नरेंद्र। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक रविंद्र धीमान ने भारतीय जनता पार्टी की जीत की बधाई दी और कहा कि चार राज्यों के 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता का अटूट विश्वास, समर्थन और स्नेह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासात्मक और जनकल्याणकारी नीतियों में है। यह प्रचंड जीत भाजपा परिवार के हर कार्यकर्ता की मेहनत और लगन की जीत है, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में ऐतिहासिक विजय दिलाई। मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व, समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि 4 राज्य में भाजपा ने जीत का परचम फहराया है।उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय आम जनता भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता तथा भाजपा नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों में भाजपा सरकारों का पुनः जितना यह साबित करताआम जनता भाजपा की नीतियों तथा मोदी पर पूरा भरोसा करती हैं तथा आने वाले वर्षों वर्षों तक भाजपा का शासन रहने वाला है तथा इसी कड़ी में हिमाचल में इसी वर्ष होने वाले चुनावों में भाजपा जीत का परचम फहरा कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेट बगवां पंजाब चुनावों में कांग्रेस पार्टी पठानकोट ज़िला में अपनी साख बचाने में कामयाब रही है। पठानकोट में कांग्रेस ने सूबे के बाकी जिलों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने इस जिला में बागडोर हिमाचल के युवा नेता आरएस बाली के हाथों में दी थी। जिला की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार नरेश पुरी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह (बबू) को 5,000 मतों से ज्यादा के फर्क से हराया है। 2017 के चुनावों में यह सीट भाजपा ने जीती थी। जिला के आवजर्वर आरएस बाली नें यंहा पर हफ्तों तक स्थिती को खुद संभाला था। वहीं, जिला की बाकी दो सीटों में भी कांग्रेस ने प्रदेश के बाकी हल्लकों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। एंटी-इंकंबेंसी होने के बाबजूद भोहा से 2017 में चुनाव जीते जोगिंद्र पाल महज 1500 से कम वोटों से हारे। वहीं, पठानकोट विधानसभा क्षेत्र से अमित विज को अपनी सीट 5000 मतों से कम फर्क से गवानी पड़ी। आरएस बाली ने पंजाब में चुनावी प्रचार खत्म होने से पहले एक माह इस जिला में लगाया था। सुजानपुर के नव-निर्वाचित विधायक नरेश पुरी को उन्होंने बधाई दी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए जनता की सेवा करने का संदेश दिया। बाली ने आगे कहा कि पठानकोट में कांग्रेस पार्टी ने अच्छी टक्कर दी है और अब पार्टी वंहा संगठन मजबूत कर जनता की आवाज आने वाली सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।
राजेश कतनौरिय। जवाली गोआ, मणिपुर, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भाजपा की भारी बहुमत से जीत पर जवाली भाजपा में खुशी की लहर है। जवाली भाजपा ने भाजपा की जीत पर लड्डू बांटे व पटाखे फोड़े। जवाली भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला परिषद लक्ष्य ठाकुर के नेतृत्व में विश्रामगृह जवाली से लेकर कैहरियां तक विजयी रैली निकाली गई तथा पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने 'मोदी को जय श्रीराम', 'जयराम जी को जय श्रीराम', 'एक बार भाजपा बार-बार भाजपा', 'अर्जुन ठाकुर जिन्दावाद' के नारे लगाए। जिला परिषद लक्ष्य ठाकुर ने कहा कि जनता के भारी जनसमर्थन व बहुमत से साबित कर दिया है कि जनता भाजपा राज से खुश है तथा भाजपा को ही देश-प्रदेश में सत्तासीन देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए जनहितैषी निर्णयों ने भाजपा ने जीत हासिल की है तथा हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले समय में पुनः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला परिषद लक्ष्य ठाकुर, भाजपा जिला सचिव रवि कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश्वर हैपी, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी जतिंदर सिंह, भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य पंडित विपन शर्मा, भाजपा पौंग बांध विस्थापित समिति प्रदेश सदस्य राजिंदर कौंडल, भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य पंकज डोगरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश नीखिल, जिला कानूनी संयोजक एडवोकेट प्रीतम राणा, नघर पंचायत पार्षद सुषमा देवी, मनोनीत पार्षद अंकुर भड़वाल, मनोनीत पार्षद सतीश गोल्डी, गोगी पठानिया, सुलक्षण शर्मा कौल, कवि ठाकुर, गोवर्धन सिंह, प्रवीण धीमान, लाहडू पंचायत प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया, शिंटू ठाकुर, नीतीश कुमार, संजीव गुलेरिया, युवा मोर्चा सचिव शुभम चौधरी, गगन परमार, राजू, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा व गोवर्धन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के मापदंडों को पूरा करने के दिए आदेश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला में पैराग्लाइडिंग पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के मापदंडों को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों के तहत जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सभी पैराग्लाइडिंग आपरेटर्स तथा पायलट का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, पंजीकरण के साथ ही यूनिक कोड देने की व्यवस्था भी करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि एचपी ऐरो स्पोर्ट्स रूल्स के तहत तकनीकी कमेटी द्वारा पैराग्लाइडिंग के उपकरणों की जांच और प्रमाणीकरण जरूरी किया गया है। उपमंडलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की सहमति के साथ स्थानीय तकनीकी तथा रेगुलेटरी कमेटी गठित की जाए उक्त कमेटी पैराग्लाइडिंग को लेकर उपयुक्त मौसम तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करेगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि संबंधित उपमंडलाधिकारियों को पायलट तथा पैराग्लाइडिंग के लाइसेंस की चेकिंग के लिए दो जगहों उड़ाने भरने तथा उतरने वाले स्थल पर उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बिना पंजीकरण के पैराग्लाइडिंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही लैंडिंग साइट पर नो पार्किंग जोन के आदेश भी पारित करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि बिना लाइसेंस के पैराग्लाइडिंग करने वालों के लिए जुर्माने के प्रावधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा जो पायलट बार-बार आदेशों की अवहेलना करते हुए पाए जाएं उन आपरेटर्स और पायलट को ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान भी किया जाए। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 15 दिन के भीतर इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आदेशों की अनुपालना होने पर ही पैराग्लाइडिंग पर रोक का निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला ने खंड विकास अधिकारी, नगरोटा बगवां की सहायता से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, कोविड डेथ में मुआवजा स्कीम, प्री-लिटिगेशन मध्यस्थता, नालसा मोबाइल एप विकलांग बच्चों के लिए मुआवजा योजना, नालसा योजना 2015 तथा महिलाओं के लिए हेल्पलाइन योजना आदि के बारे में जानकारी दी और अपनी पंचायत में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया तथा उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत की। भारती कालिया, अधिवक्ता ने विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कन्या भ्रूण हत्या, एसिड अटैक के शिकार तथा कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न अधिनियम के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय से सीनियर ऑडिटर इंद्र कुमार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत की कार्यप्रणाली बारे जानकारी दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बड़ाेह विद्युत उपमंडल बड़ोह के समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिन उपभोक्ताओं ने जनवरी व फरवरी माह 2022 का बिल या उससे पिछला बिल जमा नहीं करवाया हैं वह 15 मार्च, 2022 तक बिलों का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से जैसे कि पेटीएम, गूगल पे, भीम एप या HPSEBL की साईट www.hpseb.in या विद्युत उपमंडल बड़ोह के कैश काउंटर पर जमा कर सकते हैं, उन सभी उपभोक्ता जो बिल नहीं जमा करवाते हैं, तो उनका कनेक्शन बिना सूचना के काट दिया जाएगा व उसको बहाल करने के लिए बकाया राशि के साथ रि-कनेक्शन चार्जेज (सिंगल फेस 250 रुपए या थ्री फेस 500 रुपए) वसूल किए जाएंगे। सहायक अभियंता ई. अनिल कुमार ने दी जानकारी।
मनोज कुमार। कांगड़ा मेडिकल कॉलेज टांडा में वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किडनी ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट के हेड और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान की अध्यक्षता में नर्सिंग स्कूल टांडा के सहयोग के साथ मिलकर मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग स्कूल टांडा की छात्राओं द्वारा किडनी को स्वस्थ रखने के विषय पर रंगोली बनाकर और पोस्टर बनाकर संदेश दिया गया। डॉ राकेश चौहान ने बताया कि आज का यह दिन पूरे विश्व में किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा आज के दिन का बहुत महत्व है। क्योंकि एक आम इंसान को इस बात की जानकारी नहीं है कि किडनी को किस प्रकार स्वस्थ हो रखा जा सकता है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रस्त हो जाता है, तो उसका इलाज बहुत महंगा होता है और मनुष्य की जान को भी बहुत खतरा रहता है। आज के दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है। क्योंकि यदि प्रत्येक व्यक्ति किडनी को किस प्रकार स्वस्थ रखा जाए, इसके प्रति जागरूक हो तो इस बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है और किडनी को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा इस डे का मुख्य उद्देश्य इलाज से बचाव हमेशा अच्छा होता है, यह जानकारी देना है। आज के इस मौके पर डॉ राकेश चौहान सहित नर्सिंग स्कूल के अधिकारी तथा छात्राएं मौजूद रही।
मनोज कुमार। कांगड़ा मेडिकल कॉलेज टांडा में वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किडनी ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट के हेड और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान की अध्यक्षता में नर्सिंग स्कूल टांडा के सहयोग के साथ मिलकर मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग स्कूल टांडा की छात्राओं द्वारा किडनी को स्वस्थ रखने के विषय पर रंगोली बनाकर और पोस्टर बनाकर संदेश दिया गया। डॉ राकेश चौहान ने बताया कि आज का यह दिन पूरे विश्व में किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा आज के दिन का बहुत महत्व है। क्योंकि एक आम इंसान को इस बात की जानकारी नहीं है कि किडनी को किस प्रकार स्वस्थ हो रखा जा सकता है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रस्त हो जाता है, तो उसका इलाज बहुत महंगा होता है और मनुष्य की जान को भी बहुत खतरा रहता है। आज के दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है। क्योंकि यदि प्रत्येक व्यक्ति किडनी को किस प्रकार स्वस्थ रखा जाए, इसके प्रति जागरूक हो तो इस बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है और किडनी को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा इस डे का मुख्य उद्देश्य इलाज से बचाव हमेशा अच्छा होता है, यह जानकारी देना है। आज के इस मौके पर डॉ राकेश चौहान सहित नर्सिंग स्कूल के अधिकारी तथा छात्राएं मौजूद रही।
मनोज कुमार। कांगड़ा मेडिकल कॉलेज टांडा में वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्ल्ड किडनी-डे के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किडनी ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट के हेड और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान की अध्यक्षता में नर्सिंग स्कूल टांडा के सहयोग के साथ मिलकर मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग स्कूल टांडा की छात्राओं द्वारा किडनी को स्वस्थ रखने के विषय पर रंगोली बनाकर और पोस्टर बनाकर संदेश दिया गया। डॉ राकेश चौहान ने बताया कि आज का यह दिन पूरे विश्व में किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा आज के दिन का बहुत महत्व है क्योंकि एक आम इंसान को इस बात की जानकारी नहीं है कि किडनी को किस प्रकार स्वस्थ हो रखा जा सकता है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रस्त हो जाता है, तो उसका इलाज बहुत महंगा होता है और मनुष्य की जान को भी बहुत खतरा रहता है। आज के दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है। क्योंकि यदि प्रत्येक व्यक्ति किडनी को किस प्रकार स्वस्थ रखा जाए, इसके प्रति जागरूक हो तो इस बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है और किडनी को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा इस डे का मुख्य उद्देश्य इलाज से बचाव हमेशा अच्छा होता है, यह जानकारी देना है। आज के इस मौके पर डॉ राकेश चौहान सहित नर्सिंग स्कूल के अधिकारी तथा छात्राएं मौजूद रही।
देश के विभिन्न प्रांतों से अपने उत्पादों के साथ आएंगे स्वयं सहायता समूह फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला ग्रामीण विकास विभाग की ओर से धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 21 मार्च से 30 मार्च तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित कर दी गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय के सभागार में सरस मेले के प्रबंधों की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सरस मेले में देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह अपने-अपने उत्पादों के साथ शामिल होंगे, जिसमें मुख्य तौर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार बंबू आर्ट, बंगाली साड़ी, चितकारी सूट, पेंटिंग, कारपेट, बच्चों के खिलौने तथा विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट हैंडीक्राफ्ट को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूह भी सरस मेले में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 100 के करीब स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरस मेला स्थल पर बेहतरीन फूड कोर्ट भी स्थापित किया जाएगा, ताकि मेले में आए लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकें। उन्होंने कहा कि सरस मेला स्थल पर बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो व झूले इत्यादि लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें आयुष विभाग, कृषि, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बैकिंग क्षेत्र से संबंधित जानकारियां भी लोगों के साथ सांझा की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर तथा एकीकृत चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही पौषाहार को लेकर आवश्यक जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरस मेले में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि लोक संस्कृति के बारे में भी जानकारी सांझा की जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों के रहने तथा ठहरने की उचित व्यवस्था के लिए भी कमेटियां गठित कर दी गई हैं। इसके साथ ही पठानकोट, बस स्टेंड धर्मशाला तथा डीआरडीए के कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सरस मेले के दौरान पार्किंग, स्वच्छता तथा विद्युत की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पहले एडीसी राहुल कुमार ने सरस मेले के आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा सहित एसडीएम शिल्पी बेक्टा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल तथा विकास खंड अधिकारी उपस्थित थे।
कहा, धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से रखता है अहम स्थान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए ताकि विकास कार्याें को गति दी जा सके। किशन कपूर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कपूर ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 116 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 166 करोड़ की 27 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 116 करोड़ की 17 परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने अधिकरियों को स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न वार्डों में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कहा कि जिन ठेकेदारों को कार्य हेतू टेंडर दिए गए हैं और उन्होंने कार्य शुरू नहीं किए हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं तथा इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए, ताकि बेहतरीन स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने जनसेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सटीक और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को लागू करने में आ रही अड़चनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोगों के व्यापक हित में बेहतर समन्वय और पूरे समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया। कपूर ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होेंने कहा कि धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है, जो हर साल न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर भी प्रदान कर रहा है। इससे पूर्व स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यन्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, विभिन्न वार्डों के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिनि तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल श्रीबालाजी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा तहसील सिहुंता जिला चंबा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट तहसील सिहुंता जिला चंबा के छात्र पहुंचे। पांच टीचरों के साथ आए लगभग 120 छात्रों ने श्रीबालाजी अस्पताल के कामकाज को देखा। अस्पताल के सीएमडी डाॅ. राजेश शर्मा से भी छात्रों ने चर्चा की। श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा, इस समय प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल है, जहां पैट स्कैन की भी सुविधा है। ये पैट स्कैन कैंसर से जुड़ी बीमारी का परीक्षण करता है। इसके अलावा अस्पताल में सभी तरह की बीमारियों का उपचार होता है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर निःशुल्क शिविर भी लगाए जाते रहे हैं, जो कि इन दिनों लगातार चल रहे हैं। डॉ राजेश शर्मा का मानना है कि हमारा मकसद आम आदमी को उसके घर-द्वार पर उपचार मुहैया करवाना है। उनका कहना है कि हमने अस्पताल की नींव रखने से लेकर आज दिन तक हर तबके की सेवा भाव से ही काम किया है, जो कि आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
जनादेश ने "काम की राजनीति के साथ शिक्षा की राजनीति" पर लगाई मोहर : कल्याण भंडारी मनोज कुमार। कांगड़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी ने देश की सबसे पुरानी पार्टियों, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा के अरमानों पर झाड़ू चला कर प्रचंड बहुमत हासिल कर अपने सियासी पराक्रमी इरादे जाहिर कर दिए हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के सामने चुनौती पेश करने की बिसात बिछा दी है। पंजाब में चुनावी दंगल में उतरी विरोधी पार्टियों के सभी बड़े नेताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ताबड़तोड़ सियासी हमले किए। बावजूद इसके पंजाब की समझदार जनता ने खुले दिल से वोटिंग मशीन में पार्टी के प्रति अपनी मोहबत जाहिर कर काम की राजनीति के साथ शिक्षा की राजनीति पर मोहर लगाई। प्रैस के नाम जारी विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भण्डारी ने कहा कि दस वर्ष की राजनीतिक यात्रा पूरी कर रही पार्टी ने दिल्ली के बाहर न केवल पंजाब में बल्कि उत्तराखंड व गोवा में भी लाज़वाब प्रर्दशन किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, चंडीगढ़, गुजरात और असम म्युनिसिपैलिटी चुनावों में पार्टी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में पार्टी की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। भंडारी ने भरोसा जताया कि जिस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस व चुनावी नतीजों के दिल्ली मॉडल के दो रूपों की झलक दिखी है ठीक वैसे ही हिमाचल में आम आदमी पार्टी अपना जलवा आने वाले विधानसभा चुनावों में दिखाएगी। "आप" के झाड़ू ने पंजाब में वैक्यूम क्लीनर का काम किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा 'डॉक्टर आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत डॉ. राजेश शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के निर्देश पर जनस्वास्थ्य के हितों की खातिर, आज सुनेहत ग्राम वासियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ज्ञात हो श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के वरिष्ठ चिकत्सकों, नर्सों एवं पैरामेडीकल स्टाफ से लैस पूरी टीम ने सुनेहत ग्रामवासियों की भलि-भांति जांच कर स्वास्थ्य लाभ दिया एवं आवश्यक दवा भी वितरण की और काेरोना से बचने के उपाए सांझा किए। श्रीबालाजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा द्वारा चलाया जा रहा ये अभियान देहरा के हर एक गांव तक पहुंचाया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन के अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा ने ग्रामवासियों के मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हुए देहरा के लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही ओर अपने द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियान को जारी रखने की बात कहते हुए कहा की वो चाहते हैं कि इसका फ़ायदा हर तबके के लोग उठाएं।
नरेंदर डोगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2021-2022 का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दिवस पर बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रज्ञा मिश्रा रही। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो० सुरजीत राणा ने स्वागत संबोधन से की। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट करके मुख्य अतिथि को सलामी दी। वही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रज्ञा मिश्रा ने कहां कि शारीरिक व्यायायम से जुड़ी गतिविधियां शिक्षण संस्थान का अभिन्न अंग है। गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है। इस कार्यक्रम के लिए पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के लिए 100 मीटर दोड़, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दोड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट आदि का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग में बी. ए. तृतीय वर्ष की मनीषा , पुरुष वर्ग में बी. कॉम तृतीय वर्ष रिशव व अमन बी .ए. तृतीय को बेस्ट एथलेटिक्स अवार्ड से नवाजा गया। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह् दे कर सम्मानित किया गया। डॉ खुशी राम ने संबोधन धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. खुशी राम के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया और मंच संचालन डॉ. धनदेव शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में ही अर्पित प्रो० संजीव, प्रो० ओंकार, प्रो० राकेश सुमीशल, प्रो० नवीता मेहमा, रणजीत, मुकेश आदि सहित महाविद्यालय के लगभग 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
मनोज। कांगड़ा राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड विद्युत उप मंडल मंडल नम्बर 1 के अंतर्गत 11 केवी फीडर के तहत पेड़ों की टहनियों की कटाई और जरूरी रखरखाव के कार्य हेतू 11 मार्च को 9:30 बजे से कार्य समाप्त तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले गांव कारखाने व हॉस्पिटल इत्यादि जैसे कटना टिंबर, एस एम आई हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, डिग्री कॉलेज मटौर, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल एक संजीव रात्रा ने बताया कि खराब मौसम होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
मनोज। काँगड़ा जन मानुष सेवा संगठन काँगड़ा को लोगों की सेवा के लिए ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ द्वारा एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिया गया। जिसका लोकापर्ण ज़िला परिषद अध्यक्ष द्वारा संस्था के केंद्र में किया गया। इस मौक़े पर संस्था के महासचिव तिलक सोनी द्वारा संस्था के द्वारा किये गए अब तक के कार्यों को उनके समक्ष रखा गया। इस मौक़े पर ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहां कि जिस तरह से यह संगठन कोरोना काल से अब तक लोगों की सेवा में लगा है यह हमारा सौभाग्य है कि इस तरह का संगठन काँगड़ा में है जो जरूरत मंद लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करवा रहां है। उन्होंने कहां कि जिस तरह संगठन के सदस्य दिन रात लोगों की सेवा में बिना स्वार्थ के लगे है मैं इन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि मैं इनकी संस्था के साथ हर वक्त खड़ा हूँ ओर इन्हें कभी भी लोगों की सेवा के लिए किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो मैं तैयार हूँ। इस मौके पर व्यापार मंडल काँगड़ा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहां कि काँगड़ा में इस तरह की संस्था की ज़रूरत थी और इस ज़रूरत को जन मानुष सेवा संगठन ने पूरा किया है। उन्होंने कहां कि भले ही यह संगठन ज़िला स्तरीय हो लेकिन इंसानियत सेवा का नारा देकर जिस तरह यह संस्था मंडी, हमीरपुर व चंबा तक अपनी सेवा दे रहे है इसके लिए इनको सलाम करता हूँ। इस मौक़े पर संस्था के सदस्य पंकज ओबराय ने उपस्थित लोगों का वे संस्था को कंसन्ट्रेटर देने पर ज़िला परिषद का आभार जताया।
विनायक ठाकुर। देहरा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार के दिन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रागपुर शाखा प्रबंधक संतोष सनौरिया शामिल हुईं व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने शिरकत की। इस अवसर पर परिसर के निदेशक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे द्वारा अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी महिला दिवस के अवसर पर कविताएं व संभाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने अपने उद्बोधन के पश्चात "कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या" गाना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों व छात्र छात्राओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में परिसर के निदेशक प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों के बारे में सबको अवगत करवाया व कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन वेदांत की शिक्षिका कुमारी मनोज्ञा ने किया व कार्यक्रम के अंत में वेदांत विषय के विभागाध्यक्ष प्रो मंजूनाथ भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडा सीबा शिक्षा खण्ड में खण्डस्तरीय शिक्षासंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे खण्ड के सभी 172 राजकीय विद्यालयों से विद्यालय प्रबन्धन समितियों के चयनित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति, नशे की समस्या, हर घर पाठशाला की सफलता इत्यादि विषयों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित खण्ड परियोजना अधिकारी डॉ.गणेश दत्त ने प्रबन्धन समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल के साथ शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ कार्य करने पर बल दिया, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमें छात्रों को जबरदस्ती पानी न पिलाकर उसकी ज्ञान की प्यास को शान्त करने का प्रयास करना करना चाहिए। इसी अवसर पर खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मनोरमा देवी एवं पवन कुमार जगोता के द्वारा वर्तमान में नशे की समस्या की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया, तथा इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र ठाकुर ने शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा क्षेत्र में किए जाने वाले सभी कार्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा विशेषज्ञ परमजीत सिंह ने क्वालिटी शिक्षा पर चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति में वर्णित महत्वपूर्ण विषयों को सभा के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड स्तर पर एवं राज्य में हर घर पाठशाला में उत्कृष्ट करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिनमें माध्यमिक विद्यालयों से कस्बा कोटला से डॉ.अमनदीप शर्मा, उच्चविद्यालयों त्यामल से सतपाल धीमान, वरिष्ठ माध्यमिक से ढलियारा से राकेश भाटिया, बढ्ल ठौर से सुरेश नरयाल, डाडा सीबा से सुभाष ठाकुर, चनौर से सुशील चौहान, कड़ोआ से मुनीष शर्मा, बेह ढोन्टा से कपिल देव, प्राथमिक विद्यालयों में से डाडा सीबा से पूनम कुमारी, सुकेड़ से कौर चन्द राणा, रणोह से गगनदीप शर्मा, जलेरा से हर्षदीप शर्मा, कस्बा कलेली से राकेश कुमार, नलसूहा से आशीष कुमार रहे। इसी बीच विद्यालय प्रबन्धन समितियों में से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को चुना गया, जिनमें रा.व.मा.विद्यालयों से स्यूल, रा.उ.विद्यालयों से समनोली, रा.मा.विद्यालयों से बस्सी, प्राथमिक विद्यालयों से बाथू टिप्परी शामिल रहे।
मनोज। कांगड़ा चलो गांव की ओर जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार की विकास योजनाओं को लेकर गांव सुकाबाग में विकास यात्रा लेकर पहुंचे व जनता से मिले व सरकार की जन विकास योजनाओं को लेकर जनता को जानकारियां दी। गांव में जनता को सम्बोधित करते हुए काकू ने कहा कि गांव सुकाबाग बाड़ी में ठाकुर जयराम सरकार से आप के गांव को नेशनल हाईवे तक जनसंपर्क सड़क मेरे माध्यम से बनाई जा रही है। इस सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपए का खर्चा आएगा, इस सड़क से नेशनल हाईवे जुड़ेगा जिससे 85 घर नेशनल हाईवे से परिवहन से जुड़ जाएंगे व लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर जयराम सरकार द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़के, जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल नल व बिजली मुख्य रूप से दी जा रही है व हर वर्ग के लिए सभी योजनाओं से भी विकास करवाया जा रहा है। मैं जनता से वादा करता हूँ की आप मुझे आशीर्वाद देते रहे तो में पिछले 5 साल में करोड़ो रुपए का जो गलत तरीके से लेन देन हुआ है व करोड़ों रुपए की कोठिया व होटल, गाडियां, करोड़ो रुपए की जमीनों का पर्दाफाश करूंगा व आवाज उठाऊंगा व जांच करवाऊंगा। कई लोग करोड़पति बन गए और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कंगाल कर दिया। कांगड़ा 25 साल के लिए पिछड़ चुका है। अब मैं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
नरेंदर डोगरा । जयसिंहपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी शिमला के द्वारा शास्त्रीय संगीत में नारी शक्ति पुरस्कार से सुभाषिनी संगीत एवं नृत्य कला संस्थान पंचरुखी की निर्देशक एवं संगीत गुरु नीरा चौहान को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीरज चौहान वर्ष 2015 से ही लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन व प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, लोक रंगमंच, पर अभिनय का प्रशिक्षण देकर प्रदेश की लोक संस्कृतिक धरोहर के सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक 3070, रोटरी डिस्ट्रिक 3131 तथा रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 06 अप्रैल, 2022 को राजकीय(कन्या)वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धर्मशाला के सामने सनातन धर्म माध्यमिक पाठशाला, डिपो बाजार धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक दिव्यांगजनों की सहायतार्थ आधुनिक तकनीक का कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ.जिंदल ने बताया कि जो व्यक्ति किसी प्रकार की बीमारी या दुर्घटना के कारण हाथ कोहनी से नीचे से कम से कम चार इंच(10 सेंटीमीटर) कटा है तथा उनको कृत्रिम हाथ (उन्नत, आसान, त्वरित एलएन-4 प्रोस्थेटिक हैंड)लगवाया जाना है। वे अपने साथ आधार कार्ड व एक फोटोग्राफ लेकर शिविर में उपस्थित हों ताकि पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही आधुनिक तकनीक का कृत्रिम हाथ लगवाया जा सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपना पंजीकरण 31 मार्च, 2022 तक करवाना सुनिश्चित करें ताकि वितरण की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि पंजीकरण तथा अधिक जानकारी के लिए कैम्प अध्यक्ष तथा जिला समन्वयक रोटेरियन वीएस परमार के मोबाइल नम्बर 98053-70033 अथवा 70182-13332(वाट्सएप), कैम्प सचिव रोटेरियन विजय शर्मा के मोबाइल नम्बर 98160-27653, 94180-26753, रोटेरियन वाय के डोगरा के मोबाइल नम्बर 70187-82295 तथा सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा के मोबाइल नम्बर 94188-32244(वाट्सएप) तथा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224888 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अध्यक्ष एवं एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय लिदबड़ मेला नगरोटा बगवां में 25 से 28 मार्च तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लगने वाले टैन्ट, साउंड सिस्टम, एलईडी, निमंत्रण पत्र, जनरेटर, सोविनयर, फोटोग्राफ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पण्डाल व फलैक्स तथा गांधी ग्राउंड में लगने वाले मेले के लिए झूलों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 14 मार्च, 2022 को दोपहर बाद 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय, नगरोटा बगवां में अपनी निविदाएं जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे तक खोली जाएंगी। एसडीएम ने इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे मेले के दौरान लगने वाले सामान से सम्बन्धित निविदाओं की विस्तृत जानकारी व शर्तों के सम्बन्ध में एसडीएम कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
बैजनाथ: पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीर बिलिंग में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार को दोपहर बाद घाटी के टेकऑफ प्वाइंट से उड़ान भरने के दौरान 2 पायलट व एक पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 29 वर्षीय पायलट राकेश कुमार निवासी बीड़ व 31 वर्षीय पर्यटक आकाश अग्रवाल निवासी विजय नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हो गई जबकि उड़ान में मदद करने वाला पायलट 34 वर्षीय विकास कपूर निवासी बीड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही पायलट ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी तो विकास कपूर व टैंडम उड़ान भर रहे आकाश अग्रवाल की उड़ान के दौरान मदद करवाने वाले राकेश कुमार की बाजू ग्लाइडर में फंस गई, जिसके बाद राकेश कुछ समय तक पैराग्लाइडर में फंस गया व बाद में गिरकर घायल हो गया। वहीं टैंडम उड़ान करवाने वाला पायलट व पर्यटक भी अनियंत्रित होकर गिर गए, जिन्हें बाद उन्हें मौकै पर मौजूद अन्य पायलटों द्वारा सीएचसी सेंटर बीड़ लाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रैफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पायलट राकेश कपूर व पर्यटक आकाश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। पायलट विकास कपूर को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए बैजनाथ के एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि हादसे में मारे गए पायलट व पर्यटक के शवों को सिविल अस्पताल बैजनाथ में रखा गया है, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वही डीसी कांगड़ा व आपदा प्रबंधन विभाग के चेयरमैन डॉ. निपुण जिंदल ने बीड़ बिलिंग में हुए हादसे को लेकर बैजनाथ के एसडीएम को न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं व इस मामले से संबंधित रिपोर्ट को एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा है।
किसान कांग्रेस प्रवक्ता सुशील कौल ने किसानों एवं बागबानों के हक की आवाज उठाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के क्षोर आलमपुर - बाग में आवारा पशुओं एवं जंगली जानवरों द्वारा फसलों का भारी नुकसान किया जा रहा है। एक ओर जहाँ भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पिछड़ा क्षेत्र जयसिंहपुर में रोजगार के साधन बिल्कुल शून्य मात्र है वहीं सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल रही है। इसके ठीक विपरीत किसानों एवं बागवानों की आय का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी है जिसे बचाने में भी सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है। शासन एवं प्रशासन से गुहार लगाई जाती है कि किसानों एवं बागवानी की फसलों को जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार उपयुक्त कदम उठाए ताकि गरीब किसान बागवान भी अपनी जिंदगी का गुजर-बसर कर सकें।
जयसिंहपुर उपमंडल क्षेत्र में महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मझेड़ा वार्ड जिला परिषद सदस्य संजय राणा ने की। संजय राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तौर पर पूरे विश्व भर में उभर कर सामने आ रही हैं। महिलाएं आज के दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। संजय राणा ने कहा कि देश की प्रथम महिला आयरन लेडी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इंदिरा गांधी, अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली कल्पना चावला, खेलों के क्षेत्र में भारतीय झंडे को ऊंचा करने वाली पीटी ऊषा, बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश को पदक दिलाने वाली मैरी कॉम, इत्यादि वह तमाम महिला हैं जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है। संजय राणा ने अपनी तरफ से महिला दिवस के कार्यक्रम में 5100 रुपये की राशि प्रदान की तथा बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम को देखते हुए संजय राणा ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए 1100 रूपये बच्चों को प्रदान किए। संजय राणा के साथ इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान रक्षा देवी, पंचायत उप प्रधान अनिल, पूर्व में रहे प्रधान इमामुद्दीन, साथ में कांग्रेस के कर्मठ सदस्य एवं कार्यकर्ता सुरेश क्लोत्रा एवं जालग के पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य ओमप्रकाश धीमान, ग्राम पंचायत लंबागांव के उपप्रधान हरिदास और जयसिंहपुर के युवा और नेता अमित उर्फ लक्की चौधरी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मनाए गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डी. प्रज्ञा मिश्रा इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि रही। इस अवसर पर प्रोफ. नवीता और मैडम तुमा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत द्वीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ. डॉ सुरजीत सिंह राणा ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया। इस उपलक्ष पर मेरी प्रेरणास्त्रोत (महिला) शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की कनिका ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. धन देव शर्मा ने महिलाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें प्रथम स्थान बी ए प्रथम वर्ष की प्रीति, दूसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की कनिका और तीसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की आरती व बीएसी प्रथम की अमीषा ने हासिल किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि का सम्बोधन रहा। डी. प्रशा मिश्रा ने अपने अभिभाषण में महिलाओं के गौरवमई इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा की समाज में महिलाओं की कोई भी कमजोरी को बताना महज एक छल है जो महिलाओं के शिक्षित होने पर धूमिल हो जाता है। डॉ. मिश्रा ने शिक्षित महिलाओं को संबल, सशक्त, निडर और सफल बताया। उन्होंने कहा की करुणा महिलाओं के पास एक प्राकृतिक लक्षण है जो पुरुषार्थ पर भी विजय पाता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशेष महिला अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संतोष कुमारी ने की। इसमें इस अवसर पर संतोष कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यहां पर उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया। इस अवसर पर जल शक्ति मिशन के तहत कपिल कुमार ने लोगों को जल ही जीवन है के तहत जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया और उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी उप प्रधान अशोक कुमार ग्राम सभा प्रधान संतोष कुमारी, पंचायत सचिव अश्विनी कुमार, सभी पंचायत जनप्रतिनिधि और कई ग्रामीणों इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।
मनाेज कुमार। कांगड़ा एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रुप में रिटायर्ड प्रो. अनीता वोहरा (एमसीएम डीएवी महाविद्यालय) ने शिरकत की। सभागार में पधारने पर मुख्यातिथि का प्रो. नीना गुप्ता, प्रो. मंजू पार्ती और प्रो. क्रांति मोदगिल द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया गया। प्रो. मंजु पार्ती ने नारी सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ सीमा देवी ने किया। उन्होंने वर्तमान में नारी की स्थिति पर कविता प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने अपने विशेष वक्तव्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल परिवार को अपितु राष्ट्र को भी उन्नत बनाने में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी महिला कर्मचारी वर्ग को शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्तमान में महिलाएं ना सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपितु उनसे एक कदम आगे ही हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, राजनीति का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो अथवा खेलकूद का क्षेत्र हो महिलाओं ने अपना वर्चस्व साबित किया है। इस विशेष आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर क्रांति मोदगिल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को फूल प्रदान करके सम्मानित किया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पना (लिखनु), मेहंदी तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शुभ्रा गुप्ता ने की। इन्होंने अपने संबाेधन में महिला शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, रक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में ज्ञान संबर्धन किया। साथ ही इस वर्ष की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में हम धारणिय विकास चाहते हैं, तो वर्तमान में लिंग समानता को महत्व देना ही होगा। इस अवसर पर करवायी हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा। अल्पना/ लिखनु प्रतियोगिता में अंकिता तथा नीतिका प्रथम, ज्योति तथा सलोनी द्वितीय, प्रियंका तथा दिपाक्षि तृतीय एवं नीतिका और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, सोनलि द्वितीय, शैलजा तृतीय तथा तुषार, सुरुचि, नीतिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में रणजीत कौर प्रथम, तनुजा द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में प्रो रजनी शर्मा, प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. अतुल आचार्य, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. नीरज व प्रो. मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदौरा जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा गश्त दौरान आज भदरोया में महिला से 70 .10 ग्राम चरस व 12945 रुपए बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के दौरान नारकोटिक्स टीम द्वारा भदरोया में आज जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा छापा मारा, इस दौरान महिला से 78.10 ग्राम चरस व 12945 रूपए की नकदी बरामद की गई। डीएसपी नोटों सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से चरस की 14 बत्तियां बरामद की गई। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी परवीन कुमार गांव भदरोया तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा जौड़बड़ द्वारा नावार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत उझे में वितीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भगवान दास ने की। शाखा प्रबंधक देवेंदर कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्र में नए डिजिटल तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनाओं, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एप्लीकेशन व नेट बैंकिंग आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि इन सुविधाओं का सही उपयोग करें। शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया की डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें, विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई। साथ ही आनलाइन फ्राड से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नवंबर, एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश और ई-मेल आए, तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना इन्दौरा की पुलिस टीम ने 20 लिटर देशी शराब लाहन के साथ महिला को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी अनुसार डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला क्षेत्र में शराब बेचने का कारोबार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा व उनकी टीम ने गश्त के दौरान महिला से 20 लीटर शराब बरामद की व महिला को हिरासत में ले लिया। महिला की पहचान सीता तमंग पत्नी संजय तमंग गांव राजा खासा तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर आईटीआई डाडासीबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई डाडासीबा में भाषण प्रतियोगता और निवंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया तथा महिलायों कि सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए संस्थान में महिला सुरक्षा शपथ अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुपदीप सिंह ठाकुर नें महिलाओं का दुनिया के हर क्षेत्र में योगदान के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने के बारे में प्रेरित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश भवन, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एवं जीएंडजी स्किल्स डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के सहयोग से मनरेगा वर्करों को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सपना देवी ने की। प्रशिक्षण शिविर में मनरेगा वर्कर को अनेक कार्य संबंधी जानकारी दी गई। इसमें 70 मनरेगा वर्कराें ने भाग लिया। इस मौके पर समाजसेवी संजय विशेष रुप से उपस्थित रहे। वहीं, महिला दिवस के मौके पर भी ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जल शक्ति विभाग एवं हेल्थ डिपार्टमेंट पदाधिकारियों ने भी इस ग्राम सभा में भाग लिया व जानकारी बांटी। इस मौके पर अब्दुल्लापुर के सभी महिला मंडल महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिला के सशक्तिकरण बारे भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
विनायक ठाकुर। देहरा चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ केएस अत्री की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो यशपाल शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। वहीं, प्रो. पंकेश कुमार ने जहां भारत की 10 प्रसिद्ध उद्यम महिलाओं के बारे में बताया। वहीं, प्रो. अमन वालिया ने महिला दिवस की महत्वता एवं प्रसंगिकता पर सार्थक चर्चा की। वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ राजीव रतन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं की सम्मानजनक स्थिति रही है, परंतु मध्यकाल और आधुनिक काल आते आते महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन हुआ और आज जिस प्रकार से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ये काबिले तारीफ है, परंतु मजबूत भविष्य के लिए लैंगिक समानता अति आवश्यक है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ केएस अत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी ये दिवस यह दिवस महत्वपूर्ण है। उन्होंने महाविद्यालय की सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करें और अपने जीवन तथा कैरियर को सफल बनाएं। कॉलेज प्राचार्य डॉ केएस अत्री इस मौके पर कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मचारी संदला देवी कंचन बाला और कृष्णा देवी को महाविद्यालय प्रशासन में सराहनीय योगदान पर उन्हें गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय में बेटी है अनमोल थीम के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत एकल लड़की संतान कविता रानी और अंजली कुमारी को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की दो छात्राएं शगुन धीमान और मुस्कान ने भी महिला दिवस पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में डॉ प्रभात शर्मा, डॉ सुभाष चंद्रा, प्रो अजय कुमार, डॉ नवीन, प्रो. राजेश, प्रो. ओंकार व डॉ. नवीन राठौर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों ने ली शपथ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर टीबी हारेगा देश जीतेगा पर बैठक का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि टिकाऊ विकास के लिए लैंगिक समानता बहुत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव हमें अपने घरों से शुरू करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलवाई। चर्चा में भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने बताया कि मरीज सबसे पहले देसी इलाज करवाते हैं, जिसको गांव में टाइफाइड के रूप में जानते हैं तथा दो-तीन सप्ताह के विलंब के साथ सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं। प्रतिभागियों ने बताया कि कुछ लोग सरकारी अस्पतालों की लाइन में लगने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुझान रखते हैं। यह रुझान शहरी क्षेत्रों में गांव की अपेक्षा ज्यादा है।महिलाओं को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। हमें एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है, जहां पर लैंगिक समानता व भेदभाव मुक्त समाज द्वारा सुविधाओं तक पहुंच सुलभ हो सके। मृत्यु दर को कम करने के लिए डिफरेंटशिएटिड देखभाल पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें मरीजों की अतिरिक्त जांच व आवश्यकता अनुसार देखभाल की रणनीति बनाई गई है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद ने सभी प्रतिभागियों से अपने अपने मोबाइल में सोशल मीडिया द्वारा संचालित ट्विटर ऐप पर फॉलोवर्स के अकाउंट बनवाए ताकि सभी प्रतिभागी टीवी तथा एड्स से संबंधित नई जानकारी के साथ अपडेट रहें। उन्होंने बताया कि टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट जो कि एचआईवी से ग्रसित मरीज व टीवी मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को सप्ताह में एक बार दी जाती है तथा इगरा टेस्ट में पॉजिटिव यदि मरीज पॉजिटिव आता है, तो उसका छाती का एक्स-रे और एलएफटी टेस्ट भी कराया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीवी के मरीजों के लिए मेडिकेशन इवेंट रिमाइंडर मॉनिटरिंग (MERM) तकनीक के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से बताया तथा कहा कि इस तकनीक के जरिए मरीजों का दवाई खाना सुनिश्चित होगा, जिससे कि टीवी के रोग को जड़ से मिटाने में सहायता मिलेगी। अंत में डॉक्टर सूद ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि टीवी, एचआईवी व एड्स से समाज में जुड़े कलंक और भेदभाव को सही जानकारी के द्वारा खत्म करना है।बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच, डॉ. दीपिका कंसलटेंट, जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी सीआर ठाकुर, जिला टीवी पर्यवेक्षक विशाल तथा जिला के सभी खंडों के टीवी, एचआईवी/एड्स के काउंसलर, सुपरवाइजर ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने रानीताल के राजोर आंगनबाड़ी में मनाया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि एसडीम अरुण शर्मा कांगड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधु, राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष पूजन भंडारी व अपना कांगड़ा अध्यक्ष सुमित गुप्ता रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने व बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया महिलाओं के ऊपर गीत व कविताएं गाकर सबका मनोरंजन किया लंज सर्कल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत करके उपस्थित सभी महिलाओं व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नाटी सभी कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रही। राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने इस अवसर पर एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच, ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्रोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्टेट को-ऑर्डिनेटर संदीप चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बेटियां फाउंडेशन के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की और विभाग का धन्यवाद किया कि कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सहभागिता का अवसर उन्हें प्रदान किया। ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण में हर महिला को अपना योगदान अदा करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का मात्र एक ही दिन नहीं सभी दिन महिलाओं के हैं। बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया कि इस अवसर पर संस्था समस्त महिलाओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जा रही है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने आए हुए तमाम अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर व्रत पर्यवेक्षक अनिता रंधावा, अनिता रानी, तृप्ता, आशा, नीलकमल, किरण, आशा, चंद्रकांत, पवन कुमार, प्रवीण, अर्चना, संदीप बगा, सुनील कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य अनिता व प्रधान परवीन बॉर्बी अनेक ब्लॉक समिति सदस्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत खोली में आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान केवल चौधरी भी उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिसमें महिला मंडल के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान द्वारा स्वच्छता के बारे में नशा मुक्त और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें श्रम कल्याण विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सोनू कुमार, कामना देवी, सुनना देवी, अनीता देवी, विक्रम सिहं, प्रेमलता, विजेंद्र सिंह, महिला मंडल प्रधान स्वर्ण कांता, नविता देवी, ललिता देवी, नीलम देवी, चंचला, अनीता देवी, नीलम रेखा, कंचना देवी, रमना देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, चैचंला देवी, सुदर्शना देवी व विमला देवी इत्यादि महिलाओं ने इस महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंत में पंचायत के प्रधान केवल चौधरी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मे गांव के प्रत्येक वर्ग को भाग लेना चाहिए, जिसमें हमारे गांव की महिलाएं अब्बल रहती हैं। इसके लिए मैं उन का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला धर्मशाला के चरान के कैंची मोड़ पर कुछ दिनों पहले एक सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया था। इस सेल्फी पॉइंट पर काफी संख्या में पर्यटक फोटो खिचवाने के लिए रुकते थे। यह पॉइंट कुछ दिनों से लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। लेकिन बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया गया। सुबह के समय जब सेल्फी पॉइंट को देखा गया तो यहां पर लगी लाइट और अंग्रेजी में लगा "I love Dharamshala" को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। यहां पर शराब की बोतले, खाली गिलास और खून के छींटे भी पाये गए । इस पुरे मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि सेल्फी प्वाइंट किसने तोड़ा, इसकी पड़ताल की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। क्यों कहा जाता है डेथ पॉइंट : चरान के जिस तीखे मोड़ पर यह सेल्फी पॉइंट बनाया गया था इस पॉइंट को लोगो द्वारा डेथ पॉइंट भी कहाँ जाता है क्यूंकि इस मोड़ के बिलकुल साथ में खाई है जिससे गिरने का खतरा भी बना रहता है। इसी स्थान पर कुछ वर्षों पहले लगातार 2 साल गुजरात के पर्यटकों की बसें गिर चुकी है। यदि नशे की हालत में कोई व्यक्ति यहां सेल्फी लेने जाये और वहां से गिर जाए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। क्यों रिजेक्ट हुए है सेल्फी पॉइंट के प्रस्ताव : इस स्थान पर सेल्फी प्वाइंट को स्थापित करने को लेकर जिला स्तर की कई बैठकों में प्रस्ताव उठ चुके है, लेकिन वह सभी प्रस्ताव रिजेक्ट हो गए थे क्यूंकि सबसे बड़ा कारण है कि यह पॉइंट बिलकुल मुख्य सड़क पर है जहाँ लगातार ट्रैफिक रहता है। यदि यहां सेल्फी पॉइंट स्थापित किया जाता है तो कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम लगने की सम्भावना है और दूसरा यह भी की यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली बिधानसभा की पंचायत मरियाना में एक व्यक्ति द्वारा महिला मंडल भवन व पशु चिकित्सक औषधालय के लिए अपनी बेशकीमती पांच मरला जमीन दान दी है। मरियाना पंचायत के गांव मलेला निवासी कर्ण सिंह पुत्र रेहलू राम ने मलेला में अपनी बेशकीमती जमीन जिला परिषद सदस्य अंजू देवी की देखरेख में पशु चिकित्सक ओषधालय व महिला मंडल भवन के निर्माण हेतु दान दी। कर्ण सिंह ने बताया कि हमारे गांव में न तो महिला मंडल भवन है और न ही पशु चिकित्सक ओषधालय है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जमीन विभाग को दान दी है। जिला परिषद सदस्य अंजू देवी ने महिला मंडल भवन व पशु चिकित्सक ओषधालय के लिए जमीन दान देने के लिए दानी सज्जन कर्ण सिंह का आभार जताया है।
पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 मासिक पेंशन का है प्रावधान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में आज प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने की। एडीसी ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए 13 मार्च तक नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि के दौरान जिला में 5670 लोगों को श्रम योगी मानधन योजना से जाेड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले रिक्शा पुल्लर, फेरीवाले, मिड-डे मिल वर्कर, ईंट भट्ठे में काम करने वाले, मौची, कच्चरा उठाने वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्तकला/हस्तकर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, धोबी, बीड़ी कामगार, लघु व्यापारिक, मनरेगा वर्कर और सामान्य मजदूर को इस योजना के तहत पंजीकृत करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में संरक्षण प्रदान करना है, ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग भी 60 वर्ष की उम्र पार करने के उपरांत अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से चला सकें। इसके तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु और मासिक 15000 रुपए तक की आय वाले लोग पात्र हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों को कर्मचारी भविष्य निधि, एनपीएस या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत कटौती होती है, उन श्रमिकों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। श्रमिकों का पंजीकरण लोक मित्र केंद्राें के माध्यम से किया जाएगा। श्रमिकों के पास आवश्यक दस्तावेजों में मोबाइल नंबर, आधारकार्ड, बचत बैंक खाता/जनधन खाता होना चाहिए। एडीसी ने बताया कि योजना के तहत कामगार द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत आयु के हिसाब से 55 रुपए से लेकर 200 प्रतिमाह का अंशदान लाभार्थी को करना होगा। 50 प्रतिशत अंशदान भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों को पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए। इस अवसर पर जिला श्रम अधिकारी आरके शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एचएएस प्रोबेशनर मोहित रत्न, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, जिला श्रम अधिकारी आरके शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रम कटोच, महाप्रबंधक डीआईसी राजेश कुमार, बीडीओ सिकंदर, डिप्टी डीईओ अश्वनी कुमार भट्ट व व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जम्बाल सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा में आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटलांधर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़वार तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के छात्रों का दौरा हुआ। अस्पताल पहुंचकर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन छात्रों को पूरी जानकारी दी गई। इन में 60 छात्र व 7 अध्यापक शामिल थे। श्री बालाजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा की और से छात्रों को उपहार भी दिए गए। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में स्थापित सभी उपकरणों के बारे में जाना।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। लड़कियां कैसे स्वस्थ रहें और बीमारियों की रोकथाम कैसे की जाए, ताकि पढ़ाई में स्वास्थ्य रुकावट न बनें। संबंधित प्रश्नों का निराकरण जीएवी की छात्रा रही एवं सिटी अस्पताल कांगड़ा में डरमिटोलॉजिस्ट डॉ. रितु रानी ने किया। पीएमटी टाॅपर रही रितु रानी ने कहा कि मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। नीट की परीक्षा से घबराएं नहीं और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। एक घंटा चली वर्कशाप में जमा एक व जमा दो की छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। इससे पहले पीजीटी बायोलॉजी राशी शर्मा ने पर्सनल हाइजीन पर लड़कियों को जानकारियां दीं। द्रोणाचार्य कॉलेज की टीम ने भी जीएवी में ज्ञान बांटा। प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम किए गए।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विद्यालय प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण द्वार पर बैनर लगाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात प्रचार्य के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं का समाज की उन्नति में अमूल्य योगदान है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर ही हम महिलाओं को सच्चा सम्मान दे सकते हैं। महिला दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षकों व महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रचार्य ने बताया कि महिला सशक्तिकरण वर्तमान समाज की महती आवश्यकता है। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शक्ति और शौर्य का जो लोहा मनवाया है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है। हमें सदैव महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। विद्यार्थियों को भी महिला दिवस के शुभ अवसर पर इन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षिका शशिकला कटोच ने समस्त स्टाफ सदस्यों और प्राचार्य स्वाति अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-अपवर्ड स्टडी धर्मशाला के 30 से ज्यादा विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल 2022 प्रतियोगी परीक्षा -विग्नेश ने प्राप्त किए सर्वाधिक 308 अंक अपनी परम्परा को कायम रखते हुए, प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए और इस करोना काल में भी अपना अनुशासन बरकरार रखते हुए धर्मशाला स्थित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय कोचिंग का पर्याय बन चुके अपवर्ड स्टडी ने वर्ष 2022 की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अपनी सफलता की एक और इबारत लिखी है। सैनिक स्कूल में आयोजित सन् 2022 की प्रवेश परीक्षा इस वर्ष 9 जनवरी को एन॰टी॰ ए॰ द्वारा पूरे भारत वर्ष में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी जिसका परिणाम घोषित किया गया है। इस अवसर पर जहाँ एक ओर सफल हुए सभी बच्चों के घरों पर खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर अपवर्ड स्टडी में भी सबके चेहरे खुशी से सराबोर है। इससे पहले भी अपवर्ड स्टडी 50 से अधिक छात्रों का चयन सैनिक स्कुल में करवा चुके है। इन्होने उत्तीर्ण की परीक्षा: अपवर्ड स्टडी से इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग प्राप्त कर विग्नेश, अनमोल, प्रियांशु, यशश्वी, सूर्या, आदित्य, पुलकित, हर्ष, कनिष्क, अर्नव, प्रांशुल, आदित्य, सरयू, अर्सार्थक, विनायक, आशीविका, कात्यान, अर्धांश, सूर्यांश, अर्नव सोनी, शिवम्, आयुष, सात्विक, अन्वी, प्रिशा, अनन्या, अंशिका, अन्वेषा, नंदनी, अभावया, उदय, अरीशा ने इस बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण कर जहाँ एक ओर सभी को गौरवान्वित किया है वहीं दूसरी ओर अपने-अपने उज्जवल भविष्य की नींव को और सुदृढ किया है। प्रबंधन ने की छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना : अपवर्ड स्टडी के डारेक्टर ने जानकारी दी कि इस बार 30 से अधिक छात्रों का चयन सैनिक स्कुल के लिए हुए है और इससे पहले भी वह 50 से अधिक छात्रों का चयन करवा चुके है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस बार के परिणाम बहुत अच्छे रहे है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां-परागपुर कांग्रेसी नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि राजनीति जन सेवा का बेहतरीन साधन साबित होता है। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी के भरोसे का सबसे ज्यादा खून बीजेपी के राज में हुआ है। मनकोटिया ने कहा कि झूठ वायदे करके जनादेश ठगना राजनीति की गलत परम्परा है, जिसको बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद लगातार स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई मौजूदा दौर में आम आदमी का सबसे बड़ा मुद्दा व मसला बना हुआ है, लेकिन खेदजनक यह है कि बीजेपी इस मुद्दे को लगातार नकारती हुई देश और प्रदेश में तानाशाही कायम करना चाह रही है। लगातार जनता के हितों को नजरअंदाज करके पूूंजीपतियों की पैरवी करने वाली बीजेपी ने राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद कायम करने का काम किया है। प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 लाख शिक्षित बेरोजगारों की फौज रोजगार की आस में मारी-मारी फिर रही है। हालांकि हकीकत में बेरोजगारी का आंकड़ा दर्शाए गए सरकारी आंकड़े से दोगुना से ज्यादा है। बीजेपी ने अमीर और गरीब की खाई को इतना गहरा व चौड़ा कर दिया है कि आने वाले समय में समाज में समानता कायम करने के प्रयासों को एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा व समझा जा रहा है, लेकिन गरीबों से मत लेकर सत्ता में आई बीजेपी अमीरों की वकालत व उनके हितों को पोषित करने में लगी है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सत्ता के दबाव में कुचला जा रहा है। ऐसे में बीजेपी का ध्यान आम आदमी के हितों से लगातार हटा है। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी के आक्रोश का आलम यह है कि बीजेपी की सत्ता के बावजूद प्रदेश में हुए 4 उपचुनावों में जनता ने सत्ता के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला है और आने वाले समय में अब आक्रोशित जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी, यह निश्चित है। शायद यही कारण है कि बीजेपी का सारा सिस्टम अब अपने-अपने हितों को पोषित करने में जुट चुका है। क्योंकि अब बीजेपी के लोग भी मान चुके हैं कि प्रदेश में बीजेपी जाने वाली और कांग्रेस आने वाली है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी रॉड में एक 41 वर्षीय व्यक्ति से पुलिस ने 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ज्वालामुखी पुलिस टिहरी रॉड में गश्त पर थी। इस दौरान इस उक्त व्यक्ति से मौके पर चिट्टा बरामद किया गया है। व्यक्ति देवी तालाब ज्वालामुखी का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते अलोह-कूड़ना सलेटी के बाशिंदों का एक ओर विकास का सपना साकार होने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों स्थान पर खुलने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र पर बजट में मोहर लगाकर कर पैसा सेंक्शन कर दिया है। आपको बता दें लगभग दो वर्ष पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परागपुर के तहत नक्की खड्ड में इन्हें खोलने की घोषणा की थी, जिस पर अब सरकार ने मोहर लगा दी है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि अलोह के दानवीर फूल चंद, रचना देवी, शिव कुमार द्वारा 3 कनाल एवं कूड़ना (सलेटी) के दानवीर बलदेव सिंह, वरिंदर कुमार, ममता देवी, हंसराज द्वारा स्व. भाग सिंह की याद में लगभग 3 कनाल भूमि सरकार को दान की थी। वहीं, प्रदेश सरकार ने इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए कुल 18 लाख रुपए की राशि स्वीकार की है, जिसका जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के उपरांत उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाक़ुर द्वारा इन प्रोजेक्ट पर अमलीजामा पहनाया गया है। इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने के उपरांत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के प्रति काफी फायदा होगा। स्थानीय लाेगाें को इलाज हेतु दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से जसवां परागपुर में करोड़ो रूपए की विकासात्मक गतिविधियां हो रही हैं यह क्रम निरंतर जारी है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए राशि जारी करने के लिए जिला परिषद सदस्य अश्वनी कुमार,पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, प्रधान अलोह निशा देवी, महिला मंडल प्रधान निशा देवी, रमा देवी, कर्म सिंह, पंकज कुमार, रायसिंह, गुरजीवन शर्मा, नीलम देवी, मोहिंदर ठाकुर, राजेश कुमार, सुनील धीमान, बीडीसी सुदर्शन कुमार, उप-प्रधान कूड़ना रणजीत सिंह, राकेश कुमार, जगदीश कुमार,राजेश, दुनी चंद, कुरतार सिंह, प्रकाश चंद, ऋतु देवी, प्रवीण, दुर्गा दास व केहर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है।


















































