विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय देहरा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू आर चौहान ने बतौर अध्यक्ष शिकरत की। इस अवसर पर पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में हमारे बीच सिविल अस्पताल देहरा से डॉ. भारती, हेल्थ एड्यूकेटर ज्वालाजी से लीला शर्मा व हेल्थ सुपर वाइजर निर्मल वालिया ने विद्यार्थियों को पोषण और किशोरावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तन से संबंधित विषय पर बहुत ही बारीकी से जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों प्रिया, कनिका, सीमा, पायल व रितिका को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ.दिनेश शर्मा, प्रो.निशा, प्रो.प्रवीण, प्रो शिवानी, डॉ. मंजू व अन्य नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में रक्तदान शिविर का आयोजन अमरावती कंवर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट देहरा द्वारा किया गया, जिसमे छात्रों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और 120 यूनिट खूनदान किया गया। इस कैंप का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद द्वारा किया गया और छात्रों में उत्साहवर्दन किया गया। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक डॉ. करण पठानिया समन्वयक प्रो. राजीव ठाकुर तथा प्रो. संजीव, प्रो. शर्मिता, प्रो. अनिता, प्रो. जगदीप रांटा, प्रो. आरती, प्रो. वंदना, प्रो. धर्मेंद्र, डॉ. संजय मनकोटिया, प्रो. बलवित सिंह, कार्यालय अधीक्षक अमित शर्मा, शिविर के उद्घाटन में उपस्थित रहे। इस शिविर में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, बीबीए, बीसीए तथा अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान दिया। शिविर में कुल 120 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं, रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों छात्रों को इनाम भी दिए गए और उनके लिए भोजन का भी विशेष प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम में अमरावती कंवर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रोशन लाल, जगदीश चंद आज़ाद, कर्नल जसवंत सिपहिया, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक, डॉ. बलवंत ठाकुर व उपासना इत्यादि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा शीतला-डाडासीबा रोड पर काहरु के पास शुक्रवार दोपहर को ज्वालाजी से चामुंडा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रेक्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। जब इस हादसे के बारे में स्थानीय लोगों को पता चला, तो उन्हें तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि वे चिंतपूर्णी शीतला माता के दर्शन करके डाडासीबा रोड से होते हुए ज्वालाजी और चामुंडा मंदिर को दर्शनों के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बीच कुछ चढ़ाई थी, जिसको चढ़ते हुए ट्रेक्टर पीछे बैक हो गया और सड़क पर पलट गया। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है, जिसके पावं में चोट आई है। वहीं, मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल में पहुंच चुकी थी। आपको बता दें जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वह देहरा थाना में पड़ता है। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दे दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल की 92वीं बैठक वूल फेडरेशन कार्यालय पालमपुर में आज त्रिलोक कपूर चेयरमैन हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें, आगामी ऊन खरीद, भेड़ ऊन शेयरिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, वूल फेडरेशन में भंडारित ऊन को शीघ्र विक्रय करने वारे भी निर्णय लिए गए। तत्पश्चात वूल फेडरेशन का साधारण अधिवेशन भी आयोजित किया गया। इस बैठक में वूल फेडरेशन से संबंधित 77 प्राथमिक सहकारी सभाओं में से 52 सहकारी सभाओं ने भाग लिया। साधारण अधिवेशन के अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने वर्ष 2021-22 का वूल फेडरेशन के कार्यों, गतिविधियां का भी व्योरा पटल पर रखा तथा उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित विभागों, प्रशासन से समय-समय पर समस्याओं के निवारण हेतु बात करते रहे हैं। इस कड़ी में प्रशासन से बढ़ती भेड़ बकरियों की चोरियों को अंकुश लगाने हेतु जो कदम उठाए गए हैं, उनकी जानकारी भी सदस्यों को दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वूल फेडरेशन के इतिहास में पहली बार है कि सरकार ने भेड़ पालकों को पशुओं के लिए आ रही पशु औषधियों की कमी को दूर करने हेतु पिछले वर्ष एक करोड रुपए की ग्रांट का मंजूरी दी थी, जो इस वित वर्ष में 2 करोड कर दी गई है। निदेशक मंडल ने वूल फेडरेशन के 2 वर्ष 2019-20, 2020-21 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट का भी अनुमोदन किया तथा राज्य सरकार की तर्ज पर सेवा नियमों में संशोधन किया गया। इस बैठक में निदेशक गुरमुख सिंह तथा सुभाष जरियाल के साथ-साथ संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. रवि प्रकाश, डिप्टी जनरल मैनेजर दीपक सैनी, भूटीको को-ऑपरेटिव सोसाइटी के वाइस चेयरमैन रोहित ठाकुर सहित 52 अन्य को कोऑपरेटिव सोसायटीओं के प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया। सदस्यों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के भेड़ बकरियों, ऊन विक्रय तथा शेयरिंग इत्यादि गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल स्तरीय की हुई जालग में अंडर-12 की खेल प्रतियोगिता में बी के पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर के प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विजेता बने, जिसमें बैडमिंटन में अमित और चेस में अधर्व, सार्तिक, राघव ने स्कूल के साथ लंबागांव ब्लॉक का भी नाम रोशन किया। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत सिंह गुलेरिया व डीपीएड दिनेश ने बताया कि इन तीन बच्चों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। वसंत गुलेरिया ने इनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आगे भी अपनी इस प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।
सम्मेलन में सुरेश कश्यप रहे बतौर मुख्यातिथि पस्थित मनीष ठाकुर। इंदाैरा अनुसूचित जाति मंडल इंदौरा का मंडल सम्मेलन आज करवाया गया, जिसमें सुरेश कश्यप मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर इंदौरा के अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष पर संपूर्ण इंदौरा मंडल एक साथ दिखा। विधायक इंदौरा रीता धीमान इस उपलक्ष्य पर मुख्य रूप से उपस्थित रही, वह उनके साथ संपूर्ण मंडल इंदाैरा सुरेश कश्यप के स्वागत के लिए खड़ा रहा। खासकर इंदौरा के युवा वर्ग पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर महिलाओं ने भाजपा सरकार का महिलाओं का किराया 50 परसेंट करने का व डिपो के राशन में आधा किलो की बढ़ोतरी वह सबसिडी प्रदान करने का भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तहेदिल से धन्यवाद किया।आउट सोर्स कर्मियों ने भी भाजपा सरकार का किया धन्यवाद। लोगों ने कहा की इस बार फिर भाजपा की सरकार हिमाचल में लाने के लिए सहयोग देंगे। मंडल के लोगों ने भाजपा द्वारा जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा। मंडल उसका साथ देगा, वह अनुसुचित जाति मोर्चा पिछली बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनावों में अहम भुमिका निभाएगा। कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हिमाचल में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है, इस बार आप लोगों को रिवाज बदलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लोगों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 वर्षाें में लोगों के हितों के लिए काफी सारी मुहिम चलाई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो देश में खत्म हो चुके हैं, अब उसे प्रदेश में भी खत्म करने की बारी है। कांग्रेस के लोग लगातार भाजपा से आकर जोड़ रहे हैं। क्योंकि वह लोग जानते हैं कि अब हिमाचल में सिर्फ मां बेटे की कांग्रेस ही बनकर रह गई है। जैसे कि देश में मां बेटे की कांग्रेस है। हिमाचल में पिछले एक महीने में कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष वह कई सारे कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। इस बार आप लोग रिवाज बदलें और भाजपा सरकार लगातार गरीबों के हितों के लिए कार्य करने के लिए अग्रसर रहेगी। जैसा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा में शत-प्रतिशत वोट डालकर भाजपा को विजय बनाने का कार्य किया था। इस बार भी हमें आपसे यही उम्मीद है। जैसा हमने यूपी, मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड में करके दिखाया, वैसे ही आप हिमाचल में गुजरात में भी करके दिखाएंगे। इस बार फिर से भाजपा की सरकार हिमाचल में बनेगी वह आप इसके साक्षी होंगे। इस उपलक्ष पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ विधायक इंदौरा रीता धीमान, पूर्व विधायक वह वर्तमान में सामान्य उद्योग के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह, हिमाचल कार्यकारी सदस्य घनश्याम संम्बयाल, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदर्श, युथ अध्यक्ष इंदाैरा विनय सरयाल, आईटी संयोजन ठाकुर कर्मवीर सिंह, अतुल, वह मंडल के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा । पालमपुर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी) पालमपुर ने 28 सितंबर, 2022 को ग्राम पंचायत बड़ाग्रां, तहसील मुलथान, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में 'केसर उत्पादन की उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विधानसभा सदस्य मुल्ख राज प्रेमी, बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, बतौर मुख्यातिथि उपसतिथ थे। मुल्ख राज प्रेमी ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश में केसर की खेती और किसानों को समर्थन देने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केसर की फसल के महत्व पर जाेर दिया और किसानों से इसकी खेती के लिए आगे आने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कई किसानों में केसर के घनकंदाें का वितरण भी किया। इस प्रशिक्षण में बेरोजगार युवाओं, पंचायत अधिकारियों और कृषि अधिकारियों सहित कई गांवों के किसानों (बारागरान, नलहोटा, कोठीकोहड़, राजगुंधा, शासक, कुकडगुंधा) ने भाग लिया। इसके अलावा भीखम कपूर, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं रमिता देवी व बैजनाथ की महिला मंडल अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। डॉ. संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी ने भी किसानों के साथ अपने विचार साझा किए और उन्हें बताया कि ये संस्थान क्षेत्र में प्रायोगिक स्तर पर केसर की खेती के लिए राज्य के कृषि विभाग के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। संस्थान, अक्सर कृषि अधिकारियों के कौशल को उन्नत करने और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन में किसानों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, सीएसआईआर-आईएचबीटी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और डॉ. रेणु शर्मा, राज्य कृषि विभाग मुल्तान की विषय विशेषज्ञ ने बुवाई, साइट चयन, गुणवत्ता विश्लेषण, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन सहित कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, कीट प्रबंधन, फसलोपरांत पद्धति और केसर का भंडारण का प्रशिक्षण दिया।
राजेश कतनौरिया । जवाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला गंगथ में आयोजित अंडर-12 उपमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बैडमिंटन की ट्रॉफी अपने नाम की है। स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्कूल स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल सहित प्रिंसिपल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की तरफ से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा मनमोहन सिंह ने कहा कि खेंले हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों में भाग लेने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विनायक ठाकुर । देहरा सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा देहरा, कांगड़ा में दालचीनी पौधे वितरण-आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम उठाया है। सिनामोन, जिसे लोकप्रिय रूप से 'दालचीनी' के नाम से जाना जाता है, एक सदाबहार झाड़ीदार पेड़ हैं, जिसकी छाल और पत्तियों में एक मीठी-मसालेदार सुगंध होती है। पेड़ का मुख्य भाग इसकी छाल होती है, जिसका प्रयोग मुख्यतः मसाले के रूप में किया जाता है। एशियाई और यूरोपीय व्यंजनों में इसके उपयोग के अलावा, दवा और प्रतिरक्षा बढ़ाने में इसके महत्वपूर्ण उपयोग हैं। असली दालचीनी सिनामोमम वेरम से प्राप्त होती है। सिनामोमम कैसिया एक अन्य प्रजाति है, जिसकी छाल का उपयोग असली दालचीनी के स्थान पर किया जाता है। हालांकि, सिनामोमम कैसिया में उच्च कुमेरिन की मात्रा है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। सिनामोमम वेरम मुख्य रूप से श्रीलंका में उगाया जाता है, जबकि छोटे उत्पादक देशों में सेशेल्स, मेडागास्कर और भारत शामिल हैं। भारत प्रति वर्ष चीन, श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया और नेपाल से 45,318 टन (909 करोड़ रुपए मूल्य की) दालचीनी का आयात करता है। आश्चर्यजनक रूप से, भारत कुल 45,318 टन आयात में से, 37,166 टन सिनामोमम कैसिया (हानिकारक कैसिया) का वियतनाम, चीन और इंडोनेशिया से आयात करता है। देश में दालचीनी के बड़े आयात को देखते हुए और यह कि भारत में आयात किया जाने वाला सिनामोमम कैसिया है न कि सिनामोमम वेरम, इसकी खेती के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई तथा देश में उत्पादन क्षेत्र का विस्तार करने की योजना बनाई गई। हमारे डेटा के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और सिरमौर जिलों में इसकी खेती के लिए संभावित क्षेत्र हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि देश में दालचीनी की कोई सुसंगठित खेती अथवा प्रसंस्करण नहीं है। तदनुसार, सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने हिमाचल प्रदेश में सिनामोमम वेरम की खेती की शुरूआत और प्रसंस्करण के लिए अथक प्रयास किए। इस परियोजना की परिकल्पना सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर द्वारा की गई है। जिला कांगड़ा के ब्लॉक देहरा गांव खेरियां में 50 प्रगतिशील किसानों को पायलट परियोजना के माध्यम से दालचीनी के 3000 पौधे द्वारा वितरित किए गए। इसके अलावा दालचीनी की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिक डॉ रमेश और डॉ सतबीर सिंह ने किसानों को दालचीनी की खेती के लिए प्रशिक्षित किया।
विधायक रविंद्र धीमान ने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए किया प्रेरित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज नवागंतुक (Freshers) छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम द्वितीय व तृतीय वर्ष के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम पर विधायक रविंद्र रवि धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने युवाओं के साथ परस्पर संवाद किया। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ढेर सारी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने विधायक रविंद्र धीमान का स्वागत किया और उनके व्यक्त्तिव पर प्रकाश भी डाला। विद्यार्थियों को भी प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर साहिल चौधरी और मिस फ्रेशर सैजल जम्वाल रहे। इस मौके में बच्चों ने तरह गैर-शिक्षक उपस्थित रहे। इस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है। जिला में जहां पहले प्रतिदिन करीब 15 सौ मामले प्रतिदिन सामने आ रहे थे। वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 300 से 350 तक पहुंच चुका है। बदलते मौसम के साथ लंपी वायरस के मामलों में थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। जिला कांगड़ा पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव धीमान ने कहा कि लंपी वायरस अब जिले में नियंत्रण दर में है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक कुल 32353 मामले सामने आ चुके है। जिसमें अभी तक लंपी वायरस से 1861 पशुओं की मृत्यु हुई है। संजीव दीवान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 17 हजार से अधिक पशु लंपी वायरस से ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पशु मृत्यु पर विभाग द्वारा किसानों को डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजा मुहैया कराया जा रहा है। संजीव धीमान ने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में 30 हजार से अधिक पशुओं की वैक्सीनेशन की जा चुकी है और अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों को वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने के लिए मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नए क्षेत्रों में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिस पर विभाग पूरी तरह से अपनी नजर बनाए हुए है।
प्रदेश के गरीब छात्रों को यूपीएससी की कोचिंग लेने के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति के 100 अभ्यर्थियों को यूपीएससी की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। इस उत्कृष्टता केंद्र का विधिवत शुभारंभ छह अक्तूबर को होगा। हालांकि कक्षाएं पहली अक्तूबर को ही शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक एवं केंद्र के निदेशक प्रो.प्रदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी करेंगी और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांगड़ा के उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे। उन्होंने कहा कि निशुल्क कोचिंग हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के युवा अधिकारियों से भी मिलवाया जाएगा, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो। वह अधिकारी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ शेयर कर पाएंगे। जिससे वह अपने आप को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि विवि में ही बच्चों को किताबें, इंटरनेट और लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार इसका वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सीयू को इसके लिए कुल 400 आवेदन आए हैं जिसमें से 72 छात्रों को चुना गया है। उन्होंने कहा कि विवि प्रयास करेगा कि 100 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाए। विवि ने कोचिंग को लेकर पूरा केलेंडर तैयार कर रखा है। अगले साल लगभग सितंबर माह तक कोचिंग का एक साल पूरा हो जाएगा। तीन प्राध्यापकों की व्यवस्था केंद्र की ओर से की गई है।
जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत फारियां की प्रिया चौधरी ने जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में स्नातक प्रौद्योगिक वस्त्र अभियांत्रिकी की उपाधि शैक्षणिक सत्र मई 2022 के अंतर्गत प्रथम श्रेणी में प्रदान की गई तथा सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रिया चौधरी का जन्म 25अगस्त 2001 को फारियां में तरसेम लाल के घर में हुआ। प्रिया चौधरी ने प्राथमिक शिक्षा दयानन्द आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में हुई तथा जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली से साइंस संकाय (नॉन-मेडिकल) में हुई। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सेट का टेस्ट पास कर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में वस्त्र अभियांत्रिकी में दाखिला पाया तथा प्रथम श्रेणी में उपाधि हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रिया चौधरी को यह उपाधि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा प्रदान की गई। प्रिया चौधरी के पिता तरसेम लाल की मौत हो चुकी है तथा माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। प्रिया चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता तथा अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। प्रिया चौधरी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांगड़ा के साथ लगती नदरुल पचायत के गांव खरठी में एक मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों को रात को जहरीले सांप ने काट लिया । जिससे मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों की मृत्यु हो गईं । प्राप्त जानकारी के अनुसार खरठी गांव के तिलक राज के द्वारा पाले गए तीन सूअर मर गये। तिलक राज ने बैक से कर्जा लिया था नंदरुल पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि खरठी गांव के रहने वाले तिलकराज जो कि एक गरीब परिवार से संबंध रखता है जिसने बैंक से कर्ज उठाकर सूअर फार्म खोला था। इस मादा सुअर ने अभी हाल ही में 8 बच्चों को जन्म दिया था वहीं फार्म में इन्हे अलग ही रखा गया था । आज सुबह जब तिलक राज इन्हे खाना देने गए तो देखा कि मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों की सांप द्वारा मौत हो गई है । वहीं तिलक राज ने बताया कि शायद मादा सुअर द्वारा अपने बच्चों को बचाने के लिए दोनों में काफ़ी भिड़त हुए होगी क्योंकि मादा सूअर में सांप को एक तरफ से खा लिया है। संजीव कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत नदरुल ने प्रशासन से प्रशासन से तिलक राज की सहायता करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत लंबागांव में आशापूरी कला केंद्र क्लब लंबागांव में राम लीला का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्यअतिथि लंबागांव के राजा एश्वर्या राय ने गणेश भगवान की पूजा के साथ इस राम लीला की शुरूआत की। इस दौरान राम लीला कमेटी के प्रधान विनोद मेहरा व कमेटी के सदस्यों ने राजा एश्वर्या राय को साल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीँ राम लीला के प्रधान विनोद् मेहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम युवा पीढ़ी का विशेष योगदान रहता है जिसमें युवा वर्ग बढ़ चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशापूरी राम लीला कला मंच बड़ी धूमधाम से राम लीला का आयोजन करेगा।
नगर परिषद कांगड़ा में आयोजित हो रही श्री राम लीला नाटक मंचन के दूसरे दिन भगवान शंकर जी की आरती , रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान मांगना,राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों का वध करना , श्रवण का राजा दशरथ के हाथो वध, सीता जन्म आदि दृश्यों का मंचन किया गया। श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले गए दस भाग्यशाली बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया । वही राम लीला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे राजू ने सभा को 11हज़ार रूपए दान में दिए । इस मौके पर राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा नेकहा कि ऐसे धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर कस्बे में होना चाहिए, जिससे हमारी युवा पीढिय़ों को अपने सांस्कृति एवं सभ्यता के बारे ज्ञान मिल सके। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं और आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक पता लग सके, इसका बहुत बड़ा प्रभाव रामलीला द्वारा जाता है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठीवडां के गांव धडूं से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक मुनीष शर्मा का एक और नया गाना भोले नाथ मेरे साथ सोमवार को एम के शर्मा यूट्यूब के बैनर तले रिलीज किया गया। यह गाना मुनीष शर्मा द्वारा लिखा और गाया गया है और यह गाना कुन्जर महादेव में फिल्माया गया है । इसमें संगीत हिमाचल की जाने माने संगीतकार डिके स्टुडियो और निर्देशक अखिल मेहरा और आकाश नूरपुरी ने किया है मुनीष ने बताया कि उनके पिछले रिलीज हुए गाने गणेश वंदना गाने को भी जनता काफी पसंद कर रही है । इस नए गाने को रिलीज होते ही काफी लोगो का सोशल मीडिया पर पसंद बन रहा है।
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्री राम लीला सभा द्वारा आयोजित राम लीला का शुभारंभ पूर्व न प अध्यक्ष एवम पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया । श्री राम लीला सभा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं से कर उन्हें सम्मानित भी किया गया । राम लीला के पहले दिन नारद मुनि तपस्या , इंद्र देव दरबार , के आदि के सदस्यो का मंचन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति का पता चलता है । राम लीला के हर एक किरदार से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, जन हित संगठन के अध्यक्ष एवम सदस्य अमित वर्मा, डायरेक्ट देवेंद्र शर्मा,उप डायरेक्टर मुकेश मेहरा , राजेश चौधरी, राम स्वरूप वर्मा, संजय कोच , विपिन मेहरा सहित अन्य सदस्य मोजूद रहे। वही मुख्य अतिथि द्वारा राम लीला सभा को 3100 रूपए दान में दिए गए। सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि श्री रामलीला के हर दिन रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा को 51 बंपर पुरूस्कार रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले जाएंगे।
जल शक्ति मंडल इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत पलाख में एक ओवरहेड टैंक निर्माण में जल शक्ति विभाग के ठेकेदार द्वारा खड्ड के रेत का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है | घटिया निर्माण सामग्री तथा बिजली चोरी की सूचना मिलने पर जनशक्ति मंडल इंदौरा के अधिशासी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार को मौके पर भेजा | अमित कुमार ने मौके पर पाया कि ठेकेदार द्वारा खड्ड की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है | उन्होंने ठेकेदार को तुरंत टैंक निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश जारी कर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल इंदौरा को रिपोर्ट भेज दी | ज्ञात रहे कि यह कार्य जिस निजी फर्म को अवार्ड हुआ था , उसने यह कार्य आगे दूसरे ठेकेदार को दिया है। इससे पहले भी इस ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य करने की कई मामले सामने आ चुके हैं और विभाग द्वारा उक्त ठेकेदार के खिलाफ पहले भी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। विद्युत बोर्ड मंडल फतेहपुर के अधिशासी अभियंता कृष्ण देव शर्मा ने कहा कि मौके पर विद्युत विभाग के लाइनमैन को भेज दिया है | जिस तार से बिजली की चोरी की जा रही है उसे वह बिजली से चलने वाले उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं।
कानूनगो- पटवारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन रंग लाया, सरकार को अल्टीमेटम फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पटवारियों व कानूनगो के साथ-साथ तहसीलदारों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर कांगड़ा जिला में भी देखने को मिला। इस दौरान जिला भर की सभी तहसीलों के साथ-साथ पटवारखाने में भी राजस्व संबंधित कार्य ठप रहे। एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर सरकार को मांगे मनवाने के लिए अल्टीमेटम दिया। पटवारखाने बंद होने से जहां लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कार्य करवाने में दिक्कतें पेश आईं। वहीं, पटवारियों ने भी अपनी मांगें मनवाने के लिए पांच वर्ष में पहली बार ऐसा आंदोलन किया है। अगर सरकार ने मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हालांकि पटवार एवं कानूनगो महासंघ राजस्व अधिकारियों व अपनी मांगों को लेकर समर्थन में उतरा था। कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील कांगड़ा के समस्त पटवारखाने बंद रहे, जिस कारण लोगों को रोजमर्रा के राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शर्मा के आह्वान पर एक दिवसीय आंदोलन किया गया था, ताकि सरकार संघ की मांगों पर विचार करें। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष हेमराज शर्मा का कहना है कि वह कई बार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ। पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान राजेश पटाकू ने बताया कि जिला कांगड़ा में आंदोलन पूर्ण रूप से सफल रहा है तथा सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार करें। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। कुछ इस तरह है मांगों का ब्यौरा कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति का कोटा 60 से 80 प्रतिशत करना कानूनगो एवं पटवारी को तकनीकी कर्मचारी घोषित करना पटवार वृत्तों का पुनर्गठन करके नए पटवार वृत्त बढ़ाने की मांग कानूनगो दफ्तर व पटवारखानों की खस्ताहालत में सुधार वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग फर्नीचर संग आधारभूत सुविधाओं का अभाव अच्छे लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा के साथ साथ प्रशिक्षण का अभाव गैर राजस्व संबंधी कार्य करवाए जाने का विरोध
पंकज सिंगटा। धर्मशाला दो दिवसीय जिला स्तरीय मिनी एवं सब जूनियर बैडमिंटन वर्ग की प्रतियोगिता का समापन सोमवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश पाल गुलेरिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नरेश पाल गुलेरिया ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल जयंत सिंह एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोल के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंडर-11 छात्र एकल मुकाबले में पालमपुर के हर्षवर्धन ठाकुर ने धर्मशाला के दर्श को हराकर इस प्रतियोगिता पर कब्जा किया। अंडर-11 छात्रा एकल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या ने धर्मशाला की प्रिया शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 छात्रा युगल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या एवं प्रिया ने गार्गी संदीप एवं विधि को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्र एकल मुकाबले में नगरोटा बगवां के अस्तित्व मेहरा ने कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अटल मेहता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी की अवनी ठाकुर ने कपूर बैडमिंटन अकादमी की वैष्णवी सिंह पठानिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अटल मेहता एवं धाणुर परवाना की जोड़ी ने नगरोटा बगवां के अस्तित्व मेहरा एवं विनायक मेहरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी की अवनी ठाकुर एवं वैष्णवी सिंह पठानिया की जोड़ी ने धर्मशाला की आराध्या एवं नूरपुर की हिमानीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के दक्षेश ने नूरपुर के विश्वास कोली को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी के अंशुमन एवं दक्षेश की जोड़ी ने धर्मशाला के श्रेयांश गुप्ता एवं नूरपुर के विश्वास कोली को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारतीय शर्मा की जोड़ी ने ढोलकी काव्या सिंह एवं याशिका गुप्ता को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मैच कंट्रोलर विश्वनाथ मलकोटिया की देखरेख में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विशेष रुप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, रविंद्र कपूर, गौरव चड्ढा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त धर्मशाला स्टेडियम में कार्यरत बैडमिंटन कोच विवेक हंस एवं कपूर बैडमिंटन अकादमी के कोच गौरव कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे।
मांगे मनवाने को लेकर हुई हड़ताल, समस्या हल न हुई तो आंदोलन होगा तेज मनाेज कुमार। कांगड़ा पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को हुई हड़ताल का असर कांगड़ा उपमंडल में भी देखने को मिला। इस दौरान पटवारखाने बंद रहने से राजस्व संबंधी कार्य ठप रहे। एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर सरकार से मांगे मनवाने के लिए उक्त आंदोलन किया गया। पटवारखाने बंद होने से जहां लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कार्य करवाने में दिक्कतें पेश आईं। वहीं, पटवारियों ने भी अपनी मांगें मनवाने के लिए सामूहिक अवकाश कर आंदोलन किया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पटवार एवं कानूनगो महासंघ राजस्व अधिकारियों की मांगों को लेकर समर्थन में उतरा था। कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील कांगड़ा के समस्त पटवारखाने बंद रख कर विरोध प्रकट किया गया। पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रधान राकेश ने बताया कि एक दिवसीय आंदोलन को भरपूर समर्थन मिला है। सरकार संघ की मांगों पर विचार करें अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। सोमवार को संघ के सदस्यों ने वर्चुअल मीटिंग कर आगामी रणनीति तैयार की। इस अवसर पर निशांत, मनोज, विरेंद्र, नरेश, सुनील, अश्वनी, दिनेश, अनिल, लक्की, अरविंद, रंजय, मनीषा, अल्का व अनुराधा आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में सोमवार को ग्लोबल वॉर्मिंग विषय पर आधारित रसायन विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की, जिनमें स्नातकोत्तर कक्षा की रसायन विभाग की छात्रा सरबीण चौधरी ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शाईना ठाकुर ने द्वितीय स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा आकृति एवं पीजीडीसीए प्रथम सत्र की छात्रा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पीजीडीसीए की छात्रा काजल चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. संजीव राज और डॉ. अशोक शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्रो. संजीव शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. राकेश राणा, डॉ. ऋतु, प्रो नंदिनी, डॉ. क्षिप्रा और डॉ. रजनीश उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश लाने में पूरी तरह फेल हुए हैं। सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए इनवेस्टर मीट का आयोजन कर करोड़ों रुपए खर्च किए। उस समय सरकार ने दावा कि देश विदेश की कंपनियों के साथ 96 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। लेकिन सरकार के पांच साल बीत गए प्रदेश में एक भी उद्योग नहीं लग पाया है। औद्योगिक निवेश के लिए हुए समझौते सरकारी फाइलों में ही दबे पड़े हैं। इनवेस्टर मीट के दौरान मुख्यमंत्री दावा करते रहे कि हजारों करोड़ का निवेश होने से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पांच साल बीत जाने के बाद एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को बताएं कि प्रदेश में पांच सालों में कितने उद्योग लगे हैं और कितने युवाओं को रोजगार मिला है। सच्चाई यह है कि जयराम सरकार के समय प्रदेश में एक भी उद्योग नहीं लग पाया है और न ही युवाओं को रोजगार मिला है। उलटा यह हो रहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज से तंग आकर उद्योगपति भाग रहे हैं और उद्योग बंद हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों के हाथों से रोजगार छिन रहा है। सुरजीत ठाकुर ने भ्रष्टाचार को लेकर जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और इंपेक्टर राज के कारण हिमाचल में निवेश करने से उद्योगपति डरते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सत्ता के संरक्षण में अधिकारी उद्योगपतियों से वूसली करते हैं। जिसका उदाहरण गत कांग्रेस सरकार के समय सामने आया था। जब सीबीआई ने उद्योग विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, तो उसने कहा कि यह पैसा सत्ताधारी नेता के पीए को दिल्ली के वकील को देने के लिए देना है। यह सब सीबीआई के रिकार्ड में दर्ज है। इससे साबित होता है कि सत्ता के संरक्षण में औद्योगिक क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इंस्पेक्टर राज के कारण उद्योगपति हिमाचल में निवेश करने के लिए नहीं आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उद्योगपतियों को गारंटी दी है कि भय का वातावरण खत्म किया जाएगा। व्यापरियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति मिलेगी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म होगा। आम आदमी पाटी्र की गारंटी पर उद्योगपतियों को भरोसा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को 2016 से वित्तीय लाभ नहीं दे रही सरकार अन्य कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने पैदा की वेतन विसंगतियां। कांग्रेस पार्टी के जसवां परागपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष, कर्मचारी कल्याण बोर्ड ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ न देकर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। नए वेतनमान का लाभ सभी कर्मचारियों को 2016 से किया जाना है, लेकिन सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक जिला परिषद कर्मचारियों को पिछली तिथि यानी 1.1.2016 से यह लाभ नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 के बाद से ही छठे वेतन आयोग का लाभ देकर सरकार इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। ठाकुर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीड की हड्डी होते हैं और हिमाचल के विकास में इनकी बहुत अहम भूमिका रही है और सारे विकास के कार्य तो जिला परिषद व ब्लॉक के कर्मचारी ही कर रहे हैं। सरकार इनसे हर तरह का कार्य ले रही है, इसके बावजूद यह सरकार इनको अपने कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारी पहले अपने आप को सरकारी विभाग में समायोजित करने की मांग को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। तब सरकार ने इनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। सरकार के आश्वासन के बाद ही इन सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने ब्लाक परिसर में की गई हड़ताल को खत्म किया था, लेकिन आज तक इसके लिए कुछ नहीं किया। कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया। कर्मचारियों के आंदोलन के दबाव में आकर सरकार ने इनके लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा तो की थी, पर अधिसूचना कुछ और ही कर दी। अब जो अधिसूचना जारी की है, उसमें इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 से ही नए वेतनमान का लाभ देने की बात की गई है। कायदे से इन कर्मचारियों को 1/1/ 2016 से इसका लाभ दिया जाना चाहिए था, जो कि उनको सरकार दे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित करना चाह रही है और कांग्रेस पार्टी यह होने नहीं देगी। जिला परिषद के कर्मचारियों से किए गए धोखे का खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावो़ं में भुगतना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव नरघोटा डाकघर पाइसा के निवासी 21 वर्षीय युवक ने रविवार देर शाम अपने घर में चुनरी का फंदा बनाकर लटक गया, िजससे उसकी माैत हाे गई। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देहरा अस्पताल भेज दिया है। बरहाल पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। उक्त 21 वर्षीय युवक ने ऐसा क्यों किया इसका अभी कारण पता नहीं लग पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रही है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ती पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। महिला की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जंबल गांव की रहने वाली उक्त 33 वर्षीय महिला के पति ने बताया अपने बयान में बताया की रविवार मध्य रात्रि उसकी पत्नी को कुछ काटने का आभास हुआ, तो उसने मुझे बताया इस पर मैंने यहां वहां पर देखा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह महिला को छाती में बहुत दर्द हुआ, परिजनों के मुताबिक महिला को आंखों में थोड़ा धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगा, तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया। डाडासीबा अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया, परंतु उपचार के दाैरान महिला की मौत हो गई। मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी 3 वर्ष की है छोटी बेटी 8 महीने की है। महिला अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। महिला के पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। जंबल पंचायत की प्रधान रचना शर्मा ने सरकार से गरीब परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है। महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा पुलिस छानबीन कर रही है।
परमार सिहोल में सम्मानित किए महिला मंडल, पेट्रोल पंप का किया शुभारंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है, नारी को शत-शत प्रणाम है। यह उद्गगार विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सिहोल के गांव अप्पर बोदा में महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन व्यक्त किए। परमार ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिए बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर सिहोल के पांच महिला मंडलों को अपनी ओर से गैस भठियाँ भी वितरित की। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने नागणी में नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया और पटियाल परिवर को पेट्रोल पंप स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागणी में विद्युत विभाग का सब स्टेशन, विद्युत विभाग का मंडल, खंड विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालय, गौसदन और गौ-अभ्यारण आने से इस स्थान का महत्व बड़ा है और व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, देश राज शर्मा, विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर, सिहोल के प्रधान मोहिंदर धीमान, उपप्रधान राजेश ठाकुर, शक्ति चंद धीमान, रजिंदर प्रसाद, सुभाष धीमान, किशोरी लाल, बिंता देवी, शशि धीमान, प्रधान देवी अशोक कटोच, उपप्रधान चंद्र किशोर, प्रधान डरोह पंकज चौधरी, बीडीसी इंदिरा देवी, कल्पना देवी और अनुप राणा, दीपक नाग, पेट्रोल पंप के मालिक राम पटियाल, ज्ञान पटियाल, रीना देवी व अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर में 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती के लिए कांगड़ा और चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए जारी रहा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती में सोमवार को कांगड़ा और चंबा जिला का कुल 1616 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया। दोनों जिलों का कुल मिलाकर 905 उम्मीदवारों ने दौड़ में भारी उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें 129 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षण पास की। 24 सितंबर, 2022 का शारीरिक परीक्षण पास करने वाले 122 उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित किया गया है। 24 सितंबर 2022 का शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ भारी बरिस के कारण रद्द किया गया था। शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ 27 सितंबर 2022 को निर्धारित किया गया है और सभी उम्मीदवारों को प्रवेश करने के लिए टोकन नंबर निर्गत किया गया है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपना-अपना प्रवेश पत्र अवश्य लाएं, जिस पर टोकन नंबर और तिथि निर्धारित किया गया है। बिना टोकन नंबर के गेट मे प्रवेश प्रतिबंधित है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब पंचरुखी की वार्षिक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचरुखी में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के प्रधान अमीर चंद डोगरा को सर्वसम्मति से बनाया गया व उप प्रधान कुशल कुमार, सचिव नरेंद्र डोंगरा एवं कोषाध्यक्ष, पूनम कौंडल को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं, प्रधान अमीर चंद डोगरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कहा, सुलभ और समय पर न्याय दिलाना न्यायालय का मूल उद्देश्य फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने कहा है कि आपसी सहमति और मध्यस्तता से अधिकतर मामलों का निपटारा संभव हो सकता है, जिससे जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या कम होगी। वहीं, लोगों को सुलभ और समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। यह विचार उन्होंने रविवार को स्थानीय पुलिस मैदान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक सेवा महाशिविर की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में शांति और भाईचारा स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य है और न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का मूल उदेश्य लोगों में न्याय के बारे में साक्षरता व जागरूकता पैदा करना है। इसके अतिरिक्त लोगों को सामान्य संवाद से कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक कर सुलह व समझौतों द्वारा फैसला करने के लिए प्रेरित करना हैं। चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने बताया कि नालसा के द्वारा गत अगस्त माह में देश में आयोजित की गई लोक अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति से एक करोड़ मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया गया था, जिसमें से हिमाचल प्रदेश में प्राप्त हुए 48 हजार मामलों में से 24 हजार मामलों का निपटारा कर 69 करोड़ रूपए की तय राशि का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित को सुलभता और समय पर न्याय मिल सके, इसके लिए पूर्ण प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। वहीं, इसके लिए हर नागरिक को अपने मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्व के संबंध में संपूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है। उन्होेंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार समाज के पिछडे़, वंचित तथा गरीब वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्रशासन के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर सहित समाज के अन्य वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायामूर्ति सबीना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पैरा लीगल वालंटियर्सज के माध्यम से हर घर तक विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों बारे जानकारी पहुंचाने के साथ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए पात्र लोगों की पहचान हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत अब तक 39231 लोगों से सम्पर्क कर 1500 से अधिक लोगों की कानूनी सहायता के लिए पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदेश के दूरस्थ व जनजातीय जिलों में भी अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने के साथ विधिक सेवा शिविरों का आयोजन सुनिश्चित बना रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति विवेक ठाकुर ने भी विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा शिविरों से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क न्याय प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से करोड़ों मामलों का निपटारा सुनिश्चित हुआ है, जिसमें न्यायालयों की मध्यस्थता से लोगों को जल्दी न्याय प्राप्त होने के साथ जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों स निचले स्तर पर आपसी सहमति से मामलों के निपटारे करने की दिशा में विशेष पहल करने का आह्वान किया, जिससे कम से कम मामलें न्यायालयों में प्रस्तुत हो। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन ने भी विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा विधिक सेवा नेटवर्क संचालित करता है, जिसके माध्यम से लोगों को सुलभ व समय पर न्याय दिलवाने के साथ उनकी कानूनी रूप से मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के 365 जिलों में पूर्णकालिक लीगल एड डिफेंस कोंसिल की नियुक्ति की जा रही है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश के 6 जिलोें को शामिल किया गया है जिसमें कांगड़ा जिला भी शामिल है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा अजय मैहता ने मुख्यातिथि तथा सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति विरेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द मल्होत्रा, एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मैहता, उच्च न्यायालय बार कोंसिल के अध्यक्ष अजय कोचड़, बार एसोसिएसन के अध्यक्ष लवनीश शर्मा, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव विजय लक्ष्मी, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, जि़ला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी, अधिवक्ता, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश के इतिहास में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु यदि सबसे अधिक प्रयास किसी सरकार ने किए है तो वह वर्तमान सरकार ने किए है। महिलाओं को संबल प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नंगल चौक में महिला मंडलों के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का 50 प्रतिशत है और महिलाओं के समग्र विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 27 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया, जिसमें शिव शक्ती महिला मंडल डाडासीबा, वार्ड नंबर 3 महिला मंडल डाडासीबा, वार्ड नंबर 1 महिला मंडल डाडासीबा, आदर्श महिला मंडल कलेहड, हरिजन महिला मंडल कलेहड, शिव शक्ती महिला मंडल बतबाड, वार्ड नंबर 4 महिला मंडल बतबाड, डोला वस्ती महिला मंडल बतबाड, महिला मंडल जदामन वार्ड नंबर 2, महिला मंडल पदियाल, महिला मंडल अप्पर गुरनवाड, महिला मंडल वार्ड नंबर 4, सामुदायिक महिला मंडल पड़यार बस्ती, प्रगतिशील नारी कल्याण महिला मंडल गुरनबाड, महिला मंडल पदाह सुदयाल वार्ड नंबर 3, महिला मंडल राजपूत बस्ती वार्ड नंबर 4, महिला मंडल अप्पर न्याड वार्ड नंबर 3, महिला मंडल बडयाल बस्ती वार्ड नंबर 1, महिला मंडल न्याड वार्ड नंबर 2, महिला मंडल मस्तयाल वार्ड नंबर 5, महिला मंडल जलेरा, महिला मंडल ब्राह्मण बस्ती, महिला मंडल अप्पर बठरा, महिला मंडल लोअर बठरा, शिव शक्ती महिला मंडल अप्पर भलवाल, महिला मंडल गुरगालाहड, राधे राधे महिला मंडल खुदियाणा को आवश्यक सामान भेंट किया जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके। कार्यक्रम से पूर्व उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनिता सेपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, महामंत्री रुपिंदर डैनी, प्रधान ग्राम पंचायत नंगल चौक अनिता सहित भारी संख्या में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य उपस्थित रहीं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में सत्र 2022-23 के लिए शास्त्री (बी ए)/शास्त्री प्रतिष्ठा(बीए ऑनर्स) कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है, जिन छात्रों ने एन टी ए द्वारा करवाए गए सी यू ई टी की परीक्षा दी है, वे सभी छात्र/छात्राएं मुख्यालय के द्वारा प्रदत्त लिंक के माध्यम से 30 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जानकारी देते हुए परिसर निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक ने बताया कि ये प्रवेश प्रक्रिया 3 राऊंड में होगी। जिसके लिए सबसे पहले छात्र/छात्रा 22 से 30 सितंबर तक दाखिले हेतु हेतु फॉर्म भर सकते हैं। उसके बाद दाखिला कन्फर्मेशन की तारीख 6 से 10 अक्टूबर तक रखी गई है। वहीं फीस जमा करवाने की तारीख 6 से 15 अक्टूबर तय की गई है। दूसरा राऊंड 5 से 12 अक्टूबर व कन्फर्मेशन की तिथि 15 से 20 अक्टूबर व फीस जमा करवाने की तारीख 15 से 25 अक्टूबर तय की गई है। तीसरा राऊंड 15 से 22 अक्टूबर, कन्फर्मेशन की तारीख 25 से 30 अक्टूबर व फीस जमा करवाने की तारीख 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तय की गई है।
शिवसेना पक्ष ठाकरे के आदेशानुसार शिवसेना सांसद व राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई ने पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा की उपस्थित में सेना भवन मुम्बई में नरेश कुमार संजू को हिमाचल प्रदेश का राज्य प्रमुख नियुक्त किया। नरेश कुमार संजू पहले युवासेना राज्य प्रमुख के पद पर कार्य कर रहे थे। नरेश कुमार संजू के राज्य प्रमुख बनने पर युवाओं में काफ़ी उत्साह और खुशी का माहौल है। उनके राज्य प्रमुख बनने पर प्रदेश में जगह जगह मिठाइयाँ बांटी गई और जश्न मान्या गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी और जात -पात की राजनीति से हट कर हर वर्ग को आगे लाया जाएगा व उन लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र में जनसेवा, गौसेवा का जज्बा रखते है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नयी कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।
बीजापुर में साधारण मकान में रहते थे 50 वर्षों तक राजनीतिक में रहने वाले नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर स्वर्गीय कंवर दुर्गा चंद 24 सितंबर1922 को बीजापुर रियासत के राजपरिवार में मियां देवी चंद के घर पैदा हुए थे। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कंवर दुर्गा चंद को संत का मुकाम हासिल है। राजसी परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी एक संत की तरह जी और जीवन भर हिमाचल व लोगों की सेवा में जुटे रहे। कंवर दुर्गा चंद को सेवाभाव विरासत में का जज्बा विरासत में मिला था, उनके पिता मिया देवी चंद भी हमेशा अपनी रियासत के लोगों की सेवा में हमेशा जूट रहते थे। 10वीं तक की शिक्षा जयसिंहपुर व लंबागांव स्कूल में ग्रहण करने के बाद उन्होंने मैट्रिक, मिशन स्कूल पालमपुर से की। 1942 में कंवर दुर्गा चंद ने लाहौर के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की। लाहौर में पढ़ाई के दौरान ही कंवर दुर्गा चंद ने वहां रह रहे कांगड़ा के लोगों के साथ मिलकर सेवा समिति नाम की सामाजिक संस्था बनाई। सेवा समिति ने सामाजिक कार्यों के साथ कांगड़ा व लाहौर में लड़कियों के लिए स्कूल खोले। लाहौर में पढ़ाई करते हुए आजादी की लड़ाई के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ भी वह आगे रहते थे। हिमाचल में जनसंघ (वर्तमान में बीजेपी) के संस्थापक सदस्यों में से एक दुर्गा चंद 1951 में जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 1992 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व सीएम शांता कुमार के राजनीतिक गुरु कहलाए जाने कंवर दुर्गा चंद पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार और वीरभद्र के काफी करीबी थे और उन्हें यह सब काफी मान समान देते थे।
विनायक ठाकुर । देहरा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत कनोल में एक महिला द्वारा खुद को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस आगजनी में महिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। मिली जानकारी के उक्त 48 वर्षीय महिला आग से झुलस गई। महिला के पति ने बताया आज सुबह ही रानो देवी ने मुझे चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद कमरे के अंदर चली गई और इतने में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो हम सभी मिलकर कमरे की तरफ गए कमरा बंद था, बड़ी मुश्किल से कमरा खोला रानो आग की लपटों में जल रही थी, बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला आग से कैसे झुलस गई यह पुलिस के लिए जांच का विषय है मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। उक्त महिला के तीन बच्चे हैं, एक लड़का दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही है। डाडासीबा पुलिस अस्पताल डाडासीबा में पहुंची थी, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं कनोल पंचायत के उप प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया यह परिवार गरीब है, मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान थी। आग लगाने के क्या कारण रहे होंगे पुलिस के लिए जांच का विषय है। उधर, इस संबंध में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया महिला को टांडा रेफर किया गया है, पुलिस जांच कर रही है उक्त महिला स्टेटमेंट देने की हालत में बिल्कुल नहीं है।
मिनी सचिवालय कांगड़ा में प्रशासन द्वारा लगाए लिफ्ट में लगभग एक घंटा लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारी फंसे रहे। शनिवार सांय लगभग साढ़े चार बजे कार्यालय से निकले दो कर्मचारी प्रताप चंद और रविंदर मिनी सचिवालय की लिफ्ट में सवार हुए और बिजली चली गई व भवन के फर्स्ट फ्लोर के बीच फंस गए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथ कार्यालय में लगे अन्य कर्मचारियों को मोबाइल फोन से दी, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों द्वारा मशक्कत करने के बावजूद लिफ्ट के दरवाजे नहीं खुले, फिर मौके पर विशेषज्ञ इंजीनियर को बुलाया गया और लगभग एक घंटे बाद लिफ्ट के दरवाजे खोलकर इन दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया।
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा० प्रदीप कुमार कौण्डल रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो० ओंकार चन्द (प्रोगाम ऑफिसर) ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रिय सेवा योजना से सम्बंधित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा० सुरजीत सिंह राणा, डा० अर्पित कायस्था, डा० खुशी राम भगत, प्रो० नविता, प्रो० सुमिल सूद आदि उपस्थित रहे।
नगर परिषद कांगड़ा में दशहरा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक शर्मा प्रधान, सौरभ चौधरी उपप्रधान, मुनीश लांबा कोषाध्यक्ष, मुकेश मेहरा, राकेश मेहरा, दिनेश कालरा, रमेश चंद महेशी, अजीत सैनी, धीरज शर्मा, अतुल चौधरी इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाथ कुभकरण के पुतले पहले की अपेक्षा बड़े बनाए जायेंगे, व् दशहरा के दिन परिषद मैदान में स्टॉल लगाए जायेंगे। जो व्यक्ति अपना स्टॉल मैदान में लगाना चाहता हो वे अपना नाम दशहरा कमेटी के सदस्यों को दे सकता है। इसके अतिरिक्त दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश जिला परिषद काडर पंचायत सचिव संघ के राज्य अध्यक्ष अमित जसरोटिया तथा राज्य प्रवक्ता विजय ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कहा कि जिला परिषद काडर पंचायत सचिव संघ की मांग पर पंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवों को छठे वेतन आयोग का लाभ देने की अधिसूचना जारी कर दी है जिससे पंचायत सचिवों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को छठे वेतन आयोग का लाभ उन कर्मचारियों की तरह मिलना चाहिए जैसा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को दिए जाने का ऐलान हुआ है। संयुक्त बयान में अमित जसरोटिया और विजय ठाकुर कहा कि पंचायत सचिव संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा विभागीय अधिकारियों का आभारी है लेकिन अभी भी जिला परिषद काडर के पंचायत सचिवों की विभाग में विलय की मांग को पूरा नहीं किया गया है जिसके लिए पंचायत सचिव पिछले 22 वर्षों से संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग करता है कि आचार संहिता लगने से पूर्व जिला परिषद काडर के पंचायत सचिवों की विभाग में विलय संबंधी मांग को अविलंब पूरा करें। जिला परिषद् काडर के पंचायत सचिवों को प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को अवश्य पूरा करेंगे ।
प्राचीन सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मन्दिर ट्रस्ट जिला कांगड़ा द्वारा मन्दिर के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें मन्दिर के ब्राह्मणों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं सहित 63 लोगों ने अपनी इच्छानुसार रक्तदान करके समाज सेवा में अपना योगदान दिया। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा से डॉ विकास नैयर के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त एकत्रित किया। मन्दिर के महंत रजत गिरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज से आई डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया ।
आज संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में जिला लोक संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से और एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर के सहयोग से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। संयुक्त भवन कांगड़ा में इन कलाकारों ने नाटक और गानों के जरिए लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्हें क्षय रोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि क्षय रोग के लक्षण क्या है और इसका निवारण कैसे किया जाता है। साथ ही उन्होंने "टीवी हारेगा हिमाचल जीतेगा" हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई चलाई जा रही इस मुहिम की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस रोग से पीड़ित हो जाता है तो उसे दवाइयां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क दी जाती हैं। दवाइयां उस रोगी द्वारा 6 महीने तक निरंतर खानी होती हैं, यदि 6 महीने के बीच में किसी की दवाई टूट जाती है तो उसे 2 साल की अवधि तक दवाई खानी होती है। उन्होंने बताया कि निरंतर 6 महीने तक दवाई खाने से क्षय रोगी पूरी तरह ठीक हो जाता है। साथ ही उसे अपने पोषण संबंधी आहार लेने के लिए सरकार की तरफ से ₹500 प्रतिमाह की अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।
*जिला कांगड़ा के 98 शिक्षकों ने लगाई हाजिरी *रिसोर्स पर्सन ने दिए कई टिप्स स्कूल में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें, छात्र हो या छात्रा सभी को एक समान कार्य सौंपें और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दें। समाज के बदलते स्वरूप एवं नई शिक्षा नीति में किसी भी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। जेंडर सेंसटिविटी पर आयोजित सीबीएसई वर्कशॉप में चंडीगढ़ से आई रिसोर्स पर्सन वेघा शर्मा ने हर पहलू पर गहराई से चर्चा की और शिक्षकों को कई सुझाव देकर आधुनिक शिक्षा से पारंगत किया। सुबह 10:00 बजे से दो सत्रों में चली वर्कशॉप सायं 4:00 बजे समाप्त होगी। वेघा शर्मा ने बताया कि पुराने समय में पुरुष कमाता था लेकिन आज महिलाएं भी नौकरी व अन्य कार्य कर रही हैं और उनकी भी उपेक्षा रहती है कि घर में कोई उनका हाथ बंटाए। वेघा शर्मा ने बताया कि स्कूल में जो कार्य छात्र करते हैं वे छात्राएं भी कर रही हैं, तो सुई धागा व अन्य लड़कियों के कार्य छात्रों को सिखाए जाएं ताकि किसी प्रकार की असमानता न रहे। इस से पहले प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया व सरस्वती वंदना के बाद वर्कशॉप की शुरुआत हुई। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में जिला के सीबीएसई स्कूलों से 98 शिक्षकों ने हिस्सा लिया व किसी भी प्रकार का लिंग भेदभाव न करने की शपथ ली। स्कूल में मेहमान शिक्षकों के लिए धाम का विशेष प्रबंध किया गया। चड्डा ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में कई वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जा चुका है। चड्ढा ने प्रधानाचार्यों का जीएवी में शिक्षक भेजने के लिए धन्यवाद किया।
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चडियार गांव मतियाल से सम्बन्ध रखने वाले प्रदीप कुमार उर्फ रिंकु दिव्यांग है। रिंकू पैरास्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे है और उन्हे व्हीलचेयर की सख्त जरूरत थी। जब इस बारे में समाजसेवी व् सिटी केयर हॉस्पिटल गगल कांगड़ा के डायरेक्टर नीरज ठाकुर को पता चला तो उन्होंने और उनके समस्त स्टाफ ने रिंकू से मिल कर सुविधाओं से लैस ऑटोमैटिक व्हीलचेयर उन्हें भेंट की। उन्होंने भविष्य में भी रिंकू की सहायता करने का आश्वाशन दिया है। अब रिंकू व्हील चेयर पर डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल तक गेम खेलने पहुंच सकता है। आपको बता दे कि रिंकू के पिता की मृत्यु हो चुकी है और घर में इनकी माता और पत्नी है। रिंकू बहुत मेहनती है और वह कुछ करके दिखाना चाहता है। नीरज ठाकुर से जब इस सन्दर्भ में बात कि गयी तो उन्होंने रिंकू के अच्छे भविष्य की कामना की और इस योगदान के लिए अपने डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया।
*राम लीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा बोले स्थानीय कलाकार रहेंगे आकर्षण का केंद्र श्री रामलीला सभा कांगडा द्वारा 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक श्री रामलीला नाटक का मंचन नगर परिषद मैदान कांगड़ा में किया जाएगा। इसकी रिहर्सल कलाकारों ने पूरी कर ली है। श्री रामलीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से सभा द्वारा नगर परिषद मैदान में श्री राम लीला नाटक का मंचन कर रहे हैं। भगवान की लीला का व्याख्यान करने के लिए कांगड़ा के लगभग 20 स्थानीय युवा अलग अलग किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर-देवेंद्र शर्मा, को डायरेक्टर-राकेश मेहरा, मुकेश मेहरा, राज कुमार, राम-कृष्ण कुमार, लक्ष्मण-अंकुश, सीता-गोमजी, भरत-अमन, शत्रुघ्न- विकू, हनुमान-श्याम मेहरा, विष्णु-तनु, शिव -जोनी, ब्रह्मा- सुरिंदर मेहरा, बाली-राज कुमार, सुग्रीव-सुरिंदर मेहरा, अंगद -रिशु, रावण-मनोज(सेठी), विभीषण-वरुण, मेघनाथ-काका, कुंभकारण-चंद्रमोहन, नारद - शुभम, सरूपनखा के क़िरदार में नज़र आयेंगे। वहीं विक्रांत सहायक-धीरज, मुनीश, विपिन, सनी, हरीश वर्मा, नना, कैफ आदि होंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला के हर दिन रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा को 51 बंपर पुरस्कार रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की रामलीला को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है।
प्रदेश बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा ने नगर परिषद कांगडा से आग्रह किया है कि नई कर प्रणाली द्वारा लगाए गए टैक्स को अभी ना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद इस संबंध में बैठक कर टैक्स से संबंधित प्रस्ताव पारित करें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजें। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह करेंगे कि हाउस टैक्स ना बढ़ाया जाए और बढ़े हुए टैक्स को माफ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांगड़ा के विकास के लिए जो भी मांगा गया उन्होंने हर एक मांग को पूरा किया।
गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ज्वाली की छात्रा कीर्ति ने अंडर 73 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 6 छात्राओं तथा 1 छात्र ने भाग लिया था। इन प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सनोज कुमार ने भाग लिया था। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य नीरू ठाकुर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
चलो गांव की ओर कांग्रेस जन सम्पर्क अभियान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंदर काकू द्वारा महिला मंडलों को अपनी विधायक पेंशन से दस हजार रुपए का चैक भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि यह चैक महिला बहनों की सेवा में अर्पित किया व उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक द्वारा बड़ी हलेड के युवाओं को भी सम्बोधित किया गया और उनसे अनुरोध किया कि कांग्रेस को वोट दे। सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चली हुई है। वहीं उन्होंने मौजूदा विधायक पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस साल से विकास रुका हुआ है और क्षेत्र में विकास का सुखा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में बदलाव की लहर चली हुई है और क्षेत्र की जनता कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाकर मुझे आशीर्वाद दे। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कांगड़ा से मुझे कांग्रेस का विधायक चुन कर कांग्रेस सरकार में हिस्से दार बने व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाए।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर एवं धर्मशाला महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के आपसी सहयोग से महाविद्यालय परिसर में मादक व्यसन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ मधुर कटोच ने विद्यार्थियों को मादक व्यसन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ अंजना खरवाल ने विद्यार्थियों को मादक व्यसन जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संजय शर्मा, डॉ रंजीत सिंह, प्रोफेसर सोनम और प्रोफेसर ज्योति उपस्थित रहे।
जवाली उपमंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सम्मान निधि की केवाईसी के लिए एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी द्वारा लोगों को दूरसंचार तथा घर-द्वार जाकर केवाईसी करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि केवाईसी पूरी न होने के कारण प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किश्त रुक गई है। हम कई दिनों से बार-बार लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि कृपया अपनी केवाईसी करवाएं, परंतु अभी भी 20 से 30 प्रतिशत लोगों ने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि केवाईसी करवाने के लिए लोकमित्र केंद्र में जाएं और अपनी केवाईसी करवाएं, ताकि लोगों कि रुकी हुई किश्त उनके खाते में आ सके।


















































