फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला देश मे हर रोज बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नज़र आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नहीं। राठौर ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा लोगों की समस्याओं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा कांग्रेस को दोषी ठहराने में लगी है। उन्होंने कहा कि भजापा प्रदेश में सत्ता का दुरपयोग कर रही है। अपनी राजनीतिक बैठकों में सरकारी मशीनरी व धन का खुल कर दुरपयोग किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री कर्मचारियों को लुभाने में जुटे हैं। घोषणाओं पर घोषणाएं करते जा रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली हाे चुका है। कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफ़ल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भजापा को इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री सहित भजापा के नेता हवा में ज्यादा ही उड़ रहे हैं। उन्हें धरती नज़र नहीं आ रही, जबकि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में उन्हें पहले ही धरती पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री को सड़कों पर गड्ढ ही गड्ढे नज़र आते हैं। ग्रामीण व दूरदराज के स्कूलों में अध्यापक नहीं,अस्पतालों में डॉक्टराें की कमी, खस्ता हालत व्यवस्था पर कभी उनकी नजर नहीं गई। राठौर ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलताएं व बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे जनहित के मुद्दे हैं, जिनको आगे रख कर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी और नगर निगम के बाद विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराते हुए लोगों को भजापा के कुशासन बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से मुक्त करवाने के लिए काम करेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बतौर मुख्यातिथि रहे उपस्थित फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन जिला सिरमौर 21 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाए गए जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह आज एसएफडीए ऑल नाहन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व पोषण नाटक आयोजित किए गए, जिसमें नाहन शिलाई सेनवाला व संगड़ाह की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने इस पखवाड़े को आयोजित करने का उद्देश्य हर घर तक सही पोषण जिसमें पौष्टिक आहार, साफ पानी और खाने पीने की सही प्रथाओं का संदेश पहुंचाना है, ताकि जिला का हर घर अपने परिवार को सही पोषण देने के लिए जागरूक हो सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पोषण ट्रैकर एप बनाया गया है, जिसके माध्यम से बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान चलाया गया है। इस ऐप के माध्यम से स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों में वजन माप सहित स्वस्थ बालक बालिका सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। पोषण पखवाड़े के दौरान जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर पोषण पंचायत आयोजित कर लोगों का पोष्टिक आहार, आहार विविधता, स्तनपान के लाभ व पूरक खान-पान के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त जिला में अनिमिया शिविर, स्थानीय नेताओं के बैठक शिविर, नुक्कड नाट्क कार्यक्रम, युवा समूह की बैठक वेबिनार, सामुदायिक आधारित गतिविधिया आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र नेगी ने बताया पोषण पखवाडा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्राें में बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को हरी सब्जियों व फलों के पोषण और सेवन संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों का वजन, लंबाई सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच किए गए हैं। ग्रामीण महिलाओं द्वारा बच्चों को सही समय पर भोजन प्रदान करना और गर्भस्थ और शिशुवती महिलाओं को पोषक आहार, पौष्टिक गर्म भोजन लेने के लाभ से अवगत कराते हुए स्वयं और बच्चों के स्वास्थ का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया गया। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत समुदाय आधारित गतिविधि, जल प्रबंधन, अनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन, स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रशासन की ओर से सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, अध्यक्षा नगर पालिका परिषद श्यामा पुंडीर सहित अन्य पार्षद, मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रतिभा कौशिक व मधु बिंदल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा हिमाचल के कांगड़ा जिला में स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 56 फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इस कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है।इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्धेश्य से देहरा के पाइसा गांव पहुंचा। ग्राम पंचायत पाइसा में श्रीबालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। ऐसे मरीजों को हॉस्पिटल में कुछ छूट भी दी जाएगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह-जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक सैंकड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।
अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं की मीटिंग हुई। यह मीटिंग उपायुक्त सभागार सोलन में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अगुवाई में हुई। इस दौरान अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के अलावा माइनिंग एरिया के पांचों पंचायतों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। परिवहन सहकारी सभाएं जैसे एसडीटीओ, एडीकेएम, बीएलएल, जीएलएल सभाओं ने इस बात का समर्थन किया कि जिन लोगों की अंबुजा सीमेंट कंपनी में लैंड अधिकृत की गई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर कार्य मिलना चाहिए। वहीं दि माइनिंग एरिया लैंड लूजर के संस्थापक परसराम ने बताया कि सभा का मकसद है कि बेरोजगारों को रोजगार देना है। हमारी सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं,जोकि पिछले 3 माह से खड़ी हैं। उपायुक्त सोलन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। इस मौके पर परसराम, देशराज, रूप राम, संत राम, नेक राम, राम कृष्ण शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, जयदेव कौंडल, बालकराम राम शर्मा, जगदीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में कक्षा नौवीं के परीक्षा परिणाम व सरकार द्वारा प्राप्त मुक्त पुस्तकों के आवंटन का आयोजन किया गया।कक्षा नवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र रोहन प्रथम, माही द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इसके पश्चात विद्यालय में कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को फ्री पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बधाई दी व अगली कक्षाओं में अधिक मेहनत करने की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक पवन कुमार, पवना शर्मा, अनीता शर्मा, पूर्णचंद, श्याम लाल, संतोष, वनिता व मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
मनोज कुमार चलो गांव की ओर जन संपर्क अभियान के तीसरे चरण में गांव हार-जलाड़ी में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जनता से रू-ब-रू हुए। इस मौके पर उन्होंने जनहित योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की ओर जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को छह माह तक फ्री राशन देने और साठ वर्ष से ऊपर की आयु में दी जाने वाली पैंशन स्कीम के बारे में भी बताया। वहीं उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से हिम केयर कार्ड की अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता का रुख इस बार भी भाजपा की ओर ही है। चुनाव आ रहे हैं तो जनता भाजपा को ही जिताना चाहती है।
कहा, अगर सिस्टम परंपराओं को बहाल रखने में है नाकाम तो गर्भगृह की व्यवस्था उन्हें सौंपी जाए मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध की पावन गुफा के गर्भगृह की मर्यादाओं के हनन के खुलासे के बाद उखड़े महंत श्रीश्रीश्री1008 राजेंद्र गिरी जी महाराज ने उग्र स्वरों में कहा है कि अगर सरकार व सिस्टम बाल योगी बाबा बालक नाथ की सिद्ध परंपराओं व नाथ मान्यताओं के निर्वहन में खुद को नाकाम पा रही है, तो तत्काल प्रभाव से गर्भगृह की व्यवस्था उनके हवाले की जाए। उन्होंने कहा कि प्राचीन सिद्ध परंपराएं सरकारी ढर्रे पर हरगिज नहीं चलेंगी। बाबा बालक नाथ के साक्षात प्रतिनिधि होने के नाते सिद्ध परंपराओं को स्थापित व कायम करना उनका कर्ज व फर्ज है और इस सब के लिए प्रकृति व बाबा बालक नाथ की इच्छा के कारण ही वह इस गद्दी पर विराजमान हुए हैं। महंत श्री ने कहा कि गर्भगृह की व्यवस्था का अधिकार उन्होंने व्यवस्थागत मंदिर के पुजारियों को हंस्तांरित किया है। बाबा बालक नाथ की इच्छा उनके लिए सर्वोपरि है। गर्भगृह में हुए इस कृत्य से वह बेहद आहत हैं, जबकि दूसरी ओर देश और दुनिया में रहने वाले बाल योगी के करोड़ों श्रद्धालु भी खुद को आहत व आंदोलित महसूस कर रहे हैं। वर्ष 1984 में पुजारियों की अराजकता के मद्देनजर उनके ब्रह्मलीन गुरू शिवगिर जी महाराज ने प्रदेश सरकार को लिखित आग्रह किया था कि मंदिर की व्यवस्था के समाजीकरण के लिए सरकार इस मंदिर को अपने हाथों में ले, लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि सिस्टम प्राचीन सिद्ध धार्मिक परंपराओं के विपरीत जाकर मंदिर की व्यवस्था को सरकारी ढर्रे पर चलाए। उन्होंने दो टूक कहा है कि अगर सिस्टम गर्भगृह की मान्यताओं व परंपराओं को महफूज रखने में नाकाम है, तो गर्भगृह की व्यवस्था तत्काल उनके हवाले की जाए, जिस पर उनका पूरा सिद्ध धार्मिक अधिकार है। वह अपने सिस्टम के सहारे गर्भगृह की परंपराओं को कायम रख लेंगे। उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना कभी भी वेतन के आधार पर नहीं हो सकती है। क्योंकि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल है। इस आस्था पर उन्हें कोई भी सवाल हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा। महंत श्री बोले कि इस कृत्य के लिए जो भी जवाबदेह व जिम्मेदार है, बेशक वो न्यासी हो, अधिकारी हो, या कर्मचारी हो, या फिर पुजारी हो, मंदिर प्रशासन तत्काल प्रभाव से इस मामले की कड़ी जांच करे, व जिनका भी दोष हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर अमल में लाए। उन्होंने कहा कि मंदिर की मर्यादा श्रद्धालुओं से है, न कि सिस्टम से है। इसलिए करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा। महंत श्री ने कहा कि इस घोर कोताही, लापरवाही व साजिश की शिकायत सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय को की जाएगी। ऐसे में गर्भगृह की मर्यादाओं से छेड़छाड़ करने वाले किसी शख्स को भी नहीं बख्शा जाएगा। भले ही उसकी कितनी बड़ी राजनीतिक पहुंच व हैसियत ही क्यों न हो। महंत श्री ने कहा कि इस कृत्य का खुलासा होने के बाद हजारों श्रद्धालु व्यथित व आंदोलित मन से उन्हें लगाकार संपर्क कर रहे हैं। अब अगर ऐसे में यहां कोई आंदोलन खड़ा होता है, तो उसकी तमाम जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में लीपापोती नहीं चलेगी। जिसका दोष है, उसे सिस्टम तुरंत निलंबित करें।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केडी शर्मा ने राज्य कार्यकारणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम शर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी। केडी शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी गठन के लिए अमरनाथ भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तथा चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत जिला शिमला से आत्माराम शर्मा को राज्य कार्यकारणी का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त्त कांगड़ा से सुरेश ठाकुर, सिरमौर से हरिदत्त शर्मा व मंडी से हरीश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। हुकम सिंह ठाकुर को महासचिव तथा जगदीश कुमार नड्डा को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा सिसराम ठाकुर उप प्रधान, जगदीश पंवर ओडिटर, जगदीश सिंह नेगी अतिरिक्त महासचिव व संतराम शांडिल कोषाध्यक्ष चुने गए।
थाना इंदौरा के तहत आने वाली पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने दस हजार मिली लीटर लाइन सहित आरोपी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूचना थी कि इस इलाके में उक्त आरोपी शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस चौकी के एसआई व उनकी टीम ने रेड मार कर उक्त लाहन बरामद की। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र जीत गांव उलैहडिय़ां व तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने यह बात मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के 71वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना वर्ष 1948 से लेकर अब तक मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में अनेक बदलाव आए हैं। महाविद्यालय में न केवल आधारभूत ढांचे में सुधार हुआ है। अपितु संस्थान ने शिक्षा, खेल, राजनीति, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में भी अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है, जिससे उन्होंने न केवल अपने माता-पिता व अध्यापकों का नाम ऊंचा किया है, बल्कि उन्होंने समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस महाविद्यालय का नाम स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में लगभग 522 छोटी-बड़ी रियासतों का एकीकरण करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 7200 से अधिक विद्यार्थियों वाले इस प्रतिष्ठित संस्थान में उन्हें भी पढ़ाई करने का सुअवसर मिला। जब भी वे इस महाविद्यालय में आते हैं, तो पुरानी अच्छी यादें उनकी आंखों के सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि 27 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले महाविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण इस वर्ष अगस्त माह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंडी में प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मीलपत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है तथा संस्थान इस वर्ष से ही क्रियाशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र के लिए 8500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में 18 से अधिक महाविद्यालय हैं, जिससे राज्य सरकार की शिक्षा के प्रसार के प्रति प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब राज्य सरकार का मुख्य ध्येय वर्तमान शैक्षणिक संस्थानों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने संस्थान में बिताए अपने पुराने दिनों को याद करते हुए छात्रों से विद्यार्थी जीवन का आनंद लेने के साथ-साथ जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिश्रम करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में बिताया अध्ययन काल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह केवल राज्य के लोगों व युवाओं के सहयोग के कारण ही संभव हो पाया कि हिमाचल प्रदेश कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय डोज लगवाने में देश में अग्रणी बन सका। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मंडी में राज्य का द्वितीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में इन्डोर खेल सुविधा प्रदान करने और महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की अध्ययन, खेल और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जसवाल, महाविद्यालय पीटीए के अध्यक्ष बलवंत कुमार, अभिभावक, महाविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
कॉलेज का नाम देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखने का दिया था प्रस्ताव मनोज कुमार। कांगड़ा क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुधिजीवी वर्ग की लगभग 100 वर्ष पूर्व बने राजकीय महाविद्यालय, धर्मशाला के नाम को देश के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किए जाने की बुलंद आवाज़ का आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश स्वागत करती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कालेज गेट चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रस्ताव रखा था कि प्रदेश के प्रख्यात महाविद्यालय का नामकरण देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम किया जाए। गौरतलब है कि मेजर सोमनाथ कांगड़ा जिला से ताल्लुक रखते थे और जनवरी 2023 में उनका 100वां जन्मदिन है। ऐसा करके हम मां भारती के वीर सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन करें जिनकी बदौलत जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न भाग हैं। कांगड़ा से जारी एक बयान में पार्टी प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने उनके द्वारा उठाई गई मांग का परोक्ष रूप से अनुमोदन और समर्थन करने के लिए क्षेत्र के शिक्षाविदों और बुद्धजीवियों सहित सूबे के अग्रणी समाचार पत्र का आभार जताया है। कल्याण भण्डारी ने हिमाचल प्रदेश सरकार पुरजोर मांग की है की नामकरण के साथ महाविद्यालय में डिफेंस स्ट्डीज का एक विंग भी स्थापित किया जाए तथा नामकरण समारोह में अन्य शौर्य चक्र विजेताओं और उनकेपरिजनों को आमंत्रित सम्मानित किया जाए।
लंज छिंज में दो दिन तक छिंज मेले का आयोजन हुआ। यहां मेला दो दिन तक चलता है। पहले दिन के मेले को छोटी छिंज और दूसरे दिन के मेले को बड़ी छिंज के नाम से जाना जाता है। हालांकि कोविड के चलते लगातार दो वर्ष तक यह मेला स्थगित रहा और लोग काफी मायूस रहे। मगर इस साल यह मेला बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। लोगों के चेहरे पर भी खूब रौनक देखी गई। बड़ी छिंज को बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, समाजसेवी जितेंद्र गुलेरिया ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में लंज खास के पूर्व प्रधान रमेश चंद, सलोचन राणा, अमी चंद रंधावा, अप्पर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी ने शिरकत की। इस दौरान बड़ी छिंज को बड़ी माली जोर्जी जार्जिया और बाबा फरीद दीनानगर के बीच करवाई गई। इस दंगल मे जॉर्जी पहलवान विजेजा रहा। विजेता पहलवान को बतौर इनाम 55 हजार रुपए और बाबा फरीद पहलवान को 45 हजार दिए गए। दूसरी माली राहुल राठी व दीपक मुल्लांपुर के बीच बराबरी पर रही। इन दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपए दिए। तीसरी माली सन्नी हाजीपुर व सुखमन अजनाला के बीच हुई जिसमें फ्लाइट से सुखमन विजेता रहा। कमेंट्री की जिम्मेदारी दीपक कांगड़ा ने निभाई। इस मौके पर मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्व प्रधान रमेश चंद ने 15 हजार दिए। वहीं रमेश बराड़, जितेंद्र गुलेरिया, सलोचन राणा, गंधर्व सिंह प्रधान छिंज कमेटी, सांई स्टोन क्रशर लंज की तरफ से 11-11 हजार रुपए दिए। इस मौके पर रेखा देवी, अनु बलौरिया वलौरिया, एसडी माडल स्कूल, संजीव महाजन, विनोद शर्मा, कमलजीत ने 5-5 हजार रुपए दिए।
र्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ) राष्ट्र हित में काम करने वाला राष्ट्रीय संगठन है, जिनका धेय वाक्य है 'चाहे जो आए व्यवधान देश के हित मे करेंगे काम'। प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन होने के नाते प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को आप तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के विभिन जिलों में सेवाएं दे रहे 45000 हजार से ज्यादा सी एंड वी और जेबीटी अध्यापकों के लिए ट्रान्सफर निति बना कर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। जिससे शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे अध्यापक और अध्यापिकाओं को ग्रह जिला में ट्रान्सफर होने का सुअवसर प्रदान हुआ, परंतु कुछ जिलों जिसमें मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री सहित जगत प्रकाश नड्डा का जिला है ने inter district ट्रान्सफर हुए अध्यापकों को तीन वर्ष पुरे होने के बाद भी रेगुलर नहीं किए। जिससे इन शिक्षक साथियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि इनके बाद नियुक्त हुए शिक्षक इनसे पहले नियमित हो गए हैं। इन शिक्षकों ने 3 वर्षों से ज्यादा समय पूरा कर दिया है। हम मांग करते है कि इनको नियमित कर इनको सिनियोरिटी देने की कृपा की जाए तथा अगली कैबिनेट में इन अध्यापको को राहत देने की मांग करते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बहुत सहज है ओर समय समय पर समस्याओं का निवारण किया है। हिमाचल प्रदेश में डाइट के माध्यमो से जेबीटी की ट्रेनिंग करवाई जाती है, परंतु 2012 से इन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। जिसकी वजय से इन परीक्षण प्राप्त शिक्षकों में काफी रोष है। हैरानी की बात है कि सरकार की छवि को खराब करने का काम कुछ सरकारी संस्थाओं में तैनात शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। जिन्होंने इस कोर्ट तक ले जाने का काम किया है। अत: आप से निवेदन है कि इन शिक्षकों को नियुक्ति देकर राहत प्रदान करें। प्रदेश में पिछले कई वर्षों से जेबीटी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से मांग करता है कि 7 अप्रैल की बैठक में उपरोक्त विषय का निवारण कर इन शिक्षकों को राहत प्रदान करें। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर मैं वेटरनरी प्रशिक्षु डॉक्टर की हड़ताल में शामिल हुए।प्रशिक्षु डॉक्टरों का एक प्रतिनिधित्व डॉक्टर महक की मौजूदगी में समाजसेवी श्याम वर्मा से मिला। यह प्रशिक्षु डॉक्टर अपनी इंटरनलशिप को लेकर काफी दिनों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि इन प्रशिक्षु डॉक्टरों को सरकार की तरफ से 4500 रुपए इंटर्नशिप का मिलता है। इनके साथ जो छात्र एमबीबीएस और बीडीएस कर रहे हैं, उनको सरकार की तरफ से 17000 रुपए इंटर्नशिप मिलता है। अब्दुल्लापुर के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्याम वर्मा ने कहा जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आई, तो हम सभी प्रशिक्षु डॉक्टरों को इंटर्नशिप एक समान देने वादा करते हैं। सरकार से भी इन छात्रों को एक समान इंटरनल शिप देने की मांग करते हैं। इस अवसर पर श्याम वर्मा के साथ अशोक कौंडल, रवि गुप्ता, भुवनेश्वर कुमार, हरनाम सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, लवली कुमार, संदीप व भाई रिंकू भी मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । सुजानपुर लंबागांव से संबंध रखने वाले युवा कलाकर हिमांशु भट्टी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक के देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आने पर अपने अलग अंदाज में स्वागत किया है। युवा कलाकार हिमांशु भट्टी पहले भी कई हस्तियों के स्केच बना चुका है, जिसमें विक्रमादित्य, स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विपिन रावत, लांस नायक विवेक, बाबा हंस राज रघुबंशी, शिवानी ठाकुर, लता मंगेशकर और भी कई महान हस्तियों के सकैच बना चुका है। हिमांशु चंडीगड़ के सरकारी आदर्श स्कूल आठवीं का छात्र है व कई प्रतियोगिताओं में भी स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है। उन्होंने बताया कि उनको इसकी प्रेरणा स्कूल अध्यापकों के साथ परिवार से मिलती है।
पीओ सैल ने दो घोषित अपराधियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इनकी पहचान लाल चंद पुत्र केवल राम वासी कुल्लू को अरेस्ट किया है। इस पर पुलिस स्टेशन ईस्ट पतली कूहल में केस दर्ज था और यह अपराधी भगौड़ा चल रहा था। इसी तरह पीएस चितगांव की टीम ने भंडारी पुत्र प्रताप सिंह उत्तराखंड को अरेस्ट किया है। इस अपराधी पर भी थाने में केस दर्ज था।
ढल्ली थाना क्षेत्र शनान के जंगल में आग लगी है। हालांकि आग लगने से कोई जानी-माली नुक्सान तो नहीं हुआ है, मगर वनस्पतियों और पेड़ पौधों के नुक्सान को नकारा नहीं जा सकता। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड भरसक प्रयास में जुटी है।
जिला मंडी में 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रैली करने जा रहे हैं। इसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इंदौरा के महेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान कई वर्कर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष इंदौरा यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।
राजगढ़ में एकल अभियान ग्राम स्वराज मंच के अंतर्गत अंचल राजगढ़ सच देवोटी मजगांव में संच सम्मेलन करवाया गया। सुरेंद्र कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तदोपरांत संच देवोटी मजगांव के 15 विद्यालयों के छात्रों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियां पेश कीं। इन प्रस्तुतियों में संस्कार और संस्कृति संदेश, देश भक्ति के गीत, भजन गायन और योगा आदि शामिल रहा। इस दौरान ग्राम संघ समिति अध्यक्ष निकम सिंह, अंचल कार्यालय समिति प्रभारी संजीव नेगी, संघ प्रमुख रीना, वार्ड सदस्य लक्ष्मी सिंह ग्राम समिति सदस्य भूप सिंह आचार्य आदि मौजूद रहे।
ज्वालामुखी के तहत पड़ते गांव भारल में एक 16 वर्षीय युवती को किसी जहरीली चीज ने काट लिया। इससे मौत हो गई। हालांकि उस युवती को अस्पताल में भी ले जाया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सिविल अस्पताल नादौन ने उक्त सूचना पुलिस थाना ज्वालामुखी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। युवती की पहचान सपना कुमारी सुपुत्री प्रभात चंद वासी भारल डाकघर गगडूही के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रभात चंद ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे घर में किसी जहरीली चीज ने लड़की को काट लिया। इस पर वे उसे अस्पताल ले आए। वहीं एसएचओ ज्वालामुखी सुरिन्दर धीमान ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम हेतु सीएचसी देहरा भेजा गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार सायं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर पंडोह के समीप दयोड में हुई बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने दुर्घटना में बस चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया और उनके परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा अस्पताल प्रशासन को इनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2.50 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष दिलीप, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।
तीन दिवसीय पुढ़वा छिंज मेले के समापन समारोह में की शिरकत प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह विधान सभा क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्गों के निर्माण से साथ-साथ गांव-गांव में संपर्क सड़क मार्गों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवी टीला गांव को सड़क से जोड़कर वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चिड़न से थिरक वाया देवी टीला 9 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर नाबार्ड के अंतर्गत 6.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने देवी टीला सड़क निर्माण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा माता मंदिर देवी टिल्ला के सौन्दर्यकरण के लिए नई राहें नई-मंजिलंे योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। परमार ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 से कम कर 60 वर्ष किया गया है और इससे आय की कोई सीमा नहीं होगी। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख लोगों को सामजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिये हिमकेयर कार्ड अब पूरा वर्ष बनेगें और इसकी वैधता अब 3 वर्ष की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई। उन्होंने इस अवसर पर भंडारे के लिए 15 हजार रुपए और ओम महिला मंडल लाहड़ ठाकरां को 10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इसके उपरांत उन्होंने तीन दिवसीय पुढवा छिंज मेले के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन का साधन होने के साथ साथ हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक भी हैं। मेलों के आयोजन से लोगों में प्यार, सद्भावना, पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कुश्ती में विजेता पहलवानो को समानित किया। उन्होंने छिंज मेला कमेटी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत काहन पट्ट कंचना देवी, प्रधान चम्बी सुषमा देवी, उप प्रधान काहन पट्ट सुरजीत सिंह, बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मुनीश सहगल, मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, मन्दिर कमेटी प्रधान कुलदीप चन्द, उपप्रधान सुरजीत सिंह, मदन लाल, सन्तोष कुमार, खेम चन्द, लाल चन्द, मन्दिर पुजारी बैसाखी राम, बर्फी राम, मिलाप चन्द, मेला कमेटी प्रधान ओंकार सिंह बालिया, उपप्रधान मनजीत पटियाल, सचिव भगबान सिंह बालिया, सचिव सुधीर बालिया, महिंद्र बालिया, अनिल सोनी व रण बहादुर बालिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जन कल्याण संस्था तलवाड जयसिंहपुर की मासिक बैठक महिला मंडल भवन तलवाड़ प्रधान कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित समाज सेवकों ने भाग लिया। संस्था के कोषाध्यक्ष त्रिलोकनाथ चौधरी, सचिव जगन्नाथ डोगरा, जिला पार्षद संजीव ठाकुर, पंडित राम रतन शर्मा, सतीश जडवाल, चंद्र भान जडवाल, ठाकुर प्यार चंद, सूबेदार कमलेश कुमार, किशोरी लाल धीमान, सुनील धीमान, चौधरी कांशी राम, उत्तम चंद चौधरी, बाल कृष्ण चौधरी, सूबेदार जगदीश ठाकुर, प्रिंसिपल सुशील कटोच सहित कई समाज सेवकों ने भाग लिया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों आवेदन पर सहायता के लिए सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास के लिए संस्था के सभी समाज सेवकों का आभार व्यक्त किया, जो कि इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। संस्था का एक ही उद्देश्य है "नर सेवा ही नारायण सेवा"।
सन 1905 में कांगड़ा में भयानक भूकंप आया था। इसमें 20,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस घटना को हुए आज 117 साल हो गए। इस त्रासदी भरे दिवस की स्मृति में पुराना कांगड़ा रोड स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा, तहसीलदार परवीन कुमार, ईओ, पार्षद प्रेम सागर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा, अध्यक्ष और कांगड़ा नगर परिषद के पार्षद, डीडीएमए समन्वयक भानू शर्मा, रोबिन, हरजीत भुल्लर आदि शामिल रहे। इस दौरान रोहित राठौर ने कहा कि हमें इस त्रासदी को याद रखते हुए भविष्य में भूकंप जैसी आपदाओं से बचने के लिए हरदम सचेत रहना होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुड़वा में हिमाचल विधानसभा स्पीकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन परमार द्वारा किया सोना चौहान और आंचल का सम्मानित। पुड़वा में दंगल प्रतियोगिता के दौरान जयसिंहपुर क्षेत्र की लड़कियों सोना चौहान और आंचल ने अखाड़े में कुश्ती में अपनी कला का प्रदर्शन किया। हिमाचल में विभिन्न जगह मेला दंगलों में लगातार प्रदर्शन कर रही इन लड़कियों की शुरुआत को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। यहां पुड़वा में इन्होंने दर्शकों का अपनी कुश्ती की कला से भरपूर मनोरंजन किया। यहां छिंज मेला कमेटी ने भी इनके हौंसले की जमकर सराहना की और अगले बर्ष 2023 में छिंज मेले का दूसरा दिन महिला कुश्ती के लिए आरक्षित करने की घोषणा कर दी। इस दौरान इस छिंज मेले में पहुंचे बतौर मुख्यातिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और हिमाचल विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार ने इन लड़कियों को सम्मानित किया और प्रसंशा की तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की विशेष बैठक आज कथोग में मंडल अध्यक्ष सुलोचना देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं प्रदेश भाजपा सदस्य श्याम दुलारी इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित हुईं। मातृशक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर महिला शक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी नीतियों कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराया गया और संकल्प लिया गया कि हर गांव में छोटे से छोटे बूथ तक जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि लोगों को पता चल सके कि मोदी और जयराम की सरकार की जुगलबंदी ने किस तरह से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। कोरोना संकटकाल हो या अन्य प्राकृतिक आपदाएं हो दोनों सरकारों ने आगे बढ़कर मानवता की सेवा की है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट को साकार करने के लिए धरातल पर पसीना बहाने की जरूरत है। इसलिए मातृशक्ति और युवा शक्ति के बगैर किसी भी मंजिल को हासिल करना नामुमकिन सा लगता है। देश के 5 राज्यों में से 4 में भाजपा ने सत्ता में वापसी मातृशक्ति के आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग से ही प्राप्त की है। इसलिए मातृशक्ति ने आज शपथ ली है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने आज चैत्र माह के तीसरे नवरात्रि में विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य एसके शर्मा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सौजन्य से उन्हें कार्यकारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र कुमार और भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री ने मां की चुनरी प्रसाद और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इंदौरा-कांगड़ा भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा संगठनात्मक खंड बडूखर में भाजपा मंडल इन्दौरा के दायित्व बोध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। खन्ना कल जवाली और परसों डल्हौजी मंडल के कार्यक्रम में हिस्से लेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी इस दौरे के दौरान मीटिंगें करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हंै और आने वाले समय में भाजपा धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ाएगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश है जिसका मुकाबला अन्य कोई राजनीतिक दल नहीं कर सकते। इसके उपरांत बंदयाल में वह संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट गांव मलावन में हरिजन कल्याण समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। संजय अवस्थी ने अपने संबाेधन में कहा वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे हैं। इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से हरिजन कल्याण समिति को 21 हजार, महिला मंडल मलावन व युवक मंडल मलावन को ₹20-20 हज़ार रुपए दिए। इसके अलावा सराय के निर्माण के डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर हरिजन कल्याण समिति के प्रधान चुन्नी लाल, सचिव देवीचंद, सह सचिव कांशीराम, लेखापाल, रामलाल, उपाध्यक्ष धर्मपाल एवं संगठन सचिव मनसा राम, मीरा शर्मा, जगत राम, जगदीश ठाकुर, हेमराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन में मां भंडारों वाली दुर्गा मां के प्रांगण में नवरात्रों के पावन अवसर पर 36वां श्री देवी पुराण कथा का प्रवचन व्यासचार्य अंकुर शर्मा कर रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान करमचंद ठाकुर व सचिव हेम चंद कपिल ने बताया कि यह मंदिर दुर्गा मां (भंडारों वाली) के नाम से विख्यात है तथा दुर्गा मां धुंदन पंचायत के अधिकांश लोगों व अर्की के राजा की कुलजा देवी है। इन नवरात्रो के दिनों में पूरा धुंदन क्षेत्र दुर्गा मां के कीर्तन व भजन की आवाज से गुजयमान हो रहा और कथा व्यास ने श्रोताओं से आवाहन किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति,संस्कार सभ्यता और अपने मां-बाप और गुरुजनों व अपने से बड़ों का आदर करने के संस्कार दें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर माता ज्वालाजी से जोत लाई जाएगी व रात्रि को कीर्तन मंडली द्वारा आखंड जागरण किया जाएगा, जबकि ग्यारह अप्रैल को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन लगभग 11 हजार भक्तों ने बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में शीश नवाया और मन्नतें मांगी। दूसरे नवरात्र पर भक्तों ने 419119 रुपए मंदिर में चढ़ाए। तीसरे नवरात्र पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। वहीं फूलों से किया शृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विधानसभा क्षेत्र अर्की के दाड़लाघाट में खंड विकास अधिकारी का कार्यालय खोलने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के जनप्रतिनिधि, क्षेत्रिय विकास समिति के सदस्य अर्की के भाजपा नेता रत्तनपाल की अगवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पीटर हाफ में मिले।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाडलाघाट में जल्द बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग की। दाडलाघाट क्षेत्र की 18 पंचायतों के लोगों का कहना है कि दाड़लाघाट करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। दाड़लाघाट उप तहसील की 25 पंचायतों का विकास खंड कार्यालय वर्तमान में कुनिहार में है। बैरल व मांगल पंचायतों को कुनिहार 80 से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दूसरे बीडीओ कार्यालय को दाडलाघाट में शीघ्र खोला जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि कुनिहार विकास खंड बहुत बड़ा विकास खंड है, जिसमें 64 पंचायतें शामिल हैं। क्षेत्र के लोग कई वर्षाें से दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पिछले अर्की विधानसभा के दौरे के दौरान भी दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अर्की के भाजपा नेता रत्नपाल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम चौहान, पंचायत समिति सदस्य मांगल-बैरल बनिता चौहान, पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंशी राम, बरायली रीता शर्मा, रोडी रीना शर्मा, मांगल उप प्रधान सीताराम, बागा उप प्रधान श्यामलाल, सन्याडी मोड़ प्रधान शंकर, जगत राम, बलदेव, नोख राम, केशव, विमला, सरोज, मीना, उर्मिला, नरेंद्र, प्रवीण व हीरा लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला द्वारा आज स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सर्वप्रथम एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र नेगी को प्रधान नियुक्त किया गया तथा ममता को उपप्रधान व आईडो नेगी को सलाहकार व अरुणा, नित्यानंद, दीपक, नरेश, चंद प्यारी, कृष्ण गोपाल, ललिता, ऊषा, रविन्द्र नेगी व जुगल किशोर को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, कोरोना काल के लबे अंतराल पश्चात स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों के सरल तरीके से अध्यापन व बेहतर शिक्षा हेतु चर्चा हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा तथा उन्हें टीचिंग लर्निंग मेटेरियल द्वारा पढ़ाया जाएगा तथा समय-समय पर टेस्ट द्वारा विद्यार्थियों के परखा भी जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार देने के निर्णय का कड़ा विरोध करती है। अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के कुलपति द्वारा जिस तरह पिछले कुछ वर्षों में धांधलियां की गई व नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से बैकडोर भर्तियां की गईं यह सीधे रुप से वहां के कुलपति की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को दर्शाता है। ऐसे भ्रष्ट कुलपति के सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग कुछ दिन पूर्व विद्यार्थी परिषद द्वारा की गई थी, परंतु जहां प्रदेश सरकार को ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी। वहां ऐसे अधिकारियों को अतिरिक्त सेवा विस्तार देना प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यह स्पष्ट करता है की प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में ऐसे भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण देने का कार्य कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध करती है। आने वाले समय में अब विद्यार्थी परिषद इस निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता व शिक्षा क्षेत्र को भ्रष्ट अधिकारियों से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने लिया बैठक में फैसला फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन सोलन में सोमवार को प्रेस क्लब सोलन (रजि.) द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भविष्य में होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने की। बैठक में तीन वर्षाें में क्या क्या कार्य किए व गतिविधियां की गई इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पिछली कार्यकरिणी भंग की गई। वहीं, क्लब के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष शारदा को प्रधान व प्रताप भारद्वाज को महासचिव चुना गया। वहीं, मनमोहन वशिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकार दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी छोटी बनाई जाए। बैठक के दौरान प्रेस क्लब सोलन के निर्माण के लिए प्रयास तेज करने का भी प्रस्ताव लिया गया, ताकि प्रेस क्लब का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए। इस दौरान बैठक में प्रेस क्लब सोलन के मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चौहान, वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल, लक्ष्मी दत्त शर्मा, अनुराग शर्मा, मनमोहन वशिष्ठ, कीर्ति कौशल, संदीप शर्मा, अरविंद कश्यप, योगेश शर्मा, मोहिनी सूद, वासु, ललित कुमार, विनीत कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज ठाकुर, मुकुलदेव रक्षपति, अजय, सौरभ शर्मा, दयाराम, रोहित मोहन गोयल, सुनील कुमार, सोम मेहता, आदित्य सॉफत, विशाल वर्मा, मनुज व भावना मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी जन्म महासंघ द्वारा सीएम के सम्मान में भव्य समारोह करवाया। यह समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ शिमला में करवाया। इस दौरान हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला शिमला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष गोपाल झीलता वरिष्ठ महासचिव विनोद शर्मा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने छठे वेतन को लागू किया है। इसके लिए दो विकल्प रखे गए हैं। परंतु इनसे मुलाजिमों को लाभ नहीं हो पा रहा था। अब सीएम ने तीसरे विकल्प की घोषणा की है। इससे हजारों मुलाजिमों को फायदा होगा। प्रदेश में मुलाजिमों पर दो वर्ष का राइडर लागू हुआ था। इस कारण उन्हें लाभ की बजाय हानि हो रही थी। इस संबंध में 18000 कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब उन्होंने सीएम का आभार जताया है। इसके साथ ही जूनियर ऑफिस असिस्टैंट असिस्टेंट जेओए क्लर्क बनने के इच्छुक थे। मगर इसके लिए कोई पॉलिसी नहीं थी। सीएम की इस घोषणा से प्रदेश में कार्यरत 4000 जेओए को लाभ होगा। अब जेओए दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण करने के बाद क्लर्क पद पर आ जाएंगे। उपरोक्त दोनों घोषणाओं से मुलाजिमों में खुशी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर एसडीएम पवन शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय भवन जयसिंपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय लंबागांव की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना, खंड स्तरीय टास्क फोर्स, ब्लॉक कन्वर्जेन्स कमेटी एवं ब्लॉक लेवल कमेटी की अलग-अलग बैठकों में विषय में विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम पवन शर्मा ने कहा कि सभी पंचायतो में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना को विशेष अभियान चला कर कार्यान्वित किया जाए। इस विषय पर चर्चा की और बाल विकास परियोजना विभाग। लंबागांव स्थित जयसिंहपुर द्वारा 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ' योजना के अतंर्गत खंड स्तरी महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय पोषण अभियान के अतंर्गत जागरूक किया। इस अवसर पर एसडीएम पवन शर्मा ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी लम्बगांव स्थित जयसिंहपुर सुकन्या देवी ने बैठक में पूरक पोषाहार कार्यक्रम, शालापूर्व शिक्षा, शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, शुन्य से 6 वर्ष के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अतंर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों शाैचालयों के निर्माण, सरकारी भवनों में आंगनवाड़ी केंद्र चलाने बारे, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, 'बेटी है अनमोल योजना', मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा सहाय मातृ संबल योजना, महिला स्वयं रोजगार, बाल बालिका सुरक्षा योजना व पोषण अभियान इत्यादि कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत महिला मंडल कोटला नुम्हाला (दयोठी) की महिलाओं ने दयोठी गांव की सफाई की। आशा वर्कर अनिता गौतम ने बताया कि इस दौरान समस्त महिलाओं ने रास्तों के किनारे उगे अवांछित घास व भांग को उखाड़ा। बंद पड़ी नालियों और गलियों की सफाई की। उन्होंने सड़क के किनारे पॉलिथीन टायर ट्यूब तथा अन्य कचरा एकत्रित कर उसे जलाया गया।महिलाओं ने दुकानदारों से दुकानों के आगे कचरा न फेंकने का आग्रह किया और कहा कि दाड़ला को हरित और स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान अपेक्षित है। महिलाओं ने नशे जैसे बुराइयों को खत्म करने की शपथ भी ली। इस मौके पर वंदना शर्मा, जया शुक्ला, तरुणा शुक्ला, निशा गौतम, नीलम गौतम, सरिता गौतम, संध्या गौतम, कविता गौतम, सुमन गौतम, मीना गौतम, आंगनबाड़ी हेल्पर निशा गौतम व आशा वर्कर अनिता गौतम सहित अन्य महिलाओं ने इस सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के अप्पर गर्ल्स हॉस्टल में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रुप में बिंदु पटियाल (पत्नी, डॉ. बलजीत पटियाल, प्राचार्य एमसीएमडीएवी कॉलेज कांगड़ा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंजू पार्ती (चीफ वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) ने मुख्यातिथि बिंदु पटियाल तथा उनके साथ पधारे प्रो. क्रान्ति मोदगिल, डॉ. नरेश शर्मा (चीफ वार्डन, न्यू बॉयज हॉस्टल) प्रो. नंदिनी तथा प्रो. नवनीत कौर (वार्डन गर्ल्स हॉस्टल) का अप्पर गर्ल्स हॉस्टल की तरफ से विधिवत औपचारिक स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। मंच संचालन अंशिता ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके विदाई समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा आत्मनिर्भरता अच्छी शिक्षा ग्रहण करके ही प्राप्त की जा सकती है। प्रो. क्रांति मोदगिल और डॉ. नरेश शर्मा ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह में तमन्ना मिस फेयरवेल, मिनालिनी मिस पर्सनैलिटी और तान्या मिस चार्मिंग चुनी गईं। इस विदाई समारोह में मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों के अतिरिक्त छात्रावास की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में प्रो. मंजु पार्ती ने सभी का इस विदाई समारोह में पधारने पर धन्यवाद किया।
प्रत्यक्षदर्शियों का खुलासा मदद के लिए कराह रहे थे घायल मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ज़िला के रंगस क्षेत्र के न्याटी में गांव नींद में ही मलबे में दो जिंदगियां दफन हो गई। कच्चे मकान के जमींदोज होने से मां-बेटे की मौत के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने दिल को दहलाने वाले खुलासे किए हैं। मकान के जमींदोज होने से पहले बड़ा धमाका हुआ था। जब प्रत्यक्षदर्शी मौके पर पहुंचे, तो घायल वीरेंद्र मदद के लिए कराह रहे थे। मामले में प्रशासन ने 20 हज़ार की आर्थिक मदद परिवार को जारी की है। एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने यह जानकारी दी है। हादसे में घायल वीरेंद्र कुमार ज्वालामुखी में एक सरकारी स्कूल में कंप्यूटर टीचर हैं। मृतक मां और बेटे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि परिवार के हर संभव मदद की जाएगी और मामले में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार चार लाख का मुआवजा भी दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने दिल को दहला देने वाली घटना की जानकारी दी है। मीडिया कर्मी से रू-ब-रू होते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि जब मलबे में दबे मां बेटे और पिता को निकाला गया, तो उनके सबके सांसे चल रही थी, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त मां और बेटे ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल वीरेंद्र की हालत स्थिर है लेकिन बेटे और पत्नी की मौत के चलते वह भी सदमे में है। आपको बता दें कि गांव में रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब कच्चा मकान गिरने से दबकर मां बेटे की मौत हो गई है जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात को अचानक से मकान जमींदोज हो गया जिससे एक ही कमरे में सो रहे पति पत्नी और उनके बेटे मलबे के नीचे आ गए। मां तथा बेटे की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मकान के जमींदोज होने से 35 वर्षीय महिला मीना देवी तथा उसके 9 वर्षीय बच्चे सक्षम की मौत हो गई है। रंगस पंचायत के प्रधान राजीव चौहान ने बताया कि रात को वार्ड पंच का फोन आया और उसने बताया कि मकान गिर गया है और तीन लोग दबे हुए है। जब मौके पर पहुंचे तो मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी थी और पति वीरेंद्र को निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से दस हजार रुपए की फौरी राहत पीड़ित परिवार को दी है। स्थानीय वार्ड सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि रात के जोर का धमाका हुआ था। वह घर में सो रहे थे, जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि मकान गिर गया है। कोई टीचर वीरेंद्र मलबे में दबे हुए थे और मदद के लिए आवाज लगा रहे थे, जिस कारण महिला और एक बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बीच बचाव के दौरान केवल वीरेंद्र को ही बचाया जा सका है। एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने कहा कि प्रशासन ने 20,000 की आर्थिक मदद परिवार को जारी की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक से बात की गई है। परिवार के हर संभव मदद की जाएगी और मामले में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार चार लाख का मुआवजा भी दिया जाएगा।
टांडा मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट शुरू हो चुकी है। पहले डायलिसिस की सुविधा न होने से हर माह सैकड़ों रोगी दूसरे राज्यों में इलाज करवाने जाते थे। पर अब टांडा में अब लगभग 80 लाख की लागत से यह यूनिट स्थापित की गई है। ख़ास बात ये है कि पोर्टेबल मशीनों की सुविधा भी इस यूनिट में मौजूद है। ऐसे में मरीजों बड़ी राहत मिली है। वहीँ लम्बे समय से सीटी स्कैन की सुविधा को लेकर चल रही समस्या भी अब दूर हो गई है। इसके साथ ही टांडा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के रोगियों के लिए ब्रेकीथैरेपी की सुविधा भी जल्द शुरू होने जा रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांगड़ा दौरे के दौरान ही उसे अप्रूवल मिली है। वहीँ शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में पीईटी स्कैन की सुविधा जल्द मरीजों को मिलेगी। इसके अलावा टांडा में मल्टी स्टोरी पार्किंग को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द मेंटल अस्पताल व जच्चा-बच्चा अस्पताल भी जनता को समर्पित किया जाएगा। हिमकेयर योजना बनी वरदान : अब तक हिमकेयर योजना के तहत दो सौ पच्चीस करोड़ रुपये हिमाचल में खर्च किए जा चुके हैं। इसमें दो लाख बीस हजार से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है। हिमकेयर के तहत निशुल्क होगा डायलिसिस : टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट टांडा में रोजाना करीब 25 रोगियों का डायलिसिस किया जा सकेगा। ऐसे में लोगों को भारी रेजों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हिमकेयर कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस पूरी तरह निशुल्क रहेगा। जबकि अन्य के लिए डायलिसिस का शुल्क 1047 रुपये होगा। ऐसे में ये किडनी रोगियों के लिए बड़ी राहत है।
अपनी डफली अपना राग..फिलवक्त ये ही धर्मशाला कांग्रेस की ग्राउंड रियलिटी है। यूँ तो कांग्रेस के पास न नेतृत्व की कमी है और न ही कांग्रेस के काडर पर कोई संशय, पर हावी अंतर्कलह से पार्टी की स्थिति सहज नहीं दिख रही। जैसे - जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है टिकट दावेदारों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इस फेहरिस्त में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और 2019 के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे विजय करण के नाम प्रमुख है। वहीं एक ख़ास नाम और है, वो है चंद्रेश कुमारी का। बीते दिनों सियासत में पचास साल पूरे हुए तो मैडम चंद्रेश ने पत्रकार वार्ता में ये कहकर कई चाहवानों की नींद उड़ा दी कि यदि आलाकमान चाहेगा तो वे चुनाव लड़ने को तैयार है। ये अलग बात है कि उसके बाद से चंद्रेश लगभग असक्रिय दिखी है। सिलसिलेवार बात करें तो पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से ही धर्मशाला कांग्रेस की चर्चा शुरू होना लाजमी है। 2012 में जब बैजनाथ सीट आरक्षित हुई तो सुधीर शर्मा ने धर्मशाला को कर्मभूमि बना लिया। चुनाव से महज 15 दिन पहले उन्हें धर्मशाला से प्रत्याशी बनाया गया, बावजूद इसके उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की सरकार बनी और सुधीर मंत्री बन गए, वो भी दमदार। तब उन्हें वीरभद्र सिंह के बाद सबसे ताकतवर मंत्री माना जाता था। सुधीर के कार्यकाल में धर्मशाला में विकास भी खूब हुआ। चाहे स्मार्ट सिटी चुनने की बारी आई या नगर निगम बनाने की, धर्मशाला को तरजीह मिली। पर इस बीच जो लोग कभी सुधीर की परछाई लगते थे, वो ही रुस्वा होते गए। विधानसभा चुनाव आते -आते माहौल कुछ ऐसा बदला कि सुधीर खुद चुनाव हार गए। किशन कपूर के सांसद बनने के बाद 2019 के उपचुनाव में सुधीर शर्मा ने सेहत का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। तब चुनावी रण में एंट्री हुई विजय करण की। विजय करण ने जोर तो खूब लगाया लेकिन उन्हें विजय नसीब नहीं हुई। हालात ये रहे कि निर्दलीय चुनाव लड़ रह राकेश चौधरी दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। जाहिर है कि विजय करण को कांग्रेस का भी पूरा साथ नहीं मिला। बहरहाल विजय करण ये कहकर टिकट की दावेदारी पेश कर रहे है कि जब बड़े -बड़े पीठ दिखा गए थे तब उन्होंने चुनाव लड़ा। पर विजय की राह आसान जरा भी नहीं दिख रही। वहीं धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी भी चुनाव लड़ने में रूचि दिखा रहे है और वे भी टिकट के दावेदार होने वाले है। सुधीर ने लगाया अटकलों पर विराम : धर्मशाला में कांग्रेस आलाकमान का टिकट रुपी आशीर्वाद किसको मिलता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बहरहाल सुधीर का दावा मजबूत जरूर लग रहा है। सुधीर निर्वाचन क्षेत्र बदलने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर चुके है और धर्मशाला से चुनाव लड़ने का ऐलान भी। सुधीर ये भी खुलकर कह रहे है कि वे कांग्रेस में थे, है और रहेंगे। उधर, उनके विरोधी लामबंद होते दिख रहे है और बाहरी कार्ड को भी खूब हवा दी जा रही है। इस अंतर्कलह पर विराम लगाए बिना धर्मशाला में कांग्रेस की राह मुश्किल जरूर होगी।
गुजरात में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की विशाल रैली ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अब हिमाचल में भी रोड शो करने जा रहे हैं। अभी हाल में ही आप में शामिल हुए कांगड़ा के आशुतोष चौधरी का कहना है कि छह अप्रैल को मंडी में होने वाली इस रैली के लिए आप ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी को चुना है, जहां छह अप्रैल को विशाल रैली से आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी दस्तक देगी। हिमाचल में आप दिल्ली और पंजाब के मॉडल पर आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन दिनों सदस्यता अभियान भी आप पार्टी बड़ी तेजी से चला रही है। हिमाचल में महज 20 दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा से वह अपने साथ युवाओं को साथ लेकर मंडी रैली में जायेंगे और जल्द ही कांगड़ा में सदस्यता अभियान को गति देंगे।
‘कौन कहता है, आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’, इंसानी हौंसले और जीवटता को बयां करती ये पंक्तियां धर्मपुर ब्लॉक के बसंतपुर गांव के प्रगतिशील किसान अजय कुमार के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। अपने मजबूत इरादे, कड़ी मेहनत और सरकार से मिली मदद के बूते अजय कुमार ने बंजर पड़ी जमीन पर प्राकृतिक खेती का बेहतरीन मॉडल पेश कर वहां ‘सोना’ उगाने जैसा काम किया है। रोजगार की तलाश में दौड़ते युवाओं को अजय की सफलता की कहानी उम्मीद बंधाने वाली है कि किस तरह वे अपनों के बीच रहकर खेती बाड़ी को अपनाकर अच्छी खासी आमदनी कमा सकते हैं। अजय कुमार ने पिछले 70 सालों से बंजर पड़ी लगभग पांच बीघा पुश्तैनी जमीन को अपनी मेहनत से खेती योग्य भूमि में तब्दील किया और स्वरोजगार के माध्यम से जीवन को एक नई दिशा देने का न केवल प्रयास किया बल्कि इसमें कामयाब भी हुए हैं। अजय ने साल 2020 में आरंभ की थी प्राकृतिक खेती 50 वर्षीय अजय बताते हैं कि उन्होंने साल 2020 में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी। पहले वे इस भूमि पर जैविक खेती करना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने कृषि विभाग से सम्पर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया और उन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया। विकासखंड धर्मपुर के आतमा परियोजना के खण्ड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक के नियमित निरीक्षण व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से आज इस भूमि पर अच्छी पैदावार हो रही है। उनका कहना है कि अच्छी आमदनी के साथ साथ जहर मुक्त खेती से पौष्टिक उत्पादों की पैदावार आत्म संतुष्टि देने वाली है। मिश्रित खेती से लाभ अजय कुमार ने बताया कि वे भूमि पर मिश्रित खेती के मॉडल का प्रयोग करते हैं। इस तरह की खेती द्वारा मुख्य फसल बोनस के रूप में प्राप्त होती है और सहायक फसल लागत को पूरा करती है। उन्होंने पहले पहल मटर, पालक, धनिया, टमाटर, मिर्च और प्याज की फसल उगाई थी और शुष्क भूमि पर उन्हें आशा से अधिक अच्छे परिणाम मिले। प्राकृतिक खेती से प्राप्त फसल जल्दी खराब नहीं होती तथा अधिक समय तक भण्डारण किया जा सकता है। वर्तमान में उन्होंने अपनी पांच बीघा जमीन में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत पालक, गोभी, टमाटर, भिंडी, आलू, चुकंदर, लहसुन, प्याज, बैंगन और खीरे की फसल उगाई है, साथ ही सह-फसलों में मटर, धनिया, मेथी, फ्रेंचबीन आदि की फसलें उगाई हैं और अच्छी पैदावार के साथ-साथ ये उत्पाद उच्च गुणवत्ता युक्त, शुद्ध व पौष्टिक हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में वे और अधिक भूमि पर खेती शुरू करेंगे ताकि उनके इन प्रयासों को अधिक विस्तार दिया जा सके। इन सारे कामों में अजय की पत्नी पूनम भी बराबर सहयोग करती हैं। वे सभी लोगों से आग्रह करते हुए प्राकृतिक खेती करने को कहती हैं, ताकि बच्चों को घर पर जहर मुक्त और पौष्टिक आहार मिल सके। प्राकृतिक विधि से तैयार करते हैं कीटनाशक अजय ने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अनुसार खेतों में भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने, जीवाणु संख्या बढ़ाने आदि के लिए विभाग द्वारा बताए उपाय जैसे जीवामृत, घनजीवामृत के साथ-साथ कीटों व बीमारियों के नियंत्रण के लिए अग्नि-अस्त्र, दशपर्णी अर्क, प्राकृतिक विधि से तैयार कीटनाशक भी स्वयं तैयार करते हैं व निरंतर प्रयोग कर रहे हैं। यह सभी घटक शून्य लागत से तैयार होते हैं। सरकारी मदद से मिला संबल अजय बताते हैं कि सरकारी मदद से उन्हें बड़ा संबल मिला है। उन्होंने खेत के चारों ओर उन्होंने सोलर युक्त बाड़बंदी लगाई है। साथ ही सिंचाई सुविधा के लिए भू-संरक्षण विभाग के माध्यम से ट्यूब वैल लगाया है जिस पर सरकार द्वारा उपदान दिया गया है। आतमा परियोजना के माध्यम से उन्हें जीवामृत,घनजीवामृत, अग्नि-अस्त्र, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी अर्क तैयार करने के लिए प्लास्टिक ड्रम्स तथा फलदार पौधे मुहैया करवाए गए हैं। सरकारी अनुदान का प्रावधान प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, भ्रमण कार्यक्रम, प्रदर्शन प्लॉट, फार्म स्कूल जैसी सुविधाएं सामूहिक रूप से जबकि देशी गाय खरीदने, गौशाला को पक्का करने, संसाधन भण्डार व तीन ड्रम की खरीदारी पर अनुदान की सुविधा प्रदान की जा रही है। मंडी के जिला मंडी में वर्ष 2018-19 से जनवरी 2022 तक 1489.65 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है व लगभग 33733 किसानों को इस खेती से जोड़ा जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती कर किसानों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी मुहैया करवाए जा रहे हैं जिससे उन्हें उत्पाद के अच्छे दाम प्राप्त हो सके। - डॉ हितेन्दर सिंह ठाकुर, परियोजना निदेशक, आतमा मंडी क्या है प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना हिमाचल सरकार ने वर्ष 2018-19 से प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना आरम्भ की है और इसके अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती (जहर मुक्त खेती) को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के खर्च को कम करना और आय को बढ़ाना व खाद्य पदार्थों को रसायन मुक्त करना है। इस प्रणाली से किसी भी खाद्यान्न, सब्जी या बागवानी की फसल की लागत को कम और आय में वृद्धि की जा सकती है साथ ही जलवायु, पर्यावरण और भूमि प्रदूषण मुक्त होगी। इस प्रणाली में फसल की उपज के लिए आवश्यक संसाधनों व घटकों को देशी गाय के गोबर, गोमूत्र व स्थानीय पेड़-पौधों की पत्तियों द्वारा स्वयं तैयार किया जाता है। इसके उपयोग से फसल किसी भी प्रकार के रसायन से मुक्त होती है।
सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसाल की बीडीसी सदस्य कुसुम लता महिला मंडल की 31 महिलाओं सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल पूर्व विधायक के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे।
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 6 अप्रैल को हिमाचल के मुख्य शहरों में एक और छोटी काशी कहे जाने वाले मंडी शहर में रोड शो करेंगे। जिस तरह से 2 अप्रैल को आप के रोड शो में गुजरात की जनता ने आस्था जताई है, उसी तरह से हिमाचल की जनता भी भाजपा-कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। यही कारण है कि हिमाचल की जनता इस रोड शो के लिए उत्साहित नजर आ रही है। यह रोड शो हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर दुएबा से शिष्टाचार भेंट की। ज्ञात रहे कि नेपाल के प्रधानमंत्री, नेपाल सरकार के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। शर्मा ने नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निर्मित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जल विद्युत परियोजना की प्रगति से नेपाल के प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने रिकॉर्ड समय में लोअर अरुण परियोजना की डीपीआर तैयार करने और अनुमोदन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। एसजेवीएन का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले अरुण-3 परियोजना को कमीशन करना और आवश्यक अनुमोदन मिलते ही लोअर अरुण परियोजना का निर्माण आरंभ करना है। नंदलाल शर्मा ने नेपाल की विशाल जलविद्युत क्षमता के विकास और जल विद्युत परियोजनाओं के तीव्र और कुशल निष्पादन के लिए एक-बेसिन, एक-वकासकर्ता के दृष्टिकोण का पालन करने के संलाभों के बारे में भी चर्चा की।
जयसिंहपुर ग्राम पंचायत जलेट में बाबा पट्ट सिद्ध मेला धूमधाम से सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा व मझेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा पहुुंचे। इस दौरान यादविंद्र गोमा ने सभी को बधाई दी। वहीं जिला पार्षद संजय राणा ने मंदिर की सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए।
प्रदेश में वीरभद्र सिंह की सरकार थी और 2017 के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका था। 9 नवंबर मतदान का दिन मुकर्रर था और कांग्रेस मिशन रिपीट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी। पर उससे ठीक पहले 14 अक्टूबर को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। दिग्गज नेता पंडित सुखराम अपने बेटे और वीरभद्र सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के साथ भाजपाई हो गए। अनिल शर्मा को भाजपा ने मंडी सदर सीट से टिकट दिया और जीत दर्ज कर वे जयराम कैबिनेट में मंत्री भी बन गए। हवा ऐसी बदली कि मंडी सदर सहित जिला मंडी में सभी 10 सीटें कांग्रेस हार गई। कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी भी चुनावी मैदान में धराशाई हो गए। तब से डी रेल हुई कांग्रेस की गाड़ी अब तक पटरी पर लौटती नहीं दिख रही। हालहीं में हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी होलीलॉज के तिलिस्म के सहारे जैसे - तैसे कांग्रेस जीत तो गई लेकिन हकीकत ये है कि जिला मंडी की नौ में आठ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली थी। वहीँ इससे पहले हुए नगर निगम चुनाव हो या जिला परिषद चुनाव, कांग्रेस की बुरी गत किसी से छुपी नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस प्रत्याशी को चार लाख से अधिक के रिकॉर्ड अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। करीब सात माह में विधानसभा चुनाव है और कांग्रेस के सामने मंडी में बेहतर करने की विराट चुनौती है। अगर मंडी में कांग्रेस ठीक -ठाक भी नहीं कर पाई तो सत्ता वापसी का ख्वाब पूरा होना मुश्किल है। उधर, मंडी में भाजपा के हौसले बुलंद है। साधन, संसाधन और संगठन के तराजू में तोले तो भाजपा का पलड़ा निसंदेह भारी है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला में भाजपा कोई कसर छोड़ती नहीं दिख रही। इस पर जयराम को मंडी का सीएम कहना भी कांग्रेस को भारी पड़ता दिख रहा है। अब तक जयराम ठाकुर मंडी के साथ कनेक्ट करते दिखे है और यदि प्रो इंकम्बैंसी लहर चली तो कांग्रेस का सफाया तय होगा। वहीं आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनावी समर को और दिलचस्प बना दिया है। 6 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी से ही मिशन हिमाचल का आगाज करेंगे। यदि बदलाव के लिए मिलने वाले वोट में भी आप सेंध लगा पाई तो कांग्रेस का खेल खराब कर सकती है। जाहिर है आप के आने से अब कांग्रेस को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जड़े गहरी, पर दिग्गजों को साथ आना होगा ! समय बेशक कुछ खराब चल रहा हो पर मंडी में कांग्रेस की जड़े बहुत मजबूत है। न तो कौल सिंह ठाकुर जैसे कद्दावर नेता को कम आंका जा सकता है और न ही पंडित सुखराम के परिवार को। पर क्या अनिल शर्मा की कांग्रेस में घर वापसी होगी या भाजपा से गीले शिकवे दूर होंगे, ये बड़ा सवाल है। चर्चा आम आदमी पार्टी को लेकर भी हो रही है। इन दोनों के अलावा ये भी जहन में रखना होगा कि अब प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद है। विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका भी काफी कुछ तय कर सकती है। ये दिग्गज अगर एक साथ आते है तो कांग्रेस को कमतर आंकना विरोधियों के लिए भूल हो सकती है, पर यदि ऐसा नहीं होता तो 2017 की कहानी दोहराई भी जा सकती है।
'जयराम जी मुझे भाजपा में ले लो' ... मानो देहरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह काफी वक्त से खुलकर ये ही पैगाम दे रहे है। 2017 में निर्दलीय चुनाव जीते होशियार सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चाहवान है और कई मौकों पर जयराम की जयकार करते रहे है। जब सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री के बीच तल्खी दिखी थी, तब मुख्यमंत्री के अच्छे -अच्छे समर्थकों को सांप सूंघ गया था। पर निर्दलीय विधायक होशियार सिंह जयराम के पक्ष में बोले और खुलकर बोले। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अपने इस समर्थक की पार्टी में एंट्री नहीं करवा पाएं। अब चुनावी बेला में होशियार सिंह ने फिर से भाजपा में जाने की इच्छा व्यक्त की है। बीते दिनों होशियार सिंह ने देहरा में जन चेतना एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। होशियार सिंह ने खुलकर भाजपा को अपनी पसंद बताया और जयराम ठाकुर को देहरा के विकास का श्रेय देने में भी कोई कोताही नहीं बरती। दिलचस्प बात ये है इस दौरान उन्होंने खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और ज्वालामुखी विधायक रमेश धवाला की भी तारीफ की। शायद उन्हें लगा हो कि संतुलन साधे बिना पार्टी में एंट्री मुश्किल है। हालांकि होशियार सिंह ने ये भी कह दिया है कि अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह किस पार्टी में जाएंगे, इसका फैसला सिर्फ देहरा की जनता करेगी। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की ग्राउंड रियलिटी की बात करें तो ऐसा नहीं है कि वहां भाजपा के पास नेतृत्व नहीं है। देहरा विधानसभा क्षेत्र से अक्सर रविंद्र रवि को भाजपा का संभावित उम्मीदवार माना जाता रहा है। हालांकि बाहरी होने की वजह से विरोधी उन्हें घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ते। बीच-बीच में यह बात भी उड़ती रही है कि रवि ज्वालामुखी और वहां के मौजूदा विधायक रमेश धवाला देहरा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा भी दावेदारों में से एक हैं। वे तत्कालीन परागपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष और पंचायती राज सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। इसके साथ ही इस फेहरिस्त में वन निगम के निदेशक नरेश चौहान डिंपल का नाम भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के करीबी और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त क्रिकेट अंपायर अमित राणा और देहरा के हरिपुर गुलेर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सुकृत सागर भी टिकट के दावेदारों में शुमार हैं। जाहिर है इतने दावेदारों को नकार कर होशियार सिंह को टिकट देना भाजपा के लिए जरा भी आसान नहीं होगा। एंट्री की राह आसान नहीं : आज़ाद विधायक होशियार सिंह की भाजपा में एंट्री को भाजपा मंडल ने सीधे तौर पर नकार दिया है। अगर भाजपा विधायक होशियार सिंह को टिकट देती है, तो देहरा भाजपा में बवाल तय होगा। रैली के बाद होशियार सिंह के भाजपा विरोधी बयान भी खूब वायरल होने लगे है। होशियार सिंह के ये पुराने भाजपा विरोधी बयान उनकी भाजपा में एंट्री का सबसे बड़ा अड़ंगा बन रहे है। दुविधा में कांग्रेसी एवं कॉमरेड ! देहरा विधायक होशियार सिंह द्वारा वहां मौजूद जनसभा को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी रैली में केवल भाजपा समर्थक ही पहुँचे हैं, बाकी कोई भी अन्य दल के लोग उनकी इस जन चेतना आशीर्वाद यात्रा में नहीं पहुंचे। मीडिया के सामने खुले शब्दो में यह चीज कहने के उपरांत वहां मौजूद अन्य दल के लोग जो होशियार सिंह के समर्थक हैं वह उलझन में पड़ गए। अब देखना यह है कि क्या उक्त राजनीतिक विचारधारा के लोग अब भी होशियार सिंह को समर्थन देंगे। भाजपा में ऐसे टिकट नहीं मिलते : भाजपा में ऐसे टिकट नहीं मिलते है। चुनावी वर्ष है कई लोग टिकट मांगते है। होशियार सिंह की पार्टी से ऐसी कोई बात नहीं हुई। भाजपा एक कार्यकर्ताओं की अनुशासित पार्टी है। इसमें टिकट हाईकमान तय करता है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को कभी भी नजरअंदाज नहीं करती। -सुरेश कश्यप, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल किसी मौकापरस्त को टिकट नहीं : टिकेट की इच्छा कोई भी रख सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसी को टिकेट देती है जो पार्टी के लिए काम करता है, न कि किसी मौक़ापरस्त को। बाहर से आने वालों को टिकट देना भाजपा की संस्कृति नहीं है। -रविन्द्र रवि, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री एक भी काम बताएं जो भाजपा के पक्ष में किया हो : हर समय भारतीय जनता पार्टी का विरोध किया। पिछले चार साल से देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया। दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस तक करवा दिए। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का विरोध किया। होशियार सिंह पहले एक भी काम बताएं जो उन्होंने भाजपा के पक्ष में किया हो, फिर भाजपा की टिकट मांगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाकर भाजपा की टिकट मांगना बेशर्मी है। - संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा देहरा मंडल को कमंडल कहने वाले को टिकट नहीं : भाजपा मंडल को कमंडल कहने बाले को भाजपा कभी भी टिकट नही देगी। चार साल लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना विपक्ष माना, उन्हें प्रताड़ित किया, हमारे कार्यकर्ताओं पर केस करवाएं। भाजपा दूसरी विचारधारा वाले व्यक्ति को कभी भी टिकट नहीं देगी। -निर्मल सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा देहरा


















































