केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है, जिसमे देहरा क्षेत्र के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। देहरा में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ की जानकारी देते हुए सांसद खेल महाकुम्भ देहरा के सह संयोजक एवम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने बताया कि कोविड के कारण खेल-महाकुंभ के आयोजन को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन हालात ठीक होने के बाद बीते दिन राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने बतौर मुख्यातिथि देहरा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविंदर रवि की उपस्थिति में वॉली बॉल प्रतियोगिता के साथ शुरू करबाया । उन्होंने बताया कि अभी सांसद खेल महाकुम्भ के अंर्तगत देहरा के भुवनेश डोगरा स्टेडियम में वॉली बॉल व कबड्डी के मुकाबले चल रहे है। डॉ सुकृत ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ में देहरा के हज़ारों युवाओं की भागीदारी अनुराग ठाकुर के प्रयास को सार्थक बना रही है देहरा के युवाओं का सांसद खेल महाकुंभ के प्रति जोश प्रशंसनीय है।डॉ सुकृत ने कहा कि देश के युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की इस पहल से देहरा क्षेत्र के गांवों में छुपी युवा प्रतिभाओं को उचित स्थान पाने के लिए एक बहुत ही उपयोगी माध्यम मिला है। उन्होंने ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ हमारे अनुकरणीय नेता व प्रिय सांसद अनुराग ठाकुर की दूरगामी सोच है।
बैजनाथ ग्राम पंचायत कन्दराल से उप प्रधान रविंदर ने कहा की हाल ही में हुए ग्राम पंचायत कन्दराल के गांव महेशगढ़ के स्थायी निवासी शहीद राकेश कुमार अरुणाचल प्रदेश में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। राव ने कहा की शहीद राकेश कुमार के गाँव महेशगढ़ की मौजूदा समय में हालत बिल्कुल दयनीय बनी हुई है। राव ने उपमंडल नागरिक अधिकारी बैजनाथ के माध्यम से गाँव को जोड़ने वाली सड़क ग्वाल टिक्कर, महेशगढ़ के निर्माण कार्य का आह्वान किया। राव ने कहा की सड़क मार्ग का नाम शहीद राकेश कुमार के नाम पर रखा जाए व शहीद के नाम पर गेट बनाने के लिए मंजूरी दी जाए। इसके साथ राव ने गाँव मे श्मशान घाट की हालत दयनीय होने के चलते श्मशान घाट के पुनः निर्माण हेतु सहकारी भूमि को श्मशान घाट बनवाने के नाम पर पंजीकृत करवाया जाए। राव ने कहा की अगर इन विषयों पर सरकार या प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो पंचायत वासियों के साथ सरकार व प्रसाशन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इस अवसर पर नीरज कुमार, आर्यन कपूर, अजय कुमार, अंकुश, अनिकेत, विशाल, सचिन, अजय कुमार, अमन कुमार, अखिल, शाहिल कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा कांगड़ा द्वारा समेला में वित्तीय साक्षरता पर एक शिविर लगाया गया। जिसमें समेला पंचायत के विभिन्न महिला मंडल व संगठनों ने भाग लिया। शिविर का संचालन कांगड़ा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक परमिंदर सिंह पटियाल, कर्मचारी बलविंदर सिंह, अजीत कुमार और नरेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नाबार्ड और सरकार की ओर से चलाई गई बैंक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर शिविर में पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी, उपप्रधान राजेश कुमार और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
तकीपुर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तकीपुर की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में शगुन को इकाई अध्यक्ष और आंचल को इकाई सचिव का दायित्व दिया गया। वहीं तकीपुर इकाई की नव कार्यकारिणी में सदस्य इकाई अध्यक्ष शगुन, इकाई सचिव आंचल,उपाध्यक्ष रिया, हरनेश, आकांक्षा और साहिल को बनाया गया हैं। इसी तरह सह सचिव रिद्धि, कल्पना, आर्यन, मुस्कान, कोषाध्यक्ष सपना, सोशल मीडिया साहिल ,सह सोशल मीडिया मुस्कान, एस एफ डी प्रमुख नितीश, तनुष, आर के एम प्रमुख तमन्ना, खेल कार्य प्रमुख मोहित, ब्लड डोनेशन प्रमुख आकृति, बीए प्रमुख अक्षित, बी कॉम प्रमुख प्रिया, बी एस सी प्रमुख निशिता को नियुक्त किया गया है। इस दौरान नव कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी प्रांत, सह मंत्री अभिषेक व मुख्य वक्ता कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा के एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और गुगा मंदिर परिसर को संवारा। इन छात्रों ने विद्यालय परिसर की क्यारियों एवं कमरों की साफ सफाई की। एनसीसी कैडेट्स ने भारत चीन युद्ध में शहीद रसीला राम की याद में निर्मित मुख्य द्धार के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कुटियारा स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को साफ सफाई एवं जल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वच्छता से अनेक बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि स्वच्छता को अपनाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करें। इस स्वच्छता अभियान में एनसीसी ऑफिसर नरेश ठाकुर, एनएसएस प्रभारी प्रभात चन्द, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार ,सुशील कुमार, शिखा सहित अन्य अध्यापकों ने भाग लिया।
केंद्रीय विद्यालय नलेटी में स्काउट एंड गाइड विश्व चिंतन दिवस धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। सबसे पूर्व प्राथमिक विभाग की लड़कियों ने बुलबुल घेरा बनाकर तथा गीत गाकर मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया। इसके पश्चात् विद्यालय की संगीत शिक्षिका रीना कुमारी ने स्कार्फ़ पहनाकर मुख्य अतिथि का स्काउट - गाइड मुहिम में स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने स्काउट - गाइड के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा बच्चों को स्काउट - गाइड मुहिम में शामिल होने और समाज में भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई, जिससे बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा मिली।
डाडा सीबा के 25 वर्षीय आशीष भाटिया ने यूजीसी नेट परीक्षा पास करके क्षेत्र में अपने रिजल्ट का लोहा मनवाया है। आशीष भाटिया ने बताया कि हाल ही में उनका यह रिजल्ट आया जिसमें वह पास हुए हैं। आशीष भाटिया ने अपनी 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा से की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई ढलियारा कॉलेज से की है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की जिसकी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता धर्म चन्द और माता चम्पा देवी को दिया है। 25 वर्षीय आशीष की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
नरेंद्र। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत हारसी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित की। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला त्रिवेणी महादेव और उटपुर की बीच खेला गया।फ़ाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांटिक भरा रहा, जिसमें त्रिवेणी महादेव फ़ाइनल मुकाबले में विजय रही। विजेता टीम को 5100 रूपए ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 3100 रूपए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा की वोकेशनल टीम का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके तहत वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों ने टूर गाइड बनने के अलावा, टेलीकॉम, फूड प्रेपरेशन और संचार प्रक्रिया की बारीकियां जानी। स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र पठानिया ने बताया कि वोकेशनल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा के साथ टूरिज्म एवं कम्युनिकेशन विषय की पढ़ाई भी करवाई जाती है। वहीं, टूरिज्म प्रवक्ता सुनील शर्मा और कम्युनिकेशन प्रवक्ता गोविंद लाबरा का कहना है कि स्कूल में बच्चों का स्किल डिवेल्पमेंट पर विशेष लेक्चर आयोजित करवाए जाते हैं। बच्चों को व्यवसायिक क्रम से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम से जोड़ा गया और इन बच्चों को जवाली के ही बीएम होटल ले जाकर खाना बनाने से लेकर परोसन तक की कला से अवगत करवाया गया। इसके अलावा ऑपटिकल फाइवर की जानकारी भी बच्चों को दी गई। इस मौके पर कंपनी संचालक अजय कुमार और नीरज गुलेरिया ने भी बच्चों को टूर प्रबंधन व कम्युनिकेशन की जानकारी दी।
वाणिज्य एवं प्रबंधन समिति एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया कार्यक्रम मनाेज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में 'केंद्रीय बजट 2022- 23' पर सेमिनार का आयोजन वाणिज्य एवं प्रबंधन समिति एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एनएन शर्मा ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए छात्रों को इस प्रतियोगी युग में उनके सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन को मील पत्थर बताया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ मंजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज नगरोटा बगवां थे। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय बजट के सभी पक्षों सामाजिक, आर्थिक और विकास के लिए केंद्र सरकार की दूरदर्शिता से अभिहित करवाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पर विस्तृत व्याख्यान दिया और बताया कि किन-किन तरीकों से सरकार को राजस्व आय होने की संभावना है। इस अवसर पर बी.कॉम के छात्र राहुल ने बजट के विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रखे, प्राचार्य डॉ एनएन शर्मा ने छात्र की सराहना करते हुए राहुल को बेस्ट ओरेटर अवार्ड से सम्मानित कर प्रेरणा संदेश दिया तथा आह्वान किया की छात्र-छात्राओं को अपने संसाधनों के अनुरूप व्यावहारिक होते हुए पूर्ण लगन के साथ कृत संकल्प होकर अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच संचालन एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ स्नेह लता ने किया। सेमिनार के मुख्य संयोजक डॉ. भगवान दास तथा सह संयोजक प्रोफेसर पवन धीमान तथा सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा / पालमपुर हिमानी क्लव चचियां में कबड्डी की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसके समापन पर मुख्यातिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल पहुंचे। कबड्डी का फाइनल मैच बोधा और हिमानी युवा क्लव के बीच हुआ, जिसमें हिमानी युवा क्लव की टीम विजेता रही। विधायक आशीष बुटेल ने जितने वाली टीम को बधाई दी और संदेश दिया की युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि बनाएं। हिमानी युवा क्लव के प्रधान और कबड्डी मैच के आयोजक शुखदेव को अपनी और से 15000 की धन राशि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद और अमित धीमान मौजूद रहे।
मनोज कुमार/कांगड़ा पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने मेरे समय काल की बनी नौ सड़कों को वन विभाग से 15 साल के बाद इजाजत दिलवाई। विकास के दिग्गज नेताओं ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मजबूत कार्यकर्ताओं के साथ विकास की चर्चा व राजनीतिक रूप रेखा बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल के मौजूदा विधायक का कार्यकाल, काला अध्याय है, विधायक को जनता बदलना चाहती है। इस मौके पर रजियाणा खास के प्रधान हंसराज, उप प्रधान राजेश कुमार, डा. साहिब सिंह दबकू, कांगड़ा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदीप कोंडल, शमशेर सिंह, मेहर चंद, शामिल रहे। जिन सड़कों को मुख्यमंत्री ने वन विभाग से इजाजत दिलवाई है,जैसे : लिंक रोड बंदला से रसूह चौंक, लिंक रोड कालका माता से कपाडय़िा बाई चिलबई, भारथा द्रोबिया सड़क, ग्राम पंचायत गाहलियां राढ बस्ती पंतेहड़ सड़क, लिंक रोड पंचायत पलेरा विल गलूआ नगई टल्ला हरिजन बस्ती, लिंक रोड रुहालकड़ भाटी से मोहाल रुहालकड, फ्रीडम फाइटर सूरम सिंह पड्डा के घर से लेकर संध से बोहडक्वालू, जलाड़ी जन्यानकड़ से जटैहड़ संगम तक, जन्यानकड़ से ओल्ड डिस्पेंसरी तक, यह सब सड़कें मेरे समय काल में निकली हुई हैं।
मनोज कुमार/कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्र के विकास में भेदभाव को लेकर वह विधानसभा चुनाव में जनता से समर्थन मांगेंगे। आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधायक पवन काजल ने ग्राम पंचायत मेहरना, खडियाड़ा, त्रेबलां में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत 25 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इससे लगभग एक दर्जन गांवों के बाशिंदों जिसमें मेहरना, खडियाड़ा व त्रैबलां के लोगों को 24 घंटे पीने का पानी मुहैया करवाया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गगल में 12 करोड़ और भूमि आईटी पार्क के निर्माण को मंजूर की है, लेकिन मौजूदा डबल इंजन सरकार इस आईटी पार्क का निर्माण न करवाकर क्षेत्र के बेरोजगारों से अन्याय कर रही है। आईटी पार्क के निर्माण से लगभग पांच हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। क्षेत्र के भाजपा नेताओं को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़कर जनहित में आईटी पार्क का निर्माण करवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत में विधायक निधि से 20 लाख के विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं और गांव के श्मशान घाट तक सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। काजल ने गांव के पांच महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की। इस मौके पर पंचायत के राजेन्द्र कुमार प्रधान, बाबू राम उप प्रधान, निशा देवी पंच, रेखा कुमारी पंच, अनिल कुमार पंच, मोनिका पंच, विक्रमा देवी, लज्या देवी, उषा देवी, राधा देवी, रविन्द्र कुमार प्रधान भडियाडा, मनोहर लाल उप प्रधान भडियाडा, कल्याण सिंह, मंगत राम, बिहारी लाल, सुभाष चंद, मेहर सिंह व अंजना देवी भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र/ जयसिंहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन स्कूल प्रबंंधक समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत के उप प्रधान हरि दास ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को एनएसएस के महत्व व गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। एनएसएस महिला प्रभारी डा. वनिता राणा व पुरुष प्रभारी राजेश शर्मा ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य व महत्व को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पलक व निखल को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना गया।
विनायक ठाकुर/देहरा शिक्षा खंड रक्कड़ की कार्यकारिणी महासचिव मनोहर लाल गांधी की अध्यक्षता में रविवार के दिन मंत्री विक्रम ठाकुर से शांतला में मिले। 2020 में प्राथमिक सहायक अध्यापकों से नियमित हुए कनिष्ठ बुनियादी अध्यापकों की वेतन विसंगति के मुद्दे को जोरदार और सौहार्दपूर्ण माहौल में तर्कसंगत ढंग से उठाया। खंड कार्यकारिणी के लगभग 20 पदाधिकारियों ने भाग लिया। विक्रम ठाकुर ने फाईल लेने के बाद आश्वासन दिया कि जल्दी ही प्रदेश सरकार प्रोबेशन में सेवाएं दे रहे पैट से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। वेतन विसंगति पर बात रखते हुए खंड महासचिव गांधी जी ने कहा कि प्रोबेशन पर सेवारत होने के चलते जेबीटी वर्ग में इस वर्ग को पे रिवीजन का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वित्त विभाग द्वारा सुझाए गए तीनों विकल्पों से जहां प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पे कमीशन से फायदा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एक माह पूर्व प्रोबेशन पूरा कर चुके अध्यापकों के मूल वेतन में 5000 रुपए का अंतर आने से भारी वेतन विसंगति का खामियाजा इस वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में पंजाब की वेतनमान की सिफारिशें लागू करने के बावजूद वेतनमान में इतना अंतर इसलिए आ रहा है, क्योंकि पंजाब में प्रोबेशन जैसी व्यवस्था नहीं है तथा अक्तूबर 2011 से उनके समकक्ष अध्यापकों को हायर ग्रेड पे मिलता है, जबकि हिमाचल में दो साल की नियमित सेवा के बाद ही ऐसी व्यवस्था की जाती है। अगस्त 2022 में 15 परसेंट के विकल्प मिलने से जहां इन अध्यापकों का मूल वेतन 36500 हो जाएगा, तो वहीं वर्तमान में उनके लिए उपलब्ध मात्र 2.59 के विकल्प से इनका मूलवेतन 31500 रुपए ही होगा। 17 सालों तक अस्थायी सेवाएं देने के बाद नियमित हुए इन अध्यापकों की सेवाएं अब बहुत ही सीमित बची हुई हैं। संघ ने सरकार व वित्त विभाग से मांग की है कि इन्हें नियुक्ति के समय से हायर ग्रेड पे पर 2.25 का विकल्प या फिर प्रोबेशन पूर्ण हो जाने के उपरांत 15 प्रतिशत का विकल्प मुहैया करवाया जाए, ताकि इन अध्यापकों को भी पे कमीशन का फायदा मिल सके। डैलागेशन में संघ के महासचिव मनोहर लाल गांधी ,कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, वित्तीय मामलों के जानकार प्रदीप सिंह ,एनपीएस से जुड़े मुकेश, जगजीवन, भगवान दास, भूतपूर्व प्राथमिक सहायक अध्यापक खंड प्रधान अजीव सिंह , मुख्य सलाहकार अक्षय कुमार, जीवन लाल, सुमन तथा शमा राणा आदि भी उपस्थित रहे ।
राजेश कतनौरिय/ जवाली एनपीएसईए ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में हुई। जिसमें प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता जोगिंदर सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र, नूरपुर जिला प्रधान अजय प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष डा. विकास नंदा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्षपवन धीमान , उपाध्यक्ष संजीव खट्टा, उपाध्यक्ष पायल आयुष ,उपाध्यक्ष सुनीता रानी उपाध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष समरजीत, कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार जेई आईपीएच, अमित कुमार शिक्षा विभाग, जीवन कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमारए रछपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सिद्धपुरगाड़ में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर शुरू हो गया। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में 22 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों में भाग लेने से छात्रों में देशभक्ति व समाजसेवा की भावना जागृत होती है व साथ ही में अनुशासन में रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई व खेलों के साथ साथ ऐसे शिविरों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व नशों को लेकर जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरता शर्मा व राकेश कुमार सहित संतोष राज, सतीश शर्मा, सुरखा रानी, पंकज, रविंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, शशी वाला, मिनू, दिणा नाथ, पूजा चौधरी, रजनी व कमलेश सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। शिविर के दौरान प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान हैदराबाद के सहयोग समिति के माध्यम से आत्मा कांगड़ा द्वारा यह डिप्लोमा कार्यक्रम 2019-20 में चलाया गया था। यह पठायक्रम एक वर्ष चला, जिसमें उन्हें कृषि की गतिविधियों के बारे में बारीकी से पढ़ाया गया। इस डिप्लोमा कार्यक्रम की वार्षिक परीक्षा 18 व 19 फरवरी 2022 को संपन्न हुइ थी। वार्षिक परीक्षा का संचालन बाहरी प्रशिक्षक डा. अजीत शर्मा द्वारा किया गया था। पहले दिन के लिए जमा किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई तथा सारे दस्तावेज सही पाए गए। 19 फरवरी, 2022 को सवेरे के सत्र में वार्षिक लिखित परीक्षा हुई तथा शाम में प्रैक्टिकल परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रैक्टिकल प्रशिक्षण का संचालन चौधरी सरवान कुमार कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डा. संदीप मनुजा ने किया। डॉक्टर राजेश सूद ने निदेशक समिति में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया तथा सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले बीजेपी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी गोल्डन क्लब कोटक्वाला द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन करते कहा कि युवाओं को सकारात्मक कामों की ओर अपना ध्यान देना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से हर 3 महीने बाद रक्तदान के लिए आवाहन किया तथा उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई भी नुकसान नहीं होता है। अपितु इससे कई बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने अपनी ओर से क्लब को 5100 रुपए भेंट दिए। इस आयोजन में करीब क्षेत्र की 20 टीमाें ने भाग लिया तथा फाइनल में ढुगयारि तथा मंगलोटी के बीच खेला गया, जिसमें की मंगलोटी की टीम विजयी रही। यहां पर आए सुदेश कक्का ने भी क्लब को 4100 भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय, युवा मोर्चा आईटी अध्यक्ष सौरभ चौधरी, बीजेपी आईटी सचिव मनीष बाड़ी, साहिल चौधरी, अतुल चौधरी, सुदेश सेहोता व सुदेश काका आदि मौजूद रहे। गोल्डन क्लब कोटक्वाला के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, अभी चौधरी,रि तिक चौधरी, अतुल सैनी, तरुण सैन व मनु आदि ने वीरेंद्र चौधरी का इस कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया।
मनोज कुमार/ कांगड़ा विधायक पवन काजल ग्राम पंचायत दौलतपुर में सात लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा नगर के साथ जुड़ती सभी पंचायतों को सीवरेज व्यवस्था के साथ जोड़ा जाएगा। हलेडकलां,जोगीपुर, ललेह,वीरता, कछियारी, घुरकड़ी और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज लाइन के विस्तार के लिए 32 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की गई है। विधानसभा के बजट सत्र में प्राथमिकताएं योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार से इस योजना की स्वीकृति के लिए बजट की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जहां विकास को नई दिशा मिलेगी,वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी। काजल ने कहा दौलतपुर से हार जलाडी, नंदरुल को जोडऩे के लिए बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य शुरू है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास करने के बावजूद भाजपा शासन में कछुआ चाल निर्माण कार्य होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व कांग्रेस शासन में दौलतपुर पंचायत में राजकीय आईटीआई का निर्माण करवाया गया, साथ ही गांव के विकास पर लगभग 50 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। काजल ने गांव के 9 महिला मंडलों को दस -दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, जसवंत भण्डारी, सतीश सोनी पूर्व उप प्रधान, संतोष कुमारी पूर्व प्रधान आदि सदस्य उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाडथ में ऐतिहासिक बाबा बल्ले दा पीर लाडथ के मंदिर में आज 107 वर्ष की गीता देवी गांव नगरोटु (दरकाटी) ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया, 107 वर्ष की गीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया की गीता देवी पहले पोंग डैम के डुहक जहां पर बाबाजी का पुराना दरबार था, वहां भी माथा टेकने जाते थे। गीता देवी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वृद्ध होने के बावजूद भी वह हर समय घर में भी बाबा बल्ले दा पीर की पूजा-अर्चना करती रहती है और बाबा की प्रति गहरी पुर्ण आस्था है।
जवाली / राजेश कतनौरिय शाईन यूथ क्लव भरमाड़ दआरा काली मिट्टी के मैदान में क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसका शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदसय व युवा कांग्रेस नेता सुनिल कुमार ( डिमल) ने शाईन क्लव को 11000 रुपए कि राशि क्लव को भेंट की गई। जिसमें शिबोथान की टीम ने सेमीफाइनल में 113 रन का बनाए और भगवाल टीम 38 रन पर ही बनाए। इस मैच में शिबोथान की टीम विजय रही।
विनायक ठाकुर/जसवां परागपुर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग ने अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में (अशोका मैरिज पैलेस) नंगल चौक में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई। इसमें काफी संख्या में आए लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष अशोक मेहरा ने सर्वप्रथम महात्माजी की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए, उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ज्योतिराव फुले ने किस तरह समाज के लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया और एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज से पहले अपने समय में उन्होंने बहुत कठिनाइयां झेलीं, उनके समय में शिक्षा का अभाव था। कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते थे, परंतु उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं माना और लक्ष्य को निर्धारित कर सफलता प्राप्त करते हुए शिक्षित बने। उन्होंने समाज के युवक व युवतियों को शिक्षित बनकर देश व समाज का नाम रोशन करने की अपील की।
विनायक ठाकुर/जसवां परागपुर रैल पंचायत के अन्तर्गत साईं गोकुलम् बनूड़ी की गौशाला में रविवार को गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी प्रागपुर कंवर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सहपरिवार गोशाला में गौपूजन किया तथा सरकार द्वारा किए जा रहे विविध विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण भी किया। सरकार के द्वारा गौ रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया और भविष्य में किए जाने वाले सुधारात्मक कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। गौशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने गऊओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। लक्ष्मीनारायण गौरक्षा सेवा समिति बनूड़ी की ओर से उनका विशेष आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर समिति के महासचिव अनिल वर्मा जी, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष डा. अमनदीप शर्मा, सह सचिव रोशन लाल, पंचायत उपप्रधान रमेश कुमार, पंचायत सचिव पवन किशोर, अनुराग सूद, जसबीर सिंह उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल के अंतर्गत डमटाल बीच बाजार में संगम ढाबा के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डमटाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संगम ढाबा के पास खून से लथपथ लाश राहगीरों द्वारा देखी गई। राहगीरों ने तुरंत थाना डमटाल में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जब शव की तलाशी ली गई, तो उसके पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं पाया गया, जिससे सब की पहचान नहीं हो पाई। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला 1200 पुलिस जवान व 25 के करीब अधिकारी संभालेंगे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा। बम निरोधक दस्ते भी निगरानी करेंगे। मैदान के भीतर व बाहर की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के जवान संभालेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 100 से अधिक निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात करेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 व 27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैचों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यहां आने वाले दर्शकों, खिलाड़ियों व महत्वपूर्ण लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हिमाचल पुलिस के कंधों पर है। मैदान के भीतर व बाहर की सुरक्षा हिमाचल पुलिस के जवान संभालेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन 100 से अधिक निजी सिक्योरिटी गार्ड तैनात करेगी। दर्शकों के वाहनों को पार्क करने के लिए दाड़ी मेला मैदान व पुलिस ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। वीआईपी लोगों के वाहन धर्मशाला स्टेडियम के निकट साईं मैदान के पास पार्क हो सकेंगे। कुछ मार्गों को वन-वे भी किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान पुलिस तैयार कर रही है और जल्द इसे लोगों के साथ शेयर किया जाएगा। दर्शकाें के लिए मास्क जरूरी मैच देखने वाले हर दर्शक को मास्क पहनना होगा और थर्मल स्कै¨नग भी करवानी होगी। टिकट के साथ-साथ स्टैंड तक पहुंचने के लिए मुख्य एंट्री व गेट नंबर भी साथ ही दिए जा रहे हैं। एचपीसीए धर्मशाला के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस जवानों के साथ-साथ करीब 100 निजी सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। मैदान के भीतर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। आयोजन में कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा। टिकट पेटीएम पर बिकने शुरू हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। 1200 पुलिस जवान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालेंगे। ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। कुछ रोड डायवर्ट करने की योजना है। दर्शक अपने वाहन दाड़ी व पुलिस मैदान में पार्क कर सकेंगे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा काठगढ़ शिव मंदिर में हर वर्ष की तरह तीन दिवसीय महा शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके लिए इंदौरा एसडीएम सोमिल गौतम ने शिवरात्रि पर्व को लेकर काठगढ़ शिव मंदिर सुधार सभा व इंदौरा समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ काठगढ़ मंदिर के प्रागण में विशेष बैठक कर शिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने के लिए विशेष बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर इंदौरा के तहसीलदार व मेला अधिकारी मदन कुमार शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच विशेष तौर पर उपस्थित रहे। शिव मंदिर काठगढ़ सुधार सभा के अध्यक्ष व सभा के पदाधिकारियों व इंदाैरा के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ शिव मंदिर काठगढ़ में होने वाले तीन दिवसीय शिवरात्रि पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें विभागों के अधिकारियों व सभा ने एसडीएम के समक्ष कई अहम मुद्दों पर विचार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए अपने-अपने विचार रखे खास तौर पर कोरोना महामारी का प्रभाव न हो इसके लिए मेले के दाैरान सफाई पर विशेष तौर पर विचार किया गया। वहीं, मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के लेकर भी विचार किया गया, जिसमें भजन मंडली श्रद्धालुओं को शिव महिमा का गुणगान कर भक्ति रस में डुबोएगी। शिव मंदिर काठगढ़ मेले के दोरान मंदिर के प्रांगण में 16 सीसीटीवी लगाए गए हैं सुरक्षा के लिहाज से कैमरों की संख्या में ओर इजाफा किया जा सकता है। मेले को लेकर एचआरटीसी की 6 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, जो काठगढ़ से इंदौरा के मंड क्षेत्र के गांव पराल तक, बडुखर से लेकर काठगढ़, पठानकोट से लेकर काठगढ़ तक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर लगाई जाएंगी। वहीं, मेले के दौरान मिठाई की दुकानों व लंगरों में स्वास्थत विभाग व खाद्य निरीक्षक पूरी तरह से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम इंदौरा को प्रेषित करेंगे और प्रसाद कि दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को व्हील चेयर पर मंदिर में माथा टेकने के लिए विशेष रास्ता बनाया गया है, जहां से मंदिर के सेवादार उन्हें दर्शन कराएंगे। मेले में अपनी अहम भूमिका और लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने करीब 200 से अधिक पुलिस फोर्स की मंदिर में तैनाती करने की मांग रखी है। मेले के दौरान बिजली पानी की व्यवस्था के लिए विद्युत व जल शक्ति विभाग तीन दिन तक मेले में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। वहीं, शौचालयों की साफ-सफाई व मेले के दाैरान डस्टबीन का खास प्रबंध किया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था को लेकर मंदिर के दोनों तरफ दो बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या पेश न आए इसके लिए वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष तौर पर मन्दिर सभा द्वारा कार्य किया गया है। सभा के अध्यक्ष ने सरकार के समक्ष रखी मांग शिव मंदिर काठगढ़ सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने एसडीएम के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि मेले के दोरान लोगो की सुरक्षा व कानून व्यस्था बनाए रखने में तैनात किए जाने वाले पुलिस बल को मन्दिर प्रशासन से शुल्क न लेते हुए निशुल्क तोर पर मंदिर में तैनात किया जाए जिसके लिए एसडीएम ने उच्चाधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को रखने की बात सभा से कही। मेले के लिए मंदिर के महंत देंगे डेढ़ लाख शिव मंदिर काठगढ़ के मुख्य महंत कालिदास ने मेले के सफल आयोजन के लिए शिव मंदिर सुधार सभा को 1 लाख 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज सिद्ध ज्वाला देवी स्वरूप माता की मूर्ति का जन्मोत्सव मनाया गया। आज ही के दिन ज्वाला माता के स्वरूप की स्थापना की गई थी। पुजारी वर्ग व मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ यादव ने ज्वाला माता मूर्ति की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग प्रसाद लगाया। पुजारी महासभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास कृष्ण चतुर्थी को ही माता ज्वाला के सिद्ध स्वरूप की स्थापना मंदिर परिसर में की गई थी। आज का दिन माता का बिशेष जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और माता का भव्य श्रृंगार किया जाता है और बिशेष पूजा-अर्चना व प्रसाद भोग लगाया जाता है। पुजारी द्वारा प्रतिदिन माता को भोग प्रसाद व पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने सभी को माता के जन्मदिवस की बधाई दी और माता से प्रार्थना की है कि सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो और सभी के जीवन मे खुशियों के फूल खिलें। मंदिर अधिकारी दीनानाथ ने बताया कि आज माता ज्वाला के सिद्ध दुर्गा स्वरूप का जन्मोत्सव मनाया गया और माता से प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि बनी रहे और कोरोना महामारी का हमेशा के लिए अंत हो और शांतिपूर्वक व्यवस्था निरंतर चलती रहे। आज फाल्गुन माह में भक्तों की भीड़ भी मंदिर में बढ़ रही है और श्रद्धालु सभी सुविधाओं से मंदिर में दर्शन कर रहे हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात संकेतों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब ने आज महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉक्टर प्रवेश गिल ने इस अवसर पर सड़क का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों, पैदल यात्रियों व अन्य वाहनों के संबंध में विस्तार से बताया। राहगीरों चालक राहगीरों के कर्तव्य ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग व टिप्पलिंग आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस गतिविधि में महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन में भाग लिया। इसमें पोस्टर मेकिंग में शालिनी बीए तृतीय ने प्रथम, अमृता बीकॉम द्वितीय, तुषार बीकॉम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज बीए दो, द्वितीय स्थान पायल बीकॉम दो व तृतीय स्थान सुरेंद्र बीकॉम तीन विजेता रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 5 राज्यों में बना चुनावी माहौल बता रहा है कि बीजेपी के दिन अब गिनती के बचे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवम कांग्रेसी ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई की मारी जनता का आक्रोश बीजेपी के प्रति सातवें आसमान पर है। जनता अब जल्द से जल्द बीजेपी के कुशासन से निजात पाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि जनता ही नहीं बीजेपी के अपने नेता व कार्यकर्ता बीजेपी की तानाशाही हुकूमत से तंग आ चुके हैं। संजय रत्न ने कहा कि बीजेपी को अब न अपने झेलना चाहते हैं न पराए झेल पा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी का जाना तय है। उन्होंने कहा कि वास्तव में बीजेपी की दमनकारी नीतियों के कारण जनता बीजेपी से नाराज नहीं है, बल्कि नफरत पाल बैठी है। जिसके चलते लोकतंत्र से आम आदमी का विश्वास लगातार कम हुआ है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विशविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को मंदिर परिसर में लंगर की सुविधा फिरसे शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से मंदिर में चलने वाली लंगर सुविधा को बंद कर दिया गया था, जिसे अब फिर से सुचारू कर दिया गया है। अधिक जानकारी देते हुए मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि माता ज्वालामुखी के पावन मंदिर में कोरोना एसओपी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लंगर की सुविधा को फिरसे शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते केस को देखकर मंदिर में चलने वाले लंगर को बंद कर दिया गया था, जिससे दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब एक बार फिर से लंगर सुविधा शुरू होने से श्रद्धालुओं ने राहत भरी सांस ली है। वहीं, ज्वालामुखी से समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद सूक्ष्म सूद द्वारा सरकार एवं मंदिर प्रबंधक द्वारा लिए इस फैसले के ऊपर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि मंदिर में लंगर एक बार फिर शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शनिवार को "आपका विधायक आपके घर द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा जनता की समस्याएं सुनी। काजल ने कहा ठाकुरद्वारा पंचायत की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 7 करोड़ 90 लाख रुपए की पेयजल योजना मंजूर हुई है। एक वर्ष के भीतर साथ लगती रानीताल और अन्य पांच पंचायतों की पेयजल समस्या का समाधान इस योजना का निर्माण कार्य पूरा करवा कर कर दिया जाएगा। काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल रही है। काजल ने कहा मौजूदा सरकार राशन के डिपो में महंगे दामों पर घटिया राशन मुहैया करवा रही है। नया वेतन आयोग लागू करने से कर्मचारी वर्ग नाखुश है। कोरोना वारियर डॉक्टर अपने वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए जनसेवा के बजाय हड़ताल करने पर मजबूर हैं। जिला कांगड़ा से सरकारी कार्यालयों को दूसरे जिलों को शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा का शीतकालीन प्रवास बंद कर यहां के विकास पर ग्रहण लगा दिया है। काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा के प्रधान प्रकाश चंद, उप प्रधान प्रवीण कुमार, जोगिंद्र सिंह, ज्वाला देवी, सुमन देवी, पंचायत समिति सदस्य शेर सिंह, सीमा देवी पूर्व प्रधान, देश राज पूर्व उप प्रधान, अनूप सिंह, राम स्वरुप, देश राज, राकेश कुमार, गांधी राम, कुलदीप कुमार, चुनी लाल, महिला मंडल प्रधान सुमना देवी, सुमन वाला, रीता देवी, दया देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, किशोरी लाल मेहता व रणजीत सिंह उप प्रधान सपडू भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत नारकोटिक्स सैल की टीम ने तमोता गांव में एक घर मे सर्च के दौरान एक युवक को चिट्टे की खेप व ड्रग्स मनी सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली की मिलवां पंचायत के गांव तमोता में एक युवक अपने ही घर में नशा बेचने का कारोबार कर रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज बाद दोपहर नारकोटिक्स सैल की टीम के प्रभारी हामिद मुहम्मद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की अगवाही में टीम ने तमोता गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दविश दी और स्थानीय लोंगो की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान युवक के घर से चिट्टे की कुल 28 विट, जिसका कुल बजन 3.28 ग्राम व 8200 रुपए ड्रग्स मनी के रूप में बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र कंश राज निवासी तमोता डाकघर उलेहडिया तहसील व थाना इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप व ड्रग्स मनी को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला फर्स्ट वर्डिक्ट (धर्मशाला) की ओर से एवीएस अकादमी के सभागार में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एवीएस अकादमी के पदाधिकारियों के सहयोग से 36 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक विशाल नेहरिया ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि अक्सर गंभीर घायलों और बीमारों की जान खून की कमी से चली जाती है। खून की कमी से लोगों की जान न जाए इसको लेकर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया की ओर से रक्तदान शिवर का आयोजन सराहनीय कदम है। इस दौरान शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। 36 युवा रक्तदान कर महादानी बने। इनमें कई ऐसे युवा भी हैं, जो नियमित रक्तदाता हैं। इसमें कुछ युवा रक्तदान करने आए पर कोरोना टीकाकरण हाल ही में होने से खून नहीं लिया गया। इस दौरान फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया और एवीएस अकादमी की मुहिम से प्रभावित होकर भी कई युवा रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान करने वालों को फस्ट वर्डिक्ट मीडिया और अस्पताल की ओर से विधायक विशाल नेहरिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। फर्स्ट वर्डिक्ट द्वारा आयोजित यह तीसरा सफल रक्तदान शिविर था।
मनाेज कुमार। कांगड़ा श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा प्रदेश का ऐसा स्वास्थ्य संस्थानों है, जहां पर आधुनिक के साथ उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला स्वास्थ्य की बात करें, तो इस दिशा में भी श्री बालाजी अस्पताल की ओर से नारी शक्ति की सुविधा के लिए अस्पताल में तीन महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। महिला डॉक्टरों के होने से महिलाएं अपनी बीमारियों के बारे में खुलकर बात कर पाती हैं, इन मूलमंत्र को समझते हुए श्री बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अस्पताल में गाइनोकॉलेजिस्ट के साथ चाइल्ड स्पेशलिस्ट व एनेस्थीसिया विभाग में महिला डॉक्टर तैनात की है। डॉ. राजेश का मानना है नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे हैं, पर हमारे समाज में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन को ये लगता है कि जब सामने महिला डॉक्टर होगी, तो अपनी समस्याएं खुल कर उनसे बता पाएंगी। ज़्यादा अच्छे से अपनी बात को समझा पाएंगी। इसलिए अत्याधुनिक सुविधा से लैस श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ये फैसला लिया गया कि एक महिला डॉक्टर की देखरेख में प्रसव के दौरान प्रसूता कंफर्टेबल महसूस करती है। गाइनोकॉलेजिस्ट डॉ दिव्या वर्मा एक कुशल गाइनोकॉलेजिस्ट है। डॉ दिव्या टांडा मेडिकल कॉलेज व फोर्टिस चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पिडियाट्रिशियन डॉ अमन प्रीत कौर अमृतसर से एमडी है। ये चंडीगढ़, रोपड़ व भटिंडा के अस्पतालों में सेवाएं दे चुकी हैं। इसी तरह एनेस्थीसिया विभाग से डॉ श्वेता अडांगले मुंबई से एमडी है और सिंगापुर में इन्होंने फैलोशिप की है। डॉ राजेश ने कहा कि कांगड़ा जिला के लोगों के इलाज के चंडीगढ़ का रुख न करना पड़े। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध है। लोगों को घर द्वार पर बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा सदैव आगे रहा है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव मलाहड़ी के जंगल मे आज एक प्रवासी व्यक्ति की वृक्ष से फंदे पर लटकी हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थानां इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि राजेश कौल पुत्र गज्जू कौल निवासी गांव मझगवा परस्यानिया जिला सतना मध्य प्रदेश हाल रिहाईश गांव व डाकघर मलाहड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जो कि बतौर कंस्ट्रक्शन कार्य हेतु किराए पर रहता हूं ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मेरा भतीजा अरुण कौल पुत्र जगदीश कौल निवासी गांव हरदुआ डाकघर पहाड़ी तहसील उन्चेचरा जिला सतना मध्य प्रदेश मेरे पास घूमने के लिए आया था, जो कि 11 फरवरी शाम को घर से कहीं चला गया है। आज उसने मलाहड़ी के जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंदौरा मोड़ के बिल्कुल सामने एक शादी करवाकर घर वापस जा रहे दूल्हे की कार एक बाइक से टकरा जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार डल्हौजी से एक बारात जालंधर एरिया में गई हुई थी और आज शाम जैसे ही दूल्हा व दुल्हन बाली कार छन्नी वेली के पास पड़ते इंदौरा मोड़ के बिल्कुल सामने पहुंची, इस दौरान गलत दिशा से आ रही बाइक जिस पर दो लोग सवार होकर छन्नी वेली गांव की ओर जा रहे थे और कार से टकरा गई। हादसे में यहां कार को भारी नुकसान हुआ, तो वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि दोनों चालकाें को अधिक चोट नहीं आई। ज्ञात रहे कि सघेड़ पुल से लेकर छन्नी वेली रोड़ पर आए दिन कई इस तरह के हादसे होते रहते हैं, जिसका मुख्य कारण वाहनों का उलट दिशा चलना होता है और छन्नी वेली में जाने वाले अधिकतर वाहन चालक उलट दिशा में ही जाते नजर आते हैं। बाइकों में सबार होकर उलट दिशा से होकर छन्नी की ओर जाने वाले तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले अधिकतर लोग नशेड़ी होते हैं और नशा खरीद करने के लिए छन्नी वेली में आते-जाते रहते हैं। स्थानीय पुलिस को ऐसे उलट दिशा में चलकर राहगीरों के लिए परेशानी बनने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
राजेश। जवाली राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ में एनएसएस शिविर का समापन स्कूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद की अधयक्षता में हुआ। इसमें स्कूल एसएमसी कमेटी के प्रधान नरेश कुमार चौधरी व प्रधानाचार्य प्यार चंद ने इस अवसर पर स्वंयसेवियों को बेहतर कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया। इस सात दिवसीय शिविर में लगभग 55 बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। एनएसएस प्रभारी वलबिंदर सिंह व रेखा देवी ने बताया कि स्वंयसेवियों ने स्कूल प्रांगण सहित रिड़ी चौक पर बने शिव मंदिर के आसपास भी सफाई की गई। इतिहास के प्रवक्ता मनमोहन सिंह ने एनएसएस के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
नरेंद्र। जयसिंहपुर जयसिंहपुर भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन अभियान में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की है। पार्टी की भविष्य की गतिविधियों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वह शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लंबागांव बीडीसी के चेयरमैन कुलवंत राणा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र डढवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार चंद, जयसिंहपुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच, जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, भाजपा महासचिव अजय पठानिया के अतिरिक्त हरदयाल, प्रवीन शास्त्री, देशराज राणा, राज वालिया, अजय सोनी, रिखी राम, त्रिलोक चंद, अरविंद सूद, संजीव समकड़िया, मस्त राम, जगदीश पटियाल व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पंचायत सुरानी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में प्रदेश सरकार और प्रशासन से जोरदार मांग की है कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खुलने जा रहा खंड विकास अधिकारी कार्यालय टिहरी पंचायत में खोला जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि टिहरी पंचायत ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की 51 पंचायतों में केंद्र बिंदु है और हर क्षेत्र से नजदीक पड़ता है। यहां पर कोई भी कार्यालय मौजूद नहीं है, जिस वजह से यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से लगातार पिछड़ता ही चला जा रहा है, यहां पर यदि खंड विकास अधिकारी कार्यालय खुल जाए, तो लोगों को ना केवल विकास के आयाम दिखाई देंगे, बल्कि लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय राजनेता वोट लेने के लिए यहां आ जाते हैं, परंतु लोगों को विकास के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया जाता है, जिससे जनता में भारी रोष देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने टिहरी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय शीघ्र नहीं खोला तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और आवश्यकता पड़ी, तो क्रमिक अनशन का भी आयोजन किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पंजाब में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस बार चुनाव प्रचार में हिमाचल के कई स्टार प्रचारकों ने पार्टी का प्रचार किया है। इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान को इंदौरा के साथ लगती पंजाव की मुकेरिया विधानसभा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी सप्ताह बेहबलमंज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मुकेरियां से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन के लिए एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया था और आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भंगाला व तलबाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा ओर केंद्र सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे। इस रैली में राज्य मंत्री सोम प्रकाश, एमएलए जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, विपिन महाजन, मंजपुर, संजीव मिन्हास, अजय कौशल सेठु, संग्राम ठाकुर, संदीप मिन्हास, राजेंद्र छाेटू, अशोक शर्मा, रघुनाथ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत खोली में दस लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा खोली पंचायत में पेयजल समस्या के समाधान के लिए दो करोड 50 लाख रुपए की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गांव में अलग-अलग जगह पांच वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। गांव में विधायक निधि से लगभग 40 लाख रुपए खर्च कर विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। काजल ने कहा मौजूदा दौर में हर पंचायत जहां पर सामुदायिक भवन निर्माण को जगा पंचायत उपलब्ध करवाएगी विधायक निधि से दस लाख रुपए खर्च कर उसका निर्माण करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर धार्मिक सामाजिक और वैवाहिक समारोहों का बेहतर संचालन किया जा सके। काजल ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में 25 फ़ीसदी कटौती करने को महिला विरोधी करार दिया। काजल ने कहा मनरेगा का बजट घटने से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को अब बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। मनरेगा योजना को पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनहित में शुरू किया था, जिस पर कैंची चला कर केंद्र सरकार ने दर्शा दिया कि वह ग्रामीण क्षेत्र विरोधी है। इस मौके पर पंचायत प्रधान केवल चौधरी, विजेंद्र सिंह उप प्रधान, निशु कुमार वार्ड मेंबर, कामना देवी वार्ड मेम्बर, एमना देवी वार्ड मेम्बर, संजीव कुमार वार्ड मेम्बर, सुमना, केवी, अनीता, सर्वजीत, विकम चंद, प्रेमलता, चुनी लाल, महिंद्र सिंह, दुनी चंद, कुलदीप चंद, सूबेदार रोशन लाल, अनूप कुमार, छोटू राम, बीरबल, हरी चंद, अमर सिंह, नेक चंद, मंगल सिंह, देव राज, पुन्नू राम, जगदीश चंद व ओम प्रकाश उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर/देहरा जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र को 500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं प्रदान की। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के क़स्बा कोटला में आयोजित जनसभा में उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जयराम सरकार के 4 वर्षों में हुए विकास कार्यों की ही यदि तुलना की जाए, तो यह चार साल क्षेत्र के लिए अधिक उन्नती भरे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को पहले प्रत्येक कार्य के लिए देहरा जाना पड़ता था। उनके मंत्री बनने के बाद क्षेत्र को पहली बार लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग का अपना मंडल मिला। अब क्षेत्र की जनता के जल और सड़क संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से किया जाता है और इसके लिए उन्हें किसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक हिस्सा किसी न किसी विकास परियोजना के तहत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज करोड़ो की लागत से जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य जल रह हैं। इसके अतिरिक्त संसारपुर टैरेस में हिमाचल पथ परिवहन निगम का बस डिपो अभी हाल ही में खोला गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े इस हेतु उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में कई संस्थानों को भी प्रारंभ करवाया है। जिसमें संसारपुर टेरेस में माॅडल आईटीआई, कूनहा में फार्मेसी काॅलेज, डाडासीबा, कोटला और रक्कड़ में डिग्री काॅलेज, जनडौर में पालटेक्निक काॅलेज, जैसे कईं उच्च शिक्षा के केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने क़स्बा कोटला में जनता से संवाद स्थापित करते हुए विस्तार से उनकी समस्याएं भी सुनी। जिनमें से अधिकतम का मौके पर निपटारा करते हुए शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार : कांगडा अचानक पिताजी बेहोश हो गए, हम तो घबरा गए, तुरंत श्रीबालाजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, ताे तुरंत इमर्जेंसी डिपार्टमेंट में डॉक्टर प्रवीण ठाकुर न्यूरो सर्जन ने सीटी स्कैन करवाया और अन्य आवश्यक जांचे करवाकर पता किया की पिताजी के मस्तिष्क में खून के धक्के जमने के कारण पिताजी मूर्छित हो गए थे। हम तो घबरा गए की क्या होगा, लेकिन डॉक्टर प्रवीण ने हमें आश्वासन दिया तथा डॉक्टर राजेश शर्मा ने हौसला बढ़ाया। अगले दिन पिताजी का ओपरेशन डॉक्टर न्यूरो सर्जन प्रवीण ठाकुर ने किया और एक हफ्ते के भीतर ही पिताजी सकुशल घर वापस आ गए। सही में हम डॉक्टर प्रवीण का हृदय से शुक्रिया करते हैं और डॉक्टर राजेश शर्मा बधाई के पात्र हैं, जो कांगड़ा में इस तरह के आसाध्य रोगों से लड़ने और ठीक होने के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल को बनाया। उक्त उदगार ठीक हुए मरीज़ अमरनाथ शर्मा के पुत्र ने श्रीबालाजी अस्पताल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किए। पत्रकारों का उत्तर देते हुए वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ प्रवीण ठाकर ने बताया की विभिन्न कारणों से मष्तिष्क में खून के धक्के जम सकते हैं, अगर समय रहते हुए मरीज़ को किसी ऐसे अस्पताल जहां सभी सुविधाएं जैसे न्यूरो सर्जन, सीटी स्कैन, एमआरआई और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ओपरेशन थियेटर हो और ऐसा एकमात्र अस्पताल जिला कांगड़ा में श्रीबालाजी अस्पताल है। श्री बालाजी अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर एवो वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्य बंधू सूद ने जानकारी देते हुए बताया की ऐसे ही जटिल ऑपरेशन करने के लिए श्री बालाजी अस्पताल में स्टेट ओफ आर्ट की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी अस्पताल के अथक प्रयासों से कांगड़ा जिला के नागरिकों को उचित दर पर सही समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर केसीसी बैंक शाखा चनोर ने आज ग्राम पंचायत दोदरा में नावार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों में अटल पेंशन योजना व जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रति खासा उत्साह दिखा। लगभग 20 ग्राहकों ने इस योजना में मौके पर ही पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित भारद्वाज बैंक, अधिकारी मुकेश कुमार, शशिकांत, प्रधान ग्राम पंचायत दोदरा सोमराज उपप्रधान सुमित कुमार तथा एफएलसीआरपी प्रागपुर ब्लॉक कुसुमलता भी मौजूद रही।
मनीष ठाकुर। इंदौरा मिनर्वा कॉलेज आफ एजुकेशन इंदौरा चंगराडा में आज तृतीय सत्र के छात्रों ने प्रथम सत्र के छात्रों के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया इस में सभी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मिनर्वा कॉलेज के अध्यक्ष जे एस पटियाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नए प्रशिक्षु अध्यापकों के मंगल भविष्य की शुभामनाओं के साथ स्वागत किया और मिनर्वा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत शर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए शुभकमनाएं दी और इस कार्यक्रम के दौरान मनीष को मिस्टर फ्रेशर और संकेतिका को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, सचिन को मिस्टर टैलेंटेड और शिखु को मिस टैलेंटेड चुना गया। आजाद को मिस्टर हैंडसम और अनीता को मिस ब्यूटीफुल चूना गया और परफोरमेंस के लिए संदीप, परमेस और देश राज को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज की प्रबंधक कमेटी की महासचिव कमलेश पटियाल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी करेगी हैरतंगेज प्रर्दशन मनाेज कुमार। कांगड़ा 26 नवंबर 2022 को अपनी स्थापना के दस साल पूरे करने जा रही अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाहर दूसरे राज्यों में अपनी सक्रियता और जनता जनार्दन की स्वीकार्यता के चलते अखिल भारतीय स्वरूप प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व पंजाब के विधानसभा चुनावों में पार्टी की दमदार भूमिका 10 मार्च को घोषित होने वाले परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती नजर आएगी। 2012 में अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी लगातार तीन चुनाव दिल्ली में जीतने के बाद 2017 के पंजाब असेंबली चुनाव में 10 साल से सत्ता में बैठी देश की सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणी अकाली दल को पराजित कर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के बाबजूद पार्टी को पंजाब में चार सीटें मिली। कांगड़ा से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि मोदी और अमित शाह के गढ़ माने-जाने वाले गुजरात के नगर निगम चुनावों में डायमंड और टेक्सटाइल शहर सूरत में आम आदमी पार्टी देश की 126 वर्ष पुरानी कांग्रेस पार्टी को शून्य पर धकेल कर 26 लाख वोटों के साथ 27 सीट जीत कर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। राजकोट और गांधीनगर में पार्टी ने क्रमश: 17 और 21 फ़ीसदी मत प्राप्त कर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभावी रूप से सक्रिय भूमिका की बदौलत दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश में सम्पन्न जिला पंचायत चुनावों 40 लाख वोटों के साथ दर्जनों स्थान प्राप्त कर चुकी है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चार लाख से ज़्यादा लोगों का ऑक्सीजन लेवल चैक कर कोविड महामारी से लड़ाई लड़ लोगों का भरोसा जीता है। वहीं, पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जयराम की निष्ठुर सरकार से लाठियां खाईं। केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए कार्यों को पार्टी ने कैलेंडर के माध्यम से "दिल्ली मॉडल" को घर घर पहुंचाया, जिसके फलस्वरूप जनता आम आदमी पार्टी को सूबे में एक सशक्त विकल्प के तौर पर देख रही है। भंडारी के अनुसार पार्टी अब "पैन इंडिया" स्वरूप अख्तियार कर चुकी है और 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के हरतंगेज नतीजे सामने आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी शीघ्र ही प्रदेश में "हिमाचल में भी केजरीवाल" मुहिम शुरू करने जा रही है। राज्य की दोनो पार्टियों के कद्दावर नेताओं द्वारा पार्टी से संपर्क साधा जा रहा है, जिसकी झलक मार्च के बाद दिखने लगेगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा द्वारा आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा स्कूल के प्रांगण की सफाई करवाई। जिसमें पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद, उपप्रधान प्रवीण कुमार, वार्ड पंच जोगिंदर सिंह, मुख्याध्यापक प्रवेश कुमार शर्मा और स्कूल का स्टाफ भी माैजूद रहा और स्कूल के आस-पास पड़ी गंदगी को भी साफ किया गया। बच्चों तथा आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।मुख्याध्यापक ने कहा ऐसे अभियान हम हमेशा ही चलाते रहते हैं, तो जो स्कूल में स्वच्छता का ध्यान रखा जा सके। साथ ही मुख्याध्यापक ने ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा का भी धन्यवाद किया, जो हमेशा ही समय-समय पर अपना सहयोग देती रहती है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत जमानाबाद में कॉर्ड चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्धबाड़ी द्वारा लैंगिक समानता व नेतृत्व क्षमता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभव आदान-प्रदान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉर्ड द्वारा कांगड़ा जिला के चार विकास खंड धर्मशाला, रैत, कांगड़ा, नगरोटा बगवां के 30 पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कांगड़ा जिला के 226 महिला मंडलों में लैंगिक समानता व महिला अधिकारों के ऊपर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया हैं। हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव को रोकने हेतु एक ग्रामीण संसाधन व्यक्ति के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसी कार्यक्रम के अंतगर्त हर पंचायत में शिक्षा सलाह व मार्गदर्शन (ईसीजी) का गठन किया गया है, जिसमें पंचायत के प्रतिनिधि, महिलामंडलों के प्रधान व सदस्य, आशा कार्यकर्ता व पुरुषों को भी इस सिमिति में शामिल किया हैं, जो पंचायत स्तर पर लैंगिक भेदभाव की रोकथाम हेतु कार्य योजना व जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। आज के कार्यक्रम में कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा, स्वास्थ्य विकास अधिकारी संजय भारद्वाज, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार और समस्त ग्राम पंचायत सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में कांगड़ा विकास खंड के 39 महिला मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आज इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ने कॉर्ड के माध्यम से हर एक महिला मंडल में लिंग भेदभाव पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली महिलाओं को भी इनाम वितरित किए गए। आज उपमंडल अधिकारी को महिला मंडलों ने जमानाबाद में शांति व्यवस्था बनाए रखने व शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जमानाबाद पंचायत के खड्ड के किनारे वाले इलाको में पुलिस गश्त बढ़ाने व् हर पंचायत में 8 मार्च को महिला ग्राम सभा के आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित आदेश जारी करने के लिए ज्ञापन साैंपा गया।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव वरोह निवासी विकास शर्मा उम्र 23 वर्ष पुत्र राज कुमार जो कि 11 फरवरी से घर बिना बताए कहीं चला गया था तथा परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस चौकी रैहन में दर्ज करवाई थी। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि 11 फरवरी को विकास शर्मा के परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका इकलौता बेटा विकास शर्मा घर से लापता है, जिसके चलते उन्होंने समस्त क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी थी, लेकिन आज लापता विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना की रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास शर्मा की लाश मिलने की खबर मिली है। मृतक की लाश को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर सब गृह में रखवा दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि विकास की मौत कैसे हुई है।


















































