मनोज। काँगड़ा जन मानुष सेवा संगठन काँगड़ा को लोगों की सेवा के लिए ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ द्वारा एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दिया गया। जिसका लोकापर्ण ज़िला परिषद अध्यक्ष द्वारा संस्था के केंद्र में किया गया। इस मौक़े पर संस्था के महासचिव तिलक सोनी द्वारा संस्था के द्वारा किये गए अब तक के कार्यों को उनके समक्ष रखा गया। इस मौक़े पर ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहां कि जिस तरह से यह संगठन कोरोना काल से अब तक लोगों की सेवा में लगा है यह हमारा सौभाग्य है कि इस तरह का संगठन काँगड़ा में है जो जरूरत मंद लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करवा रहां है। उन्होंने कहां कि जिस तरह संगठन के सदस्य दिन रात लोगों की सेवा में बिना स्वार्थ के लगे है मैं इन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि मैं इनकी संस्था के साथ हर वक्त खड़ा हूँ ओर इन्हें कभी भी लोगों की सेवा के लिए किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो मैं तैयार हूँ। इस मौके पर व्यापार मंडल काँगड़ा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहां कि काँगड़ा में इस तरह की संस्था की ज़रूरत थी और इस ज़रूरत को जन मानुष सेवा संगठन ने पूरा किया है। उन्होंने कहां कि भले ही यह संगठन ज़िला स्तरीय हो लेकिन इंसानियत सेवा का नारा देकर जिस तरह यह संस्था मंडी, हमीरपुर व चंबा तक अपनी सेवा दे रहे है इसके लिए इनको सलाम करता हूँ। इस मौक़े पर संस्था के सदस्य पंकज ओबराय ने उपस्थित लोगों का वे संस्था को कंसन्ट्रेटर देने पर ज़िला परिषद का आभार जताया।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पैंशन योजना के तहत जोगिंदरनगर में टैक्सी आपरेटर्ज, सिविल सप्लाई में मीडियम गुडस आपरेटर्ज व स्थानीय दुकानदारों को जागरूक किया गया। लेबर इंस्पैक्टर जोगिंदर नगर मुकुंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पैंशन योजना के तहत लोगों को जोडऩे के लिए 13 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह एक प्रभावी योजना है और इसका पंजीकरण लोकमित्र केंद्र में निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नंबर देना होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगारों को 60 साल की आयु सीमा पूरी होने पर 3000 रूपए पैंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण धारक की मौत होने पर नोमनी परिवार के सदस्य को आधी पैंशन लग जाएगी। उन्होंने बताया कि ई.एस.आई कार्ड धारक व ई.पी.एफ के उपभोक्ता इस योजना में शामिल नहीं हो सकते हैं। मासिक आय 15000 रूपए वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो पंजीकृत कामगार हैं उनको प्रतिमाह 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक का मासिक अंशदान देना होगा।
विनायक ठाकुर। देहरा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार के दिन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की प्रागपुर शाखा प्रबंधक संतोष सनौरिया शामिल हुईं व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने शिरकत की। इस अवसर पर परिसर के निदेशक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे द्वारा अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी महिला दिवस के अवसर पर कविताएं व संभाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेवानिवृत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कुसुम वालिया ने अपने उद्बोधन के पश्चात "कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या" गाना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों व छात्र छात्राओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में परिसर के निदेशक प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों के बारे में सबको अवगत करवाया व कार्यक्रम में आए अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन वेदांत की शिक्षिका कुमारी मनोज्ञा ने किया व कार्यक्रम के अंत में वेदांत विषय के विभागाध्यक्ष प्रो मंजूनाथ भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडा सीबा शिक्षा खण्ड में खण्डस्तरीय शिक्षासंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे खण्ड के सभी 172 राजकीय विद्यालयों से विद्यालय प्रबन्धन समितियों के चयनित सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति, नशे की समस्या, हर घर पाठशाला की सफलता इत्यादि विषयों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित खण्ड परियोजना अधिकारी डॉ.गणेश दत्त ने प्रबन्धन समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल के साथ शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ कार्य करने पर बल दिया, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमें छात्रों को जबरदस्ती पानी न पिलाकर उसकी ज्ञान की प्यास को शान्त करने का प्रयास करना करना चाहिए। इसी अवसर पर खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मनोरमा देवी एवं पवन कुमार जगोता के द्वारा वर्तमान में नशे की समस्या की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया, तथा इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के संयोजक जितेन्द्र ठाकुर ने शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा क्षेत्र में किए जाने वाले सभी कार्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा विशेषज्ञ परमजीत सिंह ने क्वालिटी शिक्षा पर चर्चा करते हुए नई शिक्षा नीति में वर्णित महत्वपूर्ण विषयों को सभा के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड स्तर पर एवं राज्य में हर घर पाठशाला में उत्कृष्ट करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिनमें माध्यमिक विद्यालयों से कस्बा कोटला से डॉ.अमनदीप शर्मा, उच्चविद्यालयों त्यामल से सतपाल धीमान, वरिष्ठ माध्यमिक से ढलियारा से राकेश भाटिया, बढ्ल ठौर से सुरेश नरयाल, डाडा सीबा से सुभाष ठाकुर, चनौर से सुशील चौहान, कड़ोआ से मुनीष शर्मा, बेह ढोन्टा से कपिल देव, प्राथमिक विद्यालयों में से डाडा सीबा से पूनम कुमारी, सुकेड़ से कौर चन्द राणा, रणोह से गगनदीप शर्मा, जलेरा से हर्षदीप शर्मा, कस्बा कलेली से राकेश कुमार, नलसूहा से आशीष कुमार रहे। इसी बीच विद्यालय प्रबन्धन समितियों में से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को चुना गया, जिनमें रा.व.मा.विद्यालयों से स्यूल, रा.उ.विद्यालयों से समनोली, रा.मा.विद्यालयों से बस्सी, प्राथमिक विद्यालयों से बाथू टिप्परी शामिल रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के अंतर्गत एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन धुन्दन में हुआ।शिविर की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठौर ने की। जबकि खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बृज लाल पंवर की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी रहे। खंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसीसी खंड धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड धुन्दन की विभिन पाठशालाओं के लगभग 130 सदस्यों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा, विद्यालय प्रबंधन समितियों के कार्य तथा शक्तिओं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, ई-संवाद, प्री प्राइमरी शिक्षा समावेशी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन फिट इण्डिया अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में केन्द्राध्यक्ष दाड़लाघाट कुलदीप कुमार, सेवानिवृत शास्त्री एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मस्त राम शर्मा स्त्रोत व्यक्ति रहे तथा स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रमुख बिंदुओं से अवगत करवाया गया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी ने उपस्थित प्रतिभागियों को अपने संदेश में कहा कि अच्छे अध्यापक और अच्छे अविभावक ही अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहायक होते है। अत: अध्यापकों के साथ साथ माता पिता की भूमिका भी बच्चों के सर्वागिण विकास में आवश्यक है। इस उपलक्ष्य पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठोर, बीईईओ धुन्दन बृज लाल पंवर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रतन सिंह, केसी शर्मा, सेवानिवृत बीईईओ अम्बिका शर्मा, मीरा कोशल, सेवानिवृत डीएसपी व प्रधान धुन्दन शकुंतला शर्मा, उपप्रधान मदन शर्मा, खंड धुन्दन के 97 प्रारम्भिक विद्यालयों व 24 हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कर रही विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सेवानिवृत शिक्षकों ने भाग लिया।
मनोज। कांगड़ा चलो गांव की ओर जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार की विकास योजनाओं को लेकर गांव सुकाबाग में विकास यात्रा लेकर पहुंचे व जनता से मिले व सरकार की जन विकास योजनाओं को लेकर जनता को जानकारियां दी। गांव में जनता को सम्बोधित करते हुए काकू ने कहा कि गांव सुकाबाग बाड़ी में ठाकुर जयराम सरकार से आप के गांव को नेशनल हाईवे तक जनसंपर्क सड़क मेरे माध्यम से बनाई जा रही है। इस सड़क पर लगभग एक करोड़ रुपए का खर्चा आएगा, इस सड़क से नेशनल हाईवे जुड़ेगा जिससे 85 घर नेशनल हाईवे से परिवहन से जुड़ जाएंगे व लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर जयराम सरकार द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सड़के, जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल नल व बिजली मुख्य रूप से दी जा रही है व हर वर्ग के लिए सभी योजनाओं से भी विकास करवाया जा रहा है। मैं जनता से वादा करता हूँ की आप मुझे आशीर्वाद देते रहे तो में पिछले 5 साल में करोड़ो रुपए का जो गलत तरीके से लेन देन हुआ है व करोड़ों रुपए की कोठिया व होटल, गाडियां, करोड़ो रुपए की जमीनों का पर्दाफाश करूंगा व आवाज उठाऊंगा व जांच करवाऊंगा। कई लोग करोड़पति बन गए और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कंगाल कर दिया। कांगड़ा 25 साल के लिए पिछड़ चुका है। अब मैं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार एक भक्त के जीवन में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो वो है अहंकार। इसी अहं भाव के कारण ही श्री प्रह्लाद जी का नर-नारायण के साथ युद्ध हुआ।श्री प्रह्लाद जी तीर्थों में दर्शन कर रहे थे पर भीतर का अहंकार अभी भी जागृत था। अतः आप सब भी कभी तीर्थ में जाओ तो पहली बात ये कि तीर्थ का सेवन होता है भ्रमण नहीं। तीर्थ के कुछ नियम दिये गये हैं-तीर्थ में कम कहना, कम सोना व कम बोलना चाहिये पर इससे विपरीत तीर्थ में अधिक चलना व अधिक भजन करना चाहिये। एक विशेष नियम के तहत तीर्थ में किसी भी प्रकार से पाप नहीं करना चाहिये अन्यथा वो अखण्ड हो जाता है। ये सब बातें पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस विश्वविख्यात कथाव्यास शशांक कृष्ण कौशल ने कही। उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा से बताया कि भगवान कृष्ण की लीला में सहायता देने के लिये जगदम्बा कई रूपों में आई। श्रीमद्देवी भागवत के अनुसार तो योगमाया, राधा, द्रौपदी, देवकी व रुक्मिणी-ये पाँचों भी जगदम्बा का ही स्वरूप हैं। गौरतलब है कि पट्टा बरावरी में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से प्रतिवर्ष कथा का आयोजन किया जाता है जिस श्रृंखला में इस वर्ष देवी कथा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्रवासियों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर श्रीराम कौशल, डी डी कश्यप, सुखराम, भूपेन्द्र, अजीत, दुर्गाराम, प्रोमिला व काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार शिमला के प्राचीन वैभव को बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत शहर मेें विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इनका समुचित लाभ मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ढली में लगभग 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डबल लेन सुंरग की आधारशिला रखने के उपरान्त कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढली की पुरानी सुरंग वर्षोें पूर्व 1852 ई. में निर्मित की गई थी और अब 147 मीटर लम्बी इस नई डबल लेन सुरंग से यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर का निरंतर विकास होने से इसका व्यापक विस्तार हुआ है और ऐसे में प्रभावी यातायात प्रबन्धन के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक हो जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत सभी कार्य तीव्र गति से पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि हालांकि यह परियोजना वर्ष 2016 में प्रारम्भ की गई थी, परन्तु इसने वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ही गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल आपूर्ति योजना रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण करके शहर में पेयजल संकट की समस्या का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के लिए 1813 करोड़ रुपये की एक नई पेयजल आपूर्ति परियोजना भी तैयार की जा रही है जिसका कार्य पूर्ण होने पर शहर में आगामी 100 वर्षों तक पानी की समस्या का हल हो सकेगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नई सुंरग के निर्मित होने से इस मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही और सुगम हो सकेगी। यह सुंरग शिमला जिला के कसुम्पटी और शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत सड़कों को चौड़ा करने, पैदल पुलों, फुटपाथ, पार्किंग इत्यादि से संबंधित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेंद्र चौहान, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष नरेश शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, भाजपा नेता विजय ज्योति सेन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, उपायुक्त आदित्य नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के असेंबली हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष मोनिका माथुर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व अन्य अथितियों ने दीप प्रज्वलित कर किया और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।कार्यक्रम का संचालन रीना शर्मा एवं किरण चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में किरण चौहान द्वारा बताया गया एवं प्रीति सूर्यवंशी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर और महिला शिक्षा क्यों जरूरी है, इस विषय पर डॉ सरोज द्वारा अपने विचार रख कर सहभागियों को अवगत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल और एसएचजी समूह तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें नाटी, गिद्दा, पंजाबी डांस व समूह संगीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका माथुर ने कहा कि महिलाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण महिलाएं सक्षम हुई है एवं आज वह समाज के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर अपने परिवार एवं समाज का मार्गदर्शन कर रही है। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य रवि परमार एवं सहायक राजकुमार व अन्य साथियों का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख, एबीपीएस के प्रधानाचार्य व स्कूल अध्यापिका स्टाफ और विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडल, एसएचजी समूह, कंप्यूटर की छात्राएं, सिलाई की छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के दाड़लाघाट से संवाददाता केशव वशिष्ठ की माता सरस्वती देवी के आकस्मिक निधन पर बाघल प्रेस क्लब अर्की के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बाघल प्रेस क्लब अर्की ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में बाघल प्रेस क्लब अर्की के सभी सदस्य इस शोकाकुल परिवार के साथ हैं।बाघल प्रेस क्लब अर्की के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अजय गुप्ता, कृष्ण रघुवंशी, राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, योगेश चौहान, राकेश कुमार, योगेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमल, शहनाज भाटिया, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, राकेश अत्री, विनोद शर्मा, हरीश शर्मा, चेतन ठाकुर इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज शोक संतप्त परिवार के साथ है। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सुनीता एवं दुर्गादत्त तथा शारदा एवं जयानंद गौतम ने अपनी सुपुत्री स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय को कूलर भेंट किया। गौर रहे कि विद्यालय चंडी में पिछले 2 वर्षों से निरंतर विद्यालय का सर्वांगीण विकास चल रहा है।।इस विकास कार्य में सामाजिक सेवा भाव रखने वाले लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है जो समय-समय पर विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु अपना सहयोग देते रहते है। बुधवार को स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय में पानी के कूलर की स्थापना हुई। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व स्वर्गीय तनुजा का आकस्मिक निधन हो चुका था जिसकी याद में विद्यालय में बच्चों को शुद्ध निर्मल पानी पीने के लिए पानी का कूलर विद्यालय को दान किया गया। इसकी आज विधिवत पूजा करके संपूर्ण विद्यालय के समक्ष स्थापना पूजन एवं दान संकल्प किया गया। इसके उपरांत समस्त छात्रों को भोजन करवाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की संवेदनाएं गौतम परिवार के साथ है जिनके परिवार पर यह संकट आया है। इस प्रकार के मानसिक संवेदनशील परिस्थिति में विद्या मन्दिर के लिए ऐसे पुनीत कार्य निश्चय ही संबल प्रदान करते है। इस परिवार ने जल दान करके पुण्य का कार्य किया है। विद्यालय में इस प्रकार दो और कूलर लगे हैं, यह तीसरा कूलर एमडीएम भवन के साथ लगाया गया है ताकि बच्चे मध्याह्न भोजन के समय इस जल का उपयोग कर सकें, साथ ही मंच में होने वाले कार्यक्रमों पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। संपूर्ण विद्यालय परिवार इस कार्य के लिए गौतम परिवार का आभार व्यक्त करता है एवं प्रार्थना करता की स्व.तनुजा की आत्मा को शांति मिले तथा परिवार जनों को संबल प्राप्त हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष टेकचन्द शर्मा, जयानन्द गौतम, पुनीत गौतम, एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बजट में हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत देने और शिक्षको की मांगों को प्रमुखता से रखने के लिए आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह का आभार किया। महासंघ ने आग्रह किया कि अंतर जिला ट्रांसफर हुए शिक्षको की ट्रांसफर नीति में अगली कैबिनेट में संशोधन किया जाए। जिसे पूरा करने का मुख्य सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि बजट में कर्मचारियों सहित शिक्षको की मांगों को पूरा किया है। आज उसी सिलसिले में आभार हेतु शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह, शिक्षा निदेशक उच्च डॉ अमरजीत शर्मा, शिक्षा निदेशक प्राथमिक डॉ पंकज ललित से मिल कर सरकार का आभार व्यक्त किया। इसमे पवन मिश्रा, विनोद सूद, मनोज, अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंदर नगर बुधवार को राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर की विज्ञान समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में स्वाति थापा ने प्रथम, शिवम् ठाकुर ने द्वितीय तथा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में विवेक, अलीशा, पुर्णिमा ने प्रथम, श्रेया, सिया, अभिषेक ने द्वितीय तथा शैलजा, इशांत, सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियांशु, शिवम्, दिपाली की टीम ने प्रथम, सलोनी, दिवाकर, विक्रांत की टीम ने द्वितीय तथा अलीशा, लिपाक्षी, अंजलि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कर्ण ने प्रथम, दिवाकर ने द्वितीय तथा लक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एड मैड शो प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम तथा रितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा उन्होंने विज्ञान विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विज्ञान समिति से डाॅ समजीत सिंह, डाॅ चेतना शर्मा, डाॅ दिवाकर, आरती शर्मा, अनुपम उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला -मानव भारती, एपीजी व आईईसी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़े के चलते जांच के घेरे में -विधानसभा में आया लिखित जबाब हिमाचल प्रदेश में तीन यूनिवर्सिटीज के ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी डिग्री घोटाले के बारे में जांच चल रही है। मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के ख़िलाफ़ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भारतीय दंड संहिता थाना धर्मपुर में दर्ज हुआ है। मानव भारती पर हज़ारों फ़र्ज़ी डिग्री करोड़ों में बेचने का मामला चल रहा है। जबकि दूसरा मामला एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला के ख़िलाफ़ 420, 467, 468, 471, 120-बी,201 के तहत पुलिस थाना राज्य गुप्तचर विभाग भराड़ी में दर्ज़ किया गया है। इसी के साथ आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बरोटीवाला, बद्दी के ख़िलाफ़ 465, 467, 468, 471, 34 भारतीय दंड संहिता व 66 सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत पुलिस थाना बरोटीवाला में पंजीकृत हुआ है। जिनमें जांच चल रही है।पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश से प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक कि जांच में फ़र्ज़ी डिग्री से किसी व्यक्ति द्वारा हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का मामला संज्ञान में नही आया है। हालांकि अभी इस पर जाँच जारी है। ये जबाब नैना देवी कांग्रेस के विधायक राम लाल ठाकुर द्वारा पूछे सवाल के जबाब में शिक्षा मंत्री के सौजन्य से लिखित जबाब में आया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बुधवार को हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधि मंडल में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, महासचिव अवधेश सरोच तथा कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। गत दिनों बज़ट में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन की घोषणा की गई थी जिसको लेकर कर्मचारियों में काफि रोष था क्योंकि सभी कर्मचारी काफि पहले से बज़ट में स्थायी निति का इंतजार कर रहे थे। इसी संबंध में आगामी कार्यवाही जानने हेतु एवं कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर से मिले। इसके उपरांत जल शक्ति मंत्री ने महासंघ के पदाधिकारियों को मुख्य मंत्री से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर सभी कर्मचारियों को आश्वास्त किया कि कैबिनेट सब कमेटी बहुत जल्दी अपनी सिफारिशें सरकार के समक्ष रखेगी उसके बाद निति निर्धारित की जाएगी, वहीं दूसरी ओर महासंघ को 14 तारिख को मिलने आने को भी कहा गया है। अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि वे बिल्कुल आश्वस्त है कि सरकार अपने वादे के अनुसार निति बनाने जा रही है। पुरा महासंघ सरकार का समर्थन करता है। इसके उपरांत विधानसभा में भी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपनी बात के दौरान कहा कि हम आउटसोर्स के लिए निति बनाने जा रहे है। इसका महासंघ स्वागत करता है तथा यह भी सरकार को बताना चाहते है कि महासंघ पूर्ण रूप से संगठित एवं एक मंच पर है। साथ ही साथ आज शिमला में सीटु के बैनर तले विधानसभा के बाहर आउटसोर्स महासंघ के नाम से आंदोलन किया है। इसकी महासंघ निंदा करता है एवं स्पष्ट करता है कि महांसंघ की ओर से काई भी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल नहीं था और कहना चाहते है कि जब सरकार वार्ता के लिए तैयार है तो आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता। शैलेन्द्र शर्मा ने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से निवेदन किया कि इस तरह के आंदोलन में हिस्सा न लें तथा अपने अपने जिला कार्यकारिणी के संपर्क मेें रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिन्दर नगर -15 मार्च तक इच्छुक प्रतिभागी दर्ज करवा सकते हैं पंजीकरण, पांच श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता भारत निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा वोट मेरा भविष्य है-प्रत्येक वोट की शक्ति विषय को लेकर प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में आयोजित की जा रही है जिसके लिये इच्छुक प्रतिभागी आगामी 15 मार्च तक अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी निर्वाचन आयोग की वैबसाइट http://ecisveep.nic.in/contest पर आगामी 15 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी प्रतियोगिता के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए अपने आवेदन voter-contest@eci.gov.in पर 15 मार्च तक ई-मेल कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस प्रतियोगिता को पांच विभिन्न श्रेणियों जिनमें प्रश्नोतरी, वीडियो निर्माण, गीत, स्लोगन व पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल है में भाग ले सकते हैं तथा आकर्षक नकद ईनाम प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बताया कि इस प्रतियोगिता की तीन श्रेणियां हैं जिनमें संस्थागत, पेशेवर व शौकिया शामिल है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिये प्रतिभागी प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
क्रांति सूद। जोगिंदरनगर -एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर जोगिन्दर नगर में प्रतिवर्ष एक से पांच अप्रैल तक मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन की कदमताल जोगिन्दर नगर प्रशासन ने शुरू कर दी है। मेले के आयोजन को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सर्वप्रथम 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने शुरू कर दिये हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। सर्वप्रथम मेले में शामिल होने के लिए मेला समिति की ओर से 124 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते पिछले दो वर्षों से राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इसे पूरे धार्मिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
सोलन नगर निगम में अब वेबसाइट के जरिये होगा बिलो का भुगतान सोलन की जनता को अब नगर निगम के तहत होने वाले बिलो का भुगतान घर बैठे कर सकेगी। नगर निगम सोलन के द्वारा पानी,कूड़ा तथा प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर राजीव कुमार ने बातचीत में बताया की अप्रैल माह के अंत तक नगर निगम के तहत होने वाले भुगतानों को ऑनलाइन कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की नगर निगम की वेबसाइट तैयार हो चुकी है और अप्रैल माह के अंत तक इस शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा ऑनलाइन सिस्टम होने से लोगो को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा उपभोक्ता कही पर हो अपने बिल का भुगतान समय पर जब चाहे तब कर सकता है। इसे पहले भुगतान करने के लिए लोगो को निगम के चक्कर लगने पड़ते थे, ऑनलाइन होने के बाद लोगो को निगम आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें पंजीकरण करने का आसान तरीका है। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले निगम की वेबसाइट www.mcsolan.in पर सिटीजन लॉग इन करें। इसके बाद उपभोक्ता आईडी बनाई जाएगी। आईडी पर डाटा सबमिट करने के तथा सफल पंजीकरण होने के बाद उपभोक्ता के नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा। इसके बाद उपभोक्ता घर बैठे ही रजिस्टर हो जाएगा और वह प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, कूड़ा, हाउस टैक्स और शॉप रैंट के बिल जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन के साथ - साथ ऑफलाइन की भी रहेगी सुविधा : नगर निगम सोलन बिलो के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम तो कर रही है, लेकिन जो लोग ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम नहीं है निगम के द्वारा उनके लिए ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखी है। सोलन की जनता ऑनलाइन तथा ऑफ़ लाइन दोनों प्रकार से भुगतान कर पाए गए। नगर निगम सोलन के अंतर्गत शहर में करीब 12 हजार पानी के कनेक्शन हैं। निगम द्वारा उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह पानी का बिल दिया जाता है। इनमें 626 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कई माह से निगम को पानी का बिल नहीं दिया है। शहर के करोड़पति लोग निगम को बिल के नाम पर अंगूठा दिखा देते हैं या यूं कहे कि बहुमंजिला भवनों में रहने वाले लोग कई माह से मुफ्त का पानी पी रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पहले भी मौखिक रूप से कई बार चेतावनी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित समय में यदि पानी का बिल जमा नहीं करवाया तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना किसी पूर्व सूचना के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अब ई-मेल पर मिलेंगे हर प्रकार के बिल ई-मेल किए जाएंगे ।
नरेंदर डोगरा । जयसिंहपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी शिमला के द्वारा शास्त्रीय संगीत में नारी शक्ति पुरस्कार से सुभाषिनी संगीत एवं नृत्य कला संस्थान पंचरुखी की निर्देशक एवं संगीत गुरु नीरा चौहान को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीरज चौहान वर्ष 2015 से ही लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन व प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, लोक रंगमंच, पर अभिनय का प्रशिक्षण देकर प्रदेश की लोक संस्कृतिक धरोहर के सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक 3070, रोटरी डिस्ट्रिक 3131 तथा रत्नानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट, मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 06 अप्रैल, 2022 को राजकीय(कन्या)वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धर्मशाला के सामने सनातन धर्म माध्यमिक पाठशाला, डिपो बाजार धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक दिव्यांगजनों की सहायतार्थ आधुनिक तकनीक का कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ.जिंदल ने बताया कि जो व्यक्ति किसी प्रकार की बीमारी या दुर्घटना के कारण हाथ कोहनी से नीचे से कम से कम चार इंच(10 सेंटीमीटर) कटा है तथा उनको कृत्रिम हाथ (उन्नत, आसान, त्वरित एलएन-4 प्रोस्थेटिक हैंड)लगवाया जाना है। वे अपने साथ आधार कार्ड व एक फोटोग्राफ लेकर शिविर में उपस्थित हों ताकि पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही आधुनिक तकनीक का कृत्रिम हाथ लगवाया जा सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपना पंजीकरण 31 मार्च, 2022 तक करवाना सुनिश्चित करें ताकि वितरण की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि पंजीकरण तथा अधिक जानकारी के लिए कैम्प अध्यक्ष तथा जिला समन्वयक रोटेरियन वीएस परमार के मोबाइल नम्बर 98053-70033 अथवा 70182-13332(वाट्सएप), कैम्प सचिव रोटेरियन विजय शर्मा के मोबाइल नम्बर 98160-27653, 94180-26753, रोटेरियन वाय के डोगरा के मोबाइल नम्बर 70187-82295 तथा सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा के मोबाइल नम्बर 94188-32244(वाट्सएप) तथा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224888 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अध्यक्ष एवं एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय लिदबड़ मेला नगरोटा बगवां में 25 से 28 मार्च तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लगने वाले टैन्ट, साउंड सिस्टम, एलईडी, निमंत्रण पत्र, जनरेटर, सोविनयर, फोटोग्राफ, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पण्डाल व फलैक्स तथा गांधी ग्राउंड में लगने वाले मेले के लिए झूलों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 14 मार्च, 2022 को दोपहर बाद 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय, नगरोटा बगवां में अपनी निविदाएं जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे तक खोली जाएंगी। एसडीएम ने इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे मेले के दौरान लगने वाले सामान से सम्बन्धित निविदाओं की विस्तृत जानकारी व शर्तों के सम्बन्ध में एसडीएम कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ने युक्रेन में फसे बच्चों की जानकारी सदन में सांझा की और बताया कि हिमाचल प्रदेश के 441 छात्र प्रदेश में सकुशल लौट गए हैं। 8 छात्र युक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच गए जो फिलहाल अपनी मर्जी से वंही रुके हुए हैं। प्रदेश के केवल 9 छात्र ही अब युक्रेन में हैं जिनमें 7 पोलैंड और रोमानिया में हैं जबकि 2 छात्र सुमि में फसे थे वे भी पश्चिमी क्षेत्र की सीमा में पहुंच गए हैं और मिशन गंगा के तहत उन्हें देश लाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार लगातार युक्रेन और रूस से बातचीत कर रहा है जिसके फलस्वरूप बच्चों को सकुशल देश वापसी का क्रम जारी है।
जोगिंदर नगर।क्रान्ति सूद महासरस्वती मेला कमेटी सुखबाग की बैठक सुखबाग चौंतड़ा में पंचायत प्रधान पस्सल विशाल राठौर उर्फ गोल्डी की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासरस्वती मेला कमेटी सुखबाग द्वारा आगामी 7 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक मेले का आयोजन करवाया जाएगा। कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह मेला कोरोना को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही मेले में कमेटी द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें वॉलीबॉल, मटका फोड़, रस्साकशी व चेयर रेस प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। महासरस्वती मेला कमेटी ने समस्त गांव वासियों से अपील की है कि इस मेले में सम्मिलित होकर मेले की शोभा बढ़ाएं।
जोगिंदर नगर। क्रान्ति सूद -असेन्ट पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर में किया गया विदाई समारोह का आयोजन असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदर नगर में जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | कार्यक्रम में मानिक ठाकुर को मिस्टर असेन्ट व तमन्ना सकलानी को मिस असेन्ट चुना गया। वहीं आर्यन भाटिया को मि० फेयरवेल, वंशिका सोनी मिस० फेयरवेल, साहिल राव मि० पर्सानालिटी और सोनाक्षी शर्मा मिस पर्सानालिटी के खिताब से नवाज़ा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक लककी ठाकुर व प्रधानाचार्य जोगिंदर ठाकुर के द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राकेश धरवाल ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षक वर्ग द्वारा भी छात्रों के भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया गया|
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंगलवार के जोगिंदर नगर दौरे के दौरान ढेलू ग्राम पंचायत की प्रधान सपना भाटिया सहित पंचायत की जनता राजकीय माध्यमिक पाठशाला योरा को अपग्रेड करने की मांग को लेकर ढेलु में मुख्यमंत्री से मिली एवं मुख्यमंत्री व विधायक प्रकाश राणा से योरा स्कूल को अपग्रेड करने के बारे एक ज्ञापन सौंपा। पंचायत प्रधान एवं स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जोगिंदर नगर के पुराने मेला मैदान से योरा स्कूल को अपग्रेड कर मिडल से हाई स्कूल करने की घोषणा की गई। ग्राम पंचायत ढेलू की जनता की मांग को पूरा करने के लिए पंचायत प्रधान सपना भाटिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक जोगिंदर नगर प्रकाश राणा का पंचायत की जनता सहित आभार प्रकट किया है। सपना भाटिया ने कहा कि 1952 से चल रहे योरा स्कूल में 160 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। लगभग 20 साल पहले यह स्कूल मिडल बना था और 20 साल बाद भी यह मिडल ही था जिसके चलते स्कूल में अध्ययन कर रहे बच्चों को जोगिंदर नगर या चौंतड़ा में जाकर अपनी अग्रिम पढ़ाई करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री व विधायक प्रकाश राणा का तहे दिल से धन्यवाद करती हैं कि वर्षों से चली आ रही उनकी पंचायत की मांग को उनके द्वारा पूरा किया गया।
बैजनाथ: पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीर बिलिंग में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। मंगलवार को दोपहर बाद घाटी के टेकऑफ प्वाइंट से उड़ान भरने के दौरान 2 पायलट व एक पर्यटक हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 29 वर्षीय पायलट राकेश कुमार निवासी बीड़ व 31 वर्षीय पर्यटक आकाश अग्रवाल निवासी विजय नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की मौत हो गई जबकि उड़ान में मदद करने वाला पायलट 34 वर्षीय विकास कपूर निवासी बीड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही पायलट ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी तो विकास कपूर व टैंडम उड़ान भर रहे आकाश अग्रवाल की उड़ान के दौरान मदद करवाने वाले राकेश कुमार की बाजू ग्लाइडर में फंस गई, जिसके बाद राकेश कुछ समय तक पैराग्लाइडर में फंस गया व बाद में गिरकर घायल हो गया। वहीं टैंडम उड़ान करवाने वाला पायलट व पर्यटक भी अनियंत्रित होकर गिर गए, जिन्हें बाद उन्हें मौकै पर मौजूद अन्य पायलटों द्वारा सीएचसी सेंटर बीड़ लाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रैफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पायलट राकेश कपूर व पर्यटक आकाश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। पायलट विकास कपूर को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए बैजनाथ के एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि हादसे में मारे गए पायलट व पर्यटक के शवों को सिविल अस्पताल बैजनाथ में रखा गया है, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वही डीसी कांगड़ा व आपदा प्रबंधन विभाग के चेयरमैन डॉ. निपुण जिंदल ने बीड़ बिलिंग में हुए हादसे को लेकर बैजनाथ के एसडीएम को न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं व इस मामले से संबंधित रिपोर्ट को एक सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा है।
--सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में अब बिजली जाने पर परेशान नहीं होंगें मरीज रोटरी क्लब का एक शिष्ठ मंडल मंगलवार को जोगिंदरनगर में मुख्यमंत्री से मिला और उनको एक मांग पत्र सौंपा। इस बारे में जानकारी देते हुए रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि मांग पत्र में रोटरी क्लब द्वारा लगाए जाने वाले हरे (तौर के पत्तों) पतों से प्लेट और दुने बनाने वाली मशीन के लिए सहायता पर सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में लाइट्स की समस्या और अस्पताल में लाइट्स जाने पर जनरेटर के काम न करने बारे मांगपत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तत्काल दोनों मांगों को मान कर जिलाधीश को तुरंत इन दोनो मांगो को हल करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इन दोनो मांगो में से पहले वाली मांग से करीब 15 से 20 महिलाओं को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि दूसरी मांग से उन मरीजों को लाभ होगा जिनको ऑपरेशन के वक्त लाइट चली जाने से परेशानी होती थी। रोटरी के शिष्टमंडल ने इन मांगों को तुरंत मान लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। रोटरी शिष्टमंडल में रोटेरियन मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रोटेरियन अजय ठाकुर, रोटेरियन डॉक्टर अनिल चौहान, रोटेरियन राम लाल वालिया और रोटेरियन अमर सिंह जसवाल शामिल थे।
किसान कांग्रेस प्रवक्ता सुशील कौल ने किसानों एवं बागबानों के हक की आवाज उठाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के क्षोर आलमपुर - बाग में आवारा पशुओं एवं जंगली जानवरों द्वारा फसलों का भारी नुकसान किया जा रहा है। एक ओर जहाँ भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पिछड़ा क्षेत्र जयसिंहपुर में रोजगार के साधन बिल्कुल शून्य मात्र है वहीं सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल रही है। इसके ठीक विपरीत किसानों एवं बागवानों की आय का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी है जिसे बचाने में भी सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है। शासन एवं प्रशासन से गुहार लगाई जाती है कि किसानों एवं बागवानी की फसलों को जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार उपयुक्त कदम उठाए ताकि गरीब किसान बागवान भी अपनी जिंदगी का गुजर-बसर कर सकें।
जयसिंहपुर उपमंडल क्षेत्र में महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मझेड़ा वार्ड जिला परिषद सदस्य संजय राणा ने की। संजय राणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तौर पर पूरे विश्व भर में उभर कर सामने आ रही हैं। महिलाएं आज के दौर में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। संजय राणा ने कहा कि देश की प्रथम महिला आयरन लेडी के नाम से मशहूर स्वर्गीय इंदिरा गांधी, अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली कल्पना चावला, खेलों के क्षेत्र में भारतीय झंडे को ऊंचा करने वाली पीटी ऊषा, बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश को पदक दिलाने वाली मैरी कॉम, इत्यादि वह तमाम महिला हैं जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में भारत का नाम रोशन किया है। संजय राणा ने अपनी तरफ से महिला दिवस के कार्यक्रम में 5100 रुपये की राशि प्रदान की तथा बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम को देखते हुए संजय राणा ने बच्चों की हौसला अफजाई के लिए 1100 रूपये बच्चों को प्रदान किए। संजय राणा के साथ इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान रक्षा देवी, पंचायत उप प्रधान अनिल, पूर्व में रहे प्रधान इमामुद्दीन, साथ में कांग्रेस के कर्मठ सदस्य एवं कार्यकर्ता सुरेश क्लोत्रा एवं जालग के पूर्व प्रधान और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य ओमप्रकाश धीमान, ग्राम पंचायत लंबागांव के उपप्रधान हरिदास और जयसिंहपुर के युवा और नेता अमित उर्फ लक्की चौधरी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मनाए गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डी. प्रज्ञा मिश्रा इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि रही। इस अवसर पर प्रोफ. नवीता और मैडम तुमा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत द्वीप प्रज्ज्वलन से हुई। उसके बाद महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ. डॉ सुरजीत सिंह राणा ने स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया। इस उपलक्ष पर मेरी प्रेरणास्त्रोत (महिला) शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की कनिका ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. धन देव शर्मा ने महिलाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमें प्रथम स्थान बी ए प्रथम वर्ष की प्रीति, दूसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की कनिका और तीसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की आरती व बीएसी प्रथम की अमीषा ने हासिल किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि का सम्बोधन रहा। डी. प्रशा मिश्रा ने अपने अभिभाषण में महिलाओं के गौरवमई इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा की समाज में महिलाओं की कोई भी कमजोरी को बताना महज एक छल है जो महिलाओं के शिक्षित होने पर धूमिल हो जाता है। डॉ. मिश्रा ने शिक्षित महिलाओं को संबल, सशक्त, निडर और सफल बताया। उन्होंने कहा की करुणा महिलाओं के पास एक प्राकृतिक लक्षण है जो पुरुषार्थ पर भी विजय पाता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशेष महिला अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोलन के कुलदीप वर्मा को विधानसभा सोलन के सोशल मीडिया अध्य्क्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के बारे में अधिसूचना जारी की गयी है। इस पद के लिए कुलदीप वर्मा को चयनित करने के लिए कुलदीप वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है। कुलदीप वर्मा ने बताया की वह इस दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित शीर्ष नेतृत्व व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सोशल मीडिया के चेयरमेन अभिषेक राणा व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त करते है। कुलदीप वर्मा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जिम्मेदारी का दिल से निर्वहन करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संतोष कुमारी ने की। इसमें इस अवसर पर संतोष कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यहां पर उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया। इस अवसर पर जल शक्ति मिशन के तहत कपिल कुमार ने लोगों को जल ही जीवन है के तहत जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया और उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी उप प्रधान अशोक कुमार ग्राम सभा प्रधान संतोष कुमारी, पंचायत सचिव अश्विनी कुमार, सभी पंचायत जनप्रतिनिधि और कई ग्रामीणों इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।
मनाेज कुमार। कांगड़ा एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रुप में रिटायर्ड प्रो. अनीता वोहरा (एमसीएम डीएवी महाविद्यालय) ने शिरकत की। सभागार में पधारने पर मुख्यातिथि का प्रो. नीना गुप्ता, प्रो. मंजू पार्ती और प्रो. क्रांति मोदगिल द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया गया। प्रो. मंजु पार्ती ने नारी सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ सीमा देवी ने किया। उन्होंने वर्तमान में नारी की स्थिति पर कविता प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने अपने विशेष वक्तव्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल परिवार को अपितु राष्ट्र को भी उन्नत बनाने में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी महिला कर्मचारी वर्ग को शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्तमान में महिलाएं ना सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपितु उनसे एक कदम आगे ही हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, राजनीति का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो अथवा खेलकूद का क्षेत्र हो महिलाओं ने अपना वर्चस्व साबित किया है। इस विशेष आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर क्रांति मोदगिल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को फूल प्रदान करके सम्मानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सुंदरनगर निदेशालय तकनीकी शिक्षा, सुंदरनगर के सभागार में निदेशक तकनीकी शिक्षा हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष अतिथि महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है, जो कि तारीफ के योग्य है। महिलाओं को हर क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने के मौके मिल रहे हैं। एक महिला अपनी पूरी जिंदगी में बेटी से लेकर दादी मां तक बहुत से किरदार अदा करती है। आज की महिलाएं घर को संभालने के साथ-साथ प्रोफैशनल जिंदगी में भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है। निदेशक ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं को हर चुनौती को स्वीकार कर अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में महिला प्रशिक्षुओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों जैसे महिला प्रशिक्षुओं को परिवहन शुल्क की प्रतिपूर्ति, रोजगार योग्यता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं के लिए शुल्क में छूट, आईटीआई में महिला प्रशिक्षुओं के कौशल विकास के लिए नए शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने तथा प्रदेश के सभी राजकीय अभियांत्रिकी/फार्मेसी महाविद्यालयों, बहुतकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में महिलाओं के लिए टयूशन फीस माफी योजना इत्यादि के बारे में भी अवगत करवाया। इस अवसर पर विशेष अतिथि महिलाओं ने अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सुनील वर्मा, प्रिंसिपल राजकीय बहू-तकनीकी संस्थान सुंदरनगर नीरज उप्पल, प्रिंसिपल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान उदयपुर अच्छर सिंह, विशेष अतिथि महिलाओं के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसजेवीएन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "सततशील भविष्य के लिए वर्तमान में लैंगिक समानता" की थीम पर सुप्रसिद्ध सफल भारतीय महिलाओं मैरी कॉम विश्व एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन एवं राज्य सभा सांसद तथा अंजु बॉबी जॉर्ज सुप्रसिद्ध भारतीय ओलम्पिक एथलीट की प्रेरक वार्ताओं का शिमला में आयोजन किया। ये वार्ताएं कंपनी के कर्मचारियों के लिए शिमला के निकट आज कुफरी और चायल में आयोजित की गई। चायल में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदद लाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं पारंपरिक पूर्वाग्रहों को तोड़कर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन पूर्वाग्रहों के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारे सामाजिक ताने-बाने में अभी बहुत सुधार किए जाने की जरूरत है। शर्मा ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरीकॉम तथा एसजेवीएन के निदेशक मंडल में पहली पूर्णकालिक निदेशक गीता कपूर द्वारा इन पूर्वाग्रहों को तोड़ने में किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एकमात्र महिला चालक सीमा ठाकुर को भी सम्मानित किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए सीमा ठाकुर के जैसे प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सीमा ठाकुर को एक प्रशस्ति पत्र और 25,000 रुपए का नकद इनाम भी प्रदान किया। भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित मैरी कॉम ने अपनी वार्ता के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी के स्तर तक आने के लिए आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। मैरी कॉम छह बार वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र महिला हैं, पहली सात वर्ल्ड चैंपियनशिप में से प्रत्येक में मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर और आठ वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली एकमात्र बॉक्सर हैं। इससे पूर्व, मुख्यातिथि नंद लाल शर्मा और मैरी कॉम का स्वागत करते हुए निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन, श्रीमती गीता कपूर कहा कि इस तरह की प्रेरक वार्ता आयोजित करने का उद्देश्य कंपनी के सभी कर्मचारियों खासकर महिला कर्मचारियों में खेल भावना पैदा करना है। इस तरह की वार्ता आयोजित करके एसजेवीएन बिना किसी लैंगिक पूर्वाग्रह के विश्व को एक बेहतर समाज बनाने के लिए लैंगिक समानता के संदेश को प्रसारित करने के वैश्विक मिशन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। अपनी प्रेरक वार्ता में कर्मचारियों से बात करते हुए अंजु बॉबी जॉर्ज ने बताया कि कैसे उन्होंने पेरिस में 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए एक नया इतिहास रचा। इस उपलब्धि के साथ अंजू ने कहा कि वह 6.70 मीटर की छलांग लगाकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई। अंजू जॉर्ज को 2002 में अर्जुन पुरस्कार, 2003 में खेल रत्न और 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। एसजेवीएन पनबिजली, थर्मल, सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन में 16800 मेगावाट से अधिक के कुल पोर्टफोलियो के साथ एक केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है। हाल ही में नई परियोजनाओं के जुड़ने से एसजेवीएन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। कंपनी अब एक त्वरित विकास पथ पर है, जो अपने साझा विजन 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और 2040 तक 50000 मेगावाट स्थापित क्षमता को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अल्पना (लिखनु), मेहंदी तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो शुभ्रा गुप्ता ने की। इन्होंने अपने संबाेधन में महिला शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, रक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं के बारे में ज्ञान संबर्धन किया। साथ ही इस वर्ष की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' पर विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में हम धारणिय विकास चाहते हैं, तो वर्तमान में लिंग समानता को महत्व देना ही होगा। इस अवसर पर करवायी हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा। अल्पना/ लिखनु प्रतियोगिता में अंकिता तथा नीतिका प्रथम, ज्योति तथा सलोनी द्वितीय, प्रियंका तथा दिपाक्षि तृतीय एवं नीतिका और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, सोनलि द्वितीय, शैलजा तृतीय तथा तुषार, सुरुचि, नीतिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में रणजीत कौर प्रथम, तनुजा द्वितीय और निकिता तृतीय स्थान पर रही। इस कार्यक्रम में प्रो रजनी शर्मा, प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. अतुल आचार्य, डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. नीरज व प्रो. मोहिंदर कुमार उपस्थित रहे।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब पांवटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत घर में अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त राम कुमार गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी ज्योत्स्ना तथा अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, परियोजना अधिकारी कल्याणी गुप्ता व एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अपने संबाेधन में कहा कि सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्त होना नितांत आवश्यक है। इसीलिए महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज यहां इतनी भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनों को देख कर लगता है कि नारी सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से नारी ने अपनी शक्ति को पहचाना है, तब से उसे आगे बढ़ने का मौका मिला है। महिलाओं ने घर संभालने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है तथा उच्च पदों पर भी आसीन है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से उभरने में भी महिला कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए हम सब को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई तथा अन्य वीरांगनाओं का भी उदहारण दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी से लड़कियों को बेहतर शिक्षा दिलवाने का आह्वान किया तथा प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को कहा। उपायुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनो को पुरस्कृत भी किया। इसके उपरांत उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह तथा अन्य महिला संगठनो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधान बद्रीपुर पंचायत शिव कुमार, जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र नेगी, खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर । इंदौरा जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा गश्त दौरान आज भदरोया में महिला से 70 .10 ग्राम चरस व 12945 रुपए बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के दौरान नारकोटिक्स टीम द्वारा भदरोया में आज जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा छापा मारा, इस दौरान महिला से 78.10 ग्राम चरस व 12945 रूपए की नकदी बरामद की गई। डीएसपी नोटों सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला से चरस की 14 बत्तियां बरामद की गई। महिला की पहचान आशा देवी पत्नी परवीन कुमार गांव भदरोया तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। महिला को गिरफ्तार कर मामले की कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा जौड़बड़ द्वारा नावार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत उझे में वितीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान भगवान दास ने की। शाखा प्रबंधक देवेंदर कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्र में नए डिजिटल तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनाओं, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एप्लीकेशन व नेट बैंकिंग आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि इन सुविधाओं का सही उपयोग करें। शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया की डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें, विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई। साथ ही आनलाइन फ्राड से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नवंबर, एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश और ई-मेल आए, तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
मनीष ठाकुर। इंदौरा थाना इन्दौरा की पुलिस टीम ने 20 लिटर देशी शराब लाहन के साथ महिला को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी अनुसार डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला क्षेत्र में शराब बेचने का कारोबार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा व उनकी टीम ने गश्त के दौरान महिला से 20 लीटर शराब बरामद की व महिला को हिरासत में ले लिया। महिला की पहचान सीता तमंग पत्नी संजय तमंग गांव राजा खासा तहसील इंदाैरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर आईटीआई डाडासीबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई डाडासीबा में भाषण प्रतियोगता और निवंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया तथा महिलायों कि सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए संस्थान में महिला सुरक्षा शपथ अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुपदीप सिंह ठाकुर नें महिलाओं का दुनिया के हर क्षेत्र में योगदान के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने के बारे में प्रेरित किया।
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में मंगलवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों से ही दूरी बना ली। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने बाहरी राज्यों से आए मीडिया कर्मियों से तो बातचीत की, लेकिन स्थानीय सभी मीडिया कर्मियों से बातचीत करना उन्होंने उचित नहीं समझा। इतना ही नहीं मीडिया कर्मी करीब कार्यक्रम की समाप्ति के बाद करीब आधे घंटे तक धूप में केंद्रीय मंत्री का इंतजार करते रहे। यहां पर यह बताना जरूरी हो जाता है कि जनता को समय देना हर किसी नेता का फर्ज है, लेकिन उसके बाद जनता तक सरकार की आवाज पहुंचाने वाले मीडिया कर्मियों के सवालों से रूबरू होना भी सरकार के नुमाइंदों का ही दायित्व है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अनुराग ठाकुर आम लोगों से जरूर मिले और इसके बाद मीडिया कर्मियों को उम्मीद थी कि वह मीडिया से रू-ब-रू होंगे। उम्मीदों के विपरीत वह मीडिया कर्मियों से रू-ब-रू नहीं हुए। ऐसे में जनता की आवाज सरकार तक कैसे पहुंचेगी, यह भी बड़ा सवाल है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में तमाम तामझाम ही सवालों के घेरे में था। प्रदेश पुलिस की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम प्रदेश के जनसंपर्क विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई। प्रेस गैलरी पर पुलिस वालों का ही कब्जा दिखा और मीडिया कर्मियों को कुर्सी लेने के लिए ही मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में मीडिया कर्मियों के सवालों का जनसंपर्क विभाग हमीरपुर के अधिकारियों से भी जवाब नहीं दिया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश भवन, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एवं जीएंडजी स्किल्स डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के सहयोग से मनरेगा वर्करों को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सपना देवी ने की। प्रशिक्षण शिविर में मनरेगा वर्कर को अनेक कार्य संबंधी जानकारी दी गई। इसमें 70 मनरेगा वर्कराें ने भाग लिया। इस मौके पर समाजसेवी संजय विशेष रुप से उपस्थित रहे। वहीं, महिला दिवस के मौके पर भी ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जल शक्ति विभाग एवं हेल्थ डिपार्टमेंट पदाधिकारियों ने भी इस ग्राम सभा में भाग लिया व जानकारी बांटी। इस मौके पर अब्दुल्लापुर के सभी महिला मंडल महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिला के सशक्तिकरण बारे भी विशेष रूप से चर्चा की गई।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने की। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश की प्रथम ट्रक चालक महिला नीलकमल रही। छिब्बर गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने मुख्यातिथि नीलकमल के दृढ़ इरादों का उत्साह के साथ पूरा करने और जीवन में आए संकट के क्षणों का मजबूती के साथ सामना करने की बात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को उनकेे इस आचरण से सीख लेने की बात कही। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नील कमल ने महिला होते हुए भी जीवन में आई रुकावटों को हिमाचल की प्रथम ट्रक चालक बनकर महिलाओं की मजबूती पर मिसाल पेश की है। उन्होंने इस मौके पर नीलकमल को सम्मानित किया। युवा जागृति क्लब छिब्बर के युवकों ने इस मौके पर महिला मंडल की समस्त महिलाओं को सम्मानित किया। धनीराम रघुवंशी ने नीलकमल के हौसले की सराहना की। महिला मंडल की कुसुम लता ने अपनी शायरी के माध्यम से महिलाओं में जोश भर दिया। अंत में नीलकमल ने कहा कि अब महिला अबला नहीं, बल्कि सबला बनकर हर कार्य में दृढ़तापूर्वक अपना योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम में गांव के सभी पुरुषों तथा महिलाओं ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से इस वर्ष "श्रीमद्देवी भागवत कथा" का आयोजन किया गया है, जिसमें पधारे श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशलजी ने कथा के तीसरे दिवस विशाल जनसमूह को संबाेधित करते हुए बताया कि देवी के वर्ष में चार नवरात्रे आते हैं, जिसमें 2 प्रगट व 2 गुप्त हैं। शरद ऋतु व वसंत ऋतु देवी की प्रिय ऋतु हैं। इस काल में देवी की उपासना से अवश्य मनइच्छित फल की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 2 से 10 वर्ष की ही कन्या के पूजन का विधान है। एक वर्ष की कन्या का पूजन इसलिए नहीं किया जाता। क्योंकि "परमज्ञा तु भोगानां गन्धादीनां च बालिका" उसे रस और गंध का अनुभव नहीं होता और 10 वर्ष तक कि बालिका कन्या कहलाती है। देवी की उपासना मूर्ति, यंत्र अथवा शालिग्राम में करनी चाहिए पर घर में और गांव में खंडित ग्रन्थ और मूर्ति आदि की पूजा कदापि नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पुण्य की हानि होती है। उन्होंने सीताजी के काली रूप धारण करने की अद्भुत लीला सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उनके साथ पधारी संगीत मंडली ने "मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां" "उच्चेयां पहाड़ां लाया डेरा" और "मेरे मन में बसी हो बसी रहना" जैसे भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कथा समिति के प्रधान श्रीराम कौशल, डीडी कश्यप, सुखराम, राम चंद शर्मा, अजीत, भूपेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ केएस अत्री की अध्यक्षता में एनएसएस इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो यशपाल शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। वहीं, प्रो. पंकेश कुमार ने जहां भारत की 10 प्रसिद्ध उद्यम महिलाओं के बारे में बताया। वहीं, प्रो. अमन वालिया ने महिला दिवस की महत्वता एवं प्रसंगिकता पर सार्थक चर्चा की। वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ राजीव रतन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं की सम्मानजनक स्थिति रही है, परंतु मध्यकाल और आधुनिक काल आते आते महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन हुआ और आज जिस प्रकार से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है ये काबिले तारीफ है, परंतु मजबूत भविष्य के लिए लैंगिक समानता अति आवश्यक है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ केएस अत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी ये दिवस यह दिवस महत्वपूर्ण है। उन्होंने महाविद्यालय की सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत करें और अपने जीवन तथा कैरियर को सफल बनाएं। कॉलेज प्राचार्य डॉ केएस अत्री इस मौके पर कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मचारी संदला देवी कंचन बाला और कृष्णा देवी को महाविद्यालय प्रशासन में सराहनीय योगदान पर उन्हें गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय में बेटी है अनमोल थीम के तहत महाविद्यालय में अध्ययनरत एकल लड़की संतान कविता रानी और अंजली कुमारी को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की दो छात्राएं शगुन धीमान और मुस्कान ने भी महिला दिवस पर अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में डॉ प्रभात शर्मा, डॉ सुभाष चंद्रा, प्रो अजय कुमार, डॉ नवीन, प्रो. राजेश, प्रो. ओंकार व डॉ. नवीन राठौर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेटस के द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी विजय चंदेल, क्षमा शर्मा तथा एनसीसी प्रभारी तेजेंद्र शर्मा ने भी महिलाओं के योगदान जो कि आज सभी क्षेत्रों में दिया जा रहा है के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों के सहयोग से एनएसएस और एनसीसी के बच्चों ने एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश खजुरिया, रुचि, वीना, माया, डीपीई भोपाल सिंह व अन्य साथियों ने भाग लिया।
टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों ने ली शपथ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर टीबी हारेगा देश जीतेगा पर बैठक का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि टिकाऊ विकास के लिए लैंगिक समानता बहुत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव हमें अपने घरों से शुरू करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलवाई। चर्चा में भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने बताया कि मरीज सबसे पहले देसी इलाज करवाते हैं, जिसको गांव में टाइफाइड के रूप में जानते हैं तथा दो-तीन सप्ताह के विलंब के साथ सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं। प्रतिभागियों ने बताया कि कुछ लोग सरकारी अस्पतालों की लाइन में लगने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुझान रखते हैं। यह रुझान शहरी क्षेत्रों में गांव की अपेक्षा ज्यादा है।महिलाओं को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। हमें एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है, जहां पर लैंगिक समानता व भेदभाव मुक्त समाज द्वारा सुविधाओं तक पहुंच सुलभ हो सके। मृत्यु दर को कम करने के लिए डिफरेंटशिएटिड देखभाल पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें मरीजों की अतिरिक्त जांच व आवश्यकता अनुसार देखभाल की रणनीति बनाई गई है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद ने सभी प्रतिभागियों से अपने अपने मोबाइल में सोशल मीडिया द्वारा संचालित ट्विटर ऐप पर फॉलोवर्स के अकाउंट बनवाए ताकि सभी प्रतिभागी टीवी तथा एड्स से संबंधित नई जानकारी के साथ अपडेट रहें। उन्होंने बताया कि टीवी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट जो कि एचआईवी से ग्रसित मरीज व टीवी मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को सप्ताह में एक बार दी जाती है तथा इगरा टेस्ट में पॉजिटिव यदि मरीज पॉजिटिव आता है, तो उसका छाती का एक्स-रे और एलएफटी टेस्ट भी कराया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीवी के मरीजों के लिए मेडिकेशन इवेंट रिमाइंडर मॉनिटरिंग (MERM) तकनीक के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से बताया तथा कहा कि इस तकनीक के जरिए मरीजों का दवाई खाना सुनिश्चित होगा, जिससे कि टीवी के रोग को जड़ से मिटाने में सहायता मिलेगी। अंत में डॉक्टर सूद ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि टीवी, एचआईवी व एड्स से समाज में जुड़े कलंक और भेदभाव को सही जानकारी के द्वारा खत्म करना है।बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच, डॉ. दीपिका कंसलटेंट, जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी सीआर ठाकुर, जिला टीवी पर्यवेक्षक विशाल तथा जिला के सभी खंडों के टीवी, एचआईवी/एड्स के काउंसलर, सुपरवाइजर ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज महिला एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने रानीताल के राजोर आंगनबाड़ी में मनाया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि एसडीम अरुण शर्मा कांगड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधु, राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर संदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष पूजन भंडारी व अपना कांगड़ा अध्यक्ष सुमित गुप्ता रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने व बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया महिलाओं के ऊपर गीत व कविताएं गाकर सबका मनोरंजन किया लंज सर्कल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिमाचली नाटी प्रस्तुत करके उपस्थित सभी महिलाओं व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नाटी सभी कार्यक्रमों में आकर्षण का केंद्र रही। राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने इस अवसर पर एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच, ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्रोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्टेट को-ऑर्डिनेटर संदीप चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बेटियां फाउंडेशन के बारे में विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की और विभाग का धन्यवाद किया कि कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सहभागिता का अवसर उन्हें प्रदान किया। ब्लॉक समिति चेयरमैन बबीता संधू ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण में हर महिला को अपना योगदान अदा करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का मात्र एक ही दिन नहीं सभी दिन महिलाओं के हैं। बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया कि इस अवसर पर संस्था समस्त महिलाओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जा रही है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच ने आए हुए तमाम अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने विभाग के बारे में विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर व्रत पर्यवेक्षक अनिता रंधावा, अनिता रानी, तृप्ता, आशा, नीलकमल, किरण, आशा, चंद्रकांत, पवन कुमार, प्रवीण, अर्चना, संदीप बगा, सुनील कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य अनिता व प्रधान परवीन बॉर्बी अनेक ब्लॉक समिति सदस्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत खोली में आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान केवल चौधरी भी उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिसमें महिला मंडल के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान द्वारा स्वच्छता के बारे में नशा मुक्त और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें श्रम कल्याण विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सोनू कुमार, कामना देवी, सुनना देवी, अनीता देवी, विक्रम सिहं, प्रेमलता, विजेंद्र सिंह, महिला मंडल प्रधान स्वर्ण कांता, नविता देवी, ललिता देवी, नीलम देवी, चंचला, अनीता देवी, नीलम रेखा, कंचना देवी, रमना देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, चैचंला देवी, सुदर्शना देवी व विमला देवी इत्यादि महिलाओं ने इस महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंत में पंचायत के प्रधान केवल चौधरी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मे गांव के प्रत्येक वर्ग को भाग लेना चाहिए, जिसमें हमारे गांव की महिलाएं अब्बल रहती हैं। इसके लिए मैं उन का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।


















































