फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा ग्राम पंचायत जमानाबाद में 24 मार्च काे हाेने वाले छिंज मेले को लेकर एक बैठक का आयोजन आज प्रधान फौजा सिंह काेटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि काेराेना महामारी के चलते 2 वर्ष मेलों का आयोजन नहीं हो पाया। इस बार मेलों का आयोजन काेराेना गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेला आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इस मौके पर बैठक में उपस्थित अन्य सदस्य ने भी मेले के सफल आयोजन को लेकर अपनी-अपनी राय दी। मेला कमेटी के प्रधान फाैजा सिंह ने बताया कि इस बार मेले में माली के रूप में पहलवानों को आकर्षक ईनाम दिया जाएगा, जिसकी राशि हजारों में होगी। उन्होंने कहा कि मेला में स्थानीय वह बाहरी राज्यों से पहलवान शिरकत करते हैं। बता दें कि 24 मार्च को मेला का आयोजन ग्राम पंचायत जमानाबाद की ओर से किया जाता है और 25 मार्च को मेला का आयोजन ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर की तरफ से किया जाता है। मेले में विभिन्न खेलाें का आयाेजन भी किया जाता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लाल सिंह, निशांत कोटी सुभाष कोटी, अशोक कुमार, कमलजीत डंगवाल, कुलदीप चाैधरी, देवराज, संदीप चाैधरी, नरेश कुमार, कमलजीत पनियारी, बबलेश कुमार, कमलेश, सुरजीत, प्रेस सचिव सीमांत और तिलक राज सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में 24 व 25 मार्च काे हाेने वाले छिंज मेले में खेलाें के आयाेजन काे लेकर खेल कमेटी की बैठक प्रधान अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आज हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छिंज मेला अब्दुल्लापुर में विभिन्न खेलें जिनमें वालीबाल, कबड्डी सीनियर, 200 मीटर दाैड़ा, गोला फैंक का आयोजन 24 व 25 मार्च को किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस वर्ष संयुक्त रूप से कबड्डी व वालीबाल के लिए 25 हजार रुपए नकद ईनाम व ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अश्विनी कुमार, सुदर्शन कुमार, कुलदीप कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार और छिंज मेला कमेटी के प्रधान देशराज भी मौजूद रहे। अधिक जानकारी के लिए 94183-60717 और 88943-56513 मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
मनीष गुमेर एक ऐसा नाम है जो अंक शास्त्र की दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मनीष अभी तक कई देशों में अपने ज्ञान का प्रसार कर चुके हैं। मनीष गुमेर की भविष्यवाणियां चाहे वह किसानों को लेकर हो, चाहे शाहरुख खान- सलमान खान को लेकर हो, चाहे किसी देश विदेश के युद्ध को लेकर हो, हमेशा सच साबित हुई है। मनीष गुमेर होशियारपुर से नाता रखते हैं और इनका सपना है कि वह अपनी इस विद्या के जरिए भारत माता को एक शक्तिशाली देश बनाने में सहायता करे। मनीष बहुत जल्दी ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलना चाहते हैं। मनीष को हिमाचल के नौजवानों का भी भरपूर प्यार और विश्वास मिल रहा है। मनीष का कहना है कि अंक शास्त्र द्वारअपने वर्तमान समय को ठीक किया जा सकता है और अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है।
मीनाक्षी सोनी। हमीरपुर गांधी चौक पर बीते कल मनाए जा रहे होली के जश्न के बीच किसी बात को लेकर बिगड़े हालातों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवाओं द्वारा डंडों से एक दूसरे पर प्रहार किए गए हैं। ऐसा भी सुनने में आया है कि लोहे की वस्तु का भी इस दौरान इस्तेमाल हुआ है। झगड़़े में घायल हुए युवकों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाना पड़ा। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने मामले में क्रास एफआईआर दर्ज की है। मामले में 10 से 12 लोग संलिप्त बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों पक्षों में यह खुनी झड़प किस वजह से हुई इसका पता नहीं चल पाया है। इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विनायक ठाकुर।देहरा पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत कृष्ण कुमार शेठी पुत्र स्व० बाबू राम शेठी निवासी जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़ते परागपुर निवासी कृष्ण कुमार शेठी पुत्र स्व० बाबू राम सेठी ने थाना देहरा में शिकायत की की वह परागपुर में सुनार की दुकान करता है व दिनांक 20-2-2022 को कोई अज्ञात व्यक्ति अपनी बातों में उलझाकर उसकी दुकान से करीब 140 ग्राम सोना चोरी करके ले गये हैं। वहीं इस बात का पता उसे तब चला जब उस सोने के असली ग्राहक दुकान पर आये। साथ ही सोना न मिलने पर जब उसने सीसीटीवी की फुटेज को चैक किया तो देखा की कोई अज्ञात व्यक्ति सोना चुरा कर ले गए। देहरा थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है । मामले की तफ़्तीष की जा रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में करियर काउसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका प्रारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा मिश्रा मुख्यातिथि द्वारा किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अर्पित, प्रो. संजीव, प्रो. सुमिक्षल व प्रो. धन राम रहे। इस अवसर पर छात्रों को स्नातक के पश्चात रोजगार व उच्च शिक्षा में अवसरों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व अंतिम वर्ष के छात्र उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत फस्टे में विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों के बीच मास्क और सेनेटाइजर बांट रहे थे कि लोगों ने ये कहकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया कि विधायक को चुनाव नजदीक आते ही नादौन की याद आती है। इस दौरान ग्रामीणों तथ स्थानीय युवाओं ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा दिए। ग्रामीणों का विधायक के प्रति रोष जता रहा है कि अब लोग कांग्रेस और भाजपा से दुखी हो चुके हैं तथा आम आदमी पार्टी के रूप में बदलाव चाहते हैं। पंजाब में मिली बंपर जीत के बाद युवाओं में आम आदमी पार्टी के प्रति रूझान बढ़ा हैं।वहीं, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की नादौन में सक्रियता भी काफी बढ़ी है, जिससे यहां के कार्यकर्ताओं तथा लोगों में काफी जोश है तथा पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। इस सारे घटनाक्रम पर बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी तथा ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने कहा कि इस तरह के नारे इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि अब कांग्रेस और भाजपा के दिन लद चुके हैं तथा लोग आम आदमी पार्टी में आशा की किरण देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग पढ़ा लिखा है तथा अच्छे और बुरे में फर्क समझता है।
फर्स्ड वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला सोलन के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने हिमुडा परिसर बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुधार को उच्च विद्यालय, मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्खूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में 12.56 करोड़ रुपए की लागत से बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बलाड़ खड्ड पर निर्मित फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने निधि प्रदान की और इसका निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, लेकिन सौभाग्यवश हम इस स्थिति से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नरेंद्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि देश ने सफलतापूर्वक विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित पात्र आबादी के टीकाकरण मंे अग्रणी बना। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर वैक्सीन के सुरक्षित होने के संबंध में लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही नेता वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के उपरान्त बूस्टर डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में जन सहभागिता के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए गए लाखों मास्क लोगों में निःशुल्क बांटे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को नकारते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीति एवं कार्यक्रमों में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने इस अवसर पर चार साल के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। जयराम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी मंे 1.75 करोड़ के निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढी़करण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ की लागत से चनाल मजरा संपर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी मंे 4.50 करोड़ के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा मंे 3.16 करोड़ की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक व एनजीओ के लिए बैरक का लोकापर्ण किया। मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए, जिसमंे 1.57 करोड़ की ट्यूबवेल की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ का चैक डैम, 31.75 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू व बवासनी के संवर्द्धन कार्य तथा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहें हैं। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत बजट 2022-23 में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार बजट में जेन्डर बजटींग का कम्पोनेंट शामिल किया गया है। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा दून विधानसभा क्षेत्र में 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीब व जरूरतमद लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्हांेने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी जानकारी प्रदान की। जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा विनोद चंलेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिन्द्रा सैंट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर गंदड़ होली मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलवाया जाएगा। यह घोषणा जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र रवि धीमान ने गंदड़ होली मेले के समापन अवसर पर आयोजित कुश्ति प्रतियोगिता में अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि गंदड़ होली मेले का इतिहास 100 साल से भी पुराना है व इसके भव्य स्वरूप को देखते हुए इसे जिला स्तर का दर्जा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्टेडियम के मैदान के सुधारीकरण के लिए तीन लाख की राशी स्वीकृत करने के साथ ही आयोजन के लिये 21 हजार रुप देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे महेश चंद कटोच ने माली की राशी निजी रूप से प्रदान की। मेले में आयोजित बच्चों की कुश्ति प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य संजीब ठाकुर ने पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों हेतु तीन लाख रुपए की राशी स्वीकृत करने के साथ ही आयोजन के लिये 5100 रुपए का सहयोग दिया। बच्चों की कुश्ति में कलहेरा के कृष ने प्रथम व मरेरा के तनिष ने दूसरा स्थान ने हासिल किया। बड़ी माली में दिल्ली के पहलवान संदीप ने प्रथम व बार के पहलवान मना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा अंदराणा के सुनील चंद्र कटोच व मरेरा के संजीव कटोच को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिलने पर सम्मानित करने के साथ ही अंदराणा की बेटी जूवी कटोच को फ्लाईट लैफ्टिनेंट बनने व गंदड़ की बेटी रिचा मिश्रा को एमबीबीएस में प्रवेश लेने पर दोनों बेटियों के अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान जनम चंद कटोच, सचिव कमलेश शर्मा, गंदड़ पंचायत की प्रधान विन्ता कटोच, सकोह के प्रधान सुशील शर्मा, बीडीसी सदस्य सुषमा कुमारी, सुनील राणा, रुमेल राणा, धर्मवीर शुक्ला, बिहारी लाल, विनोद राणा व प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हमीरपुर जिला की हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू में 165 करोड़ लागत की 19 विकासात्मक परियाजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। लंबलू में एक जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लंबलू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल खोलने, पशु औषधालय ताल को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने तथा राजकीय उच्च पाठशाला पथियान को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभवतः पहली बार एक ही दिन में 165 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आज समर्पित की गई 38.31 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना का शिलान्यास दो वर्ष पूर्व किया गया था। इस योजना के माध्यम से दुघा पंजाली कल्लर कटोचा, कल्लर पुरोता, लम्बलू, भाली भेलाड़ा, कंगरू गसोता, भल्ला, जमली मंदिर और थाना गुम्मर गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल पात्र जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज लगाने मंे अग्रणी रहा है, बल्कि राज्य के लोगों को दूसरी डोज उपलब्ध करवाने मंे भी प्रथम रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोग भाग्यशाली है कि इस संकटकाल में देश का नेतृत्व सक्षम नेता द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से न केवल स्वदेशी टीका विकसित किया गया, बल्कि देश में विश्व का सबसे बड़ा निःशुल्क टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस के नेता इस संवेदनशील मामलें का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के दुष्प्रचार के कारण ही देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल देश में अपना जनाधार खो रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान वर्तमान राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों और कमजोर वर्गों का सामाजिक, आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग का उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि गौ अभयारण्यों और गौ सदनों में प्रति मवेशी प्रतिमाह 500 रुपए प्रदान किए जा रहे थे, जिसे वर्ष 2022-23 के बजट में बढ़ाकर 700 प्रतिमाह प्रति मवेशी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी को 50 रुपए प्रतिदिन बढ़ाकर 350 रुपए प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी काफी वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार ने लगभग 4.50 घरेलू उपभोगताओं को लाभान्वित करने के लिए निर्णय लिया कि 60 यूनिट बिजली की खपत पर जीरो बिलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट एक रुपए की रियायती दर पर सस्ती बिजली प्रदान की जाएगी, जिससे 7 लाख से अधिक घरेलू उपभोगता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को बिना किसी आय सीमा के सभी के लिए 60 वर्ष कर दिया है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं से अब तक 7.50 लाख लोग लाभांवित होंगे और इन योजनाओं पर 1300 करोड़ रुपए व्यय जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना का लाभ उठाने के लिए अब वर्षभर पंजीकरण किया जा सकेगा और तीन वर्षों के पश्चात इसका नवीकरण किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के अंतर्गत 1.78 करोड़ की लागत से निर्मित घुराड़ गांव के सम्पर्क मार्ग, नाबार्ड के अंतर्गत 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित तरोपका से स्वाहलग संपर्क मार्ग, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत दुगा पंजाली, कल्लार कटोच, कल्लार पुरोथान लम्बलू, भारी भलेरा, कंगरू गसोता, भल्ला जमाली मन्दिर और थाना गुम्मर के लिए 38.31 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के अंतर्गत 2.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गांव बराल से दुगनेहरी संपर्क मार्ग, 4.43 करोड़ की लागत से ससान से बालेटा खुराद के सुधार कार्य और चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 93 लाख रुपए की लागत से निर्मित 800 एलपीएम क्षमता के पीएसए ऑक्सीजन संयत्र का लोकार्पण किया।उन्होंने 1.18 करोड़ की खानेऊ पंडोला दुघली नुहारा से संपर्क मार्ग, 3.17 करोड की बहुतकनीकी महाविद्यालय बरू में हेलीपैड, ग्राम खतवीन के लिए सुखर खड्ड पर 3.93 करोड़ का पुल, 66 लाख की राजकीय उच्च पाठशाला नालंगर में परिसर विकास के तहत 4 क्लास रूम, 22.65 करोड़ की नलटी से गलौरा मार्ग के सुधार एवं चौड़ीकरण, खेती योग्य भूमि और अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए 6.85 करोड़ की कुन्नाह खड्ड और विभिन्न नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य, 1.35 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना मस्याना बाजुरी के सुधार और संवर्द्धन कार्य, 1.13 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना खगल भटवारा के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, 85 लाख की उठाऊ सिंचाई योजना नलटी का सुधार, 7.72 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना नलटी और टिक्कर चालोखर के संवर्द्धन कार्य, ब्रहलारी में 58.73 करोड़ से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, हमीरपुर में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में 7.80 करोड के यांत्रिक खण्ड तथा 40 लाख के उमापति गौ धाम लंबलू की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री का लंबलू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान और उन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई गौ अभयारण्य और गौ सदन स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद किया, जो 20,000 से अधिक परित्यक्त मवेशियों को आश्रय प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं की गणना दो महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी जिससे सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि कोई भी अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़े। विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश के उन चार राज्यों में जहां हाल ही में चुनाव हुए थे, भाजपा फिर से सरकार बनाने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटें जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को प्रभावी कोविड-19 प्रबंधन में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी इस दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तार से बताया। मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर और स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान चौहान और स्थानीय नेता राकेश पठानिया ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कृषि ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष कमल नैयान, उपायुक्त हमीरपुर देबस्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक एवं किसान गोष्ठी का आयोजन प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र मंडी स्थित सुंदरनगर द्वारा निहरी विकास खंड के चरखड़ी गांव में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने की, तो विधायक सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कुलपति प्रो. हरिंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पूरे प्रदेश में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकियों को पहुंचाने में निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम की बैठक पहले केंद्र के कार्यालय में आयोजित की जाती रहीं हैं और कृषि विज्ञान केंद्राें को अब यह बैठकें किसानों के खेतों में आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की पौराणिक फसलें जैसे उड़द, राजमाश व कुल्थी अपने स्वाद व विशेष गुणों से भरपूर पाई गई हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इन फसलों के गुणों की पहचान कर उनकी जी आई टैंगिंग करवाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करेगा, जिससे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यातिथि विधायक राकेश जम्वाल ने दूरदराज क्षेत्र के गांव चरखड़ी में इस आयोजन के लिए कुलपति प्रोफेसर हरिंद्र कुमार चौधरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में करने के लिए भी कहा, ताकि अधिक किसानों को आधुनिक तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा सके। इससे पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र, सुंदरनगर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सूद ने वैज्ञानिक सलाहकार समिति की पिछली बैठक की रिपोर्ट सांझा की तथा केंद्र द्वारा आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रसार निदेशक डा. वीकेशर्मा, अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. डीके वत्स, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मनदीप शर्मा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, केवीके बजौरा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केसी शर्मा ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इफको के प्रदेश प्रमुख सुधीर मान, प्रगतिशील किसान, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्यों समेत करीबन एक हजार स्थानीय किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 मेला का आयोजन मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में माता पिता व उपस्थित अभिभावकों को 5+3+3+4 की जानकारी दी, जिसमें तकनीकी ज्ञान व व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 3 वर्ष का बच्चा स्कूल से जुड़ जाएगा। बच्चे अब रटने की प्रथा को छोड़कर समझ कर पढ़ना सीखेंगे। इस पॉलिसी के अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। जैसे: फाउंडेशन स्तर: जो 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए होगा, ताकि बच्चे का सही शारीरिक और मानसिक हो सके। इसलिए इस दौरान इन बच्चों की कोई परीक्षा नहीं होगी। प्रिपेरेटरी स्तर जो 8 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चों को मातृभाषा, स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। क्योंकि अपनी भाषा में ज्ञान अर्जित करना सरल व रोचक है। अब बच्चों की परीक्षा का दौर शुरू होगा। बच्चों को संख्यात्मक ज्ञान व भाषा का ज्ञान करवाया जाएगा। मिडिल स्तर: 11 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी। किसी एक क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी दिया जाएगा। सेकेंडरी स्तर :15 से18 वर्ष के बच्चों के लिए होगा। इस काल में बच्चे किसी भी स्ट्रीम जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स को चुन सकते हैं। वे इस पॉलिसी के तहत तीनों स्ट्रीमों का चुनाव एक साथ भी कर सकते हैं। इसी तरह कॉलेज की पढ़ाई का प्रारूप भी बदल जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रशिक्षित कला अध्यापक देव राज सुशील ने भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। एसएमसी प्रधान कांता देवी ने भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी को बहुत बेहतर बताया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य देव राज, सुशील सहित समस्त अध्यापक, एमडीएम कर्मचारी व चतुर्थ कर्मचारी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट रंगों और खुशियों का त्योहार होली दाड़लाघाट और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में दाड़लाघाट में भी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाक लगाकर बधाई दी। सुबह से ही दाड़लाघाट में छोटे-छोटे बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती करते नजर आए।दरअसल, दो वर्ष से कोरोना संकट के कारण होली के त्योहार की रौनक गायब हो गई थी, लेकिन इस बार बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है, जबकि लोगों ने सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को खूब गुलाल लगाया। कहीं, डीजे तो कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज पर लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान दाड़लाघाट में लोगों, दुकानदारों ने होली के रंग उड़ा कर खूब मस्ती की। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।नन्हे बच्चों ने भी प्रेम और मिलन के इस त्यौहार में खूब आनंद लिया। इसी के साथ उपमंडल के नवगांव, धुन्दन, दाड़लामोड़, पारनु, कंसवाला, कराडाघाट, पिपलूघाट व आसपास के लोगों ने होली धूमधाम से मनाई।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल प्रदेश की अधिकतम जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है तथा 70 प्रतिशत लोग कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रदेश की जयराम सरकार किसानों की समृद्धि और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के शांतला में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9.97 लाख किसान परिवार हैं तथा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कम लागत पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने तथा बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 115 लघु सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनमें से 63 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकि हैं। इसके तहत प्रदेश में 5,475 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा 1289.47 हेक्टेयर क्षेत्र कवर कियर गया है, जिसमें लगभग 36 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। उद्योग मंत्री ने बताया कि सौर सिंचाई (पीएम कुसुम) योजना के अन्तर्गत छोटे व सीमान्त किसानों को सोलर पंप स्थापित करने पर 85 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। मध्यम व बड़े किसानों के लिए सोलर पम्पिंग मशीनरी लगाने पर 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश में 1357 सोलर पम्प स्थापित कर 1863 किसान लाभान्वित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषकों के सच्चे हितैषी के रूप में कार्यरत हैं। किसान और किसान परिवारों की समस्याओं को समझते उनकी हर प्रकार की सहायता का कार्य इस समय केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को तीन किश्तों में 6000 रूपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत 9.37 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1532.38 करोड़ की वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई है। बिक्रम ठाकुर ने बताया के इसके अतिरिक्त भी जल से कृषि को बल योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना एवं बाड़बंदी की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ संसाधनों भी उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर शांतला में विभिन्न सभाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विश्वविद्यालय को RSS का अड्डा बनाने का VC को मिला ईनाम : एनएसयूआई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों मे भगवाकरण का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया। भाजपा द्वारा प्रदेश विवि के VC को राज्यसभा का उमीदवार बनाने पर प्रदेश सरकार व व भाजपा नेतृत्व को आडे़ हाथ लिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने बताया की एनएसयूआई बीते कई दिनों से प्रदेश विश्व विद्यालय में भगवाकरण को बढ़ावा दिया जाने के खिलाफ मुखर थी। छत्तर ठाकुर ने बताया किया एनएसयूआई ने लगातार बाईस चांसलर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उनकी अपनी (VC) की योग्यता के खिलाफ लगातार प्रश्न चिन्ह उठाए थे, VC के बेटे की फर्जी तरीके से UGC के नियमों के खिलाफ जाकर Phd.में दाखिले। इसके अलावा प्रदेश विश्व विद्यालय मे 160+ प्रोफेसरों, गैर शिक्षक वर्ग व आउटसाेर्स के माध्यम से सैकड़ाें भर्तियां प्रदेश विश्व विद्यालय में की गई, जिनमें UGC के नियमों की धजियां उडा़ई गई, नियमों को ताक पर रख कर गलत तरीके से कई साक्षातकार किए गए, विश्व विद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास मे कई घोटाले बाजी की गई, सैनिटाइज़र मशीनों के नाम पर घोटालेबाजी की गई। एनएसयूआई ने इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसके लिए एनएसयूआई के तीन पदाधिकारियों को असवैधांनिक तरीके से विश्व विद्यालय से निष्कासित भी किया गया। एनएसयूआई के लगातार इन सभी मुद्दों को उठाने के बाद चुनावी वर्ष आते ही अब VC को शिक्षा विभाग से हटा दिया गया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की Vice-Chancellor को राज्यसभा भेजा जाए या लोकसभा लेकिन प्रदेश मे सता परिवर्तन तय है और सरकार बदलते ही प्रदेश सरकार से इन सभी गलत तरीके से हुई भर्तियों की तथा विश्व विद्यालय मे हुई घोटालेबाजी की जांच करा कर, दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करवाई जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला चौपाल के पुलबाहल में कल रात के समय एक ट्रक (HP 69- 4045) पुलबाहल से लगभग एक किलोमीटर दूर पुलबाहल सोलन-शिमला मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। पुलबाहल पुलिस को इसकी सूचना आज प्रातः मिली। अभी तक की जानकारी अनुसार उपरोक्त ट्रक गाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला है । गाड़ी सड़क से करीब 100/150 मीटर नीचे नदी में जा गिरी है । गाड़ी में सीमेंट लदा था, जो बिलासपुर से पुलबाहल के लिए सीमेंट लेकर आ रहा था। आगामी कार्रवाई हेतु थाना चौपाल से पुलिस की टीम मौका के लिए रवाना हो चुकी है। इस समय मौका पर एचएचसी संदीप कुमार पुलबाहल पुलिस मौजूद हैं, अभी तक एक व्यक्ति का ही शव मिला है, जिसका नाम पता मालूम नहीं हो रहा है। इस गाड़ी में कितने लोग सवार थे अभी तक इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। फिर भी पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है कि इस गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था।
सोलन। फर्स्ट वर्डिक्ट वीरवार को साईं इंटरनेशनल स्कूल में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों ने भाग लिया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसमें होली की कविताएं, होली का महत्व व नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अध्यापकों ने होली के महत्व व प्रहलाद और हिरण्यकश्यप की कहानी बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। अध्यापकों ने बच्चों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधक रविंद्र बाबा ने भी सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी।
मनीष ठाकुर। इंदौरा डमटाल / कंदरोड़ी - खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी/कंदरोड़ी में वीरवार को हेल्थ वर्कर्स व स्कूल स्टाफ द्वारा सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए अवगत किया गया। इस दौरान हेल्थ वर्कर निर्मल देवी, सी.एच.ओ अलका शर्मा, आशावर्कर किरण देवी, जोती देवी, प्रधानाचार्य सुरेश धीमान, सरताज सिंह, दविंदर कुमार, करण बहादुर, डी.पी सचिंद्र कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। इसमें हेल्थ वर्कर निर्मल देवी ने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरूष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। भारत में नशे का सेवन बिल्कुल हवा की तरह फैल रहा है और बहुत सी लोगों की ज़िंदगियाँ खराब कर रहा है जिसके लिए हम सभी को नशे से दूर रहना है, वही स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश धीमान ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को खत्म कर देता है और कई घरों के चिराग़ बुझा देता है। नशे की लत एक ऐसी लत है जो एक बार लग जाए तो उससे पीछा छुड़वाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि नशे से दूर रहें और आपने आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करे ।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट-कंसवाला सड़क मार्ग इन दिनों जगह जगह गड्डो में तब्दील होती नजर आ रही है, जिसको लेकर विभाग द्वारा सड़क को दुरुस्त ना करवा पाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पद रहा है। जानकारी के मुताबिक दाड़ला से कंसवाला को जाने वाली सड़क में इन दिनों जगह जगह गड्ढे पड़े है जिससे राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में वाहनों के ज्यादा आवगमन के साथ साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पड़ने वाले विद्यार्थियों को चलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग में शिव मंदिर दाड़लाघाट से कंसवाला तक सड़क के बीचोबीच छोटे छोटे गड्डो से लेकर बड़े बड़े गड्ढे देखने को तो मिल रहे है, साथ ही इस सड़क में गड्ढे होने से वाहन मालिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग को सुधारने के लिए विभाग भी कोई जहमत नहीं उठा रहा है। स्थानीय निवासी शुभम ठाकुर, इनु, इंद्रजीत, बलदेव, विक्की, जीतराम, रामगोपाल, मेहर चंद, लाल चंद, देव, नितेश सहित अन्य ग्रामीणों का कहना कि उन्हें पिछले दिनों से विभाग द्वारा इस सड़क को सुधारने का कोई प्रयास तो नही किया गया लेकिन इस सड़क में गड्डो ने अपना साथ धारण कर लिया। लोगों का कहना है कि इस सड़क में गड्डे होने की वजह से स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ इस मार्ग में पैदल मार्च करने वालो को बारिश के समय मे अपने कपड़े खराब होने का डर रहता है। अगर समय रहते बचाव नही किया जाए तो गड्डो में भरा पानी चलने वाले राहगीरों के कपड़े खराब होते देखे जा सकते हैं, राहगीरों को मुश्किल तो रहती है साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगो ने विभाग से मांग की है कि इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए सड़क में पड़े गड्डो की मरम्मत की जाए ताकि वाहन चालक व राहगीरों को चलने में आसानी हो, वहीं किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द इस मार्ग में पड़े गड्डो को ठीक करवा दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जुब्बल कोटखाई विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार के इशारें पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अति दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने मीडिया में ज़ारी एक ब्यान में कहीं। कपिल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लाठीचार्ज जैसी दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज़ को दबाना चाहती हैं। जयराम सरकार के इशारें पर पहले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया और इसके बाद युवा कांग्रेस पर भी लाठियां बरसाई गई। कपिल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की फ़ौज बढ़ती जा रही है, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं हैं, करूणामूलक नौकरियों पर सरकार निर्णय नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा हैं कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से ख़फ़ा हैं और सबसे अधिक आंदोलन जयराम ठाकुर की सरकार में देखने को मिल रहें हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों से जनता, बागवान, किसान, मज़दूर, छोटे दुकानदार व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग परेशान हो गए हैं। भाजपा डबल इंजन के नाम पर जनता को गुमराह करती हैं जबकि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश पर कर्जे के बोझ को कम करने में विफल रही हैं। देश को विश्वगुरु बनाने की बात करने वाली भाजपा विनिवेश पॉलिसी (Disinvestment Policy) के जरिए रेलवे, एयरपोर्ट, एयर इंडिया जैसी मुख्य सम्पतियों को बेच रही हैं। कपिल ठाकुर ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा को 4-0 से मिली करारी हार के बाद जनता नगर निगम शिमला के चुनाव में भी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने आज मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक उच्चतर, शिक्षा निदेशक प्राथमिक से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश में कई अध्यापक ऐसे है जो दो वर्ष पूरे कर चुके हैं और उनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू होनी है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि कई जिलों ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है कइयों ने अभी शुरू नही की।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार से मांग करता है कि जल्द इस प्रक्रिया को शुरू कर प्रदेश में नियमित होने वाले शिक्षको को राहत प्रदान करे। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि अंतरजिला ट्रांसफर हुए 58 अध्यापक आज भी तीन साल से ज्यादा समय होने के बाद भी नियमित नही हुए और इनकी फ़ाइल पर्सनल ओर शिक्षा विभाग के बीच घूम रही है। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में मिल चुका है। परन्तु हैरानी की बात है कि अभी भी पालिसी में संशोधन हेतु यह विषय हल नही हो पाया है। आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधि मण्डल शिक्षा सचिव सहित मुख्य सचिव इस विषय को लेकर मिलने वाला है अगली कैबिनेट में विषय के निवारण हेतु प्रयास करेंगे।
मीनाक्षी सोनी। बड़सर शिमला में विधानसभा घेराव के दौरान युवा कांग्रेस पर पुलिस द्वारा भाजी गई लाठियाँ और युवा कांग्रेस के 30 युवाओं पर दर्ज किए गए केस को निरस्त करने के लिए वीरवार को बड़सर युवा कांग्रेस ने एसडीएम बड़सर के माध्यम से एक ज्ञापन महामहिम राजयपाल को भेजा है। बड़सर युवा कांग्रेस द्वारा दिए गए इस ज्ञापन मे उन्होंने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस ने 14 मार्च को शिमला विधानसभा का घेराव किया जिसके लिए प्रशासन को पहले बताया गया था और साथ मे आज्ञा भी ली गई थी। युवा कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा की ओर बढ रही थी लेकिन इस बीच पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बिना वजह लाठीचार्ज किया, पुलिस द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलोच की गयी। पुलिस के इस लाठीचार्ज मे कई युवा घायल हुए है, वहीं प्रदेश युवा अध्यक्ष की टांग टूट गई जिनका इलाज शिमला मे ही चल रहा है। पुलिस ने युवा कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं को गाडी में भरकार अलग अलग थाने मे ले जाया गया जहां उनपर केस दर्ज किए गए है। पुलिस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार के आदेश पर राजनितिक दबाब और द्वेष के चलते युवा कांग्रेस पर केस दर्ज करवाए है। बड़सर युवा कांग्रेस ने एसडीएम बड़सर शशिपाल के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन मे महामहिम राजयपाल से अपील की है कि लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा और रखाब के लिए इन्हे निरस्त किया जाना चाहिए और पुलिस द्वारा वेवजह युवा कांग्रेस पर किए गए लाठीचार्ज व अभद्र भाषा के प्रयोग पर न्यायिक जांच की जाए।
आशीष आज़ाद। सोलन वीरवार को एसएफआई सोलन इकाई द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन कॉलेज की कुछ मांगों को लेकर किया गया। कॉलेज के अंदर काफी लंबे समय से शिक्षको के पद खाली होने की वजह से बहुत से बच्चे कक्षाएं नहीं लगा पा रहे है जिस वजह से उन्हें पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के अंदर कॉमर्स ब्लॉक ना होने की वजह से काफी सारे बच्चों को खाली कमरा ना मिलने की वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए एसएफआई कॉमर्स ब्लॉक का जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग करती है। महाविद्यालय के अंदर शौचालय की बात करे तो वहां नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। शौचालय के बाहर से गुजरने पर बच्चो को बहुत गंदी बदबू का सामना करना पड़ता है तो एसएफआई कॉलेज प्रशासन से मांग करती है की शौचालय की स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जाए व शौचालय की नियमित रूप से सफाई की जाए। महाविद्यालयों के अंदर जो छात्र संघ चुनाव किया जाते थे वो काफी समय से बंद है और एसएफआई मांग करती है की इन चुनावों की जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एसएफआई की लंबे समय से एक मांग यह रही है की PTA के नाम पर छात्रों की लूट को बंद किया जाए। इस प्रदर्शन में श्रेया, शिवानी, संतोष, आर्यन, दिव्यांशी, राघव, कृतिका, अंकिता, प्रीति, लता, पूजा, अनिता, नीतू, प्रयांश, पूजा आदि शामिल रहे।
नादौन। फर्स्ट वर्डिक्ट नादौन के आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा लग्न व उच्चारण को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुशंसा पर मुल्ख राज चौधरी को राज्य उपाध्यक्ष किसान वींग आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन को अनुशासित रखने के लिए योगदान देंगे और उन्होंने कहा कि देश को बदलने व् हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक क्रांति को सफल बनाने के लिए "आप" की हिस्सेदारी बहुत कीमती है । इस दौरान नादौन से ओबीसी बिंग के राज्य संगठन मंत्री शेंकी ठुकराल, विकास डोगरा नादौन विधानसभा अध्यक्ष, मनोज कुमार नादौन विधनसभा संगठन मंत्री, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, विपन कुमार उपाध्यक्ष, विपन्न, सहित अश्वनी कुमार ओबीसी अध्यक्ष नादौन, रवी कुमार बिधानसभा किसान मोर्चा अध्यक्ष और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
समर नेगी। रिकांगपिओ जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ द्वारा अंबेडकर भवन सांगला में वैली की 10 पंचायत छितकुल, रकछम, बटसेरी, थेमगारंग, सांगला, कामरु, चांसु, शोंग, ब्रुआ और सापनी के वी डब्ल्यू एस सी कमेटी की महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 60 महिलाओ ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान जल शक्ति विभाग के तरफ से वीआरसी फूला नेगी ने एफ टी के किट भी कमेटी को सौपा तथा पानी की गुणवता जांच करने के तरीके भी सिखाए । इस अवसर पर चांसु प्रधान बीरबल लोक्ट्स, सांगला प्रधान देव सांकी, प्रधान शौंग, प्रधान रामप्यारी, प्रधान बुआ गीता, प्रधान थेमगारग मनोहर देवी व उप प्रधान सांगला लोकेश नेगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विद्युत बोर्ड परवाणू से प्राप्त जानकारी के अनुसार परवाणू-1st और 11 केवी परवाणू- 6th फीडर के नियोजित सामान्य रखरखाव के दृष्टिगत 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सांय 15:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में क्षेत्र सेक्टर-1, कसौली रोड, ईएसआई अस्पताल, एमसी कार्यालय परवाणू, मैसर्ज़ माइल स्टोन, मैसर्ज़ आरएस इंडस्ट्री, मैसर्ज़ सवास्तिक इंडस्ट्रीज़, मैसर्ज़ हिमाचल पावर प्रोडक्ट, मैसर्ज़ आनंद एंकेमको, पुलिस स्टेशन, पोल फैक्ट्री साइड, गेब्रियल रोड और परवाणू मार्केट तथा 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक सेक्टर-2 में मैसर्ज़ आधुनिक पैकेजर्स (यूनिट-I और II), सेक्टर-2 में मैसर्ज़ मोरपेन लेबोरेटरी (यूनिट-I और II), सेक्टर-2 में मैसर्ज़ आर्गे हेल्थक्राफ्ट, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ बालाजी इंडस्ट्रीज़, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ शिवालिक इंड, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजी, सेक्टर-2 में मैसर्ज़ पुलकित इंडस्ट्री के पास 11/0.4 केवी, 250 केवीए डीटीआर और मैसर्ज़ वीए लाइफसाइंसेज में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन राहुल वर्मा ने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की जाती है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बुधवार शाम को न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कुनिहार ने ब्लॉक अध्यक्ष राकेश महाजन की अगुआई में पुरानी पेंशन बहाली व सरकारी कर्मचारियों के ऊपर दायर एफ आई आर को वापिस लेने की मांग करते हुए कुनिहार बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इसमें अलग अलग विभागों से कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि 3 मार्च 2022 को महासंघ ने शिमला में 1 लाख कर्मचारियों के साथ विधानसभा का घेराव किया था, जिसके चलते सरकार द्वारा संघ के कई पदाधिकारियों पर एफआईआर दायर की गई है। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को अपना संवैधानिक हक बताते हैं, जबकि सभी विधायक व सांसद खुद पुरानी पेंशन लेते हैं, जबकि कर्मचारियों को एन पी एस में धकेला जा रहा है, जो कि सरासर अन्याय है। इस अवसर पर ब्लॉक कुनिहार महासचिव विनोद वर्धन, मीडिया प्रभारी समीर, आईटी सैल प्रभारी प्रदीप, जिला कार्यकारणी सदस्य फकरूदीन व राज्य मुख्य प्रचार सचिव कपिल राघव भी मौजूद रहे।
देहरा। विनायक ठाकुर उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते गुलेर निवासी एडवोकेट शिवेन्द्र सिंह सैनी ने ग्राम पंचायत गुलेर में पुस्तकालय खोलने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि जल्द से जल्द गुलेर में पुस्तकालय खोला जाए। एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने बताया कि उनके क्षेत्र के अधिकतम युवा ज़िला पुस्तकालय में जाते हैं एवं गणमान्य लोगों को किसी भी साहित्यिक जानकारी के लिए ज़िला पुस्तकालय जाना पड़ता है, अगर गुलेर क्षेत्र में पुस्तकालय खुलता है तो यहाँ आस पास के सभी लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी।
-लावारिस लाशों को अग्नि देकर व गंगा में विसर्जित करती है यशोदा होनहार विरवान के होत चिकने पात, इस कहावत को अगर धर्मपुर की यशोदा पर बैठाया जाए, तो सत्य साबित होगी। धर्मपुर उपमंडल की यशोदा, जिसका जन्म धर्मपुर की ब्रान्ग (चनोता) पंचायत में एक साधारण परिवार में हुआ और समय के साथ-साथ जैसे बड़ी हुई, तो यशोदा की शादी धर्मपुर पंचायत में ही एक साधारण परिवार में हुई, जहां इनके शौहर दिल्ली में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं और यशोदा भी उनके साथ ही दिल्ली में रहने लगी। दिल्ली में रहते उन्हें समाज सेवा की ऐसी लग्न लगी कि यशोदा ने अपनी एक एनजीओ बना डाली, जिसके चलते उन्होंने इस एनजीओ के माध्यम कुछ ऐसा करने की ठानी की कोई ऐसा कार्य किया जाए, जो किन्ही औऱ संस्थाओं ने न किया हो औऱ उन्होंने अपनी एनजीओ को भी एक नई पहचान का नाम देकर उन लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार व अस्थियां गंगा में विसर्जित करने का कार्य शुरु किया, जिन लाशों को जलाने वाले या क्रियाकर्म करने वाला कोई नहीं होता था। यशोदा देवी अब तक लगभग चार हजार लावारिस लाशों के अंतिम संस्कार कर चुकी है और उनकी अस्थियां गंगा में विधिवत रूप से विसर्जित कर चुकी है। इतना ही नहीं जब काेराेनाकाल में काेरोना से हुई मौत पर लोग शव को जलाने से डरते थे, तो यशोदा ने खुद समसान घाट में डेरा डालकर अनगिनत शवों को खुद अग्नि दी है, जिसके चलते यधोदा कई महीनों तक समसान में ही रही और महीनों बाद अपने घर गई थी, जिसके लिए यधोदा के इस पुनीत कार्य के लिए अनेकों संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर रही हैं और दिल्ली सरकार भी उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है। यशोदा के इस सेवा भाव व पुनीत कार्य के लिए उनके पैतृक गांव ब्रान्ग व धर्मपुर पंचायत के साथ-साथ समूचे धर्मपुर व जिला मंडी के साथ पूरे हिमाचल में भूरी-भूरी प्रंशसा हो रही है। सहारा फाउंडेशन के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं धर्मपुर के युवा नेता रजत ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मी सभा धर्मपुर अध्यक्ष सुरेंद्र कौंडल, सभा की उपाध्यक्ष संगीता मंडयाल, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी उप प्रधान राकेश सकलानी, धर्मपुर व्यापार मंडल प्रधान राज कुमार सोनी, पूर्व प्रधान काहन सिंह, व्यापार मंडल सचिव भूप सिंह, समाजसेवी सुशील शर्मा, प्रेम सिंह, विश्व कर्मी सभा के प्रदेश सचिव नानक चंद भारद्वाज, पूर्व पार्षद सरकाघाट नगर पंचायत राजेश कौंडल, चनोता पंचायत की प्रधान सविता गुप्ता ने यशोदा के इस पुनीत कार्य करने पर जगह-जगह सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी है तथा धर्मपुर का नाम ऊंचा करने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही बुद्धिजीवियों ने मांग की है कि धर्मपुर की इस बेटी को धर्मपुर में भी सम्मानित किया जाना चाहिए।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर रक्कड़ के समीपवर्ती पड़ते नादौन (कलूर) वासियों ने भी जसवां:परागपुर के नोरी एवम पीरसलूही निवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का उदाहरण जनता के समक्ष पेश कर दिया है। सड़क निर्माण के लिए नादौन कलूर के दानियों ने लगभग 2.5 कनाल भूमि दान की है। उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह द्वारा विधायक प्राथमिकता में डाली गयी सड़क पिरसलूही नोरी से किट्पल नादौन आदि गाँव को आपस में जोड़ने का प्रयास किया था जिस के लिए नोरी निवासियों ने अपनी भूमि पहले ही विभाग के नाम कर दी थी। वहीं नादौन वाली तरफ़ के लोगों ने नोरी के युवा मोर्चा के अनुरोध पर अपनी भूमि विभाग के नाम कर दोनो विधानसभा को जोड़ने का रास्ता साफ़ कर दिया। भाजपा मंडल जसवां:परागपुर ने पुनीत ने इस कार्य के लिए सभी दान वीरों सज्जनों का धन्यवाद किया है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं मंत्री बिक्रम सिंह का भी आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें इस कार्य के लिए प्रकाश चन्द शर्मा सुपुत्र श्यामा देव निवासी कुठारु, संतोष देवी पत्नी धर्म चन्द निवासी भावदान, सोमनाथ सुपुत्र बागलु राम गाँव भावदान, केसर चन्द गाँव भावदान, जल्लु राम सुपुत्र राम सिंह गाँव अमलहड़ तहसील नादौन जिला हमीरपुर निवासी ने अपनी भूमि दान की है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अंकुश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, संजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।
धर्मशाला। फर्स्ट वर्डिक्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विगत 7 दशकों के पराक्रम व उपलब्धियों को अपने मूल रूप में उल्लेखित करते हुए इसकी गाथाओं के संकलन के रूप में अप्रैल माह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीवन गाथा "ध्येय यात्रा" पुस्तक का प्रकाशन होने जा रहा है। अभाविप हिमाचल प्रांत के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र संगठन के रूप में विधिवत कार्य आरंभ हुआ था। तब से लेकर अब तक असंख्य कार्यकर्ताओं की अनेक पीढ़ियों ने अपने स्वेदबिंदुओं से इसे सींचा और रचनात्मक, आंदोलनात्मक एवं प्रतिनिधित्वात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इसी के परिणाम स्वरूप आज 3900 से अधिक इकाइयों तथा 2331 संपर्क स्थानों सहित 21 हजार से अधिक शैक्षिक परिसरों में लगभग 34 लाख कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। विगत 7 दशकों की साधना में तपकर तैयार हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों का ऐसा संगठन है जो निरंतर युवा पीढ़ी को देश व समाज के प्रति जागृत एवं प्रेरित करता रहा है। विद्यार्थी परिषद के हिस्से में अनेक ऐसी अतुलनीय उपलब्धियां हैं जिनकी कहानियां इतिहास के सुनहरे पृष्ठों में अंकित है। विगत 7 दशकों में राष्ट्रीय अस्मिता, राष्ट्रीय सुरक्षा, शैक्षिक परिवर्तन सहित अनेक विषयों पर परिषद के जिस पराक्रम को देश और दुनिया ने देखा है, नई पीढ़ी के सामने व पराक्रम व उपलब्धियां अपने मूल रूप से उल्लेखित हो सके। इसलिए यह आवश्यक है कि इसकी गाथाओं का संकलन तथा प्रकाशन किया जाए। इसी विषय को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उल्लेखनीय कार्यों तथा वैचारिक पक्षों को एक काव्य प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल 2022 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीवन गाथा "ध्येय यात्रा" पुस्तक का प्रकाशन किया जाएगा। इस पुस्तक का विमोचन 15 अप्रैल 2022 को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के द्वारा किया जाएगा। पुस्तक प्रकाशन से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देशभर में पुस्तक हेतु अग्रिम पंजीकरण का विशेष अभियान चलाया गया है। यह पुस्तक दो खंडों में प्रकाशित की जाएगी तथा 800 से अधिक पृष्ठों में समाहित दोनों खंड अभाविप के प्रमुख लक्ष्यों और उसकी पूर्ति के लिए की गई रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक प्रयासों, विविध आयामों, बलिदानों, संगठन के स्वरूप और विकास क्रम इत्यादि का तथ्यपरक विवरण देंगे। यह पुस्तक छात्र संगठनों के लिए दिग्दर्शिका बनेगी। इस पुस्तक के अग्रिम पंजीकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी विशेष अभियान चलाया है।
जुब्बल कोटखाई। फर्स्ट वर्डिक्ट भोलाड़ पंचायत के जनप्रतिनिधियों एंव आम जनता ने ओडी गाड़ भँवा सड़क की पासिंग होने पर विधायक रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। यह बात ग्राम पंचायत भोलाड़ के उप प्रधान किशोरी चौहान, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, पूर्व प्रधान अंजना ठाकुर, पूर्व प्रधान गोपी चंद राकटा, पूर्व उप-प्रधान राम लाल ठाकुर, बाला नन्द राणा, सुखदेव राकटा, अमर सिंह राकटा, दलीप सिंह राकटा, राजी राकटा, मोहन सिंह राकटा, नीटू राकटा, अजबा राम, हैप्पी राकटा, जगमोहन राकटा, गुलट राम राणा, महिला मण्डल भँवा आदि ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में कही। उन्होंने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर के पिछले कार्यकाल में ओड़ी गाड़ भँवा सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार एंव तत्तकालीन विधायक की नकारात्मक सोच के कारण पिछले 4 वर्षों से लोगों को इस सड़क की दुर्दशा के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने विधायक बनते ही अधिकारियों को प्रथमिकता के आधार पर इस सड़क को दुरुस्त कर इसकी पासिंग कराने के आदेश दिये। जिसके नतीजन आज इस सड़क की पासिंग हो गई हैं। ग्राम पंचायत भोलाड़ की जनता में सड़क की पासिंग होने पर ख़ुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भँवा गाँव को सड़क सुविधा से जोडने के लिय सभी ग्रामवासी आजीवन विधायक रोहित ठाकुर के धन्यवादी रहेंगे।
मनोज। कांगड़ा जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव सपड़ी चौंधा के गांव वासियों से जन संवाद व रूबरू हुए व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा के अंदर एक आदमी सेल्फ स्टाइल मंत्री बन कर घूम रहा है व सेल्फ स्टाइल मंत्री के नाम से वोट मांग कर प्रचार कर रहा है। कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अंदर विकास के नाम पर कोई काम नही किया गया लेकिन अब जनता को गुमराह करके झूठा प्रचार कर रहा है कि विधानसभा के चुनावो में मुझे जीतवा दो में मंत्री बन जाऊंगा। अब मंत्री बनने के नाम पर वोट हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो पुरानी बिल्डिंगो का सरकार की सहमति के बिना क्षेत्र में सेल्फ स्टाइल मंत्री बन कर उदघाटन कर रहा हो, जो विकास की दुहाई दे रहा हो व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक गांव में 2 लाख रुपए से बनी पूली का उद्घाटन व दूसरे गांव में मनरेगा की पूली का शिलान्यास कर रहा हो, यह इस राज नेता का विकास हो रहा है। अब ठाकुर जयराम सरकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए का विकास करवा रही है और अब यह नेता उसे अपना बता कर जनता को ठगना चाहता है लेकिन जनता जागरूक है। उन्होंने कहा कि चौंदा सपड़ी सड़क बन कर हाईवे से जुड़ जायेगी। ठाकुर जयराम सरकार में कांगडा विधान सभा क्षेत्र में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। चौंदा सपडी सड़क का काम शुरू हो चूका है जिसके लिए जनता ने अपनी जमीनें दी और अब सड़क निकाली जा रही है यह सड़क मेरे समय काल में निकली गई थी लेकिन राजनीति कारणो से बंद करवा दी गई थी। अब सड़क बना कर जनता को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर उप प्रधान रामकृष्ण लालू, सुनील भाटिया, पंच, महिला मंडल प्रधान पुष्पा चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार परिवहन विभाग सोलन द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के ट्रांस्पोटरो व अन्य लोगों को कुनिहार के नये बस अड्डे पर नुक्कड़ नाटकों व लोक गीतों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में जंहा ड्रामा डिवीजन सोलन के कलाकारों ने लोक गीतों व नुक्कड़ नाटकों से लोगों का मनोरंजन कर यातायात नियमों का संदेश दिया तो वंही एआरटीओ सोलन विपिन गुप्ता ने भी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करते हुए अपील की कि हमे वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए और उसका पालन जरूर करना चाहिए ताकि हम और हमारा परिवार सुरक्षित व खुशियों भरा जीवन जी सके। हेलमेंट, सीटबेल्ट जरूर लगाएं ,गाड़ी चलाते वक्त फोन न सुने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं आदि नियमो का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि हमे केवल पुलिस को देखकर ही नियमो का पालन नही करना चाहिए यदि हर वाहन चालक यातायात नियमो का सही से पालन करें तो आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहा जा सकता है। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर धीरज पूरी, नरेश चौधरी, ललित मोहन, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मनोज। कांगड़ा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की 2019-20 की रिपोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार की प्रशासनिक अक्षमता एवम लचर व्यवस्था के चलते निशुल्क वर्दी वितरण योजना के तहत राजकोष को 1.73 करोड़ रुपए की चपत को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीखी आलोचना की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष सत्र के शुरू होने पर स्कूली बच्चों को गुणवता पूर्ण वर्दी का कपड़ा उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता के अनुसार योजना बनाने व लागू करने में असमर्थ थी। औपचारिकताओं को पूरा करने एवम आपूर्ति आदेश जारी करने में विलंब के कारण 2018-19 के दौरान विद्यार्थियों को कपड़ा उपलब्ध नहीं करवाया गया था और 2016-18 एवम 2019-20 के कालखंड में विभागीय अधिकारियों ने वर्दी वितरण में एक से 11 महीने से ज्यादा समय लिया। ज्ञात रहे कि सत्र 2021-22 की वर्दी वितरण मार्च माह में की जा रही है जिसका +2 के विद्यार्थियों को कोई इस्तेमाल नहीं रहेगा। इसके साथ ही कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी व रामपुर स्थित राज्य के पांच अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एवम सुदृढ़ीकरण के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च करने पर नतीजा नगण्य है। वहीं पर आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिर्पोट को लेकर ठाकुर जयराम सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर आपराधिक लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए जोरदार राजनीतिक प्रहार किया है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भण्डारी ने कांगड़ा से जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मामलों में उदासीन रवैया अपनाया है जिसे उनकी पार्टी लोगों के बीच ले जा कर उजागर करने का काम करेगी। कल्याण भण्डारी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग करती है कि सत्र 2018-19 के दौरान बच्चों को जो वर्दी वितरित नहीं की गई उससे जो करोड़ों रुपए बचे, मुख्यमंत्री वह हिसाब राज्य की जनता को दे। पार्टी प्रवक्ता ने राज्य के मेधावी छात्रों को एक योजना के तहत दिए जाने वाले लैपटॉप से वंचित रख डिजिटल इण्डिया प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाने का भी गंभीर आरोप सरकार पर लगाया है।
मनोज। काँगड़ा लोअर लम्बा गांव मे भगवान वाल्मीकि के मंदिर मे प्रशासन द्वारा लगाए गए ताले को सोमवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, हिमाचल प्रदेश अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व जिला बाल्मीकि सभा पंजीकृत के अध्यक्ष प्रमन चटवाल, प्रदेश वाल्मीकि सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंकुश घोष के सयुंक्त प्रयासों से खुलवा कर पुनः बाल्मीकि सभा लंबा गांव के हवाले किया गया, ताकि नित्य नियम से पूजा पाठ व भगत जन पहले की तरह भगवान वाल्मीकि मंदिर मे दर्शन कर सकें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने प्रदेश व जिला अध्यक्ष प्रमन चटवाल, प्रदेश वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष अंकुश घोष और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मंदिर को खुलवाने के लिए प्रयास किया। ताला खोलने के तुरंत बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने भगवान वाल्मीकि मंदिर के संचालक चंद्र मोहन चौहान को निर्देशित किया कि मंगलवार को भगवान बाल्मीकि मंदिर की पवित्रता को कायम रखते हुए हवन और लंगर का आयोजन किया जाये ताकि हवन शुद्धि के उपरांत भगवान वाल्मीकि को लंगर प्रसाद का भोग लग सके। हवन के लिए विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध योगी रणजीत सिंह द्वारा योगाश्रम पुराना कांगड़ा से जिन्होंने शिवरात्रि में लगातार 25 घंटे हवन करके विश्व कृतिमान स्थापित किया था और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया हैं। मंगलवार के दिन योगी जी ने विधिपूर्वक भगवान वाल्मीकि के मंदिर मे मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा-पाठ किया ओर पावन चरणों मे ज्योति प्रज्वलित कर हवन की शुरुआत की।जिसमें स्थानीय लोगो ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रदेश व जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत के अध्यक्ष प्रमन चटवाल, प्रदेश महासचिव विनोद बोता ने मंदिर संचालक चंद्र मोहन चौहान, जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत के जिला उपाध्यक्ष दीपक मल्होत्रा व स्थानीय लोगो और विशेषकर विश्व प्रसिद्ध योगी रंजीत सिंह का धन्यवाद किया।
मीनाक्षी सोनी। बड़सर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और बडसर के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन पट्टिकाओं पर भी भाजपाइयों का नाम होना स्भाविक है |लेकिन मुझे पट्टिकाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है | पट्टिकाएं भले ही किसी के नाम की भी क्यों न लगे | मेरे क्षेत्र की जनता के काम होने चाहिए चाहे पट्टिका आप अपनी ही लगाते रहिए | यह बात बडसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कही | विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि विकासात्मक कार्यों के उद्घाटनों पर चाहे पट्टिकाएं किसी के नाम की भी क्यों न लगी हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है | सिर्फ जनता के कार्य व् क्षेत्र का विकास होना जरूरी है | उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे भी भाजपाइयों की शुरू से ही दुसरे के कामों को अपना बताने की मानसिकता व् निति रही है| उन्होंने कहा है कि बडसर का विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पहले भी आवाज़ उठाते रहे है और आगे भी निरंतर उठाते रहंगे | उन्होने बताया कि बडसर के विकास का पहिया कभी रुकने नहीं देंगे इसके लिए चाहे उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वे बडसर के विकास के लिए प्रयासरत है और इसी प्रयास का नतीजा है कि राज्य सभा ससंद आनंद शर्मा ने बडसर के विकास के लिए 25 लाख रूपये की राशि एमपीएलएडी फंड से मेरे आवेदन पर स्वीकृत की है | राज्यसभा ससंद द्वारा स्वीकृत इस राशी से बडसर की ग्राम पंचायत कोहडरा के दो अलग अलग विकासात्मक कार्यों पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी| इसमे से कोहडरा में बनने बाले खेल मैदान पर 7.5 लाख रूपये व् खरोटा गाँव के समुदायिक भवन निर्माण के लिए 7.5 लाख खर्च किए जाएंगे | इसके आलावा बडसर विधानसभा क्षेत्र में सोलर लाईट पर 10 लाख रूपये का वजट खर्च किया जाएगा | उन्होंने सांसद निधि से बडसर के विकास के लिए 25 लाख की स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्य सभा ससंद आनंद शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा आज सीसीआई राजबन के सभागार में जिला उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्य के प्रति सभी उपभोक्ताओं को सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि जागरूक नागरिक ही विकसित समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता के अधिकारों का हनन होता है, तो वह उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकता है तथा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से खरीद करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में डीएफएससी पवित्रा पुंडीर, सीसीआई राजबन के जीएम मेहरा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी तथा विभिन्न प्रधानों सहित डिपो होल्डर व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में आज वाल्मीकि सभा लंबागांव की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश सन्होत्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रूप से प्रकाश चटवाल अध्यक्ष वाल्मीकि कांगड़ा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार व महासचिव उपस्थित रहे। वहीं, वाल्मीकि मंदिर के निर्माता चंद्रमोहन ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर लंबागांव पिछले कुछ समय से बंद था। उसे सरकार द्वारा फिर से खोलने की अनुमति मिली। वाल्मीकि मंदिर कमेटी ने जयसिंहपुर एसडीएम व तहसीलदार का आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया है और विपक्ष और पक्ष के विधायकों ने जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। इस सत्र में अगर जनता के हित से जुड़े सवालों की बात करें, तो उपचुनावों में जुब्बल कोटखाई से जीतकर आए कांग्रेसी विधायक रोहित ठाकुर ने सबसे अधिक सवाल व मुद्दे सदन में उठाए। इस बार सदन में कुल 893 तारांकित व 556 अतारांकित सवाल पूछे गए, जिसमें से रोहित ठाकुर ने अकेले 72 सवाल अपने क्षेत्र के हितों से जुड़े पूछे, जिसमें से 28 तारांकित सवाल व 44 अतारांकित सवाल शामिल है। रोहित ठाकुर ने बागवानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया, जिसमें खादों के बड़े हुए दाम कीटनाशकों पर मिलने वाली सबसिडी व अपने क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के समय प्रस्तावित कोल्ड स्टोरों को क्षेत्र में स्थापित करने और सड़कों जैसे अनेकों मुद्दे शामिल है। विधायक निधि जो विधायकों द्वारा क्षेत्र में कार्य करने हेतु बहुत जरूरी आर्थिक सहायता है, उसको बढ़ाने का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था, जिसको बजट में बढ़ाया गया। प्रदेश में रोज़गार सृजन पर भी रोहित ठाकुर विधानसभा में प्रमुखता से बोले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अक्षिता लोक नृत्य सांस्कृतिक युवा मंच कहलोग के कलाकारों द्वारा कण्डाघाट मुख्य बाजार तथा चायल बस अड्डा, सप्तक कला रंगमच दोलग के कलाकारों द्वारा नौणी बस अड्डा, सलोगड़ा बस अड्डा तथा सुबाथू बस अड्डा पर सड़क सुरक्षा के संबंध में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चैहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चैहान ने कहा कि हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा अर्की उपमंडल के अंतर्गत सूरजपुर-पिपलुघाट चैक तथा जयनगर चैक, शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा दाड़लाघाट अंबुजा चैक तथा बागा सालुघाटी में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है तथा बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में संकोच न करें। कलाकारों ने समूह गान ‘वंदे तू मान जा जीवन है अनमोल' यातायात नियम अपनाने है सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया वहीं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें। इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के प्रशिक्षित जेबीटी युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही शैक्षणिक संस्थानों में जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए बैच वाइज भर्ती शुरू करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग संभवतया सबसे बड़ा विभाग है, जहां सबसे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के अध्यापकों को सुविधा प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में बीएड और टेट योग्यता प्राप्त शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदनाम को बदलकर टीजीटी (संस्कृत) और टीजीटी (हिन्दी) करने की घोषणा की है। इसी प्रकार प्रवक्ता (स्कूल कैडर) और प्रवक्ता (स्कूल न्यू) का पदनाम प्रवक्ता (स्कूल) किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगामी वित्तीय वर्ष के बजट में यह भी घोषणा की गई है कि टीजीटी से पदोन्नत प्रवक्ता को मुख्याध्यापक के रूप में पदोन्नति के लिए एक बार विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए वर्ष 2022-23 के दौरान 8412 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की सभी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद कर्मचारियों के वेतन में एक दिन की भी देरी नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ (अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ) के प्रांत महामंत्री डॉ. माम राज पुंडीर ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर हमेशा ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को महासंघ का मांगपत्र भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और महासंघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आशीष आजाद। साेलन एसएफआई सोलन इकाई द्वारा आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसएफआई पिछले कई सालों से बी कॉम ब्लॉक को बनाने की मांग कर रही है, परंतु प्रशासन लंबे समय से नकारता आ रहा है। अब जब बी कॉम ब्लॉक का काम शुरू हुआ है, तो ऐसे में एस एफआई मांग करती है कि इसको जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके साथ-साथ कॉलेज में खाली पड़ी शिक्षकों के पदों को तुरंत भरा जाएगा, शिक्षकों के पद खाली होने के कारण छात्रों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।एसएफआई यह भी मांग करती है कि कॉलेज में शौचालय की नियमित सफाई की जाए पिछले लंबे समय से शौचालय की हालत बहुत खराब है। एसएफआई 2014 से जब से छात्रसंघ चुनाव बंद हुए हैं, तब से यह मांग करती आ रही है कि छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। छात्र संघ चुनाव परिसर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो छात्रों के हितों के लिए बहुत आवश्यक है। साथ ही साथ यह मांग की कि पीटीए के नाम पर छात्रों से लगातार पैसा इकट्ठा किया जा रहा है, परंतु इससे कहीं इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसकी एसएफआई कड़ी शब्दों में निंदा करती है तथा मांग करती है कि पीटीए नाम पर छात्रों को लूटना बंद किया जाए।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत भरमाड़ व राजा का तालाब में जिला कांगडा परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हिम सांस्कृतिक एवं लोक नाटय कला मंच, धर्मशाला के कलाकारों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक किया। कलाकारों ने "ये जिंदगी है बड़ी अनमोल, करो न इससे कोई खेल" तथा "मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती" जैसे संदेश देकर लोगों को गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने बारे प्रेरित किया। वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, दो पहिया वाहन चालक तथा सवारी को हेलमेट लगाने सहित सभी निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर मंच के कलाकार अमरीक सिंह, कमलवीर, अजय सिंह, रोहित, मौनी, सन्नी के अतिरिक्त रीना, सपना, नेहा तथा मीरां भरमाड़ पंचायत के उप प्रधान रवि कुमार मंहत वार्ड सदस्य विजय शर्मा व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में आपातकालीन सेवा दे रही 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव हुआ। एंबुलेंस के तकनीशियन ने डाक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सीएच अस्पताल अर्की में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 108 आपातकालीन एंबुलेंस में सोमवार को काल आई थी। इसके बाद तुरंत महिला को लेने के लिए एंबुलेंस बढाल (पारनु) रवाना हुई थी। प्रसूता महिला पूजा पत्नी धनी राम को बढाल (पारनु) से अर्की लाया जा रहा है। कंसवाला पहुंचने तक महिला की तबीयत खराब हुई। ऐसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी कुशमा और पायलट रविन्द्र ने फोन पर डाक्टरों से सलाह लेकर सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति धनीराम ने सफल डिलीवरी करवाने के लिए 108 की सेवा का धन्यवाद किया।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान शिव कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम व वाहन फिटनेस के बारे गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट व शालुघाट बागा में नुक्कड़ नाटक पेश किए गए हैं और कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि गाड़ी लेने से पहले कानूनन उम्र 18 की होनी जरूरी है। लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक चलते समय हेल्मेट का प्रयोग, सीट बैल्ट लगाना, ओवर स्पीड व ओवरटेकिंग न करना, किसी भी नशे की हालत में गाड़ी न चलाना, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना आदि यातायात नियमों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, आरटीओ सोलन से पवन, शिव शक्ति कला मंच कुनिहार से चेतन, राघव, गोपाल, राहुल, गगन, महक, पूजा, दीक्षा व वीरेंद्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि विद्यालय से स्थानीय गांव पट्टा तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालक प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी अनूप शर्मा ने छात्रों को विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, दीपक ठाकुर, देवी सिंह, अमर सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, हेमराज ठाकुर, विरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा, सरोज ठाकुर व केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कहते है अंगदान महादान होता है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज टांडा में मृत व्यक्तियों द्वारा किए गए अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा अब शुरू हो जाएगी। अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में ही उपलब्ध थी लेकिन अब हिमाचल में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। इस सुविधा के लिए पहली बार ग्रीन कोरिडोर बनाया जायेगा। ग्रीन कोरिडोर में ही टांडा अस्पताल से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट तक अंग पहुंचाए जाएंगे। जैसे ही टांडा में अंग निकालने की प्रक्रिया पूरी होगी। टांडा से लेकर गगल तक ग्रीन कोरिडोर बनाकर तुरंत अंगों को गगल तक पहुंचाया जाएगा। गगल में विमान के माध्यम से अंगों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट और वहां से पीजीआइ अस्पताल पहुंचाया जाएगा। क्या है ग्रीन कॉरिडोर ग्रीन कॉरिडोर एक तरह का रूट होता है, जो किसी भी मेडिकल इमरजेंसी परिस्थिति के लिए बनाया जाता है। इसके माध्यम से किसी भी एम्बुलेंस या जरूरी चिकित्सा से जुड़े मेडिकल वाहन को स्पेशल रूट उपलब्ध करवाया जाता है। यदि किसी मरीज की स्थिति काफी गंभीर होती है तो उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए इस ग्रीन कॉरिडोर को बनाया जाता है इसमें उनके लिए खास व्यवस्था की जाती है। ग्रीन कॉरिडोर में एक विशेष रूट तैयार किया जाता है और सड़क पर ट्रेफिक से अलग एम्बुलेंस के लिए एक रास्ता बना दिया जाता है। इससे एम्बुलेंस ट्रैफिक में बिना फंसे मरीज को अस्पताल तक पहुंचा जा सकता है। जब किसी ट्रांसप्लांट के लिए किसी बॉडी पार्ट को एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है तो उसके लिए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इससे सही वक्त पर मरीज का इलाज संभव हो पाता है। इस प्रक्रिया में शहर की पुलिस और अस्पताल मिलकर काम करते हैं और उसके बाद पुलिस कॉरिडोर बनाने का काम करती है। कई जगह तक एम्बुलेंस के लिए सड़क पर अलग लाइन भी होती है, जिसमें सिर्फ आपातकालीन गाड़ियां ही चलती है। इससे मरीज को सही समय पर मेडिकल हेल्प मिल जाती है। इस प्रकार काम करता है ग्रीन कॉरिडोर अस्पताल की ओर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाती है। इसमें या तो पुलिस किसी रोड़ का ट्रैफिक रोककर एम्बुलेंस को जगह देती है या फिर सड़क पर बैरिकेट्स के जरिए एक लेन सिर्फ एम्बुलेंस के लिए बुक कर देती है। ग्रीन कॉरिडोर कई तरह से काम करता है। इसके लिए कई जगह हाइटेक प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है और एम्बुलेंस इमरजेंसी की जानकारी पुलिस को पहले ही मिल जाती है और उसके आधार पर ही पुलिस एम्बुलेंस की व्यवस्था कर देती है।
नगरोटा बगवां में भारत्तोलन, टेबल टेनिस आवासीय अकादमी का किया शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों इंडिया अभियान के बजट में साढ़े 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि ओलंपिक जैसी विश्व स्तरीय स्पर्धाओं में भारत के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगरोटा के रेनबो स्कूल में भारत्तोलन एवं टेबल टेनिस की खेलो इंडिया आवासीय अकादमी का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर भी खेलों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर, राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी सरकार द्वारा मदद मुहैया करवाई जा रही है, ताकि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि देश भर में विभिन्न स्तरों पर आवासीय खेल अकादमी खोली जाएंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद खेल महाकुंभ की शुरूआत की गई थी, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओ में हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर अब देश के अन्य राज्यों के सांसदों द्वारा भी खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के धर्मशाला को भी स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम से हिमाचल को पूरी दुनिया भर में एक नई पहचान भी मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विभिन्न जिलों में खेल मैदान विकसित करने के भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलें युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत जरूरी हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलने के लिए प्रेरित करना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी खेलों पर विशेष बल देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में अग्रसर हो सके। इस अवसर पर भारतीय भारत्तोलन फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव, क्षेत्रीय निदेशक साईं पीके मट्ठू, टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया के संयुक्त सचिव यशपाल राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कहते है अंगदान महादान होता है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज टांडा में मृत व्यक्तियों द्वारा किए गए अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा अब शुरू हो जाएगी। अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में ही उपलब्ध थी लेकिन अब हिमाचल में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। इस सुविधा के लिए पहली बार ग्रीन कोरिडोर बनाया जायेगा। ग्रीन कोरिडोर में ही टांडा अस्पताल से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट तक अंग पहुंचाए जाएंगे। जैसे ही टांडा में अंग निकालने की प्रक्रिया पूरी होगी। टांडा से लेकर गगल तक ग्रीन कोरिडोर बनाकर तुरंत अंगों को गगल तक पहुंचाया जाएगा। गगल में विमान के माध्यम से अंगों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट और वहां से पीजीआइ अस्पताल पहुंचाया जाएगा। क्या है ग्रीन कॉरिडोर ग्रीन कॉरिडोर एक तरह का रूट होता है, जो किसी भी मेडिकल इमरजेंसी परिस्थिति के लिए बनाया जाता है। इसके माध्यम से किसी भी एम्बुलेंस या जरूरी चिकित्सा से जुड़े मेडिकल वाहन को स्पेशल रूट उपलब्ध करवाया जाता है। यदि किसी मरीज की स्थिति काफी गंभीर होती है तो उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए इस ग्रीन कॉरिडोर को बनाया जाता है इसमें उनके लिए खास व्यवस्था की जाती है। ग्रीन कॉरिडोर में एक विशेष रूट तैयार किया जाता है और सड़क पर ट्रेफिक से अलग एम्बुलेंस के लिए एक रास्ता बना दिया जाता है। इससे एम्बुलेंस ट्रैफिक में बिना फंसे मरीज को अस्पताल तक पहुंचा जा सकता है। जब किसी ट्रांसप्लांट के लिए किसी बॉडी पार्ट को एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है तो उसके लिए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इससे सही वक्त पर मरीज का इलाज संभव हो पाता है। इस प्रक्रिया में शहर की पुलिस और अस्पताल मिलकर काम करते हैं और उसके बाद पुलिस कॉरिडोर बनाने का काम करती है। कई जगह तक एम्बुलेंस के लिए सड़क पर अलग लाइन भी होती है, जिसमें सिर्फ आपातकालीन गाड़ियां ही चलती है। इससे मरीज को सही समय पर मेडिकल हेल्प मिल जाती है। इस प्रकार काम करता है ग्रीन कॉरिडोर अस्पताल की ओर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाती है। इसमें या तो पुलिस किसी रोड़ का ट्रैफिक रोककर एम्बुलेंस को जगह देती है या फिर सड़क पर बैरिकेट्स के जरिए एक लेन सिर्फ एम्बुलेंस के लिए बुक कर देती है। ग्रीन कॉरिडोर कई तरह से काम करता है। इसके लिए कई जगह हाइटेक प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है और एम्बुलेंस इमरजेंसी की जानकारी पुलिस को पहले ही मिल जाती है और उसके आधार पर ही पुलिस एम्बुलेंस की व्यवस्था कर देती है। कहते है अंगदान महादान होता है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज टांडा में मृत व्यक्तियों द्वारा किए गए अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा अब शुरू हो जाएगी। अंगदान को ट्रांसप्लांट करने की सुविधा इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में ही उपलब्ध थी लेकिन अब हिमाचल में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। इस सुविधा के लिए पहली बार ग्रीन कोरिडोर बनाया जायेगा। ग्रीन कोरिडोर में ही टांडा अस्पताल से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट तक अंग पहुंचाए जाएंगे। जैसे ही टांडा में अंग निकालने की प्रक्रिया पूरी होगी। टांडा से लेकर गगल तक ग्रीन कोरिडोर बनाकर तुरंत अंगों को गगल तक पहुंचाया जाएगा। गगल में विमान के माध्यम से अंगों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट और वहां से पीजीआइ अस्पताल पहुंचाया जाएगा। क्या है ग्रीन कॉरिडोर ग्रीन कॉरिडोर एक तरह का रूट होता है, जो किसी भी मेडिकल इमरजेंसी परिस्थिति के लिए बनाया जाता है। इसके माध्यम से किसी भी एम्बुलेंस या जरूरी चिकित्सा से जुड़े मेडिकल वाहन को स्पेशल रूट उपलब्ध करवाया जाता है। यदि किसी मरीज की स्थिति काफी गंभीर होती है तो उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के लिए इस ग्रीन कॉरिडोर को बनाया जाता है इसमें उनके लिए खास व्यवस्था की जाती है। ग्रीन कॉरिडोर में एक विशेष रूट तैयार किया जाता है और सड़क पर ट्रेफिक से अलग एम्बुलेंस के लिए एक रास्ता बना दिया जाता है। इससे एम्बुलेंस ट्रैफिक में बिना फंसे मरीज को अस्पताल तक पहुंचा जा सकता है। जब किसी ट्रांसप्लांट के लिए किसी बॉडी पार्ट को एक जगह से दूसरी जगह भेजना होता है तो उसके लिए ग्रीन कॉरिडोर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इससे सही वक्त पर मरीज का इलाज संभव हो पाता है। इस प्रक्रिया में शहर की पुलिस और अस्पताल मिलकर काम करते हैं और उसके बाद पुलिस कॉरिडोर बनाने का काम करती है। कई जगह तक एम्बुलेंस के लिए सड़क पर अलग लाइन भी होती है, जिसमें सिर्फ आपातकालीन गाड़ियां ही चलती है। इससे मरीज को सही समय पर मेडिकल हेल्प मिल जाती है। इस प्रकार काम करता है ग्रीन कॉरिडोर अस्पताल की ओर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाती है। इसमें या तो पुलिस किसी रोड़ का ट्रैफिक रोककर एम्बुलेंस को जगह देती है या फिर सड़क पर बैरिकेट्स के जरिए एक लेन सिर्फ एम्बुलेंस के लिए बुक कर देती है। ग्रीन कॉरिडोर कई तरह से काम करता है। इसके लिए कई जगह हाइटेक प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है और एम्बुलेंस इमरजेंसी की जानकारी पुलिस को पहले ही मिल जाती है और उसके आधार पर ही पुलिस एम्बुलेंस की व्यवस्था कर देती है।


















































