चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए कार्याें को अपना बता कर झूठा प्रचार कर रहे वर्तमान विधायक मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक संजय चौधरी, सुरेंद्र काकू, भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, बबीता संधू तथा रेखा ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि कांगड़ा में भाजपा बिखरी है, विधायक के मुंगेरीलाल जैसे हसीन सपने जैसा है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा चट्टान की तरह मजबूत तथा एकजुट है। वर्तमान विधायक पवन काजल पिछले 10 वर्षाें से विधानसभा में कोई खास विकास का कार्य नहीं कर पाए। यह बजट में नौकरी की बात करते हैं, परंतु यह भूल गए कि इन्होंने युवाओं को 5000 नौकरी देने का वायदा किया था, जिसमें कि यह एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दे पाए, जो कि झूठ साबित हुआ है। उन्हाेंने कहा कि विधायक जहां कहीं भी जाते हैं, वहां पहले से ही स्वागत का समान हार, पकौड़े, टेंट लगाने के पैसे तथा चाय के लिए पैसे भेज देते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दिखावा किया जा सके, परंतु जनता बहुत समझदार है। इस बार वह विधायक को हराने के मूड़ में है। इस बार इनका तंबू जनता द्वारा उखाड़ दिया जाएगा। वैसे तो वर्तमान कांग्रेस विधायक पिछले 10 वर्षाें विधानसभा से गायव रहे, परंतु अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लोगों को भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्याें को अपना बता कर झूठ का प्रचार कर रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक थी, एक है और एक रहेगी और विधायक यह भूल चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में वह कांगड़ा विधानसभा से करीब 23623 वोटों से पीछे रहे थे तथा वह लोकसभा चुनाव 477685 वोटों से हारे जो कि 75 प्रतिशत होता है, पूरे हिंदुस्तान में वह अकेले ऐसे लोकसभा प्रत्याशी थे, जो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यह सब इनकी दोगली कार्यप्रणाली से हुआ। भविष्य में भी आने वाले विधानसभा चुनावों में यह अपनी कार्यप्रणाली से हारेंगे तथा भाजपा तथा जनता एकजुट होकर चुनाव में पवन काजल को हार का मुंह दिखाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि मिस्टर लोकेश मनोचा H R मैनेजर तथा मिस्टर विनोद धीमान एरिया लीडर ने कंपनी की तरफ से कांगड़ा जिला प्रशासन को आज रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन मुहैया करवाई गई, तदोपरांत यह वैक्सीन वैन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी। जिलाधीश महोदय डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वैक्सीन वैन राज्य की पहली प्रीफैबरीकेटेड वैक्सीन बैन है, जिसकी सहायता से अब वैक्सीन की बेस्टेज को रोका जा सकेगा तथा वैक्सीन की कोल्ड चैन को भी मेंटेन रखा जा सकेगा। इस मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान अगस्त,2021 में जिलाधीश से कुछ जरूरी आइटम के बारे में चर्चा हुई थी तथा बाद में इस बाबत कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड की प्रतिनिधि पूनम शर्मा को अप्रोच किया गया तथा उनके प्रयासों से आज तक जिला कांगड़ा को कंपनी की तरफ से लगभग पौने दो करोड़ का सामान जिसमें रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन बैन के अतिरिक्त160 फाॅलर बेड, 60 आईसीयू बेड, दो अल्ट्रासाउंड मशीन, 3 एक्स-रे मशीन, तीन बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर तथा तीन हीमेट्रोलॉजी एनालाइजर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों को सिविल अस्पताल शाहपुर, देहरा, ज्वाली, बैजनाथ, नूरपुर तथा इंदौरा के अस्पतालों में स्थापित किया जाएगा, जिनसे लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड के इस बहुमूल्य योगदान के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ राजेश गुलेरी, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सौरभ रतन आदि भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी नगर परिषद ज्वालामुखी के तहत वार्ड-4 के निवासी अंकुश सूद पुत्र मोहन लाल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा ज्वालामुखी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। अंकुश सूद 16 जुलाई, 2019 को युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया था। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के ओहदे पर भी रहे हैं। अब कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए दूसरी बार उन्हें ज्वालामुखी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कट्टर कांग्रेसी अंकुश सूद ने इस ओहदे के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, जिला कांगड़ा सोशल मीडिया के अध्यक्ष आदित्य शरद का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है। वहीं, अंकुश सूद ने ज्वालामुखी विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रतन का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस ओहदे का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर जनता की सेवा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा बेटी-बहु कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर, अपने सब फर्ज़ निभाती है, तभी तो नारी कहलाती है, नारी शक्ति का प्रतिरूप है। नारी है तो जीवन है, नारी ही मानव जाति का आधार है और श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा इस आधार रुपी नारी के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को "नारी स्वास्थ्य सप्ताह" के रूप में मनाने जा रहा है। आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त विचार कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने व्यक्त किए। ज्ञात रहे 8 मार्च,1908 में न्यूयार्क में कार्यरत महिलाओं ने काम के घंटे, वोटिंग के अधिकारों को लेकर आंदाेलन किया, तब से पुरे विश्व में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए कोमल शर्मा ने कहा की नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सम्मति से पुरे हफ्ता, अस्पताल में आने वाली हर महिला मरीज़ को ओपीडी की सुविधा सर्वदा मुफ्त दी जाएगी, सभी तरह की जांचों पर 10 प्रतिशत की छूट महिला मरीज़ के भर्ती होने पर अस्पताल बिल पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। “डॉटर आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कांगड़ा जिले के हर तहसील में श्रीबालाजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के नेत्रृत्व में विशेष स्वास्थ्य जागरूक शिवरों का आयोजन किया जाएगा। इसके आलावा नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान अगर अस्पताल में किसी कन्या रत्न का जन्म होता है, तो उसको अस्पताल प्रशासन की तरफ से बेहद आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने उपस्थित सम्मानित पत्रकारों के साथ जानकरी साझा करते हुए बताया की श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा में कार्यरत महिला कर्मचारियों का अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक है और इस बात पर हमें गर्व है की हम महिला को समानता का अधिकार देते हैं। प्रेस वार्ता के समापन में कोमल शर्मा ने पधारे हुए सभी सम्मानित पत्रकारों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रघुबीर सिंह बाली ने पश्चिम बंगाल के छात्र नेता अनीस खान की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष का बिगुल बजाया। कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी बंगाल के सहप्रभारी आरएस बाली ने राष्ट्रीय महासचिव डॉ चैला कुमार, बंगाल पीसीसी प्रमुख अधीर रंजन चौधरी व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कोलकाता मे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र नेता व अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अनीस खान को न्याय दिलाने की मांग की, जिनकी 18 फरवरी को हावड़ा जिला में रहस्यमयी मौत हो गई थी। इस संबंध में आरएस बाली ने कहा कि अनीस खान की हत्या एक साजिश के तहत की गई है, जिसकी पार्टी उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि अनीस खान जन विरोधी सरकारी नीतियों के के खिलाफ व जनहित के मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाते रहे हैं। इसलिए उनकी आवाज को हमेशा के लिए बंद करना एक सोची समझी साजिश है। बाली ने कहा कि “हम अनीस खान की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं”। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अनीस खान के परिजनों के साथ है व इस न्याय की लड़ाई में उनकी पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा यह इंसाफ की लड़ाई केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि समूचे बंगाल व कांग्रेस पार्टी की है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते नौरंग यात्री निवास में एम्बुलेंस सेवा गरली द्वारा बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान शाशिलता की अध्यक्षता तथा पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में एम्बुलेंस सेवा की संबंधित कमेटी ने अपने-अपने विचार सांझा किए। ग्राम पंचायत प्रधान गरली व प्रभारी धर्मवीर ने उपस्थित सदस्यों को इस एम्बुलेंस सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि रोगी व पीड़ित व्यक्ति को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके। बैठक में इस सर्विस से प्राप्त होने वाले आय व्यय पर भी चर्चा की गई। इस सेवा के स्थानीय मोटीवेटर मदन जीत ने बताया कि योगदान देने वाले सभी सदस्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा व समय-समय पर खर्चे का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक किया जाता रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान शशि लता, मदन जीत, राकेश ठाकुर, हरभजन सिंह व अक्षय शर्मा मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देहरा तहसील, हरिपुर के गांव बिलासपुर के वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। 14 अक्तूबर, 2020 को चुशुल सेक्टर में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानी वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता सरकार व सैनिक वेलफेयर द्वारा उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बलिदानी वीर के घर जाकर उनके आश्रितों को 20 लाख रुपए का चेक भेंट किया। उनके अमूल्य बलिदान का ऋण चुकाना तो कभी संभव नहीं है, परन्तु सरकार ने आश्रितों को यह सहायता राशि भेंट कर अपनी कृतज्ञता का भाव प्रकट किया।
विनायक ठाकुर।देहरा देहरा पुलिस कर्मचारियों के सौजन्य से देहरा मुख्य बाजार स्थित निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग के पास शिव मंदिर में आज (सोमवार को) वार्षिक भंडारे का आयोजन पूरे हर्षोउल्लास तरीके से किया गया। वहीं, इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भगवान के प्रसाद का ग्रहण किया। देहरा पुलिस कर्मचारियों द्वारा लोगों के लिए कांगड़ी एवं बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया था। वहीं, दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन की रात्रि माता की चोंकी का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के मशहूर एवं जाने-माने कलाकार मोहित गर्ग ने अपनी भजनों से वहां मौजूद भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मोहित गर्ग द्वारा सर्वप्रथम 'सुन वो पहाड़िया भगता जांदा है कुन दया रस्ता' से चोंकी की शुरुवात की गई। तदोपरांत माता एवं बाबा जी के भजन गाकर वहां मौजूद संगत को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में जग प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गोपालपुर पंचायत के अंतर्गत स्थानीय युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल मैच गोपालपुर 11 और नगरी 11 के बीच खेला गया, जिसमें नगरी 11 विजेता टीम रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और अपनी तरफ से 8100 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। इस मौके पर भाजपा नगरी जाेन प्रभारी साहिल नाग प्रधान नरेंद्र भट्ट, सतीश भट्ट, शेर सिंह, मनीष चंबियाल, देशराज धीमान, अनूप शर्मा, भीखम चंद, संजय पहाड़िया व रंजीत आदि उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली कांता बीएड कॉलेज चलवाड़ा के प्रशिक्षुओं के शिक्षण अभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज समापन हो गया। कॉलेज के 29 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। यह तीन माह का शिक्षण अभ्यास का कार्यक्रम 10-11-2021 को शुरू हुया था। तीन माह के इस अभ्यास के दौरान प्रशिक्षुओं ने बच्चों को पढ़ाने की विधियों और विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में बीएड कॉलेज की पर्यवेक्षक पूजा शर्मा की देखरेख में शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण को पूरा किया। इस कार्य में विद्यालय के समस्त सटाफ ने पूर्ण सहयोग किया। समापन के इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
नरेंद्र। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत बाडू द वन हारसीपतन रोड जय मां कामख्या देवी के मंदिर में छठा विशाल संगीतमय देवी भागवत पुराण नव कुंडी महायज्ञ किया जा रहा है। वहीं, मां कामख्या देवी मंदिर के पंडित दयाननंद शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल, 2022 को 10 बजे कलश यात्रा व यज्ञ से शुरू होगा और 12 बजे झांकी निकली जाएगी तथा कथा का समय रहेगा 1:30 से 4 बजे तक आरती, सांय भजन 7 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम इस तरह रहेगा, जिसमें रक्तदान शिविर 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। पंडित दयानंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि देवी भागवत महापुराण में अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित करें।
नरेंद्र। जयसिंहपुर विधानसभा से संबंध रखने वाले एवं जयसिहंपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी राज वर्मा को नवगठित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। राज वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव भाई सुधीर, हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष भाई अभिषेक राणा, जयसिहंपुर के पुर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश एसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन भाई यादविंद्र गोमा, राजनीतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमराल, पुर्व उपाध्यक्ष लीगल डिपार्टमेंट प्रदेश कमेटी भाई देवन भट्ट, स्टेट कोर्डिनेटर प्रदेश कमेटी भाई नीतन राणा और राजेंद्र वर्मा, यशपाल तनाईक और सेन राम नेगी, जयसिहंपुर कांग्रेस के पुर्व एंव वर्तमान अध्यक्ष भाई प्रवीन मल्होत्रा और जंसवत डढवाल, जयसिहंपुर एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाई संजय डोगरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष जैनव चंदेल, जयसिहंपुर महिला अध्यक्ष विनता ठाकुर, महिला एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीनु भट्ट सहित समस्त जयसिहंपुर कांग्रेस का धन्यवाद किया तथा वादा किया, जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसको पुरी निष्ठा और लगन से निभाउंगा और कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूत करने के लिए काम करुंगा।
जसवां परागपुर क्षेत्र में अब युवाओं के सपने साकार होंगे। सरकार द्वारा जसवां परागपुर के तहत धरोहर गांव परागपुर में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने इस बारे में एक पत्र जारी कर उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को अवगत करवाया है। इस स्टेडियम की सौगात से न केवल खिलाड़ियों को फायदा होगा बल्कि आस-पास के इलाके में व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी इनडोर स्टेडियम से न युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए मदद मिलेगी साथ ही खिलाड़ियों का भविष्य भी संवरेगा। जनाकारी देते हुए जसवां:परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस इंडोर स्टेडियम में खेल से सम्बंधित कोच भी रखे जाएंगे,बता दें की थोड़े ही समय पहले मंत्री बिक्रम ठाकुर ने परागपुर क्षेत्र में एक बड़ा स्टेडियम खोलने की घोषणा की थी । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय द्वारा एक पत्र भेजकर मंत्री बिक्रम ठाकुर को इस बारे में अवगत करवाने के उपरांत परागपुर के वाशिंदों में विकास की एक ओर किरण जागी हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए मंत्री बिक्रम ठाकुर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी अहमियत को समझते हुए तुरंत प्रभाव से बजट मंजूर करवाने में विशेष एवम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने स्टेडियम खोलने के लिए जमीन व औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। मंडलअध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण पाँच कनाल भूमि पर होगा इंडोर स्टेडियम खुलने से व्यवसाय को लगेंगे पंख इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि परागपुर में इंडोर स्टेडियम खुलने के उपरांत व्यवसाय को भी पर लगेंगे। जब उक्त स्थान पर स्टेडियम खुलेगा तो व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के द्वार भी खुलेंगे। इस संदर्भ में उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केंद्र में हिमाचल प्रदेश का बेहतरीन नेतृत्व कर रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवम केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से इस स्टेडियम के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है । यह प्रोजेक्ट भी जसवां: परागपुर में विकास का गवाह बनेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किए गए हिमाचल बजट-2022-23 पर वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में धर्मशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बजट को अब तक का सबसे शानदार बजट बताया है और कहा कि इससे समाज के हर वर्ग का कल्याण होगा और इस बजट की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया कॉडिनेटर विश्व चक्षु, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान बोले रहे थे विधायक काजल मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को इलेक्शन स्टंट करार दिया है। काजल ने बजट को युवा और बेरोजगार विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार ने बजट में बेरोजगारों को रोजगार या बेरोजगार भत्ता देने पर कोई भी घोषणा या प्रावधान नहीं किया है। काजल रविवार को ढूगियारी पंचायत में जय शंकर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश के कर्मचारियों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है और प्रदेश सरकार कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन पर रोक लगाकर लोकतंत्र का गला गाेंट रही है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गग्गल में आईटी पार्क के लिए भूमि और 12 करोड़ का बजट प्रावधान किया है, लेकिन मौजूदा सरकार अपने कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण करवाने से हाथ खींच रही है। जिसे कांगड़ा का बेरोजगार और युवा वर्ग सहन नहीं करेगा। काजल ने कहा बजट में महिला और समाज के अन्य तबकों के लिए कोरी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का प्रयास अब प्रदेश सरकार कर रही है। काजल ने कहा कि ढूगियारी पंचायत में 12 जुलाई को आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने में भी मौजूदा सरकार नाकाम रही है, वह विधानसभा के बजट सत्र में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग को रखेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को 5100 रुपए और विजेता व उपविजेता टीमों को रिफ्रेशमेंट के लिए तीन हजार रुपए नकद राशि भेंट की। काजल ने खिलाड़ियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में नैना देवी क्लब तपोवन ने क्रिकेट क्लब ज़मानाबाद को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस मौके पर राजयंती वार्ड मेंबर, नीतू, अजय कुमार, देवेश कुमार, पृथ्वी, मितल चौधरी, साहिल, सौरभ, अभिषेक व चिरंकुश भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी कथोग के दिव्यांश धीमान ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा। दिव्यांश लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग में छठी कक्षा में पढ़ता है। दिव्यांश धीमान पढ़ाई में काफी होशियार है। उसने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में 238 अंक लेकर स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। दिव्यांश दो बार शतरंज में नैशनल भी खेल चुका है। इससे पहले वह नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा भी पास कर चुका है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता में वो जिला कांगड़ा में प्रथम आया था। उसे किताबें पढ़ना, शतरंज खेलना और कोडिंग करना पसंद है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, दादी, ताया-ताई और माता-पिता को दिया। दिव्यांश के परिजन उसकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं।
विनायक ठाकुर। देहरा ढलियारा में सुना बजट वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ढलियारा महाविद्यालय में ऐतिहासिक प्रदेश बजट 2022-23 पर आयोजित वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहते हुए उद्योग मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत जनहितैषी बजट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उद्योग मंत्री ने जनता की समस्याओं को भी सुना, जिनमें से अधिकतम का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, परागपुर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, अनीता सपेहिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
खेल को खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी: रमेश बराड़ मनोज कुमार। कांगड़ा बाबा अलूणीयां क्लब पुराना कांगड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का वार्षिक आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 36 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग दो सप्ताह तक चले इस टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अपने कुशल खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच जयंती क्रिकेट क्लब पुराना कांगड़ा और शाहपुर ऐलैवन के बीच खेला गया, जिसमें शाहपुर की टीम में पुराना कांगड़ा की टीम पर विजय हासिल करते हुए इस टूर्नामेंट को जीता। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी महासचिव भाजपा शहरी कांगड़ा, सतीश चौधरी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि रमेश बराड़ ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया और नशे जैसी विकृति से दूर रहने की शपथ दिलाई। बराड़ ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। मुख्यातिथि ने बाबा आलूणीयां क्लब के संयोजकों को 5100 रुपए की धनराशि तथा खिलाड़ियों को एक क्रिकेट किट भेंट की।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 2022- 23 बजट पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर का लोगों के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम रखा गया। वर्चुअल संवाद के इस कार्यक्रम को देखने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई। एलईडी स्क्रीन के साथ आम लोग इस वर्चुअल कार्यक्रम के साथ जुड़ सकें इसे ध्यान में रखते हैं, आम लोगों के लिए भी लिंक शेयर किया गया। कार्यालय भवन कांगड़ा में भी इस मौके पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई। और यहां इस जनसंवाद कार्यक्रम को देखने के लिए मौके पर लोग मौजूद रहे। सरकार द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में बताया कि इस वर्ष का बजट आम लोगों का बजट है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को कुछ ना कुछ देने वाला है। उन्होंने बजट पर जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र का वर्णन करते हुए बताया कि उसे इस बजट से क्या लाभ होगा। संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा, तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, बास्केटबॉल प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी मनीष शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, विधायक सुरेंद्र काकू, मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष बबीता संधू, नीतू दमीर, सुरेश छेछा, रेखा देवी, प्रधान जमानाबाद कुलदीप चौधरी, राजे सयाल, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और आम नागरिक आदि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली आरक्षण जाती के नाम पर या जाती के नाम पर आरक्षण की मांग देश को कई बार झकझाेरती आई है। भारत में मानव श्रेणी को जतियों एवं उपजातियों मे बांटने वाले पूर्वज भी इस बात के दोषी हैं की ईश्वर ने तो समस्त प्राणियों मे से एक मानव प्रजाति भी बनाई है, लेकिन मानव ने स्वयं ही इसे जतियों में बांट दिया। प्राचीन काल से ही भारतीय स्भ्यता में जातिवाद हावी रहा। कुछ जातियां अपने आप को ऊंचा दिखने की होड़ लगी रही, तो कुछ अपने को निम्न श्रेणी से ऊंचा दिखाने की होड में लग गई, जिस तरफ पलड़ा भारी दिखा, राजनीती भी उसी दिशा में चलती गई। जाती सत्ता हथियाने का हथियार बन गई। पंचायत से लेकर सांसद तक के चुनाब जातिवाद हावी रहता है, आज जिस आरक्षण को लेकर देश के कई राज्यों मे हिंसा, तनाव, उपद्रव व आगजनी से देश की करोड़ाें कि संपत्ति नष्ट हो जाती है। इसका कारण देश में जातिवाद ही है। हिंदू धर्म में अगर एक ही जाती होती `हिंदू` तो देश में आरक्षण जैसे मुद्दाें का कोई महत्व न होता। जतियों के नाम पर देश बंटता नहीं। आज देश में ऐसे कानून की जरूरत है कि अपने नाम के आगे कोई भी जातिसूचक शब्द न लगाया जाए। इस पर देश के समस्त वर्गों को सहमत होना पड़ेगा, तभी देश आंतरिक कलह से सुरक्षित रह सकता है। मात्र गरीब पहचाना जाए कोई अनुसूचित जाती, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, समान्य वर्ग नहीं रहेगा। एक वर्ग होगा और वो होगा मानव वर्ग। भारत के संविधान के अनुछेद-14 के अनुसार `कानून के समक्ष समानता` के अधिकार का उस समय उलंघन हो जाता है, जब सरकार खुद जाती आधारित कल्याण बोर्ड बना कर जातीय वयवस्था को बढ़ावा दे देती है। अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड, व्रहांण्ण कल्याण बोर्ड कबीर पंथी कल्याण बोर्ड, वाल्मीकि कल्याण बोर्ड, गद्दी गुज़र कल्याण बोर्ड, धीमान कल्याण बोर्ड आधी। भविष्य में खत्री कल्याण बोर्ड, घृत कल्याण बोर्ड, जात कल्याण बोर्ड आदि कि मांग शुरू हो जाएगी और फिर सबका कल्याण हो जाएगा व कल्याण करने के लिए फिर सरकार के पास कुछ भी नहीं बचेगा।ऐसे बोर्ड जो जाती विशेष समूह को महत्व देने से राष्ट्रिय एकता को खतरा उत्पन्न हो सकता है। कल्याण जाती विशेष या वर्ग विशेष का न होकर समस्त मानव वर्ग का होना चाहिए। कोई भी मानव गरीब हो सकता है, समाज को सरकार को उसके कल्याण के वारे में सोचना चाहिए। सरकारी स्तर पर जाती विशेष पर आधारित महापुरुषों के नाम कि शुटियाँ समाप्त की जानी चाहिए महापुरुषों का इतिहास भले ही किताबों में पड़ाया जाए, उनके आदेशाें का पालन किया, लेकिन सरकारी अवकाश जाती विशेष के महत्व को दर्शाने के लिए हो, यह सरकारी स्तर पर बंद होना चाहिए वैसे भी जो महापुरुष होता है, वो समस्त भारत का होता है न कि किसी एक विशेष जाती समुदाए का नहीं। कई बार देखा जाता आई कि वर्ग विशेष किसी महापुरुष पर अधिकार तो रखता है, लेकिन उनके आदर्शों उनकी शिक्षाओं का अनुसरण नहीं करता, बल्कि अन्य समुदाय उस महापुरुष कि शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हैं। महापुरुषों के नाम पर सरकारी अवकाश नहीं बल्कि सरकारी कम होने चाहिए। आज देश के लोगों के साथ- साथ सरकारों को भी जाती वायस्था के कारण मानवता एवं देश को हो रहे नुकसान पर चिंतन करने की आवश्यकता है। देश की सभी नागरिकों को जातिविहीन समाज के पक्ष मे अपनी समति देनी चाहिए, तभी धर्म के साथ-साथ आने वाली पीड़ियों की सुरक्षा की कल्पना की जा सकती है।
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर शनिवार को घर पहुंचने पर परिजनाें ने स्वागत किया गया। शिवालिक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि शिवालिक व अन्य भारतीय बच्चे 28 फरवरी तक यूक्रेन के खारकीब में मैट्रो स्टेशन में बंकर बनाए वहां रह रहे थे। शिवालिक अन्य 40 भारतीय छात्रों के साथ खारकीब से लबीब के लिए बस में रवाना हुआ, जिसके बाद बस के माध्यम से हंगरी बॉर्डर तक पहुंचे। यहां से दो ट्रेन बदल कर छात्र 3 मार्च को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे और गत रात को विमान से शनिवार सुबह शिवालिक व अन्य छात्र दिल्ली पहुंचे और देर रात को शिवालिक अपने घर पहुंचा घर वालों ने उसका स्वागत गीतों से किया।
नरेंद्र कुमार। बैजनाथ पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि कोविड के बाद महाशिवरात्रि उत्सव के आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने मिला। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव केवल मनोरंजन के साधन नहीं होते, बल्कि इनसे हमारे रीति रिवाजों और संस्कृति को सहेजने और संजोय रखने को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्सव में विभिन्न कलाओं का समावेश हैं, जहां हमें अलग-अलग संस्कृति को देखने और समझने अवसर मिलता है। उन्होंने कहा देव भूमि हिमाचल की अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास है। बोलचाल, रीतिरिवाज और लोकनृत्य, भाषा अलग-अलग होने के बावजूद हमे एक सूत्र में पिरोये रखता है। मेले भाई चारे, मिलने जुलने का माध्यम हैं, जो हमे खुशी और उमंग देते हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याण की दर्जनों योजनाएं आरंभ की हैं, जिसका सीधा लाभ आम आदमी को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने इस अवसर पर खीर गंगा घाट के लिए 5 लाख, स्टेडियम के लिये 5 लाख, मझेरना सड़क को 5 लाख तथा सैनिक रेस्ट हाउस को 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कांगड़ा झमाकड़ा को 21 हजार तथा गद्दी नाटी को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब के रेनोवेशन कार्य के भी धन राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर बैजनाथ के विधयाक मुल्ख राज प्रेमी ने राज्य सभा सांसद का स्वागत किया और उपस्थित लोगों को शिवरात्रि उत्सव तथा मेले के सफल आयाेजन की बधाई दी है।
-सयुंक्त कार्यालय भवन और राजस्व सदन के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने आज सुलह के नागनी में वृंदावन गौ धाम का निरीक्षण किया तथा इस गौ धाम का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बेसहारा पशुओं का संरक्षण किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि गौ धाम में गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने को कारगर कदम उठाए जाएंगे। इस गौ धाम के लिए 184 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया गया है तथा इसके निर्माण के लिए 117 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में गौ संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। एक माह पहले ही ज्वालामुखी के मुल्थान में गौ धाम स्थापित किया गया है। डॉक्टर निपुण जिंदल धीरा उपमंडल के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया और विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने धीरा उपमंडल के तहत पंचायतों में निर्मित पंचवटी पार्कों का निरीक्षण किया और इनके उचित रख-रखाव करनेे को कहा, ताकि लोगों को विशेषकर बुजुर्गों और युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं और विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा गया है। इससे पहले उपायुक्त ने धीरा में निर्माणाधीन सयुंक्त कार्यालय भवन का तथा पुड़वा में राजस्व सदन का निरीक्षण किया तथा इनके निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी आशीष शर्मा ने उपायुक्त को धीरा उपमंडल की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा "सड़क सुरक्षा नियम" पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। व्याख्यान के लिए विशेष वक्ता के रूप में स्थानीय एएसआई देश राज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में सड़क नियम बताते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करना, सीट बेल्ट का प्रयोग, अपनी लाइन में वाहन चलाना, शराब पी कर वाहन न चलाना पर विशेष चर्चा की और नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अनुसार सजा जुर्माना के संदर्भ में भी अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने भी व्याख्यान के बारे में संबोधन किया। महाविद्यालय के सभी स्टाप और लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. निधि जिंदल ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की गतिविधियां बंद हो गई थीं, परंतु अब सोसायटी की गतिविधियां प्राथमिकता के आधार पर आरंभ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 21 मार्च, 2022 को पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले सरस मेले के दौरान अस्पताल कल्याण अनुभाग की ओर से एक स्टाल लगाया जाएगा और 23 मार्च को एकत्रित मेडिकल चैकअप कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 06 अप्रैल, 2022 को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए जिनका किसी प्रकार की बीमारी, दुर्घटना आदि में बाजू कट गया हो, उनको रोटरी क्लब धर्मशाला के सहयोग से कृत्रिम बाजू भी लगाई जाएगी, जिसके लिए वह पंजीकरण हेतु ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। डॉ.जिंदल ने अस्पताल कल्याण अनुभाग की गतिविधियों के साथ-साथ रेडक्रॉस सोसायटी के समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने सोसायटी के स्थाई आय सृजन के संसाधन विकसित करने के लिए नवीन प्रयोग एवं प्रयास करने पर जोर दिया और इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा ताकि गरीब, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक से अधिक सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल कल्याण अनुभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अनुभाग की गतिविधियों की रूपरेखा जनहित के लिए तैयार की जाएगी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया और अस्पताल कल्याण अनुभाग की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस बैठक में रेडक्रॉस के पैट्रन सदस्य अनीता मनकोटिया, रक्षा शर्मा, अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा नारकोटिक्स टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दम ताल एरिया के संघेड पुल के पास महिला को 3.78 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया । मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार बताया गया था कि क्षेत्र में महिला अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रही है। नारकोटिक्स टीम द्वारा जब मामले की छानबीन की गई, तो जानकारी सही पाई गई। महिला की पहचान प्रीति देवी पत्नी राजेंद्र कुमार गांव चक्क नगलिया डाकघर कल रोड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा, जिसकी उम्र 30 वर्ष है के रूप में पाई गई। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसका पति एनडीपीएस एक्ट के केस में पहले से ही जेल में है। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कांगड़ा में इनडोर स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 करोड़ रुपए बजट में स्वीकृत किए, जिससे एक बहुत ही अच्छा इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके चलते यहां पर राष्ट्रीय स्तर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं हो सकेगी तथा यहां के खिलाड़ियों को भी इनडोर स्टेडियम में खेलने का अनुभव प्रदान होगा। इसके लिए बास्केटबॉल संघ मंडी उपाअध्यक्ष चमन लाल ने प्रदेश मुख्यमंत्री तथा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा का आभार प्रकट किया है, जिनके प्रयासों से ही संभव हो पाया है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कांगड़ा के (टांडा खोली) में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु वर्तमान वार्षिक बजट में धनराशि आवंटित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में स्टेडियम के निर्माण से प्रदेश के सैकड़ों खिलाड़ी युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को उभारने का उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा एवं दक्षता होने के बावजूद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम की कमी से प्रतिस्पर्धा यहां के खिलाड़ी व एथलिट खेल में पिछड़ जाते थे। कांगड़ा में इंडाेर खेल स्टेडियम के निर्माण होने से सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। जिससे स्थानीय व प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी कुशल प्रतिभा के बल पर देश और विदेश में अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। वहीं नरेंद्र त्रेहन, भूषण लाल शर्मा, सुभाष शर्मा, बबलू वालिया, रमेश महेशी, अनिल सहगल व भगवान दास सहित समस्त व्यापारी वर्ग ने मुख्य मंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया हैं।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बाबा भैरव नाथ मंदिर के ऊपर पाए जाने वाले जंगल में एक शव फंदे से लटकते हुए मिला है। जानकारी मिलते ही एसएचओ खुंडिया व ज्वालामुखी थाना का स्टाफ मौके पर पहुंचा। खुंडिया थाना के एसएचओ प्यार सिंह ने बताया कि उक्त डेड बॉडी काफी हद तक गल चुकी थी। वहीं, 17 नवंबर 2021 को पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। मृतक की पहचान पवन कुमार (32) पुत्र पुनी चन्द डाकघर सुरानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति टैक्सी चलाने का काम करता था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने कहा कि उक्त व्यक्ति की शिनाख्त उसके परिजन ने कर ली है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, हैदराबाद के एक प्रभाग, टीक्यू सर्विसेज ने विश्वविद्यालय में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति, प्रो. एचके चौधरी के अनुसार इस सहयोग की दृष्टि गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए है। इस ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रबंधन में लचीलापन, निरंतर विकास व छात्रों को उच्च श्रेणी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सहमति है। आईएसओ 9001ः2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का प्रमाणन विश्वविद्यालय में सभी शैक्षणिक गतिविधियों और सहायता सेवाओं के अनुसंधान, परामर्श और परीक्षण सेवाओं, प्रशासनिक सह-पाठ्यचर्या और पाठ्येतर गतिविधियों को शामिल करता है। कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में उनका लक्ष्य अपने विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष पांच कृषि विश्वविद्यालयों में लाना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रमाणीकरण से नए गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र की शुरूआत से संस्थान के प्रदर्शन में सुधार होगा। प्रो. चौधरी ने बताया कि हर कर्मचारी को गुणवत्ता के सिद्धांतों और आयामों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्रों, किसानों और अन्य लोगों को विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा के अनिवार्य क्षेत्रों में और सुधार होगा। एमओयू पर कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. डीके वत्स और टीक्यूएस के सलाहकार कृष्णा चैतन्य वर्मा ने कुलपति प्रो एचके चौधरी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलसचिव संदीप सूद और सभी डीन और निदेशक उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आंकड़ों का मक्कड़जाल बताया है। बजट में एक बार फिर जनता को ठगने का काम सरकार ने किया है। ओपीएस और उनके अंदोलन पर बजट में कोई जिक्र नहीं है। प्रदेश में 14 लाख शिक्षित बेरोजगार मारे-मारे फिर रहे हैं। इनके भविष्य को लेकर सरकार ने कोई दिशा तय नहीं की है। कर्मचारियों के प्रति सरकार तानाशाह रवैया अपनाकर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारियों के लिए इस बजट में कुछ नहीं कहा गया है। आउटसोर्स और एसएमसी कर्मचारियों पर तो कोई बात न करना सरकार की हठधर्मिता को दर्शाता है। मनकोटिया ने कहा कि कोविड-19 काल में जिन लोगों की नौकरियां छूट गई हैं और जो गुजर बसर के लिए प्रदेश में मारे-मारे फिर रहे हैं, उनके बारे में कोई योजना बजट में नहीं है। आज 150 दिनों से करुणामुलक नौकरियां वाले हड़ताल पर बैठे हैं और नौकरी की आस में बुढ़े होते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इसको लेकर भी असंवेदनशील बनी हुई है। मध्यम तबके के व्यापारी से लेकर हर आम तबके के लोगों को बजट में कोई आस नहीं दिखी है। प्रदेश कर्जे के पहाड़ के नीचे लगातार दबा जा रहा है। कुल मिलाकर यह बजट एक रटारटाया दस्तावेज साबित हुआ है, जिससे प्रदेश के किसान, बागवान, कर्मचारी व व्यापारी को कुछ नहीं मिला है। यह बजट मंहगाई की रोकथाम करने में विफल साबित हुआ है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर राज्य सरकार के द्वारा अपने पांचवें बजट सत्र में प्रदेश के शास्त्री एवं भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने के निर्णय का स्वागत करते हुए कस्बा कोटला में शास्त्री एवं भाषाध्यापकों के द्वारा सरकार का अभिनंदन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मठ नेतृत्व ने निश्चय ही संस्कृत एवं हिन्दी के विकास के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। इस अवसर पर राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् के प्रदेश आईटी संयोजक डॉ.अमनदीप शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को घोषित करने के पश्चात पिछले 35 वर्षों से चली आ रही शास्त्री एवं भाषाध्यापकों की इस मांग को पूरा करते हुए निश्चित रूप से संस्कृत संस्कृति हितैषी होने का परिचय दिया है। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान अशोक शास्त्री, दीपक शास्त्री, अनुज शस्त्री, कुलदीप शास्त्री एवं कस्बा कोटला विद्यालय प्रमुख जयबीर सिंह सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश ओबीसी आयोग चेयरमैन राम लोक धनोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतरीन बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट शानदार एवं जानदार है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। धनोटिया ने कहा कि वृद्धा अवस्था पेंशन की पात्रता के लिए 60 वर्ष की आयु से उपर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आय सीमा को समाप्त करना अत्यंत शानदार और ऐतिहासिक कदम है। वर्ष 2022-23 में सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना का लाभ 7.50 लाख लोग ले पाएंगे। सामाजिक सुरक्षा पैंशन पर जो पहले 450 करोड़ रुपए व्यय होता था, वह अब 1300 करोड़ रुपए हो जाएगा। अर्थात गरीब वर्ग के कल्याण की दिशा में, आज तक के इतिहास का यह सबसे बड़ा कदम है और हिमाचल की कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत लोग, समाज कल्याण पैंशन के दायरे में आ जाएंगे। चेयरमैन राम लोक धनोटिया ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार, नंबरदार, वाटर कैरियर, मल्टी पपर्ज वर्कर, पैरा पंप और फिटर व दिहाड़ीदार वर्कर आदि के मानदेय में बड़ी वृद्धि करके प्रदेश के गरीब वर्ग की मदद की है। आउट सोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 10,500 करने की घोषणा, पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाना, जिला परिषद अध्यक्ष एवं मेंबर,बीडीसी अध्यक्ष और मेंबर के मानदेय बढ़ाना, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर का मानदेय बढ़ाना, महापौर नगर निगम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के मानदेय में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेयजल शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा व सड़क आदि के विस्तार के लिए माकूल धन का प्रावधान किया है। अर्थात यह गरीब कल्याण का बजट है, किसान, बागवान, युवा और महिला विकास का बजट है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा खंड स्तरीय एक दिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा खंड कांगड़ा के बीआरसीसी कार्यालय में किया गया, जिसमें शिक्षा खंड कांगड़ा की सभी 51 स्कूलों की स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य व पंचायती राज संस्थान के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मोहिंद्र पाल धीमान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा ने खंड की सर्वश्रेष्ठ एसएमसी को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा खंड कांगड़ा के बीआरसी अप्पर प्राइमरी रविंदर नरयाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों तथा पंचायती राज संस्थान के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया की समुदाय की सहभागिता से ही हमारे सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अपना लक्ष्य हासिल कर पाएंगे व सभी स्कूल आगे भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति में रोजगार उन्मूलन कार्यक्रमों व शिक्षा को तरजीह दी जा रही है, ताकि बच्चे की पढ़ाई बाद में उसका रोजगार पैदा कर सके। खंड स्त्रोत व्यक्ति संजीव कपूर व आरती चौधरी ने स्कूलों में चल रही सभी प्रकार की गतिविधियों, साप्ताहिक क्विज, मिड डे मील, हर घर पाठशाला के बारे में बताते हुए साथ साथ स्कूल प्रबंधन समितियों के अधिकार व कर्तव्य के बारे में विशेष रूप से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यातिथि मोहिंदर पाल धीमान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला कांगड़ा ने समुदाय की सहभागिता पर लोगों से स्कूल की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया तथा स्कूलों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सीधे उनके कार्यालय से संपर्क करने पर भी चर्चा की। रावमापा जंदराह की एसएमसी को स्कूल में अध्यापक की कमी पूरी करने तथा स्कूल में किसी भी प्रकार की समस्या आदि को अपने बलबूते हल करवाने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, राउपा ठाकुरद्वारा की एसएमसी को अध्यापक की कमी पूरी करने व स्कूल प्रांगण आदि में पोधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाने हेतु द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ व रामापा खरठी की एसएमसी को स्कूल में चली आ रही पीने के पानी की समस्या व ग्राउंड को समतल कराने हेतु तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्यातिथि ने अन्य सभी एसएमसी को भी प्रोत्साहन स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित खंड परियोजना अधिकारी व प्रधानाचार्य रावमापा न्यू कांगड़ा सीमा मेहता, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांगड़ा मीनाक्षी शर्मा, डिप्टी डायरक्टर कार्यालय धर्मशाला से सीनियर असिस्टेंट अनूप, बीआरसी प्राथमिक सुशील सिहोत्रा, जेई एसएसए अनिल कुमार रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को भोजन व चाय पान आदि करवाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसीसी कार्यालय से पूनम कोंंडल, चंचल, पूजा, अनूप व संजीव ने विशेष भूमिका निभाई।
विनायक ठाकुर। देहरा संस्कृत भारती देहरा जनपद के सौजन्य से परागपुर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में बाल केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन संस्कृत भारती के प्रदेशाध्यक्ष एवं वेद व्यास परिसर बलाहर के निदेशक प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडे ने किया। संस्कृत भारती देहरा जनपद के कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप ने बताया कि इस बाल केंद्र में सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार के दिन सांय एक घंटा 14 वर्ष तक के बच्चों को संस्कृत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बाल केंद्र प्रमुख के तौर पर कुमारी मानोज्ञा को नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रदीप ने बताया कि इस बाल केंद्र में श्लोकोचारण व संस्कृत गीत व संस्कृत क्रीड़ाओं के माध्यम से बच्चों को संस्कृत व संस्कार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां प्रागपुर के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग परागपुर में शनिवार को आशा कार्यकर्ता द्वारा एक बैठक का आयोजन डाडासीबा ब्लॉक की अध्यक्ष अंजू बाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से आशा कार्यकर्ता महासंघ प्रदेश महामंत्री शशि लता उपस्थित रही। आशा कार्यकर्ता महासंघ प्रदेश महामंत्री शशि लता ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपए की बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है, तब से केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ही उनका मानदेय बढ़ा है। जारी बयान में संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा और कोई ऐसा वर्ग नहीं, जिसको राहत नहीं दी। जिन मुद्दों को बीती 8 फरवरी 2022 को भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश ने उठाया था, उन सबकी तरफ सरकार ने ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से आज हिमाचल प्रदेश की सभी आशा बहनों के लिए एक खुशी की लहर और उनके भविष्य को लेकर जागी है। जिला महामंत्री शशि लता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदेश सरकार,उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारी मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेटा, प्रदेश सचिव सुमन संदल, म्हांसघ प्रदेशाध्यक्ष अनिता कुमारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आशा फैसिलिटेटर की नियुक्ति भी शत-प्रतिशत आशा कार्यकर्ता के मध्य में से ही होनी स्वीकृत की गई हैं। हिमाचल प्रदेश की समस्त आशा बहनों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मानदेय बढ़ाेत्तरी से हार्दिक प्रसन्नता हुई है, जिसके लिए वह सभी सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस दौरान कांगड़ा उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, सरिता शर्मा, सुनीता, संजना, रंजना, मीना, रोमू, मोनू, कांता व नीशू इत्यादि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा पूर्व विधायक संजय चौधरी, सुरेंद्र काकू, भाजापा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, बबीता संधू तथा रेखा आदि ने एक संयुक्त बयान में कहा है की वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किया गया है वह स्वागत योग्य है, जिसमें कि सभी वर्गों ध्यान रखा गया है। बजट में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंचायत चौकीदार, पंचायत प्रतिनिधि का मानदेय बढ़ाकर सम्मान दिया गया है। कांगड़ा में 10 करोड़ इनडोर स्टेडियम के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। वहीं, इसके साथ ही मटाैर डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए का सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है तथा कॉलेज के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी गई है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटाैर, अनसोली, कोहाला, घुरकड़ी, वीरता, जोगीपुर व हलेड़कलां के लिए 40 करोड़ रुपए सीवरेज के लिए बजट योजना में प्रावधान किया गया है। इन सब योजनाओं का कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की सभी वर्गों को लाभ प्राप्त होगा। इन भाजपा नेताओं ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो कार्य कराया जा रहे हैं, वह भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा करवाए जा रहे हैं। वर्तमान विधायक सरकार द्वारा किए गए कार्यों की अपने नाम से चिट्ठियां भेज कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के ग्राम पंचायत समीरपुर खास और बेदी में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में समीरपुर खास के प्रधान गुरचरण सिंह और बैदी के प्रधान हरमिंदर सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री आवास योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और हिम केयर योजना के बारे में लाेगाें काे जानकारियां दी। इस माैके पर कई ग्रामीणाें ने भाग लिया।
नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के तहत लोअर लंबागांव में शिवरात्रि में होने वाले कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव मेले का समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि लंबागांव ब्लॉक के चेयरमैन कुलवंत राणा मौजूद रहे। वहीं, इस बार में छोटी-छोटी लड़कियों की भी कुस्ती करवाई गई, जिसमें बानू विजेता रही। बड़ी माली की कुस्ती भारतीय सेना के जवान प्रागपुर बब्बू और राजू कांगड़ा के बीच हुई, जिसमें भारतीय सेना के जवान बब्बू विजय रहे। विजेता को 11000 रूपए और ट्रॉफि, उप विजेता को 7100 रूपए ट्रॉफि ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत लंबागांव के प्रधान सुमन मेहरा उप प्रधान हरि दास कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील कोल के साथ अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ कई गांवों के लोग भी मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत हरनोटा रेलवे फाटक के पास वने शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर में चोरी करके बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर प्रबंधक अमर सिंह ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके चाचा मोहन सिंह जब शुक्रवार सुबह आठ बजे सागर महादेव मंदिर हरनोटा में पूजा-अर्चना के लिए गए, तो उन्हें अन्य व्यक्ति ने मंदिर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। इसी बीच चाचा मोहन सिंह ने देखा कि लगभग 9 किलो का पीतल का नाग, 250 से 300 ग्राम के बीच चांदी का नाग, पीतल की एक बाल्टी मंदिर से गायब थी। इसी दौरान चाचा मोहन सिंह ने उन्हें फोन द्वारा उपरोक्त सामान के मंदिर से गायब होने की सूचना दी। अमर सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है तथा पुलिस मौके पर गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से बजट में तलवाड़ के बहुतकनीकी संस्थान में डी फार्मा की कक्षाएं चलाने की घोषणा की। तलवाड़ के बहुतकनीकी संस्थान में अभी तक ऑटो मोबाइल और सिविल इंजीनियरिंग की ही कक्षाएं चली हुई हैं। इस कॉलेज में इस समय 300 के करीब छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिसंबर माह में जयसिंहपुर के दौरे पर इस कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल की कक्षाएं चलाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री की तलवाड़ बहुतकनीकी संस्थान में तीन नए ट्रेड चलाए जाने की घोषणाओं को जून महीने से पहले अमलीजामा पहना दिया गया, तो यह जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को फिर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और डी फार्मा के लिए इधर-उधर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। इन तीनों विषयों के अगले सत्र से आरंभ होने से जहां इस बहुतकनीकी संस्थान के छात्र-छात्राओं की संख्या का आंकड़ा पांच से पार हो जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर धौलाधार सेवा समिति पालमपुर के सदस्यों द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय धरेड़ के विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते, जुराबे और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वितरण का कार्यक्रम समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर रविंद्र सिंह रवि की प्रेरणा एवं दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया। समिति के वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर एसके मेहता एवं पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप शर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक मिलाप चंद, विद्यालय के सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने धौलाधार सेवा समिति के सभी सदस्यों की भारी प्रशंसा स्वागत एवं हार्दिक धन्यवाद किया। विदित है कि इस विद्यालय के बच्चों को कई वर्षों से समिति पाठ्य सामग्री इत्यादि वितरित कर रही है। क्योंकि समिति ने इस विद्यालय को गोद लिया है। इस कार्यक्रम में समिति के महासचिव इंजीनियर ओम प्रकाश, कुलदीप भट्ट, राजेश महाजन, कर्नल श्याम स्वरूप शर्मा, रमेश चंद राणा, राजकुमार चौधरी, रिजुल चौधरी व सुधीर कटोच एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश सरकार के 2022-23 बजट में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि विशेषकर धर्मशाला में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट का कार्य प्राथमिकता से करने और धर्मशाला में पुलिस के साइबर सेल का थाना स्थापित करने की घोषणा हुई है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं। बजट में छात्रों की छात्रवृत्ति को बढ़ाया गया। इससे 30 हजार विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, जबकि पूर्व सैनिकों और घायल होने से नौकरी से आए सैनिकों के आश्रितों की छात्रवृत्ति, जिसे करीब तीन दशकों से बढ़ाया नहीं गया था, उसे बढ़ाया गया है। साल में 12 हजार से अधिक आवेदकों को घर सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है। वही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायकों, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, सिलाई अध्यापिकाओं, शिक्षा विभाग के जल वाहकों, जल रक्षक, एमपीडब्ल्यू, पैरा फिटर, पम्प ऑपरेटर, देहाड़ीदारों, आउट सोर्स कर्मियों, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार, राजस्व लंबरदार, आईटी अध्यापकों का मानदेय बढ़ाया गया है, जबकि प्रवक्ता स्कूल न्यू को प्रवक्ता स्कूल, जबकि शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी का पदनाम दिया गया है। इसके अलावा किसानों और बागवानों के लिए बजट में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में ट्रेकर इन्फॉर्मेशन पोर्टल और ड्रोन प्रशिक्षण के लिए विशेष योजना तैयार होने में तकनीक के माध्यम से कार्य करने की शुरुआत होगी।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ रात दस बजे के बाद कानफाडू डीजे या अन्य साउंड बजाने वालो के खिलाफ रक्कड़ पुलिस का चाबुक चलने वाला है। यही सच है, अगर पुलिस गश्त के दौरान कहीं भी ऐसी हालत मे डीजे बजता हुआ पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ डीजे का सारा ताम-झाम भी जब्त होगा। इसके लिए पुलिस थाना प्रभारी रक्कड़ चिरन्जीलाल शर्मा ने दो टूक ऐलान करते हुए कहा कि इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षा चली हुई हैं और ऐसे में कई क्षेत्राें में डीजे व अन्य साउंड ऊंची आवाज में बजाने की शिकायतें आ रही हैं। पुलिस ने लोगों की शिकायत के अधार पर उक्त लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। थानेदार चिरन्जीलाल शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देर रात चलने वाले डी जे सिस्टम और फालतू में होने वाले वाले ध्वनि प्रदूषण के उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके लिए रक्कड़ अपने थाना अधिकार क्षेत्र के अंर्तगत चेतावनी जारी की है। थाना प्रभारी रक्कड़ चिरन्जी लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीना शुरू हो गया है। आजकल बच्चो की परीक्षाएं शुरू होनी है। बच्चों का भविष्य दाव पर लगा होता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुबह और रात में ध्वनि प्रदूषण ना करे अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ निशा मुंजाल दे रहीं बेहतरीन सेवाएं मनोज कुमार। कांगड़ा शिवाली एवं उसके परिजनों की खुशी का तब ठिकाना न रहा, जब उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। दरअसल शिवाली की शादी हुए काफी वर्ष बीत चुके थे, लेकिन उनका मां बनने का सपना अभी सपना ही था। बहुत से स्त्री रोग विशेषज्ञ से उपचार के बाद भी वह मां नहीं बन पा रही थी, लेकिन जब उन्होंने फोर्टिस कांगड़ा के आईयूआई (इंट्रा यूटेराइन इनसेमिनेशन) क्लीनिक में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ निशा मुंजाल से कंसल्ट की, तो डाॅ निशा ने उन्हें आश्वासन दिया कि आईयूआई ट्रिटमेंट के जरिए मां बन सकती है। डाॅ निशा मुंजाल ने उनका आईयूआई तकनीक के जरिए ट्रिटमेंट शुरू किया और अब वह एक साथ दो बच्चों यानी जुड़वां बच्चों की मां का सुख पा रही है। डाॅ निशा ने बताया कि कुछ दंपतियों के लिए जो निःसंतानता का सामना कर रहे हैं। कृत्रिम गर्भधारण (आईयूआई) सामान्य रूप से गर्भवती होने की संभावना को बढ़ा सकता है। आईयूआई एक ऐसी चिकित्सा प्रक्रिया है, जिससे निःसंतानता का इलाज करने में मदद मिलती है और खुशी की बात है कि अब आईयूआई ट्रिटमेंट फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपलब्ध है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय ने एक किसान-वैज्ञानिक वार्ता और वैज्ञानिक सलाहकार समिति (एसएसी) की बैठक कृषि विज्ञान केंद्र, हमीरपुर के भरमोटी (नादौनं) में आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने करते हुए हमीरपुर जिला के मेहनती किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन में जिला के किसानों ने बहुत नाम कमाया है। कुलपति ने कृषि, विशेष रूप से सब्जी उत्पादन, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, फूलों की खेती व पशुपालन आदि में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। प्रो. चौधरी ने किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन की संभावना तलाशने को कहा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, मूल्यवर्धन आदि सहित कई मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया भी मांगी। कुलपति ने पारंपरिक फसलों जैसे "नादौनी मूली" और अन्य पारंपरिक पौधों के आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण और संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रसार विशेषज्ञों से सक्रिय सहयोग लेते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाए। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने कृषि संबंधी मुद्दों पर प्रसार विशेषज्ञों के साथ चर्चा करें, ताकि इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण में लगे सभी जिला स्तरीय विभाग पूर्ण समन्वय से काम करें। प्रो. एचके चौधरी ने किसानों द्वारा कृषि उपज, स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों और कृषि इनपुट कंपनियों द्वारा कृषि इनपुट की एक प्रदर्शनी का भी दौरा किया। उन्होंने जिला के छह ब्लॉक के छह कृषि दूतों को सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने किए गए कार्यों और भविष्य के कार्यक्रमों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मनदीप शर्मा, सह निदेशक प्रसार निदेशालय डॉ. पवन पठानिया व कुछ विशेषज्ञों व विभागाध्यक्षों के साथ बागवानी एवं वानिकी महाविद्यालय नैरी के डीन डॉ. कमल शर्मा ने भी किसानों से बातचीत की और उन्हें प्राकृतिक और जैविक खेती, कृषि, पशुपालन, बागवानी आदि के बारे में प्रासंगिक वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। हुकम चंद व बलजीत संधू आदि सहित लगभग 200 प्रगतिशील किसानों और जिला स्तर के अधिकारियों ने किसान-वैज्ञानिक बातचीत और सैक बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए बजट को जहां प्रदेश कांग्रेस दिशाहीन व खोखला बता रही है। वहीं, प्रदेश भाजपा की ओर से इसे सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा परिषद सदस्य व बीजेपी नेता कुलभाष चौधरी ने कहा कि जयराम सरकार ने आज एक संतुलित बजट प्रस्तुत किया है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब व महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने और प्रदेश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा है कि जयराम सरकार का ये बजट अत्यंत कठिन आर्थिक परिस्थितियों में सब दृष्टियों से सराहनीय है। ये बजट निश्चित तौर पर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएगा। वहीं, उन्होंने जयराम सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन 60 वर्ष से देने के निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने का भी निर्णय लिया है। बजट में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है, जो कि सराहनीय कदम है। वहीं, कुलभाष चौधरी ने जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों व पंचायतों के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने पर जयराम सरकार का आभार जताया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ईसाई मत में जबरन मत परिवर्तन के प्रयास के कारण लावण्या आत्महत्या मामले में जांच पर अपनी रिपोर्ट दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी जांच रिपोर्ट का स्वागत करती है, जिसमें लावण्या के उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को उजागर किया गया है। ज्ञात हो कि अभाविप लंबे समय से तमिलनाडु सरकार के खिलाफ लावण्या के लिए न्याय की मांग कर रही है और शैक्षणिक संस्थानों में जबरन मतांतरण के प्रयासों के खिलाफ लगातार देश भर में आवाज उठा रही है। अभाविप ने एनसीपीसीआर में 17 वर्षीय लावण्या के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके आत्महत्या मामले की जल्द से जल्द जांच की मांग की गई थी। इसके बाद एनसीपीसीआर ने जांच प्रक्रिया शुरू की और तमिलनाडु के तंजावुर जिले का दौरा भी किया। एनसीपीसीआर की टीम ने उस स्कूल का दौरा किया जहां लावण्या को प्रताड़ित किया गया और ईसाई मत अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। जांच के संचालन से एनसीपीसीआर द्वारा जारी रिपोर्ट में लावण्या के आत्महत्या मामले के संबंध में कई तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है, "नाबालिग को ईसाई मत में परिवर्तित करने के लिए मजबूर किया जा रहा था" और सबूतों को हटाने के लिए अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किए गए विभिन्न तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एनसीपीसीआर द्वारा की गई जांच की सराहना करती है। अभाविप के प्रांत सह मंत्री अभिषेक ने कहा कि लावण्या के लिए अभाविप की लड़ाई के परिणाम आने लगे हैं। नाबालिग लावण्या की आवाज अब अनसुनी नहीं रही और सच्चाई अपना रास्ता तलाश रही है। एनसीपीसीआर ने पूरे मामले को लेकर गंभीर चिंता जताई है। सबूत मिटाने में पुलिस की भूमिका भी सामने आ रही है। शैक्षिक परिसरों में जबरदस्ती मतांतरण के बारे में बहुत कुछ है, जो राष्ट्र को लावण्या के मामले की जांच से पता चल जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा मनरेगा में मिल रहे समान में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं को नरेंद्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार ने रोटी बनाने के लिए इन्डेक्शन चूल्हों का पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू द्वारा वितरण किया गया। यह आम महिला को सहायता में बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार ने 2022-2023 का बजट पेश कर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महिला मंडलों द्वारा सशक्तिकरण किया जाएगा व महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि बीडीओ कार्यालय में पहुंचाई जा रही है। बजट में किसान, रोजगार, युवाओं, महिलाओं, बजुर्गों, विद्यार्थियों व हर वर्ग का ख्याल रखा गया। हर वर्ग को बुढ़ापा योजनाओं व अन्य योजनाओं में पैसे की बढ़ोतरी की गई। विकास योजनाओं में बजट बढ़ाया गया। यह बजट प्रशंसनीय व हर वर्ग ने बजट की प्रशंसा की है। इसके लिए ठाकुर जयराम सरकार प्रशंसा की पात्र है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्रदेश सरकार कृषि बागवानों की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत है तथा कई कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेकर किसानों की आर्थिकी में सुधार हुआ है। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर किसान की आमदनी में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत चनोर के किसान रमेश लाल पुत्र दीवान चंद ने भी कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। रमेश लाल पिछले 15 वर्षाें से कृषि विभाग के पंजीकृत किसान है तथा कृषि विभाग को प्रतिवर्ष लगभग 250 क्विंटल गेहूं का बीज देते हैं, जिसमें इन्हें आर्थिकी लाभ होता है। उन्होंने कृषि विभाग से मशीनीकरण योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर तथा रोटावेटर पर भी अनुदान प्राप्त किया हुआ है। रमेश लाल ने बताया कि वे कृषि विभाग से पशुओं के चारे का बीज व सब्जियों के बीज भी अनुदान पर प्राप्त करते हैं, जिसमें काफी लाभ होता है। इस बारे में के विषय में कृषि विशेषज्ञ इंदौरा सरवन कुमार ने बताया कि रमेश लाल गांव चनौर के प्रगतिशील किसान है, जो कि समय-समय पर किसी विभाग की ओर से परामर्श लेते आ रहे हैं।


















































