लम्बे समय से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है. अब स्पष्ट हो चुका है कि धर्मशाला के जदरांगल और देहरा में विवि के कैंपस बनेंगे. दोनों के निर्माण के लिए सीयू प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. 19 मई तक निविदाएं भरी जाएंगी. दोनों कैंपस के निर्माण में करीब 476 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे. कैंपस बनाने में सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के बीच पहले ही एमओयू साइन हो चुका है, ऐसे में कैंपस के निर्माण में विभाग की अहम भूमिका रहेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंडर आवंटित होने की अवधि के बाद 30 माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा. देहरा में 115 और जदरांगल में 90 हेक्टेयर जमीन पर इसका निर्माण होगा. सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट से साथ हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार बुनियादी ढांचे के पूरा होने के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए परिदृश्य और बागवानी परियोजनाओं को बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार होगा. इसके अलावा उपकरण, फर्नीचर इत्यादि सहित सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एचवीएसी कार्यों आदि के लिए गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं और चेक लिस्ट स्थापित करके परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा.
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जसूर के मच्छी भवन गांव में पांच गाैशालाओं में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। िमली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में एक गाैवंश के जलने का सूचना मिली है। पीड़ित ने बताया कि गाैशाला में घास, लकड़ी व तूड़ी रखी हुई थी, सब जलकर राख हाे गया है। स्थानीय लाेगाें और दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। माैके पर नूरपुर प्रशासन भी पहुंच गया और एसडीएम नूरपुर ने पीड़ित परिवारों को दी 5 -5 हजार की फौरी राहत के ताैर प्रदान की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला एकीकृत मिशन इंद्रधनुष 4.0 और कोविड टीकाकरण को लेकर आज शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एडीसी गंधर्वा राठौर ने की। एडीसी ने सभी विभागों तथा विशेष रूप से शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इस अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सीएमओ ने सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया तथा जिला कांगड़ा में कोविड-19 वैक्सीनेशन बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन से छूटे बच्चों की जानकारी मांगी, ताकि स्कूलों में जाकर उनका 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रम कटोच ने एकीकृत मिशन इन्द्रधनुष 4.0 के बारे में बताया कि दो साल से छोटे बच्चे जो कि वीपीडी से छूटे हैं, उन्हें 02 मई, 2022 से इस अभियान के अंतर्गत कवर किया जाएगा। जिन के लिए स्पेशल कैंप उच्च जोखिम एरिया, घुमंतु जनसंख्या, ईंट के भट्ठे निर्माण कार्यस्थल जहां से स्वास्थ्य केंद्र पहुंच से दूर हों, शहरी स्लम आदि स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग को महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग, पुलिस, परिवहन व आयुर्वेदिक तथा जनसंचार विभाग की सहायता ली जाएगी।
ज्वालामुखी उपमंडल के गांव कथोग के दिव्यांश धीमान को विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने एनआईटी हमीरपुर में प्रथम पुरस्कार की राशि, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अब वह आईआईटी वाराणसी में 28 और 29 मई को विद्यार्थी विज्ञान मंथन के नेशनल कैंप में भाग लेगा। लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की प्रिंसिपल अंकिता शर्मा ने बताया कि दिव्यांश सातवीं कक्षा का छात्र है और उसकी विज्ञान में विशेष रुचि है। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है जिनके मार्गदर्शन से ये सफलता हासिल की है। विज्ञान भारती हिमाचल प्रदेश एवं विज्ञान पर्द्योगिकी विभाग भारत सरकार सयुक्त रूप से स्कूली बच्चों में विज्ञान विषय में गहरी रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। उसके इस प्रदर्शन से कथोग का नाम पूरे प्रदेश और राज्य में रोशन हुआ है। दिव्यांश के पिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला [बाल] ज्वालामुखी में प्रवक्ता और माता गृहणी है। दिव्यांश के परिजन उसकी इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे है और नेशनल में उसके अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहे है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में सत्र 2021-22 में हिन्दी, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, इतिहास एवं गणित विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवागंतुक छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक प्रोफेसर डीपी वर्मा ने मुख्यातिथि व नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए 1992 में स्थापित इस संस्थान की अब तक की संघर्ष-यात्रा व समाजसेवा में तत्पर कुछ भूतपूर्व छात्रों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में उक्त विषयों के समन्वयकों ने अपने विषय की खूबियों एवं संभावनाओं पर संक्षिप्त तथा सारगर्भित टिप्पणियों द्वारा विद्यार्थियों का मागदर्शन किया। हिन्दी विभाग से डॉ.पूनम कुमारी, राजनीति शास्त्र विभाग से डॉ.हेत राम, संस्कृत विभाग से डॉ.विपिन शर्मा, इतिहास विभाग से डॉ.राजकुमार तथा गणित विभाग से डॉ.विजयता पठानिया ने प्रतिनिधित्व किया। प्रत्येक ने क्रमशः अपने वक्तव्य में यह स्पष्ट किया कि प्रत्येक विषय अपने आप में विशिष्ट होता है, आवश्यकता है तो केवल अपनी अभिरूचि को पहचानकर तदनुसार उचित विषय चयन करने की। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने बताया कि हमारे जीवन में उपलब्धियों का उतना महत्व नहीं होता, जितना उन तक पहुंचाने वाले जीवन-संघर्ष का। इस संघर्ष में एक विद्यार्थी की जीवन-नैया पार लगाने वाला कोई शिक्षक ही होता है, इसीलिए उसके प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आग बढ़ना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन में सम्मान किसी पद से नहीं अपितु कार्य से मिलता है। इसीलिए अपने व्यवसाय का सम्मान करते हुए हमें अपने कर्म के प्रति निष्ठावान होना चाहिए, तभी हम बेहतर समाज-निर्माण के कारक बनेंगे। वाणिज्य विभाग से प्रो. कुलदीप कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य सभी का धन्यावाद किया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास संकाय के डॉ.राजकुमार ने किया। प्रस्तुत कार्यक्रम में पांच विषयों के द्वितीय सत्र के लगभग 200 विद्यार्थी तथा क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।
फतेहपुर 29 प्रदेश सरकार के 26वें जनमंच कार्यक्रम का आयोजन पहली मई(रविवार) को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमेटा के परिसर में किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार को स्थानीय बीडीओ ऑफिस के सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में फतेहपुर विकास खंड की 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जनमंच में धमेटा, बरुणा, मनोह- सिहाल, बाड़ी, पोलियाँ, हड़वाल, नगाल, हाड़ा, फतेहपुर तथा जगनोली पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में जनमंच कार्यक्रम से पहले दो दिन प्री-जनमंच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा सुनिश्चित करेंगे। अंकुश शर्मा ने बताया कि इसके अलावा जनमंच दिवस के मौके पर इन पंचायतों के लोगों की शेष समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी व ओबीसी तथा दिव्यांगता प्रमाण -पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प भी लगाए जाएंगे, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नौकरी तथा न्यायालय में लंबित मामलों के आवेदनों को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच में शामिल पंचायतों के लोग प्री-जनमंच की अवधि में अपनी समस्यायों के बारे में अपनी पंचायत में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जनमंच में शामिल पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। इस मोके पर तहसीलदार हरीश कुमार, बीडीओ रणविजय कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण वशिष्ठ, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन लूना, एसएचओ अभिमन्यु शर्मा, बीडीओ कार्यालय के अधीक्षक मनोज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनती जा रही है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार और रि. बचन सिंह राणा सहित 9 नामी हस्तियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली सरकार में मंत्री व हिमाचल प्रदेश चुनाव इंचार्ज सत्येंद्र जैन ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में 'आप' के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार और भूतपूर्व सैनिक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक बचन सिंह राणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनपर आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य करने का विश्वास जताया। हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रदेश प्रभारी हैं। वे लेखक, समाजसेवी और मोटिवेटर भी हैं। वहीं, भूतपूर्व सैनिक बचन सिंह राणा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर और हिमाचल के इंचार्ज हैं। उनकी पत्नी ने साल 2019 में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर ये नामी हस्तियां आज 'आप' के साथ जुड़ रही हैं। हिमाचल के लोगों को भरोसा है कि उनके हितों की रक्षा केवल आम आदमी पार्टी की नीतियां कर सकती है। अब हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। यही वजह है कि लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। 8 मई को आयोजित होने वाली भव्य सभा में करीब एक हजार लोग पार्टी से जुड़ेंगे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार ने कहा कि हिमाचल को शिखर पर ले जाने और वहां कि मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने आम आदमी पार्टी की विचारधारा इमानदारी, इंसानियत और राष्ट्रभक्ति के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। जिस तरह दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है, उसी तरह हिमाचल में 6 माह के बाद वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे सशक्त पार्टी के रूप में प्रस्तुत करेंगे। केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए कार्यों को हिमाचल प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली नामी हस्तियों की सूची कर्नल(सेवानिवृत) मनीष कुमार- वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, हिमाचल इकाई के प्रभारी कर्नल, लेखक, समाजसेवी, मोटिवेटर। बचन सिंह राणा- भूतपूर्व सैनिक, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व हिमाचल के इंचार्ज डॉ. विजय विद्यार्थी- रविदास सभा के प्रदेश प्रवक्ता, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महासचिव, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में छह साल के अध्यापन का तजुर्बा, समाजसेवी। राज कुमार- रिटायर्ड एसडीओ, कबीरपंथी सभा संयोजक और प्रदेशाध्यक्ष, कन्या फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य, प्रसिद्ध समाजसेवी। सुरेश धीमान- रिटायर्ड एसडीओ, धीमान सभा के प्रदेश संयोजक, अखिल भारतीय प्रगतिवादी धीमान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, समाजसेवी, पत्नि सुमन सुरेश दो बार जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कार्ड प्रशिक्षण केंद्र सिद्धबाड़ी में 6 से 12 वर्ष के विशेष खिलाड़ियों कि खेलों का आयोजन स्पेशल ओलंपिक एवं हर्बल लाइफ के सहयोग से किया गया। इसमें जिला कांगड़ा के 50 विशेष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्ड स्पेशल ओलंपिक की गतिविधियों को जिला कांगड़ा में वर्ष 2002 से समन्वयक एवं आयोजित कर रहा है, जिसमें विशेष खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। कार्ड ने डिवेलपमेंट स्पोर्ट्स में जिला कांगड़ा के 75 विशेष खिलाड़ियों एवं 25 कम्युनिटी क्वेश्चन को प्रशिक्षित किया है, जिनकी उम्र 6 से 12 वर्ष तक है रिबन-डे सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में खेलों का आयोजन करते हुए आज की प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पेशल ओलंपिक कांगड़ा चैप्टर के प्रधान प्रशांत भसीन एवं सचिव बलवीर गुलेरिया ने किया। प्रतियोगिता में विशेष खिलाड़ियों को डिवेलपमेंट स्पोर्ट्स के महत्व के साथ-साथ स्पोर्ट्स स्पेसिफिक गतिविधि का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण कोच संजीव गुप्ता, सुरेश कुमार एवं कविता छेत्री द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता का समापन कार्ड की राष्ट्रीय निर्देशिका डॉक्टर क्षमा मैत्री द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाले खेलों के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
लंबागांव( पंचरूखी) हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायती राज परिषद की बैठक प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश भाऊ की अध्यक्षता में आज पंचरुखी में संपन्न हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया। बैठक में उपस्थित पंचरुखी ब्लॉक के परिषद प्रभारी मंजीत डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष तक के मानदेय में बढ़ोतरी करके परिषद के लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। जिस पर पंचायती राज परिषद ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद किया, बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय दिए जाने का प्रस्ताव पंचरुखी से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे भारत सरकार ने समस्त देश में लागू किया था। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि हिमाचल प्रदेश में विधायकों व सांसदों की तर्ज पर पेंशन का प्रावधान किया जाए, ताकि जीवन पर्यंत पंचायती राज में काम करने के बाद उनके जीवन यापन की सुरक्षा हो सके। बैठक में प्रधान रजिंदर कुमार, पूर्व प्रधान रमेश चंद, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व प्रधान चैन सिंह, प्रधान राजकुमार, प्रधान मक्खन लाल, प्रधान प्रधान बालमुकुंद, प्रधान बीरबल आदि लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग रहा है। इस दिन वैशाख अमावस्या है। शनिवार दिन होने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहते हैं। मुख्यत: सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगता है। सूर्य अपनी कक्षा में भ्रमण करता रहता है, लेकिन जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है तो हम लोगों को सूर्य दिखाई नहीं देता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। जिसका ग्रहण होता है, वह ग्राह्य है, इसलिए सूर्य ग्रहण में सूर्य ग्राह्य है और चंद्रमा ग्राहक है।सूर्य ग्रहण में स्पर्श पश्चिम दिशा से होता है, चंद्रमा सूर्य को पीछे से ग्रसित करता है और ग्रहण का मोक्ष पूर्व दिशा से होता है। सूर्य ग्रहण 2022 समय 30 अप्रैल दिन शनिवार को देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा। इसका समापन 01 मई दिन रविवार को प्रात: 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। सूर्य ग्रहण का मोक्ष काल सुबह 04:07 बजे है। पंडित सचिन शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण के समय आम तौर पर गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। बुजुर्ग और बच्चों की भी इस दौरान घर से बाहर निकलने की मनाही होती है। दुष्प्रभाव से बचने के उपाय धर्मशास्त्रों में जो उपाय बताए गए हैं उनमें पहला उपाय है ग्रहण के स्पर्श काल में स्नान करना। ग्रहण के पूरे समय में हवन करना। सूर्य के ग्रहण से मोक्ष होने पर दान करना। सूर्य ग्रहण के समापन के बाद स्नान करना। सूर्य ग्रहण को क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिनकी राशि में ग्रहण लग रहा हो, उस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए. इस आधार पर साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए. ऐसा करने से वे ग्रहण के अशुभ फल से बच सकते हैं। हालांकि जिनके लिए सूर्य ग्रहण शुभफल देने वाला है, उनको भी उस समय सूर्य को नहीं देखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय में नग्न आंखों से सूर्य को देखने से आंखों में पीड़ा हो सकती है।
मनीष ठाकुर। इंदौरा ग्राम पंचायत छन्नी में महिला से पुलिस टीम ने 5.74 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा महिला को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में महिला अवैध रूप से नशे का व्यापार कर रही है, इसकी जानकारी मिली थी, जब टीम द्वारा छापा मारा, तो महिला को 5.74 ग्राम चिट्ठे के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान पिंकी देवी पत्नी दलीप कुमार ग्राम व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जिसकी उम्र 32 वर्ष है को गिरफ्तार कर लिया गया है।एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अगली कार्रवाई जारी है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चमेटी बसलग में आपसी दो कारों की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना जाेरदार था कि रक्कड़ कलोहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मंडी से आ रही कार काे टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। खबर की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड चिरजींलाल शर्मा ने कहा कि मेहर चंद निवासी गांव कोठी डाकघर चोलयरा तहसील सरकाघाट मंडी ने घायल अवस्था के दौरान ईलाज सीएचसी रक्कड़ में पुलिस के समक्ष बयान दिया कि यह अपनी दो अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ गाड़ी (पीबी-35AC-3890) में गांव बसलग (चौली) में होने वाली शादी समारोह में जा रहा था, तो इस दौरान जब वह गांव चमेटी यानी बसलग के निकट पहुंचे और गाड़ी को दाईं ओर संपर्क मार्ग की ओर मोड़ने लगे, तो इतने में रक्कड़ कलोहा की तरफ से एक गाड़ी (एचपी-22A-0947) तेज रफ्तार से आई; जिसने उनकी गाड़ी में जोर से टक्कर मार दी, जिससे हमारी गाड़ी पलट गई तथा गाड़ी में बैठे हम सभी लोगों को चोटें आईं हैं। वहीं, इस दौरान उनके साथ शादी में आए अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार हेतु सीएचसी रक्कड़ पहुंचाया। पुलिस के अनुसार चालक आशीष कुमार पुत्र बाबू राम गांव टिक्कर बूहला डाकघर टिक्कर खतरियां तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के खिलाफ पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज हुआ है।
विनायक ठाकुर।देहरा कन्या विद्यालय देहरा की मन्नत, कंचन, नेहा, आकृति, तनिशा, सिया, पल्लवी ने वर्ष 2022 में एसीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित नेशनल मीन्स कम- मैरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा पास करके अपने क्षेत्र एवं विद्यालय के नाम को चार-चांद लगाया है। इन छात्राओं को चार वर्ष तक हर साल 12000/- रुपए मिलेंगे। प्रधानचार्य विजयपाल सिंह ने बच्चों की इस उपलब्धि पर अध्यापकों एबं अभिभावकों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इस दौरान हंस राज, ललित शर्मा, मधु राणा, ज्योति श्रेष्ठा ज वंदना शर्मा, नमिता सूद, रीता अटवाल व रीना इत्यादि शामिल रहे वहीं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के जिलों में विकासात्मक गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रसारण के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के लिए भारत सरकार द्वारा देशभर में चुने गए 75 जिलों में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम का जिला भी चिन्हित किया गया है। 90 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत आज पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के मूल स्थान डाडासीबा से की गई। डाडासीबा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर व पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के पौत्र ने बाबा कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। एसडीएम देहरा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम के जिले को भारत सरकार द्वारा इस प्रकार की गतिविधि के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड परागपुर की 36 पंचायतों के लोगों ने आज इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सरकार के विभिन्न विभागों व बैंक के कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया गया। एसडीएम ने बताया कि 90 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न विभागों के साथ युवा मंडलों, महिला मंडलों एवं अन्य संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी परागपुर कंवर सिंह ने लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव अंत्योदय अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी प्रकार से 90 दिनों तक एक महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा तथा सरकार के नौ मंत्रालयों व विभागों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद ने कहा कि महासंघ स्व. सुरेश गौतम जो कि पुरानी पेंशन बहाली की एक मुहिम में 30 अप्रैल 2018 को शहीद हुए थे, तो महासंघ उनकी शहादत को चार साल होने के उपलक्ष्य पर पहली मई को ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाने जा रहा है। यह रक्तदान हमारे अर्धसैनिक बलों और समाज के उन बच्चों जो कि थैलासीमिया बीमारी से ग्रसित हैं, को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेश गौतम की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी। पुरानी पेंशन हम सभी कर्मचारियों का हक है, उसको लेकर ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर हिमाचल सरकार को देश में नंबर वन होने का खिताब अगर मिल रहा है, तो प्रदेश को नंबर वन बनाने में प्रदेश के समस्त कर्मचारियों का योगदान है। जिन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया है। सौरभ वैद्य ने कहा कि उन्हें आशा है कि इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के कर्मचारियों को इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद जरूर देंगे और पुरानी पेंशन बहाली जो कि प्रदेश के 120000 कर्मचारियों की बहुत ही व्यवहारिक मांग को पूरा करेंगे।
नाड़ा इंडिया फाउंडेशन द्वारा वेबिनार का सफल आयोजन किया गया जिसमे 150 के करीब युवा ऑनलाइन जुड़े व चार स्थानों पर ऑफलाइन आयोजन किया जिसमें 100 से अधिक युवाओ ने भाग लिया। मुख्य रूप से स्टेट टैक्स कमिश्नर यूनस खान एक्साइज एंड टैक्स विभाग हिमाचल प्रदेश, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रमेश चन्द्र कौशिक सोनीपत हरियाणा व मनोहर धीमान उपाध्यक्ष जनरल इंडस्ट्री डिपार्टमेंट कारपोरेशन हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। रमेश चन्द्र कौशिक वेबिनार ने कहा कि डेज़ीगनेटड स्मोकिंग एरिया उनके लिए खतरा हैं जो धूम्रपान नही करते क्योंकि वर्तमान ये क्षेत्र कोविड संक्रमण के रूप में कार्य कर सकते है। ओर एक गंभीर समस्या भी है। यूनस खान ने बताया युवाओ को धूम्रपान से दूर रखकर हमे प्रयास करना है कि किस प्रकार डेसिगनेटड स्मोकिंग एरिया से प्रभावित लोगों को दूर रख सके ओर इस कानूनी तौर पर बदलाब के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि तंबाकू उत्पादों के ऊपर 28 प्रतिशत जी एस टी लगाया जाता और अन्य कर भी लगाए जाते हैं। कोटपा संशोधन में समर्थन करने से हमे प्रमुख रूप से 100 प्रतिशत स्थानों को धूम्रपान फ्री बनाने में मद्त मिलेगी और इस से हमे अपने समाज को सुदृढ़ करने में मद्त मिलेगी।
बगली में किया अकम अंतोदय अभियान का शुभारंभ़ स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम को किया नमन बगली के स्वतंत्रता सेनानी भगत राम की पौत्री को किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला के विभिन्न औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्किल हब बनाए जाएंगे, ताकि युवाओं को स्वरोजगार के लिए दक्ष बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला के बगली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अकम अंत्याेदय अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत दी। इससे पहले स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के चित्र पर माल्यर्पण भी किया गया। उपायुक्त ड़. निपुण जिंदल ने कहा कि अकम अंत्याेदय अभियान देश के 75 जिलों में आरंभ किया गया है, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जन्म भूमि होने के कारण कांगड़ा जिला को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि अकम अभियान नब्बे दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की नौ स्कीमों के तहत शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इसमें प्रमुख तौर पर प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा दिव्यांगों के कार्ड, कुपोषित बच्चों के उपचार तथा स्वयं सहायता समूहों को बैकिंग योजनाओं से जोड़ना शामिल हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक करने के लिए उपमंडल तथा ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का प्लान भी तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लोगों की पहचान कर स्पॉट पर ही योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए सूचीबद्व किया जाएगा, ताकि कोई पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे।इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण अधिकारी राम प्रकाश ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, पर अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक केके कौशल ने प्रधानमंत्री जनधन योजनाओं सहित विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई। समेकित बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार, श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज के लिए कैंप भी लगाया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत नाटिका के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाया। इससे पहले पंचायत प्रधान शालिनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर बगली के स्वतंत्रता सेनानी स्व. भगत राम की पौत्री पुष्पा को सम्मानित किया भी किया गया। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौड़, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, विकास खंड अधिकारी तथा मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
धर्मशाला : विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता जितेन्द्र प्रकाश नेबताया कि 29 अप्रैल को चड़ी उपमंडल के तहत आने वाले 250 केवीए बंडी पेयजल योजना तथा 63 केवीए कल्याड़ा ट्रांस्फार्मर को प्रस्तावित खेल परिसर की भूमि से शिफट करने का कार्य किया जाना है। इस कारण गांव बंडी, नागनपट्ट, कलियाड़ा, घरयालु बस्ती की विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
100 युवाओं को मिलेगी नौकरी फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई शाहपुर में 30 अप्रैल (शनिवार) को पंजाब मोहाली की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 100 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी। इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिन्होंने आईटीआई मशीनिस्ट, पीपीओ व फिटर ऑटोमोबाइल व्यवसाय आदि में की हो। कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 11,850 रुपये तक सीटीसी सैलरी देगी। चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा, परिवहन सुविधा, एक हजार रुपए अटेंडेंस बोनस और दो से अढ़ाई घंटे ओवरटाइम लगाने की सुविधा भी देगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपेस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लाएं। उन्होंने बताया कि इस कैंपेस साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं, जो 2015 से 2021 के बीच पास आउट हुए हों।
मनाेज कुमार । कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली पंचायत हारजलाड़ी के पंचायत समिति सदस्य ने युवाओं काे वितरीत किया खेल का सामान। पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ने बताया कि गांव, प्रदेश व देश की उन्नति के लिए युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त व नशों से दूर हो, तभी इस गांव और प्रदेश का नाम रोशन होगा। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। वहीं, इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है। आजकल युवा या तो कंप्यूटर या फिर मोबाइल के खेल तक ही सिमट कर रह गए हैं और नशों जैसी बुरी आदतों में जाने लगे हैं। उन्हाेंने युवाओं को खेल सामग्री का वितरित भी किया गया। इस मौके पर राजन, रोहित, रोबिन साजन, निखिल, अभिषेक, बॉबी, कान्हु तथा अनिल सहित अन्य कई युवा मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला राधा सूद ने जानकारी देते हुए बताया राजकीय प्राथमिक/माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पोलिसी-2020 के नियम-7 के अंतर्गत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन सादे कागज पर लिखकर व अपनी फोटो लगाकर संपूर्ण दस्तावेजों सहित 07 मई, 2022 सांय 5.00 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा खंड धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रहे सेहत सेवा अभियान के पहले चरण की दो दिन समीक्षा बैठक और कार्यशाला सम्पन्न हुई। डॉ. निपुण जिंदल ने सेहत सेवा अभियान के पहले चरण में धर्मशाला, नगरोटा बगवां, कांगड़ा और रैत ब्लॉक के कुछ एक पंचायत समूह में काम कर रहे सेहत सेवा स्वयंसेवक कर्मियों के साथ उनके काम-काज और अनुभव पर विचार-वमर्श किया और उनके काम-काज की सराहना की। उपायुक्त ने इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2022-23 के भीतर दूसरे चरण में 180 और पंचायतों में 360 सेहत सेवा स्वयंसेवक कर्मियों के चयन और प्रशिक्षण की योजना बनाने के निर्देश दिए। दूसरे दिन लड़कियों के लिए आईसीटी दिवस के मौके पर 30 सेहत सेवा स्वयंसेवक कार्यकर्ता को सूचना, संचार प्रौद्योगिकी पर टेलीहेल्थ का प्रशिक्षण दिया गया और अव्वल तीन स्वयंसेवकों को स्मार्ट फोन-टैब प्रदान किए गए।गुप्ता, कल्याण विभाग, जिला कौशल समिति, क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, रेडक्रॉस और एजुकेयर एनजीओ के स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे और तमाम विषयों की समीक्षा कर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुपक्यारा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह करवाया गया। इस दौरान विधायक रविंद्र धीमान ने मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान करीब एक करोड़ की लागत से बने स्कूल के नए बने छह कमरों का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। वहीं विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों को 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सरस्वती, प्रधानाचार्य वीर सिंह, ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा, एक्सईएन आरके धीमान, एसडीओ अंकज सूद, कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा, खंड विकास अधिकारी लंबागांव आरके सम्याल आदि मौजूद रहे।
पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी के तहत पुलिस टीम गश्त लगा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर नशा तस्कर से 5000 हजार एमएल शराब बरामद की गई है। आरोपी की पहचान किशोर कुमार पुत्र बाबा राम वासी गांव बरोटा डाकघर ठाकुरद्वारा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई। आरोपी से यह शराब उसके घर में बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
चंगरधार क्षेत्र में कॉलेज स्थापना हेतु पेंशनर्स एवं रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने एक स्मरणपत्र सौपां। पवन शर्मा पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को को एक स्मरणपत्र सौंपा। प्रधान पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल अधिकारी जयसिंहपुर के माध्यम से एक स्मरणपत्र सौंपा गया। यह स्मरण पत्र चंगरधार क्षेत्र में गांव भुआणा से तिन बड़ के बीच एक कॉलेज की स्थापना हेतु जन आंदोलन की सूचना हेतु सौंपा गया। इसमें बताया गया है कि यदि एक महीने के अंदर सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कांगड़ा जिला में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अकम अंत्योदय अभियान 28 अप्रैल से आरंभ होगा। इस अभियान के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आगामी नब्बे दिन तक शतप्रतिशत पात्र लोगों को लाभांवित करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागर में अकम अंत्योदय अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को बगली पंचायत तथा डाडासीबा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रागपुर के नजदीक स्थित सिद्ध बाबा चानो मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण को पांच लाख रुपए स्वीकृत भी किए। गौरतलब है कि डॉक्टर सिकंदर कुमार प्रागपुर में आयोजित जिला भाजपा के अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे और उसके उपरांत उन्होंने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव तिलक राज शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, पंचायत डांगड़ा के उपप्रधान विनोद कुमार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ माथा टेका।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली 5 जून, 2022 को सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने दी। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग के उप सचिव एस के गुप्ता, अंडर सचिव उज्ज्वल कुमार तथा दीप पंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यूपीएससी अधिकारियों ने धर्मशाला में परीक्षा के आयोजन को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया और इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एसी मदन कुमार, एसडीएम शिल्पी बेक्टा आदि मौजूद रहे।
कांगड़ा शाहपुर चम्बी में आम आदमी पार्टी की रैली को कामयाब बनाने पर जयसिंहपुर विधानसभा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मोहिंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रैली में महिलाओं व नौजवान युवा साथियों की उपस्थिति इस बात के साफ संकेत है कि आम जनता दोनों राजनैतिक पार्टियों से दुखी है। अब जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ कर बदलाव के रूप में आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में मौका देने का मन बना चुकी है। मोहिंद्र कुमार ने बताया कि मई में पहले या दूसरे हफ़्ते आम आदमी पार्टी का सम्मलेन किया जाएगा और इस सम्मलेन में भाजपा के कई कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल भी होंगे।
पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी और कृषि महाविद्यालय मिशिगन स्टेट यूनिवर्स्टी यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के निदेशक अंतराष्ट्रीय सहयोग डा. करीम. एम. मरेडिया के बीच आनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुलपति प्रो. चौधरी ने अपने विश्वविद्यालय की शुरूआत, इतिहास, शासनादेश एवं अन्य प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र की समृद्ध विविधता और विश्वविद्यालय और हिमाचल प्रदेश राज्य की अन्य शक्तियों का भी उल्लेख किया। कुलपति ने विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के तहत विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों के बीच विनिमय कार्यक्रम का प्रावधान भी है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ पहले ही एमओयू हो चुका है। उन्होंने मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी से निदेशक और अन्य संकाय सदस्यों को भी पालमपुर में संस्थान में आमंत्रित किया। बैठक में डा. मेरेडिया ने कहा कि उनके विश्वविद्यालय में लगभग 100 देशों के 50 हजार विद्यार्थी हैं। ऑनलाइन बैठक के दौरान अनुसंधान निदेशक डॉ.एस.पी.दीक्षित और सेंटर फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट के प्रधान वैज्ञानिक डॉ रणवीर सिंह राणा मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु कई आंदोलन किए व इसे राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की मांग भी पूरी होने तक संघर्ष किया। प्रांत सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रदेश के 289 शिक्षण संस्थानों का कार्यभार एक मात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंधो पर था, तथा दूसरे राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वो कम होना अपेक्षित था। हाल ही में आई सूचना के अंर्तगत सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नज़दीक लगते जिलो के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन इसके साथ कर दिया गया परंतु जिला कांगड़ा जो की मंडी के समीप है और शिमला से बहुत दूर उसका संबंधन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ ही रहने देना बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं हैं। किसी भी समस्या को हल करवाने कांगड़ा जिला के विद्यार्थी को 8-9 घंटे का सफ़र तय कर के शिमला पहुंचना पड़ता है। अतः विद्यार्थी परिषद् मांग करती है कि जिला कांगड़ा के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन भी सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ किया जाए|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष दिलावर सिंह छोटू ने सांसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रानी साहिबा के नेतृत्व में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बडे मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी। उनके मार्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही प्रतिभा वीरभद्र सिंह जी के नेतृत्व में सम्मेलन करवाया जाएगा।
जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत सोमा स्टोन क्रेशर के छह लोगों पर पुलिस थाना लंबागांव में अवैध तरीके से क्रेशर की खनन सामग्री ले जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र के विजय स्टोन क्रेशर के मालिक विजय कुमार ने आरोप लगाया कि उनका भी लंबागांव में स्टोन क्रेशर है, जो कि 8 मार्च से बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यास नदी के साथ खनन पट्टा के लिए अपनी मलकीयत भूमि पर 2015 से आवेदन कर रखा है। लेकिन अभी तक उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है।सोमा स्टोन क्रेशर के कर्मचारी अवैध तरीके से उनकी मलकीत भूमि से खनन करके सामग्री लेकर जा रहे काफी समय से उठा रहे थे। उनका यह कहना था कि यह काफी समय से घटनाक्रम चला था तथा इस विषय को लेकर उन्होंने जिला खनन विभाग को भी कई बार शिकायत की लेकिन विभाग ने केवल एक बार चार ट्रैक्टरों के चालान करके अपना पल्लू झाड़ लिया। उनका कहना है कि इस विषय पर पुलिस विभाग द्वारा उनकी शिकायत पर संज्ञान लिया गया तथा बकायदा राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ड्रोन के माध्यम से सारी निशानदेही की गई और निशानदेही करने के पश्चात उनकी शिकायत सही पाई गई तथा उनकी शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमा स्टोन क्रेशर के सन्नी शर्मा, कुशल राणा, शमशेर, शेखर पंकज और रवि के विरुद्ध धारा 379, 447, 120वी के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वही पुलिस थाना लंबागांव के थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि इस विषय पर विजय स्टोन क्रेशर के माध्यम से शिकायत मिली थी।
प्रदेश में सीमेंट के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए किसान नेता मनजीत डोगरा ने सरकार से इन दामों की बढ़ौतरी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीमेंट के दाम बढऩे से भवन निर्माण सामग्री सीमेंट, रेत, क्रशर आदि पर प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि सीमेंट प्रदेश में बनता है मगर इसे यहां ही महंगा क्यों किया जा रहा है। पिछले 1 महीने में सीमेंट के मूल्य में 40 से 45 रुपया प्रति बैग बढ़ोतरी हुई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में ना तो बिजली के रेट बढ़ाए गए हैं, न ही लेबर के और न ही ट्रांसपोर्ट के रेट बढ़े हैं। बावजूद इसके सीमेंट के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
डाडासीबा : पंचायत डाडा सीबा की प्रधान ने एक वर्ष तक कार्यकारी तथा वैधानिक शक्तियां उपप्रधान को सौंपी
ग्राम पंचायत डाडा सीबा की महिला पँचायत प्रधान सपना देवी द्वारा अपनी तमाम कार्यकारी तथा वैधानिक शक्तियां अगामी एक वर्ष के लिए उप प्रधान को सौपने का लैटर इन दिनो इंटरनेट मीडिया पर खूब बायरल हो रहा है जोकि यहां इलाके भर मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि अचानक पँचायत प्रधान सपना देवी आखिरकार अगामी एक वर्ष के लिए अपनी कार्यकारी तथा वैधानिक शक्तियां किसी और को क्यों सौंप रही है। बात चाहे कुछ भी हो लेकिन इस विषय पर हर कोई सोचने को मजबूर दिख रहा है। ब्लाक खन्ड परागपुर से प्राप्त हुए इस लैटर मे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्राम पंचायत डाडा सीबा द्वारा पारित प्रस्ताव संख्या 3 दिनांक 21 अप्रैल 2022 की प्रति इस कार्यालय में प्राप्त हुई कि प्रधान सपना देवी द्वारा लिखित पत्र ग्राम पंचायत डाडा सीबा में दिया है कि वह एक वर्ष के लिए राम भक्ति के लिए जा रही है और उसकी शक्तियां उपप्रधान परमेश्वरी दास को दे दी जाएं, ऐसा खत में लिखा है। इस पर ग्राम पंचायत द्वारा बैठक में पारित प्रस्ताव के माध्यम से हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम ससंख्या 33 के अंतर्गत प्रधान की समस्त कार्यकारी तथा वैधानिक शक्तियां परमेश्वरी दास उप प्रधान ग्राम पंचायत डाडा सीबा को सौंप दी गई हैं। वहीं मामले की पुष्टि बीडीओ परागपुर कंवर सिंह ने भी की हैं।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने डाॅ राजेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया है। डाॅ राजेश शर्मा प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे कि उन्हें पार्टी ने अब बडी जिम्मेदारी देते हुए कोषाध्यक्ष बनाया है। डाॅ राजेश शर्मा श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी हैं। डाॅ राजेश शर्मा को पार्टी ने कोषाध्यक्ष पद की ये अहम जिम्मेदारी उनके पूर्व में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए दी गयी है। डाॅ राजेश ने पार्टी में काम करते हुए हमेशा ही उम्मदा प्रदर्शन किया है। अब बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर डाॅ राजेश शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणूगोपाल पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार जताया है। वहीं, उन्होंने पार्टी के हिमाचल अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र बिटृटू व गुरकीरत कोटली को विश्वास दिलाया है कि कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेंगे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संगठन की स्थानीय इकाई के कार्यकारी सदस्यों का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से डॉ. जसपाल राणा को प्रधान, प्रो. आरती गुप्ता को उपप्रधान, महासचिव प्रो. यश पाल, संयुक्त सचिव प्रो. कुलदीप कुमार और कोषाध्यक्ष प्रो. मुक्ता मणि को बनाया गया। साथ ही बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संशोधित सातवें वेतनमानों पर चर्चा की गयी। इकाई सचिव प्रो. यश पाल ने बताया कि बैठक में यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलम्ब लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया तो आने वाले दिनों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर संघ की सभी इकाइयों के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद प्राध्यापक संघ ने अपनी माँगो को लेकर कॉलेज प्राचार्य डा. सुशील कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डा. सीमा शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. शैलजा सूद, डा. शिवानी शर्मा, डा. आरती शर्मा, प्रो. मुक्ता मणि ,डा. सरिता कुमारी सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बार काउंसिल देहरा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बार काउंसिल देहरा के अध्यक्ष सुशील जमवाल के नेतृत्व में उद्योग श्रम एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर से प्रागपुर में मिला। इसमें बार कॉउन्सिल देहरा की तरफ से एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा गया जिसमे सरकार से मांग की गयी कि देहरा के अंदर जो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज महीने में 1 हफ्ते के लिए बैठते हैं, उस कोर्ट को परमानेंट किया जाए। इसके साथ साथ डिविजनल कमिश्नर कोर्ट भी महीने में एक-दो दिन ही लगता है उस कोर्ट को भी यहां परमानेंट किया जाए। उन्होंने मांग की कि जैसे ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा जसवां परागपुर या देहरा में होता है तो मुख्यमंत्री घोषणा करें और यहाँ की जनता को इसकी सौगात से कृतार्थ करें। इसके तहत दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को धर्मशाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि यहां की जनता को कम से कम डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर तय करके धर्मशाला पहुंचना पड़ता है। टेरेस तुतडू, सिहोरबाळा से धर्मशाला बहुत दूर हैं। बार कॉउन्सिल अध्यक्ष सुशील जमवाल ने कहा कि जब सरकार हर सुविधा लोगों को घर द्वार पर उपलब्ध करवा रही है तो न्याय भी लोगों को अपने घर के पास ही मिले। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट परमानेंट होने से व डिविजनल कमिश्नर का कोर्ट परमानेंट होने से आम जनमानस को बहुत सुविधा मिलेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में देहरा बार से अधिवक्ता एच सी उप्पल, नवल किशोर शर्मा, केके सरमाई, बीएस गिल, अमित राणा, एच के जी डोगरा, अरविंद धीमान, रंजना पटियाल, अरविंद प्रभाकर, नितिन ठाकुर उपस्थित रहे।
नारी शक्ति महिला मंडल वासा में स्वास्थ्य शिविर करवाया। इसका आयोजन शाहपुर वासा में निष्ठा संस्था की ओर से करवाया गया। इस दौरान डॉ. दीपांजलि ने महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में बताया। इसके साथ ही डॉ. सुरेश ने महिलाओं का बीपी चेक किया। यह कैंप रंजना की अध्यक्षता में किया गया। वहीं इस मौके पर एक लघु फिल्म भी दिखाई। इस मौके पर समाजसेवी और महिला मंडल प्रधान रक्षा जसवाल, सेक्ट्री रंजना देवी, रेनू देवी डोलमा देवी विमला देवी ,मंगला देवी सहित 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां और बी-फार्मेसी कॉलेज घोरब में शीघ्र ही एम-टेक, पीएचडी और एम फार्मा की कक्षाएं भी आरंभ कर दी जाएंगी। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मार्केण्डय ने आज बी-फार्मेसी कॉलेज, घोरब में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय काम्पलेक्सभवन की आधारशिला के उपरांत दी। उन्होंने राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में कैफेटेरिया का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दे रही है। वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 363 तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्रियाशील हैं,जिनमें 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 बहुतकनीकी संस्थान, 138 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एक मोटर ड्राइविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर स्कूल सरकारी क्षेत्र में तथा 9 इंजीनियरिंग कॉलेज, 16 फार्मेसी कॉलेज, 9 बहुतकनीकी संस्थान, 14 डी-फार्मेसी कॉलेज एवं 151 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। गत चार वर्षों के दौरान राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों पर 48 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। इसकेअतिरिक्त बी-फार्मेसी कॉलेज, घोरब के निर्माण कार्यों पर 24 करोड़ रुपए और 2.5 करोड़ रुपए कॉलेज की बाऊंड्री वॉल के लिए मंजूर किए गए हैं। क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 5.5 करोड़ रुपए विद्युत सब-स्टेशन के लिए मंजूर किए गए हैं। बलधर में मॉडल आईटीआई के लिए जब भूमि के दस्तावेज बन कर तैयार हो जाएंगे, तब इसका निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और बी-फार्मेसी कॉलेज में सभी श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक नगरोटा-बगवां अरूण मेहरा, एसडीएम नगरोटा बगवां शशी पाल नेगी, निदेशक व प्रधानाचार्य बी-फार्मेसी कॉलेज प्रो. एस.पी. गुलेरिया, निदेशक व प्रधानाचार्य राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर प्रो. राजीव अवस्थी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, बीडीसी सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत मस्सल सहित कई गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय लोग मौजूद थे।
जयसिंहपुर विधानसभा में पदयात्रा एवं जनसंपर्क महाभियान के तहत चलें बूथ की ओर, बढ़े जीत की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने वर्करों संग मुंगल बूथ नंबर 101 व लाहड़ीधार बूथ न. 106 पर यात्रा की। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालकों, बीएलए और ग्राम केंद्र अध्यक्षों के आवास पर जाकर नाम पट्टिका और झंडें लगाए। वहीं बैठक में महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के चैक भी दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सप्तसिंधु परिसर देहरा समाजशास्त्र और सामाजिक, नृविज्ञान विभाग की ओर आज से अंतरविभागीय दीवार पत्रिका प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया। अंतरविभागीय दीवार पत्रिका प्रतियोगिता कार्यक्रम में सप्तसिंधु परिषद के निदेशक प्रशासन नारायण सिंह राव रहे। साथ ही साथ निर्णायक मंडल में प्रो. हर्षवर्धन शर्मा, डॉ शशि पूनम रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक पोस्ट काेविड इंडिया था, जिसमें विभिन्न सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विभागों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ 3 विभागों को चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान, द्वितीय पुरस्कार दृश्य कला विभाग तथा तृतीय पुरस्कार समाज कार्य विभाग को मिला। यह कार्यक्रम समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान विभागाध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. निरुपाेमा कारदाेग के मार्गदर्शन से संपन्न हुआ और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के द्वितीय तथा चतुर्थ सत्र के छात्रों का अहम योगदान रहा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी में दिनांक 25 अप्रैल को महिला एवं बाल विकास निदेशालय, भारत सरकार के सहयोग से पोषण अभियान के अन्तर्गत सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा समन्वित पोषण मैत्री कार्यक्रम की प्रगति एवं भविष्य कार्ययोजना पर समारोह किया गया। समारोह में मुख्यातिथि डॉ. निपुण जिंदल, उपायुक्त कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ने पोषण मैत्री कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी, बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2016 एवं 2020 के आंकड़े बहुत ही चिंतनीय हैं। बच्चों एवं महिलाएं सामान्य से कम वजन, स्टंटिंग या एनीमिया से कुपोषित हैं। पोषण पर नीति तर्कसंगत होनी चाहिए। संस्थान द्वारा पोषण हेतु विकसित उत्पादों के परिणाम एवं कार्यक्रम बहुत ही सकारात्मक हैं। इसे देखते हुए इस कार्यक्रम को पूरे जिला कांगड़ा में विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही 0 से 2 वर्ष के बच्चों को भी इस पोषण अभियान के अन्तर्गत लाने की आवश्यकता है। इससे पूर्व डॉ. संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-उ आईएचबीटी ने बताया कि संस्थान ने बच्चों एवं महिलाएं के लिए पोषण हेतु आयरन, प्रोटीन और फाइबर युक्त उत्पादों को विकसित किया है। विटामिन डी से भरपूर सिटाके मशरुम केप्सूल भी तैयार किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि सीएसआईआर आईएचबीटी ने अनाजों और दालों, सूक्ष्म शेवाल और कम उपयोग वाले कृषि बागवानी उत्पादों का उपयोग करके प्रोटीन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के कुपोषण से निपटने के लिए विभिन्न कम लागत वाले उत्पाद विकसित किए हैं। प्रि क्लीनिकल पशु मॉडल में इसकी जैव प्रभावकारिता के लिए उत्पादों का मूल्यांकन किया गया है और बड़े पैमाने पर पूरक कार्यक्रमों में एकीकरण के लिए चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया है। इस अवसर पर डॉ विद्याशंकर, सीएसआईआर-उ -आईएचबीटी ने पोषण अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों पर संक्षिप्त प्रेजेंटेशन दी। श्री अश्विनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं श्रीमती रेणु शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पंचरूखी ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में उपमडंल अधिकारी डा. अमित गुलेरिया बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ, पंचरूखी, भवारना, सुलह, लंबागांव, पोषण अभियान सुपरवाइजर एवं समन्वयक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता और सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान के स्टाफ ने प्रतिभागिता की।
मनीष ठाकुर इंदौरा दृष्टि आईएएस अकादमी नई दिल्ली में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की। विशेष अतिथियों के रूप में डिप्टी कमिश्नर दिल्ली मिस आकरीती सागर, डीसी मिस सोनिका जावानी, मेयर मीरा अग्रवाल ने की। दृष्टि आईएएस अकादमी के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति के द्वारा आए गए अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम गिद्दा, भांगड़ा, कथक और सभी राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें लक्ष्य को सबसे ज्यादा 55 पुरस्कार और एक टेबलैट, वंशिका संधु को 45 पुरस्कार, सुमित को 25 पुरस्कार दिए गए। लक्ष्य को वर्ष के सबसे अच्छे अभ्यर्थी की ट्रॉफी दी गई और विभिन्न अभ्यर्थियों को उनके योग्यताएं अनुसार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
धर्मशाला, 26 अप्रैल: उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि आपदाओं और कोविड-19 जैसी महामारियों का जितना प्रभाव समाज के शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, उससे कहीं ज्यादा व्यापक प्रभाव लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन इस विषय पर सभी विभागों के पदाधिकारियों व आमजन को जागरूक बनाने के प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मानसिक स्वास्थ्य व मनो-सामाजिक समर्थन पर एक तीन-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 26 से 28 अप्रैल तक किया जा रहा है। यह आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा आपदा जोखिम प्रबंधन पर कार्यरत स्वैच्छिक संस्था डूअर्स संग मिलकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया जा रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मनो-सामाजिक सहायता और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का ध्येय आपदा प्रभावित लोगों की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और मनो-सामाजिक सहायता को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के महत्वपूर्ण अंग के रूप में अबाध रूप में चलने वाला समझा जाता है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के कृषि फार्म मिलवां में लगभग 27.5 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि है, जिसमें से संपूर्ण भूमि में गेहूं एवं धान की खेती की जाती है। यह फार्म दो खंडों में विभाजित है। पहला फार्म जो कि मिलवां-1 है, जिसमें लगभग 11.5 हेक्टेयर भूमि आती है व खंड 2 में लगभग 16 हेक्टेयर भूमि आती है। इन दोनों खंडों में इस वर्ष गेहूं की उन्नत किस्म सीड ड्रिल द्वारा कतारों में लगाई गई थी। यह उन्नत किस्म HD-3086 दो हैक्टेयर व HS -542 9.5 हेक्टेयर भाग एक में व दूसरे भाग में HS-542 14 हेक्टेयर व HD- 3086 दो हेक्टेयर में लगाई गई थी।इसमें गेहूं फसल की उन्नत किस्मों की कटाई पूरी कर ली गई है। वह बीच को फोरम में स्टोर करके रख लिया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि 20 मई के बाद ग्रेडिंग सेंटर जांच के लिए भेजा जाएगा।
प्रदेश विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल-1 के तहत आने वाले 11केवी फीडर कांगड़ा-1 के उचित रखरखाव व पेड़ों की टहनियों की कटाई हेतु 27 अप्रैल को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। इसके तहत वीरता, तारा मंदिर, गर्ग कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, फोर्टिस हॉस्पिटल, बाला जी हॉस्पिटल, न्यू बस स्टैंड, जमानाबाद रोड, कॉलेज रोड, जयंती बिहार, डूंगा बाजार, मिनी सचिवालय, तहसील चौक, छोटी हलेड़, पुष्प बिहार, मंदिर बाजार, गुप्त गंगा रोड, वाल्मीकि मोहल्ला, संगरिया सराय की बिजली बाधित रहेगी।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में गुरुदत्त विद्यार्थी की 158वीं जयंती मनाई गई। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मात्र कुछ शिक्षक स्कूल के मेन गेट में एकत्र हुए व माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने गुरुदत्त जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि मात्र 26 वर्ष की अल्पायु में स्वर्गवास से पूर्व ही उन्होंने कई महान कार्य किए। दयानंद सरसवती के प्रिय शिष्य ने डीएवी संस्था व आर्य समाज की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुल्य योगदान को देखते हुए जीएवी संस्था का निर्माण किया गया और कांगड़ा शहर में 1905 में हिंदी व 1987 में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की स्थापना की गई। जीएवी के प्रधानाचार्य सुनीलकांत चड्ढा ने 26 अप्रैल 2018 को पदभार संभाला था।
डमटाल के अंतर्गत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सूरजपुर में आज सुबह गांव वासियों ने नाले में पड़े नवजात शिशु के शव का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव वासियों ने नवजात शिशु के शव को जब नाले में देखा, उसके पश्चात उन्होंने थाना डमटाल में इसकी सूचना दी। थाना डमटाल पुलिस टीम ने मौके पर आकर नवजात शव को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है, जिसकी अभी तक कोई भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम पूरी जानकारी में जुटी है, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात शिशु किसका है और किस ने उसे यहां पर फैंका है। मामले की जानकारी देते हुए सुरेंदर शर्मा ने बताया कि सुबह फोन के माध्यम से थाना डमटाल में सूचना दी गई थी सूरजपुर में खंड में एक नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचा नवजात शिशु के शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जानकारी प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस आठ मई को कांगड़ा के यात्री सदन के प्रांगण में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में एडीसी ने अपने चैम्बर में एक बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस दिवस पर कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों की सहायतार्थ यात्री सदन कांगड़ा में मूल्यांकन शिविर भी लगाया जाएगा। इस दौरान पात्र दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल आदि देने हेतु मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतू चिकित्सक का परामर्श, आय प्रमाण पत्र (मासिक 15 हजार रुपये से कम), आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ दस्तावेज लाना जरूरी होगा। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, डीपीओ डाइट विनोद चौधरी, आईसीडीएस से अधीक्षक सरोज कुमारी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय से संजय कुमसा तथा उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय से सुधीर भाटिया उपस्थित थे।


















































