नाहन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रमण के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव व जिला सिरमौर में कोरोना सक्रंमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात्री 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक नाईट कफर्यू लागु करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि रात्री कफर्यू के दौरान प्रशासन द्वारा तैनात किए गए अधिकारीयों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, निजी स्वास्थ्य संस्थानों, अग्निशामक सेवा में लगे कर्मियों, पुलिस, सैन्य, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा बलों, टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस, पेट्रोल पंप, राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे आदि पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त, सिरमौर में नो मास्क नो सर्विस निति भी लागू रहेगी। आदेशानुसार सिरमौर में किसी भी तरह के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए सात दिन पहले संबंधित उपमंडल दण्डाधिकारियों से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। होटल और रेस्तरां फिलहाल कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए खुले रहेंगे। किसी भी धार्मिक स्थल पर लंगर की अनुमति नहीं होगी। मंदिरों में तीर्थयात्रियों को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ-साथ जिला मुख्यालय नाहन का चौगान, चंबा मैदान और पांवटा साहिब के गुरुद्वारा मैदान को खेलकूद गतिविधियों के लिए आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। साथ ही सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, व्यायाम शालाएं, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जिम और मल्टीप्लेक्स, सभी सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक व अन्य सभाओं जैसे विवाह स्थलों, बैंक्वेट हॉल सहित सभी इंडोर तथा सभी खुले में आयोजित कार्यक्रमों में कोविड एसओपी के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं को मंदिरों व अन्य तीर्थ स्थानों पर में प्रसाद और नारियल आदि चढ़ाने पर भी में पाबंदी लगाई गई है। आदेशों के अनुसार जिले में सभी तरह को आपातकालीन व आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जिलावासियों से अपील की है कि वह कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें। मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करें व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज रखें।
ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को आड़े हाथ लेते हुए प्रचार और विज्ञापन वाली सरकारें बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार केवल प्रचार वाली सरकारें रह गई हैं। धरातल पर लोगों को आधारभूत सुविधाएं लोगों तक पंहुचाने में नाकाम रही है। केंद्र की गलत नीतियों से आज देश का हर वर्ग आहात हुआ है। गरीब वर्ग के लिए दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है, वहीं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार रास्ते मे ही हांफ गई है। हालत ऐसी हो गई है कि स्कूलों मे बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं, अस्पतालों में इलाज के लिए डाक्टर नहीं, जनमंच द्वारा अधिकारियों को प्रताडि़त करना ही सरकार की मंशा रही है। भाजपा की सरकारें देश व प्रदेश में विकास को लेकर जीरो और प्रचार मे हीरो हैं लेकिन अब जनता इनकी बातों मे नहीं आएगी जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में भाजपा को दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी इसका जनता अभी से मूड बना चुकी है।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय मामले एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज रियल एस्टेट विनियमन प्राधिकरण (रेरा) की वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रेरा की टीम को बधाई देते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने कार्य को गति दी है। आज लाॅंच की गई यह वेबसाइट एवं वेबपोर्टल सभी हितधारकों और प्रोमोटर्स को डिजिटल माध्यम से विभिन्न सुविधाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन समय की आवश्यकता है और इससे हमें स्मार्ट सोल्यूशन मिले, इसके लिए तकनीक का सही उपयोग इसमें किया गया है। इस वेबपोर्टल पर सभी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होने से अब हितधारकों अथवा प्रोमोटर्स को कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा। रेरा के अध्यक्ष डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने इस वेबसाइट www.hprera.nic.in में उपलब्ध सुविधा की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रेरा ने ओमिडयार नेटवर्क और प्रैक्सिल ग्लोबल अलायंस के सक्रिय मार्गदर्शन और समर्थन से राष्ट्रीय सूचना केन्द्र हिमाचल प्रदेश द्वारा यह नागरिक केन्द्रित और अनुकूल वेबपोर्टल डिजाइन और विकसित की है। रेरा का प्राथमिक उद्देश्य रियल एस्टेट परियोजनाओं की पारदर्शिता, समय पर डिलीवरी और रियल एस्टेट खरीददारों में विश्वास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यह वेबपोर्टल सभी हितधारकों जिनमें आम जनता, घर खरीददारों और आबंटियों, प्रोमोटरों और एजेंटों के लिए एक सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता केन्द्रित सुविधा प्रदान करेगा। वेबपोर्टल के चार माड्यूल हैं, जिनमें रियल एस्टेट परियोजनाओं का ऑनलाइन पंजीकरण, रियल एस्टेट एजेंट, ऑनलाइन फाइलिंग त्रैमासिक व वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और पंजीकरण से पूर्व या पश्चात् व्यथित व्यक्तियों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट शामिल है। उन्होंने बताया कि आम जनता इस वेबसाइट के माध्यम से रियल एस्टेट परियोजना के बारे में वास्तविक समय में परियोजना का स्थान और निर्माण की स्थिति, भूखण्डों, अपार्टमेंट और वाणिज्यिक इकाइयों की उपलब्धता आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकती है। इसमें परियोजना के प्रकार, कालीन व भूखण्ड क्षेत्रवार जानकारी उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति निर्देशांक जोड़कर प्रत्येक परियोजना के बारे में गूग्गल मानचित्र पर जानकारी प्राप्त कर सकता है। लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण व अधिकारियों का सम्पर्क विवरण भी वेबसाइट पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह वेबपोर्टल प्राधिकरण के कार्यालय में आए बिना रियल एस्टेट परियोजनाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा। पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। वेबसाइट प्रोमोटर को पंजीकरण के लिए उसके आवेदन को ट्रैक करने की सुविधा भी प्रदान करती है। बल्क ई-मेलिंग तथा एसएमएस सिस्टम पर उपलब्ध प्रोमोटर पंजीकरण, त्रिमाही और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट से सम्बन्धित महत्वपूर्ण निर्देश तथा क्यूपीआर व एपीआर दाखिल करने के सम्बन्धित समस्त जानकारी भी वेबसाइट के डैशबोर्ड पर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पंजीकरण के बाद प्रोमोटरों को उनकी शिकायतों तथा विभिन्न विभागों के साथ लम्बित मुद्दों के निवारण के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी। वेबपोर्टल पर रियल एस्टेट एजेंट को पंजीकृत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त इस वेबपोर्टल पर कोई भी पीडि़त व्यक्ति अथवा घर खरीददार फार्म एम में ऑनलाइन शिकायत करवा सकता है और शिकायत की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण के सभी आदेश और निर्णय आसानी से डाउनलोड भी किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2020 से अब तक रियल एस्टेट परियोजनाओं का पंजीकरण रेरा के सक्रिय हस्तक्षेप से 45 से बढ़कर 99 हो गया है। इससे पूर्व, शहरी विकास मंत्री को रेरा की ओर से अध्यक्ष डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रेरा के सदस्य बी.सी. बडालिया और एनआईसी के स्टेट इन्फोरमेटिक्स ऑफिसर अजय चाहल भी उपस्थित थे।
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के भोरंज की विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने कहा है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एचपी शिवा परियोजना राज्य के मध्यम एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो सकती है। इससे इन क्षेत्रों में बागवानी की नई क्रांति का सूत्रपात हो सकता है। किसानों और बागवानों को इस परियोजना का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। शुक्रवार को भरेड़ी में उद्यान विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कमलेश कुमारी ने कहा कि केमिकल युक्त जहरीले रसायनों, उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से हमारी जमीन में जहर घुलता जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान’ योजना आरंभ की है। इस योजना के कारण प्रदेश के हजारों किसान प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्राकृतिक खेती में आज हिमाचल प्रदेश पूरे भारत में एक मिसाल कायम कर रहा है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि चार वर्षों के दौरान क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई योजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे क्षेत्र का चहुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर कमलेश कुमारी ने एचपी शिवा परियोजना के तहत क्षेत्र के किसानों-बागवानों को फलदार पौधे भी वितरित किए। इससे पहले उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. आर.एल. संधू ने उप मुख्य सचेतक का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि एवं बागवानी के विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. सोम देव शर्मा ने उपस्थित किसानों-बागवानों को ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में बागवानी की संभावनाओं, डॉ. प्रदीप कुमार ने मशरूम की खेती, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पाटिल ने पशु पालन और कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. विपिन शर्मा ने कृषि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें नकदी फसलें और आधुनिक कृषि उपकरण भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. ऊषा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी 10 जनवरी को कुनिहार दौरे पर होंगे जिसमे सबसे पहले कोठी पँचायत के गांव हरिपुर में शिवमंदिर व हनुमान मन्दिर में माथा टेकेंगे। उसके बाद कुनिहार पँचायत के गांव बेहली में तीनों पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने पर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम आयोजक राजेश शांडिल, भोपाल कंवर व धमन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक ठीक सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल बेहली पहुंच जाएंगे जंहा वे चुनाव में सहयोग के लिए लोगों का धन्यवाद करेंगे तो वन्ही लोगो की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजको ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उस दिन सभी को भोजन की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी।
सतलुज जल विद्युत निगम लगातार कामयाबी के आयाम स्थापित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 1480 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि से एसजेवीएन ने अपने सभी विद्युत स्टेशन से वित्तीय वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में 1343 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन के पुराने रिकार्ड को पार कर लिया है। पूरे वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में दो जलविद्युत स्टेशन, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात में दो पवन विद्युत स्टेशन तथा दो सौर विद्युत स्टेशन से 8700 मिलियन यूनिट की डिजाइन एनर्जी की तुलना में एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष की केवल तीन तिमाहियों में 8321 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सब संयंत्रों की प्रत्येक गतिविधि की सूक्ष्म निगरानी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर पर पावर स्टेशनों के बेहतर रखरखाव के कारण संभव हुआ है। मशीनों के निरंतर रखरखाव से उच्चतम स्तर के निष्पादन तथा उपलब्ध पानी के बेहतर उपयोग से एसजेवीएन लगातार डिजाइन एनर्जी व उच्चतम मशीन उपलब्धता को प्राप्त करने में सक्षम रहा है। उन्होंने विद्युत उत्पादन में नए कीर्तिमान बनाने के लिए विद्युत स्टेशनों के प्रचालन व रखरखाव में कार्यरत सभी कर्मियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी कर्मियों को बधाई देकर एसजेवीएन को नई ऊंचाई पर ले जाने में टीम के अथक प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि आज कंपनी के पास 16000 मेगावाट से अधिक का पोर्टफोलियो है। एसजेवीएन की भारत के नौ राज्यों तथा दो पड़ोसी देशों नेपाल व भूटान में उपस्थिति है। एसजीवीएन ने वर्ष 2023 तक 5,000 मेगावाट की स्थापित क्षमता हासिल करने और वर्ष 2040 तक इसे बढ़ाकर 25,000 मेगावाट क्षमता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एल ड़ी चौहान ने प्रदेश सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश के कर्मियों पर लागू करने हेतु 3 जनवरी 2021 को जारी की गई अधिसूचना के तहत वेतन निर्धारण में कई खामियां होने की बात कही है। चौहान ने कहा कि प्रदेश में वेतन आयोग की सिफारिशों को पंजाब की तर्ज पर हूबहू लागू किया जाना चाहिए था जबकि अधिसूचना के साथ जारी फिटमेंट टेबल के आधार पर ऐसा नही हुआ है, क्योंकि वर्ष 2012 में पंजाब की तर्ज पर वेतन आयोग की सिफारिशों को हिमाचल प्रदेश में भी पुनः निर्धारण किया गया था। उसे इनिशियली पंजाब की तर्ज पर नही दिया गया था। उदाहरण के तौर पर जिस श्रेणी को पंजाब में 4200 ग्रेड पे दिया गया था उसका इनिशियली प्रारम्भ 16290 था जबकि हिमाचल प्रदेश में उसका इनिशियली प्रारम्भ 14500 किया गया है, जिसका खामियाजा आज छठे वेतन आयोग में भुगतना पड़ रहा है । एल ड़ी चौहान ने सरकार से मांग की कि पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों हेतु भी 15%ऑप्शन को जारी रखा जाए, इसको छुपाकर कर्मियों को गुमराह न किया जाए बल्कि इस वेतन आयोग की अधिसूचना के तहत समक्ष आ रही खामियों पर पुनर्विचार किया जाए। प्रदेश का हर कर्मचारी मानता है कि 21 प्रतिशत अंतरिम राहत वर्ष 2016 से मिलने की वजह से बेशक उनकी इच्छानुसार वेतन बढ़ौतरी नही हो सकती लेकिन, पंजाब की तर्ज पर ही तीनों ऑप्शन को जारी किया जाए व 2012 में पंजाब की तर्ज पर ही इनिशियल प्रारम्भ के तहत वेतन निर्धारण किया जाए। चौहान ने मुख्यमंत्री से मांग रखी है कि प्रदेश के कर्मियों को मिल रहे पुराने भत्तों को इस वेतन आयोग में दोगुना किया जाए तथा 4-9-14 वेतन वृद्धि सहित तकनीकी श्रेणियों की ग्रेडेशन को जारी रखा जाए।
पुलिस चौकी डाडा सीबा के अंतर्गत पंचायत रोडी़ कोडी़ में 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के कमरे मे पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र प्यार चंद, पंचायत रोडी़ कोडी़, तहसील डाडासीबा के रुप मे हुई है। विपन कुमार ने फन्दा लगाकर जान क्यो दी इस बात का खुलासा खैर पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन बताया जा रहा है कि विपन कुमार गुरुवार रात अपने कमरे में टीवी लगा कर सो गया था। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी और कमरे में टीवी चल रहा था तो सुबह किसी ने देखा कि कमरे की खिड़की खुली है जिस पर पैर तले जमीन खिसक गई। विपन कुमार पंखे से लटका था और दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी और विपन कुमार ने पंखे के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार विपन कुमार ट्रैक्टर ड्राइवर था और ड्राइवरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है जिनमे एक बच्चे की उम्र 4 साल और दूसरे की 3 साल है। उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें सुबह विपन कुमार के छोटे भाई का फोन आया था कि मेरे बड़े भाई ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मैंने तुरंत डाडा सीबा पुलिस चौकी को सूचित किया और मौके पर डाडा सीबा पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और डैड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। पुलिस उक्त मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
शुक्रवार सुबह 7 बजे ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। HP08A 5188 कार में दो व्यक्ति सवार थे जिनमें एक कि मौक़े पर ही मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान राजेश (33) नेरवा के रूप में हुई है। राकेश कुमार (39) घायल हो गया है। जिसको ईलाज के लिए नेरवा लाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है।
गायक प्रिया शेखावत का दूसरा हिमाचली गाना जनवरी माह में रिलीज होगा। तेरा हस्सा गीत मुम्बई में रहने वाली प्रिया ने गाया है और इसमें हिमाचल के बिलासपुर से संबंध रखने वाले मॉडल श्याम भी नजर आएंगे। मूल रूप से कांगड़ा की रहने वाली प्रिया का पहला गाना मिठियां मिठियां गल्लां आ चुका है और अब उनका दूसरा हिमाचली गाना रिलीज होने को है। उन्होंने बताया कि वे 20 वर्षों से मुम्बई में रहे रही हैं और इन वर्षों में वे 3 फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पिता दुर्गा दास कौशल आर्मी में थे और उसके ससुर नरेंद्र सिंह शेखावत आर्मी में कर्नल थे।
ज्वालामुखी सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का मामला चर्चा में है। 12 साल की सेवा के बाद उनके पास कार्य करने का कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन आम आदमी पार्टी उन्हें उम्मीद की किरण दे रही है। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया है और उन्होंने एक दिन ज्वालामुखी में भूख हड़ताल की थी। आम आदमी पार्टी पिछले 4-5 महीने से इन लोगों का समर्थन कर रही है। इस संबंध में उन्होंने ज्वालामुखी के नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक रमेश धवाला को ज्ञापननुमा पत्र दिया। विकास धीमान अध्यक्ष ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र आम आदमी पार्टी ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय भूमि पर अपना दावा जताने और गलवान घाटी में चीन द्वारा कथित तौर पर झंडा फहराये जाने की खबरों पर भारत सरकार को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि देशवासी हकीकत से परिचित हो सकें। यह बात कांग्रेसी नेता सुरिन्दर मनकोटिया ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों का शौर्य बेमिसाल है और भारतीय सैनिकों के पराक्रम के चलते हमारे देश की सीमाएं महफूज हैं लेकिन जिस तरह चीन पिछले लंबे समय से लगातार भारतीय भूमि पर दावा जताने और सीमाओं का अतिक्रमण करने की कोशिशों में जुटा है, उसके लिए भारत सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। मनकोटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन के दावे पर सफाई देने के लिए भारत सरकार का कोई मंत्री आगे नहीं आया है और उल्टा विपक्ष पर चीन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाकर भारत सरकार पल्ला झाड़ रही है। मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरहदें भी चीन की सीमाओं के साथ सटी हैं और सीमाओं पर चीन की लगातार उकसावे वाली कार्रवाईयों के चलते हिमाचल की जनता भी आशंकित है। बीजेपी सरकार इस मामले पर सच बताने की बजाय इधर-उधर के बेतुके तर्क एक एजेंडे के तहत दे रही है। मनकोटिया ने कहा कि इस पूरे मामले पर राहुल गांधी के ट्विट पर बौखलाई सरकार ने अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विपक्ष को ही आरोपित करने मे जुट गई है। इस पूरे मामले में केंद्रीय नेतृत्व की कमजोरी साफ झलकती है।
स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह 9 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंर्तगत क्षयरोग उनमूलन के लिए क्षय रोग पर्यवेक्षक अनिल राणा, स्वास्थय शिक्षक लीला शर्मा की टीम ज्वालामुखी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों मेें जाकर प्रधान उपप्रधान सचिव वार्ड पंच बीडीसी सदस्य को 75वां आजादी अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जागरुक करेगी। कथोग पंचायत भवन मेें स्वास्थय विभाग की टीम ने जनप्रतिनिधियों को जागरुक करते हुए उन्हे बताया कि अपने पंचायत में क्षयरोग से पीडित ईलाज ले रहे मरीजों की सूची की जानकारी रखें और इन मरीजों को प्रोत्साहित करते हुए क्षय रोग के सफल ईलाज की जानकारियां दें। मरीजों को यह जानकारी भी दें कि सामाजिक कुरितियों से बाहर निकल कर जागरुक बने और अपना सफल ईलाज करवाऐं इस रोग की जांच व ईलाज पूर्ण रुप से प्रत्येक सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। जनप्रतिनिधियों को स्वास्थय क्षयरोग पर्यवेक्षक अनिल राणा ने यह भी जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति जिसमें टीबी के लक्ष्ण हैं। उस व्यक्ति को अस्पताल में जांच के लिए प्रेरित करते हुए यदि क्षय रोग पाया जाता है तो उस जनप्रतिनिधि को पांच सौ रुपए सरकार द्वारा दिए जाएगें। इसके अलावा क्षय रोग से पीडित रोगी को ईलाज के दौरान पोषण योजना के तहत हर महीने पांच सौ रुपए दिए जाते हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि या कोई भी गांव का व्यक्ति यदि क्षयरोग पीडित के सफल ईलाज के लिए अस्पताल द्वारा दी गई दवाई को नियमित खिलाते हुए ठिक करवाने तक अपनी जिम्मेदारी निभाता है तो सरकार द्वारा एक हजार की राशी उसे दी जाएगी। कोई भी पंचायत हैल्थ सैनिटेशन कमेटी के माध्यम से चाहे तो क्षयरोग के रोगियों को पंचायत की ओर से पोषण योजना के अलावा सहायता भी कर सकते हैं। सरकार का उदेश्य केवल मात्र इतना है कि टीबी हारेगा और देश जीतेगा। 75वां आजादी अमृतमहोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भविष्य में जो पंचायतें क्षयरोग मुक्त होंगी उनको सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बबली देवी पत्नी कृष्ण कुमार जीजल निवासी डाकघर अधवानी, त० व थाना ज्वालामुखी जोकि देहरा में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। उपरोक्त महिला के घर की पिछली दीवार पर आज पाकिस्तान के गुब्बारे पाए गए हैं। जिसमें "आई लव पाकिस्तान" भी लिखा पाया गया है। जिसकी सूचना स्वयं बबली देवी ने स्थानीय पुलिस को दी है।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत शरारती तत्वों द्वारा पवन शर्मा पुत्र हरिया राम, सुशील कुमार पुत्र बेली राम व हरीश सपुत्र चुहडू राम, गांव व डाकघर सुंधगल के कुल 5 घास के लगाए कुन्नू जलाकर राख कर दिए व स्थानीय बीडीसी द्वारा लगाए 2 सरकारी बेंच तोड़ने का नुकसान किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना ज्वालमुखी पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शिकायतकर्त्ता हरीश कुमार सपुत्र चुहडू राम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके ही गांव सुधांगल के अंकित कुमार ने उसके तीन घास के कुन्नू जलाकर राख किये व इसके अलावा 2 अन्य पड़ोसियों के घास के कुन्नू जलाए व 2 सरकारी सीमेंट के बेंच उपरोक्त व्यक्ति द्वारा तोड़े गए व उन्हें उपरोक्त व्यक्ति द्वारा आर्थिक नुकसान पहुँचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।
गरली, परागपुर, ढलियारा, नलेटी, बीहण, चनौर, चामुक्खा, कलोहा, डाडासिबा के वीरेंद्र कुमार, बिशंबर नाथ, विनय शर्मा, करमचंद, सुरेश कुमार, दीवान चंद, राजेंद्र कुमार, सुशील कुमार, रूपलाल व करतार सिंह आदि लोगों का एक बडा प्रतिनिधिमंडल गुरुवार दौपहर बाद शिमला मे प्रदेश उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मिला और उन्हे रात्रि बस सुविधा के लिए एक मांग पत्र सौपते हुए जल्दी कारवाई की बात कही। इस दौरान उन्होंने प्रदेश उद्योग एवं परिवहन मंत्री को अपना दुखडा बताते हुए कहा कि हम सभी शिमला सब्जी मंडी लोअर बाजार आदि इलाको में काम करते हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि उपरोक्त स्थान के लिए यानि गृह क्षेत्र हेतु रात्रि बस सुविधा के लिए कोई भी सरकारी बस की नहीं है। लिहाज़ा जब भी हमे रात को कलोहा गरली परागपुर नैैहरनपुखर डाडासिबा आदि के लिए जाना हो तो हमे नादौन तक ही बस सुविधा मिलती है। वहा से अपने घर तक महंगे दामो मे रात को टैक्सी करनी पढती है। इस दौरान उक्त लोगो ने परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से शिमला से डाडा सीबा वाया परागपुर के लिए रात को 8:45 से 9:30 बजे तक सरकारी बस चलाने की मांग इसमें शामिल रहे ।
जयसिंहपुर : (नरेंद्र डोगरा) राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में कोविड-19 से बचाव के लिए संस्थान के प्राचार्या मीना गुलेरिया की निगरानी में विशेष टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस 'टीकाकरण शिविर' का संचालन सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र लंबागांव से आयी एक मेडिकल टीम ने किया। इस टीकाकरण शिविर में संस्थान के 15 से 18 आयु वर्ग के अन्तर्गत आने वाले कुल 95 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। उपरोक्त 'टीकाकरण शिविर का समन्वय संगीता शर्मा व्याख्याता (गणित) द्वारा किया गया। इस विशेष टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए संस्थान के प्राचार्या द्वारा बीएमओ थुरल के.एल. कपूर और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र लंबागांव से आई मेडिकल टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया।
रिकांगपिओ : (समर नेगी) जिला दण्डाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण किन्नौर के अध्यक्ष आबिद हुसैन सादिक ने वीरवार को कोरोना के बढते मामलों के मध्यनजर आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत जिले में “नो मास्क नो सर्विस" नियम लागू किया गया है। जिले में रात्री 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक रात्रि र्क्फयु लागू रहेगा। अधिसूचना अनुसार जिले में सभी विवाह आयोजन स्थलों/वेंकेट हाल सभी सामाजिक/शैक्षणिक/खेल/मनोरजन/सांस्कृतिक/राजनितिक/धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेगें और इस दौरान कोविड सुरक्षा प्रोटोकाल को अपनाना आवश्यक होगा। आयोजकों को इस तरह के आयोजनों के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकरी से आयोजन के कम से कम एक सप्ताह पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक होगी । होटल व रेस्टोरेंट खुले रहेगे पंरन्तु इन्हें कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा। जिले में सभी सिनेमा हाल/मल्टी पलैक्स/खेल परिसर/स्टेडियम/सविमिंग पूल/जिम आगामी आदेशों तक बद रहेगें। धार्मिक स्थलो व पूजा स्थलों पर लंगर लगाने की मनाही की है।अधिसूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक किन्नौर, सम्बन्धित उप-मण्डलाधिकरी व सम्बन्धित पंचायती राज संस्थाओं को इन आदेशो की अनुपालना सुनिश्चित बनाना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए है। उल्लघंन करने वालो के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 व आई0पी0सी0 की धारा 188, 269 तथा 270 के तहत कारवाही अमल में लाई जाएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने बताया कि एनएसएस का सात दिवसीय कैंप 7 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवियों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएगी तथा विभिन्न रिसोर्स पर्सन के द्वारा बहुमूल्य जानकारी प्रदान करवाई जाएगी।
बागा में प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सालय को खोलने की कैबिनेट की मंजूरी पर मांगल, बेरल व बागा (करोग) पंचायतों के लोगों, महिला मंडलों, युवक मंडल और मांगल विकास परिषद ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल व अर्की के भाजपा नेता रतन सिंह पाल का धन्यवाद व्यक्त किया है। आभार जताने वालों में भाजपा मंडल अर्की के सचिव धनीराम चौहान, अजीत सिंह सेन, उर्मिला रघुवंशी,सीताराम गर्ग, मस्तराम चौहान, बृजलाल चौहान, प्रेम लाल चौहान, लालमन चौहान,दितु राम ठाकुर, दयानंद शर्मा, बृजलाल चौहान, प्रताप चौहान,हेमराज चौहान,मस्त राम चौहान, विमला शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य नेताओ का आभार जताया है।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह मंडी के सेरी मंच पर पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को मुख्यातिथि प्रातः पौने 11 बजे संकन गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रातः 11ः02 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। समारोह में विभिन्न नाट्य दल सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, एएसपी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और एसआईडीसी के प्रबन्ध निदेशक राकेश प्रजापति द्वारा कोरोना वायरस की सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के लिए 21 लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के अन्तर्गत विशेष नशा निवारण हेल्पलाइन का शुभारम्भ किया। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य ड्रग्स पर निर्भर हो चुके मरीजों और ड्रग्स प्रभावितों के माता-पिता/अभिभावकों का जरूरी मार्गदर्शन करना और उन्हें परामर्श मुहैया करवाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारम्भ किया, जिसमें बोर्ड के विजन और भविष्य में प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों की जानकारी दी गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हेल्पलाइन नशे पर निर्भर हो चुके मरीजों या उनके माता-पिता को शिमला में ‘हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड’ और स्टेट मेंटल हेल्थ अथाॅरिटी’ के नोडल अधिकारियों से जोड़ेगी। यहां उन्हें शुरूआती परामर्श/मार्गदर्शन मिलेगा। इसके बाद अगर आवश्यकता महसूस हुई तो मरीजों को साइकायट्रिक इलाज की सुविधा वाले निकटतम अस्पताल/मेडिकल काॅलेज/‘इंटिग्रेटेड रीहैबलिटेशन एंड काऊंसलिंग सेंटर्स’ भेजा जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बहुआयामी समस्या को उन्होंने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अंतर्राज्यीय मुख्यमंत्री स्तर की वार्ता में उठाया और एक कार्य योजना भी बनाई।
कुल्लू तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नलाहच में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आए हैं। पंचायत के तहत अन्य क्षेत्रों में कोरोन संक्रमण के अधिक फैलने से रोकने के दृष्टिगत उपमंडल दंडाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत नलाहच के अंतर्गत बबेली के पास राष्ट्रीय राज मार्ग, पब्लिक मार्ग को छोडकर संपूर्ण बबेली स्थित द्वितीय बटालियन आईटीबीपी कैंप को माइक्रो कंटेनमैंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कंटेनमैंट जोन में किसी व्यक्ति अथवा वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, कंटेनमेंट योजना, आवश्यक सेवाएं व मेडिकल इमरजेंसी में तैनात वाहनों अथवा कर्मियों के लिए आवाजाही की छूट रहेगी। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की होम डिलीवरी की जाएगी।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ.अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए 7 जनवरी को 12 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता, कठवार, भरोग बनेड़ी, पल्होड़ी, रामपुर घाट, कोलर, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब, डीपीएस शिवपुर, जेपीएस रामपुर घाट, राजकीय माध्यमिक पाठशाला इंडोली कफोटा, पोल. कॉलेज रामपुर भारापुर इन सभी स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
भाजपा प्रदेश चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश ने संयुक्त रूप से कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफले को रोकने की घटना के उपरांत एक शव यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रांत के महामंत्री रामवीर भट्टी न की उनके साथ चंडीगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित रहे। शव यात्रा चौड़ा मैदान से विधान सभा तक चली जहाँ कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के शव को अग्नि दी। चंडीगढ़ प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि कल पंजाब में नरेंद्र मोदी के काफिले को रोका गया वह चन्नी सरकार की एक बड़ी साजिश थी, यह पूरी योजना राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी नही चुहन्नी है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनलोकप्रियता से डर गए थे। यह पहली बार हुआ है कि देश के किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक सरकार द्वारा चूक हुई है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री को सुरक्षा देना प्रदेश की सरकार का ज़िम्मा होता है और यह जिम्मेदारी निभाने में पंजाब सरकार चूक गयी है। अब चन्नी मुख्यमंत्री के रूप में अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहे है। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश सचिव पायल वैद्या, प्रदेश सेह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, महापौर सत्या कौंडल, नगर निगम शिमला के महापौर उपस्थित रहे।
धर्मशाला। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कांगड़ा में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट कोरोना-19 से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन एक्ट, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में रात 10 बजे सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फयू रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला में ‘‘नो मास्क-नो सर्विस’’ पॉलिसी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्फयू के दौरान छूट वाली श्रेणी के लोगों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति या वाहन को आवाजाही को अनुमति नही होगी। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल इत्यादि में इंडोर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति होगी। सभी तरह के सार्वजनिक, धार्मिक, खेल, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में 50 फीसदी आक्युपेंसी के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवानी होगी। उन्होंने कहा कि इंडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, लंगर इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों में लंगर का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी एक क्लस्टर में कोविड के मामले पाये जाने पर कनटेनमैंट जोन बनाने तथा कोविड दिशा निर्देशों की अनुपालना को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कान्टेक्ट टेªसिंग सुनिश्चित की जाएगी। इन श्रेणियों को मिलेगी रात्रि कर्फयू से छूट डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि आवश्यक वस्तएं जैसे दूध, सब्जियों की सप्लाई वाली गाड़ियों, फायर, एंबुलेस, शव वाहन आदि को कर्फयू से छूट दी गई है। उन्होनंे कहा कि निजी अस्पताल, फार्मेसी ओर स्वास्थ्य सम्बन्धी निर्माण इकाईयों तथा इसके परिवहन में लगे वाहनों तथा खाद्य प्रसंकरण इकाईयों को भी रात्रि कर्फयू मे छूट प्राप्त होगी। आपात स्थिति में अस्पताल जाने वाले व्यक्ति, पैट्रोल पम्प, एलपीजी गैस स्टेशन, तेल एजेंसिंया, गोदाम तथा इनकी ट्रांस्पोर्टेशन, पुलिस, मिल्ट्री, पैरा मिल्ट्री व अन्य सुरक्षा बल जो राज्य तथा केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत हों, डियूटी के दौरान निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान में कार्यरत व्यक्तियों सहित स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी/आपातकालीन डियूटी पर तैनात व्यक्ति, कोविड-19 से सम्बन्धित डयूटी में लगे सरकारी तथा अर्ध सरकारी कर्मचारियों को छूट, मान्यता प्राप्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संवाददाता और समाचार पत्र की आपूर्ति श्रृंखला में शामिल व्यक्ति व वाहन, डियूटी के दौरान बिजली, पानी, नगरपालिका और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में शामिल अधिकारी, दूरसंचार ऑपरेटर और उनकी नामित एजेंसियां, एफसीआई और राज्य के खाद्य डिपूओं पर राशन की लोडिंग और अनलोडिंग, एटीएम, शवदाह, श्मशान, कब्रिस्तान, ताबूत बनाने वालों सहित अंतिम संस्कार, दाह संस्कार, दफन, कब्रिस्तान और सम्बन्धित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को छूट होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा, समस्त उपमंडलाधिकारी कांगड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा एवं आम जनता द्वारा इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चिित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51-60 के तहत कानूनी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। जिला दंडाधिकारी डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपदा प्रबधन अधिनियम 2005 की धारा 28 और 34 क तहत उपमंडल स्तरीय निरीक्षण कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित उपमंडल मजिस्टेªट इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे और पुलिस उप अधीक्षक, खंड विकास अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी इस कमेटी के सदसय होंगे।
सोलन। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज यहां विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला के इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन व वीवीपीएटी मशीन भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एवं सभी की सन्तुष्टि उपरान्त उक्त को पुनः मुहरबंद कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति में यह निरीक्षण किया गया।भाजपा के धर्मेन्द्र ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, सीपीआई सोलन के अनूप पराशर, उपमण्डलाधिकारी अजय कुमार यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी तथा तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर इस अवसर पर उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आज यहां आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव ने की। अजय कुमार यादव ने कहा कि युवा वर्ग का देश के विकास में अहम योगदान होता है। युवा वर्ग को जागरूक करना ही इस तरह के कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर युवा वर्ग को इस तरह के आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी सकारात्मक ऊर्जा से देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को महात्मा गांधी द्वारा बताए गए अंहिसा के मार्ग को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। युवाओं को संगठित करने में नेहरू युवा केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सहायक रहे शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम में युवक मण्डल बोहली, कण्डाघाट, सोलन के प्रशिक्षण केन्द्रों के युवाओं सहित पांचों विकास खण्डों के युवक मण्डलों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सचिव मनीष तोमर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा करियर के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्वयंसेवी संस्था के अभिषेक तनेजा ने जल बचाओ तथा ‘कैच दि रेन’ एवं फिलफोर्ट फोरम की उप प्रधान सुनीता ने ‘युवाओं की अपेक्षा’ विषय पर सारगर्भित चर्चा की। नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। नेहरू युवा केन्द्र के लेखाधिकारी लेखराज कौशिक ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न युवक मण्डलों के लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज वर्चुअल माध्यम से चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा, नागरिक अस्पताल चुआरी, चम्बा, दीन दयाल उपाध्याय शिमला, कमला नेहरू अस्पताल शिमला, क्षेत्रीय अस्पताल रामपुर और नागरिक अस्पताल रोहड़ू में 6.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छः पीएसए संयंत्रों का लोकार्पण किया। इन छः संयंत्रों में से पांच पीएम केयर्ज के माध्यम से और एक सीएसआर के माध्यम से स्थापित किया गया है। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की लागत से दो सीटी स्कैन मशीनों का भी लोकार्पण किया। इनमें से एक सीटी स्कैन मशीन सिरमौर जिला के नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में और दूसरी चम्बा जिला के चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित हैं। दोनों मशीनों में 128 स्लाइस है, जिससे अधिक तीव्रता से बीमारी का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आधुनिक तकनीकयुक्त डिजिटल एक्स-रे मशीन का भी उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षय रोग के उन्मूलन के लिए तत्परता से कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य में सीबी नेट मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के मरीजों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त उपचार की अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश मेें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण शीघ्रता से पूर्ण करेगा और इस उपलब्धि को हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि चिन्ता का विषय है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि आज भी रोकथाम उपचार से बेहतर है। प्रदेश सरकार ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कुछ प्रतिबन्ध लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति से भलीभांति परिचित है और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए तैयार है।
धर्मशाला। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रदीप कुमार ने आज यहां जानकारी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ज़िला में कोई भी व्यक्ति निजी वाहन को टैक्सी के रूप में प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता है तो उसके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी वाहन के टैक्सी के रूप में प्रयोग पर निगरानी रखने के लिए समय-समय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर, 2021 के बाद से अब तक कांगड़ा जिला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (उड़नदस्ता) द्वारा 58 निजी वाहनों का चालान किया गया है और उनसे 3,21,000 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किया गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को अपना 57वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के असवर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह पर केक काटे गए। खुद मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर के परिसर में इस मौके पर सराजी नाटी डाली। मुख्यमंत्री के साथ धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी लोकनृत्य किया। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम के सरकारी आवास ओकओवर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विकास खण्ड कुनिहार के राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनोल,गांव खाड़ी की छात्रा मनीषा कुमारी ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण कर अपने माता-पिता, गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया है। मनीषा के पिता हरदयाल व माता सन्तोष ने बताया कि उन्हें अपनी बच्ची पर गर्व है जिसने कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर नवोदय विद्यालय कुनिहार की प्रवेश परीक्षा पास की है।
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की बैठक नए वेतन आयोग को लेकर आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेश राणा ने की। संघ के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ वेतन आयोग की सिफारिशों से खासा नाखुश उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमें वादा किया था कि हमारे नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस को पंजाब की तर्ज पर कम नहीं किया जाएगा। लेकिन उसे अब उसी तर्ज पर 25% से कम कर कर 20% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के चिकित्सकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। संघ के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि बरसों तक हमारे चिकित्सकों की कोई तरक्की समय अनुसार नहीं हो रही है। बहुत से ब्लॉक में बीएमओ के पद खाली पड़े हुए हैं, बरसों से चिकित्सक अपनी तरक्की की राह देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के समय चिकित्सकों को इंसेंटिव भत्ता देने की बात भी कही थी लेकिन आज तक किसी भी तरह का कोविड भत्ता मेडिकल ऑफिसर्स को नहीं दिया गया। संघ का कहना है कि यदि समय रहते उनकी मांगो को नहीं माना गया तो मज़बूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ चांदनी राठौर, कांगड़ा के महासचिव डॉ सनी धीमान, मंडी के महासचिव डॉ विकास ठाकुर, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ निशांत ठाकुर, मंडी महासचिव डॉ विजय राय, आरडीए नेरचौक प्रधान डॉ विशाल जमवाल, आरडीए महासचिव टांडा डॉ मनोज ठाकुर, डॉक्टर जयंत ठाकुर हमीरपुर सचिव, डॉ मोहित डोगरा शिमला, डॉक्टर घनश्याम वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, डॉ प्रवीण चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
किन्नौर: उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बुधवार को बर्फबारी व कड़ाके की सर्दी के बीच क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से एक सचल चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि यह सचल चिकित्सा वाहन अनेक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है तथा जिले के लोगों विशेषकर दूर-दराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके घर द्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में वरदान साबित होगी। आबिद हुसैन ने कहा कि इस सचल चिकित्सा वाहन में जहां रोगियों को उनके घर द्वार के निकट विशेषज्ञ चिकित्सा जांच व विभिन्न टेस्ट करवाने की सुविधा होगी। वहीं, मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि वाहन में आपदा के समय उपयोग होने वाले सभी औजार भी उपलब्ध करवाए गए हैं। वाहन के अंदर एक प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जहां विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय टेस्ट उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह वाहन जिले के ऐसे दूर-दराज क्षेत्रों जहां पर चिकित्सा संस्थान व चिकित्सक नहीं है उनके घर द्वार के निकट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इस सकल चिकित्सा वाहन में लोगों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए टेलीविजन भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोगों को टेलीविजन स्क्रीन पर विभिन्न रोगों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि यह सचल वाहन सीएसआर के तहत कोलगेट एंड पामोलिव लिमिटेड नालागढ़ द्वारा प्रदान किया गया है. उन्होंने सचल चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने के लिए कोलगेट एंड पामोलिव लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला वासी विशेषकर जिले के दूर-दारज क्षेत्र के लोग इस से लाभान्वित होंगे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने उपायुक्त किन्नौर का सीएसआर के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ को सचल चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवानी आरम्भ कर दी जाएगी, ऐसे में लोगों को जांच के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में नहीं आना पडे़गा।
जुब्बल कोटखाई : (ब्यूरो) भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से बाग़वानी की उत्पादन लागत लगातार बढ़ती जा रहीं हैं और दूसरी ओर एचपीएमसी बागवानों की मज़बूरी का फ़ायदा उठाकर MIS के भुगतान के नाम पर खाद, कीटनाशक-फफूंदनाशक और अन्य कृषि उपकरणों को किसानों को अप्रत्याशित दरों पर विक्रय कर शोषण कर रहीं हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी एक ब्यान में कहीं। उन्होंने कहा कि बैमौसमी बर्फ़बारी और ओलावृष्टि से अधिकतर बाग़वानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा जिसके चलते इस वर्ष एचपीएमसी को MIS के तहत ₹69.55 करोड़ रुपए का सेब बेचा गया। रोहित ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार 2022 तक बाग़वानों-किसानों की आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई थी जबकि गत चार वर्षों में खाद, कीटनाशक-फफूंदनाशक दवाईयों में बढ़ोतरी के साथ-2 अनुदान भी बंद कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि बाग़वानी में उपयोग होने वाली कैल्शियम नाइट्रेट जिसका मूल्य गत वर्ष एचपीएमसी ने ₹1145 रुपए प्रति 25 किलोग्राम निर्धारित था उसमें एचपीएमसी इस वर्ष ₹643 रुपए की वृद्धि कर ₹1788 में बेच रही हैं जबकि बाज़ार में यही खाद ₹1150 रुपए में उपलब्ध हैं। 20 लीटर टीएसओ जो कि पिछले साल एचपीएमसी के स्टोर में ₹2180 रुपए में बेचा गया। उसमें ₹470 की बढ़ोतरी कर ₹2650 रुपए बाग़वानों से वसूले जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि स्प्रे मशीन GX80 को बाज़ार से महँगी दर पर बेचा जा रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार एचपीएमसी ने विभिन्न कीटनाशक-फफूंदनाशक दवाइयों में पिछले वर्ष के मुकाबले 5% से 10% प्रतिशत की वृद्वि की हैं। भाजपा सरकार के बाग़वानों के प्रति उदासीन रवैया के चलते बाग़वानी और कृषि लागत मूल्य पर 25 से 30% प्रतिशत वृद्धि हो गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि बाग़वान कठिन आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जहां सरकार सस्ती दरों पर किसानो-बाग़वानों को खाद व उपकरण उपलब्ध करवाती हैं वहीं सरकारी उपक्रम एचपीएमसी बाज़ार के मूल्यों से भी अधिक दाम किसानों-बाग़वानों से वसूल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार MIS की लम्बित राशि को आय का साधन बना कर बाग़वानों का शोषण कर रहीं हैं। रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एचपीएमसी द्वारा खाद, फफूंदनाशक-कीटनाशक व उपकरणों का विक्रय कर बाग़वानों से मनमाने तरीक़े से की जा रही वसूली पर रोक लगाने के लिए तुरन्त हस्तक्षेप की मांग की हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को बाग़वानों की MIS के तहत वर्ष 2020 और 2021 की बकाया राशि ज़ारी करने की भी मांग की हैं।
लडभड़ोल: आयुष विभाग दिल्ली में डायरेक्टर पद पर कार्यरत लडभड़ोल के पैतृक निवासी, डॉ वीरेंदर शर्मा एम.डी (मेडिसिन) गोल्ड मेडलिस्ट, वीरवार को एक स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यक्रम में दूरदर्शन पर बच्चों की बीमारियों से सम्बन्धित चर्चा को लेकर लाइव उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 6 जनवरी, वीरवार शाम 4 बजे डी.डी उर्दू पर प्रसारित होगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान के निदेशक भी मौजूद रहेंगे। लाइव कार्यक्रम के दौरान दर्शक अपने बच्चों की बीमारियों से सम्बंधित समस्याओं का हल फ़ोन पर भी पूछ सकते हैं।लडभड़ोल गांव में जन्मे व शिक्षा ग्रहण कर चुके डॉ वीरेंदर शर्मा दिल्ली में भारतीय चिकित्सा पद्धति के निदेशक के रूप में कार्यरत है। क्षेत्र के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि लडभड़ोल से संबधं रखने वाले डॉ वीरेंद्र शर्मा नेशनल टेलिविज़न पर लाइव कार्यक्रम करेंगें।डॉ शर्मा का यह कार्यक्रम एयरटेल के चैनल नंबर 626, टाटा स्काई के चैनल 119, डिश टीवी के चैनल 213, रिलायंस डिजिटल के चैनल 971 व डेन के चैनल 799 पर शाम 4 बजे लाइव प्रसारित होगा। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम को यूट्यूब के डी.डी उर्दू चैनल पर भी देखा जा सकता है।
रामपुर बुशहर : (अरुष शर्मा) हिमाचल परिवहन निगम की एक बस कुमार सेन थाना के अंतर्गत लुहरी सुन्नी मार्ग पर स्किट होकर सड़क से बाहर हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई l गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे ही लटक गई l जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार निगम के रिकांगपिओ डिपो की बस नंबर एचपी 25A -1883 जो रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही थी। लुहरी- सुन्नी मार्ग पर चोडली में बस के पीछेले पटे टूट जाने से बस सड़क से स्किड कर लटक गई l बर्फ के कारण नारकंडा मार्ग बंद होने के कारण यह बस बाय सुन्नी जा रही थी l सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित है किसी को भी कोई चोट नही आई l
जयसिंहपुर : (नरेंदर) उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी के प्रागंण में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सोजन्य से कोसरी में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लंबागांव खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल युवक मंडल कोसरी द्वारा 8 जनवरी से 9 जनवरी 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मे यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रसाकशी, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, दौड़ के साथ वाॅलीबॉल प्रतियोगीता करवाई जाएगी। वॉलीबाल विजेता को 3100 रूपए और ट्रॉफि दे कर सम्मानित किया जाएगा। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल युवक मंडल के प्रधान विनोद टंडन ने युवावर्ग से अपील की है कि इस प्रतियोगीता मे बढ़चढ़ कर हिस्सा और भागेदारी सुनिश्चित् करे।
सोलन: दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौडी के गांव डुगली में दो मवेशी खाने आग में जल कर बुरी तरह तबाह हो गए। इसको लेकर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट ने पटवारी को मौके का जायजा लेने के बाद हुए नुकसान की रिपार्ट तैयार करने के आदेश किए है।पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने आग लगने की सूचना एसडीएम अर्की व थाना दाड़लाघाट व बीडीओ कुनिहार को कर दी है। जबकि आग लगने से गौशाला के कमरों में मवेशियों को रखा घास,चारा व घरेलू समान जलकर पूर्णतया राख हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना मंगलवार को सांयकाल की है। जैसे ही आग ने अपना रौद्र रूप धारण किया। वैसे ही वहां अफरा तफरी मचने व घर वालों की आवाज सुनने के बाद लोग वहां एकत्रित हो गए थे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इतने में गोशाला जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार रौडी के साथ लगते गांव डुगली निवासी संतराम पुत्र बजीरू राम व रोशन लाल पुत्र संतलाल की गऊशालाएं में अचानक आग लग गई। इससे गांव में भी अफरातफरी मच गई आग इतनी भयंकर थी कि गोशाला में रखा समान पूरी तरह राख हो गया। गनीमत यह रही की उनके अंदर बंधे पशुओं को समय से पहले बाहर निकाल लिया लेकिन फिर भी गौशाला में रखे सामान तथा साथ लगते स्टोर में रखे अनाज का काफी नुकसान हो गया।पंचायत प्रधान रीना शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना एसडीएम अर्की व पुलिस थाना दाड़लाघाट सहित बीडीओ कुनिहार को दे दी है।उन्होंने बताया कि यह गांव सड़क से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है,अगर डुगली में सड़क मार्ग की सुविधा होती तो अग्निशमन कर्मियों द्वारा समय रहते घटनास्थल में पहुंच कर बचाव कार्य किया जा सकता था,उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया जिस कारण उक्त व्यक्ति को गोशाला में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग कि है कि उक्त प्रभावितों को यथासंभव सहायता करके नुकसान की भरपाई की जाए व जल्द से जल्द गांव डुगली में सड़क मार्ग का निर्माण करवाकर इस समस्या से निजात दिलवाने में सहायता की जाए।उन्होंने फौरी तौर पर दोनों प्रभावितों को ₹5100 की राशि अपनी ओर से राहत स्वरुप दी।पटवारी हल्का ज्योति कश्यप ने मौके पर पहुंचकर दोनों प्रभावितों के नुकसान का जायजा लिया।पटवारी हल्का के अनुसार दोनों प्रभावित लोगों के घास के दो टोके,मवेशीखाने में रखा पशुओं का स्टोर किया गया चारा तथा स्टोर में रखा गया अनाज जलकर राख हो गया है इस तरह दोनों लोगों का ₹283000 नुकसान का आकलन किया गया है।उधर,उप तहसील दाड़लाघाट के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसडीएम अर्की के आदेशानुसार आज गांव डुगली में पटवारी द्वारा मौके का जायजा लिया गया। जिस पर नायब तहसीलदार दाड़लाघाट ने पटवारी को जल्द से जल्द हुए नुकसान का आंकलन करके रिपार्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए है,ताकि पीड़ित व्यक्ति को हुए नुकसान की सहायता दिलाई जा सके। पंचायत प्रधान रीना शर्मा,उप प्रधान जीतराम बिट्टू तथा वार्ड सदस्य कृष्णा देवी मौके पर मौजूद रहे।
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं सीपीएस ठाकुर सोहनलाल की अध्यक्षता में 11 परिवार के सदस्यों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, उन्होंने बताया कि अब लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर लोगों का भरोसा भाजपा से बिल्कुल उठ चुका है क्योंकि भाजपा ने इन 4 सालों में झूठे वादे करके और गुमराह करके जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है, उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में जुड़ चुकी है , यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है जिसमें हर बूथ पर युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं जो कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अच्छे संकेत है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और आज स्थिति यह है कि हर वर्ग के लोग सड़कों पर उतर कर अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार काबू पाने के लिए असमर्थ नजर आ रही है, इस सरकार मे अधिकारी और कर्मचारी नेताओं के दबाव में काम करने को मजबूर हो गए है जो कि एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं, उन्होंने कहा की जयराम सरकार अपने 4 साल से ज्यादा कार्यकाल में अभी तक बिल्कुल विफल साबित हुई है और इनकी जनविरोधी नीतियों को देखते हुए जनता भी अब बदलाव के मूड में है।
कंडाघाट : (रितु हांडा) विकासखंड कंडाघाट के 26 प्रधानों ने प्रधान परिषद का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान परिषद का अध्यक्ष हरीश चंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत ममलीग को चुना गया। इसी के साथ धर्म दत्त ग्राम पंचायत बिशा को उपाध्यक्ष, अंजू राठौर ग्राम पंचायत पायरी को महासचिव, महेंद्र सिंह ग्राम पंचायत बांधनी को सचिव, सुरेश ठाकुर ग्राम पंचायत सकौड़ी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रधान परिषद के अध्यक्ष ने सभी पंचायतों के प्रधानों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि वह प्रधानों के हित में कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
सोलन : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के कोषाध्यक्ष पद पर हर्ष सहगल की नियुक्ति की गई है। हर्ष सहगल को जनरल सेक्रेटरी पद के साथ ही ये अतिरक्त भार दिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल से चर्चा करने के उपरांत ही ये निर्णय लिया गया है। इस दौरान कर्नल शांडिल ने हर्ष सहगल को उनका नियुक्ति पत्र सौप उन्हें शुभकामनाएं दी।
सोलन। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन की हिमाचल राज्य इकाई की बैठक दाड़लाघाट में संपन्न हुई।बैठक में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपसचिव आर लक्ष्मैया विशेष तौर पर मौजूद रहे।बैठक में फेडरेशन ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके फैसला लिया गया कि 23-24 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का ट्रांसपोर्ट फेडरेशन पूरी तरह समर्थन करेगा,वही इस हड़ताल में शामिल होगा। बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित राष्ट्रीय उपसचिव आर लक्ष्मैया ने कहा कि तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से ट्रांसपोर्ट जगत की हालत बहुत खराब चल रही है।मोटर वाहन अधिनियम में गैर वाजिब संशोधन करके चालक परिचालक समुदाय तथा आम ट्रांसपोर्टर्स की रोजी-रोटी पर आघात पहुंचाया है।गाड़ियों की इंश्योरेंस की कीमतें 2 गुना हो गई है।सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज को फायदा पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर्स के साथ खिलवाड़ कर रही है।जिस का डटकर विरोध किया जाएगा तथा फेडरेशन 23-24 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय भारत बंद में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज करवाएगा।बैठक में फेडरेशन के राज्य सचिव लेखराज वर्मा,सचिव विजय शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अमर सिंह चौधरी,विजेंद्र मेहरा ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों का आह्वान किया कि 23-24 फरवरी से पहले प्रदेश में अपने ढांचे को दुरुस्त करके फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाई जाएगी तथा फेडरेशन लोगों के बीच जाकर,उन्हें उनके अधिकारों के बारे जागरूक करने का अभियान चलाएगा।बैठक में फेडरेशन की सदस्यता अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया,ताकि 23-24 फरवरी के राष्ट्रीय बंद में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई जा सके।इस अवसर पर अमरचंद गजपति,संतराम कश्यप,दीप चंद शर्मा,बलदेव राज चौहान,तरसेम चौहान,अजीत सिंह,गोल्डन लैंड लूजर के पूर्व प्रधान महेश्वर शर्मा,पूर्व प्रधान बाघल लैंड लूजर रामकृष्ण शर्मा,रूप चंद ठाकुर,हीरालाल शर्मा,बिलासपुर ट्रक परिवहन सहकारी सभाओं में से हरभजन सिंह,जीत सिंह चौधरी,ऊना जिले से सुखपाल,खारसी ट्रक यूनियनों के सदस्य जरनैल सिंह,अमरजीत सहित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में कार्यरत परिवहन सहकारी सभाओं तथा दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्य कर रही ट्रांसपोर्ट सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियो व दर्जनों ट्रांसपोर्टर्स ने बैठक में हिस्सा लिया।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए 07 जनवरी, 2022 को 182 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त, राहुल कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा के सभी चिकित्सा ब्लॉकों के स्कूलों में यह वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भवारना ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा, राजकीय उच्च विद्यालय भवारना, राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा, राजकीय उच्च विद्यालय राजनाली, राजकीय उच्च विद्यालय जुंग्गा देवी, राजकीय उच्च विद्यालय बाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू जमूला और रावमापा मुन्दही, डाडासीबा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय रोरी-कोरी, राजकीय उच्च विद्यालय सुरला, राजकीय उच्च विद्यालय नियार, राजकीय उच्च विद्यालय शांतला, राजकीय उच्च विद्यालय पूनणी, राजकीय उच्च विद्यालय अमरोह प्रागपुर, राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर सेरी, रावमापा कूहना, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब सलेतर, राजकीय उच्च विद्यालय बन्दोल, राजकीय उच्च विद्यालय चामुखा, राजकीय उच्च विद्यालय घाटी बिलवां, राजकीय उच्च विद्यालय घोरलधार, राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा, वरशिप पब्लिक स्कूल चौखट, बाबा श्याम गिरि मार्डन स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन, स्नो वाइट इन्टरनैशनल और हिमाचल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी प्रकार फतेहपुर ब्लॉक के तहत रावमापा समलेट, रावमापा देंलारथ, रावमापा हौरी देवी, रावमापा मिझग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय गुरियाल, झखबाड़, आदर्श भारती पब्लिक स्कूल, श्री सिद्धि विनायक विद्या मंदिर स्कूल, दी माउंट्रिल कान्वेंट स्कूल कांगड़ा, सनराईज पब्लिक हाई स्कूल, गोल्डन पर्ल्स कान्वेंट स्कूल, आस्था पब्लिक स्कूल और नैशनल विक्टर पब्लिक हाई स्कूल, गंगथ ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय खज्जियां, रावमापा मंगवाल, रावमापा कोपरा, रावमापा जाच्छ, रावमापा कोट पलाहड़ी, रावमापा कुखेर, राजकीय उच्च विद्यालय डन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय हड्डल, सदवां पब्लिक स्कूल, आईटी नेकस्ट जनरेशन स्कूल सुल्याली, नूरपुर और कैप्टन बीएस पठानिया मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, गोपालपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला, राजकीय उच्च विद्यालय चौकी (पालमपुर), राजकीय उच्च विद्यालय दियोग्रां, राजकीय उच्च विद्यालय द्रमण, राजकीय उच्च विद्यालय गोपालपुर राजकीय उच्च विद्यालय खजरूंह, राजकीय उच्च विद्यालय जण्डोर, शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, ग्रीन व्यू पब्लिक हाई स्कूल, पालमपुर पब्लिक स्कूल, न्यू मॉड्रन पब्लिक स्कूल, सनराईज व्यू पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, विशुद्धा इंटरनैशनल स्कूल, अमर नाथ एसडी पब्लिक स्कूल, न्यू डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल, एन.के.एस.डी.पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल मोहारला, आशा धर पब्लिक हाई स्कूल भवाना, केलेस्टल पब्लिक हाई स्कूल और शक्ति मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इंदौरा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय वैण इन्दौरियां, राजकीय उच्च विद्यालय भापू, राजकीय उच्च विद्यालय छन्नी, राजकीय उच्च विद्यालय गगवाल, पब्लिक मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल, शिवशक्ति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल और मां दुर्गा सरस्वती विद्या मंदिर, ज्वालामुखी ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लंघा, राजकीय उच्च विद्यालय मेवा, राजकीय उच्च विद्यालय नौशेरा, राजकीय उच्च विद्यालय अम्ब-पठियार, राजकीय उच्च विद्यालय पुखरू, रावमापा पलिहार, राजकीय उच्च विद्यालय वग्गी, राजकीय उच्च विद्यालय भातल खुर्द, राजकीय उच्च विद्यालय डलोह, राजकीय उच्च विद्यालय डोल, राजकीय उच्च विद्यालय जम्मन मैरा, राजकीय उच्च विद्यालय जुझपुर, रावमापा कन्या देहरा, रावमापा डोला करयाना, रावमापा घीण, के स्कॉलरज़ पब्लिक स्कूल मूहल, लुरेटे ग्लोबल स्कूल कथोग, महात्मा गांधी मैमोरियल पब्लिक हाई स्कूल और क्रेबराल पब्लिक स्कूल, महाकाल ब्लॉक के तहत रावमापा लनूद, रावमापा लोहारड़ी, रावमापा मकोल, राजकीय उच्च विद्यालय बैठ झिकली, राजकीय उच्च विद्यालय धनोग, विशन पब्लिक स्कूल, हिल व्यू पब्लिक स्कूल, सिक्स सैंस पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट बिलिंग व्यू पब्लिक हाई स्कूल, हिम साईं ज्योति पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, एन.डी.मैमोरियाल पब्लिक स्कूल और गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल, नगरोटा बगवां ब्लॉक के तहत रावमापा सदूं बड़ग्रां, रावमापा तंगरोटी, रावमापा कस्बा नरवाणा, रावमापा मस्सल, रावमापा खनेड, रावमापा कण्डी, रावमापा सरोत्री, रावमापा पलाह छकलू, स्वर्ण पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, आधुनिक पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक हाई स्कूल, रवि यूनीक पब्लिक हाई स्कूल, सरस्वती विश्व भारती पब्लिक सीनियर सकैण्डरी स्कूल, भारती पब्लिक हाई स्कूल और भारती हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी। नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत रावमापा सिद्धपुर घाड़, रावमापा पधर, रावमापा सियूल, रावमापा सपेल, रावमापा कन्या ज्वाली, रावमापा खानपुर, रावमापा मसरूर, रावमापा नदौली, रावमापा त्रिलोकपुर, फोरवैल पब्लिक स्कूल, न्यू लाईट पब्लिक स्कूल, लिटल फलावर पब्लिक स्कूल, रामेश्वर शिव मॉडल स्कूल, लॉवरैंस पब्लिक स्कूल गुलेर और डिवाइन स्कॉलरज कान्वेंट स्कूल, शाहपुर ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय करेरी खास, राजकीय उच्च विद्यालय सदूं, रावमापा कलियारा, रावमापा कनोल, रावमापा सेवां, राजकीय उच्च विद्यालय भलेड, राजकीय उच्च विद्यालय भितलू, राजकीय उच्च विद्यालय छतेहड़, भारत मॉडल पब्लि स्कूल, विश्व भारती पब्लिक हाई स्कूल, सेकॉलर पब्लिक हाई स्कूल, शिवालिक इंटरनैशनल स्कूल कैंट रोड़, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, विजयशील आदर्श विद्यालय, प्रोगोन मॉडल सीनियर सकैण्डरी स्कूल और टॉग-लेन स्कूल, थुरल ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय हलेड़, रावमापा कूना, रावमापा संघोल, राजकीय उच्च विद्यालय बलयाड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय बदायंू, चामुण्डा पब्लिक स्कूल और विकास पब्लिक हाई स्कूल सोले बनेहड़, तियारा ब्लॉक के तहत राजकीय उच्च विद्यालय जलाड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय कुल्थी, राजकीय उच्च विद्यालय जोगीपुर, राजकीय उच्च विद्यालय कण्ड, रावमापा खरेट, रावमापा कटोहड़ रंतैल, रावमापा पासू, रावमापा रजियाण बंद, राजकीय उच्च विद्यालय बण्दल, लिट्ल ऐंजल हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक हाई स्कूल, शिवा पब्लिक हाई स्कूल, ग्रीन हिल पब्लिक हाई स्कूल, मॉडल पब्लिक स्कूल, तारा भवानी पब्लिक हाई स्कूल, नव रश्मिी पब्लिक हाई स्कूल और बी.जी. मॉडल पब्लिक स्कूल में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने डेंटल कॉलेज के बाल छात्रावास जोकि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सहगल व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय देओल उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ 35 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था। जिसमें से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए अन्य लोगों के भी कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर थूकना और मास्क न पहनना, संबंधित कानून, नियमों या विनियमों के अनुसार जुर्माने के साथ दंडनीय होगा। इसके अतिरिक्त अस्पतालों में भर्ती मरीजों की शत-प्रतिशत कोविड जांच सुनिश्चित की जाएगी और सब्जी मंडियों, ट्रक यूनियन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल टीमों के माध्यम से परीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
जसवां-परागपुर के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत गंगोट चिंतापूर्णी बस स्टैंड में बुधवार सुबह लगभग 1 बजे एक 43 वर्षीय व्यक्ति ने 33 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मामला चिंतापूर्णी बस स्टैंड का है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान हैप्पी(33) पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हैपी मंगलवार रात चिंतापूर्णी बस स्टैंड एमआरसी फ़ूड हब कर्मचारियों के कमरों की गैलरी के बीच में सोया था जिसपर मौका पाते ही हमलावर विजय कुमार सुपुत्र संत लाल ने हैप्पी के सिर पर एक पत्थर से तीन बार वार कर दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने वहां मौजूद चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किये हैं, वहीं सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गयी है। सूचना के अनुसार हत्यारा मौके से गायब था, जिसे देहरा पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्यारा विजय कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उसे शक था कि हैप्पी का उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध है। जिस कारण हैपी व विजय कुमार में कहासुनी और बहसबाजी भी हुई थी। एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी/देहरा चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने तफ़्तीष करते हुए फोरेंसिक टीम को भी धर्मशाला घटनास्थल पर बुलाया है। हत्यारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम हेतु टांडा लेकर जाया जा रहा है।
सोलन : स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के कला स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र अंडर ऑफिसर हर्ष का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से गणतन्त्र दिवस परेड के लिए हुआ है। हर्ष 26 जनवरी, 2022 को गणतन्त्र दिवस परेड एवं प्रधानमंत्री एनसीसी रैली में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा एवं चण्डीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन की एनसीसी इकाई के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट सोहन सिंह नेगी ने आज यहां दी। सोहन सिंह नेगी ने कहा कि स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के लिए यह अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है। महाविद्यालय में एनसीसी की इकाई वर्ष 1993 से कार्यरत है। उन्होंने कहा कि स्नातक कला तृतीय वर्ष के सभी कैडटों के परिश्रम के फलस्वरूप यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए एनसीसी के 06 शिविरों का आयोजन किया गया। प्रथम तथा द्वितीय शिविर 16 से 29 सितम्बर, 2021 तक चितकारा विश्वविद्यालय बद्दी तथा तृतीय शिविर 11 से 17 नवम्बर, 2021 तक मार्कण्डेश्वर विश्विविद्यालय सोलन में आयोजित किया गया। पांचवा तथा छठा शिविर एनसीसी अकादमी रोपड़ में 18 से नवम्बर से 18 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया गया। उन्होंने हर्ष को इस उपलब्धि पर बधाई दी। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. नीलम कौशिक, कमांडिग अधिकारी कर्नल वीएस पनाग ने भी अंडर ऑफिसर हर्ष, महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुंदन से डॉक्टर मोहित भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के 359 विद्यार्थियों को प्रथम डोज लगाई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, नरेंद्र हांडा, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेन्द्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, नरेंद्र लाल, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, पूनम, जागृति, मंजू, जितेंद्र चंदेल, रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर का आरोप था कि पीएम मोदी ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं बल्कि पूर्व की यूपीए सरकार ने हिमाचल को निराश किया। हिमाचल को नई परियोजनाएं देना तो दूर की बात है, अटल जी के समय हिमाचल के लिए जो प्रॉजेक्ट मंजूर हुए थे, उन्हें भी यूपीए सरकार ने लटका दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारें थी और केन्द्र में यूपीए का राज था तो हिमाचल को कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नसीब नहीं हुआ। आज कांग्रेस के नेता औद्योगिक और आर्थिक पैकेज की बात कर रहे हैं लेकिन भूल गए कि उन्हीं की यूपीए सरकार ने हिमाचल को दिल्ली से हमेशा ठेंगा दिखाया। जब यह सब हो रहा था तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार मौन थी। और तो और केन्द्र में जब मोदी जी की सरकार बनी थी, तब भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सामंजस्य स्थापित करने के बजाय केंद्र से दूरियां बनाए रखीं। त्रिलोक ने पूछा कि कौल सिंह ठाकुर जब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तो यूपीए सरकार ने हिमाचल को क्या दिया? भाजपा नेता ने कौल सिंह को अवगत करवाया कि आज अगर हिमाचल में एम्स, पीजीआई का सैटलाइट सेंटर और नए मेडिकल कॉलेज बने हैं, यह सब केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार के समन्वय से संभव हुआ है। हिमाचल ने केंद्र से जो भी मांगा, दिल खोलकर मिला और वह भी बहुत ज्यादा। डबल इंजन की सरकार ने कोरोना काल में भी विकास की रफ्तार कम नहीं होने दी।


















































