दाड़लाघाट। मनोज शर्मा बुधवार को राजकीय महाविद्यालय अर्की में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों की इस पुन्य तिथी पर उन्हे पुष्पांजलि दी गई तथा उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हे शत शत नमन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि अध्यक्ष अकिंता ठाकुर सचिव हर्षा शर्मा तथा कार्यकर्ता हर्ष, दिलीप, निकिता तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट स्थानीय युवाओं ने दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनसेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत वी स्पोर्ट फ़ॉर टुमारो निजी संस्था के नाम से एक एनजीओ का गठन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हेमराज ठाकुर (बिक्की) ने कहा कि वी सपोर्ट फॉर टुमारो निजी संस्था की इसलिए शुरुआत की गई है कि इस संस्था के माध्यम से बाल शिक्षा और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के अंतर्गत सामाजिक गतिविधियों में निस्वार्थ समाजिक सेवा देने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के माध्यम से मुख्यतः ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग व स्वास्थ्य तथा अन्य प्रकार के सामाजिक कार्यों में सुधार करने की हर संभव कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं उक्त बैठक में संस्था की कार्यकारणी का गठन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता जोगिंद्र राणा द्वारा की गई। इस मौक पर कार्यकारिणी के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, सचिव अक्षय ठाकुर, उपाध्यक्ष देवी लाल, मनोज ठाकुर, मनदीप ठाकुर, हितेश, सहसचिव सुनील वर्मा, प्रकाश ठाकुर, मनीष, मनोज ठाकुर सहित कई लाेगाें को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं, बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई व उनका सही से निर्वाहन करने की अपील की गई। बैठक में अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र के साथ-साथ सभी से आग्रह है कि इस संस्था में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार महेंद्र, विक्की ठाकुर, हितेश, अक्की, प्रकाश, मनोज, सोनू, मनीष चंदेल, मनोज, चमन, मनोज, देवेंद्र, प्रेम कुमार, तरुण, लग्नेश, गोपाल ठाकुर व अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राजकीय आईटीआई डाडासीबा में बुधवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष ठाकुर के आदेश अनुसार अंतरराष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. नवतेज सिंह द्वारा आईटीआई के विद्यार्थियों को मुख की बीमारियों और नियमित मुंख की सफाई के बारे में बताया गया। इसके उपरांत आईटीआई के विद्यार्थियों को फल बांटे गए तथा आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर डेंटल हाइजीनिस्ट राजदीप पठानिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेश कुमार उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया । जवाली राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ में आज एनएसएस स्वयंसेवियों द्बारा शहीदी दिवस पर सकूल के प्रधानाचार्य प्यार चंद की अधयक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को उन वीरों के प्रति जागरूक किया, जिन्होंने 23 मार्च,1931 को अपने देश के प्रति बलिदान दिया था। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सरदार भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव सिंह के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी। बच्चों ने इस अवसर पर नारा लेखन चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय पाठशाला नौशहरा में सामुदायिक लामबंदी व एसएमसी ट्रेनिंग एवम सामान्य जागरूकता शिविर का आयोजन एसएमसी प्रधान सुलक्षणा देवी की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में एसएमसी के सभी सदस्यों, छात्रों के अभिभावकों पंचायत सदस्यों व स्थानीय ग्रामीण सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर पाठशाला के मुख्य अध्यापक बलबीर सिंह ने आमंत्रित सभी सदस्यों का स्वागत किया व कार्यक्रम की रूपरेखा का विवरण दिया। कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया। प्रथम सत्र में सामुदायिक लामबंदी व एसएमसी ट्रेनिंग से जुड़े विषय लिए गए, जिसके अंतर्गत न्यू एडुकेशन पॉलिसी-2020 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई व एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों को स्कूल के प्रति उनके कर्तव्य पर चर्चा की गई, उसके उपरांत कोविड-19 के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रत्येक सदस्य के विचारों को सुना गया व जरूरी सुझावों को नोट किया गया है। पंचायत प्रधान अवतार राणा ने पाठशाला के सौंदर्यीकरण के लिए बच्चों के खेलने के लिए झूलों की व्यवस्था करने की घोषणा की। साथ ही सभी सदस्यों ने भी स्कूल द्वारा किए जा रहे हैं। विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा करने के साथ अपना सहयोग देने की बात भी कही।
रंजीत सिंह। कुनिहार भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ज़िला सोलन की विशेष बैठक कुनिहार में ज़िला अध्यक्ष बाबु राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बैठक के मुख्यातिथि पथ परिवहन सेवानिवृत कल्याण मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर थे, तो वहीं, राज्य पेंशनर्ज महा संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में ज़िला के विभिन स्थानों से आए हुए सैकडों सदस्यों ने भाग लिया। जिला संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि सहित अन्य पूर्व वरिष्ठ नेताओं को पटके पहनाकर सम्मानित किया, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्ज को भी स्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ने आए हुए सभी सदस्याें का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने संघ द्वारा पेंशनरों की प्रमुख मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा गत 7 जनवरी को हमीरपुर में हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के विभिन संघों की बनी संयुक्त समन्वय समिति के बारे में बताया। बैठक को विभिन वक्ताओं ने संबाेधित करते हुए सभी को एक मंच पर आने का आह्वान किया। मुख्यातिथी व विशेष अतिथि बृजलाल ठाकुर व गोपाल दास वर्मा ने भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ के द्वारा प्रदेश के अन्य समांतर संगठनों को एक मंच पर लाने के किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की पेंशनरों की प्रमुख मांगों को पूरा करवाने के लिए सयुक्त मंच का होना आवश्यक है। प्रस्ताव पारित कर सरकार के द्वारा पेंशनरों को नए वेतनमान जारी करने के लिए सरकार का धन्यवाद किया गया तथा सरकार से पिछले 10 वर्षों से पेंशनरों की चली आ रही प्रमुख मांगों को 65, 70 व 75 वर्ष पर मिलने वाली राशि को मुल पेंशन में दिए जाने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने, राज्य स्तर पर जेसीसी का गठन करने, पथ परिवहन के सेवा निवृत कर्मियो की मासिक पेंशन का स्थाई समाधान करने व उनके देय भत्ताें का भुगतान किए जाने की मांग की गई। सरकार से वेतनमान के बकाया राशि की किस्तें जारी करने की भी मांग की गई। बैठक में पथ परिवहन सेवानिवृत कर्मचारियों व अन्य बोर्ड के कर्मचारियों को नए वेतन मान शीघ्र जारी करने की मांग की गईं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने, अनुबंध व आउटसोर्स नीति को बंद करके उन्हें स्थायी रूप से नियमित किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शंकर लाल, हेत राम ठाकुर, मोहन लाल भारद्वाज, दीप राम, धनीराम, चेत राम तंवर, लोकराम भारद्वाज, ईस्वर दास वर्मा, मेहर दीन, श्याम लाल, एनडी शर्मा, जगदीश चंदेल, श्यामा नंद शांडिल, मनी राम, कंचन माला, विद्या देवी, निर्मला देवी, तारा चौधरी, कमलेश तंवर, राम स्वरुप तंवर, आरपी, जोशी, जसवंत सिंह व रघुवीर कंवर सहित विभिन विभागों व बोर्ड, निगमों के सेवानिवृत कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में कार्यरत शारीरिक शिक्षक अध्यापिका कृष्णा शर्मा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बेसहारा जंगली पशुओं की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए "मनस्वी" के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार शिमला के गेयटी थिएटर में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जैसी बेटियां प्रदेश में सभी के लिए मिसाल है और हम सभी को आप पर गर्व है। बता दें कि कृष्णा शर्मा, सीआर शर्मा की पुत्री है, वह मूलतः अर्की तहसील के साथ सटे गांव गाहर की रहने वाली है और डीएवी अंबुजा दाड़लाघाट में पिछले 15 वर्षों से शारीरिक शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। कृष्णा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता से प्राप्त संस्कारों परिवार के सदस्य तथा प्राप्त शिक्षा को दिया है।
अनूप पाेवॉरी। सुजानपुर पौष्टिक आहार स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। अतः यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों के सम्मिश्रण का हमें पूर्व ज्ञान हो और हम अपने परिवेश से अपने समृद्ध परंपरागत ज्ञान के माध्यम से उनकी आपूर्ति विना ज्यादा खर्च के संभव कर सकें। उक्त बात बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने पोषण पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल लंबरी के जोल लंबरी तथा ग्राम पंचायत दाडला के अंतर्गत मिहाडपुर में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री के उपयोग से तैयार पौष्टिक आहारों की प्रदर्शनी में प्रतिभागियों और जनसाधारण को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की पोषक तत्वों के असंतुलन से होने वाले दुष्प्रभाव को प्रभावी ढंग से संबोधित कर समुदाय को अच्छे स्वास्थ्य और इष्टतम पोषण के दूरगामी लाभों के बारे में जागरूक करना स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण हेतु अति आवश्यक कदम है। पोषण असंतुलन के परिणामस्वरूप शारीरिक और संज्ञात्मक विकास अवरुद्ध हो जाता है और और रुग्णता व मृत्यु दर में वृद्धि के साथ-साथ मानव क्षमता का बहुपक्षीय नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। मानव जीवनशैली में आए बदलाव ने गैर संचारी रोगों के पैटर्न को और भी जटिल बना दिया है। अतः यह आवश्यक हो जाता है कि पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से संतुलित आहार, उचित स्वास्थ्य, स्वच्छता, आहार विविधता, सूक्ष्म तत्व पूरकता, बायोफोर्टिफिकेशन इत्यादि पोषण संवर्धन हस्तक्षेपों के द्वारा सामुदायिक स्तर पर रोग निवारक दृष्टिकोण को उपचारात्मक दृष्टिकोण में बदलने का ईमानदार प्रयत्न किया जाए। नियमित शारीरिक गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य संसाधनों के इष्टतम प्रयोग, स्वास्थ्य उन्मुखी भोजन, पर्याप्त नींद तथा समुचित स्वास्थ्य संवर्धन दृष्टिकोण की वकालत कर तथा लोक व्यवहार की दिशा इस ओर मोड़कर स्वस्थ राष्ट्र की लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जोल लंबरी के उप प्रधान संजीव कुमार, वार्ड सदस्य सुरजीत सिंह, ग्राम पंचायत दाडला के उप प्रधान जगन कटोच, पंचायत सदस्य सुदर्शना एवं पंचायत सदस्य सरिता रूप से उपस्थित रहीं।
उद्यांश सूद। लडभड़ोल राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में आज शहीदी दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु सहित सभी क्रांतिकारी शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को समर्पित द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि हमें शहीदों के त्याग, बलिदान और कुर्बानियों को सदैव याद रखना चाहिए तथा उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे जीवन से ज्यादा सार्थक जीवन अधिक महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजीव कुमार ने युवाओं से शहीदों के बारे में जानने उनसे प्रेरणा लेने तथा समाज व देश के लिए उपयोगी जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में यह असाधारण बलिदान पूरे भारत व विश्व के युवाओं को वर्तमान व भविष्य में प्रेरित करता रहेगा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने द्वारा शहीदों को याद करते हुए अपनी प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय में शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कार्यक्रम के आयोजकों सहित उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
युवाओं ने पुष्प अर्पित कर व खेल मुकाबले में भाग लेकर किया अमर शहीदों को नमन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से हमीरपुर शहीद टिहरा मे पुष्पांजलि कार्यक्रम व खेल मुकाबला आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर भारत मां के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युवाओं के लिए क्रिकेट खेल मुकाबले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री विशेष तौर पर मौजूद रहे। नरेंद्र अत्री ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा इन अमर सपूतों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने युवा अवस्था में राष्ट्र की आजादी के लिए देश को जागरूक करने के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। अत्री ने कहा आज युवाओं को आवश्यकता है शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु सहित तमाम उन अमर शहीदों की भावनाओं को महसूस करने की जिन अमर शहीदों ने देश की आजादी के लिए, देश की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्याेछावर किया है। जब हम इन अमर शहीदों के जज्बे को, भावनाओं को महसूस करेंगे, तो निश्चित तौर पर हम राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए "भारत प्रथम" की भावना को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आज युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। नरेंद्र अत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें यही शहीदों को सच्ची श्रदांजलि है। इस मौके पर नरेश राणा, सुरेंद्र पठानिया, साहिल कुमार, हेमराज ठाकुर, कमलेश वर्मा, सेवानिवृत्त श्रेष्ठ कर्मचारी अवॉर्डी राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, पृथी चंद, मेहर सिंह, पूर्व सैनिक लेखराज, संजय, भाग सिंह पठानिया, रितिक पठानिया सहित अन्य गणमान्य ने भी अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रंजीत सिंह । कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनलोग कलां में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय में इस वर्ष के थीम "भूमिगत जल अदृश्य से दृश्य बनाना" जल संरक्षण के ऊपर विद्यार्थियों ने चित्रकला, नारा लेखन व रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यालय के नजदीक एक पुरानी बावड़ी को विद्यार्थियों व अध्यापकों ने साफ कर जल स्त्रोत को संरक्षित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मनोज आठवीं कक्षा व नारा लेखन में प्रियंका सातवी कक्षा ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल रानी, अध्यापक वर्ग में सुनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहनलाल, मुकेश, गुरदास, नर्वदा शर्मा, मंजीत कौर, उमा देवी व अनुपमा आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पर्यटन और हिमाचल एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन के लिए एक खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। हम सभी जानते हैं कि कोविड -19 ने कई उद्योगों, व्यापार और मानव जीवन को विकृत कर दिया है। विकास धीमान ने प्रेस को बताया कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र के महत्व को जानती है और पार्टी ने हिमाचल में पर्यटन के लिए एक विशेष विंग बनाया है। हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि इस विंग को सिर्फ हमारी पार्टी ने बनाया है। आज 23 मार्च के इस सम्मानित दिन पर हमारी पार्टी 12 जिलों के 12 जिला अधिकारियों को ज्ञापन दे रही है। इस दिन हमारी पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। पर्यटन और परिवहन क्षेत्र के लिए मदद मांगने को ज्ञापन दिया गया है। हमारे लोग जो पर्यटन गतिविधियों में लगे हुए हैं, उन्हें कोविड-19 के दौरान और कोविड-19 के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। हमारे कई होटल व्यवसायी अब एनपीए हैं, यह 2 वर्ष के लॉकडाउन और भय की स्थिति के कारण है। हिमाचल प्रदेश में कई होटलों में बैंकों ने ताला लगा दिया है। इससे और अधिक बेरोज़गारी हुई है। एक एकल होटल कम से कम 20 परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार और कई लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है। कई ऐसे लोग हैं, जो टैक्सियों से आजीविका कमा रहे हैं, लेकिन ईएमआई का भुगतान न करने के कारण उन्हें अपनी टैक्सियां बेचनी पड़ती हैं। कई टैक्सी ऑपरेटरों को कर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और कोई राहत नहीं है। विकास धीमान ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में आपदा की स्थिति में राहत प्रदान करने का प्रावधान है और अधिनियम में धारा 12 के तहत प्रावधान हैं, लेकिन यह सरकार पर्यटन गतिविधियों में लगे लोगों को कोई राहत देने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। विकास धीमान ने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान लगभग 10 प्रतिशत है, जबकि राज्य के रोजगार में 15 प्रतिशत से अधिक योगदान, इन सुविधाओं के बावजूद सरकार इस क्षेत्र की अनदेखी कर रही है, जो कि बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। आम आदमी पार्टी के हमारे स्वयंसेवक 12 जिलों के 12 जिला अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं, ताकि पर्यटन से जुड़े लोगों को थोड़ी छूट मिल सके। हमें उम्मीद है कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगी और पर्यटन क्षेत्र को राहत देगी। दिशांत कपिल समन्वयक राज्य पर्यटन विंग, अनूप पटियाल प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, आरएस वर्मा सचिव पर्यटन विंग, मुनीश शर्मा अध्यक्ष कांगड़ा जिला पर्यटन विंग, राजीव अंबिया अध्यक्ष सदस्यता अभियान, वरियम जामवाल सचिव जिला कांगड़ा पर्यटन विंग और विशाल सिंह सोशल मीडिया उपाध्यक्ष राज्य, चेतन चंबियाल और राकेश चौधरी मौजूद थे।
शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में शहीदी दिवस के अवसर पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी द्वारा जनसहयोग से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया। नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित इस हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर नालागढ़ उपमंडल के 08 शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश उन वीर सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत ने जन-जन के मन में क्रान्ति और साहस की ऐसी अलख जगाई कि आज देश की स्वतंत्रता के उपरांत भी यह विभूतियां युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इन तीन क्रान्तिकारियों की स्मृति में हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने जन-जन का आह्वान किया कि इन महान क्रान्तिकारियों के आदर्शों को जीवन में उतारें। यही सभी क्रान्तिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल के वीरों का भी अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग का सदैव अनुसरण करें। मुख्यमंत्री ने तदोपरांत हेरिटेज पार्क का निरीक्षण किया और इसके रखरखाव के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने अवसर पर वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रामसरण के, वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद प्रदीप सिंह के, वर्ष 2002 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जसविंद्र सिंह के वर्ष 2003 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सुरेंद्र सिंह तथा शहीद रामरत्न के वर्ष 2019 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद शिव सिंह तथा शहीद गुरमेल सिंह एवं वर्ष 1976 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रघुबीर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने हेरिटेज पार्क के निर्माण में योगदान के लिए एलीन एप्लाइन्सिस के संयंत्र प्रमुख जेएस कांग तथा टोरेंट फार्मा बद्दी के संयंत्र प्रमुख सोमेन मेहती को भी सम्मानित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जोगिद्र केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल नालागढ़ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं शहीदों के परिजन इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा जिला कांगड़ा के विकास खंड इंदौरा के घंडरां में चल रहे क्रेट वाल निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे पत्थर की सप्लाई ग्राम पंचायत घंडरा के वैंडर द्वारा की जा रही है, जब इस बारे में ग्राम पंचायत घंटा के प्रधान जुगल किशोर से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि हमें यह बॉल्डर हमारे वैंडर द्वारा प्रदान किया जा रहा है और वह वाल्डर काजीएसटी बिल भी दे रहा है। हमें यह नहीं पता कि वह कहां से या पत्थर ला रहा है, वह इसके रॉयल्टी का भुगतान कर रहा है या नहीं कर रहा है। जब इस बारे में जिला अधिकारी से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि पंचायतों में ऐसी कोई भी विशेष छूट नहीं है कि कोई भी मैटेरियल सप्लाई कर सके अनिवार्य है। आपके माध्यम से आया है और इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़े हालात के कारण क्रूड आयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बढ़ोतरी के कारण देशभर में भी पेट्राेल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी यह बढ़ोतरी हुई है। देश में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को भी पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। धर्मशाला की बात करें तो आज से पेट्रोल का भाव 96.45 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा स्पीड पेट्रोल 98.99 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। धर्मशाला के इंडेन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 79 पैसे व डीजल के दाम 72 पैसे बढ़ गए हैं, जबकि पिछले कल ही 80 और 70 पैसे पेट्रोल व डीजल का भाव बढ़ा था। ऐसे में आज अब पेट्रोल सामान्य 96.45 रुपए व स्पीड पेट्रोल 98.99 रुपए तथा डीजल 81.10 रुपए मिल रहा है।, जबकि पिछले कल पेट्रोल 70 व डीजल में 78 पैसे बढ़े थे और पिछले कल पेट्रोल सामान्य 95.66 रुपये व स्पीड पेट्रोल 98.20 रुपए तथा डीजल 80.38 रुपए मिल रहा था। अब 79 पैसे प्रति लीटर दाम और बढ़ गए हैं। मंगलवार को देश में 137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। हिमाचल प्रदेश में 79 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के रेट की बात करें तो इसमें भी 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में 24 घंटे बाद इस तरह बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि सबको यही लगे कि पेट्रोल व डीजल पैसों में बढ़ा है, जबकि पैसों में नहीं दो बार बढ़ने से पेट्रोल 1.57 रुपए और डीजल 1.42 रुपए महंगा हो गया। ऐसे में यह वृद्धि सिर्फ और सिर्फ 24 घंटे के दौरान ही हुई है। अभी भी आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अभी और उछाल आएगा, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बन गई है। महंगाई की मार पहले से ही लोग झेल रहे हैं। ऐसे में अब खाद्य पदार्थ व दालों व अन्य सामान की कीमतों में भी उछाल आना स्वाभाविक है। जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हालांकि यह कीमतें दीपावली के बाद पहली बार बढ़ी हैं।
तो भाई को हटाकर भाई चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। सोलन निर्वाचन क्षेत्र की सियासत का ताजा हाल ये ही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहाँ ससुर दामाद आमने -सामने थे। वहीं 2022 में भाजपा टिकट के लिए दो भाइयों में मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछला चुनाव लड़ चुके डॉ राजेश कश्यप जहां चुनाव के लिए तैयार दिख रहे है, वहीं उनके बड़े भाई और दो बार सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप भी चुनाव लड़ने से इंकार नहीं कर रहे। फर्स्ट वर्डिक्ट के साथ विशेष बातचीत में वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि उनकी निजी इच्छा नहीं है किन्तु यदि पार्टी कहती है तो वे तैयार है। विदित रहे कि वीरेंद्र कश्यप के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर काफी वक्त से कयास लग रहे है। दरअसल भाजपा का ही एक गुट डॉ राजेश कश्यप को पसंद नहीं करता। ऐसे में माहिर मानते है कि विरोधी वीरेंद्र कश्यप की एंट्री की बिसात पर डॉ राजेश कश्यप का पत्ता काटने से गुरेज नहीं करेंगे। हालांकि इसमें कोई संशय नहीं है कि फिलहाल तो भाजपा में डॉ राजेश कश्यप का ही सिक्का चल रहा है। पर पल -पल बदलती राजनीति में कुछ भी मुमकिन है। वहीं हाल फिलहाल ही वीरेंदर कश्यप को भाजपा ने एक झटका भी दिया है। दरससल राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने डॉ सिकंदर कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया है और इस घोषणा ने कई नेताओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है। इनमे से एक नाम है प्रो वीरेंद्र कश्यप का भी है । प्रो वीरेंद्र कश्यप ने भी टिकट माँगा था लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वीरेंद्र कश्यप वर्ष 2009 और 2014 में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है लेकिन पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद कयास लग रहे थे कि वीरेंद्र कश्यप को प्रदेश की सियासत में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2019 में प्रदेश अध्यक्ष के पड़ के लिए भी उनका नाम चर्चा में रहा लेकिन तब कश्यप रेस में डॉ राजीव बिंदल से पिछड़ गए। इसके बाद वर्ष 2020 में जब स्वास्थय घोटाले के बाद डॉ राजीव बिंदल ने इस्तीफा दिया तब फिर प्रो वीरेंद्र कश्यप क नाम अध्यक्ष पड़ के लिए उछला लेकिन ताजपोशी हुई सुरेश कश्यप की। अब राज्यसभा के लिए भी पार्टी ने वीरेंद्र कश्यप को तवज्जो नहीं दी है। अब पार्टी विधानसभा में किस भाई को चुनती है और किसे नहीं ये देखना दिलचस्ब होगा।
किन्नौर।फर्स्ट वर्डिक्ट किला निर्माण एवं किन्नौर के विकासात्मक कार्यो से सम्बंधित चर्चा के लिए पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, किन्नौर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रह्लाद सिंह, सुनील, सापनी गांव के उप प्रधान प्यार चंद और सापनी ऐतिहासिक किला निर्माण कमेटी के सदस्यों ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। अनुराग ठाकुर ने किला निर्माण कमेटी से वृस्तृत चर्चा की व किला निर्माण हेतु पूर्तत: सहयोग के लिए हामी भी भरी। साथ ही पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने किन्नौर के विकासात्मक कार्यों पर सार्थक चर्चा भी की।
- कौन - कौन आप में आएगा, 6 तारीख को पता चल जायेगा ! - आप में कई बड़े नेताओं के आने के कयास आप की एंट्री ने हिमाचल की ठंडी लग रही सियासत को ताप दे दिया है। पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद अमूमन रोजाना हिमाचल से कई नेताओं के आप में जाने की खबरें आ रही है, विशेषकर कांग्रेस से। हालांकि इनमें पहली पंक्ति के नेता नहीं है, लेकिन दूसरी व तीसरी पंक्ति के कई नेता आप में शामिल हो चुके है। इस बीच 6 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय आयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी में रोड शो करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरान खाली पड़ी पहली पंक्ति भी कुछ हद तक भर दी जाएगी। कई नेताओं के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के कयास लग रहे है जिनमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेता शामिल है। कई विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भी आप के कांटेक्ट में बताये जा रहे है। यदि ऐसा होता है तो संभवतः 1998 के बाद पहली बार हिमाचल में कोई तीसरी पार्टी दमदार उपस्तिथि दर्ज करवाती दिख सकती है। अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो के लिए आप ने मंडी को चुना है। वहीं मंडी जो खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गढ़ है। यहाँ जयराम ठाकुर के प्रभाव को इसी आंकड़े से समझा जा सकता है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा ने जिला के नौ संसदीय क्षेत्रों में से आठ में बढ़त बनाई थी। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सहानुभूति लहर भी यहाँ भाजपा को बढ़त लेने से नहीं रोक पाई। अब इसी मंडी में आप के रोड शो के कई मायने है। बड़ा सवाल ये है कि क्या आप मुख्यमंत्री के घर में ही भाजपा को कोई झटका देने वाली है। ऐसा इसलिए भी है क्यों कि 6 अप्रैल को भाजपा के कई नेताओं के आप में शामिल होने के कयास लग रहे है। बहरहाल इसमें कितनी हकीकत है ये तो 6 तारीख को ही पता चलेगा। पंडितजी के परिवार पर निगाहें : मंडी की सियासत का जिक्र पंडित सुखराम एंड फॅमिली के बगैर अधूरा है। पंडित जी और पोते आश्रय शर्मा फिलहाल कांग्रेस में है और उनके बेटे और मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा भाजपा में। पर दोनों ही तरफ इस परिवार को तवज्जो मिलती नहीं दिख रही। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आम आदमी पार्टी पंडित जी के परिवार का अगला ठिकाना हो सकता है ? हालांकि खुद अनिल शर्मा इससे इंकार कर रहे है, पर सियात में इंकार कब इकरार में बदला जाए पता नहीं चलता।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा बाजार मे लोगो की सुबिधा हेतू कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक व एसबीआई का एटीएम बिगत कई दिनो से लगातार कैशलैस चला हुआ है। लिहाज़ा क्षेत्र भर के लोगों को यहां आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, इस गंभीर समस्या की पोल मंगलवार 22 मार्च को उस बक्त खुलकर सामने आई, जब क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने बताया मे बीमार हूं और दवाई लेने हेतु यहां एटीएम से पैसे लेनेे आया था, लेकिन एटीएम कैशलेस होने के कारण के काफी परेशान होना पड़ा मसलन उक्त बजुर्ग ने विभाग की इस नाकामी के कारण बिना पैसो से बिना दवाई लिए खाली हाथ घर जाना पड़ा। उधर, एसबीआई का एटीएम भी पिछले कुछ दिनों से कैशलेस चला हुआ है और पीएनबी के एटीएम भी डाडासीबा में है, परंतु वहां भी एटीएम में कुछ खराबी चली हुई है। जिस कारण आज मंगलवार को पीएनबी का एटीएम भी बंद रहा और वहां पर भी लोगों को कैश की सुविधा नहीं मिल पाई, परंतु कांगड़ा सेंट्रल कोपरेटिव बैंक का एटीएम ज्यादातर कैशलेस रहता है। इस कारण लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी जरूरी चीजों की खरीद-फरोख्त में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस प्रकार की दिक्कत पिछले काफी दिनों से है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि एटीएम सेवा के संचालन को सुचारु करें, जिससे उन्हें आवश्यक चीजों की खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उधर, इस संबंध में ब्रांच मैनेजर रविंद्र कुमार डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया शीघ्र ही एटीएम में पैसे डाल दिए जाएंगे, ताकि एटीएम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई द्वारा कुछ प्रमुख मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके अंदर पिछले कई वर्षों से एसएफआई मांग कर रही थी कि समरहिल चौक पर जो एमसी शिमला द्वारा भगत सिंह की मूर्ति लगाने का प्रपोजल पास हुआ था, वह अभी तक नहीं लगाई गई है। इसके साथ-साथ समरहिल चौक का नाम बदलकर भगत सिंह चौक रखा जाना था। अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। इस पर बात रखते हुए हरीश ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो हमारी सरकारें भगत सिंह के नाम पर राजनीति करते हुए डोंग करती है, परंतु अभी तक भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे तमाम शहीद हुए साथियों को शहीदों का दर्जा नहीं दे पाई है और दूसरी तरफ सावरकर जैसे लोगों को वीर सावरकर कहते हुए उन्हें अपना आदर्श मानती है और नाथूराम जैसे आतंकवादियों की मूर्ति बनाते हुए उसकी पूजा करती है। इस विश्वविद्यालय का ठेकाकरण किया गया और ईआरपी सिस्टम को यहां पर लाकर हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला गया है, उसका जिम्मेदार कौन है। इस पर आगे बात रखते हुए उन्होंने कहा कि पिछले शनिवार को कुलपति सिकंदर कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद भी वह कुलपति कार्यालय आते हैं और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं और विश्वविद्यालय के अंदर कुछ लोगों की प्रमोशन करने में लगे हुए हैं, जो कि यह दर्शाता है कि किस तरह भाजपा सरकार द्वारा उन्हें इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाता है, ताकि उनके विचार से संबंध रखने वाले लोगों को इस विश्वविद्यालय के अंदर लाया जाए। जिसके अंदर हम देखते हैं कि पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय का किस तरह कुलपति सिकंदर द्वारा भगवाकरण किया गया। इन सभी मुद्दों पर एसएसआई विश्वविद्यालय इकाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय के अंदर छात्रों को लामबंद करते हुए इस विश्वविद्यालय को बचाने और शिक्षा को बचाने की लड़ाई को लड़ते हुए एसएसआई आंदोलन करेगी, ताकि इस विश्वविद्यालयों का निजीकरण होने से रोका जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार प्रदेश में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सचेत हैं, जिसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबद्ध विभागों में समन्वय सुनिश्चित कर सभी विकासात्मक परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी परियोजनाओं की भी योजना बनाई जानी चाहिए, जिन्हें पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मेगा वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्टस तैयार करने का भी प्रयास किया जाना चाहिए, जिन्हें केंद्रीय वित्त पोषण के लिए भेजा किया जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण महत्त्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वन्यप्राणी क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मामलों के विकास कार्य बाधित न हो। उन्होंने अधिकारियों को थुनाग-पजूत-लंबासफर-चिलमगढ़-शिकारीदेवी से प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाए जाने पर भी बल दिया।बैठक में मैसर्स प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कांगड़ा जिला के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में ग्रेन बेसड डिस्टिलरी और सह-उत्पादन बिजली संयंत्र के विस्तार के मामले को राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित संस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड ने रकछम-छितकुल वन्यप्राणी अभयारण्य के भीतर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नगासति में हेलीपैड के निर्माण के लिए 0.0375 हेक्टेयर वन भूमि के डाइवर्जन को स्वीकृति प्रदान की तथा इसे राष्ट्रीय वन्यप्राणी बोर्ड को अनुशंसित करने को स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर बोर्ड के गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने बैठक का संचालन करते हुए पूर्व बैठक की कार्य सूची पर कार्यवाही की रिपोर्ट तथा वन्यप्राणी खंड की विभिन्न गतिविधियों पर प्रस्तुति भी दी। बंजार के विधायक तथा राज्य वन्यप्राणी बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य आरण्यपाल (वन बल प्रमुख) अजय श्रीवास्तव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन में विप्रो अर्थियन सतत जीवन प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन विप्रो फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस वर्ष विप्रो अर्थियन प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्कूलों ने अपनी परियोजना रिपोर्ट अर्थ जस्ट को प्रस्तुत की थी। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय अपशिष्ट, जल और जैव विविधता की स्थिरता था। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 1342 आवदेन प्रस्तुत किए गए, जबकि पाइनग्रोव स्कूल शीर्ष 40 प्रतिभागियों में चुना गया है। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल ने मुख्याथिति के रूप में शिरकत की। उप जिला शिक्षा अधिकारी संजीव ठाकुर, सोलन जिला विज्ञान अधीक्षक, अमरीश शर्मा और आशीष कुमार के साथ अर्थजस्ट इकोसिस्टम के सदस्य अभिषेक तनेजा सहित कार्यक्रम के अतिथि इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्याथिति नें छात्रों को उनके अथक प्रयासों के लिए मंच पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। दीवान चंदेल ने छात्रों को शिक्षा का महत्व और उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने लक्ष्य निर्धारित करें तथा कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य प्राप्ति होगी। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के हेड टीचर ने उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सोलन उप जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान अधीक्षक तथा विप्रो अर्थियन के सदस्यों को अपना कीमती समय निकालकर छात्रों का प्रोत्साहन करने के लिए तहदिल से धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, पंकज शर्मा, दिगंबर भट्ट, विरेंदर चौहान, गौरव, अनीता शर्मा, वर्षा लिहान्तु, त्रिदिब, उदय कटोच, तरविंदर कौर, जतिंदर कुमार, सोनिया कपूर तथा अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।
विनायक ठाकुर। देहरा हरिपुर व्यपार मंडल ने पुनः अपना अध्यक्ष चुन लिया। दरसल व्यपार मंडल हरिपुर के चुनाव पिछले कुच्छ दिनों से अपेक्षित थे। व्यपार मंडल की बैठक के बाद 22 मार्च नामांकन की आखरी तिथि रखी हुई थी, लेकिन किसी का भी नामांकन पत्र दाखिल न करने की वजह से अतुल महाजन स्वतः पुनः व्यपार मंडल के अध्यक्ष बन गए। गौरतलब है कि अतुल महाजन पिछले तीन वर्षाें से हरिपुर व्यपार मंडल के अध्यक्ष है, उनकी कार्यप्रणाली से हरिपुर के व्यपारी काफी खुश है तथा हमेशा उनके प्रयासों की सराहना करते हैं। अतुल महाजन के पुनः व्यपार मंडल का अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. सुकृत सागर ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. सुकृत ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है अतुल महाजन के नेतृव में हरिपुर व्यपार मंडल सारी समस्याओं का समाधान करते हुए व्यपार की दृष्टि से क्षेत्र को नए मुकाम पर ले जाएगा। मैं उन्हें अपनी और से भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा के मंडल सचिव प्रवीण कुमार पिन्का, ग्राम केंद्र प्रमुख व पूर्व उप प्रधान संदीप शर्मा, सोशल मीडिया के जिला हमीरपुर के प्रभारी अंकुश वशिष्ठ, पूर्व व्यपार मंडल प्रधान देसराज चनोरिया, योगेश रैना, गिरिधर वशिष्ठ, विजेंदर गुलेरिया, नरेंद्र रैना, कमल महाजन, विजय कुमार प्रिन्स भाटिया, राकेश कुमार, मनीष कुमार, डॉ अरविंद, सुरेश धीमान अशोक कुमार, अरुण कुमार व मातेश्वर शर्मा आदि ने अतुल महाजन को बधाई दी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ग्राम पंचायत छन्नी में व्यक्ति से 4.08 ग्राम चिट्ठा व 4900 रुपए नकदी के साथ एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स टीम द्वारा गश्त के दौरान ग्राम पंचायत छन्नी में व्यक्ति से 4.08 ग्राम चिट्ठा व 4900 रुपए की नकदी बरामद की है। व्यक्ति की पहचान अजय कुमार पुत्र राजेंद्र पाल ग्राम डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते असिटेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के दफ्तर का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। आपको बता दें देहरा स्थित इस दफ्तर में मुलाजिम के कमरों में अभी सन 2015 ही चल रहा है। आप जान के चोक जाएंगे। उक्त सरकारी दफ्तर में आज भी 2015 की प्रदेश सरकार वाला कलेंडर मौजूद है, जिसका एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि असिटेंट रजिस्ट्रार कोपरेटिव सोसायटी देहरा के इस दफ्तर में कर्मचारियों को अभी तक नई प्रदेश सरकार के बारे में पता नहीं चला। उक्त दफ्तर में लगे कैलेंडर से प्रतीत हो रहा है कि 2015 के बाद नई सरकार बनने के उपरांत भी 2022 सन में 2015 ही चल रहा है। लोगों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति भी जताई है। जब इस संदर्भ में एआरओ देहरा आरएस बेदी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी एक माह पहले ही जॉइन किया है और आपके माध्यम से इस बारे में सूचना मिली है, अगर ऐसा पाया जाता है, तो उक्त कलेंडर को निकाल कर नया स्थापित किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाजपा सोलन मंडल के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरीष्ठ नेता स्व. नरदेव बड़ोला के देहांत के बाद आज भाजपा सोलन मंडल ने एक शोक सभा रेस्ट हाउस सोलन में रखी गई, जिसमें सोलन मंडल, जिला, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति के सदस्य , मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व संयोजक के साथ स्व. नरदेव बडोला के परिवार से पुत्र गौरव बडोला व पुत्रवधु कविता बडोला शामिल हुए सभी ने स्व. बडोला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक सभा मे अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन मदन ठाकुर, पूर्व सांसद व अध्यक्ष हि. प्र. अनुसूचित जाती आयोग वीरेंद्र कश्यप, भाजपा हिमाचल उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के उपाध्यक्ष व भाजपा मंडल सोलन के महामंत्री सजीव कुमार ने स्व. बडोला को श्रद्धा सुमन अर्पित करके भगवान से उनकी आत्मा की शांति व संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से कामना की अपने अपने वक्तव्यों में स्व. नरदेव बडोला के बीजेपी लिए योगदान का व्याख्यान करते हुए कहा की बडोला का स्वर्गवास होना पार्टी व उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसे पुरा नहीं किया जा सकता। इस दुख की घड़ी मे समस्त बीजेपी परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
ज्वालामुखी। फर्स्ट वर्डिक्ट मंगलवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस जिला समन्वयक नितिन अंगारिया ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए और अरविन्द केजरीवाल की अच्छी सोच को देखते हुए उन्होंने आज ये फैसला लिया है। ओबीसी विंग के राज्य अध्यक्ष शेंकी ठुकराल और किसना मोर्चा के उपाध्यक मुल्ख राज चौधरी द्वारा उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान शारड़ा के निकट हीरानगर में ओम एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित संस्थान के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए योग्यता 10+2 में सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 50 प्रतिशत रहेगी। वहीं, प्रवेश शुल्क में जनजातीय क्षेत्र के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के अंतर्गत आईआरडीपी व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 5 प्रतिशत की छूट समाहित रहेगी। संस्थान की अध्यक्ष ने बताया कि शेष सत्र 2022-2024 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है व सत्र 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए दूरभाष नंबर 9418017024 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूजा कलामंच बाड़ीधार, सरयांज के कलाकारों ने बीएड काॅलेज चंडी तथा आईटीआई पट्टा में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेन्द्र चैहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चैहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईंधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। इस अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ विधा के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगांे को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने समूह गान ‘बन्दे तू मान जा जीवन है अनमोल यातायात नियम अपनाना है, सबका जीवन बचाना है’ के माध्यम जहां लोगों को मनोरंजन किया। वहीं, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया गया कि वाहन चलाते तथा समय सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर ही चलाएं। वाहन चलाते समय फोन पर पर बात न करें इससे ध्यान हटने के कारण दुर्घटना हो सकती है। लोगों को जानकारी दी गई कि सदैव यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन की गति पर नियंत्रण रखें। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य प्रेम चंद, वार्ड सदस्य दीप लाल आईटीआई पट्टा के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार, बीएड काॅलेज चंडी के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत गांव बतवाड़ में बाइक सवार द्वारा महिला को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बाइक सवार नंगल चौक से डाडासीबा की ओर आ रहा था और उसने एक 42 वर्षीय महिला मधुवाला पत्नी राजकुमार सरड़ डोगरी को टक्कर मार दी। उक्त महिला बतवाड़ में रहती है जो डाडासीबा से पैदल अपने घर आ रही थी, रास्ते में एक तेज तरार बाइक एचपी 36 ऐ 4804 ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों ने आपातकालीन सेवा के लिए फोन किया और तुरंत उसे डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में महिला को फर्स्ट ऐड दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला को काफी चोटें आई हैं और एक टांग भी टूट गई है। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है । उधर, इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी डाडासीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने आज सोलन विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठों के कोटी खांदड में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविर की अध्यक्षता की। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि सही पोषण सुदृढ़ भविष्य की नींव है तथा इसके माध्यम से ही समाज आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को सही पोषण प्रदान करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस तरह के जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों में भी पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कहा कि समाज अग्रणी बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज को बदलने में पूरा योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाआंे ने कोविड काल में बेहतरीन कार्य किया है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र डमरोग को भूमि दान करने के लिए राम रतन एवं बग्डोल के बालादत्त को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पोषण पखवाड़े के अंतर्गत शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जाने वाले गतिविधियों एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष नंदराम कश्यप एवं चन्द्र कांत शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा नेता तरसेम भारती, रविंद्र परिहार, ग्राम पंचायत कोठों की प्रधान जयंती ठाकुर, उप प्रधान सुनील ठाकुर, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शामती के पूर्व प्रधान संजीव सूद सहित भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी की की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 53 लाख मास्क तैयार कर निःशुल्क लोगों को वितरित किए गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा मंे अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित सभी योजनाओं का विवरण प्रदान करती हुई एक अलग जेंडर बजट स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में यह मील पत्थर साबित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 3.25 लाख से अधिक निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं और हिमाचल देश का चूल्हा धंुआ मुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को उनके सपने साकार करने में सहायता मिल रही है। योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को अब 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में काफी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपए, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7850 रुपए, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को 3400 रुपए शिक्षा विभाग में कार्यरत जल वाहकों को 3800 रुपए प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से महिलाओं को राहत प्रदान हुई है। मुख्यमंत्री ने आईटी प्रमुख वर्षा ठाकुर द्वारा प्रकाशित पत्रिका तेजस्वनी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक प्रथा को समाप्त किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने महिला अभ्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में सावित्री देवी फुले परीक्षा केंद्र शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अगले वित्त वर्ष के बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में आशातीत वृद्धि की है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सही परिप्रेक्ष्य में प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करें। महिला मोर्चा को महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नवोन्मेषी गतिविधियां भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकार योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए सभी को निःशुल्क फेस मास्क प्रदान करना सुनिश्चित किया। भाजपा महिला मोर्चा की शिमला जिला की अध्यक्ष अनिला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, प्रदेश बाल कल्याण परिषद की सचिव पायल वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इक़बाल ने आज यहां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 729, सिक्ख समुदाय के 213 तथा इसाई समुदाय के 12 बच्चों व महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पूर्वशाला शिक्षा के तहत मुस्लिम समुदाय के 83, सिक्ख समुदाय के 04 तथा इसाई समुदाय के 08 लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की गई। टीकाकरण योजना के अंतर्गत मुस्लिम समुदाय के 163, सिक्ख समुदाय के 20 तथा इसाई समुदाय के 09 महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य जांच के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 216, सिक्ख समुदाय के 65 तथा इसाई समुदाय के 13 महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि विद्यालय शिक्षा की उपलब्धता के सुधार के तहत मुस्लिम समुदाय के 1756, सिक्ख समुदाय के 251 तथा ईसाई समदुाय के 06 विद्यार्थियों को मिड-डे-मील दिया गया एवं पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने अवगत करवाया कि जिला में उर्दू भाषा के 14 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि नालागढ़ में एक मदरसा भी क्रियाशील है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 मुस्लिम परिवारों का एक स्वयं सहायता समूह निर्मित किया गया है। इस समूह को 03 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सभी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम-2016 के प्रचार व प्रसार के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए 7265 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है। इसमें से 4454 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बैठक में सभी का स्वागत करते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना के तहत 48 दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जिस पर 05 लाख रुपए जारी किए गए। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक सोलन संतोष शर्मा, उप जिला न्यायवादी सोलन चंद्र सागर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से कचरे को निष्पादन क्षेत्र तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला को 34 वाहनों में से 15 वाहन प्राप्त हो गए हैं और शीघ्र ही शेष वाहन भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि कचरे के कुशल प्रबन्धन और ट्रैकिंग के लिए इन वाहनों में जीपीएस की सुविधा भी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वाहन 5.44 करोड़ रुपए की लागत से खरीदें गए हैं। इन वाहनों को नगर निगम शिमला के विभिन्न वार्डों में तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कचरा संग्रहण वाहनों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक वाहन में एक अलग से संग्रहण टैंक भी लगाया गया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सुरेंद्र शौरी, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षदगण व नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली भी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कॉर्टून पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित कॉर्टून चित्र और निबंधाें के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता का प्रचार किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वूल फैडरेशन पालमपुर के परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी की कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, 2017 के सभी प्रत्याशी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षाें से अधिक समय से भाजपा की सरकार प्रदेश में है और जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इसी तरह से सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए जुट जाएं और इसी वर्ष प्रस्तावित चुनाव जनता के आशीर्वाद से फिर से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए, ताकि आने वाले पांच वर्षों तक हम आपकी सेवा कर सकें। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बैठक में कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते शीर्ष नेतृत्व को पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने पार्टी द्वारा पालमपुर में अलग-अलग रूप से किए गए नए प्रयासों के बारे में भी पार्टी प्रभारी को अवगत करवाया। संगठन महामंत्री पवन राणा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव तक पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों धरातल तक उतारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी यह सुनिश्चित करें पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी या प्रत्याशी से रूष्ट न हो। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो योजनाएं बनाई तथा उसका लाभ आम आदमी तक पहुंचाया तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस तरह से पिछले 4 वर्षों से गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रहे हैं और जिस निष्ठा से वह हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने में लगे हैं। इससे प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुटता से मिलकर कार्य करें, ताकि एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह ने कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता ने जिस तरह हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में जिस तरह से सरकारों को रिपीट करवाया है। वैसे ही आगे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी सत्तासीन होगी और एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा चलाई गई जन हितैषी योजनाओं को आम जनमानस तक लेकर जाएं, जिससे उनका लाभ आम जनमानस उठा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जन हितैषी योजनाओं का भी लाभ आम जनमानस तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें तथा अधिक से अधिक लोगों को सुदृढ़ करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को रिपीट करवाने में अपनी भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह के वक्तव्य एवं चर्चा से कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं में एक नए रक्त एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।
उपायुक्त ने किया आयुष विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर का उद्घाटन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा के विभिन्न ब्लाकों में औषधीय पौधों की खेती की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के उत्पादन में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। औषधीय पौधे स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के लिए प्रमुख संसाधन हैं तथा आयुष प्रणालियों की राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर पहुंच और स्वीकार्यता के कारण औषधीय पौधों का व्यापार निरंतर बढ़ रहा है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में शुरू हुए सरस मेले के दूसरे दिन आयुष विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा आयुष विभाग द्वारा लोगों को आयुष विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। इस शिविर में सर्वप्रथम औषधीय पादप बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के बारे मे जागृत किया गया। इसके उपरांत वक्ताओं द्वारा आयुष से रोग प्रतिरोध क्षमता विषय पर अपने विचार रखे गए। डॉ आशीष राणा ने मर्म चिकित्सा विषय पर अपने विचार रखे। डॉ कविता, डॉ स्मृति और डॉ बबिता ने योग पर लाइव प्रस्तुति दी। इस शिविर में आए हुए किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। औषधीय खेती से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का विक्रय केंद भी खोला गया। इससे पूर्व उपायुक्त ने आयुष विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा तैयार किए उत्पादों की सराहना की। सरस मेला में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, उपनिदेशक आयुर्वेद कांगड़ा जोन डॉ सरिता राणा, आरसीएफसी से स्थानीय निदेशक डॉ अरुण चंदन, उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी देहरा डॉ बृज नंदन शर्मा, उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पुराना कांगड़ा डॉ. प्रवीण भारद्वाज, औषधीय पादप बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ सुनील, डॉ अनीश, डॉ संजय, जिला कांगड़ा के उपनोडल अधिकारी डॉ परमजीत, डॉ इकबाल, डॉ रोहित, डॉ विकाश, डॉ सुरेश, डॉ विजयकर्ण, डॉ नीरज, डॉ धनंजय और आयुष विभाग जिला कांगड़ा के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व जल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक रैली से की गई। इस रैली का शुभारंभ डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि पुलिस थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह भी मौजूद रहे। रैली में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कोपा और इलेक्ट्रॉनिकस ट्रैड के प्रशिक्षणार्थियों ने अपने गांव के नजदीक स्थित जल स्त्रोतों की सफाई की, जिसके वीडियो क्लिप्स बनाकर संस्थान में सभी प्रशिक्षणार्थियों को दिखाए गए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जल संरक्षण के मॉडल तैयार किए गए, जिसमें जल सरंक्षण की विभिन्न तकनीकों को बताया गया था। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा अनुरोध किया कि अपने घर और संस्थान में पानी को व्यर्थ न जाने दें। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, नंद लाल, मोनिका, संदीप अरोड़ा, मुनीष शर्मा, राकेश कौशल, सुनील कुमार, राज कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, दलीप शर्मा व दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एसओपी के निर्देशों का पालन करते हुए लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन छठी व सातवीं कक्षा तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विश्व जल दिवस पर ग्रीन फ्यूचर इको क्लब के प्रभारी डॉ अनिता देवी, नीलम शुक्ला, रंजना और किरण वाला ने बच्चों को भौम जल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र कुमार, जागृति कपिला तथा मुकेश कपिला ने बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर महिला अध्यापिकाओं ने रंगोली बनाकर बच्चों को जल के महत्व का संदेश दिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस माैके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अनुप पाेवारी। सुजानपुर संपूर्ण राष्ट्र में 21 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े का उद्देश्य विविध गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन का ईमानदार प्रयास करना है। इस अवधि में समुदाय आधारित क्रियाकलापों, लिंग संवेदनशील जल प्रबंधन, एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन, स्वस्थ मां और बच्चे के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्थानीय और पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बात बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत बनाल अंतर्गत गांव बनाल में, ग्राम पंचायत पटलांदर के गांव चकरियाना में, ग्राम पंचायत बगगेहडा के अप्पर बगेहडा व बीड़ गांव में, करोट पंचायत के करोट गांव में, डेरा पंचायत के डेरा गांव में व सपाहल पंचायत के सपाहल गांव में पोषण पखवाड़े के दूसरे दिन पोषण जागरूकता, मासिक धर्म प्रबंधन एवं वर्षा जल प्रबंधन विषय पर आयोजित शिविरों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की संपूर्ण राष्ट्र में इष्टतम पोषण की अवधारणा को साकार करना समय की मांग है और इस हेतु एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इसी के दृष्टिगत विविध संबद्ध विषयों को पोषण पखवाड़े की माध्यम से एकीकृत मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें रोग निवारक दृष्टिकोण के स्थान पर उपचारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के व्यक्तिगत प्रयासों को सामुदायिक प्रयासों में बदलने की आवश्यकता है। पोषण जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा को वैश्विक मंच पर पोषण संवर्धन हेतु सामुदायिक और राष्ट्र जीवन तथा विकास की गुणवत्ता में सुधार के लिए सर्वाधिक प्रभावी तकनीक के रूप में स्वीकार किया गया है। इसी तकनीक को पोषण हस्तक्षेपों यथा रक्त अल्पता जांच की माध्यम से एनीमिया, बीएमआई के माध्यम से पोषण स्तर तथा स्वास्थ्य जांच के माध्यम से सामान्य स्वास्थ की जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा जल प्रबंधन एवं पेयजल के बेहतर रखरखाव हेतु उपस्थित जन समुदाय को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर खंड समिति सुजानपुर की अध्यक्षा अंजना ठाकुर, ग्राम पंचायत डेरा की प्रधान सोनिया कुमारी, ग्राम पंचायत बनाल की प्रधान कांता देवी, सपाहल से पंचायत समिति की सदस्य ममता कुमारी, ग्राम पंचायत डेरा के वार्ड सदस्य मीरा देवी, केहर सिंह, प्रकाश चंद, वार्ड सदस्य बगेहडा लुद्दर राम एवं सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत पटलांदर के सदस्य ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत सपाहल के सदस्य रुचि कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी करोट सुलोचना देवी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा गांव पंचायत बिलासपुर के टीका टहला वार्ड- 4 में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप टीम मे मुख्यता लेडी डॉक्टर आस्था, डॉ.पंकज कपूर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ विनोद. पैरामेडिकल स्टाफ से नर्स हेमलता फार्मासिस्ट पंकज, अजय कुमार और अरिजीत सभी ने अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की। इस कैंप का आयोजन करवाने में मुख्यता युवा वर्ग ने अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें मिस उषा देवी, साक्षी व रिया के साथ साथ अन्य में सतीश कुमार, कृपाल सिंह, तरसेम लाल, हरनाम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 78 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की। उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने काेरोना गाइडलाइन के अंतर्गत सतर्क रहने व बचाव के उपाय और सुझाव दिए। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर आपके द्वार अभियान के अंतर्गत यह निःशुल्क सेवा इसी प्रकार से लोगों के आग्रह पर चलती रहेगी। कैंप में उपस्थित सुदेश सहोतरा ने बताया कि जो निःशुल्क चिकित्सा शिविर गांव बिलासपुर ब्लॉक नगरोटा सुरियां तहसील देहरा में 16 मार्च को लगाया गया था, उसमें आंखों से संबंधित जांच के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल में बुलाया था। 21 मार्च को 5 मरीजों का हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर एक तरफ पंजाब में हाल ही में उलटफेर कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने धीरे-धीरे हिमाचल में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जसवां-परागपुर विधानसभा से मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान ने दर्जनों परिवारों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। हंसराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के हर गरीब व्यक्ति को इंसाफ मिले इस सिद्धांत पर आम आदमी पार्टी कार्य करेगी। अगले माह अरविंद केरजीवाल के मंडी दौरे के लिए जसवां-परागपुर से 500 लोगों को रैली में पहुंचने का लक्ष्य होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग टीम का विधानसभा स्तर पर कर दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार शीघ्र जसवां परागपुर विधानसभा में कोई बड़ा चेहरा दस्तक दे सकता है। इसके लिए तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई है। आज हमने 11 परिवारों को आम आमदी पार्टी की संदस्यता ग्रहण करवाई है। आने वाले एक माह के अंदर आपको ओर कई नए चेहरे आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ते नज़र आएंगे। इस मौके ओर उनके साथ परागपुर का बहुचर्चित चेहरा रिटायर सुप्रिडेंट यशपाल पटियाल भी मौजूद रहे।
करसोग में पुलिस ने झोलाछाप डाक्टरों पर शिकंजा कस दिया है। बीते कल डीएसपी गीताजंलि ठाकुर की अगुवाई में भंथल में एक स्थानीय झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक में छापेमारी की गई। इस दौरान तलाशी करने पर पुलिस के हाथ प्रतिबंधित दवाओं की खेप लगी है। हैरत में डालने वाली बात यह है कि झोलाछाप डाक्टर के पास न तो दवाइयां बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई डिग्री थी। ऐसे में लंबे समय से खुद को डाक्टर बता कर बिना किसी डिग्री के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं को कब्जे में लेकर क्लीनिक को भी सील कर दिया है। करसोग में बढ़ते नशीली दवाईयों के कारोबार को लेकर मिल रही शिकायत पर यह कार्रवाई की है। ऐसे में प्रतिबंधित दवा बेचने और बिना डिग्री के लोगों का इलाज करने के जुर्म में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीँ इस संदर्भ में डीएसपी गीताजंलि ठाकुर ने बताया कि लोगों से लगातार मिली रही शिकायतों के आधार पर भंथल में चल रहे क्लीनिक की चेकिंग की गई। इस दौरान पाया गया कि आरोपित के पास न कोई डिग्री है और न ही दवा बेचने का लाइसेंस है। क्लीनिक में चैकिंग के दौरान भारी कंट्रोल ड्रग ट्रामाडाल 7400 टेबलेट, .अल्प्राजोलम के 480 टेबलेट्स,प्रोक्सीमेड सपास पेरासिटामोल , ट्रामडोल हाइड्रोक्लोराइड के 168 कैप्सूल्स भी पाई गई। गीताजंलि ठाकुर ने कहा कि आरोपित का रिमांड लेने पर दवा कहां से आ रही है, इसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी। स्थानीय लोगो ने की पुलिस की सराहना इस बड़ी कार्यवाही के बाद डीएसपी गीतांजलि ठाकुर और उनकी टीम की हर कोई सराहना कर रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में अवैध कारोबार करने वालों और नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है यही कारण है कि आज करसोग में असामजिक तत्व गतिविधियों में काफी गिरावट हुई है. वहीं डीएसपी गीतांजलि को "लेडी सिंघम" का भी नाम दिया जा रहा है.
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बेटियां वास्तव में ही अनमोल है। गिरिपार की बेटियों ने "बेटी है अनमोल" के मायने सार्थक किए हैं। यह बात कफोटा में महिला कबड्डी टीम के स्वागत अवसर पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कही। चौहान ने कहा कि हिमाचल की महिला टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है, जिसमें अधिकतर महिला खिलाड़ी शिलाई क्षेत्र की है। उन्होंने कहा की महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन को दो लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा की हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां पर खेल मैदानों का अभाव रहता है। उन्होंने कहा की हिमाचल महिला कबड्डी टीम में शिलाई की आधा दर्जन बेटियां खेल रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों को खुशी की बात है। सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा ने दो लाख रुपए देने पर विधायक हर्षवर्धन चौहान का आभार प्रकट किया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा चेक बाउंस पर इंदौरा न्यायालय में आरोप सिद्ध होने पर दोषी को 6 महीने का कारावास व 1,36,200 रुपए के अतिरिक्त 1,13, 778 बतौर जुर्माना शिकायतकर्ता को कुल 250000 अदा करने का फैसला सुनाया है। राशि अदा न करने पर आरोपी को 2 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी या फैसला इंदौरा प्रथम श्रेणी न्यायाधीश विकास कपूर की अदालत ने सोमवार को सुनाया शिकायतकर्ता मैसेज सहित बीएस कटोच फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप इंदौरा के मालिक नवदीप कटोच ने वर्ष 2018 में वरुण कुमार निवासी प्रागपुर के खिलाफ इंदौरा न्यायालय में चेक बाउंस का केस दायर किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी प्राइवेट एंबुलेंस का कार्य करता है, तो उसने पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाया था। मालिक द्वारा पैसे मांगे गए, तो उसने चैक दे दिया, जाे कि बाउंस हाे गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इंदौर अदालत में आरोपी के खिलाफ केस कर किया था। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदौर आकिब ग्राम पंचायत गढ़वाल में जल शक्ति विभाग के नलकूप नंबर एक की मोटर एक माह से से खराब चल रहे, जिससे किसानों को दिक्कत का सामना कर रहा है, किसानों का कहना है कि अखबार में लगे किसान चैनल को क्या दिन 600 कनाल भूमि आती है और पानी न मिलने के कारण गेहूं सरसों व पशुओं का ग्रास मशीन के फसल सूखने के कगार पर है, इस नलकूप से अधिकतर बताया कि किसानों की फसल संचित होती है। सोहन लाल, किशोर कुमार, जालिम सिंह, रछपाल सिंह, सुरजीत कुमार, बलराम सिंह, बोधराज व सुरेंद्र सिंह आदि किसानों ने माेटर काे ठीक करवाने की मांग की है। उधर इस संबंध में पंप ऑपरेटर पवन कुमार से बात की, तो उन्होंने कहा कि 15 दिन से नलकूप की मोटर का स्टार्टर खराब होने से सिंचाई बाधित है। इसके लिए उन्होंने अपने कनिष्ठ अभियंता व फिटर को सूचित किया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा देवभूमि की शक्ति संगठन के नेताओं का षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है, उन्हें जल्द रिहा किया जाए या ग्रह देव भूमि क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारी विपुल परमार ने एसडीएम इंदौरा के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में किया। उन्होंने कहा कि जो नेता हिरासत में लिए गए हैं, उन्हें संयंत्र के तहत फसाया गया है तथा जो धाराएं लगाई गई है, उनकी इस प्रकार की कोई मंशा नहीं थी, वह मात्र अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तार किए गए तीनों सदस्य को जल्द रिहा नहीं किया गया, जो जल से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्य शहर धर्मशाला में पहले पेट्रोल 94.88 रुपये प्रति लीटर था अब इसका भाव 95.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राजाेल स्थित रिलायंस के पेट्राल पंप में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़े हालात के बीच क्रूड आयल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच देशभर में पेट्राेल और डीजल की कीमत बढ़ गई है। देश में 137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। धर्मशाला में इंडेन आयल के पंप पर अब पेट्रोल सामान्य 95.66 रुपए व स्पीड पेट्रोल 98.20 रुपए तथा डीजल 80.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पंजाब से सटे ऊना जिला के गगरेट में किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में डीजल 78.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण अब तक पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी, लेकिन दस मार्च को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही थी। यही आशंका बनी हुई थी कि सरकार कभी भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। इस बीच कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी गई। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं है। लोगों पर इसका ज्यादा आर्थिक भार नहीं पड़ेगा। जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ रही है, ऐसे में क्यास यही लगाए जा रहे थे कि कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
सोमवार को नयानगर में अखिल भारतीय दलित महापंचात द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से ओपी शर्मा, सुक्षि स्मृति प्रसार अधिकारी, खादी ग्राम उद्योग से जसवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी, यूको आरसेटी से किरण कश्यप उपस्थित रहे। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र से आये अधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना , खादी ग्राम उद्योद बोर्ड से जसवीर सिंह ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना और यूको आरसेटी से किरण कश्यप ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के बारे में जानकारी देकर सभी उपस्थित लोगो को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय दलित महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर भाटिया ,अध्यक्ष संगीता, उपाध्यक्ष मोना ठाकुरी, महासचिव निशा कश्यप, सहित अन्य लोगो ने भाग लिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर के साथ पूर्व युवा प्रदेश कांग्रेस सचिव व वर्तमान ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर व उनके अन्य साथी सदस्य साजिद अली, गौरव ठाकुर व विकास खंड कुनिहार के एक बड़े समुह ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली व आगामी समय में पार्टी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र व प्रदेश के विकास करवाने का प्रण लिया।


















































