विनायक ठाकुर। देहरा डीएसपी देहरा अंकित शर्मा द्वारा विशेष वार्ता करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। अगर हर वाहन चालक जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तो वास्तव में सड़कों पर होने वाले हादसों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु वर्ग से पहले वाहन चलाने से भी परहेज करना चाहिए। डीएसपी ने कहा कि शिक्षित वर्ग के लोग भी यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं, जिसके कारण हादसों में बढ़ोतरी हो रही हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि वो अपने घरवालों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करके अभियान में सहयोग करे। अंकित शर्मा ने कहा कि नियमों से अनजान युवा वर्तमान में हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाहन चलाते समय कोई भी जल्दबाजी नही करनी चाहिए। दाेपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि बिना हेलमेट के बिना होने वाले हादसों में कमी आ सके। वहीं, उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के ग्राफ में कमी लाने के लिए सड़क एवं यातायात के नियमों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अधिकांश दुर्घटनाओं के पीछे लापरवाही कारण होता हैं। ऐसे में यातायात के नियम चालकों को सही एवं सुरक्षित वाहन चलाने की सीख देते हैं। यातायात नियमों की जानकारी केवल वाहन चालकों को ही नहीं, बल्कि एक आम आदमी, एक राहगीर को भी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा करके कभी भी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। ऐसे लोग स्वयं तो काल का ग्रास बनते ही हैं। साथ ही अन्य मासूम लोगों के लिए भी काल साबित होते हैं।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में रेड रिबन क्लब, रोवर एंड रेंजर्स और लिंग संवेदीकरण इकाई द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान कॉन्टेस्ट में माई वोट इज़ माई फ्यूचर पावर ऑफ वोट के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी के मार्गदर्शन में किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, मतदाता जागरूकता पर डॉक्यूमेंट्री दिखाना। मतदाता जागरूकता गीत एवं वीडियो मेकिंग का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को मतदान के महत्व के विषय में बताना और उन्हें अपने साथ-साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना था। रेड रिबन क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। रेंजर की नोडल अधिकारी डॉक्टर सरिता ने बच्चों को जागरुक करने के लिए एक मतदाता जागरुकता गीत की रचना कर बच्चों को जागरुक किया। लिंग संवेदीकरण इकाई की प्रभारी प्रोफसर आरती गुप्ता ने वीडियो मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के विषय में बताया। इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अन्य विद्यार्थियों को भी मतदान एवं इसके महत्व के विषय में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी के साथ डॉ. सीमा शर्मा, प्रो.र नीलम शर्मा, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. सरिता एवं प्रोफेसर आरती गुप्ता उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत, अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल धर्मशाला की ग्राम पंचायत सुधेड़ के आंगनबाड़ी केंद्र धार, पंचायत लोझणी के आंगनबाड़ी केंद्र झिकड़ और ग्राम पंचायत सराह के आंगनबाड़ी केंद्र पदेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह पद 7300 रुपए मासिक मानदेय पर भरे जाएंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत मैटी के आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर मैटी में आंगनबाड़ी सहायिका का भी रिक्त पद 3800 रुपए मासिक मानदेय पर भरा जाना है। आवेदन सादे कागज पर प्रमाण-पत्रों सहित 13 अप्रैल, 2022 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। महिला अभ्यार्थी का परिवार भर्ती वर्ष में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र का अलग परिवार के रूप में निवासी होना चाहिए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्रमाणपत्र व पंचायत/नगर पंचायत से परिवार नकल संलग्न करना आवश्यक है और आयु विज्ञापन तिथि को 21 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, आयु प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या इसके समकक्ष होनी चाहिए तथा परिवार की सालाना आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी से जारी प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करें तथा उच्च शिक्षा के लिए अलग से देय अंक निर्धारित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालबाड़ी अध्यापिका/नर्सरी अध्यापिका/संबंधित पंचायत में सिलाई अध्यापिका/शिशु पालिका का अनुभव हो तो प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करें और यदि अभ्यार्थी में 40 प्रतिशत या अधिक अक्षमता हो तो (अक्षमता आंगनबाड़ी में कार्य करने में अड़चन वाली न हो) तो सक्षम अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ संलग्न करें। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हो तो प्रमाण पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। यदि अभ्यार्थी स्टेट होम/बालिका आश्रम प्रवासी/अनाथ/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा/असहाय महिला जिसके पति 7 वर्ष से लापता हो/असहाय जिसके पति ने छोड़ दिया है और अपने माता-पिता के साथ रह रही हो तो प्रमाण-पत्र संलग्न करें। अभ्यार्थी की केवल दो लड़कियां हो तो परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र या अविवाहित अभ्यार्थी स्वयं परिवार में केवल दो लड़कियां हो, प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 26 अप्रैल, 2022 को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार में अभ्यार्थी को अपने मूल-प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-239794 पर संपर्क कर सकते हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। क्लब के सदस्य विद्यार्थियों द्वारा रैली महाविद्यालय के प्रांगण से शुरू करके मटौर के मुख्य बाज़ार तक निकाली। विद्यार्थियों ने राह चलती आम जनता, व्यावसायिक वर्ग और वाहन चालकों को पैम्फ़्लेट वितरित करके सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के समनवयक डॉ प्रवेश गिल एवं मोहिंदर कुमार ने रैली का संचालन किया। इसके साथ ही इस रैली में महाविद्यालय के आचार्यागण डॉ अतुल आचार्य एवं दिनेश जमवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की अर्शिया चौधरी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। चंबा में अंडर-12 ओपन चेस में उप विजेता रहने के साथ अर्शिया ने बंगलूर में 9 से 16 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अर्शिया के पिता अतुल ने बताया कि अर्शिया ने तीन मैच बड़े अंतराल से जीत लिए थे, लेकिन अंतिम मुकाबला हार कर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इससे पहले मुंबई में हुई चेस प्रतियोगिता में भी दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने अर्शिया को सकूल पहुंचने पर सम्मानित किया और होनहार छात्रा को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कोच दिनेश ने भी अर्शिया की हौसला अफजाई की। अर्शिया पिछले चार वर्षाें से कई ट्राफियां जीत चुकी हैं।
विधानसभा क्षेत्र के चौकीदार संघ व पंचायत चाैकीदार संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र व अन्य ब्लॉक से आए चौकीदार संघ व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चौकीदार संघ व पंचायत चोंकीदार संघ के जिला अध्यक्ष तरसेम लाल व कांगड़ा ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप चौधरी की अगवाई में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू से मिले। मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार द्वारा चाैकीदारों के वेतन मान में इजाफा करने व ठाकुर जयराम सरकार का धन्यवाद किया व चाैकीदारों पर पॉलिसी बनाने को कहा गया। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू के स्वागत के साथ जयराम ठाकुर सरकार के नारे लगा कर एक विश्वास दिलाया कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम के साथ साथ है व साथ रहेंगे। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने अपने संबाेधन में चाैकीदार संघ को बताया कि मेरे समय काल में जल शक्ति विभाग में 275 वाटर गार्ड रखे गए थे व मिड-से मिल में 250 के करीब स्कूलों में रोटी बनाने के लिए महिलाएं रखी गई थी व 250 ही मिडे मिल असिस्टेंट रखी गई थी। पेरेंट टीचर योजना में 106 टीचर रखे गए थे अब 12 वर्ष बाद ठाकुर जयराम सरकार में आकर मैंने पक्के करवाए है और भी कई विभागों में नौकरी दिलवाई है। चाैकीदारों से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की जनहित योजनाओं को ग्रामीणों तक अपने माध्यम से पहुंचाए इस सरकार में आपको सफलता मिलेगी।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा रात दस बजे के बाद डीजे या अन्य साउंड बजाने वालों के खिलाफ डाडासीबा पुलिस का चाबुक चलने वाला है। यही सच है अगर पुलिस गश्त के दौरान कहीं भी ऐसी हालत मे डीजे बजता हुआ पकडा़ गया, तो कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ डीजे का सारा ताम झाम भी जब्त होगा। इसके लिए पुलिस चौकी प्रभारी डाडासीबा राजेश द्विवेदी ने दो टूक ऐलान करते हुए कहा कि इन दिनों स्कूली बच्चों की वार्षिक परीक्षा चली हुई है और ऐसे मे कई क्षेत्राें में डीजे ब अन्य साउंड ऊची आबाज मे बजाने की शिकायते आ रही है। पुलिस ने लोगों की शिकायत के अधार पर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि स्कूली बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देर रात चलने वाले डीजे सिस्टम और फालतू में होने वाले वाले ध्वनि प्रदूषण के उनकी पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके लिए डाडासीबा अपनी चौकी अधिकार क्षेत्र के अंर्तगत चेतावनी जारी की है। चौकी प्रभारी डाडासीबा राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीना शुरू हो गया है। आजकल बच्चों की परीक्षाएं शुरू होनी है। बच्चों का भविष्य दाव पर लगा होता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति सुबह और रात में ध्वनि प्रदूषण न करें। अन्यथा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री और भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं की बयानबाजी पर "आप" का पलटवार मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने राज्य के मुख्यमंत्री सहित भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी को लेकर दिए गए असंख्य बयानों पर जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आम आदमी पार्टी पहाड़ की राजनीति चढ़ते हुए हांफ जाएगी, जिसका माकूल जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा है कि इस तरह की प्रतिक्रिया देने से पहले मुख्यमंत्री विधानसभा सदन में दिए गए अपने वरिष्ठ मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के बयान को देख लेते। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक रमेश धवाला ने तो अपनी पार्टी में एकता बनाए रखने के साथ आम आदमी पार्टी से सजग व सावधान रहने पर बल दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का बयान विरोधाभासी है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की आम आदमी पार्टी की सूबे में सक्रियता और स्वीकार्यता को लेकर दी गई टिप्पणी वास्तविकता से कोसों दूर है। वहीं, पर दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान पार्टी के अंदर उत्पन्न हो रही बेचैनी व खौफ को रेखांकित करते हैं। कांग्रेस नेत्री व पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने हिमाचल की तुलना में दिल्ली और पंजाब के मतदाताओं को कम पढ़ा लिखा और राजनीतिक रूप से कम जागरूक करार देकर उनका अपमान किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर, विधायक विक्रमादित्य, जगत नेगी व पवन काजल द्वारा व्यक्त किए गए विचारों में पार्टी को अपनी जमीन दरकती साफ तौर पर नजर आ रही है, परंतु वे इस हकीकत से मुंह मोड़ रही है। कल्याण भंडारी ने आगे बताया कि दोनों दलों के नेता प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी को लेकर छिड़ी बहस के चलते इस कदर खौफजदा हैं की विधान सभा के भीतर एक दूसरे को अपने अपने कुनबे को संभाल कर रखने की नसीहत देते दिख रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता ने दावा किया कि दोनों दलों के बड़े नेताओं द्वारा पार्टी से जुड़ने के तार भिड़ाए जा रहे हैं और ऐसे नेताओं की फेहरिस्त लंबी होती चली जा रही है। आने वाले समय में दोनों दलों के मौजूदा विधायक व मंत्री आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। लिहाजा सूबे में एक तीव्र गति का राजनीतिक भूकंप देखने को मिलेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा 11 महीने का बच्चा जोकि ज्वाली (ज़िला, काँगड़ा ) का रहने वाला है कुछ महीने पहले नूरो सर्जरी विभाग में पीठ में एक बड़ी सी गांठ और बड़ा सिर लेकर काफ़ी गंभीर स्थिति में आया। जब बीमारी कि गंभीरता का पता चला तो मां–बाप ने बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने कि इच्छा जताई, लेकिन वहां जब 15 दिन तक ऑपरेशन तो दूर की बात, दाखिला तक न हो पाई, तो बच्चे को वापस टांडा में एडमिट किया गया। इस जटिल ऑपरेशन को नूरो सर्जन, डॉ मुकेश कुमार और उनकी टीम ने 4 घंटे की मेहनत के बाद सफलता पूर्वक किया। 11 महीने के बच्चे का ऑपरेशन, अनेसथिस्ट, डॉ जयसिंह, डॉ. विपिन गर्ग और उनकी टीम के लिए भी बहुत मुश्किल रहा। इस तरह का ये पहला ऑपरेशन हिमाचल में किया गया और अब इन मरीजों को प्रदेश के बाहर जाने कि जरूरत नहीं पड़ेगी। क्या है न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (तंत्रिका नली दोष)? न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट दिमाग, स्पाइनल कॉर्ड और रीढ़ की हड्डी की जन्मजात विकृति है। दरअसल, भ्रूण के विकास के शुरुआती दिनों में कुछ सेल्स मिलकर एक ट्यूब का निर्माण करते हैं, जिसे न्यूरल ट्यूब कहा जाता है और यह पूर्ण रूप से बंद होने में विफल हो जाए। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट गर्भावस्था के पहले 5 हफ्तों में ही हो जाता है। यह बहुत ही गंभीर जन्मजात रोग है। अगर बच्चे का सही समय पर इलाज़ न हुआ और तब भी जान बच गई, तो वह विभिन्न प्रकार की शारीरिक अथवा मानसिक विकलांगता का शिकार हो सकता है। प्रेग्नेंसी में इन गलतियों की वजह से बच्चा हो सकता है डिफेक्ट का शिकार। तंत्रिका नली दोष होने के कारण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं । शरीर में फोलेट विटामिन की कमी या माँ द्वारा फॉलिक ऐसिड का सेवन न करने से । मधुमेह की समस्या होना। परिवार में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का इतिहास। मिर्गी की दवाईयां व मनोरोग दवा आदि pregnancy के दौरान लेने कि वजह से । न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के लिए जोखिम कारक ( risk factors ) क्या हैं? एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफार्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार नीचे बताई गई बातों के कारण न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट होने का खतरा बढ़ सकता है, जैसे शराब का सेवन। धूम्रपान करना। शरीर में मल्टीविटामिन की कमी। शिशु को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट होने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं? मानसिक रूप से विकलांग। कमजोर मांसपेशियां। लकवा। मूत्राशय पर अनियंत्रण। प्रेगनेंसी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से कैसे बचें? सबसे महत्वपूर्ण यह है कि गर्भवती होने के बाद एक से तीन महीने पहले से ही फोलिक एसिड की। गोलियां लेनी शुरू करें। गर्भावस्था के दौरान फॉलिक ऐसिड की पर्याप्त मात्रा (0.4 mg -4mg/दिन) शामिल। करने से न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का खतरा 70 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है । मोटापा व मधुमेह से बचकर और शराब व धूम्रपान का सेवन न करने से भी तंत्रिका नली दोष के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर गर्भवती महिला मिर्गी-रोधी दवाओं या एंटी-साइकोटिक दवाओं का सेवन कर रही है, तो गर्भावस्था की योजना बनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट ऐसी समस्या है, जिसके कारणों पर शुरुआत से ध्यान न देने के परिणाम बुरे हो सकते हैं। इसलिए, सिर्फ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है। गर्भवती महिला की थोड़ी-सी सावधानी होने वाले शिशु को स्वस्थ और खुशहाल जीवन दे सकती है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पोस्ट ऑफिस देहरा के बलजीत सिंह अकॉउंटेंट देहरा डीओ को ऑल इंडिया पोस्टल इम्प्लॉयस यूनियन जी-आर-सी एचपी सर्कल सेक्रेटरी व अश्वनी कुमार को सर्किल फाइनांस सचिव बनाया गया है, जिस पर सोमवार को देहरा मुख्य डाकघर में समस्त देहरा मंडल के कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं, उनकी नियुक्ति पर समस्त कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। यही नहीं मुख्य डाकघर देहरा में पधारने पर उनका हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।वहीं, इस संदर्भ में बलजीत सिंह व अश्वनी कुमार ने कहा कि यूनियन द्वारा उनकी नियुक्त पर वह आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही वह पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा रोटरी क्लब कांगड़ा और इनरव्हील क्लब कांगड़ा ने सयुंक्त रूप से बाईपास रोड स्थित अच्छरा कुंड के आसपास सफाई अभियान की शुरू वात की। इनरव्हील क्लब कांगड़ा की प्रधान डॉक्टर सुमन शर्मा ने बताया इनरव्हील क्लब ओर रोटरी क्लब दोनों संस्थाएं समाज के उत्थान के लिए कार्य करती हैं, जिसके तहत आज अच्छरा कुंड के सफाई अभियान की शुरुआत की गई। रोटरी क्लब कांगड़ा के प्रधान जीवन ज्योति कोहली ने बताया कि इस सफाई अभियान को हर महीने शहर के विभिन्न स्थानों की सफाई करके निरंतर जारी रखेंगे। उन्हाेंने बताया क्लब एक मुहिम की भी शुरुआत करेगा, जिसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बेकार का कूड़ा-कचरा लोग इधर-उधर न फेंके। इस मौके पर इनरव्हील क्लब प्रधान डॉ. सुमन शर्मा, सरिता धिमान, रजनी, मनीषा कोहली, सुनील शर्मा, डॉक्टर मोनिका मकड़, स्नेह गुप्ता, रेणु, कृति कपूर, निर्मला शर्मा, शीला राणा, रोटरी क्लब कांगड़ा के सचिव विशाल शर्मा, डॉ. संगीत वर्मा, कृष्णा औल, अश्वनी गुलेरिया, राजीव धवन ने सफाई अभियान में भाग लिया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी विकास सभा को हिमालय परिवार द्वारा आयोजित "महिला सशक्तिकरण व आधुनिक भारत" कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्वालामुखी विकास सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष रोमेश कौंडल, प्रचार सचिव रमेश चौधरी, आयोजन सचिव रविंद्र भारद्वाज, महासचिव राकेश चंद्र, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ अल्का गुर्जर व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग अध्यक्ष डॉ शाहिद अख्तर, पूर्व डिप्टी स्पीकर तिब्बत सरकार आचार्य यशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमालय परिवार के प्रोग्राम कन्वीनर ऋषि कुमार का ज्वालामुखी विकास सभा तहेदिल से सम्मान देने के लिए धन्यवाद करती है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी कासा तथा ईरा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कोविड-19 DKH-3 कार्यक्रम के तहत खुंडियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिकित्सा उपकरणों की पांच किटें, जिसमें ग्लूकोज मीटर, ब्लड प्रेशर मीटर, इंफ्रारेड थरमामीटर, पल्स ऑक्सिमीटर आदि उपकरण दान किए। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बेयरफुट हैल्थ वर्कर रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।जिसमें डॉ अभिषेक द्वारा इन आधुनिक उपकरणों से जांच करने के गुर सिखाए । इसके अलावा खुंडियां, डोला खरियाना, देहरू, छिलगा, बड़ोग लाहड़ तथा बारी कलां सहित उपरोक्त 6 पंचायतों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण दान किए गए। इस अवसर पर ईरा संस्था के निदेशक प्रदीप शर्मा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी पंचायतों में इन चिकित्सा उपकरणों से अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाकर लाभ उठाएं । इस मौके पर ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, पंचायत प्रधान ललिता चौहान, आशा देवी, अनु कुमारी, प्रधान प्रताप सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह राणा, सतवीर सिंह, कासा संस्था के वीरेंद्र मोहन वशिष्ठ तथा सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला देहरा की बैठक ज्वालामुखी के नागनी माता मंदिर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने पाईसा की प्रधान राज रानी को देहरा प्रखंड की मातृ शक्ति संयोजिका के पद पर नियुक्ति की घोषणा की। मूहल के सुरेश ठाकुर को देहरा प्रखंड के विशेष संपर्क प्रमुख और जालंधर लाहड़ के प्रवीण धीमान को देहरा प्रखंड के धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व दिया गया है। पवन बजरंगी ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री त्रिलोक चंद शर्मा ने राम भक्त कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि हिंदू विरोधी तत्कालीन सरकार ने समुद्र में बने राम सेतु को तोड़ने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था, लेकिन विहिप के कड़े विरोध के चलते उक्त हिंदू विरोधी सरकार को यह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा था। देहरा प्रखंड के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुनीष सूद, प्रशांत शर्मा, भूपिंदर राणा, राजकुमार, सर्वजीत राणा, संजय राणा, दलीप सिंह, विशाल खट्टा, रणधीर (सोनू), प्रमोध, प्रवीण कुमार, देशराज, शिमला देवी, राज रानी, सुरेश ठाकुर व प्रवीण धीमान आदि उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के सिहोरपांईं पंचायत के बण चेलियां गांव का पढ़े-लिखे 24 वर्षीय नौजवान युवक अभिनेश कुमार के दोनों हिप खराब हो गए हैं। पीड़ित युवक 10+2 पास है। एक हिप रिप्लेसमेंट करवा लिया है, लेकिन दूसरा हिप रिप्लेस करवाने के उसके पिता के पास पैसे नहीं हैं। उसके पिता चन्नण सिंह ने अपने पुत्र के हिप रिप्लेस करवाने के लिए दानी सज्जनों से आर्थिक सहायता देने की अपील की है, ताकि उसके पुत्र को नारकीय जीवन से छुटकारा मिल सके। अभिनेश कुमार के पिता की बैल्डिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि किसी बीमारी की बजह से उसकी हड्डियों में लगभग 6 वर्ष पहले संक्रमण हो गया था, जिसके चलते उसके दोनों हिप खराब हो गए हैं। वह चलने फिरने में पूरी तरह से असमर्थ है, जिसकी वजह से वह 6 वर्ष से बिस्तर पर ही नारकीय जीवन जी रहा है। एक कदम भी एक तरफ का हिप तो उन्होंने रिस्तेदारों की सहायता से पीजीआई चंडीगढ़ में रिप्लेस करवा दिया है, लेकिन दूसरा हिप रिप्लेस करवाने के लिए उसके पास एक पाई भी नहीं हैं। पीड़ित के पिता चन्नण सिंह का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं, उनमें से एक लड़का व लड़की स्कूल में पढ़ रहे हैं। इतना ही पीड़ित अभिनेश की माता भी असाध्य बीमारी से पीड़ित है। उसका भी इलाज चल रहा है और उन्होंने अभिनेश का हिम केयर कार्ड भी बनवा लिया है, लेकिन इस योजना के तहत केवल लगभग दो लाख रुपए (1लाख 94 हजार) ही मिले हैं। यह राशि पीजीआई के डॉक्टरों के खाते में जमा हैं, लेकिन इसके अलावा अभी भी उसे अपने पुत्र की जिंदगी बचाने के लिए पीजीआई के डॉक्टरों ने लगभग तीन लाख रुपए का खर्चा बताया है, जिसके लिए उसे 3 लाख रुपए की सख्त जरूरत है। सिहोरपांईं पंचायत और प्रशासन ने भी अभी तक उसकी कोई आर्थिक मदद नहीं की है। उन्होंने दानी सज्जनों से आर्थिक मदद देने की अपील की है। अभिनेश कुमार का खाता नं -0717000102827139 पीएनबी बैंक ज्वालामुखी है। दानी सज्जन इस फोन 98051-52189 पर संपर्क कर सकते हैं।
मनोज। कांगड़ा -आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत हलेड़कलां का किया दौरा -मौजूदा सरकार माता का बाग पार्क को जनता को समर्पित करने में नाकाम: काजल विधायक पवन काजल ने रविवार को आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत हलेड़कलां का दौरा किया। काजल ने कहा हलेड़कलां पंचायत के हर घर में सीवरेज परियोजना की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। कांगड़ा शहर के साथ लगती इस पंचायत में लगातार बढ़ रही आबादी के चलते उनका मुख्य उद्देश्य यहां पर हर घर में उचित पेयजल और सीवरेज की सुविधा मुहैया करवाना है। आईपीएच विभाग द्वारा सीवरेज परियोजना की 30 करोड रुपए की डीपीआर बनाई गई है। जिसमें 6 ग्राम पंचायत जोगीपुर, वीरता, मटौर, घुरकड़ी साथ लगते क्षेत्र शामिल है। काजल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गांव में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा को माता का बाग पार्क का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से करवाया है। लेकिन मौजूदा सरकार माता का बाग पार्क को जनता को समर्पित करने में नाकाम रही है। हलेड़कलां पंचायत से ज़मानाबाद, गग्गल तक सड़क को 3 करोड़ रुपए की लागत से चकाचक कर दिया गया है। उन्होंने हलेड़कलां पंचायत के वार्ड एक सेवकरा में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित भंडारे में भी भाग लिया और रास्ते का निर्माण करवाने के लिए उचित धन मुहैया करवाने का स्वागत किया। पंचायत प्रधान अरुण कुमार ने गांव की सिंचाई कुहल की मरम्मत करवाने का आग्रह भी किया। वार्ड पंच कपिल देव शर्मा, विजय परवान, सुरिन्दर शर्मा, संदीप कुमार, संजीव गुप्ता, अश्वनी कुमार, मदन लाल, अनिल शारदा, शेलेन्द्र गुप्ता, रोहित महाजन, वीर सिंह, अशवनी मास्टर भी उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक काजल ने ग्राम पंचायत ढूगियारी में एक भंडारे में हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर में लंगर के लिए शेड निर्माण करवाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।
राजेश कतनोरिया। फतेहपुर फतेहपुर विधानसभा हल्के के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने रविवार को फतेहपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में उन्होंने सरकार के समक्ष हल्के की मांगों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 14 लाख बेरोजगार सड़कों पर है लेकिन सरकार बेरोज़गारी को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि हलके में 42 महिला मंडल के बिकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि नेरना पंचायत में खेल मैदान पर 15 लाख रूपए भी विधायक निधि से मजुर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर हल्के में 35 से 40 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्य पर खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
विनायक ठाकुर। जसवां:परागपुर भारतीय मजदूर संघ से सम्बंधित ब्लाक डाडासीबा आशा कार्यकर्ता संघ का गठन लोक निर्माण विभाग प्रागपुर में जिला कांगड़ा की अध्यक्ष सरला राणा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेन्द्र भगालिया और आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश महामंत्री शशि लता विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लाक डाडासीबा आशा कार्यकर्ता संघ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें अंजू बाला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। दुर्गेश ठाकुर को महासचिव , कोषाध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष रीना रॉय, रंजना, सीमा देवी, प्रेस सचिव इंदू, अंजना कुमारी, सचिव मनोज कुमारी, सरिता देवी, अध्यक्ष अंजू बाला कार्यकारिणी सर्व सहमति से आगे चयनित करेंगे। अध्यक्ष अंजू बाला ने सभी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों का कार्यकारिणी के गठन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया। जिला कांगड़ा की अध्यक्ष सरला राणा ने बनी कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई दी। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र भगालिया और प्रदेश महामंत्री शशि लता ने गठित कार्यकारिणी को धन्यवाद करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार का भी बहुत बहुत धन्यवाद किया। बैठक में ब्लाक ज्वालामुखी की उपाध्यक्ष मधु शर्मा भी उपस्थित रही। इस बैठक में लगभग 80 आशा कार्यकर्त्ता उपस्थित रही।
मनोज कुमार। कांगड़ा बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में बसपा के संस्थापक कांशी राम साहब के 88वें जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सर्वहित सुधार सभा भवन, नजदीकी डी आई सी ऑफिस, हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश में 15 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाहड़ी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राजाराम पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रभारी हिमाचल प्रदेश मुख्यातिथि होंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष बसपा हिमाचल प्रदेश करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांशी राम साहब के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे।
विनायक ठाकुर। देहरा उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में 60 लाख की लागत से बने वन विभाग के विश्राम गृह व 15 लाख की लागत से बने समुदायिक भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा में आज विकास के उन कार्यों को धरातल पर उतारा जा रही है, जिनकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की हर मांग को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिसके कारण केवल चार वर्षों में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे विकासात्मक कार्यें को किया गया, जिनके प्रतीक्षा क्षेत्र की जनता 70 वर्षों से कर रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के संतुलित विकास को हमेशा अपना ध्येय बनाया, जिसके तहत आज पूरे जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में संसारपुर टेरेस से डाडासीबा, परागपुर, रक्कड़, शांतला और अलोह तक सड़कों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में आज कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां इन चार वर्षों में उन्होंने सड़कों का निर्माण और सुधारिकरण नहीं किया। इसके अतिरिक्त जनसेवा और क्षेत्र के उत्थान के लिए जसवां परागपुर के हर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों और भवनों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिस वन विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन किया गया, उसकी स्थिति भी पहले बहुत दयनीय थी, जिसे उन्होंने बहुत कम समय में पूर्ण रूप से पुनः बनाकर तैयार करवाया। उन्होंने बताया कि 60 लाख की लागत से बना यह सुंदर विश्राम गृह क्षेत्र की शोभा को भी बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि आज क्षेत्र में यदि केवल वन विभाग के कार्यों की ही बात की जाए, तो करोड़ों की लागत से पूरे जसवां परागपुर में विकासात्मक कार्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। जिनमें 60 लाख से बने इस विश्राम गृह के अतिरिक्त, 41 लाख की लागत से विश्राम गृह सदवां, 55 लाख की लागत से निरीक्षण कुटीर सरड़ डोगरी, 43 लाख की लागत से निरीक्षण कुटीर गुरालधार, 30 लाख की लागत से बणि तालाब का जीर्णोद्धार, 40 लाख की लागत से नेचर पार्क सदवां, 10 लाख अमरोह में वाटिका, 12 लाख की लागत से गार्ड कुटीर डडोआ एवं 12 लाख की लागत से गार्ड कुटीर चलान के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल ने वन संरक्षण व संवर्धन के लिए अनेक प्रयास किए हैं। जन अभियानों के माध्यम से जोड़ते हुए बेटियों व पौधरोपण को जोड़ना, वन और विद्यार्थियों को जोड़ विद्यार्थियों को वनों के महत्त्व का पाठ पढ़ाना हो या सामुदायिक स्तर पर वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए योजना को आरंभ करना। इन सभी राजकीय प्रयासों का मूल उद्देश्य वन सम्पदा को बढ़ाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। प्रदेश में कैम्पिंग साइट्स, ट्रैकिंग रूट, वन विश्राम गृह आदि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चैधरी, आरएम देहरा कुशल गौतम, अनिता सपहिया, हरबंस कालिया, शेर सिंह डोगरा, विरेंद्र ठाकुर, रूपिंदर डैनी, सुरेश ठाकुर, कुलविंदर पठानिया, राकेश पठानिया व कमलेश बढालिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलू में युवक मंडल भलू द्वार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव वट भलू खराड दंगल कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय टीमों के अलावा पठानकोट, हमीरपुर व ऊना की बालीवाल की 12 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य वह गांव बलून पंचायत प्रधान प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मतलाहड के रघुवीर सिंह, दंगल कमेटी के सदस्य रिटायर्ड प्रिंसिपल मास्टर शंभू नाथ धीमान, चैन सिंह पटियाल, प्रीतम सिंह मोहल, बाबा छोटुराम, मास्टर बलवीर सिंह, बलकार सिंह धीमान, कैप्टन देवराज, सूबेदार हंसराज, सूबेदार लेखराज शर्मा, पूर्व उप प्रधान मतलाहड पंचायत रजिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह पटियाल व पवन मोहल आदि गणमान्य उपस्थित रहे। दंगल कमेटी ने इस अवसर पर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए अपनी कमेटी से 5100 रुपए युवक मंडल क्लब को प्रोत्साहन के रूप में दिया।
राजेश कतनौरिय। जवाली जिला नारकोटिक्स सैल कांगड़ा ने जवाली के समलाना में एक व्यक्ति से 6.09 ग्राम चिट्टा तथा एक लाख 60 हजार 540 रुपए की नकदी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला नारकोटिक्स की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वीरेंद्र कुमार पुत्र कमल किशोर निवासी समलाना (जवाली) के घर में औचक दबिश दी तथा घर की तलाशी के दौरान 6.09 ग्राम चिट्टा तथा 1,60,540 रुपए कैश बरामद किया है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है तथा चिट्टा व कैश को कब्जे में ले लिया है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते चक्की खड्ड के साथ लगते रेलवे पुल के पास अज्ञात शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरिश गुलेरिया ने बताया कि फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की रेलवे पुल के पास शव मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुचा व मामले की छानबीन में लग गया, किंतु शव के पास कोई भी आईडी न होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। व्यक्ति की उम्र लगभग 55-60 के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नुरपुर भेज दिया गया है व आगामी कार्येवाही जारी है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के अधिकारियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। सपड़ी के प्रशासनिक अधिकारी डीआईजी बिक्रम सिंह की प्रेरणा से दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कैंपस में 26 फरवरी को लगाए गए पहले शिविर में टांडा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में 80 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया था। आज दूसरे रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ है। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के डीआईजी बिक्रम सिंह ने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक योगदान के लिए जनसेवा भी जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान करने वाले जवानों को प्रशंसित पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज रोड सैफ्टी क्लब द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली का आयोजन महाविद्यालय के रोड सैफ्टी क्लब तथा रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के अंतर्गत किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रो. संजीव व सदस्यगण प्रो. नवीता, प्रो. सुमीक्षल, डॉ. खुशी के दिशा-निर्देशन में इस रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्रांगण से हुए और विद्यार्थी सड़क सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नियमों के प्रति जागरूकता हेतु नारे लगाए। यह रैली महाविद्यालय से वाया सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल, जयसिंहपुर बाजार, जयसिंहपुर बस अड्डे तक पहुंची, वहां पर विद्यार्थियों ने जोश सहित जन मानस को नारों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस पोस्ट जयसिंहपुर के पास एसआई ट्रैफिक देश राज ने रैली का अपने संबाेधन द्वारा स्वागत किया और विद्यार्थियों के इस काम की सराहना की। उसके बाद रैली, उसी रूट से महाविद्यालय की और वापस आई। आते समय भी रैली में शामिल विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए। इसी अभियान के अंतर्गत रोड सैफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस रैली में रोवर्स रंजेर के विद्यार्थी, एनएसएस के स्वयंसेवी, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय व कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को जल पान कराया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा संरक्षण में आयोजित किया गया।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर उपमंडल देहरा के अंतर्गत मचकुंड महादेव बस्सी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी मुकेश ठाकुर से शिरकत की। आपको बता दें क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे हैं, जिसमें शनिवार को मुकाबला सयुल खड्ड बनाम चिंतपूर्णी रहा। वहीं, इस टक्कर के मुकाबले में सयुल खड्ड ने चिंतपूर्णी क्रिकेट टीम को छह रन से हराया। टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने क्लब को 11000 रुपए की धनराशि व एक क्रिकेट किट प्रदान की। वहीं, युवाओं में खेल के प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट आयोजकों को धन्यवाद भी किया। समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने कहा खेल जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा करती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एवं फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा से खेल खेलने का आह्वान किया। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि इस प्रीमियर लीग का आयोजन बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया है।टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि जीतने वाले को 7100 एवं रनरअप को 4100 रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी। इसी मौके पर मचकुंड महादेव क्लब ने समाजसेवी मुकेश ठाकुर की टीम को अपनी ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर ड्रोन आधुनिक युग की तकनीक है, जिसे किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित कर इसे रोज़मर्रा के कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। यह बात आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि ड्रोन एक नवाचार तकनीक है, जिसे फसलों पर निगरानी रखने के अतिरिक्त कीटनाशक के छिड़काव आदि के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य सरकारों को ड्रोन तकनीक को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रोन तकनीक का उपयोग भूमि की हदबंदी तथा जनसंख्या वाले क्षेत्रों में दस्तावेज तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के उपयोग का सबसे बड़ा लाभ है कि यह न केवल किफायती है, बल्कि यह समय की बचत भी करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ड्रोन तकनीक युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और युवाओं को इस तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि यह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राज्य के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन पायलट स्कूल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चन्देल, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चंद शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहरों के साथ-साथ दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक, लेकिन किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरवीण चौधरी शनिवार को सिविल अस्पताल, शाहपुर में आयोजित चार दिवसीय बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर बोल रही थीं। 9 से 12 मार्च तक चलने वाले इस चिकित्सा शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और नई दिल्ली के आकाश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त चिकित्सक एवं सहायक स्टाफ उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। इस चिकित्सा शिविर में कुल 503 रोगियों की जांच की गई तथा 226 रोगियों की सर्जरी की गई, जिनमें 60 रोगियों की सामान्य सर्जरी, 106 गाइनी सर्जनरी, 92 रोगियों के आंखों के आप्रेशन और 195 रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले नेता राकेश चौधरी ने शिमला में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात राकेश चौधरी ने कहा कि वे पूरे तन-मन-धन से निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करेंगे। गौरतलब है कि 2019 धर्मशाला में हुए उपचुनावों में राकेश चौधरी ने आजाद उम्मीदवार के पर चुनाव लड़ा था तथा दूसरे स्थान पर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष दुर्गेश, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल संधू, प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी, राजीव अंबिया, ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल व किसान विंग उपाध्यक्ष मुल्खराज चौधरी इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने लाखों के उद्धघाटन और शिलान्यास किए प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा विपिन सिंह परमार ने सुलह निर्वाचन क्षेत्र के अरला, फरेड और बौण 69 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत अरला में 5 लाख से बनने वाले सीएससी केंद्र भवन का भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत फरेड के कटियाड़ में 50 लाख से निर्मित ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक, पुरानी पाइप लाइन बदलने और ग्राम पंचायत रोड़ा के बौण में 14 लाख से निर्मित धीमान और चौधरी बस्ती संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। ननाओं, अरला, फरेड और बौण में लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के हित को ध्यान रख कर बजट पेश कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 से कम कर 60 वर्ष किया गया है और इससे आय की कोई सीमा नहीं होगी। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख लोग को सामजिक सुरक्षा पेंशन लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हिमकेयर कार्ड अब पूरा वर्ष बनेगा और इसकी वैलिडिटी अब 3 वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ठाकुरद्वारा रामनगर कॉलोनी सड़क मार्ग पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और इसका कार्य जारी है। उन्होंने कहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह अतिरिक्त भवन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए किए जा रहे हैं और सलोह से रैपुर सड़क पर दो करोड़ पर व्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय अरला की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए जारी किए गए हैं। परमार ने कहा कि फरेड पंचायत में भी करोड़ों रुपए विभिन्न विकास योजनाओं को उपलब्ध करवाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल योजना सुलाह ठम्बा ननाओं के निर्माण पर 5 करोड़ 67 लाख रुपए व्यय किए गए हैं और अरला की 8 किलोमीटर पाइप लाइन को बदला गया है। परमार ने अरला पंचायत घर के शेष कार्य के लिये 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने फरेड की मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, ज़िला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और विपिन जम्वाल, तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी और कुसुम लत्ता चौधरी, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, प्रधान अरला सुनीता देवी, उपप्रधान विजय पांजला, प्रधान फरेड सोनू राधा, उपप्रधान मनोज शर्मा मोनू, बीडीसी रक्षा देवी, पवन कपूर, रागिनी रुकवाल, मोनिका राणा, सुधा राणा बीडीसी सदस्य पूजा खुराना, ग्राम पंचायत रोड़ा की प्रधान जगतम्बा देवी, उपप्रधान कुमेर चन्द राणा, ओपी धीमान सहित बीडीओ संकल्प गौतम और सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता जनशक्ति अनिल पुरी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अनिल पूरी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर खोलने की घोषणा कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश सरकार राज्य के निजी ट्रांसपोर्टरों की कठिनाइयों से अवगत है और सरकार ने इसके दृष्टिगत उन्हें अनेक रियायतें प्रदान की हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरगोला में हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती परिवहन संचालन को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार परिवहन योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत, बेरोजगार युवाओं को 18 सीटर तक की क्षमता वाली बसों के लिए रियायती कर दरों पर परमिट दिया जाएगा। इसके तहत 107 रूटों की पहचान कर उन्हें विज्ञापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए शीघ्र ही ऐसे अन्य रूटों को विज्ञापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान ट्रांसपोर्टरों को हुई कठिनाइयों से अवगत है तथा इस महामारी के दौरान यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस महामारी के दौरान सभी कमर्शियल वाहनों के 100 प्रतिशत कर में राहत प्रदान की और कार्यशील पूंजी पर ब्याज सबवेंशन योजना के तहत स्टेज कैरिज ऑपरेटरों को अपनी बसों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 11 करोड़ की ऋण राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि राज्य ने 20 महीने के लिए कर राहत प्रदान की, जो संभवतः देश में अधिकतम है तथा इस दौरान ट्रांसपोर्टरों को लगभग 120 करोड़ के लाभ प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने महामारी के इस कठिन दौर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में राज्य सरकार की सहायता करने और साथ ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपए प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दर 30 पैसे प्रति यूनिट होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बजट में सभी के लिए बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों को, जिन्हें अभी 850 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही थी, अब उन्हें 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि ऐसे पेंशनभोगियों को जिन्हें 1,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है, उन्हें अब 1500 रुपए मिलेंगे। ऐसे सभी पेंशनभोगी जिन्हें वर्तमान में 1,500 रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिल रही थी, उन्हें अब 1,700 रुपए प्रतिमाह मिलेेंगे। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1,300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे लाखों युवाओं की घर वापसी में भी ट्रांसपोर्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व के कारण ही देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मजबूत नेतृत्व के कारण ही हाल ही में घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा ने चार में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंग के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाहपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण का मामला शीघ्र ही भारत सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य के निजी बस ऑपरेटरों को कोरोना महामारी के दौरान राहत प्रदान करने के लिए अनेक प्रोत्साहन प्रदान किए हैं। उन्होंने राज्य में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपए, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपए, सिलाई शिक्षकों को 7,850 रुपए, मिड-डे मील वर्करों को 3400 रुपए, शिक्षा विभाग के जलवाहकों को 3,800 रुपए, जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड्स को 4400 रुपए, बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों को 3,800 रुपए, पैरा फिटर और पंप ऑपरेटरों को 5,400 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन आवागमन का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस महीने की चार तारीख को पेश किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के विकास पर अधिक बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उद्यमियों को यहां निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहा है। बस संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने ट्रांसपोर्टरों को वैश्विक महामारी कोरोना के कठिन दौर में आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रीन टैक्स पर सेस हटाने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे ऑपरेटरों के विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो आरम्भ करने का भी आग्रह किया। बस ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्ना पटवर्धन ने देश के अन्य राज्यों में एक वर्ष की तुलना में हिमाचल में 20 महीनों के लिए ट्रांसपोर्टरों का टैक्स माफ कर महामारी के दौरान अधिकतम छूट प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के महत्व को भी रेखांकित किया। ऑल इंडिया प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के कुलतार सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर जिला कांगड़ा निजी बस संचालक संघ के रवि दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने महामारी के दौरान बस ऑपरेटरों को आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, उपायक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला मैजिस्ट्रेट कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 28 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसीएचसी परौर में पड़े उपकरणों को सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं और इसे 31 मार्च, 2022 से पहले चालू करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने चिकित्सा अधीक्षक सिविल अस्पताल पालमपुर और चिकित्सा अधीक्षक मेकशिफ्ट अस्पताल परौर को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उपकरण कम से कम टूट-फूट के साथ स्थानांतरित किए जाएं और बेहतर ढंग से काम करें। अतिरिक्त सामान जो सिविल अस्पताल पालमपुर में आवश्यक नहीं है। जैसे पूर्वनिर्मित दीवार फिटिंग आदि इन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कुष्ठ अस्पताल कंडबाड़ी में स्टॉक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा यह सुनिश्चित करेंगे कि कुष्ठ रोग अस्पताल कंडबाड़ी में संरचनाओं का निर्माण जल्द से जल्द सरकार के निर्देश के अनुसार शुरू किया गया है। डीसीएचसी परौर से सीएच पालमपुर में अतिरिक्त आंतरिक सुविधा में उपकरणों को स्थानांतरित करने के उद्देश्य से समिति को अधिसूचित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास, परौर के अनुरोध पर हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स, परौर में अस्थायी समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र को 07 मार्च,2022 से बंद करने का निर्णय लिया गया है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा को डीसीएचसी परौर में भर्ती हुए चार मरीजों को कुष्ठ अस्पताल कंडवाड़ी में शिफ्ट करने और आरएसएसबी, परौर कॉम्प्लेक्स को बिना किसी देरी के खाली करने के लिए अधिसूचना में निर्देशित किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय में हो रही गतिविधियों तथा आने वाले दिनों में होने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की जिम्मेदारी है और उनका दिशा निर्देश करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की कि कक्षा प्री नर्सरी तथा नर्सरी के लिए इस वर्ष कोई भी वार्षिक शुल्क नहीं होगा। वहीं, दूसरी तरफ विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली, बुलेटिन बोर्ड तथा कला और शिल्प के सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालयों की प्रबंधन कमेटी द्वारा अभिभावकों के लिए जल-पान तथा अध्यापकों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ग्राम पंचायत ब्लॉक में तीन दिवसीय भागवत कथा वह हवन का पाठ करवाया जा रहा है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा देवी के पति स्वदेश सिंह ने दी व उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में मठ मंदिर में तीन दिवसीय हवन करवाया जा रहा है, जिसकी पूर्णाहुति रविवार को होगी वैदिक प्रवक्ता आचार्य ने शास्त्रों से अपने मुख से ईश्वर की भक्ति व व्यवहारिक ज्ञान की गंगा बहा रहे हैं। इसके साथ और भी संत व विद्वान भी पधारे हैं। उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले लोगों के लिए चाय पानी और लंगर का भी आयोजन किया है। यह संयोजन में मनमोहन कुमार, सुभाष, सोनू कुलदीप व समस्त ग्राम पंचायत पलाख के निवासियों के सहयोग से हो रहा है। यह जानकारी मठाधीश स्वामी संतोष ने दी।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव भंगोली के वार्ड-4 एवं 7 में रास्ते की हालत बहुत ज्यादा दयनीय है।लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाने से गंदगी फैली हुई है। आने जाने वाले लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, संदीप कुमार, सुनीता, अंकुश धीमान, रविंद्र कुमार, जीवन लाल, राजकुमारी, सुरेंद्र कुमार व प्रदीप कुमार विपिन आदि का कहना है कि सड़क पर खड़ा गंदा पानी जमा होने से बदबू में निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी आज दिन तक इस चीज का हल नहीं हुआ है। लोगों का कहना है की सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए कई तरह के जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन इसकी सच्चाई हमारे रास्ते को देखकर लगती है की असलियत क्या है, लोग बदबूदार रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो चुके हैं। नर्क से भी बदतर जिंदगी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गर्मी के दिनों की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में जहां पर मक्खी मच्छर आदि के बीच रहना, तो दूर चलना भी मुश्किल स हो चुका है और यही गंदा पानी कई बीमारियों को न्योता दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी इस समस्या का जो कि काफी लंबे समय से चलती आ रही है हल किया जाए। क्योंकि आज दिन तक हमें पंचायत की तरफ से झूठे वादों से टाल दिया जाता है। इस पर वार्ड पंच अनिता कुमारी का कहना है की हमने नालियों का प्रस्ताव डाल दिया है और जल्द ही इसका हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जब इस मामले पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि हमने अपनी तरफ से दो बार नोटिस भी निकाला है की जिन घरों से पानी आता है, वह उसका फिलहाल के लिए कोई हल करें, लेकिन वह सुनवाई नहीं करते जिसके लिए एक बार फिर उन्हें पंचायत की तरफ से चेतावनी नोटिस दिया जाएगा और इस समस्या के लिए अब हमने सेप्टिक टैंक का प्रावधान रखा है और बहुत जल्द उस पर कार्य किया जाएगा। पंचायत प्रधान संजना ने कहा कि सारी पंचायत को छोड़कर एक सिर्फ इसी गली में लोगों को दिक्कत आ रही है, जिस पर पूरी सख्ती से संज्ञान लिया जाएगा और लोगों को आ रही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते रेलवे कॉलोनी का जोड़ी में देर रात्रि करीब 12:30 बजे रेलवे कर्मचारी बंटी कुमार की गाड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों की आवाज को सुनकर जब बंटी व उसका परिवार आपको देखने अपने सरकारी क्वार्टर के बाहर निकला, तो उसकी गाड़ी में आग की लपटों करो धारण कर लिया था। आग की लपटें इतनी भयानक रूप में थे कि गाड़ी को चेक देर में जलकर राख में तबदील हो गई। इस बाबत बंटी कुमार ने पुलिस थाना डमटाल को गाड़ी में आग लगने की सूचना दी सूचना मिलते ही रात को पहुंचे दमदार पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर राज सिंह व की टीम ने मौके का जायजा लिया तथा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। अभी गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन जारी कर दी है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते चलाली के एक युवक पर रेप, पोस्को एक्ट के तहत एक स्थानीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया था । उक्त व्यक्ति बीते पहली जनवरी से गायब चल रहा था, जिसे देहरा पुलिस ने धर पकड़ लिया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के समीप रहीमपुर अलावा से पकड़ लिया गया है। आरोपित युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। देहरा पुलिस ने सजगता दिखाते हुए पुलिस कर्मचारियों की एक टीम वीरवार को गठित की थी, जो कि यूपी के लिए रवाना हुई इस गठित की हुई टीम ने समय-समय पर उस युवक की जनाकारी हासिल कर रही थी। वहीं, मौका पाते ही उसे दबोच लिया गया है। आपको बता दें यह आरोपी जनवरी महीने से गायब था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही इसे अब देहरा ले आए हैं। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि यह युवक उक्त लड़की के कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहा था। युवा डीएसपी देहरा अंकित शर्मा की अगवाई में देहरा पुलिस ने एक ओर कार्य कर दिखाया है, जिसमें आरोपी को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 2 से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र होंगे तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास ज्यालामुखी बैठक एसडीएम ज्वालामुखी और सहायक मंदिर आयुक्त मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस दौरान एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि चैत्र नवरात्रों में धारा 144 लागू रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए सहायता कक्ष बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा और पार्किंग चयनित स्थलों पर की जाएगी। चैत्र नवरात्रों में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग के 75 सुरक्षा कर्मी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। पेयजल और बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। इसके साथ ही शहर में बाहरी श्रद्धालु एसडीएम की अनुमति से लंगर लगा सकेंगे। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, थाना प्रभारी सुरिंद्र धीमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीश सूद और विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा, मधुसूदन, एसके शर्मा, सौरभ शर्मा व कृष्ण स्वरूप मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा, कांगड़ा के संगीत (वाद्य) विभाग एवं प्रतिभा स्पंदन चेरिटेबल संस्था, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय व्याख्यानों का आयोजन किया गया, जिनका विषय रागों का समय सिद्धांत और संगीत में ग्राम तथा मूर्च्छना था। इन व्याख्यानों के मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभांवित किया। इन व्याख्यानों में हिमाचल ही नहीं, अपितु अन्य राज्यों पंजाब व हरियाणा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा के अलावा सह आचार्य निर्मल सिंह, डॉ. कीर्ति गर्ग, डॉ. वीरेंद्र कौशल, डॉ. बनिता एवं अन्य गणमानय व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश में भी खूब मनाया जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के एससी विंग के संगठन मंत्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में इंदौरा विधानसभा में बैरियर पर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई बांटकर पंजाब की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी को मिठाई बांटकर पंजाब की जनता का धन्यवाद किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सुशील कुमार ने कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का प्रचार शुरू चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने काम किया है, उसी के आधार पर पंजाब के लोगों ने भी अपना रुझान आम आदमी पार्टी पर किया है, अब हिमाचल प्रदेश की बारी है, जहां पर मुहिम निरंतर चलाई जाएगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति बनाई और लोगों को भी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान एससी बिंग के संगठन मंत्री सुशील बहल, एसटी प्रदेश अध्यक्ष संजय पठानिया, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जसवंत सिंह व महेंद्र लाल जॉइंट सेक्रेटरी, किसान बिंग भूपेंद्र बढ़ियाल, नीरज पठानिया, भूप राम ठाकुर और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत ने बताया कि उपमंडल कांगड़ा की ग्राम पंचायत भडियाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र भडियाड़ा खास, ग्राम पंचायत बैदी के आंगनबाड़ी केंद्र बैदी, ग्राम पंचायत सनौरा के आंगनबाड़ी केंद्र सनौरा-1, ग्राम पंचायत सनौरा/कुठमां के आंगनबाड़ी केंद्र भेड़ी, ग्राम पंचायत सनौरा कुठमां के आंगनबाड़ी केंद्र जुगेहड़ तथा ग्राम पंचायत हारचकियां के आंगनबाड़ी केंद्र हारचकियां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पद 3800 रुपए मासिक मानदेय पर भरे जाएंगे। आवेदन सादे कागज पर प्रमाण-पत्रों सहित 11 अप्रैल, 2022 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में किसी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। महिला अभ्यार्थी का परिवार भर्ती वर्ष में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र का अलग परिवार के रूप में निवासी होगा चाहिए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्रमाणपत्र व पंचायत/नगर पंचायत से परिवार नकल संलग्न करना आवश्यक है और आयु विज्ञापन तिथि को 21 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मिडल पास या इसके समकक्ष होनी चाहिए तथा परिवार की सालाना आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी से जारी प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करें तथा उच्च शिक्षा के लिए अलग से देय अंक निर्धारित हैं। आंगनबाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालबाड़ी अध्यापिका/नर्सरी अध्यापिका/शिशु पालिका का अनुभव हो तो प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करें और यदि अभ्यार्थी में 40 प्रतिशत या अधिक अक्षमता हो तो (अक्षमता आंगनबाड़ी में कार्य करने में अड़चन वाली न हो) तो सक्षम अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ संलग्न करें। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हो तो प्रमाण पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। यदि अभ्यार्थी स्टेट होम/बालिका आश्रम प्रवासी/अनाथ/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा/असहाय महिला जिसके पति 7 वर्षाें से लापता हो/असहाय जिसके पति ने छोड़ दिया है और अपने माता-पिता के साथ रह रही हो, तो प्रमाण-पत्र संलग्न करें। अभ्यार्थी की केवल दो लड़कियां हो तो परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र या अविवाहित अभ्यार्थी स्वयं परिवार में केवल दो लड़किया हो, प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार में अभ्यार्थी को अपने मूल-प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-239794 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजेश कतनौरिय। जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली मॉडल को स्वीकार किया। आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के निखिल महाजन ने जीत की खुशी पर जौंटा 32 मील लव कैहरियां व कुठेड़ में लड्डू बांटकर व पटाखे चला कर रहे हैं। आने वाले हिमाचल प्रदेश में चुनावों में आम आदमी पार्टी द्वारा बड़ा प्रर्दशन करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रचेगी। निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब में पार्टी की जीत को लेकर कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जाताया है, जिसका यह प्रणाम आया है कि पूरे पंजाब में झाड़ू चल गया है। क्योंकि आजतक जिन भी पार्टियों ने भी पंजाब में राज किया है। उन्होंने केवल अपने घर ही भरे हैं और जनता को लूटा है। पंजाब को तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबोया है। पार्टी की इस जीत का प्रभाव आने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी पड़ेगा। जैसे पंजाब की जनता ने पैसे और शराब को एक साइड रख कर आम आदमी पार्टी को जीताया है। हर राज्य के लोगों की वाेट डालने की धारणाएं अलग-अलग होती हैं। कुछ लोग रोजगार विकास रोजी-रोटी व कुछ लोगों की भक्ति होती है। हो सकता यूपी, उत्तराखंड इत्यादि में लोगों ने पूजा भक्ति ज्यादा हुई हो।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव गगवाल में महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ के वह गाड़ी चला कर मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला ने वाहन चालक पर छेड़छाड़ व वाहन चलाकर मारने की धमकी दी है। महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाकर मदद की मांग की है। महिला का नाम नीना जो कि डेंकवा की रहने वाली है, उसने बताया कि उसका पति मनाली में नौकरी करता था, जिसका मशीन में हाथ आने से हाथ कट गया था, उनकी देखभाल के लिए वह मनाली जा रही थी, जो कि शाम 4:00 बजे टिप्परी मोड़ पर ढकवा निवासी प्रशांत ने गाड़ी रोककर संभाल के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर गंदी-गंदी गाली निकालकर अभद्र व्यवहार करने की धमकी दी, तो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी राजनीति में अच्छी पकड़ होने के कारण उसने यह कदम उठाया है। हरीश गुलेरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तो आगे की कार्रवाई जारी है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पंजाब में हुए चुनावों में पूर्व विधायक इंदौरा मनोहर धीमान को मुकेरियां में भाजपा पार्टी की ओर से प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया था, जिसमें मनोहर धीमान मुकेरियां से भाजपा कार्यकर्ता जंगी लाल महाजन को सहयोग कर रहे थे, जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की है। मुकेरियां से भाजपा की सीट जीतने पर लोगों ने महोहर धीमान को बधाई दी। पूर्व विधायक इंदौरा मनोहर धीमान को मुकेरियां से भाजपा की सीट जीतने पर भारी संख्या में उनके निवास स्थान पर बधाई देने पहुंचे स्थानीय लोग। इंदौरा के पूर्व विधायक व वर्तमान में सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान को पंजाब में हुए चुनावों में प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया था, जिसमें उन्होंने जंगी लाल महाजन को सहयोग किया था, जिसमें उनकी मेहनत रंग लाई है। मुकेरियां विधानसभा में भाजपा की जीत पर आज इंदौरा के लोगों ने भारी संख्या में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर मनोहर धीमान को बधाई दी। वहीं, महोनर धीमान ने उनके घर बधाई देने पहुंचे, सभी कार्यकर्ताओं को का धन्यवाद करते हुए कहा कि चार राज्यों में भाजपा पार्टी ने जीत हासिल की है और उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार हवा में आई है और हवा में ही चली जाएगी अगले चुनावों में शत-प्रतिशत भाजपा की सरकार जरूर जीत हासिल करेगी। मनोहर धीमान ने उनके घर आए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा पार्टी के साथ जुड़े रहने की अपील की।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. परवेश गिल के दिशा-निर्देश में आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत समय-समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या शुभ्रा गुप्ता द्वारा की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने का आह्वान किया तथा नए कानून के अंतर्गत लगाए जाने वाले जुर्मानों की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गांव व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का अनुरोध किया। डॉ. प्रवेश गिल ने भी विद्याथियों को सड़क सुरक्षा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। निबंध प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी ने प्रथम, शेफाली चौधरी बीकॉम तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान, अंशिका बीकॉम द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान तथा अंजलि रंधावा बीए द्वितीय वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य मोहिंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा समीपवर्ती चलाली में एक पिकअप गाड़ी शुक्रवार सुबह सड़क पर पलटकर गिरने की जनाकारी सामने आई है। हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, परंतु पिकअप को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना शुक्रवार की है और यह भी बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पर पलट गई। यह पिकअप ट्राला (HR-68A-5940) ढलियारा से चिंतपूर्णी की तरफ जा रहा था और चलाली के नजदीक अचानक सड़क पर पलट गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला इस संदर्भ में दर्ज नहीं हुआ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा ग्राम पंचायत जमानाबाद में कैलाश महिला मंडल निचली डंगेहड़ ने पंचायत के वार्ड-5 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की बावड़ी की सफाई कर उसमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया, ताकि बाबड़ी में गदंगी न फैले। इसके साथ ही उन्हाेंने रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया। महिला मंडल की अध्यक्ष शंकुतला देवी ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इस स्वछता अभियान में महिला मंडल की सभी सदस्याें लज्या देवी, चंचला देवी, इंद्र, सुषमा, रक्षा, गायत्री, सवित्री, राज कुमारी, झांजाे देवी, मीना देवी, सुमना देवी, अनिता देवी, ममता देवी, सरला देवी सहित कई महिलाओं व पंचायत के प्रधान कुलदीप चाैधरी ने भी इस सफाई अभियान में भाग लिया। उन्हाेंने कहा कि महिला मंडल गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ-सफाई भी करेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी में आज चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, मणिपुर व गोवा और हमारे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। इस उपलक्ष पर पंचरुखी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जीत का जश्न मनाया। वहीं, जयसिंहपुर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अमन ने पार्टी की भारी जीत पर केंद्रीय नेतृत्व विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक बधाई दी और कहां कि पांच में से चार राज्यों में यह प्रचंड जीत केंद्र एवं भाजपा शासित राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जनमत को दर्शाती है। सभी राज्यों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। अमन राणा ने कहा कि इन राज्यों के चुनावों परिणामों से यह स्पष्ट गया है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में 2022 में भी मिशन रिपीट करने में सफल रहेगी। प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी से निराश हो चुकी है और पांच राज्यों के आम चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण रूप से नकारा है।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत आते राजा का तालाब में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया। मामले की जानकारी देते हुए थाना फतेहपुर के प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजकुमार राजु, जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है निवासी वरोह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई है। थाना में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है। अगली कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अप्पर वलभाल में एक किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा प्रवासी जो कि सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था। बीते दिवस देर रात अचानक इसकी तवीयत खराब होने पर इसके परिजन इसे ईलाज हेतु सिविल अस्पताल डाडासीबा ले गए, जिसे चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल डाडासीबा ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान रमेश (35) पुत्र झाऊ गांव अजुपुर तहसील सदर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिस पर प्रभारी पुलिस चौकी डाडासीबा ने मृत्क की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है। मृत्क का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल देहरा में किया जाएगा।


















































