जस्वा परागपुर के समाजसेवी मुकेश ठाकुर उफ सोनू कोरोना काल से अब तक बिना रुके दिन रात पात्र लोगो की सहायता करने में जुटे हुए है।समाजसेवी मुकेश ठाकुर एव उनकी टीम द्वारा सोमवार को गुलारधार, बठरा, डाडा सीबा, लंडियारा, मूंही, गरली, कलोहा, कोहलापुर, टिपरी, चराली व उझे खास पंचायत की लड़कियों की शादी के लिए अपनी कमाई से शगुन दिए। इसी के साथ ही उन्होंने अपर सयुल, कसवा जगीर व कूहना पंचायत में जरूरतमन्द बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी ओर से किताबे भी वितरित की। Kangra News | Himachal Pradesh
विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि को "समरसता दिवस" के रूप में मनाती आई है। इसी कडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा ईकाई ने डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ मलकीयत मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भीम राव अम्बेडकर ने सामाजिक समानता व न्याय के लिए बहुत लम्बा संघर्ष किया है। उनके दिए गए सिद्धांत शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो पर अगर आज समाज चलता है तो स्वत: ही समाज में समरसता आ जाएगी। ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने उपस्थित सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का समापन ईकाई मंत्री दीक्षित धलारिया के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। Dehra Kangra News | Himachal Pradesh News
ज्वालामुखी उपमण्डल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बदोली में फूड एंड सेफ्टी विभाग के सौजन्य से स्थानीय दुकानदारों के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की ओर से कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनर वरुण कुमार ने स्थानीय दुकानदारों को लाइसेंस बनाने एवं किस तरह से दुकान में हाइजीनिक रखना है के बारे में जानकारी दी। जागरूकता अभियान में दुकानदार राजीव जगदीश कल्याण अरविंद करनैल राणा बंटी एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रधान रीता देवी, उपप्रधान नितिन कुमार एवं वार्ड मेंबर राजीव कुमार उपस्थित रहे। Kangra Jwalamukhi News | Himachal News
हाल ही मे ब्यास नदी फेरा नामक जगह पर डूबने से एक साथ हुई दो स्कूली बच्चों की मौत के बाद अब स्थानिय ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिलाधीश काँगड़ा से इस स्थल को ब्लेक सपोट घोषित करके यहां हर किसी के बचाव हेतु उचित प्रबन्ध करने की मांग उठाई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यहां उक्त दो स्कूली बच्चों की ही डूबने से मौत नही है बल्कि इससे पहले भी यहां दर्जनो युवा डूब कर अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे है। नदी किनारे एकांत जगह होने के कारण कई बार स्कूल कॉलेज के छात्रों के अलावा अन्य युवा भी यहां बैठे रहते है। लिहाजा उसके बाद कई युवा यहां नदी की शांत लहरो को देखते हुए नहाने के लिए डुबकी लगाने हेतु कूद जाते है लेकिन यहां घुमावदार गहरे पानी मे जो भी नहाने के लिए कूदते है वह वापिस बाहर नहीं निकल पाते है। वहीं इस संदर्भ में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह बात पता चली थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने उक्त स्थान पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के लिए एसडीएम देहरा को कह दिया है। जल्द ही उक्त स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए जाएंगे। जब इस बारे में एसडीएम देहरा धनबीर सिंह ठाकुर से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए पँचायत को कह दिया गया है। जल्द ही पँचायत इस स्थान पर बोर्ड स्थापित कर देगी। Kangra News | Himachal Pradesh
इंदौरा वन विश्राम गृह में घरेलू गैस सिलिंडर बाटने पहुँची विधायक रीता धीमान के कार्यक्रम में इंदौरा की पँचायत बकराड़वा रानी देवी (कांग्रेस समर्थित) को विधायक रीता धीमान व मण्डल अध्यक्ष बलवान सिंह ने मंच पर प्रधान के गले मे भाजपा पार्टी का हार पहनाया ओर कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ओर प्रधान का जोर शोर से स्वागत किया गया जिसके बाद भाजपा इंदौरा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की जानकारी लॉगो को मिली | प्रधान ने मामले में वाहवाही लूटनी चाही लेकिन ठीक कुछ घण्टो बाद ही प्रधान रानी देवी ने भाजपा मंडल पर जबरन गले मे हार पहनाकर भाजपा में शामिल करने की अफवाह का विरोध कर डाला और बाकायदा वीडियो जारी कर भाजपा मंडल पर धोखे से हार पहनाने का आरोप भी जड़ डाला। वही कार्यक्रम में पहुँची बकराड़वा पँचायत की प्रधान ने अपने गांव पहुँच पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायक के कार्यक्रम में मुझे धोखे से गले मे माला पहनाई गई और भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत मुझे भाजपा पार्टी में शमील करने का ड्रामा रच दिया जिसका व पुरजोर से विरोध करती है उन्होंने कहा कि व शुरू से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी है ओर भविष्य में भी कांग्रेस परिवार के साथ जुडी रहेगी |
कांगड़ा (Kangra) जोन के मुख्य ऑर्गेनाइज सचिव सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता एस एस चम्बियाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ज्वालामुखी, खुंडिया, मझीन , शान्तला आदि क्षेत्रों के समस्त विद्युत पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सम्मेलन का आयोजन 5 दिसम्बर को ज्वालामुखी के विद्युत विश्राम गृह में रखा गया है । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्युत पेंशनरों की पैंशन सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए विचार विमर्श कर सरकार को अवगत करवाना है ।इस सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा । उन्होंने समस्त विद्युत पेंशनरों से आग्रह है कि निर्धारित समय पर 5 दिसम्बर को सुबह 11 बजे ज्वालामुखी पहुंच कर अपनी अपनी पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए पहुंचे ।
प्रदेश की जनता को हर तरफ से न्याय देने की जिम्मेदारी उठाए पुलिस विभाग की समस्याओं को सरकार नजरअंदाज न करे। क्योंकि यदि पुलिस विभाग को ही न्याय नहीं मिल रहा है तो यह सिस्टम की खामी नहीं सरकार की नाकामी है। यह बात ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। संजय रत्न ने कहा कि पुलिस कर्मियों का अनुबंध समय अवधि एक सामान करने की मांग जहां कांग्रेस लगातार उठाती आ रही है वहीं अपने स्तर पर पुलिस कर्मी इस मांग की गुहार लगाकर हताश व निराश हो चुके हैं। 7 रुपए प्रतिदिन की डाईट मनी देकर सरकार पुलिस कर्मियों से क्रूर मजाक कर रही है। जो कि पुलिस कर्मियों के लिए न तर्कसंगत है न न्याय संगत और न ही सहन करने के काबिल है। लेकिन बीजेपी सरकार पुलिस की इस जायज मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उधर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार की घोर उपेक्षा को लेकर खासे नाराज हैं। क्योंकि सरकार पुलिस अधिकारियों की प्रमोशन को लेकर उपेक्षित व अडियल रुख अपनाए हुए है। संजय रत्न ने कहा कि पुलिस में एचपीएस स्तर के अधिकारियों की प्रमोशन 11 साल से लगातार रुकी है। इस पर भी सरकार मूक और मौन बनी हुई है। आलम यह है कि डीएसपी व एडिशनल एसपी स्तर के 189 अधिकारी वर्षों से अपनी प्रमोशन की राह देख रहे हैं। जिनमें डायरेक्ट भर्ती हुए डीएसपी, एडिशनल एसपी व प्रमोट होकर आए कॉन्स्टेबल व सब-इंस्पेक्टर से डीएसपी बने अधिकारियों की फौज सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए देख रही है। इसलिए सरकार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की इस मांग व जरूरत को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई अमल में लाए।
एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने वीरवार को देहरा और हरिपुर तहसील के सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। एसडीएम कार्यालय देहरा में आयोजित इस बैठक में दोनो तहसीलों के अन्तर्गत आने वाले कानूनगो, पटवारी और राजस्व कर्मचारियों से एसडीएम ने क्षेत्र में राजस्व कार्यों सम्बंधित ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा के निर्देशानुसार सभी तहसीलों के राजस्व कर्मचारियों के साथ यह बैठक की जाएगी, जिसमें संबंधित वृत्तों में हो रहे कार्यों की जानकारी ली जा रही है। एसडीएम ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में लोगों को आ रही राजस्व संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि तहसीलों के अन्तर्गत आने वाले राजस्व कर्मचारी निर्देशों की पालना सख्ती से करते हुए आम जनता के कार्यों को समयबद्ध करें।
पुलिस थाना खुंडिया व चौकी लगड़ू के अंतर्गत एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने की वजह से मौत होने का दुखद मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार(35) पुत्र अमी चंद निवासी बसींह,डाकघर लगड़ू, त० खुंडिया,जिला काँगड़ा की घर के नजदीक एक पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गयी है।मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किये गए हैं । मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल देहरा भेजा जहां पोस्टमार्टम होने के उपरांत उक्त व्यक्ति के शव को परिवार वालों की तरफ दे दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक प्रवीण पेशे से दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और वह अविवाहित था।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते अप्पर बढल में देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की गई है। जानकारी देते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बढ़ल में गश्त के दौरान उक्त व्यक्ति से यह शराब की बोतलें बरामद की हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने करते हुए कहा की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी कांगड़ा के दिशानिर्देश अनुसार जिला में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत मंगलवार को नारकोटिक्स सैल की टीम ने एक महिला के घर में दबदिश देकर नशे की खेप बरामद की है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मिलवां पँचायत के अंतर्गत पड़ते गाँव धमोता में एक महिला अपने ही घर में नशे का कारोबार करती है। मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स सैल के प्रभारी हामिद मुहमद की ओर से मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की अगुवाही में टीम ने मिलवां पँचायत के प्रधान व उपप्रधान की मौजूदगी में बताए गए घर में दबदिश दी और पूरे घर में तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान घर से 9.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पकड़ी गई महिला की पहचान वीरो देवी पत्नी कंस राज निवासी धमोता के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला काफी समय से चिट्टे और भुक्की का कारोबार कर रही है। एसपी कांगड़ा डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
उपमंडल इन्दौरा के गाँव भपू के रहने वाले युवा सामाजसेवी भानू पराशर गौ सेवा के कार्यो के प्रति मूलतः जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं। इनके द्वारा जनता को दिन प्रति दिन गौ सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। अपने आसपास के तमाम मंदिरों में सफाई अभियान चलाना भी इनके विशेष कार्यो में से एक है। इंदौरा क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गौधन को इनके द्वारा पकड़ कर उन्हें सही सलामत डमटाल गौशाला में पहुंचाया जा रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे इस विशेष कार्य की अकेले इंदौरा ही नही बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में सराहना हो रही है। इस संबंध में जब गौरक्षक एवं कार्यवाहक अध्य्क्ष प्रखंड इन्दौरा विहिप भानू पराशर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और माता कि सेवा करना हर बच्चे का धर्म है। इस दौरान एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम से कहा कि भानू पराशर व युवाओं द्वारा बेसहारा गौधन को पकड़ कर गौशाला में छोड़े जाने का कार्य बहुत ही सरहानीय है।
ज्वालामुखी विकास सभा के महासचिव राकेश चंद्र ने सरकार से मांग की है की एचआरटीसी की पालमपुर डिपो की बस पालमपुर से दिल्ली के लिए वाया पीहडी गलोटी ,नांहलियाॅ ,जरुंडी,मझीण ,गगडूही ,कोपडा ,नादौन चलाई जाए . इस रूट सरकार ने कुछ महीनो पहले बंद क्र दी थी . बस के न चलने के कारण अब लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहे है . इस बस के न चलने से लोगों को अब दिल्ली या चण्डीगढ़ जाने के लिए सुजानपुर या ज्वालामुखी जाना पडता हैं । अब उक्त बस इतिहास बन के रह गई है, क्योकिं क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए किसी भी पंचायत प्रतिनिधि ने भी इस ओर धयान नहीं दिया । इस रूट को लॉकडाउन के बाद शुरू नहीं किया गया । ज्वालामुखी विकास सभा प्रदेश सरकार से से निवेदन करती है कि इस रूट की बस सेवा को बहाल किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके । विकास सभा आशा करती कि सरकार व विभाग इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बस सेवा को पुनः बहाल करेगी। जब इस सन्दर्भ में आरएम पालमपुर उत्तम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बस सुविधा कोरोना की वजह से बन्द कर दी गई है जिसे जल्द ही शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
देहरा: आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार में कुशल होने का अवसर मिलेगा। आगामी 02 दिसम्बर 2021 को हीरो मोटो कोर्प द्वारा आई.टी.आई. नैहरनपुखर में नेप्स के लिए कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। कंपनी के एच आर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 02 दिसम्बर 2021 को होने वाली साक्षात्कार के लिए आई.टी.आई. से 2019, 2020, 2021 में फिटर, मैकेनिक मोटर विहकेल, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर आदि व्यवसाय में कोर्स पूरा कर चुके 18 से 23 साल के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 12750/- रुपये मासिक मानदेय दिया जायेगा। कैम्पस इंटरव्यू में पात्र युवा 02 दिसम्बर 2021 को सुबह दस बजे अपने मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ आई.टी.आई. नैहरनपुखर कैम्पस में पहुँच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य श्री. ललित मोहन जमवाल जी ने बताया की युवाओं की चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कैम्पस इंटरव्यू में प्रदेश भर के सरकारी व निजी आई.टी.आई. के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार से दूरभाष 01970-268139 व 9418479816 पर संपर्क करें।
ज्वालामुखी: उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पड़ते खुंडिया में पूर्व सैनिक संग़ठन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पत्र लिखकर मांग की है कि ज्वालामुखी के तहत खुंडिया में बीडीओ ऑफिस खोला जाए। अध्यक्ष कर्नल एम एस राणा ने प्रमुखता के साथ मांग की है कि खुंडिया में बीडीओ ऑफिस खोलकर राहत प्रदान की जाए वहीं उनका कहना है कि खुंडिया पहाड़ी एवम दुर्गम इलाका है वहीं इस में कुल 20 पंचायतें हैं। अध्यक्ष का कहना है कि इतना बड़ा इलाका होने के बावजूद यहां बी डी ओ ऑफिस न होने के कारण इलाका वासी उन्नत किस्म के बीजों, खाद व उपकरणों से वंचित रह जाते हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने मुख्य मंत्री को पत्र लिख कर गुहार लगाई है कि खुंडिया तहसील में बी डी ओ ऑफिस खोला जाए। इस इलाके में लगभग 2000 पूर्व सैनिक परिवार हैं और यह मांग पूर्व सैनिकों के अतिरिक्त सारे इलाके की है।
देहरा :देहरा मे मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री विप्लव ठाकुर एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हुआ वर्ष 2022 मार्च तक चलने वाले इस कांग्रेस सदस्यता के पहले दिन मंगलवार को बहुत से लोगो ने सदस्यता ग्रहण कर इस मुहिम की शुरूवात की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री विप्लव ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 मार्च तक आठ से दस हजार तक कांग्रेस सदस्यता का लक्ष्य है जो कि बड़ी आसानी से पूरा हो जाएगा। वहीं अधिक जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने इस सदस्य अभियान के बारे में जानकारी साझा की यही नहीं लोगो को भी कांग्रेस द्वारा चलाई गई विभिन्न गतिविधियों का जिक्र वहां मौजूद जनता के साथ किया। हरिओम शर्मा ने कहा कि देहरा में दिन प्रतिदिन कांग्रेस संग़ठन मजबूती की ओर है रोजाना देहरा विधानसभा से तालुकात रखने वाले लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं अब इस यह सदस्यता अभियान युद्धस्तरिय पर चलाया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पिंदर शर्मा, प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग सुनील कश्यप, पूर्व विधायक योगराज, मधु देवी, इंदिरा देवी, किरण, जेपी वालिया, स्माइल ठाकुर, निखिल भारद्वाज, रिम्पी ठाकुर, सपन सूद, कर्नल मनीष धीमान नरेश कुमार इत्यादि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
भाजपा में अपने पद से इस्तीफा देने पर कृपाल परमार ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। कृपाल परमार का कहना है कि पिछले 4 साल से लगातार पार्टी व सरकार द्वारा अनदेखा व प्रताड़ित किया जा रहा था जिसकी वजह से वह पूरी तरह आहत थे। इसकी शिकायत हाईकमान से भी की गई है। कृपाल परमार का ये भी कहना है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी छोड़ कर कभी नहीं जाएंगे। सरकार व संगठन की प्रताड़ना से परेशान होकर ही उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ा। पार्टी में जलालत कुछ इस कदर बढ़ गई थी कि पद छोड़ना ही उचित समझा। कृपाल का कहना है कि प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है और षड्यंत्र रच कर ही वरिष्ठ नेताओं को जलील करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को नजर अंदाज करने की परंपरा शुरू हो गई है जो बहुत गलत है। कृपाल परमार का कहना है कि पार्टी में इस बारे में बोला जाता है तो कोई भी सुनता नहीं है। अंत में पद से इस्तीफा देना ही एक तरीका बच जाता है। अब न मुख्यमंत्री सुनते हैं, न ही संगठन मंत्री हमारी बात सुनते हैं और न ही प्रदेश में कोई और। उपचुनाव में टिकट आबंटन को लेकर कृपाल परमार ने संगठन व सरकार का भी घेराव किया है। परमार का कहना है कि सरकार व संगठन ने वोग्स सर्वे करके पार्टी हाईकमान को गलत सूचना दी, जिसके चलते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे नेताओं की ड्यूटी उपचुनाव में लगा दी जिन्होंने पार्टी को नुक्सान पहुंचाया। हार के कारणों की जांच की जिम्मेदारी ऐसे लोगों को दे दी जो खुद हार का कारण थे। जो नेता खुद चुनाव के प्रभारी थे वे अपनी गलती हाईकमान को कहां बताएंगे। अपराधी को ही जांच का जिम्मा दे दिया जाएगा तो चोर कैसे पकड़ा जाएगा।
प्रदेश में उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुकेश अग्निहोत्री सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि राज्य सरकार की कांगड़ा में कोई दिलचस्पी नहीं है और इस सरकार में कांगड़ा उपेक्षा का शिकार हुआ है। विकास का कोई भी बड़ा कार्य प्रदेश में नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह प्रदेश में उनके कार्यकाल में हुए कोई चार बड़े कार्य बता दें। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकारी कर्मचारियों से संबंधित करुणामूलक आधार पर नौकरियां, पुरानी पेंशन बहाली के अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सरकार विफल रही है। कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर काम करेगी। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार का डबल इंजन अब हांफ चुका है और यह अब रिपेयर के काबिल भी नहीं बचा है। उनका कहना है की जनता ने उपचुनावों में चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डाल दी हैं। जयराम सरकार से अब लोग तंग आ चुके हैं। पहले टीके ने ही पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहाेत्री का कहना है कि सेमीफाइनल हारने वाली टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकती ताे भाजपा फाइनल कैसे जीत सकती है। उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी की बंपर जीत के बाद अब भाजपा का जाना तय है। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि कई दिनाें से हार पर मंथन के नाम बौखलाए प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिदिन नई बात रख रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि कांग्रेस के पहले टीके ने ही पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है। अब दूसरा टीका लगते ही 2022 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का भाजपाई अहंकार भी टूट जाएगा। चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की चरमराई हालत पर भी मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार को आड़े हाथो लिया है। मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि टांडा में 10 माह व हमीरपुर जिला में सवा साल से सीटी-स्कैन मशीन खराब है। चिकित्सालयाें में चिकित्सक तैनात नहीं किए जा रहे हैं। शिमला में कांग्रेस कार्यकाल की 400 कराेड़ की परियाेजना प्रभावित हैं। मनरेगा मजदूर दिहाड़ी को तरस रहे हैं। 15वें वेतन आयोग का पैसा नहीं मिल रहा है, इसे प्रधान व सचिव के डिजिटेल हस्ताक्षर के नाम पर राेका गया है। प्रदेश में बेरोजगारी 14.1 प्रतिशत पहुंच चुकी है और हिमाचल देशभर में बेरोजगारी के मामले में पांचवें स्थान पर है। चोर दरवाजे से भर्तियां जारी करके युवाओं का हक छीना जा रहा है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर माता चिंतपूर्णी की संध्या आरती में भी शामिल हुए और मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में करोड़ों भक्तों की आस्था है तथा यहां विश्व भर से श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रही है। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ.अमित कुमार शर्मा ने इस अवसर पर राज्यपाल को माता चिंतपूर्णी की चुनरी तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यहां ट्रेन से मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने कहा कि चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं तथा प्रदेश सरकार सुविधाएं बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से चिंतपूर्णी मंदिर के लिए एक सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिस पर कुछ कार्य होना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयासरत है, जिससे चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन से चिंतपूर्णी मंदिर की दूरी 12 किमी रह जाएगी। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इस प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। राज्यपाल ने चिंतपूर्णी में अपने पारिवारिक मित्र मलकीयत सिंह से भी घर जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर विधायक चिंतपूर्णी बलबीर सिंह, उप-मंडलाधिकारी मनेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
ज्वालामुखी: गऊ माता और गऊ वंश पर सियासत करने वाली बीजेपी ने करोड़ों रुपया खर्चा है, जो कि सीधे-सीधे टैक्सपेयर के पैसे का दुरुपयोग है। यह बात ज्वालामुखी के पूर्व विधायक एवम प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता संजय रत्न ने जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्चने के बावजूद हजारों बेसहारा गौवंश सड़कों पर भटकता हुआ हादसों का शिकार हो रहा है, वहीं कई दुर्घटनाएं इस बेसहारा गऊ वंश के कारण हो रही हैं। संजय रत्न ने कहा कि कर्जों के पहाड़ के नीचे दबे प्रदेश की सरकार ने गऊ वंश के नाम पर करोड़ों रुपए सरकार ने खर्चे हैं लेकिन इस करोड़ों रुपए से अधिकांश राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है और जो थोड़ा बहुत बजट लगा भी है उसका गऊ वंश को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। हां यह दीगर है कि सरकार आंकड़ों की बाजीगिरी में इस बजट को जस्टिफाई करने में लगी है। संजय रत्न ने कहा कि जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी क्षेत्र के लुथान में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से कॉऊ सेंक्चुरी बनाई गई है लेकिन दिलचस्प यह है कि इस कॉऊ सेंक्चुरी को अधिकारिक एजेंसी से न बनवाकर फॉरेस्ट विभाग से बनवाया गया है। जिसकी निर्माण गुणवत्ता पर बनने से पहले ही सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस कॉऊ सेंक्चुरी के टेंडर तक नहीं हुए हैं। स्वाभाविक तौर पर चेहतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह करोड़ों रुपया गऊ वंश के नाम पर होम किया गया है। सवाल यह उठता है कि जब गऊ वंश के नाम पर प्रदेश में खर्चा गया करोड़ों रुपया गऊ वंश को कोई राहत नहीं दे पाया है तो इस फिजूलखर्ची की जिम्मेदारी व जवाबदेही किसकी है, सरकार को यह बताना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी बजट की जितनी लूट भाजपा के इस कार्यकाल में हुई है शायद ही कभी हुई हो। यही कारण है कि बीजेपी से अब जनता का नहीं उसके अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा खत्म हो रहा है और रही-सही कसर आगामी विधानसभा चुनावों में जनता पूरी कर देगी।
जसवां:परागपुर : ब्लॉक खन्ड परागपुर केे अन्तर्गत ग्राम पंचायत नलसुहा में प्रदेश उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के प्रयासो से सड़क बनने का सपना साकार हो चुका है। बता दें नलसुहा, सुकेड के तहत 6 लोगो ने नायब तहसीलदार परागपुर नाजिर हुसैन की उपस्थिति में वार्ड पंच दीपक राणा के माध्यम से अपनी लाखो करोडों रुपये की क़ीमती ज़मीन लोक निर्माण विभाग को दान स्वरूप देकर इलाके भर मे मिसाल कायम की है। लोगो ने ज़मीन विभाग के नाम कर एक नया अध्याय लिखा है। उक्त भूमि दानवीरों की सीख उन लोगो को भी लेनी होगी जो अपनी एक इंच जमीन के लिए एक दूसरे पर मारपीट व जान लेने के लिए उतारु हो जाते है। वार्ड पंच दीपक राणा ने बताया लिंक रोड मंदवाड़ा वाया चनौरिया बस्ती - बाबा बलोटू सुकेड -डडारी सड़क के लिए उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने 6 करोड़ 43 लाख रुपये सेक्शन किये हुए थे वहीं गाँव सुकेड के समीप सड़क के लिए जमीन नहीं होने की वजह से लगभग 30 मीटर बिना बनाये उसे छोड़ दिया गया था । दीपक राणा ने बताया कि उक्त सड़क के लिए दानवीर जसवंत सिंह, मनोहर लाल, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह निवासी नलसूहा व कर्मवीर सिंह निवासी सुनहेत व प्रीतम चन्द निवासी सुकेड ने अपनी भूमि दान कर दी है अब विभाग उक्त स्थान पर सड़क बनाने का कार्य शुरू कर सकता है।
ज्वालामुखी के तहत पड़ते बग्गी के लोगों ने ज्वालामुखी के विधायक एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से बग्गी स्थित मन्दली से नाहली , माहड़ ,बाग , कुलजलाहड़ सड़क को बनाने की मांग है । इलाके के लोगों का कहना है कि लगभग 20 साल पहले उक्त सड़क का सर्वे भी हो चुका है ,लेकिन आज दिन तक मात्र दो किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है । चार गांवों की लगभग 500 के करीब जनता आज भी सड़क सुबिधा से वंचित है । इसे प्रशासन की लापरवाही कहें या राजनेताओं की अनदेखी । उपरोक्त गांवों के लोग आज भी पैदल चलने पर मजबूर हैं । सड़क के अभाव में कई मरीज बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं । लोगों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से उक्त सड़क बनबाने के लिए गुहार लगा चुके हैं ,लेकिन ना तो प्रशासन ने उनकी इस समस्या का हल करने की जहमत उठाई है और ना ही किसी राजनेता ने कोशिश की है । अजय कुमार ,शानू राणा , रोहित चौहान ,दीप कुमार, प्यार चन्द , पूर्ण चन्द, प्रकश चन्द , हरि चन्द,राकेश कुमार ,शनि ,विक्की कुमार , मुकेश कुमार , विकाश कुमार , प्रकाश चन्द ,किकर सिंह , मदन लाल , विधि चन्द , लाल चन्द , विशाल राणा ,देवराज बलदेव सिंह , नरेश कुमार ,रंजीत , गुरमीत सिंह ,अर्जून राणा , किरण कुमारी , इंद्रा देवी , सुनीता देवी , राजो देवी , कांता देवी , प्रीतो देवी ,प्रिमला देवी , ओम देवी ,मस्त राम , बन्नी सिंह आदि ने ज्वालामुखी के विधायक एवमं योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से मांग की है कि बग्गी स्थित मंदली से नाहली , माहड़ , बाग ,कुलजलाहड़ सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए । इस सम्बंध में ज्वालामुखी के विधायक एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश का कहना है कि उक्त गांवों के लोगों की सड़क सम्बंधी समस्या का जल्द से जल्द हल कर दिया जाएगा । ताकि लोगों को सड़क सुबिधा मिल सके ।
दलजीत कंवर पंचायत बठरा को जसवां प्रागपुर किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष बनाया हैं। दलजीत कंवर इससे पहले बीजेपी आईटी सेल जसवां प्रागपुर के संयोजक थे और हाल ही में उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है। दलजीत कंवर ने बताया कि उन्होंने बीजेपी की जन-विरोधी नीतियों से तंग आकर पार्टी छोड़ी है और वर्तमान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के झुठ के पुलिंदों से तंग आकर बीजेपी पार्टी को छोड़ाकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि अब उनका ध्येय जसवां प्रागपुर में ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया को जिताना है और कांग्रेस पार्टी को अगले साल सत्ता में लाना है। अध्यक्ष बनने पर इन्होंने कांग्रेस पार्टी किसान के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चम्बियाल और ठाकुर सुरिन्द्र सिंह मनकोटिया का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे कांग्रेस को अगले साल सत्ता में लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे ।
केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में शनिवार को विद्यालय बच्चों के द्वारा स्व निर्मित शैक्षिक खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने इस शैक्षिक खिलौना मेले का खूब आनंद उठाया तथा अपनी जिज्ञासा को प्रश्न पूछकर शांत किया। इस मेले में पर्यावरण,विज्ञान,गणित,भूगोल, खेल ,भाषा ज्ञान, व्याकरण, संतुलित पोषण आदि से संबंधित खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने खिलौना बनाने वाले बच्चों व निर्देशित करने वाले समस्त शिक्षकों को बधाई दी तथा शेष बच्चों को भी इसी तरह के रचनात्मक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इन खिलौनों का शिक्षण अधिगम प्रक्रिया(टॉयज बेस्ड लर्निंग) में और बेहतर प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रकार के मेलों के आयोजन से बच्चों में कुछ नया करने की उत्सुकता बनी रहती है और वे अपने शिक्षकों के निर्देशन में कुछ नया करने को लालायित रहते है।
जसवां:परागपुर मे शनिवार को पूर्व कामगार एवम कर्मचाारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता मे कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हुआ। वर्ष 2022 मार्च तक चलने वाले इस कांग्रेस सदस्यता के पहले दिन शनिवार को 125 लोगो ने सदस्यता ग्रहण कर इस मूहिम की शुरुवात की। जानकारी देते हुए पूर्व कामगार एवम कर्मचाारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिह मनकोटिया ने कहा कि वर्ष 2022 मार्च तक आठ से दस हजार तक कांग्रेस सदस्यता का लक्ष्य है जोकि बड़ी आसानी से पूरा हो जाएगा।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने चिंतपूर्णी में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समित की शाखा में नए एटीएम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर नए एटीएम की शुरुवात की। कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक का ये 108वां एटीएम है। वंही देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस दौरान मांग रखी की जसवां परागपुर क्षेत्र में भी समनोली व साथ लगती पंचायतों में लोगों की सुविधा के लिए एक काउंटर खोला जाए जिसको लेकर डॉ राजीव भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि शीघ्र संजीव शर्मा की इस मांग को पूरा किया जाएगा। कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित के अध्यक्ष डाॅ राजीव भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि माता चिंतपूर्णी के दरबार में कांगड़ा बैंक का ये 108वां एटीएम है और लोगों की सुविधा के लिए ही इसको खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस एटीएम में मां के दरबार आने वाले श्रदालुओं को भी लेन देन की सुविधा मिल सकेगी। एटीएम के उद्घाटन के पश्चात बैंक प्रबंधन ने विक्रम ठाकुर शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया वहीं चिंतपूर्णी मन्दिर ट्रस्टियों ने भी माता रानी की चुनरी देकर मंत्री विक्रम ठाकुर को सम्मानित किया। इस मौके पर कांगड़ा बैंक के चेयरमैन डाॅ राजीव भारद्वाज, कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पवन लम्बरदार, लेखराज, बैंक मैनेजर रणजीत सिंह डडवाल, बैंक के क्लर्क पवन कुमार, देहरा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, छपरोह की प्रधान शशि कालिया, गंगोट की प्रधान ऐश्वर्या शर्मा, नारी की प्रधान अलका संधू, समनोली के प्रधान कुलदीप कुमार, पूर्व प्रधान राकेश समनोल, राजेश पराशर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डीएवी भड़ोली के बच्चों ने एक्टिविटी डे धूमधाम से मनाया। इसमें बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में किया गया। स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में कक्षा एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए वूलन क्लॉथ पर आधारित बेस्ट फाइव वूलन क्लॉथ एक्टिविटी, कक्षा पहली और दूसरी के लिए हिटिंग ए टारगेट एक्टिविटी का आयोजन किया गया। बच्चों ने इन गतिविधियों को अपने अध्यापकों की सहायता से पूरा किया। वही कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी में वर्ल्ड एड्स डे के चित्र बनाकर अपनी अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एक्टिविटी में भाग लेने वाले बच्चों में तन्वी, आराध्य शर्मा, हर्षित, आरव जैन, अंशिका जैन, वंशिका राणा, अंतरिक्ष यश नंदिनी, आरव, सानिध्य, जहान्वी, अथर्व, कृष्णा, भार्गव रजत, आईना, कृतिका, वैष्णवी, आरुषि सोंधी, सानवी जसवाल, अरनयम, रितिका, कृतिका, नियम, आदित्य, आदि, तनिष्का रितिक, सारांश, दिव्या, भूमिका, राघव वर्मा, माही, प्रगति, प्रांजल, वंशिका, सक्षम, काव्य, निहारिका सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल रहे।
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों को आपने संविधान के बारे में अवगत करवाया गया तथा सभी विद्यार्थियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। इस अवसर पर डॉ योगेश, डॉ दिवाकर तथा प्रो रेखा पठानिया उपस्थित रही। प्रोफेसर रेखा पठानिया ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे किया अवगत। प्रो रेखा पठानिया ने बताया कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
पंजाब के साथ सटे हिमाचल के सीमावर्ती फतेहपुर व इंदौरा के मंड क्षेत्र में किसान लगभग 5000 एकड़ भूमि पर गन्ने की बिजाई करते है। यह सारा गन्ना मंड के किसान पंजाब के मुकेरियां स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड गन्ना मिल में कई वर्षों से अपना गन्ना बेचते आ रहे है। हिमाचल के इस क्षेत्र के गन्ने की खरीद हेतु 90 के दशक में मिल मैनेजमेंट द्वारा सरकार के साथ एग्रीमेंट हुआ है। उसी के आधार ओर किसान गन्ने की भरपूर बिजाई करते है और अपना गन्ना मुकेरिया मिल में सप्लाई करते है। मंड क्षेत्र के किसान गन्ने की फसल लगाकर अच्छा आर्थिक लाभ कमा रहे है। वही इस समय गन्ने की फसल काटने के लिए बिल्कुल तैयार है और मिल प्रबंधन ने भी पिराई सीजन 2021-22 के लिए मिल शुरू होने की तरीक की घोषणा भी कर दी है जिसके चलते किसानों में खुशी की लहर है। जानकारी देते हुए शुगर मिल मुकेरियां के सी.जी.एम. संजय सिंह ने बताया कि इस सीजन गन्ने की पिराई 28 नवम्बर को शुरू होने जा रही है। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि अपने गन्ने की छीलाई के लिए लेबर का प्रबंध उचित समय पर कर लें, ताकि मिल शुरू से ही अपनी पूरी समर्था के साथ पिराई का काम आरम्भ कर सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि गन्ने से खोरी को अच्छी तरह से साफ सुथरा करके ही गन्ना मिल में सप्लाई करने के लिए भेजे। मिल में साफ ताजा व वैराइटी के अनुसार ही गन्ना सप्लाई करें। अगर किसी भी किसान भाई को अगर किसी भी तरह की कोई समस्या आए तो वो मिल द्वारा ठाकुरद्वारा में स्थापित गन्ना दफ्तर के इंचार्ज राकेश ठाकुर व अन्य स्टाफ से संपर्क कर सकता है।
इन्दौरा उपमण्डल के ग्राम पंचायत से एक पूर्व सैनिक के लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिस बारे में पुलिस थाना में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गयी। मामला 22 अक्टूबर 2021 का है, जिसमे की लापता विजय शर्मा दोपहर घर से निकले और घर वापिस नही लोटे। उनके बेटे अंकुश शर्मा ने बताया कि उनके पिता दोपहर 3 बजे घर से निकले और रात को घर नहीं पहुंचे। तो उन्होंने आस पास के इलाकों में देखना शुरू किया, रिश्तेदारों और उनके मित्रों से संपर्क किया गया। लेकिन कोई भी सुराग न मिला, इस उपरांत उन्होंने 26 अक्टूबर 2021 को पुलिस थाना इन्दौरा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस में दर्ज शिकायत में लापता विजय शर्मा पुत्र स्वर्गीय देसराज ऊंचाई 5 फुट 8 इंच, कुर्ता पजामा व पांव में चप्पल पहनी हुई है। अंकुश शर्मा ने पिता जी के मिलने की सूचना देने वाले को 11000 इनाम देने की घोषणा की है। जो भी उनके पिता के बारे में जानकारी देगा। उनको उचित ईनाम दिया जाएगा। पता बताने के लिए उपरोक्त मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। अंकु शर्मा 8894409944 अंकुश शर्मा 8894903539
22 नवंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के चौथे दिन शैक्षिक एवं क्षेत्रीय भ्रमण करवाया गया। यह प्रशिक्षण ITES ट्रेड के व्यवसायिक प्रशिक्षकों के लिए आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, बिलासपुर एवं लाहौल स्फीति के स्कूलों के 126 ITES ट्रेड के व्यवसायिक प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। ये प्रशिक्षण धर्मशाला डाइट में आयोजित किया जा रहा है। इसका समापन कल 26 नवम्बर को होगा। इसका आयोजन समग्र शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के सौजन्य से आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से व्यवसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। 5 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का समापन जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में हो रहा है। वोकेशनल शिक्षा के जिला कांगड़ा के समन्वयक अजय आचार्य से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवसायिक प्रशिक्षण में PSS केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल, ITES सेक्टर स्किल काउंसिल दिल्ली एवं सामग्र शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रिसोर्स पर्सन द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में सेंटम ट्रेनिंग प्रोवाइडर के स्टेट कोऑर्डिनेटर रोहित चौहान एवं आइसेक्ट ट्रेनिंग प्रोवाइडर स्टेट कोऑर्डिनेटर आशीष सोहर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली की डमटाल स्थित तुलसी स्वीट शाप के सामने अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस दल जब मौके पर पहुंची तब तक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कुंदन बहादुर निवासी डमटाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नूरपुर भेज दिया है। वह आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते खुंडिया में बुधवार को व्यापार मंडल का चुनाव आयोजन किया गया। चुनाव की अध्यक्षता प्रधान ग्राम पंचायत प्रताप सिंह ने की। चुनावो में अनिल कुमार को प्रधान, उपप्रधान अजय राणा, सचिव हरभजन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह संजय शर्मा, जनक सिंह, जतिन कुमार, केसर सिंह, बलदेव सिंह मनोनीत किये गए। व्यापार मंडल खुंडिया के नव-निर्वाचित प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें व्यापार मंडल में बतौर अध्यक्ष की कमान मिली। जिसकी वह निष्पक्षता के साथ निर्वाहन करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई रखने वह पूरा प्रयास करेंगे। दुकानदारो की समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा जसवां, प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़को से संबंधित करोड़ों की सौगात जनता को अभी तक दे चुके हैं। साथ ही ऐसे स्थान तक सड़क पहुंचा दिया है, जहां के लोग पलायन के लिए मजबूर थे। बीते महीने मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा सेहरी-लगबलियाना, नलसुहा, कड़ोआ इन जैसे स्थानों से पलायन के लिए जो लोग मजबूर थे। उन लोगो के लिए करोड़ो रुपये की लागत से बनने वाली सड़को का शिलान्यास किया गया है। राजन शर्मा ने कहा कि हर्ष हो रहा है कि चलारा-कलोहा सड़क स्वीकृत हो चुकी है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण हेतु 1 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं इस रोड की सुविधा से दो जिला की सीमा का मिलन हुआ। जिसमें कांगड़ा की तरफ से यह जिला ऊना के साथ मिलेगी। जिससे ऊना, होशियारपुर जाने की दूरी कम हो चुकी है। क्षेत्रवासियों की यह लंबित मांग थी। जिसे मंत्री बिक्रम ठाकुर के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। जसवां, परागपुर के तहत तमाम क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने का हरसंभव प्रयास मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत हरिपुर के वार्ड नंबर-5 का एक 48 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता हो गया है। जिसकी काफी खोजबीन करने के उपरांत भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर परिजनों ने इसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को यह व्यक्ति घर से लापता हुआ है। व्यक्ति का नाम सोनी लाल, पुत्र ज्ञान चंद निवासी हरिपुर के रूप में है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारों सहित अन्य जगहों पर भी इसकी खोजबीन की है, लेकिन अंततः कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। लापता व्यक्ति लगभग 5 फुट का है जिसने लाल रंग की कमीज तथा ग्रे रंग का हुड पहना हुआ है। इस मामले को लेकर 20 नवंबर को पुलिस थाना हरिपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं व्यक्ति के परिजनों ने आम जनमानस से भी अपील की है कि यदि किसी को कोई सूचना इस बारे में मिलती हे तो उनके मोबाइल नंबर 98051-55374 व 88943-65860 पर सूचित करें। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त व्यक्ति को ढूढने का हर सम्भव प्रयास कर रही है, परन्तु अभी तक व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पाई है। हरिपुर पुलिस ने नजदीकी पुलिस थाना चौकी में भी उक्त व्यक्ति की फ़ोटो भेज दी है।
प्रदेश की भाजपा सरकार यहाँ हर गाँव को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए प्रचार व प्रसार करती आ रही है। इंदौरा भाजपा के पदाअधिकारियों द्वारा भी क्षेत्र में कई सड़को पर तारकोल डालने तो कई सडकों का नए सिरे से निर्माण किए जाने को लेकर आए सोशल मीडिया पर फोटो देखर वाहवाही लूटी जा रही है। पर जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। मंड क्षेत्र में कई सड़के वर्षो से खस्ताहाल है और आज तक उनकी ओर न ही विभाग और न ही सरकार ने कोई ध्यान दिया है। स्थानीय जनता ने इस सड़क निर्माण को अधूरा छोड़े जाने को लेकर सरकार के नुमाइंदों द्वारा इन गांवों के साथ विकास को लेकर पक्षपात करने के आरोप जड़े है। जानकारी के अनुसार बरोटा ओर ठाकुरद्वारा में इन जगहों पर इंटरलाकिंग टाइलें लगाई जाएगी। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि इस कार्य का टेंडर भी हो चुका है। जोकी इंदौरा भाजपा के किन्ही प्रमुख नुमाईंदों ने लिया है। पर लोक निर्माण विभाग आज तक उक्त ठेकेदार से इस कार्य को शुरू नही करवा सका है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा के उपाध्यक्ष एवं ठाकुरद्वारा पँचायत के उपप्रधान राणा प्रताप ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा मंड क्षेत्र खासकर ठाकुरद्वारा गाँव के लोगो के साथ पक्षपात रखकर, ठाकुरद्वारा टू मलकाना रोड़ के साथ साथ बकराड़वा टांडा मोड़ टू ठाकुरद्वारा तक सड़क को खस्ताहाल ही रहने दिया गया है। जिससे सरेआम साबित होता है कि मौजूदा विधायक द्वारा विकास को लेकर क्षेत्र से पक्षपात किया जा रहा है। इस संबंध में जब पीडब्ल्यूडी के एसडीओ सिकंदर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क की दशा को जल्द सुधारा जा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देहरा परिषर इकाई ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा परिसर उप-निदेशक चन्द्रदीप को विश्वविद्यालय में लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु मांग पत्र सौंपा गया। ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि, छात्रों की विश्वविद्यालय में अनेक समस्याएं है। चाहे वो छात्रों के छात्रावास की सुविधा का विषय हो या एमफिल व पीएचडी में सबमिशन फीस बढ़ाने का विषय हो। इस प्रकार की अनेक समस्याएं विश्वविद्यालय छात्रों को आ रही है। साथ में ही बीए व एमए सैल्फ फाइनासड कोर्स की फीस 40 व 50 हजार है। अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने देहरा ब्लॉक कांग्रेस का सदस्यता अभियान 3 बजे मंगलवार 30 नवंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह देहरा में विप्लव ठाकुर पूर्व सांसद राज्यसभा द्वारा आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा की देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी, पूर्व/वर्तमान सांसद विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मैंबर व आम जनता जो देहरा विधानसभा क्षेत्र से है तथा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक है। इस कार्यक्रम में 3 बजे मंगलवार 30 नवंबर को लोक निर्माण विभाग देहरा पहुंचे सकते है ।
के.वी नलेटी में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया। इसमें पत्ररकार विनायक ठाकुर ने बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विशेष योग्यता प्राप्त करने के लिए बी.ए.जी.एम.सी. का कोर्स के बारे में बताया। विनायक ठाकुर ने कहा कि जर्नलिज्म लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज की सेवा करना ही जर्नलिज्म का मुख्य धर्म है। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विनायक ठाकुर का आभार प्रकट किया। जिन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर बच्चों को जानकारी दी।
जिला नारकोटिक्स सेल की टीम ने माजरा गाँव में एक घर में दविश के दौरान महिला को भारी मात्रा में नशे की खेप सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम के मुख्य आरक्षी एवं जांच अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली के माजरा गांव में एक महिला अपने घर मे नशे का कारोबार करती है। जिस पर कार्रवाही करते हुए मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी संदीप व महिला आरक्षी लता देवी सहित आरोपी महिला के घर में दविश दी गई। इस दौरान महिला के घर से एक किलो 313 ग्राम भुक्की चूरापोस्त बरामद हुआ। भुक्की सहित पकड़ी गई महिला की पहचान जित्तो, पत्नी चमन लाल, वार्ड नंबर तीन ग्राम पँचायत माजरा के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है।
आज के दौर पहाड़ी संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से लोगो तक पहुंचाना बहुत बड़ी बात है। यही बीड़ा तहसील देहरा के अन्तर्गत पड़ते गांव पाईसा के छोटू ने उठाया है। जो कि बहुत ही अदभुत और खूबसूरत नृत्य करते है। उभरते हुए कलाकार छोटू जिला कांगड़ा में ही नहीं बल्कि हिमाचल के हर एक कोने में कार्यक्रम करने हेतू जाते है। आपको बता दें छोटू कुमार अपनी झांकियो और नृत्य के माध्यम से सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा वायरल हो गए है। जिसके जरिए इन्हे लोग काफी अच्छा प्यार दे रहे है। इन्होंने लोगो के दिलों में ऐसी जगह बना ली है कि आज ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। छोटू एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उभरते हुए कलाकार छोटू ने बताया कि आज जहां भी वह पहुंचे हैं अपने पिता ओमप्रकाश के आशीर्वाद से पहुंचा हूं।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र की समिति के सदस्य सुमीत शर्मा ने खेल महाकुंभ बैठक के पश्चात जारी बयान में बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इस बैठक के रुपिंदर डैनी, मुकेश सोनी, सौरभ शर्मा,अजय ठाकुर, विनय सहोर,निखिल राणा,अरविंद राणा, राजीव धीमान,राजीव कुमार, आशीष राणा, रमन इत्यादि उपस्थित रहे।पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया, लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा। ज्ञात रहे पिछली बार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने किया था । सुमीत ने बताया कि इस खेल महाकुंभ के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला उना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा के जसवां परागपुर विधानसभा स्तर की टीमों का पंजीकरण कर पूरी की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ₹100000 की राशि उपविजेता को 50000 की राशि तीसरे स्थान के लिए 31000 और चौथे स्थान के लिए 21000 की राशि दी जाएगी। व अन्य संसदीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता को 51000, उपविजेता को 31000, तीसरे स्थान पर 21000 और चौथे स्थान के लिए ₹11000 दिया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर के विजेता को 5100,उपविजेता को ₹3100,प्रथम रनरअप को 2100 व दूसरे रनरअप को भी ₹2100 की पारितोषिक राशि दी जाएगी।साथ ही प्रतिभागियों को टीशर्ट भी प्रदान की जाएगी। एथलेटिक्स में विजेताओं को ₹ 11, 000 उपविजेता को ₹ 5100 तीसरे स्थान पर ₹ 3100 व की इनामी राशि दी जाएगी। विधानसभा स्तर पर विजेता को ₹2,100 उपविजेता को ₹1,100 दूसरे स्थान पर 1100 दिए जाएँगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए विधानसभा स्तर तक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, टेक्निकल कमेटियों सहित अन्य समितियों का गठन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी को भी संसदीय क्षेत्र में रजिस्टर्ड किया जाएगा और संसदीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। पिछली बार अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया था, उस तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सभी सांसद खेल महाकुंभ करवा रहे हैं।
25/11/2021 व 26/11/2023 सुबह 08-00 बजे से लेकर सायं 02:00 बजे तक 132/33/11 के० वी० सब स्टेशन देहरा के सामयिक परीक्षण हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिस से 33 के० बी० प्राग पुर, डाडा सीबा, हरिपुर, लांगडा, नादौन व " के०वी० कुन्दली हार, देहरा, ढलियारा, प्रागपुर,गुम्मर व ख़बली आदि क्षेत्रों कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमे जनता से सहयोग की अपिल की जाती है। यह जानकारी ई० शान्ति भूषण सहायक अभियन्ता 132 के०बी० विद्युत उप-मण्डल हि० प्र० रा०वि०प० देहरा द्वारा दी गई।
जिला कांगड़ा में पहली बार पैरा सपोर्ट का ट्रायल होने जा रहा है। उपमण्डल ज्वालामुखी के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहली बार पैरा सपोर्ट का ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधान रजिंदर राणा ने जनाकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के सभी एथलीट जिनकी उम्र 10 से 45 वर्ष है वह इस ट्रायल में भाग ले सकता है।जिसका प्रवेश शुल्क 100 रुपये रखा गया है। सपोर्ट का ट्रायल 28 नवम्बर 2021 को सुबह 11 बजे ज्वालामुखी स्थित राजकीय विद्यालय में किया जाएगा।कमेटी के प्रधान रजिंदर राणा ने खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा इस ट्रायल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें वहीं 26 नवम्बर 2021 से पहले उनसे 9805562911 पर सम्पर्क करके रेजिस्ट्रेशन करवा लें।
देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में एक बार फिर से रोल , कैमरा, एक्शन की गूंज उठी। पहाड़ी फिल्म प्रोडेक्शन के तले धरोहर गांव परागपुर के गलियारों में "बेटी का संघर्ष", शॉट फिल्म की शूटिंग हुई। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस शॉट फिल्म के डायरेक्टर पंकज पठानिया ने बताया कि यह पिक्चर आज की नारी शक्ति पर बनाई जा रही है, जो एक गरीब परिवार पर आधारित हे। इस शॉर्ट फिल्म की कहानी धर्मशाला की प्रसिद्ध लेखिका बबीता ओबरॉय द्वारा लिखी गई है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक गरीब परिवार को दिखाया गया है, जिसमें एक गरीब बाप की दो बेटियों ने हर दिशा में संघर्ष कर कडी़ मेहनत व लगन के साथ अपने माता पिता का नाम रोशन करते हुए यह संंदेश दिया कि संघर्षशील बेटियों के लिए हर मंजिल पाना आसान है। इस फिल्म में लिटल मिस कांगडा़ 2020 रही अक्षिता जसवाल ने अहम रोल निभाया है। इसमें रूनझुनुआ फेम कमल हिमाचली ,कुमारी रितिका ,प्रिया ,नीलू अनिल ,त्रिभुन वर्मा, परागपुर के संजय शर्मा, ज्योति शर्मा, सनी शर्मा व आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल परागपुर के बहुत सारे बच्चों ने अपने अपना किरदार निभाते नजर आएंगे ।
किसान सभा रियासत डाडा सीबा की स्थिति सयुल खड की बैठक 23 नवम्बर को सभा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सपेहिया की अध्यक्षता में स्यूलखड्ड में संपन्न हुई। सभा में कई जिसमे दर्जनो किसानों ने भाग लिया वही इस दौरान चर्चा में किसान सभा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि अगर किसानो को पेश आ रही समस्याओं का समाधान न किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनावों में दोनो सरकारो के खिलाफ नोटा का बटन दबाकर बहिष्कार करेंगे। किसान सभा की मुख्य समस्या 1976 से 1979 के बीच बंदोबस्त राजा हरमिंदर सिंह के मजारों को मालिकाना हक दिया गया तथा 1980 से 1982 के दौरान इंतकालो में बिना लोगों को सूचित किए रद्द कर दिया गया, वहीं उनका आरोप है किसान सभा रियासत डाडा सीबा स्थित सयुल खड्ड दोनों सरकारों से पिछले करीब10 वर्षों से लगातार मांग करती आ रही है कि गैर मौरूसी की मुजालों के रद्द किए इंतकाल को दोबारा बहाल किया जाए तथा लोगों को उनका मालिकाना हक दिया जाए कुमार आदि उपस्थित रहे।
संसारपुर टैरेस टोल बैरियर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र मनकोटिया की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कांगडा में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस सरकार में कांगड़ा उपेक्षा का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डूबता जहाज है व बहुत लोग छलांग लगाएंगे। विकास का कोई भी बडा कार्य प्रदेश में नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है व सरकारी कर्मचारियों के कई मुद्दे जिसमें करूणामूलक आधार पर नौकरियां, पुरानी पेंशन बहाली के अलावा, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए पालिसी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे शामिल हैं। जिन पर सरकार विफल रही है व कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर काम करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर में सुरेन्द्र मनकोटिया शुरू से ही अच्छा काम कर रहे हैं व आगे भी ऐसे ही अच्छा काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, शुभम नांगला, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा, सुनील कुमार, पुष्पिन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे ।
जय हरी स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा लोगों के जमीनों पर अवैध खनन किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एस एच ओ इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रेम कुमार पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी इंदौरा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा का स्थाई वासी है। उक्त व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था, कि उसकी जमीन पर हर रात को हरि ओम स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। प्रेम कुमार का कहना है कि उसकी जमीन के साथ जो क्रशर लगा है, उसमे रात को 11 बजे से सुबह 4 बजे तक अवैध खनन किया जा रहा है। इस मामले में जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो पाया गया कि ट्रक और पोकलेन अवैध रूप से खनन कर रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है ।
ज्वालामुखी विधानसभा के तहत पड़ते ग्राम पंचायत देहरु के तहत गाँव लाहडू के निवासी अमित कुमार सुपुत्र केवल सिंह राणा ने समस्त क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को अमित कुमार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा बेहतरीन सेवाओ को शौर्य चक्र से नवाजा गया । आपको बता दें अमित सिंह राणा एलएमी को ऑपरेशन रक्षक के लिए जम्मू और कश्मीर में तैनात किया गया था जहां जिन्होंने कई ऑपरेशनओं में भाग लिया 20- 21 सितंबर को अमित कुमार एक कोरडॉन और खोजी ऑपरेशन में 14आर आर के साथ ऑपरेशन शोक बाबा में शामिल थे जहां आतंकवादियों को शोक बाबा नामक गांव के एक घर में घेरा गया था आतंकवादी गौशाला में सुरक्षित छिपे बैठे थे इस दौरान अमित कुमार एवम उनकी टीम ने निडरता से आगे बढ़ी बाकी के मार्कोस द्वारा दिए गए कवर पाए में आपने तेजी से स्थिति के अनुकूल गौशाला में आईईडी रख दिया आतंकवादियों ने अमित कुमार एवम उनकी टीम पर गोलियां दागी । उत्कृष्ट युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए बहादुरी के साथ गौशाला को उड़ा दिया और तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ,पूर्व विधायक संजय रत्न,पूर्व प्रधान व कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह, मीना राणा पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा. महामंत्री संजय राणा पीहडी गलोटी प्रधान बिक्रम सिंह उपप्रधान सुरजीत सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह,अनिल कौशल सहित अन्य ने अमित कुमार एवम उनके परिवार को इस उपलब्धि के बधाई दी है।
रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक आज एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए ₹150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए ₹150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए ₹70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन ₹2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन ₹1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


















































