मनीष ठाकुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने मंगलवार को नुक्कड़ सभा के तहत कुलहान पंचायत, जोंटा गांव का दौरा कर लोगों से उनका समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को 5 लाख नौकरियां देने की घोषणा कर चुकी है, जिस हिसाब से सिर्फ नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 7,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। महाजन ने कहा कि वह सरकार बनने का इंतजार नहीं कर रहे हैं और वास्तव में आज से ही काम शुरू कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि यदि जनता उन्हें इस बार अपना प्रतिनिधि चुनती है, तो वह क्षेत्र में मूल भूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में भरपूर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्राथमिकता से कार्य करेंगे। इस दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका समर्थन किया। महाजन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ नूरपुर से बेरोज़गारी हटाना हैं। महाजन ने ज़ोर देते हुए कहा कि उन्हें भली भांति इस बात का पता है कि नूरपुर के युवा अच्छे रोज़गार के लिए बाहर के राज्यों और शहरों की तरफ कूच करने के लिए मजबूर हैं। नूरपुर के युवाओ को इस बेरोज़गारी की समस्या से उभारने के लिए वो नूरपुर में बड़ी उद्योग तथा लघु उद्योग लेकर आएंगे। महाजन ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे अभियान बायोडाटा दो नौकरी लो को मिल रहे रुझान पे भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर ख़ुशी दिखाई। महाजन ने कहा कि उन्होंने कसम खाई हैं कि वह नूरपुर को एक शिक्षा केंद्र बनाने और युवाओं को हर संभव तरीके से बेहतर रोज़गार के अवसर प्रदान करने पे जोर देंगे। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के खेल पंचायत से अशोक पठानिया, रमन सिंह और जोंटा निवासी मेहर चंद ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन के समर्थन में कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदौरा इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने मंगलवार को मीलवा, धमोता, घटोता, उल्हडिया, त्योडा, वसंतपुत, गगवाल, बकराडवां, ठाकुरद्वारा, बरोटा व पराल स्थान पर लोगों से मुलाकात की और उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से बातचीत के दौरान मलेंद्र राजन ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना है। मिलवां से देवराज का कहना हैं की भाजपा ने कोई विकास नात्मक कार्य नहीं किया हैं। भारतीय जनता पार्टी वोट मांगने के समय ही आई थी, उसके बाद कभी श्रेत्र में दिखी भी नहींं। लोगों का कहना है कि हमारी पंचायतों मे एक भी काम पिछले कुछ वर्षाें में विधायका द्वारा नहीं किया गया। मलेंद्र राजन ने कहा की यदि भारतीय जनता पार्टी ने आपकी मूलभूत सुविधाएं पूरी की हैं, तो आप निशित भारतीय जनता पार्टी को वोट दे यदि नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी को एक मोका दें। कमल किशोर ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक जुट हैं व एक जुट के साथ ही जनता के सहयोग से जीत सुनिशित करेगी।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के स्थानीय निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार विवेक पठानिया की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि विवेक पठानिया अपनी पत्नी सहित शिमला से देहरा अपने घर आ रहे थे कि अचानक घनाहट्टी से दो किलोमीटर पीछे उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, परंतु विवेक पठानिया ओर उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है। वहीं, इस संदर्भ में विवेक पठानिया से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहनी होती तो हो सकता था कि कोई बड़ा हादसा हो जाता। उन्होंने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोमवार को अपने निवास स्थान पर लोगों से मुलाकात की और उनसे सहयोग की अपील की। लोगों से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार, कांग्रेस की 10 गारंटियों और पुरानी पेंशन योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। सुधीर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास सभी वर्गों को साथ लेकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्रवाद और जाप-पात से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना है। इस दौरान सुधीर शर्मा मीडिया से भी रू-ब-रू हुए। सुधीर शर्मा के निवास स्थान रक्कड़ में टउ पंचायत से भाजपा को छोड़ कर 9 परिवार और टंग नरवाणा से 5 परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त छात्र राजनीति एवं युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे सुनीश मांटा को गत दिवस कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। सुनीश मांटा कुछ समय से निजी व्यस्थतता के चलते निष्क्रिय थे, लेकिन उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है।
विनायक ठाकुर। देहरा विधानसभा देहरा की सकरी पंचायत के निवासी संगम सुपुत्र कैप्टन स्वरूप सिंह ने मद्रास आईटीआई में एमटेक की परीक्षा में टॉप किया है। संगम ने अपनी पढ़ाई गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां से की है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए सारा श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने नाना कैप्टन फौजा सिंह को दिया। संगम के पिता भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और उनकी माता सरिता देवी ग्रहणी है। संगम की इस उपलब्धि से समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी है। संगम के घर में बधाई देने वालो का तांता लग गया है। आपको बता दें आईआईटी मद्रास में संगम ने एमटेक की परीक्षा में टॉप स्थान हासिल किया है।
कहा, पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर भाजपा गंभीर नहीं, खोखले वादों से कर रही ग़ुमराह मनीष ठाकुर। नूपुर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने सोमवार को झिकली पलाहडी में नुक्कड़ सभा के दौरान पुरानी पेंशन स्कीम को गंभीर रूप से लेते हुए भाजपा सरकार पे अपना निशाना साधा और कहा की भाजपा की प्राथमिकता में लोगो की समस्यायों की कोई जगह नहीं हैं। अजय महाजन ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार राज्य में ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) को लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा की राज्य स्तर पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर काफी दिनों से आंदोलन चल रहे हैं, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर सरकारी कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं और भाजपा का रवैया स्पष्ट रूप से दिख रहा की पार्टी चुनाव जीतने में लगी हुई हैं न की प्रदेश वाशियों के समस्यायों के समाधान और मांगों को पूरी करने में, महाजन ने अपने सम्बोधन में ये भी कहा की पिछले 5 वर्षो में भाजपा ने कुछ नहीं किया और अब वो फिर से अपने खोखले वादों के साथ मैदान में आ खड़ी हुई हैं। अजय महाजन ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने कुछ दिया है, तो सिर्फ खोखले वादें दिए हैं, जिसके कारण लोगो में भाजपा के प्रति अविश्वास बढ़ गई है और आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। अपनी रोजगार सृजन और विकास की पहल पे विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने नूरपुर निवासियों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पे ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी। अजय महाजन ने झिकली पलाहडी के खडूर साहिब में नुक्कड़ सभा संबाेधन के दौरान पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल का भी पूर्ण सहयोग मिला। सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि नूरपुर के हर गांव-पंचायत में कांग्रेस की लहर है, 12 नवंबर को यही लहर कांग्रेस को नूरपुर विधानसभा में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में विजयी बनाएगी।
विनायक ठाकुर। देहरा देहरा से हरिपुर मार्ग पर बोंगता के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक एक ढांक से जा टकराए, जिसमें दोनों युवक भारी रूप से जख्मी होने की सूचना प्रकाश में आई है। आपको बता दें उक्त दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जो कि बोंगता के समीप एक ढांक से जा टकराई, जिसमें वह भारी रूप से चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त युवक देहरा से बाड़ी की और जा रहे थे कि अचानक बाइक अंसतुलित होकर ढांक से टकरा गई, जिसमें युवक जख्मी हो गए हैं। उक्त दोनों युवकों को इलाज हेतु देहरा सिविल अस्पताल लेकर जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, इस संदर्भ में देहरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है बरहाल खबर लिखे जाने तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
पुरानी पेंशन को किया जाएगा बहाल, लोगों को दिया जाएगा रोजगार श्वेता शर्मा। इंदाैरा इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने सोमवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान धरवाल, ठठोली, मंगवाल, चलोह, ताजवा, घlडन, लोधवा में आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने पक्ष में जनमत की अपील की। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस द्वारा पूर्व में की गई जन सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि जिस तरह कांग्रेस ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए घर-घर पहुंच कर उनकी सहयता की, वे काबिले तारीफ थी। मंगवाल से जगदेश का कहना हैं की बाजपा की सरकार ने सता मे रहकर भी हमारे हित में कोई काम नहीं किया। वहीं, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने हमारी हर समय सहिता की हैं। मलेंद्र राजन ने कहा की कांग्रेस के सभी लोगों वे कार्यकर्ता समाजसेवक हैं, वे कांग्रेस हर समय ही जनता के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि विधायक के काम को ईमानदारी से किया जाएगा और जो कुछ भी विधायक कर सकता है, वे सभी काम कांग्रेस द्वारा लोगों के हित में किए जाएंगे। मलेंद्र राजन ने बैंठकों के दौरान रोजगार, आत्मनिर्भरता और पुरानी पेंशन योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही लोगों से परामर्श भी किया। कमल किशोर ने लोगो को कहा की कांग्रेस पार्टी को भरी मतों से आम जनता जिताएगी। वहीं, हर पंचायत से लीड देकर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर मे जिताया जाएगा, वे आम जनता प्रदेश भर में कांग्रेस की सरकार लाएंगे। उक्त बैठकों के दौरान मलेंद्र राजन के साथ कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहे ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश कटाचा, ब्लॉक समिति सदस्य इंदौरा के जस्वीर कटोच, राजेंद्र (कूका), विजय कुमार, विशाल चम्ब्याल, संदीप कुमार (दीपु) सहित विभिन्न प्रकोष्ठों लोग शामिल रहे। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का मलेंद्र राजन ने किया उद्घाटन सूरजपुर मोटली में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राजन द्वारा किया गया। मलेंद्र राजन के नारों ने विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। आज डमटाल मोहटली सूरजपुर में मलेंद्र राजन के पक्ष में स्थानीय निवासियों ने जमकर नारेबाजी कर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया। वहीं, कार्यालय के ओपनिंग में जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनकोटिया, किसान मोर्चा चेयरमैन विशाल चम्याल, पूर्व प्रत्याशी रहे कमल किशोर, पंचायती राज उपाध्यक्ष विजय कुमार, इंदौरा ब्लॉक कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष जसवीर, व विभिन्न पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल साथ ही ऐसे दिग्गज भी आये जिन्होंने पिछले चुनावों में दूसरी पार्टियों का समर्थन किया था। वहीँ, सभी कांग्रेसियों ने एक मत में कहा कि इस बार कांग्रेस को जिताना है और भाई मलेंद्र राजन को जीता कर विधानसभा में पहुंचाना है।
विनायक ठाकुर। देहरा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष पर परागपुर के बलाहर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में ( रन फॉर यूनिट) एकता के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिसरीय छात्र और प्राध्यापकों ने भाग लिया एकता के लिए दौड़ का प्रारंभ वेदव्यास परिसर से मसोट ग्राम तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, विभागीय प्राध्यापक डॉ हरिओम, डॉ श्याम, डॉ योगेश पांडे, डॉ दीप, डॉ प्रतिज्ञा तथा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। दौड़ के उपरांत छात्रों के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई। रन फॉर यूनिटी, एकता के लिए, भारत माता की जय इत्यादि घोषों के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर एकता शपभ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें परिसर के छात्रों और अध्यापकों ने भाग लिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्या सुख भटौली में आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय के कारण में उनके योगदान पर व्याख्या दिया। महाविद्यालय के लड़कों के 100 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा विद्यार्थियों का आह्वान किया गया कि सभी को जाति, धर् व भाषा इत्यादि के अंतर को भूलकर निःस्वार्थ देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर प्रो. पंकज कौशल, प्रो. भावना शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा |
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल अपने कार्यालय का उदघाटन करने ज्वालामुखी से मझीन जा रहे थे कि मझीन से पीछे एक मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी से बचते हुए उनकी गाड़ी बीच सड़क में पलट गई है। गाड़ी में बैठे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल को टांगों व कंधों में चोटें आई हैं, जबकि गाड़ी का नुकसान हुआ है। उनके साथ गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। फिलहाल निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल ठीक हैं। इस घटना के बाद वे आगामी अपने कार्यक्रम अनुसार मझीन के लिए रवाना हुए हैं। थोड़ी देर बाद वे अस्पताल मझीन के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने साथियों सहित चेकअप करवाएंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में केवि नलेटी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में छह केंद्रीय विद्यालयों के 250 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में केवि नलेटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। समूह नृत्य व समूह गान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वोकल म्यूजिक (ट्रेडिशनल फॉक) में कक्षा दसवीं की छात्र मारवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक में ईशान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिक डांस में कक्षा नौवीं की छात्रा आन्या चंडोक ने तृतीय स्थान तथा फॉक डांस में अंशिका कक्षा 12वीं की छात्रा ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन ने फॉक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजुअल आर्ट्स में राहुल धीमान व वंशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने आशीष वचन में कहा कि विद्यालय ने 17 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और सोलह प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है। प्राचार्या ने समस्त पुरस्कार विजेताओं व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि आप अपने कर्तव्य पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहो।
विनायक ठाकुर । देहरा केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम समस्त छात्र - छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यूनिटी रन(एकता दौड़) में भाग लिया। कार्यक्रम के शुरुआत में नरेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके बाद संजीव कुमार स्नातकोत्तर शिक्षक (अर्थशास्त्र) ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि इस दिवस को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन की शुरुआत भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में की गई थी। कक्षा छठी की छात्रा यशवी कटोच ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की, जिसको सुनकर समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। श्वेता ठाकुर,कक्षा ग्यारहवीं(विज्ञान) की छात्रा ने एकता दिवस पर आंग्ल भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात अनमोल शर्मा, कक्षा 11वीं (विज्ञान) ने अनेकता में एकता विषय पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके पश्चात कक्षा दसवीं की छात्रा आस्था ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने का अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान ही नही दिया जाता, बल्कि आपके सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि आप विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सको। प्राचार्या ने कहा कि आज के दिन से हमें सीख लेनी चाहिए कि जो भी कार्य करो पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। वर्तमान में पूर्ण निष्ठा से किया गए कार्य की परिणति उज्ज्वल भविष्य के रूप में होती है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने रविवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान पद्धर, दाड़ी, योल कैंट, न्यू बाघणी, कनेड़, सिद्धपुर, सराह, बाघणी, कंड, बड़ोल एवं सिद्धबाड़ी में आयोजित बैठकों में भाग लेकर अपने पक्ष में जनमत की अपील की। इस दौरान लोगों ने सुधीर शर्मा द्वारा पूर्व में की गई जन सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि जिस तरह सुधीर शर्मा ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए घर-घर पहुंच कर उनकी सहयता की, वे काबिले तारीफ थी। इसके अतिरिक्त गत वर्ष आई बाढ़ से तबाह हुई सिंचाई कुहलों की मुरम्मत की और इस वर्ष इंद्रु नाग एवं आसपास के क्षेत्राें में बादल फटने से आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मौके पर तुरंत पहुंच कर मदद की व्यवस्था की। लोगों ने सुधीर शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि सत्तासीन नेता लोगों की मदद करने में नाकाम साबित हुए। सुधीर शर्मा इस दौरान थोड़ा भावुक भी हुए और उन्होंने जनता के इसी प्यार को अपनी ताकत बताया। सुधीर शर्मा ने बैंठकों के दौरान रोजगार, आत्मनिर्भरता और पुरानी पैंशन योजना सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही लोगों से परामर्श भी किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला का जो विकास 2017 में रूक गया था, उसे आगे बढ़ाते हुए जनता के सहयोग के साथ धर्मशाला को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया जाएगा। गत दिवस देर शाम त्रैंबल पट्ट वार्ड-14 में आयोजित बैठक के दौरान करीब 15 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा, जिसमें मुख्यतः पूर्व भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार उर्फ काकू ने कांग्रेस की सदस्यता हासिल की और उन्हें सुधीर शर्मा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके लिए सेवानिवृत अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर भी कांग्रेस में शामिल हुए। उक्त बैठकों के दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लाॅक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
श्वेता शर्मा। इंदाैरा विधानसभा इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस दौरान उनकी जनसभा में लाेगाें की भारी भीड़ देखने काे मिल रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी मलिंद्र राजन ने मंदोली पंचायत मे लोगों से मिले और उनसे कांग्रेस के पक्ष में वाेट मांगे। उसके बाद उन्होंने कांगरेडी में लोगों से मुलाकात की और बैठक में भाग लिया। साथ ही घेटा, रप्पड, डागला पंचायत में भी मलिंद्र राजन का स्वागत किया गया। लोगों का कहना है की रीता धीमान चंद लोगों वे अपने खास व्यक्तियों का ही काम करते रेह गए आम जनता तक वे पहुंचे ही नहीं। कांग्रिस ने सत्ता के बाहर रहते भी लोगों की भरपूर मदद की, जबकि सत्तासीन नज़र तक नहीं आए। लोगों ने मलिंद्र राजन को भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मलिंद्र राजन ने इंदौर विधानसभा के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तरफ भी ध्यान केंद्रित करवाया। मलिंद्र राजन ने कहा की मतदाताओं से सरकार बनती है और इस बार मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। मलिंद्र राजन ने कहा की 2017 से रही विधायका ने आम जनता को रोजगार न देकर अपने ही लोगो को रोजगार दिया है, कांग्रेस पार्टी निशचित तोर पर सभी विकास कार्य, रोजगार व बाकी सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाएगी और लोगो के हित मे काम करेंगे। इंदौर विधानसभा क्षेत्र विकास के कार्यो को लेकर जो पिचड़ता जा रहा हैं इसे कांग्रेस पार्टी आने वाले समय मे उनती की राह मे लाएंगे। कमल किशोर ने भी साथ चलकर मलिंद्र राजन का समर्थन किया साथ ही कमल किशोर ने कहा कि 12 नवंबर को सभी अपने मतदान ज़रूर करे वे भारी मतों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर डा. एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर ने सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों, कार्मिकों एवं शोधार्थियों को दिनांक 30 अक्तूबर 2022 को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि डा. एन. कलैसेल्वी, सीएसआईआर के निदेशकों की दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर के दौरे पर आई हुई हैं। अपने संबोधन में डा. एन. कलैसेल्वी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों के लिए उनके समर्पण, ऊर्जा एवं लगन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की। विज्ञान के हर क्षेत्र में संस्थान ने सराहनीय कार्य किया है। यह सब कुशल नेतृत्व एवं टीम भावना के माध्यम से साकार हुआ है। सीएसआईआर-आईएचबीटी एक ऐसा श्रेष्ठ संस्थान है जहां विज्ञान के संपूर्ण पैकेज के साथ प्रत्येक कार्य सुव्यवस्थित हैं। उन्होंने आगे बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और हम मूल्यवर्धन के माध्यम से देश की आर्थिकी को सुदृढ़ कर वैश्विक स्तर पर भारत को अग्रणी देशों की श्रेणी में ला सकते हैं। शोधार्थयों को प्रोस्ताहित करते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की है और कुशल नेतृत्व के माध्यम से हमें अपने सच्चे प्रयासों, आइडिया, सकारात्मक ऊर्जा के साथ देश को समर्थ, सक्षम एवं खुशहाल बनाने में अपना योगदान देना होगा। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने डा. एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर का स्वागत करते हुए सीएसआईआर को अग्रणी विज्ञान संस्था बनाने के लिए टीम सीएसआईआर-आईएचबीटी के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।
कहा, हिमाचल सरकार के स्टार होंगे पवन काजल फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा भाजपा की विजय संकल्प रैली को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा संबित पात्रा ने संबोधित किया। संबित पात्रा ने कहा बीजेपी हाईकमान ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पवन काजल को स्टार प्रचारक बनाया है और आने वाले समय में पवन काजल हिमाचल सरकार के स्टार होंगे। उन्होंने कहा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुगलबंदी ने पूरे देश में सरकार रिपीट करने का रिवाज बदला है। ऐसे में अब हिमाचल में भी रिवाज बदलना तय है। पात्र ने कहा हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने ग्रहणी उज्वला योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजनाएं शुरू कर गरीब जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। साबित ने कहा कोरोना काल में डबल डोज वैक्सीन लगाने और हिमाचल प्रदेश के घर घर में नल पहुंचाने में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में नंबर वन पर रहा है और अब प्रदेश की जनता की बारी है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी हिमाचल में रिवाज बदल कर नया रिकार्ड बनाएं। उन्होंने कहा हिमाचल में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और अटल टनल का निर्माण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हुआ है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार रिपीट होना तय है और ऐसे में पवन काजल का मंत्री बनना भी तय है और आप लाेग उनका चुनाव में खुला समर्थन करें। पात्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी एटीएम बन कर रह गई है और जिस भी प्रदेश में इनकी सरकार है, वहां पर आए दिन हो रहे घोटालों के चलते धन की उगाही कर 10 जनपद तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रह गया है, जबकि बीजेपी प्रगति तरक्की और आम जनता के विकास की पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह पूरे देश में जमानत जब्त पार्टी बनकर रह गई है। इस मौके पर बीजेपी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व फरीदाबाद के विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ व मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
डमटाल में पकड़ा गया करोड़ो का कैश पुलिस ने कब्जे में लेकर कारवाई में जुटी पुलिस मनीष ठाकुर। इंदाैरा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला कांगड़ा के थाना डमटाल के तहत पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र तोकी बैरियर पर लगाए गए नाके के दौरान एक गाड़ी को रोक तलाशी के दौरान गाड़ी में पड़ी करोड़ों की नकदी को बरामद किया है मोका पर पहुंची डमटाल पुलिस ने कैश को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई अमल में ला रही है। काले रंग की एसयूवी गाड़ी नंबर (सि एच 01 b y 4077) जो की जालंधर की तरफ से डमटाल को आ रहीं थी। वहीं, तोकी बैरियर पहुंचने पर सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस बल की टुकड़ी ने गाड़ी को रोका और गाड़ी की तलाशी देने को कहा पुलिस टीम ने गाड़ी के अंदर रखे बड़े बड़े बैग की तलाशी ली, जिसमे करोड़ों की नकदी को पुलिस टीम को पड़ी मिलीं, जिसके बाद थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह पुलिस बल के साथ मोका पर पहुंचे और एसपी नूरपुर और (एफएसटी) फ्लाइंग स्क्वायड टीम को इसकी सूचना दी (एफएसटी) टीम के इंचार्ज कमल ने डमटाल पुलिस के साथ थाना में पकड़ी गई नकदी की गिनती करने में लगे रहे। डमटाल पुलिस ने करोड़ो की नकदी के बारे में आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी करोड़ों की नकदी के बारे में पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने चुनाव कमीशन को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों सहित करोड़ो की नकदी और उनकी गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना डमटाल ले जाया गया और पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया की आरोपियों से पकड़ी गई नकदी की गिनती की जा रहीं हैं। दस लाख से अधिक की नकदी पकड़े जाने पर उसे सीज किया जाता हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच में आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की वह चंडीगढ़ से जम्मू जा रहे थे। पूछताछ के दोरान उन्होंने बताया की उनका प्रॉपर्टी का काम है और उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी बेची है, जिसका कैश उनके पास है फिलहाल पुलिस को आरोपियों द्वारा कोई ठोस दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं किए गए हैं। पुलिस ने पकड़ी नकदी को कब्जे में ले लिया है, जिसकी गिनती होने के बाद उसे कोशाघार में जमा करवा दिया जाएगा। आरोपियों की पहचान हर्षतिंदर सिंह और उनका साथी ढिल्लो के रूप में हुई हैं। वहीं, इलेक्शन कमिशन और जिला प्रशासन अपने स्तर पर पकड़े गए कैश की जांच करेगा, जिसके बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
अब 91 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा के आम चुनावों को लेकर अब जिला कांगड़ा की 15 विधानसभा सीटों से 91 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं। आज शनिवार को विधानसभा चुनावों से नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि तक पूरे जिले से 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस लिया। इन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस विधानसभा चुनावों से नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से नसीब सिंह, इंदौरा से कमल किशोर और विजय कुमार, ज्वाली से अमन कुमार और निखिल कुमार, देहरा से बलजीत सिंह, ईशान शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण नन्दा, राकेश कुमार, पुनीता चम्बयाल और विजय कुमार शामिल हैं। वहीं, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से राम स्वरूप और गगन दीप, जयसिंहपुर से सरोज कुमारी, सतीश कुमार और सुरेश कुमार ने अपना नामांकन वापिस लिया। जबकि सुलह से प्रेम चन्द और सचिन राणा, नगरोटा से अनीता कुमारी, कांगड़ा से मोहिंद्र सिंह, शाहपुर से कर्ण परमार, धर्मशाला से अनिल कुमार और सुदेश राज, पालमपुर से राज कुमार तथा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से तिलक राज ने अपना नाम वापस लिया। कहां से कितने प्रत्याशी जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और ज्वाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, बसपा प्रत्याशी साली राम, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी एवं सुभाष सिंह डडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र वहीं इंदौरा से रीता देवी भाजपा प्रत्याशी, मलेंद्र राजन कांग्रेस प्रत्याशी, हंसराज बसपा प्रत्याशी, आप से जगदीश सिंह तथा निर्मल प्रसाद, मनोहर लाल और लक्ष्मण दास आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया, बसपा से तिलक राज, आप से डॉ. राजन सुशांत तथा डॉ. अशोक सोमल, कृपाल सिंह परमार, संजय शर्मा और विजय कौंडल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजय गुलेरिया, कांग्रेस से चन्द्र कुमार, बसपा से बीर सिंह, आप से बलदेव राज और हिमाचल जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार चुनाव लड़ेंगे। देहरा विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र देहरा से रमेश चन्द धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी तथा होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर से भाजपा से बिक्रम सिंह, कांग्रेस से सुरिंद्र मनकोटिया, बसपा से प्रेम चन्द, आप से साहिल चौहान तथा संजय पराशर और मुकेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ेंगे। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर से रविंद्र कुमार धीमान भाजपा, यादवेंद्र गोमा कांग्रेस, संतोष कुमार आप, सुशील कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा डॉ. केहर सिंह, और सुरिंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सुलह विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र सुलह से भाजपा से विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिंह सपहिया, बसपा से सुरेश कुमार, आप से रविंद्र सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी, डॉ. स्वरूप सिंह राणा, जगजीवन पॉल, सुमन कुमार और चंद्र भान चुनाव लड़ेंगे। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र नगरोटा से अरूण कुमार भाजपा, आर.एस. बाली कांग्रेस, उमा कांत आप तथा सिकंदर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चन्द, मोहिंद्र सिंह और अमित वर्मा चुनाव लड़ेंगे। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चौधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिन्दू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चन्द शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया होंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र जबकि पालमपुर से त्रिलोक कपूर भाजपा, आशीष बुटेल कांग्रेस, सुरेश कुमार बसपा और संजय भारद्वाज आप से चुनाव लड़ेंगे। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र साथ ही विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ से भाजपा के मुल्खराज, कांग्रेस के किशोरी लाल, बसपा के अजय कुमार, आप के प्रमोद चन्द, स्वाभिमान पार्टी के विशेष और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरदास राम चुनाव लड़ेंगे। यह होंगी महिला उम्मीदवार इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा लेंगी। जिनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चौधरी चुनाव लड़ेंगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने रक्कड़ में स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने योल केंट में लोगों से मुलाकात की और बैठक में भाग लिया। अंदराड़ में भी सुधीर शर्मा का जबरदस्त स्वागत किया गया और उन्होंने बैठक में भाग लिया। बैठक में लोगों का कहना था कि सुधीर शर्मा ने सत्ता के बाहर रहते भी लोगों की भरपूर मदद की, जबकि सत्तासीन नज़र तक नहीं आए। लोगों ने सुधीर शर्मा को भारी मतों से जीत का आश्वासन दिया। तत्पश्चात उन्होंने कंडी में आम चुनाव सभा में भाग लिया। सुधीर शर्मा ने सालिग में भी अपना चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुधीर शर्मा ने दारनु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। अपने चुनाव प्रचार के दौरान सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की और कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की तरफ भी ध्यान केंद्रित करवाया। इससे पहले सुबह उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मतदाताओं से सरकार बनती है और इस बार मतदाता कांग्रेस की सरकार बनाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे। सुधीर शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए मनकोटिया के कांग्रेस के खिलाफ दिए बयान को लेकर कहा कि जब चुनाव आते ही वह इधर से इधर जाते रहते हैं और अनापशनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उनकी बायनबाजी से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। सुधीर शर्मा ने कहा कि बिना किसी बुनियाद के आरोप लगाना मनकोटिया की आदत में शुमार है और उनके आरोपों से कांग्रेस को कतई भी नुकसान नहीं होगा। मनकोटिया द्वारा परिवारवाद और कांग्रेस नेताओं के जेल और बेल पर दिए गए बयान पर सुधीर शर्मा ने जबाव देते हुए कहा कि उनको निजी तौर पर मनकोटिया के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उनकी जीत धर्मशाला से पक्की है, जहां तक रहा सवाल नेताओं का, कांग्रेस के नेताओं को भी मनकोटिया के आरोपों से कोई नुकसान नहीं होने वाला। सुधीर शर्मा ने मनकोटिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि बात वही बोलनी चाहिए जिसमें दम हो, बेदम बातों पर लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता के बीच वह विकास की बात और जनता के हितों की बात लेकर चुनाव प्रचार कर रहे है और उन्हें धर्मशाला विधासभा क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजनीतिक रैलियों के लिए सौंटा गांव के मैदान को भी अधिसूचित किया गया है। इस क्षेत्र में चुनावी रैलियों के लिए पूर्व में अधिसूचित मैदानों के साथ अब दयाल पंचायत के गाँव सौंट के मैदान में भी चुनावी रैली की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अधिसूचित मैदानों में जनसभा एवं अन्य रैलियों के लिये उम्मीदवार अथवा दल सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन कर सकते हैं।
श्वेता। इंदाैरा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे कमल किशोर द्वारा इस बार टिकट न मिलने के बाद बतौर आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भरा गया था, लेकिन शनिवार को कमल किशोर द्वारा अपना नामांकन वापिस ले लिया गया। उन्होंने मलेंदर राजन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया गया। कमल किशोर ने कहा कि वह मलिंदर राजन के साथ हैं और उनके साथ प्रचार-प्रसार भी करेंगे। कमल किशोर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और कांग्रेस पार्टी इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी व प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मलेंदर राजन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई ही दी है, जिस कारण महंगाई बहुत बढ़ गई है, जिस कारण आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। मलेंद्र राजन ने सभी को आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का कुनबा आज और बढ़ गया। आज टऊ पंचायत से 12 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कर सुधीर शर्मा का हाथ थामा, जिसमें छांगा राम पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सहित अन्य लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। उक्त लोगों का कहना था कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से वे परेशान थे। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। लोगों का कहना था कि कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा रोजगार और पुरानी पेंशन बहाली की बात कर रहे हैं। इसलिए सुधीर शर्मा का साथ देना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने जैसा है। साथ ही लोगों ने कहा कि सुधीर शर्मा सत्ता से बाहर रहते हुए भी लोगों के बीच रहे और उनकी हर संभव मदद की, जबकि सत्तासीन नेता मात्र आश्वासन ही देते रहे। लोगों ने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या बरसात में बाढ़ की बजह से हुआ नुकसान हो, सुधीर शर्मा ने आगे बढ़ कर तन, मन, धन से लोगों की मदद की। लोगों के अनुसार सुधीर शर्मा की आम जनता के प्रति पारिवारिक संवेदनाओं को देखते हुए ही उन्होंने उनके साथ जुड़ने का फैसला लिया है। इस दौरान सुधीर शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-निदेशकों का सम्मेलन-2022 आज कल सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय 'समाज और उद्योग के लिए सीएसआईआर' है। डॉ. एन कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर और सचिव, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही हैं। भारत भर के सीएसआईआर संस्थानों के निदेशकों के साथ-साथ उत्कृष्ट वैज्ञानिक और सीएसआईआर मुख्यालय के विभिन्न वर्गों के प्रमुख भी सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। डॉ. एन कलैसेल्वी ने सीएसआईआर-आईएचबीटी का दौरा किया और संस्थान से जुड़े स्टार्ट-अप, इनक्यूबेटर और किसानों सहित वैज्ञानिकों और विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत की। महानिदेशक ने सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के निदेशकों के साथ सीएसआईआर अरोमा मिशन के तहत सुगंधित गेंदा की खेती और प्रसंस्करण के लिए संस्थान द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए खड़ी बेही, करेरी, धर्मशाला का दौरा किया। इससे पहले, सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की अनुसंधान और विकास गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बड़े पैमाने पर किसानों, उद्यमियों और समाज को सशक्त बनाने के माध्यम से जैव अर्थव्यवस्था उत्पन्न करने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। डॉ. एन कलैसेल्वी ने भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करने के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने संस्थान द्वारा किसानों के लाभ के लिए नई फसलों की खेती तथा स्टार्ट-अप और उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने जमीनी स्तर पर गरीब व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ऐसे तकनीकी नवाचारों पर प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधायक द्वारा विधायक निधि का गलत प्रयोग करने के विरोध में रजेहड पंचायत के प्रधान शशि पाल उर्फ बॉबी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। प्रधान ने कहा कि पालमपुर विधायक से कई बार लोगों ने विकासात्मक कार्यों के लिए पैसा मांगा, लेकिन वह हमेशा ही अनदेखी करते रहे, पर जब आरटीआई के द्वारा पता चला कि विधायक ने अपनी निधि तक को ही पूरा नहीं खर्चा और हैरानी तब हुई, जब पता लगा कि विधानसभा से बाहर भी अपनी विकास निधि को खर्च किया है। किसी भी विधानसभा क्षेत्र के व्यक्ति के लिए यह बहुत दुख की बात है कि उसका विधायक या तो विधायक निधि खर्च ही नहीं कर रहा है या फिर बाहर खर्च कर रहा है। भाजपा ज्वाइन करने वाले प्रधान ने कहा कि जिस पार्टी का प्रधानमंत्री, जिस पार्टी का मुख्यमंत्री और विधायक होगा उसी पार्टी का प्रधान हो तब ही विकास संभव है। क्योंकि साफ दिख रहा है कि आने वाले विधायक पालमपुर से त्रिलोक कपुर जी बनेंगे। इसलिए मैं भी उनके सहयोगी के रुप में अपनी पंचायत के विकास के लिए त्रिलोक कपूर का सहयोग करूंगा। मुझे इस बात खुशी बहुत खुशी है कि दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने का मुझे मौका मिल रहा है और दुख इस बात का है कि आज तक उस पार्टी के साथ चल रहे, जिसने पालमपुर में विकास के नाम पर किया ही कुछ नहीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने शशि पाल उर्फ बॉबी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान कांगड़ा जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने कोे जिला मुख्यालय धर्मशाला पर स्थापित विभिन्न निगरानी दलों की कार्य प्रणाली का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न निगरानी और नियंत्रण कक्षों में जाकर मॉनीटरिंग की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। एमसीएमसी सैल का किया निरीक्षण, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी की संपूर्ण व्यवस्था का लिया जायजा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस क्रम में पेड न्यूज की निगरानी के लिए धर्मशाला में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में स्थापित जिला स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी सैल) नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया की निगरानी की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर चुनावी विज्ञापनों के प्रसारण और प्रकाशन को लेकर एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण (प्री सर्टिफिकेशन) के मैकेनिज्म का ब्यौरा भी लिया। पूरी मुस्तैदी से करें दायित्व निर्वहन उन्होंने एमसीएमसी नियंत्रण कक्ष में निगरानी को तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीवी, ई पेपर और सोशल मीडिया पर जारी होने वाले राजनीतिक विज्ञापन पूर्व प्रमाणन के दायरे में हैं। उन्हें बिना अनुमति के प्रसारित नहीं किया जा सकता। इस पर बारीकी से नजर रखें। सोशल मीडिया पर चुनाव को प्रभावित करने वाले, आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन, हेट स्पीच, मतदाताओं को लुभाने सम्बन्धी खबरों को तुरंत रिपोर्ट करें। इसके साथ ही कमेटी समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों का बारीकी से परीक्षण करे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई समाचार पेड न्यूज की श्रेणी में तो नहीं है। एमसीएमसी के ईमेल पते पर भेज सकते हैं विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए आवेदन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए उम्मीदवार अथवा उनकी ओर से प्राधिकृत व्यक्ति एमसीएमसी सैल के ईमेल पते एमसीएमसीकांगड़ा 2022 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं।आवेदक निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, ऑडियो-वीडियो फाइल व स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण को लेकर किसी प्रकार की जानकारी के लिए डीपीआरओ कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-222319 पर फोन भी संपर्क किया जा सकता है। वाट्सऐप नंबर 6230953104 पर भी भेज सकते हैं चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावों में आदर्श आचार संहिता को और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने एक वाट्सऐप नंबर 6230953104 जारी किया है। लोग इस पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। आचार संहिता निगरानी दल द्वारा संचालित इस वाट्सऐप नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निपटारा तय बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 18001808013 भी कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 18001808013 पहले से ही चौबीसों घंटे क्रियाशील है। लोग इस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा चुनाव से जुड़ी अन्य बात व सुझाव को लेकर संपर्क कर सकते हैं। अब तक मिलीं आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की 30 शिकायतें, सभी का निपटारा डीसी ने दिए पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त कार्यालय में स्थापित, एमसीसी निगरानी सैल और चुनावी व्यय निगरानी सैल का निरीक्षण किया और उनकी कार्यप्रणाली का ब्यौरा लिया। उन्होंने डियूटी में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले भर से अभी तक ईमेल, फोन सहित विभिन्न माध्यमों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, सभी का निपटारा किया जा चुका है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, आईएएस प्रोबेशनर व एमसीएमसी के नोडल अधिकारी ओम कांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए कंड करडियाणा, तंगरोटी, योल, घणा, सराह, चैतडू, दाड़ी और राम नगर में बैठकों का आयोजन किया और जनता से सहयोग की अपील की। इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लंबित पडे़े कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद धर्मशाला में भाजपा सरकार में कोई नया विकास कार्य होना, तो दूर, पूर्व में शुरू किए गए कार्यों को भी लंबित रखा गया। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ती मंहगाई व भाजपा के कुशासन से चिंतित है। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों के उज्जल एवं सुरक्षित भविष्य के बचनवद्ध है। सुधीर शर्मा ने कहा कि इसी कड़ी में लाखों परिवारों के भविष्य एवं आर्थिकी को ध्यान में रखते हुए पुरानी पैंशन योजना को सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी प्राथमिकता के तौर पर लागू करेगी। इससे प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। सुधीर शर्मा ने बुलंद आवाज में कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। बहरहाल, आज हुई विभिन्न बैठकों में सुधीर शर्मा का कुनबा बढ़ता हुआ दिखा, जिसमें करीब 30 परिवार भाजपा का दामन को छोड़ कर सुधीर शर्मा के साथ जुड़े। इस दौरान सुधीर शर्मा के ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ उपमंडल रक्कड़ की ग्राम पंचायत चौली के गांव बसालग में एक लेंटरदार पक्का मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग के कारण घर के अंदर रखा सामान भी राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंचल सिंह पुत्र जगदीश चंद गांव बसालग का दो पक्के कमरे व एक रसोई बनाई थी। चंचल सिंह अपनी पत्नी सहित सदवां में अपने ससुराल में भाईदूज पर गया हुआ था। चंचल की माता भी अपने मायके गईं थीं और घर पर चंचल के पिता जगदीश चंद थे, जो कि साथ वाले दूसरे भाई के मकान में सोए थे। जगदीश चंद ने बताया कि जब उन्होंने सुबह देखा, तो मकान के अंदर से धुआं निकल रहा है, फिर उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर आग से सब कुछ जल चुका था। फिर उन्होंने अपने बेटे चंचल को फोन करके सूचना दी, तो चंचल ने घर पर पहुंच कर रसोई से सिलेंडर बाहर निकाला, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। चंचल सिंह ने बताया कि अंदर एलईडी, फ्रिज, बेड बॉक्स, गद्दे, कपड़े व बर्तन सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। मकान को भी दरारें पड़ गईं, जिससे लगभग 6 लाख का नुकसान हो गया। वहीं, रक्कड़ तहसील के तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि मौका पटवारी को भेज कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके भेज दी है। उधर, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि आग लगने कारण शॉट सर्किट हो सकता है, मामला दर्ज है और छानबीन जारी है।
पंचायत में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने पर की चर्चा फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर नूरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने गुरुवार को नियाड़, गुरचाल और सिंबली गांव में नुक्कड़ सभा से लोगों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कांग्रेस पार्टी के विकासप्रस्त दृष्टिकोण द्वारा सभी को अश्वासित किया। नुक्कड़ सभा में पंचायत वासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया। अजय अजय महाजन ने जनसभा में मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उन पर चर्चा करते हुए समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया है। अजय महाजन ने विशेषकर सत महाजन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर आहम ध्यान दिया है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग में बराबरी से विकास का उद्देश्य रखती है और भाजपा सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बावजूद भी सही तरीके से काम करने में सक्षम नहीं रही है और लोगों को लगातार मूर्ख बनाती आई है। उन्हाेंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षा और सड़क के अलावा अजय महाजन ने बेरोजगारी के नए अफसर पर अपना दृष्टिकोण नुक्कड़ सभा मैं सब के साथ सांझा किया। अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर में अगले 5 वर्ष में बनने वाली विकास की नई तस्वीर नूरपुर के इतिहास में अहम रहेगी और उन्हें पूरा भरोसा है कि नूरपुर क्षेत्र से मिल रहे लगातार आशीर्वाद, समर्थन और स्नेह के साथ कांग्रेस पार्टी अपने विकास के संकल्प को सफल बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने जुगेहड, पहाड़ा, बोदल, घाड, लमलेहड, अपर दतल, होलसू, खयांपट, चंदरोपा और दियोग्रां चुनाव अभियान के दौरान रखी गई बैठकों में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि मैं जनता का बहुत बड़ा आभारी हूं, मै जहां भी जा रहा हूं जनता बाहें फैलाकर स्वागत कर रही है। मैं सच में ही जनता का कर्जदार हो चुका हूं, अगर जनता के आशीर्वाद से मुझे विधानसभा में बैठने का मौका मिलता है, तो सच में पालमपुर क्षेत्र के लोगों की आशा के प्रति खरा उतरने के लिए दिन-रात एक कर दूंगा। मैं सचमुच ही बहुत किस्मत वाला हूं जो मुझे पार्टी ने विभिन्न पदों पर पिछले 32 वर्षों में काम करने का मौका दिया और आज चुनाव लड़ने के लिए पालमपुर जैसे क्षेत्र से मुझे टिकट प्रदान की। मैं पार्टी को भी अस्वस्थ कराना चाहता हूं कि पालमपुर के विकास में त्रिलोक कपूर किसी भी तरह की कमी नहीं आने देगा। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने कहा कि 2 वर्ष पहले ही मुझे पार्टी ने संगठन की दृष्टि से महामंत्री पद पर और सरकार में वूल फेडरेशन के चेयरमैन के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया। मैंने भी पुरजोर मेहनत करके पालमपुर को नया पालमपुर बनाने में कड़ी मेहनत की और जिसका नतीजा यह निकला कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के विशेष आशीर्वाद से पालमपुर की 3 हजार की नगर परिषद को 40 हजार के नगर निगम का तोहफा, आजादी के 70 सालों बाद पालमपुर को अपना विकास खंड कार्यालय की सौगात, चचियां में उप तहसील, गोपालपुर में लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, वनूरी में जल शक्ति विभाग के उपमंडल जैसे बड़े तोहफे सरकार ने इस क्षेत्र की जनता के आग्रह पर उन्हें समर्पित किए। विकास की रफ्तार यही नहीं रुकने वाली है अगर यहां की जनता ने आशीर्वाद दिया तो आने वाले 5 सालों में एक नया पालमपुर बनाने का पूरा पूरा प्रयास करूंगा। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के दौरान त्रिलोक कपूर का भारी संख्या में पहुंचकर लोगों ने भव्य स्वागत हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में किया निगरानी नाकों का औचक निरिक्षण फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला विधानसभा चुनाव के दौरान जिला कांगड़ा में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उपायुक्त ने आज पालमपुर, नगरोटा और धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही डाॅ. निपुण जिंदल ने जिला में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में आदर्श चुनाव संहिता कि कानूनों को लागू करने के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीमों द्वारा नाके स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ई-कैच के आंकड़ों के अनुसार चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 1801 नाके एसएसटी द्वारा स्थापित किए जा चुके हैं और 33685 वाहनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निरंतर इन नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की है। इस ऐप की मदद से फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिलेभर में तैनात विभिन्न चुनाव निगरानी दलों में बेहतर समन्वय और उनके काम काज पर नजर रखने में भी ये ऐप सहायक है। उन्होंने बताया कि ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दल मौके पर ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित कर सकते हैं।
अपने दफ़्तर में आरटीई बनवा कर प्रॉपर चैनल से आरटीआई की जानकारी प्राप्त करें प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के निवर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष की अवधि में 6.55 करोड़ की धनराशि ही जारी की गई। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में 1.25 करोड़, वर्ष 2019-20 में 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई जबकि कोविड-19 संकटकाल में मात्र 50 लाख की धनराशि ही प्रत्येक विधायक को जारी की गई। जबकि उस समय जब लोग इस महामारी से जूझ रहे थे तथा उन्हें सहायता की आवश्यकता थी तब सरकार ने धनराशि जारी करने के लिए अपने हाथ पीछे खींच लिए थे। वहीं सरकार ने वर्ष 2021-22 में 1.80 करोड़ तथा वर्ष 2022-23 में 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक विधायक को विधायक निधि के रूप में बराबर धनराशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा की इसमें अधिकांश कार्य पूरे किए गए और शेष पर कार्य जारी है। आशीष बुटेल ने बताया कि 5 वर्ष की अवधि में 6.10 करोड़ की धनराशि सरकार द्वारा विधायक निधि के रूप में जारी की गई तथा इनमें से अधिकांश धनराशि से विकास के विभिन्न कार्यों को पूरा कर लिया गया है तथा जो भी कार्य शेष है, उसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है तथा कार्य प्रगति में है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समूची धनराशि उपायुक्त के माध्यम से जारी की जाती है, ऐसे में यदि किसी को विकास कार्यों पर उक्त धनराशि को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम है, तो वह आरटीआई से सही जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि औपचारिकताओं तथा मापदंडों को पूरा करने के पश्चात दूसरे विधानसभा क्षेत्र में भी जनहित में विकास कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा की भाजपा प्रत्याशी भोली जनता को भ्रमित न करें, बल्कि सही तथ्य जनता के समक्ष रखें। आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी लोगों को भ्रमित न करें और अपने दफ़्तर में आरटीई बनवा कर प्रॉपर चैनल से आरटीआई की जानकारी प्राप्त करें और उसके बाद आंकड़ों को सार्वजनिक करने का कार्य करें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा चुनाव-2022 के लिये आज पहली चुनावी रिहर्सल का आयोजन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय सभागार में पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए आयोजित प्रथम रिहर्सल में 921 पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित हुए और रिहर्सल तथा कन्य चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी पालमपुर एवं एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने रिहर्सल में उपस्थित चुनाव अधिकारियों को चुनाव की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ईवीएम मशीन और वीवीपैट के प्रयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरा रिहर्सल 5 नवंबर 2022 को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में ही आयोजित किया जाएगा और इसमें चुनाव संबंधी अन्य प्रशिक्षण भी विस्तार से लिया जाएगा। रिहर्सल में 219 पीठासीन अधिकारी, 251 सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 451 पोलिंग अधिकारियों सहित तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद किया जनसंभा को संबोधित, कहा देहरा से नहीं होने दिया जाएगा अन्याय विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मां बगलामुखी के दर पहुंच कर आशिर्वाद लिया। डॉ राजेश शर्मा के नामांकन में भारी संख्या में लोग पहुंचे। आज सुबह से ही देहरा में अनुमान चौक पर लोग इक्ट्ठे होना शुरू हो गए थे। करीब 11 बजे पूरा हनुमान चौक लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भर गया। नामांकन भरने से पूर्व डॉ राजेश शर्मा ने हनुमान चौक से रैली निकाली और यह रैली अपार जनसमुह के साथ एसडीएम देहरा के कार्यालय पहुंची। यहां पर डॉ. राजेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान रैली में जुटी भारी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को भी खासी मशकत करनी पड़ी। डॉ राजेश एसडीएम कार्यालय में अंदर नामांकन भर रहे थे। वहीं, बाहर जमकर नारेबाजी हो रही थी। डॉ राजेश शर्मा के नामांनक प्रक्रिया कि दौरान उनके साथ ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह मनकोटिया और पूर्व विधायक दलीप सिंह आदि नेता मौजूद रहे। बता दें कि नामांकन भरने के बाद डॉ राजेश शर्मा ने देहरा के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने देहरा के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि अब देहरा से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही देहरा के युवाओं को रोजगार के साथ यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
राजेश कतनौरिया। जवाली निर्वाचक अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जवाली में पांच ही नामांकन दर्ज हुए हैं। 17 अक्तूबर को हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने नामांकन भरा था तथा 20 अक्तूबर को भाजपा के उम्मीदवार संजय गुलेरिया ने नामांकन भरा है। आज 21 अकतूबर को कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी चंद्र कुमार नै नामांकन भरा। आज 25 अकतूबर को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलदेव चौधरी व आजाद उम्मीदवार के रुप में निखिल महाजन ने नामांकन भरा। उन्होंने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि मतदान जरूर करें। निरवाचिक महेंद्र प्रताप सिंह कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है तथा अपने इस अधिकार से वंचित नहीं रहना है। उन्होंने कहा कि मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विनायक ठाकुर । देहरा विकास खंड डाडासीबा के अंतर्गत लग पंचायत स्थित गाँव स्वाणता में सोमवार रात 8 बजे अचानक ध्यान सिंह की सलेटपोश रिहासी मकान का कमरा राख होने का मामला सामने आया है। मकान के मालिक ध्यान सिंह ने बताया दीपावली की रात 8 बजे के करीब जैसे ही हम सपरिवार दिवाली मना रहे थे। कमरे के अंदर अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया यह आग बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। क्योंकि हम उस समय कोई भी आतिशबाजी नहीं चला रहे थे। आग लगने से हमारा काफी नुकसान हुआ है। वहीं, हादसे मे जहां लाखों का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि कमरे में रखा कीमती सामान फ्रिज, अलमारी, डवल बेड बॉक्स और अलमारी में रखे कपड़े इसके साथ अलमारी में 7000 कैश रखा था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक लाखो का नुकसान हुआ है। कमरे में रखा सब कुछ राख हो गया। लग पंचायत के प्रधान देवराज ने बताया मौका पर गया था। इस परिवार का आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को चाहिए इस परिवार की सहायता की जाए। उधर, इस संबंध में डाडासीबा के विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया इसकी हमें जानकारी नहीं अगर शिकायत आती है, तो जांच करवाई जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राष्ट्रीय अविषकार अभियान के अन्तर्गत कांगड़ा ज़ोन के कांगड़ा, रैत, धर्मशाला एवं नगरोटा बगवां खंड से चयनित पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। समग्र शिक्षा जिला समन्वयक राष्ट्रीय अविषकार अभियान सीमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला चटैहड़, राजकीय उच्च पाठशाला कंड, राजकीय उच्च पाठशाला लदवाड़ा, राजकीय वष्ठि माध्यमिक पाठशाला सरोत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कच्छयारी के कक्षा छठी से आठवीं तक के 25 छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण में भाग लिया। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने सीएसआईआर, हिमाचल जैव सम्पदा प्राद्योगिकी संस्थान पालमपुर एवं विज्ञान संग्रालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ उनके अनुरक्षण शिक्षक भीम राज, वनिता, सुमन बाला, अनिल कुमार व राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान सीएसआईआर के प्रमुख वैज्ञानिक गिरिश नड्डा व उनके सहयोगी अधिकारी डॉ. रोहित जोशी एवं डॉ. विकास कुमार ने छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने जैविक संवर्धन, सूखी वनस्पतियों का संग्रह, बांस कलाकृतियां, ट्यूलिप गार्डन, सेटेलाईट माडल तथा स्पेस राकेट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बेहद प्रफुल्लित व उत्साहित दिखे तथा छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में यह शैक्षिक भ्रमण सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण के आयोजन व प्रबंधन में मुख्याध्यापिका ऐश्वर्या सम्बयाल की सराहनीय भूमिका रही।
दीवाली पर सुधीर के घर पहुंची बधाई देने जनता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने आज रक्कड़ पंचायत में आम जनता के साथ नुक्कड़ सभा में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए सुधीर शर्मा ने भविष्य की योजनाओं को आम जनता से सांझा किया। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा छोटी दीवाली होने के चलते अपने घर पर ही आम जनता से मिले। लोगों ने उन्हें दीवाली की बधाई दी और चुनावों को लेकर शुभकानाएं दी। दिन में करीब 500 लोग सुधीर से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान आम जनता के बीच सुधीर शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सेल्फी चर्चा का विषय बनी रही। लोग सुधीर शर्मा से सेल्फी के विषय में चर्चा करते दिखे। साथ ही सुधीर शर्मा के दाड़ी स्थित कार्यालय में भी सेल्फी को लेकर कई लोग पूछताछ के लिए आए। सुधीर शर्मा ने पुरानी पेंशन वहाली को लेकर एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। लोगों के प्रश्नों का सुधीर शर्मा और कार्यालय प्रतिनिधियों ने विस्तार से उत्तर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने एलान किया है कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेट बगवां नगरोटा बगवां में खेली गई 25वीं अंडर-12 लड़कों की स्कूली राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा विजेता रहा। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि खिलाड़ी क्लस्टर, खंड, डिवीजन व जिला स्तर से लेकर स्टेट चैंपियन बने हैं। माथुर धीमान ने बताया कि प्रदेश के गांव के बच्चों में काफी प्रतिभा छिपी है, बस इन्हें तराशने की जरुरत है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कांगड़ा के एडीएम रोहित ठाकुर मुख्यातिथि रहे । मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम बांटे। कोच व कंवीनर माथुर धीमान ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल के सभी 12 जिलों की टीमों ने भाग लिया।जिसमें कांगड़ा जिला प्रथम बिलासपुर दूसरे नंबर पर, जबकि हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला भाजपा प्रदेश प्रभारी और स्टार प्रचारक अविनाश राय खन्ना ने पालमपुर से प्रवीण शर्मा और जवाली से अर्जुन सिंह से मुलाकात की और हिमाचल में चुनाव पर व्यापक चर्चा की। पार्टी के दोनों बागी भाजपा का समर्थन करने के लिए सहमत हो गए हैं और उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पार्टी की मदद करने की इच्छा दिखाई है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रवीण शर्मा और अर्जुन सिंह ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और उनके समर्थन से पता चलता है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। अविनाश राय डैमेज कंट्रोल मोड में हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार उनके साथ उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मोदी ने जो हिमाचल को दिया कांग्रेस अगले 50 साल भी नहीं सोच सकती, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर ने डाढ, अप्पर डाढ, जिया और खारटी पंचायतों में रखी गई अलग-अलग बैठकों में जनता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि जिस तरह मोदी और जयराम ठाकुर की डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में विकास करवाया है, उस विकास के बारे में कांग्रेस अगले 50 सालों तक भी नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का हिमाचल के प्रति प्यार और स्नेह ही है, जो उन्होंने छोटे से राज्य को एम्स जैसा बड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट, अटल टनल और ड्रग पार्क्स जैसी अनेक बड़ी-बड़ी योजनाएं हिमाचल को दी। क्या कभी ऐसी योजनाएं देने के बारे में कांग्रेस सोच सकती है बिल्कुल नहीं। कपूर ने अपने चुनाव अभियान के दौरान रखी गई इन बैठकों में लोगों से उन्हें समर्थन और वोट देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उन्हें विधानसभा में पहुंचाते हैं, तो वह भी उनसे वादा करते हैं कि आने वाले 5 वर्षों में उनके सपनों का पालमपुर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर नेता में काम करने की इच्छा शक्ति हो तो आने वाले 5 वर्षाें में अभूतपूर्व विकास की गाथा लिखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर एक ऐसा खूबसूरत क्षेत्र है जिसे पर्यटन की दृष्टि से बहुत विकासशील बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में भाजपा का विधायक न होते हुए भी उन्होंने पिछले 3 वर्षाें में हर उस व्यक्ति का काम करने का प्रयास किया है, जो उनके पास कोई समस्या लेकर आया है। कोई विरला ही ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने उनको काम बताया हो और उसका काम न हुआ हो। अलग-अलग जगह रखी गई, बैठकों में त्रिलोक कपूर को आशीर्वाद देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि त्रिलोक कपूर जैसा व्यक्ति जो हर किसी की बात सुनता है मिलना बहुत मुश्किल होता है। त्रिलोक कपूर ने जो पिछले 3 सालों में काम किए हैं वह कांग्रेसी पिछले 70 वर्षों में नहीं करवा पाए, क्षेत्र की जनता त्रिलोक कपूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और यही जनता सुनिश्चित करेगी कि त्रिलोक कपूर की जीत कितनी बड़ी हो। इस अवसर पर सभी पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, जॉन प्रभारी, ग्राम केंद्र प्रभारी, त्रिदेव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने त्रिलोक कपूर के साथ बैठकों में भाग लिया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली उपमंडल के अधीन राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में दिवाली ब्रेक से पहले दिवाली के पर्व पर कई गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें बच्चों ने रंगोली बना कर और अपने हाथों से बने तरह तरह के मिट्टी के दिये बना कर अपनी खुशी का इज़हरार किया। पाठशाला के अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई बांट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंदर चौधरी, अध्यापकों अंजली गुलेरिया, पूजा, अंजली पगरोत्रा, ऊषा चौधरी, प्रकाश बलवंत, राकेश चौधरी, सुधीर गुलेरिया, विजय मनकोटिया, विजय शर्मा, राकेश मेहरा, अजय धीमान, सुरेश कौंडल, जतिंदर मोहन व अरुण पगरोत्रा ने अपनी उपस्थिति दी।
विनायक ठाकुर । देहरा ढलियारा महाविद्यालय इकाई में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता की थीम मतदाता जागरूकता एवं ग्रीन दिवाली रखी गई थी। रंगोली प्रतियोगिता को महाविद्यालय परिसर के अंदर आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा दिवाली उत्सव भी मनाया गया। इसी के साथ-साथ मतदाता जागरूक अभियान भी चलाया गया, जिसमें मुख्य वक़्ता के रूप में देहरा जिला संगठन मंत्री अविनीश शुक्ला उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें चुनाव को उत्सव की तरह मनाना चाहिए, जो छात्र पहली बार मतदान कर रहे हैं, उन्हें अपने मत की शक्ति का ज्ञान होना चाहिए। साथ में उन्होंने छात्रों को अपने साथ-साथ अपने परिवार गांव मित्रों को भी जागरूक करने को कहा तथा सत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इसी के साथ विद्यार्थी परिषद ढलियारा महाविद्यालय इकाई ने लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक करेंगे। रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार से समानित किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्र उन व्यक्तित्वों को स्मरण कर रहा है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर विश्व पटल पर भारत को पहचान दिलाई। ऐसे ही महान व्यक्तित्व में बंगाल के विद्वान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर थे जिन्होंने पी १५ (माउंट एवरेस्ट) की ऊंचाई को मापा। सर्वे ऑफ़ इंडिया का मुखिया एवरेस्ट इसको अपने नाम से नाम्हित करा लिया, अभी भी हम उसे माउंट एवरेस्ट मानते हैं। प्रो. सत प्रकाश बंसल, कुलपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने विज्ञान भारती द्वारा आयोजित राधानाथ सिकदर का राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका विषय पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में भारतीय वैज्ञानिकों का विश्वसतरीय शोध के वारे में वताते हुए आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र, आचार्य जगदीश चद्र, सर सीवी रमण, शांतिस्वरूप भटनगर का जिग्र किया। उन्होंने कहा आज हमें उनके विचारों व ज्ञान को समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता प्रांत अध्यक्ष विज्ञान भारती, हिमाचल प्रदेश व राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान हमीरपुर के सह-आचार्य अश्विनी राणा ने राधानाथ सिकदर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने उस समय कठिन परिस्थितियों में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की पैमाइश की, जो अंग्रेजों के लिए भी दुष्कर कार्य था। जब उन्होंने यह जानकारी अपने उच्च अधिकारी एंड्रयू को दी, तो वे इस चोटी का नाम सर जॉन एवरेस्ट के नाम पर रखना चाहते थे और रखा गया। यह बड़े दुःख की बात है कि आज उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा उनके अतुलनीय कार्य को विस्मृत नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन से किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत परिसर निर्देशक और प्रांच उपाध्यख्य प्रो. भाग चंद चौहान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन इकाई सचिव, डॉ. विक्रम सिंह द्वारा किया गया। इकाई अध्यख्य डॉ. शिवराम राव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गण मान्यवरों का परिचय प्रस्तुत किया। प्रो. राकेश कुमार ने अतिथियों का परिचय प्रदान किया, जिनमें प्रान्त संगठन मंत्री और हि. प्र. तकनिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान, हि. प्र. के. विवि. के अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार जुड़े हुए थे। डॉ. नूरजहाँ, डॉ. विकास आनंद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जगदीश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाए। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे। प्रचार विभाग के सदस्य डॉ. विवेक शील, डॉ. मनिष कुमार, डॉ. सुदाम चरण ने कार्यक्रम के वारे में प्रेस बार्ता के जरिए बताया है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला आयोडीन अल्पता विकार दिवस गुरूवार को देखते हुए आज जिला स्तरीय आयोडीन अल्पता विकार दिवस राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोतवाली बाजार धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खाने मे आयोडीन के महत्त्व को बताना था। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ, गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोडीन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है। अगर खाने में इसकी कमी हो तो हमें कई प्रकार के रोग हो सकते हैं ।कार्यक्रम में आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गुरमीत कटोच ने आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोडीन कमी से घेंघा रोग तथा मानसिक विकार और गर्भवती माता में होने वाले बच्चे में शारीरिक और मानसिक विकार हो सकते हैं। आगे जानकारी देते हुए जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया कि मनुष्य के शरीर को प्रतिदिन प्रतिदिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है हम अपने शरीर में इस आयोडीन की जरूरत को आयोडाइज्ड नमक के द्वारा पूरा करते हैं। इसके साथ साथ कुछ मात्रा हमें अपने आहार से भी मिलती है। अतः हमेशा आयोडाइज्ड नमक का प्रयोग करें। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने आयोडाइज्ड नमक के रखरखाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि नमक में मौजूद आयोडीन का पूर्ण लाभ शरीर को मिल सके। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा पोस्टर के माध्यम से आयोडीन से होने वाली कमी के कारण होने वाले लोगों तथा हमें किन-किन पदार्थों से आयरन मिलती है इसके बारे में बताया। सभी प्रतिभागियों को इनाम स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए कार्यक्रम के अंत में हेडमिस्ट्रेस आभा शर्मा द्वारा बच्चों से आग्रह किया की प्राप्त जानकारी को अपने घर तथा आस-पड़ोस में भी लोगों को बताएं ताकि वह भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।
आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहजें कृषि विश्वविद्यालय देगा हर संभव सहायता प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र के भरमाणी और अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने चरवाहों के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी भेड़ और बकरी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों की सेवाओं का विस्तार करने का आश्वासन दिया। चरवाहों ने बताया कि उन्हें चंबा के पहाड़ों से हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्राें में सर्दियों के दौरान और गर्मियों में वापस आने के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि संक्रामक फुट-एंड-माउथ डिजीज (एफएमडी) या खुर-मुंह की बीमारी (एचएमडी) जैसी बड़ी समस्या उनके धण (झुंडों) को भारी नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कुलपति से इस तरह की घातक बीमारी के प्रकोप के दौरान अपने धण झुंडों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही ऊन की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार करने और बढ़ाने के लिए तकनीक का सुझाव देने पर भी चर्चा की। उनकी चिंता यह थी कि नई पीढ़ी इस पेशे को नहीं अपना रही है और अन्य व्यवसायों की तलाश कर रही है। कुलपति ने उन्हें उनकी समस्याओं की पूरी जानकारी दी और उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उनके साथ विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के संबंधित विभागों और वैज्ञानिकों के टेलीफोन नंबर साझा किए, जिनका उपयोग वे जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं। प्रो. चौधरी ने इन चरवाहों को सलाह दी कि वे अपनी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय का दौरा करें। उन्होंने पूरा दिन चरवाहों और उनके झुंड के साथ बिताया। कुलपति ने क्षेत्र के युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए भेड़-बकरी पालन का पेशा अपनाने का आह्वान किया। क्योंकि विश्वविद्यालय चरागाहों और प्रवासी मार्गों में उनके शिविरों की जीआईएस मैपिंग कर रहा है। विश्वविद्यालय इस पेशे के आधुनिकीकरण के लिए तकनीकी हस्तक्षेप के साथ युवाओं को सहायता प्रदान कर सकता है। वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आईटी उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं और विश्वविद्यालय उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। चरवाहों ने चंबा जिले के इतने दूर-दराज और आदिवासी क्षेत्र में अपने शिविर में उन्हें जानकारी देने के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, सलूणी केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एसएस राणा व अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के संचल के लिए समाज के सभी घटकों का सहयोग अपेक्षित है। निर्वाचन आयोग ने चुनावों के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ कर ली हैं लेकिन इनके क्रियान्वयन हेतु समाज को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझनी आवश्यक है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आज यहां स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धनराशि या अन्य किसी प्रकार का पारितोषिक प्राप्त करता है या पारितोषण देता है, जो कि किसी व्यक्ति के मतदान करने के अधिकार में प्रभाव डालता हो, को एक साल के कारावास या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या मतदाताओं को या किसी ऐसे व्यक्ति को जिससे अभ्यर्थी या मतदाता हितबद्ध है। किसी प्रकार की क्षति करने की धमकी देता है, उसको एक साल के कारावास व जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि रिश्वत लेने और देने वालों दोनों के खिलाफ तथा मतदाताओं को डराने और धमकाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भर में उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया कि वह निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने वह देने से बचें। यदि कोई भी व्यक्ति रिश्वत देता है या रिश्वत देने जाने पर कोई जानकारी रखता है तथा मतदाताओं को डराने और धमकाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामलों के संबंध में सूचना शिकायत जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला में स्थापित जिला स्तरीय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में स्थापित 24×7 दूरभाष निशुल्क नंबर 1800- 180 - 8013 टोल फ्री नंबर पर सूचित कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता की अनुपालना हेतु ज़िला भर में व्यय निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि ज़िले में स्टेटिक सर्वेलांस टीम, उड़न दस्ता और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बिना वैध प्रमाण के 50 हज़ार से अधिक नक़दी और अन्य आपत्तिजनक सामान को गाड़ी में रखना और साथ ले जाने पर ज़ब्त कर लेने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन या निष्पक्ष चुनावों के संचालन में कोई व्यक्ति/समूह बाधा डालता है या मतदाताओं को प्रभावित करता है, तो उसकी शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि किसको लगता है कि उसके नक़द या अन्य सामान को ग़लत तरीक़े से ज़ब्त कर लिया है और उससे सम्बंधित उसके पास वैध प्रमाण है तो वह 8894952886 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने हर सम्भव व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग को इसके सफल संचालन हेतु समाज से भी सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर एसपी काँगड़ा ख़ुशाल शर्मा ने चुनावों के दृष्टिगत क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों, राजनीतिक दलों और समाज के प्रमुख घटकों से अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावों के सफल संचालन हेतु पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर की गई हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में 158 पोलिंग स्टेशन क्रिटिकल है और 291 वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इस हेतु पुलिस बल के अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। इस हेतु आज ज़िले में अर्धसैनिक बालों की 5 टुकड़ियां आज पहुंच गई हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे समय में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का सख़्ती से पालन करने की अपील भी की।
भाजपा का चाल चरित्र आया जनता के सामने मंत्री महेंद्र सिंह के पुत्र रजत ठाकुर, चेतन बरागटा, अनिल शर्मा और अनिल धीमान को मिला परिवारवाद के चलते टिकट फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा के टिकटों के आबंटन से भाजपा के चाल और चरित्र का चेहरा जनता के सामने आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बड़े-बड़े मंचों से परिवार वाद का विरोध करते हैं और जब टिकट की बारी आती है, तो परिवारवाद हावी रहता है। हिमाचल के टिकट आबंटन से साफ है कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। हिमाचल में भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों में परिवारवाद हावी है। मंडी जिले के धर्मपुर में मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया गया है। जुब्बल कोटखाई में स्व. नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट दिया गया है। वहीं, हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्वर्गीय आईडी धीमान के बेटे डॉ. अनिल धीमान को टिकट दिया गया है। इसी तरह मंत्री में कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट दिया गया है। जिससे साफ होता है कि सत्ता के लिए भाजपा को परिवारवाद से कोई विरोध नहीं है, लेकिन जनता को पाठ पढ़ाने के लिए राजनीति में परिवार वाद का विरोध करती है। पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अब जवाब देना चाहिए कि जब जुब्बल कोटखाई में हुए उपचुनाव में चेतन बरागटा का टिकट परिवारवाद के कारण काटा गया, जिसके दुहाई जेपी नड्डा कई जगह देते रहे कि हम सीट हार गए, लेकिन परिवारवाद को टिकट नहीं दिया। अब भाजपा ने चेतन बरागटा को किस पैमाने पर टिकट दिया है। पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा का असली चेहता जनता के सामने हैं। विधानसभा चुनावों में हार देखकर भाजपा डरी हुई है, जिसके कारण ही भाजपा परिवारवाद का सहारा ले रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना दिया है। भाजपा सरकार की विदाई तय है। जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा के सौजन्य से विश्व दृष्टि दिवस आज 19 अक्तूबर को खंड नगरोटा बगवां के अंतर्गत गवर्मेंट आईटीआई नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा वर्ग को आंखों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया की आंखें भगवान द्वारा मनुष्य को दी हुई एक अनमोल देन है। अत: इसकी उचित देखभाल करें। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया की अपने आहार में फल तथा सब्जियों को प्रचुर मात्रा में सम्मिलित करें, जिससे हमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिल सके, जो कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें। इसके साथ-साथ मोबाइल फोन, कंप्यूटर व लैपटॉप आदि का प्रयोग आवश्यकता होने पर ही करें। अगर आप लगातार इन उपकरणों पर काम कर रहे हैं, तो थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों को आराम जरूर दें। साथ ही समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर करवाएं, ताकि समय रहते कोई भी आंखों की बीमारी हो को पता चल सके। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने आंखों की आम बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा लोगों से आग्रह किया कि अपनी आंखों की नियमित जांच करवाएं। इसके साथ आई डोनेशन के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्रीमती जगदंबा मेहता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।स्वास्थ्य शिक्षिका अंजली ने बताया कि अगर आंखों में किसी प्रकार की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार की दवाई आंखों में ना डालें। यह हानिकारक हो सकता है। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यकम में आगे जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रिंसिपल कीरत सिंह सोहल ने बच्चों को सलाह दी कि वह जरूरत के हिसाब से मोबाइल अथवा कंप्यूटर का उपयोग करें कभी भी बिना जरूरत के मोबाइल का उपयोग करने से बचना चाहिए, ताकि हमारी आंखें स्वस्थ रहें तथा बच्चों से प्राप्त जानकारी को और लोगों के साथ सांझा करने का भी आग्रह किया।
राजेश कतनौरिया। जवाली उपमंडल ज्वाली के अधीन आयुर्वेद डिस्पेंसरी ठेहडू के लिए दरमण तहसील सीयूनता से संबंध रखने वाले कैप्टन दीप चंद ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15000 की राशि और साथ में फर्नीचर भी दान में दिया और समाज के उन लोगों को समाज के लिए कुछ प्रेरित करने का काम किया, जिनके पास धन की कमी नहीं है, सिर्फ और सिर्फ बड़ा दिल की कमी है। कैप्टन साहब ने दरियादिली दिखाते हुए पहले उन्होंने अपनी सेवाएं अपने देश के लिए दी और उसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अपनी सेवाएं वर्तमान समय में समाज को विभिन्न तरह की सुविधाएं देकर दे रहे हैं। कैप्टन दीप चंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क का वास होता है और उस कारण से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, अगर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक है, तो वह समाज को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है, उस संपूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। वहीं, आंवल पंचायत ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने कैप्टन दीप चंद का धन्यवाद किया।


















































