आम लोगों तक प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा समय-समय पर सघन प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में सोमवार से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने सोलन जिला से दस दिवसीय प्रसार एवं प्रचार कार्यक्रम आरंभ किया। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि विभागीय कलाकारों द्वारा कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा तथा वाकना से गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार आरंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जहां आमजन को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देना है वहीं उन्हें यह बताना भी है कि योजनाओं से लाभान्वित कैसे हुआ जाए। नाट्य दल के कलाकारों सुनील कुमार, रमेश चंद्र, नीतिन तोमर, राजेश कुमार, रेखा, निशा बाला, गीता ने नुक्कड़ नाटक ‘शहर से गांव की ओर’ के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पैंशन की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सत्ता में आते ही जहां सामाजिक सुरक्षा पैंशन को बढ़ाकर 750 रूपये प्रति माह किया था वहीं इस वर्ष इसे बढ़ाकर 850 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। लोगों को जानकार दी गई कि अब प्रदेश के 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सुरक्षा पैंशन पाने के हकदार हैं। इस वर्ष से वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के रूप में प्रतिमाह 1500 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। समूह गान प्रगति की बंध गई नई डोर, हिमाचल प्रगति की ओर के माध्यम से कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को हिमकेयर, जल संरक्षण, मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना, स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजू देवी, वार्ड सदस्य ज्योति, राम प्रकाश, सहायक सचिव नीता देवी, ग्राम पंचायत वाकना के प्रधान भगत सिंह, उपप्रधान लीला दत शर्मा, सहायक सचिव अनीता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
World Photography Day on 19th august of every year. This day is not only for the people who work in photography but for all the people of different professions to show their emotions from the art of photography and understand its true meaning. It is celebrated to promote photography as a hobby. Many contests are also held during the time of this day to encourage people. Any photo related to architecture, travel, wildlife, home, etc. can be used by people to show their interests by photography. The winners get the awards after the completion of the contests. This day has a history that will surely amaze you. The first day of a photograph was made on the 19 August 1939 in France. The first online global gallery was hosted on the 19th of August 2010. Around 270 photographers shared their ideas on that day. The day is celebrated so that people from various countries and cultures come forward under the same roof and organise competitions, workshops, seminars, etc. This is also to inspire the next generation to get complete guidance from the professionals and scholars in the field.
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक सोलन मिलाप शांडिल के नेतृत्व में सोमवार को विभाग के दल ने सोलन बाजार, बस अड्डे तथा सब्जी मण्डी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण किया। मिलाप शांडिल ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों के प्रयोग को रोकने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि सब्जी मण्डी, गंज बाजार एवं लोअर बाजार, सोलन में करियाना दुकानों तथा सब्जी विक्रेताओं की प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफों के संबंध में जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 4 दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का प्रयोग करते पाए गए और उनकी दुकानों में रखा प्रतिबंधित प्लास्टिक का स्टॉक जब्त किया गया। दुकानदारों से जुर्माने के रूप में 7500 रुपए वसूले गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक लिफाफों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध उन व्यापारियों पर भी लागू होता है जिन्होंने विभिन्न खाद्य पदार्थ पैक करने के लिए माप तोल विभाग से लाईंसस ले रखा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे किसी भी रुप में छोटे या बडे प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का प्रयोग न करें और न ही इन्हें अपनी दुकान में रखे। मिलाप शांडिल ने बताया कि यदि कोई व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों का प्रयोग करता पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। औचक निरीक्षण के समय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अरुण कुमार तथा धर्मेश शर्मा भी मौजूद रहे।
कल्याणी पहाड़ी गौ विज्ञान केन्द्र खनलग तथा आरोग्य भारती शिमला के तत्वाधान में सोमवार को अर्की उपमंडल के खनलग तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राकेश पंडित ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा आज के वैश्वीकरण के दौर में हम सभी को कम से कम एक पौधा रोपित करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों को रोपित करने के उपरांत इनकी शिशुओं की भांति देखभाल करना आवश्यक है तभी ये भविष्य में वृक्ष का रूप ले सकते हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. अनिल ठाकुर तथा औषधीय वनस्पति के विशेषज्ञ डॉ. राकेश ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को औषधीय पौधों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में औषधीय पौधों में सहजन के 100 पौधों के अलावा बहेड़ा, दाड़ू, पीपल सहित लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में कल्याणी गौशाला के अध्यक्ष रोहिताश चन्द्र, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल मेहता, आयूष विभाग के चिकित्सक, शिमला नगर के व्यापारी, रामकमल ट्रस्ट के सदस्यों, महिलाओं व अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के कोटला गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया। जब दो बेटियों और उनकी मां का दाह संस्कार परिवार तथा गांव वालों ने एक साथ किया। रविवार को शिमला आरटीओ ऑफिस के पास हुए दर्दनाक हादसे में कृष्णा पत्नी हरिदास उम्र 40 तथा दो बेटियां दिव्या उम्र 18 और विशाखा उम्र 15 वर्ष की मकान के ऊपर पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। गांव तथा पूरी ग्राम पंचायत के लोगों ने भारी संख्या में दाह संस्कार में उपस्थित होकर तीनों को अश्रुपूर्ण विदाई दी। इस हादसे में हरिदास को भी चोटें आई है लेकिन हरिदास तथा उनकी सबसे छोटी पुत्री ही कुदरत के इस कहर में बच पाये हैं। पंचायत प्रधान कृष्ण सिंह कंवर ने बताया कि मृतक अति निर्धन परिवार से संबंध रखते थे तथा हरिदास किसी निजी गाड़ी में ड्राइवर का काम करता था। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से मांग की है के इस हादसे में मृतकों के परिवार को यथाशीघ्र उचित मुआवजा राशि दी जाए।
हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही पण्डित शिव लाल, चौधरी विद्या सागर व शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर शोकोदगार से शुरू हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के चच्योट से विधायक रहे पंडित शिव लाल को याद किया। 80 वर्षीय शिव लाल 1985 से 90 तक हिमाचल विधानसभा में सदस्य रहे। चौधरी विधा सागर कांगड़ा 1982 , 85 , 90 व 1998 में विधायक रहे। इसमें एक बार राज्य स्वास्थ्य मंत्री रहे,साथ में 1998 में कृषि मंत्री रहे। उनका ओबीसी समाज के लिए बहुत सम्मान था।उन्होंने इस बिरादरी के लिए बहुत काम किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर शोक व्यक्त किया। 92 वर्षीय उपमन्यु सरकारी नौकरी में रहने के बाद 1977 में चम्बा के भटियात से पहली बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे।1982 में दूसरी बार जीते व उद्योग मंत्री बने। 1990 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य बने। केंद्रीय मंत्री रही बीजेपी की तेज तर्रार नेता सुषमा स्वराज व दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित के निधन पर भी मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया। भारी बारिश की वजह से हिमाचल में हुई मौतों पर भी दुःख व्यक्त किया व उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी सभी नेताओं के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया व उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही प्रदेश में विभिन्न दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के प्रति भी दुःख ज़ाहिर किया। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, सीपीआईएम ठियोग के विधायक राकेश सिंघा, कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोकोदगार में अपने आप को शामिल किया। विक्रम जरियाल ने दो वर्ष पूर्व मृत्यु को प्राप्त हुई चम्बा की रानी पदमा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। चम्बा की पहली महिला विधायक रही। सदन दो साल पहले किसी कारणवश उनको याद नही कर पाया था। 2013 में हिमाचल विधानसभा में उनको जीवन पर्यंत बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया था।
हर जगह पानी व भूस्खलन से जन जीवन अस्त व्यस्त प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब हर जगह पानी फेरती हुई नजर आ रही है। जिला बिलासपुर के क्रिकेट स्टेडियम को लाखों का नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के कारण लुहनु के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान में पानी भर गया है। बिलासपुर से स्वारघाट चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को खोलने के लिए प्रशासन मुस्तैद दिख रहा है। मौके पर बुलडोजर से सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि शाम तक अगर बारिश नहीं हुई तो स्वारघाट तक वनवे ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा। मार्ग को पूरी तरह सुचारू करने में चार से पांच दिन का वक़्त लग सकता है। कई जगह सड़क का पता ही नहीं है। वहां दोबारा से सड़क बनानी पड़ रही है। मार्ग वनवे बहाल होते ही फंसे हजारों वाहनों को निकाला जाएगा। इसके बाद ही बाकी का ट्रैफिक बहाल होगा। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर स्वारघाट से आगे गंभर पुल तक हुए भूस्खलन के कारण यातायात दो दिनों से बंद है। नेशनल हाईवे बंद होने से बसों में सफर करने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी हो रही है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 बंद किया गया है। नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं। ऐसे में जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है और इस नेशनल हाईवे को खोलने का प्रयास लगातार जारी है। सन्तोषी माता मंदिर कमेटी खिला रही बारिश में फंसे लोगों को खाना स्थानीय संतोषी माता मंदिर कमेटी स्वारघाट ने रविवार सुबह से ही पर्यटकों, यात्रियों व वाहन चालकों के लिए खाने-पीने व रहने की पूरी व्यवस्था की है। वहीं, मंदिर कमेटी ने वाहन चालकों और यात्रियों तक भोजन पहुंचाने के लिए तीन वाहन लगाए हैं जो हाईवे पर घूम-घूमकर यात्रियों व वाहन चालकों को खाना और पानी पहुंचा रहे हैं। उधर बिजली-पानी की आपूर्ति ठप्प होने के कारण कमेटी द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। संतोषी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजपाल ठाकुर ने बताया कि जब तक हाईवे बहाल नहीं हो जाता तब तक मंदिर में 24 घण्टे लोगों के लिए खाने-पीने व रहने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय लोगों की सहायता से नेशनल हाइवे के दोनों ओर गाड़ियों के माध्यम से भोजन व पानी भेजा जा रहा है।
बिलासपुर जिले में शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश से करीब 20 करोड़ रुपये के अनुमान का आंकलन किया गया है, जिसमें 13 करोड़ का नुक्सान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। यह जानाकरी बिलासपुर के कार्यकारी उपायुक्त विनय धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि सड़कें बंद होने और बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश भी घोषित कर दिया है। विनय धीमान ने बताया कि बिलासपुर-स्वारघाट मार्ग पर अत्याधिक भूस्खलन की आशंका को देखते हुए वाहनों की आवाजाही तभी बहाल की जाएगी, जब तक इस मार्ग पर चलना सुरक्षित सुनिश्चित न हो जाए। इस मौके पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अजय गुप्ता भी मौजूद थे। भारी बारिश के कारण जिला में एक व्यक्ति की मौत के अलावा 62 मवेशी भी मारे गए हैं धीमान ने बताया कि स्वारघाट मार्ग पर छड़ोल के समीप मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई। फंसे लोगों के लिए जिला प्रशासन ने भोजन सामग्री उपलब्ध करवाने सहित कई प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं। सवा सौ से अधिक लोगों को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिला बिलासपुर ने दस घर पूरी तरह से तबाह हुए हैं, जबकि 20 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 23 गौशालाएं और 12 पेयजल योजनाएं तबाह हुई हैं, जबकि 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई है। इसके अलावा घुमारवीं क्षेत्र में 25 बीघा भूमि बहने की सूचना है।
क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश के चलते ग्रामपंचायत सरयांज के गरुड़नाग (मालिवाली) में शोभ राम पुत्र हरिराम की गोशाला तबाह हो गयी। गोशाला में बंधी दो गायों की मलबे में दबने से मौत हो गयी जबकि अन्य दो को ग्रमीणों भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकल लिया। स्थानीय लोगों में संत राम भारद्वाज व हरीश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हुई भारी बारिश के चलते गोशाला के ऊपर बने खेत में पानी जमा होता चला गया जिसके चलते खेत का डंगा ढह गया और खेत का सारा मलबा नीचे की तरफ बनी गोशाला में जा घुसा। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित किसान की मदद करने की गुहार लगाई है
एक बच्ची अब भी लापता, मां के साथ निकली थी , मां का शव बरामद भारी बारिश और भूस्खलन के चलते अब तक 8 अधिक लोगो की मौत हो चुकी है और अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का समाचार है। शिमला के आरटीओ आफिस के पास रविवार सुबह भूस्खलन में एक मकान के चपेट में आने से एक परिवार की दो बेटीयों की मौत हो गयी। साथ ही एक आदमी के इस हादसे में घायल होने की सूचना है। इसी तरह जिला शिमला के हाटकोटी में शनिवार देर रात एक ट्रक पर पत्थर गिरने से उसमें मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक जालंधर से सेब भरने को सावड़ा आया था। एक अन्य मामले में जुब्बड़हट्टी के शाल-चनोग रोड पर सुगना गांव में एक गोशाला भूस्खलन के चपेट में आ गई, जिसमें एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी तरह ठियोग की थथल खड़ में भारी पानी आने से वहां से गुजर रही एक महिला अपनी बेटी के साथ बह गई। हादसे में पूर्णा नामक महिला की मौत हो गई जिसकी आयु 53 वर्ष थी, जबकि उसकी बेटी की तलाश जारी है। शिमला के कुमारसैन में भी एक पेड़ के गिरने से नेपाली मूल के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
भारी बारिश की वजह से जिला बिलासपुर व श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में भारी क्षति हुई है। इसके कारण कई लोगों के घर व गऊशालाएं भी तबाह हुई है। जिले के सम्पर्क मार्ग व राष्ट्रीय मार्गों में पिछली रात से करीब 11 बजे से यात्री फंसे हुए है। चंडीगड़-मनाली व शिमला मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर भी बड़े पैमाने पर भूस्खलन की खबरें है, जिसके कारण कई वाहनों को भरी क्षति हुई है और जानमाल का भी नुक्सान हुआ है। रघुनाथपुरा, नौंणी, भराड़ी, कोठीपुरा, कल्लर, छोड़ोल, दयोथ, निहाखंडवासला, जामली, भाखड़ा, खरोटा, बामटा, बददा घाट व अन्य कई स्थानों पर भारी क्षति हुई है। इस क्षति में मवेशियों की सबसे ज्यादा क्षति हुई है। विधायक नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र रामलाल ठाकुर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस प्रकृतिक आपदा की घड़ी में प्रदेश के सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की छुटियों को निरस्त करके बचाव कार्यों में लगाये। प्रदेश में मौजूद राष्टीय आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को मुख्य, खड्डों, नालो व नदियों व मुख्य मार्गो पर तैनात किया जाए ताकि इस आपदा की चपेट में आए लोंगो की मदद की जा सके। इसके साथ ही केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश को भयानक आपदा पीड़ित प्रदेश घोषित करके, विशेष आपदा पैकेज देना चाहिए।
सोलन जिला में गत दिवस से हो रही भारी वर्षा के कारण अब तक 5 लोगों की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है।भारी वर्षा को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को सोमवार अर्थात 19 अगस्त 2019 को बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरसा नदी में एक 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है जिला प्रशासन द्वारा प्रदत जानकारी के अनुसार सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की बद्दी तहसील के मानकपुर में मकान ढहने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा एक घायल हुआ है। मकान ढहने से मानकपुर में अवतार सिंह और कर्म सिंह निवासी बद्दी की मृत्यु होने का समाचार है जबकि अवतार सिंह की पत्नी पूनम घायल हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। नालागढ़ उपमंडल में डाबर इंडिया लिमिटेड की दीवार ढहने से विक्की कुमार निवासी जिला छपरा बिहार की मृत्यु हुई है जबकि राजेश कुमार निवासी जिला शहजादपुर उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। क्षेत्र की सरसा नदी में एक 7 वर्षीय बच्ची का शव भी बरामद हुआ है जबकि हरिपुर संडोली में एक पुरुष की मृत्यु हुई है। सोलन जिला में भारी वर्षा के कारण कुल 117 संपर्क मार्ग बंद हुए हैं। लोक निर्माण विभाग को 5 करोड रूपये़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। इन संपर्क मार्गो में से 47 को आज शाम तक खोल दिया जाएगा। इस कार्य में 58 जेसीबी मशीनें और सितारा टिपपर लगाए गए हैं। जिला में विभिन्न विभागों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सोलन जिला से होकर गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को विभिन्न आवश्यक सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न मंडलों में स्थिति पर नजर रखी जाए और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रहें।लोक निर्माण विभाग को विभिन्न बंद पड़े संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाई जा रही है।
बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दस दिनों के भीतर जिला प्रशासन ने मांगों को पूरा नहीं किया तथा कोल डैम विस्थापितों व प्रभावितों को बिजली पर मिलने वाली एक प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं किया तो वह लोगों के साथ मिलकर अनिश्चिकालीन धरना देंगे। वहीं इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन व सरकार की होगी। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने लोगों व कांग्रसी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया था। इस पर एडीएम ने उन्हें दस दिनों के भीतर कार्रवाई करने का आश्चासन दिया था। उन्होंने जिला प्रशासन से दस दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
सोशल मीडिया में बिलासपुर जिला कांग्रेस के 19 पदाधिकारियों को पद मुक्त करने के समाचार ने खलबली मचा दी है। फेसबुक पर आए इस मैसेज को भले ही कुछ देर बाद मिटा दिया गया हो लेकिन व्हाटसेप पर यह मैसेज दिन भी वायरल होता रहा है। उल्लेखनीय है कि इस मैसेज में बाकायदा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव और अन्य कई पदाधिकारियों को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने व कुछ एक को नोटिस देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस फेहरिस्त में कई दल बदलू नेता भी शामिल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते कल बिलासपुर में सतासीन सरकार और स्थानीय नुमाईदें व प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर बंबर ठाकुर द्वारा आयोजित हल्ला बोल रैली एवं धरना प्रदर्शन से इन लोगों ने दूरी बनाए रखी है। वहीं मामले की पुष्टि स्वयं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सदैव कांग्रेस पार्टी की गाईड लाइन से हटकर काम किया है जिससे कांग्रेस कमजोर हुई और कई बार हार का शिकार बनी। बीते रोज भी जहां सभी कांग्रेसी लोगों को एकजुटता का परिचय देकर एकत्रित होना था तो वहां पर भी यह लोग नदारद रहे। इस बात की लिखित रूप से शिकायत पर्यवेक्षक रमेश चौहान तथा पार्टी हाईकमान को कर दी गई है। बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि चुनावों के समय भी इनका रवैया नकारात्मक ही रहा है जबकि बिलासपुर में भाजपा के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों से इन्होंने कन्नी ही काटी है। पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार बिलासपुर ही नहीं बल्कि स्वारघाट, ऊना, बड़सर, बंगाणा, हमीरपुर, ज्वाला जी, देहरा आदि में होने वाले कार्यक्रमों में यह लोग शामिल होना तो दूर बाकियों को भी इनके द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करने से रोका गया। बंबर ने कहा कि यही नहीं बिलासपुर में होने वाले प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के कार्यक्रम से भी इन लोगों की दूरी ही रही। उन्होंने बताया कि पार्टी से विश्वासघात करने वाले या अपना गुट बनाने वाले कुल 19 लोगों की सूची प्रदेेश हाईकमान को भेज दी है जिसमें से 7 के उपर निष्कासन होना तय है जबकि बाकियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रवक्ता जिला कांग्रेस बिलासपुर संतोष वर्मा ने कहा कि बिलासपुर कांग्रेस में केवल संघर्षशील और ईमानदार लोगों का स्थान है। ऐसे में पार्टी के लिए मुकद्दमे झेलने वाले पीछे रहें जबकि मौके नदारद लोगों को औहदे सौंपे जाएं, ऐसा नहीं चलेगा। जिलाध्यक्ष बंबर ठाकुर द्वारा लिया गया निर्णय पार्टी में नए रक्त का संचार करेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु खिलाडियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाल ही में संपन्न हुई अंडर-19 अर्की जोनल खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय की वॉलीबॉल टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस विद्यालय के खिलाड़ी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। इसी प्रकार अंडर-19 कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वजन में रोहित और 79 किलोग्राम वजन में विशाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, 74 किलोग्राम वर्ग में सुनील ने रजत पदक प्राप्त कर आल ओवर चैंपियनशिप अपने विद्यालय के नाम करने पर सम्मानित हुए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में संपन्न हुई अंडर-14जोनल खेलकूद प्रतियोगिताओं की वाॅलीबाल में भी इस विद्यालय के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान हासिल कर जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी स्थान जगह बनाई है और भारतीय संस्कृति विज्ञान प्रतियोगिता में अर्की तहसील में जसमिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया उसे भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने डीपीई भोपाल सिंह तथा शारीरिक शिक्षक जयपाल को बच्चों को इस क्षेत्र में सही दिशा प्रदान करने के लिए बधाई दी।
जिस न्यूज एंकर को देखकर हम बड़े हुए, वो न्यूज एंकर अब हमारी बीच नहीं रहीं। हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा की। दूरदर्शन की पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं, बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। इस साल मार्च माह में नीलम शर्मा को 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया था। नीलम दूरदर्शन का एक जाना माना चेहरा रहीं।बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं। 'नारी शक्ति' सम्मान के अलावा नीलम को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। दूरदर्शन पर चलने वाला उनका तेजस्विनी प्रोग्राम करोड़ों लोगों की पसंद रहा हैं। नीलम शर्मा हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के भलवानी गांव से सम्बंध रखतीं थीं। उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में ही हुईं थी लेकिन उनका अपने पैतृक गांव से ख़ासा जुड़ाव था और वे नियमित अपने गांव आया-जाया करतीं थीं। उनके निधन से उनके गांव में शौक का माहौल है।
ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव से सम्बन्ध रखने वाले पूर्व सैनिक विजय सिंह चौहान का 15 अगस्त की रात्रि को हृदयगति रुकने से स्वर्गवास हो गया। वे 77 वर्ष के थे। विजय सिंह चौहान 1959 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और लगभग 21 वर्षो तक सेना में अपनी सेवाएं प्रदान की। इस दौरान उन्होंने 1962 व 1971 की जंग के दौरान सेना में अपनी सेवाएं प्रदान की। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने भारत संचार निगम में भी अपनी सेवा प्रदान की। वहाँ से रिटायर होने के बाद उन्होंने बतौर आजाद उम्मीदवार अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। वह वर्ष 2003,2007,2012 व 2017 में हुए विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके थे। भले ही वे चुनावों में विजयी नहीं हुए पर लोगों के दिल मे उन्होंने धरतीपुत्र के नाम से अपनी अलग पहचान बनाई। विजय सिंह चौहान समाजसेवा में भी हमेशा अग्रणी रहे। उनके देशसेवा से प्रेरणा लेकर इनके छोटे पुत्र ने भी भारतीय सेना में रहकर लगभग 17 वर्षों तक देशसेवा की वहीं इनके बड़े पुत्र मीडिया क्षेत्र से जुड़े है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनको सांस लेने की दिक्कत महसूस हुई जिस वजह से उन्हें तुरंत अर्की अस्पताल लेकर आये, परन्तु अस्पताल में डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी। उनके द्वारा नेत्रदान से जहाँ दो मरीजों की ज़िदगियों को उजाला मिला वहीं उनके इस महादान से हर कोई उनकी तारीफ किये बिना नहीं रह सका। उनके देहांत की खबर से पूरी पँचायत और परिजनों में शोक की लहर छा गई। उनके देहान्त की खबर सुनते ही एक्स सर्विसमैन लीग के प्रधान पदम देव ठाकुर व लीग के बहुत से सदस्य भी उनके घर पहुंचे। उनके देहांत पर पँचायत प्रधान योगेश चौहान, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डॉ सन्त लाल शर्मा, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोहरलाल शर्मा, वेद प्रकाश चौहान, राजेश चौहान, भूपाल सिंह छेत्री, प्रेमचंद चौहान,देवेंद्र शर्मा,बाबूराम शर्मा, भगतराम शर्मा, दिलाराम शर्मा, लक्ष्मीचंद चौहान, दिलाराम चौहान, टेकचंद चौहान, तिलकराज शर्मा, रमेश शर्मा, प्रेम शर्मा सहित समस्त पंचायतवासियों एवं परिजनों ने शोक प्रकट किया है।
ब्लॉक काँग्रेस अर्की की विशेष बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश सचिव एवम ब्लॉक कांग्रेस के पर्यवेक्षक अमित नंदा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-2 विचार रखे और संगठन में अनुशासन बनाये रखने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा मंडलाध्यक्ष को सभी बचे हुए बूथों पर कमेटियां गठित करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त अर्की क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों औऱ समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्वाथ्य विभाग,एवम तकनीकी संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने और सड़को की दशा सुधारने बारे विधायक अर्की के समक्ष समस्याएं रखी जायेगी ताकि प्रदेश सरकार के समक्ष इन समस्याओं को रख कर शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए। इस मौके पर रूप सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर,कांशी राम शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्षा जैनब चंदेल ,युवा कांग्रेस अर्की के प्रभारी जितेंद्र कुमार,निर्मला देवी,उर्मिला ठाकुर, सरिता रानी,सुनीता गर्ग,वेद ठाकुर,राकेश ठाकुर,विनोद ठाकुर,देवेन्द्र ठाकुर,भीम ठाकुर,अमर चंद पाल,युवा अध्यक्ष किशोरी शर्मा ,भूपेन्द्र शर्मा,जोगिंद्र ठाकुर,श्याम लाल,हेम राज,जिया लाल,शैलेन्द्र कँवर,टेक चंद साथी, रविश कौशल,जीत राम,धनी राम तंवर,सुरेन्द्र पाठक,राजेश ठाकुर,राजकुमार,कृष्ण कँवर,भागमल,डी डी शर्मा आदि बहुत सारे गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर के मयूर इको क्लब द्वारा पौधरोपण किया गया । कार्यवाहक प्रधानाचार्य हितेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न प्रजातियों के पौधे हरड,बेहड़ा, आंवला, बांस,जामुन व दाडू के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर हितेश कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों व अभिभावकों को पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पौधरोपण करने से जहां पर्यावरण सरक्षण होता है वहीं लोगों को शुद्ध वायु मिलती है। इसी के तहत सभी को अपने घरों के आसपास व वनों में अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए । इस मौके पर विनोद बंसल, अनिल कुमार, राज कुमार पाल, राकेश, मुकेश, सतीश, रमेश अरोड़ा, सुनीता व मीना पाल सहित स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे ।
सोलन विधानसभा क्षेत्र के गौड़ा में आयोजित तीन दिवसीय श्री बृजेश्वर महादेव मेले का शनिवार को समापन हुआ।समापन समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शिरकत की। इस मौके पर डॉ. सैजल ने सवांगांव में लंगर हॉल के लिए 2 लाख रुपए, गौड़ा-काटल संपर्क मार्ग की मुरम्मत के लिए 3 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने टिक्करी में मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, यशवंत नगर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र को पूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने तथा रेहड़ गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी जायज मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा और विकास के लिए धन के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं धारा 35-ए हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनके हटने से जम्मू-कश्मीर वास्तविक अर्थों में देश के साथ जुड़ेगा। उन्होंने सभी को इस निर्णय की बधाई देते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देश की अखंडता के लिए सदैव एकजुट रहें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आयुष्मान भारत, गृहिणी सुविधा योजना, सहारा तथा हिमकेयर जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सोलन सहित पूरे हिमाचल का एक समान विकास संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। आम लोगों के कल्याण के लिए इस साल के बजट में भी 18 नई योजनाएं शुरू की गई हैं। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, आईटीआई धर्मपुर के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा तथा सुभाष ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर स्थानीय मेला कमेटी द्वारा कबड्डी, वॉलीबाल तथा कुश्ती प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदराम कश्यप, ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान निशा ठाकुर, परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य प्रदीप कुमार भाजपा मंडल सोलन के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. निधि पटेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद, डॉ. वीके गोयल, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट रमन वीर चौहान, बीएमओ साायरी एसएल वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शनिवार को कालका शिमला विश्व धरोहर रेलवे स्टेशन कंडाघाट में खुराना पब्लिक स्कूल वाकनाघाट के स्कूली बच्चों ने भ्रमण किया। इसके तहत स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी बच्चों को रेल संचालन के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बच्चों को बताया कि बिना टिकट नहीं चलना चाहिए और अपने स्कूल, घर, स्टेशन एवं सभी जगह को साफ सुथरा रखना चाहिए। इस दौरान स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने सभी बच्चों को जूस एवं चॉकलेट वितरित की। खुराना पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल खुशी खुराना ने बताया कि बच्चों को स्टेशन का भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विश्व धरोहर हैरिटेज रेल कालका शिमला की जानकारी देना है। खुशी खुराना ने बताया कि बच्चों को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, इससे उनकी बुद्धि का विकास होगा। इस मौके पर स्कूल के टीचर प्रिया, सरिता, मोनिका, मंजू एवं अमित खुराना , खुशी खुराना सहित स्कूल के लगभग 24 बच्चे माजूद रहे। सभी टीचर्स एवं बच्चों ने केथलीघाट से कंडाघाट एवं कंडाघाट से केथलीघाट रेल गाड़ी में सफर का लुफ्त उठाया।
उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन में वाहन पंजीकरण, ड्राईविंग लाइसेंस, शस्त्र लाईसेंस से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों का शुल्क जमा करवाने के लिए अब लोगों को कतारबद्ध होकर इंतजार नहीं करना होगा। 20 अगस्त, 2019 से उपमंडलधिकारी कार्यालय सोलन में इन कार्यों के लिए कैशलेस भुगतान प्रणाली आरंभ कर दी जाएगी। यह जानकारी एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि वाहन पंजीकरण, ड्राईविंग लाइसेंस तथा शस्त्र लाईसेंस के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत भी लोगों को शुल्क जमा करवाने के लिए इंतजार करना पड़ता है। उपायुक्त सोलन ने इस विषय में निर्देश दिए कि व्यवस्था को अधिक सुचारू एवं समयबद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार कैशलेस प्रणाली अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में इस दिशा में कार्यवाही करते हुए कैशलेस सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उपमंडलाधिकारी ने कहा कि कैशलेस भुगतान प्रणाली सुविधा प्रदान करने के लिए 3 पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) स्थापित किए जाएंगे। इस प्रणाली से जहां उपमंडलाधिकारी कार्यालय को कार्य करने में सुगमता होगी वहीं आमजन को त्वरित सुविधा प्राप्त होगी। वाहन पंजीकरण, ड्राईविंग लाइसेंस तथा शस्त्र लाईसेंस के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत पीओएस से शीघ्र शुल्क जमा होगा और लोगों को उनके लाइसेंस इत्यादि और अधिक शीघ्र प्राप्त होंगे। रोहित राठौर ने सभी से आग्रह किया कि वे 20 अगस्त, 2019 से उपमंडलाधिकारी कार्यालय सोलन में उक्त कार्यों के लिए शुल्क जमा करते समय कैशलेस प्रणाली अपनाएं।
जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 पर सोलन-परवाणु के मध्य विशेष रूप से सेब सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी सोलन केसी चमन ने कहा कि सेब सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-5 पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार : सोलन से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले सभी ट्रक सोलन-कुमारहट्टी बाईपास से होकर जाएंगे। चंडीगढ़ की ओर जाने वाली तथा चंडीगढ़ से आने वाली सभी बसें बड़ोग से होकर जाएंगी। यह आदेश स्थानीय बसों पर भी लागू होंगे। राजगढ़ की ओर से आने वाले सभी ट्रक जीरो प्वाइंट के समीप से ओच्छघाट-सुल्तानपुर-कुमारहट्टी मार्ग से होकर जाएंगे। मल्टी एक्सेल वाहनों को रात्रि 8.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक ही गुजरने दिया जाएगा। धर्मपुर से कसौली के मध्य प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक किसी भी ट्रक को नहीं जाने दिया जाएगा। सोलन शहर में मल्टी एक्सल वाहन सब्जी मंडी सोलन के समीप तथा परवाणू क्षेत्र में कोटी-टिपरा में निर्धारित स्थानों पर खड़े किए जाएंगे। यदि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरूद्ध होता है तो वाहनों को धर्मपुर-गड़खल-जंगेशु-परवाणू मार्ग से भेजा जा सकता है। यह आदेश एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों और अन्य आपाताकालीन परिस्थितियांे में प्रयोग में लाए जा रहे वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेश 15 अक्तूबर, 2019 तक लागू रहेंगे। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी यातायात की स्थिति में चंडीगढ़ से सोलन की ओर आने वाले ट्रकों को परवाणू-कामली-भोजनगर-कुमारहट्टी-सोलन बाईपास से होकर भेजा जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिन्नर के टिक्करी में 30 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया ।इस प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र के निर्मित होने से ग्राम पंचायत हिन्नर सहित आसपास के क्षेत्रों एवं शिमला जिला के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने दूसरे बजट में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से संपूर्ण स्वास्थ्य योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के 12 चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों को संपूर्ण अस्पतालों में परिवर्तित किया जाएगा। इन संपूर्ण अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैंसर, पार्किंसनस रोग, लकवा, मस्कुलर डिस्ट्राफी, थैलेसिमिया, हैमोफिलिया, रीनल फेलियर इत्यादि ये ग्रस्त रोगियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सहारा योजना आरंभ की है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के रोगियों को 2000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारा सही मायनों में जरूरतमंद रोगियों का संबल बनेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले निर्णय में ही वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 80 वर्ष से 70 वर्ष किया था। वर्तमान में प्रदेश के 3 लाख 57 हजार वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पैंशन के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी ग्राम पंचायत, तहसील कल्याण अधिकारी अथवा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से इनके बारे में जानकारी प्राप्त करें। इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदराम कश्यप, ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान निशा ठाकुर, परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य प्रदीप कुमार भाजपा मंडल सोलन के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. निधि पटेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद शर्मा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद, डॉ. वीके गोयल, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट रमन वीर चौहान, बीएमओ साायरी एसएल वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।यह आयोजन जाने-माने करियर काउंसलर तथा लेखक गौरव ओबरॉय द्वारा आयोजित किया गया।उन्होंने छात्रों से विभिन्न करियर की संभावनाओं पर खुलकर विचारों का आदान प्रदान किया।उन्होंने अपने अनुभव बच्चों से सांझा करते हुए बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें किस प्रकार एक बेहतर करियर का चुनाव करना चाहिए। साथ ही उन्होंने छात्रों को बताया कि सही करियर का चुनाव आपके पूरे जीवन की दशा और दिशा बदल देता है। सफलता हासिल करने के लिए जहां कड़ी मेहनत और लग्न की जरूरत है वही आपके द्वारा चुने गए करियर का भी उतना ही योगदान रहता है।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने गौरव ओबरॉय का आभार जताया ।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग की आम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान कंवर कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर उन्होंने पंचायत की समस्याएं सुनी तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही हल किया।उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा।उन्होंने सभा में मौजूद सभी पंचायत वासियों से अपनी पंचायत में स्वच्छता बनाए रखने में पंचायत को सहयोग देने का आग्रह किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने का भी स्वागत किया।कंवर कृष्ण सिंह ने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में सभी वर्गों का समान विकास होगा।इस अवसर पर उपप्रधान अशोक कुमार,सचिव मस्तराम,सदस्य बृजमोहन शर्मा,नजरू राम,जयदेव,गीता देवी,इंद्रा देवी,रीता देवी,अमरा देवी,रमेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में "मुख्यमंत्री हरित विद्यालय अभियान" के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा व नूतन धीमान के नेतृत्व में विद्यालय के स्वयंसेवकों ने विद्यालय में 'पगोमिया' के 12 पौधे रोपे।कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पौधों की सुरक्षा हेतु लोहे की जाली लगाई जाएगी और वे छात्रों के साथ स्वयं भी इनकी देखभाल और सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बच्चों को जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की पवित्र धरती है और जहां अनेकों मंदिर स्थापित है। इन्हीं मंदिरों में से एक मंदिर है धौम्येश्वर शिव मंदिर जो ऊना ज़िला के तलमेहड़ा में स्थित हैं। इस मंदिर का निर्माण 1950 के दशक में हुआ था। पौराणिक कथा धौम्येश्वर शिव मंदिर को लेकर पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडवों के पुरोहित धौम्य ऋषि ने इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी। मान्यता है कि करीब 5500 वर्ष पहले महाभारत काल में पांडवों के पुरोहित धौम्य ऋषि ने तीर्थ यात्रा करते हुए इसी ध्यूंसर नामक पर्वत पर शिव की तपस्या की थी। भगवान शिव ने प्रसन्न होकर दर्शन देते हुए ऋषि से वर मांगने को कहा। इस पर ऋषि ने वर मांगा कि जो भी भक्त इस मंदिर में आकर सच्चे मन से धौम्येश्वर शिव की पूजा करेगा उसकी हर मनोकामनाएं पूरी हों। भगवान ने तपस्या से प्रसन्न होकर धौम्य ऋषि द्वारा स्थापित शिव लिंग की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने का वरदान दे दिया। इसके बाद से जो भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर सच्चे मन से मन्नत मांगता है, तो उस भक्त की मुराद पूरी होती है। धौम्येश्वर मंदिर ऊना ज़िला के बंगाणा उपमंडल के तलमेहड़ा गांव में शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित है। मंदिर को धौम्येश्वर शिवलिंग, ध्यूंसर महादेव और सदाशिव के नाम से पुकारा जाता है। मंदिर चारों ओर जंगलों से घिरा हुआ है। शिव लिंग की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पूरा वर्ष यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान शंकर की आराधना करने के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और सावन के माह धौम्येश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का खूब जमघट लगता है। मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर से ज़िला का नज़ारा देखा जा सकता है व साथ ही धौलाधार की पहाडिय़ां भी दिखाई देती है, जो कि अलग ही नजारा है। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान के मुताबिक 1937 में मद्रास के एक सैशन जज स्वामी ओंकारा नंद गिरी को स्वप्र में भगवान शिव ने दर्शन देते हुए कहा कि पांडवों के अज्ञातवास के समय उनके पुरोहित धौम्य ऋर्षि ने स्वयंभू शिवलिंग की अर्चना की थी। । स्वामी ओंकारा नंद गिरी ने स्वप्र के आधार पर शिवलिंग को काफी जगह खोजा, लेकिन नहीं मिला। घूमते-घूमते सन् 1947 में स्वामी ओंकारानंद जी सोहारी पहुंच गए। सोहारी स्थित सनातन उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव प्रसाद शर्मा डबराल के सहयोग से स्वामी ओंकारा नंद गिरी जी शिवलिंग के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आठ बाय आठ फुट का पहला मंदिर बनाया था, जोकि अब एक विशाल रूप धारण कर चुका है। धौम्येश्वर मंदिर प्रबंधन में जुटी ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों की मदद भी की जा रही है। ऊंचाई पर स्थित शिवलिंग के दर्शन करने के लिए दिव्यांगों व वृद्धों को पेश आने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए लिफ्ट का प्रबंध किया गया है। ट्रस्ट द्वारा गौशाला का भी संचालन किया जा रहा है, जिसमें 100 के करीब गौवंशों को आश्रय दिया गया है। वहीं गरीब कन्याओं की शादी और गरीब मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का बीड़ा मंदिर ट्रस्ट द्वारा उठाया गया है।
उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव शुक्रवार को बिलासपुर में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मिल कर ज़िला कांग्रेस प्रधान एवं पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है और बिलासपुर में तो विधायक एक जुण्डली से घिर गए हैं। ठाकुर सुबह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। बंबर ठाकुर का कहना है कि बीजेपी सरकार जनता मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने ए डी एम विनय धीमान को मांग पत्र सौंप कर एक सप्ताह में मांगें पूरी करने को कहा था लेकिन अभी तक उस दिशा में प्रशासन व सरकार ने गौर नहीं फरमाया। उन्होंने कहा कि कोलडैम विस्थापितों को पेश आ रही समस्या को लेकर विस्थापितों के लिए एक प्रतिशत हिस्से की राशि जारी करने की मांग की थी। इसके अलावा कोल बांंध विस्थापितों की तर्ज पर भाखड़ा विस्थापितों को निशुल्क बिजली मुहैया करवाने का मुद्दा भी उठाया था। बंबर ठाकुर ने कहा कि कोलडैम विस्थापितों के समझौते में उनको बिजली का एक प्रतिशत हर महीने मिलना तय हुआ था। इसी तर्ज पर भाखड़ा विस्थापितों को भी बिजली उत्पादन का एक प्रतिशत हिस्सा दिया जाने की बात कही। ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त राशि पिछले दो साल से उपायुक्त कार्यालय में पहुंच चुकी है, लेकिन विस्थापितों तक ये राशि नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के ठप होने का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने जिन योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत करवाई थी उन पर भी कोई काम नहीं किया जा रहा। केंद्रीय मंत्री रह चुके जगत प्रकाश नड्डा को कोसते हुए उन्होंने कहा कि आज तक वह बिलासपुर के लिए कुछ भी नहीं कर पाए। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और इनके माध्यम से हमें युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सही जानकारी देने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. बिंदल शुक्रवार को सोलन एवं पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत गड़ासर में आयोजित दो दिवसीय मां भगवती काली माता गड़ासर नन्दल मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की। इन योजनाओं से देश के विभिन्न वर्ग आज भी लाभान्वित हो रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हो गया है। अनुच्छेद 370 को हटाकर हमारी केन्द्र सरकार ने एक राष्ट्र के स्वप्न को पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश केन्द्र की जन-जन को सशक्त बनाने वाली नीतियों से लाभान्वित हो सकेगा। डॉ. बिंदल ने सभी को स्थानीय मेले के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी प्राचीन संस्कृति एवं लोक परंपराओं से युवा पीढ़ी को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे मेले, त्यौहार एवं उत्सव विशेष सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि युवाओं को घर पर अपने संस्कारों एवं स्थानीय संस्कृति की जानकारी दें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत कोटला पंजोला में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए 63 केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए इसे गिरी पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला गड़ासर से पशण तक एंबुलेंस मार्ग के लिए 2 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गड़ासर से काली मंदिर तक मार्ग पर टाइलें लगाने के लिए 2 लाख रुपये तथा नगाली से पियोग संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नन्दल घाट से पलाशो तक संपर्क मार्ग को पक्का करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व मेला समिति के प्रधान सोहन लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। डॉ. बिंदल ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव बलदेव कश्यप, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, सोलन जिला भाजपा महामंत्री पूजा हांडा एवं नरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, ग्राम पंचायत सन्होल के पूर्व प्रधान राजेश ठाकुर, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सेन, पूर्व बीडीसी सदस्य रंगीराम, कांता देवी, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद, पच्छाद के तहसीलदार हीरालाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।
जहां हिमाचल सरकार द्वारा सरकारी बसों में रक्षाबन्धन,भैया दूज और करवा चौथ पर महिलाओं के लिये मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया जाता है, वहीं दाड़लाघाट क्षेत्र के निवासी व निजी बस के मालिक ओम प्रकाश शर्मा ने रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं को दाड़लाघाट से अर्की के लिये मुफ्त यात्रा करवाकर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने न केवल मुफ्त यात्रा ही करवाई बल्कि हर मोड़ पर खड़ी महिला को बस में चढ़ने और उतरने में भी मदद की। उनके द्वारा किये इस कार्य ने महिलाओं के प्रति सम्मान का परिचय दिया। इनके इस कदम से क्षेत्र के लोगों में खासी चर्चा बनी हुई है जबकि निजी ऑपरेटर इन त्यौहारों पर सवारियां उठा कर चांदी कूटते है। वहीं इस बस मालिक ने पैसे के लिये कार्य न कर महिलाओं को अपने भाइयों से मिलने के लिये मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया।
हलवाई की दूकान पर मजदूरी करता था मृतक रक्षाबंधन पर शादीशुदा बेटी से मिलने हाफ डे ले घर के लिए निकला था सरसा नदी में बहे नालागढ़ के सैणी माजरा निवासी एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को पंजाब के रणजीतपुरा में मिला है। मृतक 47 वर्षीय धर्मपाल सिंह के परिजनों ने स्वयं शव को ढूंढा व पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोपहर बाद शव को नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों को छोड़ गया है। मृतक धर्मपाल सिंह, सैणी माजरा में सड़क के साथ हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता था। 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन उसकी शादीशुदा बड़ी बेटी घर पर आई हुई थी, जिसके चलते वह दुकान से जल्दी ही घर के लिए रवाना हो गया। शाम साढ़े चार बजे वह जैसे ही वह सरसा नदी पार करने लगा ताहि अचानक नदी में पानी आ गया और वह पानी के बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसे बहते हुए देख लिया था जिससे हादसे की जानकारी मिल सकी।इसके बाद से ही उसकी तलाश ज़ारी थी। शुक्रवार सवेरे दस बजे पंजाब के रणजीतपुरा के समीप लोगों ने उसका शव रेत में दबा हुआ देखा और उसे निकालकर पुलिस के हवाले किया पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार शाम को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी चमन लाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण पानी में डूबना ही लग रहा है, पर बिसरा जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
खेलकूद गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लें युवा- डाॅ. सैजल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि खेल मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सहायक है और सभी आयुवर्ग के लोगों को अपनी दिनचर्या में खेल, व्यायाम एवं योग को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी स्थित खेल परिसर में एवरग्रीन स्पोट्र्स क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी प्रथम पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी विश्व के ऐसे नेता थे जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को राह दिखाई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा दिखाकर देशहित में उनकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग ही स्वर्गीय वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि योग विश्व को भारत की अनुपम देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व आज भारत से योग सीख रहा है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जा रहा है और सभी योग से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल और व्यायाम घनिष्ठ रूप से योग से जुड़े हैं और हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करना चाहिए तथा खेलों में भाग लेना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री युवा निर्माण योजना’ के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से दो बड़े बहुउद्देशीय खेल मैदान निर्मित करने का निर्णय लिया है। इन मैदानों के साथ युवाओं को जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे नियमित व्यायाम कर स्वस्थ रहें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी असीमित ऊर्जा को अपने तथा देश के हित में लगाने के लिए खेलकूद गतिविधियों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है और नशे से बचाव के लिए आवश्यक है कि युवा ध्यान एवं योग के साथ-साथ किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लें। डाॅ. सैजल ने इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे लगभग 200 प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह प्रतियोगिता उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे पूर्व एवरग्रीन स्पोट्र्स क्लब के सचिव हरिदत्त ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के निदेशक सुरेंद्र स्याल, सहकारी समिति के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, एवरग्रीन क्लब के अध्यक्ष रमेश चैहान, भाजयुमो कसौली मंडल के अध्यक्ष रोहित चंदेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में समस्त विद्यालय परिसर को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त घरटूरी गांव में वन विभाग के वन रक्षक सुरेंद्र व एनएसएस प्रभारी संतोष बट्टू एवं राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 550 गड्ढे करके पौधरोपण किया गया। गोद लिए धुंदन गांव की बावड़ी को भी संवारा गया और रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने सड़कों पर बिखरे कचरे को स्वयं एकत्रित कर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय परिसर के मैदान की सफाई की गई, क्यारियों से पुराने सूखे पौधों को हटाकर नए पौधे लगाए गए। गमलों की कटाई-छटाई करते हुए उनकी गुड़ाई की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को शारीरिक स्वच्छता पर बल देते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की।
सोलन ज़िला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में दो आरोपी निजी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को न्यू कथेड़ में गश्त के दौरान 7. 36 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। पुलिस ने युवक और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना धर्मपुर के तहत लोबसांग तंडूप से 1.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवक को एक पीजी से गिरफ्तार किया गया है। सोलन ज़िला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिवकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज़ करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों से चिट्टे को लेकर आगामी पूछताछ चल रही है।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में टीक सदन के छात्रों ने अपना वार्षिक कार्यक्रम नेफिलिबाटा प्रस्तुत किया। राहुल सोनी और समृद्धि ने सुस्वागत से कार्यक्रम का आगाज़ किया। इसके पश्चात् छात्रों ने शास्त्रीय संगीत की धून पर राग भैरव प्रस्तुत किया। तबले की ताल- लय और हारमोनियम की जुगलबंदी ने सभी उपस्थित लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत छात्रों ने लघु नाटिका 'पागल कौन' प्रस्तुत की। इसके बाद एक नन्हे कलाकार ने अपनी सुरीली आवाज़ से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। तदोपरांत बालिकाओं द्वारा पेश किये गए अफगानी नृत्य ने समां बाँध दिया। स्कूल के हेडमास्टर कैप्टेन एजे सिंह, अध्यक्ष प्रबंधक समीक्षा सिंह, हेड टीचर देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रबंधक रेणु शर्मा, गुरप्रीत सिंह, हाउस मास्टर राज लाल शर्मा, स्टाफ हाउस मिस्ट्रेस डॉक्टर चंदना, अध्यापिका तरविंद्र कौर, अध्यापिका सिम्मी गुप्ता और अध्यापक नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की अटूट आस्था है। इस मंदिर में माता महालक्ष्मी के दर्शन मात्र से ही चित्त भाव-विभोर हो जाता है। यहाँ महालक्ष्मी के अतिरक्त महाकाली और महासरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित है। तीनों प्रतिमाओं का श्रृंगार सोने के नथ, सोने की चूड़ियां एवं मोतियों के हार सहित बहुमूल्य आभूषणों से किया गया है। महालक्ष्मी की वास्तविक प्रतिमा को आवरण से ढंक दिया जाता है जिसके चलते अधिकांश दर्शनार्थी वास्तविक प्रतिमा के दर्शन नहीं कर पाते। रात के लगभग 9.30 बजे वास्तविक प्रतिमा से आवरण हटाया जाता है, जिसके 10 से 15 मिनट के बाद पुन: प्रतिमा के ऊपर आवरण चढ़ा दिया जाता है। महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी छुपी है। कहा जाता है कि बहुत समय पहले मुंबई में वर्ली और मालाबार हिल को जोड़ने के लिए दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था। सैकड़ों मजदूर इस दीवार के निर्माण कार्य में लगे हुए थे, मगर नित दिन नई- नई बाधा आने से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। सब परेशान थे, तभी प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता को एक सपना आया। सपने में मां लक्ष्मी प्रकट हुईं और कहा कि वर्ली में समुद्र के किनारे मेरी एक मूर्ति है, उसे वहां से निकालकर समुद्र के किनारे ही मेरी स्थापना करो। मुख्य अभियंता ने मजदूरों को स्वप्न में बताए गए स्थान पर जाने को कहा और मूर्ति ढूंढ लाने का आदेश दिया। आदेशानुसार कार्य शुरू हुआ और महालक्ष्मी की एक भव्य मूर्ति मिल गई। तदोपरांत समुद्र किनारे ही उस मूर्ति की स्थापना की गई और छोटा-सा मंदिर बनवाया गया। मंदिर निर्माण के बाद वर्ली-मालाबार हिल के बीच की दीवार भी आसानी से खड़ी हो गई। तब ब्रिटिश अधिकारियों को भी दैवीय शक्ति पर भरोसा करना पड़ा और इसके बाद तो इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वर्ष 1831 में धाकजी दादाजी नाम के एक व्यवसायी ने छोटे से मंदिर को बड़ा स्वरूप दिया एवं इसका जीर्णोद्धार कराया गया। यहां महालक्ष्मी के अलावा महाकाली व माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा भी स्थापित है। मंदिर में एक दीवार है, जहां आपको बहुत सारे सिक्के चिपके है। भक्तगण अपनी मनोकामनाओं के साथ सिक्के चिपकाते हैं यहां।
मोहबबत में नहीं है फ़र्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस क़ाफ़िर पे दम निकले... मिर्ज़ा ग़ालिब का ये शेर अटल के जीवन की हकीकत था। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेम कहानी निःसंदेह देश के राजनीतिक हलके में घटी सबसे सुंदर प्रेम कहानी थी। 1940 के दशक में अटल और राजकुमारी कौल दोनों एक ही वक्त ग्वालियर के एक ही कॉलेज में पढ़े थे। ये वो दौर था जब एक लड़के और लड़की की दोस्ती समाज को नागवार हुआ करती थी। प्रेम होने पर भी अक्सर लोगों में इजहार करने का हौसला नहीं हुआ करता था, पर अटल तो अटल थे। एक दिन लाइब्रेरी में एक किताब के भीतर राजकुमारी के लिए एक लव लेटर ररख दिया। इसके बाद शुरू हुआ जवाब का इन्तजार। दरअसल राजकुमारी ने अटल को जवाब किताब के अंदर ही रखकर दिया था, किन्तु वो अटल तक पहुंचा ही नहीं। जब अटल को इस हकीकत का पता चला तब तक समय का पहिया कई वर्ष आगे बढ़ चूका था। इस बीच राजकुमारी के पिता ने उनकी शादी एक शिक्षक ब्रिज नारायण कौल से करवा दी।हालंकि ये भी कहा जाता है कि राजकुमारी कौल भी अटल से शादी करना चाहती थीं, पर परिवार को अटल मंजूर नहीं थे। राजकुमारी कौल की शादी के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने ताउम्र शादी नहीं की। करीब डेढ़ दशक बाद जब दोनों फिर मिले तब तक अटल सांसद बन चुके थे। राजकुमारी कौल भी पति के साथ दिल्ली में बस चुकी थी। मोरारजी देसाई की सरकार में जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री हुए तो कौल परिवार लुटियंस जोन में उनके साथ आकर रहने लगा। वर्ष 2014 में जब राजकुमारी कौल की मौत हुई तो इंडियन एक्सप्रेस ने छापा - "राजकुमारी कौल वह अटल जी के जीवन की डोर थीं। वह उनके घर की सबसे महत्वपूर्ण सदस्य और उनकी सबसे घनिष्ठ मित्र भी थीं। " दीनदयाल उपाध्याय की मौत के बाद जब अटल बिहारी वाजपेयी का नाम संघ अध्यक्ष के लिए उठने लगा, तो उनका विरोध किया गया। दरअसल अटल गैरपरंपरागत जीवनशैली और मिसेज कौल के साथ उनके संबंधों के कारण जनसंघ में उनका विरोध हुआ था और बलराज मधोक जैसे लोगों ने खुलकर उनके और राजकुमारी कौल के सम्बन्ध को लेकर सवाल उठाये थे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार बड़े एलान किये है। कर्मचारियों को तोहफा : मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। इससे सरकार के खजाने पर 260 करोड़ का सालाना बोझ पड़ेगा। छात्रों को निशुल्क किताबें: मुख्यमंत्री ने नौंवीं और दसवीं के बच्चों को मुफ्त किताबें देने का ऐलान भी किया है। प्रदेश के 65 हजार छात्रों को 1500 रुपये तक की किताबें निशुल्क दी जाएंगी। महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ: लोक सेवा आयोग और दूसरे बोर्डों की ओर से की जाने वाली भर्तियों में महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क माफ किया गया है। सैनिकों की विधवाओं को मदद: भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों की सालाना वित्तीय मदद भी दस हजार से बढ़ा कर 20 हजार कर दी गई है।
नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित बनाह की सेर गांव के समीप एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम पेश आया। बताया जा रहा है बनाह की सेर निवासी मृतक रम्मी कुमार ने शराब पी हुई थी और वह नशे में तालाब में नहाने उतरा और दलदल में फंस गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर शाम को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद वीरवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट यूनियन जिला सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनके माध्यम से पदोन्नति नियम बनाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। डॉ बिंदल स्वतंत्रता दिवस आयोजन में शरीख होने सोलन पहुंचे थे, उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट यूनियन का कहना है कि वर्ष 2014 से प्रदेश सरकार क्लर्क की भर्ती के स्थान पर एक नए पद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) की भर्ती की गई। किन्तु अब तक ना तो JOA नियमित होने के बाद के वेतन के संबंध में कोई नियम बने हैं और ना ही पदोन्नति के संबंध में कोई नियम बने हैं, जिससे JOA को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यूनियन प्रदेश सरकार से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के नियमित होने पर 10300-34000+3600 ग्रेड पे देने की मांग करती है और नियमित होने के 5 वर्ष पश्चात वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति दी जाए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी ने प्रतिनिधि मंडल को उनके पदोन्नति नियम बनाने को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि वह उक्त मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में लाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र छाजटा, जिलाध्यक्ष मनोज, जिला महासचिव संजय शर्मा, नीरज, अनिता शर्मा, तपेन्द्र पुंडीर, दिनेश, सुनील बनोलय, रिषभ, कुलदीप, दीपीका, शीतल, वैशाली, प्रदीप,अरुण आदि 50 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) रहे।
एसपी कुल्लू ने जिला में सक्षम महिला पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम तैयार की है। ये टीम बाइक पर पेट्रोलिंग कर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। एसपी कुल्लू द्वारा "शक्ति स्क्वाड" का गठन किया गया है , जिसमे ऐसी महिला पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है, जो मोटरसाइकिल द्वारा विभिन्न स्थानों में नियमित पेट्रोलिंग कर महिलाओं ओर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।
राजकीय महाविद्यालय सोलन की रोवर रेंजर इकाई तथा मॉन्टेनीयर रोवर्स ओपन क्रू सोलन ने संयुक्त रूप से हिमगिरी कल्याण आश्रम शिल्ली, सोलन में स्वतंत्रता दिवस तथा राखी का पावन दिन बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई, जिसमें की ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्यतिथि, सिविल कोर्ट की जज मैडम माधवी द्वारा किया गया। इसके बाद बच्चों को रेंजर्स द्वारा राखी पहनकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा बच्चों में मिष्ठान वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि द्वारा बच्चों को भारत की स्वतंत्रता के इतिहास के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गयी साथ ही साथ भारत के कानून के नियम तथा नियम प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत मे आश्रम की ओर से सभी रोवर्स रेंजर्स के लिए नाश्ता दिया गया, जो कि वहां के बच्चों द्वारा बनाया गया था। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला इस कार्यक्रम में ओपन क्रू के रोवर्स लीडर राहुल शर्मा, सहायक रोवर लीडर रोहित चौधरी, वरिष्ठ रोवर्स रोहित चंदेल, धर्मेद्र चौहान, सचिन ठाकुर, ओपन यूनिट के रोवर्स तथा सोलन महाविद्यालय के कुल 22 रोवर्स -रेंजर्स उपस्थित रहे।
सरदार पटेल ने लगाया था आरएसएस पर प्रतिबन्ध अगर देशभक्ति की कसौटी तिरंगा फहराना है, तो राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस ) तो अभी नया-नया देशभक्त हुआ है। आपको और हमे आरएसएस से देशभक्ति सीखने की जरुरत नहीं है। शायद आप नहीं जानते कि दिन रात देश भक्ति की नसीहत देने वाला संघ 2002 के पहले तिरंगा नहीं फहराता था। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर भी आरएसएस के दफ्तरों में कभी तिरंगा नहीं फहराया जाता था। वर्ष 2002 तक सिर्फ दो मर्तबा ऐसा हुआ जब आरएसएस ने तिरंगा फहराया, पहला 15 अगस्त 1947 को और दूसरा 1950 में। दरअसल महात्मा गाँधी की हत्या के बाद तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। जी हाँ वहीँ पटेल जिनका गुणगान करते हुए संघ आज थकता नहीं है।तब जब सरदार पटेल ने गांधीजी की हत्या में संलिप्तता के मामले में संघ पर लगा प्रतिबंध हटाने के पहले तिरंगे को राष्ट्रध्वज मानने के लिए गोलवलकर को मजबूर किया था, जिसके बाद संघ को तिरंगा फहराना पड़ा। आपको एक और दिलचस्प किस्सा सुनाते है। 26 जनवरी 2001 को आरएसएस मुख्यालय नागपुर ने तीन युवक जबरन घुस गए और उन्होंने वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा दिया। वे तीन युवक राष्ट्रप्रेमी युवा दल के थे और इस बात से क्षुब्ध थे कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी आरएसएस कभी तिरंगा नहीं फहराता। तीनो युवकों पर मुक़दमा दर्ज हुआ, जिसे उन्होंने 12 साल तक झेला। इस प्रकरण के बाद आरएसएस की देश भक्ति पर भी सवाल उठने लगे। आखिरकार तिलमिलायें हुए आरएसएस ने 2002 से तिरंगा फहराना शुरू किया। आरएसएस तिरंगा क्यों नहीं फहराता था, आज तक आरएसएस इसका जवाब नहीं दे पाया है।
Prime Minister Narendra Modi has announced the creation of a chief of defence staff (CDS) as head of the tri-services. PM Modi promotes 'lets make India plastic free’ PM says, our aim is to reach among first 50 nations in ease of doing business. Tackling water crisis is a huge priority for Government: PM Modi India can become a global hub of tourism. "Can we think of visiting at least 15 tourist destinations in India before 2022”, PM says. 'One nation, one constitution': PM Modi says on scrapping of Article 370 The fundamentals of our economy are strong. Reaching $5-trillion-economy mark by 2024 is achievable: PM Modi India Will invest Rs 100 lakh crore in infrastructure building: PM Population growth is a huge challenge. Small family also contribute to the development of the nation. It's a form of patriotism: PM
भारत मां जो आजाद कराणे तायीं मावां दे पुत्र चढ़े फांसियां हंसदे-हंसदे आजादी दे नारे लाई.. मैं कुण, कुण घराना मेरा, सारा हिन्दुस्तान ए मेरा भारत मां है मेरी माता, ओ जंजीरां जकड़ी ए. ओ अंग्रेजां पकड़ी ए, उस नू आजाद कराणा ए.. कांशीराम जिन्द जवाणी, जिन्दबाज नी लाणी इक्को बार जमणा, देश बड़ा है कौम बड़ी है. जिन्द अमानत उस देस दी ये वो दौर था जब हिंदुस्तान के हर कोने में आजादी के लिए नारे लग रहे थे। क्रांतिकारी देश को आज़ाद करवाने के लिए हर संभव प्रत्यन कर रह थे। पुरे मुल्क में हजरत मोहनी का लिखा गया नारा इंकलाब जिंदाबाद क्रांति की आवाज बन चूका था। उसी दौर में हिमाचल की शांत पहाड़ियों में एक व्यक्ति पहाड़ी भाषा और लहजे में क्रांति की अलख जगा रहा था। वो गांव-गांव घूमकर अपने लिखे लोकगीतों व कविताओं से आम जन को आजादी के आंदोलन से जोड़ रहा था। नाम था कांशी राम, वहीँ काशी राम जिन्हे पंडित नेहरू ने बाद में पहाड़ी गाँधी का नाम दिया। वहीँ बाबा काशी राम जो 11 बार जेल गए और अपने जीवन के 9 साल सलाखों के पीछे काटे। वहीँ बाबा कशी राम जिन्हें सरोजनी नायडू ने बुलबुल-ए-पहाड़ कहकर बुलाया था। और वहीँ बाबा काशी राम जिन्होंने कसम खाई कि जब तक मुल्क आज़ाद नहीं हो जाता, वो काले कपड़े पहनेंगे। 15 अक्टूबर 1943 को अपनी आखिरी सांसें लेते हुए भी कांशी राम के बदन पर काले कपड़े थे और मरने के बाद उनका कफ़न भी काले कपड़े का ही था। ‘अंग्रेज सरकार दा टिघा पर ध्याड़ा’ यानी अंग्रेज सरकार का सूर्यास्त होने वाला है, जैसी कई कवितायेँ लिख पहाड़ी गाँधी ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया था। मुल्क आज़ाद हो गया लेकिन ये विडम्बना का विषय है कि सियासतगारों ने पहाड़ी गाँधी को भुला दिया। बस कभी -कभार, खानापूर्ति भर के लिए पहाड़ी गाँधी को याद कर लिया जाता है। उनका पुश्तैनी मकान भी पूरी तरह ढहने की कगार पर है, मानो एक तेज बरसात का इन्तजार कर रहा हो। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वीरभद्र सरकार को पहाड़ी गाँधी की याद आई और डाडासिबा में उनके पुश्तैनी घर को कांशीराम संग्रहालय बनाने का वादा किया गया। खेर चुनाव के बाद सरकार बदल गई और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने। वर्ष 2018 में बाबा काशीराम की जयंती पर 11 जुलाई को जयराम ठाकुर ने भी काशीराम संग्राहलय बनाने की घोषणा की, किन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। बाबा कांशी राम की शादी 7 साल की उम्र में हो गई थी। उस वक्त पत्नी सरस्वती की उम्र महज 5 साल थी। साल 1905 में कांगड़ा घाटी में आये भूकंप में करीब 20 हजार लोगों की जान गई और 50,000 मवेशी मारे गए। तब लाला लाजपत राय की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम लाहौर से कांगड़ा पहुंची जिसमें बाबा काशी राम भी शामिल थे। उनकी ‘उजड़ी कांगड़े देश जाना’ कविता आज भी सुनी जाती है। लाहौर में कांशी राम की मुलाकात मशहूर देश भक्ति गीत ‘पगड़ी संभाल जट्टा’ लिखने वाले सूफी अंबा प्रसाद और लाल चंद ‘फलक’ से हुई जिसके बाद कांशी राम संगीत और साहित्य के माध्यम से आजादी का लड़ाई में रम गए। 1919 में जब जालियांवाला बाग हत्याकांड के वक्त बाबा कांशी राम भी अमृतसर में थे।इसके बाद ब्रिटिश राज के खिलाफ बगावत के जुर्म में कांशीराम को 5 मई 1920 को लाला लाजपत राय के साथ दो साल के लिए धर्मशाला जेल में डाल दिया गया। 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी मिलने के बाद उन्होंने प्रण लिया कि जब तक मुल्क आज़ाद नहीं हो जाता, तब तक वो काले कपड़े पहनेंगे।उन्हें ‘स्याहपोश जरनैल’ भी कहा गया। वर्ष 1937 में जवाहर लाल नेहरू ने होशियारपुर के गद्दीवाला में एक सभा को संबोधित करते हुए बाबा कांशीराम को पहाड़ी गांधी कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद से कांशी राम को पहाड़ी गांधी के नाम से ही जाना गया। बाबा काशी राम ने 1 उपन्यास, 508 कविताएं और 8 कहानियां लिखीं। 23 अप्रैल 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कांगड़ा के ज्वालामुखी में बाबा कांशी राम पर एक डाक टिकट जारी किया था। काशी राम के नाम पर हिमाचल प्रदेश से आने वाले कवियों और लेखकों को अवॉर्ड देने की भी शुरुआत हुई थी, पर पिछले कुछ सालों से ये अवार्ड नहीं दिया जा रहा है। बाकी कांशीराम के नाम से उनके गांव में एक सरकारी स्कूल बना है, जो पंजाब के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने बनवाया था। दरअसल, हिमाचल बनने से पहले बाबा कशी राम का गृह क्षेत्र पंजाब में आता था।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में तीन दिवसीय अर्की खंड की अंडर-19 छात्रों के खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपमंडल अधिकारी अर्की विकास शुक्ला उपस्थित हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं मुख्य अतिथि को स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिनों तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विभिन्न प्रकार की खेले करवाई गई । जिसमें वॉलीबॉल में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाडलाघाट व दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग ने प्राप्त किया । कबड्डी में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की की टीम रही वहीं दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन रही । खो-खो में पहला स्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती व दूसरा स्थान एनपीएस धुंधन, बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर बीएल कुनिहार व द्वितीय स्थान पर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कूफ्टू, वहीं कुश्ती में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाडलाघाट व दूसरा स्थान धुंधन ने अर्जित किया । मार्चपास्ट में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती और दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधन ने हासिल किया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर तहसीलदार अर्की संतराम अन्य स्कूलों से आए शिक्षक स्थानीय स्कूल स्टाफ वह बच्चे मौजूद रहे।
प्रदेश में शिक्षा गतिविधियों पर इस वर्ष व्यय हो रहे 7598 करोड़ रुपये-डाॅ. सैजल शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है तथा शिक्षा ही मनुष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से बाहर निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाती है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की गरिमामयी उपस्थिति में 1.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रशासनिक एवं कला खंड का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों में अन्य विषयों के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करें ताकि हमारी युवा पीढ़ी भारतीय परंपराओं को पूरी निष्ठा के साथ अपना सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत भाषा के संवर्द्धन पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व की अनेक भाषाओं का मूल संस्कृत से है। राज्य सरकार ने संस्कृत को प्रदेश में दूसरी भाषा का दर्जा प्रदान किया है। सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ में अगले शैक्षणिक सत्र से वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इंडोर खेल स्टेडियम तथा विज्ञान संकाय भवन की छत के लिए प्राक्कलन के अनुसार धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इससे पूर्व विद्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री की उपस्थिति में कसौली जोन के छात्रों की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भी समापन किया। प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 437 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही युवा आजीविका कमाने के साथ-साथ बेहतर नागरिक बन सकते हैं। उन्हांेने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार श्रेष्ठ व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने एवं युवाओं को नैतिक रूप से मज़बूत बनाने पर बल दे रही है। भारत को प्राचीन काल से ही शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी माना जाता रहा है और अब समय आ गया है कि हम देश एवं प्रदेश को विशिष्ट शिक्षा पद्धति का सिरमौर बनाएं। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने इस अवस पर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार के समय में हुए विकास का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने शिवांचल युथ क्लब कुठाड़ को अपनी ऐच्छिक निधि से 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। कसौली जोन के छात्रों की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में चामियां ने सुल्तानपुर, वाॅलीबाल में एनपीएस परवाणू ने देलगी, बैडमिंटन में गोयला ने एनपीएस परवाणू, खो-खो में देलगी ने देवठी तथा कुश्ती में पट्टा महलोग ने जाबली को पराजित किया। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कसौली पहले तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव नरेंद्र शर्मा, रामेश्वर शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अरूण सेन, ग्राम पंचायत कुठाड़ के प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, उपप्रधान पवन शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुदर्शन ठाकुर, सह निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. चंद्रेश्वर शर्मा, एसडीपीओ परवाणू योगेश रोल्टा, तहसीलदार कसौली कपिल तोमर, बीएसएनएल के निदेशक रामेश्वर शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्रवण चैधरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश गर्ग, रावमापा कुठाड़ के प्रधानाचार्य संजीव परिहार, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, छात्र तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर खूब बटोरी तालियां ग्रैंड फिनाले में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की सचिव डॉo पूर्णिमा चौहान ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत हुनरबाज़ हिमाचल का ग्रैंड फिनाले शिमला के क्योंथल हॉल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से हुनरबाज़ों ने अपना दम खम दिखाया।कार्यक्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश की सचिव डॉ पूर्णिमा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में डांस में जूनियर वर्ग यावनिका, अक्षिता, चहक, पलक, कृतिका, मन्नत शर्मा, वंशिका, मेघा, श्रेया, यशोर्धन, तमन्ना, दिविता, गीतांजलि, अदवे, अवनिशा, अंकिता, अक्षरा, जिनिया, शिवंशी, शियोना, सुप्रिया वही सीनियर वर्ग में अनिता, सुजल, इशिता, बिपाशा, जाखन, कविता ने अपनी प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में बीट बस्टर ग्रुप, सन बीन इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल, लूज़र क्रू पौंटा साहिब व निरितयांगन ग्रुप सोलन ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।वही संगीत मुकाबले में सीनियर वर्ग में दिनेश कुमार बेदी, अंजलि भाटिया, श्वेता सूद, अंजलि शांडिल, सुमित सूद, विक्की, चरण सिंह, प्रज्ञा ठाकुर, तेजस्वनी, पूजा, नेहा शर्मा, युगल रावत ने अपने जलवे बिखेरे वही जूनियर वर्ग में विवान गुप्ता, दिव्यांशी, ईशा ठाकुर, ओजश्वी शर्मा, आर्यन शर्मा, क्षितिज ने अपनी प्रस्तुतियां दी। वही योग में निधि डोगरा व भूपेंदर ने अपनी प्रस्तुति दी और सभी को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। ग्रैंड फिनाले के फाइनल संगीत मुकाबले में निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध लोक गायक अच्छर सिंह परमार, राष्ट्रपति अवार्ड जिया लाल ठाकुर, एकमात्र बेंजो वादक व प्रसिद्ध गायक अश्वनी शर्मा, मशहूर रंगकर्मी भूपेंदर शर्मा, मशहूर गायक कुमार साहिल व राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की सँगीत विषय की प्राध्यापक डॉ कल्पना मौजूद रही। नृत्य मुकाबले के निर्णायक मंडल में मशहूर नृत्य शिक्षक रिंकू खान, बॉम्बे डांस कम्पनी से जानवी हाडी व सेक्रेट हार्ट स्कूल शिमला की नृत्य शिक्षिका हिमांशी मारवाड़ी मौजूद रही। हुनरबाज हिमाचल के ग्रैंड फिनाले में मंच ने हिमाचल की विभूतियों को भाषा एवं संस्कृति विभाग की सचिव डॉ पूर्णिमा चौहान के हाथों से देवभूमि शिखर सम्मान से भी नवाजा। इसमें प्रसिद्ध लोकगायक व हिमाचली संस्कृति को कई लोकगीत प्रदान करने वाले सोम दत्त बट्टू, प्रसिद्ध लोकगायक व वरिष्ठ रंगकर्मी अच्छर सिंह परमार, कला सम्मान से सम्मानित इल्ला पांडे, मशूहर लोक गायक व रचयता ज्वाला प्रसाद, प्रदेश में सूफी कलाम को जिंदा रखे हुए व हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक अश्वनी शर्मा, आई टी बी पी में बतौर डिप्टी कमांडेंट तैनात व बाकमाल चित्रकार कमल कुमार व वरिष्ठ रंगकर्मी व फ़िल्म जगत से जुड़े भूपेंद्र शर्मा को देवभूमि शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में कांगडा से सोनू भोलू सूद, प्रसिद्ध कलाकार टिंकू विहान, हिमाचल के सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी किंग प्रिंस गर्ग, निर्देशक व थिएटर आर्टिस्ट एकलव्य सेन, मशहूर मॉडल भारती अत्री, मशहूर लोक गायक ऐ सी भारद्वाज, हिम स्टार ग्रुप के संस्थापक चेतन प्रकाश, समाजसेवी रोबॉट रॉय, हिलीवुड स्टूडियो से विनोद भारद्वाज, समाजसेवी सुरेश ओबरॉय, हिमाचल एकता मंच के संस्थापक दीपलाल भारद्वाज, प्रिसिद्ध लोक गायक दोत राम पहाड़िया, संगीतकार अनिशा भारद्वाज, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता भारद्वाज, हिमाचल फ़िल्म सिनेमा के संस्थापक ठाकुर के सी परिहार, मंच संचालक मुनीष नंदन, हिमाचल की शान पूनम नेगी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले में कड़ी टक्कर होने के बाद परिणाम घोषित किये गए जिसमें सीनियर ग्रुप में पहले स्थान पर तेजस्वनी रही ।वही दूसरे स्थान पर अनिता, तीसरे स्थान पर सुजल, चौथे स्थान पर प्रज्ञा ठाकुर और पांचवे स्थान पर इशिता रही।जबकि जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर अवनिशा, दूसरे स्थान पर दिव्यांशी, तीसरे स्थान पर आर्यन, चौथे स्थान पर गीतांजलि और पांचवे स्थान पर जेनिया रही। ग्रुप डांस में सीनियर में पौण्टा साहिब से लूज़र क्रू ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि जूनियर वर्ग में सोलन के नृत्यआंगन ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंज्याट के परिसर में पाइन इको क्लब के सौजन्य से मुख्यमंत्री हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इसमें औषधीय पौधे हरड,बेहड़ा आंवला तथा अनार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ हेतराम वर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों अभिभावकों को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विशेष जानकारी दी और एक नारा "पेड़ है तो जीवन है" एक सत्य है और आह्वान किया कि सभी को अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में रोपित पौधों की देखभाल के लिए दो बच्चे प्रति पौधा नामित किए गए है । इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने वन विभाग का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पौधे मुफ्त में उपलब्ध करवाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.हेतराम वर्मा, एसएमसी प्रधान कमलेश शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप ठाकुर, राजेंद्र कुमार, विद्यालय की इको क्लब प्रभारी नीना अटल, प्रवीण गुप्ता, सरोज, मनोज कुमार, रीता चौहान व इको क्लब के विद्यार्थी सदस्य मौजूद रहे।


















































