श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा द्वारा चलायी जा रही मुहिम "डॉक्टर आपके द्वार" के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक मंगलवार के दिन देहरा के पंचायत मानगढ़ पहुंचे। श्री बालाजी हॉस्पिटल नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं और लोगों को बीमारियों के लिए जागरूक भी किया जा रहा है जिससे समय रहते ही इलाज किया जा सके। मंगलवार के दिन देहरा के पंचायत मानगढ़ पहुंचे श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 63 नि:शुल्क मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है। जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। डॉ राजेश शर्मा का कहना है आगे भी निःशुल्क कम्पों के जरिये वो लोगों की सेवा करते रहेंगे। जिससे लोगों को अपने घर द्वार पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कांगड़ा बाईपास के समीप 5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले भगवान परशुराम संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्पीड़न और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने असहाय और शक्तिहीन की रक्षा के लिए भगवान परशुराम को परशु प्रदान किया था और उसके बाद उनका नामकरण परशुराम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से भगवान परशुराम का गहरा नाता है क्योंकि सिरमौर जिले की रेणुका झील भगवान परशुराम की मां माता रेणुका को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रेणुका में रेणुका मेला आयोजित किया जाता है, जो मां और बेटे के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऋषि जमदग्नि के पुत्र भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के अवतार थे। जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की भी बधाई देते हुए कहा कि हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं और महाभारत का युद्ध संपन्न हुआ था। मुख्यमंत्री ने इस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस भवन निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से इस भवन निर्माण के लिए उदारता से योगदान करने का भी आग्रह किया।
मंगलवार हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से धर्मशाला सर्किट हाउस में नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग के संबंध में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मजबूती के साथ अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार सालों से प्रदेश के हर कोने से वरिष्ठता की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण प्रदेश के लगभग 70 हजार कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है जब प्रदेश सरकार ने हर कर्मचारी वर्ग की मांगों को सुना है, तो फिर उनकी मांगों को क्यों अनसुना किया जा रहा है? हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने के वायदे को पूरा करे। सरकार कर्मचारी के सेवा की गणना उनके नियमितीकरण से कर रही है,न कि उनकी प्रथम नियुक्ति से। कमीशन और बैच के आधार पर नियुक्त यह कर्मचारी सभी नियमों और सेवा शर्तों को पूरा करके नियुक्त हुए हैं। इसलिए इनकी सर्विसेज को प्रोमोशन और अन्य सेवालाभों के लिए नियुक्ति की तिथि से गिना जाए, न कि नियमितीकरण की तिथि से। कर्मचारियों ने कहा कि उनका चयन भर्ती एवम पदोनती नियमों के अनुसार हुआ है इसलिए उनके अनुबंध की सेवा को उनके कुल सेवा काल में जोड़ा जाना तर्क संगत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मांग को 50 से अधिक बार उठाया जा चुका है। मुख्यमंत्री खुद भी कह चुके हैं कि आपकी यह मांग जायज है। जेसीसी की बैठक में भी इस मांग पर कमेटी गठन की बात कही गयी,लेकिन उसपर भी कोई कमेटी नही बनी। जेसीसी में अधिकांश मांगो पर कार्यवाही हुई है, लेकिन वरिष्ठता के लिए कमेटी के गठन तक नही हुआ है जिससे कर्मचारियों में निराशा है। नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता ना मिलने से वरिष्ठता लिस्ट में विसंगतियां आई हैं। जिन्हें डेट ऑफ अपॉइंटमेंट से वरिष्ठता देकर ही दूर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुना और उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
ब्राह्मण कल्याण परिषद मंडल जयसिंहपुर द्वारा परशुराम समुदायिक भवन सकोह में परशुराम की जयंती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की । जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने हिमाचली टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भगवान परशुराम जयंती की सभी को बधाई दी। वही ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रधान जगदीश प्रसाद ने कहा की भगवान परशुराम की जयंती हम अपने संस्कारों को जागरूक करने के लिए श्रमिक रूप से मानते हैं, ताकि लोगों को अपने पिछले संस्कारों पर कायम रहे। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान एसडीयम पवन शर्मा, देश राज शर्मा, अनिश सुगा के साथ अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
पालमपुर उपमंडल से 10 किलोमीटर दूर परौर का सरकारी स्कूल किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है। आप केवल स्कूल का बोर्ड पढ़कर ही पता लगा सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिक पाठशाला है। देखने में किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है। बेहतर शिक्षा और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के कारण दूर-दूर से बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं जिससे कई निजी और सरकारी स्कूलों से इस विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक है। बात हो रही है सुलाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर की। जो देखने में ही आदर्श विद्यालय लगता है। शिक्षा का स्तर भी इतना उच्च है कि प्री-नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के छोटे-छोटे बच्चे लगभग 10 किलोमीटर दूरी से शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। परौर,भट्टू, अरला, नॉटी, द्रंग, सुलाह, खरौठ, पनापर, अक्षैणा के 265 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों की तरह यहां के बच्चे भी गाडिय़ों से स्कूल पहुंचते हैं। बच्चों को शिक्षा विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम में डिजिटल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दी जा रही है। बैठने के लिए बहुत अच्छे डेस्क, कॉल्स रूम में मैटिंग इस विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। बच्चों को पीने के लिए ठंडा आरओ का पानी उपलब्ध है। परिसर और कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां के अध्यापको की कड़ी मेहनत, विद्यालय एसएमसी के कुशल प्रबंधन और इलाके के लोगों के विश्वास से यह विद्यालय पूरे प्रदेश के लिए मॉडल संस्थान के रूप में सामने आया है। बच्चों की संख्या के अभाव में प्रदेश में जहां प्राथमिक संस्थान बन्द होने की कगार पर है, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहली से पांचवीं तक 180 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और प्री-प्राइमरी सेक्शन में भी इस विद्यालय में 85 से अधिक बच्चें हैं जो आपने आप में सभी के मिसाल हैं। विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार का कहना है राजकीय प्राथमिक पाठशाला परौर की पहचान आदर्श संस्थान के रूप में है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों में उत्तम शिक्षा का विश्वास उत्पन किया है। इसके परिणाम स्वरूप यहां बच्चों की संख्या लगभग 300 के करीब है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस संस्थान के बारे जानकारी दी गई है और उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों, एसएमसी कमेटी तथा बच्चों के अभिवावकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में एक और स्मार्ट क्लास रूम आरम्भ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 कमरों के लिए साढ़े लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को प्रदेश में आदर्श बनाने के लिए सरकार का हर सम्भव सहयोग उपलब्ध होगा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय परौर के सीएचटी स्वर्ण सिंह गुलेरिया ने कहा कि पिछले वर्ष पहली से पांचवीं तक 314 और और प्री नर्सरी में 108 शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, जो परौर के आसपास के 10 किलामीटर के विभिन्न गांवों से यहां स्कूल गाडिय़ों से आते थे। गाडिय़ों का किराया बढऩे से थोड़ी संख्या में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि ज्ञानोदय स्वर्णिम जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ विद्यालय के लिये सरकार की ओर से साढ़े 15 लाख, आधारशिला परियोजना में साढ़े 12 लाख, इसके अतिरिक्त खेल सामग्री के उन्नयन एवं विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने में बढ़ावा देने के लिए भी साढ़े 4 लाख की सहायता उपलब्ध हुई है।
डाडा सीबा अस्पताल में उद्योगमंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के प्रयासों से करीब 10 महीने पहले 15 लाख की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन तो लग गई मगर काफी अरसा बीत जाने पर भी अल्ट्रासाउंड मशीन पर विभाग ने स्थायी तौर पर रेडियोलॉजिस्ट का पद नहीं भरा है। लिहाजा हर रोज उपमंडल भर के दर्जनों मरीज अल्ट्रासाउंड टैस्ट के लिए वापस ही लौट रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने डाडा सीबा अस्पताल में गत जुलाई 2021 के महीने मे 15 लाख की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया था। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीने पहले लोगों की मांग पर ज्वालामुखी से डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते के एक दिन बुधवार को यहां आते थे। मगर पछले 5 महीनों से लगातार रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों में से विक्रम कवंर, मनोज कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, कुशल सपेहिया, सुचिता कवंर, रेखा, अजय व सुशांत ने सरकार से इस पोस्ट को भरने की मांग की है। इस संबंध में बीएमओ सुभाष ठाकुर डाडा सीबा ने बताया कि जो रेडियोलॉजिस्ट यहां आते थे, वह बिलासपुर चले गए हैं। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया ने डाडा सीबा अस्पताल में स्थापितअल्ट्रासाउंड मशीन पर स्थायी तौर पर रेडियोलॉजिस्ट न तैनात करने पर हैरानी जताई है। सुरेंद्र सिह मनकोटिया ने कहा कि यह डाडासीबा अस्पताल में मरीजो के साथ हो रही अनदेखी ठीक नहीं है।
जसूर-जवाली रोड पर बूहल खडड मैरा पुल एक टिप्पर पलट गया। यह घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। यह टिप्पर ढसोली गांव से मिट्टी लेकर जवाली की ओर जा रहा था। अचानक ही बाऊंड्री वाल के साथ लगते पुल में गिर गया। ड्राइवर जसवंत सिंह ने बताया कि टिप्पर का मेन पटा टूटने से ही यह पलटा है। उसने बताया कि बुसकाड़ा वासी शिवकुमार ने मैरा फाटक के पास लिफ्ट ली। उक्त व्यक्ति भनेई पेट्रोल पंप का कारिंदा है। डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने पर ही गाड़ी का पटा टूट गया। ड्राइवर को बाजू में चोट आई मगर दूसरे व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद जख्मी को नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही जवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सारी घटना का जायजा लिया।
अखिल भारतीय कोली समाज जिला कांगड़ा इकाई का महासम्मेलन 8 मई को होगा। यह महासम्मेलन प्रात: 11:00 बजे मिलन बैंक्विट हॉल पंचरुखी में करवाया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कश्यप करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. मिल्खी राम गोमा बतौर मुख्यातिथि शिकरत करेंगे। वहीं बैजनाथ के विधायक मुल्क राज प्रेमी तथा पूर्व विधायक यादविंदर गोमा बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी का 7 सदस्य डेलीगेशन ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा लेगा तथा पूरे जिला से 500 के लगभग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी करवाया जाएगाा।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा केअधीन आती पंचायत मंड घंडरा में आसमानी बिजली गिरने से सात भैंसों की मौत हो गई। यह घटना सुबह 9 बजे के करीब घटी। आसमान से गिरने वाली इस आफत ने गुज्जर परिवार रोशन दीन पुत्र मूसा निवासी बसंतपुर के ऊपर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है। पीड़ित परिवार अपनी इन गाभिन भैसों को चराने के लिए मंड घंड़रा में लाए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार मरने वाली भैंसों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी त्यौरा सर्कल के परमजीत पठानिया भी मौके पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। इस मौके पर मंड मियानी के प्रधान काशिमदीन, पूर्व बक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुरीद हुसैन, महिला मोर्चे की प्रधान सृष्टा ठाकुर, सनोर के उपप्रधान जसविंदर चंदेल ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया ।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हार में पुलिस ने गश्त के दौरान अप्पर प्रागपुर में 12 बोतल देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस नशा तस्करों की धर-पकड़ के लिए गश्त पर थी और सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टि देहरा थाना के एसएचओ कुलदीप सिंह ने की है। उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डाडासीबा से वाया कलोहा, सलेटी, तुतडू, बंगाणा होते हुए बद्दी के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय क्षेत्र के लोगों को प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से उक्त रूट पर बस चलने की आस बंधी है। उक्त रूट पर एचआरटीसी की बस चलाने की मांग जसवां परागपुर क्षेत्र के बुद्धिजीवी व अन्य लोग कर रहे हैं। लोगों की मानें तो परिवहन निगम की बस अगर उक्त रूट पर चलाई जाती है तो जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्र कलोहा, सलेटी एवं तुतडू से बंगाणा जाने वाले लोगों, राहगीरों और विद्यार्थियों के लिए काफी सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि सलेटी-तुतडू सड़क कांगड़ा जिला को ऊना जिला से जोड़ती है। गौरतलब है कि जसवां परागपुर क्षेत्र से कई युवा व अन्य लोग बद्दी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में कार्य, व्यापार और शिक्षा ग्रहण करते हैं। वहीं इस बस के चलने से विकास खण्ड परागपुर के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस बारे क्षेत्रवासियों ने प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर से मांग की है कि डाडासीबा से बद्दी के लिए परागपुर, कलोहा, सलेटी, सिद्ध पुनणी, तुतडू, बंगाणा होते हुए परिवहन निगम की बस चलाई जाए। ताकि ग्रामीण इलाकों में भी परिवहन निगम की सीधी बस सर्विस का लोगों को लाभ मिल सके।
बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत कंदराल से उप प्रधान रविन्दर राव की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने जल शक्ति अधिशाषी अभियंता को पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर राव ने कहा कि कंदराल के वार्ड-तीन व चार में पिछले चार महीनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग कई बार इस समस्या के संबंध में बता चुके हैं। हरेड़ पंचायत के वार्ड नं पांच में भी पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द से जल्द वाटर टैंक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य गायत्री कटोच, वार्ड सदस्य रजनी कटोच, अरविंद कटोच, मघर सिंह कटोच, सुरेन्द्र कटोच, अनिल भट्ट, सपना कटोच, अश्वनी कुमार, उदय कुमार, सुमन कटोच, सुकन्या कटोच, कमलेश कटोच, आशा कटोच और लक्ष्मी कटोच आदि मौजूद रहीं।
किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि जल संकट का सबसे बड़ा कारण जल के विज्ञान की अनदेखी तथा भारत सरकार द्वारा जल स्रोतों के प्रबंधन को लेकर बनाए गए कानूनों और नियमों की अवहेलना है। अंडर ग्राउंड वाटर एक्ट 2005 की जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के द्वारा कई वर्षों से अवहेलना की जा रही है। कानून के अनुसार 200 मीटर की दूरी के अंदर दूसरा हैंडपंप नहीं लगाया जा सकता, मगर यथार्थ स्थिति कुछ और ही बयान करती है। अगर हम मंडल पालमपुर की बात करें तो लगभग 1500 सरकारी तथा सैकड़ों नलकूप हैंडपंप निजी लगाए जा चुके हैं, जिनसे इस क्षेत्र के अंडरग्राउंड वाटर की क्षमता के कई गुना ज्यादा पानी प्रतिदिन निकाला जा रहा है। यही कारण है कि आसपास के तमाम प्राकृतिक जल स्रोत सूखते जा रहे हैं। नदी-नालों में पानी कम होता जा रहा है। मिट्टी में लगातार नमी कम होती जा रही है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि यह जरूरी हो जाता है की अंडर ग्राउंड वाटर एक्ट 2005 को सख्ती से लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मैदान मेंराज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 6,35,375 लाभार्थियों को 280 करोड़ रुपए की तीन माह की पेंशन हस्तांतरित की। उन्होंने हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर 75 लाभार्थियों को पेंशन वितरित की। उन्होंने कहा कि अप्रैल, मई और जून माह की बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन पात्र लोगों के खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों को अब तीन माह की पेंशन वर्ष में चार बार सीधे उनके खातों में प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रथम निर्णय वृद्धजनों के कल्याण को समर्पित था। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में चालू वित्तीय वर्ष में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रदेश के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 21.81 करोड़ रुपए व्यय कर 1.36 लाख परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोलने, शाहपुर में अग्निश्मन केन्द्र खोलने, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में बी.बी.ए. और बी.सी.ए. की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह तथा रजोल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लपियाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला धराड़का को माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला प्रेई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।्र उन्होंने हिमाचल के संस्थापक एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शाहपुर मैदान से जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 90 करोड की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.41 करोड़ की लागत से निर्मित शाहपुर बस अड्डे, कैंट नाला पर 1.10 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 1.79 करोड़ लागत के उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र, 4.83 करोड़ से स्तरोन्नत चम्बी-भनालाखास-स्को सड़क तथा 55 करोड़ की लागत से निर्मित 33/132 केवी विद्युत उपकेंद्र चम्बी स्थित सुहरी का लोकार्पण किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मंडल शाहपुर तथा सहायक अभियन्ता उपमंडल दाडिऩी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ से निर्मित होने वाले 33 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र रजौल, 1.31 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली अनाज मंडी शाहपुर स्थित चम्बी, 38 लाख से निर्मित होने वाले आदर्श पुलिस स्टेशन शाहपुर के भवन, तहसील शाहपुर में 8.92 करोड़ से निर्मित होने वाली सरांकनी कूहल, शाहपुर तहसील में बांदी, कलयारा, नागनपट्ट और सल्ली, कुठारना, भलेट, दुल्ली, काकड़ा, सुकर गांव के लिए 4.55 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना भडोदर कूहल तथा 4.54 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 33/11 के.वी. उपकेन्द्र दाडिऩी की आधारशिला रखी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा से सांसद किशन कपूर, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक अर्जुन सिंह तथा रीता धीमान, जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्रभूषण नाग, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के उपाध्यक्ष ओ.पी. चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विवेक भाटिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन बलदेव राज चौधरी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और चुनावी जंग लडऩे के लिए भी तैयार हो गए। इस संबंध में बलदेव राज चौधरी ने कहा कि आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों के क्षेत्र में मॉडल बनाया है। इनकी नीतियां काफी कारगर हैं। इन्हीं के चलते उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अगर मुझे विस क्षेत्र जवाली से टिकट दिया तो यह सीट जीतकर आप की झोली में डालूंगा।
थाना डमटाल के अंतर्गत आते पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे के रांची मोड़ पर दोपहर को प्याज से भरा हुआ ट्रक पलट गया। यह ट्रक पठानकोट से जालंधर की तरफ जा रहा था। रांची मोड़ पर ट्रक ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते हुए एक लेन से दूसरी लेन पर जा गिरा। इस कारण सामने से आ रही एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है और चालक जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों ट्रक चालक और स्कूटी सवार को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पठानकोट ले गए।
कोर्ट में केस जाने के कारण फंसे अब बेरोजगार शिक्षकों ने संयुक्त मोर्चा संग लड़ाई लडऩे का लिया निर्णय है। इस संबंध में रविवार को स्टेट लेवल मीटिंग भी की गई। इसमें बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों और ड्राइंग मास्टरों की भर्ती सरकार ने एक साथ घोषणा की थी। इसमें ड्राइंग मास्टरों की भर्ती पूरी हो चुकी है और सरकार बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार वर्ष में शारीरिक शिक्षकों का एक भी पद नहीं भरा है। हैरान करने वाली बात है कि हम लगातार साढ़े वर्ष से सरकार से मिलते रहे। इस बाबत उन्होंने सीएम को भी अवगत करवाया। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार शारीरिक शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। कइयों की उम्र अब तो 45 से भी पार हो चुकी है। ऐसे में उन्हें चार-पांच साल भी नहीं मिलेंगे। हम बार-बार सरकार से यही मांग करते आए हैं कि शारीरिक शिक्षा को पहली कक्षा से अनिवार्य किया जाए। मगर यह तब होगा जब सरकार पहली से शारीरिक शिक्षा अनिवार्य किया जाए। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से आए बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने कहा कि 4 मई को बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के हक में सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखें। वहीं बेरोजगार शारीरिक शिक्षक अध्यक्ष संदीप घई ने कहा कि अगर 4 मई को हमारे पक्ष में फैसला नहीं आता है तो वह संयुक्त मोर्चा बनाकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩे का फैसला कर चुके हैं। इस मौके संजीव कुमार, सुनील कुमार, संजय नरेश अनिल धीमान सचिन राणा, अरुण, विपिन, विशाल अशोक, देशराज, विकास, पितांबर राकेश, रूद्रमणि, हंसराज, विनोद, अशोक चंदेल, पवन ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, संतोष कुमार, राहुल, अरुण, नरेश, अनिल ठाकुर, प्रदीप, अजय, शशि, संदीप, जयप्रकाश, राजेंद्र, राजेश और सतपाल मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर जयराम सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए नई-नई योजनाएं दी हैं। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने ग्राम पंचायत लाहला के वार्ड गदियाडा में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय राम सरकार ने जहां महिलाओं के लिए सरकारी बस में किराया घटाकर आधा किया है, हिमाचल प्रदेश की समूची जनता को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का तोहफा दिया, वृद्धा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करके लोगों को जीवन यापन करने के लिए बहुत बड़ी मदद की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल को माफ करके भी ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े दर्द को समझ कर लोगों के दिलों में अपने लिए बहुत बड़ी जगह बनाई है। इसी तरह हिम केयर योजना, ग्रहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी अनेकों योजनाएं चलाकर हर व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का काम किया है। आज कपूर ने लाहला पंचायत के गदियाड़ा बूथ में लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर लोगों द्वारा उठाई गई मांगों को लेकर, धरोट स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिलवाने, धरोट- गदियाडा बस शीघ्र चलवाने, अधूरे पड़े लिंक रोड कार्य को पूरा करवाने और वेटरनरी डिस्पेंसरी को भी सरकार से जल्द स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पानी की समस्या का समाधान भी इस वर्ष के अंत तक कर दिया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान अरुणा देवी, बी एल ए पूर्ण चंद, कार्यकर्ता अमरनाथ, निक्का, जोगिंदर, मदन चौधरी, रविकांत शर्मा, शोभाराम, धर्मचंद, सरवन कुमार, किशोरी चौधरी, रमा कपूर, सरला देवी, संजय कुमार, विनोद शर्मा, रकेश कुमार, अनूप कुमार व परश राम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत त्रिलोक कपूर ने दादी माता मंदिर में माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ पीटीएफ रक्कड़ इकाई की कार्यकारिणी राजकीय प्राथमिक पाठशाला में गठित की गई, जिसमें शिवकुमार शर्मा को प्रधान पवन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम दीपक शर्मा महासचिव और सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस इकाई को अगले 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा थाना इंदौरा पुलिस ने आज गश्त के दौरान शराब लाहन की बरामद। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि थाना इंदौरा के पुलिस गश्त पर थी। गश्त के दौरान महिला जो की दारू बेचने का धंधा करती है। महिला से 5000 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है, जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही डिस्ट्रॉय कर दिया गया। आरोपी महिला की पहचान राजकुमारी पत्नी कुलदीप कुमार ग्राम बाई टांडा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कथोग के दिव्यांश धीमान को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एन आई टी हमीरपुर में प्रथम पुरस्कार की राशि, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अब वह आईआईटी वाराणसी में 28 और 29 मई को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप में भाग लेगा। वहीं, घर पहुंचने पर पंचायत बदोली पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांश को सम्मानित किया। पंचायत के उप-प्रधान नितिन ने बताया कि दिव्यांश सातवीं कक्षा का छात्र है और उसकी विज्ञान में विशेष रुचि है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से ये सफलता हासिल की है। विज्ञान भारती हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्राेद्याेगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा सयुक्त रूप से स्कूली बच्चों में विज्ञान विषय में गहरी रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उसके इस प्रदर्शन से कथोग का नाम पूरे प्रदेश और राज्य में रोशन हुआ है। दिव्यांश के पिता राबमा पाठशाला बाल ज्वालामुखी में प्रवक्ता और माता गृहणी है।दिव्यांश के परिजन उसकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं और नेशनल में उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं। इस दौरान बदोली पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व वार्ड पंच कमलेश कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे।
एक लाख और नए पात्र लोगों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन फर्स्ट वर्डिक्ट। फतेहपुर सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धमेटा में आयोजित 26वें जनमंच की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों जिसमें धमेटा, बरुणा, मनोह-सिहाल, बाड़ी, पोलियां, हड़वाल, नगाल, हाड़ा, फतेहपुर तथा जगनोली के लोगों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में करीब 1500 से अधिक कलोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सवा चार वर्षाें के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आय सीमा की बंदिश को समाप्त करते हुए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया है। वहीं, इसके तहत मिलने वाली राशि में भी समय-समय पर बढ़ोतरी की है। सरवीण चौधरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ही 2 लाख 21 हज़ार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है, जबकि चालू वित वर्ष में एक लाख और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर करीब 450 करोड़ खर्च किए जा रहे थे, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 1300 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि ज़िला कांगड़ा में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 69 हज़ार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शामिल किया गया है। ज़िला में वर्तमान में एक लाख 36 हज़ार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर हर वर्ष 231 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। सरवीण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठाने से वंचित रहे प्रदेश के पात्र परिवारों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 3 लाख 25 हज़ार परिवारों, जबकि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 1 लाख 37 हज़ार परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन सहित तीन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने में काफी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में जनमंच के माध्यम से 55 हज़ार समस्याएं/ मांगें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत समस्याओं का निपटारा संबंधित विभागों द्वारा अब तक किया जा चुका है। इससे पहले, सामाजिक कल्याण मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर 'एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत' जामुन का पौधा भी रोपित किया गया। उन्होंने इस मौक़े पर स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 3 लाभार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम में आए 55 मामले इस दौरान जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 55 मामले/ मांगें प्राप्त हुई, जबकि प्री-जनमंच में 18 मामले प्राप्त हुए। कुल 73 मामलों में से 60 समस्याओं का निपटारा मौके पर कर दिया गया। शेष का निपटारा शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जनमंच दिवस पर स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयाेजन भी किया गया, िजसमें करीब 200 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। ये रहे मौजूद राज्यसभा के पूर्व सांसद कृपाल परमार, ओबीसी वित्त एवम विकास निगम के अध्यक्ष ओपी चौधरी, बीड़ीसी अध्यक्षा निशा शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, भाजपा नेता बलदेव ठाकुर, जगदेव ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन बाला, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौड़, डीएफओ (वन्य प्राणी) राहुल रोहाने एसडीएम अंकुश, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, तहसीलदार हरीश कुमार, बीडीओ रणविजय कटोच सहित जिला के अन्य विभागों के ज़िला अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
डीएवी भड़ोली स्कूल में 11वीं के छात्र छात्राओं ने बारहवीं के छात्रों को विदाई पार्टी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं सुंदर कपड़ों में सज-धज कर पहुंचे हुए थे। इस छात्रों ने स्पीच भी दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल वीनस और यतिन को चुना गया। मिस्टर और मिस डीएवी दिव्यांश और अर्चिता को चुना गया। मिस्टर और मिस पर्सनेलिटी आरूष और अंजू बाला को चुना गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा पहली मई को विश्व कामगार दिवस मनाया जाता है। इसे समाज के लिए कामगारों के त्याग और योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इसी दौरान नगर परिषद कार्यालय में मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपस्थित वार्ड पार्षदों व कार्यकारी अधिकारी द्वारा नगर परिषद की लेबर को समान्नित किया। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद की लेबर द्वारा शहर में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसके वे बधाई के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त यदि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या होती है, तो वे मुझसे सीधे तौर पर संपर्क करके अपनी समस्या बता सकता है, उस समस्या का तुरंत निवारण किया जाएगा। अत: मैं आज पुन: सभी कर्मचारियों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं। रेणु शर्मा की अध्यक्षता में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पार्षद अशोक शर्मा, सुमन वर्मा, सौरभ चौधरी, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, मुनीश लांबा, किरण कुमार व रामाकांत आदि माैजूद रहे।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल के तहत खुंडियां में जय पब्बू माता सेवा सदन द्वारा सिविल अस्पताल खुंडियां को एक टैक्सी गाड़ी को एम्बुलेंस के रूप में उपयोग करने के लिए दिया गया है। आपको बता दें पिछले 2 वर्षाें से खुंडियां अस्पताल से एंबुलेंस सेवा गायब है। इसमें इमरजेंसी केस में लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जरूरत के समय एम्बुलेंस को ज्वालाजी या फिर कहीं दूर से आना पड़ता है और कई मरीज अपनी जान तक गवां चुके हैं और प्रशासन को भी कई बार अगवत करवाया गया है, पर आज दिन तक खुंडियां अस्पताल एंबुलेंस सुविधा से वंचित हैं। इसमें खुंडियां की समाजसेवी संस्था जय पब्बू माता सेवा सदन खुंडियां के सदस्य मस्त राम ने अपने पैसों से एक टैक्सी गाड़ी को किराये पर लेकर खु़ंजिया अस्पताल में लगाया है। जिससे जो भी एमरजेंसी केस हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की अति आवश्यकता रहती है। वह 9816555994, 9805485264, 9816525277 इन मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हर जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा ले सकते हैं।
देवभूमी हिमाचल पावन और पवित्र मानी गई है। इसलिए ये देवी-देवताओं के प्रिय स्थानों में से एक है। हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोहरी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत ही अच्छे पर्यटन स्थान हैं, जिनकी सुंदरता पर्यटकों के मन को मोह लेती है। तभी तो हिमाचल को प्रकृति का खजाना भी कहा जाता है। आज भी हिमाचल की भूमी यहां के धार्मिक स्थानों की वजह से ही पूरे भारत वर्ष में माननीय है। इनमें से एक है जयसिंहपुर विधानसभा का मां आशापुरी मंदिर। रोपड़ी नागवन के सबसे ऊंचे धौलाधार शृंखला के शिखर पर पंचरुखी के पास चंगर की वादियों में एक पहाड़ की चोटी पर मां आशापुरी विराजमान हैं। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए आते हैं, मां उनकी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण करती हैं। कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक मां आशापुरी मंदिर का निर्माण पांडवों ने उस समय करवाया जब वे आज्ञातवास के दौरान हिमाचल प्रदेश आए थे। 16वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण कटोच वंशज के सुप्रसिद्ध राजा मान सिंह ने करवाया था। मंदिर में पहुंचने वाले भक्तों को यहां आकर स्वर्ग जैसे आनंद का अनुभव होता है। माता आशापुरी का यह मंदिर हमेशा से ही अपनी बेजोड़ कलाकृति के लिए हिमाचल प्रदेश में चर्चित मे रहा है। आशापूरी मंदिर एक ऐतिहासिक स्थान भी है, जिस वजह से इस मंदिर को पुरातत्व विभाग की देख-रेख में रखा गया है। मंदिर के अंदर मां तीन पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। मां आशापुरी को माता वैष्णो देवी का रुप माना जाता है। जिसके साथ ही यहां और देवी-देवताओं की भी पुरानी पत्थर से बन मंदिर के आस-पास बहुत ही मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं।
प्रतिमा राणा। चंदपुर स्पैडु पूल का ट्राइल अति उत्साह भरा क्षण। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने चंद्रपुर स्पैडु पूल के निरीक्षण के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति दी। कपूर ने पुल के निर्माण कार्य के लिए धन की स्वकृति देने पर जहां प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया वहीं पूल के निर्माण के कार्य को युद्ध स्तर पर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करने के साथ साथ वही उनकी पीठ भी थपथपाई। प्रदेश महामंत्री कपूर ने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य में माननीय मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से लगभग 3 करोड पर खर्च हुए। कपूर ने कहा कि इस पुल का निर्माण को जल्द से जल्द करवाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था और आज उनके लिए जिंदगी का सबसे सुनहरा पल आया जब उन्होंने इस पुल से अपनी गाड़ी को क्रॉस किया। उन्होंने कहा कि यह पूल बनने से लगभग 5 पंचायतों चंद्पुर, स्पैडु, ननाहर, नैन और कंडबाड़ी को सीधा-सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मेरी यह कोशिश रहेगी कि जल्दी से जल्दी इस पुल को माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद लेकर लोगों को समर्पित किया जाए। इस अवसर पर त्रिलोक कपूर ने पटारखी गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की पिछड़ी और दूरदराज पंचायतों टिहरी और अलुहा में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका हल कर दिया। शेष समस्याओं को हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और निकट भविष्य में यहां पर जो भी कार्य होने हैं, उनके बारे में लोगों से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश जारी किए ज्वालामुखी मंडल भाजपा के कार्यक्रम 'विधायक चले गांव-गांव डगर-डगर' कार्यक्रम के तहत विधायक रमेश धवाला ने आज पंचायत टिहरी और अलुहा में पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत टिहरी के प्रधान विरेंद्र कुमार, उप प्रधान गुलेर सिंह ठाकुर, अलुहा पंचायत की प्रधान रीता देवी, उप प्रधान दिलीप सिंह, ज्वालामुखी भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप शास्त्री, जोगिंदर कौशल, केहर सिंह ठाकुर, सरिता धीमान, देशराज पठानिया, सुरेंद्र सिंह व अन्य कई भाजपा नेता कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर विधायक रमेश धवाला का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक रमेश धवाला ने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार ने करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं, जिसमें सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत कई पेयजल योजनाएं अपग्रेड की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा मजबूत किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में समाप्त हो रही है और अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है, यहां पर तीसरे विकल्प के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटेगी। इसलिए देश की सुरक्षा के लिए देश की खुशहाली तरक्की के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प लोगों के पास बचा है। उन्होंने टिहरी और अलुहा की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया और प्रसंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों पंचायतों में बेहतरीन कार्य हुए हैं, जिसके लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को उन्होंने दिल से मुबारकबाद दी।
डॉक्टर आपके द्वार मुहिम के चलते श्री बालाजी हॉस्पिटल के चिकित्सक जगह-जगह नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसी कड़ी के तहत श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम ने देहरा के धवाला गांव में एक मेडिकल कैंप लगाया। बालाजी हॉस्पिटल अब तक 61 नि:शुल्क मेडिकल लगा चुका है। इसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क दवाएं भी दीं। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते। ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
हाल ही में घोषित हुए सीएसआइआर नेट और गेट की परीक्षाओं में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने अपना डंका बजाया है । बताते चलें कि सीएसआईआर नेट की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा किया जाता है और महाविद्यालय में जीव विज्ञान के छात्रों ने इस परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महाविद्यालय में एमएससी जीव-विज्ञान के छात्र रहे अभिलाष ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही अंकिता ने सीएसआईआर नेट-जेआरएफ तथा लाइफ साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी में गेट तथा एचपी सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अंकिता का पीएचडी में पंजीकरण पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ है। विशेष बातचीत में अंकिता ने बताया कि उसका लक्ष्य कैंसर का इलाज ढूंढना है। महाविद्यालय की छात्रा रही प्रतिभा कौंडल ने भी गेट परीक्षा लाइफ साइंस से उत्तीर्ण की है और वर्तमान में आईआईटी गुवाहाटी से पीएचडी कर रही है और इसी महाविद्यालय की छात्रा अर्शिया सूद ने भी गेट परीक्षा में महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगाए हैं। वर्तमान में अर्शिया सूद इसी महाविद्यालय में असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने इन सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का लक्ष्य हमेशा से ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना रहा है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इस महाविद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में विभिन्न क्षेत्रों से आए आज बच्चों नवोदय की परिक्षा दी। इस परिक्षा में इतने बच्चों ने नवोदय दी। वही विद्यालय के प्राधनाचार्य अनिल आचार्य ने बताया कि 167 बच्चों ने लंबागांव मे परिक्षा दी जिसमें 88 लड़कें और 79 लड़कियों ने परिक्षा दी। प्राधनाचार्य अनिल आचार्य ने कहां कि सुबह निधारित समय के अनुसार 11:30 बजे से परिक्षा शुरू हुई और 1:30 बजे तक समाप्त हो गई। परिक्षा देने आए हुए सभी बच्चों ने कोविड के नियमो का पालन करते हुए मास्क लगाए थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उम्मर पंचायत के गांव बूणी गुंजरा की सुप्रिया चौधरी ने सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में 26 अप्रैल को लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर अपने माता-पिता का ही नहीं, बल्कि गांव का नाम प्रदेश में रोशन किया है। सुप्रिया चौधरी की पूरी पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई है। उसने अपनी जमा दाे की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 2016 में सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा 2017 में पास कर इस मुक़ाम को हासिल किया था। इसके बाद अक्तूबर,2017 से उसने अपनी साढ़े चार बर्ष की ट्रेनिंग पूर्वी कमान अस्पताल कोलकाता से मेरिट में पास की ओर स्थाई कमिशन हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में ख़ुशी का माहौल है। सुप्रिया चौधरी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व माता-पिता को देना चाहती है। अब वे अपनी सेवाएं मिलिट्री अस्पताल जबलपुर में प्रदान करेंगी। इनके पिता भी सेना से सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में अध्यापक है। इनकी माता भी प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका हैं।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपतहसील कार्यालय पंचरुखी का निरीक्षण किया और जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंदर धीमान विशेष रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किये। इसके उपरांत उन्होंने अंबेडकर भवन पंचरुखी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान-जन आंदोलन पर आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता की। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी को अपने परिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने कम वजन वाले नवजात शिशु और कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की गहन निगरानी व सतत समीक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूरक पोषाहार के लिए प्रोटीन युक्त आहार देने की बात कही। बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं में एनीमिया के उपचार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप और एनीमिया से पीड़ित गर्भवती और धात्री की समय रहते पहचान और उपचार किया जाएगा और कुपोषित बच्चों का सही उपचार किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्र में पूरक पोषण आहार के अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर निःशुल्क पौष्टिक आहार और कुपोषित महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों और पौष्टिक चीजों के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य खंड गोपालपुर द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच व आयु के अनुसार बच्चों की लंबाई और बजन जांच के लिये भी शिविर का आयोजन किया गया। बीएमओ गोपालपुर डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने भी महिलाओं को कुपोषण व अनीमिया के कारणों और इससे बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों व छिलके वाली दालों के सेवन और पौष्टिक भोजन का प्रयोग करने की सलाह दी ताकि उन्हें उनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। इसके उपरांत ज़िलाधीश ने जयसिंहपुर उपमंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हर वर्ष अप्रैल माह का आखिरी शनिवार पूरे विश्व में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में पालमपुर प्रक्षेत्र में सहायक निदेशक, पशु पालन, पालमपुर के सौजन्य से इस अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस बार का विषय 'पशु चिकित्सा के क्षेत्र को अधिक लचीला और मजबूत करने बारे' था । डॉ. सुजय शर्मा सहायक निदेशक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 'पशु चिकित्सा में लचीलापन' विषय पर अपने विचार साझा किए। समारोह के मुख्यीतिथि त्रिलोक कपूर, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन थे। मुख्यातिथि ने कहा कि पशु स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता के साथ लोग धीरे-धीरे पशु चिकित्सकों के महत्व को भी समझ रहे हैं। उन्होंने पशुओं के प्रति मन में प्रेम और दयाभाव रखने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर डॉ सौरभ शर्मा और डॉ शालमली ने इस बार के विषय पर उपस्थित चिकित्सकों से अपने विचार साझा किए। डॉ. संदीप मिश्रा, सहायक निदेशक ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान तनाव, बर्नाउट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में काफी वृद्धि हुई है। अतः पशु चिकित्सकों को भी अपने रोगियों की तरह व्यक्तिगत स्वास्थ्य को उचित बनाए रखने की आवश्यकता है। डॉ. रवि प्रकाश, संयुक्त निदेशक ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पशुपालन का व्यवसाय न केवल गांव तक सीमित रहेगा, बल्कि शहरों तक भी पहुंचेग। ऐसे में पशु चिकित्सकों का कार्य और भी ज़रूरी हो जाएगा और यह उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी रहेगी कि पशु चिकित्सा एवं प्रबंधन के अलावा वह स्वस्थ दुग्ध, मीट और अंडा उत्पादन और पशुपालक व पशु के परस्पर स्वास्थ्य बिन्दुओं पर भी पशुपालकों को आवश्यक जानकारी मुहैया कराएं। इस अवसर पर डॉ नरेश कौशल, उप निदेशक डॉ विनय शर्मा, सहायक निदेशक भी उपस्थित रहे। डॉ. अजय कटवाल, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी ने मुख्यातिथि और आए हुए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एम.कॉम के छात्रों में साक्षात्कार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. बलजीत सिंह पटियाल (प्राचार्य एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा) एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.राजीव शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विभाग की तरफ से मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत किया गया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण प्रो. राखी महाजन ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार एक कला है और इस कला का विकास एवं परिष्कार निरंतर अभ्यास से ही संभव है। विशेष व्याख्यान के पश्चात छात्रों का 3-3 के समूह में साक्षात्कार लिया गया। इस साक्षात्कार में कुल 30 छात्रों ने प्रतिभागिता की जिनमें एम.कॉम द्वितीय सत्र की छात्रा दीपांक्षी प्रथम, सौरव द्वितीय और गौरव राणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व में और भी निखार आ सके। इस अवसर पर मुख्यातिथि एवं विशिष्ट वक्ता के अतिरिक्त प्रो. राखी महाजन, प्रो. नितिका महाजन प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. चमन सिंह के अतिरिक्त एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एम.कॉम के छात्रों में साक्षात्कार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. बलजीत सिंह पटियाल (प्राचार्य एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा) एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रो.राजीव शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विभाग की तरफ से मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत किया गया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण प्रो. राखी महाजन ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. राजीव शर्मा ने कहा कि साक्षात्कार एक कला है और इस कला का विकास एवं परिष्कार निरंतर अभ्यास से ही संभव है। विशेष व्याख्यान के पश्चात छात्रों का 3-3 के समूह में साक्षात्कार लिया गया। इस साक्षात्कार में कुल 30 छात्रों ने प्रतिभागिता की जिनमें एम.कॉम द्वितीय सत्र की छात्रा दीपांक्षी प्रथम, सौरव द्वितीय और गौरव राणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिससे छात्रों के व्यक्तित्व में और भी निखार आ सके। इस अवसर पर मुख्यातिथि एवं विशिष्ट वक्ता के अतिरिक्त प्रो. राखी महाजन, प्रो. नितिका महाजन प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. चमन सिंह के अतिरिक्त एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सत्र के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 3 मई को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा प्रार्थना सभा भी आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दी थी।
पंजाब में अवैध रेत खनन पर एक्शन लेते हुए मान सरकार ने पठानकोट के माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया है। जियोलॉजिस्ट के तौर पर काम कर रहे पर कार्रवाई की गई है, इसके अलावा खनन मंत्री हरजोत ने मोहाली रोपण और पठानकोट के रेट खंडों की निशानदेही के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले मान सरकार ने मोहल्ले रोपड़ के खनन ऑफिसर को सस्पेंड किया था। इसके उपरांत अफसर पिछली सरकार में कांग्रेसी मंत्री का करीबी था, उसके सीएम ऑफिस तक सीधी पहुंच के भी चर्चे थे। वहीं उक्त ऑफिसर पर हुई खनन में संलिप्त होने की जाँच चल रही थी जाँच में बकायदा आरोप साबित होने पर ही यह कार्रवाई की गयी है इस पर कार्रवाई करते हुए आज पंजाब सरकार ने पठानकोट माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर दिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पठानकोट के अड्डा के पास पड़ती वन विभाग की जमीन पर एक कबाड़ी वाले ने कब्जा कर रखा था, जिसमें शुक्रवार को कबाड़ में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया और आसपास के 75 पेड़ जल गए और अन्य वन संपदा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसके चलते एक बडे़ क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। हलांकि 5-6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने एयर फोर्स की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। वहीं, वन विभाग ने कबाड़ी वाले के खिलाफ सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान उस पर कार्रवाई और वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए पुलिस को लिखा गया है। इसके अलावा वन संपदा को हुए नुकसान की डैमेज रिपोर्ट काटी गई है। वन विभाग मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी में हैं। दरअसल शुक्रवार दोपहर को सरना अड्डा के पास कबाड़ के समान में आग लग गई, जिसके बाद तेज हवा से आग चारों तरफ फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस, दमकल विभाग व वन विभाग को इसकी सूचना दी। थाना सदर एसएचओ तरजिंदर सिंह और रेंज अफसर वरिंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों ने वन संपदा के हुए नुकसान की सुची तैयार की।
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत आते इंदौरा, चनौर,कंदरोड़ी, भप्पू , राजा खासा, मलोट व अन्य कई बाजारों में दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे पॉलिथीन का प्रयोग। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पालिथिन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी इंदौरा के अंतर्गत कई स्थानों में पॉलिथीन के ढेर देखने को मिल रहे हैं। स्थानीय बाजारों में जगह-जगह पड़े कचरे में अधिकतर पॉलिन के लिफाफे हैं। इससे एक तरफ तो वातावरण दूषित हो रहा है, वहीं पॉलिथीन खाने से बेसहारा पशु भी बीमार हो रहे हैं और कईयों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र में बेखौफ हो रहे प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए प्रशासन भी कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है | हालांकि दुकानदार कुछ समय तक तो पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से रूटीन पकड़ लेते हैं, जब इस विषय पर अध्ययन शिक्षण अधिकारी मनोज मेहरा से बात की तो उन्होंने बताया की यदि कोई दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करता पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर प्रदेश सरकार के 26 में जन मंच कार्यक्रम का आयोजन पहली मई को जयपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा के परिसर में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि इस जन्म आज कार्यक्रम में 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। इस दौरान धमेटा, बरुणा, मनो सियाल, बाड़ी, पोलिया, हटवाल, नगाल, फतेहपुर और जगनोली पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जन्म व मृत्यु और एसटी व ओबीसी तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोकप्रिय न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनमंच में शामिल पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। तहसीलदार सुरेश कुमार वीडियो एंड विजय कटोच लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण वशिष्ठ जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता महासचिव शर्मा वीडियो कार्यालय के अधीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। नूरपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नूरपुर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को भाजपा मंडल ऊपर के अध्यक्ष उमेश चिब की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी और प्रदेश सचिव भवानी पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजयुमो सचिव भवानी बताने में युवा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। बूथ स्तर पर में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से जोड़ने व प्रदेश सरकार की नीतियों में योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। पंकज हैप्पी ने जून माह में प्रदेश में होने वाली युवा मोर्चा की रैली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में एक लाख युवाओं की रैली करवाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पुलिस थाना इंदौरा के तहत डाहकुलाहड़ा में दो सगे प्रवासी भाइयों का मर्डर हो गया था। हत्या के आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मध्य प्रदेश भेज दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने मर्डर के लिए प्रयोग किया हथिार भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी घनश्याम लोधी वासी सकरा तहसील पवई जिला पन्ना मध्य प्रदेश को शुक्रवारको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है आरोपी ने हथियार को दुकान के साथ लगते खेतों में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुलिस थाना लंबागांव के तहत संधोल ग्राम पंचायत के खाल्टा गांव के एक व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर को चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई है। इस व्यक्ति साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। इस संबंध में घरवालों की शिकायत पर लंबागांव पुलिस ने खाल्टा गांव के रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और अमरजीत 15 अप्रैल को साथ लगते संधोल में मेला देखने गए हुए थे। वापसी पर दोनों ने हारसीपत्तन में ब्यास नदी के किनारे दोनों ने एक साथ शराब पी रखी थी। उसके बाद दोनों घर आ गए थे, लेकिन अमरजीत के सिर और शरीर पर चोटें लगी हुई थीं। 25 अप्रैल को उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर घरवाले अमरजीत को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से उसे पालमपुर रैफर कर दिया गया। पालमपुर अस्पताल में सिर की चोट को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। टीएमसी से अमरजीत को चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहीं पर अमरजीत ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अमरजीत के छोटे भाई की पत्नी अनु ने 27 अप्रैल को आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इस मामले की पुष्टि बैजनाथ पुलिस के डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
पुलिस थाना लंबागांव के तहत संधोल ग्राम पंचायत के खाल्टा गांव के एक व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर पीजीआई में मौत हो गई। इस व्यक्ति साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरजीत के रूप में हुई है। इस संबंध में घरवालों की शिकायत पर लंबागांव पुलिस ने खाल्टा गांव के रवि नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि और अमरजीत 15 अप्रैल को साथ लगते संधोल में मेला देखने गए हुए थे। वापसी पर दोनों ने हारसीपत्तन में ब्यास नदी के किनारे दोनों ने एक साथ शराब पी। उसके बाद दोनों घर आ गए थे, लेकिन अमरजीत के सिर और शरीर पर चोटें लगी हुई थीं। 25 अप्रैल को उसके सिर में दर्द हुआ और उसकी तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर घरवाले अमरजीत को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए। वहां से उसे पालमपुर रेफर कर दिया गया। पालमपुर अस्पताल में सिर की चोट को देखते हुए उसे टीएमसी रेफर कर दिया गया। टीएमसी से अमरजीत को चंडीगढ़ भेज दिया गया वहीं पर अमरजीत ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अमरजीत के छोटे भाई की पत्नी अनु ने 27 अप्रैल को आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना लंबागांव में शिकायत दर्ज करवा दी थी। इस मामले की पुष्टि बैजनाथ पुलिस के डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा एलआईसी आईपीओ पब्लिक इश्यू एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंगों पर लिस्ट होगा और पब्लिक इश्यू की संभावित लिस्टिंग की तारीख 17 मई काे है। वरिष्ठ वित्तीय सालाहाकार सूनील डोगरा ने बताया यह अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम का पब्लिक इश्यूअरऑफरिंग (आईपीओ) अगले महीने प्राइमरी मार्केट में लांच होने जा रहा है। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एलआईसी आईपीओ सब्सक्रिप्शन 4 मई को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा। भारत सरकार ने एलआईसी आईपीओ मूल्य बैंड 902 से 949 रुपए प्रति निर्धारित किया है। भारत सरकार ने खुदरा और पात्र कर्मचारी श्रेणी के लिए 45 रुपए प्रति इक्विटी शेयर और पॉलिसी धारक श्रेणी को 60 रुपए प्रति इक्विटी शेयर की छूट की भी घोषणा की है। हालांकि, केवल वही एलआईसी पॉलिसीधारक इस छूट के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने 13 अप्रैल को या उससे पहले अपनी पॉलिसी खरीदी थी। उन्होंने बताया अगर आपके पास एलआईसी की कोई ऐसी पॉलिसी है, जो किसी कारण से लैप्स हो गई है, तब भी आप आईपीओ में डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी ने आईपीओ को लेकर लोगों के सवालों को दूर करने का प्रयास किया है। उसमें बताया गया है कि पॉलिसी लैप्स हो जाने पर भी आईपीओ के लिए अप्लाई किया जा सकता है। एलआईसी के अनुसार, अगर कोई पॉलिसी मैच्योर नहीं हुई है या उसे सरेंडर नहीं किया गया है या बीमाधारक की मौत नहीं हुई है, तो पॉलिसीहोल्डर को रिजर्वेशन और डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। नॉन पालिसी धारक अपने डी मेट अकॉउंट से बिना डिस्काउंट से आईपीओ ले सकते हैं। भारत सरकार का लक्ष्य अपने सार्वजनिक प्रस्ताव से 21,008 करोड़ रुपए जुटाना है, जो प्रकृति में 100 प्रतिशत ओएफएस (बिक्री के लिए प्रस्ताव) है। सुनील डोगरा ने बताया की एक आवेदक के लिए एक लॉट में 15 एलआईसी शेयर शामिल हैं। इस आईपीओ में एक लॉट में 15 शेयर होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 15 शेयर खरीदने होंगे। इस तरह हर उस इन्वेस्टर को इस आईपीओ में हिस्सा पाने के लिए कम से कम लगभग 14,235 रुपए लगाने होंगे। एक बोलीदाता को एलआईसी आईपीओ के न्यूनतम एक लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए आवेदन करने की अनुमति है। उन्होंने बताया केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को एलआईसी आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा अखिल भारतीय पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण संस्था की बैठक 29 अप्रैल शुक्रवार को डाडासीबा के राधा कृष्ण मंदिर में लाजपत राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें देस राज बडियालिया को अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्यक्ष , रुपिंदर शर्मा सचिव, सह सचिव शकुंतला देवी, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप तथा होशियार सिंह नंदलाल और गुरदास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में विभिन्न मसलों पर तथा जवानों को आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्था की अगली बैठक 20 मई को सुनिश्चित की गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के अंतर्गत के चंगर क्षेत्र की पिहडी पंचायत में राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर के छात्र इतनी भीषण गर्मी में और असुरक्षित भवन की छत के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष स्कूल सुनील कुमार ने कहा कि स्कूल में वैसे भी कमरों का अभाव है। 2017 में इस स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा मिला, मगर आज तक कोई भी क्लास रूम नहीं मिले, जबकि लोक निर्माण विभाग के पास पैसा 2017 से पड़ा है और जो चार कमरे मिडिल स्कूल के हैं, उन्हें विभाग ने जल्द उसे जल्द उनका लेंटर बदलने के लिए कहा है। सुनील कुमार ने कहा कि इन चार कमरों में से केवल तीन कमरों में ही कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि हमारे बच्चों को एक अच्छा वह सुरक्षित एवं सुंदर माहौल पढ़ाई के लिए मिल सके।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत लग के गांव स्वांता में वार्ड-1 के 5 परिबार विगत करीब एक माह से लगातार पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। वहीं, परेशानी से जूझ रहे लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में पानी का सकंट इस कद्र गहरा चुका है कि पानी के जुगाड़ हेतु लोग यहां-वहां घुम रहे हैं। वहीं मवेशियाें के लिए भी पानी का इंतजाम बड़ी मुश्किल से किया जा रहा है, जिससे हर कोई जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुआ नजर आ रहा है। लाेगाें का कहना है कि माना गर्मियां शुरू हाे गई हैं। उन्होंने बताया पहले जब सुबह पानी आता था, तो एक या दो बाल्टी ही पानी आता था, लेकिन पिछले एक महीने से पानी नहीं आया। स्थानीय ग्रामीणों रामकृष्ण, रेनू, मनोरमा देवी ,रामकली, रंजू वाला व मंजू बाला ने विभागीय प्रशासन से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि हमने पानी भरने के लिए टैंक बनाए थे। अगर यह टैंक हमने बारिश के पानी से नहीं भरे होते तो हमें अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता। विभाग को चाहिए शीघ्र ही पेयजल की सप्लाई बहाल की जाए, ताकी पानी के लिए भटकना ना पड़े। इस संबंध में पंचायत उप प्रधान सुरेश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया इन परिवारों को पीने के पानी की दिक्कत है इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। जल शक्ति विभाग को चाहिए शीघ्र ही इन्हें पानी की व्यवस्था की जाए और पानी क्यों नहीं आ रहा इस बारे भी बताया जाए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार डाडासीबा से बात की तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शीघ्र ही पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
ब्लाक खन्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत हार मिटां मे शुक्रवार को अचानक अपनी बुजुर्ग सगी मां की अर्थी को बेटी रीता देवी ने कन्धा देकर एक बेटे का फर्ज निभाते हुए हर किसी की आखें नम कर दी यहां तक कि बेटी रीता देवी ने अपनी मृतक बुजुर्ग मां विमला देवी की हर रस्म को पूरा करते हुए साबित कर दिया कि जिनके बेटे नही होते उनकी बेटियाँ भी हर कार्य को पूरा करने की हिम्मत रखती है रीता देवी मौजूदा समय मे ग्राम पंचायत हार मिटां की वार्ड पंच बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विमला देवी के परिवार मे केवल एक विवाहिता बेटी रीता देवी ही थी और वह विगत लम्बे अर्से से अपने दामाद प्रीतम व बेटी रीता देवी के घर पर ही रह कर अपना जीवन यापन कर रही थी लम्बी बिमारी के चलते विमला देवी का देर रात अचानक निधन हो गया जब शुक्रवार सुबह अचानक विमला देवी को अंतिम सस्कार हेतु कालेश्वर महादेव स्थित ब्यास नदी मे ले जाने की बारी आई तो रीता देवी ने पहल दिखाते हुए अपनी मां की अर्थी को कन्धा देकर हर किसी को भावुक कर दिया।


















































