किसान नेता मनजीत डोगरा ने बताया है कि विद्युत विभाग के उपमंडल चढ़ियार में लगभग 70% कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, जिसके कारण चंगर धार क्षेत्र में बिजली को सुचारू रखने में विभाग को अच्छी खासी दिक्कत हो रही है। मनजीत डोगरा ने कहा कि चढ़ियार उपमंडल के तहत पांच सेक्शन हैं, तथा जिसमें 3 जेई के पद, दो फोरमैन तथा लाइनमैन के सभी 15 पद रिक्त पड़े हैं। एएनएम के 16 में से 1 पद भरा है। कुल मिलाकर के जूनियर टीम एप्स के सहारे उपमंडल में काम चल रहा है, चढ़ियार उपमंडल के अंतर्गत चंगरधार का क्षेत्र आता है, जोकि काफी फैला हुआ है तथा दुर्गम क्षेत्र है। कर्मचारियों के अभाव में क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारू रख पाना बहुत कठिन है, हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग करते हुए किसान नेता मनजीत डोगरा ने कहा चढ़ियार उपमंडल में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को तुरंत भरा जाए ताकि चगर धार क्षेत्र में सुचारू रूप से बिजली की पूर्ति करवाई जा सके।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट ऐसोसिएशन देहरा में खिलाड़ियों के चयन हेतु 1 मई को सुबह 8:30 बजे देहरा के खेल मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होंगे। यह ट्रायल 9 वर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे जिसमे लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा। विजय शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस के लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है। वहीं एडवोकेट अमित राणा ने बताया कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नही ली जाएगी। गौरतलब है कि खिलाड़ियों के चयन के बाद ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सेंटर में कोचिंग देगा, इसके लिए एचपीसीए एक कोच की नियुक्ति करेगा।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा देहरा के हरिपुर में क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर-गुलेर हेतु लिए गए युवा खिलाड़ियों के ट्रायल में उतीर्ण हुए खिलाड़ियों की सूची आज एचपीसीए द्वारा जारी कर दी गई है। इस ट्रायल में उतीर्ण हुए खिलाड़ियों के नाम उत्कर्ष, यक्ष , आशीष, परश, अयान, रोनित, शिवेन, अयांश, सक्षम, धैर्य, कृष्ण, रणवीर, आदित्य, अर्णव, आदित्य, शौर्य , आनव, भाविक, वरुण, अरुण चौधरी, माही, अर्पित, आयुष, विनेश, अकृत, आर्यन, हनुष, विवेश, दिव्यांश महाजन, रियान, लबिश, सार्थक, सक्षम, कार्तिक,अरमान, समीर, सूर्यांश, वेदांश, रितेश विवेक, अनीश, हर्ष, भार्गव, दिव्यांश, अर्श, आर्तिक, रिधम, रिशव, आदित्य जग्गी, धैर्य भारद्वाज, वेदांश, अनीश, अंकुश, अक्षित, धैर्या भारद्वाज, अंश कौशल, दीपांशी कौशल, आरव कौंडल, आहिल वशिष्ठ अनुराग ठाकुर व प्रणव वशिष्ठ है। इस पर अधिक जानकारी देते हुए हरिपुर- गुलेर एचपीसीए सब सेंटर के कोच अनिल कुमार ने बताया कि चयनित हुए खिलाडियों को जल्द ही अपना पंजीकरण करबाना होगा। जिसमे पंजीकरण फीस 1000 रुपए रहेगी तथा हर माह की फीस 400 रुपये रहेगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर कंडवाड़ी मैदान, ननाहर पंचायत, पालमपुर में संसद सदस्य इंदु बोला गोस्वामी के प्रयासों से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा युवाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, महिला मंडल और हर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे आसान तरीके से बैंक से लोन लिया जा सकता है। अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा मौके पर ही फॉर्म भरवाए गए। इस कैंप के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के कुलदीप कुमार कौशल एलडीएम तथा अरुण खन्ना, डीडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कैंप के माध्यम से किसान सम्मान निधि के तहत किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई। सुकन्या समृद्धि योजना के विषय पर लोगों को जागरुक करने का कार्य भी किया गया। जब व्यक्ति कमाई नहीं करने की स्थिति में होता है वृद्धावस्था में पेंशन ही सहारा होता है, अटल पेंशन योजना के लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास इस कैंप के माध्यम से किया गया। सेलफ हेल्प ग्रुप से जुड़ने के लिए लोगों को मोटिवेट किया गया तथा आपस में अपना समूह बनाकर स्वयं एक-दूसरे की मदद से आगे कैसे बढ़ सकते हैं और समूह को सरल विधि से धन मुहैया कराने के लिए इस कैंप के दौरान जानकारी दी गई। पशुपालन और मत्स्य पालन से युवाओं के लिए कैसे रोजगार के अवसर मिलेंगं, यह जानकारी भी अधिकारियों द्वारा दी गई। ससंद सदस्य इंदु बाला गोस्वामी द्वारा हर वर्ग के लोगों को प्रोत्साहित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए नए भारत का निर्माण किया जाए तथा उन्हें हर संभव रोजगार प्राप्त करने के लिए मदद देने की भी बात कही इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ठाकुर भी उपस्थित थी।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा के अंतर्गत पंचायत कस्बा जागीर (सयुल खडड)के सुरेंद्र सिंह सपेहिया पुत्र रमेश सिंह आर्मी के जवान ने 24 अप्रैल को अमृतसर में आयोजित अमन क्लासिक-2022 मेडल जीत कर अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है। सुरेन्द्र उर्फ (सोनू ) ने 90+ कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इसे पहले सुरेन्द्र विगत कुछ माह पहले धर्मशाला में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन में स्वर्ण पदक जीता चुका है इस वक्त सुरेन्द्र राजस्थान में अपने सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया उनका बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शोक रहा है। आर्मी में हवलदार के पद पर काम करने के साथ-साथ उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा है। अपनी जीत का श्रेय वो अपने माता-पिता देते हैं, जिन्होंने बताया बचपन से नशो से दूर रखा और आज है मुकाम तक पहुंचने के काबिल बनाया। उन्होंने बताया छुट्टियों में उन्हें अपने फिटनेस को मेनटेन करने में सहायता करने के लिए उन्होंने विशेष धन्यवाद समुराई फिटनेस सेंटर के निर्देशक सेंसेई पवन कुमार को भी किया है। सामुराई फिटनेस सेंटर के निर्देशक पवन कुमार ने युवा वर्ग को संदेश देते हुए उन्होंने लोगों को नशे से दूर रह कर जिम जाने व खेलों में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब सोनू छोटे तो उन्हें इतना मौका नहीं मिल पाया, लेकिन आज समुराई फिटनेस सेंटर में हर प्रकार की ट्रेनिंग उपलब्ध होने से युवा वर्ग को काफी प्रोत्साहन मिल रहे हैं। लोगो को इसका फ़ायदा उठाना चाहिए।
विनायक ठाकुर। देहरा उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वाणा में 21 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया। जिनमें महिला मंडल गुलांगड़ा, महिला मंडल फ़रेड़, महिला मंडल निचला स्वाणा, महिला मंडल वार्ड-2, महिला मंडल अप्पर दंगेहड़ा, महिला मंडल शिव शक्ति वार्ड-5, महिला मंडल अप्पर स्वाणा, महिला मंडल अनुसूचित जाति स्वाणा, महिला मंडल वार्ड-7, महिला मंडल काहरू वार्ड-5, महिला मंडल लोअर टिप्परी, महिला मंडल रंगड़ बस्ती वार्ड-4, महिला मंडल अमरां धीमान बस्ती, महिला मंडल लूसिहार, महिला मंडल कारू अप्पर, महिला मंडल तियामल वार्ड-2-3, महिला मंडल सुभाषपुर, महिला मंडल दोदरा कलां, महिला मंडल दोदरा खुर्द, राधे राधे महिला मंडल दोदरा, महिला मंडल अटल ग्रुप दोदरा को उद्योग मंत्री ने सामान वितरित किया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग और व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्वाणा में 42 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 10.5 लाख, उनकी ऐच्छिक निधि से 5.5 लाख संकटग्रस्त लोगों की सहायता के लिए ग्राम पंचायत स्वाणा में उनके द्वारा बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि जयराम सरकार ने पेंशन की आयु सीमा को घटाकर पहले 70 वर्ष किया और फिर मुख्यमंत्री ने वृद्धों की सेवा करने के संकल्प से पेंशन हेतु सबकी आयु सीमा 60 वर्ष करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2019 में हिमाचल को चूल्हा धुंआमुक्त सहायि राज्य घोषित किया गया। हिमाचल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.23 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा 119.90 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वहीं जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच हजार लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाएं स्वयं सहायता समुह के माध्यम से किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करें, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए हर महिला मंडल किसी विशेष परियोजना पर कार्य करे। जिस हेतु वह हर संभव सहायता सरकार एवं स्वयं के माध्यम से उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस हेतु महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है। उन्होंने कहा कि महिला न केवल परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। इसलिए महिलाओं को समाज में व्यापत बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के महिला मंडल भी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। विभिन्न जागरुकता अभियानों के माध्यम से महिला मंडल समाज में व्याप्त बुराईयों की समाप्ति के लिए कार्य करें। कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता सपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, बीडीसी सदस्य करनैल राणा, प्रधान ग्राम पंचायत सवाणा सुरिंद्र कुमार, महामंत्री रुपिंदर डैनी, कुलविंदर पठानिया व जसवंत यादव सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकिय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल गरली में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा अक्षरा पामा ने राष्ट्रस्तरीय (एनएमएमएस) स्कॉलरशिप परीक्षा पास करके स्कूल के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से इस परीक्षा में 5860 बच्चों ने भाग लिया था, जिनमें से 832 बच्चे उतीर्ण हुए। अक्षरा ने बताया कि उसके स्कूल से 6 लड़कियां ने उक्त परीक्षा दी थी, जिनमें से उसने यह परीक्षा पास की है। अक्षरा ने कहा कि उन्हें यह परीक्षा को देने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य श्याम मुरारी व अन्य शिक्षकों ने प्रेरित किया था। इसलिए इस कामयावी का श्रेय वह अपने गुरुजनों को देती है। अक्षरा आगे जाकर भारतीय सेना में देश की सेवा करना चाहती है।अक्षरा की माता आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका कार्यरत हैं, जबकि पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।
नरेंद्र धीमान। जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक रवि धीमान ने आज पंचरुखी जोन के व्याड़ा बूथ पर लोगों को संबेधित करते हुए सरकार द्वारा चलाईं जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी तथा चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इस दौरान मौजूद सात महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 11-11 हजार की राशि के चैक प्रदान किए। बैठक के उपरांत लोगों की जन-समस्याओं से संबंधित आधिकतर मुद्दों के निपटारे किए गए तथा अन्य समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश भी विधायक रवि धीमान ने दिए।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के संस्कृत-प्रचार-मंच की ओर से सोमवार को मसोट गांव स्थित शिव मंदिर बाहली तथा ग्राम सुधार सभाभवन मसोट, इन दो स्थानों पर, दस-दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविरों का आयोजन किया किया गया। दोनों शिविरों का शुभारंभ शाम 5:30 बजे दीप प्रज्वालन के साथ हुआ। इस अवसर पर शिव मन्दिर बाहली (मसोट) प्रथम शिविर स्थान पर, ग्राम की पंच आशा रानी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर की ओर से वेदांत विभाग के अध्यक्ष डॉ.मञ्जुनाथ भट्ट तथा संस्कृत प्रचार मंच परिसर की ओर से डॉ.पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. प्रदीपशर्मा तथा शिबिर संयोजक दीक्षा संदल एवं निशा व शीतल उपस्थित रहे। इस शिविर के प्रथम दिवस में लगभग 90 महिला, पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। ग्राम सुधार सभाभवन, मसोट, दूसरे शिविर स्थान पर ग्राम मसोट के पंच शशांक जसवाल तथा शहीद भाग सिंह की पत्नी कौशल्या देवी उपस्थित रहीं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर, बलाहर के निदेशक प्रो.लक्ष्मीनिवास पाण्डेय एवं संस्कृत प्रचार मंच की ओर से डॉ. प्रतिज्ञा आर्या तथा शिविर संयोजक ओंकार शर्मा व गिरीश चंद्र भट्ट शिउपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 60 महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे। मसोट गांव में आयोजित किए जा रहे दोनों शिविरों का उद्देश्य, परिसर के आस-पास व गांव में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। वहीं, समाज को भारत की आत्मा संस्कृत के अध्ययन के प्रति जागरूक करना है। उपस्थित अतिथियों ने मसोट के उपस्थित लोगों को संस्कृत के महत्त्व को बतलाते हुए संस्कृताध्ययन के लिए प्रेरित किया। दस दिन तक शाम 5.30-6.45 तक चलने वाले इन दोनों शिविरों में वेदब्यास परिसर के छात्र टेकचंद तथा देवांश कृष्ण शिविर शिक्षक के रूप में रहेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत सोमवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक गांव चपलाह के पास दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना जाेरदार था की दोनों गाड़ियों की दशा बिगड़ गई, लेकिन गमनीत यह रही की इस दौरान कार में बैठे चालक व अन्य लाेग बाल-बाल बच गए। इस हादसे में 5 लोग मामूली रूप घायल हुए हैं, जिनका उपचार डाडासीबा सिविल अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब कार (HP40 D -8071) नंगल चौक से ढलियारा की तरफ जा रही थी और एक गाड़ी ढलियारा से डाडासीबा को आ रही थी, तो यह दोनों गाड़ियां में आपस में जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर होने से गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ है, जो गाड़ी (HP36C-5845) नंबर की है जोर की टक्कर होने से उसका अगला टायर भी फट गया और चालक को भी चोटें आई हैं। उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी से बात की गई। उन्होंने बताया डाडासीबा पुलिस मौके पर गई है। दोनों पार्टियों में आपसी सहमति हो गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की अनुपालना हेतु कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु में सहायता राशि प्रदान करने बारे आदेशों में कुछ संशोधन किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 20 मार्च, 2022 से पहले कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामले में मुआवजे के दावे दायर करने के लिए 24 मार्च से 60 दिनों की सीमा का निर्धारण किया गया है। भविष्य में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों के लिए, मृत्यु की तारीख से नब्बे दिनों का समय मुआवजे का दावा दायर करने हेतु प्रदान किया जाएगा। दावों को संशोधित करने और दावे की प्राप्ति की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर मुआवजे का वास्तविक भुगतान करने से पहले के आदेशों को जारी रखने का आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अत्यधिक कठिनाई के मामले में यदि कोई दावेदार निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर सकता है, तो दावेदार के लिए शिकायत निवारण समिति से सम्पर्क करने और शिकायत निवारण समिति के माध्यम से दावा करने का अधिकार होगा। इस पर शिकायत निवारण समिति द्वारा विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण समिति द्वारा यदि यह पाया जाता है कि कोई विशेष दावेदार निर्धारित समय के भीतर दावा नहीं कर सकता है, जो उनके नियंत्रण से बाहर है, तो उसके मामले पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की महामारी के दौरान जिस किसी के परिवार के सदस्य की मृत्यु कोविड महामारी से हुई है उनके परिजनों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा परिवार के सदस्य को 50 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की जा रही है। राहत राशि के लिए फार्म वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। फार्म में मंागी गई जानकारी के आधार पर दस्तावेज संलग्न करके संबंधित उपमंडल कार्यालय में जमा करवाएं ताकि मृतक के परिवारों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से जिला कांगड़ा में 1165 लोगों की मृत्यु हुई थी। जिसके तहत मुआवलक के लिए 722 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 659 लोगों के परिवारों को राहत राशि प्रदान कर दी गई है तथा शेष 63 लोगों के राहत राशि प्रदान की जानी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवारों को उपायुक्त कार्यालय द्वारा एक पत्र भेजा गया है तथा इच्छुक लोग निर्धारित समय सीमा अवधि में अपने फार्म जमा करवाएं, ताकि उन्हें मुआवजा राशि जारी की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित परिवार के सदस्य आवेदन फार्म के साथ मृतक का पहचान प्रमाण पत्र, दावेदार का पहचान पत्र, मृतक और दावेदार के बीच का सम्बन्ध प्रमाण पत्र, कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाली प्रयोगशाला की रिपोर्ट, कोविड-19 से हुई मृत व्यक्ति का विवरण, मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि तथा कानूनी वारिस प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
मनाेज शर्मा। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा मंडल तथा स्थानीय कांगड़ा के लोगों द्वारा पूर्व मंत्री स्व. चाैधरी विद्यासागर को तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनको याद करते हुए संजय चौधरी पूर्व विधायक ने कहा कि चौधरी विद्यासागर जैसा व्यक्तित्व एवं नेता कांगड़ा के लिए वरदान था। जिला परिषद चेयरमैन रमेश, कुलभाष व सत प्रकाश सोनी ने उनको विकास का मसीहा बताया। मंच का संचालन करते हुए गोपीचंद अग्रवाल, पंडित राम प्रसाद शर्मा, पंडित रवि शर्मा, पंडित भवानी शंकर ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी विद्यासागर एक युगपुरुष थे तथा कांगड़ा की जनता के दिल में वह हमेशा अमर रहेंगे। नवनीत शर्मा, तिलक सोनी, नीतू दमीर, देवीलाल, मदन वर्मा, सुभाष भसीन, चंचला, पवना चौधरी व सुरम सिंह आदि ने भी इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ बिताए गए क्षणों को याद किया। अंत में उनके पुत्र वीरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव भाजपा ने सबका श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए धन्यवाद किया।
उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों को बगैर आय सीमा के दी जाने वाली पैंशन हेतू एक सर्वव्यापक अभियान की शुरूआत की है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु शहरी स्थानीय निकायों तथा पंचायतों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए धर्मशाला व पालमपुर के नगर निगम के आयुक्त तथा जिला के सभी नगर परिषदों व नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों व जिला के सभी समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के पार्षदों, वार्ड सदस्य तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों द्वारा इस बात को सुनिििश्चत किया जाएगा कि उनके क्षेत्र से कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सुरक्षा पैंशन से वंचित न रहें। जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा द्वारा अगले एक-दो दिनों में उपरोक्त वर्णित सभी अधिकारियों के कार्यालयों में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्र उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। ये आवेदन पत्र, ख्ंाड विकास अधिकारियों के माध्यम से जिला के सभी पंचायत घरों में उपलब्ध करवा दएि जाएंगे। इस संबंध में तहसील कल्याण अधिकारियों को भी निदेश दिए गए हैं। आवदेन पत्र भरने के बाद शीघ्र संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि सरकारी सेवा की पैंशन ले रहे वृद्ध दंपति अथवा आयकरदाता वृद्ध दम्पति बिना किसी आय सीमा की शर्त के दी जाने वाली वृद्धावस्था पैंशन प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे। वृद्धावस्था का लाभ केवल उन वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा जिनमें दंपति में से किसी को सरकारी सेवा की पैंशन न मिल रही हो अथवा दंपति में से कोई आयकरदाता न हो ताकि सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। इसके अतिरिक्त बिना किसी आय सीमा के सभी श्रेणियों के पैंशन हेतु पात्र आवेदकों को ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा भारत की आज़ादी के 75 वर्ष के उत्सव ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के उपलक्ष्य में धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के धावकों के लिए राज्य स्तरीय नकद पुरस्कार पर आधारित ग्रेट हिमालयन/राज्य स्तरीय ओपन मैराथॉन 2021-22 का आयोजन 10 मई को प्रातः 7 बजे खेल परिसर धर्मशाला में किया जा रहा है। यह जानकारी एडीएम ने अपने चैम्बर में हिमालयन दौड़ (ओपन मैराथन) 2022 के सफल आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीएम ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक, जल शक्ति विभाग को पानी तथा चिकित्सा विभाग को एम्बुलैंस, डॉक्टर व पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ओपन मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरूष वर्ग की 21 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 31 हजार से एक हजार रुपए, महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 21 हजार से एक हजार रुपए, अंडर-20 वर्ग के लड़के व लड़कियां की 8 किलोमीटर की दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 15 हजार से एक हजार रुपए, अंडर-16 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 6 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार 11 हजार से एक हजार, अंडर-14 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 4 किलोमीटर दौड़ के लिए प्रथम 10 पुरस्कार आठ हजार से एक हजार, पुरूष व महिला (30 से 50) वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार रुपए से एक हजार रुपए, पुरूष व महिला (51 से 60) वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार से एक हजार तथा वरिष्ठ नागरिक/सभी आयु वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ के प्रथम 10 पुरस्कार 6 हजार से एक हजार की पुरस्कार राशि विजेताओं को दी जाएगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज उन्होंने बताया कि मैराथान में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने साथ आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति तथा हिमाचली बोनाफॉइड प्रमाण-पत्र अथवा किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण-पत्र साथ लाएं। पंजीकरण उन्होंने बताया कि ग्रेट हिमालयन रन/राज्य स्तरीय ओपन मैराथॉन 2021-22 हेतू पंजीकरण करने के लिए बेवसाइट पर जाएं तथा लिंक के माध्यम से 05 मई तक ऑनलाइन फार्म भरें। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी अपने मूल दस्तावेजों सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में 10 मई प्रातः 7 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए जल-पान की व्यवस्था भी खेल कार्यालय द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. गुरमीत कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा के अधीन राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठेहडू में मिड-डे मील वर्कर की नियुक्ति संदेह के घेरे में आ गई है। मिड-डे मील वर्कर की नियुक्ति को लेकर स्कूल इंचार्ज व स्कूल प्रबंधन समिति आमने-सामने आ गए हैं। राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठेहडू में 21 मार्च, 2022 में मिड-डे मील वर्कर के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए पंचायत व स्कूल के नोटिस बोर्ड पर भी चिपकाया गया था तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 रखी गई थी। इसके लिए आरती देवी पत्नी सतीश कुमार निवासी बढिण तथा रीनू देवी पत्नी रमन कुमार निवासी ठेहडू ने आवेदन किया। दोनों ही आवेदकों का 23 अप्रैल को इंटरव्यू हुआ, जिसमें दोनों के अंक बराबर हो गए तथा स्कूल समिति व स्कूल द्वारा स्कूल के पास घर होने यानी दूरी के आधार पर रीनू देवी को सिलेक्ट कर लिया गया।इसके बाद शिकायतकर्ता आरती देवी ने कहा कि आखिरकार किस आधार पर रीनू देवी को नियुक्ति दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं स्कूल प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति की मिलीभगत से रीनू देवी को सिलेक्ट किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझ कर स्कूल द्वारा ऐसा किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैंने 25-26 मार्च को स्कूल में आवेदन किया था तथा जो फाइल जमा करवाई थी, उसमें मात्र पंचायत व पटवारी द्वारा ही वेरिफिकेशन की गई थी, जबकि फार्म ऑनलाइन नहीं हुए थे। स्कूल द्वारा 18 अप्रैल को मुझे फोन से सूचित किया गया कि आपके फार्म ऑनलाइन नहीं हुए हैं, उसी दिनांक को मैंने स्कूल से फाइल ली तथा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट बनवाए तथा स्कूल में जमा करवा दिए। अब सवाल यह उठता है कि जब आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, तो फिर स्कूल द्वारा 18 व 19 अप्रैल को बने प्रमाण पत्र कैसे जमा कर लिए, जबकि ऐसा करने की बजाए फाइल को ही रिजेक्ट कर देना चाहिए था। वहीं एक अन्य महिला साहनी देवी पत्नी बलबंत सिंह निवासी ठेहडू ने भी आरोप लगाया है कि मैंने भी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के लिए आवेदन किया था, लेकिन 11 अप्रैल को आवेदन किया था तथा मेरे आवेदन को रिसीव भी किया गया, लेकिन बाद में फाइल काे देरी से जमा करवाने के कारण फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया। अगर मैंने लेट आवेदन किया था, तो फिर लेट फार्म बनवाकर जमा करवाने पर आरती देवी के आवेदन को कैसे ले लिया तथा उसका इंटरव्यू कैसे ले लिया गया। इस सारे मामले में कहीं न कहीं मिलीभगत की बू आ रही है। शिकायतकर्ता आरती देवी व साहनी देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री, डिप्टी डायरेक्टर, बीईईओ जवाली से मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि सच्चाई का पता चल सके। इस बारे में स्कूल इंचार्ज अनु गिल ने बताया कि हमने बिल्कुल सही तरीके से कार्य किया है तथा एसएमसी की सहमति से ही रीनू देवी की बतौर मिड-डे मील सिलेक्शन की है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस बारे में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रीनू देवी ने कहा कि किस-किस ने आवेदन किया है, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं तो अभी 3-4 दिन पहले ही चयनित हुई हूं। इस बारे बीपीईओ कार्यालय जवाली के अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि अगर दोनों के अंक बराबर थे, तो सर्वप्रथम नाम के अल्फवेट के आधार पर जिसके नाम का पहला अक्षर पहले आना था, उसकी नियुक्ति होनी चाहिए थी तथा अगर दोनों के नाम के प्रथम अक्षर एक जैसे हैं, तो फिर उम्र को आधार बनाकर जिसकी उम्र ज्यादा होनी थी, उसको नियुक्ति देनी चाहिए थी। स्कूल में दोनों में से किसी भी गाइडलाइन का अनुसरण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पास शिकायत आती है, तो हम इस पर कार्रवाई करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वाभिमान पार्टी धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक फूड प्लाजा में सम्पन्न हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद तथा प्रदेश मंत्री डॉ. स्वरूप सिंह राणा तथा प्रदेश संगठन प्रभारी मदन राणा उपस्थित रहे। बैठक में धर्मशाला विधान क्षेत्र में पार्टी का संगठन चुस्त-दुरुस्त करने की योजना बनाई गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा-कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी सत्ता का विकेंद्रीकरण करते हुए ग्राम सभाओं को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी तथा हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश मंत्री डॉ. स्वरूप राणा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप उभर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 के चुनाव में ठीक-ठाक भूमिका निभाएगी। हमारा कार्य 30 विधानसभा क्षेत्रों मे ठीक चल रहा है तथा अन्यों में सतत संपर्क बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में 75 वर्षों की आजादी के वाद भी उर्दू तथा फारसी भाषा चल रही है। डॉ. स्वरूप सिंह राणा ने कहा स्वाभिमान पार्टी सता में आने पर राजस्व का समस्त कार्य हिन्दी में करेगी। बैठक में गौतम धीमान को धर्मशाला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अतुल भारद्वाज एडवोकेट, समाज सेवी शरणदास शर्मा, रणवीर सिंह वर्मा व मनी कुमार ने भाग लिया।धर्मशाला की अगली बैठक मई के दूसरे सप्ताह में होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला राधा सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल कांगड़ा व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक पाठशाला भडवाल तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहाला में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र उम्मीदवार 27 अप्रैल, 2022 को सांय 5 बजे तक खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं, जिनकी छंटनी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कांगड़ा की अध्यक्षता में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में 12 मई, 2022 को की जाएगी। आवेदकों द्वारा प्रार्थना पत्र पर आवेदित पाठशाला का नाम अंकित करना अनिवार्य है। पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पद हेतू पात्रता प्रार्थी भारत का नागरिक हो। वह पागल व दिवालिया घोषित न किया गया हो, प्रार्थी की आयु सरकारी नियमों के अनुसार होनी चाहिए। उपरोक्त पद 38 मूल्याकंन से भरा जाएगा। उन अभ्यार्थियों को वरियता/प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न हो, आवेदक द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड संख्या का उल्लेख अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-223805 पर संपर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भलेड़ में छिंज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत कहा कि मेले और त्यौहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है और हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है। मेले के दौरान होने वाली छिंज को देखने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं। सरवीन चौधरी ने कहा कि मेले हमारे समाज को जोड़ने तथा हमारी संस्कृति और परंपरा को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह उत्पादकों और खरीददारों के लिए बाजार भी उपलब्ध कराते है। खाने-पीने से लेकर मौज-मस्ती की सभी चीजें मेले को आकर्षक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए छिंज के अलावा महिलाओं के लिए रस्साकशी, कुर्सी दौड़ तथा बच्चों के लिए जलेबी रेस जैसी कुछ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं तथा बच्चों की सहभागिता भी मेलों में सुनिश्चित हो सके। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने मुख्यातिथि का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उन्होंने छिंज में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सरवीन चौधरी ने छिंज मेला मैदान की सीढ़ियों के लिए 2.50 लाख रुपए तथा मेला कमेटी को 27 हजार रुपए देने की घोषणा की। सरवीन ने सुनी जनसमस्याएं इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने भलेड़ में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर घरोह के प्रधान तिलक राज शर्मा व राकेश मनु सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल सुरेंद्र पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण स्टेडियम, धर्मशाला में योगा पूर्वाभ्यास के रूप में विशेष कार्यक्रम के दौरान योग क्रियाओं तथा योग की महत्ता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। योग दिवस के पूर्वाभ्यास के लिए प्रातः 7.30 बजे से 8.30 बजे तक धर्मशाला डाक मंडल के सभी कार्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा आनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से दिल्ली से आयोजित हुए मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस आयोजित योग कार्यशाला का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से अश्वनी वैष्णव, संचार, रेलवे, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्राद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार तथा देवु सिंह चौहान, संचार राज्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से किया गया। धर्मशाला डाक मंडल के सभी कार्यालयों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण स्टेडियम, धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सीधे रूप से दिल्ली से प्रसारित हुए इस विशेष कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया। इस दौरान विशेष रूप से आमंत्रित योग प्रशिक्षक श्री राजिंद्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित लोगों को योग की महता तथा योग क्रियाओं के बारे में मूलभूत जानकारी दी गई। इस पूरे आयोजन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए धर्मशाला डाक मंडल के अधीक्षक सुरिंद्र पाल शर्मा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में योग का महत्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में काफी अधिक बढ़ गया है। योग से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को शारीरिक तथा मानसिक रूप से निरोगी तथा बलवान बना सकता है। धर्मशाला डाक मंडल के 368 कार्यालय में कार्यरत लगभग 998 कर्मचारियों द्वारा इस कार्यशाला में भाग लिया गया। कार्यशाला के दौरान अश्वनी वैष्णव, संचार, रेलवे, इलैक्ट्रॉनिक्स और सुचना प्रोद्याैगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े लोगो से सीधा संवाद भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में डाक अधीक्षक सुरिंद्र पाल शर्मा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों तथा गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया गया तथा जानकारी दी गई कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के दौरान भी डाक विभाग द्वारा इसी उत्साह तथा उमंग के साथ योग प्रसार व प्रचार के लिए कार्य किया जाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में ग्रामसभा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें आजादी के बाद पंचायती राज स्थापित करने की क्यों जरूरत पड़ी यह ग्राम सभा के द्वारा लोगों को बताया गया। विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव में भी इस उपलक्ष्य पर रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सुमन मैहरा ने की। इसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस ग्रामसभा में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी भी ग्राम सभा में आए और जिन किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फायदा नहीं मिल रहा है, उन किसानों को भी इस योजना के बारे में बताया गया था कि वह किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकें, जो अब तक इससे वंचित रह गए हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मैहरा, उपप्रधान हरि दास, बीडीसी सदस्य अनिता सूद व पंचायत सदस्य के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के समस्त आश्रित पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर से उनके निवास स्थान ऊना में मिले व यूनिवर्सिटी में क्लास-D में आ रही समस्याओं को लेकर उनको अवगत करवाया। आश्रितों का कहना है कि चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय में 81 केस पेंडिंग है, जो कि नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, पर कृषि सचिव के द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है, जब कि फाइल कृषि सचिव के पास पहुंच गई है, आश्रितों ने मंत्री महोदय के सामने गुहार लगाई कि विभाग को निर्देश दिए जाए कि जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई करें। आश्रितों का कहना है कि वर्तमान सरकार द्वारा 24 जनवरी 2022 की नोटिफिकेशन की गई थी, जिसमें जो पात्र आश्रित 07 मार्च, 2019 की पॉलिसी में आते हैं, उन्हें क्लास -D में वन टाइम सेटलमेंट दी गई थी, लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा 24 जनवरी की नोटिफिकेशन पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। आश्रितों का कहना है कि अन्य विभागों में लगभग 2000 तक नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय टस से मस नहीं कर रहा। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय में 20 वर्षाें से लगभग यूनिवर्सिटी में 81 केस पेंडिंग हैं। सरकार द्वारा 24 जनवरी की नोटिफिकेशन को आज लगभग 3 महीने हो गए हैं, लेकिन विभाग अपनी कछुआ चाल चल रहा है। CSK यूनिवर्सिटी इन आश्रितों को 15 से 20 वर्षाें से यूनिवर्सिटी के चक्कर लगवा रही है। इसमें कृषि मंत्री ने इन आश्रितों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग को आदेश देखकर क्लास डी के पात्र आश्रितों को नौकरियां देकर राहत प्रदान की जाएगी।
जयसिंहपुर केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना का आरंभ।जयसिंहपुर उपमंडल में केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना का आरंभ होने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादी के व्यक्तियों को संपत्ति का अधिकार दिया जाएगा। वहीं उन्हें संपत्ति से संबंधित कार्ड बांटे जाएंगे। यह कार्य पंचायती राज विभाग तथा राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रधान, वार्ड पंच तथा राजस्व विभाग के अधिकारी आगामी दिनों में आबादी देह खसरा की बाहरी सीमा को अंकित करेंगे तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग, ड्रोन द्वारा लाल लकीर के अंदर मौजूद आबादियों का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह रिकॉर्ड बनाने पश्चात पंचायत में आपत्तियों हेतु रखा जायेगा तथा नियमानुसार आपत्तियों का निपटारा किया जायेगा। राजस्व विभाग तथा पंचायती राज विभाग ने इस योजना हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है तथा पंचायती राज विभाग के कर्मचारी व चुने हुए सदस्य आम जनता को इस योजना बारे जागरूक करेंगे। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी पवन शर्मा ने दी।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी कंदरोड़ी के छात्रों ने कॉमर्स और मेडिकल सब्जेक्ट की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे स्कूल में कॉमर्स और मेडिकल की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। छात्रों ने बताया कि कॉमर्स और मेडिकल सब्जेक्ट के लिए इंदौरा जाना पड़ता है। छात्रों ने प्रधानाचार्य और हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से यह मांग उठाई है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा चुनावी समर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों को हर हालत में अपना प्रचार करने की होड़ है। फिर प्रचार के लिए कोई जगह, स्थान या किसी स्थान इंपोर्टेंस को भी इग्रोर किया जा रहा है। बड़ी हैरत की बात है कि कॉलेज रोड पर कुछ समय बहुत सुंदर दीवार बनाई गई थी। इसमें वाल पेंटिंग दर्शाई गई, जिसमें कांगड़ा घाटी रेल और कांगड़ा हवाई अड्डे की बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स बनाई गई थीं। मगर राजनीतिक पार्टियों ने अब इस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। यूं कहिए कि पोस्टर इस कद्र से चिपकाए गए हैं कि दीवार की सारी सुंदरता को ग्रहण ही लगा दिया है। प्रचार के लिए ऐसे स्थानों पर पोस्टर चिपकाने के लिए सदैव परहेज होना चाहिए। वहीं प्रशासन को भी इसके प्रति कड़ा रुख अपनाना चाहिए। ऐसा करने वाली राजनीतिक पार्टियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही इस बात का पता चला है और अगर पेटिंग वॉल पर राजतनीतिक पाेस्टर लगे हैं, उन्हें शीघ्र दीवार से हटाने का निर्देश दिए जाएंगे और राजनीतिक पार्टियाें और अन्य काे हिदायत दी जाएगी की पेटिंग वॉल पर पाेस्टर इत्यादि न लगाएं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि अगर ऐसा है ताे कार्यकर्ताओं काे कहकर इन पाेस्टराें काे वहा से हटा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के शिलान्यास किए। इसी के साथ अग्निशमन उपकेन्द्र खोलने, सुघ भटोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडुखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, सनियाल और सुरजपुर में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडुखर को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला राजखास को राजकीय उच्च पाठशाला तथा राजकीय उच्च पाठशाला गगवाल और सहोदा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ में दो नए ट्रेड शुरू करने, पशु अस्पताल इन्दौरा को पॉलीक्लिनिक में स्तरोन्नत करने तथा पशु औषधालय कन्दरौड़ी को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं। जय राम ठाकुर ने पशु औषधालय घेटा को मुख्यमंत्री आरोग्य पशु औषालय में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की पांच सड़कों के लिए 10 लाख रुपए प्रत्येक प्रदान करने, क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, राजकीय स्नातक महाविद्यालय इन्दौरा में रसायन शास्त्र की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल में वाणिज्य संकाय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इन्दौरा में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने और सुरदावा खेल मैदान के लिए 20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुगर मिल स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने इस संवेदनशील मुद्दे पर भी केवल राजनीति ही की और इसे भाजपा का टीका करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं ने बाद में इस वायरस से बचने के लिए अपना भी टीकाकरण करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास को मानवीय स्वरूप प्रदान किया है। बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा पहले 80 से घटाकर 70 वर्ष की और अब इसे और घटाते हुए इस वर्ष के बजट में 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में कुछ नहीं किया और केवल सत्ता का ही आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस एक भी योजना शुरू करने में नाकाम रही है। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100, जन मंच, मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना, शगुन योजना इत्यादि के माध्यम से जरूरतमंदों और गरीबों को मदद पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घरेलु विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सभी प्रबन्ध कर लेगी, क्योंकि राज्य को विद्युत उत्पादन से प्रतिवर्ष 6000 करोड़ रुपए की आय होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला यात्रियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत छूट की भी घोषणा की है। जय राम ठाकुर ने भरवाई चिंत्तपूर्णी खटियार रे डमटाल सड़क पर छौंछ खड्ड के ऊपर 12 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन पुल, बडुखर से बहाडपुर सड़क पर बडुखर खड्ड के ऊपर 1.89 करोड़ की लागत से निर्मित पुल, 11.18 करोड़ की लागत से बाईं इंदौरियां मंड मियानी पराल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य और 71.60 करोड़ की लागत से कंदरोड़ी में स्टेट ऑफ आर्ट औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल कार्यालय और ठाकुरद्वारा में उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। जय राम ठाकुर ने 64.14 करोड़ रुपये लागत की सात परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इनमें इंदौरा में 4.33 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन, 8.99 करोड़ लागत से नागरिक अस्पताल इंदौरा के नए स्तरोन्नत भवन, जल जीवन मिशन के तहत 17.88 करोड़ की लागत से इंदौरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चालू घरेलू पेयजल कुनैक्शन (एफएचटीसी), जल जीवन मिशन के तहत 15.49 करोड़ की लागत से इंदौरा तहसील के गंगथ क्षेत्र में विभिन्न गांवों को एफएचटी कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के मंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 12.33 करोड़ की लागत से एफएचटी कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत इंदौरा तहसील के बडुखर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 3.16 करोड़ की लागत से एफएचटी कनेक्शन और इंदौरा में 1.94 करोड़ रुपये की लागत से अनाज मंडी मिलवां शामिल हैं।
कांगड़ा कला संग्राहलय में 26 से 28 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में ड्राइंग व प्रिंट ब्लैक एंड व्हाइट प्रदर्शिति किए जाएंगे। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि गिरेंद्र ठाकुर निदेशक आकाशवाणी शिरकत करेंगे। यह जानकारी संग्राहलय अध्यक्ष कांगड़ा संग्राहलय धर्मशाला ने दी।
मंडल फतेहपुर के तहत सड़कों का हाल बद से बदतर हो गया है। बहन में सफर करना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। जनता काफी समय से सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन व विभाग को अवगत करवा चुकी है, लेकिन स्थिति सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तड़ोली-बरोह संपर्क मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। नंगल पंचायत बीडीसी जितेंद्र पठानिया, प्रधान करनैल गुलेरिया, महिंद्र, तिलकराज विजय गुलेरिया, ज्ञान चंद, गगन सिंह, ओंकार आदि का कहना है कि संपर्क मार्ग की हालत बदतर होती जा रही है। इसके अलावा फतेहपुर बड़ोखर संपर्क मार्ग का भी हाल किसी से छिपा नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ऐप पर की गई शिकायतों के लिए दबाव बनाया जाता है। इस संबंध में कहा जाता है कि जब तक वह कहते वापस नहीं लेंगे तब तक काम नहीं होगा। लोगों ने दोनों संपर्क मार्गों पर तारकोल बिछाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग फतेहपुर के अधिशाषी अभियंता अरुण विशिष्ठ ने बताया कि जब फतेहपुर-बडूखर सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा तभी अन्य संपर्क मार्गों को भी ठीक कर लिया जाएगा।
ब्लॉक इंदौरा प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक फतेहपुर के अध्यक्ष बलवीर चंदू की अध्यक्षता में हुआ। इस चुनाव में शिक्षा खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते 200 से ऊपर प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें सर्व सहमति से सुरेंद्र शर्मा को प्राथमिक शिक्षक संघ कांड इंदौरा का अध्यक्ष चुना गया। उपप्रधान पद के लिए यशपाल और राजेश शर्मा महासचिव मनोहर राणा कोषाध्यक्ष संजीव सिंह महालेखाकार सुधा कटोच मुख्य सलाहकार रामगोपाल शर्मा मुख्य संगठन सचिव अलका शर्मा व संयुक्त सचिव पद के लिए नरोत्तम सिंह को चुना गया।
डाह कुलाड़ा के किसान वर्तमान में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस बाबत विभाग से भी कई समस्या रखी पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत ही ज्यादा पानी किल्लत चली हुई है। सरकार को भी चाहिए कि इस समस्या को दूर किया जाए वहीं स्थानीय विभाग भी इस बारे में सटीक संज्ञान ले और समस्या का हल करवाए। वहीं निर्माण कार्य भी अधर में लटका कर छोड़ दिया गया है जिससे इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले में जब अधिशाषी अभियंता जल शक्ति गुरबख्श दिमाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत गांव वैलपुर में स्थित शिव मंदिर में रविवार देर रात नौ बजे एक युवक को गागर चुराते हुए ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम पंचायत मझौली के प्रधान परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दयालपुर में ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा है। जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने कबूल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसने गागर दिन में चुराई थी, जिसे उसने कहीं छुपा दिया था। वह उस गागर को रात को लेने आया था। जैसे ही वह गागर लेकर जाने लगा तो लोगों ने उसे देख लिया। आरोपी भी इसी मंदोली गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी द्वारा सुरेश शर्मा ने बताया कि बीरपुर में चोरी की घटना होने की सूचना मिली थी आरोपी को चंदवारा थाना लाया जा रहा है। वह उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुआं के बाबा भौड़ी सिद्ध गुफा मंदिर (बाबा बालक नाथ) धार्मिक क्षेत्र में मंदिर कमेटी (पंजीकृत) द्वारा सातवें विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिक कार्यक्रम शनिवार 23 तारीख को शाम 4 बजे झंडा रस्म से शुरू हुआ, रात को संध्याभोज, भजन-कीर्तन भी किया गया। रविवार 24 तारीख को सुबह 7 से 9 बजे तक शांति हवन होगा। बाबाजी के आशीर्वाद प्रसाद रूपी भंडारे का आयोजन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया गया। ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों द्वारा यह 55वां वार्षिक भंडारा है। इसका शुभ आरंभ 1966 से हुआ था तथा निरंतर बढ़ती आस्था से यह विशाल रूप ले चुका है। प्रतिवर्ष यह वार्षिक भंडारा चैत्र नवरात्रों के पूरे होने उपरांत आने वाले, दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। असंख्य लोगों की आस्था के इस धार्मिक क्षेत्र तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी अनुसार 24 तारीख को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक सुआं चौक तथा सुभाषनगर चौक से निशुल्क गाड़ियों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। यह जानकारी भौड़ी सिद्ध संस्था के सचिव रमेश चंद राणा ने दी। इस भंडारे में आज किसान नेता सुशील कोल ने भी भौड़ी सिद्ध बाबा के भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा बहुजन समाज पार्टी जिला कांगड़ा मासिक बैठक आज कांगड़ा के डूंगा बाजार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी प्रभारी काशी राम प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। हर विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर स्तर बूथ स्तर में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। विजय कुमार वाहड़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक मिशन के तहत प्रदेश की जनता को विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। वहुजन समाज पार्टी झुठे वादे न करके बाेलने में नहीं, बल्कि करने पर विश्वास करतीं हैं। बहुजन समाज पार्टी का पार्टी घोषणा पत्र पर नहीं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकरजी के संविधान को मानकर हर भारतीय नागरिक को उसकी आमदनी को मजबूत करके 10 रुपए वाले चावल वह अन्य जरुरत मंद चीजों को सस्ते दामों पर खरीदने पर, बल्कि बजार के भाव खरीदने लायक़ बनाना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि हमारा बहुजन समाज का किसान मजदुर, व्यापारी व छोटा कर्मचारी, इतना मजवूत हो, सरकार से मांगने वाला नहीं, बल्कि देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला हो, जिस से प्रदेश को लाखों करोड़ों रुपए कर्ज का बाेझ न झेलना पड़े , जिससे आने वाली पीढ़ी पर शिक्षा, स्वस्थ्य व बेरोजगारी की तरफ अच्छे तरीके से ध्यान दिया जा सकता है। हरबंस लाल जिला कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया। वनारसी दास, शिव कुमार, अजय वौध जिला कांगड़ा में सचिव बनाया गया। बैठक में मुख्य जिला अध्यक्ष दलीप चौधरी प्रदेश सचिव लेख राज़ नूपुर अध्यक्ष शाली राम बैजनाथ के अध्यक्ष राम कुमार भाटिया, रत्न चंद, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ सुरेश, डॉ संजीव व पवन कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय प्राथमिक शिक्षक खंड कांगड़ा का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। यह चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया, मुल्तान सिंह की देखरेख में राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुरकड़ी मेंकरवाए गए। इस चुनाव में कमलजीत मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला अब्दुल्लापुर पांचवीं बार निर्विरोध राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्रधान चुने गए। वहीं, सुशील कुमार सिहोतरा तीसरी बार राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के महासचिव चुने गए। इसी तरह संजीव कुमार केंद्र मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालूग्लोआ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, विजय सिंह जेबीटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मंजीत सिंह को महालेखाकार, हंसराज को मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिकरीमुंडा को सह सचिव, अनिल कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंदेहड़ को उपाध्यक्ष, प्रीतम चंद मुख्य शिक्षक राजकीय प्राथमिक पाठशाला धमेड़ को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया व चौकी मझीन के अंतर्गत रविवार को विनोद कुमार (33) पुत्र बाबू राम निवासी बल्लवागडू, डाकघर मझीन, तहसील खुंडिया ने घर के नज़दीक रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक विनोद कुमार पंचायत में बतौर सचिव पंचायत सुराणी में तैनात थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने कहा पुलिस ने 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के समाजसेवी श्याम वर्मा ने उनके नाम से फैल रही भ्रांति को लेकर चिंता प्रकट की है। उनका कहना है कि उनके नाम के जिस व्यक्ति पर रेप केस का आरोप लगा है, वह व्यक्ति वीरता से ताल्लुक रखता है। जमानाबाद निवासी श्याम वर्मा कांगड़ा बाजार में कई वर्षों से व्यापार कर रहे हैं। साथ में वे समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले लाडली फाउंडेशन की तरफ से एक खबर लगाई गई। जिसमें राजू वर्मा व श्याम वर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगा। जिसमें उनके निवास स्थान का नाम सही नहीं दर्शाया गया। इसके कारण लोगों में भ्रांति पैदा हो गई है कि वह श्याम वर्मा वे हैं मैं नहीं। उन्होंने कहा है कि सब लोग निश्चिंत रहे श्याम वर्मा ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेगा, जिससे कि आम लोगों का विश्वास उठ जाए। श्याम वर्मा का कहना है कि उनका जन्म समाजसेवा के लिए हुआ है। उनके विरोधी जितनी मर्जी अफवाएं फैलाएं, लेकिन लोग जानते हैं कि श्याम वर्मा का चरित्र कैसा है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा झूठे सब्जबाग दिखा रही है। मंहगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर भाजपा कुछ भी बोलने से कतरा रही है। जमानाबाद पंचायत के टीका मिहालू के वार्ड-8 और 9 में साढ़े छह लाख की लागत से बनने वाले मैदान का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक काजल ने कहा कि हिमाचल के लोग अपने पैरों पर खड़े होकर पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके हकों को छीना जा रहा है। अब वे किसी भी प्रलोभन में आने वाले नहीं है। मंहगाई और बेरोज़गारी का मुद्दा लेकर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा इन चर्चाओं से भटक गई है। जनता को पता चल गया है कि भाजपा ने उन्हें झूठे सब्जबाग दिखाए। जनता भाजपा को हटाने के लिए बेसब्री का इंतज़ार कर रही है। काजल ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल स्कीम में मिहालू गांव को भी जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन मैदान से गांव के लोगों को यहां खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर गांव के चंद्र मणि, राज कुमार, राम स्वरुप, शशी, राजकुमार, हरवंश लाल, प्रकाश चंद, हंस राज, सुभाष चंद, कृष्ण कुमार, कमलेश कुमारी, सवरना देवी, सरला देवी, राम प्यारी व शिखा आदि मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा बस स्टैंड में कॉर्ड द्वारा शिवालिक ट्रांसपोर्ट के बस परिचालक महिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। महिंदर सिंह जो कि शिवालिक बस में परिचालक के रूप में कई वर्षाें से कार्यरत हैं, इन्हें बस में यात्रा कर रही महिलाओं के प्रति सम्मानजनक ब्यवहार के कारण सम्मानित किया गया। शिवालिक बस कई लोकल रूट पर चलती हैं, जिसमें बहुत सारे महिला मंडलों के सदस्य सफर करते रहते हैं। इन महिला मंडल सदस्यों ने कॉर्ड सस्थां में जाकर इस बस परिचालक के बस यात्रा के दौरान मोहिंदर सिंह का महिलाओं के प्रति यात्रा के दौरान सम्मानजनक ब्यवहार व समाज में व्याप्त लिंग भेदभाब के ऊपर बस सवारियों में जागरूकता फैलाने के ऊपर इनके द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी, तो कॉर्ड सस्थां ने महिंदर सिंह को इनके अति सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया गया, ताकि इस प्रेरणादायक उदाहरण से बाकी के भी बस कंडक्टर प्रेरित हो सके। आज बस स्टैंड में ग्राम पंचायत जोगीपुर के प्रधान रिंपल कुमार, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक व कॉर्ड के सामुदायिक विकास प्रशिक्षक ओंकार सिंह ने महिंदर सिंह को उनके इस प्रसंशनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। आज के इस बेस्टर बस कंडक्टर सम्मानित कार्यक्रम में कॉर्ड की कांगड़ा ब्लॉक सुपरवाइजर पवना देवी कांगड़ा ब्लॉक की टीम सदस्य गण रीना देवी, राधा देवी, नारायणी देवी, शिवालिक बस ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ व अन्य बसों के कंडक्टर शामिल हुए। बस कंडक्टरों ने इस सम्मान समारोह में महिंदर सिंह को सम्मानित किए जाने पर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि पहली बार किसी प्राइवेट कंडक्टर को उसके सराहनीय कार्य के लिए किसी सस्थां द्वारा सम्मानित किया गया हैं। इससे हमें महिंदर सिंह की तरह काम करने की प्रेरणा मिलती हैं।
डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। यह भंडारा चचिया नगरी स्थित सचखंड धाम में लगाया गया। इस दौरान 129 बच्चों को खिलौने व 11 जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। इस दौरान बहुत ही व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सतगुरु की महिमा का बखान भी किया गया।
रिडकमार में शिरकत कर छिंज मेले की बढ़ाई रौनक़ छिंज मेले में 4 लाख 31 हज़ार की धनराशि देने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी रिडकमार छिंज मेले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीण चौधरी ने शिरकत की और दंगल के विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। सरवीण ने रिडकमार मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कोविड के कारण लगभग दो वर्षों तक सभी प्रकार के आयोजन बंद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड से जब राहत मिली, तो प्रदेश में सभी प्रकार के आयोजन आरंभ होने से लोगों में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले उत्सव हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी भी बड़ी शिद्दत से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि इन मेलों में स्थानीय पहलवानों और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इन मेलों में आयोजित होने वाले दंगल के प्रति लोगों में बड़ी उत्सुकता होती है और यहां पूरे उत्तर भारत से पहलवान अपने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने रिडकमार में स्टेज शेड बनाने के लिए दो लाख और सीढ़ियां बनाने के दो लाख की धनराशि देने तथा मेला कमेटी को 31 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत, पार्षद सतीश, मेला कमेटी प्रधान दूनी चंद शर्मा, सचिव सतीश शर्मा, प्रधान रिडकमार चंचला देवी उपप्रधान जगन्नाथ, दरीणी ने प्रधान शमा महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, सक्रीय कार्यकर्ता राकेश मनु, दिलीप शर्मा , प्रवीण, सुमन कुमार, जगदीश व अनिल महाजन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन युवाओं ने हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन कार्यालय बनूरी में आज भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर के समक्ष जाकर भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। युवाओं ने कहा कि कांग्रेस आज तक युवाओं को ठगती ही आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा क्या सभी लोग कांग्रेस की कथनी और करनी को जान चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस का हाल आज के समय में सबसे दयनीय स्थिति में है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए स्वावलंबन जैसी योजनाएं चला रही है, जिससे कोई भी युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है, उसे कम ब्याज पर लोन के साथ-साथ सबसिडी भी मिल रही है। ऐसी अनेक योजनाएं भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं, जिससे युवा अपने घर परिवार का पालन पोषण कर सकता है। युवाओं ने कहा कि पालमपुर में जिस तरह वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर काम कर रहे हैं। हर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और जो उनकी कार्यशैली है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं कि एक बार किसी को हां बोल दी, तो उसका काम हो न पक्का है, पालमपुर के हर व्यक्ति के मुंह से यही आवाज निकलती है कि अगर त्रिलोक कपुर के पास जाएं, तो एक फोन पर ही काम हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यपद्धती अगर हर जनप्रतिनिधि में हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं हो सकता। ऐसी ही कार्यशैली से प्रभावित होकर आज पालमपुर में हर कोई भाजपा और त्रिलोक कपूर से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हम पूरी तरह त्रिलोक कपूर और भाजपा के साथ खड़े रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा वोटों से भाजपा प्रत्याशी को पालमपुर में विजय करवाएंगे।
गांव सदवां में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में जमा दो के छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी गई। इस दौराना स्कूल प्रिंसीपल पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अश्विनी ठाकुर और चेयरमैन गुरपाल सिंह पठानिया ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस विदाई पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल और मिस फेयरवेल रहे। इस दौरान 12वीं की छात्रा काजल को मिस फेयरवेल और प्रियांशु को मिस्टर फेयरवेल चुना। अंत में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत डांगड़ा में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ के साथ रस्सी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत्क के पिता का कहना है कि इसका पुत्र अमित कुमार सेना में भर्ती होने क लिए मेहनत करता था, जो भर्ती से किन्ही कारणों से रह जाता था, जिससे मानसिक तौर पर काफी परेशान हो गया था, जो पिछले कल 5.00 बजे शाम घर में बिना बताए कहीं चला गया था। अमित कुमार ने आम के वृक्ष की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की माैत बारे अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई संदेह जाहिर नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मृत्क अमित कुमार के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ममाल दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
शाहपुर विधान सभा में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशा शर्मा व उपाध्यक्ष किरण कौशल ने पद व गोपनीयता की शपथ उठाई। उन्हें यह शपथ एसडीएम डॉ. मोरारी लाल ने दिलवाई। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री हिमाचल प्रदेश सरवीण चौधरी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर में जल्द ही सीवरेज व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद सतीश कुमार, पंकज महाजन, बीरबल, शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, राकेश मनु, बख्शी राम आदि मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोग्रवां में सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य किशोर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार एनएसएस प्रभारी प्रदीप कुमार प्रवक्ता गणित और प्रभारी कुमारी रितिका प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने बच्चों के साथ दिवसीय कार्य हेतु अवगत कराया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोग्रवां का समस्त शिक्षकों अगर शिक्षा स्टाफ उपस्थित रहा। इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवी भाग लेकर सप्ताह भर चलने वाले विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। इस मौके पर स्वयंसेवियाें ने स्वागतम गीत गाकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और कार्यकारी प्रधानाचार्य किशोर कुमार भस्मासुर के अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार स्वयंसेवी तय करेगी। कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत भोग्रवां में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे गांव की सफाई करके गांव काे स्वच्छ बनाएंगे। साथ ही नशे और देश में जारी सामुदायिक कुरीतियों और ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई की ओर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा इंदौरा-पंजाब यूनिवर्सिटी की और से संपूर्ण पंजाब में शिक्षा विभाग की और से छात्रवृत्ति योजनाएं बनाई गई थी। जिन्हें अमल में लाते हुए पंजाब में छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं करवाई गई। हिमाचल के साथ लगते पंजाब के बुंगल बदानी के श्री साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में भी छात्रवृत्ति प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। जिसकी अध्यक्षता और निरक्षण पंजाब के सभी आईएएस अधिकारी कर रहे हैं और बुंगल, पंजाब के साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रतियोगिता में हरबीर सिंह, IAS डिप्टी कमिश्नर पठानकोट और पन्ना लाल भाटिया मेयर पठानकोट, विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने की। छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में इंदौरा हिमाचल प्रदेश के लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया और छात्रवृत्ति के रुप में लैपटॉप जीतकर इंदौरा तहसील का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर सपना साई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की छात्रा तथा तृतीय स्थान पर कर्ण रहा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्मचंद भारती ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन सिद्धपुर में उच्च शक्ति के नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र सिद्धपुर, योल, योल बाजार, नरवाना, सिद्धपुर, होडल, घुरलू, फेतहपुर, सुकक्ड़, बागणी, होटल क्लब मोहिन्द्रा, दाडऩू, चोहला, रक्कड़, दाड़ी, खनियारा, स्लेट गोदाम, बन्नी, बनोरडू, मोहली, तपोवन, झियोल, बरवाला, थातरी तथा खरोता इत्यादि क्षेत्रों में 25 अप्रैल को प्रात: 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम की खराबी के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन की उपस्थिति में कांगड़ा में सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली। आप चुनाव इंचार्ज सतेंद्र जैन ने पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजकुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आप की सदस्यता दिलवाई। पार्टी का दामन थमने वालों में जिनमें पूर्व प्रधान पंचायत दौलतपुर समेत कई रिटायर्ड कर्मचारी और भाजपा और कांग्रेस के युवा और महिलाओं ने आप का हाथ थामा है। इस मौके पर सतेंद्र जैन ने कहा कि जनता लगातार आप से जुड़ रही है। इसकी वजह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुड गवर्नेंस है। इस मौके पर पीसी वर्मा रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट, अश्वनी कुमार पूर्व प्रधान ग्राम दौलतपुर, प्रताप चंद्र पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत दौलतपुर, दिनेश चौधरी कार्यकर्ता कांग्रेस, मदन लाल चौधरी रिटायर्ड प्रिंसिपल, मेहर चंद रिटायर्ड, ज्ञान चंद वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, मस्त राम, रिटायर्ड हेड मास्टर, देस राज रिटायर्ड अध्यापक, विक्रम ओहरी कांग्रेस कार्यकर्ता, अरुण कुमार उपप्रधान व कांग्रेस कार्यकर्ता, अश्वनी कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता, नोद्धा राम, प्रवीण चौधरी, बोधराज उपप्रधान ग्राम पंचायत रानीताल, सुरेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस, साहिल मेहरा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, राजकुमार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नीरज ठाकुर फतेहपुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन से हाल ही में पदोन्नत होकर संदीप शर्मा वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक-11 बने हैं। उनकी पोस्टिंगराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाल में हुई है। आज उनको राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन द्वारा फेयरवेल पार्टी दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। वहीं इस दौरान प्रधानचार्य नरिंदर विशिष्ठ, कुलबीर पठानिया, जगदीप सिंह, राम सिंह, सुशील कुमार, संजय कुमार, हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान, रुपेश डढवाल आदि मौजूद रहे।
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में फिजिक्स विभाग में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय रखा गया था, पृथ्वी और विज्ञान। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि यदि प्रकृति सुरक्षित होगी तो भविष्य सुरक्षित होगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य, डॉ बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे। फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो शिवकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ अंकिता शर्मा ने किया, मुख्य अतिथि डॉक्टर बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में छात्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। भाषण प्रतियोगिता में सत्यम को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त अनिकेत, क्षितिज, महक, ललित और साक्षी ने भी इस विषय पर अपने अपने पक्ष रखे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भावना, आकृति, प्रगति और शिवानी की टीम ने प्रथम स्थान, आदित्या, नैंसी, प्राची प्रीतिका, ऋषभ, शिवाली, शिखा की टीम ने द्वितीय स्थान और शिवानी, नविता, नीतिका और परपिंदर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो शिवकुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रो मंजू पार्ती, डॉ नरेश कुमार शर्मा, प्रो विजय शर्मा, डॉ देवव्रत अवस्थी, डॉ नरेश शर्मा, प्रो साहिल सिंह, डॉ अंजली राणा एवं फिजिक्स स्नातकोत्तर विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में डॉ अंकिता शर्मा ने प्राचार्य विभागाध्यक्ष, अध्यापकवर्ग, प्रतिभागियों और उपस्थित छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बल्ला स्थित वेद व्यास परिसर में शुक्रवार के दिन "राष्ट्र निर्माण में डा भीमराव अंबेडकर का अवदान" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिमाचल प्रांत के कार्यवाह डा किस्मत कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसरों निदेशक प्रो लक्ष्मीनिवास पांडे ने की। भारतीयों का विचार प्रकृति केन्द्रित है "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथ्वियाः " ऐसा कहकर पृथ्वी दिवस का महत्त्व भी किस्मत कुमार ने प्रतिपादित किया। उसके उपरान्त व्याख्यान प्रारम्भ किया डॉ भीम राम राव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों से अवगत कराया एवं धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्दों की समीक्षा कि बताया गया यह पंथ निरपेक्ष शब्द है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मार्गदर्शक प्रो पी वी बी सुब्रह्मण्यम, कार्यक्रम अधिकारी डा पुरुषोत्तम कुमार, कार्यक्रम सह प्रभारते डा मानोज्ञा, कार्यक्रम समन्वयक डा मुकेश शर्मा सहित आधुनिक विषय के विभागाध्यक्ष डा संजय मनकोटिया, अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ सहायकाचार्य डा मनीष सरोच आदि उपस्थित रहे।


















































