जिला मंडी में शराब पीने से चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला पेश आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर के स्लापड में शराब के सेवन के बाद चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वंही मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब के सेवन से इनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। इन्होंने शराब के साथ किस खाद्य पदार्थ का सेवन किया था, इसकी भी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले कई दिनों से सलापड़ क्षेत्र में चोरी छिपे चंडीगढ़ से शराब लाकर बेची जा रही थी। इन्होंने इसी शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है क्षेत्र में इस शराब की मांग ज्यादा हो गई थी, इससे ज्यादा नशा होने की बात कही जा रही है।
कुल्लू : मनाली अस्पताल में दिल्ली की एक युवती की तबीयत बिगड़ने की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली कृतिका भारद्वाज (33) एक अमेरिकन कंपनी में काम करती थी। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने अपनी एक सहेली को वीडियो कॉल पर बताया कि वह बीमार है और अस्पताल जाना है। युवती वशिष्ठ में किसी होटल में रही थी। उनकी स्थानीय दोस्त वहां पहुंची और उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। इस बारे में मनाली पुलिस ने युवती के भाई और पिता को फोन के माध्यम से सूचना दे दी है। पुलिस अब परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शव को मनाली शव गृह में रखा गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि युवती की मौत कैसे हुई पुलिस सभी बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है।
पांवटा साहिब : खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 19 जनवरी 2022 को 05 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए 19 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। 19 जनवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र कांडो भैला, उप स्वास्थ्य केन्द्र धौलाकुंआ, चैम्बर ऑफ कॉमर्स इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवर्य होगा। 19 जनवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर खोल में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
सोलन :हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बसाल स्थित सपरून तथा विद्युत उपकेन्द्र 11 केवी सोलन नम्बर-2 के अन्तर्गत विद्युत लाईनों के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 19 तथा 20 जनवरी, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 19 जनवरी, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक पावर हाउस रोड, सपरून, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, डोमिनोज़, सुगन्धा अपार्टमेंट, लावीघाट, घट्टी, कायलर, तार फैक्टरी, देहूंघाट, बड़ोग, आंजी, रबौण, हाउसिंग बोर्ड, वशिष्ट काॅलोनी, बाड़ा, कोरो कैंथड़ी, शमलेच, नगाली, लगहेचघाट, कलोल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक पवन विहार, ब्वायॅज़ होस्टल के समीप, पोल्ट्री फार्म, साइंटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, धोबीघाट, संस्कृत महाविद्यालय, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एक्सईन राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 66/11 केवी सब-स्टेशन, परवाणू से निकलने वाले 11 केवी परवाणू-2 और 11 केवी ए बी टूल्स फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 21 जनवरी को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक परवाणू टाउन के सेक्टर-1, सेक्टर-3, सेक्टर-6, मैसर्ज़ ए बी टूल्स, ग्राम उच्चा परवाणू ,गुम्मा और डेली में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की है।
दाड़लाघाट : स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है। कृषि नवयुवक मंडल धुंदन द्वारा भी इसे 17 जनवरी 2022 यानी मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन कुनिहार खंड की स्वयंसेवी प्रियंका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही। इसमें मंडल के विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में वाद-विवाद,भाषण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल करवाई गई। युवाओं ने इस अवसर पर सफाई भी की। मंडल के सभी सदस्यों ने स्वच्छता एवं स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।
जोगिंद्रनगर : चौहारघाटी के थलटूखोड़ के धमचयान गांव में कार के गहरी खाई में लुढ़कने से महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालात में टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार धमचयान गांव में यह हादसा पेश आया है। हादसे में सवारी देवी उम्र 62 वर्ष को गंभीर हालात में जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अन्य व्यक्ति राकेश कुमार को टांडा मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। इस हादसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को बजट 2022-23 की विधायक प्राथमिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए दूसरे दिन के पहले सत्र में जिला कांगड़ा और किन्नौर के विधायकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों के अलावा उनके बहुमूल्य सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि विधायकों को अपनी प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करने और बजट 2022-23 के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान यह सुनिश्चित किया है कि राज्य के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग को प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि महामारी के शुरूआती दौर में प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन प्लांट थे और आज प्रदेश के विभिन्न भागों में 48 ऑक्सीजन प्लांट हैं। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, आर.डी. धीमान और जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पीसीसीएफ अजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव आर.डी. नज़ीम, सुभाशीष पांडा, भरत खेड़ा और देवेश कुमार, सचिव डॉ. अजय शर्मा, राजीव शर्मा, अमिताभ अवस्थी और एस.एस. गुलेरिया एवं योजना सलाहकार डॉ. बासु सूद बैठक में उपस्थित रहे।
देहरा : जिला कांगड़ा के पैट से नियमित हुए जीबीटी अध्यापकों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री तथा वित्त सचिव से गुहार लगाई है कि संशोधित वेतनमान की जारी हुई अधिसूचना के चलते उनका वेतन बढ़ने की बजाय कम हो जाएगा। इसकी वजह उन पर इस समय केवल 2.59 का गुणांक लागू होना है। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा 17 वर्षों की अस्थाई सेवाओं के बावजूद भी इनकी सेवाएं प्रोबेशन के आधार पर न्यूनतम वेतनमान पर ली जा रहीं हैं और इन्होने प्रोबेशन का लगभग 75 प्रतिशत सेवाकाल भी पूर्ण कर लिया है जिस कारण ऐसी परिस्थिति में जनवरी माह में उनके लिए 2.25 का गुणांक उपलब्ध न होने के कारण आने वाले महीनों में उनका वेतनमान संशोधित वेतनमान मिलने पर बढ़ने की बजाय कम हो जाएगा । जेबीटी अध्यापकों सुरिन्द्र ठाकुर, अक्षय शर्मा, प्रितपाल चौहान, प्रदीप, मनोहर लाल, विनोद,अनिल शशि, सुरजीत कुमार इत्यादि का कहना है कि संशोधित वेतनमान को लेकर सभी अध्यापक बहुत आशावान थे परंतु अधिसूचना में इनके लिए 2.25 का विकल्प ना होने से यह अध्यापक अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लम्बे समय तक अस्थायी सेवाएं देने के कारण इन अध्यापकों की सेवावधि बहुत ही कम रही है ऐसे में संशोधित वेतनमान से इनकी मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। मुख्यमंत्री तथा वित्त सचिव को पत्र लिखकर इन्होंने नियमितीकरण के समय से अपने लिए 2.25 के विकल्प को देने की गुहार लगाई है।
बंजार: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के ग्राहो में एक जेसीबी सड़क से नीचे लुढ़क गई। जेसीबी के सड़क से नीचे लुढ़कने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है जिसमे एक महिला भी शामिल है। जबकि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। जेसीबी में सवार लोग लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी थे जो ग्राहो गांव से बंजार की ओर आ रहे थे। वहीं घायलों को 108 के माध्यम से बंजार अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुई भारी बारिश व बर्फबारी से सड़क खराब होने के कारण पीडब्लूडी विभाग बंजार द्वारा सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी लगाई गई थी। जिसमें 7 लोग सवार थे। वही अचानक ग्रांहो दलबाड सड़क पर जेसीबी अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार सात में से चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि घायल तीन लोगों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सहित बंजार पुलिस का दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गया है। दुर्घटना में मृतको की पहचान प्यारदासी पत्नि वेलू राम गांव फागुधार उम्र 55 साल , डाबे राम पुत्र बहादुर सिंह गांव घाट उम्र 55 साल ,भीम सिंह पुत्र जेई राम गांव तान्दी उम्र 57 साल , होम राज पुत्र वीणे राम के रूप में हुई है। वहीं बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ,जिप सदस्य मान सिंह ,व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर ,देवी देवता कारदार संघ जिला महासचिव टीसी महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत नवगांव के गांव समलोह (निचला) में पंचमुखी हनुमान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उनका वहाँ पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। संजय अवस्थी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते है। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है ताकि लोगों की सेवा कर सके।इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा। विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत नवगांव के गांव डवारु के नए सामुदायिक भवन हेतु एक लाख व गांव समलोह के सामुदायिक भवन की छत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रोशन वर्मा, नरेश अवस्थी, बीडीसी सदस्य सन्याडी मोड़ व नवगांव रक्षा ठाकुर, प्रधान नवगांव कृष्ण गौतम, प्रधान सन्याडी मोड़ शंकर लाल, उपप्रधान चुनी लाल, वार्ड सदस्य नीम चंद, वीना देवी, कांता देवी, पूर्व बीडीसी हरीश, पूर्व उपप्रधान नवगांव कमल, पूर्व प्रधान सन्याडी जीत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार सब इकाई की त्रैमासिक बैठक तालाब कुनिहार पर सम्पन्न हुई। इस दौरान बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने बड़ी संख्या में शिरकत की व कई वक्ताओं ने विभिन्न पेंशन मुद्दों पर अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने इकाई द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। इकाई प्रधान डीआर चौहान ने सभी का स्वागत किया व एसोसिएशन द्वारा समय समय पर पेंशनरों के लिए किये गए कार्यो से अवगत करवाया। इकाई महासचिव पीआर कश्यप ने 2019 में बनी कार्यकारिणी को भंग करके प्रेम चन्द ग्रेवाल, रामस्वरूप ठाकुर व कामेश्वर तनवर को नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए नामित किया। सभी सदस्यों की सहमति से बिजली बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन कुनिहार सब इकाई के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डीआर चौहान को एक बार पुनः एसोसिएशन की कमान सौंपते हुए प्रधान चुना गया। जगदीश चंदेल को वरिष्ठ उप प्रधान,जोगिंदर सिंह को उप प्रधान,पीआर कश्यप को महासचिव,ओपी भारद्वाज को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस दौरान बैठक में ,प्रेम चन्द ग्रेवाल,रामेश्वर तनवर,मेहर चन्द तनवर,रामस्वरूप ठाकुर,नन्द लाल कंवर कुलदीप सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
जिला शतरंज संघ कांगडा "चैस इन स्कूल" कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली लड़कों और लड़कियों के वर्ग में अंडर 7, 9,11,13,15,17 के शतरंज मुकाबले 23 और 24 जनवरी 2022 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने जा रहा है। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान डॉ कुलवंत राणा ने बताया कि ये यह टूर्नामेंट टॉर्नेलो प्लेटफार्म पर ऑनलाइन करवाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए आल इंडिया चैस फेडरेशन में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी अपने वास्तविक नाम से टॉर्नेलो पर अपनी आईडी भी बना लें तथा 21 जनवरी शाम 5 बजे से पहले अपनी एंट्री फीस तथा गूगल फॉर्म भरकर अपनी एंट्री सुनिश्चित करें। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप कैमरे के साथ होना जरूरी है। ये टूर्नामेंट मोबाइल से नही खेला जा सकता है। इस टूर्नामेंट में से प्रत्येक केटेगरी से दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सचिव जिला शतरंज संघ कांगड़ा जगदीश चंदेल से 7018640927 पर सम्पर्क कर सकते है।
थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाडी के गांव बढाल में मकान पर लैंटर डालते समय रविवार को गिरने से आज व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को हरवंस लाल सुपुत्र अमर सिंह बढाल में एक मकान पर लैंटर डाल रहा था और इसी दौरान व्यक्ति मकान की छत से गिर गया, जिससे उसके मुंह व सिर पर चोट आई । वहीं व्यक्ति को परिजनों ने जालंधर अस्पताल भर्ती करवाया जहां आज व्यक्ति की मौत हो गई । संसारपुर टैरेस पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने परिजनों के ब्यान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया ।
जसवां:परागपुर : पुलिस चौकी संसारपुर टैरस के तहत पंचायत कसबा जगीर मे गत दो जनवरी को जानलेवा हमले मे आधी रात को अपने ही आंगन मे खून से लथपथ बेहोशी हालत मे 50 वर्षिय महिला के मामले मे नया मोड़ आ गया है। सोमवार 17 जनवरी को उक्त महिला के ब्यानो के आधार पर संसारपुर टैरस पुलिस ने एक अरोपी को अरेस्ट किया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के नेतृत्व में संसारपुर टैरस पुलिस विगत कई दिनो से लगातार जुटी हुई थी लेकिन उक्त महिला बेहोशी कि हालत मे ब्यान देने के लायक नहीं थी लेकिन अब उक्त महिला होश मे आने के बाद पुलिस को दिए गये ब्यानो पर करवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को एक युवक की गिरफ्तारी की है। हादसे के दौरान उक्त महिला घर पर अकेली ही थी पति व अन्य परिवार नोकरी के सिलसिले से बाहर अन्य राज्यों मे थे। ज्ञात रहे कि 2 जनवरी को कस्बा जागीर में एक मामला सामने आया था जिसमें घर में रह रही महिला त्रिशला कुमारी सुबह चार बजे घर के आंगन में खून से लथपथ बेहोश अवस्था में मिली थी । महिला के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आईं थी व महिला के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने महिला को तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया जिसे बाद में मेडिकल कालेज टांडा व वहां से चंडीगढ रैफर किया गया था। उक्त मामले की पड़ताल कर रहे संसारपुर टैरस पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार टेरेस ने बताया सोमवार को महिला के ब्यानों के आधार पर महिला के ही पड़ोस में रहने वाले युवक को महिला पर हमला करने पर हिरासत में लिया गया है और कल देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा उधर,इस संबंध में डीएसपी अंकित शर्मा देहरा ने बताया उक्त महिला के बयानों के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया है महिला ने बताया पड़ोस में रहने वाला युवक रात में पेरासिटामोल की गोली लेने आया था और मैं जैसे ही वापस मुड़ी तो युवक ने डंडे से सिर पर वार किया उन्होंने बताया युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है और कल देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सोलन :आज़ादी के अमृत महोत्सव तथा मकर सक्रान्ति के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में सूर्य नमस्कार करवाया गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. देशराज वर्मा ने दी। देशराज वर्मा ने कहा कि सूर्य नमस्कार जीवनीय शक्ति का आधार है तथा इसके माध्यम से शरीर को चुस्त-दुरूस्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इसे करने से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार करवाया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने बताया कि सूर्य नमस्कार को प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाए ताकि हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. लोकेश ममगई ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्व पर सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों को भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए ताकि उन्हें जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्रापत हो सके। इस अवसर पर आयुष विभाग से डाॅ. अनिल, डाॅ. जयपाल, रामकी देवी, शीला, रत्न सिंह, उपासना, मीना, निर्मला, मंजीत तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में छठे वेतन आयोग की अधिसूचना को लागू करने का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश शिक्षक महासंघ का कहना है कि जहाँ पूरा देश कोविड महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वही हिमाचल प्रदेश भी इस आर्थिक मार से उभर नही पाया है। ऐसे में हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के लाखो कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफ़ारिशो को लागू करना एक एतिहासिक निर्णय है, जिसका हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करता है। हिमाचल प्रदेश सरकार हमेशा से पंजाब सरकार द्वारा जारी वेतन आयोग का अनुसरण करता आया है। परन्तु इस वेतन आयोग की अधिसूचना जारी करने के बाद हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कर्मचारियों के वेतन में काफी अंतर आ गया है । इस सन्दर्भ में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ 4 जनवरी को मुख्यसचिव और पांच जनवरी को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रियों और 6 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिल कर अपना पक्ष रख चुका है और दिशानिर्देश अनुसार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को प्रेषित कि गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कर्मचारियों को मिलने वाले वेतनमान में त्रुटियों को उजागर कर सरकार के ध्यान में लाने का प्रयास किया है । हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ बैठक की, जिसमे मुख्यसचिव हिमाचल सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल सरकार द्वारा और पंजाब सरकार द्वारा जारी वेतन मान की तुलनात्मक रिपोर्ट प्रेषित की, जिसमे दोनों राज्यों में दी जा रहे वेतन में हो रही विसंगतियों पर गहनता से चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ चली एक घंटे की इस बैठक में शिक्षा बिभाग के कई विषयों पर चर्चा हुई, जिन्हें प्रदेश सरकार जल्द पूरा करने के लिए कार्य कर रही है।
जोगिन्द्रनगर : दी विशाल हिमाचल प्रदेश पुलिस एनजीओ ग्रेड वन ग्रेड टू एसोशिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हाल ही में सेवानिवृत डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के पुलिस जवानों के साथ वेतन सम्बिंध विसंगितियों को दूर नहीं किया गया तो इसके नतीजे सरकार को भुगतने पडेगें। आज पुलिस का जवान हताश है सरकार ने जवानों के साथ न्याय नहीं किया तो 26 जनवरी को आयोजित होने वाली परेड में काले बिल्ले लगा सकते है। उहोनें यह बातें जोगिद्रनगर में आयोजित प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश के जवानों के साथ खडे है तथा नौबत पड़ी तो उनके लिये भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगें। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का जवान 24 घंटें डयुटी पर तैनात रहता है। हर परिस्थिति में वह काम करता है प्रदेश के दुगर्म इलाकों में डयुटी हो या मैदानी इलाकों में अपनी डयुटी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करता है। आपातकाल में अपनी सेवाऐं देता है। लेकिन जब उसके हितों की बात आती है तो सरकार उससे कन्नी काट लेती है उसका शाोषण किया जाता है। उन्होनें मानवा अधिकार आयोग से आग्रह किया है वह इसका संज्ञान ले। उन्होनें कहा कि पंजाब में 6 पे कमीशन भी जारी कर दिया गया लेकिन प्रदेश में इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होनें प्रदेश के जवानों को 15 प्रतिशत हाईक प्रदान करने या विकल्प के तौर पर सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
मनाली : सोमवार को जारी एक प्रेस वार्ता के दौरान लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा की नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जहां गत 4 वर्षों में जनता से जुड़े हुए मुद्दों को विधानसभा में जोर शोर से उठाया है, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा है कि वह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को बधाई देना चाहते हैं और उन्हें इस बात का फक्र है कि नेता प्रतिपक्ष ने गत 4 वर्षों में जहां हिमाचल विधानसभा में जनता से जुड़े हुए मुद्दों को जोरशोर से उठाया है वही प्रदेश की जयराम सरकार की नाकामियों को भी आम जनता के सामने रखा है। रवि ठाकुर ने कहा है कि मुकेश अग्निहोत्री ने गत 4 वर्षों में बतौर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी का बहुत ही अच्छे ढंग से निर्वाहन किया है।
नादौन उपमंडल के तहत मलोटी पब्लिक स्कूल द्वारा सात दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह हो गया। इस प्रतियोगिता में आम आदमी पार्टी ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा प्रदेश प्रवक्ता सुनील गोल्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए मलोटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया तथा फाइनल मुकाबला शिवा फुटबाल कल्ब में मलोटी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में शिवा फुटबाल क्लब ने मलोटी पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूट आउट में 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही । उन्होंने कहा कि खेलों को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए जिससे हमारा शरीर चुस्त व दुरस्त बना रहता है। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100, उपविजेता 5100, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रूपये की इनामी राशि दी गई। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर स्पैरो यूनाइटेड टीम रही। इस मौके पर कोच हरचरण सिंह, नरेश ठाकुर, संदीप कुमार, रैफरी रोहित, विशाल चौहान, गौरव कौशल, अरमान, कशिश, पंकज कौंडल इत्यादि आयोजक मौजूद रहे।
आनी : सोमवार सुबह आनी से करीब 6 किलोमीटर दूर निगान शवाड मार्ग पर दोगडा पुल के पास आनी पुलिस द्वारा सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस में सवार एक महिला से 593 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार को आनी पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो सुबह करीब साढ़े 9 बजे करशाला से आनी की ओर आ रही एचआरटीसी की बस को चेकिंग के लिए रोका गया तो सीट नम्बर 19 पर बैठी महिला चेकिंग के दौरान घबरा गई और जब महिला के बैग की तलाशी ली गयी तो इसमें से 593 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि आरोपित महिला की पहचान डोलमा देवी गांव कदेरना डाकघर लगौटी के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया की महिला को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
भरमौर : नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से सोमवार को विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत आयल में हथेली युवक मंडल के सदस्यों द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड तीसा के स्वयंसेवी कविता ठाकुर और दीन मोहम्मद ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में परिचित करवाया। इस अवसर पर हथेली युवक मंडल के प्रधान भाग सिंह ने यह निर्णय लिया कि युवाओं द्वारा 17 से 19 जनवरी तक 3 दिन युवा दिवस के तौर पर सफाई अभियान का कार्यक्रम पूरी पंचायत में चला जायेगा। उन्होंने युवाओं में स्वच्छता के प्रति रुचि पैदा करवाते हुए, स्वामी विवेकानंद द्वारा जो विदेशों में भारत की संस्कृति और सभ्यता का परचम लहराया था उसके बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के यूथ आइकन है और हर युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलने की विशेष आवश्यकता है। जिस राष्ट्र की कल्पना हमारे महापुरुषों ने की है, वह विश्व गुरु बनाने में तभी संभव हो सकता है यदि सभी युवा एकत्रित होकर अपनी शक्ति का उपयोग राष्ट्र के निर्माण में करें।
किन्नौर :सोमवार को जारी एक प्रेससवार्ता के दौरान उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19, 20, 22 व 23 जनवरी, 2022 को जिले के उपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उन्होेंने जिला वासियों से आग्रह किया कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र पहाड़ी वाले भागों व कण्डों पर जाने से परेहज करें। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधानों व गैर सरकारी संगठनों , पर्यटकों व नागरिकों से भी से आग्रह किया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए तथा उंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में किसी प्रकार की आपदा व दुर्घटना से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन के दूरभाष नम्बर 85808-19827, 94594-57587 01786-223155-51,52,53,54 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें।
शिलाई : सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुम्मा 707 पर मीनस में हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है इस हादसे में एलएनटी मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बता दे जब मीनस में धतरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर एनएच का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान अचानक ही ऊपर से भूस्खलन हुआ और सड़क पर खड़ी एक एलएनटी मशीन भी चपेट में आ गई। इसके साथ ही साइट के साथ खड़े तीन लोग भी चपेट में आ गए जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों ने चौपाल अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर ही मृत व्यक्ति अटाल उत्तराखंड का रहने वाला है। जो अपने निजी कार्य से कहीं जा रहा था। और साइट पर कार्य चलने के कारण गाड़ियों को रुकवाया गया था। व्यक्ति गाड़ी से उतर कर कार्यस्थल पर चला गया और अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। जबकि दो व्यक्ति धतरवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पेटी ठेकेदार है। जो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद शिलाई पुलिस की टीम थाना प्रभारी मस्तराम की अगुवाई में मौके पर पहुंची व् दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
सोमवार को जवाली में महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला तथा समस्त स्टाफ के साथ परिचय किया। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना तथा जनता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जनता भी प्रशासन का सहयोग करे तथा कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करे। उन्होंने वर्ष 2019 में यूपीएससी की परीक्षा पास की तथा काजा में बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला। अब वह जवाली में बतौर एसडीएम कार्यभार देखेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 15 अगस्त 1983 को संधोल (मंडी) में हुआ। उनके पिता प्रताप सिंह सरकारी ठेकेदार हैं जबकि माता शुकला देवी गृहिणी हैं। उनकी पत्नी का नाम हेमलता है जबकि दो बेटियां हैं। एक बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है जबकि दूसरी अढ़ाई साल की है। महेंद्र प्रताप सिंह की प्राइमरी शिक्षा नई पब्लिक मॉडल स्कूल संधोल से हुई जबकि दसवीं व जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिल्ली से हुई। उसके बाद नेवी में सर्विस की तथा साथ ही साथ ग्रेजुएशन की व उसके साथ ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और ट्रेनिंग उपरांत काजा में बतौर एसडीएम ज्वाइन किया। दो साल की सर्विस उपरांत अब जवाली में बतौर एसडीएम जवाइन किया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।
शिमला : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा एवं सह प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि ठीक एक साल पहले , भारत ने भयंकर कोविड महामारी के बीच अपने 135 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने की कठिन यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हुआ, इस कार्य के लिए पूरी दुनिया ने सराहना की। ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के एकजुट प्रयास से भारत ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तमाम मुश्किलों पर विजय प्राप्त करते हुए दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद देती है और हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के अतुलनीय परिश्रम की पराकाष्ठा को नमन करते हुए उन्हें बधाई देती है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का एक साल 16 जनवरी को पूरा हो गया, अब तक 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर हो गए हैं, आज लगभग 66 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। 91 करोड़ लोगों को फर्स्ट डोज लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले साल 2021 के जनवरी महीने की 16 तारीख को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। इसका मतलब हर दिन औसतन 43 लाख डोज लगाई गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सोमवार को छात्र मांगो को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौम्पा। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग कि पुस्तकालय से संबंधित इस मांग को प्रशासन जल्द पूरा करे। इकाई सहमंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि बीते 2 सालों से पूरे विश्व में कोरोना महामारी के चलते जहाँ लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। कोरोना महामारी के कारण हर क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जहाँ तक बात करें शिक्षा के क्षेत्र की तो शिक्षा का क्षेत्र भी इस से अछूता नहीं रहा है। इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वर्तमान के छात्रों को हो रही है। प्राथमिक हो, माध्यमिक हो,या उच्च शिक्षा, छात्रों की पढ़ाई कोरोना के कारण बुरी तरह से प्रभावित है। सुनील ने कहा कि बीते सप्ताह पहले प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि. पुस्तकालय तुरंत प्रभाव से छात्रों के लिए बंद कर दिया था। इस आदेश के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत विवि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों को हुई थी। बहुत से छात्र अपने फाइनल एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में रोज़ाना पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन एक छात्र विरोधी आदेश के कारण सैंकडों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थी परिषद उस दिन से लेकर आज तक यही मांग उठा रही थी कि छात्रों को उनकी पढ़ाई से वंचित न किया जाए और उन्हें लाइब्रेरी में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पढ़ने के लिए बैठने दिया जाए। सुनील ने कहा विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा करेगा।
उपमण्डल देहरा की पंचायत नंदपुर भटोली के अंतर्गत आने वाले गांव घन बन आजादी के बाद से ही मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। आज भी ग्रामीणों के लिए पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई बुजुर्ग बीमार हो जाता है तो उसे चारपाई पर कंधो पर ले जाना पड़ता है। इसी के चलते कई बुजुर्गों को उपचार ना मिलने की वजह से उनकी जान भी चली गई है। उन्होंने कहा कि आज भी गांव में प्राथमिक चिकित्सालय नहीं है। सरकार द्वारा दी गई 108 एंबुलेंस की सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पाती है जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है। गैस, सब्जी और और किसी भी प्रकार का वाहन या टैक्सी गांव तक नहीं पहुंच पाता है। बरसात के समय महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों का घरों तक पहुंचना दुश्वार हो जाता है। वंही 70 वर्षीय विमला देवी का कहना है कि अगर 4 लोग ना हो किसी बुजुर्ग को उठाने के लिए तो वह घर में ही दम तोड़ देगा। बच्चों के लिए आंगनबाड़ी की सुविधा भी घन बन में उपलब्ध नहीं है और घन बन के ग्रामीण अपने छोटे बच्चों को खराब सड़क की वजह से दूर आंगनबाड़ी में नहीं भेजना चाहते है। इसी वजह से बच्चे अशिक्षित रहते हैं क्योंकि जब तक वह 6 साल के नहीं हो जाते वह प्राथमिक पाठशाला में नहीं जा सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता वन विभाग के अंतर्गत आता है इसलिए एनओसी लेना अनिवार्य है और इस रास्ते पर किसी भी प्रकार का कोई पेड़ नहीं है। यह रास्ता लगभग 7 फुट चौड़ा और 500 मीटर लंबा है। राजकुमार का कहना है कि यहां पर मिनी आंगनबाड़ी भी खुल सकती है और जिससे बच्चों के भविष्य को सही दिशा दी जा सकती है। इस मौके पर सुनील कुमार, राजकुमार, कृष्णा देवी, विमला देवी, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, स्वरूप लाल, बुद्धि सिंह, संजय कुमार, अमन सिंह, करण सिंह, अमन कुमार, साहिल कुमार वह अन्य मौजूद रहे। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय डढवाल को इस समस्या के बारे में पता चलते ही वह मौके पहुंचे। साथ ही उन्होंने भी पाया यहां के वाशिंदे इस समस्या से जूझ रहे हैं जिस पर सरकार तुरन्त प्रभाव से कार्य करें।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में गौ सदन का उद्घाटन किया। इस गौ सदन का निर्माण 2.22 करोड रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को आश्रय देने और उनके लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा की गई 20वीं पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 36,311 बेसहारा पशु हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि में प्रदेश के विभिन्न भागों में गौ अभ्यारण्य एवं गौ सदनों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 31.16 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का प्रथम निर्णय बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने के लिए आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करना और गौ सेवा आयोग का गठन तथा प्रदेश के विभिन्न भागों में गौ अभ्यारणों का निर्माण करना था ताकि परितयक्त पशुओं को आश्रय प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्यों और गौ सदनों को चलाने के लिए संसाधन जुटाने के लिए शराब पर एक रुपये प्रति बोतल सैस भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गौ सदनों में, विशेषकर सर्दियों में, गायों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य सरकार गौ वंश योजना के तहत राज्य में गौ सदनों को प्रत्येक गाय प्रतिमाह 500 रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से गौ अभ्यारण्य और गौ सदनों में योगदान देने के लिए आगे आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 220 गौ सदनों का संचालन गैर सरकारी संगठनों द्वारा भी किया जा रहा है, जिनमें से 127 गौ सदन हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक निजी कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत सरकार की सहायता के बिना कंपनी पीपीपी मोड पर प्रति गौ अभ्यारण्य लगभग 3000 गायों को आश्रय प्रदान करेगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला के कोटला बडोग क्षेत्र में बेसहारा गायों को आश्रय देने के लिए 1.67 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर एक गौ अभ्यारण्य की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन में हांडा कुडी गौ अभ्यारण्य के निर्माण पर 2.97 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सुन्नी के गौ सदन में 500 गायों को रखने की क्षमता है और इससे बेसहारा पशुओं के लिए उचित आश्रय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की सत्ता संभालने के तुरंत बाद राज्य में परित्यक्त गायों को उचित आश्रय प्रदान करने के लिए राज्य में गौ सेवा आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया।
देहरा (विनायक ठाकुर)। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में समूचे हिमाचल का एक समान तथा संतुलित विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के अंदर कॉमन मैन की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को बठरा पंचायत में 6 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बे अपनी-अपनी पंचायतों में 31 मार्च से पूर्व पात्र लोगों के हिम केयर योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड बनवाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने मनरेगा कामगारों के 90 दिन पूरे होने पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे कामगारों का पंजीकरण होने के उपरांत उन्हें बेटी की शादी पर ₹51000 जबकि स्कूल और कॉलेजों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को भी विभाग सहायता राशि उपलब्ध करवाता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर जो परिवार उज्जवला योजना से छूट चुके थे, उन्हें जयराम सरकार ने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कुनैक्शन और चूल्हे उपलब्ध करवाए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 65 वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सहारा योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जिनका अधिकांश परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि आरा चौक से जौड़वड वया अपर बठर सड़क मार्ग के निर्माण हेतु केंद्रीय मार्ग निधि से 8 करोड रुपए की मंजूरी मिली है जिसका कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत बठरा के विभिन्न वार्डों में जन समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर बठरा पंचायत प्रधान सुनीता देवी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनीता सपेहिया ,मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित स्थानीय पंचायत के समस्त पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोलन। विधानसभा क्षेत्र अर्की विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत रौडी के गांव डुगली में संतराम पुत्र बजीरु राम व रोशन लाल पुत्र संत लाल के घर हुई आगजनी में हुए नुकसान से अपनी तरफ से ऐच्छिक निधि द्वारा सहायता प्रदान की। इस दौरान अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व मीडिया कॉर्डिनेटर विधायक अर्की हेमंत वर्मा ने बताया कि यह आगजनी कुछ दिन पहले डुगली निवासी संतराम पुत्र बजीरु राम व रोशन लाल पुत्र संतलाल के घर हुई थी। जिसमे दो मवेशी खाने आग में जलकर बुरी तरह तबाह हो गए। विधायक संजय अवस्थी ने पीड़ित परिवार को विधायक द्वारा अपनी ऐच्छिक निधि द्वारा 15000 रुपये की सहायता प्रदान की। इस मौके पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट से इंदर कुमार ने दोनों प्रभावितों को सरकार की तरफ से 5000-5000 की राशि देकर राहत स्वरूप दी। इस दौरान नायब तहसीलदार दाड़लाघाट इंद्र कुमार,जगदीश ठाकुर,विजेंदर,देवेन्द्र मौजूद रहे।
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर आठ के सकोह में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से सरस्वती स्वर संगम के कलाकारों ने लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। चार साल विश्वास के प्रगति और विकास के लोक नाट्य के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए कलाकारों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। धर्मशाला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नशा निवारण पर भी प्रदेश के विभिन्न विकास खण्डों में चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष प्रचार अभियान आज हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में हिमाचल गृहिणी योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अंतरजातीय विवाह, अनुदान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में क्लब संचालक मीना, सुरेंद्र, रीना सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रिज मैदान, शिमला में 26 जनवरी, 2022 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सोलन, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर चंबा, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह हमीरपुर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ऊना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग मंडी में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ. हंस राज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में चम्बा में उपस्थित रहेंगे।
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जारी आदेशों के अनुसार कांगड़ा जिला में रविवार को सभी दुकानें, बाजार परिसर तथा माॅल बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक खाद्य सामग्री से संबंधित फल, सब्जी, दूध, ब्रेड की दुकानें रविवार सांय सात बजे तक खुली रहेंगी। जबकि कोविड प्रोटोकाॅल की अनुपालना के साथ ढाबे, रेस्तरां रविवार को रात दस बजे तक खुले रह सकते हैं। होम डिलीवरी, भोजन पेकिंग के साथ घर ले जाने को भी प्राथमिकता की हिदायतें दी हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे, राज्य मार्गों, प्रमुख सड़कों पर स्थित व्हीकल रिपेयर, मोटर मैकेनिक की दुकानें रविवार को खुली रहें इस तरह की दुकानों को खोलने तथा बंद करने का कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविरों के माध्यम से जन-जन को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान कर रहा है ताकि समय पर नागरिक इनसे विधि सम्मत लाभ प्राप्त कर सकें। यह जानकारी आज अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंशु चौधरी ने सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दंघील में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्रदान की। अंशु चौधरी ने कहा कि आपस के अनेक मसले बातचीत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए न्यायालय द्वारा मध्यस्थता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि कहा कि मध्यस्थता के द्वारा विभिन्न मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्री लिटिगेशन मध्यस्थता न्यायालय में मामला दायर करने से पूर्व तथा पोस्ट लिटिगेशन मध्यस्थता न्यायालय में मामला दायर करने के उपरान्त की जाती है। उन्होंने कहा कि पोस्ट लिटिगेशन मध्यस्थता के लिए न्यायालय में न्यायाधीश से आग्रह किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि ऐसे व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए सोलन तथा कण्डाघाट में 2-2 पैरा लीगल वालन्टियर तैनात किए गए हैं। इनकी सहायता से पात्र व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नालसा एप को अपने मोबाईल पर डाऊनलोड कर इसकी सहायता से पात्र व्यक्ति अपने आवास से ही मुफ्त कानूनी सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दायर कर सकता है। उन्हांने जानकारी दी कि मुफ्त कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ताओं का एक पैनल गठित किया गया है। अधिवक्ता भुवन ठाकुर ने लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के अतिरिक्त अन्य विधिक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने पीड़ित मुआवजा सहायता के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दंघील के प्रधान बलबीर सिंह, उप प्रधान प्रदीप कुमार, सचिव हितेश ठाकुर सहित रूपराम भारद्वाज, रामस्वरूप एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी परवाणू-4 फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 18 जनवरी को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परवाणू टाउन के सेक्टर-1 ए और सेक्टर-2 (बैरियर साइड), मैसर्स पयूरोलेटर, मैसर्स एचपीएमसी, मैसर्स महासू, मैसर्स पूजा इंडस्ट्री, मैसर्स मिलेनियम, जल शक्ति विभाग का एसटीपी प्लांट सेक्टर-2 और सेक्टर-2 में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.उन्होंने कहा कि सर्दियों में भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे इसके लिए बोर्ड के कर्मचारी प्रयासरत है। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आधवाणी में आज स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने साढ़े 37 लाख रुपए की लागत से बने मुख्यमंत्री लोक भवन का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने पानी की समस्या को देखते हुए इसी क्षेत्र में एक नए ट्यूबवेल का भी शुभारंभ किया और क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या को समाप्त करने के लिए 63 केवी बिजली का ट्रांसफार्मर रखवाया। विधायक रमेश धवाला ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास किया है और समाज के हर वर्ग को राहत प्रदान की है उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के आयाम प्रस्तुत किए हैं चंगर् और बलिहार क्षेत्र में करोड़ों रुपए की योजनाएं बनकर तैयार हो रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जल शक्ति विभाग में कई योजनाओं को विस्तार किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं कृषि बागवानी विद्युत व अन्य क्षेत्रों में बहुत तरक्की हुई है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है। इस मौके पर भाजपा नेता मान चंद, राणा विजय मेहता, रामस्वरूप शास्त्री, विमल चौधरी, अनिल धीमान, कुलदीप शर्मा, श्याम दुलारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत लहासा गिरने एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रधान वारीकलां सतवीर कुमार ने फोन करके थाना पर सूचना दी कि उन्होंने पंचायत में मनरेगा के तहत बावड़ी का काम लगाया हुआ था,जिसमें लहासा गिरने से ब्रह्म दास निवासी गांव रामनगर ल्हासे की चपेट में आ गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए पनहार ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज में डाक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पनहार अस्पताल पहुँची पुलिस ने मृतक ब्रह्म दास के परिवार जन व अन्य लोगों के ब्यान भी कलमबंद किए हैं, बताया जा रहा है कि ब्रह्म दास की मृत्यु बावडी में काम करते समय लहासा उसके उपर गिरने से होना पाई गई, इस मामले पर कोई भी शक जाहिर नहीं हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगामी पोस्मार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है।पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई है।
हिमाचल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कोरोना बंदिशों के साथ वीक एंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जैसे कड़े फैसले ले सकती है। बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंदिशें बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने पर भी मंथन होना हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए सरकार कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट की बैठक में कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में प्रस्तुति देगा। बैठक में पिछले 10 दिन की कोरोना की स्थिति का ब्योरा रखा जाएगा। प्रदेश में महामारी तीन गुना रफ्तार से फैल रही है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पार हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार आइसोलेट किट तैयार की हैं। प्रदेश में इस समय 17 मरीजों की हालत ठीक नहीं है। सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के तबादलों व समायोजनों पर फिर रोक लगाई है। स्वास्थ्य विभाग के छह हजार कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती की है।
डीएवी भडोली स्कूल के बच्चों ने आज दिनांक 13 जनवरी 2022 को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा एवं आदि शिक्षकों ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी को लोहड़ी के पर्व की बहुत-बहुत बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व भारत की रंग बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने लोहड़ी से संबंधित गीत कविताएं एवं नृत्य की प्रस्तुति ऑनलाइन माध्यम से दी। जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में वीरा दी लोहड़ी, ढोल बजदा, गिद्दा पावा एवं हुल्ले हुलारे की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया। अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक समारोह एवं मेले व त्योहारों पर लोगों के एकत्र होने पर बंदिशे लगाई गई है। वहीं मकरसक्राति के चलते ततापानी में कुछ व्यपारियो द्वारा गर्मपानी के चश्मो के आसपास अस्थाई दुकाने लगाई गई थी जिसे वीरवार को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है ताकि भीड़भाड़ न हो और कोविड़ संक्रमण का खतरा न बने। वंही इस दौरान प्रशासन ने अपील की है कि इस महामारी से बचाव के लिये तत्तापानी मे मकर सक्रांति के दौरान स्नान व तुलादान इत्यादि हेतु अनावश्यक भीड़ के सहभागी न बनें। एसडीएम करसोग सनी शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि सरकार की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए उड़न दस्ते का गठन किया गया है, जो सम्पूर्ण गतिविधियों पर नज़र रखेगा तथा इसके बावजूद भी यदि कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
थाना शाहपुर के अंतर्गत बीती रात पुलिस ने ढडम्व में पैदल जा रहे एक व्यक्ति से संतरा ब्रांड देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान ढडम्व में पैदल जा रहे व्यक्ति के समान की तलाशी ली तो उससे 9 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी शाहपुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राकेश राणा निवासी ढडम्व के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शाहपुर पुलिस ने एक बार फिर बिना मास्क घुमने वालों के चालान करना शुरू कर दिए हैं। वीरवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगह-जगह बिना मास्क घूम रहे 11 लोगों के चालान किये और मौका पर ही जुर्माना वसूल किया। जानकारी अनुसार पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया और 11 लोगों के चालान किये। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों से पांच हजार 500 रुपेय जुर्माना वसूल किया। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि साथ ही लोगों को मास्क पहनने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना मास्क घूमने वालों के भविष्य में भी चालान किये जाएंगे।
उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत पड़ते रेलवे स्टेशन डमटाल में सांघेर पुल के पास पटरी में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि उक्त व्यक्ति के शरीर के सैंकड़ों टुकड़े हो गए। वंही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस कंदरोडी के इंचार्ज देवेंद्र कुमार, बलवंत सिंह, शेम सिंह ने मौके पर छानबीन कर उक्त व्यक्ति के मृत शरीर को हिरासत में लिया। पुलिस चौकी कंदरोड़ी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया की उक्त व्यक्ति के मृत शरीर को सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्मार्टम के लिए ले जाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ था।
डीएवी आलमपुर के विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मकर संक्रांति अर्थात लोहड़ी का त्योहार नई उमंग व उत्साह से मनाया गया। इस पर्व से संबंधित सभी लोक मान्यताओं और कथाओं का प्रर्दशन करते हुए कक्षा एलकेजी से लेकर बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा जैसे शुभकामना संदेश, पोस्टर मेकिंग, कविता वाचन, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी बन कर ऑनलाइन एक दूसरे के साथ अपनी अद्भुत प्रतिभा व कला का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने ऑनलाइन सभी बच्चों व अभिभावकों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि स्कूल के माध्यम से ही बच्चों को अपनी संस्कृति से परिचित करवाया जा सकता हैl त्योहार ही हमारी सभ्यता और संस्कृति को संजोकर रखते हैंl अतः हमें समय-समय पर विद्यार्थियों को विभिन्न पर्वों द्वारा भारतीय संस्कृति व सभ्यता से परिचित करवाना चाहिए।
वीरवार को अर्की क्षेत्र के समस्त नंबरदारों ने जिला नम्बरदार यूनियन के प्रधान राजेंन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार अर्की से भेंट कर उन्हें नम्बरदारों की समस्याओं को सरकार से हल कराने बारे एक ज्ञापन सौंपा। जिला नंबरदार यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि नम्बरदारों को आ रही समस्याओं को सरकार से हल कराने बारे तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि 1980 के बाद नम्बरदारों को फर्दवाच नही मिली है टवारियों को आदेश कर उन्हें नई फर्दवाच मुहैया कराएँ। ज्ञापन में मांग की है कि पटवारियों को मौके पर जाकर गरदावरी करने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकतर पटवारी कार्यलय में बैठ कर ही गरदावरी करते हैं। इस अवसर पर प्रताप ठाकुर, दिलाराम, चमन, निमचन्द, प्रदीप ठाकुर, जगतराम, मदन कंवर आदि नम्बरदार मौजूद रहे।
एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 संक्रमण के चलते दुकानों के खुलने व बंद होने के समय निर्धारण को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपने अहम सुझाव जोगिन्दर नगर प्रशासन को दिए। इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जोगिन्दर नगर उपमंडल में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए दुकानों के खुलने व बंद होने के समय को लेकर विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समय निर्धारण को लेकर उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रशासन हो अहम सुझाव दिये हैं, जिस बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा ही दुकानों के खुलने व बंद करने का समय निर्धारित किया जाएगा। बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बात पर भी सहमति बनी कि प्रत्येक मंगलवार व बुधवार को जोगिन्दर नगर, चौंतड़ा व लडभड़ोल बाजारों में कोरोना के रैंडम सैंप्लस लिये जाएंगे। इसके अलावा सभी व्यापार मंडलों व संघों के प्रतिनिधियों से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिये कोरोना अनुरूप व्यवहार को कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाने तथा इस बारे ग्राहको को भी अपने स्तर जागरूक करने का आग्रह किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम में स्थानीय प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया
हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी माह से और सस्ता रिफाइंड तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों से 17 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। कंपनियों को इसी तारीख तक खाद्य आपूर्ति निगम में रिफाइंड तेल के सैंपल भी जमा करने होंगे। वर्तमान में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलता है। आयात शुल्क में 5 फीसदी की कमी होने से उपभोक्ताओं को यह तेल 125 रुपये प्रति लीटर मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ता राशन मिलता है। इसमें दो लीटर तेल दिया जाता है। एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड दिया जाता रहा है। कई डिपो में रिफाइंड तेल की कमी होने से उपभोक्ताओं को दो लीटर सरसों तेल भी दिया गया है। इसके अलावा तीन दालें, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है।
जिला शिमला में बर्फबारी के कारण सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। सड़क पर फिसलन होने के कारण लोगों को पैदल चलना भी काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शिमला पुलिस लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। पुलिस बर्फ में फंसे लोगों को ना कर बचाती है बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचा रही है। ऐसे ही ताजा मामले में पुलिस ने कुफरी के समीप पश्चिमी बंगाल के 6 पर्यटकों को रेस्क्यू किया है। यह लोग फिसलन होने के कारण फस गए थे और अपनी गाड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में शिमला पुलिस को सूचना मिली कि कुफरी चीनी बंगला के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण कुछ लोग फंस गए हैं। ढली पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने उन्हें उनकी पांच गाड़ियों तक पहुंचाय। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से घूमने शिमला आए थे। उनमे से एक लड़की की हार्टबीट बढ़ रही थी, ऐसे में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद अब लड़की की हालत ठीक बताए जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस आए दिन लोगों को आगाह कर रही है कि फिसलन वाली जगहों पर ना जाए और गाड़ी सुरक्षित चलाएं। बावजूद इसके कुछ लोग पुलिस तीन बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं और मुसीबत में फंस रहे हैं। अंत में पुलिस ही उनके लिए मददगार साबित हो रही है। बीते दिनों भी पुलिस ने नारकंडा में कई लोग जो बर्फ में फंस गए थे और चलने में समस्या आ रही थी उन्हें सुरक्षित बचाया और उनके स्थान पर पहुंचाया था।
शिमला: नए साल में भाजपा विधायक दल की पहली बैठक 16 जनवरी को पीटरहॉफ शिमला में होगी। सीएम जयराम ठाकुर इसमें विधायक प्राथमिकता योजनाओं बैठकों के बारे में भी चर्चा करेंगे। वंही मुख्यमंत्री विधानसभा के चुनावी साल में विधायकों को अधिक सक्रियता से काम करने के बारे में निर्देश जारी करेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी सभी विधायकों को पिछले चार साल का रिपोर्ट कार्ड देने को कहा है। कई विधायकों को चुनावी वर्ष शुरू होते ही अभी से टिकट कटने की आशंका है। इस बैठक में कोविड की तीसरी लहर के चलते विधानसभा हलकों में भी बेहतरीन कार्य करने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निर्देश जारी करेंगे। वन्ही भाजपा आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी।


















































