उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत तताहन में पुलिस ने गश्त के दौरान खलेटा निवासी के कब्जे से देसी शराब की 7 बोतल मौके पर बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल देहरा की वार्षिक बैठक सोमवार को एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्प्पन्न हुई। बैठक में देहरा के विधायक होशियार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 60 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया। जिसमें अस्पताल में जाँच उपकरणों के लिए पाँच लाख, वातानुकूलक के लिए ₹85000, फर्नीचर के लिए 150000, डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए छः लाख, उपकरणों के रख-रखाव के लिए एक लाख, अस्पताल रख-रखाव के लिए 150000, अपशिष्ट निपटान के लिए चार लाख सहित प्रिंटिंग स्टेशनेरी आदि की व्यवस्था करने के लिए 70000 का प्रावधान किया गया है। इससे पूर्व गत वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए एसएमओ देहरा डॉ. गुरमीत सिंह ने समिति के सदस्यों को बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गत वर्ष के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के साथ समिति द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में अनुमोदित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष देहरा अस्पताल में कुल 74397 ओपीडी हुई, 182 प्रसव अस्पताल के अंदर किए गए, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के 311437 निशुल्क जाँच किए गए। इसके अतिरिक्त लगभग सात लाख रुपए की लागत से स्वचालित प्रयोगशाला विश्लेषक का क्रय किया गया। समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का वेतन 2000 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन 1500 बढ़ाने का निर्णय समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 9 से 14 करने पर एसएमओ ने सरकार का धन्यवाद किया। विधायक देहरा होशियार सिंह ने अस्पताल के रिपेयर कार्य और अन्य लम्बित कार्यों को शीघ्र आरम्भ करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को दिए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग रजिंदर बग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मालकियत सिंह परमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश के 10 जि़लों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन मंच आयोजित किए गए। जन मंच में लगभग 1056 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। प्रशासन द्वारा जन मंच के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया गया। जिला मण्डी: जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह टिहरा के प्रांगण में आयोजित जन मंच में क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनमंच में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 44 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया है तथा शेष का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। जल शक्ति मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत सांकेतिक तौर पर 5 बच्चियों की माताओं को 12-12 हज़ार की एफडीआर भेंट कीं। साथ ही मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कुल 70 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। जन मंच में 74 से अधिक विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाए गए। उन्होंने कहा कि जनमंच ने गरीबों-वंचितों को ताकत दी है। वे पूरी मजबूती से अपनी बात शासन-प्रशासन के पास रख रहे हैं और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी सोच से निकला जन मंच आज लोगों के लिए बड़ा संबल बन गया है। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 30 पुलों का कार्य प्रगति पर है। टिहरा में 25 करोड़ से 50 बिस्तरों के अस्पताल तथा संधोल और धर्मपुर में सिविल अस्पताल का काम ज़ोरों पर है। टिहरा और संधोल में मिनी सचिवालय भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए 33 केवी के 12 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अब 50 करोड़ रुपये से 132 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। जिला हमीरपुर: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत की ओर से कुल 135 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को शेष समस्याओं का भी निर्धारित समय अवधि के भीतर निवारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जन मंच आरम्भ किया है। यहां प्राप्त अधिकांश जनसमस्याओं का निवारण प्री-जनमंचों में ही कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलती है। इससे पहले शहरी विकास मंत्री ने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत झिरालड़ी स्कूल परिसर में पौधारोपण किया तथा विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन किया। जन मंच के दौरान शहरी विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 16 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित 31 महिलाओं को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित किए। बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 कन्याओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज और शगुन योजना की 7 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, कांगड़ा सहकारी कृषि एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमलनयन शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा व एडीएम जितेंद्र सांजटा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला चम्बा: जि़ला चम्बा का 24वां जन मंच भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सुदली पंचायत घर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। जनमंच में कुल 92 समस्याएं एवं मांगे प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जन मंच सरकार द्वारा शुरू किया गया ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घर द्वार पर संभव होता है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की भौगोलिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में विषम हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में यहां सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र, 6 जन्म प्रमाण पत्र और 22 राजस्व इंतकाल दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त 74 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाईयां दी गई और 7 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 12 पात्र लाभार्थियों को गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 एफडीआर भी वितरित की गई। मंत्री ने इस दौरान एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत बेटी अदविका के नाम से आंवला का पौधा भी रोपित किया। मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने विधानसभा क्षेत्र भटियात में जारी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला शिमला: ग्रामीण विकास, कृषि, एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिला शिमला के रोहडू़ स्थित राजकीय महाविद्यालय सीमा के प्रांगण में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। जन मंच में कुल प्राप्त 111 शिकायतों में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निवारण किया गया। शेष शिकायतों का निवारण निर्धारित अवधि में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन मंच की सफलता के लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि जन मंच के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति की समस्या का निवारण सुनिश्चित हो सके। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए अधिकारी सजगता से काम करें। जनमंच के दौरान 13 विभिन्न प्रमाण पत्र, 5 इंतकाल तथा 6 जमाबंदियां जारी की गई। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 5 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5 बालिकाओं को किट, शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी के लिए 31 हजार रुपये तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 पात्र बालिकाओं को 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत देवदार का पौधा रोपित किया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, कृषि ग्रामीण विकास बैंक शशी बाला, जिला परिषद सदस्य उर्मिला डोगरा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण भड़ाना, उपमण्डलाधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। जिला ऊना: ऊना जिला के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुबारिकपुर में उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में जन मंच आयोजित किया गया। जन मंच में कुल 72 जन समस्याओं की सुनवाई हुई और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जन मंच जय राम सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांव में जाकर मौके पर लोगों की जन शिकायतों का निपटारा करना है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में पंजीकृत 23,839 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 20.72 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कोरोना संकट के दौरान भी जिला के 8270 पात्र कामगारों को लगभग पांच करोड़ की सहायता प्रदान की गई है। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए। जनमंच कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कैंप भी स्थापित किया गया था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 126 मेडिकल टेस्ट किए। आयुष विभाग ने 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर 15 कामगारों का पंजीकरण किया गया। इससे पूर्व गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में पहली बार जन मंच का आयोजन किया जा रहा है तथा सरकार द्वारा घर-द्वार पर जाकर लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, एडीसी डाॅ. अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। जिला कुल्लू: कुल्लू जिले का 24वां जन मंच मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। जनमंच में कुल 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस अवसर पर 117 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को तुरंत समाधान हेतु अग्रेषित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 201 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की। जन मंच में 209 इंतकाल, 62 विभिन्न प्रमाण पत्र, 20 ग्रीन कार्ड जारी किए गए और 12 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी प्रदान की गई। मंत्री ने काॅलेज परिसर में देवदार पौधे का रोपण भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा को प्रदेश के आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है। यहां 98 प्रतिशत सड़क कनेक्टिविटी है। क्षेत्र में पिछले चार सालों के दौरान अनेक नई सड़कों का निर्माण किया गया। मनाली शहर तथा आस पास के अनेक गांवों के लिये 390 करोड़ की मल निकासी परियोजना तैयार करके धनराशि स्वीकृत की गई है और इस परियोजना का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने ‘बेटी है अनमोल’ योजना के तहत सात बेटियों को प्रत्येक को 12 हजार रूपये की एफडी, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन बेटियों के अभिभावकों को 31000 रुपये प्रत्येक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तीन बेटियों को प्रत्येक को 51000 रुपये के चेक वितरित किये। इसके अतिरिक्त जिला की 10वीं तथा 12वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को सशक्त महिला योजना के तहत प्रत्येक को पांच हजार रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, भाजपा मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। आज आयोजित जन मंच में 148 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर किया गया। शेष शिकायतों तथा मांगों को अग्रिम कार्यवाही के लिए उचित स्तर पर प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की सेवा करना है तथा आमजन की सेवा के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए त्वरित प्रयास करने चाहिए। डाॅ. सैजल ने कहा कि जन मंच का यही उद्देश्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो तथा उनके समय व धन की बचत हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पूरे देश में एक आदर्श योजना के रूप में सराही गई है। जन मंच में 76 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। निःशुल्क जांच शिविर में 215 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 28 व्यक्तियों के नेत्र जांच तथा 45 व्यक्तियों की दन्त चिकित्सा की गई। इसके अतिरिक्त 43 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 275 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 38 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में भारतीय संचार निगम लिमिटिड द्वारा 110 सिम कार्ड वितरित किए गए तथा 20 ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला सिरमौर: ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने जिला सिरमौर के विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत जामू कोटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित जन मंच की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित 126 शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत की गई, जिनमें से अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्ध निपटान के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सुख राम चैधरी ने कहा कि रेणुका बांध विस्थापितों के सभी 1142 परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और विस्थापित परिवारों को आवंटित की गई भूमि से सम्बन्धित सभी समस्याओं को मौके पर जाकर अधिकारियों द्वारा निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिरमौर में 83 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाया गया है और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर में लगभग 36483 रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए, जबकि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10944 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पाठशाला परिसर में पंचवटी वाटिका में कनक चम्पा, अर्जुन, आंवला व अमरूद के वृक्ष रोपित किए। ‘बेटी है अनमोल’ कार्यक्रम के तहत सात कन्याओं को 12-12 हजार रूपये की बैंक एफडी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 6 नवजात कन्याओं को जिला प्रशासन की ओर से बधाई पत्र व उपहार प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के 138 से अधिक प्रमाण पत्र, आयुर्वेद विभाग द्वारा 112 रोगियों की स्वास्थ्य जांच व 60 की रक्त जांच की गई और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, पूर्व विधायक रूप सिंह, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति संगड़ाह मेला राम शर्मा, अध्यक्ष खण्ड विकास समिति नाहन अनिता शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास निगम बलवीर चैहान, अध्यक्ष मण्डी समिति रामेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डलाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष पंचायत समिती संगड़ाह मदन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा: वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला, लोअर खैरा मेें आयोजित 24वें जन मंच की अध्यक्षता की। जनमंच में शामिल 10 ग्राम पंचायतों से विभिन्न विभागों से जुड़ी 97 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इस अवसर वन मंत्री ने कहा कि ‘जन मंच’ प्रदेश की जनता के लिए सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जन मंच और ‘‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन’’ अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान के चलते काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन मंच में आने वाली समस्याओं पर स्वयं नजर रखते हैं और इनके समाधान में हुई प्रगति की लगातार समीक्षा करते हैं। वन मंत्री ने कहा कि कोविड काल में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है। यह गौरव की बात की प्रदेश ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज़ लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करके देश में पहला स्थान हासिल किया है और प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जिसमें करीब 110 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। इसके अलावा 7 लोगों के कोविड रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाये गये, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कार्यक्रम के दौरान लगे शिविर में कोविड टीकाकरण कैम्प में 18 लोगों ने वैक्सीनेशन भी करवाया। वन मंत्री ने ‘‘एक बूटा बेटी के नाम’’ के तहत लोंगिणी (छैंछड़ी) की बेटी इबाना के परिजनों को 5 औषधीय पौधे भेंट किये। उन्होंने छः पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस चूल्हे और बेटी है अनमोल योजना के तहत दो लाभार्थी बच्चियों के परिजनों को 12-12 हजार रुपये तथा रेडक्राॅस सोसायटी की तरफ से 8 दिव्यांगजनो को व्हील चेयर और अन्य यन्त्र वितरित किये। इससे पहले स्थानीय विधायक रविन्द्र धीमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं के घर-द्वार त्वरित एवं स्थाई समाधान में जन मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 143 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग के माध्यम से 223 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। जिला बिलासपुर: जनमंच के माध्यम से लोगों को अपनी बात सरकार व प्रशासन के समक्ष रखने का सुनहरा अवसर है। यह जानकारी आज झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोसरियां में 24वें जन मंच की अध्यक्षता करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जन मंच की शुरुआत की गई है। प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुलझाने में यह बेहद सफल साबित हो रहा है। आज जनमंच में 114 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। जन मंच में राजस्व और पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 70 प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुष विभाग द्वारा 214 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 75 लोगों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 144 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 45 इंतकाल और 16 वसीयत बनाई गई। इससे पूर्व उन्होंने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के अंतर्गत आंवला का पौधा रोपित किया। बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 लाभार्थियों को एफडी और 5 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर. कटवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि 60 करोड़ रुपये की लागत से कुटवागड़ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है, जिसे अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 240 करोड़ रुपये सड़कों और सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश गौतम, पुलिस अधीक्षक एस.आर. राणा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रक्कड़ के तहत पड़ते गाँव चौली में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा होने की जानकारी प्रकाश में आई है जिसमें एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 3 बजे एक स्कोर्पियो गाड़ी नम्बर PB 10FK 9695 जोकि लुधियाना से कालेश्वर महादेव की ओर जा रही थी चौली के तीखे मोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण चालक गाड़ी को उक्त तीखे मॉड पर सम्भाल नहीं पाया जिससे गाड़ी सामने बनी बेकरी की दुकान से जा टकराई। वहीं उसी दौरान गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे विनोद कुमार(40) सुपुत्र रवि कुमार निवासी लुधियाना की छाती में लोहे का ऐंगल घुस जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे पोस्टमॉर्टम हेतु स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा एवं अन्य पुलिस दल ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठे अन्य 4 लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु क्षेत्र के नजदीकी अस्पताल नादौन भेजा गया है। बता दें कि चौली स्थित उक्त बेकरी की दुकान के साथ यह गाड़ी टकराई है जिससे उक्त दुकान का भी लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनुरी में पूर्व प्रबंधक व एसएमसी कमेटी की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों की चर्चा के साथ-साथ अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में मौजूद सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुख्यतः तीन कमरों का प्रावधान, शौचालय की व्यवस्था, पार्किंग, विद्यालय के भवन को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत लाना मुख्य उद्देश्य रहा। एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया विद्यालय भवन को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय के अंतर्गत लाना उनकी प्राथमिकता है। आज तक जो भी फंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, उन्हें विकास कार्य में खर्च किया गया और सरकार के सहयोग से तीन कमरों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर रविंद्र कुमार वर्मा प्रिंसिपल, एसएमसी के प्रधान राजेश कुमार, अंजू देवी, जमुना देवी, मीनाक्षी देवी, चंपा देवी, रमना देवी, संतोष कुमारी, सरोज कुमारी, सपना कुमारी, मीना कुमारी, जया देवी, रचना, राधा देवी, संतोष कुमार, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
डाडासीबा पुलिस ने अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है। बता दें कि बस स्टॉप पर बसों को अनाधिकृत रूप से खडी़ करने के कारण यातायात के आगमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा किसी अप्रिय घटना के होने का भी अंदेशा बना रहता है। बस स्टैंड के साथ स्कूल, कॉलेज व तहसील भवन है। जिसके चलते वही स्थानिय ग्रामीणों की भी इस समस्या को लेकर आ रही शिकायतो को देखते हुए डाडासीबा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने यहां गाडी पार्क करने वाले सभी बस चालकों, परिचालकों को निर्देश दिया है कि यदि कोई भी बस चालक डाडा सीबा बस स्टॉपेज या पुल पर बस या वाहन को पार्क करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित किया जाये।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। प्रवक्ता देहरा अमित राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया। लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा। ज्ञात रहे पिछली बार इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने किया था। इस खेल महाकुंभ के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा में ब्लॉक स्तर की टीमों का पंजीकरण कर पूरी की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे। अब जबकि आयोजन फिर से होने जा रहा है तो इसके दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों में अभी से ही उत्साह बना हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ी वर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस आयोजन को दोबारा आरंभ करवाने हेतु तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
लौह महिला कही जाने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शकुन मनकोटिया ने स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में किए गए उनके कार्यों की सराहना की। रक्कड़ पंचायत उप प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कई कड़े फैसले लिए जिसके लिए उन्हें लौहमहिला की उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी द्वारा लिए फैसले ही थे जिन्होंने देश की उन्नति की नींव रखी और देश को एक सूत्र में पिरोया। इस मौके पर धर्मशाला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों महिंद्र जसरोटिया, विक्रमजीत शर्मा एवं अनुराधा आदि ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में रक्कड़ उप प्रधान राजीव शर्मा, सेवादल सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक विक्रमजीत शर्मा, महिंद्र जसरोटिया, प्रणव सचदेवा, जिला कांगड़ा युवा इंटक अध्यक्ष शुभम सूद, शैशव गौतम, रितेश ठाकुर, जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस महासचिव अनुराधा, प्रिंस मंडियाल, बिंदु, अनुज गुप्ता व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगत राम हांडा सहित कई पदाधिकारियों व सदस्य मौजूद रहे।
डाइट धर्मशाला में 15 नवंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त किया गया। यह प्रशिक्षण ITES ट्रेड के व्यवसायिक प्रशिक्षकों के लिए आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू एवं सिरमौर के स्कूलों के 116 ITES ट्रेड के व्यवसायिक प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। ये प्रशिक्षण धर्मशाला डाइट में आयोजित किया गया। इसका आयोजन समग्र शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के सौजन्य से किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से व्यवसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। 5 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का समापन, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्रधानाचार्य एवं सामग्र शिक्षा जिला कांगड़ा के जिला परियोजना अधिकारी विनोद चौधरी द्वारा किया गया। वोकेशनल शिक्षा के जिला समन्वयक अजय आचार्य से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवसायिक प्रशिक्षण में PSS केंद्रीय व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल, ITES सेक्टर स्किल काउंसिल दिल्ली एवं सामग्र शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के विभिन्न रिसोर्स पर्सन द्वारा व्यवसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में युगशक्ति ट्रेनिंग प्रोवाइडर के स्टेट कोऑर्डिनेटर संदीप सोहैल एवं इंडस ट्रेनिंग प्रोवाइडर स्टेट कोऑर्डिनेटर हिमांशु मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक घर मे दविश देकर एक महिला को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बरोटा गाँव में एक महिला अपने घर मे नशे का कारोबार करती है। गुप्त सुचना के आधार पर नारकोटिक्स सेल की टीम के प्रभारी हमिद मुहमद व मुख्य आरक्षी विपन शर्मा की टीम ने महिला के घर मे दविश दी और पूरे घर मे तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान घर से 34.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला की पहचान रीना पत्नी गुरभजन कुमार निवासी बरोटा डाकघर ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर, महिला को गिरफ्तार कर थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देहरा के एसडीएम धनवीर ठाकुर ने अपना 57वां जन्मदिन गुरुवार को बालिका आश्रम मुहीं में मनाया। धनवीर में ठाकुर ने अपना जन्मदिन इस प्रकार मनाकर सभी लोगों के बीच में एक मिसाल पेश की है। आपको बता दें कि एसडीएम धनवीर ठाकुर ने पिछले साल भी अपना जन्मदिन बालिका आश्रम की बेटियों के साथ ही मनाया था। देहरा एसडीएम धनवीर ठाकुर ने बताया कि उन्हें बालिका आश्रम में बच्चों के बीच में आकर बहुत प्रसन्नता मिलती है। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने उक्त आश्रम में रहती बच्चियों को फल, चॉकलेट, मिठाई भी बाँटे। बच्चियों ने भी कहा की एसडीएम धनवीर ठाकुर हमारा काफी सहयोग करते है और समय समय पर हमारी सहायता भी करते है। इस मौके पर बालिका आश्रम गरली के स्टाफ द्वारा भी जन्मदिन पर स्वागत किया गया।
वरिष्ठ नागरिक मंच देहरा की वार्षिक आमसभा का आयोजन और नई कार्यकारिणी का चुनाव 21 नवंबर रविवार को 11बजे महाराणा प्रताप भवन देहरा में होगा। मंच के प्रधान जेसी आजाद ने मंच के सभी सदस्यों से वार्षिक आमसभा में पधारने का अनुरोध किया है।
गरली के तहत गांव बगी के मट उमरा में दिन दहाडे अपने आँगन में बैठी 86 वर्षिय बजुर्ग इलाइची देवी पत्नी महिंदर सिंह के कानों की बालियां छीन कर लुटेरा फरार हो गया। हालाँकि उक्त लुटेरे का हौसला इतना बुलंद की उसने वहां घनी आबादी के बीच इस घर में वारदात को अजांम दिया है। हालाँकि पीडित बुजुर्ग द्वारा बताए चोर के हुलिए के अनुसार रक्कड पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। दरअसल यह मामला गत देर सांय का है। इस वारदात के दौरान उक्त बुजुर्ग की पुत्रबधू गुरमीत कुमारी रसोई में अपनी सास के लिए चाय बना रही थी और बजुर्ग का बेटा मोहिन्द्र सिह किसी काम को लेकर कही बाहर था। पीड़ित बजुर्ग के अनुसार उक्त लुटेरा पजांबी भाषा में बात कर रहा था। गांव बणी के मट उमरा में हुई यह वारदात कोई नई नहीं है। इससे विगत करीब पांच दिन पहले गरली में सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला के साथ भी ऐसी घटना पेश आ चुकी है। उधर उक्त मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच मे जुटी है।
पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने अपने क्षेत्र भर के तमाम सभी ग्राम पंचायत प्रधान व अन्य प्रतिनिधियो से अपील की है कि वह अपनी-अपनी पँचायत में जो पंजाब, यूपी, बिहार सहित अन्य पडोसी राज्यों से फेरीवाले, कबाड़ इकट्ठा करने वाले आदि अनजान व्यक्तियों के निगरानी हेतु आवश्यक कदम उठाएं व ऐसे लोगों को गांव व वार्डों में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी वार्ड पंचों, चौकीदारों का सहयोग ले।साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पकड़कर पंचायती राज अधिनियम के तहत जुर्माना लगाएं। यदि पुलिस की सहायता की जरूरत हो तो इस संबंध में पुलिस को सूचित करें ताकि चोरियों व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारी रकड़ चिरंजी लाल शर्मा ने सभी प्रधान, उपप्रधान, वार्डपंचों व चौकीदारों आदि से अपील की है कि आप इस संबंध में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
प्रारंभिक शिक्षक अध्यापक संघ की बैठक देहरा ब्लॉक के अध्यक्ष भीम सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा खंड खुंडियां के तहत आने वाले थलाकन, मण्डू, मतेहड़ जमूली आदि प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार से आग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा खण्ड कार्यालय में स्टॉफ की कमी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर विनोद कुमार,रणवीर सिंह, करनैल राणा, राजेंद्र कुमार, अनिता देवी, सुनीता देवी, दविन्द्र सिंह, संजीव कुमार प्रारंभिक शिक्षा खण्ड अधिकारी खुंडिया राजिंदर कुमार तथा केंद्र मुख्य शिक्षक अध्यापक उपस्थित रहे।
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस क्लब धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब धर्मशाला के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर क्लब के प्रस्तावित भवन पर चर्चा की और पत्रकारों को पेश आ रही अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। वन मंत्री ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार पत्रकारों की सभी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और इन सभी के निदान के लिए प्रयासरत है। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने वन मंत्री का प्रेस क्लब पधारने पर आभार जताया और धन्यवाद किया। साथ ही उनसे मांग की कि सरकार प्रेस क्लब के प्रस्तावित भवन निर्माण को गति दे और यदि संभव हो तो विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ही इसका शिलान्यास करवा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस क्लब के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रेस क्लब की मांग के मुताबिक शीतकालीन सत्र में शिलान्यास करवाने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब धर्मशाला के अध्यक्ष भारती अखिलेश भारती, उपाध्यक्ष विपन शर्मा, महासचिव राजेश कुमार, सह सचिव पूजा शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विनय शर्मा, डीएफओ धर्मशाला डॉo संजीव कुमार सहित प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कटोच, जिनेश कुमार, उदयवीर पठानिया, सुभाष मेहरा, तनुज सैनी, कमलजीत, महेंद्र सिंह, मिलन सिंह, सनी महाजन, राजेंद्र डोगरा, राहुल चावला, नवीन कुमार, सुनील समयाल, कर्मपाल और पंकज इत्यादि समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
थाना इंदौरा के अंतर्गत एक युवक द्वारा रामलीला सराय इंदौरा से मात्र कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का समाचार प्राप्त हुआ है। मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि वीरवार को थाना इंदौरा में फोन द्वारा सूचना मिली कि इंदौरा बस स्टैंड व रामलीला सराय के पीछे खेतों में एक युवक द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम सहित मोके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान मंजीत सिंह (33) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड नं 5 इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विकासखंड इंदौरा के अधीन पड़ते ग्राम पंचायत पराल के मौजूदा वार्ड सदस्य को पंचायत प्रधान ने शराब सहित काबू कर पुलिस के हवाले किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि प्राण पंचायत के प्रधान कांता देवी ने पुलिस थाना में फोन के माध्यम से सूचना दी कि उन्होंने अपनी पंचायत के सदस्य व ग्रामीणों को साथ लेकर अपनी पंचायत के ही एक वार्ड मेंबर को शराब के पाऊच से भरी एक बोरी सहित काबू कर लिए है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ठाकुर द्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह अपनी टीम सहित प्रांगण में पहुंचे और मौके पर एक बोरी से भरे नाजायज शराब के पौधों को मौके पर पाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जोगेंद्र सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी गांव बडा गबराल तहसील इंदौरा के रूप में हुए। आरोपी ग्राम पंचायत पराल का मौजूदा वार्ड मेंबर भी है। पुलिस ने पकड़े गए नाजायज शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिए है। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता उत्तम ठाकुर, प्रताप सिंह राणा, मानचंद ने यहां जारी प्रेस बयान में स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर से आग्रह किया है की ज्वालामुखी क्षेत्र में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए लूथान में बने करोड़ों रुपए की लागत से गौशाला में बेसहारा पशुओं को भेजने की व्यवस्था की जाए। ताकि गांव के खेत खलिहान बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से बच सके। उत्तम ठाकुर प्रताप सिंह और मामचंद ने बताया की बेसहारा पशु किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। उन्हें चट कर जाते हैं यही वजह है कि किसान अब खेती करने से भी गुरेज करने लगा है। क्षेत्र कि सैकड़ों कनाल भूमि बिना खेती-बाड़ी के बंजर हो रही है। क्योंकि किसान साल भर मेहनत करके भी कुछ हासिल नहीं कर पा रहा है। सरकार कई बार आश्वासन देती है कि बेसहारा पशुओं से निजात दिलाएंगे। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक रमेश धवाला से आग्रह किया है कि करोड़ों की लागत से बनी लूथान सुदंगल में गौशाला को चालू कर दिया जाए। इस संदर्भ में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने संपर्क करने पर कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ज्वालामुखी दौरा प्रस्तावित है। जिसके बारे में स्थानीय विधायक रमेश धबाला ने उन्हें बताया है कुछ दिनों की बात है गौशाला का शीघ्र उद्घाटन होगा और बेसहारा पशुओं को गोशाला में भेज दिया जाएगा। जिससे किसानों को राहत मिल जाएगी।
धर्मशाला। हिमाचल की धर्मशाला स्थित जेल बेहद खास है। आजादी से पहले यहां एक ऐसे शख्स को बंद किया गया था जिससे अंग्रेजी हकूमत भी कांपने लगी थी। भारत को आजाद करवाने की अलख जगाने वाले लाला लाजपत राय की आज देश भर में में पुण्यतिथि मनाई जाती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी क्रांति का बिगुल फूंकने में अहम भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की कारागार में करीब साढ़े 8 माह तक बंदी रहे। उन दिनों जिला कांगड़ा पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। व पंजाब के कैदियों को धर्मशाला जेल में रखा जाता था। धर्मशाला के जेल के अधीक्षक विकास भट्टनागर ने कहा कि अंग्रेजों ने इस जेल की स्थापना 1913 में की थी। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने यहां 8 माह 19 दिन की जेल काटी थी। आज भी जेल में उनकी कुर्सी को संभालकर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की ओपन एयर जेल अंग्रेजी शासन की यादें आज भी ताजा करवाती हैं। अंग्रेजों ने पहाड़ी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद करने के लिए वर्ष 1913 में इस जेल को बनाया था। स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भी धर्मशाला की जेल में 21 अप्रैल 1922 से 9 जनवरी 1923 तक जेल काटी थी। उन्हें लाहौर (लाहौर अब पाकिस्तान में है) जेल से धर्मशाला जेल में शिफ्ट किया था। लाला लाजपत राय की कुर्सी आज भी है सलामत आज भी धर्मशाला जेल में उनकी बैरक में उनकी कुर्सी पूरी सुरक्षित रखी गई है। जेल में उनकी प्रतिमा स्थापित कर स्मारक भी बनाया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस जेल का नाम भी बदलकर लाला लाजपत राय जिला और ओपन एयर जेल कर दिया है। जेल के रिकॉर्ड के मुताबिक इस जेल में कांगड़ा के 24 और हमीरपुर के सुजानपुर के तीन स्वतंत्रता सेनानियों ने सजा काटी है। 1913 में थे कुल चार बैरक अंग्रेजों ने धर्मशाला जेल में उस समय कुल चार बैरक थे। जिसमें एक बैरक में 8 बाए 8 फीट के दम कमरे बनाए गए थे। हर कमरे में एक-एक कैदी को रखा जाता था और उन्हें अंग्रेजों की कई प्रताड़नाओं को सामना करना पड़ता था। हिमाचलियों में सरफरोशी की अलख जगाने वाले लाला जी की कुर्सी धर्मशाला जेल के बी ग्रेड के सेल नंबर 2 में आज भी सलामत है। आजादी के बाद इस सेल में किसी भी कैदी को नहीं रखा जाता।
आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा की युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिन का ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्रा कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल, कार्यालय सहायक विपिन कुमार तथा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षिका सीमा चटवाल भी उपस्थित रहे। आरसेटी निदेशक महिन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में यह संस्थान 30 दिन का प्लंबिग के कार्य, 30 दिन का मोबाईल रिपेयर, 30 दिन का घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी तथा 10 दिन का डेयरी फार्मिंग का कोर्स करवाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडोटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 9459900660 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी, फल व करियाना विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला नियन्त्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने बताया कि मंगलवार को धर्मशाला सब्जी मण्डी, चरान खड्ड, शीला चौक से गांव शीला तक व चैतडू बाजार में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपने व्यापारिक स्थलों पर मूल्य सूची, हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन प्रर्दशन आदेश 1977 के अन्तर्गत प्रर्दशित नहीं की गई थी व कुछ दुकानदार फल व सब्जियों में जिला दण्डाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा हि प्र जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अन्तर्गत निर्धारित लाभांश से अधिक लाभांश लेने के दोषी पाए गए। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा मौके पर पाई गई उल्लघंना का कड़ा संज्ञान लेते हुए 105 किलो ग्राम सब्जियां जब्त कर ली गई और दोषी दुकानदारों के विरुद्व आगामी कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंर्तगत की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा सब्जी मण्डी धर्मशाला में थोक व्यापारियों द्वारा लिए जा रहें लाभाश की भी गणना की गई जोकि जिला दण्डाधिकारी द्वारा निर्धारित थोक लाभांश मुताबिक ठीक पाया गया। उन्होंने बताया कि पालमपुर क्षेत्र में भी निरीक्षण टीम द्वारा 75 किलो सब्जियां जब्त की गई। धर्मशाला व उसके आस-पास 9 दुकानों में पोलीथीन के लिफाफे प्रयोग में होते पाए गए जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 9 दोषी दुकानदारों को 6500 रुपए का जुर्माना लगया गया। इसके अतिरिक्त 6 दुकानों में गैस सिलेण्डरों की भी जांच की गई परन्तु किसी भी मामलें में नियमों की उल्लंघना नहीं पाई गई। इन्दौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पोलीथीन के प्रयोग का संज्ञान लेते हुए एक दुकानदार को 500 रु, देहरा खण्ड में 2000 रु व नगरोटा सूरियां खण्ड में भी निरीक्षक द्वारा दोषी दुकानदार को 1500 रु का जुर्माना लगाया गया।उन्होंने सभी सब्जी फल व करियाना विक्रेताओं को आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों में मूल्य सूची प्रतिदिन उचित स्थान पर लगाना सूनिश्चित करें तथा यदि कोई दुकानदार बेची जा रही वस्तूओं का खरीद बिल निरीक्षण हेतू प्रस्तुत नहीं करता है या वास्तविक मूल्य से अधिक कीमत वसूल करता पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानूसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभिययान पूरे जिला में चलाया गया है। धर्मशाला श्रेत्र में निरीक्षण टीम में निरीक्षक अभिमन्यू, हमेन्द्र सिंह गुलेरिया, मोहिन्द्र धीमान, सुरेश ठाकुर शामिल रहे।
उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में राजस्व कार्यों के तुरंत निपटारे हेतु 145 पटवारियों के पद भरे गये हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के उपरांत जिला में लोगों को अपने राजस्व सम्बन्धी कार्यों को करवाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला राजस्व सम्बन्धी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तुरंत निपटान के निर्देश दिये गये हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अधिकारी पटवार सर्किलों के निरीक्षण तथा फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें तथा भू-संबंधी लंबित मामलों को त्वरित निपटाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राजस्व संबंधी रिकार्ड उपलब्ध करवाने में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के आधारकार्ड के सत्यापन इत्यादि के कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सकेगा
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मंगलवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की अमरोह पंचायत के कोई गाँव में लगभग 1.37 करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। उद्योग मंत्री ने बताया कि औद्योगिक गलियारे के तहत बनी क़स्बा कोटला से कोई सड़क सम्पर्क मार्ग के रूप में चिंतपूर्णी- तलवाड़ा मुख्य मार्ग से भी जुड़ेगी। इससे क्षेत्र में रहने वाली आबादी का जीवन अब सुगम होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक पक्की सड़क से जुड़ने की प्रतीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कईं गाँव जहां आज तक सड़क नहीं पहुँची थी, वहाँ इन चार वर्षों में उन्होंने पक्की सड़कें पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि कोटला के आस पास के क्षेत्र में 2.76 करोड़ रुपये की लागत से चिंतपूर्णी से तलवाड़ा सड़क का स्तरोन्नयन हुआ है। वहीं 92 लाख की लागत से जनडौर-मोहाला मार्ग, 2.75 करोड़ रूपये की लागत से झुरनी मोड़-जाबरे सुनेहत मार्ग, 7.46 करोड़ की लागत से मॉडल आईटीआई संसारपुर टेरेस, 4.03 करोड़ की लागत से पॉलीक्लिनिक कोटला बेहड़, 5 करोड़ की लागत से राजकीय महाविद्यालय कोटला-बेहड़, 23 करोड़ की लागत से पॉलीटेक्निक जनडौर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही जनडौर से जोल सड़क के स्तरोन्नयन के लिए 3.06 करोड़ और पत्याल बस्ती सम्पर्क मार्ग के लिए 2.04 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी गयी है और आने वाले दिनों में इसका कार्य भी जल्द प्रारम्भ हो जाएगा। इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य अणु राणा, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पूरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड कुलदीप राणा, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, आरएम देहरा कुशल गौतम, प्रधान ग्राम पंचायत अमरोह तरसेम, उपप्रधान राजीव, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, महामंत्री रुपिंदर डैनी, विरेंदर ठाकुर, हरबंस कालिया सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में करियर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और आईक्यूएसी के अंतर्गत ‘स्नातक स्तर के बाद शैक्षणिक/करियर सम्बन्धी अवसर’ शीर्षक के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य संजीव कुमार द्वारा की गई। कार्यशाला का संचालन करियर परामर्श और मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो.यशपाल द्वारा किया गया। थीम के अनुरूप विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद शैक्षणिक व जॉब के अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों व संशयों का निवारण भी सुनिश्चित किया गया।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और प्रेस सदस्यों द्वारा उपमण्डल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब पालमपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल ने की। कार्यक्रम में उपमण्डल के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकारों सहित सत्यमरथ, इनरव्हील, रोटरी और शानिसेवा सदन समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित विषय "हु इस नॉट अफ्रेड ऑफ मीडिया" पर उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सहायक लोक संपर्क अधिकारी पालमपुर अनिल धीमान ने किया । उन्होंने कहा मीडिया सरकार और आम जनमानस में सेतु की भूमिका में होता है, जिससे सरकार की योजना और नीतियां आम आदमी तक पहुंचती हैं और आम जनमानस की समस्याएं सरकार तक पहुंचती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएफओ नितिन पाटिल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के लिये भारतीय प्रेस परिषद का गठन 4 जुलाई 1966 को किया गया था और 16 नवंबर से इसने विधिवत कार्य आरम्भ किया था। कार्यक्रम में नवीन पठानिया, गोपाल सूद, राकेश सूद, अमर सिंह, अमीर बेदी, सुरेश सूद, जसविन्दर दयाल, कुलदीप राणा, संजीव राणा, शालिका ठाकुर, कविता मन्हास, मनोज रत्तन, आदित्य सूद, मंजीत, तुषार शर्मा सहित समाजसेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित हुए।
भले ही हिमाचल व केन्द्र सरकार देश की हर पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के साथ जोड़ने का दावा कर रही है। लेकिन ब्लॉक खण्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा उक्त तमाम दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। यहाँ क्षेत्र भर से दौड़ लगाने वाले युवाओं व सुबह शाम सैर पर निकलने वाले बुजुर्गो के लिए पहली पंसद बना बड़ा ग्राउंड इन दिनो जगह जगह बिखरी गन्दगी से भरा पड़ा है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। स्थानिय ग्रामीणों का आरोप है कि यहां उक्त ग्राउंड में विगत करीब डेढ़ महीना लगातार ट्रैड फेयर मेला चलता रहा। लिहाजा यहां से मेला चले जाने के बाद जगह जगह पसरी गंदगी अब लोगो को मुहं चिड़ा रही है। यहाँ सुबह शाम सैर पर निकलने वाले बजुर्गो के लिए यह गन्दगी आफत बनने लगी है। तो दौड़ लगाने वाले युवाओ के लिए भी यहां परेशानी पैदा होने लगी है। स्थानिय ग्रामीणों ने स्थानिय पंचायत प्रतिनिधियो से मांग की है कि इस गम्भीर समस्या से तुरन्त छुटकारा दिलवाया जाए। इस संबंध में पंचायत प्रधान सपना देवी डाडा सीबा से बात की गई तो उन्होंने बताया शीघ्र ही मैदान की साफ सफाई करवाई जाएगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय देहरा परिषर इकाई ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा परिसर निदेशक डॉ हर्षवर्धन को विश्वविद्यालय में लंबित मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा। ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि, छात्रों की विश्वविद्यालय में अनेक समस्याएं है। चाहे वो छात्रों के छात्रावास की सुविधा का विषय हो या एमफिल में सबमिशन फीस बढ़ाने का विषय हो इस प्रकार की अनेक समस्याएं विश्वविद्यालय छात्रों को आ रही है। विद्यार्थी परिषद ने यह मांग रखी की जल्द से जल्द छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तथा बढ़ाई हुई एमफिल की फीस को जल्द से जल्द वापिस लिया जाए। अगर विषय छात्रावासों की व्यवस्था का देखा जाए तो धर्मशाला व शाहपुर दोनों परिसरों में होस्टल की व्यवस्थाएं है। लेकिन देहरा परिसर में छात्रों के लिए इस प्रकार की कोई व्यवस्था लम्बे समय से नहीं है। छात्रों हितों को ध्यान में रखते हुए देहरा परिसर में भी एक छात्रावास की व्यवस्था की जाए। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इन सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ निर्णायक आंदोलन लड़ेगी ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के जिलाध्यक्ष मुकेश सोनी ने प्रेस विज्ञापित जारी करते हुए कहा कि बिक्रम ठाकुर ही मंडल भाजपा के नेता हैं। उनके इस मंत्रिमंडल के कार्यकाल में जसवां प्रागपुर में टेरेस से लेकर प्रागपुर तक चारों तरफ चौमुखी विकास हो रहा है। इस क्षेत्र की जनता भी मंत्री बिक्रम ठाकुर से अपार स्नेह और प्यार करती है। उन्होंने कुछ लोग मीडिया के माध्यम से झूठी अफवाहें फैला रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों में मंत्री बिक्रम ठाकुर देहरा विधानसभा क्षेत्र से 2022 का चुनाव लड़ेंगे जोकि सरासर गलत है। मंत्री पिछले 25 वर्षों से अपनी राजनीति जसवां प्रागपुर क्षेत्र के लोगों के लिए कर रहे हैं। जसवां-परागपुर ही उनकी जन्मभूमि और कर्म भूमि है और मरते दम तक मंत्री जसवां परागपुर के लोगों के लिए काम करते रहेंगे।
स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत देहरा डाकमंडल के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई। इसके साथ यह प्रण लिया गया कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमे सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करे। देहरा डाकमंडल के सभी कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली गयी कि हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक अलग अलग गतिविधियां जैसा कि स्वच्छता अभियान तहत डाकघरों की सफाई, जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने के लिए जागरूक करना, पोस्टल कॉलोनियों की सफाई इत्यादि करना प्रस्तावित है। इस अभियान के तहत स्वछता से संबन्धित अन्य कई गतिविधियां शामिल हैं। जो कि 30 नवम्बर तक चलेगी। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को सहायक डाक अधीक्षक सनी भारद्वाज व डाकपाल देहरा सुनीता धीमान ने शपथ दिलवाई व सभी को स्वच्छता पखवाड़ा की आने वाली गतिविधियों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उपमण्डल ज्वालामुखी के तहत पड़ते मझीन निवासी विकास धीमान को आम आदमी पार्टी ने ज्वालामुखी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिस पर क्षेत्रवासियों ने आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया है। इससे पहले विकास धीमान आम आदमी पार्टी यूथ विंग ज्वालामुखी के अध्यक्ष थे। वहीं उनके काम को देखते हुए उन्हें ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया हैं। आपको बता दें हाल ही में विकास धीमान ने सफाई कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की थी। आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी अब विकास धीमान की अध्यक्षता में काम करेगी। विकास धीमान मझीन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। उनकी नियुक्ति के साथ पार्टी ने मोनिंदर सिंह को उपाध्यक्ष ज्वालामुखी, प्रवीण कुमारी को सचिव और प्रीक्षा सूद को सचिव महिला विंग ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र के रूप में नियुक्त किया है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते समनोली में पुलिस ने गश्त एवम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति गांव वुकला डाकघर चिन्तपुरनी तहसील अम्ब के निवासी की स्कूटी में 18 हज़ार एमएल शराब देसी मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते बाड़ी में देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान स्थानीय व्यक्ति से 16 हज़ार 500 एमएल देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति पैदल जा रहा था। वहीं पुलिस ने आशंका के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तो उक्त व्यक्ति से मौके पर 16 हज़ार 500 एमएल शराब बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
ब्लाक खंड परागपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहरी के बरियाल बेहड़ में लंबे अरसे बाद जसवां परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा व प्रदेश उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के प्रयासों से सड़क बनने का सपना साकार होगा। बरवाल बेहड़ के 18 परिवारों ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अमित गुलेरिया की उपस्थिति में तहसीलदार रक्कड़ अमित शर्मा के माध्यम से अपनी लाखों करोड़ों रुपए की जमीन लोक निर्माण विभाग को दान स्वरूप देकर इलाके भर में मिसाल कायम की है। जबकि इस भूमि में गांव बरियाल बेहड़ के अकेले परमजीत व उनके परिवार ने सात कनाल जमीन विभाग को दी है। उक्त भूमि दानवीरों की सीख उन लोगों को भी लेनी होगी, जो अपनी एक इंच जमीन के लिए एक-दूसरे पर मारपीट व जान लेने के लिए उतारू हो जाते है। बताया जा रहा है कि आजादी के 76 वर्ष का लंबा वक्त के बाद भी यहां लोग सड़क सुविधा से वचिंत थे। लेकिन उक्त भूमि दानवीरों द्वारा अपनी मिलकीयती भूमि बिना लालच सड़क के लिए दान देकर बड़ी राहत प्रदान की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से मांग की हैं कि जल्दी से जल्दी इस सड़क को बजट में डाल कर इन सभी दानी सज्जनों का सपना साकार करें।
प्रदेश में पहली व् दूसरी कक्षा के विद्यार्थी 2 साल बाद पहली बार स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों में अपने सहपाठियों व् अध्यापकों से मिलने का उत्साह देखने को मिला। वंही तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थी 10 नवंबर से स्कूल आ रहे थे। स्कूलों विद्यार्थियों को बैठाने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। विभाग द्वारा स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। वंही प्राथमिक पाठशाला डाडासीबा के हेड मास्टर यशवंत सिंह का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार 15 नवंबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। उन्होंने कहा इस दौरान कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि संक्रमण का खतरा पैदा न हो।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठनात्मक जिला देहरा की जिला कार्यकारिणी 2021-24 के चुनाव हेतु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में आम सभा का आयोजन हुआ। उपस्थित सभा सदों ने सर्वसम्मति से राजीव भारद्वाज प्रवक्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाणा को जिलाध्यक्ष चयनित किया। अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ हिमाचल के सभी शिक्षक वर्गों की मांगों को सरकार के समक्ष उचित मंच पर उठाता रहा है और भविष्य में भी जिला देहरा का नेतृत्व करते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान रहूंगा। आम सभा ने जिला देहरा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला मंत्री राजकुमार, जिला संगठन मंत्री नरेश कुमार, जिला सह संगठन मंत्री अनुराग सूद, सचिव शमशेर सिंह, कुलदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनुराग बद्धन, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सुनील धीमान को भी सर्वसम्मति से चयनित किया। आम सभा में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित प्रान्त अतिरिक्त मंत्री सुधीर गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रेरणा से राष्ट्र हित, शिक्षा हित ,छात्रहित व शिक्षक हित में कार्य करते हुए प्री-प्राथमिक स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर के सभी शिक्षकों की आवाज़ को उचित मंच पर बुलंद करता है। इसके साथ साथ वर्ष में शिक्षक महासंघ तीन कार्यक्रम कर्तव्य बोध दिवस, नववर्ष सुवेच्छा कार्यक्रम व गुरुवंदन कार्यक्रमों का आयोजन कर सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य भी करता है। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला ऊना से संजीव चौधरी व सुमित भारद्वाज सहित जिला देहरा के सतपाल, चन्द्रशेखर,राकेश,अजय,दीपक, बलवीर,रजत ,मनोज, संजीव आदि उपस्थित रहे।
युवा प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिला युवा सेवाएँ एवं खेल कार्यालय के सहयोग से यूथ डेवलपमेंट सेंटर द्वारा शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल नंगल चौक में ब्लॉक यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। युवा उत्सव का शुभारम्भ करते हुए प्रबंध निर्देशक एमएस राणा ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं में आपसी सामंजस्य, सौहार्द्र और सहयोग की भावना में वृद्धि होती है। इस आयोजन का उद्देश्य कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। इससे युवाओं में अध्ययन के अतिरिक्त सांस्कृति, विविध कलाओं और साहित्य की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर आयोजित लोक नृत्य में शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल विजेता बना।स्थानीय मंडली द्वारा प्रसुत नाटी दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सहायक मेनेजिंग डायरेक्टर राजेश राणा, प्रिंसिपल पूजा रानी,कुशल प्रीत, मनोज कुमार, वंदना कुमारी, रीता रानी, रमा डोगरा, औंबाला, शमा राणा, प्रिय, निधि, ज्योति, अंजलि, परमजीत, मोनिया शर्मा, परवेश आदि गणमान्य उपस्थित थे।
एनपीएस ब्लॉक ज्वालामुखी की मीटिंग सोमवार को ज्वालामुखी में संपन्न हुई। मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में चंबा जिला प्रधान सुनील जरयाल उपस्थित रहे। साथ ही राज्य उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य, पूर्व जिला प्रधान अनिरुद्ध गुलेरिया, ज्वालामुखी ब्लॉक प्रधान विपिन कुमार, उपाध्यक्ष राहुल राणा, उपाध्यक्ष सुमन कुमार, महा सचिव आशीष शर्मा, वित्त सचिव रत्न लाल, आईटी सैल से साथी रजनीश व अनूप, महिला विंग,अन्य एनपीएस साथी व मीडिया प्रभारी संदीप सकलानी उपस्थित रहे। मीटिंग में सभी कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई कि एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते हरिपुर के तहत भटोली फकोरियाँ में स्थानीय वाशिंदों द्वारा मणिपुर में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। अधिक जानकारी देते हुए एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी ने बताया कि 13 नवम्बर को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शहीद हुए असाम राईफ़लस के 5 जवान शहीदों को भटोली के बाज़ार में पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा कि जवानों की वजह से ही हम लोग सुरक्षित रहते हैं और इनकी वीरगति को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौक़े पर गाँव भटोली के वरिष्ठ नागरिक और युवा साथी उपस्तिथ रहे।
रक्कड़ बाजार के बीच स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सौजन्य से शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया तदोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। मुख्यातिथि अजय महाजन को जसवां-परागपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने टोपी एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस ध्वजारोहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, विशेष अतिथि आरके अग्रवाल, जसवां-परागपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया, दीपक गुलेरिया, कैंप कमाडेंट एमएल कौंडल, जगवीर सिंह(गग्गी) सहित अन्य पदाधिकारियों व प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्यअतिथि अजय महाजन व अन्य सभी अतिथियों सहित कैंप पदाधिकारियों व कैंप प्रशिक्षुओं ने पुष्पार्पण किया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने इस दौरान पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला तथा मौजूद प्रशिक्षुओं को पंडित नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम के योगदान बारे जानकारी दी। कैंप कमांडैंट एमएल कौंडल द्वारा कैंप की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई तथा कैंप के सफल आयोजन के बारे में सभी कैंप पदाधिकारियों व कैंप प्रशिक्षुओं का आभार जताया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि अजय महाजन ने कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों को सम्मानित कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम के अंत में जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन तथा जसवां-परागपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खनन माफिया के विरोधस्वरूप रक्कड़ से परागपुर तक पदयात्रा निकाली गई। जहां इन ज्वलंत मुद्दों हेतु प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान नूरपुर के पूर्व विधायक एवं कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने बताया कि इस जनजागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस कमेटी प्रत्येक घरद्वार पहुंचकर लोगों को मौजूदा सरकार की कुनीतियों बारे में अवगत करवाएगी।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत लोअर लंबागांव में रविवार को मोटिवेशन एवं फिटनेस क्लब के सौजन्य से दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयसिंहपुर के जिला परिषद संजीव ठाकुर मौजूद रहे। वही मोटिवेशन एवं फिटनेस क्लब के प्रधान विकी राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़को और लड़कियों के साथ छोटे बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की अधिक संख्या देख कर जिला परिषद संजीव ठाकुर ने कहां कि इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते है। वंही प्रतियोगिता के अंत में जिला परिषद संजीव ठाकुर ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते ख़बली में बीते दिवस देर सायें पुलिस ने नाके के दौरान पाइसा निवासी व्यक्ति से 2500 एमएल देसी मार्का संतरा बरामद की है। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति की कन्फैक्शनरी की दुकान है, जहां पुलिस ने गश्त के दौरान देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुल्दीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।
प्रदेश में हर पात्र व्यक्ति की सहायता के लिए जयराम सरकार कृतसंकल्पित है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में 241 पात्र लाभार्थियों को 7815800 रूपये की सहायता राशि के चेक वितृत करने के अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। इसके अतिरिक्त उन्होंने शगुण योजना के तहत 16 बेटियों के विवाह हेतु 4 ,96000 रूपये के चेक भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन में अभावों को झेला है इसलिए वह जन साधारण के संकटों और परेशानियों को भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करते हुए उनके द्वारा लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक सहायता राशि के रूप में वितृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से सबसे ज्यादा राशि यदि कहीं मिली है तो वह जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिली है। इसके अतिरिक्त अपनी ऐच्छिक निधि और तहसीलों के माध्यम से भी उन्होंने हर जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध करवाने का सदा प्रयास किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझते हुए सबके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने लोगों को वृद्ध पेंशन योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, कामगार बोर्ड द्वारा मनरेगा में पंजीकृत लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाएं और अन्य योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह घरों में जाकर लोगों को इन योजनाओं से अवगत करवाएं और पंजीकृत करें। उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का स्थान पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, सीडीपीओ परागपुर जीत सिंह, हरबंस कालिया, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, रुपिन्द्र डैनी, सुदेश कुमारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
जवालामुखी के तहत पड़ते बग्गी युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर सैकड़ों युवाओं ने समाज से नशा मुक्ति का संकल्प लिया और प्रतिज्ञा लेकर प्रशासन का सहयोग करने की भी बात कही। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर लगडू की टीम का मुकाबला चिंतपूर्णी की टीम से हुआ। इस मुकाबले में चिंतपूर्णी की क्रिकेट टीम विजेता रही। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि एडवोकेट अभिषेक पाधा ने कहा कि खेल शरीर को ठीक रखने के साथ, अच्छी भावना से समाज में रहने की प्रेरणा भी देता है। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवक मंडल थलाकन के अध्यक्ष रोहित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, युवक मंडल बग्गी के अध्यक्ष शानू, बीडीसी सदस्य मनोज धीमान और अन्य युवा उपस्थित रहे।
दो दिवसीय जिला सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला इंदौर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक केअध्यक्ष डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने किया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के अलग-अलग स्थानों तथा बैडमिंटन अकैडमी से लगभग 134 प्रतिभागी अंडर 13, अंडर 15 एवं अंडर 17 के एकल एवं युगल मुकाबलों में भाग ले रहे हैं। अंडर 13 बालक एकल मुकाबले में ऋषि सफिया धर्मशाला ने भावेश ठाकुर को, शाश्वत शर्मा ने सुशील शर्मा को, प्रांशु ने शन्यान कपूर को, वेदांत शर्मा ने अयान वैद को, तन्मय ने अरिंदम दास को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर संघ के महासचिव पंकज शर्मा, संघ के संयुक्त सचिव एवं इस चैंपियनशिप के रेफरी विश्वनाथ मलकोटिया, सुमन शर्मा, अरविंद गुप्ता, सर्व चंद धीमान, सोम जयकरिया, करमचंद राठौर, विश्वनाथ मनकोटिया, पवन चौधरी उपस्थित रहे। वंही इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अध्यक्ष एवं कोच रविंदर कपूर तथा धर्मशाला स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बैडमिंटन अकदमी के कोच प्रेम लाल उपस्थित रहे।
उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए विकास खंड और पंचायतों के कर्मचारियों में आपसी समन्वय होना जरूरी है। शुक्रवार को परागपुर विकास खंड कार्यालय में पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा ने सभी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 14वें वित्तायोग, मनरेगा, विधायक निधी, सांसद निधी के तहत आवंटित धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा पंचायतों में लंबित पड़े विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को मनरेगा, सवच्छ भारत मिशन और ग्राम विकास से जुड़े अन्य कार्यों पर बल देने को कहा। उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है तथा जिन पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं किए जाएंगे उन पंचायतों के पंचायत सचिवों तथा तकनीकी सहायकों की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि मनरेगा में 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले कामगारों को श्रम विभाग में पंजीकृत करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि मनरेगा कामगारों को भी श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने विकास खंड परागपुर द्वारा सबसे अधिक कार्य दिवस के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने इसके बाद ग्राम पंचायत कून्हा का दौरा भी किया। उन्होंने वहां विकास खंड कार्यालय के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा की जा रही तुलसी व अन्य आयुर्वेदिक उतपादों की खेती का निरिक्षण कर उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इससे पहले बीडीओ परागपुर कंवर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए परागपुर विकास खंड में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मनरेगा के तहत गत वर्ष 2020-21 में लगभग 19 करोड़ 66 लाख की राशि व्यय की गई है जबकि चालू वित वर्ष में भी निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही विकास खंड परागपुर ने सबसे अधिक व्यक्ति दिवस उत्पन्न कर पंचायतों में सबसे अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों के साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का यह क्रम इसी प्रकार जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड परागपुर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरोना संकटकाल मे दो वर्षो से लगातार मंदी की मार झेल रहे तमाम हिमाचल भर के निजी स्कूल जहां बन्द खडी स्कूली बसों का टैक्स इंश्योरेंस अभी भर नही पाए थे कि अब लम्बे अरसे से एक जगह खडी स्कूली बसे स्टार्ट होने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकार द्वारा जारी तीसरी से सातवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल कैसे पहुंचाया जाए इस बात की चिंता सताने लगी है। ऐसा ही एक ताजा मामला गुरुवार यानी 11 नवम्बर को गरली के निकटवर्ती गांव सदवां मे चल रहे लोटस इन्टरनेशनल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल मे देखने को मिला। यहां गुरुवार सुबह ज्यौ ही ड्राईवर स्कूल बसों को स्टार्ट करने लगे तो तमाम सभी बसे जवाब दे गई। सभी ने मिलकर उक्त बसों को मिलकर धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कडी मशककत की लेकिन इसके बाद भी वह तस से मस नहीं हुई। यही हाल गांंव खबली मे चल रहे देहरा पब्लिक स्कूल खबली "सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली व आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर मे देखने को मिला। उक्त बस चालको की माने तो लम्बे अरसे से खडी उक्त कई बसों की बैटरियां जवाब दे गई है तो कई बसो के यहां खडे खडे रहने पर टायर खराब हो चुके है, तो स्कूल प्रशासन को पहले सरकार को दिए जाने वाले स्कूली बसो के टैक्स इंश्योरेंस भरने की चिंता सता रही थी लेकिन अब उन्हे रात दिन यही परेशानी पैदा हो रही है कि करीब 21 महीने बाद सरकार ने तीसरी से सातवीं कक्षा के तमाम स्कूली बच्चों को स्कूल आने की इजाज़त तो दे दी है लेकिन अब यहां जाम हो चुकी उक्त स्कूली बसो को कैसे ठीक करवाए जाए।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर् क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूराणी में विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने नौं पंचायतो के प्रतिनिधियों व लोगो से संवाद किया। जिसमे टिहरी, अलुहा, टिप, हरदीप पुर, पूखरू, सलिहार, बग, लगड़ू शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, वन, सड़को के विकास कार्यो की समीक्षा की गई तथा चल रहे विकास कार्यों मे तेजी लाने के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में 9 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हल किया और इन 9 पंचायतों में निकट भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई और शीघ्र ही काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि जो पैसा उनकी पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पड़ा हुआ है उसको शीघ्र खर्च किया जाए ताकि और पैसा विकास कार्यों के लिए भेजा जा सके। इस मौके पर भाजपा नेता मान सिंह राणा, विमल चौधरी, रामस्वरूप शास्त्री, प्रकाश राणा, मनमोहन सिंह, देशराज अत्री, कुलदीप शर्मा, केहर सिंह ठाकुर, बीरबल, अनिल कुमार धीमान, विजय मेहता व अन्य लोग उपस्थित थे l
ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने शुक्रवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आधवाणी और आसपास के क्षेत्रों में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और ठेकेदार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा नर्देश जारी किए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य आरती राणा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक रमेश धवाला का आठवाणी क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का तुरंत हल किया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि जहां भी सरकारी कार्य चले हुए हैं वहां पर जो निर्माण सामग्री लगाई जा रही है उसका स्वयं निरीक्षण करें। यदि उन्हें लगे की कहीं कोई खामी पाई जा रही है तो तुरंत उन्हें मोबाइल नंबर पर सूचना दें और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दें ताकि सरकार द्वारा जनता के हित के लिए भेजा गया धन भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार यदि गलत काम करेंगे तो उनके साथ अधिकारी भी नपे जाएंगे। इसमें किसी के साथ भी कोई रियायत नहीं बरती जाएगी l


















































