विनायक ठाकुर । डाडासीबा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान स्वीप के तहत बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चीफ इलेक्शन एक्सपेंडिचर ऑफिसर नितिन कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की वही डॉ. निपुन जिंदल जिला उपायुक्त कांगड़ा, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, डीएसपी विशाल शर्मा, नोडल ऑफिसर सुधीर, नायब तहसीलदार डाडासीबा अश्विनी कुमार इत्यादि विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मतदाताओं और विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के उचित प्रयोग और अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण, पोस्टर मेकिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मंच का संचालन नोडल ऑफिसर सुधीर तथा प्रो. दविंदर ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि चीफ इलेक्शन एक्सपेंडिचर ऑफिसर नितिन कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान में नागरिकों को मताधिकार उनके द्वारा उनकी सरकार चुनने व भारतीय लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में एक महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर प्रदान किया गया है। अतः मतदान के दिन मतदान अवश्य करना चाहिए। वही, जिला उपायुक्त डॉ. निपुन जिंदल ने हाल ही में 18 वर्ष के पायदान को पार किए युवा विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी से मतदान करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो जितेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बाद में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्थानीय डाडासीबा बाजार में निवासियों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भव्य रैली निकाली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय लिपिक रामदयाल ने अपना विशेष योगदान दिया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सनोट के निवासी कश्मीर सिंह के घर जन्मी पुत्री निधिका कश्यप ने क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। निधिका ने एम्स के अंतर्गत नोरसेट क्रेक करके 96.89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। निधिका कि इस उपलब्धि से घरवालों सहित क्षेत्रवासी भी गदगद हो चुके हैं। नोरसेट क्रेक करने के उपरांत उन्हें ऋषिकेश एम्स अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर ने ओहदे से नवाजा गया है। आपको बता दें निधिका कश्यप की इस उपलब्धि के उपरांत समस्त सनोट क्षेत्र में खुशी एवं गौरव का माहौल है। 27 वर्षीय निधिका कश्यप के पिता कश्मीर सिंह पंजाब बिजली विभाग में बतौर जे.ई के पद पर तैनात है। उनकी माता दर्शना देवी घर का कामकाज देखती हैं। निधिका कश्यप ने अपनी स्कूल की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल देहरा से की है। वहीं, कॉलेज ग्रेजुएशन बीएससी पालमपुर स्थित नेता सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्कूल से ग्रहण की है। यही नहीं मौजूद समय में वह आईजीएमसी शिमला से अपनी एमएसी की पढ़ाई कर रही है। निधिका कश्यप की नियुक्ति प्रदेश के नामी मेडिकल इंस्टिट्यूट एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर हुई है। युवती द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करने पर क्षेत्रवासी उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहे हैं। निधिका का कहना है की वह अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपने अध्यापक, माता-पिता को देती हैं, जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर हुई है, जिसके लिए वह गौरवपूर्ण महसूस भी कर रही हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर और बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्रों के लिये व्यय पर्यवेक्षक मोनिका हर्षद पांडे, (आईआरएएस) ने निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए व्यय निगरानी टीमों की बैठक की अध्यक्षता की। मंगलवार को आतमा सभागार पालमपुर में चारों विधान सभा क्षेत्रों के व्यय निगरानी टीमों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यय निगरानी सबसे जरूरी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए उड़नदस्ते तथा नाके भी लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्वाचन में किसी भी स्तर पर नगदी, शराब इत्यादि का प्रयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को भी प्रतिदिन की लेन-देन, आनलाइन मनी ट्रांसफर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्वाचन डयूटी पर तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतय चेकिंग करने के निर्देश दिए। जीएसटी विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही नारकोटिक्स के नोडल अधिकारियों को भी नियमित तौर पर रिपोर्ट के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर तथा एकांउटिंग टीम को भी व्यय निगरानी के लिए उपयुक्त जगह पर नाके इत्यादि लगवाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में विधान सभा निर्वाचन 2022 में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप तैयार किया गया है। व्यय निगरानी को सरल बनाने तथा प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की आनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी टीमों को ई-कैच ऐप के प्रयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि निर्वाचन के दौरान व्यय की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, निर्वाचन अधिकारी सुलाह एवं एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जयसिंहपुर अर्पिता चंदेल और निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ सलीमा आज़म सहित चारों विधान सभा क्षेत्रों से संबंधित सहायक व्यय पर्यवेक्षक, स्टेटिक सर्विलांस टीम वीडियो सर्विलेंस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया हेतु जांची व्यवस्थाएं शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने नगरोटा, पालमपुर तथा जयसिंहपुर विस क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशाल शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि नगरोटा तथा जयसिंहपुर में विधानसभा चुनाव हेतु चयनित स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंुद्रों का निरिक्षण किया गया। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के उपमंडलाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हो सके। इस हेतु विधानसभा निर्वाचन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि सैन्य बल के ठहरने इत्यादि के प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाताओं को जागरुक करने की दृष्टि से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा तथा एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा सूरियां जिला स्तरीय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया की आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकसर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं और और इस क्रोना काल में तो हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव का शिकार हुआ है। जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया की शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है। क्योंकि लंबे समय तक बने रहना वाला तनाव हम सबके लिए घातक है।अत: अपनी दिनचर्या नियमित रखें, रोज व्यायाम करें क्योंकि व्यायाम करने से तन और मन को स्फूर्ति मिलती है और हम तनावमुक्त महसूस करते हैं। संतुलित आहार लें और सबसे बड़ी बात अपने आप को नशीली पदार्थों के सेवन से दूर रखें। उन्होंने बताया की जब हमें पता चले की हमारे आसपास किसी व्यक्ति का व्यवहार अचानक से बदल गया है। अच्छा बोलने वाला व्यक्ति एकदम चुप हो गया है या वह उदास रहता है। अथवा सुस्त रहता है, बिना कारण डरता है, आसपास आवाज महसूस करता है। अथवा बिना कारण रोने को मन करता करता है, मन में अजीब अजीब विचार आते हैं, तो यह मानसिक रोग के लक्षण हो सकते हैं। व्यक्ति को एकदम से डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज होने से मानसिक रोगी एकदम स्वस्थ हो जाते हैं। आगे जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरूह के प्रभारी डॉ. दुष्यंत ने बताया की मानसिक रोगी को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय लोग झाड़-फूंक में लगे रहते हैं, जिससे रोगी का स्वास्थ्य और बिगड़ जाता है। अत: जैसे ही किसी में उपरोक्त लक्षण दिखें तो व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, ताकि समय पर उसको इलाज मिल सके और वह स्वस्थ हो जाए। मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जगदंबा मेहता ने ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया। प्राप्त जानकारी को अपने पास ना रखते हुए और लोगों को भी जागरूक करें, ताकि बाकी लोग भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इसके साथ साथ स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बच्चों को बताया कि मोबाइल पर अपना कम से कम समय व्यतीत करें। मोबाइल का उपयोग जरूरत होने पर ही करें। उस समय को खेलकूद आदि में व्यतीत करें, जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा हो। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता तथा बच्चों के द्वारा गाने और लघु नाटिका के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर संदेश दिए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि अगर उनके आसपास कोई बच्चा मानसिक रोग से ग्रस्त दिखाई देता है या उन्हें अपने दोस्तों में किसी के व्यवहार में अचानक से बदलाव दिखाई पड़े, तो तुरंत अपने स्कूल गेट अध्यापकों अथवा अभिभावकों से संपर्क करें, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके इसके साथ-साथ प्राप्त जानकारी को अपने पास न रखते हुए सभी के साथ सांझा करने के लिए कहा, ताकि बाकी लोग भी लाभान्वित हो सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पैट से नियमित जेबीटी अध्यापकों के द्वारा मां जवालामुखी मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर में मां के दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन करवाया गया। इस दौरान अध्यापकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा भोजन वितरण इत्यादि में सहयोग कर मां की सेवा की। इस मौके इनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील योगेश कुमार माहुर तथा रमजान खान भी उपस्थित रहे। भंडारा कमेटी ने भंडारे के लिए सहयोग करने के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र जालग में युथ स्पोर्ट क्लब द्वारा राज्य स्तरीय सीमा सुरक्षा बल शहीद मनमोहन सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 अक्तूबर को जालग में किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक टीमें 20 अक्तुबर को शाम 5 बजे तक यूथ स्पोर्ट क्लब जालग से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता को 25000/ व उपविजेता को 21000 रुपए से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रधान राकेश पटियाल 88942-40090 व ओम प्रकाश धीमान 88941-98294
विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से रहे उपस्थित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा में सोमवार को मंडलअध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिसमें विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति बनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी भाजपा सदस्यों ने जयसिंहपुर में फिर भाजपा की पताका लहराने का संकल्प लिया तथा चुनाब प्रचार का शंखनाद भी किया। राम रतन शर्मा की अगुवाई में सारी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा तथा सभी महिला मंडलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष व विशिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर में 7वां आयुर्वेद दिवस 14 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया गया। इसका आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा हर वर्ष धनतेरस के उपलक्ष्य पर किया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य थीम “हर दिन हर घर आयुर्वेद” है। समारोह में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मंडी के सहायक निदेशक डॉ. राजेश संद ने आयुर्वेद आहार विषय पर अपने संबोधन में दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले आहार के बारे में विस्तार से विवेचन किया तथा श्रोताओं की जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान भी बताया। डॉ. अनुभा चांदला, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) ने अपने संबोधन में आयुर्वेद आधारित मानव प्रकृति पर अपने व्याख्यान में कफ, पित एवं वात प्रकृति के अनुसार उपचार एवं आहार संबंधी जानकारी प्रदान की। यही ही नहीं, इस अवसरपर प्रकृति परीक्षण कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों का चिकित्सीय परीक्षण करके आहार एवं उपचार के बारे में मार्गदर्शन भी किया गया। संस्थान के स्टाफ एवं शोध छात्रों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागेदारी की तथा लाभ उठाया। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र पदवाड़ ने संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार की ओर से इस आयोजन के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मंडी की टीम आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित हों ऐसी आशा व्यक्त की।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय कल्याड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का आयोजन 15 से 21 अक्तू बर 2022 तक किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को प्रतिदिन सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी तथा साथ ही साथ श्रमदान करने के लिए भी उत्प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिविर के तीसरे दिन कल्याड़ा विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक, अनुज विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के मध्य रिश्ता और संतुलन बिगड़ जाता है, तो हम उसे पर्यावरण संकट मान सकते हैं, जिससे न केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन, समाज, अर्थव्यवस्था और यहां तक कि हमारे मनोविज्ञान पर भी असर पड़ता है। उन्होंने प्लास्टिक के वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण होने वाले दुष्प्रभावों का भी वर्णन किया और बताया कि प्लास्टिक एक नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है, जो जल और भूमि में विघटित नहीं होता और पर्यावरण में सैकड़ों वर्षों तक बना रहता है, जिसकी वजह से यह भूमि, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसलिए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डेविड तथा प्रियंका भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अधीन जमना देवी (47) पत्नी राणू राम निवासी अलोह शनिवार को अचानक लापता हो गई थी, जिसकी लाश सोमवार दोपहर 12 बजे कालेश्वर के समीप तैरती हुई, मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आपको बता दे इस सम्बंध में महिला के पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी माता जमना देवी शनिवार शाम से लापता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जमना देवी लगभग चार-पांच दिन पहले अपने मायके कुहना में गई हुई थी। वहीं, 15 अक्तूबर शनिवार को कुहना (चलाह) अपने मायके में करीब शाम चार के बाद वह घर पर नजर नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया था। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ़्तीश में जूट गई थी और महिला को ढूढ़ने का हर संभव प्रयास कर रही थी। सोमवार दोपहर 12 बजे उक्त महिला का शव कालेश्वर के समीप ब्यास नदी में तैरता हुआ मिला है। इस बाबत रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है। रक्कड़ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रमण के वार्ड-7 शिव मंदिर जलाड़ी गांव में जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कलाकार पाल मेहरा के सुरीले भजनों पर सभी ग्रामवासी जलाड़ी झूम उठे। जगराते में चैन सिंह मनकोटिया ने भी अपने भजनों में संपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर रवि पठानिया, संजू पठानिया व युवाओं, बड़े-बजूर्गों की देखरेख में लंगर भी लगाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ाें लाेगाें ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भंडारे में सैकड़ाें लाेगाें ने उपस्थित हाेकर प्रसाद ग्रहण किया।
दूसरा युवा छिंज मेला का हुआ चुहड़पुर में आयोजन युवा क्लव चुहड़पुर ने किया बाबा लखदाता छिंज(दंगल) मेला का आयोजन मनीष ठाकुर। इंदाैरा बाबा लखदाता छिंज (दंगल) मेला चुहड़पुर में करबाया गया।इस दंगल का आयोजन युवा क्लब चुहड़पुर ने किया।यह युवा क्लब द्वारा दूसरा दंगल था, जिसमें देश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी रुमाली दीप चमकौर साहिब व बब्बा अटारी व दूसरी रुमाली लक्की व दीपक अल्ला के बीच मे हुई। इस मौके पर विकास खंड के चेयरमैन सहदेव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार मिंदा, जगमोहन मन्हास गोल्डी, मुकिंदर कटोच मिक्का, बलबीर कटोच, शुभम ठाकुर, रमेश कुमार, शुभ व संजू ठाकुर आदि गणमान्य मौजूद रहे।
यादविंदर गोमा को टिकट न मिली तो देंगे सामूहिक इस्तीफे नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से एक नए चेहरे सुशील कॉल को कांग्रेस टिकेट मिलने की सुगबुगाहट के बीच आज ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहपुर जयसिंहपुर कलामंच में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें कहा की अगर गोमा को टिकट नहीं मिला, तो सभी देंगे सामूहिक इस्तीफे, जिसमें ब्लॉक के सभी अग्रणी संगठनों, जिसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनता ठाकुर, युकां अध्यक्ष साहिल कटोच, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश आर्य, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार, ओबीसी के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनी राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा मतों के प्रधान, बूथ अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एक मत से यादविंदर गोमा को कांग्रेस टिकट देने की बकालत करते हुए कहा कि अगर जयसिंहपुर विधानसभा से किसी भी ऐसे ही उम्मीदवार को टिकट दी गई, तो सभी पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत दढ़वाल ने कहा कि जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा एकमात्र ही जिताऊ उम्मीदवार है, वो पिछले दस वर्ष से भी ज्यादा समय से जयसिंहपुर कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान ने जो जयसिंहपुर के प्रभारी लगाए थे। उन्होंने भी गोमा के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दी थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि तमाम सर्वे रिपोर्ट को ध्यान में रख कर टिकट का फैसला करें। क्योंकि जयसिंहपुर के ये सभी सर्वे रिपोर्ट्स गोमा के पक्ष में हैं।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के तहत जमना देवी (47) पत्नी राणू राम निवासी अलोह शनिवार को अचानक लापता हो गई है। इस संबंध में उनके पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी माता जमना देवी शनिवार शाम से लापता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जमना देवी लगभग चार-पांच दिन पहले अपने मायके कुहना में गई हुई थी। वहीं 15 अक्तूबर शनिवार को कुहना (चलाह) अपने मायके में करीब शाम चार के बाद वह घर पर नजर नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई है। वहीं, इस बाबत रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा एसडीएम देहरा एवं कोटला बेहड़ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरा प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है कि उपमंडल देहरा में कुछ स्थान चयन किए, जहां पर दुकानदार पटाखों की बिक्री कर सकता है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम द्वारा यह लिखित ताैर पर भी यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। देहरा उपमंडल में पटाखे बेचने वाले लाइसेंस होल्डर दुकानदार शहीद भुवनेशवर डोगरा स्टेडियम देहरा, नेहरन पुखर में ढलियारा खड्ड के समीप, बढ़लठोर में ठौर खड्ड के समीप, हरिपुर ग्राउंड, बनखंडी ओपन रॉड के साथ, भरवाईं चाैंक के साथ व उपमंडल कोटला बेहड़ के तहत जसवां स्कूल के पीछे, डाडासीबा में पुल के समीप, स्यूलखड्ड में खड्ड के तहत खुले स्थान में, टेरेस में रेहारी चाैंक इन सभी चयनित जगहों पर ही दुकानदार पटाखे बेच पाएंगे। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है। वहीं, दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे ही बेच पाएंगे, वहीं पटाखे जलाने के लिए भी प्रशासन ने समय तय किया है। लोग दीपावली एवं गुरुपूर्व रात 8 बजे से 10 बजे, छट पर शाम 6 से 8 बजे तक, क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखे जला पाएंगे। बाजार ,सरकारी ऑफिस, हेरिटेज इमारतों के समीप पटाखे जलाने पर सख्त मनाई है।
विनायक ठाकुर । देहरा परागपुर के बलाहर में स्थित केनी संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में विश्वविद्यालय के स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृत पढ़कर आईएएस एवं आईपीएस जैसे महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे गणमान्यों को अतिथि के रूप में बुलाया गया था। इस संदर्भ में परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्र सभी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकें, एतदर्थ मार्गदर्शन हेतु गणमान्यों को बुलाया गया था। पत्रकारों से संवाद के समय उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना आयोग के अवर सचिव तेजस्कर पाण्डेय उपस्थित रहे, जो कि आईएएस अधिकारी हैं और विशेष बात यह है कि ये संस्कृत के छात्र भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशिष्टातिथि के रूप में डॉ. अरूण कुमार झा को बुलाया गया था, जो कि दिल्ली सरकार में सचिव संस्कृत अकादमी, श्रम एवं रोजगार विभाग एवं सचिव मैथिली भोजपुरी अकादमी जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों को सम्पन्न कर रहे हैं। ये भी संस्कृत पढ़ने के उपरान्त आई.ए.एस. जैसे महत्त्वपूर्ण पदों में पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि सारस्वतातिथि के रूप में डॉ. नारायणदत्त मिश्र उपस्थित रहे, जो कि डीडी न्यूज में पत्रकार हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित तेजस्कर पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में उस शिक्षा की आवश्यकता है, जो छात्रों को रोजगार प्रदान कर सकें। संस्कृत के छात्रों को अपना आत्मविश्वास दृढ़ करना हो जिस से वो सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को चाहिए कि वह संस्कृत माध्यम से आधुनिक विषयों का पाठ्यक्रम प्रारंभ करें। विशिष्टातिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अजय कुमार झा ने कहा कि संस्कृत पढ़ना दीनता का नहीं गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्व में जितनी भी ज्ञान क्रांतियां हुई उन सबके मूल में संस्कृत ही थी। इसलिए संस्कृत के विद्यार्थियों को योग, आयुर्वेद एवं कर्मकांड जैसे विषयों का भी ज्ञान होना चाहिए। सारस्वतातिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध पत्रकार डॉ नारायणदत्त मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता जैसे क्षेत्रों में भी संस्कृत के छात्र अपना लोहा मनवा सकते हैं। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन व्याकरण विभाग के सहायकाचार्य डॉ. श्रीनाथधरद्विवेदी ने किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक वेदांत विभाग के विभागाध्यक्ष सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारी व छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राजकीय महाविद्यालय सुख भटौली में आज फ्रैसर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें दीपक शर्मा मिस्टर फ्रैशर व सलोनी शर्मा मिस फ्रैशर चुनी गई। फैशन पार्टी में कॉलेज के सभी स्टाफ की मौजूदगी में राजकीय महाविद्यालय सुख भटोली फ्रैशर पार्टी संपन्न हुई। इस उपलक्ष पर डॉ पंकज कौशल, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. शिखा राणा, प्रो. भावना, राजेश कुमार सुप्रिडेंट, हरजिंदर सिंह व वीर सिंह अजय कुमार उपस्थित रहे।
संस्थान का दूसरा छात्र जो अमेरिका में करेगा अपनी उच्च शिक्षा प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के प्रसिद्ध मोंटाना स्टेट यूनिवर्स्टी में डाक्टरेट अध्ययन के लिए चुना गया है। कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने सचिन शर्मा को बधाई दी और बताया कि डाक्टरेट करने के लिए उन्हें 76 लाख की धनराशि बतौर छात्रवृत्ति मिली है। कृषि महाविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी विभाग के छात्र सचिन शर्मा को अमेरिका के मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्लांट साइंसेज एंड प्लांट पैथोलॉजी विभाग में डॉक्टरेट छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है। उन्होंने स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा इसी विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि सचिन को अगले चार वर्षों के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा प्रति वर्ष 19 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। वह राल्स्टोनिया प्रजाति के जीवाणु में एंटीबायोटिक उत्पादन के तंत्र पर शोध करेंगे। कुलपति ने छात्र के प्रमुख सलाहकार डॉ. प्रदीप कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के बनयाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र बीजे राजू को इस साल मई में अमेरिका के क्लेम्सन विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट अध्ययन के लिए 1.20 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति के साथ चुना गया था। उन्होंने अन्य छात्रों से कहा कि वे दोनों प्रतिभाशाली छात्रों का अनुकरण करें जिन्होंने विश्वविद्यालय, उनके शिक्षकों और उनके माता-पिता का नाम रोशन किया है। सचिन शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अपने एमएससी के रिसर्च गाइड, विभागाध्यक्ष और प्लांट पैथोलॉजी विभाग के संकाय सदस्यों को दिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को और चुनावी प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 76623 मतदाता है, जिसमें 38538 पुरुष तथा 38085 महिला मतदाता है और 2600 नए मतदाता बने हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में 1361 सर्विस वोटर हैं, जबकि 80 वर्ष 99 वर्ष आयु के 1856 तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के 19 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के लिए दिशा-निर्देश पर इस बार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं और 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को घर से ही मतदान की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि बीएलए उनसे फॉर्म 12-डी भरवाएंगे और उनकी सहमति देने पर उन्हें घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 87 पोलिंग स्टेशन है। इनमें 6 अति संवेदनशील तथा 11 संवेदनशील हैं। इसमें डाढ़, हंगलोह, बंदला-1, घुग्घर-1, बनुरी-1 और कंडवाडी अति संवेदनशील है, जबकि संवेदनशील में राख, चचियां, दराटी, कंडी, सुग्घर-1, आइमा-1, विन्द्रावन-2, पालमपुर-2, भरमात अप्पर तथा राजपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत के लिए सी विजिल ऐप भी कार्यशील रहेगा, जिसमें जानकारी गोपनीय राखने का प्रावधान है। इस ऐप में वीडियो क्लिप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, जिस पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एसडीएम कार्यालय पालमपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01894 230595 है। यह कंट्रोल रूम दिन-रात कार्यशील रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षको की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन 17 से 22 अक्तूबर तक होगा और नामांकन स्थल के 100 मीटर दायरे में 3 गाड़ियां तथा नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित 4 लोग ही मौजूद रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की जानकारी हासिल करने के know your candidate ऐप भी जारी किया गया है, जिसमें प्रत्याशी कि पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च 40 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान मतगणना अधिकारियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों को कमिश्निंग के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पालमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा तथा मतदान के उपरांत ईवीएम मशीन शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय पालमपुर स्थापित स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रहेंगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र और सुना निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाविद्यालय में अलग-अलग स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उत्तर भारत की सबसे बड़ी कार्डियक क्रिटिकल केयर यूनिट प्रतिमा राणा। पालमपुर फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उपलब्ध हृदय रोगों के उपचार में नवीनतम उन्नति, जो उत्तर भारत की सबसे बड़ी कार्डियक क्रिटिकल केयर यूनिट की पेशकश करने वाला 24&7 कार्डियक इमरजेंसी-रेडी हॉस्पिटल बन गया है, ने कई हृदय रोगियों को जीवन का एक नया रूख प्रदान किया है।फोर्टिस अस्पताल मोहाली हेड़ ऑफ डिपार्टमेंट व कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर तथा कैथ लैब के डायरेक्टर डॉ. आरके जसवाल, जिन्होंने 40,000 से अधिक कार्डियक इंटरवेंशनस किए हैं - ने फोर्टिस मोहाली में उपलब्ध कुशल विशेषज्ञता और अत्याधुनिक हृदय उपचार विकल्पों की भूमिका पर चर्चा की। जसवाल ने कहा, फोर्टिस अस्पताल मोहाली दुनिया के उन बहुत कम अस्पतालों में से एक है, जहां उच्च गुणवत्ता वाले उन्नत उपचार विकल्प जैसे फ्रैक्शनल फ्लो रिजर्व (एफएफआर), ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड (आईवीयूएस), रोटेशनल एथेरेक्टॉमी (रोटेब्लेशन) या हैवी कैल्सीफाइड हार्ट अर्टरीज का उपचार), हृदय रोग के सटीक उद्देश्य मूल्यांकन के लिए इम्पेला डिवाइस, उच्चतम गुणवत्ता वाले एंजियोप्लास्टी और हृदय के स्टेंटिंग उपचार पिछले कई वर्षों से 24&7 उपलब्ध हैं। इन तकनीकों ने हमें सटीक और उच्च गुणवत्ता वाली प्रक्रियाएं करने में सक्षम बनाया है, जिससे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों के बराबर सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करके कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. जसवाल ने कहा कि फोर्टिस मोहाली उत्तर भारत में रोटेशनल एथेरेक्टॉमी के लिए उत्कृष्टता केंद्र है और मुझे इस तकनीक को क्षेत्र के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट को सिखाने के लिए विशेष प्रॉक्टर के रूप में भी प्रमाणित किया है। हेल्थकेयर में टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट पर चर्चा करते हुए, डॉ जसवाल ने कहा, फोर्टिस मोहाली में तीन अल्ट्रा-मॉडर्न कैथ लैब हैं, सबसे कम डोर-टू-बैलून टाइम, और एडवांसड कार्डियक डायग्नोस्टिक्स और कॉन्टेम्पररी इमेजिंग टेक्नीक हैं। किसी भी हृदय रोग का इलाज किया जा सकता है यदि जल्दी निदान किया जाए। प्रत्येक को तत्काल मेडिकल इंटरवेंशन की तलाश करनी चाहिए। क्योंकि यह आगे की जटिलताओं को रोक सकता है और तेजी के साथ बेहतर परिणाम सुनिश्चित कर सकता है। डॉ. जसवाल हृदय रोगियों का आकलन करने के लिए हर दूसरे महीने के तीसरे रविवार को करण अस्पताल और डॉ. विजय चौधरी अस्पताल में ओपीडी रखते हैं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ विद्यालय कल्याड़ा में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी प्रधान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्थानीय ग्राम पंचायतों नागनपट्ट तथा कल्याड़ा की प्रधान भी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान प्रोमिला ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देना चाहिए, जिसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है, जिसमें स्वयंसेवी सामाजिक मूल्यों को सीखते हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया और कहा कि स्वयंसेवकों के कार्यों का मोल नहीं लगाया जा सकता, वह अमूल्य है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा कोविड महामारी के समय जो कार्य किया वह सराहनीय है। यह सात दिवसीय शिविर एनएसएस पीओ डेविड तथा महिला पीओ प्रियंका के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 29 लड़के और 23 लड़कियां भाग ले रहे हैं। यह शिविर 15 से 21 अक्तूबर 2022 तक चलेगा, जिसमें विद्यालय, आसपास के मंदिरों और जलस्त्रोतों आदि की सफाई की जाएगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर शिक्षा खंड पंचरुखी में प्राथमिक पाठशाला सलियाना में कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग छात्रों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ओर्थो, आंखों के बिशेषज्ञ, स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियो थेरेपिस्ट की डॉक्टरों की टीम ने छात्रों की जांच की। इसमें डीआईडी धर्मशाला से वीना सिंह, अंजू शर्मा व सीमा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों चड़ियार, बैजनाथ व पंचरुखी के दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया व सुविधा का लाभ उठाया। इस कैंप में तीन शिक्षा खंडों के 50 से अधिक छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा खंड पंचरुखी के बीआरसीसी दीपक शर्मा, मनूप कुमार, पंकज, शुभम, सुमित व स्पेशल एजुकेटर सरिता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर कुड्डन गौ सदन पूरे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र को भी आवारा पशुओं से निजात दिलाने में फलीभूत होगा, उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कुड्डन गौ सदन और रठां, गोपालपुर के धनोटा में ट्यूबवेल का लोकार्पण और बैजनाथ से सुजानपुर बया मौलीचक बस रूट में बस को हरी झंडी देने के उपरांत अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। कपूर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा में गौ सदन खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवारा पशुओं से बहुत बड़ी निजात मिलेगी और पशुओं को भी अपना घर मिल जाएगा। इसके साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में हमारी सरकार द्वारा खोले गए अनेक ट्यूबवेल से पानी की बहुत बड़ी समस्या का समाधान भी हुआ है और आज उसी कड़ी में 3 नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कपूर ने कहा कि मौलीचक ग्राम पंचायत के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी कि बैजनाथ से सुजानपुर जाने वाली बस को बया मौलीचक चलाया जाए। आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद से इस बस रूट को भी जनता के लिए समर्पित किया गया। कपूर ने आज विधानसभा में लोकार्पण किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पशुपालन मंत्री विरेंद्र कबंर, परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और संबंधित विभाग के अधिकारियों का जहां आभार व्यक्त किया, वही स्थानीय लोगों को भी बधाई दी।
मतदान करना सभी का कर्तव्य : डॉ निपुण जिंदल प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ज़िला निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रेरित करने के लिये भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलपति डॉ. एचके चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने की। अतिरिक्त उपायुक्त गंधारवा राठौर, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, रजिस्ट्रार संदीप सूद, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विश्विद्यालय और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की नाट्य इकाई धर्मशाला के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के लोग मतदान में शामिल नहीं ही रहे यह अचंभित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमे किनौर के कल्पा निवासी देश के पहले वोटर 105 वर्षीय श्याम शरण नेगी से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो इस बार 34वीं बार मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम भी मतदान करेंगे और दस लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर ज़िलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सशक्त लोकतंत्र और अपने देश के लिए मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार हम सभी का कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने अधिकारों की बात करते हैं लेकिन कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त सरकार के लिये मतदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कम मतदान प्रतिशत चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से 12 नवंबर को घर से निकल कर सभी से मतदान करने की अपील की। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सभी की सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला के खनियारा स्थित पार्क में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की लगी निर्माण पट्टिका के तोड़े जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। 12 अक्तूबर को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने निर्माण पट्टिका को तोड़ दिया, जिस पर धर्मशाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना धर्मशाला में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला से धर्मशाला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चतर सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल मिला और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस थाना प्रभारी को बताया कि शरारती तत्वों की ऐसी हरकत से कांग्रेस कार्यकर्ता हताश हैं और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी दौर है और ऐसी घटनाएं माहौल उग्र कर सकती हैं। अतः प्रशासन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करे और दोषियों को पकड़ नियमानुसार कार्रवाई करे। पुलिस थाना प्रभारी से मिले प्रतिनिधि मंडल में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मशाला के अध्यक्ष सोनू डोगरा, पार्षद वार्ड-15 रजनी व्यास, जावेद भट्ट, प्रदीप कुमार, ओंकार सिंह, दीप राज, नरेश कुमार, राम लाल, श्रीराम, गुलशन, कंचन, संदीप गुप्ता, मदन, संदीप कुमार, नीरज कुमार, सन्नी कुमार, दीप राज, जय कुमार एवं रंचन विनीत कुमार सहित करीब 60 लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-17 लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के गणेश बहादुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता राबमापा बाल धर्मशाला में आयोजित की गई थी। अब उसका चयन नैशनल के लिए हो गया है। इसी स्कूल की छात्रा केशबी ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन शतरंज प्रतियोगिता में पूरे राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करके नेशनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये केश्बी का दूसरा नेशनल होगा। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने इस उपलब्धि पर इन बच्चों, उनके टीम कोच अशोक कुमार डीपीई, श्यामा कुमारी, विकास धीमान और उनके अभिभावकों को बधाई दी और नेशनल में इनके अच्छे प्रदर्शन की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि बाल स्कूल ज्वालामुखी के बच्चे शतरंज में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। शतरंज खिलाड़ियों को शतरंज खेलने के लिए अलग कमरा दिया गया है, जहां पर उन्हें सुविधाएं उपलव्ध करवाई जा रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा पीटीए कमेटी का गठन महाविद्यालय सभागार में दूसरी आम सभा का आयोजन तय हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के सभी विद्यार्थियों के अविभावकों से आग्रह किया है कि आम सभा में सभी भाग लें, ताकि समय पर सत्र 2022-23 के लिए पीटीए कमेटी का गठन किया जा सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विद्युत उपमंडल खुंडियां, ज्वालामुखी नं. 01 और ज्वालामुखी नं. 02 के अंतर्गत 33/11/04 केवी सब-स्टेशन ज्वालामुखी (दरंग) की मुरम्मत व उचित रख-रखाव हेतू 14 अक्तूबर 2022 को सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत खुंडियां, सपड़ी, ज्वालाजी शहर, रैखा, सिहोरपाईं मत्याल, रतयाल खोलियां, गलखडी, बलारडू, लोअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाड़ा, गहालियां, खतौंह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है कि सभी सहयोग करें। यह जानकारी ई. अमर चंद, सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल ज्वालामुखी नं-2 ने दी।
104 लाख से बढ़ाई सब स्टेशन की क्षमता विधान सभा अध्यक्ष के किए 1 करोड़ 30 लाख उद्धघाटन और शिलान्यास प्रतिमा राणा। पालमपुर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने 104 लाख से 33/11 केवी सब स्टेशन की क्षमता को दुगुना कार्य का लोकार्पण किया। परमार ने कहा कि वोल्टेज की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए सब स्टेशन क्षमता को 1.6 से बढ़ाकर 3.15 एमवीए किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सुलाह विधासभा क्षेत्र की 30 पंचायतों मरहूं, देवी, बोदा, खडूल, जैंद, बामियाल, चाह, डरोह, बसकेहड़, भौडा, अटियाला दाई, सिहोल, कुरल, जमूला, धीरा, नौरा, कोहना, ड़ईँ, कहानफट्ट, खोली, भदरोल, रड़ा, ननाओं, ग़रला, ककडें, रैपुर, गगल खास, पनापर, और बल्ला के 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुरूप हर घर में बिजली आपूर्ति के लिए सरकार बचनबद्ध है। युन्होने कहा कि सुलाह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के वृत कार्यालय भवारना, मंडल कार्यालय नागिनी और उपमंडल कार्यालय धीरा में खोला गया है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत गढ़ जमूला में पंचायत घर के प्रथम तल पर 10 लाख से बनने वाले हॉल कार्य का लोकर्पण किया। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की बहुत सी पंचायतों में मीटिंग हाल का निर्माण किया गया है, ताकि मीटिंग इत्यादि के बेहतर स्थान प्राप्त हो। विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत भवाना में राधा कृष्ण मंदिर में 9 लाख की लागत से निर्मित सराय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सराय क्षेत्र के लोगों की मांग थी और इस भवन का उपयोग आने वाले समय में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सुलह हलके का प्रमुख स्थान है और इसके महत्व को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना में जलशक्ति और विद्युत का वृत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवारना के महत्व को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ बड़ा और अलग किया जाएगा। इसके उपरांत उन्होंने रमेहड़ पंचायत के घोड़नड में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चौधरी, प्रधान रीना देवी, प्रधान निर्मला राणा, प्रधान जोबन राम, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान अनिता गुलेरिया, प्रधान मोहिंदर राणा, उपप्रधान अशोक शर्मा, कर्म चंद राणा, कश्मीर सिंह, राज कुमार, राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के सदस्य, अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, बीडीओ ओपी ठाकुर सहित विद्युत और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के विधायक होशियार सिंह ने अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों के सामने भाजपा और उनके नेताओं पर खूब बरसे होशियार सिंह ने कहा कि भाजपा उनको ईडी से डरा रही है। होशियार ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी जम कर अपनी भड़ास निकाली। होशियार सिंह के भाजपा पर किए गए हमले का जबाब देते हुए देहरा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया हो, निजी स्वार्थ के लिए जनता को लूटा हो, गलत कार्य किए हो वही व्यक्ति ईडी और सीडी से डरता है. डॉ सुकृत ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों व भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते हैं, उन्हीं का अनुसरण करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ईमानदारी से जनसेवा में लगे हुए हैं। इसलिए देहरा व हमीरपुर की जनता ने 2019 में होशियार से लाख मना करने पर भी खुल कर अनुराग ठाकुर को वोट दिया था। डॉ. सुकृत ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्वार्थी व जनता विरोधी किसी भी व्यक्ति का यहां कोई काम नही है। डॉ, सुकृत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नही लिया था, लेकिन जिसने नाैटंकी की थी, वह खुद ही समझ गए कि यह बात उनके लिए ही कही गई है। डॉ, सुकृत ने कहा कि पाइपें जोड़ने के ड्रामे से लोगों को पानी नहीं मिलता। इसके लिए पानी की परियोजना स्वीकृत करवानी पड़ती है, पैसा उपलव्ध करवाना पड़ता है और अगर कोई अड़चन आती है, तो उसको तकनीकी तौर पर नियमों के दायरे में दूर करबाना पड़ता है।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल परिवहन निगम देहरा डिपो की बस मे मिले पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने में चालक परिचालक ने ईमानदारी का परिचय दिया है। बता दें कि चालक हरदीप कुमार परिचालक राकेश कुमार निवासी जंबल ने बुधवार दोपहर देहरा डिपो की बस चिंतपूर्णी ज्वालाजी से चंबापत्ण रूट पर जा रहे थी, तो रोहित कुमार जो कि गांव परागपुर के निवासी है। देहरा डिपो की बस में सफर कर रहे थे, उनका पर्स बस में गिर गया। उनका गुम हुआ पर्स चालक व परिचालक को मिला। चालक हरदीप कुमार ने उक्त पर्स को अपने पास संभाल कर रखा। पर्स में जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व करीब 1500 रुपए नकद राशि थी। पर्स मिलने पर उन्होंने संभाल के रखा। तदोपरांत पर्स के मालिक रोहित कुमार जो कि ग्राम पंचायत प्रागपुर के निवासी हैं, उन्हें फ़ोन द्वारा बताया गया कि आपका जो पर्स गुम हुआ है, वह मेरे पास है और आप अपनी अमानत ले जाएं। चालक हरदीप कुमार व परिचालक ने पर्स मालिक का परिचय जानकर उनका खोया हुआ पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया। रोहित कुमार ने चालक व परिचालक को धन्यवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा के अधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड के चार मेधावी विद्यार्थियाें सूरज कुमार अंशिका, रीमा व दिशा ने +2 कक्षा सत्र 2021-2022 में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षा दी थी, जिसके तहत आज विधायक अर्जुन ठाकुर द्वारा बच्चों को स्मार्ट फोन विपरीत किए गए। वहीं, बच्चों ने स्मार्ट फोन मिलने का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ और गांववासियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
परमार ने 298 लाख की योजनाओं के किये लोकार्पण सुलाह और पालमपुर के मेधावियों को स्मार्टफोन वितरित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल पुरस्कार योजना में मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने सुलाह और पालमपुर के विद्यालयों में 193 छात्रों को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं मेरिट में आने वाले बच्चों स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना में 10,000 स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी बच्चों को यह मोबाइल प्रदान किए जा रहे हैं। इसके उरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत दैहण में 2 करोड़ 22 लाख से निर्मित पेयजल दैहण-बंघियार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा इस योजना में 4 ओवरहेड टैंक का निर्माण कर, 3 ट्यूबवेल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने सुलाह में 60 लाख से निर्मित जल शक्ति विभाग के उपमंडलीय कार्यालय एवं आवास परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत घनेटा में मुख्य सड़क से घराणु बस्ती तक साढ़े 9 लाख रुपए से बने संपर्क सड़क का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को पेयजल योजना, उपमंडल कार्यालय, घराणु बस्ती संर्पक सड़क मार्ग और अच्छरू दा भरो में साढ़े 7 लाख से निर्मित सूबेदार गैंडा राम चौधरी प्रवेशद्वार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सूबेदार गैंडा राम चौधरी ने सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपने गांव के उत्थान और मूलभूत सुविधाओं के लिए सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने अच्छरू दा भरो से लाहड़ ठाकरां सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करवाया और अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इनके इस योगदान को सराहाते हुए इस सड़क का नामांनकरण सूबेदार गैंडा राम चौधरी के नाम पर किया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, महामंत्री सुखदेव मसंद, भवारना की प्रधान बन्दना अवस्थी, प्रधान सोनिया बंटा, प्रधान,अनिता गुलेरिया, प्रधान सरिता देवी, प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, रिशु कुमार, उपप्रधान चंबी रवि पांजला, रागिनी रुकवाल, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी और पवन कपूर, चन्दरवीर शर्मा, अधीक्षण अभियंता अनिल पूरी, अधिशाषी अभियंता संजय ठाकुर, मनीष सहगल और सरवन ठाकुर, प्रधानचार्य विजय गुलेरिया, बीडीओ ओपी ठाकुर, एसडीओ आनंद कटोच और डीएस परमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एचआरटीसी के एआएम पंकज चड्डा रहे मौजूद नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर हिमाचल पथ परिवहन बस डिपो का आज शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान रहे। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत काथला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने विधायक रविंद्र धीमान का जोरदार स्वागत किया। वहीं, एचआरटीसी के एआरएम पंकज चड्डा के साथ विधायक ने स्वागत किया और कहा कि आज से ही जयसिंहपुर काथला बस डिपो का कार्यलय खुलने से यहां पर कार्य शुरू हो गया है। पंकज चड्डा ने बताया कि जो भी एचआरटीसी बस में लोगों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड या यलो कार्ड बनाए जाते हैं, वह भी आज से लोग इसे बना सकते है। पंकज चड्डा ने बताया कि आज दो बसों को विधायक रविंद्र धीमान ने हरी झंडी दी। एक बस माता आशापुरी और दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए यहां से अब सीधी बस चलेंगी। आशापुरी माता मंदिर के लिए बस सुबह 9:30 पर जयसिंहपुर से चलेंगी और 350 पर वापस आएगी। दूसरी बस टांडा अस्पताल के लिए सुबह 5:30 पर काथला और 5:40 पर जयसिंहपुर से वाया लाहट-कोटलू होकर सीधा टांडा अस्पतााल जाएगी और पालमपुर से 5:30 पर जयसिंहपुर काथला बस शाम को वापस होगी। इसके साथ विधायक ने 37 मेधावी छात्रों को हिमाचल सरकार द्वारा दिए जाने वाले स्मार्ट फोन भी वितरित किए। इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान के साथ मंडल अध्यक्ष राम रतन, एक्शन लोक निर्माण विभाग आर के धीमान , भाजपा किशान मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कटोच के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत आधार का तालाब से एक व्यक्ति के गुम होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रिंकू चाैधरी गांव आधार का तालाब डाकघर पंजाहड़ा तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा ने बताया कि मेरे पिता कृष्ण कुमार (58) सोमवार को दोपहर बाद कहीं चले गए हैं, वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। रिंकू चौधरी ने बताया कि उनकी हाईट 5 फीट 6 इंच है और रंग सांबला, चप्पल, पजामा और टी शर्ट पहने हुए हैं, जिनकी पांच वर्ष पहले एक दुर्घटना हुई थी, जिस कारण वह बोल भी नहीं सकते हैं और वह दिमागी हालत से भी परेशान रहते थे। वाे जयादा समय घर पर ही रहते थे, लेकिन सोमवार दोपहर बाद अचानक कही चले गए। रिंकु चौधरी ने बताया कि किसी को मेरे पिता मिले, तो 70189-68519 पर फोन पर काल करना। रिंकू ने पिता के गुम होने की शिकायत नुरपूर पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। नुरपूर पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भवारना में जलशक्ति और विद्युत बोर्ड के वृत कार्यालय लोगों को समर्पित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने भवारना में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के परिचालन वृत और जल शक्ति विभाग विभाग के भी वृत कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए ज़िला मुख्यालय पर स्थापित होने वाले कार्यालयों को कस्बों पंचायतों में पहुंचाया गया है। परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के भवारना तथा साथ लगती पंचायतों और थुरल व आसपास की पंचायतों को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। भवारना में 42 करोड़ तथा थुरल में 32 करोड से बनेगी सीवरेज योजना उन्होंने कहा कि भवारना और साथ लगती पंचायतों के लिए 42 करोड़ तथा थुरल व साथ लगती पंचायतों के लिए 32 करोड़ से मल निकासी योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मल निकासी सुविधा से जुड़ने वाली ज़िला की पहली योजना होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से बनाई जा रही इस योजना से आने वाले समय में भूमिगत जल में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सीवरेज योजना में भवारना, बारी, मनसिम्बल, भड़गवार, डरोह, बसकेहड़, देवी और मरहूँ पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि थुरल सीवरेज योजना से भ्रांता, बटाहण, थुरल, थुरल खास और बलोह पंचायतें लाभान्वित होंगी। भवारना और नौण में 1 करोड़ 78 लाख की पेयजल योजना लोगों को समर्पित विधान सभा अध्यक्ष ने भवारना में जल जीवन मिशन में भवारना, भाटी, भड़गवार, सिहोल के लिये 90 लाख से बने 2 लाख 10 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और जल वितरण प्रणाली का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भवारना, भड़गवार और साथ लगते क्षेत्र की पाइपों को भी बदला जाएगा। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने थुरल के नौण में पेयजल योजना थाना भनाड़ में 78 लाख से ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया। इस टैंक से थुरल खास तथा घुमारनु गांव को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने रझूं और थुरल में 27 महिला मंडलों को गैस भट्ठियाँ और मुख्यमंत्री राहत कोष तथा ऐच्छिक निधि से लाभार्थियों को राहत राशि वितरित की। उन्होंने 7 महिला मंडलों को 74 हजार प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने 25 लाख से बने स्वास्थ्य उप केंद्र चाँदड़ का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना की प्रधान वंदना अवस्थी, भड़गवार की प्रधान सोनिया बंटा, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव चरण चौधरी, सुभाष धीमान, मेहर चंद , अंकुर कटोच, प्रधान अनीता गुलेरिया, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी, सोनी गुप्ता, सपना कटोच, प्रधान चन्द्रेश कुमारी, प्रधान बन्दना, प्रधान राज धीमान, मनदीप अवस्थी मुख्य अभियंता जल शक्ति सुनील कनोत्रा, अधीक्षण अभियंता अनिल पुरी, अधिशासी अभियंता, सरवण ठाकुर, संजय ठाकुर, संदीप कुमार, अरुण धीमान, अंकुर और सुरिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राष्ट्रीय महाविद्यालय सुख भटौली में अभिभावक अध्यापक संघ की सत्र 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा देवी को प्रधान राजकुमार को उप प्रधान वह पंकज कौशल को सचिव, पुष्पा देवी को संयुक्त सचिव तथा राज रानी को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। संघ की कार्यकारिणी में नीलम शर्मा, रसपाल सिंह, प्रो. शीखा राणा तथा प्राे. भावना शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राे. जगन सिंह कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
नूरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सदवा के प्रभारी सुग्रीव सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास हथियार हैं, वह सभी सदवा चौकी में जमा करवाएं, आने वाले दिनों में चुनावों के चलते आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा की सदवा चौकी के तहत आती लोहारपुरा सिंबली, सूलीयाली, ठेहड, डनी, गुरचाल, खजन इत्यादि पंचायतों मे जिनके पास भी हथियार हैं वह जल्द से जल्द सदवा चौकी में जमा करवाएं।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त बच्चे को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जख्मी बच्चे को सीएचसी देहरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं मामले की पुष्टि एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने की है ।
पुलिस थाना रक्कड में गुरदेव सिंह ने बतौर एसएचओ अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यहां इलाके भर में क्राइम पर अकुंश लगाना और नशे के सौदागरों पर नकेल कसना उनकी हमेशा प्रथमिकता रहेगी। थानेेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि स्थानिय ग्रामीण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुल कर सामने आएं और उनकी शिकायत जिला पुलिस की यातायात हेल्प लाइन पर दें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। साथ ही उन्होंने इस दौरान रक्कड वासियों संग आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी अनजान प्रवासियों को बिना पंजीकरण रिहायशी मकान किराए पर न दें और अगर कोई सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी तुरन्त सहायता करें और घायल को बिना किसी डर के नजदीक के अस्पताल पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा की घायल को अस्पताल पंहुचाने वाले पर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर नशे के सौदागरों खिलाफ अगर कोई सूचना लोगों को मिलती है तो इसकी जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एसएचओ गुरदेव सिंह ने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज के नजदीक नशा बेचने वाले सावधान हो जाएं ,अगर कोई शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक नशा बेचते पाया गया तो तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि गुरदेव सिंह ने पहले थाना देहरा में बतौर एएसआई के अपनी सेवाएं दी है।
विकास को नवीन गति देकर कुछ अलग और कुछ नया कर सुलाह को मॉडल तथा आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार शनिवार को ग्राम पंचायत पुड़वा में पौने चार लाख से बने टीन शेड, 15 लाख से बने वन रक्षक कुटीर और ग्राम पंचायत क्यारवां में 20 लाख पशु औषधालय भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने पुड़वा और क्यारवां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमानस की मांगों और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये से कार्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुड़वा में कॉमर्स संकाय आरम्भ करने की अधिसूचना जारी कर पदों का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि परौर से पुड़वा तक डबल लेन सड़क निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने पुड़वा में आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम का खूबसूरत बस अड्डा बनाया जायेगा। परमार कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारवां के नये भवन के निर्माण पर सवा करोड रुपए खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल कि उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जलजीवन मिशन में 3 करोड़ 5 लाख से चौकी, जोना क्यारवां पेयजल योजना का निर्माण किया किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 20 लाभार्थियों को 2 लाख 5 हजार, 16 महिला मण्डलों को एक लाख 70 हजार रुपये प्रोत्साहन और राहत राशि वितरित। उन्होंने क्यारवां और मण्डप में 14 महिला मंडलों को गैस भट्ठियां वितरित की।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत कार्यकारिणी का विस्तार प्रांत अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की अध्यक्षता में किया। इस दौरान अशोक कुमार नैहरिया को प्रांत उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह ठाकुर को प्रांत उपाध्यक्ष, शमशेर नैहरिया को प्रांत युवा प्रभारी, अक्षय कुमार शर्मा को प्रांत मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबकों मिलकर संगठन की सुदृढ़ता के लिए काम करना है और भारत तिब्बत के परस्पर प्रेम भाव को बनाएं रखना है। उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत एक ही परिवार है, जिनकी संस्कृति व सभ्यता ही उनकी पहचान है।
विक्रम बत्रा महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। सीनियर्स ने जूनियर्स के लिए कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वही जूनियर्स ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल को बहुत संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर पार्टी में मिस फ्रेशर स्वीटी रणजीत सिंह और शिवानी को मिस पर्सनालिटी चुना गया। विभाग में कार्यरत प्राध्यापक प्रोफेसर कल्पना ऋषि व प्रोफेसर सुनीता कटोच इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम का आयोजन पालमपुर में वाइन एंड डाइन रेस्टोरेंट में किया गया।
विनायक ठाकुर । देहरा टेक्नोलॉजी के दौर में साइबर अपराधियों ने भी ठगी के कई नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। वहीं, अगर आप भी फेसबुक चलाते हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है। हैकर्स ने फेसबुक आईडी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आपकी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल आपके मित्रों और करीबियों से रुपए ऐंठने के लिए हो रहा है। खास बात यह कि रुपए को गुगल एकाउंट या फोन पे के माध्यम से देने का निवेदन भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक वाक्या तहसील डाडासीबा में एक व्यक्ति के साथ पेश आया। जब हैकर्स द्वारा उन्हें, उनके ही निकटवर्ती गांव के निवासी की फ़ेसबुक आईडी से मैसेंजर पर मैसेज के ज़रिये अपने दोस्त की लड़की के बीमार होने तथा दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट होने का हवाला देकर गूगल-पे या फोन-पे एकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने की बात कही गई, लेकिन पत्रकार ने सूझबूझ के चलते ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाने की असमर्थता जताई। वहीं, जब इस बारे उक्त व्यक्ति द्वारा पड़ताल की गई, तो पता चला कि सम्बंधित व्यक्ति द्वारा किसी से भी फ़ेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे नहीं मांगे गए हैं। जब स्क्रीनशॉट दिखाया, तो उनके होश ही उड़ गए। उन्हें यह समझ में आ गया कि उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि यदि आपका कोई फेसबुक दोस्त है, जो आपसे फोन करने के बजाय फेसबुक मैसेज के जरिए पैसे मांगता है, तो रुपए ट्रांसफर करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें। इसके अलावा निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा खुली जीप में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महा तिरंगा यात्रा में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त हजारों लोग शामिल हुए और पालमपुर से धर्मशाला तक सड़क के किनारे तिरंगे के सम्मान में स्कूलों के बच्चें, युवक मंडल, महिला मंडल, व्यापार मंडल, आम जनमानस तथा जनप्रतिनिधि मानव श्रृंखला के रूप में खड़े रहे। इस अवसर पर शांता कुमार ने चारों समाजसेवी संस्थाओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए बधाई दें। उन्होंने कहा की तिरंगा देश देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले लोगों की याद हमें दिलाता है। तिरंगा भारतवर्ष के मान-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाजिक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रहित के इस पुनीत कार्य में सभी दलों को आमंत्रित करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई ने कहा थी कि पार्टियों और दलों की दीवारें छोटी हैं और राष्ट्र का मंदिर सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि देश और राष्ट्रहित के कार्यों में सभी को एक साथ मिलकर चलना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र राणा, समाजसेवी संस्था भारतीय जन सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल गौड़, श्रीगीता पीठ के अध्यक्ष जितेश गुरु, ओम मंगलम संस्था से गोपेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बॉल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में ताबड़-तोड़ 4 ट्यूबेल पढियारखर के लछूं गांव, दियोग्राम, चंदरोपा, और घाड का उद्घाटन करने के उपरांत चारों क्षेत्रों में रखी अलग-अलग जनसभाओं में जनता को संबोधित करते हुए कहा। चारों ही पंचायतों में प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर का भव्य स्वागत हुआ। कई वर्षाें से चली आ रही मांगों को लेकर चारों ही क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि हम आज तक कभी स्थानीय विधायक तो कभी भी विभाग के चक्कर लगाते रहे, पर आज तक हमारी किसी ने नहीं सुनी, जबकि त्रिलोक कपूर के सामने एक बार ही मांग रखने पर पानी की समस्या को खत्म करके इन्होंने जो लोगों की पीड़ा को समझा है, उससे हम लोग भी इनके कर्जदार हो गए हैं और आने वाले चुनावों में इनका कर्ज भारतीय जनता पार्टी को वोट डालकर उतारेंगे। चारों ही क्षेत्रों में हुई अलग-अलग जनसभा को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों की हर समस्या को हल करने के लिए प्रतिबध है। हिमाचल में जल शक्ति विभाग में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर नेता में काम करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। आज अगर पालमपुर क्षेत्र की बात की जाए तो यहां पर जो भी विकास हुआ है, वह केवल मात्र भाजपा की ही देन है, जबकि चार पीढ़ियों से राज करने वाले आज तक लोगों को पीने के लिए पानी मिले यह भी सुनिश्चित नहीं कर पाए। और अगर भाजपा की बात की जाए तो पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय, वेटरनरी कॉलेज, सीएसआईआर, गोपालपुर में चिड़ियाघर, पालमपुर का बस अड्डा, पालमपुर का बस डिपो, सौरभ वन विहार जैसा पर्यटन स्थल माननीय शांता कुमार और भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि यही नहीं इन 5 वर्षों में जयराम ठाकुर के विशेष आशीर्वाद से आजादी के 75 सालों बाद खंड विकास कार्यालय, पालमपुर में नगर निगम का तोहफा, पालमपुर अस्पताल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 100 बेड के लिए भव्य बिल्डिंग, अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, गोपालपुर उप तहसील, लोक निर्माण विभाग का उप मंडल, बनूरी में जल शक्ति विभाग का उप मंडल और कई सालों से चली आ रही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करके जनता को समर्पित कर दिया है। इस मौके पर चारों क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को भी त्रिलोक कपूर के समक्ष रखा और जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एच के चौधरी डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में कॉलेज लाइब्रेरी-कम-रीडिंग रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने नए रीडिंग रूम की सराहना करते हुए सुविधा और ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न निरीक्षण टीमों ने भी कॉलेज में ऐसी सुविधाओं के निर्माण पर जोर दिया है। वातानुकूलित पुस्तकालय नवीनतम पुस्तकों, पत्रिकाओं, पत्रिकाओं, कंप्यूटरों, एर्गोनोमिक कुर्सियों आदि से सुसज्जित है। कॉलेज के डीन डॉ. मनदीप शर्मा ने कुलपति का स्वागत किया और नई सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. अतुल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विनायक ठाकुर । देहरा उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नलेटी विकास खंड प्रागपुर में किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक समिति सदस्य कुलदीप चंद्र व ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा ने किया। शिविर उद्यान विभाग देहरा के विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह व डॉ. गोमरा ने किसानों व बागवानों को सुक्ष्म सिंचाई योजना तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान विजय कुमार ने भी बागवानों एवं किसानों को एचपी शिवा प्रोजेक्ट की जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा किए। इस शिविर में 90 किसानों एंव बागवानों ने भाग लिया। शिविर के समापन अवसर पर उद्यान विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा किसानों और बागवानों की समस्याओं का निवारण किया। इस शिविर में विकास खंड प्रागपुर व देहरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा (डमटाल) विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत तोकि मार्केट के नजदीक एनएच रोड पर पानी की निकासी के लिए नाले की खुदाई की जा रही है, जिससे निकलने वाली धूल मिट्टी सुबह से शाम तक स्थानीय लोगों व दुकानदारों के लिए परेशानियां खड़ी कर रही है। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने बताया कि हमें अपने घरों व दुकानों में सुबह से शाम तक कई बार सफाई करनी पड़ती है। क्योंकि नाले की धूल तथा मिट्टी से हमारे घरों व दुकानों का सारा सामान खराब हो जाता है और सांस लेने में भी बहुत दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए नाले की खुदाई के बाद सड़क पर पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि धूल मिट्टी न उड़े और किसी को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


















































