खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 7 जनवरी को 12 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता, कठवार, भरोग बनेड़ी, पल्होड़ी, रामपुर घाट, कोलर, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब, डीपीएस शिवपुर, जेपीएस रामपुर घाट, राजकीय माध्यमिक पाठशाला इंडोली कफोटा, पोल. कॉलेज रामपुर भारापुर इन सभी स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
भाजपा प्रदेश चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश ने संयुक्त रूप से कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफले को रोकने की घटना के उपरांत एक शव यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रांत के महामंत्री रामवीर भट्टी न की उनके साथ चंडीगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित रहे। शव यात्रा चौड़ा मैदान से विधान सभा तक चली जहाँ कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के शव को अग्नि दी। चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि कल पंजाब में नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया वह चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश थी, यह पूरी योजना राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी नही चुहन्नी है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनलोकप्रियता से डर गए थे। यह पहली बार हुआ है कि देश के किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक सरकार द्वारा चूक हुई है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री को सुरक्षा देना प्रदेश की सरकार का ज़िम्मा होता है और यह जिम्मेदारी निभाने में पंजाब सरकार चूक गयी है। अब चन्नी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहे है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश सचिव पायल वैद्या, प्रदेश सेह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, महापौर सत्या कौंडल, नगर निगम शिमला के महापौर उपस्थित रहे।
धर्मशाला। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कांगड़ा में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट कोरोना-19 से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में रात 10 बजे सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फयू रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला में ‘‘नो मास्क-नो सर्विस’’ पॉलिसी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्फयू के दौरान छूट वाली श्रेणी के लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति या वाहन को आवाजाही को अनुमति नही होगी। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल इत्यादि में इंडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी। सभी तरह के सार्वजनिक, धार्मिक, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 50 फीसदी आक्युपेंसी के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इंडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों में लंगर का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी एक क्लस्टर में कोविड के मामले पाये जाने पर कनटेनमैंट जोन बनाने तथा कोविड दिशा निर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कान्टेक्ट टेªसिंग सुनिश्चित की जाएगी। इन श्रेणियों को मिलेगी रात्रि कर्फयू से छूट डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि आवश्यक वस्तएं जैसे दूध, सब्जियों की सप्लाई वाली गाड़ियों, फायर, एंबुलेस, शव वाहन आदि को कर्फयू से छूट दी गई है। उन्होनंे कहा कि निजी अस्पताल, फार्मेसी ओर स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्माण इकाईयों तथा इसके परिवहन में लगे वाहनों तथा खाद्य प्रसंकरण इकाईयों को भी रात्रि कर्फयू मे छूट प्राप्त होगी। आपात स्थिति में अस्पताल जाने वाले व्यक्ति, पैट्रोल पम्प, एलपीजी गैस स्टेशन, तेल एजेंसिंया, गोदाम तथा इनकी ट्रांस्पोर्टेशन, पुलिस, मिल्ट्री, पैरा मिल्ट्री व अन्य सुरक्षा बल जो राज्य तथा केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत हों, डियूटी के दौरान निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में कार्यरत व्यक्तियों सहित स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी/आपातकालीन डियूटी पर तैनात व्यक्ति, कोविड-19 से सम्बन्धित डयूटी में लगे सरकारी तथा अर्ध सरकारी कर्मचारियों को छूट, मान्यता प्राप्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संवाददाता और समाचार पत्र की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल व्यक्ति व वाहन, डियूटी के दौरान बिजली, पानी, नगरपालिका और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में शामिल अधिकारी, दूरसंचार ऑपरेटर और उनकी नामित एजेंसियां, एफसीआई और राज्य के खाद्य डिपूओं पर राशन की लोडिंग और अनलोडिंग, एटीएम, शवदाह, श्मशान, कब्रिस्तान, ताबूत बनाने वालों सहित अंतिम संस्कार, दाह संस्कार, दफन, कब्रिस्तान और सम्बन्धित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को छूट होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा, समस्त उपमंडलाधिकारी कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा एवं आम जनता द्वारा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चिित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51-60 के तहत कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। जिला दंडाधिकारी डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा प्रबधन अधिनियम 2005 की धारा 28 और 34 क तहत उपमंडल स्तरीय निरीक्षण कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित उपमंडल मजिस्टेªट इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे और पुलिस उप अधीक्षक, खंड विकास अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी इस कमेटी के सदसय होंगे।
सोलन। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला के इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन व वीवीपीएटी मशीन भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं सभी की सन्तुष्टि उपरान्त उक्त को पुनः मुहरबंद कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति में यह निरीक्षण किया गया।भाजपा के धर्मेन्द्र ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, सीपीआई सोलन के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी अजय कुमार यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी तथा तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर इस अवसर पर उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आज यहां आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की। अजय कुमार यादव ने कहा कि युवा वर्ग का देश के विकास में अहम योगदान होता है। युवा वर्ग को जागरूक करना ही इस तरह के कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर युवा वर्ग को इस तरह के आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी सकारात्मक ऊर्जा से देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को महात्मा गांधी द्वारा बताए गए अंहिसा के मार्ग को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। युवाओं को संगठित करने में नेहरू युवा केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सहायक रहे शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में युवक मण्डल बोहली, कण्डाघाट, सोलन के प्रशिक्षण केन्द्रों के युवाओं सहित पांचों विकास खण्डों के युवक मण्डलों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सचिव मनीष तोमर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा करियर के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्वयंसेवी संस्था के अभिषेक तनेजा ने जल बचाओ तथा ‘कैच दि रेन’ एवं फिलफोर्ट फोरम की उप प्रधान सुनीता ने ‘युवाओं की अपेक्षा’ विषय पर सारगर्भित चर्चा की। नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के लेखाधिकारी लेखराज कौशिक ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न युवक मण्डलों के लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज वर्चुअल माध्यम से चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नागरिक अस्पताल चुआरी, चम्बा, दीन दयाल उपाध्याय शिमला, कमला नेहरू अस्पताल शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल रामपुर और नागरिक अस्पताल रोहड़ू में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छः पीएसए संयंत्रों का लोकार्पण किया। इन छः संयंत्रों में से पांच पीएम केयर्ज के माध्यम से और एक सीएसआर के माध्यम से स्थापित किया गया है। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की लागत से दो सीटी स्कैन मशीनों का भी लोकार्पण किया। इनमें से एक सीटी स्कैन मशीन सिरमौर जिला के नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में और दूसरी चम्बा जिला के चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित हैं। दोनों मशीनों में 128 स्लाइस है, जिससे अधिक तीव्रता से बीमारी का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आधुनिक तकनीकयुक्त डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षय रोग के उन्मूलन के लिए तत्परता से कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य में सीबी नेट मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के मरीजों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त उपचार की अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश मेें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण शीघ्रता से पूर्ण करेगा और इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि चिन्ता का विषय है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि आज भी रोकथाम उपचार से बेहतर है। प्रदेश सरकार ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ प्रतिबन्ध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति से भलीभांति परिचित है और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए तैयार है।
धर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रदीप कुमार ने आज यहां जानकारी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ज़िला में कोई भी व्यक्ति निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता है तो उसके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी वाहन के टैक्सी के रूप में प्रयोग पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर, 2021 के बाद से अब तक कांगड़ा जिला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़नदस्ता) द्वारा 58 निजी वाहनों का चालान किया गया है और उनसे 3,21,000 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किया गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपना 57वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के असवर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पर केक काटे गए। खुद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर के परिसर में इस मौके पर सराजी नाटी डाली। मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी लोकनृत्य किया। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विकास खण्ड कुनिहार के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनोल,गांव खाड़ी की छात्रा मनीषा कुमारी ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर अपने माता-पिता, गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। मनीषा के पिता हरदयाल व माता सन्तोष ने बताया कि उन्हें अपनी बच्ची पर गर्व है जिसने कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर नवोदय विद्यालय कुनिहार की प्रवेश परीक्षा पास की है।
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की बैठक नए वेतन आयोग को लेकर आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश राणा ने की। संघ के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ वेतन आयोग की सिफारिशों से खासा नाखुश उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमें वादा किया था कि हमारे नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस को पंजाब की तर्ज पर कम नहीं किया जाएगा। लेकिन उसे अब उसी तर्ज पर 25% से कम कर कर 20% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के चिकित्सकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। संघ के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि बरसों तक हमारे चिकित्सकों की कोई तरक्की समय अनुसार नहीं हो रही है। बहुत से ब्लॉक में बीएमओ के पद खाली पड़े हुए हैं, बरसों से चिकित्सक अपनी तरक्की की राह देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के समय चिकित्सकों को इंसेंटिव भत्ता देने की बात भी कही थी लेकिन आज तक किसी भी तरह का कोविड भत्ता मेडिकल ऑफिसर्स को नहीं दिया गया। संघ का कहना है कि यदि समय रहते उनकी मांगो को नहीं माना गया तो मज़बूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चांदनी राठौर, कांगड़ा के महासचिव डॉ सनी धीमान, मंडी के महासचिव डॉ विकास ठाकुर, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ निशांत ठाकुर, मंडी महासचिव डॉ विजय राय, आरडीए नेरचौक प्रधान डॉ विशाल जमवाल, आरडीए महासचिव टांडा डॉ मनोज ठाकुर, डॉक्टर जयंत ठाकुर हमीरपुर सचिव, डॉ मोहित डोगरा शिमला, डॉक्टर घनश्याम वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, डॉ प्रवीण चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
किन्नौर: उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को बर्फबारी व कड़ाके की सर्दी के बीच क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से एक सचल चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह सचल चिकित्सा वाहन अनेक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है तथा जिले के लोगों विशेषकर दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके घर द्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में वरदान साबित होगी। आबिद हुसैन ने कहा कि इस सचल चिकित्सा वाहन में जहां रोगियों को उनके घर द्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा जांच व विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा होगी। वहीं, मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि वाहन में आपदा के समय उपयोग होने वाले सभी औजार भी उपलब्ध करवाए गए हैं। वाहन के अंदर एक प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जहां विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय टेस्ट उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह वाहन जिले के ऐसे दूर-दराज क्षेत्रों जहां पर चिकित्सा संस्थान व चिकित्सक नहीं है उनके घर द्वार के निकट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इस सकल चिकित्सा वाहन में लोगों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए टेलीविजन भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोगों को टेलीविजन स्क्रीन पर विभिन्न रोगों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि यह सचल वाहन सीएसआर के तहत कोलगेट एंड पामोलिव लिमिटेड नालागढ़ द्वारा प्रदान किया गया है. उन्होंने सचल चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने के लिए कोलगेट एंड पामोलिव लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला वासी विशेषकर जिले के दूर-दारज क्षेत्र के लोग इस से लाभान्वित होंगे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने उपायुक्त किन्नौर का सीएसआर के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ को सचल चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवानी आरम्भ कर दी जाएगी, ऐसे में लोगों को जांच के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में नहीं आना पडे़गा।
जुब्बल कोटखाई : (ब्यूरो) भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से बाग़वानी की उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रहीं हैं और दूसरी ओर एचपीएमसी बागवानों की मज़बूरी का फ़ायदा उठाकर MIS के भुगतान के नाम पर खाद, कीटनाशक-फफूंदनाशक और अन्य कृषि उपकरणों को किसानों को अप्रत्याशित दरों पर विक्रय कर शोषण कर रहीं हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी एक ब्यान में कहीं। उन्होंने कहा कि बैमौसमी बर्फ़बारी और ओलावृष्टि से अधिकतर बाग़वानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा जिसके चलते इस वर्ष एचपीएमसी को MIS के तहत ₹69.55 करोड़ रुपए का सेब बेचा गया। रोहित ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार 2022 तक बाग़वानों-किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई थी जबकि गत चार वर्षों में खाद, कीटनाशक-फफूंदनाशक दवाईयों में बढ़ोतरी के साथ-2 अनुदान भी बंद कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि बाग़वानी में उपयोग होने वाली कैल्शियम नाइट्रेट जिसका मूल्य गत वर्ष एचपीएमसी ने ₹1145 रुपए प्रति 25 किलोग्राम निर्धारित था उसमें एचपीएमसी इस वर्ष ₹643 रुपए की वृद्धि कर ₹1788 में बेच रही हैं जबकि बाज़ार में यही खाद ₹1150 रुपए में उपलब्ध हैं। 20 लीटर टीएसओ जो कि पिछले साल एचपीएमसी के स्टोर में ₹2180 रुपए में बेचा गया। उसमें ₹470 की बढ़ोतरी कर ₹2650 रुपए बाग़वानों से वसूले जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि स्प्रे मशीन GX80 को बाज़ार से महँगी दर पर बेचा जा रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार एचपीएमसी ने विभिन्न कीटनाशक-फफूंदनाशक दवाइयों में पिछले वर्ष के मुकाबले 5% से 10% प्रतिशत की वृद्वि की हैं। भाजपा सरकार के बाग़वानों के प्रति उदासीन रवैया के चलते बाग़वानी और कृषि लागत मूल्य पर 25 से 30% प्रतिशत वृद्धि हो गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि बाग़वान कठिन आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जहां सरकार सस्ती दरों पर किसानो-बाग़वानों को खाद व उपकरण उपलब्ध करवाती हैं वहीं सरकारी उपक्रम एचपीएमसी बाज़ार के मूल्यों से भी अधिक दाम किसानों-बाग़वानों से वसूल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार MIS की लम्बित राशि को आय का साधन बना कर बाग़वानों का शोषण कर रहीं हैं। रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एचपीएमसी द्वारा खाद, फफूंदनाशक-कीटनाशक व उपकरणों का विक्रय कर बाग़वानों से मनमाने तरीक़े से की जा रही वसूली पर रोक लगाने के लिए तुरन्त हस्तक्षेप की मांग की हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को बाग़वानों की MIS के तहत वर्ष 2020 और 2021 की बकाया राशि ज़ारी करने की भी मांग की हैं।
लडभड़ोल: आयुष विभाग दिल्ली में डायरेक्टर पद पर कार्यरत लडभड़ोल के पैतृक निवासी, डॉ वीरेंदर शर्मा एम.डी (मेडिसिन) गोल्ड मेडलिस्ट, वीरवार को एक स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यक्रम में दूरदर्शन पर बच्चों की बीमारियों से सम्बन्धित चर्चा को लेकर लाइव उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 6 जनवरी, वीरवार शाम 4 बजे डी.डी उर्दू पर प्रसारित होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक भी मौजूद रहेंगे। लाइव कार्यक्रम के दौरान दर्शक अपने बच्चों की बीमारियों से सम्बंधित समस्याओं का हल फ़ोन पर भी पूछ सकते हैं।लडभड़ोल गांव में जन्मे व शिक्षा ग्रहण कर चुके डॉ वीरेंदर शर्मा दिल्ली में भारतीय चिकित्सा पद्धति के निदेशक के रूप में कार्यरत है। क्षेत्र के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि लडभड़ोल से संबधं रखने वाले डॉ वीरेंद्र शर्मा नेशनल टेलिविज़न पर लाइव कार्यक्रम करेंगें।डॉ शर्मा का यह कार्यक्रम एयरटेल के चैनल नंबर 626, टाटा स्काई के चैनल 119, डिश टीवी के चैनल 213, रिलायंस डिजिटल के चैनल 971 व डेन के चैनल 799 पर शाम 4 बजे लाइव प्रसारित होगा। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम को यूट्यूब के डी.डी उर्दू चैनल पर भी देखा जा सकता है।
रामपुर बुशहर : (अरुष शर्मा) हिमाचल परिवहन निगम की एक बस कुमार सेन थाना के अंतर्गत लुहरी सुन्नी मार्ग पर स्किट होकर सड़क से बाहर हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई l गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे ही लटक गई l जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार निगम के रिकांगपिओ डिपो की बस नंबर एचपी 25A -1883 जो रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही थी। लुहरी- सुन्नी मार्ग पर चोडली में बस के पीछेले पटे टूट जाने से बस सड़क से स्किड कर लटक गई l बर्फ के कारण नारकंडा मार्ग बंद होने के कारण यह बस बाय सुन्नी जा रही थी l सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित है किसी को भी कोई चोट नही आई l
जयसिंहपुर : (नरेंदर) उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी के प्रागंण में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सोजन्य से कोसरी में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लंबागांव खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल युवक मंडल कोसरी द्वारा 8 जनवरी से 9 जनवरी 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रसाकशी, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, दौड़ के साथ वाॅलीबॉल प्रतियोगीता करवाई जाएगी। वॉलीबाल विजेता को 3100 रूपए और ट्रॉफि दे कर सम्मानित किया जाएगा। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल के प्रधान विनोद टंडन ने युवावर्ग से अपील की है कि इस प्रतियोगीता मे बढ़चढ़ कर हिस्सा और भागेदारी सुनिश्चित् करे।
सोलन: दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौडी के गांव डुगली में दो मवेशी खाने आग में जल कर बुरी तरह तबाह हो गए। इसको लेकर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट ने पटवारी को मौके का जायजा लेने के बाद हुए नुकसान की रिपार्ट तैयार करने के आदेश किए है।पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने आग लगने की सूचना एसडीएम अर्की व थाना दाड़लाघाट व बीडीओ कुनिहार को कर दी है। जबकि आग लगने से गौशाला के कमरों में मवेशियों को रखा घास,चारा व घरेलू समान जलकर पूर्णतया राख हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना मंगलवार को सांयकाल की है। जैसे ही आग ने अपना रौद्र रूप धारण किया। वैसे ही वहां अफरा तफरी मचने व घर वालों की आवाज सुनने के बाद लोग वहां एकत्रित हो गए थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इतने में गोशाला जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार रौडी के साथ लगते गांव डुगली निवासी संतराम पुत्र बजीरू राम व रोशन लाल पुत्र संतलाल की गऊशालाएं में अचानक आग लग गई। इससे गांव में भी अफरातफरी मच गई आग इतनी भयंकर थी कि गोशाला में रखा समान पूरी तरह राख हो गया। गनीमत यह रही की उनके अंदर बंधे पशुओं को समय से पहले बाहर निकाल लिया लेकिन फिर भी गौशाला में रखे सामान तथा साथ लगते स्टोर में रखे अनाज का काफी नुकसान हो गया।पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना एसडीएम अर्की व पुलिस थाना दाड़लाघाट सहित बीडीओ कुनिहार को दे दी है।उन्होंने बताया कि यह गांव सड़क से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है,अगर डुगली में सड़क मार्ग की सुविधा होती तो अग्निशमन कर्मियों द्वारा समय रहते घटनास्थल में पहुंच कर बचाव कार्य किया जा सकता था,उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया जिस कारण उक्त व्यक्ति को गोशाला में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग कि है कि उक्त प्रभावितों को यथासंभव सहायता करके नुकसान की भरपाई की जाए व जल्द से जल्द गांव डुगली में सड़क मार्ग का निर्माण करवाकर इस समस्या से निजात दिलवाने में सहायता की जाए।उन्होंने फौरी तौर पर दोनों प्रभावितों को ₹5100 की राशि अपनी ओर से राहत स्वरुप दी।पटवारी हल्का ज्योति कश्यप ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रभावितों के नुकसान का जायजा लिया।पटवारी हल्का के अनुसार दोनों प्रभावित लोगों के घास के दो टोके,मवेशीखाने में रखा पशुओं का स्टोर किया गया चारा तथा स्टोर में रखा गया अनाज जलकर राख हो गया है इस तरह दोनों लोगों का ₹283000 नुकसान का आकलन किया गया है।उधर,उप तहसील दाड़लाघाट के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसडीएम अर्की के आदेशानुसार आज गांव डुगली में पटवारी द्वारा मौके का जायजा लिया गया। जिस पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट ने पटवारी को जल्द से जल्द हुए नुकसान का आंकलन करके रिपार्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए है,ताकि पीड़ित व्यक्ति को हुए नुकसान की सहायता दिलाई जा सके। पंचायत प्रधान रीना शर्मा,उप प्रधान जीतराम बिट्टू तथा वार्ड सदस्य कृष्णा देवी मौके पर मौजूद रहे।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं सीपीएस ठाकुर सोहनलाल की अध्यक्षता में 11 परिवार के सदस्यों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, उन्होंने बताया कि अब लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर लोगों का भरोसा भाजपा से बिल्कुल उठ चुका है क्योंकि भाजपा ने इन 4 सालों में झूठे वादे करके और गुमराह करके जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है, उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में जुड़ चुकी है , यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें हर बूथ पर युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं जो कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अच्छे संकेत है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और आज स्थिति यह है कि हर वर्ग के लोग सड़कों पर उतर कर अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार काबू पाने के लिए असमर्थ नजर आ रही है, इस सरकार मे अधिकारी और कर्मचारी नेताओं के दबाव में काम करने को मजबूर हो गए है जो कि एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं, उन्होंने कहा की जयराम सरकार अपने 4 साल से ज्यादा कार्यकाल में अभी तक बिल्कुल विफल साबित हुई है और इनकी जनविरोधी नीतियों को देखते हुए जनता भी अब बदलाव के मूड में है।
कंडाघाट : (रितु हांडा) विकासखंड कंडाघाट के 26 प्रधानों ने प्रधान परिषद का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान परिषद का अध्यक्ष हरीश चंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत ममलीग को चुना गया। इसी के साथ धर्म दत्त ग्राम पंचायत बिशा को उपाध्यक्ष, अंजू राठौर ग्राम पंचायत पायरी को महासचिव, महेंद्र सिंह ग्राम पंचायत बांधनी को सचिव, सुरेश ठाकुर ग्राम पंचायत सकौड़ी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रधान परिषद के अध्यक्ष ने सभी पंचायतों के प्रधानों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि वह प्रधानों के हित में कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
सोलन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष सहगल की नियुक्ति की गई है। हर्ष सहगल को जनरल सेक्रेटरी पद के साथ ही ये अतिरक्त भार दिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल से चर्चा करने के उपरांत ही ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान कर्नल शांडिल ने हर्ष सहगल को उनका नियुक्ति पत्र सौप उन्हें शुभकामनाएं दी।
सोलन। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की हिमाचल राज्य इकाई की बैठक दाड़लाघाट में संपन्न हुई।बैठक में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपसचिव आर लक्ष्मैया विशेष तौर पर मौजूद रहे।बैठक में फेडरेशन ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके फैसला लिया गया कि 23-24 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का ट्रांसपोर्ट फेडरेशन पूरी तरह समर्थन करेगा,वही इस हड़ताल में शामिल होगा। बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित राष्ट्रीय उपसचिव आर लक्ष्मैया ने कहा कि तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से ट्रांसपोर्ट जगत की हालत बहुत खराब चल रही है।मोटर वाहन अधिनियम में गैर वाजिब संशोधन करके चालक परिचालक समुदाय तथा आम ट्रांसपोर्टर्स की रोजी-रोटी पर आघात पहुंचाया है।गाड़ियों की इंश्योरेंस की कीमतें 2 गुना हो गई है।सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर्स के साथ खिलवाड़ कर रही है।जिस का डटकर विरोध किया जाएगा तथा फेडरेशन 23-24 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय भारत बंद में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएगा।बैठक में फेडरेशन के राज्य सचिव लेखराज वर्मा,सचिव विजय शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अमर सिंह चौधरी,विजेंद्र मेहरा ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों का आह्वान किया कि 23-24 फरवरी से पहले प्रदेश में अपने ढांचे को दुरुस्त करके फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाई जाएगी तथा फेडरेशन लोगों के बीच जाकर,उन्हें उनके अधिकारों के बारे जागरूक करने का अभियान चलाएगा।बैठक में फेडरेशन की सदस्यता अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया,ताकि 23-24 फरवरी के राष्ट्रीय बंद में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई जा सके।इस अवसर पर अमरचंद गजपति,संतराम कश्यप,दीप चंद शर्मा,बलदेव राज चौहान,तरसेम चौहान,अजीत सिंह,गोल्डन लैंड लूजर के पूर्व प्रधान महेश्वर शर्मा,पूर्व प्रधान बाघल लैंड लूजर रामकृष्ण शर्मा,रूप चंद ठाकुर,हीरालाल शर्मा,बिलासपुर ट्रक परिवहन सहकारी सभाओं में से हरभजन सिंह,जीत सिंह चौधरी,ऊना जिले से सुखपाल,खारसी ट्रक यूनियनों के सदस्य जरनैल सिंह,अमरजीत सहित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में कार्यरत परिवहन सहकारी सभाओं तथा दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्य कर रही ट्रांसपोर्ट सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियो व दर्जनों ट्रांसपोर्टर्स ने बैठक में हिस्सा लिया।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए 07 जनवरी, 2022 को 182 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त, राहुल कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी चिकित्सा ब्लॉकों के स्कूलों में यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भवारना ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा, राजकीय उच्च विद्यालय भवारना, राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा, राजकीय उच्च विद्यालय राजनाली, राजकीय उच्च विद्यालय जुंग्गा देवी, राजकीय उच्च विद्यालय बाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू जमूला और रावमापा मुन्दही, डाडासीबा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय रोरी-कोरी, राजकीय उच्च विद्यालय सुरला, राजकीय उच्च विद्यालय नियार, राजकीय उच्च विद्यालय शांतला, राजकीय उच्च विद्यालय पूनणी, राजकीय उच्च विद्यालय अमरोह प्रागपुर, राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर सेरी, रावमापा कूहना, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब सलेतर, राजकीय उच्च विद्यालय बन्दोल, राजकीय उच्च विद्यालय चामुखा, राजकीय उच्च विद्यालय घाटी बिलवां, राजकीय उच्च विद्यालय घोरलधार, राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा, वरशिप पब्लिक स्कूल चौखट, बाबा श्याम गिरि मार्डन स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन, स्नो वाइट इन्टरनैशनल और हिमाचल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी प्रकार फतेहपुर ब्लॉक के तहत रावमापा समलेट, रावमापा देंलारथ, रावमापा हौरी देवी, रावमापा मिझग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय गुरियाल, झखबाड़, आदर्श भारती पब्लिक स्कूल, श्री सिद्धि विनायक विद्या मंदिर स्कूल, दी माउंट्रिल कान्वेंट स्कूल कांगड़ा, सनराईज पब्लिक हाई स्कूल, गोल्डन पर्ल्स कान्वेंट स्कूल, आस्था पब्लिक स्कूल और नैशनल विक्टर पब्लिक हाई स्कूल, गंगथ ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय खज्जियां, रावमापा मंगवाल, रावमापा कोपरा, रावमापा जाच्छ, रावमापा कोट पलाहड़ी, रावमापा कुखेर, राजकीय उच्च विद्यालय डन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय हड्डल, सदवां पब्लिक स्कूल, आईटी नेकस्ट जनरेशन स्कूल सुल्याली, नूरपुर और कैप्टन बीएस पठानिया मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, गोपालपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला, राजकीय उच्च विद्यालय चौकी (पालमपुर), राजकीय उच्च विद्यालय दियोग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय द्रमण, राजकीय उच्च विद्यालय गोपालपुर राजकीय उच्च विद्यालय खजरूंह, राजकीय उच्च विद्यालय जण्डोर, शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक हाई स्कूल, पालमपुर पब्लिक स्कूल, न्यू मॉड्रन पब्लिक स्कूल, सनराईज व्यू पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, विशुद्धा इंटरनैशनल स्कूल, अमर नाथ एसडी पब्लिक स्कूल, न्यू डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल, एन.के.एस.डी.पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल मोहारला, आशा धर पब्लिक हाई स्कूल भवाना, केलेस्टल पब्लिक हाई स्कूल और शक्ति मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदौरा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय वैण इन्दौरियां, राजकीय उच्च विद्यालय भापू, राजकीय उच्च विद्यालय छन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय गगवाल, पब्लिक मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल, शिवशक्ति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल और मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर, ज्वालामुखी ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लंघा, राजकीय उच्च विद्यालय मेवा, राजकीय उच्च विद्यालय नौशेरा, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब-पठियार, राजकीय उच्च विद्यालय पुखरू, रावमापा पलिहार, राजकीय उच्च विद्यालय वग्गी, राजकीय उच्च विद्यालय भातल खुर्द, राजकीय उच्च विद्यालय डलोह, राजकीय उच्च विद्यालय डोल, राजकीय उच्च विद्यालय जम्मन मैरा, राजकीय उच्च विद्यालय जुझपुर, रावमापा कन्या देहरा, रावमापा डोला करयाना, रावमापा घीण, के स्कॉलरज़ पब्लिक स्कूल मूहल, लुरेटे ग्लोबल स्कूल कथोग, महात्मा गांधी मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल और क्रेबराल पब्लिक स्कूल, महाकाल ब्लॉक के तहत रावमापा लनूद, रावमापा लोहारड़ी, रावमापा मकोल, राजकीय उच्च विद्यालय बैठ झिकली, राजकीय उच्च विद्यालय धनोग, विशन पब्लिक स्कूल, हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सिक्स सैंस पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट बिलिंग व्यू पब्लिक हाई स्कूल, हिम साईं ज्योति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, एन.डी.मैमोरियाल पब्लिक स्कूल और गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल, नगरोटा बगवां ब्लॉक के तहत रावमापा सदूं बड़ग्रां, रावमापा तंगरोटी, रावमापा कस्बा नरवाणा, रावमापा मस्सल, रावमापा खनेड, रावमापा कण्डी, रावमापा सरोत्री, रावमापा पलाह छकलू, स्वर्ण पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आधुनिक पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक हाई स्कूल, रवि यूनीक पब्लिक हाई स्कूल, सरस्वती विश्व भारती पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, भारती पब्लिक हाई स्कूल और भारती हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत रावमापा सिद्धपुर घाड़, रावमापा पधर, रावमापा सियूल, रावमापा सपेल, रावमापा कन्या ज्वाली, रावमापा खानपुर, रावमापा मसरूर, रावमापा नदौली, रावमापा त्रिलोकपुर, फोरवैल पब्लिक स्कूल, न्यू लाईट पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक स्कूल, रामेश्वर शिव मॉडल स्कूल, लॉवरैंस पब्लिक स्कूल गुलेर और डिवाइन स्कॉलरज कान्वेंट स्कूल, शाहपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय करेरी खास, राजकीय उच्च विद्यालय सदूं, रावमापा कलियारा, रावमापा कनोल, रावमापा सेवां, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड, राजकीय उच्च विद्यालय भितलू, राजकीय उच्च विद्यालय छतेहड़, भारत मॉडल पब्लि स्कूल, विश्व भारती पब्लिक हाई स्कूल, सेकॉलर पब्लिक हाई स्कूल, शिवालिक इंटरनैशनल स्कूल कैंट रोड़, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, विजयशील आदर्श विद्यालय, प्रोगोन मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल और टॉग-लेन स्कूल, थुरल ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय हलेड़, रावमापा कूना, रावमापा संघोल, राजकीय उच्च विद्यालय बलयाड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय बदायंू, चामुण्डा पब्लिक स्कूल और विकास पब्लिक हाई स्कूल सोले बनेहड़, तियारा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जलाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय कुल्थी, राजकीय उच्च विद्यालय जोगीपुर, राजकीय उच्च विद्यालय कण्ड, रावमापा खरेट, रावमापा कटोहड़ रंतैल, रावमापा पासू, रावमापा रजियाण बंद, राजकीय उच्च विद्यालय बण्दल, लिट्ल ऐंजल हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक हाई स्कूल, शिवा पब्लिक हाई स्कूल, ग्रीन हिल पब्लिक हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक स्कूल, तारा भवानी पब्लिक हाई स्कूल, नव रश्मिी पब्लिक हाई स्कूल और बी.जी. मॉडल पब्लिक स्कूल में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने डेंटल कॉलेज के बाल छात्रावास जोकि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सहगल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय देओल उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ 35 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था। जिसमें से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए अन्य लोगों के भी कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर थूकना और मास्क न पहनना, संबंधित कानून, नियमों या विनियमों के अनुसार जुर्माने के साथ दंडनीय होगा। इसके अतिरिक्त अस्पतालों में भर्ती मरीजों की शत-प्रतिशत कोविड जांच सुनिश्चित की जाएगी और सब्जी मंडियों, ट्रक यूनियन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल टीमों के माध्यम से परीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत गंगोट चिंतापूर्णी बस स्टैंड में बुधवार सुबह लगभग 1 बजे एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने 33 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मामला चिंतापूर्णी बस स्टैंड का है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान हैप्पी(33) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हैपी मंगलवार रात चिंतापूर्णी बस स्टैंड एमआरसी फ़ूड हब कर्मचारियों के कमरों की गैलरी के बीच में सोया था जिसपर मौका पाते ही हमलावर विजय कुमार सुपुत्र संत लाल ने हैप्पी के सिर पर एक पत्थर से तीन बार वार कर दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने वहां मौजूद चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किये हैं, वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गयी है। सूचना के अनुसार हत्यारा मौके से गायब था, जिसे देहरा पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्यारा विजय कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उसे शक था कि हैप्पी का उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध है। जिस कारण हैपी व विजय कुमार में कहासुनी और बहसबाजी भी हुई थी। एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी/देहरा चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने तफ़्तीष करते हुए फोरेंसिक टीम को भी धर्मशाला घटनास्थल पर बुलाया है। हत्यारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु टांडा लेकर जाया जा रहा है।
सोलन : स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के कला स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र अंडर ऑफिसर हर्ष का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से गणतन्त्र दिवस परेड के लिए हुआ है। हर्ष 26 जनवरी, 2022 को गणतन्त्र दिवस परेड एवं प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन की एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट सोहन सिंह नेगी ने आज यहां दी। सोहन सिंह नेगी ने कहा कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के लिए यह अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है। महाविद्यालय में एनसीसी की इकाई वर्ष 1993 से कार्यरत है। उन्होंने कहा कि स्नातक कला तृतीय वर्ष के सभी कैडटों के परिश्रम के फलस्वरूप यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए एनसीसी के 06 शिविरों का आयोजन किया गया। प्रथम तथा द्वितीय शिविर 16 से 29 सितम्बर, 2021 तक चितकारा विश्वविद्यालय बद्दी तथा तृतीय शिविर 11 से 17 नवम्बर, 2021 तक मार्कण्डेश्वर विश्विविद्यालय सोलन में आयोजित किया गया। पांचवा तथा छठा शिविर एनसीसी अकादमी रोपड़ में 18 से नवम्बर से 18 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया गया। उन्होंने हर्ष को इस उपलब्धि पर बधाई दी। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. नीलम कौशिक, कमांडिग अधिकारी कर्नल वीएस पनाग ने भी अंडर ऑफिसर हर्ष, महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंदन से डॉक्टर मोहित भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के 359 विद्यार्थियों को प्रथम डोज लगाई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, नरेंद्र हांडा, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेन्द्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र लाल, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, पूनम, जागृति, मंजू, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर का आरोप था कि पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं बल्कि पूर्व की यूपीए सरकार ने हिमाचल को निराश किया। हिमाचल को नई परियोजनाएं देना तो दूर की बात है, अटल जी के समय हिमाचल के लिए जो प्रॉजेक्ट मंजूर हुए थे, उन्हें भी यूपीए सरकार ने लटका दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें थी और केन्द्र में यूपीए का राज था तो हिमाचल को कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नसीब नहीं हुआ। आज कांग्रेस के नेता औद्योगिक और आर्थिक पैकेज की बात कर रहे हैं लेकिन भूल गए कि उन्हीं की यूपीए सरकार ने हिमाचल को दिल्ली से हमेशा ठेंगा दिखाया। जब यह सब हो रहा था तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार मौन थी। और तो और केन्द्र में जब मोदी जी की सरकार बनी थी, तब भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सामंजस्य स्थापित करने के बजाय केंद्र से दूरियां बनाए रखीं। त्रिलोक ने पूछा कि कौल सिंह ठाकुर जब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तो यूपीए सरकार ने हिमाचल को क्या दिया? भाजपा नेता ने कौल सिंह को अवगत करवाया कि आज अगर हिमाचल में एम्स, पीजीआई का सैटलाइट सेंटर और नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, यह सब केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार के समन्वय से संभव हुआ है। हिमाचल ने केंद्र से जो भी मांगा, दिल खोलकर मिला और वह भी बहुत ज्यादा। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में भी विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर के प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आईटीआई पधर में 10 जनवरी को एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी मोटर लिमिटेड गुजरात ने इस कार्यालय में पुरुष आवेदकों की भर्ती के लिए पद अधिसूचित किये है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक में 50% और आईटीआई में 60% अंको सहित फिटर, टर्नर बेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टोल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मशीनिस्ट ट्रैक्टर/डीजल/मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पेंटर जनरल, ऑटोमोबाइल(सीओई) के जिन पुरुष आवेदकों की उम्र 18 से 23 साल है और 2015 2021 में आईटीआई पास किया है के लिए शाक्षात्कार रखे गए है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में कृषि उपकरणों सहित खाद व टीएसओट्री स्प्रे ऑयल की कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा इस बार उसमें भारी मूल्य बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार सोची समझी रणनीति के तहत किसानों, बागवानों की कमर तोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा किसानों बागवानों के प्रति संवेदनहीन है। उन्हें न कोई राहत दी जा रही है और न ही उनकी कोई आर्थिक मदद ही की जा रही है। राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा एचपीएमसी के विक्री केंद्रों में खाद, कृषि उपकरण व ट्री स्प्रे ऑयल के दामों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापिस लेने की मांग करते हुए कहा है कि जबकि खुले बाजार में इसकी कीमतों में काफी कमी है तो सरकारी उपक्रम एचपीएमसी में इनकी कीमतों में भारी वृद्धि का अंतर कैसे है। उन्होंने इस पूरे मामलें की जांच करने की मांग करते हुए कहा है कि किसानों बागवानों को खाद, कृषि उपकरण व बागवानी में इस्तेमाल होने वाले ट्री स्प्रे ऑयल के दामों में बाजार से कम दामों में उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। राठौर ने कहा किभाजपा सरकार बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर लगाम लगाने की जगह लोगों पर जीएसटी बढ़ा कर महंगाई थोपने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जीएसटी बढ़ाने का भी लोगों के बीच जाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंगलवार को भारतीय राज्य पैंशनर्ज महासंघ को वार्ता के लिए शिमला बुलाया गया था। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्म नंद के नेतृव में महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सचिवालय कार्यालय में बैठक में भाग लिया तथा संघ द्वारा सरकार को सौंपे गए मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की। यह जानकारी संघ के राज्य महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की मुख्य मांग में 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़े जाने, छटे वेतनमान को जारी किए जाने, सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किये जाने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किये जाने, पथ परिवहन निगम के सेवा निवृत्त कर्मचारियों की मासिक पैंशन का स्थायी समाधान आदि प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम, केसीशर्मा, अतिरिक्त महा सचिव सुभाष पठानिया, सदस्य आरके धीमान,जिला हमीरपुर के अध्यक्ष आरपी शर्मा, महासचिव महिंदर सिंह, चेत राम तनवर, एनजीओ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में नए पद भरे जाएंगे। जल्द ही एक हजार से अधिक नए पद भरे जाएंगे। बोर्ड के निदेशक मंडल की अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में नई भर्ती को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री बीते वर्ष इन पदों को भरने की घोषणा कर चुके हैं। नई भर्ती में तकनीकी कर्मियों के 650, चालकों के 100, सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल के 80, कनिष्ठ अभियंता से हेल्पर तक 150 और स्टेनो-क्लर्क के 70 पद भरने का फैसला लिया गया। इसके अलावा तीन साल में जूनियर टी मेट को टी मेट बनाने को भी हरी झंडी दी गई।
हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रमों में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। स्कूलों में टर्म प्रणाली शुरू हुई है। वहीं 2023 तक एससीआरटी चार पैटर्न में पाठ्यक्रम को तैयार कर रहा है। यह चार पैटर्न प्री प्राइमरी जिसमें प्री-कक्षाएं शामिल होंगी। हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत प्रौढ़ शिक्षा को शामिल किया जाएगा। इसके लिए अलग से पाठ्यक्रम बनेगा। चार पैटर्न में बनाए जा रहे इस पाठ्यक्रम को वर्ष 2023 तक तैयार किया जाएगा। इसके लिए एससीआरटी काम कर रही है। वहीं स्कूल एजूकेशन में पहली से 12वीं तक की कक्षाओं को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा टीचर एजूकेशन, जिसमें अध्यापकों को ट्रेनिंग करवाने से संबंधित कार्य होगा, जबकि चौथा पैटर्न अडल्ट शिक्षा पाठ्यक्रम होगा। एससीआरटी वर्ष 2023 तक पाठ्यक्रम तैयार कर देगी। प्रौढ़ शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार कर इस पंचायत स्तर पर शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन लोगों शामिल किया जाएगा, जोकि अक्षर ज्ञान से पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। ऐसे लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रौढ़ पाठ्यक्रम को तैयार कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा। इस दौरान स्कूल के अध्यापकों सहित पंचायत प्रतिनिधि भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 15 मार्च को होने वाले भारत-श्रीलंका के मैच से एक माह पूर्व मैदान को तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए 15 फरवरी तक मैदान की पिच सहित आउट फील्ड को तैयार करने को टारगेट रखा गया है। पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने अपने ग्राउंड स्टाफ को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए विशेष सुझाव दिए हैं। इसके लिए मैदान कोपवेलियन साइड से पूरी तरह से बंद कर दिया ताकि वहां से फील्ड में कोई प्रवेश न सके। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने भी अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के चलते पिच क्यूरेटर को मैदान की पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए कहा था। बता दें की धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कुल नौ पिच है। मैदान में पिच और आउटफील्ड के अलावा सभी स्टैंडों में कुर्सियों की मरम्मत के साथ मैच से पहले पेंट काम को करवाएगा। इसके अलावा फ्लड लाइट की भी जांच की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र चंबा रहा है। मंगलवार रात को सूबे के चंबा जिले में भूकंप आया और यह मंडी, कुल्लू और मनाली सहित कई इलाकों में महसूस किया गया। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को 10 बजकर 47 मिनट पर यह भूकंप आया है। चंबा इसका केंद्र था। 4.3 रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता मापी गई है। हालांकि, जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।
रामपुर बुशहर : (अरुष शर्मा) रामपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान रामपुर के नजदीक खोपड़ी में एक गाड़ी से चोरी का सामान बरामद कर 3 अभियुक्तों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात लगभग 2:30 बजे जब रामपुर पुलिस के एएसआई नूपराम अपने स्टाफ के साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर रामपुर के निकट खोपड़ी में पेट्रोलिंग पर थे तो उन्होंने नोगली की ओर से आ रहे एक वाहन नंबर एच पी 26 2006 को चेकिंग के लिए रोका जिसमें 3 लोग बैठे थे l गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 26 लोहे की सेट्रिंग की पलेटे बरामद की गई l अभियुक्तों की पहचान 38 वर्षीय प्रेम लाल किन्नौर निवासी, 33 वर्षीय प्रकाश, 28 वर्षीय जीवन दोनो नेपाली के रूप में हुई है l थाना रामपुर में आज अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी l
निरमंड : (अरुष शर्मा) राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में एन०एस०एस० इकाई द्वारा चल रहा सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया है। इस शिविर में 50 स्वंयसेवियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर सेवा निवृत कार्यक्रम अधिकारी व कुल्लू जिला मनरेगा लोकायुक्त सत्यपाल वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात शिविर ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। यूनिट की तरफ से इकाई के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा ने मुख्य अतिथि को एन०एस०एस० कैंप व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि वर्मा ने बच्चों को कहा कि वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें इस तरह के कैंप का हिस्सा बनने का मौका मिला। इस तरह का मौका सभी को नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप से बच्चों के बहुमुखी विकास होता है। उन्होंने बच्चों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए ।कैंप प्रभारी हेमलता ने संध्या वर्मा व गीता देवी तथा पदमचंद को भी सम्मानित किया। इस कैंप की बच्चों को जीवन भर चिर स्मरणीय यादें रहेंगी। इस अवसर पर एन०एस०एस० के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा, संध्या वर्मा कैंप प्रभारी हेम लता, गीता देवी व पदमचंद भी उपस्थित थे। कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि इस कैंप के आयोजन में बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने पर जोर दिया गया और जिन छात्र और छात्राओं की पहले दिन उपस्थिति कार्यक्रमों में नगण्य थी लेकिन इस सात दिवस के शिविर के बाद वह बिना किसी झिझक के अपनी प्रतिभा को दिखाने में सक्षम हुए |
रामपुर बुशहर : (अरुष शर्मा) प्रदेश के उचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 5 भी नरकंडा के पास बंद हो गया है। जिससे यहां यातायात बाधित हो गया है। एच आर टी सी के रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी ने बताया कि रामपुर से शिमला जाने वाली बसों को अब वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रही है। बर्फबारी से किंगल नारकंडा मार्ग पर फिसलन का अधिक खतरा बढ़ चुका है। इसी के चलते अब बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर कर ली गई है। मार्ग से जैसे ही बर्फ साफ कर ली जाएगी बसों को फिर से वाया नारकंडा होकर भेज दिया जाएगा। बताते चले की नारकंडा के साथ लगते क्षेत्रों में कई वाहन भी फिसल रहे हैं। पर्यटकों को भी जिला प्रशासन ने एहतियात बरतने के लिए अलर्ट किया है।
झड़ोता गांव में मड़रा रहा भूस्खलन का खतरा चंबा। जिले के उपतहसील होली में बन रहे नव-निर्माण होली बजोली जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस में आय दिन लीकेज देखने को मिल रही है। इस जलविद्युत परियोजना की चपेट से झड़ोता गांव बिल्कुल खतरे की दहलीज पर खड़ा दिखाई दे रहा है। यहाँ पर हर दिन भूस्खलन की वजह से झड़ोता गांव के लोग डर के मारे मजबूरन अपने घर से बाहर रह रहे है। गांववासियों का कहना है कि पावर हाउस की वजह से पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ चुका है और अभी भी निरंतर भूस्खलन हो रहा है। उनका कहना है कि जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है जिसकी वजह से कुछ ग्रामीणों के घर गिर गए है और कुछ के घरों में दरारें आ गई है। खेत खलियान, बाग बगीचे में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी है। जल विद्युत परियोजना होली बाजोली के पावर हाउस में टनल के रिसाव से होली पंचायत के झडोता गांव को भूस्खलन का खतरा आज दिन भर बारिश होने से और भी अधिक हो गया है। लोगों ने आज अपने घर को खाली कर दिया है उनका मानना है कि अगर आज रात को बारिश होती रही तो उनके घर भूस्खलन से किसी भी वक्त गिर सकते है। गौर हो कि कंपनी ने 23 दिसंबर 2021 को टनल में टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा था। जिसके कारण होली पंचायत के झाड़ोता गांव वार्ड नंबर 4 में बहुत बड़ी लीकेज सामने आई थी। टनल के पानी का रिसाव इतना अधिक है कि वहा बड़े नाले की तरह पानी वह रहा है। जिसके कारण पूरा गांव और क्षेत्र खतरे की चपेट में आ गया है। गांव वालो ने इसकी सूचना प्रशासन को दी थी जिसके बाबजूद 5 दिन बाद भी कंपनी द्वारा पानी नहीं रोका गया था। जिसके कारण भूस्खलन का खतरा और भी अधिक हो गया है। इसके लिए गांववासियों ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या से अवगत करवाया है। उन्होंने जल्द इस समस्या को हल करने की भी गुहार लगाई है।
सोलन। विश्व हिंदू परिषद जिला दाड़लाघाट द्वारा शिव मंदिर दाड़लाघाट में हिमाचल प्रांत का धर्म रक्षा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बजरंग दल के अखिल भारतीय सह संयोजक नीरज दनोरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख तथा जिला पालक डाॅ.नर्वदेश गौतम ने कहा कि इस आयोजन में 1990 तथा 1992 में कारसेवकों का एक जत्था अयोध्या गया था और उनको उस समय मुलायम सिंह सरकार के जुल्मों को सहन करते हुए 18 दिनों तक जेल में बंद रहना पड़ा था और इन राम भक्तों ने 1992 में ढांचे का नामोनिशान मिटाकर वे इनकी ईंटे मिट्टी अपने साथ लेकर लौटे थे,उन महान् राम भक्तों को विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म रक्षा अभिनंदन का आयोजन किया गया।इस मौके पर 1990 और 92 में कारसेवा के लिए गए जिला दाड़लाघाट से कार सेवकों को सम्मानित भी किया।डाॅ.नर्वदेश गौतम,जागृति कपिल,राम चंद पाल,दलीप सिंह,संजीव नेगी,संजय नेगी,नाथ पाल,गोविंद शर्मा,प्रेम शर्मा,जीतराम ठाकुर,सूद सहित अन्य कार सेवकों को नीरज दनोरिया ने चंदन का टीका लगाकर फूल माला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान कार सेवकों ने अपने तब के अनुभव बताए कि 1990 में खासकर मुलायम सिंह की सरकार ने कैसे-कैसे कार सेवकों पर अत्याचार किए।इस दौरान मुख्य वक्ता व मुख्यातिथि सह संयोजक नीरज दनोरिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन निश्चित ही कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू समाज का मनोबल बढ़ाते है तथा इसी प्रकार से हम संगठित रहे तब हमें कोई भी तोड़ नहीं सकता,उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले इस आर्यावर्त के निवासी हिन्दू है,जातियां विभिन्न हो सकती है लेकिन धर्म सभी का हिन्दू ही है।इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार कार्यक्रम मे सांझा किए।इस अवसर पर बजरंग दल के अखिल भारतीय सह संयोजक नीरज दनोरिया,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख तथा जिला पालक डाॅ.नर्वदेश गौतम,शिमला विभाग के आरएसएस सेवा प्रमुख राजेंद्र कुमार,शिमला विभाग गोरक्षा प्रमुख दलीप सिंह,नीमा,हरिता,मीना सहित अन्य मौजूद रहे।
पांवटा साहिब। चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 05 जनवरी 2021 को 16 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया 05 जनवरी को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्लौड़, सतौन, कोलर, बातामंडी, टोकियों, बरवास, मुगलावाला, नोरांगाबाद तथा राजकीय उच्च पाठशाला डांडा, कंसार राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिल्ला, एच पी एस सतौन, जी एन एम पी एस पांवटा साहिब, एन पी एस पांवटा साहिब, पी एच एस रजबन, एस वी एम स्कूल पांवटा साहिब इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
पुलिस थाना पंचरूखी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दयोग्रां में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पुलिस उपअधीक्षक पालमपुर, थाना प्रभारी पंचरूखी और पालमपूर के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर कपूर ने पुलिस अधिकारियों से यह आग्रह किया कि लगभग 50 लाख रुपए की चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्र के आसपास की जनता में एक भय सा बना हुआ है। पुलिस इस चोरी में सम्मिलित लोगों को तुरंत गिरफ्तार करके बेनकाब करे। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के संबंधित प्रधानों और प्रतिनिधियों को बुलाकर उनसे बैठक करें। जो भी बाहर से कोई अनजान व्यक्ति आता है उस पर पूरी नजर रखी जाए। इससे पहले भाजपा नेता त्रिलोक कपूर दयोग्रां गांव में चोरी से पीड़ित परिवारों के घर में भी गए, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शास्त्री, दयोग्रां के उप प्रधान रकेश कुमार, वूथ अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, डॉ शांति स्वरूप, तानपो अवस्थी, शुभम भंगालिया सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर मंगलवार को तीसरे दिन पहुंच गया। शिविर के तीसरे दिन प्रातः कालीन योग सत्र में प्रकाश चंद बट्टू ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाकर स्वयं सेवियों को समझाया कि योग से स्वास्थ्य में कैसे निखार आता है। बौद्धिक सत्र में वरिष्ठ प्रवक्ता वाणिज्य संकाय नरेंद्र कपिला बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। उन्होंने स्वयसेवी सदस्यों को अपने संस्कारों को विकसित करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि संस्कार व अनुशासन विद्यार्थियों की प्रथम पहचान होते हैं। वहीं रात्रि कार्यक्रम में नरेश गौतम ने स्वयमसेवियों को शिक्षा में चहुंमुखी विकास का परामर्श दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस अनीता कौंडल, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा, अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, वरिष्ठ सहायक रजनीश गर्ग ने भी भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड-19 की पहली डोज लगाई गई। विद्यालय में कुल 155 पात्र बच्चे हैं जोकि सुबह 9:00 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से डॉक्टर इंदु पठानिया के नेतृत्व में 4 स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगा रहे है। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया है। चिकित्सा केंद्र से उमा शुक्ला, आकृति, रीता गौतम व सूरज मणि बच्चों को टीका लगा रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से अमित वर्मा, रमेश, नोडल ऑफिसर पँकज पाठक, वेरीफाई ऑफिसर नरेश वर्मा, स्वास्थ्य कर्मचारियों सहायता कर रहे है। प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला ने बताया कि आज शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है जोकि पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के प्राइवेट पाठशालाओं के बच्चों व आउट ऑफ स्कूल बच्चों को भी टीका लगाया जाएगा।
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से सुजुकी मोटर लिमिटेड, अहमदाबाद, ने पुरूष आवेदकों के लिए प्रोडक्शन ब्रांच में 100 पद अधिसूचित किये हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल और डाई मेेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपेटर, सीओई(ऑटोमोबाइल), टैªक्टर मैकेनिक और पेंटर) के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं 50 प्रतिशत और आईटीआई 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने वर्ष 2015 से 2020 में आईटीआई पास की हुई है तथा युवा जिनकी आयु सीमा 18 से 23 वर्ष है,, वहीं इन पदों के लिए मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 20100/-रुपये प्रतिमाह तथा अन्य कटौतियों के बाद 14925/-रुपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को त्यौहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, ईपीएफ खाना खाने के लिए कैन्टीन व रहने के लिए हॉस्टल सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 07 जनवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई दाड़ी, धर्मशाला में उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतू उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8799736906 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते देय नहीं होंगे।
नव वर्ष के उपलक्ष्य में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा द्वारा 'लोहडी मिलन समारोह' कार्यक्रम का आयोजन रविवार 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 4:30 बजे तक मच्छयाल मेला मैदान में करवाया जा रहा है। यह बात विधायक के प्रवक्ता अजय बावा ने कही। बावा ने कहा कि इस समारोह में विधानसभा क्षेत्र की निचला गरोडू, मसौली, दारट बगला, जलपेहड़, नेरघरवासड़ा, कस, भराडू, बिह, नोहली, बल्ह, चलाहरग, द्राहल, बुहला भडयाडा, कुठेहड़ा, पिपली, द्रुब्बल, धार, कोलंग, त्रेम्बली पंचायतों के महिला मंडल भाग लेंगें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं उनके लिए खेल कूद प्रतियोगिता एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रीमा राणा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। प्रथम चरण कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। जिसमें रस्साकस्सी व म्यूजिक चेयर मुख्य रूप से शामिल रहेंगी। रस्साकस्सी में पहला स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 5 हज़ार रु, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 3 हज़ार रु व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 15 सौ रु की नकद राशि ईनाम के रूप में दी जाएगी। वहीं म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को15 सौ रु, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 1 हज़ार रु व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले महिला मंडल को 5 सौ की नकद राशि ईनाम के रूप में दी जाएगी। यह कार्यक्रम संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में तीन चरणों में करवाया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण का कार्यक्रम मच्छयाल मेला मैदान, दूसरे चरण का कार्यक्रम चौंतड़ा व तीसरे चरण का कार्यक्रम लड़भडोल में आयोजित करवाया जायेगा। दूसरे और तीसरे चरण की तिथियां बहुत जल्द सार्वजनिक कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी पंचायतों से आने वाले महिला मंडलों को सात जनवरी तक पंजीकरण दस्तावेज के साथ नाम दर्ज करवाना होगा।
हमीरपुर मैसर्स इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शनंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला महिला एवं पुरुष सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 450 पदों के लिए 10 से 15 जनवरी तक जिला हमीरपुर के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि इन पदों के लिए 10 जनवरी को सुबह साढे 10 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में, 11 को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर, 12 को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर,13 को उपरोजगार कार्यालय भोरंज और 15 को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और सिक्योरिटी गार्ड के लिए दसवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 9500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्हें रहने की सुविधा, भविष्य निधि, बीमा, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से कोरोना महामारी के संदर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
शाहपुर क्षेत्र में पुलों व सड़कों के निमार्ण पर खर्च होगें 9.20 करोड़: सरवीन चौधरी धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में पुलों व सड़कों के निमार्ण पर 9.20 करोड रुपये व्यय किये जा रहे हैं। सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझग्रां-लदवाड़ा के कुठेहड के वार्ड नम्बर तीन में सात लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने के उपरांत बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि इस भवन के बनने से आस-पास के गांवों के लोगों को सामाजिक, धार्मिक कार्योें को करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाहपुर हलके में समग्र और संतुलित विकास किया जा रहा सुनिश्चित सरवीन ने कहा कि शाहपुर हलके में समग्र और संतुलित विकास को सुनिश्चित बनाया गया है तथा करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और सड़कों के विस्तार तथा सुधार पर विशेष बल दिया गया है। स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना से महिलाएं हो रही लाभान्वित सरवीन ने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना आरंभ की गई है, जिसमें 65 वर्ष से 69 वर्ष तक की आयु की सभी पात्र वरिष्ठ महिलाओं को बिना आय सीमा के 1000 रुपए की दर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। इस योजना से लगभग 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी और 55 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण लिंक रोड बद बस्ती धनोटू की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत रिटेनिंग वाल व कटिंग का कार्य प्रगति पर है। 35 लाख रुपये की लागत से (एएमपी के अंतर्गत) रजोल धनोटू सड़क में तारकोल बिछाई गई है जिसका इसका कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि हार कुठेहड सड़क पर पुलियों और नालिओं के निर्माण पर दो लाख रुपये व्यय किये जाएंगे जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के अन्तर्गत मकरोटी से भैरों सड़क व पुल निर्माण पर 464 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एनएच-154 से धनोटू बद बस्ती सड़क निर्माण 399 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे। जिसकी डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि गांव कुठेहड गांव में 2.50 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा इसी गांव में 12 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 200 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का सुधार होगा जिससे दो टयूबवेल, चार टैंक, पम्पिग मशीनरी तथा पाईप लाईन बिछाई जाएगी। उन्होंने वाटिका बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये तथा मशीनरी लगाने के लिए 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त छः महिला मंडलों को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये। इनसेट ------------------------ सरवीन ने सुनी जन समस्याएं इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने कुठेहड में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण विभाग विवेक कालिया, एसडीओ जल शक्ति अनिल शर्मा, जेई ऋषभ, जेई देवव्रत, सीडीपीओ अशोक शर्मा, चेयरमैन विजय चौधरी, प्रधान कुठेड़ अछरी देवी, उपप्रधान योग राज चड्ढा, प्रधान कुठमा रवि कुमार, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, प्रधान डडम्ब अंजू बाला, बीडीसी रंजीत, प्रधान मकरोटी कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंचायत सदस्य सरिता, कमलेश, संजय, सतीश, राकेश मनु, जोगिन्दर चौधरी, अश्वनी चौधरी, कैप्टन अमर चौधरी, शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में मंगलवार को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने अभिवावकों के साथ 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचे। इस दौरान 140 विद्यार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द वर्मा ने बताया कि बॉयज स्कूल कुनिहार में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में मीनू ठाकुर, आशा, पम्मी व अन्य मौजूद रहे।
13 जनवरी को प्रागपुर बाजार में पारम्परिक रूप से शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का आगाज होगा। प्रागपुर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी दी। एसडीएम ने मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने अधिकारीयों से कहा कि प्रागपुर में होने वाला राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला न केवल प्रागपुर अपितु पूरे प्रदेश की शोभा बड़ाने वाला कार्यक्रम है, अतः इसके संचालन और सूव्यवस्था में कोई भी कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 13 जनवरी को परम्परा के अनुरूप परागपुर में लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी के कार्यक्रम सरकार द्वारा कोरोना संबंधित आदेशों के अनुरूपी ही किए जाएंगे। इस अवसर पर टैंट व्यवस्था व सजावट, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अतिथि एवं स्वागत व्यवस्था, बिजली व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेवारियां सुनिश्चि की गई। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार, बीएमओ डाडासीबा डाॅ. सुभाष ठाकुर, उपमंडल भूसंरक्षण अधिकारी ज्योतिरंजन कालिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर जीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत प्रागपुर मदन गोपाल, एडीओ कृषि एमएम शर्मा, निरीक्षक खाद्य आपूर्ती विभाग प्रागपुर लवनीत डोगरा, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड मंजीत सिंह, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग संजीव राणा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित गुलेरिया, बागवानी विस्तार अधिकारी वन्दना शर्मा, सुदेश कुमारी, सत्या सूद, रूपिन्द्र डैनी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोलन। मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्ड 31 मार्च 2022 तक बनाए बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इच्छुक लाभार्थी अपना स्वास्थ्य कार्ड समीप के लोकमित्र केन्द्र या सामान्य सेवा केन्द्र में बनवा सकते हैं। लाभार्थी विभाग की वैबसाईट www.hpsbys.in पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं। डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि बीपीएल, पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले, मनरेगा कार्यकर्ता, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील वर्कर, अनुबन्ध कर्मचारी, अंशकालिक कार्यकर्ता एवं आउटसोर्स कर्मचारियों से स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए 365 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त श्रेणी को छोड़कर या जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, से 1000 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अन्तर्गत यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थी 31 मार्च 2022 तक वैबसाईट https://healthid.ndhm.gov.in पर विजिट कर हेल्थ आईडी बना सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक रविन्द्र कुमार से मोबाइल नम्बर 82196-57720 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन। प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का लोकार्पण 06 जनवरी, 2022 को सोलन जिला के परवाणू में किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप ने दी। संजीव कश्यप ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य मंत्री वीरेन्द्र कंवर प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भण्डारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रथम पुष्प मण्डी के लोकार्पण के उपरान्त समारोह में पुष्प उत्पादकों एवं आढ़तियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा किसान जागरूकता शिविर का आयोजन होगा।


















































