मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सोलन के अर्की विधानसभा में सीमेंट कंपनियों का मामला उठाया और कंपनियों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। अवस्थी ने सरकार से पूछा कि अब तक कितनी बार वायु प्रदूषण का सर्वे करवाया गया है और कितने लोगों को रोजगार दिया गया। संजय अवस्थी ने कहा कि स्थापित सीमेंट कंपनियां यहां पर उत्पादन करती है और दूसरे राज्यों में सस्ता सीमेंट बेचती है। हिमाचल में महंगा सीमेंट बिकता है। सीमेंट कंपनियों ने आज तक ग्रामीण क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सर्वेक्षण क्यों नहीं करवाया, जबकि इन क्षेत्रों में सीमेंट प्लांट लगे हुए हैं। इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के आस पास काफी प्रदूषण फैला हुआ है, जिसे लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए 11 पैरामीटर तैयार किए गए थे, जिसमें से किसी का भी पालन यह कंपनियां नहीं कर रही है। प्रदूषण की वजह से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाला सीमेंट यहां के लोगों को ही महंगा दिया जा रहा है, जबकि उनके क्षेत्र का स्त्रोतों का दोहन किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के बावजूद भी लोगों को यहां पर महंगे दामों पर सीमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन दोनों फैक्ट्रियों के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कम दामों पर सीमेंट मुहैया करवाया जाए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में श्रम विभाग सोलन की तरफ से पंचायत भवन दाड़ला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में लेबर इंस्पेक्टर सोलन संतराम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभाग की ओर से चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का लोकमित्र केंद्राें में निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत घरेलू कामगार, बोझ उठाने वाले, भट्टे पर काम करने वाले, मोची, कचरा उठाने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्तकला, हथकरघा, चर्म, ऑडियो एवं वीडियो कार्य, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, स्वरोजगार एवं मनरेगा व अन्य व्यवसाय में सम्मिलत व्यक्ति पात्र हैं। योजना के अंतर्गत ईएसआई, ईपीएफ एवं आयकर दाता व पेंशन धारी पात्र नहीं हैं। योजना के तहत न्यूनतम मासिक अंशदान 55 रुपए तथा अधिकतम मासिक अशंदान 200 रुपए निर्धारित किया गया है। मासिक अंशदान का बराबर भाग केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। लेबर इंस्पेक्टर सोलन संत राम वर्मा ने ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा या किसी भी कार्य क्षेत्र में 90 दिन तक रोजगार प्राप्त करने वाले कामगार इस बोर्ड में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के उत्थान के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनका लाभ उठाकर कामगार अपनी मृत्यु होने के बाद भी अपने आश्रितों को पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कामगारों के दो बच्चों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपए, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 50 हजार,साधारण मृत्यु होने पर दो लाख और दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख की सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अलावा पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 700 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था है। उन्होंने सभी पात्र कामगार से योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान व्यापार मंडल दाड़ला हेमराज गौतम, पंचायत सचिव धनीराम, पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, अमर देई, पिंकी, विमला, अनुराधा, कांता, सीएससी ऑपरेटर गोपाल शर्मा व रविंद्र ठाकुर, भरत गौतम, मोनू, दीपक गजपति, घन श्याम, प्रवेश, भगतराम, रमेश कुमार व पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्र नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों द्वारा रास्ते का निर्माण किया, आस-पास साफ-सफाई, फूलों की क्यारियां बनाईं। अकादमिक सत्र में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जोगिंद्रनगर की प्रबंधक सुषमा द्वारा महिला सशक्तिकरण, बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए दी जाने वाली विभिन्न प्रकार के लोन की सुविधा, उच्चतर शिक्षा के लिए लोन की सुविधा, ऑनलाइन बैंकिंग, बैंकिंग सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं के बारे में स्वंयसेवियाें को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पवन कुमार और डॉ. आरती ने बताया कि सांय के सत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, समूह गान, समूह नृत्य, कविता पाठन जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस दौरान विद्यालय की समस्त स्टाफ़ महिला सदस्यों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस माैके पर प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। वर्ष 1908 में अमेरिकी शहर न्यूयार्क में कामकाजी 15000 महिलाओं के द्वारा सड़क पर मार्च निकाल कर एक आंदोलन किया था, जिसमें उनकी मुख्य मांगे काम करने के घंटों को कम करना, बेहतर वेतन और मतदान का अधिकार प्राप्त करना था। यह प्रदर्शन काफी समय तक चला तथा एक वर्ष बाद सोशियोलिष्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। यह दिवस हर वर्ष एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम जैंडर इक्वालिटी फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो है। यानी एक स्थाई कल के लिए लेंगिक समानता रखा गया है और इस बार महिला दिवस का रंग बैंगनी, हरा, सौर सफेद तय किया गया है, जिसमें बैंगनी रंग न्याय तथा गरिमा का प्रतीक है, जबकि हरा उम्मीद तथा सफेद शुद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रवक्ता संगीत नरेंद्र कुमार ने इस दिवस पर महिला स्टाफ सदस्यों के सम्मान मे "एक नन्ही सी गुड़िया सुहानी सुनाए" अपनी कहानी की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सोलन जिला के कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के मंझोल गांव में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्कृष्टता केंद्र में कामगारों के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी निगम का जिला सोलन की समन्वयक रश्मी सलूरिया बंसल ने दी। रश्मी बंसल ने कहा कि यह स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर मंझोल गांव में निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया। शिविर में 70 कामगार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की और से डॉ. चांदनी, नरेश कुमार, कृतिका तोमर और सुषमा शर्मा द्वारा एचआईवी, कोविड-19, एनीमिया, जल जनित रोगों की जानकारी के साथ-साथ पोषण एवं पोषाहार का महत्व बताया गया। कामगारों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रश्मी बंसल ने कहा कि इस अवसर पर सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश कौशला विकास निगम द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, हैंड सेनिटाईजर और पेपर सोप वितरित किए गए। इस अवसर पर श्यामली ठाकुर, रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला धर्मशाला के चरान के कैंची मोड़ पर कुछ दिनों पहले एक सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया था। इस सेल्फी पॉइंट पर काफी संख्या में पर्यटक फोटो खिचवाने के लिए रुकते थे। यह पॉइंट कुछ दिनों से लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। लेकिन बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया गया। सुबह के समय जब सेल्फी पॉइंट को देखा गया तो यहां पर लगी लाइट और अंग्रेजी में लगा "I love Dharamshala" को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। यहां पर शराब की बोतले, खाली गिलास और खून के छींटे भी पाये गए । इस पुरे मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि सेल्फी प्वाइंट किसने तोड़ा, इसकी पड़ताल की जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। क्यों कहा जाता है डेथ पॉइंट : चरान के जिस तीखे मोड़ पर यह सेल्फी पॉइंट बनाया गया था इस पॉइंट को लोगो द्वारा डेथ पॉइंट भी कहाँ जाता है क्यूंकि इस मोड़ के बिलकुल साथ में खाई है जिससे गिरने का खतरा भी बना रहता है। इसी स्थान पर कुछ वर्षों पहले लगातार 2 साल गुजरात के पर्यटकों की बसें गिर चुकी है। यदि नशे की हालत में कोई व्यक्ति यहां सेल्फी लेने जाये और वहां से गिर जाए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। क्यों रिजेक्ट हुए है सेल्फी पॉइंट के प्रस्ताव : इस स्थान पर सेल्फी प्वाइंट को स्थापित करने को लेकर जिला स्तर की कई बैठकों में प्रस्ताव उठ चुके है, लेकिन वह सभी प्रस्ताव रिजेक्ट हो गए थे क्यूंकि सबसे बड़ा कारण है कि यह पॉइंट बिलकुल मुख्य सड़क पर है जहाँ लगातार ट्रैफिक रहता है। यदि यहां सेल्फी पॉइंट स्थापित किया जाता है तो कहीं न कहीं ट्रैफिक जाम लगने की सम्भावना है और दूसरा यह भी की यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
चंबा के अथक प्रयासों से पूरी हुई थी पहाड़ी राज्य बनाने की संकल्पना मनीष ठाकुर। भरमौर चंबा रियासत की स्थापना 550 ई. को अयोध्या से आए सूर्यवंशी राजा मारू ने की थी। मारू ने भरमौर (ब्रह्मपुर) को अपनी राजधानी बनाया था। आठ मार्च, 1948 को चंबा रियासत का भारतीय गणतंत्र के साथ विलय हुआ था। यही कारण है कि इस दिन को चंबा दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। इसकी हिमाचल निर्माण में भी अहम भूमिका रही है। हिमाचल निर्माण के समय पंजाब के राजनेताओं का यह भरसक प्रयास था कि पूर्वी पंजाब की पहाड़ी रियासतों को पंजाब में मिला दिया जाए, किंतु चंबा के लोगों ने इसके विरुद्ध काफी आवाज उठाई थी। लोगों का तर्क था कि पहाड़ी क्षेत्रों का रहन-सहन, संस्कृति व भाषा आदि पंजाब से भिन्न है। अतः इसे अलग पहाड़ी राज्य बनाया जाना चाहिए। भारत सरकार के रियासतों संबंधी मंत्रालय के सचिव वीपी मेनन ने अपनी पुस्तक भारतीय रियासतों के भारत में विलय की कहानी में इसका उल्लेख किया है। उल्लेखनीय है कि चंबा यदि पंजाब में चला जाता, तो हिमाचल प्रदेश का गठन आर्थिक रूप से व्यावहारिक न माना जाता। जिस तर्क का प्रयोग उस समय पंजाब के नेताओं द्वारा किया जा रहा था, उससे तो हिमाचल का गठन ही न हो पाता, लेकिन चंबा ने हिमाचल गठन के लिए अग्रणी भूमिका निभाई और सोलन में हुई सभा में प्रजामंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर हिमाचल गठन में योगदान दिया। तीन जिला महासू, सिरमौर और मंडी पूर्वी छोर पर थे और चंबा जिला पश्चिमी छोर पर था। बीच में पंजाब का कांगड़ा जिला पड़ता था। यदि चंबा हिमाचल में विलय न करता, तो चंबा पंजाब के गुरदासपुर जिला का भाग बनता। उसकी वजह से जो महासू, सिरमौर व मंडी दूसरी तरफ थे, जो कि अपने अपने खर्चे खुद पूरे नहीं कर सकता था। ऐसे में हिमाचल का निर्माण हो पाना असंभव था। इसी बीच चंबा के हिमाचल में विलय के फैसले से ही हिमाचल प्रदेश के राज्य निर्माण का सपना साकार हो पाया था।
रंजीत सिंह। अर्की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्की महा विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संभव संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर को मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। प्रतिभा कंवर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष अंकिता ठाकुर ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंकिता ठाकुर ने महिला दिवस उपस्थित छात्राओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम जिसमें नाटी, गीधा, एकल गीत व भ्रूण हत्या पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि प्रतिभा कंवर ने अपने संबाेधन में महिला शसक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिला दिवस का यह कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम ही बनकर न रह जाए, इस दिन महिलाओं को हर वर्ष महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक संकल्प लेना चाहिए व अगले वर्ष उसपर मंथन करें, तभी इसकी सार्थकता होगी। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से रंगारंग कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 5100 रुपए दिए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर धर्मपुर के मंडप में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने की। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के सचिव चंद्रशेखर ने किया। चंद्रशेखर ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबाेधित करते हुए सर्वप्रथम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व के स्तर पर इस दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि यह दिवस महिलओं के प्रति सम्मान, महिलाओं के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की तरक्की में हर क्षेत्र में बराबरी का योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के बात के साथ ही हमारे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भी बहुत सी बेटीयां है, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि आजकल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री, उनका बेटा और बेटी भी विभिन्न क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं और वहां पर वर्तन व कुर्सियां आदि बांटकर लोगों का ध्यान क्षेत्र और प्रदेश के मुद्दों से हटाना चाहते हैं, ताकि लोग इनसे विकास बारे प्रश्न न करें। उन्होंने कहा कि इस परिवार में आजकल एक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कहीं बेटा तो कहीं बेटी इन सम्मेलनों में भाग लेने के लिए बुला रही हैं। महिलाएं दुविधा में है की कहां जाएं और कहां न जाएं। उन्होंने कहा कि यह परिवार आजकल टिकट के दौड़ में उलझ कर रह गया है और इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री धर्मपुर के सज्याओपीपलू में महिला पोलटेक्नीकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, परंतु सरकार बदलते ही इस सरकार ने उस कॉलेज को यहां पर नहीं खोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि वर्तन और कुर्सियां बांटने के बजाय महिला पोलटेक्निकल कॉलेज इस क्षेत्र में खोला जाए, ताकि यहां से हमारी बेटियों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए घर से दूर न जाना पड़े। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल तथा जिला सचिव सपना ठाकुर विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली जवाली बिधानसभा की पंचायत मरियाना में एक व्यक्ति द्वारा महिला मंडल भवन व पशु चिकित्सक औषधालय के लिए अपनी बेशकीमती पांच मरला जमीन दान दी है। मरियाना पंचायत के गांव मलेला निवासी कर्ण सिंह पुत्र रेहलू राम ने मलेला में अपनी बेशकीमती जमीन जिला परिषद सदस्य अंजू देवी की देखरेख में पशु चिकित्सक ओषधालय व महिला मंडल भवन के निर्माण हेतु दान दी। कर्ण सिंह ने बताया कि हमारे गांव में न तो महिला मंडल भवन है और न ही पशु चिकित्सक ओषधालय है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जमीन विभाग को दान दी है। जिला परिषद सदस्य अंजू देवी ने महिला मंडल भवन व पशु चिकित्सक ओषधालय के लिए जमीन दान देने के लिए दानी सज्जन कर्ण सिंह का आभार जताया है।
पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 मासिक पेंशन का है प्रावधान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सभागार में आज प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने की। एडीसी ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए 13 मार्च तक नगर परिषद, नगर पंचायत और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि के दौरान जिला में 5670 लोगों को श्रम योगी मानधन योजना से जाेड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विशेष अभियान के दौरान असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले रिक्शा पुल्लर, फेरीवाले, मिड-डे मिल वर्कर, ईंट भट्ठे में काम करने वाले, मौची, कच्चरा उठाने वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्तकला/हस्तकर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, धोबी, बीड़ी कामगार, लघु व्यापारिक, मनरेगा वर्कर और सामान्य मजदूर को इस योजना के तहत पंजीकृत करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में संरक्षण प्रदान करना है, ताकि असंगठित क्षेत्र के मजदूर वर्ग भी 60 वर्ष की उम्र पार करने के उपरांत अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से चला सकें। इसके तहत 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु और मासिक 15000 रुपए तक की आय वाले लोग पात्र हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों को कर्मचारी भविष्य निधि, एनपीएस या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत कटौती होती है, उन श्रमिकों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है। श्रमिकों का पंजीकरण लोक मित्र केंद्राें के माध्यम से किया जाएगा। श्रमिकों के पास आवश्यक दस्तावेजों में मोबाइल नंबर, आधारकार्ड, बचत बैंक खाता/जनधन खाता होना चाहिए। एडीसी ने बताया कि योजना के तहत कामगार द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत आयु के हिसाब से 55 रुपए से लेकर 200 प्रतिमाह का अंशदान लाभार्थी को करना होगा। 50 प्रतिशत अंशदान भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों को पंजीकरण लक्ष्य भी निर्धारित किए। इस अवसर पर जिला श्रम अधिकारी आरके शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एचएएस प्रोबेशनर मोहित रत्न, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, जिला श्रम अधिकारी आरके शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रम कटोच, महाप्रबंधक डीआईसी राजेश कुमार, बीडीओ सिकंदर, डिप्टी डीईओ अश्वनी कुमार भट्ट व व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जम्बाल सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से की अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के धर्मपुर स्थित चोलथरा में आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की शिमला से वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं में उद्यमिता की भावना का पोषण करने से उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो, इस ध्येय की ओर निरंतर आगे बढ़ने में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 32000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिनमें लगभग 2 लाख 50 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई है। इसके तहत ग्राम संगठन से जुड़े स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड में 25 हजार रुपये की वन टाइम अतिरिक्त राशि टॉप-अप के रूप में दी जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1700 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब 9000 रुपए मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस बढ़ोतरी को सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 4550 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक 900 रुपए बढ़ोतरी के साथ अब 6100 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसको सम्मिलित करके प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में 3100 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। आंगनबाड़ी सहायिका को प्रति माह 900 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब 4700 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसे सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 2600 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। आशा वर्कर को 1825 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4700 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसको सम्मिलित करके प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्तमान कार्यकाल में 3700 रुपए की प्रतिमाह बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज कल्याण की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने कोरोना संकट काल के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर के विकास में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की बेटियां देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर प्रदेश और धर्मपुर का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं और अधिकांश विकास परियोजना को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी भी दी। आदर्शनी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्षा बंदना गुलेरिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं से महिलाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी, अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, विशेष ओलंपिक की अध्यक्षा डॉ. मल्लिका नड्डा, मृदुला प्रधान, रशिम धर सूद, कंगना रनौत, वरिष्ठ अधिकारी कुमुद सिंह और प्रभा राजीव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। चोलथरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर, वंदना गुलेरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जेबीटी अभ्यर्थियों में बंधी नौकरी की आस मनीष ठाकुर। भरमाैर हिमाचल प्रदेश के जेबीटी/डीएलएड बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षक महासंघ के प्रांत मंत्री डॉ मामराज पुंडीर का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश में आखिर लगभग 4 वर्ष के बाद कमिशन के रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए हम 40,000 हज़ार जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षु दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर प्रदेश सरकार के आभारी हैं। जेबीटी/डीएलएड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, सचिव मोहित ठाकुर व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है और साथ ही साथ सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द जेबीटी के इन पदों को भरने की प्रकिया पूरी की जाए व हमीरपुर चयन बोर्ड को निर्देश दिए जाएं कि जब तक पात्र जेबीटी 1:3 के अनुपात से पूर्ण नहीं होते, तब तक प्रतीक्षा सूची जारी रखी जाए। नए कमीशन की नोटिफिकेशन पुराने आरएंडपी रूल्स से जारी की जाए, जिससे जेबीटी के सभी छात्रों को राहत की सांस मिलें सके। संघ ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बैच वाइज भर्ती का परिणाम भी घोषित किया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे बेरोजगार अध्यापकों को राहत मिल सके। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का कहना है कि पिछले 4 वर्षाें से जेबीटी के छात्र काफी परेशान हो चुके थे। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाए और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की कोशिश करें, ताकि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूर्ण किया जा सके।
मनोज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा में आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटलांधर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़वार तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के छात्रों का दौरा हुआ। अस्पताल पहुंचकर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इन छात्रों को पूरी जानकारी दी गई। इन में 60 छात्र व 7 अध्यापक शामिल थे। श्री बालाजी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा की और से छात्रों को उपहार भी दिए गए। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में स्थापित सभी उपकरणों के बारे में जाना।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। लड़कियां कैसे स्वस्थ रहें और बीमारियों की रोकथाम कैसे की जाए, ताकि पढ़ाई में स्वास्थ्य रुकावट न बनें। संबंधित प्रश्नों का निराकरण जीएवी की छात्रा रही एवं सिटी अस्पताल कांगड़ा में डरमिटोलॉजिस्ट डॉ. रितु रानी ने किया। पीएमटी टाॅपर रही रितु रानी ने कहा कि मेहनत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। नीट की परीक्षा से घबराएं नहीं और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। एक घंटा चली वर्कशाप में जमा एक व जमा दो की छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। इससे पहले पीजीटी बायोलॉजी राशी शर्मा ने पर्सनल हाइजीन पर लड़कियों को जानकारियां दीं। द्रोणाचार्य कॉलेज की टीम ने भी जीएवी में ज्ञान बांटा। प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रम किए गए।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विद्यालय प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण द्वार पर बैनर लगाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात प्रचार्य के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं का समाज की उन्नति में अमूल्य योगदान है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर ही हम महिलाओं को सच्चा सम्मान दे सकते हैं। महिला दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय की महिला शिक्षकों व महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रचार्य ने बताया कि महिला सशक्तिकरण वर्तमान समाज की महती आवश्यकता है। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शक्ति और शौर्य का जो लोहा मनवाया है, वह समाज के लिए अनुकरणीय है। हमें सदैव महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। विद्यार्थियों को भी महिला दिवस के शुभ अवसर पर इन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षिका शशिकला कटोच ने समस्त स्टाफ सदस्यों और प्राचार्य स्वाति अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-अपवर्ड स्टडी धर्मशाला के 30 से ज्यादा विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल 2022 प्रतियोगी परीक्षा -विग्नेश ने प्राप्त किए सर्वाधिक 308 अंक अपनी परम्परा को कायम रखते हुए, प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए और इस करोना काल में भी अपना अनुशासन बरकरार रखते हुए धर्मशाला स्थित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय कोचिंग का पर्याय बन चुके अपवर्ड स्टडी ने वर्ष 2022 की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में अपनी सफलता की एक और इबारत लिखी है। सैनिक स्कूल में आयोजित सन् 2022 की प्रवेश परीक्षा इस वर्ष 9 जनवरी को एन॰टी॰ ए॰ द्वारा पूरे भारत वर्ष में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी जिसका परिणाम घोषित किया गया है। इस अवसर पर जहाँ एक ओर सफल हुए सभी बच्चों के घरों पर खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर अपवर्ड स्टडी में भी सबके चेहरे खुशी से सराबोर है। इससे पहले भी अपवर्ड स्टडी 50 से अधिक छात्रों का चयन सैनिक स्कुल में करवा चुके है। इन्होने उत्तीर्ण की परीक्षा: अपवर्ड स्टडी से इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग प्राप्त कर विग्नेश, अनमोल, प्रियांशु, यशश्वी, सूर्या, आदित्य, पुलकित, हर्ष, कनिष्क, अर्नव, प्रांशुल, आदित्य, सरयू, अर्सार्थक, विनायक, आशीविका, कात्यान, अर्धांश, सूर्यांश, अर्नव सोनी, शिवम्, आयुष, सात्विक, अन्वी, प्रिशा, अनन्या, अंशिका, अन्वेषा, नंदनी, अभावया, उदय, अरीशा ने इस बहुप्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा को उत्तीर्ण कर जहाँ एक ओर सभी को गौरवान्वित किया है वहीं दूसरी ओर अपने-अपने उज्जवल भविष्य की नींव को और सुदृढ किया है। प्रबंधन ने की छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना : अपवर्ड स्टडी के डारेक्टर ने जानकारी दी कि इस बार 30 से अधिक छात्रों का चयन सैनिक स्कुल के लिए हुए है और इससे पहले भी वह 50 से अधिक छात्रों का चयन करवा चुके है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस बार के परिणाम बहुत अच्छे रहे है।
प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त सचिव तिलक राज ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर तिलक राज से भाजपा पांगी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में एक एतिहासिक बजट पेश किया है, यह बजट असंभव को संभव बनाने वाला है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है, अब हिमाचल के दिहाड़ीदारों को 350 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा की ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत मोदी सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार के प्रयासों से अब तक यूक्रेन से 309 हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी हो गई है। यूक्रेन में फंसे हर भारतीय की सुरक्षा और सकुशल घर वापसी भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां-परागपुर कांग्रेसी नेता सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि राजनीति जन सेवा का बेहतरीन साधन साबित होता है। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी के भरोसे का सबसे ज्यादा खून बीजेपी के राज में हुआ है। मनकोटिया ने कहा कि झूठ वायदे करके जनादेश ठगना राजनीति की गलत परम्परा है, जिसको बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद लगातार स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व महंगाई मौजूदा दौर में आम आदमी का सबसे बड़ा मुद्दा व मसला बना हुआ है, लेकिन खेदजनक यह है कि बीजेपी इस मुद्दे को लगातार नकारती हुई देश और प्रदेश में तानाशाही कायम करना चाह रही है। लगातार जनता के हितों को नजरअंदाज करके पूूंजीपतियों की पैरवी करने वाली बीजेपी ने राष्ट्रवाद के नाम पर पूंजीवाद कायम करने का काम किया है। प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 लाख शिक्षित बेरोजगारों की फौज रोजगार की आस में मारी-मारी फिर रही है। हालांकि हकीकत में बेरोजगारी का आंकड़ा दर्शाए गए सरकारी आंकड़े से दोगुना से ज्यादा है। बीजेपी ने अमीर और गरीब की खाई को इतना गहरा व चौड़ा कर दिया है कि आने वाले समय में समाज में समानता कायम करने के प्रयासों को एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा व समझा जा रहा है, लेकिन गरीबों से मत लेकर सत्ता में आई बीजेपी अमीरों की वकालत व उनके हितों को पोषित करने में लगी है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सत्ता के दबाव में कुचला जा रहा है। ऐसे में बीजेपी का ध्यान आम आदमी के हितों से लगातार हटा है। मनकोटिया ने कहा कि आम आदमी के आक्रोश का आलम यह है कि बीजेपी की सत्ता के बावजूद प्रदेश में हुए 4 उपचुनावों में जनता ने सत्ता के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला है और आने वाले समय में अब आक्रोशित जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी, यह निश्चित है। शायद यही कारण है कि बीजेपी का सारा सिस्टम अब अपने-अपने हितों को पोषित करने में जुट चुका है। क्योंकि अब बीजेपी के लोग भी मान चुके हैं कि प्रदेश में बीजेपी जाने वाली और कांग्रेस आने वाली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जो राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं ने आज मंडी जिला के सुंदरनगर में विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल संवेदना योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन मंडल की सदस्य एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। इस योजना के अंतर्गत फिजियोथैरेपिस्ट दिव्यांग व्यक्तियों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सूचना प्रदान करेंगे और गंभीर रूप से बीमार और कोमा में चल रहे मरीजों के घर-द्वार पर पहंुचेंगे। इसके अतिरिक्त इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के पास व्यक्तिगत तौर पर पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना और उन्हें स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। योजना के अन्तर्गत जरूरतमंदों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संवेदना के नाम से प्रारम्भ की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहंुचना है। यह दिव्यांग व्यक्तियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए कार्यक्रम है और उनकी वेदना हमारी भी है। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी की यह पहल लोगों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन महत्त्वपूर्ण होता है और इस पहल के माध्यम से मुख्यमंत्री के विज़न को प्रस्तुत करने के लिए जिला प्रशासन प्रशंसा का पात्र है।राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि रेडक्रॉस विश्वभर में मानवता की सेवा में कार्यरत रहती है और विशेष तौर पर आपदा के समय संगठन का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध में भी रेडक्रॉस अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। क्योंकि सेवा ही इसके केंद्र में है और हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है। उन्होंने राज्य में सोसाइटी की जिला शाखाओं के कार्यों की भी सराहना की। राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवियों को आपदा और अन्य प्रशिक्षण प्रदान करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अपने स्तर पर देना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयास करने चाहिए। स्थानीय विधायक राकेश जमवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जन कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट में आम लोगों के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सुन्दरनगर के नागरिक अस्पताल की क्षमता 150 बिस्तर की कर दी गई है और 12 करोड़ की लागत से निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल भी लोगों को समर्पित किया गया है। नागरिक अस्पताल में रेडक्रॉस के माध्यम से डायलसिस केंद्र भी स्थापित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने संवेदना पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को व्हील चेयर, अल्फा बेड और श्रवण यंत्र भी प्रदान किए। इससे पूर्व उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और संवेदना योजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से इस अवसर पर फर्स्ट-एड पर आधारित एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। इस अवसर नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इससे पूर्व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर स्थित हैलीपेड पर विधायक राकेश जमवाल और उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने राज्यपाल का सुंदरनगर पहंुचने पर स्वागत किया।
ग्राम पंचायत सायरी, ममलीग, कुनिहार तथा बातल में जागरूकता कार्यक्रम फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत तथा प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना रोगियों को समय पर सहायता पंहुचाने में अत्यन्त सफल रही हैं। यह जानकारी आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के अर्की एवं सोलन विकास खंडाें में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में प्रदान की गई। आम जन को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सायरी के गांव सायरी तथा ग्राम पंचायत ममलीग एवं अर्की विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुनिहार के उच्चा गांव और ग्राम पंचायत बातल में आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत सायरी तथा ममलीग में पूजा कला मंच सरयांज, बाड़ीधार एवं ग्राम पंचायत कुनिहार और बातल में शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को अवगत करवाया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में 889840 ई-कार्ड बनाए गए हैं। अभी तक 80,000 से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो चुके हैं और लगभग 84 करोड़ रुपए अस्पताल में रोगियों के उपचार पर व्यय किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों के लिए हिमकेयर योजना आरंभ की है, जो आयुष्मान भारत योजना के दायरे से बाहर हैं। हिमकेयर योजना के अन्तर्गत प्रदेश में अभी तक 02 लाख 40,000 लाभार्थियों को 218 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की गई है। लोगों को इन योजनाओं से लाभ करने का तरीका एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लोगों को अवगत करवाया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह प्रावधान किया है कि गृहिणी सुविधा तथा उज्जवला योजना के तहत कुनेक्शन के समय प्रदान किए जा रहे मुफ्त सिलेंडर सहित तीन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोगों को सरकार की योजनाओं पर आधारित समूहगान, दोगाना- नई-नई सरकारे योजना चलाइयां, गीत-पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती मनाएं और लघु नाटिका-विकास गंगा के माध्यम से अन्य योजनाओं की भी सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लोगोें से आग्रह किया गया कि नशे से युवा पीढ़ी को दूर रखें। लोगों का आह्वान किया गया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियम पालन करें और पात्रता अनुसार टीकाकरण अवश्य करवाएं। ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजु राठौर, उप प्रधान संजीव मेहता, वार्ड सदस्य राकेश ठाकुर, महिला मंडल प्रधान उर्मिला जसवाल, शकुंतला देवी, राम प्यारी, आशा कार्यकर्ता मंजू, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद्र, उप प्रधान संदीप, ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान हरिदास, वार्ड सदस्य पवन, कुलदीप, ज्योति, शीला, चंपा, रमा, प्रकाश, ईशा एवं सविता, ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिल शर्मा, उप प्रधान भरत भूषण, वार्ड सदस्य सुनीता शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी रॉड में एक 41 वर्षीय व्यक्ति से पुलिस ने 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ज्वालामुखी पुलिस टिहरी रॉड में गश्त पर थी। इस दौरान इस उक्त व्यक्ति से मौके पर चिट्टा बरामद किया गया है। व्यक्ति देवी तालाब ज्वालामुखी का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते अलोह-कूड़ना सलेटी के बाशिंदों का एक ओर विकास का सपना साकार होने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों स्थान पर खुलने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र पर बजट में मोहर लगाकर कर पैसा सेंक्शन कर दिया है। आपको बता दें लगभग दो वर्ष पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परागपुर के तहत नक्की खड्ड में इन्हें खोलने की घोषणा की थी, जिस पर अब सरकार ने मोहर लगा दी है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि अलोह के दानवीर फूल चंद, रचना देवी, शिव कुमार द्वारा 3 कनाल एवं कूड़ना (सलेटी) के दानवीर बलदेव सिंह, वरिंदर कुमार, ममता देवी, हंसराज द्वारा स्व. भाग सिंह की याद में लगभग 3 कनाल भूमि सरकार को दान की थी। वहीं, प्रदेश सरकार ने इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए कुल 18 लाख रुपए की राशि स्वीकार की है, जिसका जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के उपरांत उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाक़ुर द्वारा इन प्रोजेक्ट पर अमलीजामा पहनाया गया है। इन दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने के उपरांत लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के प्रति काफी फायदा होगा। स्थानीय लाेगाें को इलाज हेतु दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से जसवां परागपुर में करोड़ो रूपए की विकासात्मक गतिविधियां हो रही हैं यह क्रम निरंतर जारी है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए राशि जारी करने के लिए जिला परिषद सदस्य अश्वनी कुमार,पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, प्रधान अलोह निशा देवी, महिला मंडल प्रधान निशा देवी, रमा देवी, कर्म सिंह, पंकज कुमार, रायसिंह, गुरजीवन शर्मा, नीलम देवी, मोहिंदर ठाकुर, राजेश कुमार, सुनील धीमान, बीडीसी सुदर्शन कुमार, उप-प्रधान कूड़ना रणजीत सिंह, राकेश कुमार, जगदीश कुमार,राजेश, दुनी चंद, कुरतार सिंह, प्रकाश चंद, ऋतु देवी, प्रवीण, दुर्गा दास व केहर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है।
चुनाव नजदीक आते ही भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए कार्याें को अपना बता कर झूठा प्रचार कर रहे वर्तमान विधायक मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक संजय चौधरी, सुरेंद्र काकू, भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, बबीता संधू तथा रेखा ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि कांगड़ा में भाजपा बिखरी है, विधायक के मुंगेरीलाल जैसे हसीन सपने जैसा है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा चट्टान की तरह मजबूत तथा एकजुट है। वर्तमान विधायक पवन काजल पिछले 10 वर्षाें से विधानसभा में कोई खास विकास का कार्य नहीं कर पाए। यह बजट में नौकरी की बात करते हैं, परंतु यह भूल गए कि इन्होंने युवाओं को 5000 नौकरी देने का वायदा किया था, जिसमें कि यह एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं दे पाए, जो कि झूठ साबित हुआ है। उन्हाेंने कहा कि विधायक जहां कहीं भी जाते हैं, वहां पहले से ही स्वागत का समान हार, पकौड़े, टेंट लगाने के पैसे तथा चाय के लिए पैसे भेज देते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दिखावा किया जा सके, परंतु जनता बहुत समझदार है। इस बार वह विधायक को हराने के मूड़ में है। इस बार इनका तंबू जनता द्वारा उखाड़ दिया जाएगा। वैसे तो वर्तमान कांग्रेस विधायक पिछले 10 वर्षाें विधानसभा से गायव रहे, परंतु अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लोगों को भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्याें को अपना बता कर झूठ का प्रचार कर रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक थी, एक है और एक रहेगी और विधायक यह भूल चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में वह कांगड़ा विधानसभा से करीब 23623 वोटों से पीछे रहे थे तथा वह लोकसभा चुनाव 477685 वोटों से हारे जो कि 75 प्रतिशत होता है, पूरे हिंदुस्तान में वह अकेले ऐसे लोकसभा प्रत्याशी थे, जो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। यह सब इनकी दोगली कार्यप्रणाली से हुआ। भविष्य में भी आने वाले विधानसभा चुनावों में यह अपनी कार्यप्रणाली से हारेंगे तथा भाजपा तथा जनता एकजुट होकर चुनाव में पवन काजल को हार का मुंह दिखाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कोलगेट पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के प्रतिनिधि मिस्टर लोकेश मनोचा H R मैनेजर तथा मिस्टर विनोद धीमान एरिया लीडर ने कंपनी की तरफ से कांगड़ा जिला प्रशासन को आज रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन वैन मुहैया करवाई गई, तदोपरांत यह वैक्सीन वैन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी। जिलाधीश महोदय डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह वैक्सीन वैन राज्य की पहली प्रीफैबरीकेटेड वैक्सीन बैन है, जिसकी सहायता से अब वैक्सीन की बेस्टेज को रोका जा सकेगा तथा वैक्सीन की कोल्ड चैन को भी मेंटेन रखा जा सकेगा। इस मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान अगस्त,2021 में जिलाधीश से कुछ जरूरी आइटम के बारे में चर्चा हुई थी तथा बाद में इस बाबत कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड की प्रतिनिधि पूनम शर्मा को अप्रोच किया गया तथा उनके प्रयासों से आज तक जिला कांगड़ा को कंपनी की तरफ से लगभग पौने दो करोड़ का सामान जिसमें रेफ्रिजरेटेड वैक्सीन बैन के अतिरिक्त160 फाॅलर बेड, 60 आईसीयू बेड, दो अल्ट्रासाउंड मशीन, 3 एक्स-रे मशीन, तीन बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर तथा तीन हीमेट्रोलॉजी एनालाइजर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों को सिविल अस्पताल शाहपुर, देहरा, ज्वाली, बैजनाथ, नूरपुर तथा इंदौरा के अस्पतालों में स्थापित किया जाएगा, जिनसे लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम कटोच ने कॉलगेट पामोलिव इंडिया लिमिटेड के इस बहुमूल्य योगदान के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सीनियर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ राजेश गुलेरी, जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सौरभ रतन आदि भी उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर सभी मल्टी पर्पज वर्करज जल शक्ति विभाग जोगिंदर नगर का कहना है कि वे हिमाचल प्रदेश के भिन्न-भिन्न डिविज़न में कार्यरत हैं। सभी मुख्यमंत्री द्वारा पांचवे बजट (2022-23) का तहे दिल से स्वागत एवं आभार प्रकट करते हैं। मल्टी वर्करज का कहना है कि इस सत्र में सभी कर्मचारियों मज़दूरों, वृद्ध, विधवा महिलाओं एवं समस्त वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त प्रदेश वासियों को कई तोहफे प्रदान किए है। वहीं, प्रदेश में पिछले चार वर्षों में चहुंमुखी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के ध्यानार्थ लाना चाहते हैं कि उन्होंने बजट सत्र में वाटर गार्ड को 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 3600+900=4500 रु कर दिया। पैरा फिटर और पंप-ऑपरेटर को भी 900 रुपए मानदेय बढ़ाकर 4600+900= 5500 रुपए कर दिया। मल्टीपर्पज़ का मानदेय भी 900, बढ़ाकर 3600+900=4500 बनता है, जो कि समाचार पत्रों में 3900 रुपए दर्शाया गया है। अतः मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन है कि इस गणना में की गई त्रुटि में सुधार करने की कृपा की जाए, ताकि उनके द्वारा की गई घोषणा का मल्टी पर्पज़ वर्करज को भी उचित लाभ मिल सके।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी नगर परिषद ज्वालामुखी के तहत वार्ड-4 के निवासी अंकुश सूद पुत्र मोहन लाल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा ज्वालामुखी विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। अंकुश सूद 16 जुलाई, 2019 को युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में प्रवेश किया था। इससे पूर्व यूथ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के ओहदे पर भी रहे हैं। अब कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने उन पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए दूसरी बार उन्हें ज्वालामुखी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कट्टर कांग्रेसी अंकुश सूद ने इस ओहदे के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, जिला कांगड़ा सोशल मीडिया के अध्यक्ष आदित्य शरद का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है। वहीं, अंकुश सूद ने ज्वालामुखी विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रतन का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस ओहदे का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर जनता की सेवा करेंगे। वहीं, कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट अर्की ब्लॉक आशा कार्यकर्ता संघ ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1825 रुपए की बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है, तब से केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ही उनका मानदेय बढ़ा है। सोमवार को अर्की में संगठन की प्रदेशाध्यक्ष अनीता कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा और कोई ऐसा वर्ग नहीं, जिसको राहत नहीं दी। जिन मुद्दों को बीती 8 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ ने उठाया था, उन सबकी तरफ सरकार ने ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा से हिमाचल प्रदेश की सभी आशा बहनों के लिए एक खुशी की लहर है और भविष्य को लेकर आस भी जागी है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं के लिए स्थाई नीति बनाने को लेकर मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। इस मौके पर अनीता कुमारी के अलावा सुनीता बंसल, निशा, कांता, सुनीता शर्मा, नीलम, लता, गीता व खेमलता आदि मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगू में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंर्तगत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुरक्षा नियमों की जानकारी दाड़लाघाट पुलिस के कर्मियों द्वारा प्राप्त की। इस माैके पर थाना प्रभारी दाड़लाघाट जीत सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति समस्त विद्यार्थियों और अध्यापकों को जागरूक किया। उन्होंने इस जागरूकता अभियान को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया। थाना प्रभारी जीत सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की भलाई के लिए है। एक सर्वे के मुताबिक वर्ष में एक से डेढ़ लाख व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के अभाव, नशे के सेवन के कारण असंख्य लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर काल कवलित हो जाते हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के साथ-साथ नशे के दुष्परिणामों पर भी जानकारी प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यवती ने थाना प्रभारी का इस जानकारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बच्चों को इस संदेश को घर द्वार तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह, प्रधानाचार्य सत्यवती, विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, पुलिस कर्मी सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा बेटी-बहु कभी मां बनकर, सबके ही सुख-दुख को सहकर, अपने सब फर्ज़ निभाती है, तभी तो नारी कहलाती है, नारी शक्ति का प्रतिरूप है। नारी है तो जीवन है, नारी ही मानव जाति का आधार है और श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा इस आधार रुपी नारी के स्वास्थ्य हितों को ध्यान में रखते हुए, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को "नारी स्वास्थ्य सप्ताह" के रूप में मनाने जा रहा है। आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त विचार कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने व्यक्त किए। ज्ञात रहे 8 मार्च,1908 में न्यूयार्क में कार्यरत महिलाओं ने काम के घंटे, वोटिंग के अधिकारों को लेकर आंदाेलन किया, तब से पुरे विश्व में इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुए कोमल शर्मा ने कहा की नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान डॉक्टर राजेश शर्मा निदेशक श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के सम्मति से पुरे हफ्ता, अस्पताल में आने वाली हर महिला मरीज़ को ओपीडी की सुविधा सर्वदा मुफ्त दी जाएगी, सभी तरह की जांचों पर 10 प्रतिशत की छूट महिला मरीज़ के भर्ती होने पर अस्पताल बिल पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। “डॉटर आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कांगड़ा जिले के हर तहसील में श्रीबालाजी अस्पताल की महिला चिकित्सक के नेत्रृत्व में विशेष स्वास्थ्य जागरूक शिवरों का आयोजन किया जाएगा। इसके आलावा नारी स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान अगर अस्पताल में किसी कन्या रत्न का जन्म होता है, तो उसको अस्पताल प्रशासन की तरफ से बेहद आकर्षक गिफ्ट दिया जाएगा। कोमल शर्मा निदेशक श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा ने उपस्थित सम्मानित पत्रकारों के साथ जानकरी साझा करते हुए बताया की श्रीबालाजी अस्पताल, कांगड़ा में कार्यरत महिला कर्मचारियों का अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक है और इस बात पर हमें गर्व है की हम महिला को समानता का अधिकार देते हैं। प्रेस वार्ता के समापन में कोमल शर्मा ने पधारे हुए सभी सम्मानित पत्रकारों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रघुबीर सिंह बाली ने पश्चिम बंगाल के छात्र नेता अनीस खान की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष का बिगुल बजाया। कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी बंगाल के सहप्रभारी आरएस बाली ने राष्ट्रीय महासचिव डॉ चैला कुमार, बंगाल पीसीसी प्रमुख अधीर रंजन चौधरी व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कोलकाता मे सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र नेता व अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अनीस खान को न्याय दिलाने की मांग की, जिनकी 18 फरवरी को हावड़ा जिला में रहस्यमयी मौत हो गई थी। इस संबंध में आरएस बाली ने कहा कि अनीस खान की हत्या एक साजिश के तहत की गई है, जिसकी पार्टी उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि अनीस खान जन विरोधी सरकारी नीतियों के के खिलाफ व जनहित के मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाते रहे हैं। इसलिए उनकी आवाज को हमेशा के लिए बंद करना एक सोची समझी साजिश है। बाली ने कहा कि “हम अनीस खान की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं”। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी अनीस खान के परिजनों के साथ है व इस न्याय की लड़ाई में उनकी पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा यह इंसाफ की लड़ाई केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि समूचे बंगाल व कांग्रेस पार्टी की है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने साइंस ब्लॉक के आस-पास साफ-सफाई, फूलों की क्यारियां बनाई व पेड़ों की कटाई छंटाई की। अकादमिक सत्र में कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी सोनम द्वारा जैविक खाद, आर्गेनिक खेती, कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, सौर सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री नूतन पॉली हाउस, सुभाष पालेकर प्रकृतिक खेति के बारे में स्वंयसेवियाें को जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार और डॉ आरती ने बताया कि इस शिविर में कम्युनिटी किचन में चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन स्वंयसेविओं द्वारा बनाया जा रहा है। विशेष शिविर में प्रियांशु, अखिल, नितिका, तमन्ना, श्वेता, प्रीतिका, सोनिया, पवन, निशा, नितिका, शबनम, शगुन, निकिता, रोज़ी, मुनीश, प्रियंका, कुसुम, साक्षी, मानवी, प्रिया व नागिंद्रा सहित 100 के लगभग स्वयंसेवी राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा स्वंयसेवियाें ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा अयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में भी भाग लिया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर कोरोनो महामारी के बाद इस साल सभी छात्र अपनी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। सभी छात्रों को अपनी परीक्षा पास करने के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसलिए डीएवी विद्यालय जोगिंद्रनगर स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक गण ने और बच्चों ने भाग लिया। डीएवी विद्यालय जोगिंद्रनगर में कार्यरत शास्त्री मोहित अवस्थी ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन करवाया, ताकि ईश्वर की कृपा से छात्रों की परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि छात्रों ने महामारी के दौरान बहुत कुछ झेला है और फिर भी वे महामारी के प्रभाव से अछूते नहीं हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान सभी बच्चों पर अपना आशीर्वाद बरसाएं। माता-पिता और शिक्षकों का नैतिक कर्तव्य भी है कि वे उनका मार्गदर्शन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे छात्रों का कोई बोझ या दबाव न लें। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आत्मविश्वास से परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी।
रंजीत सिंह। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के महिला मंडल दयोठी द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक संजय अवस्थी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों, विभिन्न महिला मंडलों द्वारा कार्यक्रम में युवा पीढ़ी द्वारा फोन की लत पर लघु नाटिका, पोष्टिक आहार पर गिद्दा, कोरोना पर गीत, नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम महिला मंडल की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। मंच का संचालन चेस्टा गौतम व तनुजा गौतम द्वारा बहुत ही अच्छे अंदाज में किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि व अन्य अथितियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि संजय अवस्थी ने महिला दिवस पर उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का जीवन चुनौतियों से भरा पड़ा है, लेकिन उनमें चुनौतियों से मुकाबला करने का साहस है। विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां होने के वाबजूद महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को आदर भाव और सम्मान दिया जाएगा, तो समाज हमेशा ही उन्नति की ओर अग्रसर होगा। परिवार में भी शुरू से ही बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर सत्कार की भावना का सृजन करें। संजय अवस्थी ने कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है, उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है, ताकि लोगों की सेवा कर सके। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कमलेश कपिल ने महिलाओं की समाज में भागीदारी और महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कोविड-19 के बारे में भी स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया। वहीं, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान पंचायत बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम ने भी संबाेधित किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, पूर्व बीडीसी जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, रोशन वर्मा, तुलसी राम, दलीप सिंह, कुलदीप चौधरी, रमेश कुमार, तिलक, लेखराम गौतम, धर्मपाल, वासुदेव गौतम, अमर देव, देवराज, सुमन, भरत, नरेंद्र, महिला मंडल प्रधान लज्या गौतम, उपप्रधान जया, चम्पा, सरिता, रोशनी, वंदना, बिमला, नेहा, कलावती, निशा, नीता, तरुणा, बाला, संध्या, आशा वर्कर अनिता गौतम, कमलेश कपिल, कविता, मीना, चंद्रकांता, मीरा, निशा, कमला, चेस्टा गौतम, तनुजा गौतम व खुशबू सहित अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते नौरंग यात्री निवास में एम्बुलेंस सेवा गरली द्वारा बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान शाशिलता की अध्यक्षता तथा पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में एम्बुलेंस सेवा की संबंधित कमेटी ने अपने-अपने विचार सांझा किए। ग्राम पंचायत प्रधान गरली व प्रभारी धर्मवीर ने उपस्थित सदस्यों को इस एम्बुलेंस सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि रोगी व पीड़ित व्यक्ति को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके। बैठक में इस सर्विस से प्राप्त होने वाले आय व्यय पर भी चर्चा की गई। इस सेवा के स्थानीय मोटीवेटर मदन जीत ने बताया कि योगदान देने वाले सभी सदस्यों का रिकॉर्ड रखा जाएगा व समय-समय पर खर्चे का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक किया जाता रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान धर्मवीर ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान शशि लता, मदन जीत, राकेश ठाकुर, हरभजन सिंह व अक्षय शर्मा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा के समीप कैनेडी चौक पर स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण किया। शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बने इस बस स्टॉप पर 40 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मार्ट बस स्टॉप वर्षा शालिका, पुलिस पोस्ट, मोबाइल चार्जिंग, आरओ पेयजल और 30 लोगों के लिए बैठने की सुविधा सहित लगभग 100 व्यक्तियों केे खड़े होने की क्षमता से सुसज्जित है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बस स्टॉप का निर्माण कार्य जुलाई, 2021 में शुरू किया गया था और सात महीनों के रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रारम्भिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में एक कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन तथा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दीवान चंदेल ने दी। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जगदीश नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बाल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से नियमित अंतराल पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनके माध्यम से युवा पीढ़ी को जटिल विषयों को समझने और अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। बाल विज्ञान सम्मेलन और राष्ट्रीय गणित दिवस युवाओं के लिए इस दिशा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन के तहत आयोजित ऑनलाईन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके तहत जिला के कण्डाघाट, कसौली, अर्की, नालागढ़ और सोलन उपमंडल के बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन जगदीश नेेगी और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दीवान चन्देल ने सभी विजेताओं का बधाई दी। कार्यक्रम में जिला बाल विज्ञान सम्मेलन में उत्तीर्ण हुए सांईस कांग्रेस से प्रकृति, अनुषा, रूशिल व सत्यम अग्रवाल, सैंट ल्यूक्स विद्यालय सोलन से पलक, स्पर्श व कर्ण, गुरूकुल विद्यालय सोलन से अंजनी और अंजली, जीएवी से लक्ष्य, रागिनी एवं अदिति, एमआरए डीएवी सोलन से प्रभुति, अनुष्का और महिका, पाईनग्रोव स्कूल सुबाथु से युवराज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला से सृष्टि तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन से ख्याति को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में निजी विद्यालय श्रेणी में विजयी रहे जीएवी के लक्ष्य, एमआरए डीएवी सोलन से वाणी और एपीएस डगशई से प्रेमराज को सम्मानित किया गया। सरकारी विद्यालय श्रेणी से राजकीय उच्च पाठशाला गलानग की महक, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुबाथु के सागर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर के तनुष गर्ग को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में बाल विज्ञान सम्मेलन के इवेलुएटर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्थ जस्ट इको सिस्टम संस्था द्वारा मशरूम की विभिन्न किस्मों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला उप शिक्षा अधिकारी सोलन संजीव ठाकुर, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के प्रधानाचार्य विपेंद्र कालटा, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घईघाट के प्रधानाचार्य अनिल बाली, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा राज कुमार पराशर, प्रारंभिक शिक्षा सोलन के विज्ञान परामर्शदाता अमरीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। देहरा भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देहरा तहसील, हरिपुर के गांव बिलासपुर के वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। 14 अक्तूबर, 2020 को चुशुल सेक्टर में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानी वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता सरकार व सैनिक वेलफेयर द्वारा उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बलिदानी वीर के घर जाकर उनके आश्रितों को 20 लाख रुपए का चेक भेंट किया। उनके अमूल्य बलिदान का ऋण चुकाना तो कभी संभव नहीं है, परन्तु सरकार ने आश्रितों को यह सहायता राशि भेंट कर अपनी कृतज्ञता का भाव प्रकट किया।
विनायक ठाकुर।देहरा देहरा पुलिस कर्मचारियों के सौजन्य से देहरा मुख्य बाजार स्थित निर्माणाधीन थाना बिल्डिंग के पास शिव मंदिर में आज (सोमवार को) वार्षिक भंडारे का आयोजन पूरे हर्षोउल्लास तरीके से किया गया। वहीं, इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भगवान के प्रसाद का ग्रहण किया। देहरा पुलिस कर्मचारियों द्वारा लोगों के लिए कांगड़ी एवं बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया था। वहीं, दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन की रात्रि माता की चोंकी का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के मशहूर एवं जाने-माने कलाकार मोहित गर्ग ने अपनी भजनों से वहां मौजूद भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मोहित गर्ग द्वारा सर्वप्रथम 'सुन वो पहाड़िया भगता जांदा है कुन दया रस्ता' से चोंकी की शुरुवात की गई। तदोपरांत माता एवं बाबा जी के भजन गाकर वहां मौजूद संगत को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में जग प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गोपालपुर पंचायत के अंतर्गत स्थानीय युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका फाइनल मैच गोपालपुर 11 और नगरी 11 के बीच खेला गया, जिसमें नगरी 11 विजेता टीम रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजकों को इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और अपनी तरफ से 8100 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। इस मौके पर भाजपा नगरी जाेन प्रभारी साहिल नाग प्रधान नरेंद्र भट्ट, सतीश भट्ट, शेर सिंह, मनीष चंबियाल, देशराज धीमान, अनूप शर्मा, भीखम चंद, संजय पहाड़िया व रंजीत आदि उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिय। जवाली कांता बीएड कॉलेज चलवाड़ा के प्रशिक्षुओं के शिक्षण अभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज समापन हो गया। कॉलेज के 29 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। यह तीन माह का शिक्षण अभ्यास का कार्यक्रम 10-11-2021 को शुरू हुया था। तीन माह के इस अभ्यास के दौरान प्रशिक्षुओं ने बच्चों को पढ़ाने की विधियों और विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों के बारे में बीएड कॉलेज की पर्यवेक्षक पूजा शर्मा की देखरेख में शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण को पूरा किया। इस कार्य में विद्यालय के समस्त सटाफ ने पूर्ण सहयोग किया। समापन के इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य प्यार चंद को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
नरेंद्र। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत बाडू द वन हारसीपतन रोड जय मां कामख्या देवी के मंदिर में छठा विशाल संगीतमय देवी भागवत पुराण नव कुंडी महायज्ञ किया जा रहा है। वहीं, मां कामख्या देवी मंदिर के पंडित दयाननंद शर्मा ने बताया कि पहली अप्रैल, 2022 को 10 बजे कलश यात्रा व यज्ञ से शुरू होगा और 12 बजे झांकी निकली जाएगी तथा कथा का समय रहेगा 1:30 से 4 बजे तक आरती, सांय भजन 7 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम इस तरह रहेगा, जिसमें रक्तदान शिविर 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। पंडित दयानंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि देवी भागवत महापुराण में अपनी भाग्यदारी सुनिश्चित करें।
नरेंद्र। जयसिंहपुर विधानसभा से संबंध रखने वाले एवं जयसिहंपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी राज वर्मा को नवगठित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। राज वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव भाई सुधीर, हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष भाई अभिषेक राणा, जयसिहंपुर के पुर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश एसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन भाई यादविंद्र गोमा, राजनीतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमराल, पुर्व उपाध्यक्ष लीगल डिपार्टमेंट प्रदेश कमेटी भाई देवन भट्ट, स्टेट कोर्डिनेटर प्रदेश कमेटी भाई नीतन राणा और राजेंद्र वर्मा, यशपाल तनाईक और सेन राम नेगी, जयसिहंपुर कांग्रेस के पुर्व एंव वर्तमान अध्यक्ष भाई प्रवीन मल्होत्रा और जंसवत डढवाल, जयसिहंपुर एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाई संजय डोगरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष जैनव चंदेल, जयसिहंपुर महिला अध्यक्ष विनता ठाकुर, महिला एसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीनु भट्ट सहित समस्त जयसिहंपुर कांग्रेस का धन्यवाद किया तथा वादा किया, जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसको पुरी निष्ठा और लगन से निभाउंगा और कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूत करने के लिए काम करुंगा।
जसवां परागपुर क्षेत्र में अब युवाओं के सपने साकार होंगे। सरकार द्वारा जसवां परागपुर के तहत धरोहर गांव परागपुर में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने इस बारे में एक पत्र जारी कर उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को अवगत करवाया है। इस स्टेडियम की सौगात से न केवल खिलाड़ियों को फायदा होगा बल्कि आस-पास के इलाके में व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी इनडोर स्टेडियम से न युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए मदद मिलेगी साथ ही खिलाड़ियों का भविष्य भी संवरेगा। जनाकारी देते हुए जसवां:परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस इंडोर स्टेडियम में खेल से सम्बंधित कोच भी रखे जाएंगे,बता दें की थोड़े ही समय पहले मंत्री बिक्रम ठाकुर ने परागपुर क्षेत्र में एक बड़ा स्टेडियम खोलने की घोषणा की थी । केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय द्वारा एक पत्र भेजकर मंत्री बिक्रम ठाकुर को इस बारे में अवगत करवाने के उपरांत परागपुर के वाशिंदों में विकास की एक ओर किरण जागी हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए मंत्री बिक्रम ठाकुर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर चुके थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी अहमियत को समझते हुए तुरंत प्रभाव से बजट मंजूर करवाने में विशेष एवम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्रालय ने स्टेडियम खोलने के लिए जमीन व औपचारिकताओं को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। मंडलअध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण पाँच कनाल भूमि पर होगा इंडोर स्टेडियम खुलने से व्यवसाय को लगेंगे पंख इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि परागपुर में इंडोर स्टेडियम खुलने के उपरांत व्यवसाय को भी पर लगेंगे। जब उक्त स्थान पर स्टेडियम खुलेगा तो व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के द्वार भी खुलेंगे। इस संदर्भ में उद्योग एवम परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि केंद्र में हिमाचल प्रदेश का बेहतरीन नेतृत्व कर रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवम केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से इस स्टेडियम के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है । यह प्रोजेक्ट भी जसवां: परागपुर में विकास का गवाह बनेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट को सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार केंद्रित करार दिया है। शशि दत्त ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक बजट है, इस बजट से जहां रोजगार के अवसर खोले गए हैं। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष कर लाखों लोगों के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने इस बजट को रोजगार, स्वरोजगार जनित, गरीबी उत्थान, कर्मचारी, व्यापारी, किसान-बागवान व महिलाओं का हितकर करार देते हुए कहा कि इसमें पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया तथा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े बजट की घोषणा की है। बजट में रोजगार को लेकर सरकार ने बेरोजगारों को बड़ी राहत दी है, इसी वर्ष 30 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा इसमें विभिन्न विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल शक्ति विभाग सहित अन्य में हजारों कर्मचारियों के पद भी भरने का निर्णय लिया गया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग 780 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। भाजपा नेताओं ने कहा प्रदेश में 500 डाक्टरों के पदों सहित 870 कम्युनिटी हेल्थ ऑफसिर के पदों सहित गृहरक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय 1700, आशा कार्यकर्ता 1825 रुपए तक बढ़ाया है, जो आज तक का सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके अतिरिक्त एसएमसी व आइटी शिक्षकों के एक हजार रुपए बढ़ाए गए हैं। सिलाई अध्यापिका, जल रक्षक व मिड-डे मील वर्कर्स के 900 रुपए तथा पंचायत व राजस्व चैकीदार और नंबरदार को 900 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 1000 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्णय भी ऐतिहासिक निर्णय है। प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त एवं सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि बजट में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अब जिला परिषद अध्यक्ष को 15,000, उपाध्यक्ष को 10,000 सदस्य को 6000, बीडीसी अध्यक्ष को 9000, उपाध्यक्ष को 6500 व सदस्य को 5500 रुपए मिलेंगे। पंचायत प्रधान को भी 5500, उपप्रधान को 3500 व वार्ड पंच को ग्रामसभा बैठक का 300 रुपए मानदेय मिलेगा। सरकार द्वारा ऐसा कर पंचायती राज को सशक्त करने की ओर एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस जन हितैषी बजट से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सशक्त रूप में उतरेगी तथा प्रदेश की जनता एक बार फिर संवेदनशील, शालीन, विकास पुरुष मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी। प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब पर्यटन नगरी मनाली के बाद कुल्लू कार्निवाल का आयोजन भी किया जायेगा। विश्व में जब कोरोना वायरस की दस्तक हुई तो हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र पर सबसे ज़्यादा असर देखने को मिला। कोरोना काल में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप हो चूका था लेकिन अब ठप हो चुके कारोबार को गति देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली के बाद अब पहली बार कुल्लू कार्निवाल का आयोजन भी किया जायेगा। 21 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले इस कार्निवाल के आयोजन से उद्यमियों, व्यापारियों, दस्तकारों, शिल्पकारों व पर्यटन कारोबारियों को लाभ मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे स्वयं सहायता समूह : कुल्लू कार्निवाल में न केवल प्रदेश बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए मंच प्रदान किया जायेगा। इसमें कारोबारियों के साथ साथ कुल्लू जिला के सभी विकास खंडों से चयनित 25 स्वयं सहायता समूह भी स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। स्थानीय उत्पादों के अलावा हस्तकला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न राज्यों की नेशनल स्तर की विजेता संस्थाओं को भी कार्निवाल में बुलाया जाएगा। 25 फूड कोर्ट में लोग स्थानीय तौर पर तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। कुल्लू कार्निवाल के आयोजन से हिमाचल प्रदेश कि संस्कृति को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही हिमाचली व्यंजनों को भी पहचान मिलेगी। पहली संध्या में फैशन शो बनेगा आकर्षण का केंद्र : इस कार्निवल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहली संध्या में फैशन शो का आयोजन भी किया जायेगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के परिधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। 9 मार्च को कुल्लू के अटल सदन में स्थानीय मॉडल के चयन के लिए ऑडिशन भी होंगे। इस दौरान विजेता मॉडल को 10 हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा। सांस्कृतिक संध्याएं बढ़ाएगी शोभा: कार्निवाल के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं भी चार चांद लगाएंगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रेष्ठ सांस्कृतिक दलों को प्रस्तुतियों देने के लिए बुलाया जाएगा। पहली संध्या में 21 मार्च को कुल्लू सहित चार सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। इनका आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से अटल सदन में होगा। जिला की समृद्ध लोक संस्कृति और हस्तशिल्प को मिलेगा प्रोत्साहन : उपायुक्त उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि कार्निवाल का उद्देश्य जिला की समृद्ध लोक संस्कृति और हस्तशिल्प व हथकरघा को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।10 दिन तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 21 मार्च को किया जायेगा, जबकि समापन 30 मार्च को होगा। इस दौरान ढालपुर मैदान में बड़े स्तर पर क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। इसमें 100 से अधिक स्टॉल होंगे।
नगर परिषद नालागढ़ एवं बद्दी तथा नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन शहरी विकास नगर एवं ग्राम योजना तथा आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि योजनाबद्ध विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी के सहयोग से प्रदेश सरकार आशातीत कार्य कर रही है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के नालागढ़ में नगर परिषद नालागढ़ एवं नगर परिषद बद्दी के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सफाई व्यवस्था मूल आधार है तथा इस दिशा में सभी को समन्वित होकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि अपने-अपने वार्डों में समर्पित होकर कार्य करें। बैठक में विशेष रुप से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) सहित नगर परिषद क्षेत्र बद्दी तथा नालागढ़ में सफाई की व्यवस्था विकासात्मक कार्यों तथा विकास से संबंधित विभिन्न मांगों बारे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जेबीआर कंपनी द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था बारे और असंतोष व्यक्त किया तथा पता इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नगर परिषद क्षेत्र नालागढ़ में गोल मार्केट के नाम से निर्माणाधीन वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य को पुनः आरंभ करने के लिए मांग की। उन्होंने नालागढ़ नगर परिषद क्षेत्र में एक खेल परिसर के निर्माण के लिए भी मंत्री से निवेदन किया। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ प्रतिनिधियों ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में टीसीपी द्वारा निर्माण के विषय में अलग-अलग नियमों पर नाराजगी व्यक्त की तथा उनमें सुधार करने की मांग की। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर शीघ्र गौर किया जाएगा। इस अवसर पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, सोलन जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत, वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर ठाकुर, विनोद कुमार, गुरमेल चौधरी, नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा, राजीव भल्ला व लेख राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला मंडल सिम्मू द्वारा गांव सिम्मू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को संवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रवीणा ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्वछता अभियान में पंचायत के सिम्मू वार्ड की सदस्य किरण, कोमल, गीता, अंजना, नर्बदा, कृष्णा, कांता, बिमला, पार्वती व कमला आदि ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ-सफाई भी करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किए गए हिमाचल बजट-2022-23 पर वर्चुअल जनसंवाद कार्यक्रम में धर्मशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बजट को अब तक का सबसे शानदार बजट बताया है और कहा कि इससे समाज के हर वर्ग का कल्याण होगा और इस बजट की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर मीडिया कॉडिनेटर विश्व चक्षु, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला चंबा के दिव्यांग सुनील पथिक द्वारा लिखित पुस्तक आशाओं भरा सफर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने सुनील पथिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद लेखक ने यह पुस्तक लिखी है, जो दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सुनील पथिक ने यह साबित किया है कि व्यक्ति समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों पर विजय पा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


















































