फर्स्ट वर्डिक्ट। राजेश कतनौरिय पुराना बस अड्डा जवाली के समीप करीबन आठ साल पहले आठ लाख की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए अब नगर पंचायत जवाली के पूर्व पार्षद व पूर्व प्रधान रवि कुमार ने प्रशासन व पर्यटन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रवि कुमार ने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा 1100 पर शिकायत की है। कि जवाली पंचायत में पर्यटन विभाग द्वारा उक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था। एल्युमिनियम के दरवाजे, मेन गेट पर ग्रिल लगी हुई है। इस सार्वजनिक शौचालय को मात्र पानी का कनेक्शन ही दिया जाना शेष है, लेकिन राजनीति के कारण आजतक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। भाजपा राज में भी इस सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। पानी के कनेक्शन के अभाव में यह सार्वजनिक शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है। इसके दरवाजे टूटने शुरू हो गए हैं। ग्रिल पर ताला लटका हुआ है। शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद रवि कुमार ने कहा कि जवाली बाजार में करीबन 300 दुकानें हैं जहां पर लोगों का अकसर आना-जाना लगा रहता है ,लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण हर किसी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग खुले में शौच करने के लिए बाध्य हैं जिससे गन्दगी फैल रही है। इस सार्वजनिक शौचालय को खुलवाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाया गया है, लेकिन कान पर जूं तक नहीं रेंगी। रवि कुमार ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक शौचालय जवाली को पानी का कनेक्शन देकर चालू नहीं करवाया तो दुकानदारों को साथ लेकर मिनी सचिवालय जवाली के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के कहा है की इस बारे में जल शक्ति विभाग को लिखा जाएगा तथा पानी का कनेक्शन मिलते ही इसको अतिशीघ्र ही चालू करवाया जाएगा। जवाली से I
विनायक ठाकुर/डाडासीबा भारत रतन डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सोशल ऑर्गेनाइजेशन जसवा प्रागपुर द्वारा ब्लॉक लेबल पर डाडासीबा में मनाने का निर्णय लिया है | ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष रजिंदर सिंह गोगा ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। परंतु इस बार 14 अप्रैल 2022 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन डाडासीबा में ब्लॉक स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा | इस उपलक्ष्य में शीघ्र ही एक बैठक ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी के साथ की जाएगी, जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम से संबंधित हर पहलू पर चर्चा होगी ।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा से युवा कांग्रेसी नेता मनोज कुमार (सन्नी) को पंजाब चुनावो में जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पठानकोट जिला के जिम्मे पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्य्क्ष मनोज कुमार ने शीर्ष नेतृत्व ओर इंचार्ज पंजाब चुनाव कंट्रोल रूम एवं पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार गोकुल बुटेल का इस ताजपोशी पर धन्यवाद व्यक्त किया है। मनोज कुमार ने इस ताजपोशी पर प्रदेश अलकामन का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर गोमा को पंजाब विस चुनाव के लिए आरक्षित विस क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एआईसीसी के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने यह नियुक्ति की है। शाम चौरासी ने विस क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाए जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब में बहुमत से कांग्रेस सत्ता में आ रही है और शाम चौरासी से निवर्तमान कांग्रेस विधायक व इस बार के उम्मीदवार पवन कुमार भारी बहुमत से फिर विधायक बन कर विधानसभा जाएंगे।
विनायक ठाकुर/डाडासीबा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाडासीबा में बुधवार को वितरण सामारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान इसी स्कूल मे बीते साल बतौर रिटायर हुए स्कूल प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में अपनी हाजरी भरी वही इस मौके पर गत वर्ष अच्छे अंक लेकर प्लस टू परिक्षा मे पास हुई दो मेधावी छात्राओं पायल मेहरा व निकिता को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पवन शर्मा द्वारा प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100 "1100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाडा सीबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर गणेश शर्मा व स्कूल स्टाफ मुकेश कुमार, सनी, अशवनी सपेहिया, सजूं पुरी व सुरजीत उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद होने वाले 7 वीर सैनिकों में से हिमाचल के 2 युवा सैनिक भी हैं। घुमारवीं के गांव सेऊ के 22 वर्ष के अंकेश भारद्वाज और कांगड़ा के बैजनाथ के महेशगढ़ के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांवों में पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार शहीदों की पार्थिव देह पहले तेजपुर (अरुणाचल प्रदेश) फिर उसके बाद गुवाहाटी पहुंचेंगी। फिर वहां से हवाई सेवा द्वारा दिल्ली और फिर पठानकोट पहुंचाई जाएंगी। पठानकोट से सड़क मार्ग द्वारा दोनों शहीदों को के पैतृक गांवों के लिए भेजी जाएंगी।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी उदासीन आश्रम अष्टभुजा ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि की नवमी के उपलक्ष पर पंजाब से आए भगत प्रदीप व साथियों ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे के व्यजनों से माँ को भोग लगाया गया। इस मौके पर आश्रम के महंत श्री ब्रहम ऋषि जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा माँ से प्रार्थना की है कि कोरोना नामक वैश्विक महामारी इस संसार से जल्दी से जल्दी खत्म हो ताकि सभी जन अपनी कार्यों को संपूर्ण कर सके। इस मौके पर हवन का आयोजन भी किया गया। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आश्रम में मोहन मुनि महाराज, राम जी, बालकृष्ण, सुमित मिश्रा, पंडित योगेंद्र मुनि भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पिछड़ी व दूरदराज पंचायत टिहरी के पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहगल और स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से जोरदार मांग की है ताकि इस पिछड़े और दूरदराज क्षेत्र में लोगों की सेहत की बेहतर देखभाल हो सके यहां पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर स्टाफ और मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सके। क्षेत्र के समाजसेवी लोगों, देशराज पठानिया, केहर सिंह ठाकुर, सरिता धीमान, सुरेंद्र कुमार, मान चंद ,कृष्णा देवी, सुमन देवी, अंजू देवी, मनोहर लाल आदि ने यहां जारी प्रेस बयान में बताया की मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है परंतु स्वास्थ्य केंद्र का मौजूदा भवन जहां बनाया गया है वहां पर थोड़ी बहुत जगह वन विभाग की भी है । लोगों ने विधायक रमेश धवाला से आग्रह करके इस भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था और इस बाबत औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी स्वास्थ्य विभाग ज्वालामुखी के माध्यम से वन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था ज्वालामुखी वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ज्वालामुखी से जो फाइल उनके पास आई थी उसे वन मंडल अधिकारी देहरा के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है ताकि यह कार्य शीघ्र पूरा हो सके। इस संदर्भ में स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धबाला ने बताया कि शीघ्र ही टिहरी क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा टिहरी में स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जाएगा भूमि को स्वास्थ्य विभाग के नाम करवाया जाएगा और शीघ्र ही मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह करके टिहरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। यहां पर स्वास्थ्य विभाग का नया आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनकर तैयार हो पर्याप्त संख्या में डॉक्टर स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध हो, आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बाहर ना जाना पड़े।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी देश में अब तक की लोकतंत्र की रिवायत प्रधानमंत्री चुनने की रही है, लेकिन बीजेपी ऐनकेन प्रकरण से देश को तानाशाही के दौर में धकेल रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि स्टेट हो या सेंटर सत्ता पर जन विश्वास में लगातार गिरावट आई है। इसलिए अब बीजेपी का जहाज डूबना तय है। हिमाचल के उपचुनावों में प्रदेश की जनता अपना संदेश दे चुकी है। शुन्य विकास के दौर में प्रदेश कर्जे के पहाड़ के नीचे दबा बिलबिला रहा है। संजय रत्न ने कहा कि कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल में 45 हजार करोड़ रुपए का कर्जा उस स्थिति व जिम्मेदारी के बीच हुआ जिसमें कांग्रेस ने समूचे हिमाचल का निर्माण किया है। जबकि दूसरी ओर 4 वर्षों में शुन्य विकास के दौर में 25 हजार करोड़ रुपए का कर्जा बढ़ा है। जिसका जवाब अब जनता बीजेपी से मांग रही है। कर्जे का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी बीजेपी इस मामले पर कोई सफाई नहीं दे पा रही है। क्योंकि सवाल उठता है कि जिस दौर में विकास शुन्य रहा, भ्रष्टाचार चरम पर रहा तो ऐसे में प्रदेश पर चढ़ा 25 हजार रुपए का कर्जा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद को स्थापित करने का काम कर रही बीजेपी को आम आदमी के हितों से कुछ लेना-देना नहीं है। राजनीतिक विरोधियों को व्यक्तिगत विरोधी मानते हुए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए बीजेपी सरकार ने ईडी, सीबीआई जैसे सर्वोच्च संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया है। हर वर्ग से टैक्स वसूलने की तरह-तरह की नीतियां बनाकर सरकार देश को कॉर्पोरेट की तर्ज पर चला रही है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश का शिक्षित बेरोजगार युवा लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के दलदल में अपने आप को बेबस व लाचार मान रहा है। संजय रत्न ने कहा कि हद तो यह है कि देश में सिर्फ बीजेपी ही अपने आप को ठीक बता रही है जबकि देश और प्रदेश की जनता बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुकी है। आम जनता को नसीब हो रही दाल-रोटी, बेरोजगारी, सीमेंट की बोरी व साग-सब्जी की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन सरकार टैक्स वसूलने की कारीगिरी दिखा रही है। पर्यटन उद्योग व व्यापार जगत हाल-बेहाल है , लेकिन बीजेपी चुनावी वर्ष में अब जनता को झूठ वायदे करते हुए फिर सौदेबाजी में लगी है।
धर्मशाला। मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इसी के चलते मैक्लोडगंज के समीप धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि जिले के मैदानी क्षेत्रो में धुप के साथ-साथ बादल भी छाए रहे। धौलाधार की पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी के कारण शीत लहर का प्रकोप भी एक बार फिर से बढ़ गया है। बता दें कि दिन हुई बर्फ़बारी से ऊपरी इलाको एवं मैदानी इलाको में बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ अरुणाचल प्रदेश में रविवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सात जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। बिलासपुर घुमारवीं के 22 वर्षीय अंकेश भारद्वाज के बाद कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह ने भी देश के लिए अपनी शहादत दे दी है। राकेश की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश करीब सात साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। राकेश सिंह का कुछ समय पहले ही अंजली देवी से विवाह हुआ था और उनका छह माह का बच्चा भी है। छह माह की उम्र में ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। राकेश के पिता जिगरी राम भी सेना से रिटार्यड हैं। बताया जा रहा है कि राकेश चार महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
धर्मशाला। धर्मशाला स्थित जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 12 फरवरी को राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगवां में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक एकीकृत चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कैम्प की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोयायटी रक्तदान शिविरों, स्वास्थ्य शिविरों व जागरूकता शिविरों का समय-समय पर आयोजन कर गरीब लोगों को निःशुल्क दवाईयां, चिकित्सा सुविधा और विशेष व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर रही है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में पीड़ितों को आवश्यक राहत सामग्री व दवाईयां उपलब्ध करवाने में भी सोसायटी हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर मेें रक्तदान शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक तथा पंचकर्मा पद्धति के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान वृद्ध व्यक्तियों को आधुनिक तकनीक की वस्तुओं का प्रयोग करने बारे जानकारी दी जाएगी। शिविर में महिलाओं को संतुलित पोषण आहार के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। एडीसी ने बताया कि शिविर के दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण व्हील चेयर, बैसाखियां, कानों के लिए सुनने की मशीनें इत्यादि प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी, सीएमओ कार्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गुरमीत कटोच, आयुष विभाग से डॉ.बृज नंदन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, निदेशक एजुकेयर इंडिया हरजीत सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी में डीएसपी ज्वालामुखी चंदपाल सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब, नशा निवारण समिति एवं पंचायत प्रमुखों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों और यातायात नियमों की पालन से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ती चोरी, अन्य अपराधों की रोकथाम व नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध बारे भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी पंचायतों के सदस्यों को भी प्रोत्साहित किया गया कि वे स्वयं सीसीटीवी कैमरे लगवा कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। इस दौरान पुलिस थाना ज्वालामुखी के एसएचओ सुरेंदर धीमान, नाजर सिंह ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती तमाम पँचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते नैहरनपुखर में देर सायें पुलिस ने गश्त के दौरान एक 24 वर्षीय युवक जो कि गांव मरियाना डाकघर व तहसील ज्वाली का रहने वाला बताया जा रहा है उससे 2.04 ग्राम चिट्टा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डबल इंजन की सरकार दोबारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए आज ग्राम पंचायत चचियां व ग्राम पंचायत कलुंड में आयोजित अलग-अलग जनसभा को संबोधित करते हुए। भाजपा नेता कपूर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने एक से एक नई योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए प्रारंभ की हैं, लेकिन खेद का विषय यह है कि कांग्रेस पार्टी योजनाओं की सराहना में एक शब्द भी व्यक्त नहीं कर पाई है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना व हिम केयर योजना हर गरीब से गरीब परिवार के लिए एक बहुत बड़ा जीने का हौसला है। करोड़ों लाखों परिवार इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के लोग प्रशंसा करने के बजाए इन योजनाओं को लेकर भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना जैसी अनेकों केंद्र सरकार की योजनाएं पूरी तत्परता के साथ आम जनमानस के जीवन में एक जोश का संचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश कि जयराम सरकार ने विकास के हर क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाया है। भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश बेशक छोटा प्रदेश है, लेकिन विकास के क्षेत्र में बड़े प्रदेशों से भी आगे निकल कर प्रदेश को एक नई ऊंचाई देने का काम किया है। अगर किसी को समाज के क्षेत्र में सामाजिक पेंशन भी लगती है तो मुख्यमंत्री की कृपा से ही लगती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं की एक आदत है कि जैसे ही सरकार के हाथों से किसी गरीब का भला होता है चाहे उसको पेंशन लगती है या घर मिलता है उसका झूठा श्रेय लेने के लिए यह पत्र लिखकर लाभार्थी परिवार को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं कि यह पेंशन उन्होंने अपने घर से लगाई है न कि जयराम सरकार ने। उन्होंने इस अवसर पर चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब झूठा श्रेय लेना छोड़ दे। क्योंकि जनता अब कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले कुछ समय से मनरेगा कल्याण बोर्ड के अंतर्गत जो मनरेगा में दिहाड़ीदार हैं उनके साथ गोरख धंधा खूब जोर शोर से चल रहा है। ऐसे भी कुछ बिचौलिए हैं जो मनरेगा दिहाडीदार को कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत करने का काम करते हैं, वह उनसे 500 से लेकर 1000 रुपए तक गैरकानूनी रूप से वसूल कर रहे हैं और यही नहीं जब योजना में लाभार्थी को कोई संस्कृति मिलती है उसमें भी कमीशन खोरी जमकर हो रही है। उन्होंने जन जागरण अभियान के अंतर्गत हर जनसभा में मनरेगा के दिहाड़ीदारों से यह अपील की है कि मात्र 10 रुपए, दो फोटो, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक खाते की कॉपी वह मेरे तक पहुंचाने का प्रयास करें, 15 दिन के भीतर उनका कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा कर उनको कॉपी तैयार करके प्रदान की जा सके।
मनोज कुमार / कांगड़ा पटवार एवं कानूनगो महासंघ की तहसील इकाई कांगड़ा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उपमंडल अधिकारी (ना.) कांगड़ा अभिषेक वर्मा के माध्यम से वेतन विसंगतियों को लेकर मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर एसडीएम महोदय ने वेतन विसंगतियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुना। संघ के मुताबिक अनुबंध पर कार्यरत पटवारियों व प्रोबेशन पर कार्यरत पटवारियों को नए वेतनमान में काफी नुकसान हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उक्त वेतन विसंगतियों को दूर कर समस्या का हल करने को कहा है।
विनायक ठाकुर/रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते चपडुही डा पीरसलूही निवासी राहुल मैहता पुत्र दिनेश कुमार ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि अज्ञात चोरों द्वारा देर रात को उनके में चोरी कर ली जिसमें उनके कीमती जेवरात चोरी हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका बालू टिक्का,सोने के टॉप्स,चांदी की फुलमोली चांदी,सोने की बालियां, चांदी का हार व पैरियां थी जिसकी कीमत लगभग 90000 से 95000 हजार बताई जा रही है । मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज कर लिया है।
विनायक ठाकुर/देहरा रावमापा बाल गरली में प्रख्यात डॉ रेड्डी प्रयोगशाला का भर्ती अभियान दिनांक 10-02-2022 दिन वीरवार समय 10 बजे सुबह से किया जा रहा है । विदित रहे इसका आयोजन स्कूल स्तर पर क्षेत्र में दूसरी बार हो रहा है। इसमें बच्चों में साक्षात्कार प्रक्रिया में पात्रता की उम्र 18 से 20 साल के बीच (जन्म 10 फरवरी ( 2002 से 10 फरवरी 2004 के बीच) तथा बच्चों ने 10+2 मेडीकल /नॉन मेडीकल 60% अंकों के साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में दक्षता के साथ उतीर्ण की हो । चयनित विद्यार्थियों का सालाना वेतन 1.60 लाख तक अच्छे छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा । साथ में साक्षात्कार में आने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ 10+2 अंक तालिका दो पासपोर्ट साइज फोटो, कोई पहचान पत्र जैसे पेन कार्ड, आधार कार्ड वगेरा तथा निवास प्रमाण पत्र लाना होगा। इस प्रयोगशाला की इस नई पहल से क्षेत्रवासियों में एक खुशी की लहर है। अधिक जानकारी के लिए न० 9805676627 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है । उपरोक्त जानकारी स्कूल बाल गरली के एसएमसी प्रधान अनूप कुमार ने दी है।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमंडल देहरा अंतर्गत पड़ते गांव नैहरन पुखर दयाल के रहने वाले सैनिक वरिंदर कुमार सुपुत्र स्वर्गीय शशिपाल की सोमवार को मौत हो गई बताया जा रहा किडनी फेल होने की वजह से अचानक उक्त फौजी की मौत हो गयी थी। असम राइफल्स के जवान वरिंदर कुमार इन दिनों असम की राजधानी गवाहटी में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले समस्या होने पर परिजन उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ ले गए। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया वहीं उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गाँव नेहरन पुखर ले आया गया जहां उनका मंगलवार सुबह पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया आपको बता दें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनकी अंत्योष्टि हुई। इस दौरान देहरा के विधायक होशियार सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिओम शर्मा,उप-प्रधान दयाल अजय कुमार जफ्फा,उप-प्रधान ढलियारा वीरेंद्र मनकोटिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें इस मौके पर समस्त क्षेत्रवासियों की आंखे नम हो गयी । 34 वर्षीय उक्त जवान का यू अचानक चले जाना सब के लिए दुखदाई है ।
विनायक ठाकुर/देहरा उपमण्डल देहरा में मंगलवार को देव भूमि क्षत्रिय संगठन एवम सवर्ण मोर्चा देहरा के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को प्रदेश मुख्यसलाहकार रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में 50 लोगो ने एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन के माध्यम से ज्ञापननुमा पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने सवर्ण समाज के ऊपर लगाए जा रहे एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हो रहे मामलों से पीड़ित हो रहा है। जिसमे की लगभग सभी मामलो शिनाख्त करने पर झूठे पाए जाते है जिससे दिन प्रतिदिन स्वर्ण समाज के लोगो का मनोबल गिरता जा रहा है। देवभूमि क्षत्रिय संग़ठन ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि हिमचाल प्रदेश देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को पिछले कल रात ग्यारह बजे नाहन पुलिस गिरफ्तार किया गया और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है जो की अति निंदनीय है व स्वर्ण समाज ऐसे झूठे एट्रोसिटी एक्ट के तहत दर्ज हो रहे मामलों की निंदा की है। इस दौरान संग़ठन ने रोष व्यक्त करते हुए देहरा तहसील चोंक से लेकर एसडीएम कार्यालय देहरा तक नारेबाजी करने के साथ भारी प्रदर्शन किया।इस दौरान कांगड़ा उपाध्यक्ष सतविंदर गुलेरिया,गुरचरण सिंह टोहरा,रमन शर्मा,यश पठानिया,विवेक शर्मा,नीरज कुमार,संजीव राजपूत,पुष्पिंदर चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते वार्ड - सात बोहन डाकघर व तहसील ज्वालामुखी निवासी व्यक्ति के कब्जे से पांच बोतल देसी शराब मार्का सन्तरा बरामद की है। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया पुलिस ने नशे के सौदागरों से सख्ती से निपट रही है।नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत पट्टा जाटियाँ के व्यक्ति ने लापता हुए बेटे को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार पट्टा जाटियाँ के अनूप सिंह ने पुलिस थाना ज्वाली में लिखित निवेदन करते हुए बताया है कि उसका करीब 30 बर्षीय बेटा सिकन्दर सिंह जो कुछ अस्वस्थ चल रहा था पहली फरबरी से घर से लापता है। उसकी रिश्तेदारों और जान पहचना वालों के पास भी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार थक हार कर अनूप सिंह ने बेटे को ढूंढने के लिए पुलिस थाना ज्वाली में निवेदन किया है। वहीं उपमण्डल पुलिस अधिकारी सिदार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लापता हुए युवक की रिपोर्ट दर्ज कर सभी थानों व् चौकियों को सूचित कर दिया है। जैसे ही कुछ जानकारी मिलती है तो तुरन्त परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।
जसवां:परागपुर के कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि मोदी सरकार के बजट ने जनता की उम्मीदों को धारा शाही किया है और इस बजट के जरिए मोदी सरकार का गरीब व आम आदमी विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा इस बजट में वेतनभोगी वर्ग और गरीबों के लिए कुछ नहीं है। आज यहां जारी एक बयान में सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि बजट में बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त आम आदमी को कुछ भी राहत नहीं दी गयी और जनता के सपने तार-तार हो गए हैं। गरीब और किसानों को बजट में कुछ नहीं दिया गया है जबकि बड़े-बड़े पूंजीपतियों पर मोदी सरकार अपनी आदत के अनुसार मेहरबान रही है। कर्मचारियों के हाथों में भी सरकार ने झुनझुना थमाया है। आयकर स्लैब में कोई परिवर्तन ना करके वेतन भोगी वर्ग की कमर तोड़ने का पूरा इंतजाम मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट मे घिसे पिटे जुमलों और शब्दों के मायाजाल की वानगी ही दिखती है। बजट में किसानों की आय दोगुनी करने का कोई जिक्र नहीं है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं पर कुछ नहीं किया गया। मनकोटिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के दावे करने वाले भाजपाईयों से प्रदेश की जनता यह पूछ रही है कि हिमाचल में रेल विस्तार के बड़े-बड़े दावों का क्या हुआ। एयरपोर्ट के लिए बजट क्यों नहीं मिला। हिमाचल के लिए औद्योगिक पैकेज घोषित क्यों नहीं हुआ। प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय मंत्री प्रदेश के हितों की पैरवी करने में नाकामयाब क्यों रहे। मनकोटिया ने सवाल किया कि जिस बजट में आम आदमी के हित सूली चढ़ा दिए गए हो, वह बजट भाजपा नेताओं को जन हितैषी बजट कैसे नजर आ रहा है, यह जनता की समझ से भी परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आत्ममुग्धता की स्थिति में जी रहे हैं और समय आने पर जनता अपने वोट की चोट से भाजपा का घमंड चूर चूर कर देगी।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा अंतर्गत पड़ते गांव नैहरन पुखर दयाल के रहने वाले सैनिक वरिंदर कुमार सुपुत्र स्व. शशिपाल की सोमवार को मौत हो गई बताया जा रहा किडनी फेल होने की वजह से अचानक उक्त फौजी की मौत हो गई। असम राइफल्स के जवान वरिंदर कुमार इन दिनों असम की राजधानी गवाहटी में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले समस्या होने पर परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेहरन पुखर की खड्ड में मंगलवार सुबह गांव में ही होगा। वह 2006 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे हैं। दयाल पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार जफ्फा ने बताया कि वरिंदर ठाकुर बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था उनका यूं अचानक चले जाना हम सब के लिए बहुत ही दु:खदायी है। भगवान फौजी भाई की आत्मा को शांति दें। खबर की पुष्टि करते हुए सैनिक के भाई अंकुश ठाकुर ने बताया कि उनके भाई ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। चिकित्सकों ने बताया कि किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई है।
विनायक ठाकु। जसवां परागपुर शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से उनके आवास स्थान जसवां में मुलाकात की। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमिंदर भट्टी, राष्ट्रीय युवा प्रधान इशांत शर्मा, पंजाब लीगल सेल प्रधान केतन शर्मा तथा पंजाब यूथ चेयरमैन सोनू राणा भी उपस्थित थे। शिवसेना हिंद की राष्ट्रीय टीम ने उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को चुनरी तथा तलवार देकर सम्मानित किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस हलके को कैबिनेट मंत्री मिला है और बिक्रम ठाकुर के मंत्री बनने के उपरांत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर बिक्रम ठाकुर ने आईपीएच और पीडब्ल्यूडी का अलग से डिवीजन खुलवाया गया है। टैरेस में मॉडल आईटीआई, कोटला वेहड़ में डिग्री कॉलेज, कूहना में फार्मसी कॉलेज, जंडौर में पॉलिटेक्निकल कॉलेज, रक्कड में कॉलेज का निर्माण, भरोली जदीद में अटल आदर्श विद्यालय, संसारपुर टैरेस में एचआरटीस का डिपो, कोटला बेहड में बैटनरी पॉलीक्लिनिक, चनौर में इंडस्ट्रियल सैटअप के साथ साथ डाडासीबा सीएससी का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल करवाया गया है। डाडासीबा सिविल हॉस्पिटल को अल्ट्रासाउंड मशीन, जबकि पीरसलूही और कस्बा कोटला अस्पतालों को डिजिटल एक्स रे मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तथाकथित समाजसेवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका असली उद्देश्य विधानसभा का चुनाव लड़ना है और यह समाजसेवा के नाम पर ड्रामेबाजी कर रहे हैं। निशांत शर्मा ने कहा कि इस तरह के लोगों की कारगुजारियों से जनता भली-भांति परिचित है तथा आने वाले दिनों में शिवसेना हिंद जल्द ही इनके चेहरे बेनकाब करेगी।
र्स्ट वर्डिक्ट। जयसिंहपुर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, तलवाड़ में आज कोविड-19 से बचाव के लिए संस्थान के प्राचार्या की निगरानी में 'विशेष टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस टीकाकरण शिविर का संचालन, सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, लंबागांव से आई एक मेडिकल टीम ने किया। इस टीकाकरण शिविर में संस्थान के 15 से 18 आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले कुल 79 विद्यार्थियों का दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण किया गया। उपरोक्त टीकाकरण शिविर का समन्वय, संगीता शर्मा, व्याख्याता (गणित) द्वारा किया गया। टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए धीरज गुप्ता, एचओडी इस विशेष (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) द्वारा बीएमओ थुरल केएल कपूर और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र, लंबागांव से आयी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया।
मनोज कुमार /कांगड़ा विधायक पवन काजल ने सोमवार को जोगीपुर पंचायत में खेल मैदान का निरीक्षण किया। काजल ने कहा पंचायत समिति क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए बढ़िया खेल मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने अपनी निजी मशीन लगातार चार दिन लगा कर मैदान को समतल करवा कर जमीन की उपलब्धता देखी। काजल ने कहा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव जहां पर खेल मैदान बनाने के लिए जगह उपलब्ध होगी वह विधायक निधि से 15 लाख रुपए इसके विकास के लिए दे रहे हैं । जोगीपुर पंचायत में भी शीघ्र ही खेल मैदान का निर्माण करवा दिया जाएगा।इस मौके पर पंचायत प्रधान रिम्पल ने कहा कि गांव में खेल मैदान नहीं होने के चलते स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने से वंचित रहना पड़ रहा है उन्होंने विधायक पवन काजल से पंचायत की तरफ से खेल मैदान का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग रखी। उप प्रधान अरुण कुमार ने खेल मैदान को निजी मशीन लगाकर समतल करवाने पर विधायक पवन काजल का आभार जताया। इस मौके पर, प्रवीन कुमार, धीरज शर्मा, कश्मीर सिंह, ऊमा देवी, डिंपल कुमारी, रानी देवी, रंजना, गायत्री, कृष्ण कुमार, शशी, अर्जुन, दीपक,आशीष भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर / इंदौरा थाना डमटाल के अन्तर्गत मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत डैकवां में गुप्त सूचना मिलने पर एक दुकान में छापा मारा,छापे के दौरान दुकान से डेटोनेटर,जिलेटिन ट्यूब व सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किए है।मामले की पुष्टि करते हुए नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व उप प्रधान सतीश कुमार उर्फ सेठी की दुकान से 6 डेटोनेटर,चार जिलेटिन ट्यूब व सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा उपरोक्त को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग मंडल के अंतर्गत काम कर रहे सरकारी ठेकेदारों ने अपने कार्य बंद करके मिनी सचिवालय में एकत्रित होकर एसडीएम कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री व अधिशाषी अभियंता मंडल कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदार यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र अतिशीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वह सैकड़ों की संख्या में बुधवार को एकत्रित होकर उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय का धर्मशाला में घेराव केरेंगे। प्रदेश व्यापी चल रही इस रोष प्रदर्शन में मंडल कांगड़ा के नवनीत शर्मा, अरविंद गर्ग, बृज किशोर धर्मशाला व लक्की शाहपुर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 माह से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सचिव व मुख्य अभियंताओं के हमारे प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई भी रूचि प्रदेश सरकार नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी से ठेकेदारों द्धारा टैंडर न डालने व नेगोशेसन का करने का फैसला लिया था, परंतु अब सरकार ने उन्हें काम बंद करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्धारा किए गए कार्यों का समय पर भुगतान, 2017 से पूर्व जीएसटी की अदायगी न करना तथा एक्स फार्म के बिना भुगतान न करना। उनका कहना है कि उनसे भुगतान के समय एक्स फार्म की मांग की जाती है, किंतु जब उनके द्धारा खनन नहीं किया जाता, तो विभाग उनसे एक्स फार्म की मांग क्यों करता है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को प्रदेश सरकार सहमति पूर्वक विचार करके वापस ले अन्यथा इस रोष को उग्र रूप दिया जाएगा। इस मौके पर पवन सूद, विनय गर्ग, प्रिंशु गर्ग, नागेश्वर मनकोटिया, वतन सिंह कालू, बिटटू पठानिया, अंकित गर्ग, चंद्रशेखर डोगरा, दिलबाग सिंह, अनिल, राजकुमार, अरबिंद, सुनील सैणी, गरीश, नीरज, राकेश वर्मा, अरूण मनकोटिया, अनिल सैणी, प्रदीप कुमार के अतिरिक्त दर्जनों ठेकेदार उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के 8 छात्र एमबीबीएस में चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा, उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा व स्टाफ ने जेई व नीट में चयनित छात्रों को स्कूल में आमंत्रित कर सम्मानित किया। जीएवी की श्रेया सिंगला लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी में चयनित हुई है। श्रेया के पिता राजेश कांगड़ा में दुकानदार है व माता गीता सिंगला गृहणी है। आनंदिता को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा मिला है। अनंदिता के पिता इंद्रकुमार पंचायत ऑडिटर व माता बनीता गृहणी है। आर्यन का चयन भी टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ है व आर्यन की बहन अदिती स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर है। सिमरनजीत कौर को मेडिकल कॉलेज चंबा मिला है। सिमरन की माता लेक्चरर व पिता दुकानदार हैं। पलक, मिताली व वृति को भी चंबा मेडिकल कॉलेज मिला है। इसके अतिरिक्त नितिन को हमीरपुर मिला है।रक्षित का चयन आईआईटी मंडी व वैभव शर्मा का एनआईटी हमीरपुर में मैकेनिकल, संकल्प सैनी व अर्शिया को इलेक्ट्रिकल, आयुष चौधरी एमटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन दीपक को मैथमेटिक्स इंजीनियरिंग, प्रिंस को केमिकल, अंशुमन राणा को सिविल इंजीनियरिंग, राघव भारद्वाज को इंजीनियरिंग फिजिक्स में एनआईटी हमीरपुर मिला है। वैभव के पिता विजय शर्मा व संकल्प सैनी के पिता सुरिंदर सैनी जीएवी में कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीएवी के लिए यह सुनहरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे छात्र एमबीबीएस व आईआईटी एनआईटी में चयनित हुए हैं और जीएवी का नाम रोशन करेंगे।
रोपवे के बाद धर्मशाला में जल्द लोग उठाएंगे sky bus का लुफ्त सुनील समियाल। धर्मशाला धर्मशाला में लंबे इंतजार के बाद लोग स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रोपवे के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग जल्द ही sky bus का लुफ्त लेंगे। जल्द ही स्काई बस में सफर करने का लुत्फ उठा पाएंगे। इस संबंध में शहरी विकास विभाग ने बकायदा प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार सिंह नेहरिया ने बताए कि इसी साल ही स्काई बस का काम भी शुरु हो जाएगा। अब स्काई-वे के निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ हो चुका है। इस प्रोजैक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया जा चुका है। मेयर ने बताया कि स्काई बस की सुविधा देने वाला धर्मशाला देश का प्रथम शहर बन जाएगा। यह है योजना की प्रपोजल स्काई बस योजना के तहत जो प्रपोजल बनाया गया है, इसके आधार पर ट्रैक का निर्माण गग्गल से भागसूनाग व धर्मशाला से फतेहपुर होकर डाढ तक बनाया गया है। पहले चरण में 15 स्टेशन बनाए जाने की योजना बनाई गई है, जो मुख्य जगहों को शहर के साथ जोड़ेगा। प्रपोजल के अनुसार यह ट्रैक 15.4 किलोमीटर का रहेगा। दूसरे चरण में ट्रैक की लंबाई को बढ़ाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 11.8 किलोमीटर है, जो कि गग्गल एयरपोर्ट से जतेहड़ होते हुए गग्गल पहुंचेगा तथा दूसरी ओर सिद्धबाड़ी-तपोवन से होकर डाढ तक बढ़ाया जाएगा, जिसमें 2 स्टेशन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित टै्रक के मार्ग के अनुसार शहर के निर्माण की सरंचना व आसपास की सुंदर जगहों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां स्थित मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र का दौरा किया। मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवां की स्थापना वर्ष 1936 में डाॅ. सरदार सिंह के नेतृत्व में की गई थी, जिसका प्रशासनिक नियंत्रण तत्कालीन पंजाब सरकार के कृषि विभाग के अधीन लायलपुर में था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है। भारत में यूरोपियन मधुमक्खी के आयात के लिए वर्ष 1930 से 1953 के दौरान विशेष प्रयास किए गए थे, परंतु समुचित ज्ञान के अभाव में ये प्रयास सफल नहीं हुए। भारत में वर्ष 1960 में एपिस मेलिफेरा को उत्पादित करने में सफलता मिली और इस अनुसंधान केंद्र में 1964 में इसे सफलतापूर्वक शुरू किया गया। राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इस अनुसंधान केंद्र के सफलतापूर्वक संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को और अधिक आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान केंद्र को विरासत केंद्र घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही इसे विरासत घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में 2.64 लाख शहद उत्पादन इकाइयां हैं और भारत में लगभग 30 लाख मधुमक्खी काॅलोनियां हैं। वर्ष 2020-21 के दौरान लगभग 1,25,000 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया गया। भारत शहद उत्पादन में विश्व में आठवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 2365 मधुमक्खी पालक हैं और प्रदेश में 5515.25 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शहद उत्पादन की अत्याधिक मांग है और इस दिशा में विभिन्न किस्में विकसित करने में अनुसंधान सहायक सिद्ध होगा। राज्यपाल ने प्रयोगशाला का भी दौरा किया और मधुमक्खी पालन की विधि में विशेष रूचि दिखाई। इससे पूर्व कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चाैधरी ने राज्यपाल का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, अनुसंधान और विस्तार कार्यों से राज्यपाल को अवगत करवाया। स्थानीय विधायक अरूण कुमार मेहरा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू हुए महाविद्यालय के उपलक्ष्य पर प्रवेश द्वार पर खड़े होकर अध्यापकों और छात्रों का खुशी के साथ स्वागत किया तथा इकाई अध्यक्ष भाषी पंडित ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए यथासंभव प्रयास करती रहती हैं और आज एक नई ऊर्जा के साथ छात्रों का स्वागत व अभिनन्दन किया
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमण्डल हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी से कक्षा 9वीं से 12वीं की टर्म- II परीक्षा की डेट शीट में बदलाव को लेकर उनके कार्यालय में मिला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने इन परीक्षाओं को कोविड काल की परिस्तितियोँ के चलते तथा शीतकालीन स्कूलों में छुटियों के कारण छात्र हित में अप्रैल में संचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही फीस जमा करने की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। फीस जमा के लिए महासंघ के सुझाव पर बोर्ड ने 21 फरवरी तक समय सीमा बढ़ा दी। तथा टर्म परीक्षाओं के लिए बदलाव का भी आश्वाशन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में डॉ जोगिन्द्र सिंह विभाग प्रमुख,संदीप शर्मा प्रान्त सचिव बोर्ड मामले, ज़िला कांगड़ा संगठन मंत्री देश राज तथा धर्मशाला खण्ड के अध्यक्ष संजय नरूला जी शामिल हुए।
मनोज कुमार / काँगड़ा खोली गांंव में सातवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर अपना प्रदर्शन दिखाया। इस प्रतियोगिता को यूथ क्लब सिंबल खोली (खोली) द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें कलेड गांव की क्रिकेट टीम नैना देवी क्लब विजेता रही। जबकि नगरोटा महाविद्यालय की क्रिकेट टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मूमेंटो दिए गए। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को ₹2100 व उपविजेता रही टीम को रुपए 1100 नगद दिए गए। आयोजको में सौरव, राहुल, साहिल, रजत, भुवनेश शामिल रहे। मुख्यातिथि के तौर पर श्याम वर्मा इस प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद रहे जिन्होंने अपनी तरफ से आयोजको को कुल 3100 रुपए नकद राशि दी। उनके साथ केवल प्रधान, अबू, मीतू, सुमंत वर्मा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
देश का बजट पेश किया जा चूका है और चार मार्च को प्रदेश का बजट भी पेश किया जाएगा। इस बजट से जनता को कई उम्मीदें है। हाल फिलहाल में सरकारी कर्मचारियों पर तो प्रदेश सरकार मेहरबान हुई ही है मगर अब बेरोजगारों, किसानों, बागवानों, युवाओं और आम जनता की निगाहें सरकार पर टिकी हुई है। केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रदेश में कई तरह की धारणाएं बन रही है, कांग्रेस इसे दिशाहीन बता रही है तो भाजपा इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी को ही दिशाहीन करार देती है। प्रदेश में बेरोज़गारी और महंगाई बढ़ रही है, कर्मचारी भी और राहत की उम्मीद में है और आम नागरिक भी बजट से उम्मीदें लगाए बैठा है। प्रदेश के कई बड़े मुद्दों और उद्योग और रोजगार सम्बंधित मुद्दों पर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने उद्योग, परिवहन, श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से विशेष बातचीत की। ठाकुर ने हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखी, साथ ही अपनी चिर परिचित शैली में विपक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। पेश है इस बातचीत के कुछ मुख्य अंश........... सवाल-केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और इसे केवल आंकड़ों का मायाजाल करार दे रहा है। विपक्ष का कहना है कि बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं मिला है और खासतौर पर बल्क ड्रग पार्क को लेकर भी कई उम्मीदें थी, लेकिन इसका भी जिक्र तक नहीं हुआ, क्या कहना चाहेंगे ? जवाब-आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है और केंद्रीय बजट में हर वर्ग का एक सामान ध्यान रखा है। क्यूंकि यह केंद्रीय बजट था लाजमी है देश के उत्थान की ही बात की जाएगी, लेकिन मुझे लगता है विपक्ष के लोगों में ज्ञान का अभाव है तभी वे बहकी -बहकी बातें और अनावश्यक टिप्पणी कर रहे है। केंद्रीय बजट में किसान, रोजगार, विकास सहित अन्य सभी जरूरी कार्यों के लिए बजट पास किया गया। कांग्रेस भी काफी समय सत्ता में थी तब उन्होंने कौन से ऐसे कार्य करवाएं, जिसे जनता ने ऐतिहासिक माना। चुनौती की बात करें तो कांग्रेस के समय से ज्यादा आज देश के आगे कई चुनौतियां है, फर्क सिर्फ इतना है कि कांग्रेस ने उन चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया और विकास नहीं हो पाया। आज भाजपा सरकार के आगे उस समय से ज्यादा चुनौतियां है लेकिन मौजूदा सरकार उन विपदाओं और चुनौतियों से लड़कर देश के विकास के आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर है। विपक्ष के लोग केवल राजनीति करना जानते है लोगों के मसलों से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता। मैं पूछना चाहता हूँ विपक्ष से कि यदि देश स्तर पर किसान को आर्थिक लाभ देने की बात की जा रही है तो क्या किसान हिमाचल के नहीं है, यदि युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही है तो क्या प्रदेश के युवा अन्य देश से आये है, मेरा आग्रह है विपक्ष के लोगों से की थोड़ा अपना ज्ञान बढ़ाए और फिर सरकार को घेरे। बजट में एक नया प्रोजेक्ट पर्वतमाला देने की बात की है जिसमे हिमाचल प्रदेश का नाम भी आया है। मेरा मानना है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई स्ट्रांग पॉइंट नहीं है। बल्क ड्रग पार्क की आप बात कर रहे है तो मैं कहना चाहूंगा कि यह बजट के स्पीच का हिस्सा नहीं है, बल्क ड्रग पार्क का कार्य पाइप लाइन में है, कुछ बाधा थी उसको भी दुरुस्तीकरण के लिए भेजा है और जल्द प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क बनेगा। सवाल-पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध में लाने की बात तो की जा रही है लेकिन अभी तक आर्डर पास नहीं हुए, क्या कारण है ? जवाब -पीसमील कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एचआरटीसी बसों को सड़क तक पहुँचाने के लिए ये कर्मचारी कार्य करते है। एचआरटीसी वर्कशॉप के हर छोटे बड़े कार्य को करने के लिए पीसमील कर्मचारियों की सहायता लेनी होती है। पीसमील कर्मचारियों को लेकर नीतिगत निर्णय लिया गया है और उसमें केवल नोटिफिकेशन होनी है, जो जल्द हो जाएगी। हम इस विषय में कार्य कर रहे है, निर्देश भी दिए जा चुके है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि अब तक भी हमने कर्मचारियों की आवाज़ सुनी है और हम आगे भी सुनेंगे और जो भी मसले होंगे उनको हल करने का प्रयास करेंगे और ये नोटिफिकेशन भी जल्द हो जाएगी। सवाल-एचआरटीसी के कर्मचारी कहते है कि समय पर वेतन न मिलना एक बड़ी समस्या है, यदि ऐसा है तो इसके पीछे क्या कारण है ? जवाब-देखिये कुछ समय पहले तक की हम बात करे तो हां यह समस्या थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलता है, पेंशनरों को समय पर पेंशन मिल रही है और इसके लिए हमने बहुत प्रयास किये है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि ऐसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए बाकायदा निर्देश दिए है और कई बदलाव सैलरी रिलीज़ प्रोसेस में की गई है। भाजपा सरकार कर्मचारी हितेषी सरकार है। कर्मचारियों द्वारा ही सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच पाती है इसीलिए हम पूरी कोशिश करते है कि कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन माहौल विकसित किया जाए और कर्मचारी पूरे दिल से कार्य करें। पूर्ण राज्यत्व दिवस के दिन भी कर्मचारियों की मांगें पूरी हुई थी और आगे भी होंगी। सवाल-इन्वेस्टर मीट की सेकंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है, कितने उद्योग स्थापित किये जा चुके है रोजगार के अवसर ढ़ाने की दिशा में क्या किया जा रहा है ? जवाब-पर्वतीय राज्यों में हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ पर इन्वेस्टर मीट हुई। फर्स्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद सेकंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई है और जब भी ब्रेकिंग सेरेमनी होती है उसमे कागज़ात से संबंधित कार्य होते है। इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना, उपकरणों को लाना ये सब उसके बाद की बात है और यह पूरी प्रक्रिया काफी लम्बी होती है। बहुत जल्द फर्स्ट ब्रेकिंग का रिव्यु भी होना है। इंवेस्टर्स मीट में 287 एमओयू साइन किए गए हैं। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में यह जमीनी स्तर पर जल्द आपको देखने को मिलेगा जिससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। सवाल- यह वर्ष चुनावी वर्ष है। कर्मचारी अभी भी असंतुष्ट है और ओपीएस बहाली की मांग कर रहे है। ओपीएस बहाली को लेकर आपकी क्या राय है? जवाब- ओपीएस का लाभ मिलना चाहिए। सभी को अपने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें यह भी समझना चाहिए कि सरकार की क्या मजबूरी है। हर मांग को एक झटके में पूरा नहीं किया जा सकता। सरकार कर्मचारियों के साथ है लेकिन कर्मचारियों को भी पता होगा कि यह मुद्दा भारत सरकार का है और यह मसला कहाँ कहाँ अटका है और कितने वर्षो से अटका है। जो राजनीतिक पार्टी कर्मचारियों की मांगों को लेकर हल्ला मचा रही है उनको पता होना चाहिए कि यह सब उनके कार्यकाल का किया धरा है। लेकिन मैं सभी कर्मचारियों से यह कहना चाहूंगा कि सरकार इन मुद्दों को लेकर गंभीर है और जल्द सरकार इसको लेकर सही निर्णय लेगी। सवाल- उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली लेकिन इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्या रणनीति रहेगी, भाजपा के लिए राह मुश्किल सी प्रतीत हो रही है। जवाब- उपचुनाव के नतीजों से भाजपा का विश्वास डगमगाया नहीं है बल्कि और अधिक हम तैयार हुए है। भाजपा पार्टी के लोग समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। हमारी राह मुश्किल हो सकती है लेकिन मंजिल पर हम ही काबिज होंगे। प्रदेश की जनता हमारे साथ है। विपक्ष के पास गिनवाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है, न कोई मजबूत नेतृत्व है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठित और सशक्त हुई है और भाजपा सरकार शत प्रतिशत रिपीट करेगी।
भूगौलिक दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा आपदाओं से निपटने के लिए आधारभूत सरंचना को सुदृढ़ करने में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य में एनडीआरफ पहली बटालियन कांगड़ा जिला के नुरपुर में स्थापित हुई है और अब राज्य की पहली राज्य आपदा रिलीफ फोर्स एसडीआरएफ बटालियन का भी कांगड़ा जिला के पालमपुर के बगौड़ा में खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है। बगौड़ा में 105 कनाल के करीब भूमि एसडीआरफ के लिए स्थानंतरित हो गई है जबकि एनडीआरएफ नुरपुर बटालियन में निर्माण कार्यों के लिए चार करोड़ अस्सी लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है यहां पर फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर निर्माण के लिए रो-वे सिस्टम डिवल्मेंट कार्पोरेशन द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। इस के लिए रोप-वे डिवल्पमेंट कार्पोरेशन को फंड उपलब्ध करवा दिए गए हैं इसका जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। बता दें कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से संवदेनशील जोन में आता है जिसके दृष्टिगत जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए दूरगामी प्लान तैयार किया गया है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। प्रारंभिक चरण में स्वचालित मौसम स्टेशन कांगड़ा जिला के आवेरी, बीड़, खास, दरूग, नपोहता, कोहर खास, करनाथू तथा डंडेल में स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए गए हैं इनके माध्यम से मौसम के पूर्व जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण में जिला के अन्य मौसम की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्वचालित मौसम स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह मौसम स्टेशन काफी कारगर साबित होंगे किसी भी तरह की भारी बारिश, आंधी, तूफान इत्यादि के बारे में मौसम स्टेशन के उपकरणों के माध्यम से अलर्ट की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ साथ संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों तक भी पहुंचेगी ताकि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर आपदा प्रबंधन की तैयारियां की जा सकें। कांगड़ा जिला प्रशासन तथा आईआईटी मंडी के बीच भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक खतरों से बचाव तथा मॉनिटरिंग के लिए कांगड़ा जिला के दस विभिन्न स्थानों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली तथा सिंथेटिक एपर्चर रडार आधारित कांगड़ा जिला का प्रोफाइल विकसित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
बीड़ बीलिंग में सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए ऐप तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से ही पर्यटक पैराग्लाइडिंग का व्यवस्थित तरीके से आनंद उठा पाएंगे। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडर ऑपरेटर तथा पायलट का पंजीकरण जरूरी होगा। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के रेट भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। ऐप के माध्यम से पैराग्लाइडिंग की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। बिना पंजीकरण के किसी को भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं मिलेगी इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग के एयरक्राफ्ट पर प्रतीक चिन्ह इत्यादि भी प्रदर्शित किया जाएगा ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग करने वालों की निगरानी की जा सके। वहीं उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए स्थानीय तकनीकी कमेटी भी गठित की जाएगी जिसमें एसडीएम के माध्यम से आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अनुरूप मौसम होने के बारे में नियमित तौर पर पैराग्लाइडर का मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की तीन माह के बाद जांच भी जरूरी की जाएगी। डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से बीड़ में पैराग्लाइडिंग के पायलट्स को नियमित तौर पर ट्रेनिंग के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए बीड़ में पायलट के लिए ट्रेनिंग संस्थान की व्यवस्था भी की जा रही है। पैराग्लाइडिंग की लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटनाएं नहीं हो सकें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलॉजी विभाग में 84.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलॉजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमीट्रिक जाँच तथा कोविड-19 मरीजों के बायो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
जूनून इंसान को कुछ भी करवा सकता है। आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो अपने जूनून के लिए पहाड़ों पर चढ़ते है या अन्य कार्य करते है। आज आपको मिलवाने जा रहे है ऐसे ही एक व्यक्ति से जो केरला से हिमाचल तक साइकिल पर आ पहुंचे है और इसके बाद आगे भी साइकिल पर ही अपनी यात्रा जारी रखेंगे। व्यक्ति का नाम है फवास, फवास केरला के मलप्पुरम जिले के रहने वाले है। इन्होने अपनी यात्रा 10 नवंबर को अपने घर से शुरू की थी और उन्हें यह यात्रा शुरू किये करीब 3 महीने हो चुके है जिसके बाद वह अब धर्मशाला पहुंचे है। फवास ने अपनी यात्रा केरला से शुरू की थी जिसके बाद वह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अब हिमाचल पहुंचे है। इसके बाद फवास कश्मीर जाएंगे और उसके बाद उत्तराखंड, नेपाल, बिहार, कलकत्ता, तेलंगाना, आन्धरप्रदेश, तमिलनाडु होते हुए वापिस केरला पहुंचेगे। फवास का कहना है कि साइकिल पर घूमने का एक मात्र लक्ष्य है कि भारत को एक्सप्लोर किया जाए। फवास के अनुसार साइकिल पर घूमने से सेहत भी ठीक रहती है। उन्होंने कहा कि जब वह केरला से निकले थे तो उनका वजन 75 किलो था लेकिन आज उनका वजन 65 किलो हो चूका है। फवास भारत के कई राज्यों से होते हुए आज धर्मशाला पहुंचे है। पेशे से फवास एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर है और अभी केवल देश के अलग अलग स्थानों को एक्स्प्लोर कर रहे है।
पुलिस थाना ज्वालमुखी के अंतर्गत सासन में पुलिस गश्त के दौरान बलारडू की तरफ से एक व्यक्ति अपने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक बोरा पकड कर सासन की तरफ आ रहा था। जो सडक में खड़ी पुलिस को देख कर खेतों की तरफ भागने लगा, शक होने पर पुलिस ने उसे उक्त बोरे सहित धर पकड़ लिया। व्यक्ति खास घलौर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। ज्वालामुखी पुलिस ने उसके हाथ में पकडे बोरे की चेकिंग की तो उसके अन्दर से 6 बोतल देसी शराब मार्का संतरा बरामद की गयी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
रविवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग संसदीय क्षेत्र कांगड़ा चम्बा का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ जिसमें विशेष रूप से प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री राज पाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, मंडलाध्यक्ष अभिमन्यु, रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन चेयरमैन डॉ. अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा ने सोशल मीडिया की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनदीप अवस्थी, नीतीश ठाकुर, विजय शर्मा के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राहुल व राजीव राणा, मुनीश कटोच, केवल कृष्ण शर्मा, अमित शर्मा, नूतन दीक्षित, मनीषा शर्मा, मंजुला गुलेरिया, सुनीता खरवाल, मनसाराम भगलिया, एकता कपूर, कमलेश मिश्रा, नीरज वर्मा, परदीप चौहान के साथ चारों जिला संयोजक एवं सहसंयोजक मंडलों के संयोजक एवं संयोजको के साथ जिला व मंडल की कार्यकारणी के सदस्य उपस्थित रहे।
जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन्नाथ धीमान का रविवार सुबह देहांत हो गया। 97 वर्षीय जगन्नाथ धीमान कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद बालकरूपी में ब्यास नदी के किनारे श्मशानघाट में किया जाएगा। वे सेना से सेवानिवृत्त थे और ग्राम पंचायत जांगल के प्रधान भी रहे है। जगन्नाथ धीमान के पांच बेटे हैं, जिनमें एक वर्तमान में जयसिंहपुर के विधायक रविन्द्र धीमान हैं जबकि सबसे छोटे बेटे नरेंद्र धीमान कृषि विभाग में निदेशक हैं। रवि धीमान की माता का पहले ही निधन हो चुका है। विधायक रविन्द्र धीमान के पिता के निधन पर सीएम जयराम ठाकुर एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों व विभिन्न संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक का दौरा किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 163 वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों का स्मरण किया। यह पहला मौका है, जब प्रदेश के किसी राज्यपाल ने शहीद स्मारक धर्मशाला का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि कहा जाता है। यहां आकर यह स्पष्ट हो जाता है कि हिमाचल के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 1962 का चीन-भारत का युद्ध, 1965 में भारत-पाकिस्तान का युद्ध, 1971 का युद्ध और 1999 में कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ के नाम है। उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक भावी पीढ़ी के लिए के प्रेरणा का केंद्र है। यहां देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर जवानों की जानकारी उपलब्ध है, जिन्होंने हमारे सुनहरे भविष्य के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला। हमें अपने वीर शहीदों पर गर्व है। राज्यपाल ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वार मैमोरियल डवैलपमेंट सोसायटी, धर्मशाला के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनसे विचार सांझा किए। सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल डढवाल ने राज्यपाल को सोसायटी की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्हाेंने शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय की जानकारी दी। राज्यपाल ने युद्ध संग्रहालय का भी दौरा किया। युद्ध संग्रहालय में महाभारत काल से लेकर अब तक के युद्धों की जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं, ताकि युवाओं को प्राचीन काल में युद्ध लड़ने के तौर-तरीकों तथा अब तक हुए युद्धों में बदलाव के बारे में जानकारी मिल सके। राज्यपाल ने यहां प्रदर्शित विक्टोरिया क्राॅस विजेताओं सहित परमवीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं के जीवन वृतांत की जानकारी ली। स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, गगल हवाई अड्डा पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
मनीष ठाकुर / इन्दौरा विकास खण्ड इन्दौरा के नादौन (कुड़सां) गांव में सरकारी पाइपों को चोरी ले जाते एक गाड़ी का मामला सामने आया। महिंद्रा पिकअप गाड़ी में 35 जलशक्ति विभाग की पाइपों को चोरी ले जाते जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने पकड़ा है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे जिस गाड़ी पर पाइप लदी हुई थी उनको शक पड़ा कि यह पाईप सरकारी हैं जब उक्त गाड़ी को रोका गया तो उक्त गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि यह पाइपें उन्होंने गठोता गांव से उठाई हैं और इसे इन्दौरा में लेकर जा रहे थे। प्रदीप शर्मा ने बताया कि ड्राइवर बता रहा है कि यह पाइपें उसे किसी बंटी ठेकेदार ने लाने को कहा है, लेकिन बंटी ठेकेदार का कोई भी कार्य गठोता गांव में नहीँ चल रहा है यह पाइपें बिना अनुमति के गाड़ी में चोरी कर के ले जाई जा रही थीं। वहीँ गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि मेरी गाड़ी किराए पर की थी और ठेकेदार का मुंशी अमन ने गठोता से यह पाइपें उठाई हैं और यह किसी बंटी ठेकेदार ने पाइपें लाने को कहा था। मुंशी अमन से बात हुई तो उसने बोला कि हमें गाँब के प्रधान ने वहां से पाइपें उठाने को कहा था ताकि यह पाइपें चोरी न हो जाएं। कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि यह पाइपें जलशक्ति विभाग की हैं और बिना अनुमति यह पाइपें लेकर जा रहे थे जो कि विभाग की जानकारी में नहीँ थी इस गाड़ी को पकड़ कर जब पूछताछ की तो इसने बंटी ठेकेदार का नाम लिया है कि यह पाइपें उसने मंगवाई थी जबकि बंटी ठेकेदार का कोई कार्य उक्त क्षेत्र में नहीँ चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इतलाह दे दी गयी है ओर विभाग द्वारा प्राथमिक दर्ज करवाई जाएगी।
विनायक ठाकुर/देहरा सत्य साई बाबा संगठन परागपुर के सौजन्य से रविवार के दिन परागपुर मेन बाजार में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 68 यूनिट ब्लड रक्तदाताओं द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज से आई ब्लड बैंक की टीम को दिया गया। सत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष शेष भूषण व सत्य साई सेवा संगठन परागपुर के कन्विनर राजेंद्र कुमार बिट्टू ने बताया कि सत्य साई सेवा संगठन के सदस्यों के सहयोग से प्रति वर्ष इसी माह रक्त्तदान शिविर का आयोजन परागपुर में किया जाता है। रविवार को शिविर से पहले साई भक्तों ने भजन किया व साई बाबा की आरती के साथ ही रक्तदान शिविर का समापन किया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा घर-घर योग की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे। अभियान के अंतर्गत, रोगों व प्रारब्ध दोषों से मुक्त करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर वैदिक यज्ञ आज श्री सांई आवासीय अकादमी श्यामनगर धर्मशाला में हुआ। इस अवसर पर यज्ञ यजमान राज राणा ( अध्यक्ष, श्रीसांई अकादमी, सम्माननीय सदस्य त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम कांगड़ा) व उनकी धर्म पत्नी ने संकल्प लिया कि योगी रणजीत सिंह के सानिध्य में सभी युवाओं को वैदिक यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के दूर दराज़ क्षेत्रों के बच्चे व स्थानीय लोग भी सम्मलित रहेंगे। वैदिक यज्ञ प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से घर-घर यज्ञ के संकल्प को पूरा करेंगे जिससे वैदिक मंत्रों की संस्कृति को पुनः स्थापित कर प्रदेश व देश को स्वास्थ व समृद्ध बनाएंगे। ऐसा कहते हुए योगी रणजीत सिंह यज्ञ की महिमा बताते हैं कि यज्ञ केवल धर्म व कर्मकांड का हि विषय नहीं है अपितु वैज्ञानिक रूप से वातावरण को प्रदूषण मुक्त कर सभी प्रकार के बुरे जीवाणुओं व किटाणुओं से सभी प्राणियों को स्वास्थ्य के साथ समृद्धि, यश आदि देने वाला पुण्य कार्य है। अतः सभी नागरिक योग व यज्ञ को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं! इस अवसर धौलाधार स्कूल व श्री सांई आवासीय अकादमी के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मनोज। रानीताल विधायक पवन काजल ने कहा रानीताल रेलवे फाटक से राजौर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा साथ ही पुलिस चौकी रानीताल से प्राइमरी स्कूल राजौर वाया सारण गांव की सड़क की डीपीआर बनाकर शीघ्र ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। काजल रविवार को रानीताल में आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। काजल ने कहा कांगड़ा से रानीताल, भंगवार तक फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है । रानीताल में केसीसी बैंक की शाखा पूर्व कांग्रेस सरकार की देन हैं साथ ही रेलवे स्टेशन तक के लिंक रोड को वर्षों बाद मरम्मत करवा कर नए सिरे से तारकोल बिछा कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई है। ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 8 करोड रुपए की नई पेयजल योजना को मंजूरी मिली है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा। काजल ने स्थानीय युवाओं की मांग पर रानीताल स्कूल खेल मैदान को समतल करवाने के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार और महंगाई पर लगाम कसने में पूर्ण नाकाम कर रही है। उन्होंने गांव के पांच महिला मंडलों को दस -दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। काजल ने कहा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में लगातार अनदेखी की जा रही है। जिसका खामियाजा सत्तारूढ़ दल को आने वाले चुनावों में वोट देने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान प्रवीण बॉबी , उप प्रधान राजीव, तिलक राज पंच , मीना ठाकुर पंच, अनु बाला पंच ,मनोहर लाल पंच, पवना देवी पंच, राजीव कुमार, रतन मल्होत्रा, गगनदीप लक्की, सतीश कुमार, सुरजीत सिंह, सुशिल कुमार, नरेश सलारिया, सीमा देवी, राकेश कुमार, पेमा कुमारी प्रधान महिला मंडल, संतोष कुमारी प्रधान महिला मंडल, मीना देवी प्रधान महिला मंडल, सुमनलता प्रधान महिला मंडल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/ज्वालामुखी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र की एक बैठक ज्वालामुखी में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ राकेश शर्मा बबली विशेष रूप से उपस्थित हुए बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश शर्मा बबली ने कहा कि संसद में हाल ही में पेश किया गया बजट पूरी तरह से किसान हितेषी है उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसानों के हितों में ऐसे ऐसे कार्य कर रही है जो 75 साल के इतिहास में कभी नहीं हुए उन्होंने किसान हितेषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार किसान एवं जन हितेषी नीतियां किसान मोर्चा आम जनमानस तक लेकर जाएगा आने वाले समय में हर एक विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियों से भी अवगत कराया एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियां एवं कार्यों को आम जनमानस तक लेकर जाएं एवं अधिक से अधिक कामगारों का रजिस्ट्रेशन नियमानुसार बोर्ड के साथ करवाएं, कामगारों के लिए कामगार कल्याण बोर्ड में अनेक योजनाएं हैं जिनका अधिक से अधिक लाभ कामकार उठाएं इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभानी होगी बैठक अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती राज के अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया एवं समाज में अपनी भूमिका को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आनंद शर्मा प्रदेश आईटी प्रभारी जुगल किशोर प्रदेश सचिव प्रकाश जी रविंद्र गुलेरिया जी प्रदेश पदादिकारी और जिला पदाधिकारियों उपस्थित रहे ||
मनाेज कुमार । कांगड़ा आज रविवार को सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने समाज के अति जरूरतमंद ब मूलभूत सुविधाओं से वंचित तीन परिवारों को चिन्हित किया। संपर्क करने पर उन्होंने भयंकर सर्दी से बचाव हेतु परिवार के लिए दो-दो कंबल देने की बात कही। इस पर सेवा भारती ने चिन्हित किए गए तीन परिवारों को दो-दो कंबल अपने जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर राणा के माध्यम से वितरीत करके जरूरतमंद परिवारों को भयंकर सर्दी से बचाव हेतु सहायता प्रदान की गई।
मनोज कुमार । कांगड़ा एलआईसी ने लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार सुनील डोगरा ने बताया यह अभियान सात फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। एलआईसी ने कहा कि लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए जरूरी चिकित्सकीय रिपोर्ट में कोई राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया एलआईसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की परिपक्वता अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस अभियान में फिर से चालू कराया जा सकता है। यह अभियान 7 फरवरी को शुरू होकर 25 मार्च, 2022 तक चलेगा। उन्होंने बताया "कोविड-19 महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है और यह अभियान एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए अपनी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने का एक अच्छा अवसर और लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट भी दी जा रही है। हालांकि टर्म प्लान एवं उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर यह छूट नहीं मिलेगी।


















































