प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं कामना करता हूं कि प्रकृति की गोद में बसा राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए'। पर्वतीय क्षेत्र 1971 में आज ही के दिन एक राज्य बना था। हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आज सोलन के ठोडो मैदान में किया गया। प्रदेश के लिए इस महत्वपूर्ण दिन के समारोह के आयोजन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यथिति शिरकत की। ईद दौरान पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक, एनसीसी समेत 10 टुकड़ियो ने सलामी दी।
उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल के समीप कोंचवैली में एक हाथी मृत पाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पंहुच कर मामले की जांच में जुट गई है। वन विभाग द्वारा देहरादून स्थित वन्य प्राणी विभाग को सूचना दे दी गई है। वनमंडल अधिकारी पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब और यमुना नगर की सीमा के समीप बहराल के पास कोंचवाला में एक वृद्ध हाथी मृत पाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि देहरादून वन्य प्राणी विभाग की फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है और डॉक्टरों के आने के बाद ही हाथी की मौत के कारणों का पता लग पाएगा की हाथी की मौत कैसे और किस कारण हुई है। वनमंडल अधिकारी पांवटा कुनाल अंग्रीश ने बताया कि डॉक्टरों की टीम सुबह पहुंचेगी और मृत हाथी की रात्रि सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर द्वारा सोमवार को पुलिस ने व्यक्ति से मीट एवम चिकन की दुकान पर 6 बोतल नागपुरी संतरा शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो अपनी बागवानी के लिए जाना जाता है लेकिन कोई भी हिमाचल की कृषि उपज को भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। विकास धीमान अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने बताया कि प्रदेश के लोग भी कृषि गतिविधियों में अधिक हैं। हिमाचल में सभी प्रमुख कृषि उत्पादों का उत्पादन करते हैं जो संख्या में कम हो सकते हैं लेकिन यह लोगों के लिए हमेशा पर्याप्त होता है। लेकिन आज बेसहारा पशुओं से कृषि उपज को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। गेहूं की उपज खेतों में है लेकिन हमारे लोग खुश नहीं हैं क्योंकि यह उपज सुरक्षित नहीं है। लोग बेसहारा जानवरों से बहुत नाखुश हैं। कुछ पंचायतों ने इसे नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। खेतों के लिए बाड़ लगाने के लिए कृषि विभाग में एक फंड है और इसे मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के रूप में जाना जाता है, लेकिन प्रदेश के कोई भी नेता ऐसी नीतियों को लागू करने में रुचि नहीं रखता है। विकास धीमान ने कहा कि वह ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से वादा करते हैं कि अगर आम आदमी पार्टी 2022 में सत्ता में आती है तो पार्टी यह आश्वासन देगी कि इन आवारा जानवरों से प्रभावित हर क्षेत्र को बाड़ से संरक्षित किया जाएगा और सरकार ऐसा करेगी।
उपमण्डल ज्वालामुखी में रविवार देर शाम ज्वालामुखी पुलिस ने गश्त के दौरान करियाडा में व्यक्ति से 8 बोतल अंग्रेजी शराब मेकडौल बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब से अब तक विभिन्न व्यक्तियों की जान जा चुकी है। इसी बीच पूरे जिला कांगड़ा में भी पुलिस द्वारा तमाम शराब के ठेकों पर जाकर शराब की बोतलों की जांच सख्ती से की जा रही है। पुलिस चौकी डाडा सीबा के अन्तर्गत आते तमाम शराब के ठेकों की चेकिंग के लिए सोमवार को डाडा सीबा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी की अगुवाई में अभियान चलाया गया जिसमें शराब के ठेकों पर जाकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया की डाडा सीबा पुलिस ने दलबल सहित शराब के ठेकों की चेकिंग करते हुए शराब के ऊपर लगे कम्पनी के लेबल सहित अन्य की चेकिंग की। यह चेकिंग अभियान आगे भी युहीं सुचारू रहेगा। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है और आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर जांच जारी है। मंडी से सटे जिला कांगड़ा में भी इस गोरखधंधे के तार जुड़ते हुए नजर आने के बाद कांगड़ा जिला की पुलिस भी काफी सतर्क हो गयी है जिसपर ठेकों में रखी शराब की बोतलों की चेकिंग का अभियान चला है।
2009 एच ए एस बैच के अधिकारी डॉक्टर विक्रम महाजन ने सोमवार को म्युनिसिपल कमिश्नर पालमपुर का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह ओएसडी सैनिक वेलफेयर जिला हमीरपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हमीरपुर जिला में इससे पहले वह क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूलतः सुजानपुर जिला हमीरपुर निवासी डॉ विक्रम महाजन उपमंडल अधिकारी जयसिंहपुर मेँ भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि पालमपुर के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिले। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसका प्रयास करेंगे। इससे पहले जो अधिकारी इस कार्यालय में कार्य को शुरू करके गए हैं उन कार्यों को पूरा किया जाएगा। लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पालमपुर जिला कांगड़ा में क्या कुछ नया हो सकता है, पालमपुर को पर्यटन की दृष्टि से किस तरह विकसित किया जा सकता है, तमाम बातों को लेकर कार्य किया जाएगा। सोमवार को ही राज्य सरकार ने उनके तबादले के आदेश जारी किए थे और सोमवार को ही अधिकारी विक्रम महाजन ने उनके तबादले के आदेशों की पालना करते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर म्युनिसिपल कमिश्नर पालमपुर का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने पर पालमपुर की मेयर और डिप्टी मेयर ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में लिए गए फैसले को बदला जाए क्योंकि रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में गए प्रदेश के लोगों के बच्चों को हिमाचल प्रदेश में रोजगार से वंचित किया जा रहा है जो कि न्याय संगत नहीं है। यह बात ज्वालामुखी विकास सभा पंजीकृत दिल्ली के महासचिव राकेश चन्द्र ने एक प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर रहकर अपने बच्चों को अपना पेट घुट घुट कर पढ़ाई करवा रहे हैं, उन्हें अपनी ही सरकार की दंड़ात्मक कार्यवाही का शिकार होना पड़ रहा है और अपनी ही बरादरी में शर्मसार होकर पलायन करने को मज़बूर होना पड़ रहा है, जो कि सरकार की जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। सरकार को ऐसे निर्णयों की अपेक्षा रोज़गार सृज़न पर कदम उठाने चाहिए, न कि भेदभाव की नीति अपनाकर फूट डालने का। ज्वालामुखी विकास सभा पंजीकृत दिल्ली इस संबध में सरकार एवं विपक्ष के नेताओं से इस समस्या से निज़ात दिलाने की कई बार अपील कर चुकी है, अब अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली सयुंक्त मोर्चा के सहयोग से जन जागरण अभियान चला कर सरकार के फूट डालो राज करो के मंसूबों को धराशाई करके प्रदेश सरकार को ऐसे जन विरोधी निर्णयों को कुचलकर प्रदेश से बाहर रह रहे लगभग आधी आबादी को न्याय दिलाने का काम करेगी। सयुंक्त मोर्चा के चेयरमेन राजेश ठाकुर, समन्वयक रोमेश कौडल, विजय डोगरा, यशोदा देवी, राजेंद्र ठाकुर, अधिवक्ता निर्मल शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित समस्त भारत में पंजीकृत हिमाचली संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सयुंक्त बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि सरकार इस फैसले को आगामी सत्र में संशोधित करें अन्यथा मज़बूरन कड़ा सघर्ष करने को मज़बूर होना पड़ेगा। ज्वालामुखी विकास सभा पंजीकृत दिल्ली के सचिव राकेश चंद्र ने आशा जाहिर की है कि सरकार में जनता के प्रतिनिधि हमारी भावनाओं को समझते हुए हिमाचली जनता में फूट डालने की इस नीति को वापिस लेंगे।
देहरा स्थित एक निजी होटल में करणी सेना देहरा के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारती द्वारा की गयी। इसमें देहरा के अहम मुद्दों पर बात हुई। बैठक में देहरा विधानसभा के अध्यक्ष एवम युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक डडवाल, महामंत्री राकेश गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सपन गुलेरिया, उपाध्यक्ष रमन राणा, उपाध्यक्ष दुलो राम, सचिव विनोद डडवाल, सह मंत्री मुल्तान परमार, युवा उपाध्यक्ष नीरज राणा तथा अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कांगड़ा के अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, जसवां:परागपुर के अध्यक्ष भी मौजूद रहे तथा आने वाले समय में करणी सेना हिमाचल में किस प्रकार से काम करेगी इस पर विशेष रूप से चर्चा पदाधिकारियों द्वारा की गई।
देश के बेरोजगार वेटेरिनरी फार्मासिस्टों ने एसडीएम जवालामुखी के माध्यम से मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री को ज्ञापन भेजा। वेटेरिनरी फार्मासिस्टों ने ज्ञापन में मांग की है प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जो नई पंचायतों का गठन किया गया था उनमें सरकार बेरोजगार बैठे वेटेरिनरी फार्मासिस्टों की नियुक्ति करें। वेटेरिनरी फार्मासिस्ट लक्ष्य कुमार, अमित मण्डयाल, राकेश कुमार, रिशु कुमार ने बताया कि प्रदेश में हर वर्ष काफी संख्या में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट बेरोजगार हो रहे है और सरकार उनके बारे में कोई ध्यान नही दे रही है। प्रदेश में प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ने से बेरोजगारी की इस संख्या को और तेजी प्रदान हो रही है। बेरोजगार वेटेरिनरी फार्मासिस्टों ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश की नई पंचायतों में सरकार बेरोजगार बैठे वेटेरिनरी फार्मासिस्टों की नियुक्ति कर उन्हें रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वेटेरिनरी फार्मासिस्ट को पहले पांच वर्ष के लिए पंचायत वेटेरिनरी सहायक के पद पर रखा जाता है। ततपश्चात उसे तीन वर्ष के लिए अनुबंध पर लाया जाता है, जिससे वेटेरिनरी फार्मासिस्ट को नियमित होने के लिए आठ वर्ष या उससे अधिक समय लग जाता है तथा हम सरकार से मांग करते है कि पीवीए की समयसीमा को पाँच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किया जाए व न्यूनतम वेतन 7000 से बढ़ाकर 12000 किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आने वाले बजट सत्र में सरकार बेरोजगार बैठे वेटेरिनरी फार्मासिस्टों को नई पंचायतों में नियुक्त करे जिससे बेरोजगारी का यह आंकड़ा कम हो सके ।
ज्वालामुखी बस स्टैंड में आस्था एवं संस्कार केंद्र एवम लौरेट कॉलेज के सौजन्य से 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। टांडा अस्पताल के डॉक्टर विकास व उनकी टीम ने इस रक्तदान शिविर में योगदान दिया। शिविर में 30 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सनातन धर्म का प्रचार कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ज्वालामुखी के बच्चों विज्ञम, भाविका, आकर्षित, रुद्रांश आदि ने सनातन धर्म के प्रचार में गीता सार, श्लोक व भजन, अनमोल बचन, कविता पाठ आदि का गुणगान किया। आस्था एवं संस्कार केंद्र सयोंजक वासुदेव ने बताया कि रक्तदान करने वालो को रिफ्रेशमेंट व सहभागिता का पत्र भी जारी किया गया और सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सनातन धर्म प्रचार के लिए पुस्तक वितरण व अन्य गतिविधियों का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया। आने वाले समय मे भी आस्था एवं संस्कार केंद्र द्वारा और भी सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्मो का आयोजन किया जाएगा। अधिवक्ता भावना शर्मा ने बताया कि आज ज्वालामुखी में 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और सनातन धर्म का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। रक्तदाता अभिनव ने बताया कि उन्होंने रक्तदान किया और अच्छा लगा और ये रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आएगा और ऐसे समाजिक कार्य ज्वालामुखी में होने चाहिए।
थानां इंदौरा के अधीन पड़ते राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित मिलवां गाँव से मात्र 500 मीटर की दूरी पर पंजाब के गाँव जंडवाल के पास शादी समारोह देखकर घर वापिस जा रही एक इनोवा कार रेलिंग के गारडर के साथ टकरा गई, इस दर्दनाक हादसे में दो युवाओं सहित कुल तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। उक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी में सवार होकर पठानकोट के नजदीकी गांव नौशहरा से एक बारात में शामिल होने के लिए मुकेरियां के एक मैरिज पेलेस में आए हुए थे। जब वह वापस पठानकोट को जा रहे थे तो कार नंबर पी.बी. 35 ए.ई. 2214, जिसमें 5 व्यक्ति सवार थे, जैसे ही वह जंडवाल के नजदीक पहुंचे तो सड़क के किनारे लगे एक लोहे के एंगल के साथ कार बुरी तरह के साथ टकरा गई। इस कारण एंगल का गारडर कार के आर-पार हो गया। इस हादसे के दौरान चालक तो बाल-बाल बच गया पर कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें एंबुलेंस की मदद के साथ सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया। इनकी पहचान नवजोत सिंह (16) पुत्र कमलजीत सिंह, जशनप्रीत (17) पुत्र परमजीत सिंह और राजविंदर सिंह (48) पुत्र जसवंत सिंह तीनों की मौत हो गई। जबकि भुपिंदर कौर पत्नी राजविंदर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गई, सभी निवासी नौशेरा (पठानकोट) के हैं। भुपिंदर कौर की नाजुक हालत को देखते डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया।
जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने सोमवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के निवास स्थान धर्मपुर में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जोगिंदरनगर का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर में जल शक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 378 करोड रुपए की राशि विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर व्यय की जा रही है। इसके अलावा जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 15 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है,जिन पर लगभग 107 करोड रुपए की राशि में हो रही है। पेयजल योजनाओं की सभी पुरानी पाइपों को बदलकर नई पाइपों को बिछाने का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पानी की कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व कैबिनेट मंत्री के सहयोग से वर्षों से लंबित जलशक्ति विभाग के डिवीज़न की मांग पूरी हुई व चौंतड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन बना। इससे पहले लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब उनके सहयोग से तत्काल पानी से संबंधित समस्याओं का निदान हो रहा है। हर क्षेत्र हर गांव में पेयजल योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। दूसरी तरफ वहीं बागवानी क्षेत्र में भी महेंद्र सिंह ठाकुर का अतुल्य सहयोग रहा है। बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों को जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। जिसमें शिवा प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले किसान अच्छी आमदनी ले रहे हैं।
हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग की अध्यक्षता में गूगल मीट पर एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 84 लोगों ने भाग लिया। बैठक में नियुक्ति की तिथि पर वरिष्ठता और वेतन आयोग की विसंगतियों पर चर्चा की गई। जेसीसी की मीटिंग के अनुसार सेनिओरिटी पर कमेटी के गठन ना होने पर सभी साथियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि 25 जनवरी तक कमेटी का गठन नहीं होता है तो उसके बाद जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने यह मांग रखी है कि भर्ती एवम पदोनती नियमों के अनुसार नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता दी जाए और उनके अनुबन्धकाल की सेवा को उनकी कुल सेवाकाल में जोड़ा जाए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मुनीष गर्ग ने कहा कि जेसीसी की बैठक में सेनिओरिटी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन की घोषणा हुई थी, लेकिन जेसीसी की मीटिंग के लगभग 3 महीन बीत जाने के बावजूद भी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार को तुरंत कमेटी का गठन करना चाहिए ताकि समय रहते इसकी सिफारिशों पर अमल हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार 2008 में पहली बार लोक सेवा आयोग,अधीनस्थ चयन बोर्ड द्वारा भर्ती एवम पदोनित नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया। कमीशन और बैच के आधार पर नियुक्त यह कर्मचारी सभी नियमों और सेवा शर्तों को पूरा करके नियुक्त हुए हैं। इसलिए इनकी सर्विसेज को प्रोमोशन और अन्य सेवालाभों के लिए नियुक्ति की तिथि से गिना जाए, नाकि नियमितीकरण की तिथि से।
ग्राम पंचायत दाडलाघाट के दिनेश शर्मा ने पहाड़ी गाना फेन नाटी किंग दा को लांच किया है। यह गण यूट्यूब पर भी रिलीज़ कर दिया गया है। बता दें कि इसे पहले दिनेश शर्मा कई पहाड़ी गाने गा चुके है। जिनमे पहाड़ी अटैक 2021 जैसे एलबम शामिल है। दिनेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल में टैलेंट की कमी नहीं है,परंतु उसे बाहर लाने के लिए जरूरी साधन की कमी है। उनका कहना है कि हिमाचल मे अगर एक अच्छी म्यूजिक इंडस्ट्री लग जाए तो उभरते हुए कलाकारों, लेखको, गायको और अभिनेताओ को जरूर अवसर प्राप्त होंगे। खास बात ये है कि दिनेश शर्मा पहाड़ी गाने भी खुद लिखते है। फेन नाटी किंग दा की लॉचिंग पर उन्होंने कहा कि यह एक लॉकल पहाड़ी गाना है इस गाने में अंकित व आशीष ने म्यूजिक दिया है जबकि वीडियो को अजय राजपूत ने डायरेक्ट् किया है। वही इस गाने को प्रवीण व परदीप द्वारा फिल्माया गया है। गाने को देवेंद्र चौहान ने लिखा है। वंही दिनेश शर्मा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व दोस्तो को दिया।
कोविड के बढते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का अनुसरण करते हुए तथा जिला में पूर्व में जारी आदेशों की निरंतरता में, जिला दण्डाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने जिला में लगी पाबंदियों को 31 जनवरी प्रातः 6 बजे तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।आदेशानुसार जिला में पूर्ण राजयत्व दिवस और गणतंत्र दिवस से संबंधित समारोह के दौरान कुल क्षमता का 50 फीसदी लोगों को ही एकत्र होने की अनुमति होगी और उन्हें कोविड अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करना होगा।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत स्क्रैप यार्ड से लोहे के एंगल,चैनल आदि चुराने पर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह, पुत्र चेत राम, गांव भड़ंतर (रानी कोटला) जिला बिलासपुर ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहा कि वह अल्ट्राटेक कंपनी बागा में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाईजर तैनात है। शनिवार रात जब वह कम्पनी परिसर में पेट्रोलिंग पर था तो देर रात करीब दो बजे सिक्योरिटी पोस्ट नo 15 पर तैनात गार्ड सुधीर कुमार ने इसे फोन करके बताया कि सीमेंट सैलो 1260 के पीछे स्क्रैप यार्ड के पास एक ट्रक में तीन आदमी स्क्रैप यार्ड से लोहा इत्यादि लोढ कर रहे है। जिस पर यह गार्ड जगदीश कुमार को साथ लेकर तुरन्त 1260 सीमेंट सैलो स्क्रैप यार्ड पहुंचा। जैसे ही यह मौके पर पहुंचे तो तीन व्यक्ति क्लींकर से भरे हुए ट्रक नंबर 63-ए-7617 में लोहे के एंगल, चैनल लोढ कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने चोरो को पकड़ने की कोशिश की तो, दो व्यक्ति वहां से भाग गए जबकि एक व्यक्ति सोनु शर्मा निवासी क्यारडु (रामशहर) को गार्ड कर्मियों पकड़ लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है इसके अलावा दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के सुन्दरनगर के महादेव क्षेत्र की 13 वर्षीय श्रिया लोहिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्हें खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से ब्लाॅक चेन तकनीक का उपयोग करते हुए यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया और पुरस्कार की राशि विजेता के बैंक खाते में प्रेषित की गई है। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया। श्रिया एक व्यवसायिक युवा कार्टिंग धावक हैं और राष्ट्रीय कार्टिंग चैपियनशिप सहित विदेशों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।
नशे के कारोबार को रोकने के जिला पुलिस सतर्कता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हमीरपुर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की एक बड़ी खेप की पकड़ने में सफलता हासिल की है। हमीरपुर पुलिस द्वारा आरोपी करम चंद पुत्र शमशेर सिंह गांव व डा0 चलाह हवाणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी तथा आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह गांव मसयाना डा0 ढलवाण तहसील बलद्वाडा जिला मंडी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।उक्त दोनों आरोपियों के पास से 42.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। इस संदर्भ में थाना सदर हमीरपुर में धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अगामी कार्रवाही जारी है। आपको बता दे कि हमीरपुर पुलिस के द्वारा तीन दिनों के अंदर एनडीपीएस अधिनियम के अधीन यह दूसरा मामला पंजीकृत करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
3 फुट की करीब बर्फ से ढके संगड़ाह-गत्ताधार-शिलाई मार्ग पर 1 बारात को जेसीबी मशीन में ले जाना पड़ा। दरअसल डिग्री कॉलेज संगड़ाह के साथ लगते जावगा से बारात सौंफर गांव जाने वाली थी। संगड़ाह से 8 किलोमीटर आगे बंद सड़क पर पहले तो जेसीबी से बर्फ हटाने की कोशिश की गई, मगर जब बात न बनी तो जेसीबी मे ही आधा दर्जन बाराती चले गए। गत रात्रि लौटते वक्त 2 मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ी तथा सोमवार सुबह शादी की शेष रस्मे हुई। उपमंडल संगड़ाह के ऊपरी हिस्सों मे शनिवार से हिमपात का सिलसिला जारी है और 2 से 3 फुट के करीब बर्फ के चलते डेढ़ दर्जन पंचायतों मे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बर्फबारी के क्षेत्र की संगड़ाह-चौपाल, हरिपुरधार-नौहराधार, संगड़ाह-गत्ताधार व नौहराधार-संगड़ाह आदि सड़कों पर सोमवार को तीसरे दिन भी यातायात व्यवस्था ठप्प रही। लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह मे एक भी स्नोकटर नही है और जेसीबी से बर्फ हटाने मे ज्यादा समय लग जाता है। इन सड़कों के बंद होने से 150 के करीब गाड़ियां जगह-जगह फंसी है, जिनमे 2 दर्जन बर्फ देखने आए लोगों की बताई जा रही है। उपमंडल की डेढ़ दर्जन पंचायतों मे हिमपात के चलते यातायात के साथ-साथ विद्युत व पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि, बर्फ हटाने के लिए 8 जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य में अवैध शराब के धंधे और इससे उत्पन्न गंभीर समस्या को रोकने के लिए आबकारी व कराधान विभाग पिछले एक साल से अलग अलग स्तरों पर काम कर रहा है । सबसे महत्वपूर्ण पहल शराब की आपूर्ति श्रृंखला के एंड-टू-एंड ट्रैक और ट्रेस (End to End track & trace) के लिए एक ई-गवर्नेंस परियोजना (e-governance project) की शुरूआत है। ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली के सॉफ्टवेयर को लॉन्च करने के लिए पिछले एक साल के दौरान काफी काम किया जा चुका है। यह उल्लेख करना उचित है कि ट्रैक एंड ट्रेस समाधान की शुरुआत से न केवल राज्य कर और आबकारी विभाग बल्कि अंतिम उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे। शराब आपूर्ति श्रृंखला के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन रखे जाएंगे और इसे कहीं से भी वास्तविक समय के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। यह परियोजना अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा ।इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि असली व नक़ली शराब की पहचान करना उपभोक्ता के हाथ में रहेगा ।इसके अंतर्गत शराब की प्रामाणिकता की जांच करने तथा वैध और अवैध शराब के बीच अंतर करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। अंतिम उपभोक्ता को बस मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा और राज्य में बेची जा रही शराब की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए बोतल पर चिपकाए गए होलोग्राम पर उपलब्ध बारकोड को स्कैन करना होगा ।होलोग्राम को स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि शराब असली है या नक़ली । और इस प्रकार अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगायी जाएगी। इसके अलावा, राज्य आबकारी व कराधान विभाग के प्रवर्तन प्रकोष्ठ (enforcement wings) को भी मजबूत किया जाएगा क्योंकि शराब के परिवहन के संबंध में डेटा चलते-फिरते आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होगा और बारकोड की स्कैनिंग के माध्यम से शराब की प्रामाणिकता को आसानी से पहचाना जा सकता है।
जयसिंहपुर : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर विधायक रविंद्र धीमान ने की श्रद्धांजलि अर्पित
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी में माँ भारती के वीर सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रधांजलि दी गई, वही स्थानीय विधायक रविंद्र धीमान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की उनका भारत की आज़ादी के लिए क्या योगदान था और आज़ाद हिंद फ़ौज के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत बालकरूपी के प्रधान सुनील चौधरी के साथ वरिष्ठ नागरिक और युवा साथी मौजूद रहे।
उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि ज़हरीली शराब मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर से कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वर्तमान में जिला हमीरपुर के महासचिव तथा पूर्व में वह उपप्रधान का चुनाव भी लड़ कर जीत चुका है और कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यक्रमों में सक्रिय रूप में भाग लेता था। कांग्रेस पर्टी के तार सीधा सीधा इस मामले से जुड़ते दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व में भी अनेकों बार अवैध कामों को संरक्षण दे चुकी है जिसके प्रमाण जनता के समक्ष पूर्व में आ चुके हैं, इस प्रकरण से शराब मामले में कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नकली शराब तस्करी का कांग्रेस नेताओं को पहले से ही पता था। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता को गुमराह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इस मामले में अपराधी खुद सरकार को सलाह दे रहे है, अब अपने आप को बचाने के लिए कांग्रेस नेता अनेकों प्रकार की जांच मांग रहे है। पर हम यह बता दे कि हिमाचल पुलिस की जांच में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस ने इस मामले में अच्छा काम किया है 72 घण्टे में केस सॉल्व करना अपने आप मे ही ऐतिहासिक है।
बीजेपी के झूठ, झांसों व शगूफों की हकीकत जनता जान चुकी है। यह बात कांग्रेसी नेता सुरिंदर मनकोटिया ने कही है। मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश की फाइनेंशियल हालत हाल-बेहाल हो चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर रुपये की वैल्यु लगातार धड़ाम हो रही है। देश में बनने वाले 100 स्मार्ट सिटी का वायदा भी शगूफा साबित हुआ है। चुनावों से पहले बीजेपी द्वारा घोषित 69 एनएच की हकीकत भी झूठ का पुलिंदा साबित हुआ है। लेकिन बीजेपी आम आदमी के मुद्दों पर बात न करके प्रदेश की जनता से लगातार मसखरी कर रही है। बीजेपी सरकार का फोक्स सिर्फ और सिर्फ पार्टी को बचाने व पार्टी को बनाने पर केंद्रित है। शायद यही कारण है कि बीजेपी के राज में या तो विकास बीजेपी का हुआ है या फिर बीजेपी के चंद व्यवसायी मित्रों का हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के हितों की बजाय सत्ता व पार्टी को बचाने की पैरवी कर रही है। जिसके चलते झूठ पर झूठ बोलकर लोकतंत्र में सियासत को बाजारू तर्ज पर इवेंट और सिर्फ इवेंट बनाने का जरिया बीजेपी की सत्ता बन चुकी है। बेरोजगारी व महंगाई से आम आदमी बिलबिला रहा है। इन्वेस्टर मीट के बड़े-बड़े सपने दिखाकर जनता को गुमराह किया गया था। यह अब बीजेपी की सत्ता के आखिरी साल में पूरी तरह साबित हो रहा है। सरकार आम आदमी के मुद्दों पर जवाब देने की बजाय विपक्ष व जनता को लगातार नजरअंदाज कर रही है। लोकतंत्र में झूठ के सहारे सत्ता को बनाने व चलाने का जो सफल प्रयोग बीजेपी ने किया है, उसकी हकीकत जनता जान चुकी है। शायद यही कारण है कि 5 राज्यों में चुनावों के घोषणा होते ही आम आदमी बीजेपी के खिलाफ सरेआम मुखर हो रहा है। बीजेपी की नाकामियां अब छिपाए नहीं छिप रही हैं। क्योंकि जनता बीजेपी के झूठ की हकीकत को समझ चुकी है। इतिहास गवाह है कि जब-जब बीजेपी प्रदेश में सत्तासीन हुई है, तब-तब प्रदेश के कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ है। जनता से हुए झूठ और छल का बदला लेने के लिए अब आक्रोशित जनता तैयार बैठी है, जिसमें यह तय है कि अब हिमाचल चुनावों से पहले 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा पूरी तरह साफ होगा।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद ने दो टूक शब्दो में कहा है कि अगर सरकार ने पुरानी पेंशन की बहाली नहीं की तो प्रदेश के एक लाख पचास हजार कर्मचारी, उनके रिश्तेदार एवं उनके दोस्त भी सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेंगे और इस पर महासंघ ने जनवरी माह से सदस्यता अभियान के जरिए यह मुहिम शुरू कर दी है । उन्होंने आगे कहा कि सरकार कर्मचारियों के इस गुस्से को 11 दिसम्बर 2021 को देख चुकी है और उस दिन महासंघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष जो तमाम तथ्य एवं आंकड़े रखे, जैसे कि सरकार कहती है अगर पुरानी पेंशन बहाल करने पर सालाना 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे तो संघ ने बताया कि सरकार अपने हिस्से का लगभग 700 करोड़ कम्पनी को दे रही है, महासंघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने से ही प्रदेश को सीधे सीधे 200 करोड़ की बचत होगी। उस दिन की वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए एवं उन तथ्यों की गम्भीरता को समझते हुए कमेटी का गठन भी किया था। मगर अभी तक उस कमेटी ने धरातल पर कार्य करना शुरू नहीं किया है जिससे की कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। सौरभ वैद ने कहा कि महासंघ मुख्यमंत्री से फिर निवेदन करता है कि सरकार बजट सत्र शुरू होने से पहले पुरानी पेंशन की बहाली प्रदेश में लागू करे और महासंघ सरकार को आश्वस्त करता है कि बजट सत्र में प्रदेशभर से कर्मचारी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आएंगे और अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब भी एक लाख कर्मचारी शिमला में रोष प्रकट करने आएंगे। सौरभ वैद ने विपक्ष को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर विपक्ष वाकई में सजग है तो उसे भी इस मुद्दे पर महासंघ के साथ आना चाहिए। सिर्फ यही नहीं कि हम अपने घोषणापत्र में शामिल करने जा रहे हैं। विपक्ष को एक लाख पचास हजार कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अगर बजट सत्र से पहले सरकार प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो विपक्ष बजट सत्र का बॉयकॉट करके सरकार का विरोध करे।
विद्युत उपमंडल खुंडिया के सहायक अभियंता अजय शर्मा ने उपमंडल खुंडिया के अन्तर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी बिजली उपभोक्ता अपना बिजली का बिल लंबित न रखें। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का भुगतान निर्धारित समय सीमा पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी उपभोक्ता का बिजली का बिल काफी समय से लंबित है तो वह अपना बिजली का बिल तुरन्त जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एप से भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता के बिल में कोई भी त्रुटि पाई जाती है तो उसे दूर करवाने के लिए कार्यालय में इसी माह सम्पर्क करें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्यालय के दूरभाष नम्बर पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कोपड़ा निवासी सुनील धीमान का चयन साराभाई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है l इससे गांव में खुशी का माहौल है l सुनील कुमार मौजूदा समय में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल में जेबीटी पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं l यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, रमन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फाउंडेशन, राष्ट्रीय शिक्षक वैज्ञानिक परिषद और राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक परिषद के द्वारा शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचारों (इनोवेशन) के लिए दिए जाएगा l सुनील कुमार चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा, उपलब्धियों व नवाचारों का ब्योरा और प्रजेंटेशन के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं l हिमाचल प्रदेश से केवल एक ही अध्यापक का चयन हो पाया है । सुनील कुमार को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और राष्ट्रीय शिक्षक वैज्ञानिक परिषद की सदस्यता प्रदान कर विज्ञान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा l सुनील कुमार को इससे पूर्व भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है l सुनील कुमार ने कहा है कि यह मुख्य अध्यापिका सरोज देवी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन, बच्चों और अभिभावकों के सहयोग से संभव हो पाया है l
कोटगढ़ शमशान घाट पर लुदरेट के पूर्व सैनिक हवलदार रविंद्र कुमार को कर्नल मनीष की अगुवाई में स्टेशन हैड क्वाटर से आए सैन्य दस्ते ने मिलकर अंतिम विदाई दी। पूर्व हवलदार रविंद्र कुमार गांव लुदरेट के रहने वाले थे तथा वह पूर्व में लुदरेट पंचायत के उपप्रधान भी रह चुके हैं । मूसलाधार बरसात के बावजूद भी सैंकड़ों की संख्या में इलाके के लोगों ने रविंद्र कुमार की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ कर्नल मनीष ने बताया कि हवलदार रविंद्र कुमार अपनी सेवानिवृत्ति के बाद लगातार समाजिक कार्यों तथा इलाके के विकास के कामों के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। रविन्द्र बड़े ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। इस मौके पर कर्नल मनीष तथा स्टेशन हेड क्वार्टर योल से आए सैनिकों ने पूर्व हवलदार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 24 जनवरी 2022 को 03 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 24 जनवरी 2022 को कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, ई.एस.आई. मालवा कोटन इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवर्य होगा। उन्होंने बताया 24 जनवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए एम सी एच पांवटा साहिब में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 7792 बूथों पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, मंत्री एवं विधायक अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' कार्यक्रम सुनेंगे, यह कार्यक्रम इस महीने 30 जनवरी को सुबह 11 बजे के बजाय सुबह 11.30 बजे होगा, कश्यप ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करने के बाद सुबह 11.30 बजे 'मन की बात' शुरू होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, ज़िला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सांसद , मंत्री एवं विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रमो को एक जनांदोलन के रूप में चलाए । उन्होंने आह्वान किया कि माइक्रो डोनेशन के लिए कार्यकर्ता एवं जनता बढ़ चढ़ कर भाग ले, अभी तक हिमाचल प्रदेश में 6845 लोगों ने इस महाअभियान में भाग लिया हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा संग समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है, भाजपा को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में हम सबको सहभागी बनना है। इस कार्यक्रम में सभी 5रु से 1000रु तक दान पार्टी को कर सकते है और यह दान केवल नमो एप के माध्यम से किया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि भाजपा आने वाले 5 राज्यों के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है और हम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने जा रहे है। उत्तराखंड और पंजाब में हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता कार्यरत है और चुनावी जीत के लिए दिन रात काम कर रहे है। इन 5 राज्यों के चुनावों में देश के 18.3 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे और 10 मार्च को नातेज़े भाजपा के पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, हम सभी प्रदेशवासियों को कोरोना माहमारी से सावधान रहने का आग्रह करते है, हम सबको अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते,अपने कर्तव्य का पालन करेंगे,केंद्र सरकार,राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे। इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ”।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोले जाने को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले खुंडिया क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खूंडिया में कार्यालय खोलने की मांग करके आए हैं। वही ग्राम पंचायत टिहरी की जनता ने आसपास के क्षेत्रों की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त प्रेस बयान जारी कर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायत मंत्री वीरेंद्र कवर, स्थानीय विधायक रमेश धवाला से जोरदार मांग की है कि ज्वालामुखी में खुलने वाला खंड विकास अधिकारी कार्यालय वायदे के मुताबिक टिहरी पंचायत में खोला जाए वरना क्षेत्र की जनता आसपास की पंचायतों के साथ संघर्ष का मार्ग अपनाने पर विवश हो जाएगी जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। ग्राम पंचायत टिहरी के लोगों ब्रह्म दास, हरनाम सिंह, मदनलाल, जसवंत सिंह, तिलोकचंद, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, करतार सिंह, वीरेंद्र कुमार, गुलेर सिंह, सुरेश सेठी, सुभाष सूद, चरण सेठी, युद्धवीर सिंह, नवीन कौशल, रमेश राणा, प्रकाश चंद्र, करतार चंद, अमर सिंह, मान सिंह, मनजीत राणा, कैथल राणा, होशियार सिंह, देशराज पठानिया, रिता देवी, दिलीप सिंह, काशीराम, किशोरी राम, महेंद्र सिंह, रणजत सिंह व अन्य दर्जनों पंचायत जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने जोरदार मांग की है कि 4 साल पहले उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्थानीय विधायक रमेश धवाला की उपस्थिति में क्षेत्र की जनता का मांग पत्र सौंपा था जिसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया था कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय टिहरी में खोला जाए और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि जब भी खंड विकास अधिकारी कार्यालय ज्वालामुखी में खोला जाएगा तो टिहरी में ही खोला जाएगा। टिहरी के लोगों ने इस कार्यालय के खोलने के लिए जगह का भी बंदोबस्त कर रखा है परंतु कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को खूंड़िया में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने के लिए आवेदन करने पर टिहरी के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि टिहरी क्षेत्र विकास की दृष्टि से सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। खुड़िया में कई कार्यालय पहले ही मौजूद है। तहसील कार्यालय है और भी कई कार्यालय है। परंतु टिहरी क्षेत्र में कोई भी कार्यालय ना होने की वजह से यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है और क्षेत्र की जनता ने अब मन बना लिया है यदि यह कार्यालय यहां नहीं खोला गया तो ना केवल क्षेत्र की जनता संघर्ष का मार्ग अपनाएगी बल्कि आने वाले चुनावों में मतदान का बहिष्कार भी किया जाएगा l
हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब से अब तक विभिन्न व्यक्तियों की जान जा चुकी है। इसी बीच पूरे जिला कांगड़ा में भी पुलिस द्वारा तमाम शराब के ठेकों पर जाकर शराब की बोतलों की जांच सख्ती से की जा रही है। पुलिस थाना खुंडियां के अन्तर्गत आते तमाम शराब के ठेकों की शनिवार और रविवार को खुंडियां पुलिस थाना द्वारा चेकिंग की गई जिसमें लगभग 10-15 शराब के ठेकों पर जाकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शराब के ठेकों की चेकिंग करते हुए शराब के ऊपर लगे कम्पनी के लेबल सहित अन्य की चेकिंग की गयी है। यह चेकिंग अभियान आगे भी युहीं सुचारू रहेगा। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अभी तक काफी लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग उपाचाराधीन हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है और आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर जांच जारी है। मंडी से सटे जिला कांगड़ा में भी इस गोरखधंधे के तार जुड़ते हुए नजर आने के बाद कांगड़ा जिला की पुलिस भी काफी सतर्क हो गयी है जिसपर ठेकों में रखी शराब की बोतलों की चेकिंग के अभियान चला है।
हिमाचल प्रदेश के उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव गुराला में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जन समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा है कि भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मनरेगा कामगारों के लिए हिमाचल सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। बोर्ड बेटा-बेटी के विवाह पर 51 हजार रुपये उपलब्ध करवाता है तथा शिक्षा और चिकित्सा के लिए भी माकूल धन उपलब्ध करवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पंजीकृत लाभार्थी को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले राशि के अलावा कामगार कल्याण बोर्ड भी अलग से डेढ़ लाख रुपए की सहायता उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत लग के अधीन आने वाले गांव गुराला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 260 प्रकार के विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जाने का प्रावधान हुआ है । गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगियों के लिए सरकार ने सहारा योजना शुरू की है जिसके तहत प्रतिमाह रोगी की देखभाल हेतु ₹3000 की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। विक्रम ठाकुर ने स्थानीय ग्राम वासियों की मांग पर गुराला में मेन रोड से गुराला लग के लिये नई सड़क तथा इसी गांव में जिम खोलने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम वासियों की मांग पर मेन टैंक से पेयजल पाइप को बदलने हेतु भी जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। विक्रम ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 4 का पंचायत चुनावों में पोलिंग बूथ गुराला रहेगा। इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि यदि राशन कार्ड धारकों की संख्या मापदंडों के अनुसार सही पाई गई तो गुराला में सब डिपो खोला जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री विरेंद्र सिंह, पंचायत प्रधान देवराज, उपप्रधान सुरेश ठाकुर के अलावा विजय धीमान, पुरुषोत्तम सिंह, अश्विनी धीमान, संजय कुमार, देसराज, शशि पाल, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद, जितेंद्र सिंह तथा प्रदीप कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक के अतिरिक्त भारतीय सेना में भी दी गई सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत कैप्टन आत्माराम के योगदान को किसी भी सूरत में नहीं भुलाया जा सकता। यह विचार आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रांम पंचायत चन्दरोपा स्थित ख्यांपट्ट गांव में पूर्व विधायक कैप्टन आत्माराम के आवास पर उनकी धर्म पत्नी सोमा देवी व बेटे अशोक कुमार के साथ एक विशेष मुलाकात में पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त किये। प्रवीन कुमार ने कहा कि आज की भारतीय राजनीति में कैप्टन आत्माराम एक ईमानदारी, मिलनसारी, शराफत व कर्मठ कार्यशैली की मिसाल थे। इस मोके पर पूर्व विधायक के साथ विचार सांझा करते हुए कैप्टन आत्माराम की धर्मपत्नी व बेटे ने कहा कि कैप्टन साहब ने बतौर विधायक पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रो प्रेम कुमार धूमल व वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम के साथ भी काम करके चार पारी हिमाचल विधान सभा में खेली। इस तरह बतौर विधायक जिस तरह राजगीर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करके जो इतिहास कैप्टन साहब ने रचा है उसके परिणामस्वरूप हर गली, मोहल्ले, गांव व पंचायत में सर्वत्र विकास के नाम का एक के बाद एक मील का पत्थर इन्होने रखा है जो अस्मरणीय है। पूर्व विधायक ने बताया कि अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जिस तरह इस इलाके के मतदाताओं ने कैप्टन साहब के सम्मान में अपने अपने विचार रखे। ऐसे में एक राजनेता एवं जनसेवक के अतिरिक्त कैप्टन साहब ने भारतीय सेना के वीर जवान के रुप में भी 1962 ,1965 व 1971 की तीन तीन लड़ाईयाँ लड के इस क्षेत्र का गौरव बढाया है। नतीजन सेना ने भी इनकी वीरता पर इन्हें मैडलों से नवाज़ा गया था। पूर्व विधायक ने कहा इन तमाम सराहनीय सेवाओं के दृष्टिगत कैप्टन आत्माराम की याद को हमेशा हमेशा के लिए जिंदा रखने हेतु "खयांपटट" स्थल को कैप्टन आत्माराम समृति में यादगार बनाने की मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार शब्दों में पैरवी एवं वकालत की जाएगी।
जहरीली शराब के सेवन से लोगों की जान जाना अति दुखद बात है। यह बात युवा जिला महासचिव मनु डोगरा ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञापित क माध्यम से कही। डोगरा ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस कारनामे को अंजाम दे रहे है, चाहे वह किसी भी राजनितिक दल से संबध रखते हों यह बात मायने नहीं रखती है। उन्होंने प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों को किसी भी सुरत में बख्शा ना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विरोधी लोगों को विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ पा रही है। यही कारण है कि उनकी छवि को खराब करने के उदेश्य से सोशल मीडिया पर तरह तरह की भ्रांतियां फैला रहे है जोकि ठीक बात नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति पर कोई भी लांछन लगाने से पहले वे अपने गिरेवान में झांक ले। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति राजनीति या फिर समाजसेवा से जुड़ जाता है तो ऐसे में उस व्यक्ति के पास हर दिन सैंकड़ों लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में इन लोगों में से कोई व्यक्ति अनवांछित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उस व्यक्ति को विधायक के साथ जोड़ना तर्कसंगत नहीं है। इस बात का विरोधी कर रहे छुटभैया नेताओं से विधायक को किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट लेने की कोई जरूरत नहीं है। विधायक की कार्यप्रणाली को बड़सर की जनता भली भांति जानती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति विधायक लखनपाल के पास आकर अपना फोटो खिंचवाता है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि व्यक्तिगत संबध उसके पेशे से मिले होते हैं। ऐसे तो विधायक से मिलने प्रतिदिन हजारों लोग मिलने आते है यदि उनमे से कोई दागदार निकले तो उन सब से पेशेवर संबध नहीं हो सकता। उन्होंने प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि उक्त घटना से पूर्व पुलिस प्रशासन कहां सोया हुआ था। मंडी के सुंदरनगर में घटना ना घटती तो यह मामला उजागर ही नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपाईयों को चुनावी बेला में ऐसे कुछ हथकंडे अपनाने में महारत हासिल है।
माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदरनगर के निदेशक रामप्रकाश ठाकुर ने कहा कि मेडिटेशन हर इंसान दो तरीके से करता है, एक एक्टिव और दूसरी पैसिव एक्टिव मेडिटेशन। एक्टिव मेडिटेशन उसे कहते है जब हम किसी काम को बाहरी तोर पर करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम रोजमर्रा के जीवन में किसी काम को एक ही जगह रहकर करते हैं चाहे वह खाना-खाना हो, चाहे वह रास्ते पर चलना हो, चाहे वह कपड़े धोना हो, चाहे वह पढ़ाई करना हो या फिर वह अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करना हो। उन्होंने कहा कि जब हम मानसिक और शारीरिक रूप से एक जगह पर रहते हैं उसको एक्टिव मेडिटेशन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पैसिव मेडिटेशन आंतरिक होती है इसके लिए आंखें बंद करनी पड़ती है। इस मेडिटेशन को करने के तरीके अलग-अलग हैं। कुछ लोग ध्यान लगाते हैं। कुछ लोग मानसिक चित्रण देखते हैं, कुछ लोग अपने इष्ट को देखते हैं, कुछ लोग अपने माथे के बीच में ध्यान लगाते हैं तो कुछ लोग संवेदना को देखते हैं। उन्होंने कहा कि पैसिव मेडिटेशन को करने के बहुत सारे तरीके होते हैं। पर सवाल यह है कि कौन से तरीके से मेडिटेशन की जाए, जिससे हमारे मानसिक और अध्यात्मिक जीवन का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जो मेडिटेशन सिर्फ इंसानियत धर्म को सिखाती हो उसके लिए सबसे पहले बाहरी और आंतरिक तौर पर जो भी कार्य हम कर रहे हैं उन कार्य को करते समय हमें हर क्षण जागरुक रहने की जरुरत है। जैसे-जैसे हमारा जागरुकता का स्तर बढ़ेगा वैसे वैसे हम मेडिटेशन को जानना शुरु कर सकते हैं। राम प्रकाश ने बताया कि जागरूकता ही मेडिटेशन का आधार है। जागरुक कैसे रहते हैं यह सीखना भी बहुत जरुरी है। जब हम प्रेक्टिकल रूप से मेडिटेशन को करेंगे, तभी हम मेडिटेशन की असलियत को जान सकते हैं। अकादमी के निदेशक रामप्रकाश ठाकुर ने कहा मेडिटेशन सीखना हर बच्चे युवा और बुजुर्ग को बहुत जरुरी है, जिससे हम इस दुनिया में आने का और अपने जीवन का असली उद्देश्य जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना समय में सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे तक सैंकडों लोगों ने ऑनलाइन ज़ूम ऐप के माध्यम से मेडीटेशन का फायदा लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ज़ूम ऐप के माध्यम से एक बार फिर से मेडीटेशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को इससे फायदा मिल सके।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जहां सुखी ठंड से लोगो को राहत मिली है। वहीं अर्की उपमंडल के ऐतिहासिक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बाड़ीधार में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। साथ ही बाड़ीधार में हो रही बर्फबारी से किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली है। बाड़ीधार में देवदार, बान के घने जंगल हैं। बर्फबारी के बाद ढकी यह वादियां काफी खूबसूरत हो गई हैं। जबकि कांगरी धार व शिवनगर की ऊंची चोटियों पर बर्फ के पड़ रहे फाहों से अदभुत नजारे सामने आ रहे है। ऊंची चोटियां में बर्फ से चांदी की चादर बिछ गयी है जिससे लोगों में यहां के खूबसूरत नजारे देखने की होड़ सी लग गयी है। कई लोग बर्फ को देखने व यहां की सफेद चोटियों के मनमोहक आनंद लेने के लिए इन चोटियों की ओर रुख कर रहे है। बता दें कि क्षेत्र में हर वर्ष इन चोटियों पर बर्फ जरूर पड़ती है, वैसे कुछ सालों से यहां बर्फ पड़ने की मात्रा में कमी जरूर आई है, पर इस चोटी पर पर्यटकों का आना कम नहीं हुआ है। धार्मिक दृष्टि से भी ये चोटियां काफी महत्वपूर्ण रही है। गर्मियों में भी यहां अच्छी खासी ठंड का अहसास लोगों को मिलता है और बर्फ के इस पर्व में तो यहां लोगो को बर्फ देखने के लिए अपनी ओर ये चोटिया खुद ही आकर्षित कर देती है। लोगों के अनुसार अगर दिसंबर और जनवरी माह में बारिश या हिमपात हो तो गर्मियों में पानी की किल्लत नहीं होती।किसानो में योगेश, उमेश, उदित, हर्ष, संजू, सुनील, रूपराम शर्मा, कामेश्वर, गौतम, जीतराम शर्मा, ईश्वर, महेन्द, हेमराज, बलदेव शर्मा, कलीराम शर्मा, चेतराम, चन्द्रमणि, मदन आदि का कहना है कि यह बारिश गेंहू की फसल को खाद का काम करेगी जिससे निश्चित तौर पर फसल अच्छी होने की उम्मीदें है।
ग्राम पंचायत बिलासपुर में माँ भारती के वीर सपूत, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रधांजलि दी गई। एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह सैनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की उनका भारत की आज़ादी के लिए क्या योगदान था और साथ में स्थानीय निवासी तनुज गुलेरिया ने उनके जीवन के मिशन के बारे में अवगत करवाया और आज़ाद हिंद फ़ौज के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौक़े पर ग्राम पंचायत बिलासपुर के उप प्रधान रवित, वरिष्ठ नागरिक और युवा साथी मौजूद रहे।
धर्मशाला : खनियारा निवासी स्वतंत्रता सैनानी चरणजीत सिंह गुरुँग का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
खनियारा निवासी स्वतंत्रता सेनानी चरणजीत सिंह गुरुँग का राजकीय सम्मान के साथ मांझी खड्ड में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विधायक विशाल नेहरिया तथा प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक विशाल नैहरिया ने स्वतंत्रता सेनानी चरणजीत सिंह गुरुंग के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चरणजीत सिंह गुरूंग ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया है। देश के प्रति समर्पण भाव के साथ जीवन पर्यंत काम करते रहे। उनके योगदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का विस्तार करते हुए प्रदेश सरकार ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों आदि को प्राथमिकता दी है। इसमें उन्हें मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाना, आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म करना और आयुसीमा घटाना शामिल है। आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर प्रदेश सरकार 2017 में करीब 436 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी। 2021 में यह बजट बढ़कर 1037 करोड़ रुपये हो चुका है। दरअसल, 2017 में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली मंत्रिमण्डल बैठक में बुजुर्गों के लिए दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन उम्र को 80 से घटाकर 70 कर दिया था। साथ ही इसमें आय सीमा की शर्त भी हटा ली गई। इससे बुजुर्गों को आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया से निजात मिला। इसके साथ ही बुजुर्ग महिलाओं के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की और छूट दी गई है। अब बुजुर्ग महिलाओं को बिना आय सीमा के 65 की उम्र से पेंशन दी जा रही है। इन निर्णयों से लाखों बुजुर्ग लाभान्वित हुए। चार साल में 1 लाख 95 हजार नए पेंशन आवेदन स्वीकृत : जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में ही 1 लाख 95 हजार 3 नए पेंशन के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इन फैसलों से वृद्धजनों का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। सरकार की ओर से 60 से 69 वर्ष के बुजुर्गों को 850 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। इससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। दोनों वर्गों के लिए वृद्वास्था पेंशन को मौजूदा सरकार ने क्रमशः 700 से बढ़ाकर 850 और 1250 से बढ़ाकर 1500 किया। किस वर्ग में कितने लाभार्थी : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में बुजुर्गों के अलावा, विधवा, एकल नारी, परित्यक्त महिलाएं, कुष्ठ रोगी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। इस समय 4 लाख 15 हजार 993 बुजुर्ग, 1 लाख 25 हजार 343 विधवा, एकल नारी, निराश्रित महिलाएं, 1 हजार 482 कुष्ठ रोगी और 150 ट्रांसजेंडर सहित करीब 6 लाख 9 हजार लोगों को पेंशन दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक उम्र के 3 लाख 7 हजार बुजुर्ग भी लाभान्वित हो रहे हैं।
कोरोना वायरस महामारी के इस संकटकाल में जहाँ कई दानवीर व सामाजिक संगठन जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रेड क्रॉस सोसायटी व मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना आर्थिक अंशदान कर रहे हैं, वहीं इस विकट परिस्थिति में समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के लिए कई बच्चे भी अपने मां बाप की खुशी हेतु पीछे नहीं है। बात कर रहे है ब्लाक खन्ड परागपुर के अन्तर्गत गावं मनियाला की। यहां 56 वर्षीय पवन शर्मा पुत्र जमना दास व उनकी पत्नी अंजू शर्मा की रविवार को आयोजित हुई शादी की 35 वर्षगांठ पर उनके दोनो बेटों नितिन शर्मा, ईशान शर्मा और पुत्रबधू अन्जू शर्मा व शालविया शर्मा ने जरूरतमंदाें की सेवा के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये का चेक "प्रधानमंत्री रहत कोष" के नाम दान भेजकर, परोपकार की एक नई मिसाल कायम की है। जानकारी देते हुए गांव मनियाला के पवन शर्मा ने बताया कि इस करोना सकंटकाल मे हर किसी को आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए। गौरतलब हो, पवन शर्मा इससे पहले अपनी पांच वर्षीय पोती अराध्या शर्मा के जन्म दिन पर विगत कुछ माह पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 11 हजार का दान दे चुके हैं। एसडीएम धनबीर सिह ठाकुर ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जहां क्षेत्र के कई दानबीर लोग और सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। वहीं, इसी दिशा अन्य दानवीरों का आगे आना, पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है, जो समाज को एक नई प्रेरणा दे रहा है। समाज को ऐसे दानी सज्जनो पर नाज हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि ज़हरीली शराब मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी द्वारा लीपापोती के मकसद से हमीरपुर के कांग्रेस नेता नीरज को हटाया गया है उससे यह स्पष्ठ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी अवैध शराब के कारोबार की संरक्षक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता वर्तमान में जिला हमीरपुर के महासचिव थे, पूर्व में वह उपप्रधान का चनाव भी लड़ कर जीत चुका है और कांग्रेस पार्टी के अनेकों कार्यक्रमों में सक्रिय रूप में भाग लेता थे। कांग्रेस पर्टी के तार सीधा सीधा इस मामले से जोड़ते दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व में भी अनेकों बार अवैध कामों को संरक्षण दे चुकी है जीनके प्रमाण जनता के समक्ष पूर्व में आ चुके हैं, इस प्रकरण से शराब मामले में कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुकी है। अब तो यह स्पष्ठ है कि खनन, वन और भू माफिया के चौकीदार भी कांग्रेस पार्टी के नेता है। उन्होंने कहा कि नकली शराब तस्करी का कांग्रेस नेताओं को पहले से ही पता था। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता को गुमराह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसा लग रहा है कि इस मामले में अपराधी खुद सरकार को सलाह दे रहे है। अब अपने आप को बचाने के लिए कांग्रेस नेता अनेकों प्रकार की जांच मांग रहे है। पर हम यह बता दे कि हिमाचल पुलिस की जांच में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस ने इस मामले में अच्छा काम किया है, 72 घण्टे में केस सॉल्व करना आने आप मे ही ऐतिहासिक है।
जिला किन्नौर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है, जिले के ऊँचाई वाले इलाकों में पिछली रात से ही जम कर बर्फबारी हो रही है। समूचे क्षेत्र ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है ।वही लगातार हो रही बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। भारी बर्फबारी होने से किन्नौर जिले में सभी सम्पर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत व्यवस्था भी चरमराई सी गई है। वही जिला के बागवान - किसान अच्छी बर्फबारी से काफी खुश है क्योंकि बर्फबारी यहां की नकदी फसलों के लिए एक संजीवनी का काम करती है। बर्फबारी के चलते हुए जिला किन्नौर का जनजीवन थम सा गई है व अभी भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चलाया हुआ है। भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।
शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण। प्रमुख सड़कें बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हैं। इनमे मुख्य तौर पर ठियोग-चोपाल रोड खिडकी के पास, खड़ापाथर के पास ठियोग-रोहड़ू रोड, ठियोग-रामपुर रोड नारकंडा के पास, शिमला-ठियोग रोड कुफरी-गालू-फागू के पास की सड़कें अवरुद्ध है। इसके अलावा शिमला शहर की सड़कें भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हैं लेकिन सड़कों को साफ करने का काम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और एमसी द्वारा किया जा रहा है। शिमला पुलिस आपसे अनुरोध करती है कि रात के समय उपरोक्त मार्गों पर यात्रा न करें और आपात स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करें। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शिमला में बीती शाम से ही बर्फबारी का क्रम जारी है। जिससे पहाड़ों की रानी शिमला ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी से शिमला के सभी मार्ग फिलहाल बाधित है। कुफरी, फागू नारकंडा, खड़ापत्थर, चौपाल-कुपवी और खिड़की में भारी बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध है। इन मार्गो पर मशीनरी लगी हुई है। शिमला शहर में स्थानीय मार्गो को बहाल करने का प्रयास प्रगति पर है। अभी भी अधिकतर स्थानों पर बर्फबारी जारी है।
पुलिस चोंकी रानीताल के अन्तर्गत पड़ते सुक्का बाग में शनिवार को स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ढाबे की चेकिंग की जहां चेकिंग के दौरान उक्त ढाबे से 5 बोतल पटियाला संतरा बरामद की गयी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। सुशील कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।
ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने शनिवार को ज्वालामुखी की समीपवर्ती ग्राम पंचायत दरंग में लगभग 12 लाख की लागत से बने पंचायत के समुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। ग्राम पंचायत दरंग का यह समुदायिक भवन बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान रवि, उप प्रधान हरनाम सिंह, वार्ड पंच भाजपा नेता मान चंद राणा, रामस्वरूप शास्त्री, देशराज अत्री, कुलदीप शर्मा, अनिल धीमान, सुभाष चंद्र आदि भी मौजूद थे। इस मौके पर ग्राम पंचायत दरंग के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ विधायक व उनके साथ आए लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक रमेश धवाला ने क्षेत्र के लोगों को समुदायिक भवन समर्पित करने के बाद बधाई दी और कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के लोगों को इस भवन के बनने से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार डबल इंजन की सरकार आज पूरे प्रदेश में विकास के नए अध्याय लिख रही है। ज्वालामुखी का चंगर् क्षेत्र हो या बलिहार क्षेत्र हो विकास की धाराएं बह रही है। करोड़ों रुपए की सड़कें बनाई जा रही हैं। कई पेयजल योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 15 करोड़ का भवन ज्वालामुखी में बन रहा है। इसके अलावा भी अन्य कई विभागों के भवन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ज्वालामुखी क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं जिसमें और भी कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन होंगे जिसके लिए ज्वालामुखी भाजपा पूरी तरह से तैयार है और जोरदार तैयारियां चल रही है l
कांग्रेस नेता एवं मंझेडा वार्ड के जिला परिषद संजय राणा ने कोसरी पंचायत के स्थानीय निवासी राकेश कुमार की बेटी की शादी में पहुँच कर अपनी तरफ से आर्थिक मदद की। संजय राणा समाज के हर क्षेत्र में अपना कोई न कोई योगदान देते रहते है चाहे वह धर्मिक कार्य हो या सामाजिक कार्य। हर क्षेत्र में संजय राणा लोगों की मदद के लिए आगे रहते है। संजय राणा ने कहां कि हम से जितना हो सके हम लोगों की मदद करेगे।
विकास खंड परागपुर में दैनिक वेतन भोगी आधार पर चालक का पद भरा जाना है। खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रार्थी 10/02/2022 सायं 4 बजे तक अपना आवेदन खंड विकास कार्यालय परागपुर में सादे कागज पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास हल्की/भारी/यात्री वाहन चलाने का वैध ड्राईविंग लाईसेंस होना चाहिए। प्रार्थी की आयु प्रथम जनवरी को 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उक्त पद के लिए अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र भी आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी खंड विकास कार्यालय परागपुर में संपर्क कर सकता है।
ज्वालामुखी : डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने एक्टिविटी डे पर लिया ऑनलाइन विभिन्न गतिविधियों में भाग
डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने एक्टिविटी डे पर विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिए लिया। इन गतिविधियों में बच्चों को दो विषय दिए गए - हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को अपने देश और प्रदेश में मनाए जाने वाले पर्वो के बारे में जागरूक करना था। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के युग में बच्चों को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए इन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के लिए लोक गीत व नृत्य एक्टिविटी विषय - हिमाचल दिवस कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए देशभक्ति गीत, नृत्य, संवाद एक्टिविटी का आयोजन किया गया। दोनों गतिविधियों के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई थी। वही कक्षा तीसरी और पांचवी के बच्चों को ड्राइंग गतिविधि में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का चित्र बनाना था। बच्चों ने सबको अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चों में तन्वी, आराध्य शर्मा, हर्षित, आरव जैन, अंशिका जैन, वंशिका राणा, अंतरिक्ष, यश, नंदिनी, आरव, सानिध्य, जहान्वी,अथर्व, कृष्णा, भार्गव रजत, आईना, कृतिका, वैष्णवी, आरुषि, सोंधी, सानवी जसवाल, अरनयम, इप्षिता, रितिका, कृतिका, अरनयम,आदित्य, आदि, तनिष्का, रितिक, सारांश, दिव्या, भूमिका, राघव वर्मा, वंशिका, सक्षम, काव्य, सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल रहे।


















































