अब राज्य की पहली राज्य आपदा रिलीफ फोर्स एसडीआरएफ बटालियन का भी कांगड़ा जिला के पालमपुर के बगौड़ा में खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बगौड़ा में 105 कनाल के करीब भूमि एसडीआरफ के लिए स्थानंतरित हो गई है जबकि एनडीआरएफ नुरपुर बटालियन में निर्माण कार्यों के लिए चार करोड़ अस्सी लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है यहां पर फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर निर्माण के लिए रो-वे सिस्टम डिवल्मेंट कार्पोरेशन द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। इस के लिए रोप-वे डिवल्पमेंट कार्पोरेशन को फंड उपलब्ध करवा दिए गए हैं इसका जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। बता दें कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवदेनशील जोन में आता है जिसके दृष्टिगत जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए दूरगामी प्लान तैयार किया गया है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। प्रारंभिक चरण में स्वचालित मौसम स्टेशन कांगड़ा जिला के आवेरी, बीड़, खास, दरूग, नपोहता, कोहर खास, करनाथू तथा डंडेल में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं इनके माध्यम से मौसम के पूर्व जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण में जिला के अन्य मौसम की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह मौसम स्टेशन काफी कारगर साबित होंगे किसी भी तरह की भारी बारिश, आंधी, तूफान इत्यादि के बारे में मौसम स्टेशन के उपकरणों के माध्यम से अलर्ट की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साथ संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों तक भी पहुंचेगी ताकि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जा सकें। कांगड़ा जिला प्रशासन तथा आईआईटी मंडी के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मॉनिटरिंग के लिए कांगड़ा जिला के दस विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर ऑपरेटर तथा पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयरक्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके। वहीं उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी। डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलट्स को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं हो सकें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलॉजी विभाग में 84.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमीट्रिक जाँच तथा कोविड-19 मरीजों के बायो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
जूनून इंसान को कुछ भी करवा सकता है। आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो अपने जूनून के लिए पहाड़ों पर चढ़ते है या अन्य कार्य करते है। आज आपको मिलवाने जा रहे है ऐसे ही एक व्यक्ति से जो केरला से हिमाचल तक साइकिल पर आ पहुंचे है और इसके बाद आगे भी साइकिल पर ही अपनी यात्रा जारी रखेंगे। व्यक्ति का नाम है फवास, फवास केरला के मलप्पुरम जिले के रहने वाले है। इन्होने अपनी यात्रा 10 नवंबर को अपने घर से शुरू की थी और उन्हें यह यात्रा शुरू किये करीब 3 महीने हो चुके है जिसके बाद वह अब धर्मशाला पहुंचे है। फवास ने अपनी यात्रा केरला से शुरू की थी जिसके बाद वह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अब हिमाचल पहुंचे है। इसके बाद फवास कश्मीर जाएंगे और उसके बाद उत्तराखंड, नेपाल, बिहार, कलकत्ता, तेलंगाना, आन्धरप्रदेश, तमिलनाडु होते हुए वापिस केरला पहुंचेगे। फवास का कहना है कि साइकिल पर घूमने का एक मात्र लक्ष्य है कि भारत को एक्सप्लोर किया जाए। फवास के अनुसार साइकिल पर घूमने से सेहत भी ठीक रहती है। उन्होंने कहा कि जब वह केरला से निकले थे तो उनका वजन 75 किलो था लेकिन आज उनका वजन 65 किलो हो चूका है। फवास भारत के कई राज्यों से होते हुए आज धर्मशाला पहुंचे है। पेशे से फवास एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर है और अभी केवल देश के अलग अलग स्थानों को एक्स्प्लोर कर रहे है।
पुलिस थाना ज्वालमुखी के अंतर्गत सासन में पुलिस गश्त के दौरान बलारडू की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक बोरा पकड कर सासन की तरफ आ रहा था। जो सडक में खड़ी पुलिस को देख कर खेतों की तरफ भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसे उक्त बोरे सहित धर पकड़ लिया। व्यक्ति खास घलौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। ज्वालामुखी पुलिस ने उसके हाथ में पकडे बोरे की चेकिंग की तो उसके अन्दर से 6 बोतल देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गयी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
रविवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग संसदीय क्षेत्र कांगड़ा चम्बा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमें विशेष रूप से प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री राज पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, मंडलाध्यक्ष अभिमन्यु, रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा ने सोशल मीडिया की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनदीप अवस्थी, नीतीश ठाकुर, विजय शर्मा के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राहुल व राजीव राणा, मुनीश कटोच, केवल कृष्ण शर्मा, अमित शर्मा, नूतन दीक्षित, मनीषा शर्मा, मंजुला गुलेरिया, सुनीता खरवाल, मनसाराम भगलिया, एकता कपूर, कमलेश मिश्रा, नीरज वर्मा, परदीप चौहान के साथ चारों जिला संयोजक एवं सहसंयोजक मंडलों के संयोजक एवं संयोजको के साथ जिला व मंडल की कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन्नाथ धीमान का रविवार सुबह देहांत हो गया। 97 वर्षीय जगन्नाथ धीमान कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद बालकरूपी में ब्यास नदी के किनारे श्मशानघाट में किया जाएगा। वे सेना से सेवानिवृत्त थे और ग्राम पंचायत जांगल के प्रधान भी रहे है। जगन्नाथ धीमान के पांच बेटे हैं, जिनमें एक वर्तमान में जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान हैं जबकि सबसे छोटे बेटे नरेंद्र धीमान कृषि विभाग में निदेशक हैं। रवि धीमान की माता का पहले ही निधन हो चुका है। विधायक रविन्द्र धीमान के पिता के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों व विभिन्न संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक का दौरा किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 163 वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों का स्मरण किया। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के किसी राज्यपाल ने शहीद स्मारक धर्मशाला का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि कहा जाता है। यहां आकर यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 1962 का चीन-भारत का युद्ध, 1965 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध, 1971 का युद्ध और 1999 में कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ के नाम है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक भावी पीढ़ी के लिए के प्रेरणा का केंद्र है। यहां देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर जवानों की जानकारी उपलब्ध है, जिन्होंने हमारे सुनहरे भविष्य के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला। हमें अपने वीर शहीदों पर गर्व है। राज्यपाल ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वार मैमोरियल डवैलपमेंट सोसायटी, धर्मशाला के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनसे विचार सांझा किए। सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल डढवाल ने राज्यपाल को सोसायटी की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्हाेंने शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय की जानकारी दी। राज्यपाल ने युद्ध संग्रहालय का भी दौरा किया। युद्ध संग्रहालय में महाभारत काल से लेकर अब तक के युद्धों की जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं, ताकि युवाओं को प्राचीन काल में युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों तथा अब तक हुए युद्धों में बदलाव के बारे में जानकारी मिल सके। राज्यपाल ने यहां प्रदर्शित विक्टोरिया क्राॅस विजेताओं सहित परमवीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के जीवन वृतांत की जानकारी ली। स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
मनीष ठाकुर / इन्दौरा विकास खण्ड इन्दौरा के नादौन (कुड़सां) गांव में सरकारी पाइपों को चोरी ले जाते एक गाड़ी का मामला सामने आया। महिंद्रा पिकअप गाड़ी में 35 जलशक्ति विभाग की पाइपों को चोरी ले जाते जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने पकड़ा है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे जिस गाड़ी पर पाइप लदी हुई थी उनको शक पड़ा कि यह पाईप सरकारी हैं जब उक्त गाड़ी को रोका गया तो उक्त गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि यह पाइपें उन्होंने गठोता गांव से उठाई हैं और इसे इन्दौरा में लेकर जा रहे थे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि ड्राइवर बता रहा है कि यह पाइपें उसे किसी बंटी ठेकेदार ने लाने को कहा है, लेकिन बंटी ठेकेदार का कोई भी कार्य गठोता गांव में नहीँ चल रहा है यह पाइपें बिना अनुमति के गाड़ी में चोरी कर के ले जाई जा रही थीं। वहीँ गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मेरी गाड़ी किराए पर की थी और ठेकेदार का मुंशी अमन ने गठोता से यह पाइपें उठाई हैं और यह किसी बंटी ठेकेदार ने पाइपें लाने को कहा था। मुंशी अमन से बात हुई तो उसने बोला कि हमें गाँब के प्रधान ने वहां से पाइपें उठाने को कहा था ताकि यह पाइपें चोरी न हो जाएं। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि यह पाइपें जलशक्ति विभाग की हैं और बिना अनुमति यह पाइपें लेकर जा रहे थे जो कि विभाग की जानकारी में नहीँ थी इस गाड़ी को पकड़ कर जब पूछताछ की तो इसने बंटी ठेकेदार का नाम लिया है कि यह पाइपें उसने मंगवाई थी जबकि बंटी ठेकेदार का कोई कार्य उक्त क्षेत्र में नहीँ चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इतलाह दे दी गयी है ओर विभाग द्वारा प्राथमिक दर्ज करवाई जाएगी।
विनायक ठाकुर/देहरा सत्य साई बाबा संगठन परागपुर के सौजन्य से रविवार के दिन परागपुर मेन बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 68 यूनिट ब्लड रक्तदाताओं द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज से आई ब्लड बैंक की टीम को दिया गया। सत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष शेष भूषण व सत्य साई सेवा संगठन परागपुर के कन्विनर राजेंद्र कुमार बिट्टू ने बताया कि सत्य साई सेवा संगठन के सदस्यों के सहयोग से प्रति वर्ष इसी माह रक्त्तदान शिविर का आयोजन परागपुर में किया जाता है। रविवार को शिविर से पहले साई भक्तों ने भजन किया व साई बाबा की आरती के साथ ही रक्तदान शिविर का समापन किया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा घर-घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे। अभियान के अंतर्गत, रोगों व प्रारब्ध दोषों से मुक्त करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर वैदिक यज्ञ आज श्री सांई आवासीय अकादमी श्यामनगर धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर यज्ञ यजमान राज राणा ( अध्यक्ष, श्रीसांई अकादमी, सम्माननीय सदस्य त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम कांगड़ा) व उनकी धर्म पत्नी ने संकल्प लिया कि योगी रणजीत सिंह के सानिध्य में सभी युवाओं को वैदिक यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के दूर दराज़ क्षेत्रों के बच्चे व स्थानीय लोग भी सम्मलित रहेंगे। वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से घर-घर यज्ञ के संकल्प को पूरा करेंगे जिससे वैदिक मंत्रों की संस्कृति को पुनः स्थापित कर प्रदेश व देश को स्वास्थ व समृद्ध बनाएंगे। ऐसा कहते हुए योगी रणजीत सिंह यज्ञ की महिमा बताते हैं कि यज्ञ केवल धर्म व कर्मकांड का हि विषय नहीं है अपितु वैज्ञानिक रूप से वातावरण को प्रदूषण मुक्त कर सभी प्रकार के बुरे जीवाणुओं व किटाणुओं से सभी प्राणियों को स्वास्थ्य के साथ समृद्धि, यश आदि देने वाला पुण्य कार्य है। अतः सभी नागरिक योग व यज्ञ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं! इस अवसर धौलाधार स्कूल व श्री सांई आवासीय अकादमी के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मनोज। रानीताल विधायक पवन काजल ने कहा रानीताल रेलवे फाटक से राजौर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा साथ ही पुलिस चौकी रानीताल से प्राइमरी स्कूल राजौर वाया सारण गांव की सड़क की डीपीआर बनाकर शीघ्र ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। काजल रविवार को रानीताल में आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। काजल ने कहा कांगड़ा से रानीताल, भंगवार तक फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है । रानीताल में केसीसी बैंक की शाखा पूर्व कांग्रेस सरकार की देन हैं साथ ही रेलवे स्टेशन तक के लिंक रोड को वर्षों बाद मरम्मत करवा कर नए सिरे से तारकोल बिछा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई है। ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 8 करोड रुपए की नई पेयजल योजना को मंजूरी मिली है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। काजल ने स्थानीय युवाओं की मांग पर रानीताल स्कूल खेल मैदान को समतल करवाने के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार और महंगाई पर लगाम कसने में पूर्ण नाकाम कर रही है। उन्होंने गांव के पांच महिला मंडलों को दस -दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। काजल ने कहा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ दल को आने वाले चुनावों में वोट देने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रवीण बॉबी , उप प्रधान राजीव, तिलक राज पंच , मीना ठाकुर पंच, अनु बाला पंच ,मनोहर लाल पंच, पवना देवी पंच, राजीव कुमार, रतन मल्होत्रा, गगनदीप लक्की, सतीश कुमार, सुरजीत सिंह, सुशिल कुमार, नरेश सलारिया, सीमा देवी, राकेश कुमार, पेमा कुमारी प्रधान महिला मंडल, संतोष कुमारी प्रधान महिला मंडल, मीना देवी प्रधान महिला मंडल, सुमनलता प्रधान महिला मंडल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र की एक बैठक ज्वालामुखी में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ राकेश शर्मा बबली विशेष रूप से उपस्थित हुए बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश शर्मा बबली ने कहा कि संसद में हाल ही में पेश किया गया बजट पूरी तरह से किसान हितेषी है उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसानों के हितों में ऐसे ऐसे कार्य कर रही है जो 75 साल के इतिहास में कभी नहीं हुए उन्होंने किसान हितेषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान एवं जन हितेषी नीतियां किसान मोर्चा आम जनमानस तक लेकर जाएगा आने वाले समय में हर एक विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियों से भी अवगत कराया एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियां एवं कार्यों को आम जनमानस तक लेकर जाएं एवं अधिक से अधिक कामगारों का रजिस्ट्रेशन नियमानुसार बोर्ड के साथ करवाएं, कामगारों के लिए कामगार कल्याण बोर्ड में अनेक योजनाएं हैं जिनका अधिक से अधिक लाभ कामकार उठाएं इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभानी होगी बैठक अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती राज के अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया एवं समाज में अपनी भूमिका को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा प्रदेश आईटी प्रभारी जुगल किशोर प्रदेश सचिव प्रकाश जी रविंद्र गुलेरिया जी प्रदेश पदादिकारी और जिला पदाधिकारियों उपस्थित रहे ||
मनाेज कुमार । कांगड़ा आज रविवार को सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने समाज के अति जरूरतमंद ब मूलभूत सुविधाओं से वंचित तीन परिवारों को चिन्हित किया। संपर्क करने पर उन्होंने भयंकर सर्दी से बचाव हेतु परिवार के लिए दो-दो कंबल देने की बात कही। इस पर सेवा भारती ने चिन्हित किए गए तीन परिवारों को दो-दो कंबल अपने जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर राणा के माध्यम से वितरीत करके जरूरतमंद परिवारों को भयंकर सर्दी से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई।
मनोज कुमार । कांगड़ा एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार सुनील डोगरा ने बताया यह अभियान सात फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। एलआईसी ने कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए जरूरी चिकित्सकीय रिपोर्ट में कोई राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया एलआईसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की परिपक्वता अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान में फिर से चालू कराया जा सकता है। यह अभियान 7 फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। उन्होंने बताया "कोविड-19 महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह अभियान एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने का एक अच्छा अवसर और लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। हालांकि टर्म प्लान एवं उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर यह छूट नहीं मिलेगी।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते ठठलेहड़ में पुलिस ने गश्त के दौरान ठठलेहड़ डाकघर ख़बली के ही 50 वर्षीय व्यक्ति से सात बोतल देसी शराब बरामद हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर विकास खंड पंचरूखी में 5 फरवरी शिकायत निवारण बैठक का आयोजन विकासखंड पंचरुखी के समिति हाल में माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर रविंद्र रवि धीमान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम,अमित गुलेरिया, सहित लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग,जल शक्ति विभाग,स्वास्थ्य विभाग, भू सरंक्षण विभाग शिक्षा विभाग, वन विभाग,तहसील कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी माजूद रहे जन शिकायत निवारण बैठक में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की14 पंचायतों से लगभग 90 जन समस्याएं विधायक के समक्ष आई जिनका विधायक महोदय ने मोके पर निपटारा किया तथा शेष का सम्वन्धी अधिकारियों को जल्द से निपटाने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, जिला परिषद सदस्य सन्तोष कुमारी, तहसीलदार सार्थक शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया भी मौजूद रहे।
प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैल में जनसमस्याओं का निपटारा करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु सरकार द्वारा गंभीर प्रयास किए गए हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, हिम स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना जैसी कईं योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का युवा आज लाभांवित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत 18 से 45 वर्ष के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिसमें हेल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरम्भ की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में सरकार द्वारा इस योजना में 18 नई गतिविधियों को सम्मिलित किया गया, जिनमें डेयरी, कृषि आधारित पर्यटन, कृषि उपकरण निर्माण, सब्जी नर्सरी, पेट्रोल पम्प, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंन स्टेशन, एम्बुलेंस सेवा, रेशर प्रसंस्करण प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 2593 इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनके तहत सरकार द्वारा 146.79 करोड़ रूपये अनुदान के रूप में व्यय किये गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा 11.35 करोड़ रूपये व्यय करके 191 स्टार्ट-अप तथा 12 इन्क्युबेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी तमाम योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भी इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की राह को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार को गति देने की दिशा में सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में स्थापित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क की डीपीआर स्वीकृत कर दी है। इस मेडिकल डिवाइस पार्क के खुलने से 5 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त होगा और 10 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को यह सौगात स्वीकृत करने के लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
लीजेंड डांस अकादमी की ओर से किंग ऑफ डांस सीजन 5 फाइनल का आयोजन प्रदीप कुमार द्वारा होशियारपुर के रायत बाहरा कैंपस में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका के लिए डांस दीवाने सीजन -1 के विजेता दीनानाथ सिंह मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में मुकेरिया, जालंधर, संगरूर, होशियारपुर, देहरा हिमाचल प्रदेश, ज्वाला जी और अन्य हिमाचल प्रदेश के प्रतियोगियों ने भाग लिया। वहीं इस प्रतियोगिता में फास्ट ग्रुव डांस स्टूडियो ज्वालाजी के बच्चों ने ट्रॉफी व नकद इनाम प्राप्त करके अपनी डांस एकेडमी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फर्स्ट ग्रुव डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने सेमी क्लासिकल ग्रुव डांस में तीसरा स्थान, डांसिंग सोल ने दूसरा स्थान और सुपर मोम में डिंपल राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो की अध्यापिका डिंपल राजपूत ने बताया कि उन्हें स्टूडियो को शुरू किए अभी 6 महीने ही हुए हैं लेकिन उनके स्टूडियो के होनहार छात्रों में सीखने का जनून इतना है कि उन्होंने एक के बाद एक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और जीत कर उनके स्टूडियो का नाम रोशन किया। दूसरी प्रतियोगिता जलसा अवॉर्ड शो कांगड़ा में जिसका आयोजन जीतू शर्मा द्वारा 11 जनवरी 2022 को हुआ। इस प्रतियोगिता में भी विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें फर्स्ट ग्रुप डांस स्टूडियो के प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। जूनियर स्कूलों में सैलरी राणा तीसरा स्थान, ड्यूट डांस में आदित्य और शिवम ने प्रथम स्थान, सीनियर में डिंपल राजपूत ने प्रथम स्थान, डांसिंग स्कूल ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य अंजलि ग्रुप में सेमी क्लासिकल डांस में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने धर्मशाला से पहले शीतकालीन राजधानी का दर्जा छिना अब शीतकालीन प्रवास बंद कर जिला कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की जनता से अन्याय किया है। उन्होंने कहा वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने जिला कांगड़ा के विकास को गति देने के लिए धर्मशाला में शीतकालीन राजधानी बनाने साथ लगभग एक महीने का शीतकालीन प्रवास कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिला के विकास के लिए करने का फैसला लिया था। शीतकालीन प्रवास दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभाग अध्यक्षों के साथ हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आम जनता की समस्याएं सुनने के साथ नई परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर विकास को नई दिशा देते रहे हैं, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार मात्र धर्मशाला सर्किट हाउस तक ही सीमित रह गई है। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री मिनी सचिवालय में नहीं बैठते हैं और न ही वहां पर कोई जनता की समस्याएं सुनने वाला है, जिसका जवाब जिला की जनता ने आने वाले विधानसभा चुनावों में देने का मन बना लिया है। काजल शनिवार को "आपका विधायक आपके घर" द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भडियाड़ा में ग्रामीणों साथ चर्चा करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने गग्गल में एक आईटी पार्क को मंजूरी प्रदान की है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपने चार वर्ष के कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण करवाने में फिसड्डी रही है। जिला के भाजपा नेताओं को आईटी पार्क का निर्माण ना होने पर साधी चुप्पी का जवाब देना चाहिए। काजल ने कहा भडियाड़ा पंचायत में 10 लाख 75 हजार लीटर कैपेसिटी का ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। और 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का कार्य छह महीने भीतर पूरा कर लगभग एक दर्जन गांवों के बाशिंदों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। काजल ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम कसने में नाकाम रही है और अब नि:शुल्क बिजली देने के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने ही गांव के महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान रविंद्र, उपप्रधान मनोहर लाल, समिति सदस्य कुशला देवी, संसार सिंह, अनिल कुमार, बर्षा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, बिंदु कुमारी, राजिन्द्र पटियाल, नरेन्द्र प्रकाश, प्यार सिंह, राणा, गोपाल सैनी, सीता राम, रोशन लाल, महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी, निशा देवी प्रधान महिला मंडल, राज कुमारी महिला मंडल प्रधान, तृप्ता देवी व बिंदु कुमारी भी उपस्थित।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की महत्वकांशी योजना है, इसमें हर घर में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जायेगा। हिमाचल प्रदेश में हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को वर्ष 2022 में हासिल कर लिया जायेगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शनिवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत थुरल खास के गांव सेदूँ में विद्युतीकृत हैंडपंप का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। परमार ने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) की घोषणा के बाद से लेकर अब तक राज्य में 5 लाख से ज्यादा नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और इस योजना वर्ष 2021-22 में पूरे राज्य में 2.08 लाख नल जल कनेक्शन प्रदान करने लक्ष्य है। जल जीवन मिशन में पेयजल सुधार पर लगभग 100 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और हजारों नल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया है। परमार ने कहा कि पेयजल योजना कन्गेहण-ठम्बू के अंतर्गत गांव सेदूँ और भंहू को एक सप्ताह में शुद्ध तथा भरपूर पेयजल योजना उपलब्ध होगा। इसमें 40 लाख रुपये ओवर हेड टैंक निर्माण और क्षेत्र की सभी पुरानी पाइपों को बदल पर व्यय किये गये हैं। सेदूँ में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण प्रस्तावित है और इसपर लगभग सवा करोड रुपए व्यय होंगे और 45 हेक्टर क्षेत्र की सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि साथ लगती पंचायत कोना में भी जल जीवन मिशन में 40 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत डूहक के लिए भी नाबार्ड में उठाऊ सिंचाई योजना डूहक धनियारा का कार्य प्रस्तावित है और इस योजना में भी लगभग डेढ़ करोड़ रुपए किए जाएंगे। परमार ने बताया कि महाराजा संसार चन्द मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय थुरल में लाइट व्यवस्था के 13 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने शमशान घाट सड़के मार्ग।के लिए 5 लाख तथा 2 महिला मंडलो को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री विपिन जम्वाल, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देशराज डोगरा, ग्राम पंचायत थुरल खास की प्रधान श्रीमती चंद्रेश कुमारी, उप प्रधान लोकु राणा, बीडीसी सदस्य सपना कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सलाेल (कांगड़ा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल के छात्र प्रियांशु ने 73वें गणतंत्र दिवस पर शिमला रिज मैदान की परेड में भाग लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस छात्र ने 18 जनवरी, 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाल पानी शिमला में राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य कुशल कटोच ने प्रियांशु के इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे व परिजनों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्र की इस उपलब्धि के लिए उपप्रधानाचार्य सीताराम, दिनेश धीमान, सुनैना व अन्य अध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी
विनायक ठाकुर/ देहरा माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी, तिथि 5 फरवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के प्रांगण में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती मां की पूजा की गई तथा बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।स्कूल प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने बच्चों तथा समस्त शिक्षकों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का त्योंहार हमें नई ऊर्जा तथा ज्ञान से परिपूर्ण कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। महोदया ने बताया कि बसंत ऋतु में प्रकृति भी पुराने पत्तों को गिरा कर नए पल्लवों का स्वागत करती है, अत: आप सब बच्चें भी प्रकृति की तरह नई ऊर्जा से सरोबार होकर अपने अध्ययन कर्म से जुड़कर जीवन पथ पर आगे बढ़ो।
विनायक ठाकुर। देहरा सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा सोनाली राणा ने नीट की परीक्षा में 518 अंक हासिल किए हैं। लोटस स्कूल से यह तीसरा विद्यार्थी है जिसने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की। सोनाली राणा ने घर से ही नीट परीक्षा की तैयारी करके चम्बा के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल की। सोनाली ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने अभिभावकों और लोटस स्कूल के अध्यापकों को दिया है। सोनाली ने बताया कि उसने इस परीक्षा के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। सोनाली की माता जो की गृहणी है और पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोनाली ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करके अपने स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने गाँव सरड बममी का भी नाम रोशन किया है। सोनाली की इस सफलता पर लोटस स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने उसके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। बताते चलें कि लोटस इन्टरनेशनल कान्वेंट स्कूल के दो अन्य छात्र भी एमबीबीएस कर रहे हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा आज सुबह ठीक 11 बजे क़े करीब मुख्य मन्त्री हिमाचल प्रदेश श्री जय राम ठाकुर को संगठन की तरफ से संगठन क़े अध्यक्ष श्याम वर्मा क़े नेतृत्व में मांग पत्र सौपा.सर्व प्रथम अध्यक्ष ने अपने संगठन की मुख्य गतिविधियों से अवगत कराया.ओर आगामी गतिविधियों पर चर्चा की.मांग पत्र में मुख्य रूप से 4 मांगो पर जोर दिया उन्हाेंने कहा कि हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन काँगड़ा क़े महासचिव श्री विनय गुप्ता द्वारा अपने माता पिता की स्मृति पर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना पर मांग की.मूर्ति राजस्थान से 1.20 लाख की संगमरमर मूर्ति आ गई.जिसे शीघ्र ही स्थापित करवाना की मांग की। उन्हाेंने कहा कि आज कल क़े हालत क़े अनुसार आजकल की युवा पीढ़ी अपनी सनातनी धरोहर को खो रहे हैं बच्चो को अपने इतिहास की जानकारी बहुत कम हैं जिस प्रकार से मदरसो में कुरान. क्रिसचन स्कूल में बाइबल पढ़ाई जाती हैं इसी प्रकार से हिन्दू सरकारी स्कूलों में 5 से 10वी तक एक पीरियड धार्मिक पुस्तकों को पढ़ाना चाहिए.जैसे गीता.रामायण व अन्य धार्मिक विषयों पर ध्यान देना चाहिए.ताकि हमारी संस्कृति जिन्दा रहे ओर आने वाले समय में धर्म परिवर्तन ज्ञान होने क़े कारण रुक सके.ताकि हमारा हिन्दुत्व ओर हिन्दू संस्कार जिंदा रहे। उन्हाेंने कहा कि संगठन ने जोर दार तरीके से इस मांग को भी उठाया हैं की टांडा मेडिकल कॉलेज क़े प्रवेश द्वारा में उचित स्थान चयनित करके स्वामी विवेकानंद या फिर नेता सुभाष चन्द्र बोस का स्टाचू सरकार द्वारा लगाया जाये.जिसका सर्व हिन्दू समाज समर्थन करता हैं। उन्हाेंने कहा कि अंत में अध्यक्ष श्याम वर्मा ने अपने गांव जमानबाद की काफ़ी वर्षो से चली आ रही मांग की पहले हिमाचल रोडवेज की बस जिसका रूट पठानकोट से कंडी था जो गांव जमानबाद से होकर जाती थी.लेकिन कुछ सालो से यह रूट बन्द हैं.संगठन क़े अहम सदस्य प्रमन चटवाल ने ज़ब इस विषय पर अड्डा इंचार्ज पठानकोट बात की तो उन्होंने बोला की हमें सरकार से निर्देश करवा दो.तो बस दोबारा से चल पड़े। इसलिए इस मांग को संगठन क़े माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया हैं.जिसका हल शीघ्र निकलेगा.इस मौका पर अध्यक्ष श्याम वर्मा क़े साथ कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा व सदस्य प्रमन चटवाल हाजिर थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा व जिला महामंत्री अमन राणा ने बताया कि हमनें विकास कार्य के जो भी विषय उनके समक्ष रखा उन्होंने विश्वाश दिलाया कि बहुत जल्दी इन कार्यो को अमल मे लाया जायागा। वही अमन राणा ने बताया कि गांव टटेहल को अगले वर्ष सांसद आदर्श ग्राम योजना मैं डाला जाएगा। वही सांसद किशन कपूर ने विश्वास दिलाया है कि आपके क्षेत्र को आने वाले समय में विकास के लिए अलग से आर्थिक पैकेज का बजट भी दिया जाएगा। अमन राणा ने सांसद किशन कपूर का दिल की गहराइयों से आभार ब्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान 5 फरवरी को पंचरुखी में जनता के दरवार आकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे। जयसिंहपुर भाजपा मीडिया के प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि विधायक रविंद्र धीमान 5 फरवरी को विकास खंड कार्यालय पंचरुखी में जनता की समस्याएं सुनेंगे। मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के कार्यकाल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ हैं। पंचरुखी में बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन का कार्य प्रगति पर है। स्वास्थ्य केंद्र पंचरुखी का दर्जा बढ़ने के साथ लगभग 3 करोड़ के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा पंचरुखी में तहसील भवन का शिलान्यास भी जल्द ही किया जाएगा।
ज्वालामुखी। विनायक ठाकुर भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के किसान मोर्चा महामंत्री संजय राणा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तय नहीं करेंगे कि ज्वालामुखी में भाजपा किसे टिकट देगी उन्होंने कांग्रेसी नेता द्वारा जारी एक प्रेस बयान पर भारी रोष व्यक्त कर उक्त बयान की निंदा भी की है। भाजपा नेता संजय राणा ने तीखे शब्दो के बाण छोड़ते हुए कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता ज्वालामुखी में भाजपा टिकट आवंटन पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं जिसका कोई आधार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की टिकट कोई कांग्रेसी चयन नहीं करेगा ऐसे नेता जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं वह अपनी थाली की तरफ ध्यान दें। दूसरों की थाली में हमेशा ज्यादा ही दिखता है। संजय राणा ने कहा कि 2022 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी ओर एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास हुआ है जिसको देख कर कांग्रेस बोखला गयी है।
विनायक ठाकुर। देहरा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे शिक्षा ग्रहण करने बाले डाडासिबा के गांव गुरनवाड से शिक्षिका पुष्पा देवी पत्नी सुदर्शन कुमार के घर जन्मे शिवम कौशल ने साबित कर दिया कि भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए मंजिल चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो बस हौसला बुलंद होना चाहिए रास्ता खुद व खुद कदम चूमता है। जी हां बचपन से ही एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना देख रहे गरली केे गांव गुरनबाड के शिवम कौशल ने सपना साकार कर दिखाया है। पहली कक्षा से दसवीं तक सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में शिक्षा ग्रहण करने वाले शिवम कौशल ने नीट की परीक्षा मे 720में से 534 अंक यानी हिमाचल प्रदेश भर मे 267वां रेंक हासिल कर हमीरपुर के नामी डाकटर राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चायन हुआ है, जो कि क्षेत्र व माता-पिता के लिए बडे़ गर्व की बात है। शिवम कौशल की माता पुष्पा देवी गरली राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे लैक्चार व पिता सुदर्शन कुमार सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली मे बतौर उप-प्रधानाचार्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, शिवम कौशल ने अपनी शानदार सफलता के लिए स्कूल प्रधानाचार्य ललित शर्मा व अपने माता-पिता को दिया है। होनहार शिवम कौशल आगे चल कर हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर बनकर हिमाचल भर के लोगों की रात दिन सेवा करना चाहता है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ रक्कड़ के तहत नजदीकी पंचायत सरड डोगरी में मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जैसी राम ग्राम पंचायत सरड डोगरी से अपने परिवार सहित घर पर रह रहा था। तभी 8 व्यक्तियों ने रात को जैसी के घर पर जाकर हमला कर दिया। उनके मकान पर पत्थरों से हमला किया ओर गाली-गलौज कर जाती सूचक शब्द बोले तभी उसके बेटे तीर्थ राम पुलिस थाना रक्कड़ को भी सुचित किया। माैके पर थाना प्रभारी चिरन्जी लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच कर इन आठ शरारती लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीती देर रात शिकायतकर्ता जैसी राम पुत्र लाल चन्द निवासी गांव सरड डोगरी के स्थानीय करीव आठ व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट जान से मारने, जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना डमटाल के अन्तर्गत टीम ने एक घर मे दविश देकर एक महिला को नशे की खेप सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की छन्नी गांव में महिला नशा बेचने का कारोबार कर रही है। पुलिस द्वारा रेड के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज देर बाद दोपहर थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया व उनकी टीम की अगवाई में टीम ने छन्नी के माजरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी। इस दौरान महिला से 511 pyn-spas कैप्सूल जोकि 346 ग्राम व 7100 रुपए बरामद हुआ। पकडी गई महिला आरोपी की पहचान सुनिता देवी 48 वर्ष पत्नी सुरजमनी गांव माजरा व डाकघर छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस नेआरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नुरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से18 साल तक के बच्चों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत जिला में 170 शिक्षण संस्थानों तथा अस्पतालों में 16,764 बच्चों का कोविड टीकाकरण किया गया । जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया की कल यानी 04-02-2022 को 155 स्थानों पर 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से अनुरोध किया की सभी पात्र लोग अपना टीकाकरण करवाएं। ताकि कोई भी पात्र बच्चा असुरक्षित ना रहे। उन्होंने आगे बताया कि कोविशीलड वैक्सीन की प्रिकॉशनरी डोज के सैशन भी जिला स्तर पर सभी स्वास्थ्य खंडों में लगाई जा रहे हैं। जो भी प्रिकॉशनरी डोज के लिए पात्र व्यक्ति हैं वह अपनी डोज लेना सुनिश्चित करें क्योंकि जिन लोगों ने भी अपनी करोना टीकाकरण की पूरी डोजज ली है उन को अगर करोना होता है तो वो शीघ्र ठीक हो जा रहे हैं तथा अस्पताल में दाखिल होने की नोबत नहीं आ रही है। इसके साथ साथ जिला कांगड़ा ने आज 2500000 कोविड वैक्सीनेशन की डोज का आँकडा पार करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कांगड़ा के सभी नागरिकों से अपील की की क्रोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए करोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करें ।बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, मास्क का प्रयोग करें, समय-समय पर अपने हाथों को साबुन पानी से धोएं तथा जिन लोगों ने अपना क्रोना टीकाकरण नहीं करवाया है वह जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं। कोरोना के लक्षण आने पर तुरंत अपने आप को आइसोलेट करें, करोना का टेस्ट करवाएं तथा डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई का सेवन करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा औरों को भी सुरक्षित रखें।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ज्वालामुखी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा नेता रजनीश धवाला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शीघ्र ही ज्वालामुखी का दौरा करें और यहां पर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन उनकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। शीघ्र ही उन्हें जनता को समर्पित करें ज्वालामुखी क्षेत्र की प्रमुख मांगे यहां पर बीडीओ कार्यालय खोलने जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो पॉलिटेक्निकल कॉलेज आईटीआई और अन्य कई जरूरी कार्यालय यहां पर खोले जाने हैं, उनकी घोषणा करने की भी जोरदार मांग की गई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ज्वालामुखी दौरे पर आ रहे हैं और लोगों की पुरजोर मांगे पूरी होगी, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को यहां पर कड़ी टक्कर दी जा सके। रजनीश धबाला ने उन्हें माता की चुनरी प्रसाद और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके जोरदार नारे लगाते हुए देखे गए।
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के सभी विकास खंडों में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए प्लांट लगाए जाएंगे, इसके लिए सभी विकास खंड अधिकारियों को विभिन्न प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि जनवरी 2022 माह में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विकास खंड अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एसएलडब्ल्यूएम संयंत्रों की स्थापना की योजना प्रस्तुत की थी उसी के आधार पर विकास खंड अधिकारियों के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया और एडीसी कांगड़ा राहुल कुमार और अन्य पर्यावरण विशेषज्ञों के नेतृत्व में विकास खंड अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा में स्थापित बायोडिग्रेडेबल प्लांट और ज्वालाजी में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संयंत्र का क्षेत्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ कांगड़ा और ज्वालाजी नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी और स्थानीय पीआरआई भी शामिल थे। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिले के ज्वालाजी में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में बेहतर काम किया जा रहा है और कांगड़ा में स्थापित प्लांट में कचरे से खाद खाद तैयार की जा रही है इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले के विकास खंड प्रागपुर की ग्राम पंचायत कुहना में स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का भी निरीक्षण किया. यहां के स्वयं सहायता समूह औषधीय पौधों के प्रसंस्करण में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से उत्पादों के विपणन में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में कांगड़ा जिला प्रशासन ने अपना कांगड़ा ऐप भी लॉन्च किया है ताकि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को आनलाइन बेचा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में तीन कांगड़ा हाट बन रहे हैं. अपना कांगड़ा का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह एक्सपोजर विजिट बीडीओ को फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के लिए सार्थक साबित होगी और जिला कांगड़ा में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने में मदद करेगा।
कई वर्षों से निडर होकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ लड़ रही है जंग मनीष ठाकुर। इंदाैरा हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित भदरोया गांव चिट्टे के कारोबारियों का गढ़ माना जाता है। यहां वर्षों से सरेआम चिट्टे का काला कारोबार हो रहा है। बीते वर्ष कुछ हद तक भदरोया में चिट्टे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के चलते इस काले कारोबार पर लगाम लगी थी, पर अब हालात फिर से पहले की तरह ही हो गए हैं और इस गांव ने नशा खरीदकर युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं।अगर बात करें पुलिस की कार्रवाई की, तो पुलिस तो इन पर रेड करती है, पर उनकी रेड करने की सूचना इन नशे के तस्करों तक पहले ही पहुंच जाती है और तस्कर अपने घरों को ताले लगाकर घरों से भाग खड़े होते हैं। इस गांव में नशे का कारोबार करने वाले अधिकतर लोग पंजाब के गांवों से संबंध रखने वाले हैं और भदरोया में नजायज तौर पर घर बनाकर वर्षों से चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं। अकेले भदरोया में ही इन कारोबारियों से चिट्टा खरीदकर आज तक दर्जनों युवा मौत की गहरी नींद में सो चुके हैं और इन तस्करों की वजह से कई घरों के दीपक बुझ चुके हैं, परंतु प्रदेश की सरकार व पुलिस इस पर अच्छी तरह से नुकेल नहीं कस सकी है। भदरोया चक्की पुल पर तो नशा खरीदने बाले इस तरह आते जाते दिखाई देते हैं, जिसे वो भदरोया में कोई मेला देखने चले हो। भदरोया से चक्की दरिया पार पठानकोट एरिया में पड़ते मुहल्ला सैली कुलिया की रहने वाली महिला सुदेश ठाकुर अपनी जान की भी परवाह न करते हुए कई वर्षों से हिमाचल के इस भदरोया गांव मे हो रहे चिट्टे के कारोबार के खिलाफ जंग लड़ रही है और आए दिन नशे के कारोबारियों के नाम सार्वजनिक करके सरकार व पुलिस से उन पर कार्रवाई करने की मांग करती आ रही है। आज फिर भदरोया में एकत्रित होकर नशे का सेवन करने आने बाले लोगों को खूव सबक सिखाया व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखकर इस प्रमुख समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की व पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर जमकर रोष जताया।
धर्मशाला। धौलाधार पर्वत की ऊपरी चोटियों ने एक बार फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। धौलाधार में लगातार बर्फ़बारी के चलते वीरवार को पर्यटक नगरी नड्डी में फिर से बर्फ़बारी हुई। मैक्लोडगंज के समीप नड्डी में दो से तीन इंच तक बर्फ गिरी, लेकिन इसके ऊपरी क्षेत्रों में काफी हिमपात हुआ। इसकी सूचना मिलने ही पर्यटकों सहित जिले के लोग नड्डी समेत डल झील, मैक्लोडगंज, भागसूनाग व धर्मकोट पहुंच गए और बर्फ से अठखेलियां की। मैक्लोडगंज से लेकर बिलिग तक भारी बर्फबारी हुई। वहीं खनियारा के थातरी में भी बर्फ गिरी, जबकि खड़ौता में भी लोगों को नजदीक से इसके दीदार हुए। हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जिला कांगड़ा में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ उपमंडल बैजनाथ के छोटा भंगाल के कई गांव में भारी हिमपात हुआ है, जबकि मुल्थान में भी फाहे गिरे हैं। यहां कई स्थानों में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई थी, लेकिन उसे सुचारू कर दिया गया है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में रविवार को हलका हिमपात हुआ है। नड्डी और डल लेक, भागसूनाग व धर्मकोट में काफी हिमपात हुआ, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। हालांकि दिनभर बारिश का दौर जारी रहा, बावजूद इसके इन स्थानों पर पर्यटकों की आवाजाही जारी रही। धर्मशाला के इन स्थानों पर हुआ हिमपात धर्मशाला के नड्डी, डल झील, भागसूनाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज, थातरी, खड़ौता, नील घार, बनगोटू आदि में अच्छी बर्फ गिरी है। ऐसे में इन सभी स्थानों में पर्यटक कुदरत के इस नजारे का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं।
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल अकेडमी ऑफ रूडसेटी के निर्देशानुसार गांव सलोल में वित्तिय समावेश शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल, केनरा बैंक शाखा सलोल के प्रबंधक विकी चौधरी, वित्तिय सलाहकार कुलवीर कटोच एव कुलवीर सिंह भूरिया की उपस्थिति में वित्तिय समावेश कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 35 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया। बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को बताया गया। निदेशक पीएनबीआरसेटी महिन्द्र शर्मा ने बताया कि यह संस्थान आने वाले दिनों में डेयरी फार्मिंग एवं केंचुआ खाद 10 दिन, प्लंविंग का कार्य 30 दिन, सिलाई कढ़ाई 30 दिन, मुर्गी पालन 10 दिन, कृषि उद्यमी 13 दिन का कोर्स करवाने जा रहा है। उनहोंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडोटारियम सिविल लाईन धर्मशाला, पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा के निदेशक महिन्द्र शर्मा से उनके मोबाइल नम्बर 94180-20861 एवं कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 सम्पर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रमेश रॉव ने बजट को कहा- बेहद निराशाजनक, इस बजट में कुछ भी नहीं है। यह आश्चर्यजनक रूप से बजट-2022 निराशाजनक बजट है। इसमें मनरेगा का, रक्षा का जनता के सामने आने वाली किसी अन्य जरूरी प्राथमिकताओं का कोई जिक्र नहीं है। हम भयानक मुद्रास्फीति का सामना कर रहे हैं और मध्यम वर्ग के लिए कोई कर राहत नहीं है। ये बजट 'अच्छे दिनों' को और दूर धकेलता दिख रहा है। सबसिडी कटी, फ़ूड सबसिडी 2.86 लाख करोड़ से कम कर की 2.06 लाख करोड़ है। उन्हाेंने कहा कि किसान की खाद पर सबसिडी 1.40 लाख करोड़ से कम कर की 1.05 लाख करोड़ है। इसके साथ ही मनरेगा का बजट 98,000 कराेड़ से कम करके 73,000 कराेड़ कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि खेती बजट 6 प्रतिशत काटा है। यह देश के किसान के साथ और आम जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा है। भूखे हाथी को एक मुट्ठी घास की दे दी जाए, तो क्या होगा। ये बजट हर पायदान पर औंधे मुंह गिरा है। पैरा 141 में वित्तीय घाटा और राजकोषीय घाटा का ज़िक्र आया। वहीं, उसको छिपाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने ने कहा नौकरी-पेशा लोगों को धोखा दिया। उन सांसदों को भी धोखा दिया, जो वित्त मंत्री के बजट भाषण को सुन रहे थे। डिफेंस बजट में एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई गई है। चीन से तनाव चल रहा है, लेकिन बजट में रक्षा को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। रमेश रॉव ने कहा की केंद्र सरकार ने मध्यवर्गीय और गरीब जनता सारे हक मार कर, इसीलिए कॉर्पोरेट टैक्स 18 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया, इस बजट मिडिल क्लास के साथ विश्वासघात, हुआ और अपने कॉर्पोरेट घराने को लेकर मोदी सरकार ने चिंता दर्शाई है। पुरा देश मोबाइल रिचार्ज की बड़ी कीमतों पर चिल्लाता रहा और यह सरकार बजट मोबाइल चार्ज सस्ता करने की बात कह गई, जो कि पहले ही सस्ता है, जनता को सिर्फ मुर्ख बनाने का काम किया गया।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत बनखंडी की मार्केट में एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 7 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कारवाई शुरू कर दी है।
17 वर्षों तक अस्थाई तौर पर सेवाएं देने के उपरांत प्राथमिक सहायक अध्यापकों से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों का कहना है कि पे -रिवीजन नियम 2022 के चलते वित्त विभाग द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्पों से इन अध्यापकों का वेतनमान बढ़ने की बजाय ₹3000 तक कम हो रहा है । इनका वेतनमान कम होने की वजह हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इन पर भी 2 साल के प्रोबेशन की शर्त लगाना है। यह वेतन विसंगति केवल हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ही उभर कर सामने आ रही है क्योंकि पंजाब में कर्मचारियों के लिए प्रोबेशन जैसी व्यवस्था नहीं होती । जेबीटी अध्यापकों सुरेंद्र ठाकुर, अक्षय कुमार, प्रितपाल चौहान, जगदेव जसरोटिया, मुल्खराज शर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, योगेश, सुरजीत, विनोद, मनोहर लाल, रमेश कुमार, यशपाल, नरेश कुमार का कहना है कि पंजाब में 2012 के पे रिवीजन के बाद 1 जनवरी 2016 को जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन 37000 से ज्यादा है जबकि हिमाचल प्रदेश में इसी तिथि को जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन 29700 रुपए है, जिस कारण जेबीटी अध्यापकों का मूल वेतन ही हिमाचल प्रदेश में पंजाब से 7000 रुपए कम है। इस वजह से पंजाब और हिमाचल के प्राथमिक अध्यापकों में 12000 से 13000 तक वेतन में अंतर आ रहा है। जिसका खामियाजा प्रोबेशन पर सेवाएं दे रहे इन अध्यापकों को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। इन अध्यापकों का कहना है कि जब हिमाचल प्रदेश पंजाब पे कमीशन के अनुरूप अध्यापकों का वेतन निर्धारित करता है तो वेतन में इतना अंतर किसलिए आ रहा है क्योंकि जेबीटी अध्यापकों को प्रदेश में आज भी वर्ष 2009 के पे रिविजन नियमों पर वेतनमान मिल रहा है। विगत में इन अध्यापकों में लगभग 17 वर्षों तक अस्थाई तौर पर अपनी सेवाएं प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में दी है परंतु जहां पे रविजिन से नवनियुक्त अध्यापकों को फायदा होता है लेकिन प्रोबेशन पर होने के कारण वित्त विभाग द्वारा सुझाये गए सभी विकल्पों से इन अध्यापकों को उल्टा नुकसान हो रहा है। इन अध्यापकों का कहना है कि पंजाब पे रविजिन 2021 में 20 जुलाई 2020 के बाद नियमित नियुक्त हुए अध्यापकों को केंद्र का वेतनमान देने का विकल्प भी दिया गया है जबकि हिमाचल प्रदेश में ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है और 15 प्रतिशत वाला विकल्प भी इन पर लागू नहीं होता। इन अध्यापकों ने प्रदेश सरकार और वित्त विभाग से इनके लिए भी पंजाब की तर्ज पर प्रोबेशन की शर्त को खत्म कर नियुक्ति के समय से 2.25 का विकल्प दिए जाने की बात कही है जिससे इन अध्यापकों को भी नए वेतनमान का फायदा मिल सके। अगर प्रदेश सरकार और वित्त विभाग इन अध्यापकों के लिए शीघ्र ऐसी अधिसूचना जारी नहीं करता तो एक प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिये बाध्य होना पड़ेगा ।
खण्ड हेल्थ सोसायटी डाडासीबा के नेशनल हेलथ मिशन के कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर है। ब्लॉक के प्रधान पंकज शर्मा तथा जनरल सेक्रेटी पल्लवी ने बताया कि सरकार को 5 जनवरी को सूचित कर दिया गया था की पूर्ण राज्यतव दिवस के मौके पर अगर सरकार इन कर्मचारियों के लिए किसी प्रकार की नीति या रेगुलर पे स्केल और रेगुलराइजेशन की घोषणा कर देती है तो और भी जोश के साथ काम किया जाएगा लेकिन सरकार के उदासीन रवाये के रहते हुए न 25 जनवरी को घोषण की गयी और न कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा की गयी। उसको देखते हुए आज 2 तारीख को सांकेतिक हड़ताल की गयी हैं और आगामी रूपरेखा इसके बाद तय होगी की क्या किया जाएगा ।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में प्राचार्य स्वाति अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ग्रोथ से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि तकनीकी के प्रयोग से इस कोविड़ महामारी के दौर में विषयों को रोचक बनाकर बच्चों को सिखाया जा सकता हैं | तकनीकी के प्रयोग से विषय को समझने में आसानी होती है और कम समय में बच्चों के ज्ञान का परीक्षण भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है | इस कार्यशाला में कई विषयों पर चर्चा की गई| विद्यालय की संगणक शिक्षिका शिखा ने टूनटास्टिक ऐप के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बतलाया | इसमें बताया गया कि एनिमेशन के द्वारा किस प्रकार विषय को पढ़ाया जाता है| इसके माध्यम से विषय सजीव व रोचक बन जाता है | विद्यालय की गणित शिक्षिका रीतिका ने गणित विषय में तकनीकी के प्रयोग के बारे में बताया | जिसमें लाइव वर्कशीट, स्कूइड ऐप, कुईजी ऐप के बारे में विस्तार से बतलाया तथा विज्ञान शिक्षक रिंकू धीमान ने काहूत ऐप के माध्यम से बच्चों को किस प्रकार कार्य दिया जाए और काहूत डॉट कॉम पर बनाई जाने वाली क्विज के बारे में विस्तार से बतलाया | विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका अनिता ने फन डे पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और सब्जेक्ट एनरिचमेंट के बारे में विस्तार से बताया | शब्दभंडार वृद्धि ,लाइफ स्किल, क्लास लाइब्ररी व ई – लाइब्ररी के अनुप्रयोगात्मक पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया | विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका किरण बिष्ट ने योग्यता आधारित शिक्षा के बारे में विस्तार से बताया | बच्चों को चित्रों के माध्यम से विषय को समझने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराते हुए शिक्षण अधिगम करवाना चाहिए | उन्होने जॉली फोनिक्स लेसन, बाम्बूजले.कॉम, क्विक ड्रॉ, ए.आर.एनिमल साइट के अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बताया | कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की तकनीकी के सहयोग से शिक्षण कार्य अत्यधिक सुगम एवम् रोचक बनता है। वर्तमान कोविड महामारी के दौर में तकनीकी के बहुआयामी प्रयोग के द्वारा बच्चों को रुचि के साथ पढ़ाई से जोड़ा रखा जा सकता है ।
नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 02 फरवरी को विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत डाडा सीबा में ओरियंटेशन ऑफ यूथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ज़िला परिषद अनीता सपेहीया उपस्थित रही। उनके साथ ग्राम पंचायत डाडा सीबा के उपप्रधान परमेश्वरी दास, बी.डी.सी. मेंबर शमा कुमारी, बार्ड पंच सीमा कुमारी और रीता रानी मौजुद रहे। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में युवाओं को अलग अलग विषयों पर ज्ञान दिया गया तथा जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल और जूनियर कमेटी के सदस्य के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में यूवाओ को बताया तथा उन्हें आगे बड़ने के लिए प्रेरित किया। युवा कार्यक्रम में युवाओ को अलग-अलग विभाग की जानकारी दी गयी ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रोफेसर डॉ दिनेश शर्मा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है, यह सफलता एक युवा की प्रबल इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। यदि हमारे देश में जरूरत है तो सिर्फ युवाओं को एक अच्छे मार्गदर्शन की जो हमेशा उनको एक सकारात्मक रास्ते पर चलने को प्रेरित करता रहे। डॉ दिनेश ने युवाओं को जागरूक करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जिस तरह से देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते हुए भूमि, श्रम, तरलता और कानून से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसांखि्यिकी की मांग को और भी ज्यादा मजबूती देने का आह्वान किया है। इन आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ से आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा किया जा सकता है। शिवानी मेहरा ने यूवाओ को हेल्थ डिपार्टमेंट की कुछ स्कीम के बारे में बताया तथा यूवाओ को अपनी सेहत का ध्यान रखने के सलाह दी। उन्होंने यूवाओ को कोविड-19 के निर्देशों को मानने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ग्राम पंचायत डाडा सीबा के पूर्व जिला परिषद अनीता ने युवाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किताबे न सिर्फ हमे ज्ञान देती है, बल्कि किताबे हमारी अच्छी दोस्त भी बन सकती है। इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा के द्वारा विभिन्न विभाग से आए अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के स्वयंसेवी नेहा मेहरा, राजेश, सुखदीप उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
दी बलघार आदर्श मत्स्य सहकारी समिति डाडा सीबा के सचिव विनय सपेहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मछली की नीलामी ठेका द्वारा बोली 9 फरवरी 2022 को आम इजलास में निर्धारित किया गया है। यह बोली मत्स्य अधिकारी डाडा सीबा कार्यालय में 9 फरवरी बुधवार 11 बजे निर्धारित की गई है। इसलिए सभी साधारण सदस्यगण व सम्बधित ठेकेदार निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने की कृपा करें। जो मछुआरा व ठेकेदार निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित नहीं होगा उसका बाद में कोई एतराज नहीं माना जाएगा। प्रत्येक बोली दाता को बोली देने से पहले सभा के पास एक लाख रुपये जमा करवाने होंगे व ठेकेदार ही बोली देने का हक रखेगा।


















































