फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि वर्ष भर लगने वाले पारम्परिक मेलों के कारण हिमाचल अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने में बल मिलता है, साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में खेल प्रतियोगिताओं एवं कुश्तियों के आयोजन से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है। सरवीन चौधरी ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के केटलू में दो दिवसीय छिंज मेले के समापन अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे लोगों की अपेक्षाओं तथा आशाओं पर खरा उतरते हुए, विकास की दृष्टि से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया हैं कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इससे पूर्व मेला कमेटी केटलू के प्रधान कैप्टन काली दास ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर सरवीन चौधरी ने छिंज मेले के विजेताओं को सम्मानित किया। मेला ग्राउंड केटलू के सौंदर्यीकरण तथा शेड निर्माण के लिए 5.50 लाख, मेला ग्राउंड की चारदीवारी के लिए दो लाख, अम्बाड़ी शमशान घाट के लिये 1.50 लाख, केटलू में रास्तों के निर्माण के लिए तीन लाख, महिला मंडल भवन की ऊपरी मंजिल के निर्माण के लिए चार लाख तथा मेला कमेटी केटलू को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रजोल से भाटी सड़क पर एक करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। महिला मंडल भवन रचछार पर चार लाख, किशोरी लाल के घर के पास रास्ते के निर्माण पर एक लाख, केटलू में शमशान घाट के निर्माण पर एक लाख, महिला मंडल भवन की मरम्मत पर एक लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त केटलू त्रेम्बला रोड़ के उन्नयन पर 133 लाख रुपये व्यय किये गए हैं। इस अवसर पर केटलू के प्रधान विक्रम सिंह, घरोह के प्रधान तिलक राज शर्मा, ग्राम पंचायत पूर्व चेयरमैन अश्विनी चौधरी, योग राज चड्डा, बीडीसी चंद्र, उपप्रधान अजय कुमार, जोगिंदर सिंह, एडवोकेट दीपक अवस्थी, राकेश मनु, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र विजय दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस समारोह का आयोजन लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा आपातकाल की समाप्ति की स्मृति में किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आपातकाल के संस्मरण को सांझा करते हुए कहा की मजबूत लोकतंत्र ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा की आज हमें भारतीय होने पर गर्व है। क्योंकि भारत एक मजबूत और विकासशील देश बनकर उभरा है। इसके लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। सरकार ने देश की अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहतरीन प्रयास किए हैं। यह सबका दायित्व है की हम राष्ट्र विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। हिमाचल प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष कवंर विजय सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद सुशील मोदी, सत्यनारायण जटिया, अशोक वाजपेई और राजेंद्र गहलोत भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन आम आदमी पार्टी द्वारा नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आम आदमी पार्टी ने आज सदस्यता अभियान चलाया गया। तथा पार्टी की अच्छी नीतियों से अवगत करवाया गया। और सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए लोगों से आग्रह किया। ये सदस्यता हिमाचल प्रदेश आप पार्टी के ओबीसी बिंग के राज्य संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल द्वारा चलाया गया है। इस सदस्यता में आज के दिन 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और किसान बिंग के राज्य उपाध्यक्ष मुल्ख राज चौधरी, विपन चौधरी, दीपक चौधरी, रोहित चौधरी तथा आप पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनुप। सुजानपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने पोषण पखवाडे़ के अवसर पर पोषण जागरुकता, रजोधर्म प्रबंधन तथा वर्षा जल प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका विषय पर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों और स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत री के गांव भलाणा, पनोह के ठलाकणा, धवड़ियाणा के चमारकड़ और नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-5 में आयोजित इन शिविरों के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि उचित पोषण स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। संतुलित एवं पौष्टिक आहार से ही हम पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकते हैं तथा कई बीमारियों से बच सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि हमारे भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और अधिकता दोनों समान रूप से हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देशों में एक ओर लाखों लोग अत्यधिक या असंतुलित आहार के कारण गैर संचारी और रोगों से पीड़ित हैं और मोटापे को रोकने के लिए भारी-भरकम धनराशि खर्च कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर देश की एक बड़ी आबादी अल्प पोषण का सामना कर रही है। अतः हमें स्वास्थ्य प्रबंधन, एनीमिया प्रबंधन, रजोधर्म प्रबंधन, जल प्रबंधन जैसे विषयों को समग्र रूप में देखना चाहिए, क्योंकि ये सभी विषय एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा स्वास्थ्य प्रबंधन में एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा को पोषण संवर्धन के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक के रूप में मान्यता दी गई है, जो कि सामुदायिक और राष्ट्र जीवन तथा विकास की गुणवत्ता में सुधार के लिए सर्वाधिक लागत प्रभावी तकनीक भी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि पोषण संबंधी हस्तक्षेप और विभिन्न संबद्ध हस्तक्षेपों को जोड़कर समग्र स्वास्थ्य गुणवत्ता में सुधार लाना ही पोषण पखवाड़े के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इन जागरुकता शिविरों के दौरान जिला परिषद सदस्य सुमन कुमारी, खंड समिति सदस्य री सुमन देवी, प्रधान ग्राम पंचायत री शशि बाला, प्रधान ग्राम पंचायत धवड़ियाणा बामदेव, वार्ड सदस्य ठलाकना चंद्रेश कुमारी, सदस्य नगर परिषद सुजानपुर अनीता कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी विपुल देवी, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन केे समन्वयक दलजीत सिंह व स्वयंसेवी संस्था हिमोत्थान की समन्वयक शशि कला विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और हिम्मोत्थान की ओर से वृहद स्तर पर रक्त जांच एवं स्वास्थ्य जांच की रूपरेखा तैयार की गई।
शिमला। फर्स्ट वर्डिक्ट सरकारी, अर्ध सरकारी चालक एवं परिचालक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को प्रधान अनिल गौतम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने संघ की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव, बलदेव ठाकुर, महासचिव बुद्धि सिंह और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
दाड़लाघाट। मनोज शर्मा ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग में सोमवार को पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीण जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। पंचायत प्रधान प्रेम चोपड़ा द्वारा विभाग के मंडल अधिशासी अभियंता को फोन करके मौके पर आने को कहा गया, लेकिन अधिकारी ने व्यस्तता का हवाला देकर अप्रेल माह में पंचायत का दौरा करने का आश्वासन दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के सोर्स में पानी पर्याप्त है, फील्ड कर्मचारियों द्वारा सही आबंटन न होने के कारण उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। जल शक्ति विभाग के फील्ड कर्मचारी और कार्यालय में बैठे अधिकारियों को फोन करने पर वो फोन नही उठाते है। जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें और उनके बच्चों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालाकिं सरकार की जल जीवन मिशन योजना के प्रचार प्रसार के लिए बड़े-बड़े बोर्ड अवश्य लगा दिए गए है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 24 घण्टों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो वो अपने मवेशियों को जल शक्ति विभाग के कार्यालय में बांध कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान उप प्रधान कर्मचन्द, वार्ड सदस्य अशोक कुमार, निशा देवी, सुनीता, कांता और बिमला मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी नगर परिषद ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते वार्ड- 4 के तहत मंदिर मार्ग गेट नंबर-2 के समीप बनी नालियां के अंदर पड़ी गंदगी बड़ी बीमारियों को न्याैता दे रही है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है की ठेकेदार को इस बारे में कई दफा सूचित किया गया, परंतु यह कार्य अनदेखा किया गया। एक तरफ सरकार स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करती है, परंतु धरातल पर यह फैसले कितने माने जाते हैं। इसका सीधा उदाहरण मिल रहा है। वार्ड-4 के तहत गेट-2 के पास बनी यह नालियों में गंदगी आम तौर पर दिख जाएगी। दुकानदारों का कहना है कि नालियों को नियमित तौर पर साफ करने की आवश्यकता है। बहुत सा कचरा नालियों के बीच में फसा हुआ है, जिसकी सफाई रब के भरोसे ही है। गंदगी होने की वजह बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। उक्त गंदगी पर मंडरा रही मखियो ने स्थानीय दुकानदार का जीना मुश्किल कर दिया है। आवाजाही करने वाले लोगो को गंदी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर निजात दिलाई जाए। इस संदर्भ में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही इस नाली को साफ करवाकर लोगो को समस्या से निजात दिलवाई जाएगी।
पालमपुर। फर्स्ट वर्डिक्ट पालमपुर के बुद्धा मल एंड सन्स ज्वेलर्स के मानिक करवाल ने एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित किया हैं। हाल ही में नोवोटेल मुंबई जुहू बीच में आयोजित किये गए एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2022 में मानिक करवाल को हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आभूषण डिजाइन स्टोर के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड शो में माधुरी दीक्षित नेने मुख्यातिथि रहीं। ग्रैंड एशियन एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन साशा मीडिया सॉल्यूशन के खुशाल कुमार कुंद्रा और निरंकार एग्जीबिशन और साशा मीडिया सॉल्यूशंस के कल्पेश ने किया था। इस मौके पर मानिक करवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेस्ट ज्वैलरी डिज़ाइनर स्टोर के लिए एशियन एक्सीलेंस अवार्ड का मिलना सम्मान की बात है। ग्राहकों के बहुमूल्य विश्वास के साथ ही ये सम्भव हो पाया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की में आयोजित एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में विकास खंड का नया कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर दाड़लाघाट से लगती विभिन्न पंचायतों एवं पंचायत समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा विकास खंड कुनिहार की पंचायत समिति अध्यक्षा सोमा कौंडल के प्रतिनिधित्व में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों ने यह प्रस्ताव रखा कि जो घोषणा दाड़लाघाट में विकास खंड खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अगस्त 2021 में अर्की दौरे के दौरान की गई थी, उसे जल्दी से जल्दी कैबिनेट में मंजूरी देकर तुरंत प्रभाव से लाई जाए। विभिन्न पंचायतों से आए सभी प्रतिनिधियों ने यह निर्णय लिया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस सम्बन्ध में भेंट कर इसे पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल, बीडीसी सदस्य बलवंत सिंह, दीपिका कौशल, रक्षा देवी, बनिता देवी, पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज, रीता शर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, जगत राम, बिमला देवी, सीता राम, केशव राम व नर्वदा देवी सहित सभी लगभग 25 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
शिमला| फर्स्ट वर्डिक्ट हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जेन की मौजूदगी में पूर्व अध्यक्ष ने अपने कुछ साथियों के साथ आम आदमी पार्टी’ जॉइन की है। इससे पहले मनीष ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था और कई तरह के आरोप भी लगाए थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी व कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपना वक्तव्य दिया। जिसमें छात्रों को उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. विश्व ज्योति, रवि कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार व कार्यालय अधीक्षक ईश्वर दत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
समर नेगी |रिकांगपि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे "खेलो इंडिया खेलो" कार्यक्रम के तहत आज किन्नौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग किन्नौर द्वारा बाॅक्सींग ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विक्रम बिश्ट ने बताया कि बाॅक्सींग ट्रायल में 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें 15 पुरूष तथा 15 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 9 अतिरिक्त खिलाड़ियों का भी चयन किया गया। गौरतलब है कि खेलो इंडिया योजना के तहत रिकांग पिओ में बॉक्सिंग कोचिंग केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है जिसको लेकर खेल विभाग की ओर से यह ट्रायल करवाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वरिष्ठ सिविल जज एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव विवेक खनाल ने कहा है कि बच्चों से खतरनाक किस्म की मज़दूरी कराना गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष के अधिक आयु के बच्चों से ढाबे में 6 घंटे से अधिक काम नहीं लिया जा सकता। उन्हें तीन घंटे के बाद एक घंटे का रेस्ट दिया जाना जरूरी है। वह उमंग फाउंडेशन द्वारा "मज़दूरों के कानूनी अधिकार, समस्याएं और समाधान" विषय पर वेबिनार में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों के शोषण का खतरा ज्यादा होता है। देश की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद का 50 प्रतिशत भाग असंगठित मजदूरों के योगदान से ही अर्जित होता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं समाजशास्त्र में पीएचडी कर रहे अभिषेक भागड़ा के अनुसार विवेक खनाल ने संगठित एवं असंगठित श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को खतरनाक किस्म के कामों में नहीं लगाया जा सकता। इनमें औद्योगिक राख, अंगारे, बंदरगाह, बूचड़खाना, बीड़ी, पटाखा, रेलवे निर्माण, कालीन, पेंटिंग एवं डाईंग आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे रेस्टोरेंट या ढाबे में काम के तय 6 घंटे तक ही काम कर सकते हैं। शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच उन से काम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण एवं अन्य कामगार बोर्ड में पंजीकृत होने के बाद श्रमिकों को अनेक प्रकार की सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा मिल जाती है। विवेक खनाल के अनुसार असंगठित मजदूरों के लिए कानून भी काफी कम हैं, जबकि उनकी स्थिति ज्यादा खराब होती है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाली महिला मजदूरों के बच्चों को संभालने के लिए उन्हीं में से एक वेतन देकर आया का काम भी दिया जाता है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव ने कहा कि कि प्राधिकरण द्वारा समाज के जिन वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है, उसमें एक श्रेणी मजदूरों की भी है। इसके अतिरिक्त महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति और तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले बुजुर्ग इस योजना में शामिल हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बद्दी में मजदूरों के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र चलाए जा रहे हैं। एक अलग पोर्टल पर सरकार ई-श्रम कार्ड भी बना रही है। कार्यक्रम के संचालन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में मुकेश कुमार, दीक्षा वशिष्ठ, उदय वर्मा, विशाल और अभिषेक भागड़ा ने सहयोग दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूजा कलामंच बाड़ीधार, सरयांज के कलाकारों ने तहसील परिसर कसौली तथा आईटीआई में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईंधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। इस अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ विद्या के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगां को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने समूह गान ‘बन्दे तू मान जा जीवन है अनमोल यातायात नियम अपनाना है सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें। इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मंडी राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. ज्योत्सना जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन द्वारा जिला मंडी के ग्राम पंचायत मैगल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बेटियां फाउंडेशन के द्वारा एक रोजगार कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय के द्वारा बेटियां फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और उनमें जो हुनर हैं, उसे समाज के सामने लाकर उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से समर्थ बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्षा मधुबाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यालय का शुभारंभ करते हुए द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने रोजगार कार्यालय के लिए मैगल पंचायत के प्रधान भगत राम के माध्यम से 10,000 रुपए की राशी देने की घोषणा की। इस रोजगार कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली से विशेष अतिथि राजेंद्र प्रसाद जैन, बेटियां फाउंडेशन के प्रबंध निर्देशक प्रांजल जैन ने विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली से सुमित सागर, लाईट ऑफ़ नेशन के चैनल हैड हंस मोहन, पंजाब से क्राइम ब्यूरो चीफ रवि रंधावा, हिमाचल प्रदेश से बेटियां फाउंडेशन के समन्वयक संदीप चौधरी, हिमाचल प्रदेश से बेटियां फाउंडेशन के स्टेट मीडिया हैड आरके वर्मा, कांगड़ा से जिलाध्यक्ष पूजन भंडारी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक धीमान, जिला कुल्लू से सह सचिव दीपलाल भारद्वाज, मैगल जिला मंडी से बेटियां फाउंडेशन की समस्त कार्यकारिणी मौजूद रहीं। जिला मंडी की महासचिव रीना ठाकुर ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और धन्यवाद किया। रीना ने जानकारी दी कि रोजगार कार्यालय के शुभारंभ पर राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ज्योत्सना जैन को संपूर्ण विश्वास दिलाया कि हम सभी समस्त कार्यकारिणी कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
फर्स्ड वर्डिक्ट। साेलन यूको बैंक आरसेटी सोलन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में दर्ज किया गया। 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर निफा संस्था के साथ मिल कर "संवेदना अभियान" के तहत यूको आरसेटी सोलन द्वारा जोनल आस्पताल सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमे आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप व आरसेटी स्टाफ़ गोपाल बंसल, किरण कश्यप व सरला वर्मा शामिल थे। इस शिविर को सोलन के युवाओं का भरपूर सहयोग मिला। इसी तरह के 1500 से ज़्यादा शिविर समस्त भारत में विभिन्न संस्थाओं द्वारा एक ही दिन में लगाए गए थे, जिसमे लगभग एक लाख यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया, जो की एक विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ है व वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। 21 मार्च रविवार को कांगड़ा-धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर द्वारा यूको आरसेटी सोलन को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ में इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त कांगड़ा निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय पर्यावरण समन्वयक गोपाल आर्य, राधा स्वामी परौर के अध्यक्ष मान चंद भी उपस्थित रहे। आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने समस्त रक्तदाताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने पिछले वर्ष इस रक्तदान शिविर में भाग लिया था व साथ में ये भी कहा की यूको आरसेटी सोलन आगे भी इसी तरह के समाज सेवा के कार्य व स्वरोजगार के प्रति अपनी सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमण्डल ज्वालामुखी के अन्तर्गत पड़ते खुंडिया के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीयालकड में सोमवार को अरुण कुमार ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया है। प्रधानाचार्य का पदभार सँभालते ही स्थानीय स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य अरुण कुमार का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। आपको बता दें इससे पूर्व अरुण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंडली ददास में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब इन्होंने ज्वालामुखी के तहत सियालकड में प्रधानाचार्य के तौर पर तैनात हुए हैं। वहीं, इस संदर्भ में नव नियुक्त प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान की उन्नति एवं बच्चों का पूर्ण रूप से विकास यही उनका एकमात्र लक्ष्य है। दाखिलों की संख्या को बढ़ाना, बच्चों को निजी क्षेत्र की नामी कंपनी में समायोजित करवाना और बच्चों को नौकरी कैसे प्राप्त करवाई जाए, इसके बारे में जानकारी देना भी मुख्य रूप से उनका एजेंडा रहेगा।
विनायक ठाकुर| ज्वालामुखी ‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’ तथा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्वालामुखी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक किया हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लगभग 10 किलो प्लास्टिक व पोलीथीन भी इकट्ठा किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यश पाल ने बताया कि स्वयंसेवियों ने परिसर में रैली व नारे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा क्यारियों की सफ़ायी व सफ़ेदी कर महाविद्यालय के सौंदर्यकरण में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुशील कुमार, आचार्य वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग, एनएसएस प्रेज़िडेंट निखिल तथा मोनिका सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल के चुनावों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने पर उनका आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल का हर एक कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करता है। यह बात आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा ने कही। साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी को ये विश्वास दिलाता है कि पार्टी का कार्यकर्ता इनके मार्गदर्शन से आगामी प्रदेश चुनावों मैं अपनी भूमिका बखूबी निभाउंगा, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में अशांति व आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत कर रहे हैं, पर उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किस प्रकार भाजपा व कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए नीच से नीच हथकंडे अपनाएं, पर हर बार उन्हें विफलता मिली। गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी आपसी भाईचारा व सर्वधर्म पर विश्वास रखती है और केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार ये कह रहे हैं कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं, तो उन्हें ये स्मरण होना चाहिए कि भाजपा की पहली सरकार जो पांच वर्ष चल पाई थी, वो तीसरे विकल्प ने ही चलाई थी, उसी के बाद भाजपा प्रदेश में ठीक से खड़ी हो पाई थी। साथ ही जब भी क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनें, तो जनता ने पहली बार भी उनके मत प्रतिशत दिया और रही बात आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली और पंजाब में एकतरफा जीत हमें मिली है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी पार्टी की मजबूती हुई है।2022 के चुनावों में प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सत्ता में बैठे नेताओं को खुली चुनौती है कि वे रोक सके तो रोक लें, पर जनता अब परेशान है और विकल्प चाहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने उन्हें दे दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल के चुनावों के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त करने पर उनका आभार जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल का हर एक कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करता है। यह बात आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता गाैरव शर्मा ने कही। साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी को ये विश्वास दिलाता है कि पार्टी का कार्यकर्ता इनके मार्गदर्शन से आगामी प्रदेश चुनावों मैं अपनी भूमिका बखूबी निभाउंगा, जिससे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व हिमाचल प्रदेश में अशांति व आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत कर रहे हैं, पर उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि किस प्रकार भाजपा व कांग्रेस ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए नीच से नीच हथकंडे अपनाएं, पर हर बार उन्हें विफलता मिली। गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी आपसी भाईचारा व सर्वधर्म पर विश्वास रखती है और केजरीवाल हर वर्ग हर क्षेत्र को साथ लेकर चलने वाले नेता है। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बार-बार ये कह रहे हैं कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई वजूद नहीं, तो उन्हें ये स्मरण होना चाहिए कि भाजपा की पहली सरकार जो पांच वर्ष चल पाई थी, वो तीसरे विकल्प ने ही चलाई थी, उसी के बाद भाजपा प्रदेश में ठीक से खड़ी हो पाई थी। साथ ही जब भी क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनें, तो जनता ने पहली बार भी उनके मत प्रतिशत दिया और रही बात आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली और पंजाब में एकतरफा जीत हमें मिली है। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी पार्टी की मजबूती हुई है।2022 के चुनावों में प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और सत्ता में बैठे नेताओं को खुली चुनौती है कि वे रोक सके तो रोक लें, पर जनता अब परेशान है और विकल्प चाहती है, जिसे आम आदमी पार्टी ने उन्हें दे दिया है।
विनायक ठाकुर। जसवां:परागपुर जसवां परागपुर के अंतर्गत आता कलोहा आज भी वर्षाशालिका की सुविधा से महरूम है। यही नहीं आज दिन तक विभाग इस स्थान पर वर्षाशालिका का निर्माण नहीं कर पाया, जिस पर स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध जताया है। लोगों का आरोप है कि कई बार विभाग को यहां पर वर्षा शालिका बनाने के लिए कहा परंतु आज दिन तक कोई इसका निर्माण नहीं करवा पाया हैं। आपको बता दें कलोहा में खरीददारी करने के लिए हजारों लोग इस स्थान से होकर गुजरते हैं। वहीं, एनएच से सटे इस बाजार में वर्षा शालिका न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात होने पर लोगों को किसी दुकान की छत का आसरा लेना पड़ता है। यही नहीं कई बार लोगो को वर्षा शालिका न होने की वजह से भीगना भी पड़ता हैं। बताते चलें कि कलोहा के समीप ही प्राइवेट आईटीआई, सरकारी स्कूल भी हैं, जहां से रोज छात्र भी आगमन करते हैं, वह भी इस सुविधा से महरूम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करवाया जा चूका हैं। परन्तु विभाग जगह या जमीन न होने का उलाहना देकर इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं। एनएच से सटे इस इलाके में वर्षा शालिका का निर्माण आज दिन तक नहीं हो पाया। जब इस संदर्भ में एक्सन पीडब्ल्यूडी जसवां:परागपुर हर्ष पूरी से बात की गई तो उन्होंने बताया की जगह नहीं होने की वजह से इस स्थान पर आज दिन तक वर्षाशालिका का निर्माण नहीं हो पाया हैं। अगर स्थानीय लोग जमीन देते हैं तो यहां वर्षा शालिका को बनवा दिया जाएगा।वहीं जब इस विषय पर एनएचएआई अधिशाषी अभियंता प्रमोद कश्यप से बात की तो उन्होंने बताया कि एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है, जैसे ही बजट का प्रावधान होता है, वर्षाशालिका का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
धर्मशाला में दो दिवसीय सरस मेला का किशन कपूर ने किया शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वयं सहायता समूहों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता के कारण समाज में डिमांड भी बढ़ रही है। इससे स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। यह उद्गार सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में सरस मेला का शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए इससे पहले सांसद किशन कपूर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया। सांसद किशन कपूर ने कहा कि सरस मेले के आयोजन से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। इसके साथ ही इन मेलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को विपणन की भी बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी ग्रामीण स्तर पर तैयार पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं, ताकि पारंपरिक उत्पादों को देश ही नहीं अपितु विदेशों तक भी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांगड़ा पेटिंग, चंबा रूमाल को देश भर में सराहा जा रहा है। इसके साथ और भी अनेंकों उत्पाद हैं, जिनको बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कौशल विकास तथा ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे पहले उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सरस मेला 30 मार्च तक चलेगा। इसमें हिमाचल सहित अन्य प्रांतों के स्वयं सहायता समूह भी अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरस मेला के दौरान 23 मार्च को रेडक्रास सोसायटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप तथा एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जबकि 27 मार्च को सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर निगम के महापौर ओंकार नैहरिया व भाजपा के जिला महामंत्री सचिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
देश के वरिष्ठ साहित्यकार प्रतिभागियों के साथ स्थापित करेंगे सीधा संवाद कवि सम्मेलन तथा शाम-ए-गजल कार्यक्रम भी होंगे आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला प्रशासन की ओर से धर्मशाला के महाविद्यालय के सभागार में दो दिवसीय साहित्य समारोह 25 मार्च को आरंभ होगा। इसमें देश भर के नामी गिरामी साहित्यकार नवोदित लेखकों के साथ संवाद भी करेंगे। साहित्य समारोह का समापन 26 मार्च को किया जाएगा। इस के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साहित्य समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि साहित्य समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार नीलेश कुलकर्णी, तेंजिन, डोली गुलेरिया, सुनैनी शर्मा, लिली स्वर्ण, विवके अत्रेय, योगेश कोछर, सौम्या संबासिवान, विजय शर्मा, डॉ. ह्दय पाल सिंह, अभ्युदिता गौतम, ललित मोहन शर्मा, जूपिंद्र जीत सिंह, निशा लुथरा, प्रोफेसर रोशन शर्मा, प्रोफेसर चारू शर्मा, गौतम व्यथित, सुनीला शर्मा, कर्नल डीएस चीमा तथा निधी सहोर मुख्य तौर पर साहित्य समारोह में प्रतिभागियों के साथ संवाद करेंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि 25 मार्च को सांय छह से सात बजे तक कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि सांय सात बजे से शाम-ए-गजल कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि साहित्य समारोह में साहित्य की विभिन्न विधाओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही साहित्य लेखन की कला के बारे में भी छात्रों को टिप्स भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साहित्य महोत्सव में कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के विधार्थियों को भी विशेष तौर पर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि साहित्य को पढ़ने तथा लेखन में विद्यार्थियों की रूचि पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण भी है तथा नई पीढ़ी को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए, ताकि समाज को सही दिशा में आगे ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि साहित्य समारोह को विभिन्न सत्रों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा तथा मंथन किया जाएगा।
27 मार्च से लेकर 30 मार्च तक होगा मेले का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला खनियारा का ऐतिहासिक इंद्रू नाग छिंज मेले को नशा मुक्त मेला घोषित किया है। मेला कमेटी की रविवार शाम को हुई बैठक में नशे के खिलाफ काम करने का फैसला लिया है। इस मेले में किसी भी दुकानदार को प्लाट इसी शर्त पर दिया जाएगा कि वह अपनी मेले में सजने वाली दुकान में किसी भी तरह का नशा नहीं बेचेगा। अगर कोई दुकानदार नशा करवाते व बेचते पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत दुकान खाली करनी होगी व मेला छोड़ना होगा। इंद्रू नाग के चार दिवसीय छिंज मेले का आगाज 27 मार्च से इंद्रू नाग मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन व खेलपात्र से होगा। 28 मार्च को छोटी छिंज होगी व नाग देवता की छड़ी मेला मैदान तक लाई जाएगी। 29 मार्च को मुख्य व बड़ी माली का आयोजन होगा और 30 मार्च को खेल गतिविधियां व मेले का आयोजन होगा। इन चार दिनों में पटोला मैदान में सजने वाली दुकानों के दुकानदार नशा नहीं बेच सकेंगे। मेला कमेटी की बैठक प्रधान कैप्टन ईश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मेले के सफल संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सोमवार 21 मार्च से दुकानदारों के लिए प्लाट उपलब्ध हो रहे हैं। ग्राउंड मार्किंग कमेटी मैदान मार्क करेगी और दुकानें आलाट करेगी, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दुकानें दी जाएंगी। मेले में बिजली, पानी व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 1 से 10 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में पहली अप्रैल से 11 अप्रैल तक हर प्रकार के हथियार और विस्फोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते, इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। अतः क्षेत्र वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल देहरा के डाडासीबा में 22 मार्च को आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग को प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है।
विनायक ठाकुर। देहरा बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परागपुर में 23 मार्च को एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह साक्षातकार अब 30 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित किए जाएंगे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विशविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं को शौचालय की समस्या से जूझना पड़ रहा। आपको बता दें ज्वालामुखी माता मंदिर के तहत परिक्रमा मार्ग के समीप बने शौचालय का गेट बीते काफी दिन से बंद है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इससे पूर्व मीडिया ने मंदिर के गर्भ गृह में बिजली की फिटिंग के बारे में भी ममला उजागर किया है। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर अब शौचालय का मुद्दा बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में ज्वालामुखी नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी सूक्ष्म सूद ने भी मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। सूक्ष्म सूद का कहना है कि यह शाैचालय लोगों की व्यवस्था के लिए बना है। अब परिक्रमा मार्ग के समीप बने इस शौचालय के गेट पर ताला क्यों जड़ा गया है। रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन हेतु आते हैं। वहीं, उन सबकी सुविधा के मद्देनजर इसे खोल देना चाहिए। पूर्व पार्षद सूक्ष्म सूद ने मंदिर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मंदिर प्रशासन-अधिकारी मंदिर में दिख रही तमाम असुविधाओं को ठीक करने में बिल्कुल सजग नहीं है, जिसका सीधा खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर फतेहपुर विधान सभा की पंचायत तलाड़ा में आपने जनसंपर्क अभियान के तहत डोर-टू-डोर घर-घर जाकर जनता व कार्यकर्ताओं का उप चुनाव के दौरान आपना आशीर्वाद व सहयोग देने के लिए ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जनता को अवगत करवाया और आने वाले चुनावों में फतेहपुर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद व सहयोग देने की अपील की, ताकि फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बने सके और प्रदेश की गरीब जनता की सेवा करना ही भाजपा सरकार उद्देश्य है।
पालमपुर के रहने वाले नवीन शर्मा ने आत्मनिर्भर बनने के लिए आधुनिक तरीके से खेती की शुरुआत की है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) हमीरपुर से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के बाद 42 वर्षीय नवीन शर्मा ने कारपोरेट सेक्टर में देश के बड़े शहरों में काम किया। लेकिन मन में अपना काम करने की इच्छा हुई तो ऐसे में ऐहजू में अपनी जमीन पर उन्होंने हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती की शुरुआत की। 500 वर्ग मीटर में फैले उनके पालीहाउस में आज वह लैट्यूस चैरी, टमाटर, शिमला मिर्च, स्ट्राबेरी, धनिया, मिर्च इत्यादि फसलें नियमित अंतराल के बाद तैयार कर रहे हैं। नवीन शर्मा की फसलें पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, मैक्लोडगंज में अच्छे दाम पर बिक रही हैं। लैट्यूस 400 से 450 रुपये प्रति किलोग्राम, चैरी टोमेटो 300 से 350, बेसिल तुलसी 400 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दाम प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा स्ट्राबेरी तथा शिमला मिर्च व धनिया इत्यादि के भी अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। क्या है हाइड्रोपोनिक्स : हाइड्रोपोनिक एक आधुनिक खेती की तकनीक है। इसमें बिना मिट्टी के सिर्फ पानी का इस्तेमाल करते हुए जलवायु को नियंत्रित करके खेती की जाती है। पानी के साथ थोड़े बालू या कंकड़ की जरूरत पड़ सकती है। इसमें तापमान 15-30 डिग्री के बीच रखा जाता है, साथ ही पारंपरिक खेती के मुकाबले हाइड्रोपोनिक्स से पानी की लगभग 90 फीसद तक बचत भी होती है। पौधों की नर्सरी तैयार होने के बाद जब पौधे तैयार होते है तो उन्हें स्थापित पाइपों में रोप दिया जाता है। इसके बाद पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई द्वारा सभी तरह के पोषक तत्व पौधों को दिए जाते हैं। इस तरह की जाती है आधुनिक खेती : हाइड्रोपोनिक तकनीक में खेती पाइपों के जरिए की जाती है। इनमें पाइपों के ऊपर की तरफ से छेद किए जाते हैं और उन्हीं छेदों में पौधे लगाए जाते हैं। पाइप में पानी होता है और पौधों की जड़ें उसी पानी में डूबी रहती हैं। इस पानी में वो हर पोषक तत्व घोला जाता है, जिसकी पौधे को जरूरत होती है। यह तकनीक छोटे पौधों वाली फसलों के लिए बहुत अच्छी है। इसमें गाजर, शलजम, मूली, शिमला मिर्च, मटर, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, तरबूज, खरबूजा,, अजवाइन, तुलसी, टमाटर, भिंडी जैसी सब्जियां और फल उगाए जा सकते हैं। हाइड्रोपोनिक्स खेती के फायदे : इस खेती का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें करीब 90 फीसदी पानी की बचत की जा सकती है। ऐसे इलाके जहां पानी की कमी होती है, वहां पर हाइड्रोपोनिक खेती की जा सकती है। इसका दूसरा बड़ा फायदा ये है कि छोटी नस्ल वाले फलों या सब्जियों की खेती करने में बेहद कम जगह में बहुत अधिक फसल पाई जा सकती हैं। इस खेती में सिर्फ 100 वर्ग फुट में ही 200 पौधे लगाए जा सकते हैं। वहीं बाहरी वातावरण से आने वाले कीटों से भी फसल को सुरक्षा मिलती है। हाइड्रोपोनिक सिस्टम के जरिए इंडोर यानी घर के अंदर खेती करना काफी आसान हो गया है। इसमें घर के अंदर कमरे के हिसाब से एक हाइड्रोपोनिक सिस्टम तैयार किया जा सकता है। पिछले तीन वर्षों से कर रहे है आधुनिक खेती: नवीन का कहना है कि बेशक कंपनी में उन्हें अच्छा पैकेज मिल रहा था लेकिन उन्होंने स्वरोजगार से आगे बढ़ने का निर्णय लिया। साथ ही उनका कहना है कि जो शांति हमें यहां मिलती है, वह बाहर नहीं मिल सकती। इसलिए वह पिछले तीन वर्षों से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हाइड्रोपोनिक सेटअप के लिए कुल 10 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा पॉलीहाउस की सोलर युक्त बाड़बंदी को भी सरकार ने 80 प्रतिशत की दर से 1.35 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया है। आने वाले समय में अपने इस कार्य में और विस्तार करेंगे। युवाओं के लिए बने प्रेरणा एसडीएम जोगेंद्रनगर डाक्टर मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि नवीन शर्मा ने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक से खेती का कार्य शुरू किया है, जो इस उपमंडल के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इससे जुडक़र न केवल युवा घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं, बल्कि रोजगार की तलाश में उन्हें प्रदेश के बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा।
जिला काँगड़ा स्थित प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल टांडा में भी अब मरीज़ो को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। टांडा मेडिकल कालेज प्रशासन ने राही केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से इस संबंध में करार किया है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कंपनी को डायलिसिस के लिए जगह मुहैया करवाई गई है। कंपनी ने टांडा अस्पताल में सात डायलिसिस मशीनें स्थापित कर दी हैं। एक चिकित्सक, चार स्टाफ नर्सें व दो तकनीशियन भी तैनात कर दिए हैं। टांडा मेडिकल कालेज में नेफ्रोलाजी विशेषज्ञ न होने के कारण करीब तीन साल से डायलिसिस नहीं हो रहे थे । इसके लिए मरीजों को आइजीएमसी शिमला व पीजीआइ चंडीगढ़ में भटकना पड़ता था। मेडिसिन विशेषज्ञ डा. पंकज गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद डायलिसिस करने शुरू किए, लेकिन फिस्टुला बनवाने के लिए मरीजों को पीजीआई या आइजीएमसी शिमला ही जाना पड़ता था। डा. पंकज गुप्ता का चंबा मेडिकल कालेज तबादला होने के बाद फिर डायलिसिस बंद हो गए थे। अब ट्रांसप्लांट सर्जन डा. राकेश चौहान फिस्टुला बनाकर मरीजों को राहत पहुंचा रहे थे। निजी कंपनी से करार होने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी और अब किडनी रोगियों को जल्द ही डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल में ही मुहैया हो सकेगी। कोरोना काल में हुई अधिक दिक्कत कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान भी टांडा मेडिकल कालेज में डायलिसिस न होने का खामियाजा संक्रमित मरीजों को भुगतना पड़ा। कोरोना की पहली लहर में डायलिसिस के लिए मरीज आइजीएमसी शिमला रेफर किए गए। जबकि दूसरी लहर में नेरचौक मेडिकल कालेज को कोविड अस्पताल का दर्जा दिए जाने के बाद टांडा मेडिकल कालेज से मरीज डायलिसिस के लिए मंडी रेफर किए गए थे। उद्घाटन होते ही शुरू होंगे डायलिसिस राही केयर प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रविंद्र कुमार का कहना है कि डायलिसिस यूनिट में मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। स्टाफ भी तैनात है और जैसे ही यूनिट का उद्घाटन होगा उसके बाद से डायलिसिस शुरू कर दिया जायेगा। निशुल्क होंगे डायलिसिस चिकित्सा अधीक्षक टांडा मेडिकल कालेज डा. मोहन सिंह का कहना है कि टांडा मेडिकल कालेज में मरीजों को अब डायलिसिस सुविधा भी सुचारू रूप से मिलेगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। निजी कंपनी के साथ इस संबंध में करार किया गया है। मरीजों के डायलिसिस निशुल्क होंगे। डायलिसिस के बदले कंपनी को अस्पताल प्रशासन पैसा देगा।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रदीप सत्संग भवन बालुगलोआ में 24 मार्च 2022 से 30 मार्च 2022 तक श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन किया जाएगा। भागवत कमेटी के सदस्यों विद्यासागर गौतम, रण सिंह, हरिकृष्ण शर्मा, भवानी शंकर, अशोक शर्मा, चुनी लाल, अश्वनी कुमार, रमणीक सिंह, अरुण कुमार, सुरिंदर सिंह आदि ने संयुक्त ब्यान में बताया की 24 मार्च को भागवत महापुराण शुरू होगा जिसमे वृन्दावन धाम से स्वामी श्यामानंद अपने मुखारविंद से श्रीमदभागवत महापुराण का विस्तृत वर्णन करेंगे। 27 मार्च को श्रीकृष्ण जन्म 29 मार्च को रूक्मणी विवाह और 30 मार्च को भागवत महापुराण की पूर्णाहुति और भंडारा होगा।
आलोक। कुल्लू कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के शिरढ़ में डेढ़ मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लग गई। आग लगने से दो कमरों का मकान राख हो गया है। आग की इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जबकि इस घटना में एक मकान समेत 30 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है। जानकारी के मुताबिक मकान से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाफी रहीं। लीडिंग फायर मैन सरनपाल विष्ट ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे शिरढ़ में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सात सदस्यों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। गांव से आधा किलोमीटर दूर सड़क से टीम को पैदल पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में तारा चंद पुत्र लालचंद गांव शिरढ़ का डेढ़ मंजिला दो कमरों का मकान राख हो गया है। जिसमें पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विनायक ठाकुर । देहरा ब्लॉक परागपुर के तहत पड़ती पंचायत दयाल में शनिवार-रविवार को 14वें वितयोग के पैसे से पँचायत में लगभग 13 सोलर लाइट पँचायत के विभिन्न वार्ड में लगाई गई है। अब दयाल पंचायत सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 13 सोलर लाइट की लगभग लागत 1,82,000 बताई जा रही है। आपको बता दें इन सोलर लाइट से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इन सोलर लाइट को लगाने के लिए उप-प्रधान अजय कुमार जफ्फा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है। स्थानीय पंचायत निवासी वीरेंद्र, जितेंद्र, यशबीर, अभिषेक, पंकज, संदीप, अनूप, रिशु व रोहित ने सोलर लाइट लगने की खुशी में स्थानीय पंचायत उप-प्रधान का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस संदर्भ में पंचायत उप-प्रधान अजय कुमार जफ्फा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पंचायत में अथाह विकास हो रहा है। सभी रास्तों में सोलर लाइट लगाने की कवायद की जा रही है। अभी 14वें वितायोग से 13 लाइट आई हैं, जिन्हें लगा दिया गया है।
नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर की विस्तृत चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने अपने दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धुमल के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की और आगामी शिमला नगर निगम चुनाव एवं वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा की भाजपा आने वाले नगर निगम शिमला के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी, भाजपा ने नगर निगम शिमला में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसके आधार पर हम नगर निगम शिमला में अच्छे प्रदर्शन का दावा करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। रविवार को "आपका विधायक आपके घर द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनौरा में काजल ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार जिला कांगड़ा से विकास में भेदभाव कर रही है। भाजपा सरकार ने जिला में कोई भी नई योजना या नया कार्यालय तो शुरू नहीं किया। उल्टा धर्मशाला से सरकारी कार्यालयों को दूसरे जिलों को स्थानांतरित कर जिला की जनता से भेदभाव किया है। उन्होंने कहा बरसात से गांव की क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई कुलों की मरम्मत में हो रही देरी के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा विधानसभा के बजट सत्र में भी सिंचाई कुलों की मरम्मत शीघ्र करवाने की मांग उन्होंने रखी है, ताकि सनोरा और साथ लगते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की फसलों को नुकसान ना पहुंचे। काजल ने कहा गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नई पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने गांव के अच्छे महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी, रजनीश कुमार उप प्रधान, मनोहर लाल, महिंद्र, अनिल कुमार, रमना देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रमना देवी प्रधान महिला मंडल, सुशीला देवी, सपना देवी, पूनम देवी, संदला देवी, वीणा देवी, राज्यंती, राजेश कुमार, अजीत कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, मदन लाल, ओम प्रकाश, मदन लाल, अर्जुन गुलेरिया, इंद्रजीत दिनेश, कपिल, सतीश कुमार व रिशु भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां प्रागपुर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते मोइन निवासी सतबीर सिंह ने पूरे भारत में हिमाचल का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021-2022 में सतबीर सिंह ने पूरे देश में 5वां रेंक हासिल कर समस्त हिमाचल का डंका पूरे भारत में मनाया है। सतबीर सिंह मौखिक रूप से मोइन के निवासी है और इस वक्त भरवाई स्कूल में अध्यापक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए हिमाचल पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन कांगड़ा प्रधान रजिंदर राणा ने बताया कि यह पूरे हिमाचल के लिए गौरवपूर्ण बात है। सतबीर सिंह द्वारा देश में 5वां रेंक हासिल करना बेहत खुशी की बात है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के समीप डीवाईएसएस स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अन्तर-विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस अवसर पर उन्हाेंने काेराेना काल में अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना ही इस संकट की घड़ी में लाेगाें की सेवा की है। इस नेक कार्य के लिए विभिन्न संस्थाओं काे सम्मानित किया गया। इन संस्थाओं में एक संस्था सर्व हिंदू धार्मिक व सामाजिक संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा काे भी सम्मानित किया गया। इस माैके पर विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत थिल में कांग्रेस द्वारा चलाये गए जन जागरण अभियान के मद्देनजर युवा कांग्रेस ज्वालमुखी की बैठक का आयोजन युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर अध्यक्ष राज राणा द्वारा ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताया गया। वहीं, इस मौके पर कई युवा साथियों ने पूर्व विधायक संजय रत्न के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व बीडीसी थिल-बारी सुनील कुमार, कैप्टन रमेश चंद महासचिव, निखिल पूर्व महासचिव लोकसभा, विक्रम ठाकुर और विभिन्न कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब पांवटा साहिब में 18 मार्च 26 मार्च तक मनाए जा रहे हैं होला मोहल्ला मेले के दौरान क्षेत्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पांवटा साहिब के आसपास के क्षेत्र में 10 पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान हल्के वाहनों के लिए देईजी मंदिर वार्ड-9 तथा इसी वार्ड में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के समीप व डीएवी स्कूल के समीप, खुराना प्लॉट प्रियांशी अस्पताल के पास, एमसी कॉम्प्लेक्स (टेम्पो स्टैंड) पांवटा साहिब, वार्ड-5 में सब्जी मंडी के समीप, शमशेरपुर में बीबी जीत कौर स्कूल के समीप पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसी प्रकार भारी वाहनों के लिए बेहरेवाला में गुरु नानक मिशन स्कूल के पास, हिमुडा कॉलोनी पीजी कॉलेज के समीप पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं तथा विशेष अतिथियों के वाहन राम लीला ग्राउंड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पार्क किए जाएंगे। उपमंडलाधिकारी ने क्षेत्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने वाहन चिन्हित पर्किंगों में ही पार्क करें। इसके अतिरिक्त यदि कोई अवैध पार्किंग करवा रहा है, तो इस की सूचना प्रशासन को देना सुनश्चित करें। उन्होंने बताया कि यमुना तट पर चल रही अवैध पार्किंग को उनके द्वारा बंद करवाया गया तथा कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका को उचित करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में साफ-सफ़ाई का ध्यान रखने तथा सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करने की भी अपील की।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा फैंस क्लब के बैनर तले आज गाहलियां गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे पहले गांव वासियों ने शिविर में आए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा का स्वागत किया। इस शिविर में 138 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई व निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की। इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने लोगों को बीमारियों के बचाव के बारे में जानकारी दी और कैसे हम अपने दैनिक जीवनचर्या में इन सावधानियों को अपनाकर बड़ी-बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इस बारे में भी लोगों को जागरूक किया। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलता रहा। इस मौके पर गांव के ही एक्स आर्मी प्रेमचंद ने डॉ पुष्पेंद्र वर्मा की इस सेवाभाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्होंने इस मौके पर अपने शरीर को मरणोपरांत दान करने की शपथ ली। इस पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हम सब लोगों को इस तरह के "ऑर्गन डोनेशन" के लिए अपने आप को समर्पित करना चाहिए। क्योंकि इस तरह अपने शरीर को अपने अंगों को दान करने के बाद मर कर भी आदमी इस दुनिया में जिंदा रहता है और दूसरों को जीवन दान मिलता है। गांव के गणमान्य लोगों रमेश चंद, हंसराज, पृथ्वी चंद, अजय कुमार व नरेंद्र ठाकुर ने डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और फैन क्लब के सभी आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया और उनसे आग्रह किया कि इस तरह के कैंप आप हमारे पंचायत में लगाते रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि यह ग्राम पंचायत धरोग के अंदर हमारा कोविड-19 दौरान तीसरा स्वास्थ्य शिविर था।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर "आपका विधायक आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल रविवार को ग्राम पंचायत दंदवीं में पंहुचे। विधायक ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत दंदवीं के विकास कार्यों पर अब तक 70 लाख से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाबजूद उन्होंने बड़सर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी है। हालांकि बड़सर के ही कुछ छुटभैया नेताओं ने विकास की गति को रोकने के प्रयत्न जरुर किए है, उनके मनसुबे पुरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि बड़सर के विकास व समस्याओं को लेकर वे विधानसभा विस में भी सरकार को घेरते रहे हैं और आगे भी बड़सर के विकास के लिए लड़ते रहंगे। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत विभीन योजनाओं के तहत करोड़ों की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक प्राथमिकता के तहत करीब साधे 6 करोड़ से शुदर-बतलाऊ शुक्कर खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए शीघ्र कार्य शुरू होने बाला है। उन्होंने तंज कसते हुए बताया कि बड़सर में भाजपा नेताओं की एक लंबी लाइन है, जो खुद को भाजपा का नेता साबित करने में लगी हुई है, लेकिन एक भी नेता आज दिन तक प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद कोई बड़ी योजना बड़सर को नहीं दिला पाई है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कम हुए हैं। मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर ने भी बड़सर दौरे के दौरान उन्ही कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास कर वाहवाही लुटने का प्रयास किया है, लेकिन बड़सर भाजपा की गुटबाजी के चलते इसमें में भी ये लोग कामयाब नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई सातवें आसमान पर है। हर वर्ग का युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाए इनके तबादलों में लगी हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार सरकारी कार्यालयों में पद खली होने के बाबजूद इन्हें भरने में भी हिचकिचाहट में है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राज्यपाल आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के समीप डीवाईएसएस स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अन्तर-विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खेलों के विकास में अपना सराहनीय योगदान दिया है। पहले हम खेलों में केवल भाग लेने की सोचते थे, लेकिन आज जीत की सोच के साथ आगे आते हैं और यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि यह भावना खिलाड़ियों में हमेशा रहनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि साथ चलना अच्छी शुरुआत है, साथ बने रहना उन्नति है और मिल कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हमें एक टीम के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का वातावरण मुझे घर का एहसास करवाता है और यहां के लोगों का आतिथ्य-सत्कार सभी को प्रभावित करता है। इससे पहले, राज्यपाल ने देश भर से आईं 43 विश्वविद्यालयों की 600 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए की घोषणा करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मूल्य आधारित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा हमारा आदर्श युवाओं में कौशल को प्रोत्साहन देते हुए इसे और निखारना है। उन्होंने नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया। छात्र कल्याण के डीन डॉ. प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और रजिस्ट्रार विशाल सूद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का संदेश पढ़ा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. सुमन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक विशाल नेहरिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अनिल गुप्ता के घर पर देव बाडुबाडा दाड़लाघाट की जात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर देवता के करींदो ने क्षेत्र की भलाई के लिए देवता से आशीर्वाद मांगा और जिनके घर पर देवता आए हुए थे। उनके सुख की कामना की। देवता के कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान व वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ देवता की स्तुति की। देवता ने अपने पुजारी के माध्यम से लोगों को आशीर्वाद दिया। देव दाड़लाघाट के सचिव श्याम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में बाडुबाड़ा देवता के प्रति अटूट आस्था है। देवता की जात्रा वर्ष में केवल दो माह तक चलती है। इसमें देवता लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, बालकराम राम, मोहन सिंह ठाकुर, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता, विकास गुप्ता, पुष्पा, रजनी, दीपा, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, हेमंत वर्मा, देवराज कौंडल, हेतराम, लोकराम, अनु शर्मा, सत्या, पारस व हार्दिक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजकीय आदर्श वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धुंदन के प्रधानचार्य सरताज सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे, जबकि महिला कब्बडी सवर्ण पदक विजेता डिंपल ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान लगभग 60 लोगों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। आईजीएमसी शिमला से आए चिकित्सकों ने रक्त एकत्र किया। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंचयात द्वारा लगातार दूसरी बार रक्तदान शिविर लगाया गया है। इससे पूर्व में रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है। इससे किसी घायल या बीमार जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवनदान दिया जा सकता है। क्योकिं रक्त को अभी तक दुनियां की किसी लैब में तैयार नहीं किया जा सका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम पुनः नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंची सिलाई अध्यापिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को संबाेधित करते हुए कही। सिलाई अध्यापिकाओं का यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपए की बढ़ौतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहंुचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों, सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि इस दिशा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पहली बार जेंडर बजटिंग घटक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह 900 रुपए की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपए प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपए बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये अधिक मिलेंगे। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्ज और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जलागम विकास परियोजना धुंदन द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्राकृतिक खेती एवं मृदा प्रबंधन के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमाचल प्रदेश वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के डॉ. राजेश कौशल द्वारा किसानों को मिट्टी जांच व मृदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कौशल ने मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व और बायोकॉन्ट्रोल एजेंट के बारे में बताया। इस मौके पर जलागम विकास परियोजना धुंदन के अध्यक्ष व प्राकृतिक खेती के मास्टर प्रशिक्षक रूप लाल वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खादों व कीटनाशी का प्रयोग न करके प्राकृतिक खादों जैसे जीवामृत, धन जीवामृत और सुखाधन जीवामृत उपयोग करने की सलाह दी गई। इस मौके पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से डॉ. एचके शर्मा, कृषि विशेषज्ञ मदन शर्मा और रमेश शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ एचके शर्मा ने किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की।साथ ही दि कृषक संघ धुंदन के प्रधान रतन चंद बट्टू ने एफपीओ के बारे में जानकारी दी व किसानों से आग्रह किया कि आप भी इस सहकारी सभा के सदस्य बने। इस प्रशिक्षण शिविर किसानों को एक-एक कैलेंडर व एक किलो ट्राइकोडरमा खाद निशुल्क बांटी गई। इस शिविर में मुंशी राम वर्मा, राजपाल, सुखदेव, गंगा राम, हंसराज, लेख राम, सोमा देवी, अंबिका, कमलेश, सरिता, परसराम, मीरा देवी, बाल कृष्ण, बलदेव, विनय कुमार, नीमचंद बट्टू, रामकृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी विश्वविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर के गर्भगृह का एक मामला इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ज्वालामुखी गर्भ गृह में बिजली की कुछ तारें खुले ताैर पर लटकी हैं। इस संदर्भ में एक फोटो भी खूब वायरल हो रहा है। इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए पूर्व पार्षद एवम समाजसेवी सूक्ष्म सूद ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह में स्थानीय अधिकारी उचित रूप से बिजली की फिटिंग नहीं करवा पाए हैं। ज्वालामुखी माता मंदिर गर्भ गृह में हालत इतनी दयनीय है कि बिजली की तारे खुली पड़ी हैं। गर्भ गृह में न तो ऐसी चल रहा है। आने वाले भक्तजनों का गर्मी से बेहाल है, परंतु स्थानीय विभागीय अधिकारी आज दिन तक इस पर कोई उचित कारवाई नहीं कर पाया है। आपको बता दें इस मामले की एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस मंदिर में हजारों की तादाद में भक्तजन माथा टेकने के लिए आते हैं, परंतु मंदिर में बहुत-सी असुविधाओं की वजह से श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी सूक्ष्म सूद का मंदिर प्रशासन पर आरोप है की अधिकारियों को पता होने के बावजूद भी इस कार्य को नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।
राजेश कतनौरिया। जवाली खंड राजा का तालाब के स्तरीय शिक्षा संवाद एवं उत्कृष्ट प्रबंधन समिति सम्मान और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल में आज किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधानसभा ज्वाली के विधायक ठाकुर अर्जुन सिहं ने हिमाचल प्रदेश सरकार की सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास में एसएमसी की भूमिका अहम होती है। ठाकुर अर्जुन सिंह ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला चरोड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुखार, राजकीय मिडल पाठशाला रप्पड़, राजकीय उच्च पाठशाला सुतराहड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल की स्कूल प्रबंधन समितियां सम्मानित की गईं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नियाल में खंड स्तरीय शिक्षा संवाद में विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बजट में भी शिक्षा पर राज्य सरकार करोड़ों रूपए खर्च कर रही है और प्रत्येक अभिभावक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अपने गांव के स्कूल के विकास में पूरा सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के डॉ. जोगिंदर सिहं ने नई शिक्षा नीति एवं स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब के अध्यक्ष बलदेव सिहं ने अपने खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला चचियां, बनोली, फराल, हरनोटा व नियाल की अधूरी चार दीवारियों को भी पूरा करवाने का विधायक के समक्ष डिमांड चार्ट रखा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढसोली और राजकीय मिडल पाठशाला नियाल के लिए एक-एक कमरा बनवाने का भी आग्रह किया, जिनको विधायक ठाकुर अर्जुन सिहं ने शीघ्र ही पूरा करने का वादा करते हुए अश्वासन दिया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारीअधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार प्रकट किए खंड रिसोर्स को-आर्डिनेटर प्राइमरी कुलदीप सिंह अप्पर प्राइमरी रमणीक सिंह ने संयुक्त रुप में बताया कि खंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की स्कूल प्रबंधन समितियों की उत्कृष्ट भूमिका के आधार पर ही बेस्ट एसएमसी का चयन किया गया है और निकट भविष्य में जो भी एसएमसी कमेटी स्कूल के विकास में अहम योगदान देगी, शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा खंड राजा का तालाव के प्रधान बलदेव सिंह, हरनोटा पंचायत के प्रधान रक्षा देवी, पूर्व प्रधान तरसेम धीमान, युवा मंडल अधयक्ष मनु, मुकेश धीमान, वार्ड सदस्य सुदेश कुमारी, मंजू देवी व एसएमसी कमेटी के सदस्य अनिल कुमार सहीत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
21 मार्च से शुरू होगा सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का योग शिविर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा एक बार पुनः समग्र स्वास्थ्य लाभ हेतु "योग शिविर" का आयोजन किया जा रहा है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा शहर के लोगों के लिए सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला लौंगवुड, शिमला (Near RKMV College) में 21 मार्च से शुरू करने जा रहा है। यह योग शिविर प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस योग शिविर में सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2016 में हुआ, जिसमें शोधार्थी छात्र और कुछ एक शिक्षाविद है, जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए समाज के रखरखाव के लिए दिन-रात समाज सेवा में प्रयासरत हैं। इससे पूर्व में भी अपने स्थापना काल से ही ट्रस्ट ने अनेकों समाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाई है और सामाजिक सेवाओं में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है बात चाहे क्रोना मरीजों को घर तक निःशुल्क भोजन सेवा पहुंचाने की हो या फिर लॉकडाउन के चलते भी शिमला के नजदीकी स्थानों में 13 बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की हो सर्दी में यह संस्था गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल निःशुल्क दान करती है। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर योग शिविर का आयोजन शिमला शहर में किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनुष्य जाति एक गंभीर महामारी से जूझ रही है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस महामारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को योग और खेल के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट 21 से 27 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला लौंगवुड, शिमला में आयोजित करने वाला है। योग का समय सुबह 7:00 बजे रहेगा, जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी रिंकू कुमार रहेंगे। इससे पहले भी टेस्ट द्वारा तीन अलग-अलग स्थानों पर दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया था। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सह सचिव डॉ नितिन व्यास ने बताया की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है। ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट समाज के हर वर्ग से इस योग शिविर से जुड़ने का आग्रह करती है और उनका कहना है कि ट्रस्ट आप सबके स्वास्थ्य हेतु प्रयासरत हैं।


















































