ग्राम पंचायत बरायली के गांव शमेली में बुधवार को आग लगने से एक गौशाला जल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी-माली नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में ग्राम पंचायत की प्रधान रीता शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांवके परमानंद की गौशाला में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना मिलते ही हलके के पटवारी ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। पटवारी ने नुक्सान का आकलन कर लिया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
ग्राम पंचायत नवगांव के आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव-1 में पोषण पखवाड़ा मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ऊषा देवी की अगुवाई में एनीमिया कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सखी सीता नेगी ने 20 महिलाओं,10 किशोरियों और 5 पुरुषों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। उन्होंने महिलाओं को सही खान-पान रखने की हिदायत दी। इस दौरान सूरजमोनी, स्वास्थ्य सखी सीता नेगी,सहायिका दामोदरी, मीना, विमला, भावना, कांता, प्रियल, यामिनी, राम वचन, रोशनी, लता, रीता, आरती, हिना ,लेख राम, फूलचंद, मीणा, सावित्री, गीता, लता देवी, अमन, गीतांजलि, कमला, ऊषा, तेजस्वी, काव्यांजलि आदि मौजूद रहीं।
पानी की राशनिंग के चलते इसका सीधा असर पड़ सकता है। यही कारण है कि होटल कारोबारियों को समर सीजन का डर सताने लगा है। यह बात प्रैस को जारी बयान में टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर एसो. के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कही। होटल व्यवसाय पर कोरोना ने पहले से ही कहर ढहाया है। हालांकि शिमला जल निगम 24 घंटे पानी आपूर्ति की बात कह रहा था। मगर हालात ये हैं कि निगम नियमित सप्लाई में भी विफल हो रहा है। पानी की सप्लाई चार-चार दिन बाद दी जा रही है। गनीमत है कि अभी टूरिस्ट सीजन शुरू नहीं हुआ है। अभी तो टूरिस्ट सीजन शुरू भी नहीं हुआ है। होटलों में 30 से 40 फीसदी तक आक्यूपेंसीचल रही है। आलम यह है कि अभी से होटलों को टैंकरों से पानी लेना पड़ रहा है। शिमला जल प्रबंधन निगम पानी की सप्लाई को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने अलग से जल प्रबंधन निगम इसीलिए बनाया था ताकि शिमला शहर को सचारू रूप से पानी की सप्लाई हो सके, लेकिन अब कई बहानों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं लोगों के मन में गलत धारणा है कि विभाग की ओर होटलों के लिए अलग से पानी सप्लाई की व्यवस्था है। हकीकत यह है कि होटलों को भी तभी पानी की सप्लाई होती है जब शहर के अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। इसके लिए कारोबारियों से छह सौ से सात सौ गुना रेट वसूला जाता है। 2019 में आई पानी की किल्लत से भी कोई सीख नहीं ली। तब भी होटल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। निगम द्वारा न तो पंपों को बदलने तथा स्टैंड बाय पंपों का इंतजाम किया गया और न ही बिजली सप्लाई फेल होने की सथिति में जनरेटर द्वारा बिजली की आपूर्ति करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में शहरी विकास मंत्री ने तुरंत पंप तथा जेनरेटर खरीदने के आदेश भी जल निगम को दिए थे ताकि व्यवस्था सुचारू हो सके। शिमला जल निगम को सुचारू करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए ताकि अप्रैल मध्य से शुरू होने वाले समर सीजन में पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रधानमंत्री मोदी 1 अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा विषय पर तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से प्रातः 11 : 00 बजे देश के विभिन्न छात्रों, शिक्षकों और अभिभवकों से बातचीत करेंगे। इस वार्तालाप का सीधा प्रसारण डीडी नेशनल डीडी न्यूज, डीडी इंडिया आदि चैनलों पर होगा। इसके साथ इसका प्रसारण पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलए फेसबुक पर भी होगा। केन्द्रीय विद्यालय नलेटी के स्टूडेंटृस के लिए भी इसका आयोजन करवाया जा रहा है। सभी छात्रों के अभिभावक परीक्षा पे चर्चा 2022 का सीधा प्रसारण देखकर बच्चों के साथ सहयोगी की भूमिका अदा कर सकते हैं।विद्यालय की प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस कमेटी के महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, राहुल मैहरा, विरेंद्र बाश्टू, अमित ठाकुर, राहुल चौहान, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तिरंगा यात्रा के दौरान रिज पर नारे लगाने को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आईपीसी की धारा 143 व 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बीते 29 मार्च को विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में विधानसभा परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीटीओ के पास जब यात्रा पहुंची तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका और कहा कि सीटीओ के आगे धारा-144 लगी हुई है। यहां पर नारेबाजी करना प्रतिबंधित है। पुलिस की बात को अनसुना करते हुए वह रिज की ओर नारे लगाते हुए आगे बढ़ गए। इस एफआईआर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर विक्रादित्य ने लिखा " तिरंगा फहराने पर हमारे ऊपर एफआईआर की गई है, कोई बात नहीं ऐसी हज़ारों एफआईआर हम तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 2 अप्रैल से शुरू हो रहे ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र माह के नवरात्रों के चलते आज एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने मां ज्वालामुखी के दरबार में व्यवस्थाओं को जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया, उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी व पुजारी वर्ग के लोग उपस्थित थे। इस मौके पर एसपी कांगड़ा ने मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नवरात्रों में इस बार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। एसपी कांगड़ा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर एक साथ नहीं जाने दिया जाएगा इससे मंदिर में भीड़ इकट्ठी हो जाती है और भगदड़ मचने का खतरा रहता है। इसलिए इस बार लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दी जाएगी कि श्रद्धालु अपने-अपने होटल गेस्ट हाउस और सराय में डटे रहें। जैसे ही मंदिर में श्रद्धालु कम होंगे, लोड स्पीकर से सूचना दे दी जाएगी और तब यात्री मंदिर में दर्शनों के लिए जा पाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था संभालने के लिए कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बार ड्रोन से भी यातायात व्यवस्था को चेक करने का निर्णय लिया गया है, ताकि शहर में व्यवस्था ठीक-ठाक रहे कहीं पर भी जाम की स्थिति पैदा न हो बेहतर स्थानों पर वाहनों को लगया जाएगा। श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन करवाए जाएंगे। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस अलग तरह से एक योजना बना रही है, ताकि व्यवस्था खराब ना हो।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज मां के एक भक्त संतोष शर्मा निवासी दिल्ली ने परिवार सहित मां ज्वालामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी नेक कमाई से 1,11000 का नकद चढ़ावा मां ज्वालामुखी के दरबार में भेंट किया। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की तरफ से राजेंद्र कुमार ने उन्हें मां ज्वालामुखी की तस्वीर और चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दानी सज्जन अपनी नेक कमाई से यहां मां के दरबार की सेवा के लिए भक्तों की सुविधाओं के लिए दिल खोलकर दान देते हैं। ऐसे दानी सज्जनों का मां ज्वालामुखी के दरबार में स्वागत है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज ज्वालामुखी में प्रदेश संयोजक करनैल राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संयोजक ने भाग लिया प्रथम सत्र में भाजपा प्रदेश सचिव एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी तिलक राज ने संगठनात्मक चर्चा, दायित्व बोध व डाटा पंजीकरण के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश संयोजक करनैल राणा ने प्रकोष्ठ की भूमिका एवं कार्य पर विस्तृत संबोधन दिया द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने हिमाचल प्रदेश की लुप्त हो रही लोक कला संस्कृति के संरक्षण हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदेश सह संयोजक नरेश भारद्वाज ने बताया कि 5 मई से पूर्व सभी जिला व मंडल संयोजक के साथ बैठकर करने की तिथियां निर्धारित की जाएगी। बैठक में मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक उपाध्याय कार्यकारिणी के सदस्य हंसराज, डॉ. परमजीत, सुरेश ठाकुर, रीना ठाकुर, केके भारद्वाज जिला संयोजक रमेश चंद शिमला, किशन वर्मा महासू, रितेश अग्निहोत्री हमीरपुर, अशोक चौधरी कांगड़ा व विवेक देहरा आदि ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट धर्मशाला मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के प्रवास पर 30 मार्च को प्रातः 9ः45 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 10ः20 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 447.80 लाख से बनने वाले मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का तथा 376.44 लाख रुपए से बनने वाले कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियंिरंग ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः20 बजे पुलिस मैदान में आईएसबीटी धर्मशाला के पास 24 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली अत्याधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग, 13 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ई.बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन के साथ सिटी बस डिपो के निर्माण का शिलान्यास, 2.29 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले 5 एमटीडी क्षमता फीडस्टेक आधारित बायोगैस संयंत्र, धर्मशाला में 5 करोड़ से निर्मित होने वाले ई-शौचालय के निर्माण तथा पांच साल की अवधि के लिए इनके संचालन एवं रखरखाव का शिलान्यास, धर्मशाला में 4.48 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सिटी कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री 279.74 लाख से निर्मित खनियारा से रक्कड़ वाया टिल्लू नड्डी रोड का उद्घाटन करेंगे। 1.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत एशियन विकास बैंक द्वारा पोषित मॉडल करियर सेंटर धर्मशाला का उद्घाटन तथा 3.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित तहसील धर्मशाला के मोहाल सिद्धबाड़ी में शहरी आजीविका केंद्र के भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत सरस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोपहर 1ः05 बजे साई मैदान में ऑल इंडिया इंटर जोनल महाविद्यालय स्तरीय पुरूषा खो-खो प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करेंगे तथा 2ः50 बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुचेंगे। मुख्यमंत्री यहां डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इस यूनिट के अंतर्गत 5 बड़ी मशीनों एवं 2 पोर्टेबल मशीनों को पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 पुरानी मशीनें भी संस्थान के पास हैं, जिनका उपयोग संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा और मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 10ः15 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट से सिरमौर के लिए रवाना होंगे।
कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की सुचारू मॉनिटरिंग की जाएगी सुनिश्चित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को पोषण दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी इसके लिए सभी स्वास्थ्य विभाग तथा समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। यह जानकारी डॉ. निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कुपोषण मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौषाहार भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौषहार का सही उपयोग किया जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग करने निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों पर विशेष फोक्स किया जाएगा तथा उनकी नियमित तौर पर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक माह की 11 से 14 दिनांक तक कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित करेंगे। इसमें कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार संबंधी रिपोर्ट भी साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों के घर माह में दो बार आवश्यक विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा गया है, ताकि कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को ग्राम सभा की बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स जिंक तथा ओआरएस के उपयोग बारे बच्चों के अभिभावकों को जानकारी भी देंगे। इसके पश्चात मानसून सीजन आरंभ होने से पहले सभी बच्चों के लिए जिंक तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे, ताकि डायरिया इत्यादि की स्थिति से निपटा जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 0 से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए पौषाहार के लिए आवश्यक सूची भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि उन बच्चों की डाइट में पौषाहार शामिल किया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की सेहत में सुधार की स्थिति की समीक्षा करने के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल कुमार, सीएमओ डा गुरदर्शन सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरस मेला चला हुआ है। इसके तहत धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में हाथ से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगी हुई है। इन वस्तुओं में कारीगरों की कारागरी साफ झलक रही है। यही कारण है कि इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को खरीदने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। मगर 77 नंबर स्टाल पर चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। विशेष डिजाइनिंग में बने हुए उत्पादों में कई तरह के प्राडक्टस हैं। जिनमें टोकरियां, डिब्बे और अन्य तरह के उत्पाद हैं। यह स्टाल हिम पाइन रैता की ओर से लगाया गया है। हिम पाइन रैता की प्रधान सुदर्शना कुमारी ने बताया कि यह उत्पाद चीड़ की पत्तियों से बड़ी मेहनत से बनाए जाते हैं। इसमेंं मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह का भी विशेष योगदान रहता है। वहीं, ये उत्पाद विशेष डिजाइनों में बनाए जाते हैं। यह सारे उत्पाद ईको फ्रेंडली हैं। इन उत्पादों की रेंज 50 रुपए से शुरू होकर 5000 रुपए तक है। इन उत्पादों से जहां वातावरण सुरक्षित रहता है। वहीं, सूखी पत्तियों में आग न लगने से बहुमूल्य जीव-जंतु भी बच जाते हैं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला नारकोटिक्स स्टेशन द्वारा आज बाद दोपहर में पेट्रोलिंग के दौरान व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंदर शर्मा ने बताया कि आज नारकोटिक्स टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान थ्री व्हीलर ड्राइवर से जिसका (PB-35Q-7647) लखविंदर कुमार उर्फ लक्खा पुत्र हरबिलास ग्राम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ढांगू पीर तहसील व जिला पठानकोट जिसकी उम्र 40 वर्ष है, जब उसकी छानबीन की गई, तो उससे 7.65 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री से स्मार्ट सिटी मिशन को 30 सितंबर, 2022 तक बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि प्रदेश के सभी कार्याें अवार्ड किए जा सकंे। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 तक प्रदेश सरकार सभी कार्य अवार्ड कर देगी और एफसीए के अंतर्गत मंजूरी प्राप्त करने वाली कुछ परियोजनाओं के कारण इनमें विलंब हुआ है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्य होने के कारण विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 90ः10 पैटर्न पर स्मार्ट सिटी परियोजना कोे वित्तपोषित करने पर विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों के लिए एक हजार करोड़ का योगदान करने की स्थिति में प्रदेश सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे अम्रुत, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, पीएमएवाई-एचएफए (यू) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 90ः10 पैटर्न पर धन मिल रहा है। उन्होंने अमृत 2.0 के अंतर्गत आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया और शिमला तथा कुल्लू शहरों सहित राज्य के सभी 68 स्थानीय नगर निकायों और छावनी बोर्डों को कवर करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी जल शक्ति विभाग खुंडिया के अधिशाषी अभियंता देश राज धीमान ने लोगों से अपील की है कि गर्मियों का समय आ गया है, जितना हो सके पानी का सदुपयोग करें। पानी व्यर्थ न बहने दें और न ही टूलु पंप का इस्तेमाल करें, अगर फिर भी कोई टूलु पंप का इस्तेमाल करता पकड़ा गया, तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इसके संरक्षण के साथ-साथ जरूरत अनुसार इसका प्रयोग किया जाना चाहिए। गर्मी के मौसम में सभी के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता हैं। साथ नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि पेयजल को कहीं पर बर्बाद न होने दें। देशराज धीमान ने कहा कि प्रशासन गर्मी के मौसम को देखते हुए पूरे जिला में आमजन व पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। लोगों को पानी के महत्व को समझते हुए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राय: सुनने को मिलता है कि कुछ लोगों द्वारा पानी का आवश्यकता से भी अधिक प्रयोग करने से दूसरे लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाता। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एवं मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाने का आह्वान करते हुए नागरिकों से कहा कि पीने का पानी सभी को उपलब्ध हो सकें। इसके लिए पेयजल पाइपलाइनों की लीकेज पर अंकुश लगाना होगा, ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पानी भरने के उपरांत नल खुले न छोड़े। सभी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि जल बचाव के प्रति सक्रिय कदम उठाएं और पानी को बेकार में न बहने दें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मार्च को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 11:15 बजे कफोटा में राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन का लोकार्पण के उपरांत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:55 पर उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय कफोटा का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 12:15 बजे मुख्यमंत्री कफोटा के समीप पाब में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा एडवोकेट ने सरकार को राजस्व नीति पर आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या कारण है कि भाजपा सरकार ने पिछले 4 वर्षों में केवल एक बार शराब के ठेकों की नीलामी की है और उसके पश्चात उन्हीं चहेते ठेकेदारों के लाइसेंस का नवीनीकरण हर वर्ष हो रहा है? क्यों प्रदेश सरकार प्रदेश में अवैध शराब से हुई मौतों से कुंभकर्णी नींद से जाग नहीं रही है?प्रदेश पहले ही हजारों-करोड़ रुपए के कर्ज तले है और शराब के ठेकों की नीलामी न करके राजस्व घाटे को जानबूझकर और बढ़ाया जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरत के सामान की कीमतें आसमान छू रही है। प्रदेश में आम जनमानस महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहा है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, दवाइयां, भवन-निर्माण सामग्री, कपड़ा यहां तक कि बच्चों की पढ़ाई में उपयोग होने वाली कापी-किताबों के दाम भी बहुत बढ़ चुके हैं, जिससे गरीब बच्चों से शिक्षा दूर होने का डर लगने लगा है। हिमाचल प्रदेश के बहुमूल्य संसाधनों को कंपनियां मनमाने तरीके से लूट रही हैं। क्या कारण है कि सीमेंट बनाने वाली कंपनियां निजी फायदे के लिए मनमाने तरीके से दाम बढ़ाकर यहां की भोली-भाली जनता को लूट रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है? जनता महंगाई से त्रस्त है और सरकार नाटियां में डालने में मस्त है। सरकार की नीतियां आम जनमानस की समझ से परे है। क्या महंगाई को बढ़ाकर भाजपा सरकार देश के 4 राज्यों में मिली जीत का तोहफा प्रदेश वासियों को दे रही है। प्रदेश सरकार कृपया आम जनमानस पर सरकार महंगाई को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए वह जनता को फौरी राहत पहुंचाएं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में विगत दो वर्षों से निरंतर विकास कार्य प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। इन कार्यों में अधिकांश कार्य जन सहयोग के माध्यम से किय जा रहे हैं। विद्यालय में अनेक सामाजिकों ने योगदान दिया है। इसमें उपप्रधान तुलसीराम गांव च्याण्डा (सेवड़ा चंडी) जो वर्तमान में हैं तथा पाठशाला भवन निधि समिति के दानकर्ता सदस्य भी हैं का योगदान समय-समय पर मिलता रहा है। इस विद्यालय में जल समस्या वर्षों से बनी रही। अन्य क्षेत्रों की भांति चंडी में भी जलसमस्या गंभीर है। प्रतिदिन विद्यालय के लिए पानी मिलना तो नामुमकिन ही था। इस विद्यालय में छात्र संख्या भी अधिक रहती है, जिससे प्रतिदिन का व्यय भी अधिक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विभाग स्तर पर इस मांग को रखा, अथक परिश्रम के पश्चात उन्होंने विद्यालय के लिए पृथक पाइपलाइन भी बिछवाई, परंतु जब तक जल पर्याप्त संग्रहीत नहीं हो पाता था। उस समय एसएमसी तथा अन्य सामाजिक बैठक के लिए आमंत्रित किए गए। इस बैठक में बोर करके पानी प्राप्त करने का विचार किया गया, जिसका व्यय 4 लाख तक का अनुमानित था। इसके उपरांत भी जब पानी की इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई नहीं निकल पाया, तो तुलसी राम ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय एवं छात्रहित में अपनी नेक कमाई से अपने स्तर पर पानी की इस ज्वलंत समस्या के स्थायी समाधान का संकल्प लिया और इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए पाठशाला प्रांगण में मंदिर के साथ लगभग 4 लाख की लागत से स्थापित होने वाले हैंपंप की बोरिंग का काम आरंभ कर दिया। तमाम व्यय उन्होंने अपनी नेक कमाई से वहन किया और इस प्रकार सबमरसिव पंप लगवाकर सदा के लिए पानी की समस्या का स्थाई समाधान करके एक पुनीत कार्य के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे जीवनभर के लिए विद्यालय में पानी की समस्या का निदान हो गया है। तुलसीराम का कहना है कि विद्या मंदिर में शैक्षणिक कार्यों के लिए दिल खोलकर दान करना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों को विकासित किए बिना हम समाज को विकसित नहीं कर सकते, जिस प्रकार चंडी विद्यालय में अपना हैंपंप लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों से जहां विद्यालय विकास होता है। वहीं, समाज के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता रहती है। अब बच्चे हर पल स्वच्छ जल प्राप्त कर सकेंगे। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेक चंद, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता, समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्यों व छात्रों एवं अभिभावकों ने उप प्रधान सेवडा चंडी तुलसी राम का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव की एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग मंत्री डॉ राजीव सैजल के हाथों प्राप्त किया।मुख्य शिक्षक नंदलाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल धुंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्य शिक्षक नंदलाल शर्मा ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान अनुरीता एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर कनिष्ठ शिक्षक नरेश कुमार, शिक्षिका रीता शर्मा, नर्सरी अध्यापिका अमिता, एसएमसी अध्यक्ष अनुरीता, जल वाहिका लाल देई व पंचायत सदस्य सीता नेगी मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में प्रदेश का पहला उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक खुल गया है, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि तहसीलदार प्रवीण कुमार, पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया। वहीं, बैंक प्रबंधक द्वारा मुख्यीतिथियों को सम्मानित भी किया गया। बैंक मैनेजर अशीष माथुर ने बताया कि कांगड़ा में प्रदेश का पहला उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक का विधिवित शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया बैंक लोगों को ज्यादा अच्छी सर्विस देने पर फोकस रहेगा। इसीलिए ये बैंक सेविंग अकाउंट पर 5 फीसदी से ज्यादा का सालाना ब्याज भी ऑफर दे रहा है। साथ ही, अपने सर्विसेज को बेहतर करने के लिए तेजी से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट या कोई भी इन्वेस्टमेंट सरकारी और प्राइवेट बैंक की तरह ही सेफ होता है। कोई भी घर पर बैठकर इसमें पैसा लगा सकता है। इस मौके पर सुभाष ठाकुर, खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा, अशोक शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निखिल महाजन ने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ आज एक ही दिन में अलग-अलग पंचायतों के लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से त्रस्त हो चुके हैं और लोगों का इन दोनों ही पार्टियों से मोह भंग हो चुका है और अब तीसरे विकल्प के रूप में लोगों को 'आप' में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जो कार्य दिल्ली सरकार में किए हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। चाह शिक्षा के क्षेत्र में हो मोहल्ला क्लीनिंग या आम जनता के लिए मुफ्त बिजली महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं और अब हाल ही में पिछले दिनों पंजाब में हुए चुनावों में पंजाब की जनता ने पुरानी पार्टियों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अब 2022 में हिमाचल के अंदर भी बहुत बड़ा बदलाव आएगा और अब की बार हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का बनना तय है। हिमाचल के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है। हिमाचल में अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार निखिल महाजन ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है। इसलिए अब आम जनता ने बदलाव का मूड बना चुकी है और अब आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र जावली में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। निखिल महाजन ने आम जनता से अपील की है कि आज ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े अपने क्षेत्र और प्रदेश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना भरपूर योगदान दें। क्योंकि बहुत जल्द आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन किसान सभा का कहना है कि ममलीग (वाकनाघाट) के आस-पास 10-12 पंचायतें हैं। अफसोस यहां कोई कॉलेज ही नहीं हैं मजबूरन बारहवीं के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए या तो शिमला जाना पड़ता है या फिर सोलन। बहुत से छात्र इसी परेशानी के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं। दूर पढ़ाई के लिए जाने पर सारा समय बर्बाद हो जाता है।यही नहीं यदि वे वहां जाकर पढ़ाई करने की सोचें तो महंगे रेंट पर पर कमरा लेना पड1ता है। कई छात्र बहुत गरीब होते हैं। अतः वे किराए का कमरा लेने में असमर्थ होते हैं। अतः किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी ममलीग ने कॉलेज खोलने की मांग की है, ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में ही न छोड़नी पड़े। इसके अतिरिक्त किसान सभा ने ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण करने की भी मांग उठाई है। इसलिए किसान सभा यह मांग करती है की ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण भी किया जाए। इन दो मागों को लेकर के किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी ममलीग 25 अप्रैल को महापंचायत कर रणनीति बनाएगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू एवं जिला कांगड़ा के जिलाध्यक्ष बबीता ओबराय की सहमति से जिला कांगड़ा के शाहपुर ब्लॉक गांव ठारू की अंजू भाटिया को लाडली फाउंडेशन शाहपुर ब्लॉक सचिव नियुक्त किया। अंजू भाटिया कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीती को समाप्त करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। अंजू भाटिया ने कहा कि भविष्य में भी इसके लिए सक्रिय रहेंगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के आम आदमी पार्टी के मंडलाध्यक्ष बिक्रम कौंडल ने आप को मिल रहे समर्थन पर जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। 6 अप्रैल 'आप' सुप्रीमों, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी दौर पर आ रहे हैं, उसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जा रहे हैं। बस रूट समय सारणी जल्दी बताई जाएगी। जनता ने दोनों दलों की नीतियों को वर्षों पहचान लिया है। जिसके चलते लोग उभ चुके हैं, आमजन आप पार्टी से जुड़ रहा हैं। दिन-प्रतिदिन समीकरण हमारे पक्ष में हो रहे हैं। जनता बदलाव चाहती है। आने वाले समय में प्रदेश व आरक्षित विस क्षेत्र जयसिंहपुर में विजय परचम लहराएगा व आम आदमी पार्टी का विधायक होगा। विक्रम कौंडल ने भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल, सीमेंट, रेत व बजरी के दाम बढ़ा कर जाहिर कर दिया है कि व युवा व गरीब, किसान विरोधी है। जनता आने वाले समय में एक-एक पाई का हिसाब करेगी। विक्रम कौंडल ने कहा कि भाजपा सरकार पर विश्वास जताया था कि चुनावों के बाद बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई पर राहत मिलेगी, लेकिन सरकार ने आज उसी वोट की चोट से गरीब जनता पर मार करी है। आम जनता को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार कोई राहत देगी, मगर आम जनमानस पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस वृद्धि का पैकेज मिला। भाजपा सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। दिन-प्रतिदिन महंगाई नए आयाम स्थापित कर रही है, जिसके चलते गरीबों की काफी दिक्कतों परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। विक्रम काैंडल ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल, सीमेंट, रेत व बजरी के दाम बढ़ाने के लिए सिर्फ विधानसभा के पांच राज्यों के चुनावों का ही इंतजार कर रहे थे।
कार्यक्रम में प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ता लेंगे भाग भाजपा 6 अप्रैल को ही शुरू करेंगी महाजनसंपर्क अभियान और पदयात्रा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। भाजपा ने बैठक में निर्णय लिया की 6 अप्रैल को भाजपा प्रदेश भर में स्थापना दिवस को एक भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को विधानसभा स्तर पर मानने जा रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 कार्यकर्ता प्रति विधानसभा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम अपने आप में एक जनसभा के सामान होगा। उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में बूथ स्तर के सभी त्रिदेव जो कि बूथ अध्यक्ष, पलक और बीएलए अपेक्षित होंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और इसमें एक किट का वितरण भी करेंगे, जिसमें भाजपा के झंडे, पटके और त्रिदेव की नाम की पट्टिका होगी। भाजपा पूरे प्रदेश में लगभग 50000 बड़े झंडे लगाने जा रही है। झंडे का साइज 10 फूट होगा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे संबोधित करेंगे। इस संबोधन को सभी कार्यकर्ता टेलीविजन या एलईडी पर कार्यक्रम स्थल पर सुनेंगे। स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करेगी और सभी कार्यकर्ता भाजपा की पदयात्रा में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन को हम सब भव्य रूप में मनाएंगे। स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचालन होगा। भाजपा का स्थापना दिवस एक प्रभावी कार्यक्रम रहने वाला है।
मनीष ठाकुर । इंदौर इंदौरा के मंड क्षेत्र में मिलवां से लेकर जट्ट वेली रियाली फतेहपुर तक लगभग 4000 एकड़ भूमि पर किसान गन्ने की काश्त करते हैं। किसानों का गन्ना मुकेरियां स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड मिल खरीदती है। इसके लिए मिल ने ठाकुरद्वारा में अपना कार्यालय खोला है। मिल किसानों को कई सुविधाएं मुहैया करवाती है। किसान यहीं से सब्सिडी पर दवाएं और गन्ना बेचने की पर्ची तक हासिल करते हैं। चूंकि यहां गन्ने की पैदावार अधिक होती है, इसलिए पंजाब सरकार ने हिमाचल सरकार की डिमांड पर मंड क्षेत्र का गन्ना खरीदने आदेश दिए थे। इसके लिए बाकायदा लिखित में मुकेरियां मिल का यह क्षे़त्र नोटिफाई एरिया घोषित किया है। यही वजह है कि मिल के अलावा दूसरी मिल यहां से गन्ना नहीं खरीद सकती। इस सीजन की कटाई में अमृतसर की एक निजी शुगर मिल के कर्मचारियों ने कुछ स्थानीय लोगों संग मिलीभगत कर मंड सनोर व मंड भोगरवां में अपने दो धर्मकांटे खोल लिए। वहीं इन्होंने किसानों को 72 घण्टों में गन्ने की पेमेंट देने का प्रलोभन देकर गन्ना खरीदना शुरू कर दिया। मिल के ट्रकों द्वारा मंड क्षेत्र से 15 से 20 ट्रक अमृतसर भेजे जा रहे हैं। यहां पंजाब के लोग भी अपना गन्ना बेचने के लिए आ रहे हैं। इन किसानों को हिमाचल के किसी किसान के नाम की कच्ची पर्ची जारी कर ही गन्ना खरीदा जाता है। विडंबना यह है कि अब इन किसानों को पेमेंट लेने के लिए चक्कर काटने पड रहे हैं। मिल मालिक इन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी किसानों को पेमेंट नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं मिल के मुलाजिम अपनी मनमर्जी से ही गन्ने की खरीद कर रहे हैं। एक ट्राली को खाली करने के लिए चार-चार दिन लगाए जा रहे हैं। चेहते किसानों का गन्ना पहल के आधार पर खरीदा जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। प्रताड़ित किसानों ने नाम न लिखने बताने की शर्त पर मीडिया को बताया कि मुकेरियां शुगर मिल तो 15 से 20 दिन में हर किसान की गन्ने की पेमेंट कर देती है और अब तो इस महीने से पेमेंट भी नकद कर दी है। अमृतसर मिल के स्टाफ व स्थानीय लोगों के झांसे में आकर हमने गन्ना तो इन्हें बेच दिया पर अब पेमेंट के लिए उन्हें बार-बार धर्मकांटों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अमृतसर की इस शुगर मिल द्वारा धर्मंकांटों पर गन्ना तुलाई करने के हिमाचल के किसानों के नाम एक कच्ची पर्ची बनाई जा रही है और गन्ना तोलकर उस पर्ची की एक कच्चे रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। गन्ने को ट्रकों में लोड कर जब मिल में ले जाया जाता है तो ट्रक की पर्ची पंजाब के किसानों के नाम की बनाई जाती है। मिल कर्मचारी धर्मकांटों पर द किसानों की कच्ची पर्ची को अपने पास रख लेते हैं। रजिस्टर के हिसाब से उनके गन्ने में कटौती कर उनको पैसे का भुगतान कर रहे हैं। अब तो मिल द्वारा गन्ना भी कम खरीदा जा रहा है और दर्जनों किसानों की लाखों रुपए की पेमेंट लटकी हुई है। उक्त मिल के गेट के बाहर पंजाब के किसानों ने धरना देना शुरू कर दिया है। किसानों ने बताया के हम तो अमृतसर जाकर मिल के सामने धरना देकर भी पेमेंट की मांग नहीं कर सकते। अमृतसर मिल में भेजे गए एक किलो भी गन्ने का रिकॉर्ड उनके नाम नहीं है। इसका कारण यह है कि मिल द्वारा गन्ना तो हिमाचल के किसानों से खरीद गया पर पेमेंट की पर्चियां पंजाब के चहेतो किसानों के नाम बनाकर पंजाब सरकार से बोनस के नाम पर एक मोटी रकम बसूलने की तैयारी हो रही है। इस मिल में हिमाचल के किसानों द्वारा भेजे गए गन्ने पर सीधा सीधा 35 रुपए प्रति क्विंटल का मिलने बाला अनुदान यह मिल के कर्मचारी ही डकार जाएंगे। यही नहीं कुछ दिन पहले हिमाचल सरकार द्वारा भी अपने गन्ना काश्त किसानों को पंजाब की तरह 35 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस देने के बारे में चर्चा हुई थी। चर्चा के अनुसार बेचे गए गन्ने पर मंड के किसानों को फायदा नहीं होगा। गन्ने की पर्चियां पंजाब के किसानों के नाम पर जारी हुई हैं। अब बात करं मुकेरिया शुगर मिल की तो उक्त मिल वर्षों से मंड क्षेत्र का गन्ना खरीद रही है। यहां तक कि किसानों को गन्ना बिजाई से लेकर मंडीकरण तक की सुविधा दे रही है। गन्ना हिमाचल के किसानों के नाम रजिस्टर्ड किया गया है और किसानों के नाम ही पर्ची जारी होती है। अगर हिमाचल सरकार बोनस जारी करती है तो किसानों का डाटा मुकेरियां मिल से लिया जाएगा। जिस किसान ने जितना भी गन्ना मुकेरियां मिल को बेचा होगा प्रदेश सरकार उसके हिसाब से बोनस जारी कर सकती है।
नरेंद्र डाेगरा। पंचरूखी जिला स्तरीय मेला सलियाणा विधायक रविंद्र धीमान द्वारा आज झंडा रस्म के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बीडीओ ऑफिस पंचरुखी से सलियाणा लखदाता मंदिर तक निकाली गई। मंदिर में पूजा-अर्चना की गई फिर कुश्ती ग्राउंड में मेले का शुभारंभ करवाया गया। उन्होंने कहा यह मेला 29 मार्च से पहली अप्रैल तक चलेगा। मेले में 3 सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया है और पहली अप्रैल को मेले का समापन विधायक द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृति संध्या में 29 मार्च को इंदु गोस्वामी सांसद राज्यसभा व वशिष्ठ अतिथी के रूप में विधायक नगरोटा बगवां अरुण कुमार उपस्थित रहेंगे। 30 मार्च को वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया व त्रिलोक कपूर चेयरमैन "वूल फेडरेशन उपस्थित रहेंगे। 31 मार्च को मुख्यातिथि विक्रम सिंह उद्योग परिवहन श्रम रोजगार परिवहन बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल को मेले का समापन किया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ मेले का शुभारंभ किया गया और मेले में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का भी अवलाेकन किया गया। इस अवसर पर मंडला अध्यक्ष राम रतन शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, वीडीओ राजस्वेर भाटिया, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद, महामंत्री राज वालिया, सचिव जन्म सिंह पठानिया गड़ियाडा पंचायत की प्रधान सरिता कुमारी, सलियाणा प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीव, नरेंद्र धीमान, पंकज शर्मा, प्रकाश, हेमराज, सुभाष व्यास, जीएस कलसी पूर्व प्रधान, श्रेष्ठा देवी जिला परिषद, सुलक्षणा देवी व डीडीसी अनुराधा शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है, जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। सरवीन चौधरी आज नेरटी में छिंज मेले का शुभारंभ करने के उपरांत बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने मेला कमेटी को 31000 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने अखाड़े में बैठने के लिए सीढ़ियां बनाने के लिए 2 लाख, मंच के ऊपर शेड बनाने के लिए 1.50 लाख की घोषणा की। वार्ड-7 भैरों में 5 लाख लंगर शेड के लिए दिए गए हैं, जिसका काम शीघ्र शुरू किया जाएगा, उसके लिए 2 लाख अतिरिक्त देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले मेला कमेटी प्रधान किशोरी, उप प्रधान शेरू ग्राम पंचायत प्रधान रजनी देवी तथा मेला कमेटी सदस्यों ने मुख्यातिथि का उपहार देकर सम्मान किया। इस अवसर प्रधान ग्राम पंचायत ततवानी मधु, राजीव भारद्वाज, बख्शी चौधरी, अश्वनी धीमान, तिलक शर्मा, दीपक अवस्थी, दीपक सोनी, अश्वनी चौधरी, किशोरी लाल, राहुल, अंकु, नन्दु, नंदन, मिंटु, संजय, प्रभात व घुंगा के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राजकीय महाविद्यालय मझीण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उपस्थित छात्रों, अभिभावकों व प्राध्यापकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने शिक्षा के उत्थान के लिए 8712 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है, ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों व समाजसेवा में भी भाग लेना चाहिए। उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और अपने माता-पिता अध्यापकों का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने भविष्य को संवार सकते हैं। सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, खिलाड़ियों को नौकरी में भी सरकार मौका दे रही है। उन्होंने बताया की मझीन क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ 35 लाख 50 हजार खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया की 4:50 करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र ही मझीन का कॉलेज भवन बनकर तैयार होगा। उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 21000 रुपए की राशि दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण जल्दी शुरू होगा। उन्होंने कॉलेज के सफल कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ को बहुत-बहुत बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य बलजीत जमवाल पीटीए प्रधान सुरेंद्र कुमार भाजपा नेता रामस्वरूप शास्त्री अनिल धीमान व अन्य कई लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन पब्लिक स्कूल संचार, सहयोग, महत्वपूर्ण और रचनात्मक के उपकरण और तकनीक प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा के साथ-साथ मिश्रित एव एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसी सोच के साथ सोलन पब्लिक स्कूल ने 28 मार्च को अपना तीसरा संस्थापक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य पर सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फन फिस्टा समारोह का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने तरह-तरह के व्यंजनों को तैयार किया। विभिन्न खेलों का आनंद लिया व रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरान्त सोलन पब्लिक स्कूल विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका प्रीती कुमार द्वारा किए गए प्रयासों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिवार का तह दिल से अभिनदंन किया व विद्यालय की उन्नति के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चेतन जग्गा मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
पालमपुर रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत भवारना सिविल अस्पताल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए 42 लाख 91 हजार का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में लोगों को मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता का सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 108 और 102 निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा संचालित की जा रही है। संबंधित कंपनी को इनका सुचारू संचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल में 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य से संबंधित सभी कल्याणकारी योजनाओं को अस्पताल प्रशासन से धरातल पर उतारने का आग्रह किया। बैठक में बीएमओ भवारना दिलावर सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, खंड विकास अधिकारी भवारना संकल्प गौतम, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुलह कैप्टन देशराज शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भंडगवार सोनिया, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, सीडीपीओ भवारना अनिल कौल व प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य तनु भारती सहित अस्पताल का सभी स्टाफ उपस्थित थे।
दाड़लाघाट केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। वहीं, लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन बागा ने भी इस दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। इस धरना प्रदर्शन में पूरे प्लांट के सभी मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने केंद्र सरकार के खिलाफ जो 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम सहिंताओं में बदलाव कर रही है, जो कि मजदूर विरोधी है। मंच के माध्यम से उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर इन 4 कानूनों को लागू करती है, तो सभी उद्योगों के मजदूर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे और इन कानूनों को वापस करवाएं, जिसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सभी सरकारी तंत्र को निजी हाथों में बेच रही है, जिसको सीटू कभी भी होने नहीं देगी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने कहा कि हम सभी मजदूर इन चार श्रम सहिंताओं को मजदूरों के ऊपर थोपे जा रहे हैं और हम इसका विरोध करते हैं और सरकार को चेताना चाहते हैं कि जो मजदूरों के 44 श्रम कानून हैं, उनको बदलने की कोशिश करती है, तो पूरे देश का मजदूर सड़कों पर सरकार का विरोध करेगा।यूनियन के महासचिव बृजलाल ने भी मंच के माध्यम से कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। समय रहते कंपनी मांग पत्र पर वार्ता शुरू करें और मजदूरों की मांगे पूरी करें, नहीं तो कंपनी का सारा मजदूर मांग पत्र को लेकर हड़ताल में उतरेगा और उद्योग का पूरा काम बंद करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गणपत राम, लालमन भाटिया, संजय कुमार, तिलक राज, पवन कुमार, तसवेर खान, केहर सिंह, जगन्नाथ पटेल, बालकराम, कमल, किशोर, वीर सिंह, रूपलाल व अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने तीसरे चरण में जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव के युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रू-ब-रू हुए व नौजवानों को गांव-गांव में जाकर ठाकुर जयराम सरकार की जनहित योजनाओं को पहुंचाने के लिए कमर कस लेने को कहा। उन्हाेंेन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सड़कें मेरे समय काल में निकली हुई हैं और चौंधा-सपड़ी सड़क का काम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार को सबका साथ सबका विकास डबल इंजन की सरकार का कमाल है। पूर्व विधायक ने कहा की पिछले दस वर्ष के अध्याय में हमारे विरोधी विधायक ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास कालायुग काला अध्याय गिना जा रहा है व विधायक काला चश्मा डाल कर घूम रहे हैं, इन्हें अंधेरा नजर आ रहा है। ठाकुर जयराम सरकार ने 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की उम्र में पेंशन देने का प्रावधान कर दिया है। हर बुजुर्ग चाहे पुरूष हाे या महिला को 60 वर्ष पूरे होने पर पेंशन का लाभ पहुंचेगा। इसमें जात-पात व इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयु सीट सर्टिफिकेट पर पेंशन खातों में आ जाएगी। विरोधी पार्टियां दस वर्षाें में किसी के खाते में एक पैसा नहीं डलवा सके। कोई गांव में ठाकुर जयराम सरकार ने नरेली खड्ड पर 3 करोड़ रुपए का पुल काे बनाया गया है। कांगड़ा व नगरोटा बगवां विधानभा को पुल डाल कर आपस में जोड़ दिया। मकान बनाने के लिए खातों में पैसा भेजा जा रहा है, सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान रामकृष्ण लालू, बीडीसी उपाध्यक्ष भाटिया, सुनील भाटिया व पंचायत के सभी पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।
21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि चार महीने भीतर हार जलाड़ी -दौलतपुर व साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। काजल सोमवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत हार जलाड़ी में ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हार जलाड़ी को नंदरुल गांव से जुड़ने के लिए बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण बाद चंगर क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायत के बाशिंदों को लाभ होगा। उन्होंने कहा राह से संगम रोड, हार जलाड़ी से गोठां जनियान रोड, दौलतपुर खेल मैदान से टटवाल लाहड़ रोड की फाइल फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए डीएफओ के माध्यम से प्रदेश सरकार को भिजवा दी गई हैं और वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलते ही विधायक प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को घर द्वार पर यातायात सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए काजल ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर राज कुमार प्रधान हार जलाड़ी में विधायक पवन काजल से बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग रखी। बोध राज उप प्रधान, परीश कुमार पंचायत समिति सदस्य, सुनीता देवी वार्ड पंच, मनीषा देवी, अंजू वाला, पुष्पा देवी, अंजली देवी, संताेष कुमारी, कृष्ण कुमार, गयात्री देवी, आशा देवी, विनता देवी, अंजू देवी, सरोज कुमारी, सुमन लता, सरदार गुरदियाल सिंह, बल सिंह, मीना देवी, बलवीर सिंह गोगा, अमर नाथ, जगदीश चंद, प्यारे लाल व मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला सारमा शिक्षा खंड धुंदन कि एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। इस जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के मंत्री डॉ. राजीव सैजल थे। राजकीय उच्च पाठशाला सारमा के हेड मास्टर डॉ रमेश चंद शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल पूरे धुंंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्याध्यापक ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा की नियुक्ति की है। गौर रहे कि दाड़लाघाट के बागा करोग पंचायत के चौहान कृष्णा जो पिछले काफी समय से बिना किसी पद के सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरते नजर आ रहे थे और कांग्रेस की नीतियों का प्रसार-प्रचार करते देखे जा रहे थे को जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव पर महत्वपूर्ण तैनाती दी है। कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा को ये तैनाती ऐसे समय मे दी है, जब आम आदमी पार्टी भी आम घरों के लोगों को पार्टी में आगे लाने की बात कर रही है। चौहान कृष्णा की सचिव पद पर तैनाती से अर्की क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुद कृष्णा चौहान अपनी ताजपोशी को आम कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात बता रहे हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद प्रतिभा सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जैनब चंदेल, विधायक संजय अवस्थी, विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर, जिला सोलन अध्यक्ष शिव कुमार, अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। चौहान कृष्णा ने अपने राजनीतिक गुरु स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आप सदैव अमर रहे और आपका आशीर्वाद सदैव साथ रहे। दूसरी ओर चौहान कृष्णा का सोलन के जिला सचिव के लिए नियुक्त होने पर दीप लाल चौहान, श्याम लाल चौहान, नत्थू राम चौहान, हरि राम पंवर, श्याम लाल शांडिल, राकेश चौहान, श्याम लाल कौंडल, भाग सिंह, संजीव पंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
दाड़लाघाट सड़कें जहां हमारी भाग्य रेखाएं हैं, वहां ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी टीस जीवन भर उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हाें, तो राहगीर क्या करें? सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे में कितनी सच्चाई है। इस बात की कहानी दाड़लाघाट की सड़कें खुद-ब-खुद बताती हैं। हकीकत यह है कि यहां की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। यही हाल नेशनल हाईवे-205 अंबुजा चौक दाड़लाघाट सड़क का है। सड़क की खस्ता हालत के चलते वाहन चालक परेशान हैं। यही नहीं जगह-जगह पड़े गड्ढों से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। इस सड़क पर उद्योग होने से भारी-भरकम वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है। इससे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को तो क्या पैदल चलने वाले भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश महाजन, नीरज कपिला, सुमन गौतम, प्रदीप, अनिल, हेमराज गौतम, भरत, कुलदीप मोदगिल, होशियार सिंह, केके गुप्ता, मस्तराम, देवराज, मनोहर व संजय ठाकुर आदि ने बताया कि दाड़लाघाट अंबुजा चौक, एसबीआई बैंक के समीप व जालपा मंदिर के पास सड़क की हालत बदतर हो गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल राहगीराें को हो रही है। सड़क खराब होने के कारण एनएच-205 सड़क की पंचिंग निर्माण कार्य कुछ समय पूर्व किया गया था, पर कुछ समय मे ही पंचिंग गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बने गड्ढे दिनों-दिन और गहराते जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण सड़क से प्रतिदिन राज्य के आला-अधिकारियों और वीआईपी का आना-जाना लगा ही रहता है। बावजूद इसके इन गड्ढों को भरने की दिशा में भी कोई पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को ठीक करवाया जाए या पंचिंग दोबारा से की जाए। जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढाें का मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही गड्ढाें को सही करवा दिया जाएगा, ताकि आम जनता व वाहन चालकाें काे परेशानी न हाे।
विनायक ठाकुर। देहरा एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बताया कि उपमंडल देहरा के संसारपुर टेरेस में 29 मार्च को आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनाें की पासिंग को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि अगली तिथि आने पर सूचित कर दिया जाएगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से विकास खंड प्रागपुर के कोटला बेहड़ के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय कोटला बेहड़ के प्रांगण में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बिक्रम ठाकुर परिवहन एवं उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार उपस्थित रहे एवं मुख्यवक्ता एवं प्रवक्ता के रूप में डॉ दिनेश शर्मा तथा तहसीलदार जसवां अंकित भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा मुख्यातिथि के अभिवादन द्वारा हुयी एवं ज्योति प्रज्ज्व्लन किया गया। जिसमें राजकीय महविद्यालय द्वारा मुख्यातिथि को नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की ओर से हिमाचली टोपी ओर समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुखयतिथि द्वारा महविद्यालय की मुखयध्यापिका रजिंद्रा को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात मंत्री द्वारा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रवक्ता डॉ दिनेश शर्मा एवं तहसीलदार अंकित कुमार को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित युवा मंडलों को मंत्री द्वरा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 5 युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की गई एवं मंत्री द्वारा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 25000 रुपए का इनाम जो हर वर्ष उत्कृषठ युवा मंडल को दिया जाता है। शहीद भगत सिंह युवक मंडल धलूं को प्रदान किया गया। इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा द्वारा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं कार्यक्रमों बारे में बताया गया। इसके साथ ही मुख्य वक्ता तहसीलदार अंकित ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुये नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। साथ ही प्रवक्ता डॉ दिनेश शर्मा ने क्षेत्र के लोगों एवं बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नीलम चौधरी ने मंत्री बिक्रम ठाकुर एवं अन्य सभी उपस्थित प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने अपना अभिभाषण देना शुरू किया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्याथिति बुलाने पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला का धन्यवाद किया एवं नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला द्वारा चलाए जा रहे युवा कार्यक्रमों की सराहना की एवं युवाओं से आग्रह किया की वे इन कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़कर भाग लें एवं उन्होंने आग्रह किया की इस तरह के कायकर्मों को नेहरू युवा केंद्र युवा शक्ति तक पहुंचाए, ताकि युवा शक्ति प्रेरित होकर देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। इसके पश्चात नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नीलम चौधरी ने मुखयतिथि एवं सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। इस माैके पर नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के स्वयंसेवी सुख सागर, रिशु कुमार, इंदू बाला, राजेश कुमार व नेहा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल प्रेदश अपने कला कौशल और पारंपरिक हस्तशिल्प एवं हथकरघा कौशल के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अतः प्रदेश में हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जयराम सरकार संकल्पबद्ध है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अलोह में जनसंवाद स्थापित करते हुए उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्प कलाओं के संरक्षण के लिए प्रदेश भर के पारंपरिक हस्तशिल्पियों, बुनकरों व अन्य कारीगरों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 108 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनमें प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली राशि को 950 रूपए से बढ़ाकर 2400 रूपए किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले मानदेय को भी 5000 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 7500 रूपए प्रतिमाह किया गया है। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा खड्डियां व टूलकिट मुफ्त बांटी जाती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न कलाओं में 279 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 4000 बुनकरों और कारीगरों को प्रशिक्षित किया गया है। उद्योग मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार कई अन्य सहायताएं भी हथकरघा उद्योगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान और कौशल को विश्व में स्थापित करने में यह हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने अलोह में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली विधानसभा कि काव्य वर्षा द्वारा लिखी लघु फिल्में, कविताएं देश व प्रदेश के लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, 'द पिल्लो' लगभग एक वर्ष से लगातार अलग-अलग फिल्म महोत्सव में दिखाई जा रही है। एक बार फिर एक बड़े फिल्म महोत्सव में इस फिल्म 31 मार्च को दिखाया जाएगा, जो कि बैंगलोर व कर्नाटक में आयोजित होगा। वन अर्थ अवार्ड्स 2022 फिल्म महोत्सव में यह हिमाचल से एक अकेली फिल्म है, जो वहां पर दिखाई जाएगी। इससे पहले 'द पिल्लो' 7 फिल्म महोत्सव में दिखाई जा चुकी है और 2 अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है। काव्य वर्षा की एक और लघु फिल्म 'गुड बाय पापा' आज 28 मार्च शाम 4 बजे रिलीज हुई। काव्य वर्षा ने पत्रकारों को बताया कि 'समाज' और 'द पिल्लो' की तरह यह फ़िल्म भी उनके दिल के बहुत करीब है और सभी को बहुत पसंद आएगी।
जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा नाम से प्रचारित करने के बाद जिला प्रशासन ऊना इन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है। दुनिया के हर कोने में सोमभद्रा उत्पादों का स्वाद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन जंगल हारवेस्ट कंपनी को मार्केटिंग पार्टनर के रूप में जोड़ने की तैयारी कर रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की ग्लोबल मार्केटिंग की जा सके, जिससे की समूहों की महिला सदस्यों को अधिक से अधिक आय हो। इस बारे उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार होने वाले उत्पादों की मार्केटिंग के लिए जंगल हारवेस्ट कंपनी को जोड़ा जा रहा है। कंपनी का पहले से ही दक्षिणी अमेरिका तथा यूरोप में नेटवर्क है और कंपनी इस नेटवर्क के जरिए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए तैयार है। कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हो चुकी है और कंपनी इस कार्य के लिए तैयार है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के तैयार उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड नेम दिया गया है और इन उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मिलने से स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।" स्वयं सहायता समूहों का तैयार कच्चा माल कंपनी खरीदेगी, जिसकी मार्केटिंग अंतर्राष्ट्रीय स्तर होगी। शुरुआती दौर में ऐसे उत्पाद खरीदे जाएंगी, जिनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है यानी जो जल्दी खराब नहीं होते। बाद में अन्य उत्पादों को भी जोड़ा जाएगा और उनकी मार्केटिंग के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। जंगल हार्वेस्ट कंपनी के प्रतिनिधि अजय ठाकुर ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को आंवला का पाउडर तथा आंवले से जुड़े उत्पाद बनाने को कहा गया है। समूह अपना उत्पाद तैयार करें और कंपनी इसे खरीद कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेचेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी समूहों को ट्रेनिंग प्रदान करने के साथ-साथ अन्य किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करने को तैयार है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सीटी स्कैन मशीन का विधिवत लोकार्पण किया। इस मशीन की स्थापना एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण पर लगभग 6 करोड़ खर्च हुए हैं। यह मशीन सार्वजनिक-निजी सहभागिता के अंतर्गत स्थापित की गई है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने से सोलन जिला के साथ-साथ सिरमौर और शिमला जिला के निवासियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अन्य अत्याधुनिक मशीनें भी स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत परिवारों के लिए सीटी स्कैन सुविधा निःशुल्क रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगियों को सीटी स्कैन रिपोर्ट शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि उनका उपचार अविलम्ब आरम्भ हो सके। आयुष मंत्री ने कहा कि अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए पोर्टेबल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए भी अत्याधुनिक मशीन स्थापित कर दी गई है। डॉ. सैजल ने कहा कि सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए अस्पताल के निर्माण के लिए लगभग 86 बीघा भूमि का चयन किया गया है। अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल के निर्माण के लिए आरंभिक राशि के रूप में 31 करोड़ रुपए उपलब्ध करवा दिए हैं। नए अस्पताल के निर्माण से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं, ट्रामा सेंटर इत्यादि का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रथम अप्रैल, 2022 से हिमकेयर योजना के तहत नए परिवारों का पंजीकरण पूरे वर्ष होता रहेगा। हिमकेयर कार्ड नवीनीकरण की अवधि तीन वर्ष की गई है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 100 आयुष औषधालयों को वेलनेस केंद्र के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में भी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद सृजित करेगी। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और पैरा मेडिकल कर्मियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से लोगों को एक और सुविधा कम मूल्य पर प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की स्थापना के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य चिकित्सा संस्थानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, नगर निगम सोलन के पार्षद मीरा आनंद, शैलेंद्र गुप्ता, संजीव मोहन और कुलभूषण गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र परिहार, रितु सेठी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, उपमंडलाधिकारी अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान विद्युत विभाग द्वारा 7 करोड़ 50 लाख की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर में 22 लाख से बनने वाले जेई कम रेस्ट रूम के शिलान्यास के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबाेधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा ही शाहपुर में 10 करोड़ 75 लाख के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनके पूरा हो जाने पर लोगों को अच्छी और सुचारू विद्युत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रजोल में 4 करोड़ 50 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु 90 लाख से 25 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। 70 लाख व्यय करके 8000 मीटर नई एचटी लाइन बिछाई गई है। 15.55 किलोमीटर की 3 फेस तथा सिंगल फेस की नई लाइनें डाली गई हैं और इन पर 58 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अंतर्गत शाहपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत 6 लाख व्यय करके 193 परिवारों को निःशुल्क बिजली के कनेक्शन लगाए गए हैं। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि 85 लाख से 8 किलोमीटर एचटी लाइन डाली जा रही है। 58 लाख से 13 किलोमीटर थ्री फेस तथा सिंगल फेस विद्युत लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और इनको शीघ्र पूरा करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोली में पिछले 3-4 सालों से वहां के लोगों को बिजली की समस्या थी, अब वहां पर उस समस्या को दूर कर दिया गया है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम के मद्देनजर और अधिक सजग रहने को कहा, ताकि लोगों को बिजली की सुविधा सुचारू रूप से मिलती रहे। सरवीन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को मौजूदा 35000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए किया गया है। अधिशासी अभियंता ई. पुनीत सोंधी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व विभाग द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री ने शाहपुर में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. राकेश धीमान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमित ठाकुर, गज परियोजना अभियंता चरण सिंह, सहायक अभियंता अनिल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन, नगर पंचायत शाहपुर पार्षद निशा शर्मा, शुभम, सहायक अभियंता ई. जसबीर घराटी, जितेेंद्र, कुंदन, कनिष्ठ अभियंता अशोक, सतनाम, अरविंद, सिद्धांत, करतार व नवीन के अलावा बिजली विभाग का स्टाफ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिद्धपुरधड़ के वार्ड-6 के निवासी को पंचायत प्रधान व उप प्रधान ने खाद्य समाग्री का वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पूनम धीमान व उपप्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि हमारी पंचायत में पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार धीमान जो कि कैंसर से पीड़ित थे और वो भरमाड़ में एक आरा मशीन चलाते थे। लंबी बीमारी के चलते उसने जो भी पैसा था, वो सारे का सारा खर्च हो गया और उसकी मौत भी हो गई। पंचायत प्रधान व उपप्रधान को लोगों ने बताया कि यह परिवार दाे वक्त की राेटी के लिए भी लाचार हो गया है। इस परिवार के पास कमाई का कोई साधन नहीं है, तो प्रधान व उपप्रधान ने अपनी तरफ से राशन दिया। सुरेश कुमार की पत्नी आशा देवी (60) ने बताया कि मेरा एक लड़का जिसका नाम अंकुश कुमार (32) है, वह भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और मेरी लगभग एक वर्ष की पोती है, वो भी बीमार रहती है और टांडा मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि हमारी हालत ऐसी हो चुकी है कि हमारा कोई भी साथ नहीं दे रहा है, जब मेरे पति जिवित थे, तब लोगों की हमने बहुत मदद की, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि हमें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। पीड़िता ने बतायक कि कई बार तो चावलाें में नमक डालकर अपना पेट भर रहे हैं। पंचायत प्रधान पुनम देवी व उपप्रधान महेश चंबियाल ने प्रदेश के समाज सेवकों से मांग की है कि इस परिवार को थोड़ा-थोड़ा दानदेकर इसकी मदद करें, ताकि आशा कुमारी अपनी पोती और बेटे का ईलाज करवा सके। स्टेट बैक ऑफ इंडिया भरमाड़ का खाना नंबर 11689759348 है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज गोवा की राजधानी पणजी के नजदीक बंबाेलिम में आयोजित समारोह में डॉ. प्रमोद सावंत को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि डॉ. प्रमोद सावंत के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में गोवा प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। डॉ. प्रमोद सांवत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे है। उनका कहना है कि कांग्रेस इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। प्रदेश में क्षेत्रीय दलों का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला सत्तासीन भाजपा के साथ होगा। आम आदमी पार्टी पहाड़ी प्रदेश में अपनी जड़ें नहीं जमा पाएगी। उनका कहना है कि भाजपा सरकार के पूरे हो रहे कार्यकाल में प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश की आर्थिक दशा पूरी तरह बिगड़ कर रह गई है। वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जबकि करोड़ों रुपए की फिजूलखर्ची बड़े-बड़े विज्ञापन होर्डिंग लगाकर की जा रही है। उनका कहना है कि विकास जमीन पर दिखाई देता है, लेकिन विकास करने में नाकाम रही जयराम सरकार अब गांव और गली कूचों में जल जीवन मिशन के आए बजट में मितव्ययिता कर राजनीतिक मंसूबे पूरे करने के लिए अब होर्डिंग लगाने में जुटी है। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि जनता समझदार है और जानती है कि हर घर में नल कब लगे और समुचित पेयजल कब उपलब्ध हुआ। इसका जवाब चुनावों में जनता अवश्य देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन के बड़ा (लाहड़) कस्बे में शिवाय एल्यूमीनियम शॉप का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ ओबीसी विंग के राज्य संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल और उपाध्यक्ष मुल्खराज चौधरी ने िरबन काटकर किया। इस दाैरान 'आप' के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दाैरान सभी ने दुकान के मालिक अमित कुमार को शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगल (कांगड़ा) 10 फरवरी को इच्छी गांव से लापता परमजीत लखनऊ के एक आश्रम में िमली है। इस संबंध में गगल पुलिस थाना के प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि परिजनाें ने उसके लापता हाेने की िरपाेर्ट 11 फरवरी को गगल पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते लापता महिला काे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ लिया है। 22 मार्च को गगल से लखनऊ के लिए पुलिस टीम रवाना हुई थी और 27 मार्च को लखनऊ से लाकर महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के पति विनय कुमार और ससुर ने परमजीत काे ढूंढने पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने बताया के महिला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फरवरी महीने में उसकी मुलाकात टांडा मेडिकल कॉलेज में लखनऊ की एक युवती से हुई थी, जो यहां ट्रेनिंग करती थी। उसने बताया था कि लखनऊ के प्रयागराज में एक आश्रम है, जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं। इस पर महिला 10 फरवरी को लखनऊ के प्रयागराज आश्रम में चली गई थी। जब आश्रम में सत्संग सुन रही थी, तो उसी वक्त पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस उसे वापस घर ले आई और स्वजनों के हवाले कर दिया।
मनीष ठाकुर। इंदौरा स्प्रिंग कार्निवल एपीएस कंदरोड़ी द्वारा की गई एक महान पहल है, जो कि 22 से 28 मार्च तक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ इसमें भाग लिया। सभी बच्चों ने इसका आनंद लिया। कार्निवल के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों गायन, संगीत बैंड, नृत्य, कराटे खेल व मनोरंजक खेल से बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। इन गतिविधियां ने बच्चों को अपने दम पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर द्वारा बच्चों ने अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया। इस समारोह का समापन 28 मार्च को हुआ, जिसमें विद्यालय प्राचार्य दीप्ति शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण करके बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए निकले कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी, जिनका शव संदिग्ध हालात में सुबह रानीताल के रसूह चाैक के पास पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कांगड़ा उपमंडल के रसूह क्षेत्र में कांगड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी का संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी राजीव वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक दृष्टि में यह मामला हत्या का लग रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। वहीं, देहरा से पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के स्वजन को भी बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई है। पंचायत रानीताल की प्रधान प्रवीण बाबी भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है राजीव वर्मा रविवार रात्रि चंडीगढ़ जाने के लिए कांगड़ा बस अड्डा पहुंचे थे, जहां राजीव वर्मा के बेटे ने उन्हें बस लेने के लिए छोड़ दिया था, लेकिन राजीव वर्मा राजीव वर्मा का शव रानीताल के रसूख के पास सुबह देखा गया, जिसकी जानकारी रानीताल पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात्रि उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर पर गहरी चोट के निशान भी हैं और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी दरिंदगी से राजीव को मौत को घाट उतारा गया है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा की राजीव की मौत कैसे हुई। राजीव वर्मा कांगड़ा के वार्ड आठ में अपने परिवार के साथ रहते थे और कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास वर्मा इलेक्ट्रिक स्टोर में अपने पिता के साथ कार्य करते थे।


















































