रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन भक्तों का भारी सैलाब देखने को मिला। कथाव्यास के रूप में पधारे विश्व विख्यात कथा व्यास शशांक कृष्ण कौशल ने उपस्थित भक्तों को देवी के अनेक प्रसंगों से ओत-प्रोत किया। भगवान शिव के विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार हलाहल राक्षस के वध के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव गर्व करने लगे, तो लीला के कारण पार्वती और लक्ष्मी लुप्त हो गईं। लक्ष्मी क्षीर सागर के घर में जन्मी और पार्वती ने पहले दक्ष प्रजापति के और फिर हिमालय के घर में जन्म लेकर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। श्रीमद् देवी भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भगवती मनसा देवी, भगवती मंगलचंडिका और भगवती सुरभि की कथाओं का वर्णन किया। एक विशेष प्रषंग के माध्यम से उन्होंने भगवान कृष्ण की सर्वप्रिया शक्ति राधा रानी के विषय में विस्तार से चर्चा की और बताया कि राधा रानी भी साक्षात जगदंबा का स्वरूप हैं। वे मूल प्रकृति के पांच स्वरूपों में से एक है और भगवती स्वयं कहती हैं कि वृन्दावन में मैं राधा हूं। वृंदा राधा के 16 नामों में से एक है। गौरतलब है कि इस वर्ष भी मंदिर समिति की ओर से कथा का आयोजन किया गया है, जिसकी 14 मार्च को पूर्णाहुति है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी उपस्थिति हुए। यह जानकारी डीडी कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
क्रांति सूद। जोगिन्दरनगर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त 42 वर्षीय नवीन शर्मा कॉर्पोरेट सेक्टर की ऊंची तनख्ख्वाह वाली नौकरी छोडक़र हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती कर न केवल प्रतिमाह 50 से 60 हजार रूपये कमा रहे हैं बल्कि लाखों युवाओं के लिये प्रेरणास्त्रोत भी बने हैं। 500 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित हाइड्रोपोनिक्स पॉलीहाउस के माध्यम से नवीन शर्मा न केवल अच्छी कमाई कर पा रहे हैं बल्कि दो युवाओं को सीधा रोजगार भी प्रदान किया है। हाइड्रोपोनिक्स तरीके से खेती करने वाले नवीन शर्मा न केवल जोगिन्दर नगर क्षेत्र के ऐसे पहले किसान हैं बल्कि उन्होने इस क्षेत्र में भविष्य की खेती की नींव भी रखी है। जब इस बारे नवीन शर्मा से बात की गयी तो उन्होने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से जोगिन्दर नगर के ऐहजू में हाइड्रोपोनिक्स विधि से खेती कर रहे हैं तथा उन्हे प्रतिमाह औसतन 50 से 60 हजार रूपये की शुद्ध आय हो रही है। नवीन शर्मा पॉलीहाउस में लैट्यूस, चैरी टोमैटो, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, केल, धनिया, मिर्च, टमाटर इत्यादि फसलें नियमित अंतराल के बाद तैयार कर रहे हैं। उनकी यह तैयार फसलें पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, मैक्लोडगंज इत्यादि स्थानों में आसानी से बिक भी रही हैं तथा उन्हे अच्छे दाम भी प्राप्त हो रहे हैं। उनका कहना है कि जहां तैयार लैट्यूस 400 से 450 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बाजार में बिक रहा है तो वहीं चैरी टोमैटो 300 से 350 जबकि बेसिल तुलसी 400 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से दाम प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी, केल तथा शिमला मिर्च व धनिया इत्यादि के भी अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। नवीन शर्मा कहते हैं कि हाइड्रोपोनिक्स खेती की एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसमें केवल पानी का ही इस्तेमाल होता है। साथ ही पारंपरिक खेती के मुकाबले हाइड्रोपोनिक्स से पानी की लगभग 90 फीसदी तक बचत भी होती है। उनका कहना है कि वे पौधों की नर्सरी भी स्वयं तैयार करते हैं तथा पौधे तैयार होते ही उन्हे स्थापित पाइपों में रोप दिया जाता है। इसके बाद पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई द्वारा सभी तरह के पोषक तत्व पौधों को दिये जाते हैं। नवीन शर्मा हाइड्रोपोनिक्स खेती को व्हाइट कॉलर खेती की संज्ञा भी देते हैं। हाइड्रोपोनिक्स खेती का कार्य शुरू करने से पहले नवीन शर्मा 15 वर्ष तक कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में देश व देश के बाहर जॉब कर चुके हैं तथा उन्हे अच्छा पैकेज भी मिल रहा था। लेकिन अब उन्होने स्वरोजगार को ही आगे बढ़ने का माध्यम बनाया है तथा पिछले तीन-चार वर्षों से इस दिशा में वे आगे बढ़ रहे हैं। पॉलीहाउस निर्माण को 5.18 लाख तो हाइड्रोपोनिक्स सेटिंग को मिला है 3 लाख का सरकारी उपदान : नवीन शर्मा बताते हैं कि पॉलीहाउस निर्माण को सरकार ने 85 प्रतिशत की दर से 5.18 लाख रूपये का उपदान मुहैया करवाया है जबकि हाइड्रोपोनिक्स सेटअप के लिये 3 लाख रूपये की सब्सिडी मिली है। उन्होने बताया कि हाइड्रोपोनिक सेटअप के लिए कुल 10 लाख रूपये की लागत आई है। इसके अलावा पॉलीहाउस की सोलर युक्त बाड़बंदी को भी सरकार ने 80 प्रतिशत की दर से 1.35 लाख रूपये का अनुदान प्रदान किया है। हाइड्रोपोनिक्स खेती से जुडऩे को आगे आएं युवा, उपलब्ध करवाएंगे प्रशिक्षण की सुविधा : उन्होने हाइड्रोपोनिक्स विधि से खेती करने के लिये युवाओं से आगे आने का भी आहवान किया है। उन्होने कहा कि इसके लिए वे युवाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान करने के लिये तैयार हैं। बड़े स्तर पर हाइड्रोपोनिक्स खेती से न केवल बाजार की डिमांड को आसानी से पूरा किया जा सकता है बल्कि अपनी पहुंच को बड़े शहरों जैसे चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई इत्यादि तक ले जाने में उन्हे दाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। इससे चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई इत्यादि तक ले जाने से उन्हे दाम भी अच्छे प्राप्त होंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के मल्याणा में नेपाली मूल के एक जोड़े से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में Case FIR No. 36/22 u/s 20 NDPS Act के तहत पुलिस थाना ढली में दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान SJVNL कार्यालय के समीप संदेह के आधार पर नेपाली महिला और पुरुष से पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से पुलिस ने 1.31 किलोग्राम चरस पकड़ी। जिस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब मामले मर संलिप्त अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है। कि इतनी चरस आखिर कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
कैप्टन एजे सिंह सहित 50 प्रधानाचार्यों काे उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारत के शीर्ष स्कूल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बैंगलोर में भारतीय स्कूल मेरिट अवार्ड्स-2021 का आयोजन किया गया। उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक और संस्थापक प्रधानाचार्य कैप्टन एजे सिंह को 2021' में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 50 प्रभावी प्रधानाचार्यों सहित उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश जिला सोलन में पत्रिकाओं द्वारा पाइनग्रोव स्कूल को बोर्डिंग रैंकिंग में नंबर-वन का दर्जा दिया गया और और देश भर में बोर्डिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर रखा गया है। गत वर्षों में भी विभिन्न अन्य पत्रिकाओं द्वारा भी स्कूल को कई बार देश के शीर्ष 5 बोर्डिंग स्कूलों में स्थान प्राप्त होता रहा है। पाइनग्रोव स्कूल को अपने छात्र केंद्रित स्वस्थ व्यक्तित्व विकास पर आधारित शिक्षा और कार्य नैतिकता के लिए जाना जाता है। पाइनग्रोव स्कूल ने मुट्ठी भर सपनों और आकाक्षाओं के साथ 1991 में अपनी यात्रा शुरू की और तीन दशकों तक छात्रों को नई ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया।आज पाइनग्रोव स्कूल ने एक, विशुद्ध रूप से सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
राजेश कतनौरिय। जवाली ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलू में युवक मंडल भलू द्वार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव वट भलू खराड दंगल कमेटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय टीमों के अलावा पठानकोट, हमीरपुर व ऊना की बालीवाल की 12 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य वह गांव बलून पंचायत प्रधान प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत मतलाहड के रघुवीर सिंह, दंगल कमेटी के सदस्य रिटायर्ड प्रिंसिपल मास्टर शंभू नाथ धीमान, चैन सिंह पटियाल, प्रीतम सिंह मोहल, बाबा छोटुराम, मास्टर बलवीर सिंह, बलकार सिंह धीमान, कैप्टन देवराज, सूबेदार हंसराज, सूबेदार लेखराज शर्मा, पूर्व उप प्रधान मतलाहड पंचायत रजिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह पटियाल व पवन मोहल आदि गणमान्य उपस्थित रहे। दंगल कमेटी ने इस अवसर पर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए अपनी कमेटी से 5100 रुपए युवक मंडल क्लब को प्रोत्साहन के रूप में दिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक वी एसएलएम बीएड कॉलेज चंडी में जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े जटिल मुद्दों व लंबित चल रही मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनर्ज पंजाब की तर्ज पर 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पंजाब की तरह इसे लागू नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। शर्मा ने हिमाचल सरकार से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के नए वेतन के अंतर्गत प्रदेश में भी लागू किया जाए। अन्यथा 1.5 लाख पेंशनर्ज अपनी इन मांगों को लेकर रोष प्रकट करने जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे। सरकार ने अभी तक न तो सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया है और न ही सयुंक्त सलाहकार की बैठक बुलाई है।बैठक में चर्चा के दौरान उठाये गए मुद्दों का जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी समय से नही हो रही है। इससे भी पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में पिछले काफी लंबे समय से उपायुक्त सोलन के साथ भी सयुंक्त सलाहकार की बैठक नहीं हुई है। उपायुक्त सोलन से आग्रह करके जल्द सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक रखी जाए। बैठक में राज्य स्तरीय पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के चुनाव बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 27 मार्च को होने है। केडी शर्मा ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए व जिला की 10 इकाइयों से 2 डेलीगेट्स हर इकाई से चुनाव में भाग लेने के लिए राज्य पेंशनर्ज कार्य कारणी संगठन से अपील की जाती है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद जितने भी अधिकारी व कर्मचारी नोकरी में भर्ती किए गए हैं, उन्हें सरकार ने पेंशन से वंचित रखा है। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग भी बैठक में रखी। इस बैठक में जीआर भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश पंवर महासचिव, डीडी कश्यप मीडिया प्रभारी, रोशन लाल कौंडल, बेली राम राठौर, रोशन लाल, बलदेव सिंह, उदय राम चौधरी, नरेश घई, मनोहर सिंह कंवर, रोशन लाल, सूर्यकांत जोशी राज्य प्रतिनिधि, रूप राम शर्मा राज्य प्रतिनिधि, दलीप राणा व जगदेव गर्ग सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज मौजूद रहे।
21 को हमीरपुर, 22 को कांगड़ा,23 को मंडी और 24 को शिमला संसदीय क्षेत्र का मंथन तय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की चुनावी वर्ष 2022 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है, भाजपा सगठन को मजबूत करने के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों की बैठकें होने जा रही जा रही है। लंबे समय से पार्टी वर्चुअल माध्यम से चल रही थी, पर अब भाजपा एक्चुअल बैठके करेगी। इसी कड़ी में 21, 22, 23 और 24 मार्च को सभी संसदीय क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन तय हुआ है। इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे तथा यह बैठक पूरे दिन की होगी। संसदीय क्षेत्र में बैठकों की तिथि, समय व स्थान कुछ इस प्रकार है। सबसे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक 21 मार्च प्रातः 11:00 बजे मिलन पैलेस घुमारवीं में होने जा रही है। इसी प्रकार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक 22 मार्च प्रातः 11:00 वूल फैडरेशन भवन पालमपुर में होगी, मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक 23 मार्च काे प्रातः 11:00 बजे देव सदन मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक 24 मार्च को प्रातः 11:00 बजे होटल कारा नालागढ़ में होनी सुनिश्चित है। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित संसदीय क्षेत्र के 2017 चुनाव के सभी प्रत्याशी , संबंधित संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और संबंधित संसदीय क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे।
रंजीत सिंह । कुनिहार जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शंभू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
राजेश कतनौरिय। जवाली जिला नारकोटिक्स सैल कांगड़ा ने जवाली के समलाना में एक व्यक्ति से 6.09 ग्राम चिट्टा तथा एक लाख 60 हजार 540 रुपए की नकदी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला नारकोटिक्स की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वीरेंद्र कुमार पुत्र कमल किशोर निवासी समलाना (जवाली) के घर में औचक दबिश दी तथा घर की तलाशी के दौरान 6.09 ग्राम चिट्टा तथा 1,60,540 रुपए कैश बरामद किया है। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है तथा चिट्टा व कैश को कब्जे में ले लिया है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते चक्की खड्ड के साथ लगते रेलवे पुल के पास अज्ञात शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना डमटाल के प्रभारी हरिश गुलेरिया ने बताया कि फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई की रेलवे पुल के पास शव मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुचा व मामले की छानबीन में लग गया, किंतु शव के पास कोई भी आईडी न होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। व्यक्ति की उम्र लगभग 55-60 के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नुरपुर भेज दिया गया है व आगामी कार्येवाही जारी है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के अधिकारियों व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। सपड़ी के प्रशासनिक अधिकारी डीआईजी बिक्रम सिंह की प्रेरणा से दूसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कैंपस में 26 फरवरी को लगाए गए पहले शिविर में टांडा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में 80 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया था। आज दूसरे रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ है। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल सपड़ी के डीआईजी बिक्रम सिंह ने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ सामाजिक योगदान के लिए जनसेवा भी जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान करने वाले जवानों को प्रशंसित पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन डीसी इलेवन और प्रेस क्लब सोलन के बीच शनिवार मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। दुर्गा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मैच में डीसी इलेवन ने प्रेस क्लब सोलन को 6 विकेट से मात दी। डीसी इलेवन के कप्तान एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की ओर से ओपनर विशाल वर्मा व अजय कौशिक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की। शुरू के ओवर में धीमी पिच व बाद में सधी हुई गेंदबाज़ी की बदौलत प्रेस क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 117 रन ही बना पाई। इसमें विशाल वर्मा ने सर्वाधिक 48 रन का योगदान दिया, जबकि मनोज ने 36, अजय ने 6 व अनुराग ने 5 रन बनाए। डीसी इलेवन के गेंदबाज ओमकांत ने एक विकेट लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। 118 रनों के पीछा करने उतरी डीसी इलेवन के दोनों ओपनर ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। प्रेस इलेवन की किसी हुई गेंदबाज़ी के बावजूद दोनों ने अपना-अपना छोर संभाले रखा। हालांकि बीच बीच में बल्लेबाज़ आउट होते गए, जिससे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, लेकिन डीसी इलेवन के बल्लेबाजों ने रन बटोरते हुए 12 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम।के।लिए ओपनर दीपक ने 42, विकास सूद ने 22, गुरमीत नेगी ने 19, अजय यादव ने नाबाद 7 और दीपक ने नाबाद 12 रनों के योगदान दिया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज रोड सैफ्टी क्लब द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली का आयोजन महाविद्यालय के रोड सैफ्टी क्लब तथा रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के अंतर्गत किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रो. संजीव व सदस्यगण प्रो. नवीता, प्रो. सुमीक्षल, डॉ. खुशी के दिशा-निर्देशन में इस रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्रांगण से हुए और विद्यार्थी सड़क सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत नियमों के प्रति जागरूकता हेतु नारे लगाए। यह रैली महाविद्यालय से वाया सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल, जयसिंहपुर बाजार, जयसिंहपुर बस अड्डे तक पहुंची, वहां पर विद्यार्थियों ने जोश सहित जन मानस को नारों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस पोस्ट जयसिंहपुर के पास एसआई ट्रैफिक देश राज ने रैली का अपने संबाेधन द्वारा स्वागत किया और विद्यार्थियों के इस काम की सराहना की। उसके बाद रैली, उसी रूट से महाविद्यालय की और वापस आई। आते समय भी रैली में शामिल विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए। इसी अभियान के अंतर्गत रोड सैफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस रैली में रोवर्स रंजेर के विद्यार्थी, एनएसएस के स्वयंसेवी, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय व कला संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को जल पान कराया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा संरक्षण में आयोजित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। हमारे मोर्चे ने विस्तारक योजना चलने का निर्णय लिया है, जिससे हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो को बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के 7794 बूथों पर 11 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की एक टोली का गठन करेंगे। इससे हमारे मोर्चे को बल मिलेगा, जिससे संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा एहम भूमिका निभाएगा।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर उपमंडल देहरा के अंतर्गत मचकुंड महादेव बस्सी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी मुकेश ठाकुर से शिरकत की। आपको बता दें क्रिकेट टूर्नामेंट में जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे हैं, जिसमें शनिवार को मुकाबला सयुल खड्ड बनाम चिंतपूर्णी रहा। वहीं, इस टक्कर के मुकाबले में सयुल खड्ड ने चिंतपूर्णी क्रिकेट टीम को छह रन से हराया। टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने क्लब को 11000 रुपए की धनराशि व एक क्रिकेट किट प्रदान की। वहीं, युवाओं में खेल के प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट आयोजकों को धन्यवाद भी किया। समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने कहा खेल जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा करती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एवं फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा से खेल खेलने का आह्वान किया। क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजकों ने बताया कि इस प्रीमियर लीग का आयोजन बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया है।टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि जीतने वाले को 7100 एवं रनरअप को 4100 रुपए धनराशि प्रदान की जाएगी। इसी मौके पर मचकुंड महादेव क्लब ने समाजसेवी मुकेश ठाकुर की टीम को अपनी ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर ड्रोन आधुनिक युग की तकनीक है, जिसे किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित कर इसे रोज़मर्रा के कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। यह बात आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि ड्रोन एक नवाचार तकनीक है, जिसे फसलों पर निगरानी रखने के अतिरिक्त कीटनाशक के छिड़काव आदि के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य सरकारों को ड्रोन तकनीक को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रोन तकनीक का उपयोग भूमि की हदबंदी तथा जनसंख्या वाले क्षेत्रों में दस्तावेज तैयार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के उपयोग का सबसे बड़ा लाभ है कि यह न केवल किफायती है, बल्कि यह समय की बचत भी करता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ड्रोन तकनीक युवाओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और युवाओं को इस तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में स्वागत करते हुए कहा कि यह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राज्य के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन पायलट स्कूल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चन्देल, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चंद शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहरों के साथ-साथ दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक, लेकिन किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरवीण चौधरी शनिवार को सिविल अस्पताल, शाहपुर में आयोजित चार दिवसीय बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर बोल रही थीं। 9 से 12 मार्च तक चलने वाले इस चिकित्सा शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और नई दिल्ली के आकाश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त चिकित्सक एवं सहायक स्टाफ उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। इस चिकित्सा शिविर में कुल 503 रोगियों की जांच की गई तथा 226 रोगियों की सर्जरी की गई, जिनमें 60 रोगियों की सामान्य सर्जरी, 106 गाइनी सर्जनरी, 92 रोगियों के आंखों के आप्रेशन और 195 रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए गए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले नेता राकेश चौधरी ने शिमला में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात राकेश चौधरी ने कहा कि वे पूरे तन-मन-धन से निःस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करेंगे। गौरतलब है कि 2019 धर्मशाला में हुए उपचुनावों में राकेश चौधरी ने आजाद उम्मीदवार के पर चुनाव लड़ा था तथा दूसरे स्थान पर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष दुर्गेश, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष सतपाल संधू, प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी, राजीव अंबिया, ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल व किसान विंग उपाध्यक्ष मुल्खराज चौधरी इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष ने लाखों के उद्धघाटन और शिलान्यास किए प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा विपिन सिंह परमार ने सुलह निर्वाचन क्षेत्र के अरला, फरेड और बौण 69 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत अरला में 5 लाख से बनने वाले सीएससी केंद्र भवन का भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत फरेड के कटियाड़ में 50 लाख से निर्मित ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक, पुरानी पाइप लाइन बदलने और ग्राम पंचायत रोड़ा के बौण में 14 लाख से निर्मित धीमान और चौधरी बस्ती संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। ननाओं, अरला, फरेड और बौण में लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के हित को ध्यान रख कर बजट पेश कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग को राहत दी है। उन्होंने कहा कि सामजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 70 से कम कर 60 वर्ष किया गया है और इससे आय की कोई सीमा नहीं होगी। इससे प्रदेश के साढ़े 7 लाख लोग को सामजिक सुरक्षा पेंशन लाभ होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हिमकेयर कार्ड अब पूरा वर्ष बनेगा और इसकी वैलिडिटी अब 3 वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं से चुने प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ठाकुरद्वारा रामनगर कॉलोनी सड़क मार्ग पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और इसका कार्य जारी है। उन्होंने कहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह अतिरिक्त भवन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए किए जा रहे हैं और सलोह से रैपुर सड़क पर दो करोड़ पर व्यय किया गया है। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय अरला की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए जारी किए गए हैं। परमार ने कहा कि फरेड पंचायत में भी करोड़ों रुपए विभिन्न विकास योजनाओं को उपलब्ध करवाए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल योजना सुलाह ठम्बा ननाओं के निर्माण पर 5 करोड़ 67 लाख रुपए व्यय किए गए हैं और अरला की 8 किलोमीटर पाइप लाइन को बदला गया है। परमार ने अरला पंचायत घर के शेष कार्य के लिये 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने फरेड की मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, ज़िला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और विपिन जम्वाल, तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी और कुसुम लत्ता चौधरी, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, प्रधान अरला सुनीता देवी, उपप्रधान विजय पांजला, प्रधान फरेड सोनू राधा, उपप्रधान मनोज शर्मा मोनू, बीडीसी रक्षा देवी, पवन कपूर, रागिनी रुकवाल, मोनिका राणा, सुधा राणा बीडीसी सदस्य पूजा खुराना, ग्राम पंचायत रोड़ा की प्रधान जगतम्बा देवी, उपप्रधान कुमेर चन्द राणा, ओपी धीमान सहित बीडीओ संकल्प गौतम और सिकंदर कुमार, अधिशासी अभियंता जनशक्ति अनिल पुरी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अनिल पूरी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर खोलने की घोषणा कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश सरकार राज्य के निजी ट्रांसपोर्टरों की कठिनाइयों से अवगत है और सरकार ने इसके दृष्टिगत उन्हें अनेक रियायतें प्रदान की हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरगोला में हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती परिवहन संचालन को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार परिवहन योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत, बेरोजगार युवाओं को 18 सीटर तक की क्षमता वाली बसों के लिए रियायती कर दरों पर परमिट दिया जाएगा। इसके तहत 107 रूटों की पहचान कर उन्हें विज्ञापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए शीघ्र ही ऐसे अन्य रूटों को विज्ञापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान ट्रांसपोर्टरों को हुई कठिनाइयों से अवगत है तथा इस महामारी के दौरान यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस महामारी के दौरान सभी कमर्शियल वाहनों के 100 प्रतिशत कर में राहत प्रदान की और कार्यशील पूंजी पर ब्याज सबवेंशन योजना के तहत स्टेज कैरिज ऑपरेटरों को अपनी बसों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 11 करोड़ की ऋण राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि राज्य ने 20 महीने के लिए कर राहत प्रदान की, जो संभवतः देश में अधिकतम है तथा इस दौरान ट्रांसपोर्टरों को लगभग 120 करोड़ के लाभ प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने महामारी के इस कठिन दौर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में राज्य सरकार की सहायता करने और साथ ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपए प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दर 30 पैसे प्रति यूनिट होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बजट में सभी के लिए बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों को, जिन्हें अभी 850 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही थी, अब उन्हें 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि ऐसे पेंशनभोगियों को जिन्हें 1,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है, उन्हें अब 1500 रुपए मिलेंगे। ऐसे सभी पेंशनभोगी जिन्हें वर्तमान में 1,500 रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिल रही थी, उन्हें अब 1,700 रुपए प्रतिमाह मिलेेंगे। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिस पर 1,300 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे लाखों युवाओं की घर वापसी में भी ट्रांसपोर्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व के कारण ही देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मजबूत नेतृत्व के कारण ही हाल ही में घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा ने चार में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंग के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाहपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण का मामला शीघ्र ही भारत सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य के निजी बस ऑपरेटरों को कोरोना महामारी के दौरान राहत प्रदान करने के लिए अनेक प्रोत्साहन प्रदान किए हैं। उन्होंने राज्य में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपए, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपए, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपए, सिलाई शिक्षकों को 7,850 रुपए, मिड-डे मील वर्करों को 3400 रुपए, शिक्षा विभाग के जलवाहकों को 3,800 रुपए, जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड्स को 4400 रुपए, बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों को 3,800 रुपए, पैरा फिटर और पंप ऑपरेटरों को 5,400 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन आवागमन का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस महीने की चार तारीख को पेश किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के विकास पर अधिक बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उद्यमियों को यहां निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहा है। बस संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने ट्रांसपोर्टरों को वैश्विक महामारी कोरोना के कठिन दौर में आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रीन टैक्स पर सेस हटाने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे ऑपरेटरों के विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो आरम्भ करने का भी आग्रह किया। बस ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्ना पटवर्धन ने देश के अन्य राज्यों में एक वर्ष की तुलना में हिमाचल में 20 महीनों के लिए ट्रांसपोर्टरों का टैक्स माफ कर महामारी के दौरान अधिकतम छूट प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के महत्व को भी रेखांकित किया। ऑल इंडिया प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के कुलतार सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर जिला कांगड़ा निजी बस संचालक संघ के रवि दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने महामारी के दौरान बस ऑपरेटरों को आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, उपायक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला धर्मशाला विधानसभा में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी राकेश चौधरी ने शनिवार में शिमला में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैने ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी आजाद के तौर पर 17 हजार से अधिक वोट ले सकता है, तो आप की सीट से चुनाव लड़ने पर उनकी जीत निश्चित है। बता दें कि राकेश चौधरी पहले बीजेपी के कार्यकर्ता थे और उन्होंने धर्मशाला उपचुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर ही मैदान में उतर गए। आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए वे 17 हजार से अधिक वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने अब जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है, तो उम्मीद है कि AAP उन्हें विधानसभा चुनावों के दौरान धर्मशाला से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं, शिमला के युवा नेता ने भी भाजपा छोड़ आम आदमी की सदस्यता ली।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला मैजिस्ट्रेट कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 28 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डीसीएचसी परौर में पड़े उपकरणों को सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं और इसे 31 मार्च, 2022 से पहले चालू करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने चिकित्सा अधीक्षक सिविल अस्पताल पालमपुर और चिकित्सा अधीक्षक मेकशिफ्ट अस्पताल परौर को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उपकरण कम से कम टूट-फूट के साथ स्थानांतरित किए जाएं और बेहतर ढंग से काम करें। अतिरिक्त सामान जो सिविल अस्पताल पालमपुर में आवश्यक नहीं है। जैसे पूर्वनिर्मित दीवार फिटिंग आदि इन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कुष्ठ अस्पताल कंडबाड़ी में स्टॉक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा यह सुनिश्चित करेंगे कि कुष्ठ रोग अस्पताल कंडबाड़ी में संरचनाओं का निर्माण जल्द से जल्द सरकार के निर्देश के अनुसार शुरू किया गया है। डीसीएचसी परौर से सीएच पालमपुर में अतिरिक्त आंतरिक सुविधा में उपकरणों को स्थानांतरित करने के उद्देश्य से समिति को अधिसूचित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास, परौर के अनुरोध पर हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा राधा स्वामी सत्संग कॉम्प्लेक्स, परौर में अस्थायी समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र को 07 मार्च,2022 से बंद करने का निर्णय लिया गया है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा को डीसीएचसी परौर में भर्ती हुए चार मरीजों को कुष्ठ अस्पताल कंडवाड़ी में शिफ्ट करने और आरएसएसबी, परौर कॉम्प्लेक्स को बिना किसी देरी के खाली करने के लिए अधिसूचना में निर्देशित किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या लखविंदर कौर अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय में हो रही गतिविधियों तथा आने वाले दिनों में होने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की जिम्मेदारी है और उनका दिशा निर्देश करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की कि कक्षा प्री नर्सरी तथा नर्सरी के लिए इस वर्ष कोई भी वार्षिक शुल्क नहीं होगा। वहीं, दूसरी तरफ विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली, बुलेटिन बोर्ड तथा कला और शिल्प के सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालयों की प्रबंधन कमेटी द्वारा अभिभावकों के लिए जल-पान तथा अध्यापकों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ग्राम पंचायत ब्लॉक में तीन दिवसीय भागवत कथा वह हवन का पाठ करवाया जा रहा है, जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा देवी के पति स्वदेश सिंह ने दी व उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलाख में मठ मंदिर में तीन दिवसीय हवन करवाया जा रहा है, जिसकी पूर्णाहुति रविवार को होगी वैदिक प्रवक्ता आचार्य ने शास्त्रों से अपने मुख से ईश्वर की भक्ति व व्यवहारिक ज्ञान की गंगा बहा रहे हैं। इसके साथ और भी संत व विद्वान भी पधारे हैं। उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले लोगों के लिए चाय पानी और लंगर का भी आयोजन किया है। यह संयोजन में मनमोहन कुमार, सुभाष, सोनू कुलदीप व समस्त ग्राम पंचायत पलाख के निवासियों के सहयोग से हो रहा है। यह जानकारी मठाधीश स्वामी संतोष ने दी।
राजेश कतनौरिय। जवाली विकास खंड फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत लाड़थ के गांव भंगोली के वार्ड-4 एवं 7 में रास्ते की हालत बहुत ज्यादा दयनीय है।लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाने से गंदगी फैली हुई है। आने जाने वाले लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, संदीप कुमार, सुनीता, अंकुश धीमान, रविंद्र कुमार, जीवन लाल, राजकुमारी, सुरेंद्र कुमार व प्रदीप कुमार विपिन आदि का कहना है कि सड़क पर खड़ा गंदा पानी जमा होने से बदबू में निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायत प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने पर भी आज दिन तक इस चीज का हल नहीं हुआ है। लोगों का कहना है की सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए कई तरह के जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं। बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन इसकी सच्चाई हमारे रास्ते को देखकर लगती है की असलियत क्या है, लोग बदबूदार रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो चुके हैं। नर्क से भी बदतर जिंदगी हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गर्मी के दिनों की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में जहां पर मक्खी मच्छर आदि के बीच रहना, तो दूर चलना भी मुश्किल स हो चुका है और यही गंदा पानी कई बीमारियों को न्योता दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हमारी इस समस्या का जो कि काफी लंबे समय से चलती आ रही है हल किया जाए। क्योंकि आज दिन तक हमें पंचायत की तरफ से झूठे वादों से टाल दिया जाता है। इस पर वार्ड पंच अनिता कुमारी का कहना है की हमने नालियों का प्रस्ताव डाल दिया है और जल्द ही इसका हल करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जब इस मामले पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि हमने अपनी तरफ से दो बार नोटिस भी निकाला है की जिन घरों से पानी आता है, वह उसका फिलहाल के लिए कोई हल करें, लेकिन वह सुनवाई नहीं करते जिसके लिए एक बार फिर उन्हें पंचायत की तरफ से चेतावनी नोटिस दिया जाएगा और इस समस्या के लिए अब हमने सेप्टिक टैंक का प्रावधान रखा है और बहुत जल्द उस पर कार्य किया जाएगा। पंचायत प्रधान संजना ने कहा कि सारी पंचायत को छोड़कर एक सिर्फ इसी गली में लोगों को दिक्कत आ रही है, जिस पर पूरी सख्ती से संज्ञान लिया जाएगा और लोगों को आ रही इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
अनुप। सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर पंचायती राज एवं ग्रामीण मंत्री ने एक सप्ताह के भीतर अपने द्वारा की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाया है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र क्वर ने सुजानपुर की ग्राम पंचायत दाडला में बनने वाले स्वरोजगार भवन के लिए 50 लाख रुपए संबंधित विभाग को जारी किए हैं। बजट प्रावधान होने की डिमांड सप्ताह भर पहले पंचायत के नव निर्माणाधीन शिव धाम के शुभारंभ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पंचायती राज मंत्री के सामने रखी थी। यह बात सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। बताते चलें कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाडला के प्रांगण में शिव धाम का निर्माण करवाया गया है, जहां आदि योगी शिव की भव्य प्रतिमा एवं पार्क बनाया गया है। मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत तमाम कार्य किया गया है, जिसका विधिवत शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संयुक्त रूप से यहां पहुंचकर किया था। विनोद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के माध्यम से पंचायत के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इसके लिए इस पार्क के साथ स्वरोजगार भवन बनाने की मांग रखी थी और कहा था कि इसके निर्माण के लिए ₹50 लाख बजट उपलब्ध करवाएं। पूर्व मुख्यमंत्री के आग्रह पर पंचायती राज मंत्री ने जन संबोधन में घोषणा करते हुए कहा था कि स्वरोजगार भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। यह भवन एवं शानदार तरीके से बनाया जाए, इसके लिए अगर और बजट की आवश्यकता होगी, तो उसे भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने संबंधित राशि खंड विकास कार्यालय सुजानपुर को भेज दी है। आने वाले 2 सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया पंचायती राज विभाग के माध्यम से स्वरोजगार भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध हुई है। लोगों को रोजगार उपलब्ध हो इसका प्रावधान किया जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र होगा शुरू : धूमल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया पंचायती राज मंत्री से आग्रह किया था कि स्वरोजगार भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाया है, जिसके लिए विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका धन्यवाद करती है।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास शशांक कौशल ने उपस्थित जनसमूह को देवी की कथा में बताया कि दुर्गम नामक दैत्य के अत्याचार से जब सारे के सारे वेद और मंत्र लुप्त हो गए थे, तो यज्ञ नष्ट हो गए, यज्ञ के नष्ट होने से देवों को उनका भाग नहीं मिल पाता था, जिस कारण वर्षा आदि नहीं हो पाती थी, ऐसे समय में जब तीनों लोक में हाहाकार मचा, तो देवों ने भगवती जगदंबा की उपासना की भगवती एक दिव्य स्वरुप में प्रकट हुई, जिसमें देवी के हजारों नेत्र थे और उनकी आंखों से लगातार जल बहता रहा, जिससे देवी का यह स्वरूप शताक्षी कहलाया। देवी ने हाथ में अस्त्र-शस्त्र की जगह विविध प्रकार की साग सब्जियां पकड़ी हुई थी। जिस कारण देवी शाकंभरी कहलाए और अंत में देवी ने जब दुर्गम का वध किया, तो दुर्गम का वध करने से वह दुर्गा कहलाए। उन्होंने देवी गीता के ऊपर चर्चा करते हुए बताया कि जिस प्रकार श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया वह श्रीमद्भगवद्गीता कहलाया, उसी प्रकार भगवती जगदंबा ने हिमालय राज को उपदेश दिया, जो देवी गीता कहलाया, इसके अंदर देवी ने अपने स्वरूप पूजन और स्थान आदि का वर्णन करते हुए बताया है कि मैं ज्वालामुखी हिंगलाज मां त्रिपुर तुलजापुर करवीर आदि स्थानों में हमेशा रहती हूं और आसाम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या महा शक्ति पीठ है, जो मेरा सबसे प्रिय स्थान है। कथा मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय व दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ाें लोग कथा श्रवण करने आ रहे हैं। कथा के बाद सभी को भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। 14 मार्च को पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रांगण में तहसील कल्याण अधिकारी के सौजन्य से पूजा कला मंच बाडीधार के कलाकारों ने नशा निवारण विषय पर गीत संगीत व नाट्य के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जहां कलाकारों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। वहीं, नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रुचि दिखाई, जबकि पाठशाला के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद है। अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं तहसील कल्याण अधिकारी डॉ गौतम कुमार शर्मा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागृत किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से कमलेश शर्मा, सौरव शर्मा, पूजा कला मंच के कलाकार, विद्यालय के प्रवक्ता व अध्यापकों सहित बच्चे उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व बागा के ट्रक ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से एनएच-205 पर घंडल में बने पुल से ट्रकों को जाने की अनुमति देने की मांग की है। ट्रक ऑपरेटरों में हेमचंद, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, संजय ठाकुर, नरेश, सुरेश, कमलजीत, संजीव, रमेश, सतीश, कुलदीप ठाकुर, राजू, दीपू व श्याम सहित अन्य ऑपरेटरों ने कहा है कि आम वाहनों के आवागमन के लिए बनाया 20 टन वजन सहन करने वाला काम चलाऊ पुल आज ट्रक ऑपरेटरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि पुल से 20 टन से ज्यादा भार के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, वाहनों के बाहर को आंकने के लिए कोई भी मशीन नहीं लगाई है। एक तरफ तो उन्हें ज्यादा तेल खर्च व घूम कर आना पड़ रहा है। वहीं, ट्रकों को नुकसान भी हो रहा है, लेकिन सरकार व एनएचएआई की निद्रा के चलते अभी तक इस सड़क के पुननिर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि इस सड़क पर बने पुल से प्रतिदिन सरकार में बैठे सभी दलों के प्रतिनिधियों व सरकारी उच्चाधिकारियों का आवागमन होता रहता है तथा उन्हें पुल के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में सब कुछ ज्ञात है, लेकिन जाने किस कारण इस सड़क के निर्माण के लिए कोई आवाज नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि किन्नौर जैसी जगहों पर बने पुलों पर भी छह टायर वाले ट्रक आ जा सकते हैं, तो घंडल पर बने पुल से छह टायर वाले ट्रकों का आना जाना क्यों बंद किया गया है, जिसके कारण ऑपरेटरों को अभी तक लाखों का नुक़सान हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क का जल्दी से निर्माण कार्य किया जाए व जब तक सड़क निर्माण नहीं होता है, तब तक छह टायर वाले ट्रकों को इस पुल से गुजरने की परमिशन दी जाए, ताकि ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिल सके।
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में फ्रेशर पार्टी 'सांस्कृतिक मिलन' का आयोजन रंजीत सिंह। कुनिहार वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार में फ्रेशर पार्टी "सांस्कृतिक मिलन-2022" का आयोजन किया गया। इस पार्टी का आयोजन कॉलेज में नव प्रवेश किए हुए B.Ed एवं डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को आयोजित किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में इस सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएलएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएलएड द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु प्रेरणा शर्मा एवं मोहित ने इस कार्यक्रम में मंच संचालन को संभाला। इन दोनों ने स्वागत भाषण में सभागार में उपस्थित जन समुदाय का स्वागत एवं अभिनंदन किया। B.Ed एवं D.El. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बारी-बारी से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचली गीदा, नाटी, एकल गीत, पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी, राजस्थानी लोक नृत्य एवं शिक्षाप्रद लघु नाटिका प्रस्तुत दी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभागार का समा बांध दिया एवं उपस्थित सभी को नाचने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज में नव प्रशिक्षुओं को रखी गई मॉडलिंग प्रतियोगिता रही। इसमें डीएलएड के मोहित मिस्टर फ्रेशर एवं उपासना नेगी को मिस फ्रेशर से नवाजा गया। B.Ed के अभिषेक को मिस्टर हैंडसम और वैशाली पुंडीर को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सामाजिकता की भावना एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने आह्वान किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं महेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का शुअवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज विभागाध्यक्ष एचडी शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और अपने संबोधन में कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में सर्वांगी गुणों एवं चौमुखी व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षा प्रवक्ता संजीव चौहान, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, आभा ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, सुमेधा ठाकर, प्रीति शर्मा, हुक्मी दत्त, सुमन रितिका एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल समस्त स्टाफ के सदस्य के अलावा डीएलएड और बीएड के समस्त प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 4 मार्च 2022 को बजट में अप्रैल 2010 के बाद पदोन्नत प्रवक्ताओं का मुख्य अध्यापक बनने का विकल्प बहाल करने से समस्त पदोन्नत प्रवक्ताओं में खुशी की लहर है। इस निर्णय से लगभग 10,000 पदोन्नत प्रवक्ताओं की 11 वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हुई है। साथ ही पदोन्नत प्रवक्ताओं में उत्पन्न विसंगति भी दूर हुई है। इस उपलक्ष्य में पदोन्नत प्रवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष माननीय सतपाल सिंह सत्ती से मिला और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से वार्षिक बजट 2022 में पदोन्नत प्रवक्ताओं के मुख्य अध्यापक की पदोन्नति का एक विकल्प की घोषणा का हार्दिक धन्यवाद किया और इस आशय की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की है। इस अवसर पर अनुज कुमार, मंतोश ठाकुर, अरविंद कुमार, संजीव ठाकुर, विनय कुमार, मनीष कुमार, रामकुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, संदीप सैनी, विक्रम दास, विक्रम सैनी, अनुज शर्मा, यशपाल सिंह, पवन कुमार, सुनील, रवि राणा, चमन लाल, रजनीश कुमार, मीना कुमारी, बलजिंदर सिंह, संजीव शर्मा, हेमलता व अजय कुमार आदि पदोन्नत प्रवक्ता उपस्थित थे।
दीपक ठाकुर। भटियात भटियात के एसडीएम बच्चन सिंह ने 9 मार्च को पंचायत प्रधानों को एक लैटर सौंपा था, जिसमें ये लिखा था की अब हर पंचायत में दो से तीन लोकमित्र केंद्र खोल सकते हैं तथा दूसरी ओर भटियात लोकमित्र केंद्र संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा की हम लोग 2008 से पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और बड़ी मुश्किल से दिन का दो-तीन साै रुपए दिहाड़ी कमाते हैं। अगर इस स्थिति में एक पंचायत में तीन से चार लोकमित्र केंद्र खोल दिए गए, तो सभी लोकमित्र केंद्रों का रोजगार नहीं चलेगा, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने जा रहीं है यह बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की आगामी 20 मार्च को सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की बैठक मिलन पैलेस घुमारवीं में होनी निश्चित हुई है । 20 मार्च को प्रातः 10:00 बजे प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की बैठक होगी, जो कि दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इसी प्रकार दोपहर 2:00 बजे से सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों की संयुक्त बैठक होगी। इन बैठकों में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा तथा प्रदेश सचिव एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यक्रम प्रभारी तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में प्रदेश से सभी मोर्चों में राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य भी अपेक्षित हैं। सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक द्वारा प्रकोष्ठ की जिला बैठकों की तिथि व स्थान किया जाएगा। बैठक में मोर्चों द्वारा वन बूथ–20 यूथ, वन बूथ 20 प्रतिपालिकाएं, वन बूथ 15 किसान प्रहरी, वन बूथ 10 अनुसूचित जाति सदस्य, वन बूथ 10 ओबीसी सदस्य, वन बूथ 10 एसटी सदस्य तथा वन बूथ 10 अल्पसंख्यक मित्र अभियान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते रेलवे कॉलोनी का जोड़ी में देर रात्रि करीब 12:30 बजे रेलवे कर्मचारी बंटी कुमार की गाड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटों की आवाज को सुनकर जब बंटी व उसका परिवार आपको देखने अपने सरकारी क्वार्टर के बाहर निकला, तो उसकी गाड़ी में आग की लपटों करो धारण कर लिया था। आग की लपटें इतनी भयानक रूप में थे कि गाड़ी को चेक देर में जलकर राख में तबदील हो गई। इस बाबत बंटी कुमार ने पुलिस थाना डमटाल को गाड़ी में आग लगने की सूचना दी सूचना मिलते ही रात को पहुंचे दमदार पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर राज सिंह व की टीम ने मौके का जायजा लिया तथा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। अभी गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन जारी कर दी है।
विनायक ठाकुर। देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते चलाली के एक युवक पर रेप, पोस्को एक्ट के तहत एक स्थानीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया था । उक्त व्यक्ति बीते पहली जनवरी से गायब चल रहा था, जिसे देहरा पुलिस ने धर पकड़ लिया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के समीप रहीमपुर अलावा से पकड़ लिया गया है। आरोपित युवक पर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। देहरा पुलिस ने सजगता दिखाते हुए पुलिस कर्मचारियों की एक टीम वीरवार को गठित की थी, जो कि यूपी के लिए रवाना हुई इस गठित की हुई टीम ने समय-समय पर उस युवक की जनाकारी हासिल कर रही थी। वहीं, मौका पाते ही उसे दबोच लिया गया है। आपको बता दें यह आरोपी जनवरी महीने से गायब था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है। साथ ही इसे अब देहरा ले आए हैं। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि यह युवक उक्त लड़की के कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहा था। युवा डीएसपी देहरा अंकित शर्मा की अगवाई में देहरा पुलिस ने एक ओर कार्य कर दिखाया है, जिसमें आरोपी को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 2 से 10 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र होंगे तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास ज्यालामुखी बैठक एसडीएम ज्वालामुखी और सहायक मंदिर आयुक्त मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस दौरान एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि चैत्र नवरात्रों में धारा 144 लागू रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए सहायता कक्ष बनाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए शहर को छह सेक्टरों में बांटा जाएगा और पार्किंग चयनित स्थलों पर की जाएगी। चैत्र नवरात्रों में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग के 75 सुरक्षा कर्मी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे यात्रियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध होंगी। पेयजल और बिजली व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। इसके साथ ही शहर में बाहरी श्रद्धालु एसडीएम की अनुमति से लंगर लगा सकेंगे। नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार, थाना प्रभारी सुरिंद्र धीमान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीश सूद और विभिन्न विभागों के अधिकारी, न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा, मधुसूदन, एसके शर्मा, सौरभ शर्मा व कृष्ण स्वरूप मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पुलिस थाना बालूगंज के तहत एक व्यक्ति से Any desk application डाउनलोड करवाकर 1.53 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर सेल शिमला ने अपराधी को जामतारा, झारखंड से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पानी का बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की, जिसमें समस्या आने पर गूगल से कस्टमर केअर का नंबर सर्च कर कॉल की, जिसमें शातिर ने उससे पेमेंट क्लियर करने के लिए Any desk ऐप डाउनलोड करवाई, जिसके बाद उसके बैंक खाते से 1.53 लाख रुपए निकाल लिए। उक्त शिकायत पर थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 59/22 अधीन धारा 420 भादसं के तहत मामला दर्ज कर अरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ओर कॉल डिटेल के आधार पर जामतारा, झारखंड में दबिश देकर आरोपी को उक्त केस में (60 हज़ार कैश, डेबिट कार्ड व मोबाइल फोन के साथ) गिरफ्तार किया है। उक्त अभियोग में IT Act भी जोड़ा जा रहा है। मामले में अन्वेषण जारी है। अतः जनसाधारण से अनुरोध किया जाता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड न करें और न ही इस प्रकार की कोई जानकारी किसी के साथ साझा करें तथा इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य शीघ्र ही हरित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने राज्य की थर्मल पावर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में केवल 2000 मेगावाट की थर्मल ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है, जबकि शेष हरित ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य को उपयुक्त सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, तो हिमाचल प्रदेश शत-प्रतिशत हरित ऊर्जा उत्पादन करेगा और इसे प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। क्योंकि हरित उत्पादों की अधिक मांग है। उन्होंने बीबीएमबी के लम्बित मामलों की भी जानकारी दी और उनका शीघ्र निपटारा करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत करवाया।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा, कांगड़ा के संगीत (वाद्य) विभाग एवं प्रतिभा स्पंदन चेरिटेबल संस्था, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय व्याख्यानों का आयोजन किया गया, जिनका विषय रागों का समय सिद्धांत और संगीत में ग्राम तथा मूर्च्छना था। इन व्याख्यानों के मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा ने अपने व्याख्यान से विद्यार्थियों को लाभांवित किया। इन व्याख्यानों में हिमाचल ही नहीं, अपितु अन्य राज्यों पंजाब व हरियाणा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मृत्युंजय शर्मा के अलावा सह आचार्य निर्मल सिंह, डॉ. कीर्ति गर्ग, डॉ. वीरेंद्र कौशल, डॉ. बनिता एवं अन्य गणमानय व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदौरा पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश में भी खूब मनाया जा रहा है। आज आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के एससी विंग के संगठन मंत्री सुशील कुमार की अध्यक्षता में इंदौरा विधानसभा में बैरियर पर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई बांटकर पंजाब की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी को मिठाई बांटकर पंजाब की जनता का धन्यवाद किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सुशील कुमार ने कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का प्रचार शुरू चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने काम किया है, उसी के आधार पर पंजाब के लोगों ने भी अपना रुझान आम आदमी पार्टी पर किया है, अब हिमाचल प्रदेश की बारी है, जहां पर मुहिम निरंतर चलाई जाएगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगामी चुनावों की रणनीति बनाई और लोगों को भी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान एससी बिंग के संगठन मंत्री सुशील बहल, एसटी प्रदेश अध्यक्ष संजय पठानिया, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जसवंत सिंह व महेंद्र लाल जॉइंट सेक्रेटरी, किसान बिंग भूपेंद्र बढ़ियाल, नीरज पठानिया, भूप राम ठाकुर और महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नार्थ ब्लॉक नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के सेब भारतीय बाजार में आ रहे हैं, जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने औद्योगिक विकास अनुदान योजना को दो वर्ष और बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू वर्ष में समाप्त हो रही है। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रीत करने के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने राज्य की विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया।केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सिरमौर जिला के ट्रांस गिरि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र के आसपास के इलाके को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के ट्रांस-गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करना क्षेत्र के लोगों की जायज मांग है। क्योंकि इससे 144 पंचायतों की लगभग तीन लाख आबादी लाभांवित होगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के लिए अतिरिक्त और विशेष बजट सुनिश्चित होगा, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने राज्य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और केंद्र के हर संभव सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बजट में प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक में बहुमूल्य जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य की मांगों को धैर्यपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत ने बताया कि उपमंडल कांगड़ा की ग्राम पंचायत भडियाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र भडियाड़ा खास, ग्राम पंचायत बैदी के आंगनबाड़ी केंद्र बैदी, ग्राम पंचायत सनौरा के आंगनबाड़ी केंद्र सनौरा-1, ग्राम पंचायत सनौरा/कुठमां के आंगनबाड़ी केंद्र भेड़ी, ग्राम पंचायत सनौरा कुठमां के आंगनबाड़ी केंद्र जुगेहड़ तथा ग्राम पंचायत हारचकियां के आंगनबाड़ी केंद्र हारचकियां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पद 3800 रुपए मासिक मानदेय पर भरे जाएंगे। आवेदन सादे कागज पर प्रमाण-पत्रों सहित 11 अप्रैल, 2022 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में किसी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। महिला अभ्यार्थी का परिवार भर्ती वर्ष में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र का अलग परिवार के रूप में निवासी होगा चाहिए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्रमाणपत्र व पंचायत/नगर पंचायत से परिवार नकल संलग्न करना आवश्यक है और आयु विज्ञापन तिथि को 21 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। अभ्यार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मिडल पास या इसके समकक्ष होनी चाहिए तथा परिवार की सालाना आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी से जारी प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण-पत्र आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करें तथा उच्च शिक्षा के लिए अलग से देय अंक निर्धारित हैं। आंगनबाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालबाड़ी अध्यापिका/नर्सरी अध्यापिका/शिशु पालिका का अनुभव हो तो प्रमाण-पत्र साथ संलग्न करें और यदि अभ्यार्थी में 40 प्रतिशत या अधिक अक्षमता हो तो (अक्षमता आंगनबाड़ी में कार्य करने में अड़चन वाली न हो) तो सक्षम अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ संलग्न करें। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हो तो प्रमाण पत्र साथ संलग्न करना आवश्यक है। यदि अभ्यार्थी स्टेट होम/बालिका आश्रम प्रवासी/अनाथ/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा/असहाय महिला जिसके पति 7 वर्षाें से लापता हो/असहाय जिसके पति ने छोड़ दिया है और अपने माता-पिता के साथ रह रही हो, तो प्रमाण-पत्र संलग्न करें। अभ्यार्थी की केवल दो लड़कियां हो तो परिवार नियोजन प्रमाण-पत्र या अविवाहित अभ्यार्थी स्वयं परिवार में केवल दो लड़किया हो, प्रमाण-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार में अभ्यार्थी को अपने मूल-प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01892-239794 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसएफआई राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल छात्र मांगों को लेकर HRTC के प्रबंधक निदेशक से मिला तथा ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसएफआई की मुख्य तौर पर दो मांगे थी। पहली मांग ये थी कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को बस पास सुविधा ऑनलाइन माध्यम से दी जाए तथा दूसरी मांग ये थी कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षण संस्थानों में आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा दी जाए। एसएफआई राज्य सहसचिव अनिल ठाकुर ने बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाला बहुत सा छात्र समुदाय दूरदराज से आता है तथा आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है कि वह रोज किराया दे सके। इसलिए शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को आने जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलनी चाहिए। क्योंकि हिमाचल में 12 कक्षा तक मुफ्त बस सेवा है, परंतु महाविद्यालय या हायर एजुकेशन लेने वाले छात्र के लिए ऐसा प्रावधान नहीं हैं तथा दिल्ली, केरल, पंजाब व तमिलनाडु आदि कई राज्यों में छात्रों को मुफ्त बस सुविधा पहले से दी जा रही है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा होना चाहिए, ताकि दूरदराज तथा दुर्गम क्षेत्र से आने वाला छात्र समुदाय शिक्षा हासिल कर सके। वहीं, राज्य अध्यक्ष रमन थारटा ने कहा कि जो बस पास बनाया जाता है, वह HRTC डिपो में बनाया जाता है तथा कई डिपो शिक्षण संस्थानों से बहुत दूर है, जिस कारण छात्र बस पास बनवाने के लिए नहीं पहुंच पाता है। इसलिए वह बस पास की सुविधा ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन दोनों माध्यम से दी जाए। एसएफआई ने इस मुद्दे को तुरंत हल करने की मांग मैनेजिंग डायरेक्टर से की तथा HRTC अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया तथा एसएफआई की इन मांगों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही इन मांगों पर काम शुरू किया जाएगा।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पाठशाला की छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में तनवी को मिस फैयरवेल व कोमल को स्टूडेंट ऑफ ईयर चुना गया। वहीं, साक्षी को मिस आर्टस, पायल को मिस कोमर्स, प्रिया को मिस साइंस, शानवी को मिस पर्सानेलिटी और साक्षी को मिस स्पोर्ट्स के खिताब से नवाज़ा गया। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए पाठशाला प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने कहा कि सभी व्यक्तियों के जीवन में एक न एक दिन ऐसा जरूर आता है कि वह किसी न किसी विदाई समारोह में जरूर शामिल होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, अध्यापकों के कार्यों का विषय, अध्यापकों के विचारों का लक्ष्य और अध्यापकों के प्रयासों प्रतिबिंब होते हैं। यह सत्य है कि हमने आप सभी को शिक्षित किया है। हालांकि यह भी सत्य है कि हमने भी आप सभी से बहुत कुछ सीखा है, यह बहुत लंबा सफर था। हालांकि आप सभी की भविष्य में कुछ बेहतर करने की दृढ़इच्छा के कारण बहुत जल्दी बीत गया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि ने आपने बचपन और किशोरावस्था को देखा है और अब आप सभी जीवन की युवा अवस्था में प्रवेश करने के लिए अग्रसर हो। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विजेता द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक वर्ग द्वारा भी छात्रों के भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों द्वारा पानी की टंकियां, नल, नालियां साफ की, फूलों की क्यारियां बनाई, ईंटों में चूना लगाया, विज्ञानं भवन के पीछे झाड़ियां काटी, पेड़ों की कटाई छंटाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती ने बताया कि अकादमिक सत्र में नीलम कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगिंद्रनगर की प्राचार्या सुमन शामिल हुई। उन्होंने शिक्षा में नैतिक, मानव मूल्य, लैंगिक समानता और कॅरियर मार्गदर्शन जैसे विभिन विषयों पर जानकारी दी और कहा कि छात्रों के जीवन में नैतिक मूल्य परक उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि नैतिक मूल्यों वाली उच्च शिक्षा लोगों को एक अवसर प्रदान करती है, जिससे वे मानवता के सामने आज शोचनीय रूप से उपस्थित सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक मसलों पर सोच-विचार कर सकें। अपने विशिष्ट ज्ञान और कौशल के प्रसार द्वारा उच्च शिक्षा राष्ट्रीय विकास में योगदान करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या. प्रो. सुनीता सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. अर्चना, डॉ. कौमुदी, डॉ. सम्जीत, डॉ चेतना, डॉ. पवन कुमार और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
रंजीत सिंह। कुनिहार एसपी अकादमी कुनिहार के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विधानसभा शिमला का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अकादमी समन्वयक पंकज वैस की अगवाई में सभी विद्यार्थी अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी से मिले। संजय अवस्थी ने सभी विद्यार्थियाें को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत करवाया। सभी ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा की प्रोसिडिंग को देखा व समझा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट रिकांगपिओ में जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित व विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक किन्नौर अशोक नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे में जानकारी दी तथा विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गणेश नेगी ने बताया कि इस दौरान जिले के 21 सरकारी व निजी स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें गणित दिवस में 73 व विज्ञान दिवस पर 96 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा इस दौरान विभिन्न वर्गों की पोस्टर मेकिंग, गणित व विज्ञान ओलंपियाड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विज्ञान दिवस पर जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में डीएवी रिकांगपिओ की सान्या ने प्रथम, एसडी स्कूल की अष्वन्तिका ने द्वितीय व उड़ान स्कूल की पलवी में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कोठी की बबीता ने प्रथम, उड़ान की गुंजन ने द्वितीय व थेमग्रंग की प्रीजिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एसडी स्कूल की आस्था ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की खुशबू कुमारी ने द्वितीय व तंगलिंग की मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि साईंस ओलंपियाड़ की जूनियर वर्ग में गुरुकुल स्कूल सांगला की अंजुम ने प्रथम, थेमग्रंग की पलक ने द्वितीय वह भावानगर की सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में गुरुकुल स्कूल सांगला के सारांश ने प्रथम, रिकांगपिओ कि सुनिधि ने द्वितीय व डीएवी की सुहाना नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रिकांगपिओ की अशांसा बिष्ट ने प्रथम, एसडी स्कूल की अनुष्का ने द्वितीय व हिमालय स्कूल के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग के जूनियर वर्ग में कोठी के लोकेश ने प्रथम, तंगलिंग के विवेक ने द्वितीय व रिकांगपिओ की नव्या में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में रिकांगपिओ की सिमरन ने प्रथम, उड़ान की अनुष्का ने द्वितीय व सापनी की अनुष्का किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रिकांगपिओ की आरुषि ने प्रथम, रिब्बा की तनुजा ने द्वितीय व रिकांगपिओ के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सांगला के दीक्षा ने प्रथम, रिकांगपिओ के रोहन ने द्वितीय व दाखो की कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में उड़ान स्कूल की भाविका ने प्रथम, डीएवी की ईवा ने द्वितीय व कोठी की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रिकांगपिओ के अमनदीप में प्रथम, एसडी के ऋषभ ने द्वितीय व तंगलिंग के सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मैथेमेटिक्स ओलंपियाड़ के जूनियर वर्ग में उड़ान की स्मृति में प्रथम, एसडी के सौरभ ने द्वितीय व डीएवी के वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में उड़ान के अभय ने प्रथम, एसडी के आयुष ने द्वितीय व रिकांगपिओ की दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कल्पा के विजय कुमार ने प्रथम, रिकांगपिओ की अशांसा बिष्ट ने द्वितीय व उड़ान के मनजीत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजेश कतनौरिय। जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी जवाली के अधयक्ष निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब के लोगों ने दिल्ली मॉडल को स्वीकार किया। आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के निखिल महाजन ने जीत की खुशी पर जौंटा 32 मील लव कैहरियां व कुठेड़ में लड्डू बांटकर व पटाखे चला कर रहे हैं। आने वाले हिमाचल प्रदेश में चुनावों में आम आदमी पार्टी द्वारा बड़ा प्रर्दशन करने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रचेगी। निखिल महाजन ने कहा कि पंजाब में पार्टी की जीत को लेकर कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जाताया है, जिसका यह प्रणाम आया है कि पूरे पंजाब में झाड़ू चल गया है। क्योंकि आजतक जिन भी पार्टियों ने भी पंजाब में राज किया है। उन्होंने केवल अपने घर ही भरे हैं और जनता को लूटा है। पंजाब को तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबोया है। पार्टी की इस जीत का प्रभाव आने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी पड़ेगा। जैसे पंजाब की जनता ने पैसे और शराब को एक साइड रख कर आम आदमी पार्टी को जीताया है। हर राज्य के लोगों की वाेट डालने की धारणाएं अलग-अलग होती हैं। कुछ लोग रोजगार विकास रोजी-रोटी व कुछ लोगों की भक्ति होती है। हो सकता यूपी, उत्तराखंड इत्यादि में लोगों ने पूजा भक्ति ज्यादा हुई हो।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और आने वाले हिमाचल विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा मिशन रिपीट करेगी। यह बात जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच के कारण ही आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के ऊपर बना है। आज जहां देश मे शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलकन हेतू का काम हो रहा है। वहीं, महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियों से छुटकारा मिला है। आज किसान को उसके सम्मान हेतू 6 हजार मिल रहे हैं। आज देश मे भाजपा की सरकारों का सत्ता में दोबारा आने का मुख्य कारण राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करना है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और गुड गवर्नेस इसका प्रमुख कारण है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री बधाई के पात्र है। जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। 2022 में हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हिमाचल में भी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में नए रूप में बढ़ाया है। राकेश गौतम ने कहा कि जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना में रह गए परिवारों को हिमकेयर योजना, उज्ज्वला योजना में रह गयी महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस सिलिंडर देने के अलावा अनेक काम जनहित के लिए किये है। इन्ही कार्यों को देखते हुए हिमाचल की जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के साथ बसे गांव कोठी की निवासी सीमा शुक्ला की एल्बम "ढोलना" धमाल मचाती हुई रिलीज हो चुकी है। इस एल्बम को सीमा शुक्ला ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के बोल एफ रोज़्ज़ द्वारा लिखे गए हैं। साथ ही म्यूजिक सिध्द द्वारा दिया गया हैं। जिसे चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के वीडियो को फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौधरी व मनीष चौहान द्वारा निर्देशत किया गया हैं, जबकि वीडियो के निर्माता राकेश शुक्ला है। जिसे कांगड़ा जिला की खूबसूरत वादियों के विभिन्न स्थानों में फिल्माया गया है। इससे पहले भी सीमा शुक्ला की चार वीडियो एलबम रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्य करने वाले कुलविंदर लाज, मंजू बाला, मनीष चौहान, फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौहान, अखिल चौधरी, एफ रोज़्ज़, सिध्द, राकेश शुक्ला तथा अन्य सभी मार्ग दर्शकों का धन्यवाद किया है। इस एल्बम में सीमा शुक्ला की मधुर आवाज तथा मनमोहक अभिनय द्वारा अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। शुक्ला एक निजी विद्यालय में अध्यापिका है। सीमा शुक्ला को विश्वास है कि उन्हें अपने सुनने वालों का प्यार इसी तरह इस वीडियो में भी मिलेगा।


















































